- Home
- छत्तीसगढ़
- - कभी चहारदीवारी पर छत्तीसगढ़ की संस्कृति को लेकर बनाई गईं कलाकृतियां आकर्षित करती थींटी सहदेवभिलाई नगर। रिसाली नगर निगम ने मंगलवार को इंटर नेशनल कॉलोनी तालपुरी की चहारदीवारी और सड़क के बीच लगे गोबर के ढेरों को जेसीबी की मदद से हटाने की कार्यवाही शुरू कर दी। यह कार्यवाही तब तक जारी रहेगी, जब तक गोबर पूरी तरह हट नहीं जाता। गोबर को ट्रॉली में लादकर गोठान में डंप किया जाएगा, जहां वर्मी कंपोस्ट बनाया जाएगा। मालूम रहे कि रुआबांधा बस्ती के लोग लंबे अरसे से झिरिया तालाब से लेकर इस ब्लॉक के मैनगेट तक गोबर के बड़े-बड़े ढेर लगा रहे थे, जिससे न केवल कॉलोनीवासी बदबू से त्रस्त थे, बल्कि बारिश के दिनों में गोबर के कारण सड़क पर फिसलन भी हो गई थी। लेकिन, अब निगम के सुध लेने से लोगों ने थोड़ी बहुत राहत की सांस ली है।यहां के लोगों का मानना है कि यह अच्छी बात है कि निगम ने हमारी सुध ली, लेकिन भविष्य में गोबर के ढेर फिर से लगने की संभावना है। क्योंकि इससे पहले भी निगम ने गोबर हटा दिया था। मगर कुछ दिनों बाद यह सिलसिला फिर शुरू हो गया। लोगों के अनुसार यदि सड़क के किनारे तारबंदी की जाए, तो बहुत हद तक गोबर डालने वालों पर अंकुश लग सकता है। इस मामले को लेकर कई बार मीडिया में खबरें भी प्रकाशित हुई थीं। एक वक्त था, जब यहां की चहारदीवारी पर छत्तीसगढ़ की संस्कृति को लेकर बनाई गईं कलाकृतियां लोगों को आकर्षित करती थीं। लोगों को अभी भी उम्मीद है कि फिर वही झलक देखने को मिलेगी।यहां यह जिक्र करना जरूरी है कि पिछले माह तालपुरी में जलभराव की स्थिति का मुआयना करने पहुंचे प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री जितेंद्र साहू और रिसाली नगर निगम के आयुक्त आशीष देवांगन का ध्यान रुआबांधा बस्ती के लोगों द्वारा गोबर के ढेर लगाने की ओर भी खींचा गया था। इस सिलसिले में जितेंद्र साहू ने आशीष देवांगन को ठोस पहल करने के लिए कहा था। इस पर आयुक्त ने शीघ्र ही यहां से गोबर हटाकर गोठान में डंप करने की बात कही थी। जब कॉलोनी में प्रथम जनचौपाल आयोजित किया गया था, तब भी लोगों ने इस मुद्दे को जोरशोर से उठाया था।
- दुर्ग / कलेक्टर श्री पुष्पेन्द्र कुमार मीणा ने 15 अगस्त 2023 को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिले में मदिरा दुकानों के लिए शुष्क दिवस घोषित किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार 15 अगस्त, मंगलवार को जिले में संचालित सभी प्रकार की मदिरा दुकानें एवं लायसेंस अर्थात् सी.एस.-2 (घघ), सी.एस.-2 (घघ कम्पोजिट), एफ.एल.-1 (घघ), एफ.एल.-1 (घघ कम्पोजिट), एफ.एल.-3 (होटल बार), एफ.एल.-3 (क), एफ.एल.-4 (असैनिक विनोद गृह), एफ.एल.-4ए (व्यवसायिक क्लब), एफ.एल.-7/8 (सैनिक कैंटीन), एफ.एल.-9/9ए एवं भण्डारण भाण्डागार भिलाई पूर्णतः बंद रहेंगे। संबंधित आबकारी उपनिरीक्षक एवं प्रभारी अधिकारियों को उक्त निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने कहा गया है।
- दुर्ग / कलेक्टर श्री पुष्पेंद्र कुमार मीणा ने ग्राम सभा निर्णय मोबाइल एप में विडियो अपलोड करने के संबंध में संबंधित सचिव एवं अन्य अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए है। ग्राम सभा के निर्णयों में जनसमुदाय की सहभागिता सुनिश्चित करने में ग्राम सभा की अहम भूमिका होती है। ग्राम सभा जनसमुदाय के विचारों, सुझावों को साझा करने का उपयुक्त स्थान हैं, जो पूरे ग्राम की भलाई के लिए ग्राम पंचायत में उपलब्ध संसाधन को बेहतर उपयोग करने में सक्षम बनाता है। वर्तमान में ’’ग्राम सभा निर्णय’’ मोबाइल एप के माध्यम से अपलोड किये गये विडियो में परिलक्षित हो रही कमियों को दूर करने के लिए आवश्यक निर्देश दिए गए है। जिसके अनुसार रिकॉर्डेड/अपलोड विडियों निर्धारित प्रपत्र अनुसार हो एवं निर्धारित समयावधि का हो। नियमानुसार 15 मिनट का गुणवत्तापूर्ण विडियो, जिसमें ग्राम सभा द्वारा ग्राम पंचायतों के कार्यों में परदर्शिता, प्रभावशीलता, जवाबदेहिता को बढ़ाने के लिए गए निर्णय शामिल हो, को उपलोड किया जाना है। भारत सरकार, पंचायती राज मंत्रालय द्वारा निर्मित वाइब्रेट ग्राम सभा पोर्टल को ग्राम सभा निर्णय मोबाइल एप इंटीग्रेट किया गया है। वाइब्रेट पोर्टल में सभा शेड्यूल करने उपरांत विडियो रिकॉर्डिंग के लिए पंचायत सचिव एवं अन्य अधिकारी को जिम्मेदारी दी जायेगी, जो एप के माध्यम से ग्राम सभा वाले दिन गुणवत्तापूर्ण विडियो अपलोड करेगा। ग्राम सभा निर्णय मोबाइल एप व वाईब्रेट इंटीग्रेटड पार्टल का एसओपी (मानक संचालन प्रकिया) संलग्न कर आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया है।
- दुर्ग, । खरीफ वर्ष 2023 में जिले के कृषकों हेतु उच्च गुणवत्तायुक्त आदान सामग्री खाद, बीज एवं कीटनाशक दवाई की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के लिए कृषि विभाग द्वारा सघन अभियान चलाते हुए जिले के निजी एवं सहकारी प्रतिष्ठानों का सतत् निरीक्षण किया जा रहा है। इसी अनुक्रम में संचालनालय कृषि छत्तीसगढ़ रायपुर से उड़नदस्ता के रूप में सहायक संचालक कृषि डॉ. सुमित सोरी एवं श्री विकास साहू सहायक संचालक कृषि, कार्यालय उप संचालक कृषि तथा विकासखण्ड निरीक्षक श्री नवीन खोब्रागड़े विकासखण्ड दुर्ग एवं दल द्वारा विकासखण्ड दुर्ग के मधुबन ट्रेडर्स नगपुरा का औचक निरीक्षण किया गया। उप संचालक कृषि श्री एल.एम. भगत ने बताया कि निरीक्षण के दौरान प्रतिष्ठान के अनुज्ञप्ति पत्र, समस्त दस्तावेज-स्कंध पंजी, बिल बुक, प्रतिष्ठान में विक्रय हेतु उपलब्ध कृषि आदान सामग्री आदि का अवलोकन किया गया। संबंधित विक्रेता के अनुज्ञप्ति में 24ः24ः0 कंपनी स्मार्टकेम एवं जैव उत्प्रेरक बायोस्टेट, इफको आदि का स्त्रोत नहीं होने के कारण उर्वरक (नियंत्रक) आदेश 1985 के खण्ड 8 का उल्लंघन मानते हुए कारण बताओं नोटिस के साथ विक्रय प्रतिबंध किया गया है। निरीक्षण के दौरान उर्वरक के 05 नमूना भी लिये गए साथ ही कौशिक एग्रीकल्चर नगपुरा का निरीक्षण फलस्वरूप सूक्ष्म पोषक तत्व एवं जैव उत्प्रेरक का स्त्रोत नहीं पाये जाने पर कारण बताआंे नोटिस व विक्रय प्रतिबंध लगाया गया। वहीं प्रतिष्ठानों में स्कंध पंजी अपूर्ण एवं बिल बुक निर्धारित प्रारूप में नहीं होेने तथा उर्वरक का भण्डारण सही तरीके से नहीं किये जाने के फलस्वरूप संबंधित विक्रेता को कारण बताओं नोटिस जारी किया गया है। नोटिस का जवाब संतोषप्रद नहीं पाये जाने पर संबंधितों का अनुज्ञप्ति प्रमाण पत्र निलंबन की कार्यवाही की जाएगी। निरीक्षण दल ने उर्वरक/कीटनाशक औषधि विक्रेताओं को निर्धारित मूल्य पर ही अच्छी गुणवत्ता युक्त आदान सामग्री बेचने हेतु निर्देश दिये गये हैं।
- दुर्ग / एकीकृत बाल विकास परियोजना भिलाई -01 द्वारा नगर पालिक निगम भिलाई अंतर्गत आगनबाड़ी केन्द्र अटल आवास कुरूद (वार्ड क्र. -22) तथा अम्बेडकर नगर कैंप - 01 (वार्ड क्र. -28) (कार्यकर्ता के कुल 02 पदों) तथा आंगनबाड़ी केन्द्र संतोषी पारा 02 ( वार्ड क्र. -33) खुर्सीपार जोन 03 क्रमांक - 01 ( वार्ड क्र. -48) आनंद चौक सुपेला (वार्ड कं.-17), सुन्दर नगर -कोहका ( वार्ड क्र. - 11) तथा वृन्दानगर 01 ( वार्ड क्र. -29). (सहायिका के कुल 05 पदों) एवं नगर पालिक निगम रिसाली अंतर्गत आंगनबाड़ी केन्द्र उत्कल नगर (वार्ड कं.-20) (सहायिका के कुल 01 पद) पर भर्ती हेतु आवेदन आमंत्रित किये गये थे। इसी प्रकार नगर पालिक निगम भिलाई अंतर्गत आंगनबाड़ी केन्द्र अहमद नगर (वार्ड क्र.-36) तथा गणेश नगर सुपेला (वार्ड क्र. 10) (सहायिका के कुल 02 पद) भर्ती हेतु आवेदन आमंत्रित किये गये थे । एकीकृत बाल विकास परियोजना भिलाई-01 के परियोजना अधिकारी से मिली जानकारी अनुसार 19 जुलाई 2023 को मूल्यांकन समिति की बैठक आयोजित की गई थी। इसके पश्चात 31 जुलाई 2023 को दावा आपत्ति जारी किये जाने हेतु समिति की आयोजित बैठक में अनुमोदित अंतरिम मूल्यांकन पत्रक सर्व साधारण की सूचना हेतु बाल विकास परियोजना कार्यालय परियोजना अधिकारी एकीकृत बाल विकास परियोजना भिलाई-01 जुनवानी चिखली मुख्य मार्ग जुनवानी भिलाई जिला दुर्ग (छ0ग0) तथा नगर पालिक निगम भिलाई एवं नगर पालिक निगम रिसाली के कार्यालय परिसर में निर्धारित स्थान पर चस्पा किया गया है। यदि उक्त अंतरिम मूल्यांकन पत्रक में वरियता/प्राथमिकता के संबंध में किसी आवेदिका को दावा आपत्ति हो तो मय साक्ष्य के 21 अगस्त 2023 तक कार्यालय परियोजना अधिकारी एकीकृत बाल विकास परियोजना भिलाई -01 जुनवानी चिखली मुख्य मार्ग जुनवानी भिलाई जिला दुर्ग (छ0ग0) में अपनी लिखित दावा/आपत्ति कार्यालयीन समय में दर्ज करा सकते हैं। उक्त समय सीमा के पश्चात कोई भी दावा आपत्ति स्वीकार नहीं किये जायेंगे।
- रायपुर / जिले के युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के लिए कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे के अध्यक्षता में डिस्ट्रीक्ट प्लेसमेंट सेल का गठन किया है। इस सेल के माध्यम से अगस्त महीने मे प्लेसमेंट कैंप और लोन मेले का आयोजन किया जाएगा।यह क्रमशः इस प्रकार है, आइटीआई सड्डू में 17 अगस्त को हॉस्पिटेलिटी (होटल एवं रेस्टोरेन्ट), शासकीय पॉलिटेक्निक बैरन बाजार में 18 अगस्त को हेल्थ केयर सेक्टर के लिए , आडवानी आर्लिकॉन स्कूल बीरगांव में 19 अगस्त को उद्योगो में तकनीकी पद, लाईवलीहुड कॉलेज जोरा में 22 अगस्त को फायनेंस, बीमा, सिक्योरिटी एवं अन्य पद गैर तकनीकी पद और लाईवलीहुड कॉलेज जोरा में 23 अगस्त को स्वरोजगार मेला का आयोजन किया जाएगा।
- -09 अगस्त 2023 को प्रथम चयन सूची होगा जारीरायपुर / छत्तीसगढ़ शासन कौशल विभाग के अंतर्गत संचालनालय रोजगार एवं प्रशिक्षण के अधीन राज्य में संचालित 194 शासकीय आईटीआई में सत्र 2023-24 एवं 2023-25 में प्रवेश के लिए अभ्यर्थियों से आवेदन 01 जून 2023 से 11 जून 2023 तक ऑनलाईन आवेदन आमंत्रित की गई थी। छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार आरक्षण नियमों का पालन करते हुए 09 अगस्त 2023 को प्रथम चयन सूची जारी की जाएगी। प्रवेश हेतु संशोधित समय सारिणी विभागीय वेबसाइट cgiti.cgstate.gov.in पर उपलब्ध है, जिसका अवलोकन किया जा सकता है।
- -मुख्यमंत्री श्री बघेल दास्तान-ए-आजादी कार्यक्रम में हुए शामिलरायपुर / मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल आज राजधानी रायपुर स्थित पंडित जवाहरलाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय के ऑडिटोरियम में आयोजित ‘दास्तान-ए-आजादी’ कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम का आयोजन श्री दुर्गा देवी शिक्षण समिति, पार्क फाउंडेशन एवं सन्मति वेलफेयर सोसायटी द्वारा संस्कृति विभाग और छत्तीसगढ़ प्राईवेट स्कूल एसोसिएशन के सहयोग से किया गया। ‘दास्तान-ए-आजादी’ कार्यक्रम में श्री हिमांशु वाजपेयी, सुश्री प्रज्ञा शर्मा, श्री वेदांत भारद्वाज तथा श्री अजय टीपानिया द्वारा भारत की आजादी के इतिहास की रोचक शैली में संगीतमय प्रस्तुति दी गई।मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने इस अवसर पर कहा कि आज 8 अगस्त है और यह भारत के स्वतंत्रता संग्राम में बड़ा ही महत्वपूर्ण दिवस है। 8 अगस्त 1942 को आज ही के दिन महात्मा गांधी ने भारत छोड़ो आन्दोलन का आगाज किया था। यह आन्दोलन पूरे विश्व में अहिंसात्मक आंदोलन का अनूठा उदाहरण है। मुख्यमंत्री ने बताया कि देश को आजादी दिलाने में महापुरूषों तथा स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। उनका सपना केवल आजादी हासिल करने तक सीमित नहीं था, बल्कि वे आजाद भारत के नवनिर्माण का सपना भी देख रहे थे।मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि महात्मा गांधी, पंडित जवाहरलाल नेहरू, सरदार भगत सिंह जैसे स्वतंत्रता संग्राम सेनानी जब अंग्रेजों के खिलाफ संघर्ष कर रहे थे, तब वे भविष्य के भारत की रूपरेखा भी तैयार कर रहे थे। महात्मा गांधी ने ग्राम स्वराज का सपना देखा था। पंडित जवाहरलाल नेहरू ने वैज्ञानिक दृष्टिकोण वाले आधुनिक भारत का सपना देखा। आजादी मिलने के बाद जब पंडित जवाहरलाल नेहरू प्रधानमंत्री बने, तब उन्होंने आधुनिक भारत के निर्माण की बुुनियाद रखी।मुख्यमंत्री ने श्री बघेल ने पंडित जवाहरलाल नेहरू पर केन्द्रित ‘दास्तान-ए-आजादी‘ कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि इस कार्यक्रम में यहां के तमाम बुद्धिजीवी एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित हुए हैं। कार्यक्रम में देश की आजादी में महापुरूषों तथा स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के योगदान को बड़ी ही रोचक ढंग से प्रस्तुत किया गया। यह सब कुछ किस्सागोई के माध्यम से दादी नानी से कहानियों के माध्यम से भी सुना करते थे। उसी परिपाटी को आगे बढ़ाते हुए आज ‘दास्तान-ए-आजादी’ का कार्यक्रम हम लोग सुन रहे थे, यह कार्यक्रम अत्यंत शिक्षाप्रद भी है। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के सलाहकार श्री विनोद वर्मा तथा वरिष्ठ नागरिक एवं प्रबुद्धजन डॉ. राकेश गुप्ता, श्री राकेश चतुर्वेदी, श्री राजीव गुप्ता, श्री मुकेश शाह, श्री विजय चोपड़ा तथा श्री आवेश तिवारी सहित सोसायटी के सदस्यगण स्कूली छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
- -उप मुख्यमंत्री भी साथ पहुँचे जगदलपुर-9 अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस कार्यक्रम में करेंगे शिरकतजगदलपुर / मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल अपने बस्तर प्रवास के लिए जगदलपुर स्थित मां दंतेश्वरी एयरपोर्ट नियमित विमान से पहुँचे। मुख्यमंत्री के साथ उप मुख्यमंत्री श्री टीएस सिंहदेव भी पहुँचे। उद्योग मंत्री व जिले के प्रभारी मंत्री श्री कवासी लखमा, बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री लखेश्वर बघेल, उपाध्यक्ष श्री विक्रम मड़ावी के द्वारा अतिथियों का आत्मीय स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री ने आज जगदलपुर में आज विभिन्न कार्यक्रमों सहित 9 अगस्त को आयोजित विश्व आदिवासी दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे।इस अवसर श्री संसदीय सचिव श्री रेखचन्द जैन, चित्रकोट विधायक श्री राजमन बेंजाम, महापौर श्रीमती सफीरा साहू, नगर निगम सभापति श्रीमती कविता साहू, अक्षय ऊर्जा अभिकरण के अध्यक्ष श्री मिथलेश स्वर्णकार, इन्द्रावती बेसिन विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष श्री राजीव शर्मा, सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे। इसके साथ प्रशासनिक अधिकारियों में कमिश्नर श्री श्याम धावड़े, आईजी श्री सुंदरराज पी., कलेक्टर श्री विजय दयाराम के., वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री जितेंद्र मीणा,कांगेर वैली राष्ट्रीय उद्यान के संचालक श्री धम्मशील गणवीर एवं अन्य अधिकारी उपस्थित ने भी स्वागत किया।
- रायपुर / मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से आज यहाँ उनके निवास कार्यालय में अनुकम्पा नियुक्ति शिक्षाकर्मी कल्याण संघ के सदस्यों ने सौजन्य मुलाकात की । उन्होंने मुख्यमंत्री को संघ की विभिन्न मांगों से अवगत कराया । मुख्यमंत्री श्री बघेल ने उन्हें उचित कार्यवाही के लिए आश्वस्त किया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य खनिज विकास निगम के अध्यक्ष श्री गिरीश देवांगन, संघ की प्रांताध्यक्ष श्रीमती माधुरी मृगे, प्रवक्ता श्री प्रमोद चौबे, सचिव श्रीमती गीता साहू एवँ अन्य सदस्य उपस्थित थे ।
- • छत्तीसगढ़ ने मध्यप्रदेश शासन को लिखा है पत्र• मध्यप्रदेश पुनर्गठन अधिनियम के अंतर्गत दोनों राज्यों की सहमति जरूरीरायपुर //छत्तीसगढ़ के पेंशनरों को महंगाई राहत के लिए मध्यप्रदेश की सहमति का इंतज़ार है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल द्वारा की गई घोषणा के अनुरूप छत्तीसगढ़ के सेवानिवृत्त शासकीय कर्मचारियों को महंगाई राहत में 04 प्रतिशत की बढ़ोतरी के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। मध्यप्रदेश पुनर्गठन अधिनियम के प्रावधानों के अनुसार घोषणा पर शीघ्र अमल के लिए छत्तीसगढ़ शासन ने मध्यप्रदेश शासन को सहमति के लिए पत्र लिखा है।वर्तमान में मध्यप्रदेश शासन की सहमति के आधार पर राज्य के सेवानिवृत्त शासकीय कर्मचारियों को देय पेंशन पर 01 जुलाई 2023 से 38 प्रतिशत के मान से महंगाई राहत का भुगतान किया जा रहा है। राज्य शासन द्वारा 01 जुलाई 2023 से 42 प्रतिशत की दर से महंगाई राहत दिए जाने का निर्णय लिया गया है। इसके लिए वित्त विभाग ने 02.08.2023 को पत्र लिखकर मध्यप्रदेश शासन से मध्यप्रदेश पुनर्गठन विधेयक 2000 की धारा 49 के अंतर्गत सहमति चाही है। छत्तीसगढ़ एवं मध्यप्रदेश राज्य के मध्य पेंशनरी दायित्वों के विभाजन के लिए राज्य निर्माण के समय से ही मध्यप्रदेश पुनर्गठन अधिनियम 2000 के प्रावधानों के अंतर्गत दोनों राज्यों के मध्य पेंशन राहत के भुगतान के लिए सहमति प्राप्त करना आवश्यक है।
- रायपुर, /छत्तीसगढ प्राकृतिक वन संपदा से सम्पन्न है और यहां सदियों से निवासरत आदिवासी समुदाय के लोगों को राज्य में एक अलग पहचान हैं। यहां की पहचान लोक कला, संस्कृति, रीति रिवाज, नृत्य महोत्सव अपनी गौरवशाली संस्कृति को बनाकर रखी है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आदिवासियों को सभी अधिकार देने की पहल शुरू की । वनांचल क्षेत्र में बरसों से रहने वाले आदिवासी परिवारों को 59 हजार 791 वन अधिकार पत्र दिया गया है। ताकि अपनी काबिज भूमि में खेती-बाड़ी कर आर्थिक तरक्की कर सकें। मुख्यमंत्री ने किसानों की जमीन वापसी, तेंदूपत्ता संग्रहण दर को 2500 रूपए प्रति मानकर बोरा से बढ़ाकर 4 हजार रुपए प्रति मानक बोरा करके किसानों के चेहरे पर मुस्कान लाई है। वेल्यू एडीशन करके न सिर्फ़ वनवासियों की आय में बढ़ोतरी की है, बल्कि रोजगार के अवसरों का भी निर्माण किया है। छत्तीसगढ़ सरकार आदिवासी समुदाय के जुड़े हर मसले को पूरी संवेदनशीलता और तत्परता से निराकरण करने के साथ उनकी बेहतरी के लिए कदम उठा रही है।राज्य में लगभग पौने पांच वर्ष में 59 हजार 791 व्यक्तिगत वन अधिकार पत्र वितरित किए गए हैं, जिसका कुल रकबा 33,238.504 हेक्टेयर है। इसी प्रकार 25 हजार 109 सामुदायिक वन अधिकार पत्र वितरित किए गए है, जिसका कुल रकबा 11,81,587.935 हेक्टेयर है। देश में सर्वप्रथम नगरीय क्षेत्र में व्यक्तिगत वन अधिकार सामुदायिक वन अधिकार पत्र एवं सामुदायिक वन संसाधन अधिकार पत्र प्रदाय करने की कार्यवाही छत्तीसगढ़ राज्य में की गई। इसके साथ ही विभिन्न जिलों में अब तक 3,964 सामुदायिक वन संसाधन अधिकार मान्य किए गए हैं, इनका कुल रकबा 17,292,37.103 हेक्टेयर है। राज्य में अब तक विशेष रूप से कमजोर जनजाति समूह को 23 हजार 571 लोगों को व्यक्तिगत वन अधिकार पत्र, जिनका 19,124.408 हेक्टेयर वन भूमि, इसी प्रकार 2360 सामुदायिक वन अधिकार पत्र पर कुल रकबा 1,22,679.174 हेक्टेयर और 184 सामुदायिक वन संसाधन अधिकार पत्र दिया गया है जिसका कुल रकबा 1,44,525.947 हेक्टेयर प्रदान किया गया।वन अधिकार पट्टाधारी वनवासियों के जीवन को आसान बनाने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा उनके पट्टे की भूमि का समतलीकरण, मेड़बधान, सिंचाई की सुविधा के साथ साथ,खाद बीज एवं कृषि उपकरण भी उपलब्ध कराएं जा रहे हैं। वन भूमि पर खेती करने वाले वनवासियों को आम किसानों की तरह शासन की योजनाओं का लाभ मिलने लगा है। वनांचल में कोदों, कुटकी, रागी की बहुलता से खेती करने वाले आदिवासियों को उत्पादन के लिए प्रति एकड़ 9 हजार रुपए इनपुट सब्सिडी देने का प्रावधान है, इसके साथ ही राजीव गांधी किसान न्याय योजना का भी लाभ इन्हें दिया जा रहा है।
-
गरियाबंद. जिले में तालाब में डूबने से दो बच्चों की मौत हो गई है। पुलिस अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के कोतवाली थानाक्षेत्र अंतर्गत नहरगांव के तालाब में डूबने से नौ और 12 वर्ष के दो बच्चों की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि रविवार शाम दोनों बच्चे करीब के गांव में हो रहे कबड्डी प्रतियोगिता देखने गए थे। उन्होंने बताया कि जब देर रात तक बच्चे वापस घर नहीं लौटे तब परिजनों ने उनकी खोज शुरू की। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि परिजनों ने जब इसकी सूचना पुलिस को दी तब पुलिस दल ने भी बच्चों की तलाश शुरू की। उन्होंने बताया कि बाद में जब पुलिस ने गांव के एक तालाब के करीब से उनका कपड़ा बरामद किया तब तालाब में बच्चों की खोज शुरू की गई और सोमवार सुबह उनका शव बरामद कर लिया गया। उन्होंने बताया कि बच्चों शवों को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने एक मामला दर्ज कर लिया है तथा मामले की जांच की जा रही है।
-
महापौर एवं कलेक्टर ने दिखाई हरी झंडी
बिलासपुर/ बिलासपुर नगर निगम क्षेत्र में स्लम बस्तियों के लोगों को उनके आवास के नजदीक ही इलाज सुविधा मुहैया कराने के लिए एक और मोबाइल मेडिकल यूनिट वाहन (एमएमयू)मुहैया कराई गई है। इसे मिलाकर नगर में पांच एमएमयू संचालित हो रहे हैं। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल द्वारा स्लम स्वास्थ्य योजना के तहत यह वाहन निगम को प्राप्त हुई है। महापौर श्री रामशरण यादव एवं कलेक्टर संजीव कुमार झा ने जिला कार्यालय परिसर से हरी झंडी दिखाकर गंतव्य के लिए रवाना किया। एसपी संतोष सिंह, निगम आयुक्त कुणाल दुदावत, पार्षद राजेश शुक्ला सहित मेडिकल टीम और निगम के कर्मचारी उपस्थित थे।नगर निगम के महापौर श्री यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल द्वारा प्रदेश के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास किये जा रहे हैं। नगर निगम क्षेत्र के स्लम एरिया में रहने वाले लोगों को उनके घर तक स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना शुरू की गई। इस योजना के तहत आज बिलासपुर निगम को पांचवा मोबाईल मेडिकल यूनिट मिला है। ज्ञात हो कि नगर निगम में पहले से 4 मोबाईल मेडिकल यूनिट संचालित है। प्रत्येक यूनिट में एक डॉक्टर, एक नर्स, एक फार्मासिस्ट, 1 लैब टैक्निशियन अपनी सेवाएं दे रहे हैं। इस मेडिकल यूनिट में 41 प्रकार के स्वास्थ्य परीक्षण किया जाता है और लगभग 170 प्रकार की दवाईयां उपलब्ध है। योजना के शुरू होने से अब तक नगर निगम क्षेत्र के लगभग ढाई लाख से अधिक मरीज लाभान्वित हो चुके हैं। साथ ही प्रतिदिन प्रति यूनिट वाहन लगभग 80 मरीज स्वास्थ्य परामर्श एवं परीक्षण करा रहे हैं। -
चावल के करौरी जैसे लोकप्रिय प्रोडक्ट गुणवत्ता के साथ आकर्षक पैकेजिंग में उपलब्ध करा रहे हैं निपुण
प्रोड्क्ट और प्रचार के तरीके की मुख्यमंत्री ने भी की है प्रशंसा, 2 लाख रुपए की दी है सहायतारायपुर/ श्री निपुण रायपुर जिले के गांव निलजा निवासी हैं और वहीं रीपा में अपना छोटा सा उद्यम कर रहे हैं। उन्हें छत्तीसगढ़ शासन की रीपा योजना से सहयोग मिल रहा है। सबसे बड़ी बात यह है कि अपने प्रोडक्ट को प्रमोशन करने का और इसकी गुणवत्ता के लिए उनका काम बेहद खास है। वे सिर्फ छत्तीसगढ़ी व्यंजनों को प्रमोट कर रहें हैं और देश-विदेश के बाजारों में स्थापित करने की इच्छा रखते है।निपुण ने ऐसे क्षेत्र में कदम रखा है जिसके बारे में कोई भी उद्यमी नहीं सोचता। उन्होंने विशेष कर करौरी तथा चावल से बने अन्य उत्पादों को लेकर अपना उद्यम शुरू किया है। करौरी लोग भोजन के साथ अथवा खाने के साथ बड़े शौक से खाते हैं लेकिन पहली बार किसी ने इसे आकर्षक पैकेजिंग में बाजार में लाने का निश्चय किया है। वे भात बड़ी मुरकू, चावल से बना मिक्चर और चावल और रागी से बने बिस्किट बना रहें है। विशेष रूप से मेक्सिकन डिस नाचोस जो बाजार में डारिटोस के नाम से बिकता है। उसका छत्तीसगढ़िया चावल से निर्मित और हेल्दी रूप में प्रस्तुत कर रहें है।निपुण को रायपुर जिले के निलजा रीपा में जगह और शेड सहित मशीन मिला है जिसमें उद्यम संचालित कर रहें है। निपुण एग्रीकल्चर इंजीनियर है। उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने युवा उदयमिता के लिए अच्छा माहौल बनाया है। रीपा में अधोसंरचना है। बिजली है। पानी है। बैंक से लिंकेज है। मैंने मुख्यमंत्री को अपने कार्य के बारे में बताया। उन्होंने मेरे कार्यों को सराहना करते हुए दो लाख रुपए की मदद की घोषणा भी की। मुख्यमंत्री युवाओं को बहुत हौसला देते हैं। इससे सभी रीपा में युवा उद्यमी बहुत अच्छा कार्य कर रहे हैं। उन्होंने युवाओं के लिए उल्लेखनीय काम किए है।निपुण ने बताया कि हमारे यहां चावल के व्यंजन ही लोकप्रिय हैं। बिना चावल के भोजन होता ही नहीं। पहले लोग चावल के साथ करौरी भात बड़ी आदि चीजें भी खाते थे। अब बिजौरी जैसे उत्पाद तो बाजार में उपलब्ध हैं लेकिन करौरी, भात बड़ी जैसे व्यंजन नहीं मिलती इसलिए लोगों ने इसे खाना भी कम कर दिया है। हमने इसे विशेष रूप से बनाया है ताकि यह और भी स्वादिष्ट हो सकें। हाइजिन का ध्यान रखा है और इसे आकर्षक पैकेज में प्रस्तुत किया है। अपनी यूनिट का नाम उन्होंने राइस बाउल रखा है। निपुण ने इसके लिए वेबसाइट भी बनाई है और डिलीवरी पार्टनर भी तैयार किये हैं जिसके माध्यम से ग्राहकों तक प्रोडक्ट सप्लाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि अभी मेरी शुरूआत हुई है और अभी तो आठ दृदस हजार रुपए ही लाभ हो रहा है लेकिन यह बिल्कुल शुरूआत है और लंबे सफर की शुरूआत है। अंकल चिप्स बनाने वालों ने भी ऐसे ही शुरूआत की होगी। मेरा सपना है कि मैं इससे भी आगे जाऊं। मैंने यूट्यूब में और सोशल मीडिया के सभी माध्यमों में इसका प्रचार किया है। धान के कटोरे के निवासी देश-विदेश में बसे हैं उन तक भी प्रोडक्ट प्रमोशन हो रहा है। अच्छी चीजें रूकती नहीं, बढ़ती ही जाती हैं। उल्लेखनीय है कि महात्मा गांधी ग्रामीण औद्योगिक पार्क के माध्यम गावों में आत्मनिर्भरता आई है। राज्य सरकार की इस नवाचारी पहल से उद्यमियों को बड़ा सहारा मिला है। गावों के गौठानों में अब तक 300 रीपा का निर्माण हो चुका है, जहां लोगों को आजीविका की गतिविधियों के लिए पर्याप्त साधन और सुविधाएं मिली है। ग्रामीण उद्यमियों के अपने पसंद का उद्यम संचालित करना आसान हो गया है। -
अभ्यर्थी 14 अगस्त तक कर सकते है दावा-आपत्ति
रायपुर। शासकीय शिक्षक शिक्षा महाविद्यालय शंकर नगर रायपुर द्वारा सत्र 2023 से 2025 के लिए बीएड (विभागीय) अभ्यर्थियों की अनंतिम चयन सूची जारी कर दी गई है। अभ्यर्थी शासकीय शिक्षा महाविद्यालय के वेबसाइट
www.cteraipur.org
एवं राज्य शैक्षिक एवं अनुसंधान परिषद के वेबसाइट
scert.cg.gov.in
पर अवलोकन कर सकते है। आवेदन करने वाले अभ्यर्थी अनंतिम चयन सूची जारी होने के तिथि 07 अगस्त 2023 से 14 अगस्त 2023 तक अपना दावा-आपत्ति प्रस्तुत कर सकते है। निर्धारित अवधि के पश्चात् दावा-आपत्ति प्रस्तुत करने पर विचार नहीं किया जाएगा, जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी आवेदक की होगी।
दावा-आपत्ति प्रस्तुत करने वाले अभ्यर्थी शासकीय शिक्षक शिक्षा महाविद्यालय शंकर नगर रायपुर के कक्ष क्रमांक 07 में प्रदेश प्रभारी श्री आलोक शुक्ला से 07 से 14 अगस्त तक कार्यालयीन समय में आवश्यक दस्तावेज के साथ अपना आवेदन प्रस्तुत कर सकते है। -
पंजीयन 17 अगस्त तक तथा फ़िल्म जमा करने की अंतिम तिथि 19 अगस्त
रायपुर। छत्तीसगढ़ में सड़क हादसों को कम करने के लिए छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा नई पहल की गई है। अब लघु फिल्मों के माध्यम से लोगो को जागरूक किया जाएगा। सड़क सुरक्षा जनजागरूकता अभियान के तहत छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा आयोजित राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा लघु फ़िल्म महोत्सव की तिथियों में परिवर्तन किया गया है। वर्षा ऋतु में फ़िल्म निर्माण में हो रही निर्माण की कठिनाइयों को देखते हुए तथा प्रतिभागियों के अनुरोध पर पंजीकरण की तिथि 10 अगस्त से बढ़ाकर 17 अगस्त तथा फ़िल्म जमा करने की अंतिम तिथि 12 अगस्त से बढ़ाकर 19 अगस्त निर्धारित की गई है।
छत्तीसगढ़ पुलिस ने प्रदेश की जनता से कहा है कि वे सड़क सुरक्षा अभियान के तहत लोगों को जागरूक करने के लिए 2 मिनट का लघु फिल्में बनाकर छत्तीसगढ़ पुलिस को भेजें। छत्तीसगढ़ पुलिस में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा लघु फिल्म महोत्सव 2023 के अंतर्गत प्रविष्टियां आमंत्रित की गई हैं। इन लघु फिल्मों को अलग-अलग केटेगरी में राज्य सरकार द्वारा पुरस्कृत किया जाएगा। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर +91-9040834734, +91-9479191791 संपर्क किया जा सकता है या लुघ फिल्म प्रविष्टियों के लिए विस्तृत नियम एवं शर्ते छत्तीसगढ़ पुलिस की वेबसाइट पर देखी जा सकती है। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सड़क सुरक्षा के मुद्दों के बारे में जागरूकता बढ़ाना और सड़क दुर्घटना को कम करने के लिए छत्तीसगढ़ राज्य के साथ-साथ पूरे देश में सड़क सहयोग में वृद्धि को बढ़ावा देना है। - -फ्लाई ऐश ईंट बनाकर महिलाएं हो रही आत्मनिर्भररायपुर 3/ कभी दूसरे के खेतों और फैक्ट्री में मजदूरी करने वाली महिलाएं आज खुद मालकिन बन गई है। अब वे खुद के लिए काम कर रही है। महात्मा गांधी ग्रामीण औद्योगिक पार्क के माध्यम से इन महिलाओं को आत्मनिर्भरता की नई राह मिली है। राज्य सरकार की इस नवाचारी पहल से उद्यमियों को बड़ा सहारा मिला है। गावों के गौठानों में अब तक 300 रीपा का निर्माण हो चुका है, जहां लोगों को आजीविका की गतिविधियों के लिए पर्याप्त साधन और सुविधाएं मिली है। ग्रामीण उद्यमियों के अपने पसंद का उद्यम संचालित करना आसान हो गया है।महासमुंद विकासखंड अंतर्गत ग्राम कांपा की खेतिहर और गरीब महिलाओं ने दुर्गा स्वयं सहायता समूह बनाया जिसमें 10 महिला सदस्य हैं। महिलाएं बिहान से जुड़कर आत्मविश्वासी बनी और अब रीपा से जुड़कर आत्मनिर्भर बन रही हैं। तकनीकी और मेहनत के कार्य को आमतौर पर महिलाओं के लिए दुरूह माना जाता है, लेकिन फ्लाई ऐश ईंट बनाने के इस काम को महिलाओं ने बखूबी करके दिखाया है। विगत 3 महीनों में ही इन्होंने करीब 67 हजार ईंट तैयार किए हैं, इनमें से 40 हजार ईंट पंचायत को विक्रय भी किया गया है। महिलाओं को इससे 1 लाख रूपए से अधिक की आमदनी हुई है। समूह की सचिव श्रीमती कल्याणी दुबे ने बताया कि महिलाएं वर्मी कंपोस्ट भी बना रही है और अब तक 1 लाख 30 हजार रूपए का खाद विक्रय कर चुकी है। उनका समूह सवा लाख रूपए का आंतरिक लेन-देन भी कर रहा है। कल्याणी बताती है कि प्रारंभिक प्रशिक्षण के बाद अब महिलाएं आसानी से ईंट बना पा रही हैं, महिलाओं को जिला प्रशासन द्वारा रीपा में आवश्यक मशीन व संसाधन उपलब्ध कराये गए हैं।समूह की अध्यक्ष अहिल्या साहू ने बताया कि प्रति ईंट लगभग ढाई रुपए की दर से बेचते हैं। वहीं समूह से जुड़ी देवकी सोनी, दीपलता और उर्वशी दुबे ने कहा कि हमने सोचा नहीं था कि हम खुद मशीन का संचालन कर पाएंगे लेकिन अब ऐसा हो रहा है। महिलाओं के चेहरे पर आत्मविश्वास व आत्मनिर्भरता की चमक देखी जा सकती है। महिलाएं कहती है कि कभी हमारे दिन दूसरों के यहाँ मजदूरी में गुजर जाते थे, लेकिन आज हम खुद के लिए काम कर रही हैं और मालकिन जैसे महसूस करते हैं। यह रीपा से ही सम्भव हो सका।
- रायपुर / मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल 8 अगस्त को राजधानी रायपुर और बस्तर संभाग के मुख्यालय जगदलपुर में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होंगे।मुख्यमंत्री श्री बघेल निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार दोपहर 12:05 बजे रायपुर के पंडित जवाहरलाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय ऑडिटोरियम में आयोजित 'दास्तान ए आजादी' कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री अपरान्ह 2:50 बजे रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट से विमान द्वारा रवाना होकर 3:30 बजे जगदलपुर के मां दंतेश्वरी एयरपोर्ट पहुंचेंगे और विमानतल से सर्किट हाउस जाएंगे। श्री बघेल शाम 6:00 बजे जगदलपुर में जिला चिकित्सालय में नेत्र विभाग अंबका लोकार्पण करने के बाद 'सेहत बाजार' मिलेट कैफे का लोकार्पण करेंगे। इसके बाद वे पुलिस कोऑर्डिनेट सेंटर लालबाग के शौर्य भवन में हरिभूमि / आईएनएच के 'संवाद 2023' कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री रात्रि विश्राम जगदलपुर में करेंगे।
- -मुख्यमंत्री की भेंट-मुलाकात में घोषणा के परिपालन में - बस्तर संभाग में 07 तथा सरगुजा संभाग में 03 स्थानों में नवीन शाखा खोलने की स्वीकृति-इस वर्ष अब तक 86 एटीएम स्थापित-सहकारिता मंत्री द्वारा विभाग के काम-काज की समीक्षारायपुर। /सहकारिता मंत्री श्री रविन्द्र चौबे ने सोमवार को नवा रायपुर स्थित छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक (अपेक्स बैंक) के सभागार में सहकारिता विभाग के काम-काज की जिलेवार समीक्षा की। उन्होंने समितियों के गोदामों में रासायनिक खाद की उपलब्धता की जानकारी ली और अधिकारियों को निर्देशित किया कि किसानों को उनकी मांग के अनुरूप खाद प्रदान किया जाए। सहकारिता मंत्री श्री चौबे ने किसानों की सुविधा के लिए एटीएम स्थापना में तेजी लाने के निर्देश दिए। साथ ही लंबित सहकारी बैंकों की नवीन शाखाओं के लिए रिजर्व बैंक से शीघ्र ही आवश्यक पहल करने के निर्देश दिए।सहकारिता मंत्री श्री रविन्द्र चौबे ने आगामी धान खरीदी की तैयारी के लिए आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए कहा कि पुराने बारदाने के कारण सोसायटियों को नुकसान न हो इसका ध्यान रखा जाए। उन्होेंने कहा कि सोसायटियों को वित्तीय रूप से मजबूत किया जाना चाहिए। सहकारी बैंको में रिक्त पदों की भर्ती शीघ्र की जाए।सहकारिता मंत्री श्री चौबे द्वारा बैठक में मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की भेंट मुलाकात के दौरान बस्तर तथा सरगुजा संभाग में सहकारी बैंकों की नवीन शाखा खोलने की घोषणा की समीक्षा की गई। अधिकारियों ने बताया कि बस्तर संभाग में 07 स्थानों में तथा सरगुजा संभाग में 03 जगहों में नवीन शाखा खोलने की स्वीकृति प्रदान की जा चुकी है। बस्तर में 07 एटीएम तथा सरगुजा में 05 स्थानों पर एटीएम लगाए जा चुके हैं। सहकारिता विभाग द्वारा वर्ष 2023-24 में प्रदेश में कुल 135 एटीएम स्थापित करने का लक्ष्य रखा गया है, जिसके विरुद्ध अब तक 86 एटीएम स्थापित किये गए हैं।13.62 लाख किसानों को 6067 करोड़ रूपए का कृषि ऋण वितरितबैठक में चालू खरीफ 2023 सीजन में किसानों को ब्याज मुक्त कृषि ऋण वितरण की समीक्षा के दौरान अधिकारियों ने बताया कि प्रदेश में सहकारिता के माध्यम से अब तक 7000 करोड़ रूपए के निर्धारित लक्ष्य के विरुद्ध 13.62 लाख किसानों को 6067 करोड़ रूपए का कृषि ऋण वितरण किया गया है। बैठक में बताया गया कि खरीफ सीजन के लिए कुल 8 लाख मेट्रिक टन खाद वितरण का लक्ष्य रखा गया है, जिसके विरुद्ध 6 लाख 91 हजार मेट्रिक टन खाद का वितरण किसानों को किया जा चुका है। समितियांे के गोदामों में अभी 1 लाख 10 हजार मेट्रिक टन खाद की उपलब्धता है। समितियों में खरीफ फसल हेतु कुल 451370 क्विंटल बीज का भंडारण किया गया है, जिसमें से 397705 टन किसानों द्वारा उठाव कर लिया गया है।बैठक में 725 नवीन समितियों में गोदाम सह कार्यालय निर्माण की समीक्षा के दौरान जानकारी दी गई कि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा गोदाम सह कार्यालय निर्माण के लिए 185 करोड़ रूपए की स्वीकृति प्रदान की गई है। प्रति सोसाइटी में 25.56 लाख रूपए की लागत से गोदाम सह कार्यालय निर्माण किया जा रहा है। अब तक 71 गोदाम का निर्माण पूर्ण हो चुका है, शेष निर्माणाधीन हैं। बैठक में सहकारिता क्षेत्र में शक्कर कारखाना में शक्कर निर्माण तथा इथेनॉल प्लांट की स्थापना की समीक्षा की गई। बैठक में सहकारिता मंत्री द्वारा पिछली धान खरीदी के सुचारू संचालन तथा किसानों को डीबीटी के माध्यम से खाते में राशि अंतरण पर सहकारिता अधिकारियों, बैंक कर्मचारियों को बधाई दी गई।बैठक में अपेक्स बैंक के अध्यक्ष श्री बैजनाथ चन्द्राकर, अपेक्स बैंक संचालक श्री द्वारिका साहू, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के अध्यक्षगण - अम्बिकापुर श्री रामदेव राम, जगदलपुर श्री शंकर ध्रुवा, बिलासपुर श्री प्रमोद नायक, रायपुर श्री पंकज शर्मा, दुर्ग श्री राजेन्द्र साहू, राजनांदगांव श्री नवाज खान, सचिव सहकारिता श्री हिम शिखर गुप्ता , पंजीयक श्री रमेश कुमार शर्मा, मार्कफेड प्रबंध संचालक श्री मनोज सोनी, अपर पंजीयक श्री हितेश दोशी, अपर पंजीयक श्री एच के नागदेव, अपेक्स बैंक प्रबंध संचालक श्री के एन कांडे , उप सचिव श्री पी एस सर्पराज, सहकारिता विभाग और अपेक्स बैंक के अधिकारी, जिला सहकारी केंद्रीय बैंकों के सीईओ मौजूद थे।
-
-कर्मचारियों ने लिया श्री ओपी जिंदल के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प-कार्यक्रम में जिंदल स्टील एंड पावर के प्रेसिडेंट श्री प्रदीप टंडन सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी - अधिकारी मौजूद थेरायपुर । ओपी जिंदल ग्रुप के संस्थापक महान व्यक्तित्व के धनी श्री ओपी जिंदल जी की 93वी जयंती सोमवार को जिंदल स्टील एंड पॉवर (जेएसपी) रायपुर स्थित मशीनरी डिवीजन समेत पूरे देशभर में श्रद्धापूर्वक मनाई गई।मशीनरी डिवीजन में सुबह 9 बजे से ही सभी कर्मचारियों एवम अधिकारियों द्वारा ओपी जिंदल जी की प्रतिमा के आगे पुष्पांजलि अर्पित कर सभी ने उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।इस अवसर पर सुबह से ही अनेक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, शुरुआत प्लांट स्थित मंदिर में कीर्तन के साथ हुई , जहां भजन कीर्तन के बाद प्रसाद का वितरण किया गया । सभी जिंदल कर्मियों ने अपने प्रणेता एवम कर्मयोद्धा श्री ओपी जिंदल जी को याद कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए । इसके साथ ही माना स्थित वृद्धाश्रम में फल, मिठाई,कपड़े और आदि जरूरत के सामानों का वितरण भी किया गया।कार्यक्रम में जिंदल स्टील एंड पावर के प्रेसिडेंट श्री प्रदीप टंडन, यूपी सिंग,राकेश गुप्ता एवम बिज़नेस यूनिट हेड निलेश टी शाह सहित जिंदल परिवार के सभी सदस्य मौजूद रहे।बाउजी का स्वभाव काफी सरल व स्नेह से भरा हुआ था इसीलिए लोग उनको बाऊजी कहकर पुकारते थे। मातृभूमि के प्रति प्रेम से प्रेरित होकर उन्होंने भारत को आत्मनिर्भरता की राह दिखाई,साथ ही उन्होंने अपनी मेहनत और प्रतिबद्धता से ओपी जिंदल की ग्रुप की स्थापना की जो आज राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। -
-एक जुलाई को एक वेतन वृद्धि देकर सेवानिवृत्त परिलाभ दिए जाने के निर्देश
रायपुर / छत्तीसगढ़ शासन के वित्त विभाग द्वारा 30 जून को सेवानिवृत्त होने वाले शासकीय सेवकों को 01 जुलाई को एक वेतन वृद्धि देकर सेवानिवृत्त परिलाभ दिए जाने के आदेश जारी किए गए हैं। माननीय उच्च न्यायालय बिलासपुर के आदेशानुसार इस संबंध में संबंधित प्रकरणों में 90 दिवस की समयावधि में याचिकाकर्ताओं के सेवानिवृत्त परिलाभों में संशोधन एवं एरियर्स राशि भुगतान किए जाने की कार्यवाही करने के निर्देश संबंधित विभाग को जारी किए गए हैं।वित्त विभाग द्वारा इस संबंध में सचिव वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, स्कूल शिक्षा विभाग, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, कृषि एवं जैव प्रौद्योगिकी विभाग, जल संसाधन विभाग, राजस्व, खनिज, मत्स्य विभाग को महाधिवक्ता कार्यालय बिलासपुर द्वारा जारी आदेश से संबंधित याचिकाओं में शामिल याचिकाकर्ता, उनके कार्यालय एवं विभाग की सूची प्रेषित करते हुए निर्धारित समय-सीमा में कार्यवाही करने कहा है। सूची में उल्लेखित कर्मचारियों के सेवानिवृत्त परिलाभों को संशोधित कर अंतर की राशि का एरियर्स सहित भुगतान किए जाने की कार्यवाही संबंधित कार्यालय एवं विभाग द्वारा किया जाना है।वित्त विभाग द्वारा जारी पत्र में उल्लेख किया गया है कि महाधिवक्ता कार्यालय बिलासपुर द्वारा रिटपिटिशन में माननीय उच्च न्यायालय बिलासपुर द्वारा 10 जुलाई 2023 को दिए गए आदेश की प्रति संलग्न कर प्रेषित की गई है, जिसमें याचिकाकर्ताओं को 90 दिवस के समयावधि में एक जुलाई को प्राप्त होने वाले वेतन वृद्धि को जोड़कर सेवानिवृत्ति परिलाभ एरियर्स सहित भुगतान किए जाने के निर्देश दिए गए हैं। - दुर्ग । जिले में आगामी विधानसभा निर्वाचन को ध्यान में रखते हुए निर्वाचन कार्य गति पकड़ने लगी है। इसी कड़ी में आज बीआईटी सभाकक्ष में सेक्टर अधिकारियों की प्रशिक्षण आयोजित की गई। प्रशिक्षण में सेक्टर अधिकारियों को उनके कार्य दायित्व से अवगत कराया गया। जिले में 160 सेक्टर अधिकारी नियुक्त किये गये हैं। मास्टर ट्रेनर प्रोफेसर एल.के. भारती ने सेक्टर अधिकारियों को वल्नेरेबिलिटी मैपिंग निश्चित करना, कार्मिक और वल्नेरेबिलिटी मानचित्रण की प्रक्रिया, वल्नेरेबिलिटी मैपिंग हेतु जानकारी को सूचीबद्ध करना, सेक्टर अधिकारी द्वारा वीएम का कार्य शुरू करने से पूर्व उसे डीईओ/आरओ द्वारा प्रत्येक विधानसभा के बारे में उपलब्ध कराई जाने वाली जानकारी, सेक्टर अधिकारी द्वारा वल्नेरेबिलिटी की जांच एवं निर्धारित करने के लिए प्रोफार्मा, रिटर्निंंग अधिकारी द्वारा वल्नेरेबिलिटी का सारांश और वल्नेरेबिलिटी उत्पन्न करने वाले व्यक्तियों की सूची, वल्नेरेबिलिटी की पहचान पर रिपोर्ट व जिला स्तर पर की गई कार्रवाई, क्रिटिकल मतदान केन्द्रों के लिए मापदंड, शांतिपूर्ण, स्वतंत्र व निष्पक्ष चुनावों के लिए निवारक कानून, सुरक्षा बल तैनाती योजना, क्रिटिकल मतदान केन्द्रों पर पालन किये जाने वाले उपाय के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। एस.डी.एम. पाटन श्री विपिन गुप्ता ने निर्वाचन कार्य की बारीकियों से अवगत कराते हुए निर्वाचन प्रक्रिया पर विस्तार से प्रकाश डाला। उप जिला निर्वाचन श्री बी.के. दुबे ने सेक्टर अधिकारियों के शंकाओं का समाधान किया। उन्होंने जिले में शांतिपूर्ण निर्वाचन संपन्न कराने टीम भावना से बेहतर कार्य करने की अपील की। प्रशिक्षण में संयुक्त कलेक्टर श्री प्रवीण वर्मा, एस.डी.एम. दुर्ग श्री मुकेश रावटे एवं सेक्टर अधिकारी उपस्थित थे।
- दुर्ग / कलेक्टर श्री पुष्पेंद्र कुमार मीणा के निर्देशानुसार जिला खेल एवं युवा कल्याण विभाग दुर्ग द्वारा 14 अगस्त 2023 को स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में एक दिन पूर्व ’स्वतंत्रता दौड़’ का आयोजन किया जा रहा है। स्वतंत्रता दौड़ प्रातः 8 बजे रविशंकर स्टेडियम दुर्ग के मुख्य गेट से आरम्भ होकर आदर्श कन्या शाला, गांधी चौक, पटेल चौक, पुराना दुर्ग थाना, इंदिरा मार्केट, फरिश्ता कॉम्पलेक्स चौक, पचरीपारा नया बस स्टैंड रोड़ से बस स्टैंड होकर चर्च रोड़ से होते हुए पुनः मुख्य गेट रविशंकर स्टेडियम पहुँचकर समाप्त होगी।खेल एवं युवा कल्याण विभाग के सहायक संचालक से मिली जानकारी के अनुसार स्वतंत्रता दौड़ में विद्यालय, महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं, अध्यापक, खिलाड़ी, गणमान्य नागरिक, समस्त शासकीय एवं अशासकीय अधिकारी-कर्मचारी एवं समस्त स्थानीय समाचार पत्रों के पत्रकार आमंत्रित है।
- -बिजली कनेक्शन न होने की वजह से बच्चों की पढ़ाई में हो रही असुविधा जनदर्शन पहुंचें ग्राम रूहावासी-शासकीय प्राथमिक शाला अरसनारा में शिक्षकों की कमी जनदर्शन में पहुंचा आवेदन-ग्राम नगपुरावासियों ने आधार अपडेशन हेतु शिविर लगाने की मांग-जनदर्शन में प्राप्त हुए 156 आवेदनदुर्ग / कलेक्टोरेट सभाकक्ष में प्रति सोमवार को आयोजित होने वाले कलेक्टर जनदर्शन कार्यक्रम में कलेक्टर श्री पुष्पेन्द्र कुमार मीणा ने जिले के विभिन्न स्थानों से पहुंचे लोगों से मुलाकात कर उनकी मांगों एवं समस्याओं के संबंध में जानकारी लेते हुए प्राप्त आवेदनों का शीघ्र निराकरण हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक पहल करने को कहा। आज जनदर्शन में 156 आवेदन प्राप्त हुए।कलेक्टर जनदर्शन में सोशल वेलफेयर एंड रिसर्च ऑगनाईजेशन संस्था द्वारा भूमि या भवन आबंटन के लिए आवेदन लेकर पहुंचे। उन्होंने बताया कि संस्था द्वारा 1440 हितग्राहियों को नशे से मुक्त करने हेतु उपचारित कर लाभान्वित किया गया है। मानसिक दिव्यांगों का उपचार, वृद्धाश्रम के माध्यम से बुजुर्गाे को भोजन, आवास व स्वास्थ्य की व्यवस्था निःशुल्क किया जा रहा है। संस्था द्वारा संचालित वृद्धाश्रम, नशामुक्ति केन्द्र व मल्टीथैरेपी सेंटर अलग-अलग व दूरस्थ परिसर में संचालित न होकर एक ही परिसर में स्थापित करने भूमि या भवन आबंटन की मांग की। इस पर कलेक्टर ने एसडीओ दुर्ग को आवश्यक कार्यवाही करने को कहा।धमधा विकासखण्ड के ग्राम रूहा निवासियों ने बिजली कनेक्शन के लिए आवेदन दिया। उन्होेंने बताया कि उनके मोहल्ले में सभी गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करते हैं, जहां बिजली कनेक्शन नही है। बिजली कनेक्शन न होने की वजह से बच्चों को पढ़ाई में बाधा उत्पन्न हो रही है। उनके मोहल्ले में लगभग 15 घर हैं जो गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन कर रहे हैं। 4-5 वर्षाे से बिना बिजली कनेक्शन के जीवन यापन कर रहे थे, किंतु अब बच्चों के बड़े होने के साथ ही साथ उनकी पढ़ाई भी बढ़ती जा रही है। बच्चों के भविष्य को देखते हुए रूहा निवासियों ने बिजली कनेक्शन की गुहार लगाई। इस पर कलेक्टर ने बिजली विभाग को निरीक्षण कर आवश्यक कार्यवाही करने को कहा।ग्राम अरसनारा के सरपंच ने शासकीय प्राथमिक शाला अरसनारा में अतिरिक्त शिक्षक की व्यवस्था हेतु आवेदन दिया। उन्होंने बताया कि शासकीय प्राथमिक शाला अरसनारा में पहली से पांचवी तक की कक्षाएं लगती है, जिसे तीन शिक्षकों द्वारा संचालित किया जाता है। शिक्षकों की कमी के कारण बच्चों की पढ़ाई में रूकावटें व बाधाएं उत्पन्न हो रही है, जो शिक्षक उपस्थित हैं वह सभी कक्षाओं को पढ़ाने में सक्षम नही है। बच्चों के भविष्य को देखते हुए अतिरिक्त शिक्षक की व्यवस्था किए जाने की मांग की। कलेक्टर ने जिला शिक्षा अधिकारी दुर्ग को आवश्यक कार्यवाही करने को कहा।ग्राम नगपुरा निवासियों ने आधार कार्ड अपडेशन के लिए शिविर लगाने की मांग की। नगपुरा निवासियों ने बताया कि आधार कार्ड बने लगभग 15 वर्ष हो चुके हैं, जिसे अपडेट कराया जाना है। अपडेशन नही होने की वजह से अनेक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारी को आवश्यक कार्यवाही करने को कहा।ग्राम बोरई निवासी किसानों ने नहर क्षतिग्रस्त होने के कारण मुआवजा राशि की मांग की। किसानों ने बताया कि 7 किसानों का खेत करेला डायवर्सन के अंतर्गत लगा हुआ है। उक्त संबंध में तांदुला जल संसाधन विभाग को जानकारी दी गई थी और संबंधित अधिकारी द्वारा निरीक्षण भी किया गया और कुछ दिनों बाद अंततः नहर टूट ही गया। नहर टूटने के कारण किसानों का फसल पूरा डूबान में आ गया। किसानों का खेत पूरी तरह से डूब गया। किसानों ने कृषक जमीन का मुआयना कर उचित क्षतिपूर्ति देने की मांग की। इस पर कलेक्टर ने तहसीलदार दुर्ग को आवश्यक कार्यवाही करने को कहा।इसी प्रकार अवैध कब्जा, बटंवारा, आर्थिक सहायता, सीमांकन, स्वामी आत्मानंद स्कूल में प्रवेश, प्रधानमंत्री आवास योजना, राशन कार्ड सहित अन्य आवेदन जनदर्शन मंे प्राप्त हुए। इन सभी आवेदनों पर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही करने को कहा।



.jpg)


.jpg)
.jpg)



.jpg)










.jpg)

.jpg)


