- Home
- छत्तीसगढ़
- - विधानसभा चुनाव 2023 मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में लड़ा जाएगा-बैजरायपुर/ । छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस के नव नियुक्त अध्यक्ष दीपक बैज का राजधानी रायपुर के माना एयरपोर्ट पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। प्रदेशभर से आए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूरे उत्साह के साथ अपने नए अध्यक्ष का फूल-मालाओं और डीजे की धुन पर स्वागत किया। माना एयरपोर्ट से लेकर कांग्रेस मुख्यालय राजीव गांधी भवन तक साढ़े तीन घंटे से अधिक समय लगा। प्रदेश अध्यक्ष का जगह-जगह स्वागत हुआ। राजीव भवन में लड्डू से तौला गया, आतिशबाजी की गई। राजीव गांधी भवन पहुंचने पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की उपस्थिति में दीपक बैज ने मंत्री एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम से प्रदेश अध्यक्ष का पदभार ग्रहण किया। इस दौरान प्रदेश भर से आए कांग्रेस के सांसद विधायक पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भारी जोश और उत्साह नजर आया।मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि आज हमारे नव नियुक्त प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज का हम सब स्वागत करते है, अभिनंदन करते है। राजीव भवन रायपुर में दीपक बैज ने नये प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में पदभार ग्रहण कर लिया है।मंत्री एवं निवृतमान प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम जी ने कहा कि हमारे बस्तर के ऊर्जावान सांसद दीपक बैज नये प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष का पदभार ग्रहण किया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज को छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से और हमारे हजारो कार्यकर्ताओं की ओर से हार्दिक अभिनंदन, स्वागत करता हूं। नव नियुक्त प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, एनएसयूआई, यूथ कांग्रेस और ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष, दो बार विधायक एवं वर्तमान में बस्तर के सांसद है। कांग्रेस के केंद्रीय नेतृत्व ने उन्हें प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रूप में बड़ी जिम्मेदारी दी है जो राजनीतिक सफर है। नव नियुक्त प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज जब ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष थे तब मैं भी ब्लाक कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष था, राजमन बेजाम भी ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष थे और बलराम मौर्य भी उसी समय के ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष थे। हमारे बस्तर के विधायक लखेश्वर बघेल थे। जब हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद तक ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष से पहुंचते है। हम पार्टी में रहते है और पार्टी के साथ खड़े रहते है तो पार्टी जरूर सम्मान देने का काम करती है। तत्कालीन प्रदेश अध्यक्ष और हमारे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 2013 से 2018 तक विपक्ष में रहते हुये जिस ढंग से हम सब ने मेहनत किया और 15 साल की भारतीय जनता पार्टी की डॉ. रमन सिंह सरकार को उखाड़ फेका। अब हमारे ऊपर बड़ी जिम्मेदारी है। हम अभी सरकार में है और हमारी सरकार भूपेश बघेल सरकार की नीतियों और योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना, हम सब कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के कुशल मार्गदर्शन में हमारे नये अध्यक्ष दीपक बैज के कुशल मार्गदर्शन में हम सब मिलकर एक साथ काम करेंगे और 2023 में छत्तीसगढ़ में फिर से कांग्रेस की सरकार बनायेंगे और 2024 में राहुल गांधी के नेतृत्व में देश में सरकार बनायेंगे।पदभार ग्रहण समारोह में मंत्री ताम्रध्वज साहू, मंत्री कवासी लखमा, मंत्री शिवकुमार डहरिया, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष धनेन्द्र साहू, वरिष्ठ नेता सत्यनारायण शर्मा, संसदीय सचिव विकास उपाध्याय, सांसद फूलोदेवी नेताम, कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल, प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी महामंत्री प्रशासन रवि घोष, प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला, विधायक कुलदीप जुनेजा, के के ध्रुव, विक्रम मंडावी, लक्ष्मी ध्रुव, रश्मि सिंह, बृहस्पति सिंह, देवेंद्र यादव, मोहित केरकट्टा, यू.डी. मिंज, बोधराम कंवर, नंद कुमार साय, पूर्व सांसद छाया वर्मा, नीलम चंद्राकर, राजेंद्र तिवारी,युवा कांग्रेस अध्यक्ष आकाश शर्मा, एनएसयूआई अध्यक्ष नीरज पांडे, प्रवक्ता आरपी सिंह, अटल श्रीवास्तव, अरुण ताम्रकार, महापौर एजाज ढेबर, सुरेंद्र शर्मा, महेन्द्र छाबड़ा, प्रमोद नायक, प्रमोद दुबे, किरणमयी नायक, चंद्रशेखर शुक्ला, अमीन मेमन, अजय साहू, विजय बघेल,घनश्याम राजू तिवारी, धनंजय सिंह ठाकुर, मणि वैष्णव, रायपुर शहर अध्यक्ष गिरीश दुबे सहित वरिष्ठ कांग्रेस नेतागण में शामिल हुए।नव नियुक्त प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष का स्वागत माना विमानतल से राजीव भवन तक कांग्रेसजनों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। कांग्रेस के द्वारा अपने नव नियुक्त अध्यक्ष के स्वागत को ऐतिहासिक बनाया। इस हेतु अलग-अलग नेताओं को अलग प्वाइंट की जवाबदारी दी गयी थी। जैनम चौक पर प्रदेश युवा कांग्रेस आकाश शर्मा, व्हीआईपी टर्निंग में एनएसयूआई प्रदेश अध्यक्ष नीरज पाण्डेय, युवा कांग्रेस एवं एनएसयुआई का संयुक्त मोटरसायकल रैली, पी.टी.एस चौक पर सत्यनारायण एवं पंकज शर्मा के द्वारा स्वागत, फुण्डहर चौक पर पिछड़ा वर्ग विभाग अध्यक्ष चौलेश्वर चंद्राकर के द्वारा स्वागत, श्रीराम मंदिर चौक पर मंदिर दर्शन सुनील कुकरेजा के द्वारा स्वागत, तेलीबांधा थाना चौक पर बस्तर संभाग के कार्यकर्ताओं के द्वारा स्वागत, तेलीबांध चौक पर सेवादल अध्यक्ष अरूण ताम्रकार के द्वारा स्वागत, मरीन ड्राईव-गुरूद्वारा के सामने अल्पसंख्यक विभाग अध्यक्ष अमीन मेमन के द्वारा स्वागत, भगत सिंह चौक पर सन्निर्माण कर्मकार मडंल अध्यक्ष सन्नी अग्रवाल के द्वारा स्वागत, भारत माता चौक पर आदिवासी कांग्रेस अध्यक्ष जनक ध्रुव के द्वारा स्वागत, एक्सप्रेस हाईवे चौक पर ब्लाक अध्यक्ष दीपा बग्गा, राजेश चौबे, राकेश धोतरे एवं कामरान अंसारी के द्वारा स्वागत, टर्निग पांईट चौक पर सांसद एवं महिला कांग्रेस अध्यक्ष फूलोदेवी नेताम, किसान कांग्रेस अध्यक्ष रामबिलास साहू, अ.जा. जाति विभाग अध्यक्ष राजकुमार अंचल एवं राजीव भवन में समस्त कांग्रेस जन के द्वारा स्वागत किया गया।
- -जिला सैनिक कल्याण कार्यालय से करें संपर्क, दें आवेदनरायपुर / रायपुर संभाग के 70 वर्ष से अधिक आयु के भूतपूर्व सैनिकों को सम्मान निधि दी जाएगी। इसके लिए उन्हें जिला सैनिक कल्याण कार्यालय में आवेदन करना होगा। आवेदन के साथ वांछनीय दस्तावेजों को सैनिक बोर्ड भेजा जाएगा। सैनिक बोर्ड में दस्तावेजों के परीक्षण के बाद सम्मान निधि की स्वीकृति दी जाएगी और राशि भूतपूर्व सैनिकों के खाते में सीधे जमा होगी।जिला सैनिक कल्याण अधिकारी ने आज यहां बताया कि रायपुर संभाग के धमतरी, रायपुर, बलौदाबाजार-भाटापारा, महासमुन्द और गरियाबंद जिले के 70 वर्ष, 75 वर्ष, 80 वर्ष, 85 वर्ष, 90 वर्ष, 100 वर्ष या उससे अधिक आयु पूर्ण कर चुके भूतपूर्व सैनिकों को सम्मान निधि की पात्रता हैं। ऐसी सभी पात्र भूतपूर्व सैनिक अपनी सेवा पुस्तिका प्र्रमाण पत्र, पहचान पत्र, आधार कार्ड की प्रति, बैंक पास बुक की प्रति एवं निवास प्रमाण पत्र के साथ जिला सैनिक कल्याण कार्यालय में आवेदन कर सकते हैं। दस्तावेजों का परीक्षण कर सही पाए गए आवेदनों को संचालनालय सैनिक बोर्ड को अनुमोदन के लिए भेजा जाएगा। सैनिक बोर्ड से अनुमोदन के बाद पात्र भूतपूर्व सैनिकों को निर्धारित सम्मान निधि दी जाएगी।इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए मोतीबाग रोड, शास्त्री चौक के पास, सी.एम. एच.ओ. ऑफिस के बाजू में स्थित जिला सैनिक कल्याण कार्यालय या दूरभाष क्रमांक 0771-2237449 व मोबाईल नंबर 85569-99340 पर संपर्क किया जा सकता है।
-
-20 जुलाई तक आवेदक को रोजगार मितान पोर्टल में करना होगा पंजीयन
-तकनीकी और गैर तकनीकी दोनों पद शामिल, रायगढ़ मितान पोर्टल में देख सकते हैं वैकेंसी-कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा के निर्देश पर रोजगार विभाग आयोजित कर रहा रोजगार मेला सप्ताहरायगढ़ ।कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा के मार्गदर्शन में स्थानीय युवाओं को रोजगार से जोडऩे के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे है। युवाओं में कौशल विकास तथा रोजगार के मौके उपलब्ध कराने के दिशा में जिला प्रशासन लगातार कार्य कर रहा है। ताकि प्लेसमेंट एवं रोजगार मेला के माध्यम से स्थानीय युवाओं को यहां के उद्योगों में अधिक से अधिक रोजगार मिले। इसी कड़ी में 24 जुलाई से रायगढ़ में 'रोजगार मेला सप्ताह' की शुरुआत होने जा रही है। जिसमें 700 से अधिक रिक्तियों पर भर्ती की जायेगी। इसमें तकनीकी और गैर तकनीकी दोनों तरह के पद शामिल हैं। अलग अलग श्रेणी के पदों की भर्ती पृथक दिवसों पर की जायेगी। रोजगार मेले में शामिल होने के लिए इच्छुक आवेदक को 20 जुलाई तक 'रायगढ़ मितान पोर्टल' में पंजीयन करना होगा।इस संबंध में अधिक जानकारी देते हुए जिला रोजगार अधिकारी श्री रामजीत राम ने बताया कि निजी क्षेत्र की रिक्तियों की भर्ती के लिए 24 जुलाई 2023 से रोजगार मेला सप्ताह की शुरुआत होने जा रहा है। जिसका आयोजन जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, रायगढ़ में किया जाएगा। जिसके लिए 22 नियोजकों से तकनीकी तथा गैर तकनीकी से संबंधित 700 से अधिक रिक्तियों की प्राप्ति हो चुकी है। प्राप्त रिक्तियों की जानकारी रायगढ़ रोजगार मितान पोर्टल में अवलोकन किया जा सकता है। इच्छुक आवेदक 20 जुलाई 2023 तक रायगढ़ रोजगार मितान पोर्टल अथवा क्यूआर कोड स्कैन कर अनिवार्यत: स्वयं पंजीयन करवा लें, जिससे रोजगार मेला में सुगमता पूर्वक चयन की कार्यवाही किया जा सके।रोजगार मेले में ऑनलाइन पंजीयन के लिए रायगढ़ रोजगार मितान पोर्टल बनाया गया है। इसमें पंजीयन के लिए आवेदक को https://raigarhrozgarmitan.in पोर्टल में जाना होगा। वहां तीन लाइन वाले मेनू बटन पर क्लिक करने पर एक ड्रॉप डाउन मेनू खुलेगा। जिसमें रजिस्ट्रेशन का विकल्प दिया होगा। इसे क्लिक करने पर एक नया पेज खुलेगा। जिसमें आवेदक को अपना मोबाइल नंबर डालना होगा। रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ाने के लिए इस नंबर पर एक ओटीपी प्राप्त होगा। जिसे इंटर करने पर एक नया पेज ओपन होगा। यहां आवेदक के बारे में बेसिक जानकारी जैसे नाम, नंबर, ईमेल आईडी, शैक्षणिक योग्यता डालनी होगी। इस पंजीयन प्रोसेस से रायगढ़ रोजगार मितान पोर्टल में आवेदक का अकाउंट बन जायेगा। जिसे लॉग इन करने के लिए पासवर्ड भी इसी पेज में बनाया जा सकेगा। इसके पश्चात आवेदक को जॉब कैटेगरी चुनना होगा, जिसके लिए वह आवेदन करना चाहता है। इसमें एक से अधिक कैटेगरी के जॉब चुने जा सकते हैं।प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं रायगढ़ रोजगार मितान एपजिला प्रशासन द्वारा पंजीयन की प्रक्रिया को और अधिक सुविधाजनक बनाने के लिए एप भी बनवाया गया है। इसके प्ले स्टोर में जाकर 'Raigarh Rozgar Mitan' टाइप करना होगा। अथवा https://shorturl.at/adptM इस लिंक को क्लिक करके एप डाउनलोड कर सकते हैं। इसमें मोबाइल नंबर के जरिए ओटीपी प्राप्त कर पंजीयन किया जा सकता है। क्यूआर कोड स्कैन कर भी 'रायगढ़ रोजगार मितान पोर्टल' और एप पर पहुंच सकते हैं।पोर्टल में रजिस्ट्रेशन पर बनेगा आवेदक का प्रोफाइल, मेले में शामिल होने बार बार नही करवाना होगा पंजीयनयुवाओं को रोजगार मेले से जुड़ी जानकारियां उपलब्ध कराने जिला प्रशासन द्वारा 'रायगढ़ रोजगार मितान' वेबपोर्टल बनाया गया है। पोर्टल में पंजीयन करने पर आवेदक का एक प्रोफाइल तैयार हो जाएगा। जिसमें उसकी बेसिक जानकारी और शैक्षणिक योग्यता की जानकारी दर्ज रहेगी। इसका लाभ यह होगा कि आवेदक को रोजगार मेले में शामिल होने के लिए बार बार पंजीयन करवाने की जरूरत नहीं होगी। वह मेले के रजिस्ट्रेशन काउंटर में जाकर अपनी जानकारी देकर सीधे भर्ती प्रक्रिया में शामिल हो सकेगा।वेकेंसी आने पर पंजीकृत आवेदकों को मिलेगा नोटिफिकेशन, डैशबोर्ड से भी कर सकेंगे चेकऑनलाइन पंजीयन का एक फायदा यह भी होगा कि रोजगार मेला आयोजन पर उसमें शामिल वेकेंसी अथवा जॉब कैटेगरी के आवेदकों को उसका नोटिफिकेशन उनके फोन पर मिलेगा। जिसमें किसी भी तरह की वेकेंसी आने पर या रोजगार मेला आयोजन या उससे संबंधित योग्यता रखने वाले अथवा उस जॉब कैटेगरी के आवेदकों को मेले के वेकेंसी के बारे में सूचना चली जायेगी। जिसकी पूरी डिटेल वे पोर्टल पर लॉगिन कर कैंडिडेट डैशबोर्ड से भी देख सकेंगे।व्हाट्सएप से भी मिलेगी सूचना, हेल्प लाइन नंबर भी जारीजॉब नोटिफिकेशन के लिए पंजीकृत आवेदकों को व्हाट्सएप के माध्यम से भी सूचना मिलेगी। रजिस्ट्रेशन के समय कैंडिडेट को अपना यह नंबर दर्ज करना होगा। इसके साथ ही रोजगार मेले या रोजगार मितान पोर्टल से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए +91-9399983879 नंबर जारी किया गया है। - -‘गढ़बो भविष्य‘ प्लेसमेंट कैंप में नवयुवकों को दिया उनके सपने को साकार करने हेतु महत्वपूर्ण टिप्स-आज अंतिम दिन 557 लोगों ने कराया पंजीयन, 116 अभ्यर्थी हुए नियोजितबालोद ।कलेक्टर श्री कुलदीप शर्मा ने कहा कि जीवन में बड़े लक्ष्य की प्राप्ति एवं अपने सपने को साकार करने के लिए साकारात्मक सोच के साथ-साथ कठिन परिश्रम एवं निरतंर प्रयासरत रहना अत्यंत आवश्यक है। श्री शर्मा ने कहा कि व्यक्ति को जीवन मेें बड़ी उपलब्धि हासिल करने के लिए पूरे मनोयोग से अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित होकर कार्य करते रहना चाहिए। श्री शर्मा आज मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के मंशानुरूप जिले के ”बेरोजगारी भत्ता योजनांतर्गत“ पात्र हितग्राहियो को रोजगार एवं स्वरोजगार का अवसर प्रदान करने हेतु जिला मुख्यालय बालोद में आयोजित ‘गढ़बो भविष्य‘ प्लेसमेंट कैंप के समापन अवसर पर उपस्थित युवा-युवतियों को संबोधित कर रहे थे। उल्लेखनीय है कि जिला प्रशासन द्वारा जिला मुख्यालय के महादेव भवन गंजपारा में 14 एवं 15 जुलाई को आयोजित जिला स्तरीय प्लेसमेंट कैंप आज समापन किया गया। इस अवसर पर श्री शर्मा ने ‘गढ़बो भविष्य‘ प्लेसमेंट कैंप में उपस्थित नवयुवकों को जीवन में उपलब्धि हासिल करने तथा उनके सपने को साकार करने के संबंध में महत्वपूर्ण टिप्स दिया। उन्होंने कहा कि सफलता केवल एक बार में हासिल होने वाली चीज नहीं है। उसके लिए निरंतर मेहनत, त्याग एवं अपने कार्य के प्रति समर्पण होना जरूरी है। श्री शर्मा ने कहा कि हम सभी ने विपरीत आर्थिक परिस्थितियों एवं हालातों के बावजूद अनेक सफलतम लोगों का जीवन में उपलब्धि हासिल करने का उदाहरण सुना है। वे सभी लोगों ने पूरी ईमानदारी के साथ लक्ष्य प्राप्ति के लिए लगातार प्रयास कर अपने सपनों को साकार किया है। उन्होंने कहा कि अपने कार्य के प्रति समर्पित रहकर कार्य करने वाले व्यक्तियों को सफलता अवश्य मिलती है। इस अवसर पर जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी डाॅ. रेणुका श्रीवास्तव, एसडीएम श्रीमती शीतल बंसल, पंचायत विभाग के उपसंचालक श्री आकाश सोनी, सहायक संचालक जिला कौशल विकास प्राधिकरण श्री विकास देशमुख, तहसीलदार श्री परमेश्वर मण्डावी सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे। ‘गढ़बो भविष्य‘ प्लेसमेंट कैंप में शामिल होने के लिए अंतिम दिन आज कुल 557 लोगों ने अपना पंजीयन कराया जिसमें से 116 नवयुवकों को प्लेसमेंट कैंप में उपस्थित अलग-अलग कंपनियों के द्वारा अपने-अपने कंपनियों में नियोजित किया गया।इस अवसर पर कलेक्टर श्री शर्मा ने प्लेसमेंट कैंप में उपस्थित युवा-युवतियों को ‘गढ़बो भविष्य‘ प्लेसमेंट कैंप के महत्व एवं उद्देश्य के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा आयोजित ‘गढ़बो भविष्य‘ प्लेसमेंट कैंप जिले के शिक्षित बेरोजगारों को जीवन में आगे बढ़ने के लिए एक प्लेटफाॅर्म प्रदान करने का कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि हमारे नवयुवक इस प्लेसमेंट कैंप के माध्यम से रोजगार प्राप्त कर लेंगे तो स्वाभाविक रूप से उनके लिए आमदनी का स्त्रोत भी खुल जाएगा। जिसका उपयोग वे बेहतर रोजगार प्राप्त करने के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी हेतु पाठ्य पुस्तकों की खरीदी तथा आगे की पढ़ाई आदि के लिए कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई बेरोजगारी भत्ता योजना का उद्देश्य भी यही है। आने वाले समय में इसका दूरगामी परिणाम दिखने लगेगा। श्री शर्मा ने कहा कि हमारे युवा-युवती अपने उज्ज्वल भविष्य के निर्माण हेतु जो सपने संजोए हैं उसे मेहनत एवं साधना से जरूर साकार करें। इस अवसर पर उन्होंने ‘गढ़बो भविष्य‘ प्लेसमेंट कैंप मंे शामिल होने वाले नवयुवकों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं भी दी। इस दौरान कलेक्टर ने दो दिवसीय प्लेसमेंट कैंप के माध्यम से विभिन्न कंपनियों में चयनित होने वाले हितग्राहियों को प्रमाण पत्र भी प्रदान किया।इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डाॅ. रेणुका श्रीवास्तव ने प्लेसमंेट कैंप में उपस्थित शिक्षित बेरोजगारों को बालोद जिले में आयोजित ’गढ़बो भविष्य’ प्लेसमेंट कैंप के उद्देश्यों के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने उपस्थित शिक्षित बेरोजगारों को पूरे उत्साह के साथ इस प्लेसमेंट कैंप का लाभ उठाकर अपने सपने को साकार करने को कहा। उल्लेखनीय है कि ’गढ़बो भविष्य’ प्लेसमेंट कैंप के अंतिम दिन आज कुल 557 प्रतिभागियों ने अपना पंजीयन कराया जिसमें से 239 प्रतिभागियों के द्वारा रोजगार हेतु विभिन्न कंपनियों में साक्षात्कार दिया गया। प्लेसमेंट कैंप में आज सेल्फ इंटीलिजेंस सेक्यूरिटी सर्विसेस द्वारा न्यूनतम 12 हजार मासिक वेतन में सेक्यूरिटी गार्ड के लिए 40 हितग्राहियों का चयन किया गया। इसी तरह फायर सेफ्टी एंड डिजास्टर मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट द्वारा न्यूनतम 12 हजार मासिक वेतन में इंडस्ट्रियल सेफ्टी हेतु 20 हितग्राहियों का चयन किया गया। सुमीत सिंफेब द्वारा स्थानीय सुमीत बाजार हेतु 04 हितग्राहियों का चयन, नीड्स मैनपावर सर्पोट सर्विसेस प्राईवेट लिमिटेड द्वारा 15 हजार 750 से 18 हजार 775 पे बैंड मासिक वेतन पर मासिक वेतन पर 31 हितग्राहियों का चयन किया गया। इसी तरह लाइफ केयर फाॅउंडेश्न द्वारा 09 हजार से 12 हजार रुपये की मासिक वेतन पर जनरल ड्यूटि अटेंडेट एवं स्टाफ नर्स इत्यादि के लिए 21 हितग्राहियों का चयन किया गया। आज प्लेसमंेट के अंतिम दिन विभिन्न कंपनियों द्वारा कुल 116 हितग्राहियों का चयन किया गया। इस तरह से दो दिवसीय प्लेसमेंट कैंप में 14 जुलाई को 58 तथा 15 जुलाई को 116 सहित कुल 174 हितग्राहियों का रोजगार हेतु विभिन्न कंपनियों के द्वारा चयन किया गया है।दो दिवसीय प्लेसमेंट कैंप के माध्यम से चयनित होने वाले नवयुवकों ने की ’गढ़बो भविष्य’ प्लेसमेंट कैंप की सराहनाजिला प्रशासन बालोद द्वारा 14 एवं 15 जुलाई को आयोजित ’गढ़बो भविष्य’ प्लेसमेंट कैंप के माध्यम से रोजगार हेतु विभिन्न कंपनियों में चयनित होने वाले शिक्षित बेरोजगारों ने जिला प्रशासन की इस अभिनव प्रयासों की भूरी-भूरी सराहना की है। इस प्लेसमेंट कैंप के माध्यम से 18 हजार 750 रुपये की मासिक वेतन पर विस्ट्राॅन आईफोन कंपनी में चयनित होने वाले जिले के गुण्डरदेही विकासखण्ड के ग्राम माहुद अ के नवयुवक हितेश कुमार ने इस उपलब्धि को अपने लिए जीवन के बड़े सपने का साकार होना बताया है। उन्होंने कहा कि यदि जिला प्रशासन के द्वारा ’गढ़बो भविष्य’ प्लेसमेंट कैंप का आयोजन नही किया जाता तो शायद उसे यह अवसर प्राप्त नहीं हो पाता। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के मंशानुरूप एवं जिला प्रशासन के सहयोग से आयोजित प्लेसमेंट कैंप के माध्यम से आज उसे उसके मनपसंद काम मिलने के साथ-साथ बेरोजगारी की भी समस्या दूर हो गई है। इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल एवं बालोद जिला प्रशासन के प्रति विनम्र आभार व्यक्त करते हुए हृदय से धन्यवाद ज्ञापित किया है। जिला प्रशासन द्वारा ’गढ़बो भविष्य’ प्लेसमेंट कैंप की सराहना आज प्लेसमंेट कैंप के माध्यम से टेक्नोटास्क कंपनी में चयनित होने वाले जिले के गुरूर विकासखण्ड के तिलोदा ग्राम के नवयुवक गौरव कुमार ने भी की है। उन्होंने कहा कि ’गढ़बो भविष्य’ प्लेसमेंट कैंप प्लेसमेंट कैंप के माध्यम से रोजगार प्राप्ति के साथ-साथ उसे एवं उसके परिवार को जीविकोपार्जन हेतु कारगर सहारा मिल गया है। जिसके फलस्वरूप आगे भी उनके लिए रोजगार के बेहतर अवसर के द्वार भी खुल गए है। उन्होंने कहा कि ’गढ़बो भविष्य’ प्लेसमेंट कैंप उनके अलावा उनके जैसे अनेक शिक्षित बेरोजगारों के जीवन को सजाने एवं सवारने तथा आगे और रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने हेतु अत्यंत निर्णायक साबित होगा।
- बिलासपुर / स्कूली बच्चों के सुरक्षित तरीके से आने जाने के लिये जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा जिले के सभी बीईओ और प्राचार्यों के लिये निर्देश जारी किया गया है। इस निर्देश में जिले के सभी संस्था में जो बच्चे अध्ययनरत हैं, वे सुविधाजनक एवं सुरक्षित तरीक़े से स्कूल जाए, इसका विशेष ध्यान रखने को कहा गया है। इस संबंध में सभी बच्चों और पालकों को जागरूक करने और वाहन चालकों को भी सूचित करने के निर्देश दिए गए हैं। यदि कोई निर्देश का पालन नहीं करता है तो तत्काल इसकी सूचना परिवहन विभाग एवं शिक्षा विभाग को देने और इस निर्देश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने को कहा है। किसी भी प्रकार से निर्देश की अवहेलना के कारण दुर्घटना होने पर संस्था प्रमुख जिम्मेदार होंगे |इसी परिप्रेक्ष्य में आज स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय मंगला में यातायात पुलिस , जिला रोड सेफ्टी सेल द्वारा बच्चों को सुरक्षित यातायात के संबंध में समझाइश दी गई। यातायात पुलिस के प्रभारी श्री उमाशंकर पांडे ने यातायात नियमों की विस्तार से जानकारी बच्चों को दी।
- दुर्ग 1 / जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक के अध्यक्ष राजेन्द्र साहू ने सेवा सहकारी समिति चंदखुरी, अण्डा, सिर्री, गाड़ाडीह, मर्रा का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने समितियों में चल रहे ऋण वितरण, खाद वितरण एवं वर्मी कम्पोस्ट वितरण की समीक्षा की। उन्होंने समितियों में उपस्थित कृषकों से बातचीत की एवं पूछा कि उन्हें किसी प्रकार की समस्या तो नहीं आ रही है। कृषकों द्वारा समितियों के कामकाज से संतुष्टि जाहिर की गई एवं बताया कि उनके सभी कार्य समय पर हो रहे है। अध्यक्ष राजेंद्र साहू ने किसानों को वर्मी कम्पोस्ट के लाभ एवं रासायनिक खाद की नुकसान को बताते हुए अधिक से अधिक वर्मी खाद वितरण एवं उपयोग हेतु प्रोत्साहित किया। निरीक्षण के दौरान अध्यक्ष राजेंद्र साहू ने कालातीत ऋणों की वसूली हेतु विशेष प्रयास करने समिति प्रबंधको को निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान चंदखुरी समिति के प्राधिकृत अधिकारी खिलेन्द्र निर्मलकर, कोलिहापुरी के प्राधिकृत अधिकारी गुहाराम देशमुख, समिति सिर्री के प्राधिकृत अधिकारी युवराज सिंह चन्द्राकर, समिति गाड़ाडीह के प्राधिकृत जगन्नाथ देवांगन मर्रा एवं समिति प्रबंधक बीरेंद्र यदु उपस्थित थे।इसी बीच बैंक शाखा अण्डा का निरीक्षण किया एवं बैंकिंग लेन-देन से संबंधित जानकारी ली। शाखा निरीक्षण के दौरान अमानतदारों एवं कृषकों से पूछा कि बैंक द्वारा उपलब्ध करायी जा रही सुविधाओं में किसी प्रकार की समस्या तो नहीं हो रही है। शाखा के अमानत एवं ऋणों की समीक्षा करते हुए ऋण वितरण में वृद्धि करने, खातेदारों की संख्या बढ़ाने तथा कृषि ऋण के अलावा गैर कृषि ऋणों का अधिक से अधिक वितरण करने श्री ताराचंद पाटिल शाखा प्रबंधक को निर्देशित किया। बैंक के मुखिया को अपने समक्ष पाकर किसानों ने खुशी जाहिर की।
- -महिला स्व-सहायता समूहों और छत्तीसगढ़ वनोपज संघ को मिला ईएसजी के क्षेत्र में सम्मान-सुशासन और महिला सशक्तिकरण के लिए पृथ्वी अवॉर्ड्स से सम्मानित हुआ छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज संघ-आर्थिक स्तर में सतत् विकास में योगदान हेतु कवर्धा और बस्तर के स्व-सहायता समूह हुए सम्मानितरायपुर /छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज संघ को वैश्विक स्तर पर ईएसजी यानी पर्यावरण, सामाजिक कल्याण और सुशासन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए सरकारी श्रेणी अंतर्गत पृथ्वी अवॉर्ड्स 2023 से नवाजा गया। यह पुरस्कार भारत सरकार के कानून और न्याय मंत्री श्री अर्जुन मेघवाल द्वारा प्रदान किया गया। इस दौरान प्रदेश में ग्रामीण विकास और आर्थिक सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए एनजीओ-स्वयंसेवक श्रेणी में राज्य के दो स्व-सहायता समूह को भी सम्मानित किया गया। कवर्धा जिले से जुनवानी गांव के जय बुढ़ा देव स्व-सहायता समूह और बस्तर जिले के आसना गाँव के वर्षा स्व-सहायता समूह को सम्मानित किया गया।नई दिल्ली में 14 और 15 जुलाई को आयोजित ईएसजी ग्लोबल कॉन्फ्रेंस में पृथ्वी अवॉर्ड्स ईएसजी रिसर्च फाउंडेशन द्वारा प्रदान किया गया है, जो भारत में ईएसजी अनुपालन के लिए एक सराहनीय पहल है। छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज संघ लगातार आदिवासी ग्रामीण अंचलों में वनोपज के माध्यम से रोजगार मूलक गतिविधियां कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रयासरत है। करीब 100 से अधिक वन उत्पादों को छत्तीसगढ़ हर्बल्स का ब्रांड नाम दिया गया। वन-धन केंद्रों के माध्यम से छत्तीसगढ़ के वनांचलों से निकले जैविक शुद्धता वाले तमाम प्रोडक्ट्स के रूप में घरों तक पहुंच रहे हैं। ग्रामीण महिलाएं वनोपज आधारित आर्थिक विकास का मॉडल बनाने में लगातार शासन-प्रशासन के साथ आगे आ रही हैं।महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण का जरिया बनी बस्तर की इमलीबस्तर के एक छोटे से गांव आसना के वर्षा स्व-सहायता समूह ने अथक प्रयासों से अपने क्षेत्र की स्थानीय अर्थव्यवस्था को काफी प्रभावित किया और सशक्त बनाने की दिशा में अग्रसर रहीं कुल 10 महिला स्व-सहायता समूहों के साथ 104 सदस्यों की एक इकाई वन धन योजना अंतर्गत कार्यरत है।इमली की प्राथमिक प्रसंस्करण गतिविधि से स्थानीय आबादी को 23 लाख रुपये से अधिक आय प्राप्त हुई है। वर्षा एसएचजी की गतिविधि से 3000 से अधिक स्थानीय वनवासी लाभान्वित हुए हैं। स्थानीय लोगों से 4,500 क्विंटल इमली की खरीद से क्षेत्र की अर्थव्यवस्था में 1.54 करोड़ रुपए की बढ़ोतरी हुई है और इसके परिणामस्वरूप स्थानीय लोगों की वित्तीय और सामाजिक स्थिति में वृद्धि हुई।कवर्धा के जय बुढ़ा देव स्व-सहायता समूह ने मोटे अनाज को दी नई पहचानजयबुढ़ा देव स्व-सहायता समूह 10 समूहों के अंतर्गत 244 सदस्यों की इकाई है, जो मोटे अनाज यानि श्री अन्न के उत्पादन और प्राथमिक प्रसंस्करण के लिए कार्यरत है। बीते साल जय बुढ़ा स्व-सहायता समूह ने 30 से 33 रूपए प्रति किलो की दर से करीब 8187 क्विंटल मोटे अनाज की खरीदी की और प्रसंस्कृत किया। इसके परिणामस्वरूप स्थानीय किसानों को 2.45 करोड़ रुपये का वित्तीय पारिश्रमिक प्राप्त हुआ।वनांचलों में ग्रामीण आजीविका का तेजी से विस्तार कर रहा छत्तीसगढ़ हर्बल्सप्रदेश के वनांचलों में ग्रामीण विकास और उत्थान के लिए कार्य किए जा रहे हैं। छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज संघ अंतर्गत छत्तीसगढ़ हर्बल्स के प्रोडक्ट्स स्थानीय संजीवनी स्टोर, सी-मार्ट और ऑनलाइन शॉपिंग साइट्स पर भी उपलब्ध हैं। यहां न केवल सर्वश्रेष्ठ हर्बल, आयुर्वेदिक और पर्सनल केयर के प्रोड्क्ट्स बनाए जा रहे हैं, बल्कि इस पूरी प्रक्रिया का उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं और आदिवासी परिवारों को सशक्त बनाना है। इससे न सिर्फ वनोपजों को नई पहचान मिली है, बल्कि पूरा छत्तीसगढ़ आदिवासी महिलाओं और उनके परिवारों के स्वाभिमान, आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता का नया अध्याय लिख रहा है।पर्यावरण सहेजने अनेक योजनाएं संचालितनरवा कार्यक्रम अंतर्गत अब तक वनांचलों के 6395 नालों को पुनर्जीवित कर 22 लाख 92 हजार हेक्टेयर क्षेत्र को उपचारित किया जा चुका है। इससे नालों के आसपास के क्षेत्र में भू-जल स्तर में वृद्धि हुई है। निस्तार और सिंचाई के लिए जल की उपलब्धि बढ़ी है। जमीन में नमी भी बढ़ी है। छत्तीसगढ़ के वनांचलों में वनोपज आधारित आर्थिक विकास का गति देने के सार्थक प्रयास किए जा रहे हैं। प्रदेश में 65 प्रकार के वनोत्पादों की समर्थन मूल्य पर खरीदी कर उनका वैल्यूएडिशन एवं प्रोसेसिंग का कार्य किया जा रहा है। जिससे वनांचल में रहने वाले लोगों को रोजगार मिल रहा है और उनकी आमदनी भी सुनिश्चित हो रही है। इसके अलावा प्रदेश में मुख्यमंत्री वृक्ष संपदा योजना अंतर्गत फलदार वृक्षों को प्रोत्साहन मिल रहा है तथा वनावरण में भी वृद्धि हो रही है। इस योजना में लगभग 36 हजार एकड़ में प्लांटेशन करने का लक्ष्य है। मुख्यमंत्री वृक्ष संपदा योजना में किसानों द्वारा विशेष रूचि दिखाई जा रही है। राज्य में योजनांतर्गत अब तक 20 हजार से अधिक कृषकों का पंजीयन हो चुका है, परन्तु 23 हजार से अधिक हितग्राहियों द्वारा लगभग 36 हजार एकड़ निजी भूमि में मुख्यमंत्री वृक्ष सम्पदा योजना अंतर्गत वृक्षारोपण के लिए सहमति दी गई है।
- -बैठक में ली विभागीय योजनाओं की प्रगति की जानकारीरायपुर। आदिम जाति, अनुसूचित जाति, अन्य पिछड़ा वर्ग एवं अल्प संख्यक कल्याण मंत्री श्री मोहन मरकाम ने शुक्रवार 14 जुलाई को पदभार ग्रहण करने के बाद आज 15 जुलाई को न्यू सर्किट हाउस रायपुर में विभागीय अधिकारियों के साथ परिचयात्मक सौजन्य बैठक लेकर विभागीय योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली।मंत्री श्री मोहन मरकाम ने विभागीय अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि विभाग में अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, अन्य पिछड़ा वर्ग एवं अल्प संख्यक वर्ग के जनसंख्या का 85 प्रतिशत से अधिक का उनके हितार्थ का योजना संचालित हैं। उन्होंने कहा कि इन योजनाओं का क्रियान्वयन पारदर्शिता के साथ संचालित करना है।सचिव आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग श्री डी.डी. सिंह एवं आयुक्त श्रीमती शम्मी आबिदी द्वारा विभागीय योजनाओं के तहत आदर्श एकलव्य आवासीय विद्यालय, प्रयास आवासीय विद्यालय, छात्रावास-आश्रम संचालन, शिष्यवृत्ति एवं छात्रवृत्ति वितरण, युवा कैरियर निर्माण, वन अधिकार पत्रों का वितरण, संविधान के अनुच्छेद 275 (1), विशेष केंद्रीय सहायता, अनुसूचित जाति उपयोजना, आदि आदर्श ग्राम योजना, प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना, क्रीड़ा परिसर, राहत योजना, निर्माण कार्य की प्रगति से अवगत कराया। बैठक में आदिम जाति अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान की गतिविधियों की जानकारी भी ली गई। इस अवसर पर विभाग के संयुक्त सचिव श्री सुरेश दुबे, अपर संचालक श्री संजय गोंड़, श्री जितेन्द्र गुप्ता, श्री आर.एस. भोई, श्री ए.आर. नवरंग, उपायुक्त श्री प्रज्ञान सेठ, संयुक्त संचालक श्री जी. आर. मरकाम, सहायक आयुक्त रायपुर श्री तारकेश्वर देवांगन भी उपस्थित थे।
-
-20 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन..
नारायणपुर । कलेक्टर अजीत वसंत के निर्देशानुसार जिले में संचालित शासकीय हाई एवं हायर सेकेण्डरी विद्यालयों में व्याख्याता के 27 रिक्त पदों पर जिला खनिज न्यास निधी मद से स्थानीय अतिथि शिक्षक के रूप में स्थानीय शिक्षित बेरोजगारों को रोजगार प्रदाय कर शैक्षणिक अध्यापन व्यवस्था में सुधार लाये जाने हेतु इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार के लिए निर्धारित प्रारूप में आवेदन पत्र आमंत्रित किये गये हैं। आवेदक द्वारा अपना आवेदन पत्र स्वयं उपस्थित होकर प्राचार्य, हाई एवं हायर सेकेण्डरी स्कूल, जिला नारायणपुर के नाम से प्रस्तुत कर सकते हैं। आवेदक पूर्ण रूप से भरे हुए आवेदन पत्र 20 जुलाई शाम 4 बजे तक जमा कर सकते हैं। विलंब से प्राप्त होने वाले आवेदन पत्रों पर विचार नहीं किया जावेगा। पदों का विवरण, शैक्षणिक योग्यता, आवेदन प्रारूप एवं अन्य विवरण जिले क वेबसाईट www.narayanpur.gov.in एवं कार्यालय के सूचना पटल पर चस्पा कर दी गई है, जिसका अवलोकन किया जा सकता है। - -तय सीमा सिंतबर अंत तक लक्ष्य से अधिक ऋण वितरण की संभावनाराजनांदगांव। चुनावी वर्ष में खरीफ मौसम के लिए जिले के दो लाख 20 हजार से अधिक किसानों ने 1210 करोड़ रुपये से अधिक का ऋण ले लिया है। इनमेंं 1036 करोड़ तो नकद ही बंटे हैं। खाद-बीज के रूप में 174 करोड़ अलग बंटा है। यह इस वर्ष के कुल लक्ष्य 1250 करोड़ का यह लगभग 96 प्रतिशत है। किसानों को सहकारी बैंकों के माध्यम से सितंबर तक ऋण दिया जा सकेगा। यानी अभी पूरे पौने तीन माह का समय शेष है। ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि इस वर्ष लक्ष्य से अधिक ऋण वितरण हो जाएगा।बीते खरीफ मौसम में लगभग 1.88 लाख किसानों को 890 करोड़ रुपये का कृषि ऋण दिया गया था। यानी इस बार दो सौ करोड़ अधिक का लक्ष्य दो माह पहले ही पूरा होने की संभावना जताई जा रही है। बैंक की सभी शाखा में कृषि ऋण के लिए किसानों की भीड़ देखी जा रही है। बताया गया कि बीते वर्ष एक लाख 89 हजार किसानों को 890 करोड़ रुपये का ऋण बांटा गया था।सरकार की नीतियाें से उत्साहकृषि ऋण को लेकर किसानों में बढ़े हुए उत्साह के पीछे भूपेश सरकार की नीतियों को भी बड़ा कारण माना जा रहा है। सरकार ने इस खरीफ वर्ष में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की मात्रा 15 से 20 क्विंटल प्रति एकड़ कर दी है। वहींं समर्थन मूल्य 2500 से बढ़ाकर 2800 रुपये करने की भी घोषणा हो चुकी है। इस कारण भी ऋण लेकर धान की खेती करने किसान बड़ी संख्या में सामने आ रहे हैं।
- रायपुर । ग्राम के गली कूचों में बिक रहे अवैध शराब से त्रस्त ग्राम असौंदा के ग्रामीणों द्वारा खोला गया मोर्चा लिप्त शराब कोचियो के आश्वासन के चलते मोर्चा खोलने के करीबन 10 दिन बाद कोचियो पर निगरानी के निर्णय के साथ स्थगित कर दिया गया था । अब मोर्चा स्थगन के लगभग सप्ताह बीतते बीतते कल रविवार 16 जुलाई को अपराह्न 2 बजे ग्रामीणों की एक बैठक आहूत की गयी है जिसमें अवैध शराब बिक्री की वर्तमान स्थिति पर चर्चा कर आवश्यकता पड़ने पर आंदोलन की आगामी रुपरेखा तय की जावेगी । इधर ग्रामीण सूत्रों के अनुसार फिलहाल असौंदा में स्थिति नियंत्रण में है पर नजदीकी ग्राम बिठिया व मुड़पार में कोचियो का बोलबाला है जिसके चलते असौंदा में अब भी स्थिति अशांत बना रहता है ।ज्ञातव्य हो कि अमेरी से माठ सड़क मार्ग पर पड़ने वाले खरोरा थाना क्षेत्र के ग्राम असौंदा में सड़क किनारे सहित ग्राम के गली कूचों में अवैध शराब बिक्री के चलते ग्रामवासियों सहित सड़क मार्ग से गुजरने वाले राहगीरों को पियक्कड़ों से दो चार होना पड़ता था । आस-पास के ग्राम प्रमुखों सहित ग्रामीणों की मांग पर बीते 2 जुलाई को आहूत बैठक में राजनैतिक - आर्थिक - सामाजिक - व्यक्तिगत राग-द्वेष को भूल गांधीवादी तरीके से इसके खिलाफ मोर्चा खोलने का निर्णय ले उसी दिन से रैली निकाल कोचियो को समझाईश देने व ग्रामीणो को जागरूक करने का कार्य महिलाओं ने ग्राम प्रमुखों के साथ शुरू कर दिया था जिसमें कालान्तर में आम ग्रामीणों सहित नौनिहालों ने भी भाग लेना शुरू कर दिया था । धरसीवां विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले इस ग्राम में ग्रामीणों की एकजुटता को देखते हुये क्षेत्रीय विधायक श्रीमती अनिता शर्मा व पूर्व विधायक देवजी भाई पटेल भी अपने अपने राजनैतिक हितों के मद्देनजर इस ग्राम में अवैध शराब बिक्री रुकवाने सक्रिय हो चले थे । इधर ग्रामीणों ने क्षेत्रीय नगर पुलिस अधीक्षक उदयन बेहार व थाना प्रभारी बृजेश तिवारी को भी ज्ञापन सौंपा जिसके चलते पुलिसिया गश्त भी शुरू हो गया था। इसके चलते कोचिये दबाव में आ बीते 10 जुलाई को ग्रामीणों के समक्ष आत्मसमर्पण करते हुये शराब न बेचने का आश्वासन दिया था । इस आश्वासन के परिप्रेक्ष्य में ग्रामीणों ने इन पर सतत् निगरानी रख आंदोलन स्थगित रखने का निर्णय लिया था । इस संबंध में कोचियो के आश्वासन पर अति विश्वास न कर समय समय पर समीक्षा बैठक कर आगामी कार्यवाही का रुपरेखा तैयार करने का आग्रह शराब विरोधी मुहिम में सक्रिय किसान संघर्ष समिति के संयोजक भूपेन्द्र शर्मा ने ग्रामीणों से किया था । इधर ग्रामीण सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इसके बाद से तो ग्राम के भीतर अवैध शराब बिक्री की शिकायत नहीं है पर आंदोलन स्थगित होने के दूसरे दिन एक कोचिया ग्राम के बाहर नहर पार में जा अन्य ग्राम के ग्रामीणों को फोन से संपर्क कर बुला बुला शराब दे रहा था तो एक अन्य कोचिया तीसरे दिन बाहरी पियक्कड़ को शराब मुहैय्या करा रहा था जिसकी जानकारी मिलने पर ग्रामीण आक्रोश के चलते माफी मांगी व तब से फिलहाल अवैध शराब बिक्री पर अंकुश है । असौंदा के ग्रामीणों के अनुसार नजदीकी ग्राम मुड़पार व बिठिया में फिलहाल शराब कोचियो का बोलबाला है और मुड़पार में तो एक कोचिया ग्रामीणों को चुनौती देते हुये श्मशान घाट में खुले आम शराब बेचता है वहीं बिठिया में एक महिला भी मुख्य शराब विक्रेता बनी हुयी है । क्षेत्रीय जनपद सदस्य सुरेन्द्र वर्मा भी इन दोनों ग्रामो में अवैध शराब बिक्री होने की पुष्टि करते हैं । फिलहाल असौंदा के सरपंच राजेश साहू ने समीक्षा बैठक आहूत करने की जानकारी देते हुये कहा है कि स्थिति की समीक्षा कर जनभावना के अनुरूप निर्णय लिया जावेगा ।
-
- विप्र समाज ने दी श्रद्धांजलि
रायपुर। रायपुर जिले के माठ (खरोरा) निवासी श्री राजीव मिश्रा ( राजू) का 58 वर्ष की आयु में बीती रात खरोरा में एक सडक़ दुर्घटना में दुखद निधन हो गया। वे रामबिशाल मिश्रा के पुत्र, स्वर्गीय कुंजलाल उपाध्याय - स्वर्गीय कलीन्द्री उपाध्याय, महासमुंद (टेकारी-करही वाले )के दामाद तथा डॉक्टर अन्नपूर्णा मिश्रा (अन्नू) के पति व कुमारी रिद्धि मिश्रा के पिता थे।
श्री राजीव मिश्रा के निधन पर विप्र समाज के भूपेन्द्र शर्मा, संतोष उपाध्याय, नीरज उपाध्याय, सीमा उपाध्याय, देवेन्द्र उपाध्याय, प्रवीण शर्मा, भारती शर्मा, सीमा शर्मा, अमिता शर्मा, लता उपाध्याय, प्रकाश उपाध्याय, आनंद उपाध्याय , प्रतिमा शर्मा, प्रशांत- जितेन्द्र शर्मा, पद्मा दीवान, सीमा दुबे, ओमप्रकाश उपाध्याय, नीलिमा, असीम पांडे, संगीता -राजेश उपाध्याय, सुनील उपाध्याय, प्रमोद उपाध्याय, प्रशांत शर्मा, सरोज शर्मा, नीता, जितेन्द्र उपाध्याय, ललित उपाध्याय, सुनीता दुबे, शकुन, सूरज उपाध्याय, युगल उपाध्याय, शरद उपाध्याय, मनोज उपाध्याय, कविता-राकेश उपाध्याय, अजय शर्मा, प्रीति, सुनील मिश्रा आदि ने शोक व्यक्त करते हुए अपनी श्रद्धांजलि व्यक्त की है।
- -युवा ऊर्जा को सकारात्मक रूप देने राजीव युवा मितान क्लब का गठन-नवाचार, स्व-रोजगार और उद्यमिता को मिल रहा प्रोत्साहन-पुरानी परम्पराएं अब रोजगार से जुड़कर बन रही आय का जरियारायपुर /रोजगार के नए और स्थानीय आयामों पर कार्य करते हुए छत्तीसगढ़ सरकार प्रदेश में रोजगार के अवसर बढ़ा रही है। बस्तर से लेकर सरगुजा तक अब स्थानीय रोजगार के नए आयाम खुले हैं। पुरानी परम्पराएं अब रोजगार से जुड़कर आय का जरिया बन रही है। रोजगार का अनूठा मॉडल आज पूरे देश में चर्चा का विषय है, यही कारण है कि आज छत्तीसगढ़ पूरे देश में सबसे कम बेरोजगारी दर वाला राज्य है।रूरल इंडस्ट्रियल पार्क आज गांवों में स्थानीय रोजगार और उद्यमिता विकास का एक महत्वपूर्ण जरिया बन गया है। इनसे जुड़कर महिलाएं, युवा, किसान और मजदूरों समेत हर वर्ग के लोग आर्थिक रूप से सशक्त हो रहे हैं। छत्तीसगढ़ सरकार युवाओं को आगे बढ़ाने की दिशा में काम करते हुए उन्हें नवाचार, स्व-रोजगार और उद्यमिता की ओर प्रोत्साहित कर रही है।युवाओं की ऊर्जा को सकारात्मक रूप देने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार ने न केवल राजीव युवा मितान क्लब का गठन किया बल्कि युवाओं को एकजुट कर ऐसे संसाधन उपलब्ध कराए। क्लब से जुड़कर युवा स्थानीय स्तर पर वृक्षारोपण, स्वच्छता, पेयजल संरक्षण एवं अन्य जनजागरूकता की सामूहिक गतिविधियां कर सके। युवाओं के रोजगार की जरूरतों को समझकर छत्तीसगढ़ सरकार ने बड़े पैमाने पर सरकारी नौकरियां भी निकाली हैं। इसके साथ ही निजी क्षेत्रों में संभाग स्तरीय रोजगार मेलों के नियमित आयोजनों से प्राइवेट क्षेत्रों की प्रतिष्ठित कम्पनियों में भी रोजगार के रास्ते खुल रहे हैं।उद्यम के क्षेत्र में मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना से स्वरोजगार के इच्छुक युवाओं को अनेक अवसर मिल रहे हैं। छत्तीसगढ़ सरकार ने ग्रामीण क्षेत्रों के प्रतिभावान युवाओं को उद्यम प्रोत्साहन देने के लिए कई नवाचारी योजनाओं का संचालन जमीनी स्तर पर किया है। रूरल इंडस्ट्रियल पार्क की स्थापना से न केवल स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़े हैं अपितु गांव में ही जमीन, बिजली, पानी, सड़क एवं बैंकिंग लिंकेज की सुविधा से स्टार्टअप्स को भी बढ़ावा मिल रहा है। इस तरह सरकार स्थानीय जरूरतों के मुताबिक रोजगार उपलब्ध करा रही है।मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की पहल पर अब युवाओं को व्यवसाय के अलावा स्व-रोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। विशेषकर आदिवासी बाहुल्य और पिछड़े क्षेत्रों में सरकार ने परम्परागत कार्यों से लोगों को जोड़ा है और उन्हें स्थानीय स्तर पर रोजगार प्रदान कर रही है। स्थानीय स्तर पर उपलब्ध संसाधनों को न केवल संग्रहित किया जा रहा है बल्कि स्थानीय स्तर पर उनके प्रसंस्करण यूनिट्स की स्थापना और मार्केटिंग से भी जोड़ा गया है। इसी कड़ी में शहरों में सी-मार्ट की स्थापना की गई है ताकि गांवों में उत्पादित होने वाले विभिन्न प्रोडक्ट्स का विक्रय किया जा सके।छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा शुरू किए गए रोजगार मिशन से भी युवाओं को बहुत लाभ हो रहा है। इस माध्यम से सरकार ने उद्योगपतियों, प्रशिक्षकों और रोजगार ढ़ूढ़ रहे युवाओं को एक चैनल के जरिए जोड़ने का सफल प्रयास किया है। युवाओं को आगे की पढ़ाई और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के बीच आर्थिक दिक्कतों को खत्म करते हुए छत्तीसगढ़ सरकार ने बेरोजगारी भत्ता योजना की शुरूआत की। इसके साथ ही युवा प्रतिभाओं को निखारने और उनमें कौशल विकास के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम भी सरकार चला रही है।छत्तीसगढ़ सरकार खेल और शिक्षा के क्षेत्र में सुविधाओं के लगातार विस्तार पर कार्य कर रही है। प्रदेश में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने, अधोसंरचना और सुविधाओं के विकास तथा खिलाड़ियों को प्रोत्साहन देने का कार्य भी किया जा रहा है। खेल प्रतिभाओं को तराशने और उन्हें प्रोत्साहित करने के लिए छत्तीसगढ़िया ओलंपिक और युवा महोत्सव जैसे वृहद आयोजन भी किए जा रहे हैं, जहां युवा सहभागिता को प्राथमिकता दी जा रही है।
- -पंचायतों में मुनादी कर आवारा पशुओं को गौठानों में रखने की जा रही अपीलरायपुर /राज्य शासन के निर्देशानुसार जिले के विभिन्न ग्राम पंचायतों में रोक-छेका अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान गौठानों में आवारा पशुओं को रखने की अपील की जा रही है। साथ ही फसल की सुरक्षा के लिए जानवरो को खुले न छोड़ने की आग्रह करते हुए गांव में कोटवार के माध्यम से मुनादी भी किया जा रहा है।इस अभियान के तहत गौठान निलजा में कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें गौठान समिति के अध्यक्ष श्री घनश्याम वर्मा एवं अन्य सदस्य उपस्थित हुए। साथ ही तिल्दा विकासखंड के गौठान खपरीकला में बैठक आयोजित हुई जिसमें पशुओं को रोकने के अलावा 33 प्रतिशत कर्न्वजेन्श के साथ वर्मी कम्पोस्ट उत्पादन की जानकारी दी गई। रोका-छेका अभियान में विभिन्न गौठान मे पशु चिकित्सा विभाग द्वारा टीकाकरण शिविर आयोजित कर उनके बीमारियों के ईलाज के लिए दवाईयां भी वितरित की जा रही है। पशु पालन विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार अबतक 95 निःशुल्क पशु चिकित्सा का आयोजन किया गया। जिसमें माध्यम से 18 हजार 927 कम्बाईण्ड वेक्सीनेशन, 3392 पशुओं का उपचार, 3858 औषधि वितरण, 40 कृत्रिम गर्भाधान, 577 बन्धियाकरन, 3134 पशुओं का डीवर्मिंग किया गया हैं। शिविर में KCC के भी प्रकरण बनाए जा रहे है।
-
रायपुर। रायपुर जिले के माठ (खरोरा) निवासी श्री राजीव मिश्रा ( राजू) का 58 वर्ष की आयु में बीती रात खरोरा में एक सडक़ दुर्घटना में दुखद निधन हो गया। वे रामबिशाल मिश्रा के पुत्र, स्वर्गीय कुंजलाल उपाध्याय - स्वर्गीय कलीन्द्री उपाध्याय, महासमुंद (टेकारी-करही वाले )के दामाद तथा डॉक्टर अन्नपूर्णा मिश्रा (अन्नू) के पति व कुमारी रिद्धि मिश्रा के पिता थे।
श्री राजीव मिश्रा के निधन पर विप्र समाज के भूपेन्द्र शर्मा, संतोष उपाध्याय, नीरज उपाध्याय, सीमा उपाध्याय, देवेन्द्र उपाध्याय, प्रवीण शर्मा, भारती शर्मा, सीमा शर्मा, अमिता शर्मा, लता उपाध्याय, प्रकाश उपाध्याय, आनंद उपाध्याय , प्रतिमा शर्मा, रानू- संजय शर्मा, प्रमोद शर्मा, प्रशांत- जितेन्द्र शर्मा, पद्मा दीवान, सीमा दुबे, ओमप्रकाश उपाध्याय, नीलिमा, असीम पांडे, संगीता -राजेश उपाध्याय, सुनील उपाध्याय, प्रमोद उपाध्याय, प्रशांत शर्मा, सरोज शर्मा, नीता, जितेन्द्र उपाध्याय, ललित उपाध्याय, सुनीता दुबे, शकुन, सूरज उपाध्याय, युगल उपाध्याय, शरद उपाध्याय, मनोज उपाध्याय, कविता-राकेश उपाध्याय, अजय शर्मा, प्रीति, सुनील मिश्रा आदि ने शोक व्यक्त करते हुए अपनी श्रद्धांजलि व्यक्त की है।
-
-28 जुलाई तक कर सकते है आवेदन
दुर्ग/ महिला एवं बाल विकास विभाग अंतर्गत संचालित जिले के बाल संरक्षण इकाई में मिशन वात्सल्य के तहत रिक्त पदों हेतु संचालक, महिला एवं बाल विकास विभाग (आईसीपीएस) से प्राप्त स्वीकृति के अनुरूप संविदा भर्ती हेतु पात्र आवेदकों से 28 जुलाई 2023 तक केवल रजिस्टर्ड पोस्ट/पंजीकृत डाक के माध्यम से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री विपिन जैन से मिली जानकारी के अनुसार जिला बाल संरक्षण इकाई एवं अन्य शासकीय बाल देखरेख संस्थाओं में रिक्त पदों की पूर्ति हेतु राज्य शासन द्वारा स्वीकृति प्रदान की गई है। इसी अनुक्रम में जिले में बाल संरक्षण इकाई में जिला बाल संरक्षण अधिकारी, संरक्षण अधिकारी (गैर संस्थागत देखभाल), विधिक सह परिवीक्षा अधिकारी, लेखापाल, आउटरीच वर्कर, प्लेस ऑफ सेफ्टी परिवीक्षा अधिकारी/केसवर्कर, शासकीय बाल सम्प्रेक्षण गृह स्टोर कीपर सह लेखापाल, बालगृह रसोईया एवं शासकीय बाल सम्प्रेक्षण गृह सहायक रसोईया के रिक्त पदों पर भर्ती ली जा रही है। आवश्यक शैक्षणिक योग्यता एवं अनुभव संबंधी विस्तृत विवरण जिले की वेबसाईट www.durg.gov.in पर उपलब्ध है। समस्त जानकारी उपरोक्त वेबसाईट पर जाकर डाउनलोड की जा सकती है।
- -अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस आईआईटी भिलाई परिसर लगभग तैयार, जल्द ही विद्यार्थियों को नए परिसर का मिलेगा लाभ*दुर्ग/ कलेक्टर श्री पुष्पेन्द्र कुमार मीणा ने आईआईटी भिलाई परिसर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने प्रस्तावित आवासीय कॉलोनियों की उपयोगिता संबंधी अवलोकन किया। साथ ही परिसर में बन रहे हेलीपैड, हॉस्टलस, भवन, खेल मैदान आदि का अवलोकन कर आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान डायरेक्टर आईआईटी भिलाई प्रोफेसर राजीव प्रकाश, एसडीएम दुर्ग श्री मुकेश रावटे, तहसीलदार दुर्ग, नायब तहसीलदार श्री किशोर वर्मा, तहसीलदार श्रीमति ख्याति नेताम, रजिस्ट्रार आईआईटी भिलाई रिटायर्ड विंग कमांडर श्री जयेश एस पाई, इंजिनियर आईआईटी भिलाई श्री मनीष साहू एवं जल संसाधन विभाग के अधिकारी गण मौजूद रहे।कलेक्टर श्री मीणा ने आईआईटी परिसर में बन रहे भवनों के लिए इंजिनियरों की प्रशंसा की। उन्होंने प्रस्तावित स्टॉफ आवासीय परिसर का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों से तकनीकी जानकारी मांगी। आईआईटी भिलाई के अधिकारियों के द्वारा 87 एकड़ के प्रस्तावित आवासीय परिसर के संबंध में बताया गया कि पिछले वर्ष यह जगह शिवनाथ नदी के डूबान क्षेत्र में शामिल था। जिस पर कलेक्टर ने अधिकारियों से तकनीकी जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने कहा। कलेक्टर ने आईआईटी परिसर में हो रही प्लांटेशन के काम में तेजी लाने कहा ताकि वर्षा ऋतु में वृक्षा रोपण का कार्य परिसर में पूरा हो सके। उन्होंने प्रस्तावित हेलीपेड का भी जायजा लिया। कलेक्टर श्री मीणा ने निरीक्षण के पश्चात् आईआईटी भिलाई के डायरेक्टर की उपस्थिति में आईआईटी के विभिन्न इंजिनियर और कर्मचारियों से चर्चा की। कलेक्टर ने विद्युत विभाग के अधिकारियों को परिसर में बिना रूकावट के विद्युत व्यवस्था व नगर निगम भिलाई के अधिकारियों को पानी की व्यवस्था हेतु निर्देशित किया।
- दुर्ग /जिला पंचायत सभा कक्ष में विगत दिवस आयोजित सामान्य सभा की बैठक में एजेन्डेवार मुद्दो पर चर्चा हुई प्राप्त जानकारी के अनुसार जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती पुष्पा भुनेश्वर यादव की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में सदस्यों ने मीनी किट एवं उपकरण का लक्ष्य वितरण व लाभान्वित लोगांे की जानकारी, स्कूल संधारण कार्य, शिक्षक विहिन स्कूलों में शिक्षकों की व्यवस्था, डी.एम.एफ. मद से टंकी संधारण कार्य की जांच प्रतिवेदन, ग्राम पंचायत परसदा में पानी की उपलब्धता हेतु बोर खनन, जल जीवन मिशन अंतर्गत बिछाये गये पाइप लाईन गढ्ढो को शीघ्र भरे जाने, ग्राम पंचायत पेण्ड्रीतराई, तर्रा एवं पचपेड़ी में गोबर खरीदी के संबंध में जांच, आयुष्मान योजना के तहत उपचार उपरांत क्लेम राशि का भूगतान किया जाने के बाद शेष राशि एवं क्लेम राशि की जानकारी के संबंध में प्रावधान किये जाने की ओर अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट किये। इसके अलावा जिला पंचायत विकास निधि वर्ष 2022-2023 के लिए प्राप्त आबंटन 65.00 लाख के विरूद्ध 61.00 लाख का सदस्यो द्वारा अनुमोदन किया गया। इसी प्रकार वर्ष 2023-2024 के लिए प्राप्त आबंटन प्रथम किश्त राशि 26.00 लाख की कार्य योजना का भी अनुमोदन किया गया । इसके अलावा छ.ग. पंचायत राज अधिनियम 1993 के प्रावधान अनुसार वन एवं पर्यावरण समिति अंतर्गत वन विभाग एवं पर्यावरण प्रदूषण समिति गठित की जाने का प्रस्ताव सर्व सम्मति से अनुमोदन किया गया है। बैठक में जिला पंचायत के उपाध्यक्ष श्री अशोक साहू एवं सदस्य श्री जितेन्द्र कुमार साहूू, श्रीमती चन्द्रकला मनहर, श्रीमती लक्ष्मी साहू, श्रीमती योगिता चन्द्राकर, श्रीमती हर्षा लोकमणी चन्द्राकर, श्रीमती माया बेलचंदन, श्री मोनू (मोरध्वज )साहू एवं श्रीमती दुर्गा कमलेश नेताम तथा जनपद पंचायत दुर्ग के अध्यक्ष श्री देवेन्द्र देशमुख, जनपद पंचायत धमधा के अध्यक्ष श्रीमती सरस्वती रात्रे, दुर्ग ग्रामीण विधायक प्रतिनिधि श्री रिवेन्द्र यादव व सांसद प्रतिनिधि श्री देवेन्द्र सिंह चंदेल और जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अश्वनी देवांगन सहित समस्त विभाग के अधिकारी उपस्थित थे ।
- *जिला सैनिक कल्याण कार्यालय से करें संपर्क, दें आवेदनरायपुर / रायपुर संभाग के 70 वर्ष से अधिक आयु के भूतपूर्व सैनिकों को सम्मान निधि दी जाएगी। इसके लिए उन्हें जिला सैनिक कल्याण कार्यालय में आवेदन करना होगा। आवेदन के साथ वांछनीय दस्तावेजों को सैनिक बोर्ड भेजा जाएगा। सैनिक बोर्ड में दस्तावेजों के परीक्षण के बाद सम्मान निधि की स्वीकृति दी जाएगी और राशि भूतपूर्व सैनिकों के खाते में सीधे जमा होगी।जिला सैनिक कल्याण अधिकारी ने आज यहां बताया कि रायपुर संभाग के धमतरी, रायपुर, बलौदाबाजार-भाटापारा, महासमुन्द और गरियाबंद जिले के 70 वर्ष, 75 वर्ष, 80 वर्ष, 85 वर्ष, 90 वर्ष, 100 वर्ष या उससे अधिक आयु पूर्ण कर चुके भूतपूर्व सैनिकों को सम्मान निधि की पात्रता हैं। ऐसी सभी पात्र भूतपूर्व सैनिक अपनी सेवा पुस्तिका प्र्रमाण पत्र, पहचान पत्र, आधार कार्ड की प्रति, बैंक पास बुक की प्रति एवं निवास प्रमाण पत्र के साथ जिला सैनिक कल्याण कार्यालय में आवेदन कर सकते हैं। दस्तावेजों का परीक्षण कर सही पाए गए आवेदनों को संचालनालय सैनिक बोर्ड को अनुमोदन के लिए भेजा जाएगा। सैनिक बोर्ड से अनुमोदन के बाद पात्र भूतपूर्व सैनिकों को निर्धारित सम्मान निधि दी जाएगी।इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए मोतीबाग रोड, शास्त्री चौक के पास, सी.एम. एच.ओ. ऑफिस के बाजू में स्थित जिला सैनिक कल्याण कार्यालय या दूरभाष क्रमांक 0771-2237449 व मोबाईल नंबर 85569-99340 पर संपर्क किया जा सकता है।
- -मतदान प्रतिशत बढ़ाने और मतदाता सूची में अधिक से अधिक लोगों के नाम जुड़वाने कार्ययोजना पर हुई चर्चारायपुर। . मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती रीना बाबासाहेब कंगाले की अध्यक्षता में आज मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय में राज्य स्तरीय स्वीप कोर समिति की बैठक हुई। बैठक में राज्य में होने वाले आगामी विधानसभा आम निर्वाचन में मतदान प्रतिशत को बढ़ाने मतदाता जागरूकता से संबंधित विभिन्न स्वीप (सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचक सहभागिता) गतिविधियों के बेहतर संचालन एवं क्रियान्वयन पर चर्चा हुई। प्रदेश में 2 अगस्त 2023 से प्रारंभ हो रहे निर्वाचक नामावली के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण में ज्यादा से ज्यादा लोगों को नाम जुड़वाने के लिए प्रेरित करने हेतु आवश्यक गतिविधियों के आयोजन पर भी विचार-विमर्श किया गया।भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार "स्वीप" कार्यक्रम के अंतर्गत मतदाताओं में मतदान के प्रति जागरूकता लाने, निर्वाचन प्रक्रिया में सहभागिता तथा स्वीप के तहत मतदाता जागरूकता के विभिन्न कार्यक्रमों के बेहतर कियान्वयन एवं पर्यवेक्षण के लिए राज्य की मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती रीना बाबासाहेब कंगाले की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय स्वीप कोर कमेटी का गठन किया गया है। कमेटी की आज आयोजित बैठक में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय द्वारा संचालित विभिन्न स्वीप गतिविधियों की जानकारी दी गई। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती कंगाले ने सभी विभागों को इसमें सहयोग करने और इन्हें विस्तारित करने के निर्देश दिए। उन्होंने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय द्वारा इस संबंध में विभिन्न मीडिया माध्यमों में संचालित किए जाने वाले अभियानों के बारे में भी जानकारी दी।श्रीमती कंगाले ने बैठक में बताया कि निर्वाचक नामावली का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कर 2 अगस्त 2023 से नए मतदाताओं को जोड़ने का सघन अभियान शुरू किया जा रहा है। इस दौरान युवा मतदाताओं को जोड़ने के लिए सभी महाविद्यालयों में विशेष शिविरों का आयोजन किए जाएंगे। ऐसे दिव्यांग एवं वरिष्ठ नागरिक जिनके नाम मतदाता सूची में दर्ज नहीं है, उन्हें भी प्राथमिकता से जोड़ा जाएगा। 12 अगस्त और 13 अगस्त तथा 18 अगस्त और 19 अगस्त को सभी जिलों में विशेष शिविरों का आयोजन किया जाएगा। इस दिन सभी मतदान केंद्रों में स्थानीय बीएलओ मौजूद रहेंगे।बैठक में श्रीमती कंगाले ने बताया कि मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय द्वारा नए मतदाताओं को जोड़ने के लिए नवविवाहिता सम्मान कार्यक्रम और वृद्धजन सम्मान कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। आगामी अगस्त महीने में श्रमिकों को जोड़ने के लिए श्रमिक सम्मेलन भी आयोजित किए जाएंगे। साथ ही युवाओं को ऑनलाइन आवेदन के माध्यम से मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराने के लिए प्रेरित करने महाविद्यालयों और विश्वविद्यालयों में भी विशेष आयोजन किए जाएंगे।श्रीमती कंगाले ने बताया कि निर्वाचन प्रक्रिया में नागरिकों की सहभागिता बढ़ाने तथा महाविद्यालय एवं हायर सेकंडरी स्कूल के बच्चों को निर्वाचन प्रक्रिया से अवगत कराने उन्हें मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय का भ्रमण कराया जाएगा। कॉलेजों में रंगोली, वाद-विवाद, नारा लेखन एवं अन्य प्रतियोगिताओं के जरिए युवाओं को इसके बारे में जागरूक किया जाएगा। आगामी 20 अगस्त को ग्राम पंचायतों में होने वाले ग्रामसभा, 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के मौके पर आयोजित कार्यक्रमों, सिविल सोसाइटी ऑर्गेनाइजेशन्स तथा योगा क्लबों के माध्यम से भी मतदाताओं को मतदान करने और निर्वाचक नामावली में नाम जुड़वाने के लिए प्रेरित करने विषयक संकल्प पत्र का वाचन कराया जाएगा।संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री बिपिन मांझी, पंचायत विभाग के संचालक श्री कार्तिकेय गोयल, संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी (स्वीप) डॉ. के.आर.आर. सिंह, उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री अपूर्व टोप्पो और सहायक मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती शारदा अग्रवाल सहित स्कूल शिक्षा विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, समाज कल्याण विभाग, जनसंपर्क विभाग, पीआईबी, राष्ट्रीय सेवा योजना, दूरदर्शन, आकाशवाणी, राज्य साक्षरता मिशन प्राधिकरण, नेहरू युवा केन्द्र संगठन, भारत स्काउट गाइड, पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय रायपुर, छत्तीसगढ़ स्वामी विवेकानंद तकनीकी विश्वविद्यालय भिलाई, इंदिरा कला एवं संगीत विश्वविद्यालय खैरागढ़ के अधिकारी तथा महिला स्वसहायता समूह व सिविल सोसाइटी ऑर्गेनाइजेशन के प्रतिनिधि राज्य स्तरीय स्वीप कोर समिति की बैठक में उपस्थित थे।
- -मतदान केंद्रों में दिव्यांग एवं बुजुर्ग मतदाताओं को सुविधाएं उपलब्ध कराने आवश्यक तैयारी के दिए निर्देशरायपुर। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती रीना बाबासाहेब कंगाले की अध्यक्षता में आज मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय में सुगम निर्वाचन के लिए गठित राज्य स्तरीय संचालन समिति (State Steering Committee on Accessible Election) की बैठक हुई। श्रीमती कंगाले ने बैठक में सुगम मतदान के लिए मतदान केंद्रों में दिव्यांग एवं बुजुर्ग मतदाताओं को सभी जरूरी सुविधाएं मुहैया कराने के लिए आवश्यक तैयारी के निर्देश दिए। उन्होंने मतदान दलों के प्रशिक्षण के दौरान उन्हें इन सुविधाओं के बारे में समुचित जानकारी और दिशा-निर्देश प्रदान करने को कहा।मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती कंगाले ने बैठक में मतदान केंद्रों में व्हील-चेयर की उपलब्धता तथा दिव्यांग एवं वरिष्ठ मतदाताओं को घर से लाने और वापस ले जाने की व्यवस्था के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने मतदान केंद्रों तक मतदाताओं की सुगम पहुंच, शौचालय, रैंप, साइनेज और पेयजल की उपलब्धता की समीक्षा कर इनकी समुचित व्यवस्था के लिए आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री बिपिन मांझी, सहायक मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती शारदा अग्रवाल, समाज कल्याण विभाग के अपर संचालक श्री पंकज वर्मा, लोक शिक्षण संचालनालय के उप संचालक श्री आर. पाण्डेय, लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन अभियंता श्री हेमंत अरोरा तथा पियाली फाउंडेशन की निदेशक डॉ. मीता मुखर्जी भी राज्य स्तरीय संचालन समिति की बैठक में उपस्थित थीं।
- भिलाई नगर/ निगम आयुक्त रोहित व्यास ने आज विभागीय कार्यों की समीक्षा बैठक निगम सभागार में ली। प्रत्येक छोटे-बड़े कार्यो की बारी-बारी से समीक्षा की गई। मुख्यमंत्री घोषणा के तहत कार्यों को अभियंता वाइज जिम्मेदारी सौंपी गई है। स्पेशल प्रोजेक्ट के कार्यों को भी उप अभियंता को व्यक्तिगत तौर पर दायित्व सौंपा गया है। बैठक में मुख्यमंत्री जतन योजना के तहत स्कूलों में संधारण कार्य की बारीकी से समीक्षा की गई। निर्माण कार्यों में गोबर का पेंट उपयोग करने के निर्देश भी दिए गए हैं। शौचालय मरम्मत एवं संधारण का कार्य भी भिलाई निगम क्षेत्र में किया जा रहा है, इससे संबंधित सभी कार्य पूर्ण करने कहा गया है। मार्केट क्षेत्रों में स्मार्ट टॉयलेट के लिए सभी जोन क्षेत्रों में इससे संबंधित तैयारी पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं। प्रत्येक जोन क्षेत्र में दो स्मार्ट टॉयलेट का निर्माण होगा। स्पेशल प्रोजेक्ट के तहत प्लैनेटेरियम निर्माण, स्विमिंग पूल निर्माण, सेंट्रल लाइब्रेरी निर्माण, ऑडिटोरियम निर्माण, अर्बन इंडस्ट्रियल पार्क निर्माण, सीसीटीवी कैमरा लगाने का कार्य, सुपेला अस्पताल में जीर्णोद्धार कार्य, ट्रेफिक पार्क कार्य, डबरा पारा चौक का सौंदर्यीकरण एवं पावर हाउस बस स्टैंड का सौंदर्यीकरण, छत्तीसगढ़ महतारी की स्थापना के कार्यों को सौपे गए उप अभियंता से जानकारी लेकर कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने कहा गया। वृक्षारोपण को लेकर बैठक में निर्देश दिए गए हैं इसके लिए व्यापारी संघ तथा जनभागीदारी को शामिल करते हुए महाअभियान चलाकर शहर में हरियाली लाने कहा गया है, खाली स्थानों के अलावा मार्केट क्षेत्रों में भी प्लांटेशन पर फोकस रहेगा। रीडिंग जोन सेक्टर 2 तलाब का सौंदर्यीकरण, रामनगर तालाब का सौंदर्यीकरण, संजय नगर तालाब का सौंदर्यीकरण, राधिका नगर मैदान का सौंदर्यीकरण के अलावा प्रधानमंत्री आवास योजना के कार्यों की गहन समीक्षा की गई। छतीसगढ़ी ओलंपिक के बारे सभी जोन आयुक्त को निर्देश दिए गए है और खेल में सभी की भागीदारी सुनिश्चित करने कहा गया है। आज की बैठक में अपर आयुक्त अशोक द्विवेदी, अधीक्षण अभियंता दीपक जोशी, डी के वर्मा, संजय बागड़े, स्वास्थ्य अधिकारी धर्मेंद्र मिश्रा, लेखा अधिकारी जितेंद्र ठाकुर, भवन अनुज्ञा अधिकारी हिमांशु देशमुख, जोन आयुक्त राजेंद्र नायक, येशा लहरें, अमिताभ शर्मा एवं खिरोद्र भोई तथा कार्यपालन अभियंता, सहायक अभियंता व उप अभियंता आदि मौजूद रहे।
- भिलाई नगर/ नगर पालिक निगम भिलाई के आयुक्त रोहित व्यास ने भिलाई निगम के कर्मचारियों को महंगाई भत्ते का तोहफा दिया है। निगम कर्मचारियों के लिए यह सुखद खबर है। मुख्यमंत्री जी के निर्देश पर शासन ने महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी की है इसी के तहत निगम आयुक्त रोहित व्यास ने तत्परता दिखाते हुए महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का आदेश शीघ्र जारी कर दिया है। अब आने वाले महीने से बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता निगम के कर्मचारियों को मिलेगा और उनके खाते में अतिरिक्त राशि के साथ वेतन आएगी। लेखा अधिकारी जीतेंद्र ठाकुर ने बताया कि अगस्त महीने से बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता वेतन में जुड़कर कर्मचारी/अधिकारियों को मिलेगा, इसकी तैयारी लेखा विभाग द्वारा कर ली गई है, उन्होंने बताया कि जुलाई का वेतन जो अगस्त में मिलेगा उसमें बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता का लाभ निगम के कर्मचारियों को मिलेगा, इसी के साथ ही कर्मचारियों के तनख्वाह में इजाफा हो जाएगा, लेखा अधिकारी ठाकुर ने बताया कि प्रथम श्रेणी के कर्मचारियों को बढे हुए महंगाई भत्ते के हिसाब से 5000 से 6000 के मध्य, द्वितीय श्रेणी के कर्मचारियों को 3500 से 4500 हजार के बीच, तृतीय श्रेणी के कर्मचारियों 3000 के समीप और चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों को 2 से ढाई हजार के मध्य की राशि अगले वेतन में जुड़कर मिलेगा। अपर आयुक्त अशोक द्विवेदी ने कर्मचारी हितों को ध्यान में रखते हुए शासन से आदेश जारी होते ही प्रकरण को आयुक्त के समक्ष रखते हुए शीघ्रता का परिचय दिया और आदेश जारी कराने के लिए फाइलों की प्रक्रिया पूर्ण कराई। निगम आयुक्त के जारी आदेश के तहत सातवें वेतनमान में 5% की बढ़ोतरी की गई है पहले 33% महंगाई भत्ता कर्मचारियों को मिल रहा था लेकिन अब बढ़े हुए महंगाई भत्ते के साथ 38% महंगाई भत्ता कर्मचारियों को मिलेगा।
- विद्यार्थियों को गुणवत्तायुक्त शिक्षा प्रदान करने के साथ-साथ विद्यालयों में जरूरी व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिए निर्देशउत्कृष्ट परीक्षा परिणाम, कार्य एवं गतिविधियों के लिए विद्यालयों को किया पुरस्कृतबालोद कलेक्टर श्री कुलदीप शर्मा ने शिक्षा सत्र 2023-24 में जिले में संचालित स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी एवं हिन्दी माध्यम विद्यालयों के बेहतर संचालन हेतु आज संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में इन स्कूलों के प्राचार्यों की बैठक ली। बैठक में कलेक्टर श्री शर्मा ने शासन के मंशानुरूप जिले में संचालित सभी स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी एवं हिन्दी माध्यम विद्यालयों में अध्ययनरत बच्चों को गुणवत्तायुक्त शिक्षा प्रदान करने के साथ-साथ विद्यालयों में जरूरी व्यवस्था सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने जिला शिक्षा अधिकारियों एवं सभी प्राचार्यों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि जिले में संचालित स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट विद्यालयों के परीक्षा परिणाम तथा बच्चों का व्यक्तित्व विकास बेहतर से बेहतर होनी चाहिए। इस दौरान उन्होंने शिक्षा सत्र 2022-23 में उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम के लिए स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालया आमापारा बालोद एवं स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम विद्यालय झलमला को पुरस्कृत किया। इसी तरह उन्होंने उत्कृष्ट कार्य एवं गतिविधियों के लिए स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम विद्यालय बालोद को भी पुरस्कृत किया। श्री शर्मा ने इन विद्यालयों के उपलब्धि एवं कार्यों की भूरी-भूरी सराहना करते हुए पूरे विद्यालय परिवार को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। बैठक में एसडीएम श्रीमती शीतल बंसल, जिला शिक्षा अधिकारी बालोद श्री मुकुल के.पी. साव, स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय के नोडल अधिकारी श्री रूपेश कुमार कश्यप सहित अन्य अधिकारी एवं प्राचार्यगण उपस्थित थे।इस दौरान कलेक्टर श्री शर्मा ने अधिकारियों से स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय में विद्यार्थियों की प्रवेश प्रक्रिया, पिछले शिक्षा सत्र के परीक्षा परिणाम, अधोसंरचना विकास से जुडे़ कार्यों के अलावा विद्यालयों में शिक्षकों की भर्ती आदि के संबंध में संबंधित प्राचार्यों से बारी-बारी से विस्तारपूर्वक जानकारी प्राप्त की। इस दौरान उन्होंने मौजूदा शिक्षा सत्र में परीक्षा परिणाम को और अधिक बेहतर बनाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। श्री शर्मा ने सभी प्राचार्यों को संबोधित करते हुए कहा कि शासन के द्वारा आप लोगों के योग्यता एवं प्रतिभा का मूल्यांकन करते हुए स्वामी आत्मानंद जैसे शासन के विशेष प्राथमिकता वाले विद्यालयों के संचालन की जिम्मेदारी दी गई है। अतः आप सभी की नैतिक जिम्मेदारी बनती है कि अपने योग्यता, लगन एवं मेहनत से इन विद्यालयों को बेहतर से बेहतर बनाकर बच्चों के भविष्य गढ़ने के पूनीत कार्य में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें। बैठक में स्वामी आत्मांनद उत्कृष्ट विद्यालय के नोडल अधिकारी के द्वारा विद्यालयों के संचालन व्यवस्था के संबंध मंे जानकारी दी गई।
- -प्लेसमेंट कैंप के दूसरे दिन 15 जुलाई को बेरोजगारी भत्ता योजना अंतर्गत पात्र हितग्राहियों के अलावा अन्य शिक्षित बेरोजगार भी हो सकते है शामिलबालोद । मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के मंशानुरूप जिले के ”बेरोजगारी भत्ता योजनांतर्गत“ पात्र हितग्राहियो को रोजगार एवं स्वरोजगार का अवसर प्रदान करने हेतु जिला मुख्यालय बालोद में आयोजित ‘गढ़बो भविष्य‘ प्लेसमेंट कैंप के पहले दिन 14 जुलाई को पंजीकृत कुल 571 हितग्राहियों में से कुल 208 हितग्राही शामिल हुए। सहायक संचालक जिला कौशल विकास प्राधिकरण श्री विकास देशमुख ने बताया कि जिला मुख्यालय के महादेव भवन गंजपारा में जिला प्रशासन द्वारा आयोजित इस दो दिवसीय ‘गढ़बो भविष्य‘ प्लेसमेंट कैंप में जिले के बेरोजगारी भत्ता योजना अंतर्गत लाभान्वित कुल 571 हितग्राहियों ने अपना पंजीयन कराया था। उन्होंने बताया कि टेक्नोटास्क तथा फाइंड दक्ष कंसलटेसी सर्विसेस द्वारा आज आयोजित प्लेसमेंट कंैप में उपस्थित कुल 208 हितग्राहियों का साक्षात्कार लिया गया। उल्लेखनीय है कि कुलदीप शर्मा के निर्देशानुसार गढ़बो भविष्य प्लेसमेंट कैंप में शामिल होने वाले शिक्षित बेरोजगारों को जरूरी सुविधाएं मुहैया कराने हेतु सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई है।श्री देशमुख ने बताया कि आयोजन के दूसरे दिन शनिवार 15 जुलाई को आयोजित प्लेसमेंट कैंप में बेरोजगारी भत्ता योजना अंतर्गत जिले के पात्र हितग्राहियों के अलावा अन्य शिक्षित बेरोजगार भी शामिल हो सकते हंै। उन्होंने बताया कि इस दौरान नव किसान बायो प्लांटेक, सुमीत सिंफेब, सेल्फ इंटीलिजेंस सेक्यूरिटी सर्विसेस, फायर सेफ्टी एंड डिजास्टर मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट, लाइफ केयर फाॅउंडेश्न, नीड्स मैनपावर सर्पोट सर्विसेस प्राईवेट लिमिटेड सहित कुल 06 कंपनियों के द्वारा महादेव भवन गंजपारा बालोद में अपने-अपने कंपनियों में योग्य अभ्यर्थियों के नियोजन हेतु सुबह 11 बजे से साक्षात्कार लिया जाएगा। इस दौरान मार्केटिंग सेल्स, हेल्थ केयर, सुरक्षा गार्ड तथा तकनीकी क्षेत्र में कार्य करने की इच्छुक हितग्राही सीधे प्लेसमेंट कैंप स्थल में पंजीयन कराकर रोजगार मेला का लाभ ले सकते हंै। उन्होंने बताया कि इस प्लेसमेंट कैंप के माध्यम से आईटीआई, पाॅलीटेक्निक एवं इंजीनियरिंग के हितग्राहियांे के लिए तकनीकी क्षेत्र में रोजगार एवं स्वरोजगार प्राप्त करने का अच्छा अवसर प्राप्त हो रहा है। ज्ञातव्य हो कि नियोक्ता कंपनियों के द्वारा चयनित अभ्यर्थियों को न्यूनतम 10 हजार रुपये प्रतिमाह प्रारंभिक वेतन दिया जाएगा। बालोद जिला प्रशासन द्वारा जिले के शिक्षित बेरोजगारों को प्लेसमंेट कैंप के अंतिम दिन शनिवार 15 जुलाई को अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इसका लाभ उठाने की अपील की है।



.jpg)












.jpeg)


.jpeg)






.jpg)
