ब्रेकिंग न्यूज़

भारत को दुनिया के सामने पारंपरिक ज्ञान पर आधारित विकास का नया मॉडल पेश करना चाहिए: भागवत

नागपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत ने बृहस्पतिवार को कहा कि भारत अपने पारंपरिक ज्ञान और अनुभव का उपयोग करके दुनिया को विकास का एक नया मॉडल दे सकता है। उन्होंने कहा कि दुनिया समाधान के लिए लगातार भारत की ओर देख रही है। भागवत ने कहा, ''हम प्रकृति के स्वामी नहीं हैं, बल्कि उसका एक हिस्सा हैं।'' उन्होंने मानव जीवन, पशुओं के स्वास्थ्य और पर्यावरण के बीच सामंजस्य की जरूरत पर जोर दिया। उन्होंने नागपुर जिले के रामटेक में दत्ता मेघे फाउंडेशन के पशु चिकित्सा एवं कृषि महाविद्यालय के उद्घाटन के बाद एक सभा को संबोधित किया। भागवत ने कहा कि मानव कल्याण के लिए जैव विविधता, पारिस्थितिकी, पशु स्वास्थ्य और पर्यावरण संरक्षण बहुत जरूरी हैं। उन्होंने ऐसी जीवनशैली अपनाने पर जोर दिया जो केवल स्वयं के बजाय सभी के कल्याण को सुनिश्चित करे। भागवत ने कहा, ''जीवन के प्रति हमारा दृष्टिकोण ऐसा होना चाहिए जो केवल मेरे जीवन तक सीमित न हो, बल्कि सभी के जीवन से जुड़ा हो।'' उन्होंने कहा कि भारत को अपने पारंपरिक ज्ञान, जीवन के प्रति समग्र दृष्टिकोण और आत्मनिर्भरता पर आधारित विकास का एक नया मॉडल दुनिया के सामने रखना चाहिए। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि मनुष्य, पशु और प्रकृति एक-दूसरे से जुड़े हुए हैं। उन्होंने कहा, ''दुनिया समाधान के लिए लगातार भारत की ओर देख रही है।
आरएसएस प्रमुख ने कहा कि मनुष्यों, पशुओं और पर्यावरण का कल्याण सुनिश्चित करने के लिए लोगों को आत्मसंयम बरतने और विकास के प्रति संतुलित दृष्टिकोण अपनाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि सफलता या प्रसिद्धि मिलने के बाद लोगों को अहंकारी नहीं होना चाहिए बल्कि उन्हें उन लोगों को भी याद रखना चाहिए जो पीछे छूट गए हैं। उन्होंने कहा कि आधुनिक दुनिया पहले मनुष्य को प्रकृति का स्वामी मानती थी और उसका विश्वास था कि प्राकृतिक संसाधनों का इस्तेमाल बिना किसी दुष्परिणाम के किया जा सकता है, लेकिन अब उसे एहसास हो रहा है कि सभी जीव एक-दूसरे पर निर्भर हैं। भागवत ने कहा कि मानव, पशु और पर्यावरण के स्वास्थ्य को एक-दूसरे से जोड़ने वाली 'वन हेल्थ' (एक स्वास्थ्य) की अवधारणा आधुनिक दुनिया में पिछले 20 से 30 वर्षों में ही प्रचलित हुई है जबकि भारत में परंपरागत रूप से इस समग्र दृष्टिकोण का पालन किया जाता रहा है। आरएसएस प्रमुख ने कहा, ''अगर पर्यावरण स्वस्थ नहीं है तो हम भी स्वस्थ नहीं रह सकते।'' उन्होंने यह भी कहा कि पशुओं को प्रभावित करने वाली बीमारियां मनुष्यों में भी फैल सकती हैं। उन्होंने आत्मनिर्भरता के महत्व पर भी जोर दिया और कहा कि दूसरों पर निर्भर रहने से देश दबाव और शोषण का शिकार हो सकते हैं। उन्होंने कहा, ''आत्मनिर्भरता बेहद महत्वपूर्ण है क्योंकि यह मनुष्यों को आत्मनिर्भर बनाती है।''
भागवत ने कहा कि भारत के विकास से दुनिया के विकास में भी योगदान मिलना चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि हर देश को अपनी प्रगति के साथ-साथ दूसरों के कल्याण के लिए भी काम करना चाहिए। उन्होंने कहा कि भारत से ले जाए गए मवेशियों ने विदेशों में नस्लों के विकास में योगदान दिया जबकि देश अपने संसाधनों और ज्ञान का पर्याप्त उपयोग करने में विफल रहा। भागवत ने आशा व्यक्त की कि फाउंडेशन की यह नयी पहल भारत के विकास का एक सफल उदाहरण बने और शांतिपूर्ण एवं समृद्ध दुनिया के निर्माण में योगदान दे। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि जलवायु परिवर्तन का कृषि पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। उन्होंने कृषि उत्पादकता बढ़ाने और किसानों को समृद्ध बनाने के लिए अनुसंधान, नवाचार और कुशल मानव संसाधन की जरूरत पर जोर दिया। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बताया कि विदर्भ क्षेत्र में एक करोड़ लीटर दूध का उत्पादन होता है, जबकि कोल्हापुर में आठ करोड़ लीटर दूध का उत्पादन होता है। उन्होंने कहा कि नागपुर में 'मदर डेयरी' संयंत्र के विस्तार से विदर्भ में डेयरी क्षेत्र को मजबूती मिलेगी। नागपुर के सांसद ने जोर देकर कहा कि कृषि और पशु चिकित्सा कॉलेजों की स्थापना से इस क्षेत्र में कृषि विकास को बढ़ावा देने के लक्ष्य को पूरा करने में मदद मिलेगी।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english