- Home
- छत्तीसगढ़
- रायपुर । जिले के खरोरा क्षेत्र में आबकारी विभाग की टीम ने अवैध मदिरा के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई आबकारी वृत खरोरा के अंतर्गत शान-ए-पंजाब ढाबा, ग्राम चिचोली (थाना खरोरा) में की गई।आबकारी विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार, आरोपी अमरपाल सिंह चावला (निवासी चिचोली) के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत कायम प्रकरण क्रमांक 01/2025 दर्ज किया गया है।कार्रवाई के दौरान कुल 36 बल्क लीटर अवैध मदिरा जब्त की गई, जिसमें 160 नग देशी मसाला (शोले) मदिरा के पाव एवं 40 नग विदेशी व्हिस्की (जिप्सी ब्रांड) शामिल हैं। कलेक्टर डाक्टर गौरव सिंह के निर्देश पर जिले में आबकारी विभाग द्वारा जिले में अवैध मदिरा के विक्रय और परिवहन के विरुद्ध निरंतर कारवाई की जा रही है।
- -हृदय रोग से बचाव की दी गई जानकारीबिलासपुर /भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी द्वारा स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से जिला कार्यालय परिसर में सीपीआर जागरूकता सप्ताह का शुभारंभ किया गया। शिविर लगाकर जिला कार्यालय में कार्यरत कर्मचारियों एवं आम नागरिकों के लिए हृदय रोग से बचाव की जानकारी दी गई।एडीएम श्री शिवकुमार बनर्जी ने इस अवसर पर कहा कि आज के समय में सीपीआर किस तरह से किया जाना है, कब किया जाना है, इसकी जानकारी सभी को होनी चाहिए। सीपीआर किन परिस्थितियों में किया जाए उसके लक्षण क्या होंगे इस विषय पर विस्तार से संबोधित किया। कार्यक्रम में डॉक्टर रक्षित जोगी ने हार्ट अटैक एवं हार्ट अरेस्ट के विषय में लोगों को समझाया तथा यह जानकारी दी की हार्ट अरेस्ट के समय में ही सीपीआर की आवश्यकता होती है क्योंकि उस समय व्यक्ति होश में नहीं होता है। रेडक्रॉस के जिला समन्वयक श्री सौरभ सक्सेना ने सीपीआर जागरूकता सप्ताह के उद्देश्य पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम को सचिव रेडक्रॉस डॉ. शुभा गढेवाल ने भी संबोधित किया तथा सीपीआर की महत्ता के साथ-साथ आयुष्मान कार्ड एवं वय वंदन कार्ड बनाने हेतु सभी से निवेदन किया।सीपीआर की जानकारी एवं उसका डेमो प्रदर्शन प्राथमिक चिकित्सा के मास्टर ट्रेनर श्रीमती अपराजिता मिश्रा, कुमारी अन्नू पटेल एवं नौरीश जेहरा अली के द्वारा दिया गया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों के द्वारा स्वयं डेमो किया गया एवं डमी के साथ सीपीआर की पूरी प्रणाली को समझा। कार्यक्रम में डॉ. राजीव अवस्थी प्रबंध समिति सदस्य, श्री आदित्य पांडे प्रभारी अधिकारी, श्री सुशील राजपूत सहित लगभग 40 से अधिक लोगों ने सीपीआर का प्रशिक्षण प्राप्त किया।
-
बिलासपुर /सैनिक स्कूल अम्बिकापुर में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 6वीं एवं 9वीं में प्रवेश के लिए ऑनलाईन आवेदन 30 अक्टूबर शाम 5 बजे तक किये जा सकते है। प्रवेश परीक्षा राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा आयोजित की जाएगी। इच्छुक विद्यार्थी एनटीए की आधिकारिक वेबसाईट डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डॉट एनटीए डॉट एसी डॉट इन (www.nta.ac.in) या https://exams.nta.ac.in/sanik-
school-society पर ऑनलाईन आवेदन कर सकते है। - -अवसरों का छत्तीसगढ़ थीम बना आकर्षण का केन्द्र-27 देशों के प्रतिनिधि और 80 से अधिक अंतर्राष्ट्रीय टूर ऑपरेटर्स ने लिया भागरायपुर / मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल स्थित कुशाभाऊ ठाकरे अंतर्राष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर में 11 से 13 अक्टूबर 2025 तक आयोजित एमपी ट्रैवल मार्ट-2025 में छत्तीसगढ़ पर्यटन बोर्ड की प्रभावशाली उपस्थिति आकर्षण का मुख्य केंद्र रही। यहां छत्तीसगढ़ पर्यटन बोर्ड द्वारा स्थापित भव्य और आकर्षक स्टॉल ने देश-विदेश से आए प्रतिनिधियों का ध्यान अपनी ओर खींचा। इस अवसर पर आयोजित राउंड टेबल सेशन में छत्तीसगढ़, राजस्थान, दिल्ली, बिहार, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, नागालैंड, मणिपुर सहित विभिन्न राज्यों के पर्यटन विभाग के पदाधिकारी एवं अधिकारी शामिल हुए। इस सत्र में राज्य-स्तरीय साझेदारी और पर्यटन निवेश को लेकर उपयोगी विचार-विमर्श हुआ।छत्तीसगढ़ पर्यटन बोर्ड के अध्यक्ष श्री नीलू शर्मा और प्रबंध संचालक श्री विवेक आचार्य एमपी ट्रैवल मार्ट के कार्यक्रम में शामिल हुए। आयोजन स्थल पर लगाए गए स्टॉल में राज्य के प्राकृतिक, धार्मिक, सांस्कृतिक और जनजातीय स्थलों की सुंदर झलकियां प्रदर्शित की गईं। इसमें वन्यजीव पर्यटन, इको-टूरिज़्म और फिल्म पर्यटन की अवधारणा को भी दर्शाया गया।छत्तीसगढ़ पर्यटन बोर्ड के वरिष्ठ अधिकारियों और प्रतिनिधियों ने विभिन्न राज्यों और देशों से आए ट्रैवल एजेंट्स, निवेशकों और पर्यटन विशेषज्ञों से मुलाकात कर उन्हें छत्तीसगढ़ में प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर पर्यटन स्थलों और वहां छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा पर्यटकों के लिए उपलब्ध सुविधाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। बोर्ड पदाधिकारियों ने अन्य राज्यों के ट्रेवल्स एजेंट और निवेशकों को छत्तीसगढ़ के लिए आमंत्रित किया। चर्चा का मुख्य विषय पर्यटन क्षेत्र में संयुक्त निवेश और सहयोग के नए आयाम रहे।छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल के अध्यक्ष श्री नीलू शर्मा ने इस मौके पर कहा कि छत्तीसगढ़ भारत के हृदय में स्थित वह भूमि है जहाँ प्रकृति, संस्कृति और अध्यात्म का अनोखा संगम है। यहाँ की हरियाली, जलप्रपातों की कल-कल ध्वनि और जनजातीय संस्कृति पर्यटकों को अद्वितीय अनुभव प्रदान करती है। हमारा प्रयास है कि पर्यटन केवल दर्शनीय स्थलों तक सीमित न रहे, बल्कि यह स्थानीय विकास, रोजगार सृजन और सांस्कृतिक आदान-प्रदान का माध्यम बने।मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री गजेन्द्र सिंह शेखावत, मध्यप्रदेश के पर्यटन, संस्कृति एवं धार्मिक न्यास मंत्री श्री धर्मेन्द्र भाव सिंह लोधी ने एमपी ट्रैवल मार्ट-2025 में अपनी गरिमामय उपस्थिति दी। यहां आयोजित विविध कार्यक्रमों में प्रसिद्ध फिल्म एवं टेलीविज़न निर्माता सुश्री एकता कपूर, अभिनेता श्री गजराज राव और श्री रघुबीर यादव, फिक्की के पूर्व अध्यक्ष डॉ. ज्योत्सना सूरी, इंडियन एसोसिएशन ऑफ टूर ऑपरेटर के अध्यक्ष श्री रवि गोसाईं सहित 27 देशों के प्रतिनिधि और 80 से अधिक अंतरराष्ट्रीय टूर ऑपरेटर्स ने भाग लिया।एमपी ट्रेवल मार्ट 2025 के आयोजन के दौरान 3000 से अधिक बिजनेस टू बिजनेस मीटिंग्स आयोजित हुई, जिनके माध्यम से राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर छत्तीसगढ़ राज्य के लिए नई साझेदारियों के द्वार खुले। यहां छत्तीसगढ़ पर्यटन बोर्ड की सशक्त भागीदारी से राज्य के पर्यटन को राष्ट्रीय और वैश्विक स्तर पर एक नई पहचान मिली है।
- -मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में ‘सुशासन संवाद’ कार्यक्रम सम्पन्न — जिलों के नवाचारों पर हुई विस्तृत चर्चारायपुर / मंत्रालय महानदी भवन के पंचम तल स्थित ऑडिटोरियम में आज मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में ‘सुशासन संवाद’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर वन मंत्री श्री केदार कश्यप, स्कूल शिक्षा मंत्री श्री गजेन्द्र यादव, मुख्य सचिव श्री विकास शील, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव श्री सुबोध कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव श्री राहुल भगत, विभागीय सचिव, कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक, डीएफओ सहित राज्य के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।नवाचार जनसेवा के केंद्र में हो - मुख्यमत्री श्री सायमुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि नवाचार ऐसे हों जो दीर्घकालिक रूप से व्यवहारिक हों, नागरिकों की सुविधा बढ़ाएं, और शासन की फ्लैगशिप योजनाओं को सहयोग दें। राज्य सरकार नवाचारों का स्वागत करती है, परंतु यह ध्यान रखना आवश्यक है कि बुनियादी प्रशासनिक कार्य इससे प्रभावित न हों। उन्होंने कहा कि नवाचार तुगलकी प्रयोग न बनें, बल्कि नागरिक जीवन को सरल बनाने का माध्यम बनें।स्थायी और व्यावहारिक नवाचारों पर जोरमुख्यमंत्री श्री साय ने कलेक्टरों को निर्देश दिए कि जो भी नवाचार हों, उनमें लोगों की राय अवश्य शामिल की जाए और उनके प्रभाव का फीडबैक लिया जाए। उन्होंने कहा कि कई बार जिले में किए गए नवाचार आने वाले अधिकारियों की प्राथमिकता में नहीं रहते, इसलिए इनकी स्थायित्व और उपयोगिता पर विशेष ध्यान दिया जाए। नवाचार का उद्देश्य जनता की सेवा और पारदर्शिता में वृद्धि होना चाहिए।लोक सेवा गारंटी अधिनियम पर सख्त रुखमुख्यमंत्री श्री साय ने लोक सेवा गारंटी अधिनियम को सरकार की सबसे महत्वपूर्ण पहल बताया। उन्होंने निर्देश दिया कि सभी सेवाएं निर्धारित समय में गुणवत्तापूर्ण ढंग से दी जाएं और यदि देरी होती है तो जिम्मेदार अधिकारियों पर अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि अगली समीक्षा में यह देखा जाएगा कि कितने मामलों का समय पर निराकरण हुआ और कितने अधिकारियों पर कार्रवाई की गई।कार्यालयीन अनुशासन और स्वच्छता पर विशेष बलसुशासन एवं अभिसरण विभाग द्वारा आरंभ किए गए ‘पुराने दस्तावेज हटाओ’ अभियान की सराहना करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि कार्यालयों में वर्षों पुराने अनुपयोगी फाइलें न केवल जगह घेरती हैं, बल्कि नागरिकों में गलत छवि भी बनाती हैं। उन्होंने निर्देश दिया कि सभी कलेक्टर अपने कार्यालयों को व्यवस्थित करें ताकि पारदर्शिता और कार्यक्षमता बढ़ सके।ई-ऑफिस प्रणाली का शत-प्रतिशत क्रियान्वयन सुनिश्चित करेंमुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि सुशासन का सबसे महत्वपूर्ण माध्यम ई-ऑफिस प्रणाली है। उन्होंने सभी विभागों को निर्धारित समय सीमा में इसे पूरी तरह लागू करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मैनुअल प्रक्रिया पर निर्भरता घटाना आवश्यक है और सभी लंबित फाइलों को डिजिटल माध्यम में लाना होगा ताकि पारदर्शिता और उत्तरदायित्व सुनिश्चित हो सके।ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल और डिजिटल गवर्नेंस को बढ़ावामुख्यमंत्री ने कहा कि आज डिजिटल गवर्नेंस का युग है। सभी कलेक्टर सुनिश्चित करें कि ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल पर अधिकाधिक सेवाएं उपलब्ध हों और जनता ऑनलाइन सेवाओं का लाभ उठा सके। उन्होंने निर्देश दिया कि नागरिकों में डिजिटल सेवाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए विशेष अभियान चलाया जाए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक नागरिक सेवा को डिजिटल करना ही पारदर्शी शासन की दिशा में सबसे बड़ा कदम है।शिकायतों के समाधान में पारदर्शी व्यवस्थामुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि जनता की शिकायतों का त्वरित और पारदर्शी निराकरण प्रशासन की जिम्मेदारी है। सभी कलेक्टर शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर सूचीबद्ध करें और डिजिटल माध्यम में उनके समाधान की स्थिति उपलब्ध कराएं। इससे नागरिकों का भरोसा बढ़ेगा और भ्रष्टाचार की संभावनाएं समाप्त होंगी। उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों में मैनुअल गवर्नेंस से भ्रष्टाचार बढ़ा, जबकि डिजिटल प्रणाली जवाबदेही सुनिश्चित करती है।फील्ड विजिट और निरीक्षण की स्थायी प्रणाली बनेमुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि केवल आकस्मिक निरीक्षण से प्रशासन नहीं सुधरता। फील्ड विजिट को स्थायी प्रक्रिया के रूप में अपनाया जाए। उन्होंने कहा कि जैसे पानी की गहराई का अंदाजा पानी में उतरे बिना नहीं होता, वैसे ही योजनाओं की सच्चाई फील्ड में जाकर ही पता चलती है। नियमित निरीक्षण से न केवल सुधार होता है बल्कि आंकड़ों की बाजीगरी पर भी नियंत्रण रहता है।मुख्य सचिव श्री विकास शील ने कहा कि ब्यूरोक्रेसी को ट्रांसफॉर्म करने का समय आ गया है। नई कार्य संस्कृति और तकनीक को अपनाए बिना सुशासन संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि यदि जनता में विश्वास बढ़ाना है, तो उच्चाधिकारियों को खुद उदाहरण प्रस्तुत करना होगा। उन्होंने कहा कि जब हम स्वयं समय पर दफ्तर पहुंचेंगे, तभी नीचे तक अनुशासन की संस्कृति बनेगी।जिलों के नवाचारों की प्रस्तुति और कॉफी टेबल बुक का विमोचनकार्यक्रम में रायपुर, नारायणपुर, दंतेवाड़ा, जशपुर और उदंती वन अभयारण्य के नवाचारों की विस्तृत प्रस्तुति दी गई। मुख्यमंत्री ने जिलों में हो रहे नवाचारों पर आधारित ‘कॉफी टेबल बुक’ का विमोचन किया और अधिकारियों को सराहा जिन्होंने जमीनी स्तर पर योजनाओं को परिणाममुखी बनाया।कार्यक्रम के दौरान ‘जशप्योर’ ब्रांड के स्वास्थ्यवर्धक उत्पादों की सफलता का उल्लेख किया गया। महुआ को सुपरफूड के रूप में स्थापित करने वाला भारत का पहला ‘महुआ सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’ जशपुर में संचालित है। जशप्योर उत्पाद अब पाँच राज्यों में बिक रहे हैं और विक्रय में 300 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है। नारायणपुर जिले के 'डेटा प्लेटफॉर्म’ द्वारा नक्सल गतिविधियों की ट्रैकिंग और दंतेवाड़ा में ब्लॉकचेन तकनीक से 7 लाख भूमि अभिलेखों के डिजिटाइजेशन को मुख्यमंत्री ने अत्यंत सराहनीय बताया। उन्होंने अबूझमाड़ और दंतेवाड़ा में प्रशासन के हाई-टेक सिस्टम की प्रशंसा करते हुए कहा कि यही आधुनिक छत्तीसगढ़ की दिशा है।सुशासन संवाद में रायपुर जिले में जिला प्रशासन, नगर निगम और पुलिस की संयुक्त पहल ‘टीम प्रहरी’ के कार्यों पर प्रस्तुतीकरण दिया गया। इस पहल के तहत अवैध अतिक्रमणों को हटाने, यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने और नागरिकों की शिकायतों के त्वरित निराकरण के लिए समन्वित प्रयास किए जा रहे हैं। नारायणपुर जिले में ‘इंटिफाई’ डेटा मैनेजमेंट प्लेटफॉर्म पर प्रस्तुतिकरण दिया गया, जिसके माध्यम से नक्सल गतिविधियों की प्रभावी ट्रैकिंग की जा रही है तथा शासकीय योजनाओं से संबंधित सभी आंकड़ों को एक ही प्लेटफॉर्म पर एकत्रित किया गया है। वहीं दंतेवाड़ा जिले में ब्लॉकचेन तकनीक का उपयोग करते हुए 7 लाख भूमि अभिलेखों का डिजिटाइजेशन किया गया है, जिससे भूमि संबंधी मामलों में पारदर्शिता और त्वरित समाधान सुनिश्चित हुआ है।मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कहा कि सुशासन कोई एक दिन का लक्ष्य नहीं, बल्कि निरंतर सुधार की प्रक्रिया है। इसके लिए हर अधिकारी को अपने भीतर से बदलाव लाना होगा। उन्होंने कहा कि “हमारे छोटे-छोटे प्रयास ही विकसित छत्तीसगढ़ की बड़ी तस्वीर बनाएंगे।” मुख्यमंत्री ने सभी कलेक्टरों से अपेक्षा की कि वे जनता के बीच जाकर योजनाओं का वास्तविक प्रभाव देखें, तकनीक और अनुशासन को प्रशासन की संस्कृति बनाएं और राज्य को वर्ष 2047 तक विकसित भारत की अग्रिम पंक्ति में खड़ा करें।
- हृदय रोग का हुआ सफल आपरेशन, अमीषा को मिली नया जीवनसंजीवनी अस्पताल में निःशुल्क ऑपरेशन सहित मिली अन्य मेडिकल सुविधारायपुर/ चिरायु योजना आज जरूरतमंद परिवारों के लिए वरदान साबित हो रही है। इस योजना ने न केवल बच्चों को नई जिंदगी दी है, बल्कि गरीब परिवारों के चेहरों पर फिर से मुस्कान भी लौटा दी है। इसी कड़ी में चिरायु योजना से ही दिल की बीमारी से जूझ रही किसान परिवार में जन्मी अमीषा केरकेट्टा को नवजीवन देने का काम किया है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के दूरदर्शी नेतृत्व में आज बच्चों की जटिल बीमारियों और जन्मजात विकृतियों का इलाज देश के सर्वश्रेष्ठ अस्पतालों में निःशुल्क संभव हो पा रहा है।चिरायु योजना से 44 गंभीर बीमारियों का इलाजचिरायु योजना (राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम) छत्तीसगढ़ सरकार की एक महत्वपूर्ण योजना है. इस योजना के तहत 0 से 18 साल तक के बच्चों में जन्मजात हृदय रोग, मोतियाबिंद, कटे-फटे होंठ, टेढ़े-मेढ़े हाथ पैर सहित 44 गंभीर बीमारियों का इलाज शासन द्वारा कराया जाता है। जांच के उपरांत 44 प्रकार की बीमारी तथा विकृति की जानकारी होने के बाद चिरायु योजना से बच्चों का इलाज कराया जाता है। आवश्यकता होने पर बच्चों को देश भर के अच्छे हॉस्पिटल में ले जाकर उपचार भी कराया जाता है।अमीषा के हृदय रोग का हुआ सफल इलाजमनोरा विकासखंड के छोटे से ग्राम ओरडीह की एक जनजातीय परिवार में जन्मी अमीषा केरकेट्टा अक्सर बीमार रहने लगी थी। परिजन बार-बार उसकी तबीयत बिगड़ने से चिंतित थे। जब अमीषा की जांच जिला चिकित्सालय जशपुर में चिरायु टीम द्वारा की गई, तो पता चला कि वह जन्म से ही हृदय रोग से पीड़ित है। खेती-किसानी कर परिवार का भरण-पोषण करने वाले उसके पिता अशोक केरकेट्टा यह सुनकर परेशान हो उठे। उनके सामने सबसे बड़ी चिंता थी कि वे इतने महंगे इलाज का खर्च कैसे उठा पाएंगे। तभी चिकित्सकों ने उन्हें चिरायु योजना के बारे में जानकारी दी। यह सुनकर परिवार को मानो एक नई उम्मीद की किरण दिखाई दी। योजना के तहत अमीषा को शासकीय व्यय पर बेहतर उपचार के लिए श्री सत्य साईं संजीवनी अस्पताल, नया रायपुर भेजा गया। वहां विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने उसका सफल ऑपरेशन किया। कुछ ही समय में अमीषा पूरी तरह स्वस्थ हो गई।गरीब परिवारों के लिए वरदान है चिरायु योजनाआज 11 वर्ष की अमीषा न केवल स्वस्थ है, बल्कि पहले से अधिक उत्साह और ऊर्जा से भरी हुई है। उसका मुस्कुराता चेहरा अब उसके माता-पिता के जीवन को सुकून से भर देता है। परिजनों ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय और डॉक्टरों के प्रति आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि गरीब परिवारों के लिए यह योजना किसी वरदान से कम नहीं है। सरकार ने गरीबों की पीड़ा को समझा और इलाज के लिए बेहतर संस्थानों में भेजकर निःशुल्क इलाज करा रही है। उल्लेखनीय है कि चिरायु योजना के तहत आंगनबाड़ी केंद्रों, स्कूलों में जाकर बच्चों की संपूर्ण स्वास्थ्य की जांच की जाती है।
- प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना से मदन राम बने आत्मनिर्भर किसानरायपुर। ग्रामीण अंचलों में प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना से आजीविका के नए अवसर खुल रहे हैं, जिससे ग्रामीण परिवार आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। इसी योजना के तहत अम्बिकापुर विकासखण्ड के ग्राम पंचायत कुल्हाड़ी के निवासी श्री मदन राम ने अपने खेत की 30 डिसमिल भूमि का सदुपयोग करते हुए बायोफ्लॉक तकनीक से मछली पालन के लिए तालाब का निर्माण कराया है। यह तालाब पूर्णतः वैज्ञानिक पद्धति पर आधारित है, जिसमें जल की गुणवत्ता को बनाए रखने के लिए बायोफ्लॉक शीट, ऑक्सीजन मशीन, सबमर्सिबल पंप और जनरेटर जैसी आधुनिक सुविधाएँ लगाई गई हैं।श्री मदन राम ने बताया कि बायोफ्लॉक तालाब निर्माण पर कुल 14 लाख रुपए की लागत आई, जिसमें से उन्हें 60 प्रतिशत अर्थात 8 लाख 40 हजार रुपए की सब्सिडी प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत प्राप्त हुई। उन्होंने कहा कि इस तकनीक से मछलियों का विकास तेज़ी से होता है और उत्पादन अधिक मिलता है। तालाब को पूरी तरह बायोफ्लॉक शीट से ढंक दिया गया है, जिससे जल की गुणवत्ता एवं तापमान नियंत्रित रहता है और मछलियों की वृद्धि में अनुकूल वातावरण मिलता है। उन्होंने बताया कि योजना की जानकारी प्राप्त करने के लिए उन्होंने मत्स्य पालन विभाग से संपर्क किया, जहाँ से उन्हें सभी आवश्यक मार्गदर्शन और तकनीकी सहायता मिली। पहले जहाँ खेती से सीमित आमदनी होती थी, वहीं अब मछली पालन से वे हर वर्ष लगभग दो लाख रुपए की शुद्ध आमदनी की है।श्री मदन राम ने बताया कि पहले मैंने एक बार मछली का बीज डाला था, अब तालाब में मछलियाँ खुद ही बीज तैयार कर रही हैं। इससे मछली पालन की लागत भी कम हो गई है और मुनाफा और बढ़ गया है। उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए बताया कि खेती के मुकाबले मछली पालन में अधिक मुनाफा है। प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना ने हमें आत्मनिर्भर बनने का सुनहरा अवसर दिया है।प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना-मत्स्य पालन क्षेत्र में नीली क्रांति लाने के लिए शुरू की गई एक योजना है, जिसका उद्देश्य उत्पादन बढ़ाना, निर्यात को दोगुना करना और रोजगार पैदा करना है। यह योजना मछुआरों और मछली पालकों को बुनियादी ढांचे, उपकरणों और वित्तीय सहायता के माध्यम से मदद करती है, जिसमें आकस्मिक मृत्यु, विकलांगता या अस्पताल में भर्ती होने पर बीमा कवरेज भी शामिल है। मछली पालन को एक व्यवसाय के रूप में शुरू करने के लिए ऋण पर सब्सिडी प्रदान करना है। शासन की यह योजना ग्रामीण क्षेत्रों में कृषकों, युवाओं और स्व-सहायता समूहों के लिए नई संभावनाएँ खोल रही है। बायोफ्लॉक तकनीक से मछली पालन कर अब ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने की दिशा में किसान सार्थक योगदान दे रहे हैं।
- रायपुर/ छत्तीसगढ़ शासन, जल संसाधन विभाग द्वारा बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के विकासखण्ड-सिमगा के अंतर्गत झिरिया जलाशय योजना के कार्यों हेतु 9 करोड़ 78 लाख 19 हजार रूपए स्वीकृत किए गए है। योजना का कार्य पूर्ण होने पर 250 हेक्टेयर क्षेत्र में खरीफ की फसलों की सिंचाई सुविधा मिलेगी। जल संसाधन विभाग मंत्रालय महानदी भवन से जलाशय योजना का कार्य कराने मुख्य अभियंता महानदी गोदावरी कछार जल संसाधन विभाग रायपुर को प्रशासकीय स्वीकृति जारी की गई है।
- 25वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीडा प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभरायपुर/ छत्तीसगढ़ के उर्जाधानी कोरबा के सीएसईबी फुटबॉल ग्राउंड में प्रदेश सरकार के वाणिज्य, उद्योग व श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन द्वारा दीप प्रज्वलित कर 25वीं राज्य स्तरीय शालेय खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। इस दौरान कटघोरा विधायक श्री प्रेमचंद पटेल, नगर पालिक निगम महापौर कोरबा श्रीमती संजूदेवी राजपूत, सभापति श्री नूतन सिंह ठाकुर सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित थे।प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने अपने उद्बोधन में कहा कि यह गौरव की बात है कि इस राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता के मेजबानी की जिम्मेदारी कोरबा जिले को पुनः मिली है। उन्होंने कहा कि खेल हमारे जीवन के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। खेल हमें जीवन मे बहुत कुछ सिखाता है, खेल में हार जीत लगा रहता है, इसमें निराश होने की जरूरत नही है, बल्कि अपनी गलतियों एवं कमियों को सुधार कर अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने की आवश्यकता है। मंत्री श्री देवांगन ने कहा है कि खेल हमारे जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है। जिससे शारीरिक के साथ ही बौद्धिक विकास भी होता है। खेल से हम स्पर्धा, समर्पण, मेहनत और टीम भावना सीखते हैं। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन से अलग अलग क्षेत्रो के लोगों को एक दूसरे की संस्कृति, रीति रिवाजों से परिचित होने व जुड़ने का मौका है। उन्होंने कहा कि आप सभी यहां से एक सुखद यादें एवं अनुभव लेकर जाएंगे जो जीवन पर्यन्त आपके काम आएंगी। मंत्री श्री देवांगन ने खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाते हुए कहा कि आप सभी देश का आने वाला कल है। शिक्षा के साथ साथ खेल एवं अन्य विधाओं में आगे बढ़ने का सभी प्रयास करते रहे। उन्होंने सभी प्रतिभागियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में खेल भावना के साथ हिस्सा लेने एवं अपना सर्वोच्च प्रदर्शन करने हेतु प्रेरित किया। जिससे वे आगे चलकर नेशनल जैसे बड़े प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ खेल कौशल दिखा सकें एवं अपने परिवार का नाम रौशन कर सकें।विधायक कटघोरा श्री पटेल ने कहा कि खेल जीवन के लिए बहुमूल्य है। खेल से व्यक्ति को अपने प्रतिभा को निखारने का अवसर मिलता है। जीवन मे धैर्य व अनुशासन के साथ कठिन परिश्रम करने से निश्चित ही अच्छा परिणाम मिलता है। इसलिए आप सभी खेल का आनंद ले, अपने बेहतर प्रदर्शन से जीत हासिल करें। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को अपने-अपने संभाग का प्रतिनिधित्व करने और ऊर्जा के साथ खेलने के लिए प्रोत्साहित किया और बेहतर प्रदर्शन करने की शुभकामनाएं दी।शुभारंभ कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री श्री देवांगन ने 25वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का विधिवत् उद्घाटन और ध्वजोत्तोलन किया गया। इस अवसर पर उन्होंने सभी खिलाड़ियों को प्रतियोगिता के निर्धारित नियमों एवं विधियों का निष्ठापूर्वक पालन करने तथा देश एवं खेल के गौरव के लिए सच्चे खिलाड़ी भावना के साथ भाग लेने की शपथ दिलाई। शुभारंभ अवसर पर छात्र-छात्राओ द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुति दी गई एवं पांचों संभाग के खिलाड़ियों द्वारा आकर्षक मार्च पास्ट का प्रदर्शन किया गया।जिला शिक्षा अधिकारी ने खेल प्रतिवेदन प्रस्तुत किया साथ ही अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया। उन्होंने बताया कि इस राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता में प्रदेश के पांचों सभांग बस्तर, दुर्ग, रायपुर, सरगुजा एवं बिलासपुर संभाग के प्रतिभागी शामिल हैं। 12 से 15 अक्टूबर तक चलने वाले चार दिवसीय राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्ग के दो विधा की प्रतियोगिता का आयोजन होगा। जिसके अंतर्गत क्रिकेट, तैराकी, हॉकी, व्हॉलीबाल, वाटर पोलो बालक/बालिका प्रतियोगिता शामिल है।
- रायपुर/ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोहला ने एक उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। ग्राम गिधाली की गर्भवती महिला कुलेश्वरी पति अर्जुन का सिजेरियन ऑपरेशन (सी-सेक्शन) स्वास्थ्य केंद्र की चिकित्सक टीम द्वारा सफलतापूर्वक किया गया। इस महत्वपूर्ण शल्यक्रिया को स्त्रीरोग विशेषज्ञ डॉ. अरविंद बनकर, डॉ. दिलीप शर्मा, डॉ. सीमा ठाकुर एवं डॉ. एस.आर. कोवाची की संयुक्त टीम ने अंजाम दिया। पूरा ऑपरेशन पूरी तरह सुरक्षित रहा और जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ हैं।स्त्रीरोग विशेषज्ञ की नियुक्ति से अब उच्च जोखिम वाली गर्भवती माताओं को प्रसव हेतु राजनांदगांव या निजी अस्पतालों की ओर जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। इससे अब सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोहला में ही सिजेरियन ऑपरेशन एवं संपूर्ण जांच की सुविधा उपलब्ध हो गई है। इससे मातृ स्वास्थ्य सेवाओं को बड़ी मजबूती मिलेगी। यह सुविधा विशेष रूप से उन ग्रामीण महिलाओं के लिए लाभकारी साबित होगी। जिन्हें पहले औंधी से राजनांदगांव तक लगभग 150 किलोमीटर की दूरी तय करनी पड़ती थी।इस उपलब्धि से क्षेत्र की ग्रामीण महिलाओं को समय पर सुरक्षित प्रसव और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं सुनिश्चित होंगी परिणामस्वरूप मातृ मृत्यु दर में भी कमी आएगी।
- रायपुर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव सहित भाजपा के सभी नेताओं ने राजमाता विजयाराजे सिंधिया की जयंती 12 अक्टूबर को पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की। इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने कहा कि समाज सेवा के प्रति राजमाता विजयाराजे सिंधिया का समर्पण और भारतीय संस्कृति के प्रति उनकी आस्था सदैव प्रेरणास्रोत रहेगी। राजमाता विजयाराजे सिंधिया राजनीतिक जीवन में दृढ़ता और निष्ठा की मिसाल थीं। उन्होंने देश के सामाजिक उत्थान के लिए भी उल्लेखनीय योगदान दिया। उन्होंने कहा कि उनका जीवन राष्ट्र सेवा, संगठन निर्माण और आदर्श राजनीतिक निष्ठा का प्रतीक था। राजमाता विजयाराजे सिंधिया का छत्तीसगढ़ से भी गहरा लगाव रहा तथा यहां भाजपा की सरकार बनाने में उनके योगदान को सदैव स्मरण किया जाएगा। उन्होंने राजमाता विजयाराजे सिंधिया की जयंती पर उन्हें श्रध्दासुमन अर्पित की। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी रजवाड़े, प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन, अखिलेश सोनी, नवीन मार्कण्डेय, प्रदेश कार्यालय मंत्री अशोक बजाज, प्रदेश सह कार्यालय मंत्री प्रीतेश गांधी, भाजपा विधायक, प्रदेश पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने पुष्पांजलि अर्पित की।
- रायपुर। भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में 12 अक्टूबर को लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की 150वीं को लेकर कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेशाध्यक्ष किरण देव ने कहा कि कांग्रेस ने भारत के प्रथम गृह मंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल को भुला दिया है। वह एक ऐसे व्यक्तित्व थे जिन्होंने समूचे राष्ट्र को आजादी के बाद एकसूत्र में पिरोने का काम किया। राष्ट्र की एकता के लिए उनके योगदान को कभी नहीं भुलाया जा सकता, लेकिन कांग्रेस ने उनकी योगदान को कभी याद न करके हमेशा उनकी उपेक्षा की है।सरदार पटेल अपने विशाल व्यक्तित्व व विचारों के लिए सदैव हम सबके प्रेरणा में रहेंगे - अरूण सावइस अवसर पर उप मुख्यमंत्री अरूण साव ने कहा कि लौहपुरूष पटेल अपने विशाल व्यक्तित्व व विचारों के लिए सदैव हम सबके प्रेरणा में रहेंगे। उन्होंने समाज में सत्य का आग्रह कर समृध्दि के विचार को रोपित किया है। ब्रिटिश हुकुमत के खिलाफ उन्होंने जो आंदोलन खड़ा किया वह हमारे लिए आजादी का अस्त्र बना। कांग्रेस ने उनके कर्मयोग का कभी सम्मान नहीं किया।श्रेष्ठ भारत-समृध्द भारत का देखा था स्वप्न - पाटीदारमध्यप्रदेश भाजपा की प्रदेश महामंत्री व अभियान की राष्ट्रीय सह संयोजक कविता पाटीदार ने कहा कि सरदार वल्लभ भाई पटेल ने ही श्रेष्ठ भारत-समृध्द भारत का स्वप्न देखा था। इस सपने को पूरा करने का संकल्प प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने लिया है। इस संकल्प को मजबूत करने का यह अवसर है। लौहपुरूष सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर उनका संस्मरण का उनके विचारों को समाज के बीच ले जाना है। इस मौके पर अभियान के प्रदेश संयोजक व प्रदेश महामंत्री डॉ. नवीन मार्कण्डेय ने विस्तार से आगामी कार्ययोजना पर जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन प्रदेश मंत्री जितेन्द्र वर्मा व अंबिकेश केशरी ने किया। आभार प्रदेश मंत्री रितु चौरसिया ने माना। कार्यशाला में केन्द्रीय मंत्री तोखन साहू, प्रदेश महामंत्री अखिलेश सोनी, यशवंत जैन, सहित प्रदेश पदाधिकारी व कार्यशाला की टोली के सदस्य शामिल हुए।
-
- कलेक्टर सभा कक्ष, मोहला में आयोजित हुआ कार्यक्रम, 51 प्रतिभागियों ने लिया भाग
मोहला । कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति के निर्देशानुसार कार्यस्थल पर महिलाओं के लैंगिक उत्पीड़न की रोकथाम एवं जागरूकता विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन कलेक्टर कार्यालय सभा कक्ष में किया गया। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम आंतरिक शिकायत समिति के अध्यक्ष एवं सदस्यों के लिए आयोजित किया गया था।
प्रशिक्षण में मोहला ब्लॉक के विभिन्न विभागों के ब्लॉक स्तरीय अधिकारीगण एवं स्कूल समिति के अध्यक्षगण सहित कुल 51 प्रतिभागियों ने सहभागिता की। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य कार्यस्थल पर महिलाओं की गरिमा एवं सुरक्षा सुनिश्चित करते हुए, संबंधित अधिकारियों को महिला-सुरक्षा से जुड़े कानूनी प्रावधानों के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु सजग और सक्षम बनाना था।
प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को SHe-Box (Sexual Harassment Electronic Box) डैशबोर्ड, उसमें प्रविष्टि की प्रक्रिया, आंतरिक शिकायत समिति एवं स्थानीय शिकायत समिति की भूमिका, कार्यक्षेत्र, शिकायत दर्ज करने की प्रक्रिया एवं दंडात्मक प्रावधानों की विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यक्रम में जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री सी. एस. मिश्रा, उप पुलिस अधीक्षक सुश्री नेहा पवार, महिला संरक्षण अधिकारी सुश्री पूजा जैन, जिला समन्वयक सुश्री नेहा वर्मा, तथा विधिक सह परिवीक्षा अधिकारी सुश्री ज्योति तांडी सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे। - - 13 मोतियाबिंद पीड़ितों को चिन्हित कर निःशुल्क ऑपरेशन हेतु राजनांदगांव जिला अस्पताल किया गया रेफरमोहला । विश्व दृष्टि दिवस के अवसर पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिले में नेत्र स्वास्थ्य के प्रति जन जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से नि:शुल्क नेत्र परीक्षण एवं प्रेसबायोपिक चश्मा वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में नागरिकों ने भाग लिया और अपनी आंखों की जांच करवाई।कार्यक्रम के दौरान नेत्र विशेषज्ञों की टीम द्वारा उपस्थित लोगों की आंखों की जांच की गई तथा आवश्यक परामर्श प्रदान किया गया। जांच के दौरान 13 मरीजों में मोतियाबिंद की पहचान की गई, जिन्हें निःशुल्क ऑपरेशन हेतु राजनांदगांव जिला अस्पताल रेफर किया गया।विशेषज्ञों ने इस अवसर पर नेत्र स्वास्थ्य के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि दृष्टि से संबंधित समस्याओं की समय रहते पहचान और उपचार अत्यंत आवश्यक है। नियमित नेत्र परीक्षण से गंभीर नेत्र रोगों से बचाव संभव है। इस कार्यक्रम के माध्यम से लोगों में नेत्र सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने का सफल प्रयास किया गया। जिससे आने वाले समय में दृष्टि समस्याओं में कमी लाने में सहायता मिलेगी।
- - सीएचसी में स्त्रीरोग विशेषज्ञ की नियुक्ति, गर्भवती माताओं को मिलेगा लाभ- उच्च जोखिम गर्भवती माताओं को औंधी से राजनांदगांव लगभग 150 किलोमीटर की दूरी करने होती थी तय, अब मिलेगी रहतीमोहला । सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोहला ने एक उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की। ग्राम गिधाली की गर्भवती महिला कुलेश्वरी पति अर्जुन का सिजेरियन ऑपरेशन (सी-सेक्शन) स्वास्थ्य केंद्र की दक्ष चिकित्सक टीम द्वारा सफलतापूर्वक किया गया। इस महत्वपूर्ण शल्यक्रिया को स्त्रीरोग विशेषज्ञ डॉ. अरविंद बनकर, डॉ. दिलीप शर्मा, डॉ. सीमा ठाकुर एवं डॉ. एस.आर. कोवाची की संयुक्त टीम ने अंजाम दिया। पूरा ऑपरेशन पूरी तरह सुरक्षित रहा और जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ हैं।मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. विजय खोब्रागड़े ने बताया कि इसी माह जिले में स्त्रीरोग विशेषज्ञ की नियुक्ति हुई है। इससे अब उच्च जोखिम वाली गर्भवती माताओं को प्रसव हेतु राजनांदगांव या निजी अस्पतालों की ओर जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। डॉ. खोब्रागड़े ने कहा कि अब सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोहला में ही सिजेरियन ऑपरेशन एवं संपूर्ण जांच की सुविधा उपलब्ध हो गई है। इससे मातृ स्वास्थ्य सेवाओं को बड़ी मजबूती मिलेगी। यह सुविधा विशेष रूप से उन ग्रामीण महिलाओं के लिए लाभकारी साबित होगी। जिन्हें पहले औंधी से राजनांदगांव तक लगभग 150 किलोमीटर की दूरी तय करनी पड़ती थी।इस उपलब्धि से क्षेत्र की ग्रामीण महिलाओं को समय पर सुरक्षित प्रसव और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं सुनिश्चित होंगी। परिणामस्वरूप मातृ मृत्यु दर में कमी आएगी और सुरक्षित मातृत्व को सुनिश्चित हो पाएगी।
- रायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ राज्य में ऊर्जा आत्मनिर्भरता की दिशा में प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का प्रभावी क्रियान्वयन किया जा रहा है। इस योजना ने आम नागरिकों के जीवन में बचत, सुविधा और स्थायी ऊर्जा के नए अवसर खोले हैं।जिले के पत्थलगांव निवासी श्री बालेश्वर यादव ने इस योजना का लाभ लेकर अपने घर की छत पर 3 किलोवाट क्षमता का सोलर रूफटॉप प्लांट स्थापित किया है। हर महीने लगभग 5,000 का बिजली बिल देने वाले श्री यादव का बिल अब लगभग शून्य हो गया है। इसके अतिरिक्त, उपयोग से बची हुई बिजली को ग्रिड में बेचकर उन्हें प्रतिमाह आर्थिक लाभ भी प्राप्त हो रहा है। श्री यादव ने बताया कि सोलर सिस्टम लगने से अब बिजली कटौती या बढ़ते बिल की चिंता नहीं रहती। इस योजना से वे अपनी आवश्यकता की बिजली स्वयं उत्पन्न कर रहे हैं और पर्यावरण संरक्षण में भी योगदान दे रहे हैं। उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ राज्य में प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का लाभ उठाने के लिए लोगों को प्रेरित एवं प्रोत्साहित किया जा रहा है। पारदर्शी प्रक्रिया के माध्यम से सब्सिडी सीधे लाभार्थियों के खाते में जमा की जा रही है।
- रायपुर ।जशपुर जिले के कुनकुरी परिक्षेत्र अंतर्गत स्थित मयाली नेचर कैम्प अपनी प्राकृतिक सुंदरता एवं मनोहारी परिवेश के कारण पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। यह क्षेत्र घने वनों से आच्छादित है। यह क्षेत्र जशपुर जिले को प्रकृति द्वारा मिला एक अनुपम उपहार है। मयाली नेचर कैम्प देवबोरा एवं मयाली ग्राम के मध्य स्थित है। यह स्थल पारिवारिक भ्रमण, मित्रों के साथ अवकाश व्यतीत करने तथा साहसिक गतिविधियों के शौकीनों के लिए लंबी दूरी की पैदल यात्राओं हेतु अत्यंत उपयुक्त है। पर्यटकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए मयाली नेचर कैम्प में ऑनलाइन गेट मनी बुकिंग सुविधा प्रारंभ की गई है। इस सुविधा के माध्यम से पर्यटक अब अपने भ्रमण हेतु ऑनलाइन टिकट प्राप्त कर सकेंगे। आम नागरिकों से अपील की गई है कि वे इस ऑनलाइन सुविधा का अधिक से अधिक लाभ उठाएं और मयाली नेचर कैम्प की प्राकृतिक सौंदर्यता का आनंद लें।
-
रायपुर/मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार एवं सचिव सह आबकारी आयुक्त सुश्री आर. संगीता, कलेक्टर डॉ गौरव सिंह के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग रायपुर द्वारा अवैध मदिरा के विरुद्ध सतत अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में मुखबिर की सूचना पर रात्रि गश्त के दौरान आबकारी अमले द्वारा कमिंस कोटियार्ड रेस्टोरेंट टोल प्लाजा के पास, मंदिर हसौद क्षेत्र में दबिश दी गई। कार्यवाही के दौरान अवैध रूप से धारित 13 नग बोतल (8.45 बल्क लीटर) विदेशी मदिरा माल्ट बरामद की गई।
अवैध मदिरा रखने के अपराध में आरोपी जागृति नन्द निराला के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया।
इसके अतिरिक्त, महफ़िल ढाबा, छेड़ीखेड़ी में अवैध रूप से मदिरापान करवाए जाने पर आरोपी भरत रघुवंशी के विरुद्ध धारा 36(A) के अंतर्गत प्रकरण दर्ज किया गया।
आबकारी विभाग द्वारा बताया गया कि जिले में अवैध मदिरा निर्माण, परिवहन एवं विक्रय के विरुद्ध कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी। -
*स्व-सहायता समूह की बहनों को मिल रहा है स्वावलंबन का अवसर*
रायपुर। बिहान योजना के अंतर्गत स्व-सहायता समूह की बहनों द्वारा निर्मित खाद्य सामग्री एवं हस्तनिर्मित उत्पादों को दीपावली एवं त्योहारों के शुभ अवसर पर परिवारजनों एवं मित्रों को भेंट करने हेतु आकर्षक “उत्सव गिफ्ट हैंपर” तैयार किया गया है। क्षेत्रीय सरस मेला 2025 का आयोजन जिला प्रशासन एवं पंचायत विभाग द्वारा महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में एक पहल है | इस मेले में भाग लेने के लिए देशभर से महिलाएं पहुंची है जिसमें 202 से अधिक स्टाल लगाए गए हैं | महिलाएं इसमें आत्मनिर्भर बन रही है और अपना गृह उद्योग का व्यवसाय कर रही है |
इन गिफ्ट हैंपरों में प्रदेश के विभिन्न जिलों :- जैसे कोंडागांव, सरगुजा, बस्तर, जशपुर, राजनांदगांव, रायगढ़, जगदलपुर, कोरिया सहित अन्य जिलों की स्व-सहायता समूह की बहनों द्वारा निर्मित उत्पाद शामिल हैं। बिहान के माध्यम से इन उत्पादों को सुंदर गिफ्ट पैक के रूप में तैयार कर बाजार में बिक्री हेतु उपलब्ध कराया जा रहा है। यह हैंपर वर्तमान में साइंस कॉलेज मैदान, रायपुर में आयोजित क्षेत्रीय सरस मेला 2025 के स्टॉल पर उपलब्ध है।
समूह की सदस्य हेमलता कुर्रे ने बताया कि हमारे समूह की बहनों द्वारा तैयार किए गए होममेड कुकीज़, सत्तू लड्डू, महुआ लड्डू, काजू, एक्सॉटिक टी, घी, ढोकरा आर्ट नंदी, दीये, मोमबत्तियाँ, शॉल, ब्लैक राइस, मिलेट्स के नाश्ते सहित अनेक आकर्षक सामग्री वाले गिफ्ट हैंपर लोगों को बहुत पसंद आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार एवं जिला प्रशासन द्वारा स्व-सहायता समूहों की बहनों को आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में निरंतर प्रोत्साहन और सहयोग दिया जा रहा है। हमें अपने गृह उद्योग से निर्मित सामग्रियों को आम जनता तक पहुँचाने का अवसर मिला है, इसके लिए मैं मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी का आभार व्यक्त करती हूँ। - -हर गांव में दिखेगा विकास का नया रूप: मंत्री श्री केदार कश्यपरायपुर। वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री केदार कश्यप ने आज बस्तर विकासखंड के ग्राम चमिया में 48 लाख रुपए से अधिक की लागत वाले विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। यह कार्य ग्रामीण इलाकों में सुविधाओं के विस्तार और अधोसंरचना को मजबूत करने के लिए किए जा रहे हैं। वन मंत्री श्री कश्यप ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार हर गाँव तक विकास पहुँचाने के लिए काम कर रही है। उन्होंने कहा कि सुशासन की सरकार में मातृशक्ति को विशेष सम्मान मिला है।मंत्री श्री कश्यप ने कहा कि ग्राम पंचायत चमिया में 30 लाख रुपए की लागत से ‘महतारी सदन’ का निर्माण किया जाएगा। यह भवन महिलाओं के लिए सशक्तिकरण का केंद्र बनेगा, जहाँ स्व-सहायता समूहों की महिलाएँ प्रशिक्षण प्राप्त करेंगी और रोजगार के नए अवसर पाएंगी। इसके अलावा, ग्राम बड़े अलनार में 6.10 लाख रुपए की लागत से पुलिया निर्माण और छोटे अलनार में 12.40 लाख रुपए की लागत से उचित मूल्य दुकान भवन का निर्माण किया जाएगा। मंत्री श्री कश्यप ने कहा कि महतारी सदन केवल एक भवन नहीं, बल्कि महिलाओं के सामाजिक और आर्थिक सशक्तिकरण का प्रतीक है। उन्होंने ग्रामीणों से आग्रह किया कि वे इन कार्यों की गुणवत्ता और समय पर पूर्णता सुनिश्चित करने में सहयोग दें। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य श्री निर्देश दिवान, अन्य जनप्रतिनिधि, विभागीय अधिकारी-कर्मचारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
-
राजनांदगांव । जिले में लगातार हो रही वर्षा से दलहन एवं तिलहन फसल के क्षति होने की संभावना बढ़ गई है। जिसके कारण खेतों में काट कर रखे गए फसल के साथ-साथ खड़ी फसल को भी नुकसान हुआ है। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना अंतर्गत बीमित किसान जिले हेतु अधिसूचित बीमा कंपनी एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी के बीमा प्रतिनिधि, कृषि विभाग के मैदानी अधिकारियों से संपर्क कर फसलों को हुए क्षति के बारे जानकारी दे सकते है। इसके साथ ही बीमा कंपनी के टोल फ्री नंबर पर सूचना देकर या चैट बॉक्स में मैसेज कर फसल क्षति की जानकारी दे सकते हैं। जिससे जानकारी प्राप्त होने के तुरंत बाद बीमा कंपनी के प्रतिनिधि किसानों के खेतों का निरीक्षण कर आकलन के आधार पर 25 प्रतिशत दावा भुगतान की राशि व्यक्तिगत क्षतिपूर्ति हेतु जारी करने कार्रवाई कर सकते है।
उपसंचालक कृषि श्री टीकम सिंह ठाकुर ने बताया कि स्थानीय आपदा अंतर्गत अत्यधिक वर्षा से खेत में काट कर रखें फसलों को नुकसान होने पर किसान प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना अंतर्गत व्यक्तिगत क्षतिपूर्ति दावा कर भुगतान प्राप्त कर सकते है। जिन किसानों ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत फसल बीमा करवाया है, तो गैर ऋणी व ऋणी कृषक बारिश व आपदा से फसल कटाई के 14 दिवस तक कटाई उपरांत खेत में पड़ी फसल खराब होने की दशा में टोल फ्री नंबर 14447 या क्रॉप इंस्योरेंश एप या पीएमएफबीवाय वॉट्सएप चेटबोट 7065514447 पर शिकायत 72 घंटे के अंदर दर्ज करा सकते है। जिससे कंपनी द्वारा उनके खराब फसल का निर्धारित समय में सर्वे कर किया जा सके और किसान को उचित मुआवजा मिल सके।
चैट बॉट के माध्यम से कृषक अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से व्हाट्सएप चैट बॉट नंबर 7065514447 पर मैसेज कर सीधे फसल खराब की शिकायत दर्ज करा सकते है। किसान कृषि रक्षक पोर्टल हेल्पलाइन नंबर 14447 पर कॉल कर आधार कार्ड नंबर से फसल खराब की शिकायत दर्ज करा सकते है। ऋणी कृषक जिस बैंक से केसीसी उठा रखा है, उस बैंक शाखा से पॉलिसी नंबर प्राप्त कर खराब फसल की शिकायत दर्ज करा सकते है। ऋणी व गैर ऋणी कृषक पीएमएफबीवाय पोर्टल पर फार्मर कॉर्नर ऑप्शन पर अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से अपने पॉलिसी नंबर का पता कर खराब फसल की शिकायत दर्ज करा सकते है। कृषक पीएमएफबीवाय फसल बीमा एप पर अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से लॉग इन कर फसल खराब होने की शिकायत दर्ज करा सकते है। - राजनांदगांव । छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव के अवसर पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिले के सभी सामुदायिक एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों तथा जिला अस्पताल में टीबी के मरीजों की स्क्रीनिंग एवं उपचार किया गया। 26 मरीजों को पोषण आहार का वितरण किया गया एवं 26 नागरिकों को निक्षय मित्र बनाया गया। शासकीय आईटीआई प्रशिक्षण केन्द्र में टीबी एवं एचआईव्ही के संबंध में जागरूकता के लिए संगोष्ठी का आयोजन किया गया। प्रयास आवासीय विद्यालय में बच्चों का सिकल सेल एनिमिया तथा टीबी जांच की गई। राष्ट्रीय हेपेटाईटिस नियंत्रण कार्यक्रम के तहत नवजात शिशु, स्वास्थ्य कर्मीे, उच्च जोखिम वाले वर्ग का टीकाकरण, जांच एवं शिविर का आयोजन किया गया। साथ ही शहरी स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत नीरज पब्लिक स्कूल के कुल 53 वाहन चालकों एवं परिचालकों का हेपेटाईटिस बी एवं सी जांच तथा टीकाकरण किया गया।विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर सेवाओं तक पहुंच-आपदाओं और आपात स्थितियों में मानसिक स्वास्थ्य है कि थीम पर जिला चिकित्सालय में विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में तनाव प्रबंधन, सकारात्मक सोच,आत्म देखभाल एवं संवाद की महत्ता के संबंध में जानकारी दी गई। आवश्यकता पडऩे पर मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञों से नि:शुल्क परामर्श प्राप्त करने टेलीमानस सेवा के बारे में बताया गया। इस अवसर पर भाषण, पोस्टर, रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया एवं मानसिक स्वास्थ्य के संबंध में जानकारी दी गई। प्रतिभागियों को स्मृति चिन्ह एवं प्रमाण पत्र का वितरण किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न महाविद्यालयों के विद्यार्थियों एवं संप्रेक्षण गृह के बच्चे शामिल हुए।
- रायपुर । संस्कार भारती छत्तीसगढ़ द्वारा छत्तीसगढ़ रजत जयंती महोत्सव के उपलक्ष्य में 51 चित्रों की एक चित्रमाला निर्माण कार्यशाला दिनांक 11 -12 अक्टूबर को विप्र भवन समता कॉलोनी रायपुर में आयोजित की गई । कार्यशाला में प्रदेश की राजधानी रायपुर के चित्रकारों के अलावा बिलासपुर , राजनांदगांव , खैरागढ़ , जांजगीर - चांपा , दुर्ग , बालोद, महासमुंद , दंतेवाड़ा ,रायगढ़ धमतरी, बलोदा बाजार ,बस्तर आदि स्थानों से कलाकार पधारे एवं 51 चित्रों की रचना की. इन चित्रों में कला संस्कृति एवं परम्परा, ऐतिहासिक घटना, सामाजिक जनजीवन और तीज त्यौहार आदि विषय आधार रूप में हैं. इन विषयों का चयन साहित्य अकादमी के अध्यक्ष श्री शशांक शर्मा के द्वारा किया गया.छत्तीसगढ़ को भारत के मानचित्र पर एक नए राज्य के रूप में 25 वर्ष हो गए इसी अवसर पर छत्तीसगढ़ शासन के द्वारा छत्तीसगढ़ रजत जयंती महोत्सव का प्रारंभ 15 अगस्त 2025 से हुआ जिसमें सभी विभागों के द्वारा फरवरी 2026 तक विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन शासन और गैर सरकारी संस्थाओं के द्वारा किया जा रहा है. इसी तारतम्य में संस्कार भारती के द्वारा इस कार्यशाला के आयोजन योजना बनी और कार्यशाला सफल रूप से संपन्न हुई.इस चित्रकला कार्यशाला को संस्कार भारती द्वारा प्रशासन को समर्पित कर आग्रह किया जाएगा कि इसकी भव्य प्रदर्शनी का उद्घाटन 1 नवंबर को राज्योत्सव के अवसर पर किया जाए । संस्था द्वारा एक स्मारिका प्रकाशित की जाएगी जिसमें इन सभी कलाकृतियों के छायाचित्र रहेंगे ।कार्यशाला के समापन समारोह में प्रांतीय अध्यक्ष संस्कार भारती श्री रिखी क्षत्री, डॉ विकास चंद्रा विभाग,अध्यक्ष चित्रकला विभाग संगीत विश्वविद्यालय खैरागढ़ व श्री शशांक शर्मा, साहित्य अकादमी छत्तीसगढ़ शासन के द्वारा संपन्न हुई । इस अवसर पर संस्था के महामंत्री हेमंत माहुलिकर, महानगर महामंत्री कबीर चंद्राकर, पुरुषोत्तम चंद्राकर, डॉ आनंद पांडे, किशोर वैभव, प्रांजल राजपूत, प्रीतेश पांडेय, लवकुश तिवारी, अपूर्वा , अंकित , रंजना गुरु, शैलदुलारी सारवा, सूर्यकांता कश्यप, पार्थ महावर, कला प्रेमी, कलाकार नगरवासी आदि उपस्थित थे।नेहल वैष्णव,खैरागढ़, कला संगीत विश्वविद्यालय (लैंडस्केप/कलात्मक चित्र कला संगीत से जुड़ी)दिव्या चंद्रा,महानदी राजिम त्रिवेणी संगम,राजीव लोचन मंदिर,राजिम कुंभ (साधु संत स्नान,राजिम मंदिर दृश्य)।मनहरण देवांगन, छत्तीसगढ़ आदिवासी सौंदर्य वेशभूषा ।सोनल शर्मा , छत्तीसगढ़ महतारी।निकिता साहू,रामनामी संप्रदाय, जांजगीर चांपा।खुशी चौधरी,राजा चक्रधर।शिवा साहू,ढ़ोकरा कला, कलाकृति।अवध कंवर,बस्तर बाजार।तृप्ति साव, छत्तीसगढ़ का सौन्दर्य।सिद्धार्थ सोनी। मड़ई, राउतसिरपुर बुद्ध विहार (लैंडस्केप )लक्ष्मण मंदिर पुरातत्व।टिकेश्वर साहू, महादेव घाट।निलेश कश्यप, चित्रकोट जलप्रपात, लोक नृत्य।दिव्य प्रकाश,कर्मा नृत्य।सुमन महंत, वनभैंसा।अविरल कृष्ण साहू,भिलाई स्टील प्लांट ।गिरीश दास, बस्तर दशहरा।प्रियांशु ,बम्लेश्वरी मंदिर डोंगरगढ़।दीपक शर्मा, शिवरीनारायण, तुरतुरिया वाल्मिकी आश्रम, श्रीराम शबरी भेंट।अरविंद कुमार यदु रायपुर नंबर 9देवरी , सुआ नृत्य ।दीपक प्रजापति, पोला पर्व, अक्ती पर्व,हरेली, लोक पर्व की झलक।सुरेंद्र मेहर, जंगल सत्याग्रह।सोमनाथ कँवर,भोरमदेव, मंदिर समूह।दिव्यांशु देवांगन -छत्तीसगढ़ के ग्रामीण जन जीवन , परिवार का दृश्य, पीछे घर ,खेत , बैल, बैल गाड़ी , ट्रेक्टर आदि दृश्य।अभिजीत बंगानी, नवा रायपुर (लैंडस्केप)राहुल दत्ता,छत्तीसगढ़ की मूर्तिकलाकरण कुमार,गौर नृत्य , घोटूल।विक्रांत चंचल साहू,पंथी नृत्य,गिरौदपुरी, गुरु घासीदास।सुजल गुप्ता,सिंचाई,हसदेव बाँगो डैम (लैंडस्केप)।भावना, कृषि क्षेत्र, किसान धान लगाते आदि।कौशांक नाग, स्वास्थ्य एम्स लैंड स्केप ।मितलेश बारीक , रायपुर अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम।मुकेश कुंजाम, गोंड आदिवासी महिला।मनीषा धुर्वे सीता डोंगरा रामगढ़ की पहाड़ी , कालीदास मेघदूत की रचना।रचना मरकाम,कोसा वस्त्र बुनाईकौशल सिन्हा,माधव राव सप्रे, पेन्ड्रा, छत्तीसगढ़ मित्र समाचार पत्र का प्रकाशन।घनश्याम मानिकपुरी, दामाखेड़ा, कबीरपंथ (लैंडस्केप / दामाखेड़ा मेला)सलवम मनीष,वनभैसा राजकीय पशु ,पहाड़ी मैंना छत्तीसगढ के वन क्षेत्र परिप्रेक्ष्यशुभम ,वीर नारायण सिंह सोनाखानसुमन भंडारी, शिक्षा ग्रामीण बच्चिया साइकिल से स्कूल जाते हुए
- -सभी निकायों में दीपावली के पूर्व वेतन भुगतान सुनिश्चित करने के दिए निर्देश-मंत्रालय, संचालनालय और सूडा की टीम को समयबद्ध कार्य करते हुए लेट-लतीफी से बचने को कहाबिलासपुर । उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री श्री अरुण साव ने नवा रायपुर स्थित विश्राम भवन में वरिष्ठ विभागीय अधिकारियों की बैठक लेकर कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने दीपावली के पहले सभी नगरीय निकायों में कर्मचारियों को वेतन का भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के मंत्रालय, संचालनालय और सूडा की टीम को बेहतर समन्वय के साथ समयबद्ध तरीके से कार्य करते हुए लेट-लतीफी से बचने को कहा। उन्होंने कहा कि सभी कार्य तय समय-सीमा में पूर्ण गुणवत्ता के साथ धरातल पर नजर आने चाहिए। नगरीय प्रशासन विभाग के सचिव डॉ. बसवराजु एस. और संयुक्त सचिव डॉ. रेणुका श्रीवास्तव भी समीक्षा बैठक में शामिल हुईं।उप मुख्यमंत्री श्री साव ने नगरीय निकायों में विकास कार्यों की अद्यतन स्थिति की जानकारी लेते हुए समयबद्ध क्रियान्वयन पर जोर दिया। उन्होंने गोधाम योजना के क्रियान्वयन के लिए कार्ययोजना को अंतिम रूप देने के निर्देश दिए। पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए हरित आवरण बढ़ाने हेतु एक समग्र कार्ययोजना तैयार कर प्रस्ताव प्रस्तुत करने को कहा। उन्होंने इसके लिए राज्य प्रवर्तित योजना के अंतर्गत राशि आबंटित करने के निर्देश दिए। उन्होंने इसकी प्रभावी मॉनिटरिंग के लिए राज्य स्तर पर नोडल अधिकारी भी नियुक्त करने को कहा।समीक्षा बैठक में नगरीय निकायों के लंबित विद्युत देयकों की समीक्षा की गई। श्री साव ने एनर्जी बिल ऑडिट की अद्यतन स्थिति की जानकारी लेते हुए प्राप्त सुझावों के त्वरित क्रियान्वयन पर जोर दिया। उन्होंने सरचार्ज एवं अतिरिक्त भार से होने वाले आर्थिक नुकसान को रोकने के लिए निकायों के सीएमओ, लेखापाल व अभियंताओं के लिए विशेष प्रशिक्षण सत्र आयोजित करने के निर्देश दिए। श्री साव ने बैठक में नवगठित नगरीय निकायों को आवश्यक आधारभूत सुविधाओं के लिए अधोसंरचना मद, चुंगी कर अथवा अन्य स्रोतों से राशि स्वीकृत कर कार्य कराने की कार्ययोजना प्रस्तुत करने को कहा। उन्होंने नवीन निकायों को शीघ्र आवश्यक वित्तीय सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए।उप मुख्यमंत्री श्री साव ने नालंदा परिसरों, अटल परिसरों तथा बजट में शामिल अन्य योजनाओं की प्रगति की भी समीक्षा की। उन्होंने कहा कि नगरीय निकायों को सर्वांगीण विकास के लिए सरकार द्वारा भरपूर राशि प्रदान की जा रही है, अतः सभी अधिकारी योजनाओं का त्वरित क्रियान्वयन सुनिश्चित करें, ताकि नागरिकों को इनका शीघ्र लाभ मिल सके।बैठक में नगरीय निकायों के अधिकारियों-कर्मचारियों की पदोन्नति, रिक्त पदों पर भर्ती, वर्गीकरण तथा सेट-अप रिवीजन पर भी विस्तृत चर्चा हुई। उप अभियंताओं की भर्ती हेतु वित्त विभाग से समन्वय कर आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए गए। श्री साव ने चालू वित्तीय वर्ष 2025-26 में स्वीकृत 21 नगरीय निकायों की जलप्रदाय योजनाओं एवं एसटीपी निर्माण की प्रगति की समीक्षा करते हुए डीपीआर एवं आरएफपी कार्य शीघ्र पूर्ण करने को कहा। उन्होंने मिशन अमृत 2.0 के अंतर्गत चल रहे कार्यों की निकायवार समीक्षा कर जिला कलेक्टरों के माध्यम से निर्माण में आ रही बाधाएं दूर कर कार्य समय-सीमा में पूर्ण कराने के निर्देश भी दिए।उप मुख्यमंत्री ने नगरीय निकायों की चल-अचल संपत्ति, मशीनरी, वाहनों आदि की ऑडिट कर अद्यतन स्थिति की समीक्षा करने के निर्देश दिए। उन्होंने व्यावसायिक परिसरों एवं दुकानों के नियमानुसार सुचारू संचालन के लिए आवश्यक कार्यवाही करने को कहा। उन्होंने मुक्तिधामों को समुचित सुविधाओं से सुसज्जित करने के लिए शवदाह हेतु शेड, प्रतीक्षालय, पेयजल, गार्ड कक्ष, बाउंड्रीवाल आदि निर्माण के लिए सूडा की राज्य प्रवर्तित योजना से राशि आबंटित करने के निर्देश दिए। राज्य शहरी विकास अभिकरण (सूडा) के सीईओ श्री शशांक पाण्डेय, अतिरिक्त सीईओ श्री दुष्यंत कुमार रायस्त, उप सचिव डॉ. ऋतु वर्मा, अपर संचालक श्री पुलक भट्टाचार्य और मुख्य अभियंता श्री राजेश शर्मा भी समीक्षा बैठक में मौजूद थे।
- भिलाईनगर। दुर्ग सांसद विजय बघेल एवं निगम आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय ने पार्षद महेश वर्मा के साथ लिम्हा तालाब का निरीक्षण किये। सांसद एवं आयुक्त ने जोन 01 नेहरू नगर स्थित भेलवा तालाब एवं लिम्हा तालाब का निरीक्षण करते हुए तालाबो की साफ-सफाई एवं जलकुम्भी को हटाये जाने के लिए स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली को निर्देशित किये हैं। साथ ही निगम क्षेत्र के अन्य तालाबों में जहां-जहां जलकुम्भी है, उसे भी प्राथमिकता के साथ हटाने कहा गया है। आगामी दिनों में छठ तालाबों की साफ-सफाई का विशेष ध्यान देने कहा गया है। दिवाली के तुरंत बाद छठ पूजा का आयोजन किया जाता है, जिसमें तालाबों में छठ मईया की पूजा-अर्चना की जाती है। इस कारण क्षेत्र में साफ-सफाई के साथ-साथ सभी तालाबों का पूजा के लिए विशेष सफाई करने के निर्देश दिए है। भ्रमण के दौरान स्वच्छता निरीक्षक अंकित सक्सेना, क्रिस्टोफर पॉल उपस्थित रहे।



























.jpg)