- Home
- छत्तीसगढ़
- बिलासपुर. डाक विभाग द्वारा सुकन्या चेलेंजेस बैडमिन्टन ट्राफी का आयोजन 15 और 16 अक्टूबर को किया जाएगा। खेल का आयोजन दुर्ग संभाग में होगा, जिसमें सभी जिले के प्रतिभागी भाग ले सकते है। इसमें केवल 13 वर्ष तक आयु के बालक एवं बालिका भाग ले सकती है। खेल में भाग लेने के लिए बालक प्रतिभागी का पीपीएफ खाता, पीओएसबी खाता से लिंक आईपीपीबी खाता होना चाहिए। बालिका प्रतिभागी के लिए उनके नाम से सुकन्या समृद्धि खाता तथा पीओएसबी बचत खाता से लिंक आईपीपीबी खाता होना चाहिए। इस आयोजन में केवल वोमेन्स सिंगल और मेंस सिंगल खेला जाएगा। खेल में बेडमिंटन एसोसिएशन ऑफ इंडिया के नियम व शर्ताें का पूर्णतः पालन किया जाएगा। शुरूआती खेल 15-15 अंक का एवं सेमी फाइनल और फाइनल 21-21 अंक का खेला जाएगा। यह खेल एएस 10 या जो बाजार में उपलब्ध हो शटल कॉक से खेला जाएगा। जीतने वाले खिलाड़ी में से पहला, दूसरा एवं तीसरा स्थान वाले को नगद प्राइज, मेडल एवं प्रमाण पत्र से पुरस्कृत किया जाएगा। इस खेल में तीन श्रेणियां होंगी जिसमें 9 वर्ष आयु तक के प्रतिभागी, 11 वर्ष तक के प्रतिभागी एवं 13 वर्ष तक के प्रतिभागी भाग ले सकेंगे।खेल में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को आने जाने रूकने, खाने पीने का व्यय स्वयं वहन करना होगा। विजेता प्रतिभागियों को प्रथम पुरस्कार 7 हजार, द्वितीय को 5 हजार एवं तृतीय स्थान प्राप्त दो विजेता को 3 हजार रूपए नगद प्रदान किया जाएगा। खेल के साथ डाक विभाग द्वारा अभिभावकों के लिए वर्कशाप एवं सेमीनार का भी आयोजन किया जाएगा। डाक विभाग की समस्त उत्पादों, फिलाटेली संबंधित कार्याें की जानकारी के लिए स्टॉल भी लगाया जाएगा। डाकघर अधीक्षक ने बताया कि आयोजन का उद्देश्य डाकघर सुकन्या समृद्धि योजना को बढ़ावा देना है। प्रत्येक शाखा डाकघर को 2, उप डाकघर को 20 एवं प्रधान डाकघर को 50 प्रतिभागियों को शामिल करने का लक्ष्य दिया गया है। अधिक जानकारी के लिए श्री प्रेमराज जाचक विकास अधिकारी पीएलआई दुर्ग, मोबाईल नम्बर 93290-23553 अथवा श्री अरूण कुमार तिवारी सहायक अधीक्षक बिलासपुर डाक संभाग मोबाईल नम्बर 70241-83156 अथवा नजदीकी डाकघर से संपर्क किया जा सकता है।
- 0- वरिष्ठजन दिवस पर महाराष्ट्र मंडल में 90वीं वर्षगांठ के साथ रंगारंग आयोजनरायपुर। मराठी- हिंदी फिल्मों, गानों से लेकर सामान्य ज्ञान के प्रश्नों तक और उसके बाद जबर्दस्त मनोरंजक कार्यक्रमों के साथ बुजुर्गों का भरपूर मनोरंजन किया गया। मौका था महाराष्ट्र मंडल के संत ज्ञानेश्वर सभागृह में आयोजित वरिष्ठजन दिवस का। सुपरहिट फिल्म शोले में बसंती के घोड़ी का क्या नाम था? से लेकर मराठी फिल्म अशी ही बनवा बनवी में चारों हीरो के नाम बताइए? ऐसे अनेक मनोरंजक सवालों के सही जवाब देने वाले वरिष्ठ जनों को मंडल के पितामह कहे जाने वाले वरिष्ठतम सभासद टीएम घाटे ने आकर्षक पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया। इसी बीच सुमीता रायजादा के जीवन यात्रा के बेहतरीन नई- पुरानी फिल्मों के लोकप्रिय गीतों का सुमधुर गुलदस्ता प्रस्तुत किया। रचना ठेंगड़ी की एकल नृत्य की प्रस्तुति ने खासी तालियां बटोरी।प्रिया बक्षी व गौरी क्षीरसागर के रोचक मंच संचालन के दौरान संत ज्ञानेश्वर सभागृह के प्रभारी परितोष डोनगांवकर ने बुजुर्गों को डिजिटल पेमेंट से संबंधित जरूरी जानकारियों और सावधानियों के बारे में समझाकर बताया। उपाध्यक्ष गीता दलाल के मार्गदर्शन में पर्यावरण समिति के समन्वयक अभय भागवतकर सहित अर्चना पराड़कर, अर्चना मुकादम, अनघा करकशे सहित साथियों ने पर्यावरण संरक्षण को संदेश देने वाला सांकेतिक अभिनय किया। जेएस उरकुरकर ने पृथ्वी संरक्षण को लेकर सचेत किया और बताया कि आखिर हमें पर्यावरण के नाम पर जीव- जंतु के हितार्थ क्या करना चाहिए।आध्यात्मिक समिति की ओर से आस्था काले, आकांक्षा गद्रे, दिव्या पात्रीकर, संध्या खंगन, साक्षी टोले, सृष्टि दंडवते, श्रुति सराफ, माधुरी इंचुरकर, जया भावे, अनुभा महाडिक, अनिता लांगे महिषासुर मर्दन नाटिका की बेहतरीन प्रस्तुति दी। इसमें बताया गया कि कौन सी देवी मां ने महिषासुर का मर्दन करने के लिए कौन सा हथियार दिया। इसकी परिकल्पना दिव्या पात्रीकर ने संकलन आस्था काले और निर्देशन आचार्य रंजन मोड़क ने किया।
- 0- ग्राम अकतई में स्कूल भवन की शीघ्र मरम्मत करवाने दिया आवेदन0- आवासीय क्षेत्र उमदा में प्रदूषण फैला रहा क्रेशर प्लांट, नागरिकों ने औद्योगिक क्षेत्र में स्थानांतरण की मांग की0- जनदर्शन में 92 आवेदन प्राप्त हुएदुर्ग. जिला कार्यालय के सभाकक्ष में कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह ने जनदर्शन कार्यक्रम में पहंुचे जनसामान्य लोगांे से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनी। उन्होंने जनदर्शन मंे पहंुचे सभी लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और समुचित समाधान एवं निराकरण करने संबंधित विभागों को शीघ्र कार्यवाही कर आवश्यक पहल करने को कहा। जनदर्शन कार्यक्रम में डिप्टी कलेक्टर श्री हितेश पिस्दा एवं श्री उत्तम ध्रुव भी उपस्थित थे। जनदर्शन में अवैध कब्जा, आवासीय पट्टा, प्रधानमंत्री आवास, भूमि सीमांकन कराने, सीसी रोड निर्माण, ऋण पुस्तिका सुधार, आर्थिक सहायता राशि दिलाने सहित विभिन्न मांगों एवं समस्याओं से संबंधित आज 92 आवेदन प्राप्त हुए।ग्राम पथरिया एवं सहगांव के समस्त किसानों ने सेवा सहकारी समिति को कोडिया में रखने आवेदन दिया। किसानों ने बताया कि वे कई वर्षों से खाद-बीज व कृषि ऋण का लेन-देन कोडिया समिति से ही करते आ रहे हैं और धान खरीदी केन्द्र कोडिया ही उनके लिए सुविधाजनक है। चंूकि वर्तमान में नए धान खरीदी केन्द्र मेडेसरा प्रस्तावित है, जिसमें ग्राम पथरिया एवं सहगांव को भी जोड़ा जा रहा है जो दूरी में अधिक और असुविधाजनक है। इस पर कलेक्टर ने जिला केन्द्रीय सहकारी बैंक को परीक्षण कर आवश्यक कार्यवाही करने को कहा।ग्राम पंचायत अकतई सरपंच ने प्राथमिक शाला भवन की मरम्मत करवाने आवेदन दिया। उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायत अकतई तहसील पाटन के प्राथमिक शाला भवन की स्थिति जर्जर हो चुकी है। बारिश के दिनों में छत से पानी टपकने और मलबा गिरने की वजह से बच्चों की पढ़ाई बाधित हो रही है और हमेशा दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। इस संबंध में विकासखंड शिक्षा अधिकारी को सूचित किया गया था, लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुई। सीईओ जनपद पंचायत को निरीक्षण कर तत्काल कार्यवाही करने को कहा।वार्ड क्रमांक 06 उमदा के पार्षद एवं समस्त वार्डवासियों ने आवासीय क्षेत्र में क्रेसर प्लांट(बॉल मिल)स्थापित करने से हो रहे प्रदूषण की शिकायत की। वार्डवासियों ने बताया कि यह संयंत्र आवासीय क्षेत्र में बिना अनुमति के लगाया गया है, जिससे मानव स्वास्थ्य के साथ-साथ पशुधन को भी नुकसान हो रहा है। रिहायशी इलाके में ऐसे प्रदूषणकारी प्लांट को अनुमति कैसे मिल गई। निवासियों ने संयंत्र को औद्योगिक क्षेत्र में स्थानांतरित करने की माँग की है, ताकि पर्यावरण और जनस्वास्थ्य की रक्षा हो सके। इस पर कलेक्टर ने क्षेत्रीय कार्यालय छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल को परीक्षण कर आवश्यक कार्यवाही करने को कहा। जनदर्शन में नगर निगम, समाज कल्याण, खाद्य विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।
- 0- मनरेगा में पारदर्शिता की दिशा में एक और डिजिटल पहलदुर्ग. महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के अंतर्गत पारदर्शिता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिले में एक नई डिजिटल पहल की जा रही है। जिले की सभी ग्राम पंचायतों में आगामी 07 अक्टूबर 2025 को आयोजित रोजगार दिवस के अवसर पर ग्रामीणों को क्यूआर कोड प्रणाली की जानकारी दी जाएगी।इस पहल के तहत अब ग्रामीण अपने मोबाइल फोन से पंचायत भवन या सार्वजनिक स्थलों पर लगाए गए क्यूआर कोड को स्कैन कर पंचायत से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी तुरंत प्राप्त कर सकेंगे। इनमें पिछले तीन वर्षों के स्वीकृत कार्यों की सूची, व्यय राशि, प्रगतिरत कार्य, जॉब कार्डधारियों की संख्या और कुल सृजित मानव दिवस की जानकारी शामिल है। यह नवाचार कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह के मार्गदर्शन में शुरू किया गया है। जिले की सभी पंचायतों में पंचायत भवन सहित प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर क्यूआर कोड चस्पा कर दिए गए हैं।जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री बजरंग कुमार दुबे ने बताया कि सभी जनपद पंचायतों के अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे रोजगार दिवस पर क्यूआर कोड प्रणाली की व्यापक जानकारी ग्रामीणों को दें और जनजागरूकता अभियान चलाएं। यह पहल ग्रामीणों को योजनाओं की निगरानी में सक्रिय भागीदारी का अवसर देती है। अब कोई भी ग्रामीण जान सकेगा कि उसके गाँव में विकास कार्यों पर कितना और कहाँ खर्च हुआ है। इससे न केवल भ्रष्टाचार पर रोक लगेगी, बल्कि योजनाओं पर जनता का भरोसा भी मजबूत होगा। ग्रामीण अब केवल दर्शक नहीं, बल्कि अपने गाँव के विकास की सक्रिय निगरानी करने वाले सहभागी बनेंगे। ग्राम पंचायत स्तर पर तकनीक के इस उपयोग से ग्रामीण समाज को एक नई ताक़त मिलेगी, क्योंकि अब हर विकास कार्य का हिसाब हर नागरिक की नज़रों के सामने होगा।
- 0- इंडियन वेटनरी एसोसिएशन और इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के संयुक्त तत्वाधान में दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन का कृषि मंत्री ने किया शुभारंभ0- कामधेनू विश्वविद्यालय अंतर्गत दुर्ग में कृषि महाविद्यालय की घोषणादुर्ग. प्रदेश के आदिमजाति विकास, कृषि विकास एवं किसान कल्याण तथा जैव प्रौद्योगिकी, मछली पालन, पशुधन विकास मंत्री श्री रामविचार नेताम के मुख्य आतिथ्य में इंडियन वेटनरी एसोसिएशन और इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के संयुक्त तत्वाधान में वन हेल्थ सिनर्जी (एक स्वास्थ्य तालमेल) को मज़बूत करना- ’अंतर-क्षेत्रीय नवाचार और एकीकरण के माध्यम से एएमआर (एंटीमाइक्रोबियल प्रतिरोध) का मुकाबला’ विषय पर आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन का सोमवार को शुभारंभ हुआ। स्थानीय पृथ्वी पैलेस पशुचिकित्सा एवं पशुपालन महाविद्यालय में आयोजित इस दो दिवसीय सम्मेलन का शुभारंभ मुख्य अतिथि कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम व अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।इस अवसर पर सांसद श्री विजय बघेल, विधायक श्री डोमनलाल कोर्सेवाड़ा एवं श्री ललित चंद्राकर और जिला पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती सरस्वती बंजारे उपस्थित थे। समारोह को संबोधित करते हुए कृषि मंत्री श्री नेताम ने कहा कि यह दो दिवसीय सम्मेलन पशु एवं मानव स्वास्थ्य, पर्यावरण और वन्य जीवों के बीच बहुक्षेत्रीय सहयोग को बढ़ावा देने की हमारी साझा प्रतिबद्धता में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि होगी। जिसका उद्देश्य वन हेल्थ फ्रेमवर्क के अंतर्गत एन्टीमाइक्रोबियल रेसिसटेंस (एएमआर) की बढ़ती चुनौती से प्रभावी ढंग से निराकरण करना है। उन्होंने आयोजकों से कहा कि इस सम्मेलन में दिए गए सुझाव को केन्द्र व राज्य सरकार को अवगत कराएं। ताकि इसका क्रियान्यन सरकार द्वारा और बेहतर ढ़ंग से किया जा सके। उन्होंने कहा कि समय के साथ दवाईयों पर अनुसंधान भी बढ़े है। इनके उपयोग पर मानव आज उलझ रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में उपयोग हेतु बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना आज भी एक चुनौती है।कृषि मंत्री श्री नेताम ने कहा कि छत्तीसगढ़ प्रदेश में उपलब्ध प्राकृतिक संसाधनों से पशु पालन को बढ़ावा दिया जा सकता है। साथ ही कृषि के मामले में जैविक खेती पर जोर देते हुए कृषि मंत्री श्री नेताम ने कहा कि किसानों को जैविक एवं प्राकृतिक खेती की दिशा में आगे आना चाहिए। उन्होंने किसानों का आह्वान किया कि वे जैविक खेती को अपने जीवन का हिस्सा बनाएं और वैज्ञानिक तकनीको को अपनाकर उत्पादन बढ़ाने का प्रयास करें। कृषि मंत्री श्री नेताम ने कहा कि विकसित भारत के साथ विकसित छत्तीसगढ़ निर्माण के लिए कृषि एवं पशुपालन विभाग के माध्यम से किसानों को हर संभव सहयोग प्रदान किया जाएगा। उन्होंने दुर्ग ग्रामीण विधायक श्री चंद्राकर की मांग पर कामधेनु विश्वविद्यालय अंतर्गत दुर्ग में कृषि महाविद्यालय की घोषणा की। समारोह के दौरान मुख्य अतिथि एवं अन्य अतिथियों ने विश्वविद्यालय की स्मारिका, सोवेनियर बकरी प्रशिक्षण कैलेण्डर 2026 का विमोचन किया।सांसद श्री विजय बघेल ने अपने संक्षिप्त उद्बोधन में दुर्ग में राष्ट्रीय स्तर के सम्मेलन आयोजन के लिए आयोजकों को बधाई दी। उन्होंने आशा व्यक्त किया कि सम्मेलन के दौरान विषय विशेषज्ञों के सुझावों से प्रदेश में पशुपालन को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा कि सम्मेलन का सुझाव शासन को प्रेषित किया जाए, जिससे राज्य के नीति निर्धारण में इन सुझावों को समावेशित किया जा सके। दुर्ग ग्रामीण विधायक श्री ललित चंद्राकर ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री जी की सोच के अनुरूप संबंधित विभाग एन्टीमाइक्रोबियल रेसिसटेंस (एएमआर) की बढ़ती चुनौती पर प्रभावी ढ़ंग से कार्य कर रहें है। उन्होंने बताया कि निश्चित रूप से एंटीबॉयोटिक दवाओं का उपयोग चिकित्सकीय निदान पर ही किया जाना चाहिए। सम्मेलन को सफल बनाने में शोधकर्ताओं, पशुचिकित्सकों, चिकित्साविदो और विशेषज्ञों की भागीदारी एवं सुखद सुझाव सामने आएंगे। उन्होंने कामधेनु विश्वविद्यालय अंतर्गत दुर्ग में कृषि महाविद्यालय खोलने के लिए मुख्य अतिथि कृषि मंत्री श्री नेताम का ध्यान आकृष्ट किया। समारोह को विधायक श्री डोमनलाल कोर्सेवाड़ा ने भी संबोधित किया। कामधेनु विश्वविद्यालय के प्रभारी डीन डॉ. संजय शाक्य अपने स्वागत उद्बोधन में दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर भारत सरकार के पशुपालन आयुक्त डॉ. प्रवीण मलिक, कार्यपालन निर्देशक एवं एम्स रायपुर के सीईओ लेफ्टीनेंट जनरल अशोक जिंदल, इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर के कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल, कुलपति लुआस, हिसार (हरियाणा) डॉ. विनोद कुमार वर्मा, निर्देशक एनआईओएच नागपुर डॉ. प्रज्ञा यादव, मुख्य महाप्रबंधक नाबार्ड डॉ. जी. मणि, अध्यक्ष इंडियन वेटनरी एसोसिएशन डॉ. सुधिर कुमार सहित विभिन्न महाविद्यालय के अधिष्ठाता एवं निर्देशक शिक्षक उपस्थित थे।
- बालोद. शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था गुरूर में शनिवार 04 अक्टूबर 2025 को कौशल दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया। कौशल दीक्षांत समारोह 2025 के अवसर पर सत्र 2024-25 के उत्तीर्ण प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र वितरण किया गया। कार्यक्रम में प्रशिणार्थियों को आगामी राज्य स्तरीय रोजगार मेला के संबंध में मार्गदर्शन प्रदान किया गया। उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय स्तर पर चतुर्थ कौशल दीक्षांत समारोह 2025 विज्ञान भवन नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी शामिल हुए। इस दौरान राष्ट्रीय स्तर पर प्रावीण्य सूची में स्थान प्राप्त करने वाले आईटीआई उत्तीर्ण प्रशिक्षणार्थियो को सम्मानित किया गया।शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था गुरूर के प्राचार्य श्री नूतन कुमार साहू ने बताया कि संस्था में व्यवसाय कोपा प्रावीण्य सूची अनुसार प्रथम स्थान पुष्पेन्द्र एवं द्वितीय स्थान नेमीचंद ने प्राप्त किया। इसके साथ ही अन्य सभी प्रशिक्षणार्थियों ने भी अच्छे प्राप्तांको से उत्तीर्ण हुए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रशिक्षण अधीक्षक औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था पोड़ी उपरोडा (सेवानिवृत) श्री सुरेन्द्र कुमार ताम्रकार एवं विशेष अतिथि के रूप में सेवानिवृत प्रधानपाठक श्री रूपराम गंजीर शामिल हुए। इस दौरान अतिथियों के द्वारा सभी प्रशिक्षणार्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकानाएं भी दी। इस अवसर पर प्रशिक्षण अधिकारी श्रीमती दामिनी शांडिल्य, श्री भूपेन्द्र जायसवाल एवं प्रशिक्षणार्थी उपस्थित थे।
- बालोद. शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था गुण्डरदेही में 04 अक्टूबर 2025 को प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी कौशल दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती तारणी पुष्पेन्द्र चन्द्राकर उपस्थित थी। कार्यक्रम की अध्यक्षता शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था गुण्डरदेही के प्राचार्य श्री एसडी खिलारी ने किया। कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में सेवानिवृत्त प्राचार्य श्री बिरेन्द्र साहू, सेवानिवृत्त प्रशिक्षण अधीक्षक श्री विष्णु लाल ठाकुर उपस्थित थे।इस अवसर पर कार्यक्रम स्थल में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के अभिभाषण को प्रोजेक्टर के माध्यम से संस्था में तत्कालीक प्रसारण किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि द्वारा कोपा व्यवसाय के उत्तीर्ण प्रशिक्षणार्थियों को एनटीसी प्रमाण पत्र व प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वालो को मोमेन्टो प्रदान किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती तारणी पुष्पेन्द्र चन्द्राकर ने वर्तमान समय में कौशल विकास के आवश्यकता एवं महत्ता के संबंध में विस्तार से प्रकाश डाला। इस अवसर पर देश की प्रगति में औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों के भूमिका को अत्यंत आवश्यक बताया। इस दौरान औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के प्रशिक्षणार्थियों द्वारा आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुति भी दी गई। कार्यक्रम में प्रशिक्षण अधिकारी श्री मोहित कुमार साहू, श्री जितेन्द्र कुमार, श्री पुरन लाल ठाकुर, श्री आशीष कुमार साहू तथा कार्यालयीन स्टॉफ से श्री कौशल कुमार धनकर, श्री युधिष्ठिर साहू सहित प्रशिक्षणार्थी एवं उनके अभिभावकगण उपस्थित थे।
- 0- ग्रामीण अपने रकबे और फसल का सूचना पटल पर कर रहे हैं अवलोकनबालोद. बालोद जिले में राज्य शासन की महत्वाकांक्षी एग्रीस्टैक परियोजना अंतर्गत ग्राम पंचायतों में आयोजित विशेष ग्राम सभा के माध्यम से डिजिटल फसल सर्वेक्षण के तहत गिरदावरी कार्य की सर्वे सूची का पठन का कार्य निरंतर जारी है। कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा के निर्देशानुसार जिले के सभी विकासखण्ड के ग्राम पंचायतों में विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया जा रहा है। इसके अंतर्गत आज डौण्डीलोहारा विकासखण्ड के ग्राम पंचायत खेरथा, देवरी एवं गुण्डरदेही विकासखण्ड के ग्राम पंचायत खप्परवाड़ा, मुण्डरा, तवेरा तथा गुरूर विकासखण्ड के ग्राम पंचायत हितेकसा, डाण्डेसरा, बोरिदकला, पेरपार, चंदनबिरही, मुड़गहन, बासिन, मोहारा, कपरमेटा, देवकोट, परसुली सहित जिले के विभिन्न ग्राम पंचायतों में आयोजित विशेष ग्राम सभा के माध्यम से पटवारियों एवं ग्राम पंचायत सचिवों के द्वारा गिरदावरी सूची का पठन किया गया। इस दौरान एग्रीस्टैक परियोजना अंतर्गत खरीफ वर्ष 2025-26 के लिए डिजिटल फसल सर्वेक्षण के तहत हुए गिरदावरी कार्य की सर्वे सूची का पठन कर ग्रामीणों को उनके रकबे और बोए गए फसल की जानकारी दी गई। इसके अलावा ग्राम पंचायतों के सूचना पटल पर डिजिटल फसल सर्वेक्षण की सूची को चस्पा भी किया गया है। जिसका ग्रामीण अवलोकन कर अपने रकबे और फसल की जानकारी ले रहे हैं।आज जिले के विभिन्न ग्राम पंचायतों में आयोजित विशेष ग्राम सभा के माध्यम से डिजिटल क्रॉप सर्वे और मैनुअल गिरदावरी का वाचन किया गया। उल्लेखनीय है कि राज्य शासन के निर्देशों के अनुरूप जिले में किसानों के फसलों का डिजिटल सर्वेक्षण मोबाइल ऐप के माध्यम से रियल टाइम में किया गया, जिसमें खेत की भौगोलिक स्थिति के साथ फसल की फोटो अपलोड की गई है। राज्य शासन द्वारा भू-नक्शों के जीव-रिफ्रेसिंग के पश्चात अब त्रुटिरहित फसल सर्वेक्षण संभव हुआ है। इस पहल का उद्देश्य त्रुटिरहित फसल गिरदावरी सुनिश्चित करते हुए किसानों के फसलों की सटीक और तकनीकी जानकारी एकत्रित करना है, जिससे योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता एवं दक्षता सुनिश्चित की जा सके। डिजिटल फसल सर्वेक्षण में किसानों की फसलों की सभी जानकारियां एग्री स्टैक पोर्टल में दर्ज की गई है। जिससे किसानों को फसल उत्पादकता के लिए जरूरी इनपुट जैसे फसल ऋण, विशेषज्ञों की सलाह से लेकर बाजार उपलब्ध कराने में एग्री स्टैक पोर्टल से मदद मिलेगी। इस दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधियों के अलावा बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं अधिकारी-कर्मचारीगण उपस्थित थे।
- बालोद. केन्द्र सरकार द्वारा शुरू किए गए महत्वाकांक्षी आदि कर्मयोगी अभियान के अंतर्गत जिले के 186 ग्रामों में अलग-अलग तिथियों में आयोजित किए जा रहे विशेष ग्राम सभा के दौरान विलेज विजन कार्य योजना का वाचन एवं अनुमोदन का कार्य निरंतर जारी है। इसके अंतर्गत गुरुर विकासखंड के ग्राम बोहारडीह, पोंड, चिरचारी, कोचवाही तथा डौंडी विकासखंड के ग्राम रजही, धोबनी अ, नर्रालगुड़ा, बलोदा सहित सोमवार को जिले के कुल 27 ग्रामों में विशेष ग्राम सभा आयोजन किया गया।इस दौरान आदिवासी समाज के लोगों, स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीण तथा आदि कर्मयोगी अभियान के अंतर्गत चयनित वांलिंटियर एवं विभिन्न विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों की उपस्थिति में गांव एवं गांव में निवासरत जनजातीय परिवार के लोगों के मांगों एवं आवश्यकताओं के अनुरूप विलेज विजन कार्य योजना का वाचन एवं अनुमोदन का कार्य किया गया। उल्लेखनीय है कि आदि कर्मयोगी अभियान अंतर्गत 17 सितंबर से 02 अक्टूबर 2025 तक सेवा पर्व का आयोजन किया गया। जिसमें जिले के सभी विकासखण्डों के चयनित ग्रामों में आदि सेवा पर्व का आयोजन कर जन-जागरण रैली, ट्रांसेक्ट वॉक, केंद्रित सामुहिक चर्चा और गाँव का नजरी नक्शा बनाने की गतिविधियों के माध्यम से विलेज वर्कशॉप का आयोजन किया गया। इस अवसर पर ग्रामीणों एवं जनजातीय परिवार के लोगों के अलावा स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने अपनी सहभागिता सुनिश्चित की।
- भिलाईनगर। नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्रांतर्गत निवासरत भवन/भूमि स्वामीयों द्वारा अपने बकाया संपत्तिकर की राशि निगम कोष में जमा नहीं कर रहे हैं। आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय के निर्देश पर नगर पालिक निगम अधिनियम 1956 की धारा 175 के अधीन कुर्की की कार्यवाही सभी जोन क्षेत्र में जारी है। भिलाई निगम क्षेत्र के बकाया संपत्ति कर वसूली हेतु कुर्की टीम गठित की गई है। बकायेदारों के घर जमीन या भवन कुर्की के लिए टीम घरों में पहुंच रहे हैं। किंतु कुर्की की स्थिति निर्मित होने के पूर्व बकायेदारों द्वारा राशि जमा कर दी गई है ।जो भी बकायेदार हैं राशि निगम कोष में अविलंब जमा करें, अन्यथा संपत्ति कुर्की कर राशि वसूल की जाएगी। जोन 04 अंतर्गत वार्डो में संपत्तिकर बकायादारों के विरूद्व प्रचलित कुर्की वारंट के परिपेक्ष्य में चार संपत्तिकर दाताओं से 1,26,958 रूपये निगम कोष में जमा कराये है। नगर पालिक निगम भिलाई शहर के समस्त संपत्तिकर एवं जलकर बकायादारों से अपील करती है कि अपने बकाया करों का भुगतान नगर निगम मुख्य कार्यालय एवं जोन कार्यालय में जाकर जमा करें, अन्यथा कुर्की जैसी अप्रिय स्थिति निर्मित होने की जिम्मेदारी आपकी होगी।
- भिलाईनगर। नगर पालिक निगम भिलाई जोन क्रमांक-01 अंतर्गत टेनिस ग्राउण्ड, पुष्पक नगर में अवैध प्लाटिंग सहित फरीद नगर लिम्हा तालाब का आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय द्वारा निरीक्षण किया गया। निगम आयुक्त एवं जोन आयुक्त अजय सिंह राजपूत द्वारा वार्ड क्रमांक-02 स्मृति नगर टेनिस ग्राउण्ड का निरीक्षण कर साफ-सफाई व्यवस्था बनाए रखने निर्देशित किया गया है। पुष्पक नगर होटल इंपीरियल के पीछे भू-माफियाओं द्वारा अवैध प्लाटिंग कर आम नागरिको को विक्रय किया गया है, नागरिको द्वारा नगर निगम भिलाई से बिना भवन अनुज्ञा लिए मकान निर्माण कर लिया गया है, उक्त स्थल का अवलोकन कर कार्यवाही करने निर्देशित किया गया। वार्ड क्रमांक-11 फरीद नगर स्थित लिम्हा तालाब का निरीक्षण कर तालाब के जलकुम्भी की साफ-सफाई कराने निर्देशित किया गया है। निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली, उप अभियंता पुरूषोत्तम सिन्हा, बसंत साहू, जोन स्वास्थ्य अधिकारी अंकित सक्सेना, क्रिस्टोफर पाल उपस्थित रहे।
- रायपुर. सोमवार को रायपुर नगर पालिक निगम के आयुक्त श्री विश्वदीप के निर्देश पर नगर निगम जोन 3 जोन कमिश्नर श्रीमती प्रीति सिंह के मार्गनिर्देशन में नगर निगम जोन 3 नगर निवेश विभाग की टीम द्वारा कार्यपालन अभियंता श्री सुशील मोडेस्टस, सहायक अभियंता श्री नरेश साहू, उप अभियंता नगर निवेश विभाग श्री अक्षय भारद्वाज की उपस्थिति में नगर निगम जोन 3 क्षेत्र अंतर्गत शंकर नगर वार्ड क्रमांक 30 अंतर्गत शंकर नगर टर्निंग पॉइंट से लोधीपारा चौक मुख्य मार्ग तक जनहित में जनसुविधा की दृष्टि से नागरिकों को सुगम आवागमन उपलब्ध करवाकर यातायात जाम की समस्या को दूर करवाने की दृष्टि से अभियान चलाकर मार्ग के दोनों ओर लगभग 16 अवैध ठेलों, गुमटियों, लगभग 5 अवैध कब्जोँ को हटाकर मुख्य मार्ग को कब्जामुक्त करवाकर नागरिकों को त्वरित सुगम आवागमन मुख्य मार्ग में उपलब्ध करवाया.
- रायपुर. धरसींवा विधायक पद्मश्री श्री अनुज शर्मा ने धरसींवा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत रायपुर नगर पालिक निगम के जोन क्रमांक 9 के अंतर्गत आने वाले पण्डित मोतीलाल नेहरू वार्ड क्रमांक 9 और शहीद पण्डित विद्याचरण शुक्ल वार्ड क्रमांक 51 के क्षेत्र में वार्ड 51 के क्षेत्र में जोरा पिरदा मार्ग वाल्टेयर रेल्वे क्रॉसिंग के पास मुक्तिधाम के बाजू में रायपुर सांसद निधि मद से 5 लाख 40 हजार रूपये की लागत से नए सामुदायिक भवन के निर्माण कार्य, वार्ड 9 क्षेत्र में 3 भिन्न स्थानों बाजार चौक आमासिवनी, बस्तीपारा आमासिवनी और मठपारा कचना में 3 नए आंगनबाड़ी भवन का निर्माण कार्य डीएमएफ फंड मद से 11 लाख 69 हजार रूपये की लागत से प्रत्येक आंगनबाड़ी भवन का निर्माण शीघ्र किये जाने नगर निगम जोन 9 जोन अध्यक्ष वार्ड 9 पार्षद श्री गोपेश साहू, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि श्रीमती जयंत रेणु साहू सहित जोन 9 जोन कमिश्नर श्री संतोष पाण्डेय, कार्यपालन अभियंता श्री अंशुल शर्मा सीनियर, श्री शरद ध्रुव, सहायक अभियंता श्री सैयद जोहेब, सुश्री रेणुका खूंटे, उप अभियंता श्री अतुल बंसल और गणमान्यजनों, सामाजिक कार्यकर्त्ताओं, महिलाओं, नवयुवकों, आमजनों की उपस्थिति में श्रीफल फोड़कर और कुदाल चलाकर भूमिपूजन करते हुए नागरिकों को शानदार सौगात दी है.धरसींवा विधायक पद्मश्री श्री अनुज शर्मा ने 40 लाख 47 हजार रूपये के नए विकास कार्यों का एकमुश्त भूमिपूजन की सौगात दी और जोन 9 के सम्बंधित अधिकारियों को सभी नए विकास कार्यों को स्थल पर स्वीकृति के अनुसार तत्काल प्रारम्भ करवाकर सतत मॉनिटरिंग करते हुए तय समयसीमा के भीतर गुणवत्तायुक्त तरीके से पूर्ण करवाने के निर्देश जोन 9 जोन कमिश्नर और कार्यपालन अभियंताओं को दिए.
- रायपुर. रायपुर नगर पालिक निगम के सहायक राजस्व निरीक्षक श्री महेश पाठक रायपुर नगर निगम में निरंतर 30 वर्ष सेवा देकर सेवानिवृत्त होने पर रायपुर नगर निगम जोन 4 कार्यालय में सम्मानित किये गए। सेवानिवृत्त सहायक राजस्व निरीक्षक श्री महेश पाठक का नगर निगम जोन 4 जोन अध्यक्ष श्री मुरली शर्मा सहित जोन 4 जोन कमिश्नर श्री अरूण ध्रुव, कार्यपालन अभियंता नगर निवेश सर्वश्री आशुतोष सिंह, कार्यपालन अभियंता शेखर सिंह, शरद ध्रुव, जोन 4 सहायक राजस्व अधिकारी श्री अमरनाथ साहू नगर निगम जोन 4 राजस्व विभाग और जोन 4 के अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ मिलकर बुके और स्मृतिचिन्ह देकर उन्हें नगर निगम रायपुर को निरन्तर 30 वर्ष सेवाएं देने पर सेवाओं को सराहते हुए सम्मानित किया और उनके दीर्घायु, स्वस्थ, सुखमय जीवन हेतु हार्दिक मंगलकामनायें कीं।
- 0- स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर तृप्ति पाणीग्रही ने सफाई व्यवस्था का औचक निरीक्षण किया0- वार्ड 49, 53 और जोन गैंग में निर्धारित संख्या से कम में ठेका सफाई कर्मचारी ड्यूटी पर मिले0- सफाई ठेकेदारों को नोटिस देकर प्रत्येक पर 10-10 हजार रूपये जुर्माना करने और पुनरावृति होने पर ठेका निरस्त करने प्रस्ताव भेजने के निर्देशरायपुर. सोमवार को नगर पालिक निगम रायपुर के आयुक्त श्री विश्वदीप के निर्देश पर नगर निगम स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर तृप्ति पाणीग्रही ने नगर निगम जोन 10 के अंतर्गत वार्ड क्रमांक 49 और 53 में वार्ड और जोन 10 स्वास्थ्य विभाग सफाई गैंग की सफाई व्यवस्था का औचक निरीक्षण जोन स्वास्थ्य अधिकारी श्री अमित बेहरा, निगम मुख्यालय स्वच्छता निरीक्षक श्री गिरिजेश तिवारी की उपस्थिति में औचक निरीक्षण किया.स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा औचक निरीक्षण के दौरान जोन 10 अंतर्गत वार्ड क्रमांक 49 , वार्ड क्रमांक 53 एवं जोन सफाई गैंग में निर्धारित संख्या से कम ठेका सफाई कर्मचारी ड्यूटी पर उपस्थित मिले, इस पर गहन नाराजगी व्यक्त कर स्वास्थ्य अधिकारी ने सम्बंधित वार्ड क्रमांक 49,वार्ड क्रमांक 53 और निगम जोन 10 सफाई गैंग के सम्बंधित सफाई ठेकेदारों को नोटिस देकर उनमें प्रत्येक सफाई ठेकेदार पर 10-10 हजार रूपये का जुर्माना कड़ी चेतावनी भविष्य के लिए उन्हें देते हुए करने के निर्देश जोन 10 जोन स्वास्थ्य अधिकारी श्री अमित बेहरा को दिए.साथ ही इसकी पुनरावृति होने पर सम्बंधित सफाई ठेका नियमानुसार निरस्त करने की कार्यवाही करने जोन 10 स्वास्थ्य विभाग की ओर से सक्षम स्वीकृति प्राप्त करने विभागीय प्रस्ताव भेजने के निर्देश स्वास्थ्य अधिकारी ने सम्बंधित जोन 10 जोन स्वास्थ्य अधिकारी को दिए हैँ.नगर निगम स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर तृप्ति पाणीग्रही ने नगर निगम जोन 4 के वार्डों में निर्धारित 57 सफाई कर्मचारियों में से आज 13 सफाई कर्मचारियों द्वारा ड्यूटी पर बिना सूचना अनुपस्थित रहने पर और जोन 10 क्षेत्र में दो नियमित सफाई कर्मचारियों के ड्यूटी पर अनुपस्थित रहने पर सम्बंधित अनुपस्थित सफाई कर्मचारियों को तत्काल कारण बताओ नोटिस जारी कर भविष्य के लिए कड़ी चेतावनी देने और पुनरावृति होने पर सम्बंधित सफाई कर्मचारियों पर नियमानुसार कड़ी अनुशासनात्मक कार्यवाही करने की चेतावनी दी है.पाए गए जिसमें सभी पर 10 हजार का पेनाल्टी लगाया गया कम कर्मचारी संख्या के कारण त्योहारी सीजन में सफाई व्यवस्था काफी प्रभावित पाई गई जिससे नुक्कड़ और मुख्य मार्ग भी प्रभावित हो रहा है जिसके लिए स्वास्थ्य अधिकारी मैडम द्वारा पेनाल्टी के साथ ही साथ बिना सूचना के अनुपस्थित जोन 4 के वार्डो में उपस्थित 57 कर्मचारियों में 13 सफाई कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए एवं जोन 10 के 2 रेगुलर सफाई कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए सभी को आवश्यक नोटिस एवं अगली बार गलती होने पर नोटशीट के माध्यम से ठेका निरस्त एवं रेगुलर सफाई कर्मचारियों के खिलाफ आवश्यक कार्यवाही के आदेश दिए गए ।
- 0- वेस्ट पाईप लाईन टूटी मिली, उससे अस्पताल के दूषित जल का रिसाव होना मिला0- स्वास्थ्य अधिकारी ने हॉस्पिटल प्रबंधन पर कड़ी चेतावनी देकर 50 हजार रूपये का जुर्माना कियारायपुर. सोमवार को रायपुर नगर पालिक निगम के स्वास्थ्य विभाग में प्राप्त हॉस्पिटल में दूषित जल के रिसाव से सम्बंधित प्राप्त जनशिकायत को तत्काल संज्ञान में लेते हुए नगर निगम आयुक्त श्री विश्वदीप द्वारा दिए गए निर्देशानुसार नगर निगम स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर तृप्ति पाणीग्रही के नेतृत्व में पंडरी स्थित अशोका हॉस्पिटल की स्वच्छता व्यवस्था का वस्तुस्थिति की जानकारी लेने औचक निरीक्षण नगर निगम जोन 3 स्वास्थ्य विभाग और नगर निगम मुख्यालय स्वास्थ्य विभाग की टीम सहित जोन 3 जोन स्वास्थ्य अधिकारी श्री पूरन कुमार तांडी, निगम मुख्यालय स्वच्छता निरीक्षक श्री गिरिजेश तिवारी एवं अन्य सम्बंधित स्वास्थ्य विभाग कर्मचारियों की उपस्थिति में किया.नगर निगम स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर तृप्ति पाणीग्रही के नेतृत्व में औचक निरीक्षण के दौरान प्राप्त जनशिकायत स्थल पर सही मिली. अशोका हॉस्पिटल पंडरी में वेस्ट पाईप लाईन टूटी हुई मिली और टूटी पाईप लाईन से हॉस्पिटल के दूषित जल का रिसाव होना पाया गया. इसे अत्यंत गंभीरता से लेते हुए जनशिकायत सही मिलने दूषित जल के रिसाव से प्रदूषण और संक्रमण की आशंका को देखते हुए आयुक्त के निर्देश पर नगर निगम स्वास्थ्य अधिकारी ने सम्बंधित अशोका हॉस्पिटल पंडरी के सम्बंधित प्रबंधक को भविष्य के लिए कड़ी चेतावनी देते हुए 50 हजार रूपये का जुर्माना किया गया.
- 0- मराठी सोहला के अंतिम दिन महिला केंद्रों ने दी शानदार प्रस्तुतिरायपुर। महाराष्ट्र मंडल के 91वें स्थापना दिवस पर आयोजित तीन दिवसीय मराठी सोहला का समापन महिला केंद्रों की सांस्कृतिक प्रस्तुति के साथ हुआ। सभी 16 महिला केन्द्रों की टीमों ने शानदार जोगवा, कोली, लावणी सहित मराठी संस्कृति की विभिन्न विधाओं वाले नृत्य की प्रस्तुति दी। मराठी गीतों पर शानदार रिमिक्स मंचीय प्रस्तुति ने खूब तालियां बटोरीं। महिलाओं का आयोजन इतना बढ़िया था कि सभी सदस्यों की तीन दिनों की थकान चंद मिनटों में खत्म हो गई।उपाध्यक्ष गीता श्याय दलाल ने बताया कि तीसरे दिन संध्या शाम को महिलाओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुति दी। रोहिणीपुरम केंद्र की प्राची जोशी, स्मिता बल्की, अनिता लांगे, ऋतु बहिरट ने लावणी की प्रस्तुति दी। शंकर नगर केंद्र की देविका देशपांडे, सपना काडू, लीना मजुमदार, अमृता सोमण, कविता लांजेवार, श्वेता डबली, स्वाति जोशी, रैना पुराणिक, वैशाली निमजे, वर्षा उरकुरकर ने जोगवा की बेहतरीन प्रस्तुति से देवी की अराधना की और तालियां बटोरीं।बूढ़ापारा केंद्र की प्रणिता नलगुंडवार, अंजलि नलगुंडवार, रीता लोखंडे, अर्चना पराड़कर ने नृत्य पेश किया। वल्लभ नगर केंद्र की महिलाओं ने कोली (मछुआरा की ओर से गाया जाने वाला गीत) व नृत्य प्रस्तुत कर सभी का ध्यान खींचा। केंद्र की प्रीति केसकर, कंचन पुसदकर, मानसी विठालकर वंदना पाटील, अपर्णा आठले, सीमा तिग्गा ने इसकी सुंदर प्रस्तुति दी।सरोना केंद्र की मीना परदेशी, रमा धारवाडकर, डॉ शुभांगी पाचघरे, जयश्री ढेकणे, डॉ. सुकेशिनी जाधव ने 'आज गोकुलात रंग' प्रस्तुत कर सभी को कृष्ण रंग को रंग दिया। अमलीडीह केंद्र ने आई जगदंबे और लल्लाटी भंडार जोगवा प्रस्तुत कर भक्ति के एक नए स्वरूप से परिचित कराया। इसमें अर्चना भाकरे, अक्षरा भगाडे, सुगंधा दामले और अरुणा अय्यर ने डांस में भागीदारी निभाई।डंगनिया केंद्र से प्रणिता इंचुलकर, प्रशस्ति इंचुलकर, देवेंद्र नगर केंद्र से साक्षी टोले, भारती देवरणकर और तन्वी भागडीकर ने अच्छे तालमेल के साथ नृत्य पेश किया। इसी तरह अवंती विहार केंद्र से अनुजा बोराडे, सुदेशना मेने, राजश्री कोलटे, जयश्री ब्राह्मणकर और नीता कोलटे ने प्रस्तुति दी।
-
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल द्वारा आयोजित हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी परीक्षा (अगस्त 2025) का परिणाम आज दिनांक 06 अक्टूबर 2025 को घोषित किया गया। छात्र अपने परीक्षा परिणाम आधिकारिक वेबसाइट https://www.sos.cg.nic.in पर देख सकते हैं।
हाई स्कूल परीक्षा में कुल 19,249 छात्रों का पंजीयन हुआ, जिसमें से 17,834 परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए। 13 परीक्षार्थियों का परीक्षाफल विभिन्न कारणों से रोका गया है। इस प्रकार 17,821 परीक्षार्थियों का परिणाम जारी किया गया।
हायर सेकेंडरी परीक्षा में कुल 15,036 छात्रों का पंजीयन हुआ, जिनमें से 14,269 परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए। इनमें से 2,540 छात्र RTD योजना के अंतर्गत सम्मिलित हुए। 11 परीक्षार्थियों का परीक्षाफल विभिन्न कारणों से रोका गया है, जबकि 11,718 परीक्षार्थियों का परिणाम जारी किया गया। हाई स्कूल परीक्षा में 30.02 प्रतिशत तथा हायर सेकेंडरी परीक्षा में 46.28 प्रतिशत छात्र सफल घोषित किए गए हैं। -
रायपुर। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद–राष्ट्रीय जैविक तनाव प्रबंधन संस्थान (आईसीएआर–एनआईबीएसएम), रायपुर अपने 14वें स्थापना दिवस का आयोजन मंगलवार, 7 अक्टूबर 2025 को संस्थान के ऑडिटोरियम में करेगा। यह कार्यक्रम कृषि क्षेत्र में संस्थान की उल्लेखनीय यात्रा, नवाचार, अनुसंधान एवं किसान उन्मुख समाधानों के माध्यम से जैविक तनाव प्रबंधन के क्षेत्र में उसके योगदान को रेखांकित करेगा।
कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. पी. के. राय, निदेशक, आईसीएआर–एनआईबीएसएम द्वारा की जाएगी। इस अवसर पर डॉ. मंगला राय, पूर्व सचिव, कृषि अनुसंधान एवं शिक्षा विभाग (डीएआरई) तथा पूर्व महानिदेशक, भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। विशिष्ट अतिथियों में डॉ. टी. पी. राजेन्द्रन, पूर्व सह महानिदेशक (पौध संरक्षण एवं जैव सुरक्षा), आईसीएआर तथा पूर्व विशेष अधिकारी, आईसीएआर–एनआईबीएसएम और डॉ. जे. कुमार, पूर्व संयुक्त निदेशक, आईसीएआर–एनआईबीएसएम शामिल होंगे।कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों के आगमन, वृक्षारोपण समारोह, परिसर भ्रमण तथा शिक्षकों और छात्रों से संवाद के साथ होगी। उद्घाटन सत्र में संस्थान की प्रगति, उपलब्धियों और कृषि की स्थिरता को सुदृढ़ करने में इसकी भूमिका पर प्रस्तुति दी जाएगी।दिन का मुख्य आकर्षण डॉ. मंगला राय द्वारा दिया जाने वाला स्थापना दिवस व्याख्यान होगा, जिसमें वे जलवायु परिवर्तन के दौर में कृषि की सहनशीलता बढ़ाने हेतु जैविक तनाव प्रबंधन की आवश्यकता और आधुनिक विज्ञान तथा पारंपरिक ज्ञान के समन्वय पर अपने विचार साझा करेंगे।इस अवसर पर वैज्ञानिक प्रकाशनों का विमोचन, किसानों, वैज्ञानिकों और विद्यार्थियों को पुरस्कार वितरण तथा किसान–वैज्ञानिक संवाद सत्र का भी आयोजन किया जाएगा, जो अनुभवों और व्यावहारिक ज्ञान के आदान–प्रदान को प्रोत्साहित करेगा। कार्यक्रम का समापन सांस्कृतिक आयोजन से होगा।कार्यक्रम की पूर्व संध्या पर डॉ. पी. के. राय ने कहा कि स्थापना दिवस केवल उपलब्धियों का प्रतीक नहीं, बल्कि किसानों को वैज्ञानिक उत्कृष्टता के माध्यम से सशक्त बनाने की हमारी निरंतर प्रतिबद्धता का प्रतीक है। हमारा उद्देश्य कृषि को अधिक सशक्त, उत्पादक और सतत बनाना है।14वां स्थापना दिवस देशभर के वैज्ञानिकों, शिक्षकों, विद्यार्थियों, किसानों एवं हितधारकों को एक मंच पर लाएगा, जिससे संस्थान की प्रगति पर पुनर्विचार और भविष्य की दिशा पर विमर्श संभव होगा। - - देश की समुद्री आत्मनिर्भरता को मिला नया आयाम, नौसेना के आधुनिकीकरण में सेल की अहम भूमिकादुर्ग । देश की अग्रणी सार्वजनिक क्षेत्र की इस्पात निर्माता और महारत्न कंपनी स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) ने एक बार फिर भारत की सामरिक शक्ति को मजबूती दी है। कंपनी ने भारतीय नौसेना के नवीनतम युद्धपोत आईएनएस आन्द्रोत के लिए विशेष ग्रेड के स्वदेशी स्टील की संपूर्ण आपूर्ति की है। यह उपलब्धि भारत की समुद्री आत्मनिर्भरता और नौसेना के आधुनिकीकरण अभियान में एक और सशक्त कदम है।आईएनएस आन्द्रोत, एंटी-सबमरीन वॉरफेयर शैलो वॉटर क्राफ्ट (एएसडब्ल्यू–एसडब्ल्यूसी) श्रृंखला का दूसरा युद्धपोत है, जिसे आज भारतीय नौसेना में विधिवत शामिल किया गया। इससे पहले इस श्रृंखला का पहला जहाज आईएनएस अर्नाला 18 जून 2025 को नौसेना बेड़े में शामिल किया गया था।भारत के रक्षा निर्माण क्षेत्र में आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देते हुए, सेल ने गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स लिमिटेड (जीआरएसई) द्वारा निर्मित कुल आठ एंटी-सबमरीन वॉरफेयर शैलो वॉटर क्राफ्ट युद्धपोतों के लिए आवश्यक विशेष ग्रेड स्टील की आपूर्ति की है। इनमें आईएनएस अर्नाला और आईएनएस आन्द्रोत सहित अन्य छह जहाज भी शामिल हैं, जो निर्माणाधीन हैं।सेल द्वारा उपलब्ध कराए गए इस उच्च गुणवत्ता वाले इस्पात में हॉट-रोल्ड शीट्स और प्लेट्स शामिल हैं, जो युद्धपोतों की संरचनात्मक मजबूती और समुद्री प्रदर्शन के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। इस इस्पात का उत्पादन सेल के भिलाई, बोकारो और राउरकेला इस्पात संयंत्रों में किया गया है, जो देश के प्रमुख स्टील उत्पादन केंद्र हैं।सेल का यह योगदान न केवल नौसेना की सामरिक क्षमताओं को नई दिशा दे रहा है, बल्कि ‘आत्मनिर्भर भारत’ के विजन को भी साकार कर रहा है। आईएनएस आन्द्रोत का नौसेना में शामिल होना इस बात का प्रमाण है कि भारत अब रक्षा उत्पादन में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से अग्रसर है और विदेशी तकनीक पर निर्भरता घटा रहा है।कंपनी ने कहा है कि वह राष्ट्रीय सुरक्षा और रक्षा अवसंरचना को सुदृढ़ करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। स्वदेशी स्टील के उत्पादन के माध्यम से सेल देश की सामरिक जरूरतों को पूरा करते हुए भारत को ‘मेक इन इंडिया’ और ‘आत्मनिर्भर भारत’ की दिशा में और अधिक सक्षम बना रहा है।आईएनएस आन्द्रोत का कमीशनिंग भारतीय नौसेना की समुद्री शक्ति को नई ऊंचाई देगा और घरेलू इस्पात उद्योग की तकनीकी क्षमता को वैश्विक मंच पर स्थापित करेगा। यह उपलब्धि रक्षा निर्माण में सरकार और सार्वजनिक उपक्रमों के बीच सशक्त सहयोग का उत्कृष्ट उदाहरण है।
- -रामकुमार का वर्षों पुराना सपना हुआ साकार-अपने नए घर में मनाएंगे खुशियों की दीवालीरायपुर । प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना पहाड़ी कोरवा परिवारों के लिए वरदान साबित हो रही है जो वर्षों से पक्के मकान के सपने को अपने दिल में संजोए हुए थे। आज उनके सपनों को साकार रूप मिल रहा है। शासन और प्रशासन के सतत प्रयासों से पीएम जनमन योजना अंतिम छोर तक विकास पहुंचाने का माध्यम बन गई है। हितग्राही रामकुमार ने कहा कि सरकार ने पक्का आवास देकर हमें जो सम्मान दिया है, उसे जीवनभर नहीं भूल पाएंगे कि पहले जिन कठिनाइयों में दिन गुजरते थे, आज उन्हीं जगहों पर खुशियों का बसेरा हो गया है।विकासखंड राजपुर के ग्राम घटगांव के रामकुमार उन्हीं में से एक हैं जो इस परिवर्तन की सजीव मिसाल है पहाड़ी कोरवा रामकुमार बताते हैं कि इनके परिवार में पिता, पत्नी, तीन बच्चे रहते हैं और परिवार पहले मिट्टी से बने कच्चे घर में रहता था। बरसात के दिनों में घर की दीवारें टपकती और सर्दी के मौसम में ठंडी हवा परिवार के लिए असहनीय हो जाती थी। परिवार के लिए यह जीवन बहुत कठिन था। लेकिन आज वही परिवार अपने पक्के मकान में उजाले और सुरक्षा के साथ नई सुबह का स्वागत कर रहा है। राज्यपाल श्री डेका ने जब उन्हें चाबी सौंपी, तो रामकुमार की आँखें खुशी से नम हो गई। उन्होंने कहा कि शासन प्रशासन के द्वारा हमारे पक्के मकान का सपना साकार हुआ है।रामकुमार ने कहा कि इस बार की दिवाली अपने नए घर में मनाएंगे और परिवार के साथ दीप जलाएंगे। उल्लेखनीय है कि केंद्र एवं राज्य सरकार के जनहित कल्याणकारी योजनाओं से जनजातीय एवं पहाड़ी कोरवा परिवारों के जीवन में परिवर्तन आ रहा है शासन प्रशासन के प्रयासों से बलरामपुर- रामानुजगंज जिले में पीएम जनमन अंतर्गत 3347 आवास स्वीकृत हुए हैं, जिसमें से 1871 आवास पूर्ण कर लिया गया है। कई लाभार्थी परिवार अब अपने नए मकानों में दीपावली मनाने की तैयारी कर रहे हैं, जो कि प्रशासन की सक्रियता का परिणाम है। प्रधानमंत्री जनमन योजना अंतिम छोर तक विकास पहुंचाने का माध्यम बन रही है, जिसके अंतर्गत पीएम जनमन आवास से पहाड़ी कोरवा परिवार लाभान्वित होकर खुशी- खुशी जीवन व्यतीत कर रहे है।
- -प्रतियोगिता में 5 जोन से 320 खिलाड़ी भाग लें रहे हैं-कबड्डी, हैंडबॉल एवं रग्बी खेल का होगा आयोजन-खेल से जिंदगी में अनुशासन आता है - विधायक श्री सिन्हा-जिलेवासियों को मिलेगा सर्वसुविधा युक्त हैंडबॉल ग्राउंड एवं इंडोर स्टेडियममहासमुंद / जिले में 25वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का रंगारंग शुभारम्भ आज विधायक श्री योगेश्वर राजू सिन्हा के मुख्य आतिथ्य में जिला मुख्यालय स्थित मिनी स्टेडियम में हुआ। कार्यक्रम का शुभारम्भ मशाल जलाकर एवं ध्वजारोहरण के माध्यम से किया गया। इस अवसर पर रंग बिरंगे जर्सी में खिलाड़ियों ने मार्च पास्ट किया। विधायक श्री योगेश्वर राजू सिन्हा ने शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों को खेल भावना से खेलने शपथ दिलाई। यहां शिक्षा विभाग, खेल विभाग एवं प्रतियोगिता से सम्बंधित अधिकारी एवं खेल प्रेमी जनता बड़ी संख्या में मौजूद थे। कार्यक्रम का समापन 9 अक्टूबर 2025 को मिनी स्टेडियम में होगा। प्रतियोगिता का शुभारम्भ के पूर्व अतिथियों ने खिलाड़ियों से हाथ मिलाकर हौसला अफजाई की। इस दौरान स्कूली छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति भी दी गई। इस अवसर पर स्काउट गाइड के राज्य आयुक्त श्री इंद्रजीत सिंह खालसा, छत्तीसगढ़ बीज निगम के अध्यक्ष श्री चंद्रहास चंद्राकर, स्काउट गाइड संघ के जिलाअध्यक्ष श्री येतराम साहू, जिला हैण्डबाल संघ के अध्यक्ष श्री प्रदीप चंद्राकर, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री भीखम सिंह ठाकुर, नगरपालिका उपाध्यक्ष श्री देवीचंद राठी एवं कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह मौजूद थे।इस अवसर पर विधायक श्री योगेश्वर राजू सिन्हा ने कहा कि आज के खिलाड़ी ही भविष्य के सफल इंसान बनेंगे। आज आप मैदान पर है कल किसी और बड़े स्थान में आपकी जगह होगी। उन्होंने कहा कि हार और जीत से ज्यादा आवश्यक मैदान में उतरकर खेलना है। ये आपको मानसिक रूप से मजबूत बनाते है। आप सभी खेल भावना को बनाए रखते हुए पूरे जोश और उत्साह के साथ इस प्रतियोगिता में हिस्सा लें। अनुशासन और समर्पण के साथ अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने का प्रयास करें और सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि अपने सह-खिलाड़ियों के साथ मिलकर एक सच्चे खिलाड़ी की तरह खेलें। खेल से जिंदगी में अनुशासन आता है। आज के खिलाड़ी भविष्य के अच्छे नागरिक बनकर देश सेवा में महत्वपूर्ण योगदान देंगे। उन्होंने सभी खिलाड़ियों और प्रतियोगिता से जुड़े से सभी अधिकारी-कर्मचारी, कोच को इस आयोजन के लिए बधाई दी। इस अवसर पर विधायक श्री सिन्हा ने कहा कि जिले को जल्दी ही नए हैंडबॉल ग्राउण्ड का सौगात मिलेगा। जिसमें फेंसिंग, लाईट एवं अन्य सभी सुविधाएं मौजूद रहेंगी। साथ ही उन्होंने बताया कि जिले में लगभग 9 करोड़ रुपए की लागत से एक इंडोर स्टेडियम एवं एक ऑडोटोरियम का निर्माण किया जाएगा।छत्तीसगढ़ राज्य बीज निगम के अध्यक्ष श्री चंद्रहास चंद्राकर ने खिलाड़ियों प्रोत्साहित करते हुए कहा कि यह प्रतियोगिता न केवल हमारी शारीरिक क्षमता का प्रदर्शन है, बल्कि यह हमारे मानसिक और नैतिक विकास का भी प्रतीक है। खेल जीवन में अनुशासन, समर्पण और टीम भावना जैसे महत्वपूर्ण गुणों को विकसित करने में सहायक होते हैं, जो भविष्य की चुनौतियों का सामना करने में मददगार होते हैं। प्रतियोगिता में भाग लेना, चाहे परिणाम जो भी हो, सबसे महत्वपूर्ण आत्मविश्वास होता है।जिला हैण्डबाल संघ के अध्यक्ष श्री प्रदीप चंद्राकर ने कहा कि खेलों में हार-जीत से बढ़कर हमारे अंदर की क्षमता, मेहनत और आत्मविश्वास मायने रखता है। जो खिलाड़ी मैदान में उतरते हैं, वे पहले से ही विजेता होते हैं, क्योंकि उन्होंने अपने डर और कमजोरियों पर विजय प्राप्त की होती है। उन्होंने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आप सभी अपनी प्रतिभा और कौशल का उत्कृष्ट प्रदर्शन करेंगे और राज्य को गौरवान्वित करेंगे। उन्होंने कहा कि विधायक एवं कलेक्टर के मार्गदर्शन में खिलाड़ियों को सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी।इस अवसर पर कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने कहा कि खेल केवल जीत या हार का माध्यम नहीं है, बल्कि यह अनुशासन, परिश्रम, आत्मविश्वास और टीम भावना का पाठ पढ़ाता है। मैदान में खेलते हुए खिलाड़ी न केवल अपने जिले या संस्थान का प्रतिनिधित्व करते हैं, बल्कि अपने राज्य और राष्ट्र की प्रतिष्ठा को भी नई ऊँचाइयों तक ले जाते हैं। खेलों में आपकी लगन, संघर्षशीलता और निष्ठा ही आने वाले समय में ओलंपिक, एशियाई खेलों और राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में परचम लहराएगी। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों के ठहरने, भोजन आदि की समुचित व्यवस्था की गई है। उनके द्वारा शिक्षा विभाग को आवश्यक सुविधाएं मुहैय्या कराने के निर्देश दिए।प्रतियोगिता के शुभारम्भ अवसर पर पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष श्री पवन पटेल, श्रीमती कल्पना सूर्यवंशी, श्री राजू चंद्राकर, श्री संदीप घोष, श्री महेन्द्र जैन, श्री संदीप दीवान, श्री महेन्द्र सिक्का, श्री रमेश साहू, श्री प्रकाश शर्मा, श्री पीयूष साहू, श्री माखन पटेल, जिला शिक्षा अधिकारी श्री विजय कुमार लहरे, जिला मिशन समन्वयक श्री रेखराज शर्मा एवं स्थानीय जनप्रतिनिधिगण, खेल से संबंधित अधिकारी-कर्मचारी, खिलाड़ी और खेल प्रेमी जन मौजूद थे।आज शुभारम्भ मैच रायपुर एवं बस्तर के मध्य हैंडबॉल के मैच से प्रारम्भ हुआ। विदित है कि 25वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता में कबड्डी 19 वर्ष बालक/बालिका, हैण्डबाल में 17 वर्ष बालक एवं रग्बी में 17 वर्ष बालक/बालिका शामिल होंगे। प्रतियोगिता में 05 खेल जोन बस्तर, बिलासपुर, दुर्ग, रायपुर, सरगुजा से 64-64 कुल 320 खिलाड़ी एवं 80 आफिसियल्स सम्मिलित हांगे। कबड्डी प्रतियोगिता में 6 अक्टूबर को दोपहर 03ः00 बजे 19 वर्ष बालक/बालिका रायपुर एवं दुर्ग के मध्य मैच होगा। इसी प्रकार 7 अक्टूबर को प्रात 8 बजे 19 वर्ष बालक/बालिका बिलासपुर एवं बस्तर, दुर्ग एवं सरगुजा तथा रायपुर एवं बस्तर के मध्य मैच देखने को मिलेगा। दोपहर 3 बजे बिलासपुर एवं दुर्ग, बस्तर एवं सरगुजा तथा रायपुर एवं सरगुजा के बीच मैच रहेगा। 8 अक्टूबर को सुबह 8 बजे से 19 वर्ष बालक/बालिका सरगुजा एवं बिलासपुर, बिलासपुर एवं रायपुर तथा बस्तर एवं दुर्ग के मध्य कबड्डी का मैच होगा।इसी तरह रग्बी प्रतियोगिता में 17 वर्ष बालक/बालिका शामिल होंगे। जिसमें 6 अक्टूबर को शाम 4 बजे सरगुजा एवं रायपुर, बिलासपुर एवं दुर्ग के मध्य मैच खेला जाएगा। 7 अक्टूबर को सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक सरगुजा एवं बिलासपुर, बस्तर एवं रायपुर के मध्य तथा शाम 4 बजे से शाम 7 बजे तक रायपुर एवं दुर्ग तथा बिलासपुर एवं बस्तर के बीच मैच होगा। 8 अक्टूबर को सुबह 9 बजे से 12 बजे तक बस्तर एवं सरगुजा तथा सरगुजा एवं दुर्ग के मध्य व शाम 4 बजे से शाम 7 बजे तक रायपुर एवं बिलासपुर तथा दुर्ग एवं बस्तर के मध्य रग्बी खेल का आयोजन होगा। अंतिम मैच 8 अक्टूबर को शाम 6 बजे सेमी फाइनल विजेता टीमों के मध्य होगी।
- -सरकार सुशासन, पारदर्शिता और विकास के संकल्प के साथ निरंतर काम कर रही - श्री ओ.पी. चौधरी-उप मुख्यमंत्री और वित्त मंत्री ने 70 करोड़ से अधिक के कार्यों का किया लोकार्पण-भूमिपूजन-उप मुख्यमंत्री श्री साव ने विकास कार्यों के लिए 6 करोड़ देने की घोषणा कीबिलासपुर.। उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव और वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने आज रायगढ़ में 70 करोड़ 54 लाख रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण व भूमिपूजन किया। उन्होंने रायगढ़ नगर निगम में 43 करोड़ 58 लाख रुपए की लागत के सात कार्यों का शिलान्यास और 70 लाख रुपए के दो कार्यों का भूमिपूजन किया। इनके साथ ही लोक निर्माण विभाग के 22 करोड़ रुपए लागत के छह कार्यों का भूमिपूजन और चार करोड़ 24 लाख रुपए के दो कार्यों का लोकार्पण भी किया गया। उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री श्री साव ने रायगढ़ शहर में विभिन्न विकास कार्यों के लिए छह करोड़ रुपए देने की घोषणा की। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के हितग्राहियों को आवास स्वीकृति पत्र, निर्मित आवास के हितग्राहियों को चाबी तथा स्वच्छता दीदियों को पीपीई किट भी प्रदान किया गया।उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने लोकार्पण-भूमिपूजन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि हमारी सरकार ’हमने बनाया है हम ही संवारेंगे’ के संकल्प के साथ निरंतर कार्य कर रही है। सरकार बनते ही सबसे पहले 18 लाख गरीब परिवारों को पक्के आवास की स्वीकृति दी गई है। महिलाओं के सम्मान और सशक्तीकरण के लिए महतारी वंदन योजना संचालित की जा रही है। श्री साव ने बताया कि अकेले रायगढ़ नगर निगम को पिछले 20 महीनों में 343 विकास कार्यों के लिए 222 करोड़ रुपए की स्वीकृति प्रदान की गई है। हमारी सरकार प्रदेश के शहरों के सुनियोजित विकास के लिए लगातार कार्य कर रही है।उप मुख्यमंत्री श्री साव ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य के शहरों को स्वच्छ, सुंदर और सुविधायुक्त बनाने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। इसका परिणाम है कि छत्तीसगढ़ के सात शहरों को राष्ट्रीय स्तर पर स्वच्छता पुरस्कार प्राप्त हुआ है। हमारी सरकार का लक्ष्य है कि छत्तीसगढ़ विकास के हर क्षेत्र में अग्रणी बने। उन्होंने बताया कि वर्तमान में 700 से अधिक टेंडर जारी किए जा चुके हैं, जिससे विभिन्न निर्माण एवं विकास कार्यों को गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देशभर में जीएसटी उत्सव मनाया जा रहा है। जीएसटी में सुधार से वस्तुओं की कीमतों में कमी आई है और आर्थिक प्रणाली सुदृढ़ हुई है।वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार सुशासन, पारदर्शिता और विकास के संकल्प के साथ निरंतर कार्य कर रही है। रायगढ़ जिले को हर क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए राज्य सरकार ने कई ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं, जिनका लाभ लोगों को सीधे तौर पर मिल रहा है। रायगढ़ में सड़क, पुल-पुलिया, नालंदा परिसर और ऑक्सीजोन जैसे कई महत्वपूर्ण निर्माण कार्य तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। वित्त मंत्री ने कहा कि रायगढ़ राज्य के राजस्व में महत्वपूर्ण योगदान देने वाला जिला है। रायगढ़ को एक आदर्श एवं आधुनिक जिला के रूप में विकसित किया जाएगा। सरकार की प्रतिबद्धता है कि हर क्षेत्र में विकास के कार्य ईमानदारी, पारदर्शिता और गति के साथ संपन्न हों। श्री चौधरी ने कहा कि सरकार बनने के मात्र 12 दिनों के भीतर किसानों को दो वर्षों का बोनस प्रदान किया गया, जो सरकार की संवेदनशीलता और प्रतिबद्धता को दर्शाता है। किसानों के हित में धान की खरीदी 2100 रुपए प्रति क्विंटल की दर से की जा रही है, जिससे राज्यभर के कृषक लाभान्वित हो रहे हैं। इनके साथ ही रामलला दर्शन योजना, मुख्यमंत्री तीर्थयात्रा योजना जैसी कई योजनाएँ भी संचालित की जा रही है। सांसद श्री राधेश्याम राठिया ने अपने संबोधन में कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय एवं उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव के नेतृत्व में रायगढ़ तेज गति से विकास के पथ पर अग्रसर है। रायगढ़ नगर निगम के महापौर श्री जीवर्धन चौहान ने कहा कि रायगढ़ में विकास की गति को नई दिशा मिली है। नालंदा परिसर, मरीन ड्राइव रोड, सड़क चौड़ीकरण जैसी परियोजनाएं रायगढ़ के स्वरूप को बदलने में महत्वपूर्ण साबित होंगे। कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी, पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग पटेल, जिला पंचायत के सीईओ श्री अभिजीत बबन पठारे और नगर निगम के आयुक्त श्री बृजेश सिंह क्षत्रिय सहित अनेक जनप्रतिनिधि, अधिकारी, पार्षदगण एवं गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में कार्यक्रम में मौजूद थे।उप मुख्यमंत्री श्री साव ने ‘जोहार रायगढ़ तथा ‘कर्तव्य' पोर्टल का किया शुभारंभउप मुख्यमंत्री श्री साव तथा वित्त मंत्री श्री चौधरी ने कार्यक्रम के दौरान नागरिक सुविधा पोर्टल 'जोहार रायगढ़' एवं कर्मचारी एप 'कर्तव्य का शुभारंभ किया। 'जोहार रायगढ़' एआई चैटबॉट के माध्यम से नागरिक अब घर बैठे नगर निगम की अनेक सेवाओं का लाभ ले सकेंगे। इनमें संपत्ति कर भुगतान की जानकारी, जन्म-मृत्यु पंजीकरण, भवन अनुज्ञा, दुकान किराया, ऑनलाइन स्पोर्ट्स बुकिंग, सफाई व्यवस्था, बिजली आपूर्ति से संबंधित सेवाएं शामिल हैं। इस एप में शिकायत निवारण और फीडबैक की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है, जिससे नागरिकों की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जा सके। इसी क्रम में ‘कर्तव्य एप’ की शुरुआत नगर निगम के नियमित एवं प्लेसमेंट सफाई कर्मियों, जल संयंत्र स्टाफ तथा स्वच्छता दीदियों के लिए की गई है। इस एप के माध्यम से अब सभी कर्मचारी अपनी उपस्थिति ऑनलाइन दर्ज कर सकेंगे। यह व्यवस्था कार्यप्रणाली में पारदर्शिता, जवाबदेही एवं कार्यकुशलता को बढ़ाने की दिशा में एक अभिनव पहल है।
- -छत्तीसगढ़ के सभी जिलों को निर्देश जारी-औषध निर्माण इकाइयों और मेडिकल स्टोर्स पर निगरानी तेजरायपुर ।भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने एक महत्वपूर्ण एडवाइजरी जारी करते हुए स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि दो वर्ष से कम आयु के बच्चों को किसी भी प्रकार की खांसी की सिरप या सर्दी-जुकाम की दवाएं नहीं दी जानी चाहिए। साथ ही, यह दवाएं सामान्यतः पाँच वर्ष से कम आयु के बच्चों के लिए भी अनुशंसित नहीं हैं। यह कदम शिशुओं को संभावित दुष्प्रभावों से बचाने और उनके स्वास्थ्य की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उठाया गया है। एडवाइजरी जारी होते ही छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग ने तत्परता से कार्यवाही करते हुए सभी जिलों के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारियों (CMHO) तथा सिविल सर्जनों को आवश्यक निर्देश जारी कर दिए हैं। सभी शासकीय और निजी स्वास्थ्य संस्थानों को निर्देशित किया गया है कि भारत सरकार की इस गाइडलाइन का सख्ती से पालन सुनिश्चित करें।साथ ही आयुक्त स्वास्थ्य सेवाएं द्वारा इस संबंध में एक उच्चस्तरीय वीडियो कॉन्फ्रेंस आयोजित कर सभी जिलास्तरीय विभागीय अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि खांसी या सर्दी की दवाओं का उपयोग केवल चिकित्सकीय परामर्श पर आधारित होना चाहिए, तथा इस संबंध में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।विशेषज्ञों के अनुसार अधिकांश मामलों में बच्चों में खांसी-जुकाम जैसी सामान्य बीमारियाँ अपने आप ठीक हो जाती हैं और इसके लिए दवा देना आवश्यक नहीं होता। इसलिए आम जनता को भी डॉक्टर की सलाह के बिना बच्चों को दवाएं न देने के प्रति जागरूक किया जाएगा।कड़ी निगरानी में है औषधि आपूर्ति प्रणालीछत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेज कॉरपोरेशन (सीजीएमएससी) से प्राप्त जानकारी के अनुसार, जिन दो कंपनियों के विरुद्ध अन्य राज्यों में कार्रवाई की गई है, उनकी राज्य में किसी भी प्रकार की सरकारी आपूर्ति नहीं रही है। ये कंपनियाँ सीजीएमएससी के डेटाबेस में पंजीकृत भी नहीं हैं।यह तथ्य राज्य में सरकारी स्तर पर आपूर्ति शृंखला की पारदर्शिता और सतर्कता की पुष्टि करता है।निर्माण इकाइयों और निजी औषधालयों का निरीक्षण तेजभारत सरकार के स्वास्थ्य सचिव द्वारा 5 अक्टूबर को आयोजित वीडियो कॉन्फ्रेंस के पश्चात, छत्तीसगढ़ में खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने भी निगरानी और कार्रवाई को तेज कर दिया है। राज्यभर में औषध निर्माण इकाइयों का जोखिम-आधारित निरीक्षण (Risk-Based Inspection) करने हेतु औषधि निरीक्षकों के दल गठित किए गए हैं।प्रदेश के सभी सहायक औषधि नियंत्रकों और औषधि निरीक्षकों को पत्र जारी कर निर्देशित किया गया है कि वे सभी औषधि विक्रय संस्थानों का तत्काल निरीक्षण करें, ताकि एडवाइजरी के उल्लंघन की कोई संभावना न रहे। इसके साथ ही निजी फार्मेसियों का आकस्मिक निरीक्षण भी किया जा रहा है। इन कार्यवाहियों का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि बच्चों के संदर्भ में किसी भी प्रकार की दवाओं का अनुचित या असावधानीपूर्वक उपयोग पूर्णतः बंद हो। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों द्वारा अभिभावकों से अनुरोध किया गया है कि वे बिना चिकित्सकीय परामर्श के अपने बच्चों को कोई भी दवा न दें।
- बिलासपुर, /डराने के लिए कैंसर का नाम ही काफी है शुरूआती अवस्था में कोई तकलीफ दर्द नहीं होने के कारण बिलासपुर निवासी मरीज इसे नजरअंदाज या लापरवाही के चलते ध्यान नहीं देता है, परन्तु जब तक कुछ तकलीफ हो तब तक मरीज का कैंसर बहुत आगे की चरण तक पहुंच चुका होता है तब यह जानलेवा और खतरनाक भी हो जाता है। कुछ ऐसी परिस्थिति से संघर्ष करते हुए बिलासपुर निवासी मरीज लक्ष्मण 61 वर्षीय मुंह में कैंसर के ग्रसित सिम्स के दंत चिकित्सा विभाग में इलाज के लिए पहुंचा। तंबाकू के कई वर्षों का सेवन करने से उसके मुंह में कैंसर हो गया था, लेकिन सिम्स के दंत चिकित्सा विभाग के चिकित्सकों ने जटिल इलाज व सर्जरी से मरीज की जान बचाने के सफल हुए है। चूंकि उम्र अधिक होने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता भी घट जाती है। इस स्थिति में इलाज करना चुनौती पूर्ण हो जाता है।मरीज का कैंसर इतना बढ़ गया था, कि गले में उपस्थित लिंफ नोड में सूजन काफी बड़ा हो गया था। जिसका साइज 7x6 सेमी बढ़ गया था। जांच में पाया गया की कैंसर की अंतिम स्टेज से ग्रसित होने की पुष्टि हो गई। दंत चिकित्सा विभाग के चिकित्सकों ने सर्जरी का निर्णय लिया, इलाज के लिए आवश्यक खून जांच एक्स-रे और सिटी स्केन कराकर सुनियोजित तरीके से 7-8 घंटे की जटिल सर्जरी कर पूरा किया गया। इस सर्जरी को तीन भागों में किया गया। इसमें कैंसर के साथ संक्रमित जबड़े के हिस्से को निकाला गया। कैंसर जो गर्दन में फैल गया था, उसको निकाला गया और अंत में कैंसर को निकालने के बाद खाली जगह पर छाती से मांस जिसे पीएमएमसी फ्लैप कहते हैं, का टुकड़ा निकालकर लगाकर सर्जरी पूरी की गई।सर्जरी को डॉ. भूपेन्द्र कश्यप के मार्गदर्शन में किया गया। सर्जरी करने वाली टीम में डॉ. संदीप प्रकाश (ओरल एवं मैक्जिलोफेसियल सर्जन) विभागाध्यक्ष, डॉ. जण्डेल सिंह ठाकुर, डॉ. केतकी किनिकर, डॉ. हेमलता राजमणी, डॉ. प्रकाश खरे, डॉ. सोनल पटेल, के अलावा निश्चेतना विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. मधुमिता मूर्ति, एवं मेजर ओटी के अन्य चिकित्सक, स्टाफ, वार्ड बॉय तथा रेडियोडायग्नोसिस की विभागाध्यक्ष डॉ. अर्चना सिंह एवं उनके अन्य स्टाफ सहित, सबके संगठित सहयोग से किया गया है। छ.ग. आयुर्विज्ञान सिम्स के डीन डॉ. रमणेश मूर्ति एवं चिकित्सा अधीक्षक डॉ. लखन सिंह के प्रोत्साहन एवं मार्गदर्शन से दंत चिकित्सा विभाग कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। समय समय पर दंत चिकित्सा विभाग श्रेष्ठता साबित कर रहा है।
























.jpg)


.jpg)