- Home
- छत्तीसगढ़
- प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना आम उपभोक्ताओं के लिए वरदानरायपुर/ प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना आम उपभोक्ताओं के लिए वरदान साबित हो रही है। राजनांदगांव शहर के गौरी नगर निवासी श्री गिरधर लाल देवांगन इसका जीवंत उदाहरण हैं। श्री गिरधर देवांगन बताते हैं कि उन्हें जब समाचार पत्र के माध्यम से इस योजना की जानकारी मिली, तो उन्होंने तुरंत इस योजना के तहत आवेदन कर अपने घर की छत पर 5.5 किलोवाट क्षमता का सोलर रूफटॉप सिस्टम स्थापित कराया। इस पर कुल लागत 3 लाख 40 हजार रूपए आयी। योजना के तहत केंद्र सरकार की ओर से उन्हें 78 हजार रूपए की सब्सिडी प्राप्त हुई है, वहीं राज्य शासन की ओर से 30 हजार रूपए की अतिरिक्त सब्सिडी मिलने वाली है। इस प्रकार 1 लाख 8 हजार रुपए की सब्सिडी से सोलर सिस्टम की वास्तविक लागत आधी हो जाएगी।*बिजली बिल हुआ शून्य और मैं उपभोक्ता से ऊर्जा उत्पादक बना*श्री गिरधर देवांगन ने बताया कि सोलर सिस्टम लगने के बाद पहले ही महीने से सकारात्मक परिणाम सामने आने लगे हैं। उनके घर की मासिक औसत बिजली खपत लगभग 510 यूनिट है, जबकि सोलर पैनल से पहले महीने में 615 यूनिट बिजली का उत्पादन हुआ। यह उनकी खपत से 105 यूनिट अधिक है। अतिरिक्त बिजली ग्रिड में जमा हो रही है, जिसका उपयोग आवश्यकता पडऩे पर किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि मेरे घर में सोलर सिस्टम से घर बन गया है मिनी पावरहाऊस। सूर्यघर योजना से मेरे घर का बिजली बिल शून्य हुआ और मैं उपभोक्ता से ऊर्जा उत्पादक बन गया हूं।*कार्बन उत्सर्जन को नियंत्रित करने में मिलेगी मदद*श्री देवांगन ने कहा आगामी 4 से 5 वर्षों में ही सोलर पैनल की लागत निकल जाएगी जबकि सोलर पैनल 20-25 साल तक काम करता है, जिससे वर्षों तक मुफ्त बिजली का लाभ मिलेगा। उन्होंने बताया कि पहले हम सिर्फ बिजली खर्च करते थे, अब हम बिजली का उत्पादन भी कर रहे हैं। यह योजना हमारे लिए सचमुच वरदान साबित हुई है। उन्होंने बताया कि अब उनके घर का बिजली बिल शून्य हो गया है। इस बची हुए राशि को वे अपने बच्चों की पढ़ाई-लिखाई और अन्य घरेलू आवश्यकताओं में खर्च कर पा रहे हैं। अक्षय ऊर्जा के रूप में सौर ऊर्जा के उपयोग से कोयला, पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस जैसे सीमित संसाधनों पर निर्भरता कम होती साथ ही प्रदूषण, कार्बन उत्सर्जन और जलवायु परिवर्तन को नियंत्रित करने में मदद मिलेगी। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए श्री गिरधर देवांगन ने नागरिकों से प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना का लाभ लेकर बिजली खर्च में बचत करने और देश को ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने में सहयोग करने की अपील की है।
- पिंकी मुद्रा लोन से बनी आत्मनिर्भररायपुर/ पिंकी ने अपने किराना व्यवसाय को आगे बढ़ाने का सपना देखा। इस सपने को साकार करने के लिए उन्होंने पीएम मुद्रा लोन के तहत 70 हजार रुपये का स्वयंसिद्धा लोन लिया और अपनी दुकान का विस्तार किया। दुकान बड़ी होने से न केवल उनकी आय बढ़ी, बल्कि ग्राहकों का विश्वास और पहुँच भी मजबूत हुई और वह आर्थिक विकास करने साथ ही आत्मनिर्भर बन गई।प्रधानमंत्री मुद्रा लोन योजना ने महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए एक नई उम्मीद जगाई है। इस योजना के जरिए महिलाओं को वित्तीय सहायता प्रदान की जा रही है, जिससे वे अपने व्यवसाय की शुरुआत कर अपने पैरों पर खड़ी हो रही हैं। जशपुर जिले के मनोरा विकासखंड की ग्राम पंचायत मनोरा की रहने वाली श्रीमती पिंकी सोनी बिहान महिला स्व-सहायता समूह से जुड़ी हुई हैं। समूह से जुड़ने के बाद उन्हें शासन की योजनाओं की जानकारी मिली और आर्थिक आत्मनिर्भरता की दिशा में कदम बढ़ाने का अवसर प्राप्त हुआ।*कम ब्याज दर पर ऋण उपलब्ध*पिंकी सोनी कहती हैं “समूह से जुड़ने के बाद मेरे जीवन में सकारात्मक बदलाव आया है। छत्तीसगढ़ शासन की योजनाओं की जानकारी मिली और आत्मनिर्भर बनने का आत्मविश्वास भी हासिल हुआ।” प्रधानमंत्री मुद्रा लोन योजना का उद्देश्य स्वयं .सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना है। यह योजना स्वयं .सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं को कम ब्याज दर पर ऋण उपलब्ध कराकर सक्षम बनाना है।*बिहान महिला स्व सहायता समूह से मिली मदद*प्रधानमंत्री मुद्रा योजना का लक्ष्य छोटे व्यवसायों और उद्यमियों के बीच उद्यमशीलता गतिविधियों को बढ़ावा देना है। यह योजना विभिन्न चरणों में व्यवसायों को पूरा करने और उनकी आवश्यकताओं के अनुसार वित्तीय सहायता प्रदान करता है। इस योजना का लाभ लेकर आज पिंकी जी अपने परिवार की मजबूत आर्थिक सहारा बनी हैं। उनकी मेहनत और बिहान महिला स्व-सहायता समूह से मिली मदद ने उन्हें आत्मनिर्भरता का मार्ग दिखाया है। इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को धन्यवाद भी दिया हैं।
- - 8 अक्टूबर तक जेल उत्पादों की प्रदर्शनीरायपुर, / राज्य शासन के निर्देशानुसार जेल एवं सुधारात्मक सेवाएं विभाग, छत्तीसगढ़ द्वारा 3 से 10 अक्टूबर 2025 तक छत्तीसगढ़ स्थापना के रजत महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। रजत जयंती महोत्सव का शुभारंभ आज केंद्रीय जेल रायपुर में रक्तदान शिविर से किया गया।शिविर के शुभारंभ अवसर पर डीजी जेल श्री हिमांशु गुप्ता ने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य की प्रगति में जेल विभाग की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। उन्होंने कहा कि रक्तदान महादान है और प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को वर्ष में कम से कम एक बार स्वेच्छा से रक्तदान अवश्य करना चाहिए।रक्तदान शिविर में श्री हिमांशु गुप्ता (डीजी, जेल), श्री योगेश सिंह क्षत्री (जेल अधीक्षक) सहित कुल 28 व्यक्तियों ने रक्तदान किया। इनमें जेल विभाग के 22 कर्मी एवं छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल के 4 कर्मी शामिल हुए।रजत जयंती महोत्सव के अंतर्गत राज्य के पांचों केंद्रीय जेलों — रायपुर, दुर्ग, जगदलपुर, बिलासपुर एवं अंबिकापुर में जेल उत्पादों की प्रदर्शनी भी लगाई गई है। यहां आम नागरिक इन उत्पादों को किफायती दरों पर खरीद सकते हैं। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य की सभी 33 जेलों में रक्तदान शिविरों के साथ ही निरूद्ध बंदियों के लिए विभिन्न कल्याणकारी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
-
-तीन आरोपी गिरफ्तार, 23.64 बल्क लीटर शराब एवं 90 किलो महुआ लाहन जब्त
रायपुर, / सचिव सह आबकारी आयुक्त सुश्री आर. संगीता एवं कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देश तथा प्रभारी उपायुक्त आबकारी रायपुर श्री राजेश शर्मा के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग रायपुर द्वारा कल 2 अक्टूबर ड्राई-डे पर अवैध मदिरा परिवहन, निर्माण एवं विक्रय के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की गई।प्राप्त सूचना के आधार पर तिल्दा-नेवरा क्षेत्र में दबिश देकर अवैध रूप से परिवहन की जा रही 49 नग पाव (8.84 बल्क लीटर) देशी मदिरा मसाला बरामद की गई। मौके पर आरोपी सुनिल निषाद को एक दुपहिया वाहन सहित गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत प्रकरण दर्ज किया गया। यह कार्रवाई तिल्दा वृत प्रभारी आबकारी उप निरीक्षक सुश्री मेधा मिश्रा के मार्गदर्शन में की गई, जिसमें आबकारी आरक्षक दिगंबर भूरा का विशेष सहयोग रहा। इसी क्रम में आरंग के ग्राम चिखली में सुबह 5 बजे मुखबिर के सूचना के आधार पर आबकारी विभाग ने दबिश दी। मौके पर अवैध रूप से हाथ भट्टी निर्मित महुआ शराब का विक्रय कर रही दो आरोपी को गिरफ्तार किया गया। कार्रवाई के दौरान 14.8 बल्क लीटर हाथ भट्टी निर्मित महुआ शराब एवं 90 किलोग्राम महुआ लाहन जब्त किया गया। आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की गैरजमानतीय धारा 34(1)(च), 34(2) एवं 59(क) के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचक प्रीति कुशवाहा द्वारा जेल दाखिल किया गया। इस कार्रवाई में आबकारी उप निरीक्षक सुश्री नीलम स्वर्णकार एवं आबकारी आरक्षक श्री विवेक श्रीवास्तव का विशेष योगदान रहा। - -कलेक्टर डॉ सिंह ने कहा कि कार्यों की प्रगति समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण और पारदर्शिता के साथ सुनिश्चित करेंरायपुर, / कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने शुक्रवार को नगर निगम के सभी जोन कमिश्नरों एवं नगर परिषद/नगर पालिका सीएमओ की समीक्षा बैठक ली। बैठक में अधोसंरचना विकास, पंद्रहवीं वित्त आयोग अंतर्गत स्वीकृत कार्यों की प्रगति, प्रधानमंत्री आवास योजना (1.0 एवं 2.0), अमृत मिशन, नालंदा परिसर की प्रगति, स्वच्छता रैंकिंग, सहित अन्य योजनाओं पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।कलेक्टर डॉ. सिंह ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि सभी कार्यों की प्रगति समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण और पारदर्शिता के साथ सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार की सभी जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ जिले के प्रत्येक नागरिक तक पहुँचना प्राथमिकता है। इस अवसर पर रायपुर निगम आयुक्त श्री विश्वदीप सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
- रायपुर, / मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की पर्यावरण संरक्षण हेतु प्रतिबद्धता के अनुरूप रायपुर जिला प्रशासन द्वारा “प्रोजेक्ट ग्रीन पालना” अभियान को प्रभावशाली ढंग से आगे बढ़ाया जा रहा है। इस अभिनव पहल के तहत शासकीय अस्पतालों में प्रसव उपरांत माताओं को फलदार पौधे भेंट स्वरूप दिए जा रहे हैं, ताकि एक नई ज़िंदगी के आगमन के साथ एक नया वृक्ष भी धरती पर जन्म ले।कलेक्टर डॉ गौरव सिंह के मार्गदर्शन में इस अभियान के तहत आज सिलयारी 01, मंदिर हंसोद आरंग 04, एम सी एच अस्पताल कालीबाड़ी 11, तिल्दा ब्लॉक 03,आज कुल 16, आज कुल 35 प्रसूति महिला को 175 पौधे भेंट किए गए।यह प्रयास मातृत्व के साथ प्रकृति से जुड़ाव को भी बढ़ावा देता है। प्रोजेक्ट ग्रीन पालना न सिर्फ नवजात के जीवन की शुरुआत को यादगार बनाता है, बल्कि भविष्य की पीढ़ियों के लिए हरियाली और शुद्ध वातावरण की नींव भी रखता है।
- - दीदियां अब पूरे देश में बेच सकेंगी अपने उत्पादरायपुर, / मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के मार्गदर्शन एवं प्रमुख सचिव पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग श्रीमती निहारिका बारीक के निर्देशन में शुक्रवार को शहीद स्मारक भवन, रायपुर में आजीविका मिशन से जुड़ी महिलाओं के लिए राज्य स्तरीय ओरिएंटेशन/ट्रेनिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम फ्लिपकार्ट के सहयोग से आयोजित हुआ, जिसमें महिलाओं को ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर कारोबार से जुड़ने की विस्तृत जानकारी दी गई।फ्लिपकार्ट के डायरेक्टर (कॉरपोरेट अफेयर्स, फ्लिपकार्ट समर्थ) श्री गिरीश नायर ने महिलाओं को मार्केटप्लेस पर उत्पाद लिस्टिंग, पैकेजिंग, पिकअप एवं रिटर्न प्रक्रिया सहित ऑनलाइन व्यवसाय की संपूर्ण कार्यप्रणाली समझाई।कार्यक्रम की विशेष उपलब्धि यह रही कि रायपुर की बिहान समूह जोरन की महिला उद्यमी श्रीमती विनीता पाठक को फ्लिपकार्ट के COO श्री रजनीश कुमार की उपस्थिति में आधिकारिक रूप से फ्लिपकार्ट मार्केटप्लेस से जोड़ा गया। अब स्थानीय बाजार से आगे बढ़कर राष्ट्रीय स्तर पर अपने उत्पाद बेच सकेंगी। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने बताया कि रायपुर जिले की महिलाओं को देश और विदेश में व्यापार करने तथा मेड इन इंडिया एवं मेड इन छत्तीसगढ़ उत्पादों को वैश्विक बाजार तक पहुँचाने के उद्देश्य से इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के मार्गदर्शन में महिलाओं को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने के लिए विभिन्न योजनाएँ और कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जा रहे हैं।
- रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता डॉ. विजयशंकर मिश्रा ने छत्तीसगढ़ के लिए राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) की रिपोर्ट को लेकर कांग्रेस नेताओं को नसीहत दी है कि इस रिपोर्ट को लेकर प्रदेश को गुमराह करने के बजाय उन्हें आत्ममंथन करने पर ध्यान देना चाहिए। डॉ. मिश्रा ने कहा कि अपनी तत्कालीन सरकार के नाकारापन को रेखांकित करती इस रिपोर्ट को लेकर कांग्रेस नेता झूठ फैलाकर अपने अराजकतावादी एजेंडे को आगे बढ़ाने की नाकाम कोशिश कर रहे हैं। कांग्रेसियों को भूलना नहीं चाहिए कि यह रिपोर्ट सन 2023 की है और तब प्रदेश में कांग्रेस की सरकार थी।भाजपा प्रदेश प्रवक्ता डॉ. मिश्रा ने कहा कि एनसीआरबी की नवीनतम रिपोर्ट 2023 के आँकड़ों पर आधारित है, जो हाल ही में जारी की गई है। रिपोर्ट में कई महत्वपूर्ण और चिंताजनक बिंदु सामने आए हैं, जिनमें विभिन्न अपराधों और आकस्मिक घटनाओं में राज्य की स्थिति शामिल है। कांग्रेस को इसके लिए शर्म महसूस करनी चाहिए कि उसके शासनकाल में कानून-व्यवस्था की कैसी भयावह स्थिति बनी हुई थी! प्रदेश में जंगलराज चल रहा था। तत्कालीन कांग्रेस सरकार के शासनकाल में जैसी परिस्थितियाँ बनी हुई थीं, उसमें अपराध की हर विधा ने छत्तीसगढ़ को अपराध और भ्रष्टाचार का गढ़ बनाने का काम किया। लॉ एण्ड ऑर्डर पर न तो सरकार का ध्यान रहा और न ही पुलिस प्रशासन सत्तावादी संरक्षण के चलते अपराधियों पर कोई सख्त कार्रवाई कर पाया। डॉ. मिश्रा ने कहा कि तत्कालीन भूपेश सरकार का पूरा ध्यान तो केवल पैसों की उगाही पर ही केंद्रित रह गया था और इस काम में समूचा पुलिस प्रशासन झोंक दिया गया था। आज भी कई आईपीएस अधिकारी और पुलिस जवान इसके चलते कानूनी कार्रवाई के शिकंजे में हैं। अपने शासनकाल में कांग्रेस के सत्ताधीशों ने पुलिस को कानून-व्यवस्था के काम से हटाकर दीगर ऐसी करतूतों को अंजाम देने में लगा दिया था, जिसके कारण प्रदेश में हर तरह के अपराधों का ग्राफ तेजी से बढ़ा। एनसीआरबी की ताजा रिपोर्ट इस बात की तस्दीक कर रही है।
- रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जम्वाल ने स्वदेशी वस्तुओं का उपयोग करने के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तथा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आग्रह के दृष्टिगत राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के उपलक्ष्य में छत्तीसगढ़ के रायपुर स्थित महाराष्ट्र खादी भंडार से खादी से बने कपड़ों की खरीदारी की।भाजपा क्षेत्रीय संगठन महामंत्री श्री जम्वाल ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के आह्वान पर 'वोकल फ़ॉर लोकल' और 'खादी फ़ॉर नेशन' के माध्यम से स्वदेशी वस्त्रों एवं उत्पादों के समर्थन को बढ़ावा मिल रहा है। “स्वदेशी” के इस अभियान से हमारे कारीगर, हस्तशिल्प और एमएसएमई सेक्टर को और मजबूती मिल रही है। इस मौके पर श्री जम्वाल ने अपील की कि त्योहारों के उपलक्ष्य में खादी पहनें एवं स्थानीय उत्पादों का इस्तेमाल करें। इस दौरान प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, प्रदेश प्रवक्ता नलिनीश ठोकने, उज्ज्वल दीपक और उमेश घोरमोड़े उपस्थित थे।
- रायपुर। छत्तीसगढ़ के वन व सहकारिता मंत्री केदार कश्यप ने नक्सलवाद के खिलाफ जारी निर्णायक लड़ाई की सफलता के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णणुदेव साय और उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा को बधाई देते हुए आभार व्यक्त किया और कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की समन्वित रणनीति के चलते प्रदेश का बस्तर अंचल नक्सलमुक्त होकर विकास की राह पर तेजी से बढ़ रहा है। नक्सली कैडर के अनेक बड़े दुर्दांत नेता इस अभियान में मारे गए हैं। श्री कश्यप ने कहा कि कांग्रेस ने नक्सली उन्मूलन की दिशा में एक कदम तक नहीं बढ़ाया, उल्टे वह हर मौके पर नक्सलियों के साथ खड़ी रही और आज भी कांग्रेस नक्सलियों की रहनुमाई का कोई मौका नहीं छोड़ रही है।प्रदेश के वन मंत्री श्री कश्यप ने बीजापुर जिले में 1.06 करोड़ के इनामी 49 समेत 103 नक्सलियों द्वारा आत्मसमर्पण करने पर सुरक्षा बलों के जाँबाज जवानों को भी बधाई देते हुए कहा कि माओवाद के इतिहास का यह सबसे बड़ा सरेंडर करके नक्सलियों ने यह साफ संदेश दिया है छत्तीसगढ़ जल्दी नक्सलमुक्त होगा। श्री कश्यप ने कहा कि विष्णु के सुशासन में इस बार छत्तीसगढ़ नक्सलवाद, बेरोजगारी, घोटाले और कुशासन रूपी रावण को मार कर “विकसित छत्तीसगढ़” बनने की दिशा आगे बढ़ रहा है।प्रदेश के वन मंत्री श्री कश्यप ने कहा कि बस्तर में अब नक्सलवाद के खिलाफ निर्णायक लड़ाई शुरू हो चुकी है। यह आत्म समर्पण प्रदेश के शांतिपूर्ण और समृद्ध भविष्य की दिशा में एक निर्णायक पड़ाव है। राज्य सरकार की आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति 2025 और नियद नेल्लानार योजना से विश्वास और आशा का संचार हुआ है। अब तक 1890 से अधिक माओवादी आत्मसमर्पण कर चुके हैं, जो सरकार की नीतियों की प्रभावशीलता और जनता के विश्वास प्रत्यक्ष प्रमाण है। श्री कश्यप ने कहा कि यह नक्सलवाद खत्म करने में जुटी फोर्स को बड़ी सफलता मिली है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के बस्तर प्रवास से ठीक पहले बस्तर में लगातार चल रहे नक्सल विरोधी अभियानों के दबाव में आकर निचले कैडर के नक्सली अब समाज की मुख्यधारा में लौटते चले जा रहे हैं।
- रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा हाल ही में सम्पन्न जीएसटी काउंसिल बैठक में घोषित जीएसटी रिफॉर्म्स 2.0, जिसमें कई उत्पादों पर जीएसटी घटाने, 12% और 18% के स्लैब को ख़त्म करने, रिटर्न फाइलिंग की प्रक्रिया को सरल बनाने, छोटे व्यापारियों के लिए कंप्लायंस घटाने और टैक्स विवाद समाधान के लिए वन-टाइम सेटलमेंट जैसी ऐतिहासिक घोषणाएँ शामिल हैं, को लेकर छत्तीसगढ़ में चलाया गया सोशल मीडिया प्रचार अभियान अभूतपूर्व रूप से सफल रहा। छत्तीसगढ़ भारतीय जनता पार्टी के आईटी और सोशल मीडिया सेल ने इसे पूरी तरह जनता केंद्रित शैली में तैयार किया, जिसके कारण यह फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स, यूट्यूब और व्हाट्सऐप जैसे सभी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर लगातार छाया रहा।अभियान की सबसे बड़ी ताकत इसकी भाषा और प्रस्तुति रही। हर पोस्ट, ग्राफिक, शॉर्ट वीडियो और रील को इस अंदाज़ में तैयार किया गया कि कोई भी आम व्यक्ति, चाहे व्यापारी हो या छात्र, स्वरोजगार से जुड़ा युवा हो या गृहिणी वह तुरंत समझ सके कि जीएसटी रिफॉर्म्स 2.0 उसके जीवन में क्या बदलाव लाने वाला है। यही कारण है कि “जीएसटी से क्या बदलेगा”, “व्यापारी को क्या लाभ”, “जनता का टैक्स अब कितना आसान” जैसे शीर्षकों वाली पोस्ट न केवल देखी गईं बल्कि बड़े पैमाने पर शेयर भी की गईं।प्रदेश के सभी मंत्रीगण, विधायकगण और जिला-मंडल स्तर के पदाधिकारीगण ने भी अपने-अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट्स से इन ग्राफिक्स और रील्स को लगातार पोस्ट और रीशेयर किया, जिससे यह अभियान स्वाभाविक रूप से ट्रेंड करता गया। कई जिलों में #GSTReforms और #ThanksModiJi जैसे हैशटैग लंबे समय तक सक्रिय रहे, वहीं व्हाट्स एप ब्रॉडकास्ट ग्रुप्स के माध्यम से बनाई गई छोटी-छोटी वीडियोज़ और कार्ड लाखों मोबाइल उपयोगकर्ताओं तक पहुँचे।भाजपा सोशल मीडिया ने इस पूरे अभियान को “डिजिटल जनसंपर्क” की तर्ज़ पर संचालित किया, जिसका उद्देश्य केवल जानकारी देना नहीं, बल्कि जनता को यह महसूस कराना था कि यह सुधार सिर्फ़ कागज़ों पर नहीं बल्कि उनके दैनिक जीवन को सरल बनाने के लिए है। इसी भावनात्मक जुड़ाव ने सोशल मीडिया अभियान को सिर्फ़ एक प्रचार नहीं, बल्कि एक सकारात्मक संवाद का रूप दे दिया।
- -करम परब हमारी संस्कृति और पूर्वजों की अमूल्य धरोहर – मुख्यमंत्री श्री सायरायपुर / मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज शाम राजधानी स्थित अखिल भारतीय वनवासी आश्रम परिसर में उरांव (सरना) आदिवासी विकास संघ रायपुर द्वारा आयोजित करम पूजा परब 2025 महोत्सव में शामिल हुए।मुख्यमंत्री श्री साय ने भगवान करम राजा की विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। इसके साथ ही उन्होंने भारत माता के तैलचित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि करम परब हमारी संस्कृति और हमारे पूर्वजों की अमूल्य धरोहर है। इस संस्कृति और परंपरा को जीवंत बनाए रखना न केवल हमारी जिम्मेदारी है, बल्कि यह हमारा नैतिक कर्तव्य भी है। करम परब हमारे प्रकृति-प्रेम और पर्यावरणीय चेतना का प्रतीक है। इस दौरान उन्होंने सभी को करम परब की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ दीं। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री श्री रामविचार नेताम, अखिल भारतीय वनवासी कल्याण आश्रम के पदाधिकारी तथा उरांव (सरना) आदिवासी विकास संघ से जुड़े परिवार और सदस्यगण बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
- - महतारी वंदन योजना की 20वीं किस्त होगी जारी:65 लाख महिलाओं के बैंक खातों में 606.94 करोड़ रुपये का होगा अंतरणरायपुर,। /केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह 4 अक्टूबर को माई दंतेश्वरी की धरती जगदलपुर में आयोजित बस्तर दशहरा एवं मुरिया दरबार के मौके पर छत्तीसगढ़ सरकार की महतारी वंदन योजना की हितग्राही महिलाओं के बैंक खाते में 606 करोड़ 94 लाख रुपये की राशि अंतरित करेंगे। महतारी वंदन योजना की 20वीं किस्त की राशि का लाभ प्रदेश की 64,94,768 लाभार्थी महिलाओं को मिलेगा।उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य की महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और स्वावलंबी बनाने के उद्देश्य से महतारी वंदन योजना की शुरुआत 1 मार्च 2024 से की थी। इस महत्वाकांक्षी योजना का उद्देश्य 21 वर्ष से अधिक आयु की सभी विवाहित महिलाओं को प्रतिमाह 1,000 रुपये की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराना है, ताकि वे न केवल अपनी घरेलू जरूरतें पूरी कर सकें बल्कि समाज में आत्मनिर्भरता और सम्मान के साथ जीवन यापन कर सकें।अब तक इस योजना के अंतर्गत 19 किस्तों में महिलाओं को कुल 12376 करोड़ 19 लाख रुपये की राशि सीधे उनके बैंक खातों में जमा कराई जा चुकी है। यह प्रक्रिया न केवल वित्तीय पारदर्शिता का उदाहरण है बल्कि महिलाओं की आत्मनिर्भरता की दिशा में एक क्रांतिकारी कदम भी है। केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह के हाथों 4 अक्टूबर को जारी होने वाली 20वीं किस्त की राशि 606 करोड़ 94 लाख रुपये के अंतरण के बाद, महतारी वंदन योजना का कुल वित्तीय आंकड़ा बढ़कर 12983 करोड़ 13 लाख रुपये से अधिक हो जाएगा। यह उपलब्धि न केवल छत्तीसगढ़ सरकार की महिला सशक्तिकरण के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती है, बल्कि यह भी स्पष्ट करती है कि राज्य की लाखों महिलाएं इस योजना के माध्यम से प्रत्यक्ष रूप से आर्थिक लाभ प्राप्त कर रही हैं।
-
भिलाईनगर। नगर पालिक निगम भिलाई के 77 एम.एल.डी. जलशोधन संयंत्र के पम्प हाउस में स्थापित काॅमन मैनी फोल्ड पाईप में लिकेज हो गया है, जिसके संधारण हेतु 2 दिन समय लगने की संभावना है। 1000 एम.एम. डाया एमएस पाईप लाईन का संधारण दिनांक 08.10.2025 एवं 09.10.2025 को किया जाना प्रस्तावित है। जिससे निगम क्षेत्र में दिनांक 08.10.2025 को जलप्रदाय किया जाएगा। दिनांक 09.10.2025 एवं 10.10.2025 को भिलाई निगम के जोन क्रमांक 02, 03, 04 एवं जोन क्रं. 01 के कोहका उच्चस्तरीय जलागार से जल प्रदाय प्रभावित रहेगा। संधारण कार्य पूर्ण होने पश्चात पूर्व की भांति जल प्रदाय किया जाएगा।
-
सूचना पटल पर चस्पा किए गए सर्वे सूची में ग्रामीण अपने रकबे और फसल का कर रहे हैं अवलोकन
कलेक्टर श्रीमती मिश्रा ने सभी ग्राम पंचायतों में पठन के दिए हैं निर्देशबालोद/राज्य शासन की महत्वाकांक्षी एग्रीस्टैक परियोजना अंतर्गत डिजिटल फसल सर्वेक्षण के तहत गिरदावरी कार्य की सर्वे सूची का बालोद जिले के ग्राम पंचायतों में आयोजित विशेष ग्राम सभाओं में पठन किया जा रहा है। कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा के निर्देशानुसार जिले के सभी विकासखण्ड के ग्राम पंचायतों में विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें एग्रीस्टैक परियोजना अंतर्गत खरीफ वर्ष 2025-26 के लिए डिजिटल फसल सर्वेक्षण के तहत हुए गिरदावरी कार्य की सर्वे सूची का पठन कर ग्रामीणों को उनके रकबे और बोए गए फसल की जानकारी दी जा रही है। ग्राम पंचायतों के सूचना पटल पर डिजिटल फसल सर्वेक्षण की सूची को चस्पा भी किया गया है। जिसका ग्रामीण अवलोकन कर अपने रकबे और फसल की जानकारी ले रहे हैं।आज जिले के बालोद विकासखण्ड के ग्राम बोड़की, देवारभाट, डौंडी विकासखंड के बोरगांव, उकारी, डौंडीलोहार विकासखंड के खैरा, तुमडीसुर, गहिरानवागांव, गुरुर विकासखंड के दुपचेरा, पीरीद, आड़ेझर में विशेष ग्राम सभा का आयोजन कर डिजिटल क्रॉप सर्वे और मैनुअल गिरदावरी का वाचन किया गया। उल्लेखनीय है कि राज्य शासन के निर्देशों के अनुरूप जिले में किसानों के फसलों का डिजिटल सर्वेक्षण मोबाइल ऐप के माध्यम से रियल टाइम में किया गया, जिसमें खेत की भौगोलिक स्थिति के साथ फसल की फोटो अपलोड की गई है। राज्य शासन द्वारा भू-नक्शों के जीव-रिफ्रेसिंग के पश्चात अब त्रुटिरहित फसल सर्वेक्षण संभव हुआ है। इस पहल का उद्देश्य त्रुटिरहित फसल गिरदावरी सुनिश्चित करते हुए किसानों के फसलों की सटीक और तकनीकी जानकारी एकत्रित करना है, जिससे योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता एवं दक्षता सुनिश्चित की जा सके। डिजिटल फसल सर्वेक्षण में किसानों की फसलों की सभी जानकारियां एग्री स्टैक पोर्टल में दर्ज की गई है। जिससे किसानों को फसल उत्पादकता के लिए जरूरी इनपुट जैसे फसल ऋण, विशेषज्ञों की सलाह से लेकर बाजार उपलब्ध कराने में एग्री स्टैक पोर्टल से मदद मिलेगी। -
रायपुर - रायपुर ग्रामीण विधायक श्री मोतीलाल साहू रायपुर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत रायपुर नगर पालिक निगम के जोन क्रमांक 9 के अंतर्गत आने वाले कुशाभाऊ ठाकरे वार्ड क्रमांक 7 में 3 नए विकास कार्यों, महात्मा गाँधी वार्ड क्रमांक 8 में दो नए विकास कार्यों, रानी लक्ष्मी बाई वार्ड क्रमांक 10 में दो नए विकास कार्यों, महर्षि वाल्मीकि वार्ड क्रमांक 32 में एक नए विकास कार्य, शहीद पण्डित विद्याचरण शुक्ल वार्ड क्रमांक 51 में 5 नए विकास कार्यों का एक करोड़ 39 लाख 32 हजार रूपये की स्वीकृत लागत से नवीन आंगनबाड़ी भवनों सहित विभिन्न नए विकास कार्यों का भूमिपूजन कुशभाउ ठाकरे क्रमांक 7 के दलदल सिवनी में धीमर समाज भवन के समीप नगर पालिक निगम रायपुर की महापौर श्रीमती मीनल चौबे, सभापति श्री सूर्यकान्त राठौड़, लोक कर्म विभाग के अध्यक्ष श्री दीपक जायसवाल, नगर निगम जोन 9 जोन अध्यक्ष श्री गोपेश साहू, कुशाभाउ ठाकरे वार्ड क्रमांक 7 के पार्षद और एमआईसी सदस्य श्री खेम कुमार सेन सहित नगर निगम के सभी वार्ड पार्षदों की उपस्थिति में करते हुए शानदार सौगात देंगे.
-
बालोद/आदि कर्मयोगी अभियान अंतर्गत जिले के डौंडी , बालोद एवं गुरुर विकासखंड में ग्रामों में विशेष ग्राम सभा आयोजित कर विलेज विजन 2030 कार्य योजना का वाचन एवं अनुमोदन किया गया । आदि कर्मयोगी अभियान अंतर्गत जिले के सभी चयनित ग्रामों में शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन जाने हेतु शासन के सभी विभागों ग्राम के स्व सहायता समूह तथा गांव के निवासियों के द्वारा गांव में आपसी विचार बीमार से पश्चात कार्य योजना तथा ग्राम विकास योजना का निर्माण किया गया।उल्लेखनीय है कि आज विकासखंड डौंडी के आदि कर्म योगी अभियान अंतर्गत चयनित ग्रामों में 11 ग्रामों में विशेष ग्राम सभा आयोजित कर कार्य योजना का अनुमोदन किया गया। इसी प्रकार डौंडीलोहारा के करीब 50 गांव एवं गुरुर विकासखंड के 02 और बालोद विकासखंड के 05 गांव में विशेष ग्राम सभा आयोजित कर गांव में तैयार किए गए कार्य योजना का अनुमोदन किया गया। इस दौरान गांव के विकास में सहयोग हेतु ग्रामीणों द्वारा आदि शपथ लिया गया।
-
0- अन्य समाजों के लिए संस्कार की शाला है महाराष्ट्र मंडलः पुरंदर मिश्रा
0- महाराष्ट्र मंडल की 90वीं वर्षगांठ पर तीन दिवसीय मराठी सोहला का उद्घाटनरायपुर। रायपुर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुनील सोनी ने कहा कि महाराष्ट्र मंडल अपने सामाजिक, सांस्कृतिक और शैक्षणिक कार्यों में युवाओं की भागीदारी बढ़ाएं। आज हमारी युवा पीढ़ी भटक रही है। ऐसे में हमारी यह जिम्मेदारी है कि हम अपनी युवा पीढ़ी को समाज से जोड़ें। सोनी महाराष्ट्र मंडल की 90वीं सालगिरह पर आयोजित भव्य तीन दिवसीय मराठी सोहळे (मेले) का शुभारंभ करते हुए इस आशय के विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर विशेष अतिथि रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के विधायक पुरंदर मिश्रा, चिरहुलडीह वार्ड के पार्षद दीपक जायसवाल और आत्मानंद वार्ड के पार्षद आनंद अग्रवाल भी उपस्थित रहे।विधायक सोनी ने कहा कि महाराष्ट्र मंडल कला और संस्कृति को जीवित रखने के लिए लगातार प्रयासरत है। यह एक ऐसी संस्था है, जो पिछले 90 वर्षों से समाजसेवा में जुटी है। यहां आज भी हिंदी और मराठी नाटकों का मंचन किया जाता है। शास्त्रीय संगीत के कार्यक्रम होते हैं। ऐसे आयोजन से आज की युवा पीढ़ी दूर हो रही है। इसे पास लाना बेहद जरूरी है।विशेष अतिथि पुरंदर मिश्रा ने कहा कि इन दिनों हम सभी में कम्यूनिकेशन गेप बन गया है। घर हो या बाहर, आपसी संवाद बिल्कुल बंद है। ज्यादातर लोग मोबाइल पर अपना समय बर्बाद कर रहे हैं। ऐसे में हमें इसे कम करने की दिशा में काम करना होगा। पुरंदर ने कहा कि पूरे परिवार को मिलकर रात का भोजन करना चाहिए। आपस में संवाद करना चाहिए। घर से ही हमें अच्छे संस्कार मिलते हैं। संस्कार अच्छे होंगे, तो परिवार अच्छा होगा। परिवार अच्छा होगा, तो समाज अपने आप ही अच्छा हो जाएगा। अच्छे समाज से मजबूत राष्ट्र का निर्माण होगा।इससे पूर्व अपने अध्यक्षीय संबोधन में अध्यक्ष अजय मधुकर काले ने महाराष्ट्र मंडल की 90वीं सालगिरह की बधाई दी और मंडल के 90 वर्षों के सफर को संक्षिप्त में बताया। आभार प्रदर्शन सचिव चेतन गोविंद दंडवते और कार्यक्रम का संचालन प्रसन्न विजय निमोणकर ने किया।*स्टाल में ज्वेलरी और डेकोरेटिव आइटम्स खरीदने उमड़ी भीड़*मराठी सोहला में लगे ज्वेलरी और फूड स्टाल को पहले दिन अच्छा प्रतिसाद मिला। शाम को हुई बारिश के बाद भी लोगों की उत्साही भीड़ स्टाल के आसपास नजर आई। इन स्टालों में मराठी ज्वेलरी, ड्रेस के साथ रंगोली, मोमबत्ती, साड़ी, आर्टिफिशियल ज्वेलरी की अच्छी फोटो खासी डिमांड नजर आई। इस बार टेरो कार्ड रीडर और रेकी का स्टाल भी ध्यान खींच रहा है। इसके अलावा फूड स्टाल में रिमझिम बारिश के बीच लोग चटपटे व्यंजनों का लुत्फ लेते रहे। -
रायपुर, – दशहरा उत्सव के अवसर पर रायपुर स्थित डब्ल्यूआरएस मैदान में स्वच्छ भारत मिशन को समर्पित एक विशेष पहल आयोजित की गई। इस दौरान स्वच्छोत्सव पर आधारित एक विशेष जागरूकता वीडियो प्रदर्शित किया गया, जिसमें नागरिकों से अपील की गई कि वे त्योहारों को स्वच्छता के साथ जोड़कर मनाएँ।
इस अनूठी पहल के माध्यम से 3 लाख से अधिक उपस्थित नागरिकों को यह संदेश दिया गया कि स्वच्छता केवल व्यक्तिगत आदत नहीं, बल्कि सामूहिक जिम्मेदारी है, जो हमारे त्योहारों की गरिमा और समाज की सुंदरता को और बढ़ाती है।कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के माननीय राज्यपाल, माननीय मुख्यमंत्री एवं अन्य वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।यह आयोजन रायपुर नगर निगम की प्रचार-प्रसार गतिविधि के अंतर्गत किया गया, जिसका उद्देश्य लोगों के बीच स्वच्छता को उत्सव और जीवनशैली का अभिन्न अंग बनाना है।“स्वच्छता ही सेवा 2025” के संकल्प के साथ नागरिकों को प्रेरित किया गया कि वे त्योहारों में भी स्वच्छता अपनाकर समाज को एक सशक्त संदेश दें। -
रायपुर - रायपुर लोकसभा सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल के निर्देशानुसार रायपुर नगर पालिक निगम क्षेत्र में दिनांक 15 नवंबर से 19 नवंबर 2025 तक होने जा रहे रायपुर लोकसभा सांसद खेल महोत्सव के आयोजन की जानकारी नागरिकों को देने खेल महोत्सव का बार कोड स्टीकर राजधानी शहर रायपुर के विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर नगर निगम रायपुर की महापौर श्रीमती मीनल चौबे और आयुक्त श्री विश्वदीप के निर्देश पर सभी जोनों की टीमों द्वारा लगवाया जा रहा है.
विभिन्न शिक्षण संस्थाओं, चिकित्सालयों, वाचनालयों, स्कूलों, कॉलेजों, उद्यानों, सार्वजनिक स्थानों में रायपुर लोकसभा सांसद खेल महोत्सव दिनांक 15 से 19 नवंबर 2025 के रायपुर नगर पालिक निगम क्षेत्र में होने जा रहे आयोजन की जानकारी महोत्सव आयोजन के बारकोड स्टीकर को लगाकर दी जा रही है. इसमें दिए क्यूआर कोड को स्कैन करके फार्म भरकर कोई भी नागरिक आयोजन में सम्मिलित हो सकता है. -
दुर्ग/ जिले के विधानसभा क्षेत्र अहिवारा के अंतर्गत एक कार्य के लिए 06 लाख रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। अहिवारा विधायक श्री डोमनलाल कोर्सेवाड़ा द्वारा अनुशंसित उक्त कार्यों के लिए कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह ने विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र विकास योजना अंतर्गत उक्त राशि की स्वीकृति दी है। जिला योजना एवं सांख्यिकी कार्यालय से प्राप्त जानकारी अनुसार कलेक्टर द्वारा अहिवारा विधानसभा अंतर्गत वार्ड क्रमांक 11 नंदिनी नगर (अहिवारा गुरूद्वारा के पास) अहिवारा पेवर ब्लाक निर्माण हेतु 06 लाख रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है।
-
*- दशहरा उत्सव एवं रावण दहन कार्यक्रम में शामिल हुए मंत्री श्री यादव*
दुर्ग/ प्रदेश के स्कूल शिक्षा, ग्रामोद्योग, विधि एवं विधायी मंत्री श्री गजेन्द्र यादव विगत दिवस विजयादशमी पर्व के दिन नगर के बैगापारा मिनी स्टेडियम और ऋषभ ग्रीन सिटी में आयोजित दशहरा उत्सव एवं रावण दहन कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने यहां पर भगवान श्रीराम के आरती एवं पूजा अर्चना कर प्रदेश/नगरवासियों की जीवन में सुख-शांति और समृद्धि की मंगलकामना की। मंत्री श्री यादव ने प्रदेशवासियों और नगरवासियों को विजयादशमी पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक दशहरा हम सभी के जीवन में नई ऊर्जा और प्रेरणा का संचार करता है। यह पर्व हमें सत्य, साहस और कर्तव्यनिष्ठा के मार्ग पर चलने का संकल्प दिलाता है।मंत्री श्री यादव ने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का जीवन हम सबके लिए प्रेरणा का स्रोत है। उनके आदर्शों को आत्मसात करते हुए हमें समाज में समरसता, भाईचारा और मानवीय मूल्यों को सशक्त बनाना होगा। यही मार्ग हमें एक सशक्त और सभ्य समाज की ओर ले जाएगा। उन्होंने कहा कि रामराज्य की परिकल्पना केवल शासन तक सीमित नहीं है, बल्कि यह प्रत्येक नागरिक के जीवन में नैतिकता, न्याय और समानता को स्थापित करने का संदेश देता है। आज के बदलते परिवेश में श्रीराम के आदर्शों और दशहरा पर्व की प्रासंगिकता और भी बढ़ गई है।मंत्री श्री यादव ने प्रदेशवासियों/नगरवासियों से आह्वान किया कि वे इस अवसर पर समाज में व्याप्त बुराइयों को त्यागकर सकारात्मक सोच, सहयोग की भावना को बढ़ावा दें। उन्होंने कहा कि दशहरा का यह पर्व हमें यह संदेश देता है कि चाहे बुराई कितनी भी शक्तिशाली क्यों न हो, अंततः विजय सदैव सत्य और धर्म की ही होती है। कार्यक्रम में महापौर श्रीमती अलका बाघमार, स्थानीय जनप्रतिनिधि, नगर गणमान्य नागरिक, आयोजन समिति के सदस्य और बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे। -
*0रायपुर में भूगर्भ जल स्तर का संरक्षण और संवर्धन वैज्ञानिक तरीके से करना अत्यंत आवश्यक, नगर निगम अभियंता इसे प्राथमिकता से करें - महापौर मीनल0*
*0नाबार्ड कंसल्टेंसी सर्विसेस के राणा चटर्जी ने दिया शैलो एकविफर मैनेजमेंट SAM 2.0 का अभियंताओं को तकनीकी प्रशिक्षण,निगम मुख्य अभियंता, जियो हाईड्रोलॉजिस्ट हुए सम्मिलित0*रायपुर /भारत सरकार के शहरी और आवासन कार्य मंत्रालय के अंतर्गत नेशनल इंस्टिट्यूट फार अर्बन अफेयर्स द्वारा नाबार्ड कंसल्टेंसी सर्विसेस को रायपुर शहर में भूगर्भ जल के स्तर के संरक्षण एवं संवर्धन हेतु कलस्टर पार्टनर नियुक्त किया है. नाबार्ड कंसल्टेंसी सर्विसेस के श्री राणा चटर्जी ने श्री गंगदास सैनी सहित आज रायपुर शहर में भूगर्भ जल के स्तर के संरक्षण एवं संवर्धन SAM 2.0 के क्रियान्वयन कार्य प्रारम्भ करने तकनीकी प्रशिक्षण रायपुर नगर पालिक निगम के अभियंताओं को दिया.अभियंताओं की तकनीकी प्रशिक्षण कार्यशाला में रायपुर नगर पालिक निगम की महापौर श्रीमती मीनल चौबे और जल कार्य विभाग के अध्यक्ष श्री संतोष सीमा साहू पहुँचे. इसमें शहर के जियो हाईड्रोलॉजिस्ट श्री विपिन दुबे, डॉ. के. एल. पाणीग्रही सम्मिलित हुए. नगर निगम के मुख्य अभियंता श्री यू. के धलेन्द्र सहित केन्द्रीय भूजल बोर्ड, छत्तीसगढ़ राज्य जल संसाधन विभाग, नगर निवेश विभाग, जल कार्य विभाग,लोक कर्म विभाग, पर्यावरण एवं उद्यानिकी विभाग के कार्यपालन अभियंताओं, सहायक अभियंताओं, उप अभियंताओं, जोनों के अभियंताओं की उपस्थिति तकनीकी प्रशिक्षण कार्यशाला में रही.महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने कहा कि रायपुर शहर में तेजी के साथ भूगर्भ जल का स्तर नीचे गिरता जा रहा है, ऐसे में इसका संरक्षण और संवर्धन कार्य वैज्ञानिक तरीके से किया जाना अत्यंत आवश्यक है. महापौर ने नगर निगम अभियंताओं को शहर में यह कार्य प्राथमिकता से करने कहा. जल कार्य विभाग अध्यक्ष श्री संतोष सीमा साहू ने भू गर्भ जल के स्तर के संरक्षण और संवर्धन का कार्य तकनीकी दक्षता सहित पूरी गंभीरता के साथ करने कहा.शैलो एक्विफर मैनेजमेंट SAM 2.0 के नोडल अधिकारी नगर निगम सहायक अभियंता श्री योगेश कडु ने शैलो एक्विफर मैनेजमेंट SAM 2.0 कार्यक्रम और उद्देश्य की संक्षिप्त जानकारी दी. नाबार्ड कंसल्टेंसी सर्विसेस के श्री राणा चटर्जी और श्री गंगदास सैनी ने कार्यक्रम में शैलो एक्विफर मैनेजमेंट SAM 2.0 के उद्देश्य पर प्रकाश डाला और अभियंताओं को तकनीकी पहलुओं की जानकारी देते हुए पॉवर पॉइंट प्रजेंटेशन दिया. - -बारिश के बावजूद सांस्कृतिक कार्यक्रम का आनंद लेने क्षेत्रवासी देर रात तक मौजूद रहे।-रावण दहन के साथ अपने अंदर के विकारों को भी जलाये - मोतीलाल साहू- फलेश्वर साहू/प्रज्ञा प्रकाश निगम की रिपोर्टरायपुर:- बोरियाखुर्द रायपुर में दशहरा सांस्कृतिक महोत्सव समिति के द्वारा चतुर्थ वर्ष रावण दहन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। समिति के अध्यक्ष गजेन्द्र तिवारी द्वारा प्रातः 10 बजे कार्यक्रम का शुभारंभ पतंग उत्सव से किया गया। दोपहर को स्थानीय बच्चों के द्वारा योगाभ्यास एवं नृत्य का प्रदर्शन किया गया। सांय 04 बजे मुख्य मंच में शस्त्र पूजन एवं रामदरबार का पूजन कर रामलीला का मंचन किया गया, जो बहुत ही आकर्षक और रमणीय रहा। रामलीला में रामजन्म से लेकर वनवास, लंका दहन एवं रावण वध की लीलाओं का प्रदर्शन किया गया। भारी बारिश के बावजूद रावण दहन देखने हेतु स्थानीय जनसमूह का उत्साह कम नहीं हुआ एवं सायं काल में 55 फुट के रावण, 40-40 फुट के कुम्भकर्ण व मेघनाद के पुतले का दहन कर बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश दिया गया। रावण दहन के बाद मुख्य आकर्षण गगनचुम्बी एवं रोमांचकारी आतिशबाजी रहा।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रुप में स्थानीय विधायक श्री मोतीलाल साहू एवं विशिष्ट अतिथि के रुप में आर.डी.ए. अध्यक्ष नंदकुमार साहू, सी.एस.आई.डी.सी के अध्यक्ष श्री राजीव अग्रवाल, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री संदिप यदु, स्थानीय पार्षद श्रीमती सुषमा तिलक साहू, पूर्व सरपंच श्री रामाधार साहू थे।विधायक श्री मोतीलाल साहू ने इस अवसर पर शहर राज्य और पुरे देश वाशियों के लिए सुख समृद्धि उन्नति की कामना करते हुए कहा कि रावणदहन तो केवल प्रतीकात्मक है। नवरात्री के दौरान की गई साधना के द्वारा जब हम अपने अंदर के विकारों जैसे - ईर्ष्या, द्वेष, अहंकार, क्रोध, असत्य आदि को जलाकर नष्ट कर देंगे तो प्रत्येक व्यक्ति के अंदर देवता जागृत हो जायेंगे एवं हमारे व्यवहार से ही अधर्म नष्ट होने लगेगा। जनसमूह द्वारा सुख व समृद्धि के प्रतीक सोन पत्ता का वितरण कर एक दूसरे का विजयादशमी की बधाई देते हुए खुशियाँ मनाई।कार्यक्रम के अध्यक्ष गजेन्द्र तिवारी एवं कार्यकारी अध्यक्ष लच्छूराम निषाद ने बताया कि दशहरे पर्व का यह आयोजन हमारे वार्ड तथा नगर वासियों के लिए सौभाग्य पूर्ण तथा भाईचारा एकता संप्रभुता अखंडता सदाचार समरसता की भावना को जागृत करने वाला कार्यक्रम रहा।कार्यक्रम को सफल बनाने में ग्रामवासियों के साथ समिति के उपाध्यक्ष दूजराम व रमेश नंदे सचिव रुद्रकुमार साहू कोषाध्यक्ष कोमल, द्विजराम साहू, आर.एल. ठाकुर, डी.पी. पटेल, कृष्णकुमार साहू, जानूराम साहू, अनंत साहू, मनहरण साहू, गोपाल, साहू, विजय वर्मा, फलेश्वर साहू, रोशन साहू, हृदयराम कोसले, मनोज साहू, मोहित सेन, नरेश साहू, संदीप साहू, देवेंद्र निषाद, शाश्वत तिवारी एवं समिति के समस्त सदस्यों का विशेष सहयोग रहा।
- -स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान: 31 हज़ार शिविरों में 22 लाख लोगों की स्वास्थ्य जांच-नवरात्रि में जुड़ा स्वास्थ्य का संकल्प – महिलाओं ने लिया जागरूकता का व्रत-36 हज़ार से अधिक हितग्राहियों को आयुष्मान वय वंदना व पीएम-जय कार्ड का वितरण-5 लाख अनीमिया जांच, 1.91 लाख गर्भवती महिलाओं की स्क्रीनिंग: 2.72 लाख सिकल सेल, 3.72 लाख टीबी जांच, 67 हजार बच्चों का किया गया टीकाकरणरायपुर / केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की महत्वाकांक्षी पहल “स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान” ने छत्तीसगढ़ में कई नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं। बीते पखवाड़े भर में प्रदेशभर में 31 हजार से अधिक स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए गए, जिनमें लगभग 22 लाख लोगों ने जांच और उपचार की सेवाएं प्राप्त कीं। विशेष बात यह रही कि इन शिविरों में महिलाओं की भागीदारी सबसे अधिक रही। यह इस तथ्य को प्रमाणित करता है कि अब ग्रामीण अंचलों में भी महिलाएं अपने स्वास्थ्य को लेकर जागरूक हो रही हैं। यह सहभागिता अभियान के उस मूल विचार को सशक्त करती है, जिसके अनुसार जब महिला स्वस्थ होती है, तभी पूरा परिवार और समाज सशक्त बनता है।इन शिविरों में महिला स्वास्थ्य, पोषण और अनीमिया जांच को विशेष प्राथमिकता दी गई। इस दौरान पाँच लाख से अधिक लोगों की अनीमिया जांच की गई। यह न केवल जांच की व्यापकता को दर्शाता है, बल्कि यह भी स्पष्ट करता है कि राज्य सरकार महिलाओं में खून की कमी जैसी पुरानी समस्या के समाधान हेतु ठोस कदम उठा रही है। शिविरों में गर्भवती महिलाओं की एएनसी जांच, बच्चों का टीकाकरण, उच्च रक्तचाप, मधुमेह, टीबी, कैंसर और सिकल सेल जैसी बीमारियों की स्क्रीनिंग को भी शामिल किया गया। परिणामस्वरूप 1.91 लाख गर्भवती महिलाओं की जांच की गई, 2.72 लाख लोगों की सिकल सेल स्क्रीनिंग हुई, 3.72 लाख लोगों की टीबी जांच की गई और 67 हजार से अधिक बच्चों को टीके लगाए गए।अभियान अंतर्गत महिला स्वास्थ्यकर्मियों और विशेषज्ञों ने बड़ी संख्या में महिलाओं को संतुलित आहार, आयरन-फोलिक एसिड की महत्ता, स्वच्छता और जीवनशैली में सुधार जैसे विषयों पर परामर्श दिया। यह पहल उपचार से आगे बढ़कर समय रहते रोगों की पहचान और रोकथाम की दिशा में भी कारगर सिद्ध हो रही है। लगभग 13 लाख लोगों को विभिन्न स्वास्थ्य विषयों पर जागरूक किया गया, जिससे यह स्पष्ट है कि यह अभियान केवल बीमारियों का उपचार नहीं, बल्कि समाज में स्वास्थ्य के प्रति सोच बदलने का प्रयास भी है।अभियान की व्यापकता का अनुमान इस तथ्य से भी लगाया जा सकता है कि इसे नवरात्रि महोत्सव से जोड़कर महिला स्वास्थ्य और परिवार सशक्तिकरण की अभिनव पहल की गई। राज्य के विभिन्न जिलों में नवरात्रि के दौरान माता पंडालों और गरबा स्थलों पर हजारों महिलाओं ने ‘स्वस्थ नारी–सुरक्षित परिवार’ का संकल्प लिया। इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने महिलाओं को स्वच्छता, संतुलित आहार, नियमित स्वास्थ्य जांच और मासिक धर्म स्वच्छता के महत्व से अवगत कराया।राज्य सरकार ने वरिष्ठ नागरिकों को भी इस अभियान से जोड़ा है। इस दौरान 36,186 हितग्राहियों को आयुष्मान वय वंदना कार्ड एवं प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के कार्ड वितरित किए गए, जिससे अब उन्हें उच्चस्तरीय स्वास्थ्य सेवाओं तक निःशुल्क पहुंच मिल सकेगी। छत्तीसगढ़ का यह अभियान केवल स्वास्थ्य सुविधा का विस्तार नहीं, बल्कि सामाजिक सशक्तिकरण का एक मॉडल बनकर उभर रहा है। गांव-गांव और दूरस्थ अंचलों तक पहुँचते हुए यह पहल दर्शाती है कि जब नीतियां ज़मीन पर उतरती हैं, तो बदलाव केवल आंकड़ों में नहीं, बल्कि जीवन के हर स्तर पर दिखाई देता है।टीबी उन्मूलन की दिशा में केंद्र और राज्य की साझा प्रतिबद्धताभारत सरकार ने वर्ष 2025 तक टीबी मुक्त भारत का लक्ष्य निर्धारित किया है और इसी दिशा में लगातार निर्णायक कदम उठाए जा रहे हैं। इस लक्ष्य की प्राप्ति में छत्तीसगढ़ जैसे राज्य भी पूरी प्रतिबद्धता के साथ योगदान दे रहे हैं।‘स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार’ अभियान के दौरान ही 3,72,985 लोगों की टीबी स्क्रीनिंग की गई, जिनमें लक्षण पाए जाने पर तुरंत इलाज की प्रक्रिया शुरू की गई। टीबी रोगियों के पोषण और सहयोग के लिए 7,000 से अधिक ‘निक्षय मित्रों’ को पंजीकृत किया गया है, जो उन्हें पोषण आहार और मानसिक संबल प्रदान कर रहे हैं।"स्वस्थ नारी ही सशक्त परिवार और समाज की नींव है और इसी सोच के साथ छत्तीसगढ़ में स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान ने व्यापक सफलता हासिल की है। बीते पखवाड़े में आयोजित हजारों शिविरों में लाखों लोगों ने जांच व उपचार कराए, जिनमें महिलाओं की सक्रिय भागीदारी ने यह साबित किया कि अब ग्रामीण अंचलों में भी स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता तेजी से बढ़ रही है। इस अभियान में महिला स्वास्थ्य, पोषण, टीकाकरण और गंभीर बीमारियों की जांच के साथ-साथ परामर्श और जागरूकता पर भी जोर दिया गया है, जिससे यह पहल सिर्फ इलाज तक सीमित न रहकर सामाजिक सशक्तिकरण का मॉडल बन गई है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के टीबी मुक्त भारत 2025 संकल्प की दिशा में छत्तीसगढ़ का यह योगदान महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।"-मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय"स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान ने गांव-गांव और दूरस्थ अंचलों तक स्वास्थ्य सेवाएँ पहुँचाकर नया कीर्तिमान स्थापित किया है। लाखों महिलाओं को अनीमिया, सिकल सेल और टीबी जैसी बीमारियों की जांच एवं परामर्श की सुविधा मिली है। राज्य सरकार की प्रतिबद्धता है कि हर परिवार तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएँ पहुँचे और यह अभियान इस दिशा में एक मजबूत कदम साबित हुआ है।"-स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल










.jpg)


.jpg)









.jpg)



.jpg)