- Home
- छत्तीसगढ़
- -मुख्यमंत्री ने की ई-ऑफिस प्रणाली की तारीफ़-शासकीय कामकाज में बढ़ी पारदर्शिता: बेहतर परफ़ॉर्म करने वाले अधिकारियों की हुई सराहना, अधिकारियों को स्व-मूल्यांकन कर सुधार करने के निर्देश-पूंजीगत व्यय और शासकीय कामकाज के क्रियान्वयन की व्यापक समीक्षा-जेम पोर्टल से होने वाली शासकीय खरीदी में अनियमितता पर होगी कड़ी कार्रवाई-मंत्रालय में उप सचिव स्तर से वरिष्ठ अधिकारियों के लिए 01 दिसंबर से लागू होगी बायोमैट्रिक अटेंडेंस-गुणवत्ता के साथ निर्माण कार्यों में लाएँ तेजी, सुगम आवागमन के लिए सड़कों के सुधार और रखरखाव पर ज़ोररायपुर,। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज मंत्रालय महानदी भवन में विभागीय सचिवों और विभागाध्यक्षों की मैराथन बैठक ली। उन्होंने विकसित छत्तीसगढ़ की दिशा में आगे बढ़ने के लिए अधिकारियों को विभागीय समन्वय और टीम भावना के साथ कार्य करने हेतु प्रेरित किया।मुख्यमंत्री श्री साय ने उच्च स्तरीय बैठक में पूंजीगत व्यय में तेजी, शासकीय कामकाज में पारदर्शिता, आमजनों की समस्याओं का त्वरित निराकरण तथा गुणवत्ता के साथ निर्माण कार्यों को समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने बेहतर प्रदर्शन करने वाले अधिकारियों की सराहना की और अधिकारियों को स्व-मूल्यांकन कर सुधार लाने के लिए कहा।मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि ई-ऑफिस प्रणाली से शासन के कामकाज में पारदर्शिता बढ़ी है और इससे सुशासन का संकल्प साकार हो रहा है। उन्होंने प्रसन्नता जताई कि लगभग सभी विभागों में ई-ऑफिस प्रणाली लागू हो चुकी है। शेष विभाग दिसंबर 2025 तक इसे अनिवार्य रूप से लागू करें। मुख्यमंत्री ने सुगम आवागमन के लिए सड़कों के सुधार और रखरखाव पर विशेष बल दिया। साथ ही, जेम पोर्टल से होने वाली शासकीय खरीदी में किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए।मुख्यमंत्री ने कहा कि पूंजीगत व्यय से राज्य की आधारभूत संरचना मज़बूत होती है और दीर्घकालिक विकास की नींव पड़ती है। उन्होंने कम पूंजीगत व्यय वाले विभागों को कार्यों में गति लाने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि प्रदेश के रजत जयंती वर्ष को “अटल निर्माण वर्ष” के रूप में मनाया जा रहा है। इस वर्ष के बजट में पिछले वर्ष की तुलना में 18 प्रतिशत अधिक प्रावधान किया गया है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि बजट में प्रावधानित कार्यों की प्रशासकीय स्वीकृति समय पर दी जाए, स्वीकृत कार्यों के टेंडर शीघ्र जारी हों और बिना विलंब कार्य प्रारंभ हो।उन्होंने कहा कि पूंजीगत व्यय के सभी कार्य जनता के हित से सीधे जुड़े हैं, इसलिए इन्हें समय पर पूरा करना आवश्यक है। जिन विभागों का व्यय पिछले वर्ष की तुलना में कम है, वे इसके कारणों की पहचान कर तत्काल सुधार करें। मुख्यमंत्री ने कहा कि बरसात अब समाप्ति की ओर है, ऐसे में आगामी दो महीनों का सदुपयोग करते हुए निर्माण कार्यों से संबंधित सभी औपचारिकताएँ शीघ्र पूरी करें।जनता की समस्याओं को धैर्य से सुनें अधिकारीमुख्यमंत्री श्री साय ने विभागीय सचिवों से कहा कि आप सभी जनता की समस्याओं को धैर्यपूर्वक सुनें और उनका निराकरण करें। उन्होंने कहा कि सतत मॉनिटरिंग और नियमित प्रवास से विकास की गति बढ़ती है। प्रभारी सचिव अपने-अपने प्रभार वाले जिलों का हर दो माह में दौरा कर योजनाओं के क्रियान्वयन की गहन समीक्षा करें।मंत्रालय के कामकाज में कसावट के लिए बायोमैट्रिक अटेंडेंसमुख्यमंत्री श्री साय ने मंत्रालय के कामकाज में कसावट लाने के उद्देश्य से 1 दिसंबर से बायोमैट्रिक अटेंडेंस प्रणाली लागू करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अधिकारी समय पर कार्यालय पहुँचें और अपने अधीनस्थों को भी समयपालन के लिए प्रेरित करें।मुख्य सचिव श्री विकास शील ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि 1 दिसंबर से मंत्रालय में उप सचिव स्तर से वरिष्ठ अधिकारियों तक के लिए बायोमैट्रिक अटेंडेंस प्रणाली लागू होगी।इस अवसर पर मुख्य सचिव श्री विकास शील, अपर मुख्य सचिव श्री मनोज कुमार पिंगुआ, अपर मुख्य सचिव श्रीमती ऋचा शर्मा, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव श्री सुबोध कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव श्री पी. दयानंद, मुख्यमंत्री के सचिव श्री राहुल भगत सहित सभी विभागीय सचिव और विभागाध्यक्ष उपस्थित थे।
- समयपूर्व सभी तैयारियाँ एवं व्यवस्थाएँ सुनिश्चित करने के दिए निर्देशरायपुर/ केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बस्तर प्रवास की तैयारियों का उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने किया निरीक्षणउप मुख्यमंत्री एवं बस्तर जिला प्रभारी मंत्री श्री विजय शर्मा ने आज केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह के आगामी 04 अक्टूबर को होने वाले बस्तर प्रवास कार्यक्रम की तैयारियों का स्थल निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी आवश्यक तैयारियाँ एवं व्यवस्थाएँ समय से पहले पूरी कर ली जाएँ ताकि कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न कराया जा सके।उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने सिरहासार भवन और लालबाग स्थित कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया और अधिकारियों की बैठक लेकर तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने कहा कि सभी विभाग आपसी समन्वय बनाकर कार्य करें और किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए।इस अवसर पर सांसद बस्तर श्री महेश कश्यप, विधायक जगदलपुर श्री किरण देव, महापौर श्री संजय पाण्डे सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। वहीं प्रशासनिक स्तर पर कमिश्नर बस्तर श्री डोमन सिंह, आईजी बस्तर रेंज श्री सुंदरराज पी, कलेक्टर श्री हरिस एस, पुलिस अधीक्षक श्री शलभ सिन्हा एवं जिला प्रशासन के अन्य अधिकारी मौजूद थे।
- रायपुर/ छत्तीसगढ़ में 1 जून से अब तक 1143.4 मि.मी. औसत वर्षा रिकार्ड की जा चुकी है। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा स्थापित राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रदेश में अब तक बीजापुर जिले में सर्वाधिक 1572.3 मि.मी. वर्षा रिकार्ड की गई है। बेमेतरा जिले में सबसे कम 527.6 मि.मी. वर्षा दर्ज हुई है।रायपुर संभाग में रायपुर जिले में 1045.6 मि.मी., बलौदाबाजार में 920.5 मि.मी., गरियाबंद में 1097.7 मि.मी., महासमुंद में 958.8 मि.मी. और धमतरी में 1057.5 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है।बिलासपुर संभाग में बिलासपुर जिले में 1132.7 मि.मी., मुंगेली में 1113.3 मि.मी., रायगढ़ में 1336.5 मि.मी., सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 1074.5़ मि.मी., जांजगीर-चांपा में 1351.2 मि.मी., सक्ती में 1241.9 मि.मी., कोरबा में 1119.2 मि.मी. और गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही 1039.3 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है।दुर्ग संभाग में दुर्ग जिले में 885.4 मि.मी., कबीरधाम में 808.0 मि.मी., राजनांदगांव में 974.6 मि.मी., मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में 1416.8 मि.मी., खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में 874.1 मि.मी. और बालोद में 1251.3 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है।सरगुजा संभाग में सरगुजा जिले में 761.4 मि.मी., सूरजपुर में 1145.7 मि.मी., बलरामपुर में 1529.4 मि.मी., जशपुर में 1059.3 मि.मी., कोरिया में 1202.1 मि.मी. और मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में 1078.9 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है।बस्तर संभाग में बस्तर जिले में 1544.3 कोंडागांव जिले में 1103.6 मि.मी., कांकेर में 1324.0 मि.मी., नारायणपुर में 1403.0 मि.मी., दंतेवाड़ा में 1564.5 मि.मी., और सुकमा जिले में 1216.9 मि.मी. औसत वर्षा रिकार्ड की जा चुकी है।
- रायपुर/ राज्यपाल श्री रमेन डेका से आज यहां राजभवन में प्रदेश के नव नियुक्त मुख्य सचिव श्री विकास शील ने सौजन्य भेंट की।
- रायपुर/ राज्यपाल श्री रमेन डेका ने विजयादशमी (दशहरा) पर्व के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने प्रदेश के सुख और समृद्धि की कामना करते हुए कहा है कि यह पर्व अन्याय पर न्याय और असत्य पर सत्य की जीत का प्रतीक है। यह उत्सव हमें सीख देता है कि कठिनाइयों के बावजूद हमें अपने आदर्शो और मूल्यों के प्रति दृढ़ रहना चाहिए और समाज में सद्भाव, एकता और शांति के लिए अपना योगदान देना चाहिए। राज्यपाल श्री डेका ने कहा कि जो लोग सत्य, सदाचार और अच्छाई के रास्ते पर चलते हैं, उनकी सदैव जीत होती है।
- रायपुर/ राज्यपाल श्री रमेन डेका ने आज सिविल लाइन स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर में दर्शन कर पूजा अर्चना की। उन्होंने प्रदेश की खुशहाली की कामना की।
- -सभी नागरिकों से राष्ट्रीय स्वच्छ सर्वेक्षण में रायपुर शहर को देश में प्रथम रैंकिंग दिलवाने अधिकाधिक संख्या में स्वच्छता फीडबैक देने की विनम्र अपीलरायपुर/ राजधानी शहर की प्रथम नागरिक रायपुर नगर पालिक निगम की महापौर श्रीमती मीनल चौबे, नगर निगम सभापति श्री सूर्यकान्त राठौड़, नगर निगम संस्कृति विभाग के अध्यक्ष श्री अमर गिदवानी ने समस्त नगरवासियों को दिनांक 2 अक्टूबर 2025 को विजयादशमी पर्व की अग्रिम हार्दिक शुभकामनायें देते हुए मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के दिव्य श्रीचरणों में समस्त नगरवासियों के जीवन में सुख, समृद्धि, स्वास्थ्य और शान्ति प्रदान करने राजधानी शहर रायपुर सहित सम्पूर्ण छत्तीसगढ़ राज्य में समृद्धि और खुशहाली लाने कार्य करने सकारात्मक प्रेरणा ऊर्जा शक्ति प्रदान करने की विनम्र प्रार्थना की है. विजयादशमी पर्व असत्य पर सत्य की विजय के उत्सव के रूप में मनाया जाता है. वैदिक मान्यताओं के अनुसार विजयादशमी पर्व को मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम द्वारा आसुरी शक्तियों का विनाश कर सम्पूर्ण जगत को शोकमुक्त करने के पर्व के रूप में मनाया जाता है. अतएव विजयादशमी पर्व प्रत्येक नागरिक को जीवन में सकारात्मक ऊर्जा प्राप्त करने का एक श्रेष्ठ सुअवसर प्रदान करता है.महापौर श्रीमती मीनल चौबे, सभापति श्री सूर्यकान्त राठौड़, संस्कृति विभाग अध्यक्ष श्री अमर गिदवानी ने सभी नगरवासियों से स्वच्छ भारत मिशन अभियान के अंतर्गत राष्ट्रीय स्वच्छ सर्वेक्षण में रायपुर शहर को प्रथम रैंकिंग दिलवाने अधिकाधिक संख्या में स्वच्छता फीडबैक देकर सक्रिय सहभागिता दर्ज करवाने की विनम्र अपील की है.
- -राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा एवं ग्रामीण विधायक मोतीलाल साहू ने दलदल सिवनी के पास मिलन चौक खेल मैदान की श्रमदान कर नागरिकों सहित की सफाई एवं दिया स्वच्छ शहर का सकारात्मक संदेशरायपुर/ भारत गणराज्य के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस 17 सितम्बर से महात्मा गांधी जयंती 2 अक्टूबर तक चलाये जा रहे स्वच्छोत्सव अंतर्गत स्वच्छता ही सेवा पखवाडा अभियान के अंतर्गत आज रायपुर नगर पालिक निगम के जोन कमाक 9 अतर्गत दलदल सिवनी में मिलन चौक खेल मैदान में सफाई श्रमदान से करते हुए प्रदेश के राजस्व मंत्री श्री टकराम वर्मा और रायपुर ग्रामीण विधायक श्री मोतीलाल साहू ने कुशाभाउ ठाकरे वार्ड कमांक 7 के पार्षद एवं नगर निगम शहरी गरीबी उपशमन एवं समाज कल्याण विभाग के अध्यक्ष श्री खेमकुमार सेन और रायपुर शहर जिला भाजपा अध्यक्ष एवं पूर्व पार्षद श्री रमेश सिंह ठाकुर सहित विशिष्टजनो, गणमान्यजनो, सामाजिक कार्यकर्ताओ, नवयुवको, आमजनो रायपुर नगर निगम जोन 9 के जोन कमिश्नर श्री सतोष पाण्डेय, कार्यपालन अभियता श्री शरद ध्रुव, श्री अंशुल शर्मा सीनियर, जोन स्वास्थ्य अधिकारी श्री बारोन बंजारे, स्वच्छता निरीक्षक श्री भोलाराम साहू सहित जोन 9 के समस्त अधिकारियो कर्मचारियो के साथ हाथ मे झाडू लेकर श्रमदान से सफाई कर कचरा उठाकर स्वच्छता कायम करते हुए जन-जन को स्वच्छ शहर का सकारात्मक स्वच्छता संदेश दिया।प्रदेश के राजस्व मंत्री श्री टकराम वर्मा एवं रायपुर ग्रामीण विधायक श्री मोतीलाल साहू ने नगर निगम एमआईसी सदस्य श्री खेमकुमार सेन सहित समस्त राजधानीवासियों से स्वच्छता ही सेवा पखवाडा अभियान में अधिकाधिक सख्या में सम्मिलित होकर सफाई श्रमदान कर सक्रिय सहभागिता के साथ राजधानी शहर रायपुर को स्वच्छ, सुन्दर, विकसित राजधानी बनाने का सकल्प लेने की अपील की।
- - नगर निगम द्वारा डब्ल्यूआरएस, रावणभाठा, चौबे कालोनी, राजेन्द्र नगर, शंकरनगर, रामकुण्ड में दशहरा हेतु व्यवस्था दी जायेगी-नेशनल ग्रीन ट्रिब्युनल एवं शासन द्वारा दिये गये निर्देशों का दशहरा उत्सव में पालन करें- आयुक्त 0रायपुर। नगर निगम रायपुर के आयुक्त श्री विश्वदीप ने दशहरा उत्सव 2 अक्टूबर को नगर के डब्ल्यूआरएस, रावणभाठा, चौबे कालोनी, राजेन्द्र नगर, शंकरनगर, रामकुंड में होने वाले सार्वजनिक दशहरा उत्सव आयोजन हेतु दशहरा मैदानों के समतलीकरण सफाई व्यवस्था, पेयजल प्रबंधन, प्रकाश व्यवस्था, अग्निशमन व्यवस्था उत्सव स्थलों सहित संबंधित मार्गो की सफाई व्यवस्था हेतु निगम अधिकारियों को प्रशासनिक कार्य दायित्व सौंपते हुए निगम अधिकारियों की दशहरा उत्सव (रावण पुतला दहन) आयोजन एवं दुर्गा विजर्सन आयोजन की सम्पूर्ण व्यवस्था हेतु प्रशासनिक समिति गठित कर दी है। इस समिति में नोडल अधिकारी अपर आयुक्त श्री विनोद पाण्डेय मो. नं. 9424264100 एवं अधीक्षण अभियंता श्री संजय बांगड़े मो. नं. 7223999319, श्री राजेश नायडू मो. नं. 9644000770, प्रभारी अधीक्षण अभियंता श्री राजेश राठौर मो. नं. 9425502640, नगर निवेशक श्री आभाष मिश्रा मो. नं. 9907992294, जोन 6 जोन कमिश्नर श्री हितेन्द्र यादव मो. नं. 8253087778, स्वास्थ्य अधिकारी श्रीमती तृप्ति पाणीग्रही मो. नं. 9591285715 को रखा गया है। आयुक्त ने समिति को दशहरा उत्सव / दुर्गा विसर्जन आयोजन हेतु केन, शामियाना, लाईट, माईक, गोताखोर, चिकित्सा सुविधा आदि की व्यवस्था करने हेतु निर्देश दिये है। इस समिति को जोन 8 जोन कमिश्नर श्रीमती राजेश्वरी पटेल मो. नं. 9238343470 द्वारा आवश्यक सहयोग किया जायेगा ।नगर निगम के आयुक्त ने दशहरा उत्सव (रावण पुतला दहन) आयोजन के दौरान माननीय नेशनल ग्रीन ट्रिब्युनल एनजीटी एवं शासन द्वारा दिये गये निर्देशों का पालन करने के आदेश संबंधित निगम अधिकारियों को दिये है। आयुक्त ने डब्ल्यूआरएस रावण पुतला दहन स्थल का दायित्व जोन 2 को, रावणभाठा पुतला दहन स्थल का दायित्व जोन 6 को, चौबे कालोनी रावण पुतला दहन स्थल का दायित्व जोन 7 को, राजेन्द्र नगर रावण पुतला दहन स्थल का दायित्व जोन 10 को, शंकरनगर रावण पुतला दहन स्थल का दायित्व जोन 3 को एवं रामकुण्ड रावण पुतला दहन स्थल का दायित्व जोन 7 को सौपा है एवं संबंधित जोन कमिश्नर कार्य के नोडल अधिकारी नियुक्त कर दिये है। माननीय नेशनल ग्रीन ट्रिब्युनल के निर्देशों का कडाई से पालन सुनिश्चित करने के आदेश आयुक्त ने अधिकारियों को दिये है।
- -महात्मा गाँधी जयन्ती पर टाउनहाल प्रांगण स्थित मूर्ति स्थल और पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री की जयन्ती पर शास्त्री चौक के किनारे स्थित प्रतिमा स्थल पर 2 अक्टूबर 2025 को प्रातः 11 बजे पुष्पांजलि कार्यक्रमरायपुर/ नगर पालिक निगम रायपुर के संस्कृति विभाग के तत्वावधान में महात्मा गाँधी की जयन्ती दिनांक 2 अक्टूबर 2025 को राजधानी शहर रायपुर के टाउनहाल प्रांगण में स्थित मूर्ति स्थल और भारत गणराज्य के पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री की जयन्ती दिनांक 2 अक्टूबर 2025 को शास्त्री चौक के किनारे स्थित उनकी प्रतिमा के समक्ष प्रातः 11 बजे उनका सादर नमन करने रायपुर नगर पालिक निगम के जोन क्रमांक 4 के सहयोग से पुष्पांजलि कार्यक्रम रखा गया है।
- महापौर मीनल चौबे के निर्देश पर होटलों में मांस मटन विक्रय करने पर जप्ती की कार्यवाही कर सम्बंधित व्यक्ति के विरुद्ध यथोचित कार्यवाही भी की जाएगीरायपुर/ रायपुर नगर पालिक निगम की महापौर श्रीमती मीनल चौबे के निर्देश पर नगर पालिक निगम रायपुर के सम्पूर्ण परिक्षेत्र में महात्मा गांधी जयंती 2 अक्टूबर और महावीर निर्वाण दिवस 21 अक्टूबर 2025 को मांस मटन का विक्रय पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगा।इस संबंध में छत्तीसगढ़ शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के आदेश के परिपालन में रायपुर नगर पालिक निगम के स्वास्थ्य विभाग की ओर से नगर पालिक निगम स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. तृप्ति पाणीग्रही ने महात्मा गांधी जयंती 2 अक्टूबर 'और महावीर निर्वाण दिवस 21 अक्टूबर 2025 को रायपुर नगर पालिक निगम के सम्पूर्ण परिक्षेत्र में स्थित पशुवध गृह एवं समस्त मांस मटन विक्रय की दुकानों को बंद रखे जाने का आदेश जारी किया है।महात्मा गांधी जयंती 2 अक्टूबर और महावीर निर्वाण दिवस 21 अक्टूबर 2025 को नगर पालिक निगम रायपुर के जोन स्वास्थ्य अधिकारीगण, जोन स्वच्छता निरीक्षकगण मांस मटन के विक्रय पर प्रतिबन्ध के आदेश का व्यवहारिक पालन सुनिश्चित करवाएंगे और इस हेतु अपने अपने सम्बंधित जोन क्षेत्रों में मांस मटन की दुकानों का सतत निरन्तर पर्यवेक्षण करेंगे।रायपुर नगर पालिक निगम की महापौर श्रीमती मीनल चौबे के निर्देश पर प्रतिबंध आदेश का व्यवहारिक पालन करवाने होटलों में उक्त पावन पर्व दिवसों पर मांस-मटन विक्रय करने पर जप्ती की कार्यवाही कर सम्बंधित व्यक्ति के विरूद्ध यथोचित कार्यवाही भी की जाएगी।
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पाती का होगा वाचन, ग्रामीण विकास की दिलाई जाएगी शपथबिलासपुर/ गांधी जयंती के अवसर पर 2 अक्टूबर को जिले के सभी 102 आदि कर्मयोगी ग्रामों में एक साथ विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया जाएगा। प्रत्येक आदि कर्मयोगी ग्राम में इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पाती का वाचन कर ग्राम विकास की शपथ दिलाई जाएगी।ग्रामसभाओं में ग्रामीण सेवा, संकल्प और समर्पण की भावना के साथ ग्राम के सर्वांगीण विकास, स्वच्छता, नशामुक्ति, शिक्षा, स्वास्थ्य और आत्मनिर्भरता की दिशा में कार्य करने का संकल्प लिया जाएगा। महात्मा गांधी की स्वच्छ और आत्मनिर्भर भारत की परिकल्पना को साकार करने विशेष रूप से स्वच्छता अभियान को आगे बढ़ाने की प्रतिज्ञा ली जाएगी व ग्राम वासियो,आदि साथियों, आदि सहयोगियों को मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पाती का वाचन कराकर ग्राम विकास की शपथ दिलाई जाएगी। इस अवसर पर आदि कर्मयोगी अभियान के उद्देश्यों और गांधी जी के विचारों की प्रासंगिकता पर प्रकाश डाला जाएगा। स्वच्छ भारत मिशन के तहत साफ-सफाई अभियान भी चलाया जाएगा।विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं विभाग प्रमुख, जनप्रतिनिधि ग्रामसभाओं में शामिल होंगे।
- * पूर्ववत एकीकृत किसान पोर्टल से धान खरीदी की मांगरायपुर। शासन -प्रशासन को अपने ही बनाये भुईयां व एकीकृत किसान पोर्टल में फीड किसानों के डाटा पर विश्वास नहीं होने और एग्री स्टेक पोर्टल में फीड किये जा रहे डाटा का एप्रूवल के चक्कर सहित पोर्टल में कतिपय दिक्कतों के चलते एक बार फिर प्रदेश के संपूर्ण किसानों का पंजीयन मियाद की आखिरी तिथि 30 सितंबर समाप्त होने तक नहीं हो पाया है ।अब भी वंचित किसानों की संख्या लाखों में है । किसान संघर्ष समिति के संयोजक भूपेंद्र शर्मा ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय , विधानसभा अध्यक्ष डा रमन सिंह , मुख्य सचिव विकास शील व मुख्यमंत्री सचिवालय के प्रमुख सचिव सुबोध कुमार सिंह को मेल से ज्ञापन भेज पोर्टल की खामियों को दूर करने व मियाद बढ़ाने की मांग करने के साथ - साथ इस वर्ष धान खरीदी पूर्ववत एकीकृत किसान पोर्टल के माध्यम से किये जाने की मांग की है ।ज्ञातव्य हो कि शासन ने इस वर्ष धान खरीदी हेतु किसानों का एग्रीस्टेक पोर्टल में पंजीयन अनिवार्य कर दिया गया है । पूर्व में पंजीयन हेतु अंतिम तिथि बीते 30 अगस्त निर्धारित किया गया था जिसे बढ़ाकर बीते कल 30 सितंबर तक किया गया था । पूर्व में पंजीयन हेतु निर्धारित अंतिम तिथि तक किसानों के पंजीयन बाकी रहने का ठीकरा पोर्टल में तकनीकी खामियो पर फोड़ते हुये किसान संघर्ष समिति ने शासन - प्रशासन के नुमाइंदों को बीते 3 सितंबर को ज्ञापन सौंप खामियों की जानकारी देते हुये इन्हें दूर कर पंजीयन हेतु समायावधि बढ़ाने की मांग की थी । इसके साथ ही और अन्य कारणों का हवाला देते हुये किसानों ने भी समय सीमा बढ़ाने की मांग की थी । ज्ञापन में जानकारी दी गयी है कि ध्यानाकर्षण पर पोर्टल में अधिकांश खामियों को दूर कर पंजीयन हेतु समायावधि 30 सितंबर तक बढ़ाया गया था जो भी समाप्त हो गया है । ज्ञापन में जानकारी दी गयी है कि पोर्टल में सुधार के बाद भी कतिपय खामियों के चलते किसान पंजीयन से वंचित रह गये हैं । ज्ञापन में भुईयां व एकीकृत किसान पोर्टल में प्रदेश के सभी किसानों का संपूर्ण डाटा फीड होने व इन्हीं के आधार पर पूर्व के वर्षों तक धान खरीदी किये जाने का हवाला देते हुये बतलाया गया है कि पोर्टल में खामियों के चलते लगता है कि शासन -प्रशासन को अपने ही इन पोर्टलों पर विश्वास नहीं है ।एग्री स्टेक पोर्टल में किसानों के एक - एक खसरा नंबर का इंद्राज किये जाने , एक से अधिक ग्राम , तहसील व जिलों में किसी किसान की भूमि होने पर पहले एक ग्राम के भूमि का इंद्राज कर पहले पटवारी से लेवल 01 का व फिर संबंधित तहसीलदार से लेवल 02 का एप्रूवल मिलने के बाद दूसरे ग्राम का व फिर उसका एप्रूवल मिलने के बाद फिर अन्य तहसील व जिला के भूमियों का एक - एक कर इंद्राज पश्चात एप्रूवल मिलने में समय लगने व इसके चलते कीट प्रकोप से जूझते किसानों का पंजीयन हेतु चक्कर पर चक्कर लगाने की वजह से पंजीयन न हो पाने की जानकारी दी गयी है । भुईयां व एकीकृत किसान पोर्टल में फीड किसानो का संपूर्ण डाटा एक ही बार में सीधे एकीकृत किसान पोर्टल में आटो पापुलेट कर किसानों को अनावश्यक चक्कर व परेशानियों से बचाने के बदले खेती के इस मौसम में परेशान करने से किसानों में व्याप्त आक्रोश के मद्देनजर पोर्टल में तकनीकी सुधार कर शेष बचे किसानों के पंजीयन हेतु तिथि बढ़ाने की मांग की गई है । साथ ही पंजीयत लगभग 3 लाख किसानों का डाटा मेल नहीं खाने व इसमें सुधार हेतु समय लगने की संभावना को देखते हुये इस वर्ष पूर्ववत एकीकृत किसान पोर्टल के माध्यम से ही धान खरीदी की अधिकृत घोषणा की मांग की गयी है । ज्ञापन में धार्मिक सहित अन्य ट्रस्टों व मंदिरों आदि के नाम पर भी भूमि होने पर इनका आधार नंबर नहीं होने के कारण एग्रीस्टेक पोर्टल में इनके पंजीयन के संबंध में भी स्थिति व प्रक्रिया स्पष्ट करने का आग्रह किया गया है ।
- -0 कलेक्टर श्री लंगेह ने शॉल एवं श्रीफल से सम्मानित कियामहासमुंद. राज्य शासन के मंशानुरूप कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह के निर्देश पर शासकीय उच्च प्राथमिक शाला बाराडोली के शिक्षक श्री रमेश लाल पटेल को 30 सितम्बर को सेवानिवृत्ति के अवसर पर ही पेंशन भुगतान आदेश प्रदान किया गया। कलेक्टर श्री लंगेह ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में शिक्षक श्री रमेश लाल पटेल को पीपीओ प्रदान करते हुए पुष्पगुच्छ, शाल एवं श्रीफल से सम्मानित किया। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री हेमंत नंदनवार, अपर कलेक्टर श्री सचिन भूतड़ा, श्री रवि कुमार साहू, जिला शिक्षा अधिकारी श्री विजय कुमार लहरे, जिला परियोजना समन्वयक श्री रेखराज शर्मा एवं जिला कोषालय अधिकारी महासमुंद श्री संजय कुमार चौधरी एवं जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद थे।इस अवसर पर कलेक्टर श्री लंगेह ने कहा कि शिक्षक समाज का पथ प्रदर्शक होता है और विद्यार्थियों के जीवन निर्माण में उसकी भूमिका महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि श्री पटेल ने अपने लंबे कार्यकाल में शिक्षा के क्षेत्र में जो योगदान दिया है वह सराहनीय है। कलेक्टर ने उनके निष्ठापूर्ण सेवाभाव के लिए बधाई देते हुए स्वस्थ, सुखी व सम्मानपूर्ण जीवन की कामना की। कलेक्टर ने सभी विभाग प्रमुखों को अपने अधीनस्थ कर्मचारियों के सेवानिवृत्ति होने पर उसी दिन पीपीओ प्रदान करने कहा है। उन्होंने जिला कोषालय अधिकारी को भी हर माह सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारी-कर्मचारी की सूची तैयार करते हुए संबंधित विभाग को प्रक्रिया प्रारम्भ करने के निर्देश देने कहा है।इस अवसर पर शिक्षक श्री रमेश लाल पटेल ने शासन एवं जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आज का दिन मेरे लिए खुशी का दिन है, शासन के इस निर्णय से आज मुझे सेवानिवृत्ति के ही दिन पेंशन भुगतान आदेश के साथ ही सभी देयक प्रदान किया गया। इसके लिए शिक्षक श्री पटेल ने शासन एवं जिला प्रशासन का धन्यवाद ज्ञापित किया है।सेवानिवृत्ति पर विकास खंड शिक्षा अधिकारी प्रकाश चंद्र मांझी ने उन्हें अवकाश नगदीकरण की राशि, भविष्य निधि फाइनल भुगतान, परिवार भत्ता निधि राशि, उपादान राशि सहित सभी देयक प्रदान किए। इस अवसर पर कार्यालय विकास खंड शिक्षा अधिकारी के शाखा प्रभारी श्री रुपेश महापात्र का विशेष योगदान रहा।
-
0- महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य व पोषण सुधार की दिशा में महासमुंद जिले में उल्लेखनीय उपलब्धि
0- कुपोषण ही नहीं बल्कि अनौपचारिक शिक्षा की दिशा में भी आंगनबाड़ी केन्द्रों की महत्वपूर्ण भूमिकामहासमुंद. राज्य गठन के 25 वर्ष पूर्ण होने जा रहा है, इस अवसर पर रजत जयंती महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। बीते वर्षों में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य व पोषण स्तर को बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा हैं। जिसके परिणामस्वरूप जिले में इस दिशा में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की है। पिछले 8 वर्षों में कुपोषण की दर में लगातार कमी देखी जा रही है। जहां वर्ष 2017-18 में 33.18 प्रतिशत बच्चे कुपोषित थे। वहीं 2024-25 की स्थिति में घटकर लगभग आधी रह गई है जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास श्री टिकवेन्द्र जटवार ने बताया कि विभाग के मूल दायित्वों की पूर्ति हेतु आंगनबाड़ियों के माध्यम से टीकाकरण, स्वास्थ्य जांच, संदर्भ सेवाएँ, पूरक पोषण आहार, स्वास्थ्य व पोषण शिक्षा तथा शाला पूर्व अनौपचारिक शिक्षा जैसी छह प्रमुख सेवाएँ प्रदान की जा रही हैं।सर्वसुविधा युक्त आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए संजीवनी आंगनबाड़ी कार्यक्रम संचालित है, जिसके तहत भवनों में शौचालय, पेयजल, रेन वाटर हार्वेस्टिंग, कूलर, टीवी आदि की व्यवस्था की जा रही है। साथ ही बच्चों व गर्भवती महिलाओं के वजन व ऊँचाई मापन के लिए इलेक्ट्रॉनिक व सॉल्टर वजन मशीन, इन्फेंटोमीटर व स्टेडियोमीटर उपलब्ध कराए गए हैं। महिला एवं बच्चों के साथ किशोरियों को भी शामिल करते हुए टेक होम राशन (रेडी टू ईट) उपलब्ध कराया जा रहा है। पोषण स्तर में सुधार के लिए अमृत दूध योजना, गर्म पका भोजन वितरण, सुपोषण चैपाल, पोषण वाटिका, मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान व नवजात योजना के तहत बच्चों व गर्भवतियों को दूध, प्रोटीनयुक्त खाद्य पदार्थ, मोरिंगा बार, लड्डू और अंडे वितरित किए गए हैं।बच्चों के स्वास्थ्य इंडिकेटर्स के मापन व जागरूकता के लिए हर वर्ष वजन त्यौहार, पोषण माह, पोषण पखवाड़ा व स्तनपान सप्ताह का आयोजन कर कुपोषित बच्चों की पहचान कर उन्हें पोषण पुनर्वास केंद्रों व बाल विकास कार्यक्रमों में शामिल किया जाता है। विभाग द्वारा बाल संदर्भ शिविर भी आयोजित किए जाते हैं, जिनमें बच्चों की स्वास्थ्य जांच और निःशुल्क दवाइयाँ वितरित की जाती हैं। इन प्रयासों का परिणाम यह रहा कि जिले में कुपोषण के आँकड़ों में लगातार गिरावट दर्ज हुई है। वर्ष 2017-18 में जहाँ कुपोषण का प्रतिशत 33.18 था। वहीं वर्ष 2018-19 मंे 28.7 प्रतिशत, 2019-20 में 26.8 प्रतिशत, 2020-21 में 24.03 प्रतिशत, 2021-22 में 23.49 प्रतिशत, 2022-23 में 21.87 प्रतिशत, 2023-24 में 19.67 प्रतिशत तथा 2024-25 में घटकर 16.32 प्रतिशत रह गया है।विभाग द्वारा केवल पोषण की दिशा में ही नहीं शाला पूर्व अनौपचारिक शिक्षा पर भी निरंतर प्रयास किया जा रहा है। प्ले स्कूल की तर्ज पर आंगनबाड़ियों में बच्चों के लिए रंग-बिरंगे खेल एवं पढ़ाई की सामग्री उपलब्ध कराई गई है ताकि खेल-खेल में बच्चों को शिक्षा हेतु प्रोत्साहित किया जा सके। ग्राम स्वास्थ्य स्वच्छता एवं पोषण दिवस के माध्यम से किशोरियों को भी पोषण, शारीरिक विकास व माहवारी स्वच्छता की जानकारी दी जा रही है। आंगनबाड़ियों के बहेतर प्रबंधन व ई-गवर्नेंस की ओर कदम बढाते हुए सभी कार्य ऑनलाइन पोषण ट्रैकर ऐप के माध्यम से किए जा रहे हैं। पारदर्शिता के लिए सम्मान सुविधा व हमर स्वस्थ लइका ऐप का भी उपयोग किया जा रहा है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को ऑनलाइन कार्य हेतु मोबाइल भी उपलब्ध कराए गए हैं। महिला एवं बाल विकास विभाग स्वास्थ्य व पोषण के साथ ही महिलाओं की आर्थिक व सामाजिक स्थिति को बेहतर बनाने के लिए भी लगातार प्रयासरत है। विभाग द्वारा महतारी वंदन, सक्षम योजना और ऋण योजना जैसी महत्वपूर्ण योजनाएँ संचालित की जा रही हैं। - महासमुंद. भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली के निर्देशानुसार एवं मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम को दृष्टिगत रखते हुए जिले के समस्त उच्च शैक्षणिक संस्थानों में मतदाता जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से विभिन्न अकादमिक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। इन प्रतियोगिताओं का आयोजन 01 अक्टूबर से 15 अक्टूबर 2025 तक किया जाएगा, जिसमें परिचर्चा – लोकतंत्र बनाम चुनावी राजनीति : क्या हम असली मुद्दों से भटक रहे है। निबंध प्रतियोगिता – लोकतंत्र में निर्वाचन प्रक्रिया पर मीडिया की भूमिका, नुक्कड़ नाटक एवं अन्य सांस्कृतिक गतिविधियाँ निर्वाचन प्रक्रिया से संबंधित तथा नारा लेखन प्रतियोगिता सम्मिलित की गई हैं।उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी संस्थानों को निर्देशित किया है कि वे अपने यहाँ निर्धारित अवधि में प्रतियोगिताएँ आयोजित कराएँ और उनकी फोटोग्राफी सहित विस्तृत प्रतिवेदन 17 अक्टूबर 2025 तक जिला निर्वाचन कार्यालय को प्रेषित करें।
- महासमुंद. मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रायपुर के निर्देशानुसार आगामी मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण 2025 में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सोमवार को कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी महासमुंद श्री विनय कुमार लंगेह के मार्गदर्शन में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित की गई।बैठक में उपस्थित प्रतिनिधियों को बूथ लेवल एजेंट की नियुक्ति प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। निर्देशों के अनुसार प्रत्येक मान्यता प्राप्त राजनीतिक दल अपने अध्यक्ष, सचिव या अधिकृत पदाधिकारी के माध्यम से एक जिला प्रतिनिधि को बूथ लेवल एजेंट नियुक्त करेंगे। प्रत्येक मतदान केंद्र हेतु एक-एक बूथ लेवल एजेंट नियुक्त किया जाएगा।इस अवसर पर बूथ लेवल एजेंटों की भूमिका बताया गया कि वे संबंधित मतदान केन्द्रों में नियुक्त बूथ लेवल अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर पात्र नागरिकों के नाम मतदाता सूची में जोड़ने, आवश्यक संशोधन किए जाने तथा मृत या स्थायी रूप से स्थानांतरित मतदाताओं के नाम विलोपित करने की प्रक्रिया में सहयोग करेंगे। बैठक में भारत निर्वाचन आयोग से प्राप्त बूथ लेवल एजेंट नियुक्ति संबंधी निर्देशों सहित समस्त सहपत्रों की प्रतियां भी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को उपलब्ध कराई गई।
- रायपुर। बस्तर जिले में छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव के अंतर्गत उद्योग विभाग द्वारा मंगलवार को: जगदलपुर कलेक्टर कार्यालय स्थित आस्था हॉल में जिला निवेश प्रोत्साहन समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता कलेक्टर श्री हरिस एस ने की। इस अवसर पर औद्योगिक विकास नीति 2024-30 और ईज ऑफ डूइंग बिजनेस के अंतर्गत संचालित वन क्लिक पोर्टल की विस्तृत जानकारी निवेशकों को प्रदान की गई।कलेक्टर श्री हरिस ने कहा कि जिले में औद्योगिक क्षेत्रों के विकास हेतु निजी भूमि पर भी औद्योगिक पार्क स्थापित किए जा सकते हैं तथा निवेशकों को विभिन्न प्रोत्साहन और रियायतें प्रदान की जाएंगी। उन्होंने यह भी बताया कि नवीन उद्योगों की स्थापना को बढ़ावा देने के लिए निवेशकों को इन्विटेशन टू इन्वेस्ट प्रमाण पत्र जारी किए गए।बैठक के दौरान वन क्लिक पोर्टल की कार्यप्रणाली का प्रेजेंटेशन प्रस्तुत किया गया और निवेशकों को उपलब्ध सुविधाओं, उद्योग स्थापना की प्रक्रिया और उससे जुड़ी चुनौतियों पर चर्चा की गई। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स, लघु उद्योग भारती, जूनियर चेम्बर ऑफ कॉमर्स के पदाधिकारी एवं सदस्य, नव उद्यमी, विद्युत वितरण कंपनी, नगर एवं ग्राम निवेश, खनिज, औद्योगिक सुरक्षा विभाग और छत्तीसगढ़ पर्यावरण मंडल के अधिकारी उपस्थित थे। अंत में उद्योग विभाग के मुख्य महाप्रबंधक श्री अजीत सुन्दर बिलुंग ने सभी निवेशकों और विभागीय अधिकारियों का आभार व्यक्त किया।
- रायपुर। सूरजपुर जिले के प्रतापपुर वन परिक्षेत्र में वन विभाग और हाथी मित्र दल की संयुक्त कार्रवाई में अवैध रूप से साल की लकड़ी ले जा रहे एक वाहन को जब्त किया गया। इस दौरान कुल 42 नग अवैध साल लकड़ी के चिरान बरामद किए गए। विभागीय अधिकारियों को सूचना मिली कि ग्राम झींगादोहर के पंडोपारा में एक वाहन में लकड़ी लोड की जा रही है। सूचना के आधार पर मुख्य वन संरक्षक और वनमंडलाधिकारी के निर्देशानुसार गठित टीम ने वाहन की तलाशी ली। तलाशी के दौरान वाहन में 19 नग अवैध साल लकड़ी के चिरान पाए गए। साथ ही आस-पास के गन्ना और मक्का के खेतों में की गई जांच में 23 नग लकड़ी के चिरान और बरामद किए गए। वन विभाग ने इस मामले में वन अधिनियम, 1927 के तहत अपराध दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
- रायपुर। बस्तर जिले में छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव के अंतर्गत उद्योग विभाग द्वारा मंगलवार को: जगदलपुर कलेक्टर कार्यालय स्थित आस्था हॉल में जिला निवेश प्रोत्साहन समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता कलेक्टर श्री हरिस एस ने की। इस अवसर पर औद्योगिक विकास नीति 2024-30 और ईज ऑफ डूइंग बिजनेस के अंतर्गत संचालित वन क्लिक पोर्टल की विस्तृत जानकारी निवेशकों को प्रदान की गई।कलेक्टर श्री हरिस ने कहा कि जिले में औद्योगिक क्षेत्रों के विकास हेतु निजी भूमि पर भी औद्योगिक पार्क स्थापित किए जा सकते हैं तथा निवेशकों को विभिन्न प्रोत्साहन और रियायतें प्रदान की जाएंगी। उन्होंने यह भी बताया कि नवीन उद्योगों की स्थापना को बढ़ावा देने के लिए निवेशकों को इन्विटेशन टू इन्वेस्ट प्रमाण पत्र जारी किए गए।बैठक के दौरान वन क्लिक पोर्टल की कार्यप्रणाली का प्रेजेंटेशन प्रस्तुत किया गया और निवेशकों को उपलब्ध सुविधाओं, उद्योग स्थापना की प्रक्रिया और उससे जुड़ी चुनौतियों पर चर्चा की गई। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स, लघु उद्योग भारती, जूनियर चेम्बर ऑफ कॉमर्स के पदाधिकारी एवं सदस्य, नव उद्यमी, विद्युत वितरण कंपनी, नगर एवं ग्राम निवेश, खनिज, औद्योगिक सुरक्षा विभाग और छत्तीसगढ़ पर्यावरण मंडल के अधिकारी उपस्थित थे। अंत में उद्योग विभाग के मुख्य महाप्रबंधक श्री अजीत सुन्दर बिलुंग ने सभी निवेशकों और विभागीय अधिकारियों का आभार व्यक्त किया।
- 0- मतदाता सूची मिलान कार्य में प्रगति लायें0- कलेक्टर ने समय-सीमा प्रकरणों की समीक्षा कीदुर्ग. कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह ने आज कलेक्टोरेट सभा कक्ष में अधिकारियों की बैठक में समय सीमा प्रकरणों की विभागवार गहन समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने फसल गिरदावरी, मतदाता सूची मिलान, ई-ऑफिस की अद्यतन स्थिति के संबंध में अधिकारियों से जानकारी ली। कलेक्टर श्री सिंह ने कहा कि एकीकृत किसान पोर्टल में पंजीकृत धान उत्पादक कृषकों से वर्तमान खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में फसल गिरदावरी के आधार पर भुइयां साफ्टवेयर में प्रविष्ट एवं एग्रीटेक पोर्टल में डिजिटल क्रॉप सर्वे में धान के रकबे के आधार पर धान उपार्जन का कार्य किया जाएगा। एग्रीटेक के डिजिटल का्रॅप सर्वे में किए गए फसल धान की प्रविष्टियों में से 5 प्रतिशत प्रविष्टियों का रेंडम सत्यापन किया जाना है। इस हेतु जिला स्तरीय गिरदावरी निरीक्षण और तहसील स्तरीय गिरदावरी निरीक्षण हेतु अधिकारी-कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। उक्त सभी अधिकारी-कर्मचारी गिरदावरी सत्यापन हेतु निर्धारित एप्प मोबाइल में डाउनलोड करना सुनिश्चित करें। साथ ही सत्यापन प्रक्रिया की भली-भांति जानकारी प्राप्त करें। उन्होंने कहा कि जिले में मतदाता सूची मिलान का कार्य अभी 65 प्रतिशत तक ही हुआ है। इसमें और प्रगति लाने की आवश्यकता है। कलेक्टर श्री सिंह ने सभी निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को मतदाता सूची मिलान हेतु बीएलओ को संबंधित क्षेत्र के घर-घर जाकर सूची मिलान करने निर्देशित करने कहा। उन्होंने जिलेे में शिक्षकों की युक्तियुक्तकरण के पश्चात् स्कूलों में शिक्षकों की ज्वायनिंग स्थिति की जानकारी लेते हुए कहा कि जो शिक्षक अभी तक निर्धारित स्कूल में अपनी ज्वायनिंग नहीं दिए हैं, ऐसे शिक्षकों के विरूद्ध जिला शिक्षा अधिकारी कड़ी अनुशासनात्मक कार्यवाही करना सुनिश्चित करें। कलेक्टर श्री सिंह ने कार्यालयों में ई-ऑफिस प्रक्रिया पर जोर देते हुए कहा कि अब से अधिकारी नई फाइल ई-ऑफिस प्रक्रिया के तहत् ही बनाएं। ई-ऑफिस प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की दिक्कते होने पर जिला सूचना एवं विज्ञान अधिकारी से आवश्यक मार्गदर्शन प्राप्त करना सुनिश्चित करें। उन्होंने जिला सूचना एवं विज्ञान अधिकारी को ई-ऑफिस संचालन के संबंध में मूलभूत आवश्यक जानकारियां ग्रुप के माध्यम से शेयर करने के निर्देश दिए। कार्यालय में अधिकारी एवं फाईल मूवमेंट करने वाले कर्मचारी की जानकारी सभी विभागों को निर्धारित गूगलशीट में अपलोड करने कहा गया। इसी प्रकार जनगणना संबंधित जानकारी प्रपत्र 1, 2 एवं 3 में विभागों से मंगाई गयी है।कलेक्टर श्री सिंह ने वय वंदन कार्ड की जानकारी लेते हुए योजना अंतर्गत लक्ष्य के मुताबिक कार्ड बनाने की प्रक्रिया में प्रगति लाने सीएमएचओ को निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि स्कूलों बच्चों के आधार कार्ड हेतु स्कूलवार शिविर लगाई जाए। इसी प्रकार स्कूलों में जाति प्रमाण पत्र बनाने हेतु प्राप्त आवेदनों को संबंधित तहसीलों में जमा कराया जाए। इस संबंध में उन्होंने कहा कि विद्यार्थी के किसी भी परिजन का पूर्व से जाति प्रमाण पत्र बना हो तो इसे आधार मानते हुए स्कूली बच्चों का भी जाति प्रमाण पत्र बनाने आवश्यक पहल करने डीईओ को निर्देशित किया। कलेक्टर ने सभी अनुविभागीय दण्डाधिकारियोंसे कहा कि सभी तहसीलदार संबंधित क्षेत्र के स्कूलों का भ्रमण कर स्कूलों बच्चों के जाति प्रमाण पत्र के संबंध में जानकारी प्राप्त करें। उन्होंने हाउसिंग बोर्ड निर्माण कार्य हेतु जमीन आबंटन के संबंध में संबंधित तहसीलदारों को आवश्यक पहल करने के निर्देश दिए। राशन कार्डों की समीक्षा के दौरान खाद्य अधिकारी ने अवगत कराया कि ई-केवाईसी के अभाव में 20 हजार राशन कार्ड निरश्त किया गया है। इसी प्रकार धान खरीदी हेतु बारदाने की आवश्यकता के संबंध में डीएमओ ने अवगत कराया कि जिले में 28 हजार गठान बारदाने की आवश्यकता होगी। वर्तमान में 2392 गठान बारदाना जमा किया जा चुका है। कलेक्टर ने सामाजिक सुरक्षा कार्यक्रम अंतर्गत संचालित पेंशन योजना के हितग्राहियों का वार्षिक सत्यापन नगरीय निकायों एवं पंचायतों से अद्यतन स्थिति प्राप्त कर उप संचालक समाज कल्याण को शीघ्र अवगत कराने के निर्देश उप दिए। उन्होंने सिंचाई विभाग के कार्यपालन यंत्री को नहरों से अतिक्रमण हटाने चिन्हांकित कर सभी आवश्यक तैयारियां करने के निर्देश दिए। इसी प्रकार जो विभाग अभी तक जीएसटी रिर्टन फाईल जमा नहीं किए हैं, उन्हें तत्काल जमा कराने के निर्देश दिए। बैठक में सहायक कलेक्टर श्री अभिजीत बबन पठारे, एडीएम श्री अभिषेक अग्रवाल, जिला पंचायत सीईओ श्री बजरंग दुबे, अपर कलेक्टर श्रीमती योगिता देवांगन एवं श्री वीरेन्द्र सिंह, नगर निगम भिलाई आयुक्त श्री राजीव पाण्डेय, नगर निगम दुर्ग आयुक्त श्री सुमीत अग्रवाल, नगर निगम रिसाली आयुक्त श्रीमती मोनिका वर्मा, संयुक्त कलेक्टर श्री हरवंश मिरी, श्रीमती सिल्ली थॉमस, एसडीएम भिलाई-3 श्री महेश राजपूत एवं एसडीएम छावनी श्री हितेश पिस्दा, एसडीएम दुर्ग शहर श्री उत्तम धु्रव एवं डिप्टी कलेक्टर श्री सोनल डेविड सहित समस्त विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।
- 0- निजी क्षेत्र के 1022 पदों पर होगी भर्तीदुर्ग. जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र दुर्ग मालवीय नगर चौक दुर्ग में मंगलवार, 07 अक्टूबर 2025 को प्रातः 10.30 बजे से प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जाएगा। इस प्लेसमेंट कैम्प में किरोस सिक्युरिटी के 550 पद (सिक्योरिटी गार्ड, सिक्योरिटी सुपरवाईजर एवं हाउस कीपिंग स्टाफ), निमिया हर्बल प्राइवेट लिमिटेड के 462 पद (एकाउन्ट मैनेजर) एवं एन्सपिरा मैनेजमेंट सर्विस प्राइवेट लिमिटेड के 10 रिक्त पद कुल 1022 रिक्त पदों हेतु भर्ती प्रक्रिया की जाएगी। उक्त सभी पदों हेतु वेतन 14000 से 25000 रूपए तक है, तथा 8वी, 10वी, 12वी, बी.कॉम., बीबीए/एमबीए (मार्केटिंग मैनेजमेंट) एवं कोई भी स्नातक शैक्षणिक योग्यता धारी आवेदक उक्त प्लेसमेंट कैम्प में सम्मिलित हो सकतें है। विस्तृत जानकारी erojgar.cg.gov.in] chhattisgarh rozgar app एवं सोशल मीडिया facebook.com/mccdurg अथवा रोजगार कार्यालय के सूचना पटल के माध्यम से प्राप्त कर सकते है।जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र दुर्ग से मिली जानकारी अनुसार इच्छुक आवेदक समस्त शैक्षणिक मूल प्रमाण/अंकसूची, पहचानपत्र (मतदाता परिचय पत्र/आधार कार्ड/पेनकार्ड/ड्रायविंग लाइसेंस/राशन कार्ड), रोजगार कार्यालय का पंजीयनपत्रक, छ.ग. निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र समस्त दस्तावेजों की (छायाप्रति) के साथ प्लेसमेंट रोजगार मेला में उपस्थित हो सकते हैं।
- 0- विभिन्न कार्यक्रमों में विद्यार्थियों ने दिखाई अपनी प्रतिभाबिलासपुर. आदर्श औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था कोनी में 8 से 23 सितम्बर तक रजत जयंती उत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान छत्तीसगढ़ राज्य क्विज प्रतियोगिता, जॉब फेयर, सेमिनार, एलुमिनी मीट, पुस्तक मेला एवं वार्षिक उत्सव जैसे विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्री ए. के. सोनी, संयुक्त संचालक (औ.प्र. संस्थाएँ), क्षेत्रीय कार्यालय बिलासपुर उपस्थित रहे तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के प्राचार्य श्री नवीन कुमार साहू ने की।रजत जयंती उत्सव का संचालन प्रशिक्षण अधीक्षक श्री डी. के. तिवारी एवं श्री मधुसुदन पराये ने किया। वहीं प्रतिदिवसीय कार्यक्रम का संपादन श्रीमती प्रतिमा दुबे, श्रीमती खुशबु ठाकुर, श्रीमती कुन्ति पटेल एवं श्री विक्रम सिंह परिहार, प्रशिक्षण अधिकारीगण द्वारा किया गया। इस अवसर पर संस्था के समस्त प्रशिक्षणार्थी उत्साहपूर्वक सहभागी बने और अपनी सक्रिय उपस्थिति दर्ज कराई।
- बालोद. कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा के निर्देशानुसार अपर कलेक्टर श्री चंद्रकांत कौशिक, श्री नूतन कंवर, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती मधुहर्ष एवं डिप्टी कलेक्टर श्री आशीष पेंद्रो ने संयुक्त जिला कार्यालय के जनदर्शन कक्ष में आज आयोजित कलेक्टर जनदर्शन कार्यक्रम में जिले के विभिन्न स्थानों से पहुँचे लोगों से मुलाकात कर उनके मांगों एवं समस्याओं की जानकारी ली। उन्होंने संबंधित विभाग के अधिकारियों को तलब कर आम लोगों के मांगों एवं समस्याओं के निराकरण हेतु त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए। जनदर्शन मंे आज अर्जुंदा तहसील के ग्राम भिलाई निवासी श्री कृष्णा राम साहू ने आबादी पट्टा का नवीनीकरण एवं कब्जा हटाने, गुण्डरदेही विकासखण्ड के ग्राम मोहंदीपाट पेमीन बाई ने विद्युत दुर्घटना में मुआवजा राशि दिलाने, बालोद विकासखण्ड के ग्राम झलमला निवासी श्रीमती अनिता ठाकुर ने राशन कार्ड बनाने, ग्राम खैरतराई निवासी श्री चन्द्रप्रकाश ने प्रधानमंत्री आवास योजना की द्वितीय किश्त की राशि प्रदान कराने, ग्राम जगन्नाथपुर सांकरा निवासी श्री विजय विश्वकर्मा ने अवैध जमीन पर अतिक्रमण हटाने, ग्राम टेकापार निवासी श्री साहिल ने दिव्यांग प्रमाण पत्र में त्रुटिसुधार कराने, गुरूर विकासखण्ड के ग्राम तार्री निवासी श्री दीनूराम निषाद ने वृद्धा पेंशन योजना का लाभ दिलाने, डौण्डीलोहारा विकासखण्ड के ग्राम धनगांव निवासी श्रीमती द्रोपदी बाई ने भूमि का पट्टा दिलाने के संबंध में आवेदन प्रस्तुत किए। जनदर्शन में आज जिले के विभिन्न स्थानों से बड़ी संख्या में आम नागरिक अपने मांगों एवं समस्याओं के निराकरण हेतु जिला कार्यालय पहुँचे थे।
- 0- प्राथमिकता क्रम पर मिलेगा लाभ0- जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने दी जानकारीबालोद. प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण अंतर्गत जिले के डौण्डीलोहारा विकासखण्ड के ग्राम कसहीकला की श्रीमती फुलकुंवर बाई को प्राथमिकता क्रम में योजना का लाभ दिलाया जाएगा। जनपद पंचायत डौण्डीलोहारा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार वर्ष 2025 में आवास प्लस सर्वे 2.0 द्वारा छुटे हुए पात्र परिवारों का नाम जोड़ने का कार्य आवास प्लस ऐप द्वारा किया गया है। जिसमें श्रीमती फुलकुंवर बाई पति गैंद लाल का नाम सूची में जोड़ने की कार्यवाही हो चुकी है एवं भविष्य में शासन के निर्देशानुसार नियमानुसार प्राथमिकता क्रम में योजना का लाभ श्रीमती फुलकुंवर बाई को दिया जाएगा।










.jpg)
.jpg)















.jpg)