- Home
- छत्तीसगढ़
- 0- आजीविकामूलक गतिविधियों, गांव की सांस्कृतिक पहचान, प्रमुख फसल, जंगल आदि के अलावा संचार कनेक्टीविटी, सामाजिक मुद्दे आदि का किया जा रहा है चिन्हांकनबालोद. केन्द्र सरकार के महत्वाकांक्षी आदि कर्मयोगी अभियान के अंतर्गत बालोद जिले के सभी चयनित 186 गांवों में विलेज वर्कशाप का आयोजन संपन्न होेने के पश्चात आज 30 सितंबर को जिले के विभिन्न गांवों में विजन प्लान 2030 बनाने की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। इसके अंतर्गत आज बालोद विकासखण्ड के ग्राम भेड़िया नवागांव, डेंगनापार, खैरवाही आदि ग्रामों में स्थानीय जनप्रतिनिधि संबंधित विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों द्वारा ग्रामीणों एवं वांलिटियरों की उपस्थिति में विजन प्लान 2030 बनाने की कार्रवाई शुरू की गई।सहायक आयुक्त आदिवासी विकास ने बताया कि इन गांवों में निवासरत जनजातीय परिवार के लोगों को शासन के जनकल्याणकारी योजनाओं से शत प्रतिशत लाभान्वित कराने तथा गांवों में सभी आवश्यक सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के उपायों के संबंध में चर्चा की गई। इसके अंतर्गत इन गांवों में तहसील मुख्यालय तक आवागमन की सुविधा, गांव के सीमा पर देव एवं पूजा स्थल, गांव के भूमिहीन परिवार की संख्या, शारीरिक रूप से निःशक्त सदस्यों की जानकारी भी संकलित किया गया। इसके अलावा सरकारी योजनाओं से जुड़े परिवारों के विवरण के अंतर्गत आवास योजना से लाभान्वित परिवारों की संख्या, वनाधिकार पत्राधारी परिवारों की संख्या, बीपीएल राशन कार्ड धारियों की संख्या के अलावा मनरेगा तथा अन्य सरकारी योजनाओं से जुड़े परिवारों की संख्या को भी सूचीबद्ध किया गया। इसके अलावा आजीविकामूलक गतिविधियों के अंतर्गत पशुपालन, व्यापार एवं उद्यम के कार्य, गांव में संचार कनेक्टीविटी की सुविधा तथा गांव में स्वच्छता एवं स्वच्छ जल की उपलब्धता, बेहतर विद्युत व्यवस्था तथा फसलों के उत्पादन की भी जानकारी सूचीबद्ध किया गया।
- 0- विभिन्न गांवों के 3600 ग्रामीणों एवं कृषि उपभोक्ताओं को मिलेगी लो वोल्टेज समस्या से निजातबालोद. बालोद जिले के विद्युत वितरण केन्द्र करहीभदर के अंतर्गत उपकेन्द्र बेलोदा में सोमवार 29 सितंबर को 3.15 एमवीए के पावर ट्रांसफार्मर को 5.0 एमवीए पॉवर ट्रांसफार्मर से बदल कर उपकेंद्र का क्षमता आवर्धन किया गया। कार्यपालन अभियंता छत्तीसगढ़ विद्युत वितरण कंपनी बालोद श्री एसके बंड ने बताया कि विद्युत उपकेंद्र बेलोदा के क्षमता आवर्धन होने से उपकेन्द्र के अंतर्गत बेलोदा सहित मंगलतराई, हर्राठेमा, गोड़पाल, सिंघोला, मुल्लेगुड़ा मुल्ले, मड़वा पथरा, मालगांव, आमाबाहरा, परकालकसा, कंजेली, परसबिहरी, खुर्सीटीकुर एवं गोटूलमुड़ा के लगभग 3600 ग्रामीण एवं कृषि उपभोक्ताओं को लो वोल्टेज से मुक्ति मिलकर बेहतर विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित हो सकेगी। इस दौरान कार्यपालन अभियंता प्रोजेक्ट दुर्ग श्री डीके भारती, सहायक अभियंता श्री एके विश्वकर्मा एवं श्री डीके साहू, श्री एचके हिरवानी, श्री एचके करभाल सहित ग्रामीणजन उपस्थित थे।
- बालोद. जिला पंचायत की सामान्य सभा की बैठक 06 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से जिला पंचायत बालोद के सभाकक्ष में आयोजित की गई है। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने बैठक में सर्व संबंधितो को निर्धारित तिथि, समय एवं स्थान पर उपस्थित होने को कहा है।
- 0- वरिष्ठ नागरिकों का किया जाएगा स्वास्थ्य परीक्षण एवं आवश्यकतानुसार छड़ी एवं श्रवणयंत्र का वितरणबालोद. सेवा पखवाडा अंतर्गत 01 अक्टूबर 2025 को अन्तर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस का आयोजन समाज कल्याण विभाग परिसर सिवनी में सुबह 11 बजे से किया जाएगा। समाज कल्याण विभाग के उपसंचालक ने बताया कि इस अवसर पर 70 वर्ष या उससे अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों का आयुष्मान वय वंदना कार्ड बनाया जाएगा। जिससे वरिष्ठ नागरिकों द्वारा 05 लाख रूपये तक मुफ्त में इलाज कराया जा सकता है। उन्होंने बताया कि आयुष्मान वय वंदना कार्ड बनाए जाने हेतु वृद्धजनों को आधार कार्ड साथ में लाना अनिवार्य होगा। इसके साथ ही कार्यक्रम में वरिष्ठ नागरिकों का स्वास्थ्य परीक्षण के साथ-साथ आवश्यकतानुसार वरिष्ठजनों को श्रवणयंत्र एवं छड़ी प्रदान भी किया जाएगा।
- 0- ग्राम पंचायत एवं जनपद पंचायत कार्यालयों में सूची प्रकाशित,0- 15 अक्टूबर तक दावा आपत्ति आमंत्रितबालोद. शासन के निर्देशानुसार प्रधानमंत्री आवास योजना के स्वीकृत आवासों का निर्माण हितग्राहियों द्वारा नही किए जाने पर इन स्वीकृत कार्यों के निरस्तीकरण की कार्यवाही की जाएगी। प्रधानमंत्री आवास योजना के जिला समन्वयक ने बताया कि बालोद जिले में ऐसे आवासों का चिन्हांकन भी कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि चिन्हांकित हितग्राहियों की सूची जनपद पंचायत एवं ग्राम पंचायत कार्यालयों में प्रकाशित कर इस संबंध में 15 अक्टूबर 2025 तक कार्यालयीन अवधि में दावा आपत्ति आमंत्रित किए गए हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना के जिला समन्वयक ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार इन स्वीकृत कार्य को योजना की सूची से विलोपित करने की कार्रवाई भी की जाएगी। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत स्थायी प्रतीक्षा सूची एवं आवास प्लस में चिन्हांकित लाभार्थियों का प्रवर्गवार एवं वित्तीय वर्षवार लक्ष्य निर्धारित कर लाभान्वित किया जा रहा है। लेकिन योजना के बर्हिवेशन मापदण्ड तथा जिला, जनपद, ग्राम पंचायत में प्राप्त शिकायतों के आधार पर अपात्र पाए गए हितग्राही, जिन्हें योजना के प्रावधान अनुसार लाभान्वित किया जाना संभव नही है। ऐसे हितग्राहियों का चिन्हांकन ग्राम सभा द्वारा किया गया है। शासन के निर्देशानुसार इन अपात्र हितग्राहियों को योजना के स्थाई प्रतीक्षा सूची से विलोपित करने की कार्रवाई की जाएगी।
- 0- सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल ने नगर निगम मुख्यालय में आयोजन की तैयारियों को लेकर बैठक लेकर दिये आवश्यक निर्देश0- विधायक सर्वश्री सुनील सोनी, पुरंदर मिश्रा, मोतीलाल साहू, महापौर मीनल चौबे, सभापति सूर्यकांत राठौड, माना कैम्प नगर पंचायत अध्यक्ष संजय यादव, आयुक्त विश्वदीप, एमआईसी सदस्य, जोन अध्यक्ष, पार्षद, जोन कमिश्नर, बैठक में हुए सम्मिलित0- सांसद ने महोत्सव हेतु रायपुर नगर निगम बिरगांव नगर निगम माना कैम्प नगर पंचायत हेतु 13 जोन बनाकर न्यूनतम 30 हजार से अधिक खिलाडियो का पंजीयन कराने व्यापक प्रचार प्रसार करने दिये आवश्यक निर्देश 0रायपुर. नगर निगम क्षेत्र में दिनांक 15 से 19 नवंबर 2025 तक रायपुर लोकसभा सांसद खेल महोत्सव का आयोजन भारत गणराज्य के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के आव्हान पर केन्द्र सरकार के खेल मंत्रालय के फिट इंडिया मुव्हमेंट को जनआंदोलन बनाने किया जायेगा। लोकसभा सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल ने आज रायपुर नगर निगम मुख्यालय के सामान्य सभा सभागार में पहुंचकर रायपुर दक्षिण विधायक श्री सुनील सोनी, रायपुर उत्तर विधायक श्री पुरंदर मिश्रा, रायपुर ग्रामीण विधायक श्री मोतीलाल साहू, नगर निगम रायपुर की महापौर श्रीमती मीनल चौबे, सभापति श्री सूर्यकांत राठौड, माना कैम्प नगर पंचायत अध्यक्ष श्री संजय यादव, नगर निगम आयुक्त श्री विश्वदीप, जिला शिक्षा अधिकारी, नगर निगम के एमआईसी सदस्यों, जोन अध्यक्षो, पार्षदो, जोन कमिश्नरो की उपस्थिति में बैठक लेकर रायपुर लोकसभा सांसद खेल महोत्सव के आयोजन की रूप रेखा की विस्तृत जानकारी देकर कहा कि रायपुर लोकसभा सांसद खेल महोत्सव के माध्यम से रायपुर नगर निगम के सभी 10 जोनो के सभी 70 वार्डो में नागरिको के बीच खेल का वातावरण बनें।लोकसभा सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल ने सांसद खेल महोत्सव में सम्मिलित होने क्यूआर बार कोड को स्कैन कर उसमें दिये गये खेल महोत्सव फार्म को भरवाकर अधिक से अधिक नागरिको को खेलो के प्रति प्रोत्साहित कर सम्मिलित करने कहा है। सांसद ने सभी जोन कमिश्नरो को जोन स्तर पर जोन अध्यक्ष पार्षदो सहित खेल संघो के पदाधिकारियों, खिलाडियो की बैठक लेकर आयोजन में अधिक से अधिक लोगो को जोडने कहा है। सांसद ने रायपुर लोकसभा सांसद खेल महोत्सव के आयोजन को भव्य एवं सफल बनाकर इसमें सभी को जोडने जोन स्तर पर 3-4 स्थानो का चयन करने एवं लोगो को इसमें सम्मिलित 13 खेल विधाओ खो-खो, कबड्डी, वॉलीबॉल, बास्केट बॉल, रस्साकसी, भारोत्तोलन, कुश्ती, रोप स्पीकिंग, स्वीमिंग, शरीर सौष्ठव, शतरंज, फुगडी, गेड़ी की जानकारी देकर लोगो को अधिक से अधिक इसमें सम्मिलित करने प्रोत्साहित करने की अपील सभी वार्ड पार्षदो से की है।सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल ने आयुक्त एवं जोन कमिश्नरो को इसमें रायपुर लोकसभा सांसद खेल महोत्सव के 14 से 19 नवंबर तक होने जा रहे रायपुर में आयोजन की जानकारी जन-जन तक पहुंचाने सभी उद्यानो, वाचनालयो, स्कूल, कॉलेजो, दशहरा उत्सव आयोजन स्थलो, सभी क्लबो, निजी स्कूलो, निजी कॉलेजो, महिलाओ, पुरुषो, घर घर अभियान चलाकर इसे भव्य बनाने अपील की है। सांसद ने कहा कि नगर निगम रायपुर के 10 जोनो में प्रत्येक जोन में कम से कम 4 एवं 10 जोनो में 40 स्थल मैदान के रूप में चिन्हित कर उसमें रायपुर लोकसभा सांसद खेल महोत्सव का आयोजन किया जाना है। इसके लिए बैनर पोस्टर पाम्पलेट होर्डिंग के जरिए नागरिको को अधिक से अधिक जानकारी दी जानी है। सांसद ने 25 अक्टूबर से 25 नवंबर 2025 तक 1 माह रायपुर लोकसभा सांसद खेल महोत्सव के आयोजन को भव्य बनाने व्यापक प्रचार प्रसार करने कहा है ताकि रायपुर राजधानी शहर में नागरिको के मध्य खेलो के प्रति वातावरण सकारात्मक रूप से तैयार हो सके और अधिक से अधिक लोग इसमें सम्मिलित हो सके। सभी विद्यार्थियो, युवाओ, छात्र, छात्राओ, पुरुषो, महिलाओ को इससे अवगत कराकर उन्हें महोत्सव में अधिकाधिक सम्मिलित होने आयोजन के फार्म भरने प्रोत्साहित किया जाना है।महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने कहा कि आज के मोबाईल डिजिटल युग में नगर निगम रायपुर के सभी 70 वार्ड पार्षद सौभाग्यशाली है कि उन्हें रायपुर नगर निगम की टीम बनाकर रायपुर लोकसभा सांसद खेल महोत्सव में सम्मिलित होने का अवसर मिल रहा है। महापौर ने अपील की कि रायपुर नगर निगम की सभी महिला वार्ड पार्षद अपने वार्ड की रहवासी महिलाओ को आयोजन से अधिक से अधिक जोडे एवं उसके लिए बारकोड को स्कैन करवाकर फार्म भरवाकर आयोजन को भव्यता देने सहभागी बने। …
- 0- हिन्दी पखवाड़े के समापन पर कृषि विश्वविद्यालय में एक दिवसीय संगोश्ठी संपन्नरायपुर. हिन्दी मात्र एक भाषा नही बल्कि यह हमारी संस्कृति है, संस्कार है, चेतना है और भारत की आत्मा है। हिन्दी के उपयोग के बिना विकसित भारत की परिकल्पना नहीं की जा सकती। विकसित भारत की निर्माण में हिन्दी की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि यह राजभाषा के साथ-साथ संपर्क तथा समन्वय की भाषा भी है और भारत के विभिन्न राज्यों को एक सूत्र में पिरोती है। यह विचार इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में आज यहां हिन्दी पखवाड़ा 2025 के समापन के अवसर पर ‘‘विकसित भारत के निर्माण में हिन्दी की भूमिका’’ विषय पर आयोजित एक दिवसीय संगोष्ठी में विद्वान वक्ताओं द्वारा व्यक्त किये गये। संगोष्ठी के मुख्य अतिथि इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल थे। विद्वान वक्ताओं के रूप में श्री शशांक शर्मा, अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ साहित्य अकादमी, डॉ. चितरंजन कर सेवानिवृत्त प्राध्यापक, भाषा विज्ञान, तथा श्री गिरीश पंकज, वरिष्ठ साहित्यकार थे। विशिष्ट अतिथि के रूप में कृषि महाविद्यालय रायपुर की अधिष्ठाता डॉ. आरती गुहे उपस्थित थी। कार्यक्रम की अध्यक्षता इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ. संजय शर्मा ने की। इस अवसर पर विभिन्न साहित्यिक प्रतियोगिताओं विजेता रहे प्रतिभागियों को पुरस्कृत भी किया गया।संगोष्ठी के मुख्य अतिथि कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल ने कहा कि भारत के विकास में हिन्दी ने अहम योगदान दिया है। हिन्दी में शिक्षा देने से अधिक लोगों को शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिला है। हिन्दी में शैक्षिक सामग्री और संसाधनों की उपलब्धता से विद्यार्थियों को अपनी मात्र भाषा में सीखने का अवसर मिल सकता है जिससे उन्हे ज्ञान प्राप्ति में आसानी होगी। हिन्दी एक साझा भाषा के रूप में देश के विभिन्न राज्यों के लोगों को जोड़ने में मदद कर सकती है जिससे आपसी संचार और एकता में आसानी होगी। भारत की समृद्ध सांस्कृत विरासत को संरक्षित और प्रसारित करने में हिन्दी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। इसी तरह हिन्दी में व्यवसाय और व्यापार को बढ़ावा देने से स्थानीय अर्थव्यवस्थाओं को मजबूत किया जा सकता है और रोजगार के अवसर पैदा किये जा सकते है।विद्वान वक्ता के रूप में डॉ. चितरंजन कर ने कहा कि हिन्दी राजभाषा के साथ-साथ भारत की सामाजिक - सांस्कृतिक संपर्क भाषा भी है। यह हमारी संस्कृति है, अस्मिता है। उन्होनें कहा कि हिन्दी जनसंख्या के आधार पर विश्व में दूसरी सर्वाधिक बोली जाने वाली भाषा है। आज भारत के अलावा दुनिया के अन्य कई देशों में भी हिन्दी बोली और पढ़ी जा रही है। जिस दिन हमारे देश वासियों में हिन्दी के प्रति गौरव की चेतना का विकास हो जाएगा, भारत तब एक विकसित देश के रूप में पहचान बना लेगा। वरिष्ठ साहित्यकार श्री गिरीश पंकज ने संगोष्ठी को संबोधित करते हुए कहा कि हिन्दी पूरी दुनिया में फैल रही है लेकिन दुर्भाग्य है कि भारत में सिमटती जा रही है। इसका मुख्य कारण हम लोगों में राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रगौरव के भावना में कमी है। श्री पंकज ने कहा कि उन्होने दुनिया के अनेक देशों की यात्राऐं की है जहां उन्होने बड़ी संख्या में लोगों को हिन्दी बोलते और पढ़ते हुए देखा है खासकर मॉरीशस, फिजी, गुयाना, सूरीनाम, त्रिनीडाड तथा अनेक यूरोपीय देशो में। उन्होने कहा कि हिन्दी में वैश्विक संपर्क भाषा बनने की क्षमता है।छत्तीसगढ़ साहित्य अकादमी के अध्यक्ष श्री शशांक शर्मा ने कहा कि देश की स्वतंत्रता के उपरांत दो साल ग्यारह महिनों तक चली संविधान सभा की बैठकों में काफी अंतर्द्वदों के पश्चात हिन्दी को राजभाषा के रूप में मान्यता प्रदान की गई लेकिन आज भी हिन्दी के महत्व को रेखांकित करने के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। यह अच्छी बात है कि नवीन शिक्षा नीति 2020 में मातृभाषा में शिक्षा देने पर जोर दिया गया है। उन्होने कहा कि स्वतंत्रता के पश्चात देश के विकास और इसे एकजुट बनाए रखने हिन्दी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। श्री शर्मा ने कहा कि हिन्दी के बिना विकसित भारत की निर्माण की परिकल्पना नहीं की जा सकती। भारत के सतत, स्थायी और समावेशी विकास में हिन्दी का योगदान महत्वपूर्ण होगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ. संजय शर्मा ने स्वागत भाषण दिया तथा संगोष्ठी की रूप रेखा प्रतिपादित की। आयोजन सचिव एवं प्रभारी राजभाषा प्रकोष्ठ के प्रभारी श्री संजय नैयर ने अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. राकेश बनवासी ने किया। इस अवसर पर कृषि विश्वविद्यालय प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी, प्राध्यापकगण, कर्मचारीगण तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राऐं उपस्थित थे।
- भिलाईनगर। नगर पालिक निगम भिलाई में 4 कर्मचारियों को सेवानिवृत्त होने पर स-सम्मान बिदाई दी गई। मुख्य कार्यालय सभागार में आयोजित बिदाई समारोह में आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय ने कार्यपालन अभियंता अलिख चंद्राकर, पम्प सहायक राम राय निषाद, चौंकीदार शिव बहोर नाई एवं सफाई कामगार अगसिया को निगम प्रशासन की ओर से स्मृति चिन्ह, शाॅल और श्रीफल भेंट करते हुए प्रशस्ति पत्र प्रदान किये। सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों की अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना करते हुए शुभकामनाएं दिए। बिदाई कार्यक्रम में अपर आयुक्त राजेंद्र कुमार दोहरे, जोन आयुक्त अमरनाथ दुबे, अजय राजपूत, कार्यपालन अभियंता आर एस राजपूत, रवि सिंहा, सहायक अभियंता, उप अभियंता अधिकारी/कर्मचारी एवं संघ के पदाधिकारी उपस्थित थे।
- 0- महाराष्ट्र मंडल की दिव्यांग बच्चियां महात्मा गांधी- शास्त्री जयंती सेवा पखवाड़ा में छत्तीसगढ़ राज्य संपरीक्षा उप संचालक के हाथों सम्मानितरायपुर। महात्मा गांधी- लाल बहादुर शास्त्री जयंती के अवसर पर पूरे देशभर में जारी सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत महाराष्ट्र मंडल के दिव्यांग बालिका विकास गृह की विशेष बच्चियों को मंगलवार को सम्मानित किया गया। इस मौके पर उन्हें ट्राइसिकल, हाथ और पैर की सिलाई मशीनें सहित विभिन्न जीवनोपयोगी समान उपहार के तौर पर दिए गए। महाराष्ट्र मंडल के साथ यह पूरा आयोजन छत्तीसगढ़ राज्य संपरीक्षा के उप संचालक कार्यालय- 2 की ओर से किया गया।मुख्य अतिथि उप संचालक अविनाश तिवारी ने इस मौके पर कहा कि सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत शासन की ओर से मिले शेड्यूल के अंतर्गत हमें यहां विशेष बच्चियों की सेवा करने का मौका मिला। यह हमारे लिए गर्व की बात है। साथ ही हमें इस आयोजन से महाराष्ट्र मंडल जैसी पुरानी व विश्वसनीय समाजसेवी संस्था से जुड़ने का अवसर भी मिला, यह भी हमारा सौभाग्य है। तिवारी ने आश्वस्त किया कि भविष्य में भी वे इन बच्चियों की सेवा करने के लिए तैयार रहेंगे।मंडल अध्यक्ष अजय मधुकर काले ने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य संपरीक्षा के उप संचालक कार्यालय- 2 से हमें जुडने का अवसर मिला है। अब उप संचालक अविनाश तिवारी के साथ महाराष्ट्र मंडल का यह रिश्ता हमेशा बना रहेगा। काले ने विशेष बच्चियों से कहा कि दिव्यांग आप नहीं, बल्कि हमारी सोच है, जो किसी को कमतर समझने की नासमझी करती है। जबकि हौसलों से लक्ष्य हासिल किए जाते हैं, पैसों से नहीं।काले ने कहा कि जब हमारे बुजुर्गों ने चौबे कॉलोनी में भवन बनाने का निर्णय लिया है, उस समय महाराष्ट्र मंडल के बैंक अकाउंट में मात्र 80 रुपये थे लेकिन हौसले बुलंद थे। फिर उस समय के सदस्यों ने किशोर कुमार नाइट का आयोजन कर बेहतरीन भवन का निर्माण किया। इसी तरह जब हमारी टीम ने भी पुराने भवन को तोड़कर नया भवन बनाने की ठानी, तो मंडल के बैंक एकाउंट में मात्र 20 लाख रुपये थे, जबकि हमारा ये प्रोजेक्ट साढ़े सात करोड़ रुपये का था। लेकिन हमने मंडल के सभासदों की मदद से ही पैसे इकट्ठे किए और करीब पांच सालों के संघर्ष के बाद आपके सामने महाराष्ट्र मंडल का भवन तैयार है। मंडल अध्यक्ष ने कहा कि महाराष्ट्र मंडल का नया भवन सभासदों के आत्मविश्वास और हौसले की कहानी है। इसलिए ऐसा कोई काम नहीं, जो हमारी विशेष बच्चियां न कर सकें। इस मौके पर मंडल के प्रमुख समन्वयक श्याम सुंदर खंगन, वरिष्ठ जन सेवा समिति के रवि गहलोत सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।
- 0-रायपुर नगर निगम की निरंतर 33 वर्ष सेवा करने वाले मैट शिवशंकर शर्मा की सेवानिवृत्ति पर निगम जोन 2 कार्यालय में दी गई विदाईरायपुर. नगर पालिक निगम के मैट श्री शिवशंकर शर्मा रायपुर नगर निगम में निरन्तर 33 वर्ष सेवा देकर सेवानिवृत्त होने पर रायपुर नगर निगम जोन 6 कार्यालय में सम्मानित किये गए. सेवानिवृत्त मैट श्री शिवशंकर शर्मा का जोन 2 कार्यालय में कार्यपालन अभियंता श्री कार्यपालन अभियंता श्री पी. डी. धृतलहरे ने कार्यपालन अभियंता श्री आशुतोष सिंह और जोन सहायक राजस्व अधिकारी श्री प्रेमचंद दुबे, नगर निगम जोन 2 राजस्व विभाग और जोन के अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ मिलकर बुके और श्रीफल एवं शाल देकर उन्हें नगर पालिक निगम रायपुर को निरन्तर 33 वर्षो तक सेवाएं देकर सेवानिवृत्त होने पर उनकी सेवाओं को सम्मानित किया और उनके दीर्घायु, स्वस्थ, सुखमय जीवन हेतु हार्दिक मंगलकामनायें कीं.
- बिलासपुर. 'स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान' के तहत कोटा विकासखण्ड के आदिवासी बहुल ग्राम शिवतराई आदि कर्मयोगी ग्राम में दो दिवसीय नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम द्वारा ग्रामीणों को विभिन्न स्वास्थ्य सेवाएँ प्रदान की गई। शिविर में कुल 312 हितग्राहियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।शिविर में बी.पी. जांच के 152, शुगर जांच के 142, कैंसर स्क्रीनिंग के 86, ए.एन.सी. जांच के 86, एनीमिया जांच के 100 और टी.बी. स्क्रीनिंग के 162 मामले शामिल रहे। इसके साथ ही 52 लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए गए, जिससे उन्हें भविष्य में स्वास्थ्य सेवाओं का सीधा लाभ मिल सकेगा।इस शिविर में चार विशेषज्ञ चिकित्सकों ने अपनी सेवाएँ दीं। उन्होंने ग्रामीणों, विशेषकर महिलाओं और बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया और उन्हें रोगों की रोकथाम और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए आवश्यक परामर्श दिया। कैंसर एवं टी.बी. जैसी गंभीर बीमारियों की समय पर पहचान के लिए स्क्रीनिंग भी की गई। स्वास्थ्य विभाग द्वारा इस अवसर पर महिलाओं में एनीमिया नियंत्रण, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य देखभाल तथा संतुलित आहार से जुड़े विषयों पर जानकारी भी दी गई।महिला हितग्राही सुमित्रा बाई ने बताया कि पहले उन्हें बी.पी. और शुगर की नियमित जांच कराने के लिए शहर जाना पड़ता था, लेकिन अब गांव में ही विशेषज्ञ डॉक्टरों से जांच और परामर्श मिलना बहुत राहत की बात है। वहीं, शांति बाई ने कहा कि एनीमिया की जांच से उन्हें अपनी सेहत के बारे में सही जानकारी मिली, अब वे डॉक्टर द्वारा बताए अनुसार पौष्टिक आहार लेंगी। आदिवासी युवक रामलाल ने कहा कि आयुष्मान कार्ड बनने से अब परिवार को बड़ी बीमारियों के इलाज में आर्थिक परेशानी नहीं होगी।शिविर का मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ शुभा गढ़ेवाल ने पहुंचकर जायजा लिया। इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी कर्मचारी, पंचायत प्रतिनिधि मौजूद रहे। दो दिवसीय स्वास्थ्य शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने पहुंचकर लाभ उठाया।
- 0- मुक्तिधामों की व्यवस्था सुधारने दिए निर्देशबिलासपुर./कलेक्टर संजय अग्रवाल ने साप्ताहिक टीएल बैठक में राज्य सरकार की फ्लैगशीप योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने बैठक में गांव एवं शहरों में विद्यमान मुक्तिधामों में जनसुविधाएं एवं व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए। श्री अग्रवाल ने कहा कि मुक्तिधाम में लोगों के बैठने के लिए शेड, घेरा, बिजली, पानी एवं साफ-सफाई का इंतजाम अनिवार्य रूप से किया जाये। उन्होंने स्कूल परिसरों से होकर गुजरने वाले विद्युत लाईनों का निरीक्षण कर रिपोर्ट देने को कहा है। यदि विद्युत तार लहरा अथवा लटक रहे हों तो उसे दुरूस्त किया जाये ताकि किसी प्रकार की अनहोनी से बचा जा सके। कलेक्टर ने बैठक में आदि कर्मयोगी मिशन की प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को ग्रामों का अधिकाधिक दौरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अधिकारी दौरा में अभियान के तहत स्थापित आदि सेवा केन्द्रों में बैठें और अभियान की समीक्षा करें। बैठक में शहरी विद्युतीकरण योजना की भी समीक्षा की गई। कलेक्टर ने कहा कि शहरी क्षेत्रों में कुछ ऐसे जगह होते हैं, जहां अंधेरे के कारण अपराध अथवा नशे की संभावना होती है। ऐसे स्थलों का सर्वे कर प्रस्ताव तैयार किया जाये ताकि उन क्षेत्रों में विद्युतीकरण करा कर प्रकाश बिखेरा जा सके। उन्होंने बैठक में मतदाता सूची गहन पुनरीक्षण कार्य की प्रगति की भी समीक्षा की और दिशा-निर्देश दिए। बैठक में नगर निगम आयुक्त अमित कुमार,जिला पंचायत सीईओ संदीप अग्रवाल, डीएफओ नीरज सहित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।
- रायपुर। प्रधानमंत्री आवास योजना ने माओवादी प्रभावित क्षेत्रों में भी नई उम्मीद और आजादी का अहसास जगाया है। बीजापुर जिले की जनपद पंचायत उसूर की ग्राम पंचायत तर्रेम के आश्रित गांव चुटवाही की 50 वर्षीय महिला श्रीमती हुंगी इसका सशक्त उदाहरण हैं। यह गांव छत्तीसगढ़ सरकार की नियद नेल्ला नार योजना में शामिल है। इस गांव के लोग वर्षों से माओवादी भय और आतंक के साये में जीवन जी रहे थे, इस गांव में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत श्रीमती हुंगी का पक्का मकान बनकर तैयार हो गया है, जो गांव का पहला प्रधानमंत्री आवास है।सुरक्षा शिविर स्थापित होने के बाद गांव में धीरे-धीरे माओवाद का प्रभाव कम हुआ। वित्तीय वर्ष 2024-25 में ग्राम पंचायत के माध्यम से प्रधानमंत्री आवास योजना की जानकारी ग्रामीणों तक पहुँची। प्रारंभ में ग्रामीण भयवश आवास निर्माण के लिए आगे नहीं आ रहे थे, लेकिन श्रीमती हुंगी ने हिम्मत जुटाई। उन्हें रूरल मेसन कार्यक्रम के अंतर्गत रानी मिस्त्री प्रशिक्षण की जानकारी मिली, जिसके माध्यम से वे अपने घर का निर्माण करते हुए राजमिस्त्री का हुनर भी सीख रही हैं। श्रीमती हुंगी ने बताया कि माओवाद के डर के कारण आज तक गांव में कोई भी पक्का घर नहीं बन पाया था। अब उनका आवास गांव का पहला पक्का मकान बनकर तैयार हो चुका है। उन्होंने शासन और प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना गरीब परिवारों के लिए वरदान है।
- रायपुर। नवरात्रि पर्व के पावन अवसर पर महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा ‘‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’’ कार्यक्रम अंतर्गत कन्या पूजन का भव्य आयोजन कबीरधाम में किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बेटियों के प्रति सम्मान बढ़ाना और उनकी शिक्षा एवं सशक्तिकरण को प्रोत्साहित करना था। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने कन्याओं का पूजन किया और उन्हें फूल माला, कुम-कुम, चंदन, चुनरी और दीप प्रज्वलित कर आशीर्वाद दिया। उन्होंने कन्या भोज का शुभारंभ करते हुए कहा कि ‘‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’’ योजना आज के समय की अत्यंत आवश्यकता है, क्योंकि बालिकाओं की रक्षा, शिक्षा और सशक्तिकरण के बिना समाज और देश का विकास असंभव है।उन्होंने कहा कि बेटियों का सर्वांगीण विकास और आत्मसम्मान की सुरक्षा हम सभी की जिम्मेदारी है।कार्यक्रम में सांसद श्री संतोष पाण्डेय, पंडरिया विधायक श्रीमती भावना बोहरा, पूर्व संसदीय सचिव डॉ. सियराम साहू, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री कैलाश चंद्रवंशी, नगर पालिका अध्यक्ष श्री चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी, उपाध्यक्ष श्री पवन जायसवाल, जनपद अध्यक्ष श्रीमती गणपत सुषमा बघेल, जिला पंचायत सभापति श्री रामकुमार भट्ट, और अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। सभी अतिथियों ने कन्याओं का पूजन एवं श्रृंगार किया और उन्हें भोजन कराकर सम्मानित किया। इस कार्यक्रम में जिला कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा और जिला प्रशासन के अधिकारी कर्मचारी भी उपस्थित थे।
- रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन की श्री रामलला दर्शन योजना के अंतर्गत मंगलवार को बीजापुर जिले के 27 श्रद्धालुओं का जत्था पवित्र नगरी अयोध्या के लिए रवाना हुआ। जत्थे को जिला मुख्यालय से विधिवत हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री भूपेंद्र अग्रवाल, एसडीएम बीजापुर श्री जागेश्वर कौशल, वरिष्ठ नागरिक श्री घासीराम नामदेव तथा डिप्टी कलेक्टर श्री दिलीप उईके सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। प्रशासनिक अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने यात्रियों का पुष्पगुच्छ भेंटकर स्वागत किया और उनके सुरक्षित एवं मंगलमय यात्रा की शुभकामनाएँ दीं।छत्तीसगढ़ सरकार की यह योजना आम नागरिकों को प्रमुख धार्मिक स्थलों के दर्शन का अवसर उपलब्ध कराने के साथ-साथ समाज में आस्था एवं सांस्कृतिक मूल्यों को सुदृढ़ करने का एक महत्वपूर्ण प्रयास है। यात्रियों ने शासन एवं जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस योजना के माध्यम से उन्हें जीवन में पहली बार अयोध्या जाकर प्रभु श्रीरामलला के दर्शन करने का अवसर प्राप्त हो रहा है। जिला प्रशासन द्वारा जत्थे की यात्रा के लिए भोजन, पेयजल एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएँ सुनिश्चित की गई हैं।
- रायपुर /मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर रतनपुर स्थित ऐतिहासिक महामाया मंदिर पहुँचकर मां महामाया का दर्शन किया। उन्होंने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। मुख्यमंत्री श्री साय ने मंदिर प्रांगण में दर्शन के लिए आए श्रद्धालुओं से आत्मीय भेंट की और उन्हें नवरात्रि पर्व की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं। इस अवसर पर विधायक श्री सुशांत शुक्ला, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री राजेश सूर्यवंशी, जिला अध्यक्ष श्री दीपक सिंह ठाकुर, कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह सहित महामाया ट्रस्ट के पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।
- रायपुर / छत्तीसगढ़ मंत्रालय कर्मचारी संघ द्वारा आज नए मुख्य सचिव श्री विकासशील का स्वागत किया गया। इस अवसर पर मंत्रालय ने सेवानिवृत्त हो रहे पूर्व मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन के सेवाकाल के लिए आभार व्यक्त करते हुए उन्हें मोमेंटो देकर सम्मानित किया।श्री जैन ने मंत्रालय परिवार और कर्मचारी संघ का धन्यवाद किया। वहीं, नए मुख्य सचिव श्री विकासशील ने नवनिर्वाचित कर्मचारी संघ को बधाई देते हुए कहा कि उनके कार्यकाल में छत्तीसगढ़ मंत्रालय को देश का सर्वोच्च सचिवालय बनाने के लिए संघ का पूरा सहयोग रहेगा।कार्यक्रम में मंत्रालय सेवा के दो अधिकारियों, श्री मोहर साय कुजूर (अवर सचिव) और श्री दुर्गा चरण शुक्ला (अनुभाग अधिकारी) को विदाई दी गई। इस अवसर पर मंत्रालय कर्मचारी संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्री चंद्रकांत पांडेय, उपाध्यक्ष श्री अजीस मीरे, सचिव श्री उमेश सिंह, कोषाध्यक्ष श्री छविराम साहू, संयुक्त सचिव श्री महेश बड़ा, सदस्य श्री कुंदन साहू और सुश्री दिव्यानी साहू सहित मंत्रालय के अनेक अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
- -वृद्धजनों को अधिक से अधिक संख्या में सम्मिलित होकर सहायक उपकरण प्राप्त करने हेतु अपीलमहासमुंद / समाज कल्याण विभाग द्वारा रजत जयंती महोत्सव एवं सेवा पखवाड़ा 2025 अंतर्गत 02 अक्टूबर तक विविध गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। जिसके अंतर्गत 01 अक्टूबर 2025 को अन्तर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस का आयोजन जिला मुख्यालय स्थित शंकराचार्य सांस्कृतिक भवन, बागबाहरा रोड में किया जाएगा। जिसमें वृद्धजनों के लिए विभिन्न कार्यक्रम जैसे खेल-कूद गतिविधि, सांस्कृतिक गतिविधि एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। उक्त कार्यक्रम में 60 वर्ष से अधिक उम्र के वृद्धजनों का कुर्सी दौड़, मटकी फोड़, जलेबी दौड़, गुब्बारा फोड़, गिल्ली डण्डा आदि खेल गतिविधियां एवं गीत गायन समूह नृत्य, सुवा-नृत्य, पंथी नृत्य आदि सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम पश्चात् विजयी प्रतिभागी एवं वृद्धजनांे को पुरस्कार प्रदान किया जावेगा। साथ ही 60 वर्ष से अधिक उम्र के वृद्ध नागरिकों के लिए आवश्यकता अनुसार विभिन्न सहायक उपकरण व्हीलचेयर, बैसाखी, ट्रायसायकल, छड़ी, श्रवण यंत्र आदि का वितरण भी किया जाएगा। उक्त कार्यक्रम में सम्मिलित होने वाले समस्त वृद्धजनों को शाॅल श्रीफल से सम्मानित किया जाएगा।उप संचालक समाज कल्याण श्रीमती संगीता सिंह ने जिले के समस्त वृद्धजनों को अधिक से अधिक संख्या में सम्मिलित होकर सहायक उपकरण प्राप्त करने हेतु अपील की है।
- -किसान पंजीयन और गिरदावरी की सूची ग्राम पंचायतों में चस्पा करें - कलेक्टर-सभी ग्राम पंचायतों में 2 से 14 अक्टूबर तक होगा ग्राम सभाओं का आयोजनमहासमुंद / कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने आज सुबह 10 बजे कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय-सीमा की बैठक लेकर विभिन्न विभागीय योजनाओं, विभागवार लंबित मामलों एवं कार्यक्रमों की गहन समीक्षा की। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री हेमंत नंदनवार, अपर कलेक्टर श्री सचिन भूतड़ा एवं रवि कुमार साहू, अनुविभागीय अधिकारी, सभी विभाग के जिला अधिकारी उपस्थित रहे। वीसी के माध्यम से जनपद सीईओ, नगरीय निकायों के सीएमओ सहित सभी ब्लाॅक स्तरीय संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।बैठक में कलेक्टर श्री लंगेह ने कहा कि अगस्त माह का जीएसटी आज ही जमा किया जाए। जिन विभागों के जीएसटी रिटर्न जमा नहीं किए गए हैं, वे तत्काल जमा करें। साथ ही उन्होंने कहा कि हर महीने की 10 तारीख के पूर्व जीएसटी जमा करना सुनिश्चित करें। मुख्यमंत्री की घोषणाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए उन्होंने गढ़फुलझर, खल्लारी में किए गए घोषणाओं के अनुरूप कार्याें में प्रगति लाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने निर्देशित किया कि ई-आॅफिस के अंतर्गत प्रत्येक सप्ताह मूव किए गए फाइलों की स्थिति अपडेट की जाए तथा ई-आॅफिस के अंतर्गत ही पत्राचार व्यवहार में लाई जाए।कलेक्टर ने बताया कि जिले की सभी ग्राम पंचायतों में 2 से 14 अक्टूबर तक ग्राम सभाओं का आयोजन होगा। इनमें एग्रीस्टेक पंजीयन, डिजिटल क्राॅप सर्वे तथा मैन्युअल गिरदावरी की सूची अनिवार्य रूप से चस्पा कर पठन कराया जाए। यदि कोई दावा-आपत्ति मिलती है तो उसका पुनः पीवीआर ऐप से सत्यापन कर आवश्यक संशोधन किया जाएगा। इसके लिए सभी जनपद पंचायत सीईओ को निर्देश दिए गए हैं। कलेक्टर ने आदि कर्मयोगी अभियान की समीक्षा में कहा कि सभी विकासखंड एवं ग्राम नोडल अधिकारी प्रत्येक ग्राम का विलेज एक्शन प्लान अपलोड करें। 2 अक्टूबर को विशेष ग्राम सभाओं में इन एक्शन प्लानों का अनुमोदन कराया जाएगा। प्रधानमंत्री जनमन योजना अंतर्गत शेष आवासों को पूर्ण करने निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि आवास का कार्य प्रतिदिन प्रगतिरत रहें। कलेक्टर ने जनमन की समीक्षा में पूर्ण सिच्युएशन के लिए सभी विभागों को निर्देश दिए हैं। कलेक्टर ने महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित पोषण माह अंतर्गत किए जा रहे विभिन्न गतिविधियों को पोर्टल में एंट्री किए जाने के निर्देश दिए हैं। अन्य विभागों को भी पर्याप्त संख्या में एंट्री करने कहा गया है। कलेक्टर श्री लंगेह ने खाद्य एवं औषधि प्रसाधन विभाग को सभी मिठाई दुकानों में मिठाई एवं खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता बनाए रखने के लिए नियमित जांच के निर्देश दिए हैं।बैठक में समय-सीमा में प्राप्त पत्रों की समीक्षा, जनशिकायत निवारण एवं लोक सेवा गारंटी अधिनियम, न्यायालयीन प्रकरणों की प्रगति की भी समीक्षा की गई। इस दौरान कलेक्टर ने अधिकारियों को कहा कि कोई भी जिला अधिकारी बिना अनुमति लिए मुख्यालय नहीं छोड़ेगा और न ही बैठक में अपने प्रतिनिधि भेजेंगे।बैठक के दौरान सड़क सुरक्षा समिति की समीक्षा में ओवर लोडेड गाड़ियां, हाॅर्न प्रेसर और शराब पी कर वाहन चलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर ने सभी शासकीय अधिकारी-कर्मचारियों को भी सीट बेल्ट और हेलमेट लगाकर वाहन चलाने के निर्देश दिए है। बैठक में 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के वाहन चलाने पर तथा ट्रिपल सवारी पर भी निरंतर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।
- -बच्चों को बेहतर स्वास्थ्य और पोषण की जानकारी दी गईमहासमुंद / राष्ट्रीय पोषण माह एवं बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान अंतर्गत शारदेय नवरात्रि के शुभ अवसर पर कन्याओं का सम्मान और उनके बेहतर स्वास्थ्य, शिक्षा और पोषण के लिए आज महासमुंद के शहरी सेक्टर के विश्वकर्मा नगर 01 सक्षम आंगनबाड़ी केंद्र दलदली रोड में बच्चों का पूजन कर उन्हें कन्या भोज कराया गया।बालिकाओं के बेहतर स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए बच्चों को भोजन कराया गया जिसमें चावल-दाल, पूड़ी, मौसमी फल एवं अन्य पौष्टिक चीजों से बनी खीर, प्रसाद आदि शामिल है। शहरी परियोजना के सेक्टर पर्यवेक्षक शीला प्रधान ने बताया कि आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों के स्वास्थ्य और पोषण पर विशेष ध्यान दिया जाता है, नवरात्रि के शुभ अवसर पर यह आयोजन किया गया। उल्लेखनीय है कि आंगनबाड़ी केंद्र 3 से 6 वर्ष के बच्चों के लिए विद्यालय पूर्व शिक्षा प्रदान करते हैं। यहां टीकाकरण सेवाएं, प्राथमिक स्वास्थ्य सेवा सहायता और रेफरल सेवाएं भी प्रदान करते हैं। इस कार्यक्रम का उद्देश्य कन्याओं को सम्मान देना, उनके बेहतर स्वास्थ्य और शिक्षा सुनिश्चित करना, और समाज में उनकी भूमिका को मजबूत करना है। इस अवसर पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अंजू चंद्राकर, मितानिन, स्थानीय महिलाएं एवं बालिकाएं मौजूद थी।
- -जगद्गुरू श्री रामभद्राचार्य के दर्शन कर लिया आशीर्वाद, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की-भवानी मंदिर स्थल का नामकरण ‘कौशल्या धाम’ करने की घोषणारायपुर /मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय कोरबा जिले के एक दिवसीय प्रवास के दौरान कोरबा नगरीय क्षेत्र स्थित भवानी मंदिर परिसर में आयोजित श्री राम कथा महोत्सव में शामिल हुए। उन्होंने परिसर में राम कथा वाचन हेतु पधारे श्री श्री 1008 जगद्गुरू श्री रामभद्राचार्य के दर्शन कर उनका आशीर्वाद लिया तथा प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की।मुख्यमंत्री श्री साय ने महोत्सव में आए श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए सभी को नवरात्रि एवं दशहरा पर्व की शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि जगद्गुरू के कोरबा आगमन से ऊर्जाधानी की यह धरती धन्य हो गई है और उनका आशीर्वाद प्रदेशवासियों पर सदैव बना रहेगा। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ की पावन माटी माता कौशल्या का मायका है तथा हमारे आराध्य भगवान श्री राम का ननिहाल भी। यहां प्रभु श्री राम ने माता सीता एवं भाई लक्ष्मण के साथ अपने वनवास के दौरान अधिकांश समय व्यतीत किया।मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ में मोदी की गारंटी को पूरा करने का कार्य तेजी से किया जा रहा है। आने वाले दिनों में हमारा राज्य विकसित छत्तीसगढ़ के रूप में स्थापित होगा। उन्होंने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह के नेतृत्व में 31 मार्च 2026 तक पूरे देश से नक्सलवाद समाप्त करने का संकल्प लिया गया है। प्रदेश में नक्सलवाद को जड़ से समाप्त करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। हमारे बहादुर जवान साहसपूर्वक नक्सलियों का मुकाबला कर रहे हैं और हमें लगातार सफलता प्राप्त हो रही है।मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि श्री रामलला दर्शन योजना के माध्यम से हजारों श्रद्धालुओं को अयोध्या धाम में प्रभु श्री राम के दर्शन का लाभ प्रदान किया जा रहा है।मुख्यमंत्री श्री साय भवानी मंदिर स्थल का नामकरण कौशल्या धाम करने की घोषणा की।इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने भवानी मंदिर एवं नव-निर्मित कौशल्या धाम मंदिर पहुँचकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और प्रदेश की खुशहाली, शांति एवं समृद्धि की मंगल कामना की। उन्होंने वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच माता भवानी की प्रतिमा पर नारियल, पुष्प, चंदन एवं फल अर्पित कर आरती की।मुख्यमंत्री श्री साय ने नव-निर्मित कौशल्या धाम मंदिर में माता कौशल्या की मूर्ति का नमन किया। इस मंदिर में माता कौशल्या की गोद में बाल रूप में भगवान श्री राम की भव्य प्रतिमा स्थापित है, जो मंदिर का मुख्य आकर्षण है। मुख्यमंत्री ने मंदिर परिसर का अवलोकन कर निर्माण कार्य की सराहना की। इस दौरान उन्होंने मंदिर में उपस्थित श्रद्धालुओं से भेंट कर उनका हालचाल जाना। स्थानीय श्रद्धालु एवं जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री श्री साय का आत्मीय स्वागत किया।मुख्यमंत्री ओपन थियेटर मैदान में रामलीला महोत्सव में हुए शामिलमुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय कोरबा प्रवास के दौरान शहर के घंटाघर ओपन थिएटर मैदान में आयोजित रामलीला महोत्सव में सम्मिलित हुए। इस अवसर पर उन्होंने नगरवासियों को नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं तथा सभी के जीवन में सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की।मुख्यमंत्री ने कहा कि नवरात्रि पर्व हमें शक्ति, भक्ति और सद्भाव का संदेश देता है। इन नौ दिनों में हम माता के नौ रूपों की आराधना करते हैं। उन्होंने आयोजन समिति को रामलीला महोत्सव के सफल आयोजन के लिए बधाई दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि रामलीला हमारे जीवन मूल्यों और आदर्शों को जन-जन तक पहुँचाने का सशक्त माध्यम है। उन्होंने भावुक होकर कहा कि रामलीला देखकर बचपन की स्मृतियाँ ताज़ा हो गईं।कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री साय एवं अन्य अतिथियों का स्वागत राम दरबार की प्रतिकृति, शॉल एवं श्रीफल भेंट कर किया गया। इस अवसर पर उद्योग मंत्री श्री लखन लाल देवांगन, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल, महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, अधिकारीगण एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।
- -नवा रायपुर के अटल नगर में अत्याधुनिक स्मार्ट पंजीयन कार्यालय का उद्घाटन-छत्तीसगढ़ में सुशासन का नया अध्याय: नवा रायपुर में देश का पहला स्मार्ट पंजीयन कार्यालय आज से शुरू-मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व और वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी की पहल पर छत्तीसगढ़ बना नेशनल रोल मॉडल-15 से 20 मिनट में पूरी होगी पंजीकरण प्रक्रिया, एयरपोर्ट जैसी सुविधाओं से नागरिकों को मिलेगा आरामदायक अनुभव-“रिफॉर्म, परफॉर्म और ट्रांसफॉर्म” मंत्र से साकार हुआ स्मार्ट पंजीयन कार्यालय का सपना-117 पंजीयन कार्यालयों को स्मार्ट बनाने का लक्ष्य-मुफ्त वाई-फाई, डिजिटल डिस्प्ले, हेल्पडेस्क और कैशलेस भुगतान जैसी बड़ी क्रांतियों से बदलेगा रजिस्ट्री का अनुभवरायपुर / मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के दूरदर्शी नेतृत्व और वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी की पहल पर, नवा रायपुर के अटल नगर में देश के पहले अत्याधुनिक स्मार्ट पंजीयन कार्यालय का उद्घाटन किया गया। इस कार्यालय का उद्घाटन प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव द्वारा किया गया। इस अवसर पर उनके साथ उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा, वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी, कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम, पर्यटन मंत्री श्री राजेश अग्रवाल और श्री स्कूल शिक्षा मंत्री श्री गजेंद्र यादव सहित अन्य गणमान्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।इस अवसर पर रायपुर की श्रीमती वीणा देवांगन ने सेल डीड कराई और डिजिटल भुगतान किया। उनकी रजिस्ट्री को उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा की उपस्थिति में कैशलेस भुगतान कराकर प्रदर्शित किया गया।पीपीपी मॉडल पर आधारित – रजिस्ट्री अब होगी तेज, पारदर्शी और सुविधाजनकयह कार्यालय पीपीपी (पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप) मॉडल पर तैयार किया गया है, जिसका उद्देश्य नागरिक सेवाओं को तेज, पारदर्शी और आधुनिक मानकों के अनुरूप बनाना है। अब मकान, दुकान या जमीन की रजिस्ट्री कराने के लिए भीड़-भाड़ वाले सरकारी दफ्तरों में जाने की बजाय, नागरिक 12 से 15 मिनट में पासपोर्ट और एयरपोर्ट कार्यालय जैसे माहौल में अपनी रजिस्ट्री करा सकेंगे।आधुनिक सुविधाओं से लैस – नागरिकों को मिलेगा बेहतर अनुभवनए स्मार्ट पंजीयन कार्यालयों को नागरिकों को सुखद और सुविधाजनक अनुभव देने के लिए डिजाइन किया गया है। इसकी मुख्य विशेषताओं में अत्याधुनिक और वातानुकूलित परिसर शामिल है, जहाँ नागरिक आराम से अपनी बारी का इंतजार कर सकेंगे। यहाँ फ्री वाई-फाई और चार्जिंग स्टेशन उपलब्ध हैं, ताकि लोग अपने समय का सदुपयोग कर सकें। क्यू-मैनेजमेंट सिस्टम और डिजिटल डिस्प्ले बोर्ड की मदद से लंबी लाइनों से छुटकारा मिलेगा और दस्तावेज़ों व शुल्क की जानकारी तुरंत मिल जाएगी। प्रशिक्षित हेल्पडेस्क स्टाफ हर कदम पर नागरिकों की सहायता करेंगे। स्वच्छ पेयजल और एयरपोर्ट-स्टाइल वाशरूम से स्वच्छता और सुविधा का विशेष ध्यान रखा गया है।117 पंजीयन कार्यालयों को स्मार्ट बनाने का लक्ष्यछत्तीसगढ़ सरकार ने अगले एक वर्ष के भीतर प्रदेश के सभी 117 पंजीयन कार्यालयों को विश्वस्तरीय सुविधाओं से लैस करने का लक्ष्य रखा है। पहले चरण में 10 कार्यालयों को विकसित किया जा रहा है, जिनमें से नवा रायपुर का यह कार्यालय पूरी तरह तैयार हो चुका है। इस मॉडल की सफलता को देखते हुए भारत सरकार भी इसी तर्ज पर देशभर में पंजीयन कार्यालयों को विकसित करने पर विचार कर रही है।मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा कि स्मार्ट पंजीयन कार्यालय प्रदेश में सुशासन और नागरिक सुविधाओं के नए युग की शुरुआत है। यह पहल छत्तीसगढ़ को एक कल्याणकारी राज्य के रूप में और अधिक सशक्त बनाएगी। उन्होंने कहा कि यह पहल इस बात को रेखांकित करती है कि नागरिक सुविधा ही सुशासन का मूल आधार है।उप मुख्यमंत्री द्वय ने इस मौके पर विभागीय मंत्री एवं वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी को बधाई और शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि यह पहल न केवल छत्तीसगढ़ बल्कि पूरे देश में नागरिक सुविधाओं का एक नया मॉडल है। उन्होंने कहा कि शासकीय कार्यालय में इतनी अत्याधुनिक सुविधाएँ निश्चित ही छत्तीसगढ़ में हो रहे बदलाव और सुशासन की नई दिशा को दर्शाती हैं।वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने कहा कि नागरिक सेवाएँ हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता हैं और स्मार्ट पंजीयन कार्यालय सरकार की सुशासन तथा नागरिक सुविधा के प्रति प्रतिबद्धता का प्रत्यक्ष परिणाम हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में यह राज्य न केवल पंजीयन सेवाओं में बल्कि अन्य नागरिक सेवाओं में भी देश का नेतृत्व करेगा। स्मार्ट पंजीयन कार्यालय नागरिकों के जीवन में सहजता, पारदर्शिता और विश्वास लाएँगे तथा सुशासन की एक नई पहचान स्थापित करेंगे।
- -अधिकारियों को शीघ्र निराकरण के दिए निर्देशमहासमुंद / कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने मंगलवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक जन चैपाल में जिले के विभिन्न स्थानों से आए जनसामान्य की समस्याएं एवं शिकायतों को गंभीरता पूर्वक सुना। जन चैपाल में आज कुल 48 आवेदन प्राप्त हुए।जन चैपाल में इमलीभांठा महासमुंद निवासी श्री संतोष कुमार ने अपने स्वामित्व की भूमि को शासन को दान करने के संबंध में, महासमुंद निवासी ज्वाला सिंह ठाकुर द्वारा सट्टा और शराब के अपराधी के खिलाफ आवेदन, ग्राम आरंगी पिथौरा निवासी बाबूलाल प्रधान द्वारा पूर्वजों की भूमि में गाय पालन एवं अन्य कार्य की स्वीकृति हेतु आवेदन, ग्राम पिरदा तुमगांव निवासी सोनमत बाई द्वारा वन अधिकार पट्टा की द्वितीय प्रति प्रदान करने हेतु, ग्राम डूमरपाली सरायपाली के ग्रामवासियों ने आंगनबाड़ी के भवन निर्माण हेतु आवेदन किया। कलेक्टर श्री लंगेह ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को प्राप्त सभी आवेदनों को प्राथमिकता के साथ शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए हैं। आवेदनों का अवलोकन कर नियमानुसार पात्र हितग्राहियों को शासकीय योजनाओं से लाभान्वित करने कहा। इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत श्री हेमंत नंदनवार, अपर कलेक्टर श्री सचिन भूतड़ा एवं श्री रवि कुमार साहू सहित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।
- रायपुर/ जगत जननी मां जगदम्बा की असीम कृपा से ग्राम-बरौदा के पावन धरा पर श्रद्धा सुमन नव दुर्गा पूजा समिति के तत्वावधान में सुवा के बोली जस झांकी रानीसागर, गुल्लू जिला रायपुर के द्वारा माता रानी का जस झांकी का रसपान एवं भण्डारा का कार्यक्रम रखा गया है।श्रद्धा सुमन नव दुर्गा पूजा समिति के सदस्य संदीप यादव ने जानकारी दी है कि आज 30 सितंबर, मंगलवार को भण्डारा कार्यक्रम रखा गया था, जिसमें श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया। 01 अक्टूबर बुधवार को जस झांकी सुवा के बोली, रानीसागर गुल्लू का कार्यक्रम रात्रि 07 बजे से श्रद्धा सुमन नव दुर्गा पूजा समिति मंच बजरंग पारा बरौदा में आयोजित है। इस कार्यक्रम में भक्तजन सह परिवार शामिल होकर आनंद उठाये।
- राजनांदगांव । प्रधानमंत्री अन्नदाता आय संरक्षण अभियान योजना के तहत प्राईस सपोर्ट स्कीम (पीएसएस) अंतर्गत खरीफ में अरहर, मूंग, उड़द, मूंगफली एवं सोयाबीन फसल तथा रबी में चना, मसूर, एवं सरसों फसल का उपार्जन न्यूनतम समर्थन मूल्य में किया जायेगा, जिसके लिए जिले में प्राथमिक कृषि सहकारी समिति के 15 उपार्जन केन्द्र को अधिसूचित किया गया है। इससे जिले के कृषकों को खरीफ के साथ-साथ रबी मौसम में बोए जाने वाले फसलों का सीधा मुनाफा उनके बैंक खाते में प्राप्त होगा, जिससे न केवल रबी फसलों का क्षेत्र विस्तार होगा, बल्कि ऐसे क्षेत्र जहां केवल खरीफ में धान लेकर रबी के लिए पड़ती छोड़ दिया जाता था, उन क्षेत्रों के किसानों को भी इस योजना से सीधा लाभ होगा। शासन द्वारा भी किसानों को रबी में दलहन-तिलहन फसल हेतु प्रोत्साहित करने के लिए कृषि विभाग के माध्यम से विभिन्न केन्द्र एवं राज्य पोषित योजनाएं राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन, नेशनल मिशन ऑन-ऑयलसीड, द्वि-फसलीय क्षेत्र विस्तार व आत्मा योजना के माध्यम से इन फसलों के उत्पादन पर प्रोत्साहन एवं अनुदान सहायता राशि प्रदान किया जाता है। प्राईस सपोर्ट स्कीम (पीएसएस) अंतर्गत राजनांदगांव विकासखंड के सेवा सहकारी समिति घुमका, पदुमतरा एवं सोमनी, छुरिया विकासखंड के सेवा सहकारी समिति छुरिया, कुमरदा, गैंदाटोला एवं गहिराभेड़ी, डोंगरगांव विकासखंड के सेवा सहकारी समिति डोंगरगांव, तुमढ़ीबोड, कोकपुर एवं खुर्सीपार, डोंगरगढ़ विकासखंड के सेवा सहकारी समिति अछोली, मुसरा, मोहारा तथा लाल बहादुर नगर को अधिसूचित किया गया है।राज्य में अरहर, मूंग, उड़द, मूंगफली, सोयाबीन, सरसों, चना एवं मसूर फसलों के उपार्जन हेतु नाफेड को प्रापण संस्था (प्रोक्योरमेंट एजेंसी) रहेंगे। छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी विपणन संघ मर्यादित (मार्कफेड) को योजना के क्रियान्वयन हेतु नोडल एजेंसी नियुक्त किया गया है, जो राज्य स्तरीय एजेंसी ग्रुप में कार्य करते हुए प्राथमिक कृषि सहकारी समिति के माध्यम से फसलों का उपार्जन करेगी। फसलों के उपार्जन के लिए शासन द्वारा फसलवार अधिकतम उपार्जन मात्रा प्रति एकड़ क्विंटल की दर से निर्धारित किया गया है। जिसमें अरहर, मूंग एवं उड़द के लिए 3 क्विंटल प्रति एकड़, मूंगफली के लिए 7 क्विंटल एवं सोयाबीन के लिए 5 क्विंटल प्रति एकड़ है। इसी प्रकार चना के लिए 6 क्विंटल, मसूर के लिए 2 क्विंटल एवं सरसों 5 क्विंटल प्रति एकड़ अधिकतम सीमा निर्धारित किया गया है। पंजीयन हेतु किसानों को कृषि विभाग द्वारा एकीकृत किसान पोर्टल पर इन सभी फसलों का पंजीयन कराया जायेगा, जो डेटा नाफेड द्वारा उनके ई-पोर्टल पर प्रदर्शित होगा। इन डेटा के आधार पर ही कृषकों से फसल उपार्जन एवं कृषकों को भुगतान आदि की कार्रवाई की जायेगी। कृषकों की बोई गई फसल का रकबा विवरण व सत्यापन राजस्व विभाग के अमले द्वारा किया जायेगा। किसानों को उपार्जित मात्रा पर त्वरित भुगतान किये जाने हेतु उपज खरीदी के रशीद प्राप्ति के 3 दिवस के भीतर किसानों को डीबीटी, पीएफएमएस के माध्यम से सम्पूर्ण राशि संबंधित बैंकों के माध्यम से किया जायेगा।



























.jpg)