- Home
- छत्तीसगढ़
- -प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के 75वें जन्मदिवस पर पार्टी करेगी विशाल रक्त दान शिविर का आयोजन-सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम बूथ से लेकर प्रदेश स्तर तक होगा - अखिलेश सोनीरायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री अखिलेश सोनी ने भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर में आयोजित संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए बताया है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्म दिवस को भाजपा ऐतिहासिक बनाने के लिए जन सेवा के कार्य आयोजित करने जा रही है। श्री शर्मा ने कहा कि भाजपा केन्द्रीय नेतृत्व के निर्देश पर 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा अभियान के रूप में मनाने की योजना बनाई गई है। पूरे प्रदेश में सेवा पखवाड़ा के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके अंतर्गत सर्वप्रथम प्रधानमंत्री श्री मोदी के जन्मदिन पर 17 सितंबर को प्रदेशभर में विशाल रक्तदान शिविरों का आयोजन किया गया है। इस दौरान प्रत्येक रक्तदान केन्द्र में कम से कम 75 यूनिट रक्तदान करने की योजना बनाई गई है और सार्वजनिक स्थलों पर स्वच्छता अभियान चलाने की योजना बनाई गई है। देश के 75 बड़े महानगरों में युवा मोर्चा द्वारा नमो मेराथन आयोजित किया जाना तय किया गया है। इसके अंतर्गत छत्तीसगढ़ के दो शहरों रायपुर और बिलासपुर में नमो मेराथन किया जाएगा।भाजपा प्रदेश महामंत्री श्री सोनी ने बताया कि 17 से 24 सितंबर तक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाएगा इस दौरान प्रधानमंत्री जी के लाइव संबोधन का प्रसारण भी किया जाएगा। सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा जिसके अंतर्गत स्कूलों, चिकित्सालयों रेल्वे स्टेशन, बस स्टेशन मंदिर सहित ऐतिहासिक स्थलों पर स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। एक पेड़ मां के नाम पर पौधारोपण का कार्यक्रम किया जाएगा जिसमें सभी बूथों पर पौधारोपण करेंगे। इसके साथ ही प्रधानमंत्री के जीवन पर डॉक्यूमेंट्री फिल्म प्रदर्शन किया जाएगा और प्रबुध्द वर्ग संवाद कार्यक्रम किया जाएगा। इसके साथ ही प्रदेश स्तर पर 17 सितंबर से एवं जिला स्तर पर 18 सिंतबर से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी की जीवन यात्रा की प्रदर्शिनी आयोजित की जाएगी।भाजपा प्रदेश महामंत्री अखिलेश सोनी ने बताया कि दिव्यांग और राज्य के अन्य विशिष्ट व्यक्तियों को सम्मानित भी किया जाएगा। प्रधानमंत्री श्री मोदी देश में वोकल फॉर लोकल का प्रचार कर रहे है जिसके तहत हमें स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देना है। सेवा पखवाड़ा अभियान अंतर्गत सांसद खेल-कूद प्रतियोगिता, विकसित भारत चित्रकला प्रतियोगिता किया जाएगा। 25 सितंबर को सभी बूथों पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। 2 अक्टूबर को गांधी व लाल बहादुर शास्त्री जी के विचारों को आत्मसात सदैव की तरह किए जाएंगे इसके साथ ही प्रधानमंत्री श्री मोदी के जन आकांक्षी अभियानों को सब तक पहुंचाने का लक्ष्य है।इस दौरान प्रेस वार्ता में प्रदेश मंत्री एवं सेवा पखवाड़ा अभियान के सदस्य श्रीमती हर्षिता पांडेय, जयंती पटेल, अमित साहू, अवधेश चंदेल, डॉ. किरण बघेल उपस्थित रही।
- - बैठक में कार्यक्रम के लिए मंडल अध्यक्ष एवं मोर्चा अध्यक्षों को दी गई जिम्मेदारी ।रायपुर। भाजपा रायपुर शहर जिला द्वारा एकात्म परिसर में आज सेवा पखवाड़ा को लेकर एक आवश्यक बैठक आहूत की गई। बैठक में 17 सितंबर से 02 अक्टूबर तक चलने वाले सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के लिए मंडल अध्यक्ष एवं मोर्चा अध्यक्षों को कार्यक्रम की सफल क्रियान्वयन के लिए सबको जिम्मेदारी दी गई है।इस दौरान जिलाध्यक्ष रमेश सिंह ठाकुर ने कहा कि प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा अभियान के रूप में मनाने की योजना बनाई गई है। 17 सितंबर को प्रदेश रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है। सार्वजनिक स्थालों पर स्वच्छता अभियान चलाने की योजना बनाई गई है। सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। जिसके अंतर्गत स्कूलों, चिकित्सालयों रेल्वे स्टेशन, बस स्टेशन, मंदिर सहित ऐतिहासिक स्थलों पर स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। एक पेड़ मां के नाम पर पौधारोपण का कार्यक्रम किया जाएगा । जिसमें सभी बूथों पर पौधारोपण करेंगे । 75 जिलों नमो वन बनाना। 75 नगरों में नमो पार्क भी बनाना। इसके साथ ही प्रधानमंत्री के जीवन पर डॉक्यूमेंट्री फिल्म प्रदर्शन किया जाएगा और प्रबुध्द वर्ग संवाद कार्यक्रम किया जाएगा। इसके साथ ही विविध कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।इस दौरान बैठक में रमेश सिंह ठाकुर, अकबर अली, अमित मैशेरी, सतीश छुगानी, सुनील कुकरेजा, नवीन शर्मा, मंजुल मयंक श्रीवास्तव,भागीरथी यादव, कुंवर रज्यंत सिंह, योगेश साहू, मालिक राम साहू, भोला प्रसाद साहू, ओम प्रकाश साहू, प्रकाश यदु, मनोज शर्मा, राम प्रजापति, साजन श्रीवास, प्रवीण जैन, जितेंद्र नाग, गौतम साहू, संजय शर्मा, देवेश्वर डेविड, जयप्रकाश देवांगन, चैतन्य टावरी, मो. आरिफ, मनीष कुमार नागोड़े, केदार धनगर, अर्पित सूर्यवंशी, किरण डहरिया, जितेंद्र गंडेचा, भगवान यादव, मनोज जोशी, पुरुषोत्तम मोवले,पवन सोनी, सोहन साहू, नितेश प्रसाद शर्मा, सहित जिला एवं मंडल के कार्यकर्तागण मौजूद रहें।
- बिलासपुर /कलेक्टर संजय अग्रवाल ने साप्ताहिक जनदर्शन में आज दूर-दराज से पहुंचे ग्रामीणों की फरियादें सुनी। उन्होंने एक-एक कर प्रत्येक व्यक्ति से मुलाकात कर उनका आवेदन लिया और आवश्यक कार्रवाई के लिए मौजूद अधिकारियों को निर्देश दिए। जनदर्शन में जिला पंचायत सीईओ श्री संदीप अग्रवाल एवं निगम आयुक्त श्री अमित कुमार ने भी लोगों की समस्याएं सुनी। आज लगभग 100 से ज्यादा लोगों ने जनदर्शन में व्यक्तिगत एवं सामुदायिक हित से जुड़े विषयों को लेकर जिला प्रशासन का ध्यान आकृष्ट करते हुए आवेदन दिया।जनदर्शन में आज ग्राम पंचायत टाटीधार, खोंगसरा, मोहली, आमागोहन एवं तुलुफ के सरपंचों ने कलेक्टर से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। उन्होंने बताया कि उनके ग्राम पंचायतों से सहकारी केंद्र बैंक की दूरी अत्यधिक होने के कारण उन्हें धान बिक्री के बाद राशि प्राप्त करने 60 से 70 किलोमीटर दूर करगी रोड कोटा जाना पड़ता है। कई बार अत्यधिक भीड़ होने के कारण उन्हें बहुत ही परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसके साथ ही उन्होंने बिजली एवं स्वास्थ्य विभाग से जुड़े अन्य समस्याओं से भी कलेक्टर को अवगत कराया। कलेक्टर श्री अग्रवाल ने इस मामले को संबंधित अधिकारियों को सौंपते हुए आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए। ग्राम पंचायत खोंगसरा के जनपद सदस्य श्री कांति मरावी ने ग्राम पंचायत खोंगसरा में स्थित हाई स्कूल एवं हायर सेकेण्डरी विद्यालय में बाउंड्री वॉल निर्माण के लिए आवेदन दिया। उन्होंने बताया कि वर्तमान में हाई स्कूल, हायर सेकेण्डरी एवं प्राथमिक शाला एक ही परिसर में संचालित हो रहे है। बाउंड्री वॉल का अभाव होने से विद्यालय परिसर में बाहरी व्यक्तियों एवं पशुओं का प्रवेश आसानी से हो जाता है, जिससे विद्यार्थियों की शिक्षा बाधित होती है। कलेक्टर ने जिला शिक्षा अधिकारी को उनका ज्ञापन सौंपते हुए हर संभव कार्रवाई के निर्देश दिए।शहर के हेमूनगर निवासियों ने कलेक्टर से मिलकर गली में जल निकासी, प्रवेश मार्ग की खराब स्थिति और सड़क पर बढ़ते अतिक्रमण के संबंध मंे उन्हें अवगत कराया। निवासियों ने कलेक्टर को बताया कि अतिक्रमण के कारण गलियां और सड़कें काफी संकरी हो गई, जिससे एंबुलेंस, कचरा गाडियां जैसे वाहनों की आवाजाही में भारी दिक्कत हो रही है। साथ ही उन्होंने बताया कि नाली सफाई स्लैब ढालने से पूर्व नहीं की गई, जिसके कारण अब यह बार-बार जाम हो रहा है जिससे निवासियों और राहगीरों को असुविधा हो रही है। कलेक्टर ने उनका आवेदन नगर निगम आयुक्त को सौंपते हुए आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। जनदर्शन में आई ग्राम कुआं नगारडीह निवासी अमरौतिन बाई कुर्रे ने कलेक्टर को बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत उन्हें आवास आबंटित किया गया लेकिन जारी किश्त की राशि आज तक उनके खाते में नहीं आई है। उन्होंने सरपंच, सचिव एवं आवास मित्र पर राशि गबन करने का आरोप लगाया है। कलेक्टर ने जिला पंचायत सीईओ को उनका ज्ञापन सौंपते हुए जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
- - "स्वच्छता ही सेवा” अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए सभी महापौरों तथा नगर पालिकाओं एवं नगर पंचायतों के अध्यक्षों को लिखा पत्रबिलासपुर. ।उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री श्री अरुण साव ने प्रदेश के सभी नगर निगमों के महापौरों तथा नगर पालिकाओं एवं नगर पंचायतों के अध्यक्षों को पत्र लिखकर 17 सितम्बर को ‘‘स्वच्छोत्सव‘‘ के रूप में मनाने का आह्वान किया है। उन्होंने सभी नगरीय निकायों में "स्वच्छता ही सेवा” अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन का भी अनुरोध किया है।उप मुख्यमंत्री श्री साव ने अपने पत्र में सभी महापौरों और अध्यक्षों को कहा है कि स्वच्छता हमारी संस्कृति और संस्कार का प्रतीक रहा है। हमारे स्वभाव और संस्कार में स्वच्छता की जड़ें प्राचीन समय से जुड़ी हुई हैं। स्वच्छता वह संस्कार है, जो हमें हमारे पूर्वजों से मिला है, जो हमारी युवा पीढ़ी को उनके भविष्य और समाज को स्वस्थ तथा अपने नगरों की स्वच्छ छवि की पहचान प्रदान करने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।श्री साव ने पत्र में लिखा है कि यह मेरे लिए गौरव का विषय है कि राज्य के नगरीय निकायों ने स्वच्छ सर्वेक्षण-2024 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय पटल पर स्वच्छता के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ राज्य को गौरवान्वित किया है एवं समस्त राज्यों के मध्य छत्तीसगढ़ ने अपनी सशक्त पहचान स्थापित की है। जहाँ एक ओर हमारे तीन शहरों अम्बिकापुर, पाटन एवं बिश्रामपुर ने देश के स्वच्छतम 23 शहरों की "सुपर स्वच्छ लीग” में स्थान प्राप्त करते हुए महामहिम राष्ट्रपति महोदया से पुरस्कार प्राप्त कर प्रदेश का गौरव बढ़ाया है, वहीं दूसरी ओर हमारे तीन अन्य शहर बिलासपुर, कुम्हारी एवं बिल्हा ने अपनी-अपनी जनसंख्या श्रेणियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए महामहिम राष्ट्रपति महोदया से "स्वच्छ शहर" का पुरस्कार प्राप्त किया है। साथ ही राजधानी रायपुर को केन्द्रीय आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय द्वारा "प्रॉमिसिंग स्वच्छ शहर" का पुरस्कार प्राप्त हुआ है।उप मुख्यमंत्री श्री साव ने पत्र में बताया है कि स्वच्छतम शहरों की इस भावना को आधारशिला बनाते हुए हमारे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर प्रतिवर्ष की भाँति इस वर्ष भी "स्वच्छता ही सेवा-2025” अभियान (17 सितम्बर से 2 अक्टूबर, 2025) का आयोजन किया जा रहा है। गत वर्षों की परम्परा को आगे बढ़ाते हुए हम सब मिलकर वर्ष 2025 में स्वच्छता ही सेवा अभियान को एक जन उत्सव बनाने जा रहे हैं। अभियान हेतु इस वर्ष भारत सरकार द्वारा "स्वच्छोत्सव : स्वच्छ एवं हरित उत्सव” का थीम निर्धारित किया गया है, जो हमें हमारे त्यौहारों एवं उत्सवों में स्वच्छता एवं पर्यावरण अनुकूल, प्लास्टिक एवं अन्य अपशिष्ट मुक्त शहरों की परिकल्पना प्रदान करती है।उप मुख्यमंत्री ने भारत सरकार एवं राज्य शासन द्वारा स्वच्छता ही सेवा अभियान-2025 के लिए जारी विस्तृत दिशा-निर्देशों का उल्लेख करते हुए स्वच्छता लक्षित इकाइयों के रूपांतरण, सार्वजनिक स्थलों की सफाई, उत्सवों को स्वच्छ और हरित बनाने, सफाई मित्र सुरक्षा शिविरों के आयोजन तथा जन-जागरूकता अभियान संचालित करने पर विशेष जोर दिया है। उन्होंने पखवाड़ा के दौरान स्वच्छता के प्रचार-प्रसार हेतु रैलियाँ, प्रभात फेरियाँ, स्वच्छता शपथ, चित्रकला/निबंध प्रतियोगिता एवं जन-संवाद के माध्यम से नागरिकों को अभियान से जोड़ने कहा है जिससे हर गली, हर मोहल्ले की इस आंदोलन में सहभागिता सुनिश्चित की जा सके। भारत सरकार ने स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के दौरान 25 सितम्बर 2025 को राष्ट्रव्यापी श्रमदान कार्यक्रम के आयोजन का आह्वान किया है।श्री साव ने अपने पत्र में सभी निकायों से विशेष अनुरोध करते हुए कहा है कि 25 सितम्बर 2025 को जनभागीदारी एवं जन-आह्वान से "एक दिन, एक घंटा, एक साथ" महाश्रमदान का आयोजन कर एक अविस्मवरणीय कार्यक्रम का आयोजन करें। इस कार्यक्रम में हमें जनप्रतिनिधियों से लेकर आम नागरिकों तक एवं बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक, सबको जोड़ते हुए, एक सफल आयोजन का रूप देना है।उप मुख्यमंत्री श्री साव ने पत्र में लिखा है कि 17 सितम्बर हमारे देश के यशस्वी प्रधानसेवक श्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन का अवसर है, यह मात्र उनका जन्मदिन नहीं, अपितु उनके स्वच्छता के प्रति योगदान, सार्वभौमिकता, प्रेरणा, जनभागीदारी, स्वास्थ्य, आर्थिक और सामाजिक क्षेत्रों में किए गए उल्लेखनीय प्रयासों का प्रतिबिम्ब है। उन्होंने ‘स्वच्छ भारत मिशन’ को जन आंदोलन का रूप दिया, जिसमें उनके आह्वान पर देश के सभी वर्गों के लोग सम्मिलित हुए। उन्होंने व्यक्तिगत सफाई के महत्व को जन-जन तक पहुंचाया एवं उनके अथक प्रयासों से लाखों लोगों का जीवन सुरक्षित एवं स्वस्थ हुआ। अतएव हमारा कर्तव्य है कि हमारे ऐसे कर्तव्यनिष्ठ और ऊर्जावान प्रधानसेवक के जन्मदिन पर 17 सितम्बर 2025 को पूरे प्रदेश के नगरीय निकायों में स्वच्छता आधारित गतिविधियाँ जैसे स्वच्छता शपथ ग्रहण, स्वच्छता प्रभात फेरी, सार्वजनिक स्थानों की सफाई, इत्यादि का आयोजन कर "स्वच्छोत्सव" के रूप में प्रधानमंत्री के "जन्मोत्सव" को मनाएं।श्री साव ने नगरीय निकायों को लिखे अपने पत्र में कहा है कि 2 अक्टूबर 2025 को महात्मा गांधी की जयंती पर स्वच्छ भारत दिवस के रूप में हम अपने शहरों को साफ-सुथरा और प्रेरणादायी बनाकर उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि देंगे। मुझे विश्वास है कि आपके नेतृत्व में आपका शहर इस अभियान को केवल सफाई नहीं, बल्कि नागरिक गर्व और सामूहिक जिम्मेदारी के उत्सव के रूप में मनाएगा एवं इस अभियान से हमारे शहर स्वच्छ सुंदर-सुविधापूर्ण बनेंगे और नवाचारों और सर्वोत्तम प्रथाओं के साथ स्वच्छ भारत मिशन को और भी गति प्राप्त होगी।
- -उप मुख्यमंत्री अरुण साव की अध्यक्षता में जनहितैषी कार्यक्रमों का होगा शुभारंभ-नागरिकों को योजनाओं का लाभ दिलाने लगाए जाएंगे कई स्टॉल्सरायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 17 सितम्बर को स्वच्छता, आवास और लोक कल्याण उत्सव का उद्घाटन करेंगे। वे रायपुर के पंडित जवाहर लाल नेहरू शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय के श्री अटल बिहारी बाजपेयी सभागार में सवेरे साढ़े नौ बजे आयोजित कार्यक्रम में नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को लाभान्वित भी करेंगे। उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन मंत्री श्री अरुण साव कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के सचिव डॉ. बसवराजु एस. ने बताया कि कार्यक्रम में स्वच्छता ही सेवा-2025 अभियान के अंतर्गत राज्य स्तरीय प्रमोचन, अंगीकार-2025 अभियान के तहत प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) आवास दिवस, प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना 2.0 के साथ ही लोक कल्याण मेला का राज्य स्तरीय शुभारंभ विशिष्ट अतिथियों की मौजूदगी में किया जाएगा। परिवहन मंत्री तथा रायपुर जिले के प्रभारी मंत्री श्री केदार कश्यप, कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार मंत्री गुरू खुशवंत साहेब, सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल, विधायकगण सर्वश्री राजेश मूणत, सुनील सोनी, पुरंदर मिश्रा, मोतीलाल साहू, इन्द्रकुमार साहू, अनुज शर्मा तथा रायपुर नगर निगम की महापौर श्रीमती मीनल चौबे विशेष अतिथि के रूप में कार्यक्रम में शामिल होंगी।कार्यक्रम में विभिन्न जनहितैषी कार्यक्रमों के राज्य स्तरीय शुभारंभ के साथ ही स्वच्छता सुपर लीग टूलकिट का विमोचन किया जाएगा। स्वच्छता शपथ के साथ-साथ अंगीकार अभियान-2025 के अंतर्गत 11 हजार लाभार्थियों का ऑनलाइन गृह प्रवेश, अंगीकार अभियान-2025 के तहत पीएमएवाई (शहरी) के लाभार्थियों को चाबी वितरण, पीएमएवाई 2.0 के हितग्राहियों को भवन अनुज्ञा स्वीकृति पत्र का वितरण, स्वच्छता ही सेवा-2025 के अंतर्गत स्वच्छता कर्मियों को पीपीई किट का वितरण तथा पीएम स्वनिधि योजना के लाभार्थियों को चेक भी कार्यक्रम में वितरित किए जाएंगे।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि, अध्यक्ष और विशिष्ट अतिथिगण स्वच्छता, आवास और लोक कल्याण के उत्सव में नागरिकों की सुविधा के लिए विभिन्न स्टॉलों का उद्घाटन करेंगे। कार्यक्रम स्थल पर प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत हेल्प डेस्क और पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना अंतर्गत सीएसपीडीसीएल द्वारा अधिकृत वेंडर्स एवं विभिन्न बैंकों के स्टॉल्स के साथ ही रायपुर निगम द्वारा स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) के अपशिष्ट प्रसंस्करण एवं निस्तारण केन्द्र का मॉडल प्रस्तुतीकरण, खुशियों का ठेला, यूपीआई बॉक्स, डिजिटल लेन-देन को प्रोत्साहित करने शहरी पथ विक्रेताओं की आनबोर्डिंग, बैंकर्स पीएम स्वनिधि योजना 2.0 पर मार्गदर्शन एवं सहयोग हेतु लोक सेवा केन्द्र (सीएससी) के स्टॉल्स तथा पीएम स्वनिधि योजना 2.0 के आनलाइन आवेदन की व्यवस्था तथा महिला समूहों के उत्पादों की प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। इस अवसर पर नगरीय निकायों में 15वें वित्त आयोग के अंतर्गत क्रय किए गए वाहनों को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया जाएगा।
- रायपुर। राष्ट्रीय अभियंता दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनी के डंगनिया मुख्यालय परिसर पर ऊर्जा सचिव छत्तीसगढ़ शासन एवं अध्यक्ष (जनरेशन एवं डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी) डॉ. रोहित यादव (आईएएस) द्वारा भारत रत्न सर इंजीनियर डाॅ. मोक्षगुण्डम विश्वेश्वरैया की 165 वीं जयंती के अवसर पर उनकी प्रतिमा का अनावरण किया गया। इस अवसर पर प्रबंध निदेशक ट्रांसमिशन श्री आर.के शुक्ला, प्रबंध निदेशक डिस्ट्रीब्यूशन श्री भीमसिंह कंवर एवं संचालक श्री आर.ए पाठक उपस्थित थे। मंचस्थ अतिथियों का स्वागत फूल के पौधे एवं पुष्पगुच्छ के साथ किया गया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. यादव ने सभी को राष्ट्रीय अभियंता दिवस की शुभकामनाएं दी और कहा कि अभियंता राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने मोक्षगुण्डम विश्वेश्वरैया के महत्वपूर्ण योगदानों को याद करते हुए कहा कि उन्होंने अभियंता होने के कारण अनेक बुनियादी अधोसंरचनाओं का तो निर्माण किया ही, साथ में समाज निर्माण में भी महती भूमिका का निर्वाह किया । उनके बताये रास्ते पर चलते हुए सभी अभियंताओं को राष्ट्रनिर्माण में अपनी सहभागिता देनी चाहिए। पॉवर कंपनी के अभियंता बिजली उत्पादन एवं वितरण के माध्यम से छत्तीसगढ़ के घरों तक रोशनी पहुंचाने का काम कर रहे हैं। आज के युग में बिजली की आवश्यकता प्रत्येक क्षेत्र में है।इस अवसर पर श्री रवि चंद्राकर ने मोक्षगुण्डम विश्वेश्वरैया के जीवन पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में पॉवर कंपनी के कार्यपालक निदेशक, मुख्य अभियंता एवं अन्य अभियंता उपस्थित थे।
- -छह करोड़ की लागत से 60 किलोमीटर 132केवी लाइन का डबल सर्किट कार्य पूर्णरायपुर । प्रदेश में आदिवासी और वनांचल क्षेत्र में विद्युत विस्तार के लिए छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी तेजी से कदम बढ़ा रही है, ताकि इन क्षेत्रों में कृषि और आर्थिक विकास की गतिविधियों में तेजी आए। इसी कड़ी में डोंगरगांव से मोहला तक 132 केवी डबल सर्किट लाइन को ऊर्जीकृत किया गया। इससे 250 से अधिक गांवों में निर्बाध और गुणवत्तापूर्ण विद्युत आपूर्ति में सहायता मिलेगी।132 केवी उपकेंद्र मोहला में स्थित है, वहां तक 132 केवी की सिंगल लाइन आई थी, जिसे अब डबल सर्किट कर दिया गया है। छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी के प्रबंध निदेशक श्री राजेश कुमार शुक्ला ने आज दोपहर 3.48 बजे इसे स्विच ऑन कर ऊर्जीकृत किया। इस अवसर पर कार्यपालक निदेशक श्री संजय पटेल, श्री शिरीष शैलेट (वितरण), मुख्य अभियंता श्री अब्राह्म वर्गीस, अतिरिक्त मुख्य अभियंता श्री पीपी सिंह सहित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।मोहला-मानपुर जिला वनांचल और आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र है, जहां डोंगरगांव से 132 केवी अतिउच्चदाब लाइन से विद्युत आपूर्ति होती है। इसे अब नए 60 किलोमीटर लंबी डबल सर्किट में बदला गया है। इस पर छह करोड़ रूपए की लागत आई है। पहले सिंगल लाइन होने से लाइन में कोई अवरोध आने पर सप्लाई प्रभावित हो जाती थी, अब डबल सर्किट होने से निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित हो सकेगी। साथ ही बेहतर वोल्टेज के साथ विद्युत आपूर्ति होगी। इस कार्य में अधीक्षण अभियंता श्री सुनील कुमार भुआर्य, पीके गढ़ेवाल, कार्यपालन अभियंता श्री डीके साहू, वीरेंद्र ठाकुर, माधवराव सिरके सहित अन्य अधिकारियों का योगदान रहा। प्रबंध निदेशक ने उनके योगदान की सराहना की है।
- -श्रमिक परिवार के बच्चों की शिक्षा को मिली नई दिशारायपुर / छत्तीसगढ़ सरकार की मुख्यमंत्री नौनिहाल छात्रवृत्ति योजना श्रमिक परिवारों के बच्चों के लिए नई आशा बन रही है। रावाभाठा रायपुर निवासी श्रीमती सीमा झारिया ने इस योजना के अंतर्गत अपने दोनों बच्चों का आवेदन किया था। इसके परिणामस्वरूप उनकी पुत्री वंशिका झारिया को 2,000 रुपये की छात्रवृत्ति मिली, जिसका उपयोग स्कूल की फीस जमा करने और कॉपी-किताबें खरीदने में किया गया। वहीं, उनके पुत्र राम झारिया को 1,000 रुपये की छात्रवृत्ति प्राप्त हुई, जिससे फीस और ड्रेस की व्यवस्था संभव हो सकी। वंशिका और राम की माता श्रीमती झारिया ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह योजना हमारे जैसे श्रमिक परिवारों के लिए वरदान साबित हो रही है। मुख्यमंत्री नौनिहाल छात्रवृत्ति योजना न केवल शिक्षा को प्रोत्साहन दे रही है बल्कि प्रदेश के मेधावी विद्यार्थियों के सपनों को साकार करने का मार्ग भी प्रशस्त कर रही है। राज्य सरकार की यह पहल बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक सराहनीय कदम है।
- रायपुर, / मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की मंशानुसार तथा कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के मार्गदर्शन में जिले में संचालित ‘प्रोजेक्ट अंतरिक्ष’ के अंतर्गत आज पीएमश्री उत्कृष्ट विद्यालय सेजेस, अभनपुर में विशेष शैक्षिक सत्र का आयोजन किया गया।इस सत्र में विद्यार्थियों को स्पेस साइंस और रॉकेट टेक्नोलॉजी की विभिन्न जानकारियाँ दी गईं। Igniting Dreams of Young Minds Foundation (IDYM) के सहयोग से कार्यक्रम में विशेषज्ञों ने रॉकेट और सैटेलाइट के इतिहास से जुड़े रोचक तथ्यों को साझा करते हुए उनकी कार्यप्रणाली को सरल भाषा में समझाया। इस दौरान बच्चों में अंतरिक्ष विज्ञान के प्रति गहरी रुचि और उत्साह देखा गया। कार्यक्रम में विद्यालय की प्राचार्य सुश्री नाज़िमा एजाज़ सहित शिक्षकीय स्टाफ उपस्थित रहे। लगभग 300 विद्यार्थियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया और विशेषज्ञों से प्रश्न पूछकर अपनी जिज्ञासाओं का समाधान किया।
- ’’स्कूल के 205 विद्यार्थियों एवं 34 शासकीय कर्मचारियों ने सीखा प्राथमिक उपचार और सीपीआर’’रायपुर, /मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देशन में जिला प्रशासन रायपुर एवं रेड क्रॉस सोसाइटी, जिला शाखा रायपुर के संयुक्त प्रयास से “प्रोजेक्ट सुरक्षा” कार्यक्रम के अंतर्गत एक महत्वपूर्ण जीवनरक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कलेक्टर डॉ गौरव सिंह के मार्गदर्शन में यह प्रशिक्षण संपन्न हुआ। प्रथम बैच में गवर्मेंट हॉयर सेकेंडरी स्कूल बोरियाकला रायपुर में 205 स्टूडेंट्स और शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया गया, द्वितीय बैच में मल्टीलेवल पार्किंग कलेक्ट्रेट, चौथा फ्लोर रायपुर में विभिन्न विभागों के 34 अधिकारी एवं कर्मचारियों को प्राथमिक उपचार किट के उपयोग और सीपीआर तकनीक का प्रशिक्षण प्रदान किया गया।रेडक्रॉस सोसाइटी, जिला शाखा रायपुर के सहायक प्रबंधक श्री कुर्रे ने प्रशिक्षण का संचालन करते हुए आपातकालीन परिस्थितियों में जीवन रक्षक तकनीकों की महत्ता को समझाया। उन्होंने सीपीआर की विस्तृत विधि का व्यवहारिक प्रदर्शन कर यह बताया कि कैसे सांस रुकने या हृदय गति बंद होने जैसी गंभीर स्थितियों में समय रहते सही तरीके से दी गई सहायता किसी व्यक्ति की जान बचा सकती है।
- -पर्यावरण संरक्षण की ओर कदमः रायपुर में ग्रीन पालना अभियान का विस्ताररायपुर, / मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की मंशा के अनुरूप, जिला प्रशासन रायपुर द्वारा पर्यावरण संरक्षण की दिशा में चल रहे प्रोजेक्ट “ग्रीन पालना अभियान” इस अनूठी पहल के अंतर्गत, सरकारी अस्पतालों में प्रसव उपरांत माताओं को 5 फलदार पौधों:- आम, अमरूद, जामुन, पपीता और मुनगा दिया जा रहा है। आज इस अभियान के तहत आज शासकीय अस्पताल एमसीएच कालीबाड़ी में 16, उरला में 04, बिरगांव में 02, धरसीवां सिलयारी में 02, अभनपुर में 05 और राखी में 05, इस तरह कुल 34 प्रसूता महिलाओं को 170 पौधे भेंट किये गये।
- -जिलेवासियों को प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना का लाभ उठाने की अपीलमहासमुंद / केन्द्र सरकार की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री सूर्यघर बिजली योजना के तहत लोगों को घर में ही बिजली उत्पादन कर मुफ्त बिजली का लाभ दिलाने की पहल जारी है। इसी कड़ी में आज कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने कलेक्टर परिसर से सूर्य रथ जागरूकता वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री हेमंत नंदनवार, विद्युत विभाग के कार्यपालन अभियंता श्री वर्मा सहित सरायपाली, पिथौरा के कार्यपालन अभियंता एवं अन्य अधिकारी मौजूद थे।कलेक्टर श्री लंगेह ने विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों को योजना का गंभीरता से क्रियान्वयन करने और अधिक से अधिक उपभोक्ताओं को योजना से जोड़ने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस योजना के अंतर्गत घर में रूफटॉप सोलर सिस्टम स्थापित कर उपभोक्ता स्वयं बिजली उत्पादन कर सकते हैं और मुफ्त बिजली का लाभ प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने समयबद्ध कार्ययोजना बनाकर उपभोक्ताओं से संपर्क करने, विशेष कैम्प आयोजित कर ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में व्यापक प्रचार-प्रसार करने और लोगों को आवेदन कर योजना का लाभ लेने हेतु प्रोत्साहित करने के निर्देश भी दिए।महासमुंद जिले में वर्तमान में 583 उपभोक्ता इस योजना का लाभ ले रहे हैं। योजना अंतर्गत 3-5 किलोवाट तक के सोलर रूफटॉप सिस्टम पर केंद्र सरकार द्वारा 78,000 रुपए तथा राज्य सरकार द्वारा 30,000 रुपए तक की सब्सिडी प्रदान की जा रही है। जागरूकता रथ के माध्यम से ग्रामीण एवं शहरी इलाकों में ऑडियो संदेश, पोस्टर, बैनर और फ्लेक्स के जरिए लोगों को जानकारी दी जाएगी। इस अवसर पर कलेक्टर श्री लंगेह ने जिले वासियों से अपील की कि वे अपने घरों में रूफटॉप सोलर प्लांट स्थापित कर प्रधानमंत्री सूर्य घर बिजली योजना का लाभ अवश्य लें।
- -अधिकारियों को शीघ्र निराकरण के दिए निर्देशमहासमुंद / कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने मंगलवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक जन चौपाल में जिले के विभिन्न स्थानों से आए लोगों की समस्याएं एवं शिकायतों को गंभीरता पूर्वक सुना। जन चौपाल में आज कुल 66 आवेदन प्राप्त हुए। कलेक्टर श्री लंगेह ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को प्राप्त सभी आवेदनों को प्राथमिकता के साथ शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए हैं। आवेदनों का अवलोकन कर नियमानुसार पात्र हितग्राहियों को शासकीय योजनाओं से लाभान्वित करने कहा।जन चौपाल में ग्राम झालखम्हरिया निवासी श्री रेखराज साहू ने भूमिस्वामी हक की भूमि पर अवैध कब्जा के संबंध में आवेदन दिए। इसी प्रकार ग्राम भावा के ग्रामवासियों ने शासकीय प्राथमिक शाला में शिक्षक व्यवस्था हेतु आवेदन, ग्राम चुर्रुपाली पिथौरा निवासी रामजी ध्रुव ने राशन कार्ड हेतु, बागबाहरा निवासी कंचन प्रजापति ने आगे की पढ़ाई हेतु जाति प्रमाण पत्र बनाने के लिए, ग्राम पचेड़ा निवासी अर्जुन ने किसान सम्मान निधि की राशि दिलाने, ग्राम लमकेनी बागबाहरा के ग्रामवासियों ने अवैध शराब बिक्री पर कार्यवाही हेतु, ग्राम बढ़ईपाली पिथौरा के ग्रामवासियों ने ग्राम में अवैध कब्जा हेतु आवेदन किए। कलेक्टर श्री लंगेह ने जन चौपाल में प्राप्त आवेदनों का प्राथमिकता के साथ निराकरण के लिए निर्देश दिए। इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत श्री हेमंत नंदनवार, अपर कलेक्टर रवि कुमार साहू सहित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।
- महासमुंद / जनजातीय समुदायों के उत्कर्ष एवं सामाजिक-आर्थिक सशक्तिकरण के उद्देश्य से जनजातीय कार्य मंत्रालय भारत सरकार द्वारा संचालित अभियान आदि कर्मयोगी अभियान के तहत जिला स्तर एवं ब्लॉक स्तर पर प्रशिक्षण के पश्चात आज ग्राम स्तर पर अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया गया। इसी क्रम में महासमुंद विकासखंड की 25 पंचायतों के लिए 10 से 16 सितंबर तक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित गया।जनपद पंचायत महासमुंद के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री बी.एस. मंडावी ने बताया कि 10 सितंबर को झलप में आयोजन के साथ शुरुआत से 16 सितंबर को सिरपुर में प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। इस क्रम में आज ग्राम पंचायत सिरपुर में प्रशिक्षण का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मास्टर ट्रेनर ग्रीस ध्रुव के मार्गदर्शन में ब्लॉक स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स शीला प्रधान, मोनिका गुप्ता, आलोक शुक्ला, बाबूलाल ध्रुव, योगेश निर्मलकर, कुलदीप सर्वा, रितु चंद्राकर, मोहनीश वैष्णव प्रशिक्षण प्रदान किया। इस अवसर पर ग्राम पंचायत सिरपुर सरपंच श्रीमती पुष्पा के. माली, पंचायत सचिव श्री शिव कुमार पटेल तथा अमलोर, खमतराई, मोहकम और लहंगर के ग्राम पंचायत सचिव, रोजगार सहायक, मितानिन, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं शिक्षक शामिल हुए।इस प्रशिक्षण में ग्राम पंचायत आदि कर्मयोगीयों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। प्रशिक्षण में विलेज लेबल मास्टर ट्रेनर्स को योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, ग्राम स्तर पर श्रम प्रबंधन, आजीविका संवर्धन एवं सामुदायिक सहभागिता बढ़ाने संबंधी बिंदुओं पर मार्गदर्शन दिया गया। प्रशिक्षण में सभी प्रतिभागियों को विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय योगदान देने का संकल्प दिलाया गया। उल्लेखनीय है कि आदि कर्मयोगी अभियान का मुख्य उद्देश्य जनजातीय समुदायों को संगठित कर उन्हें योजनाओं से जोड़ना, आजीविका के अवसर बढ़ाना तथा आत्मनिर्भरता की दिशा में मजबूत बनाना है। ग्राम स्तर पर इस प्रकार के प्रशिक्षण से समुदाय को जागरूकता के साथ योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन भी सुनिश्चित हो सकेगा। जिले में कुल 308 ग्रामों में अभियान चलाया जा रहा है। इसके पश्चात ग्राम स्तरीय एक्शन प्लान आदि सहयोगी एवं साथियों के मदद से तैयार किया जाएगा।
- महासमुंद / कलेक्टर श्री विनय कुमार लगेंह एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री हेमंत रमेश नंदनवार के निर्देशानुसार स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिले की पांचो विकासखंडों में स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान 17 सितंबर 2025 से 2 अक्टूबर 2025 तक आयोजित किया जा रहा है। जिसमें महिलाओं के शारीरिक मानसिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ करने के लिए कार्य योजना के अनुसार प्रतिदिन शिविर का आयोजन किया जा रहा है।मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ आई नागेश्वर राव व डीपीएम नीलू घृतलहरे ने बताया कि अभियान के तहत 17 सितंबर को स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान का प्रारंभ, 18 सितंबर नारी आरोग्य उत्सव, 19 सितंबर स्वस्थ किशोरी सशक्त भविष्य, 20 सितंबर वूमेन वैलनेस वॉक डे, 21 सितंबर मेरा स्वास्थ्य मेरी शक्ति, 22 सितंबर पीएम जनमन, 23 सितंबर स्वास्थ्य सम्मेलन दिवस, 24, 25 व 26 सितंबर छत्तीसगढ़ की महतारी हम सब की जिम्मेदारी, 27 सितंबर नारी /अन्नपूर्णा पोषण दिवस, 28 सितंबर स्वास्थ्य पर्व, 29 सितंबर रक्तदान दिवस, 30 सितंबर स्वास्थ्य संजीवनी कैंप एवं 1 अक्टूबर उत्सव भी स्वास्थ्य भी का आयोजन किया जाएगा। जिसमें एनसीडी स्क्रीनिंग आयुष्मान कार्ड, आयुष्मान वय वंदना कार्ड बनाने, स्वास्थ्य जांच, योगा, बच्चों की सर्जरी, दुर्गा मंदिर में नवरात्रि में महिलाओं की जांच हेतु स्वास्थ्य टीम की तैनाती, महिला एवं बाल विकास विभाग, पुलिस विभाग, स्वास्थ्य विभाग व सफाई कर्मचारियों इत्यादि महिला कर्मचारियों के स्वास्थ्य का विशेष जांच, सिकलिन विकलांग कार्ड वितरण इत्यादि गतिविधियां किया जाएगा। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए नजदीक के स्वास्थ्य केंद्र या स्वास्थ्य विभाग के स्वास्थ्य कर्मचारी या मितानिनों से संपर्क किया जा सकता है।
- -19 सितम्बर तक कर सकते है पंजीयनमहासमुंद / जिले के युवक-युवतियों एवं स्व सहायता समूह के सदस्यों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने हेतु बड़ौदा ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) द्वारा विभिन्न ट्रेडों में प्रशिक्षण आयोजित किया जाएगा। जिसमें 12 दिवसीय फास्ट फूड उद्यमी (केक एवं बेकरी प्रोडक्ट), 13 दिवसीय सीसीटीव कैमरा इंस्टालेशन एवं 10 दिवसीय मशरूम उत्पादन से संबंधित प्रशिक्षण शामिल है। निदेशक बैंक ऑफ बड़ौदा आरसेटी ने बताया कि इच्छुक प्रतिभागी निःशुल्क प्रशिक्षण के लिए 19 सितम्बर 2025 तक पंजीयन करा सकते है। पंजीयन के लिए बी.पी.एल. राशन कार्ड की प्रतिलिपि, आधार कार्ड, पासपोर्ट साइज की 5 फोटो एवं न्यूनतम 8वीं उत्तीर्ण अंकसूची आवश्यक है। पंजीयन एवं प्रशिक्षण की जानकारी के लिए कमलेश पटेल के मोबाईल नम्बर 79997-00673, अक्षय सिंग राजपूत के मोबाईल नम्बर 83194-62874 एवं राजू निर्मलकर के मोबाईल नम्बर 91310-65767 प्रातः 10ः00 बजे से शाम 6ः00 बजे तक संपर्क कर सकते है तथा क्यू आर कोड स्कैन करके भी पंजीयन कर सकते हैं।
- महासमुंद, / मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत महासमुंद श्री हेमंत नंदनवार की अध्यक्षता में सोमवार को जिला पंचायत सभाकक्ष में प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण अंतर्गत जिले को आबंटित सितंबर एवं अक्टूबर 2025 के लक्ष्यों की पूर्ति हेतु समीक्षा बैठक आयोजित की गई।बैठक में सीईओ श्री नंदनवार ने निर्देश देते हुए कहा कि जिले को प्राप्त दोनों माह के लक्ष्य शत-प्रतिशत समय-सीमा के भीतर पूर्ण कराना अनिवार्य है। उन्होंने अधिकारियों को यह भी कहा कि जिन आवासों का कार्य अभी तक प्रारंभ नहीं हुआ है, उन्हें यथाशीघ्र आरंभ कराया जाए तथा सभी अपूर्ण आवासों का निर्माण कार्य निर्धारित अवधि में गुणवत्ता के साथ पूर्ण किया जाए।सीईओ ने विकासखण्डवार प्रगति की समीक्षा करते हुए सहायक परियोजना अधिकारी, प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण, मनरेगा, जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, विकासखण्ड समन्वयक, तकनीकी सहायक, कार्यक्रम अधिकारी एवं सचिवों को विस्तृत दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सितम्बर एवं अक्टूबर लक्ष्य को प्राथमिकता के साथ पूरा किया जाए। अप्रारंभ आवासों की सूची तैयार कर तत्काल निर्माण कार्य प्रारंभ कराया जाए।आवास निर्माण में लंबित प्रकरणों को चिन्हांकित कर निराकरण हेतु त्वरित कार्रवाई की जाए।कार्य की सतत निगरानी सुनिश्चित करने विकासखण्ड स्तर पर जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाए। गुणवत्ता मानकों का पालन एवं लाभार्थियों को समय-सीमा में आवास उपलब्ध कराना सर्वोच्च प्राथमिकता हो।बैठक के दौरान उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना का उद्देश्य केवल मकान बनाना नहीं है, बल्कि ग्रामीण परिवारों को सम्मानजनक एवं सुरक्षित आवास उपलब्ध कराना है। अतः प्रत्येक जिम्मेदार अधिकारी एवं कर्मचारी को इस दायित्व को कर्तव्यनिष्ठा और संवेदनशीलता से निभाना होगा।बैठक में उपस्थित अधिकारियों ने अपने-अपने विकासखण्ड की प्रगति की जानकारी प्रस्तुत की तथा लक्ष्य पूर्ति हेतु आवश्यक कदम उठाए जाने का आश्वासन दिया।
- महासमुंद / प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम अंतर्गत जिले के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में युवाओं को स्वरोजगार हेतु सूक्ष्म उद्यम स्थापित करने का अवसर प्रदान किया जा रहा है। इस योजना का उद्देश्य अनुसूचित जाति एवं जनजाति के बेरोजगार युवाओं को उद्योग स्थापित करने हेतु प्रोत्साहित करना है।महाप्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र ने बताया कि योजना के तहत निर्माण क्षेत्र में अधिकतम 50 लाख रुपए तथा सेवा क्षेत्र में अधिकतम 20 लाख रुपए तक का ऋण बैंक के माध्यम से उपलब्ध कराया जाएगा। ऋण स्वीकृति उपरांत शहरी क्षेत्रों में 25 प्रतिशत तथा ग्रामीण क्षेत्रों में 35 प्रतिशत तक का अनुदान भी दिया जाएगा। निर्माण क्षेत्र के अंतर्गत फ्लाई एश ब्रिक्स, स्टोन कटिंग, अगरबत्ती, साबुन एवं वाशिंग पाउडर निर्माण, फेब्रिकेशन, दोना-पत्तल, फर्नीचर, आलमारी, स्टील रैक, कूलर निर्माण, पेपर कन्वर्टिंग (नोटबुक, रजिस्टर), प्लास्टिक आइटम, सीमेंट पोल-टाइल्स, वर्मी कम्पोस्ट, गोबर पेंट, बैग, रजाई-गद्दा, जूता-चप्पल निर्माण आदि उद्योग शामिल हैं। इसी तरह सेवा क्षेत्र में टेंट हाऊस, होटल, ढाबा, रिपेयरिंग-सर्विसिंग कार्य, मोटर बाईंडिंग, मोबाइल रिपेयरिंग, ड्राईक्लीनिंग, वाशिंग मशीन, गैस चूल्हा, रेफ्रिजरेटर, एसी रिपेयरिंग, च्वाईस सेंटर, ब्यूटी पार्लर, टेलरिंग, पैसेंजर गाड़ी संचालन, मुर्गी पालन एवं मछली पालन आदि सम्मिलित हैं।इच्छुक आवेदक योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन www.kviconline.gov.in/pmegpeportal पर कर सकते हैं। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए इच्छुक व्यक्ति जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र, महासमुंद (पुराना तहसील कार्यालय परिसर) से संपर्क कर सकते हैं। साथ ही कार्यालयीन समय पर मोबाइल नंबर 9806387523, 7587724731, 7987379574 पर जानकारी प्राप्त की जा सकती है।
- -स्वच्छता ही सेवा पर्व अंतर्गत होंगे विविध कार्यक्रम- कलेक्टर ने तैयारियों की समीक्षा कीमहासमुन्द / कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने आज सुबह 10 बजे कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय-सीमा की बैठक लेकर विभिन्न विभागीय योजनाओं, कार्यक्रमों की समीक्षा की। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री हेमंत नंदनवार, अपर कलेक्टर श्री रवि कुमार साहू, अनुविभागीय अधिकारी, सभी विभाग के जिला अधिकारी उपस्थित रहे। वीसी के माध्यम से जनपद सीईओ, नगरीय निकायों के सीएमओ सहित सभी ब्लॉक स्तरीय संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।कलेक्टर श्री लंगेह ने राज्य शासन द्वारा निर्धारित 17 सितंबर से 02 अक्टूबर तक स्वच्छता ही सेवा अभियान पखवाड़ा के आयोजन की तैयारियों के संबंध में विस्तृत दिशा-निर्देश दिए। स्वच्छता ही सेवा पर्व अंतर्गत सभी विभागों द्वारा व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। सेवा पर्व अंतर्गत स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्वस्थ्य नारी, सशक्त परिवार अभियान, विशाल रक्तदान शिविर, राष्ट्रीय पोषण माह शुभारम्भ, सभी महिलाओं के लिए चिकित्सा जांच एवं स्वास्थ्य शिविर लगाया जाएगा। शिक्षा विभाग द्वारा स्वच्छता शपथ, स्वच्छता जागरूकता, ग्रीन स्कूल ड्राईव दिवस, स्वच्छता लक्ष्य इकाईयों का परिवर्तन, सार्वजनिक स्थानों की सफाई की जाएगी। समाज कल्याण विभाग द्वारा यूडीएआई शिविर, कृत्रिम उपकरण वितरण, महिला बाल विकास द्वारा नेत्र चिकित्सा शिविर, नगरपालिका स्वच्छता ही सेवा, आंगिकार अभियान, मानव श्रृंखला, जनसम्पर्क विभाग द्वारा सेवा पर्व पखवाड़ा अंतर्गत विकसित भारत के थीम पर छायाचित्र प्रदर्शनी लगाया जाएगा। वन विभाग द्वारा पौध वितरण एवं स्थानीय बैगा के साथ विमर्श किया जाएगा। महाविद्यालय द्वारा मैराथन दौड़, खेलकूद प्रतियोगिता एवं प्रबुद्धजनों का सम्मेलन किया जाएगा।इसके अलावा आदिकर्मयोगी अभियान अंतर्गत विभिन्न विभागों द्वारा 17 सितम्बर से 02 अक्टूबर 2025 तक विविध गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण, सिकल सेल, एनीमिया जांच एवं सलाह, टीकाकरण, आयुष्मान कार्ड एवं विभागीय योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। वन एवं पर्यावरण, स्कूल शिक्षा, महिला बाल विकास, पंचायत विभाग द्वारा ग्राम के सभी शासकीय परिसर एवं अन्य स्थानों पर वृक्षारोपण का कार्य किया जाएगा। खाद्य, सहकारिता एवं पंचायत विभाग द्वारा राशन कार्ड, उज्ज्वला गैस, पेंशन, मनरेगा, जाॅब कार्ड पंजीयन एवं वितरण तथा विभागीय योजनाओं की जानकारी प्रदान की जाएगी। इसी तरह पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा महिला स्व सहायता समूहों के उत्पादों के उत्पादों की बिक्री एवं वित्तीय सलाह दी जाएगी, साथ हीे कौशल विकास पर कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। राजस्व विभाग आय, जाति, निवास प्रमाण पत्रों के लिए आवेदन एवं अन्य राजस्व मामलों के लिए आवेदन जैसे नामांतरण, बंटवारा आदि का निराकरण किया जाएगा। कृषि विभाग द्वारा शिविर के माध्यम से किसान क्रेडिट कार्ड, किसान सम्मान निधि के आवेदनों का निराकरण किया जाएगा तथा उद्यानिकी विभाग द्वारा ग्रामीण जनों को उपयोगी पौधों का वितरण किया जाएगा। पशुपालन विभाग द्वारा टीकाकरण एवं स्वास्थ्य परीक्षण एवं मत्स्य विभाग द्वारा विभागीय योजना अनुसार शिविर का आयोजन किया जाएगा। स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा स्कूलों में पारंपरिक खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएगी, बालिका शिक्षा के लिए माता पिता को परामर्श, रोल मॉडल कहानियां एवं पुस्तक वाचन एवं इसकी महत्ता पर चर्चा की जाएगी। साथ ही महिला एवं बाल विकास एवं शिक्षा विभाग द्वारा गुड टच बैड टच जागरूकता, घरेलू हिंसा, बाल विवाह पर कानूनी सलाह, किशोरी बालिकाओं के लिए विशेष कार्यशाला का आयोजन एवं पोषण किट वितरण किया जाएगा। लीड बैंक एवं जिला इ गवर्नेंस सोसायटी एवं सहकारी बैंक द्वारा आधार पंजीयन एवं अपडेट, जनधन खाता पंजीयन, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा एवं जीवन ज्योति बीमा के लिए पंजीयन व मुद्रा लोन के संबंध में जानकारी दी जाएगी। अंतिम दिन 02 अक्टूबर को समस्त विभाग द्वारा आदि शपथ समारोह, स्वच्छता अभियान, जल स़्त्रोतों की सफाई एवं जनभागीदारी से सोख्ता निर्माण का कार्य किया जाएगा। कलेक्टर ने सभी विभागों को उक्त निर्धारित कार्यक्रम अनुसार कार्यक्रम आयोजन करने हेतु व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश दिए है।बैठक में उन्होंने आगामी त्यौहारी सीजन को देखते हुए जिला स्तर पर एवं सभी विकासखण्डों में शांति समिति की बैठक करने के निर्देश दिए। उन्होंने लाॅ एंड ऑर्डर बनाए रखने के लिए सभी अनुविभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। कलेक्टर ने कृषि विभाग की समीक्षा में डिजिटल क्राॅप सर्वे, फार्मर रजिस्ट्रेशन एवं मैन्युअल गिरदावरी के लिए सभी राजस्व अधिकारियों को फील्ड में जाकर सर्वे प्रारम्भ करने के निर्देश दिए हैं। किसान पंजीयन के लिए शत प्रतिशत किसानों का एग्रीस्टेक पोर्टल में पंजीयन करने के निर्देश दिए हैं।कलेक्टर ने आदि कर्मयोगी अभियान की समीक्षा करते हुए कहा कि आदि सहयोगियों एवं साथियों के चयन की प्रक्रिया पूर्ण किया जाए। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत स्तर पर ऐसे सहयोगियों का चुनाव करें जो ग्रामीण समस्याओं को जानते हैं एवं लोगों के साथ जिनका जुड़ाव हो। उन्होंने प्रशिक्षण के सभी स्तरों को पूर्ण करते हुए ग्राम एक्शन प्लान बनाने के निर्देश दिए हैं। आदि सेवा पर्व पखवाड़ा अंतर्गत दीवाल लेखन के भी निर्देश दिए। इसके अलावा मुख्यमंत्री की घोषणा पर अमल संबंधी समीक्षा की गई। प्रधानमंत्री जनमन योजना अंतर्गत शेष आवासों को पूर्ण करने निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि आवास का कार्य प्रतिदिन प्रगतिरत रहें। कलेक्टर ने जनमन की समीक्षा में पूर्ण सिच्युएशन के लिए सभी विभागों को निर्देश दिए हैं। महासमुंद जिले में 46,680 आवास स्वीकृति प्राप्त है, जिसमें से 23,392 आवास पूर्ण हो चुके है, दूसरा किस्त प्राप्त आवास 21,069 में से 13,143 आवास पूर्ण कर चुके है, शेष 7926 आवासों को पूर्ण करने के निर्देश दिए गए है। ई-ऑफिस का अनिवार्य उपयोग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में उन्होंने 15 वर्ष से अधिक पुरानी शासकीय वाहनों की नीलामी हेतु शीघ्र आगे कार्रवाई करने के निर्देश दिए। बैठक में समय-सीमा में प्राप्त पत्रों की समीक्षा, जनशिकायत निवारण एवं लोक सेवा गारंटी अधिनियम, न्यायालयीन प्रकरणों की प्रगति की भी समीक्षा की गई।
- -खाद्य विभाग की कार्रवाई, 57 सिलेंडर जप्तमहासमुंद, / कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह के निर्देशानुसार व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में घरेलू गैस सिलेंडरों के दुरुपयोग की नियमित जांच की जा रही है। इसी क्रम में खाद्य विभाग की जांच टीम द्वारा 08 सितम्बर को सरायपाली एवं 12 सितम्बर को बसना क्षेत्र के होटल एवं ढाबों में जांच के दौरान कुल 57 गैस सिलेंडर जप्त किया गया। जांच दल में सहायक खाद्य अधिकारी सरायपाली श्री हरीश सोनेश्वरी, खाद्य निरीक्षक सरायपाली श्री अविनाश दुबे, खाद्य निरीक्षक बसना श्री हेमंत वर्मा, खाद्य निरीक्षक पिथौरा श्री दिव्यांशु देवागंन एवं खाद्य निरीक्षक बागबाहरा श्री विवेक कुमार शामिल थे।जांच दल द्वारा सरायपाली में जांच के दौरान पंडित होटल, झिलमिला में 02 नग खाली, 03 नग आंशिक भरा एवं 03 नग सील पैक भरा हुआ कुल 08 नग गैस सिलेंडर जप्त किया गया। इसी प्रकार मंजीत ढाबा में 05 नग खाली, 04 नग आंशिक भरा एवं 03 नग सील पैक भरा हुआ कुल 12 नग गैस सिलेंडर, अमृत होटल में 02 नग खाली, 03 नग आंशिक भरा एवं 02 नग सील पैक भरा हुआ कुल 7 नग गैस सिलेंडर, शिवानी स्वीट्स में 05 नग खाली, 01 नग आंशिक भरा एवं 01 नग सील पैक भरा हुआ कुल 7 नग गैस सिलेंडर एवं बसना में जांच के दौरान बिकानेरी स्वीट्स में 02 नग सील पैक एवं 03 नग खाली कुल 05 नग गैस सिलेंडर, सत्कार फैमिली रेस्टोरेंट में 01 नग सील पैक एवं 03 नग आंशिक भरा कुल 04 नग गैस सिलेंडर, साहू होटल परसकेल में 03 नग खाली एवं 02 नग आंशिक भरा कुल 05 नग गैस सिलेण्डर, यादव होटल गढफुझर में 04 नग खाली एवं 01 नग भरा कुल 05 नग गैस सिलेंडर एवं लक्ष्मी गौरी भठोरी में 01 नग सील पैक, 02 नग खाली एवं 01 नग आंशिक भरा कुल 04 नग गैस सिलेंडर को जप्त किया गया।जांच के दौरान पाया गया कि संबंधित होटल एवं ढाबा संचालकों द्वारा द्रवीकृत पेट्रोलियम गैस (प्रदाय एवं वितरण विनियम) आदेश 2000 का उल्लंघन किया गया है। जब्त गैस सिलेंडरों का प्रकरण कलेक्टर न्यायालय महासमुंद में प्रस्तुत किया जा रहा है। खाद्य विभाग ने अपील की है कि व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में केवल व्यावसायिक गैस सिलेंडरों का ही उपयोग करें। विभाग ने स्पष्ट किया है कि होटल एवं ढाबों की नियमित जांच जारी रहेगी और भविष्य में घरेलू गैस सिलेंडरों का दुरुपयोग करते पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। file photo
-
-समाज निर्माण में अभियंताओं की भूमिका महत्वपूर्ण - कलेक्टर श्री लंगेह
महासमुंद / अभियंता दिवस के अवसर पर सोमवार को जिला पंचायत सभाकक्ष में गरिमामय कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री हेमंत नंदनवार विशेष रूप से उपस्थित रहे। उल्लेखनीय है कि दोनों अधिकारी स्वयं भी अभियंता हैं।कार्यक्रम का शुभारंभ अभियंता मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की तस्वीर पर माल्यार्पण कर किया गया। कलेक्टर श्री लंगेह ने अपने उद्बोधन में कहा कि अभियंता समाज और राष्ट्र के निर्माता होते हैं। वे केवल इमारतें, पुल और सड़कें ही नहीं बनाते, बल्कि विकास की नींव भी मजबूत करते हैं। उन्होंने कहा कि अभियंता दिवस मनाने का उद्देश्य हमें अभियंताओं के योगदान को याद करना और आने वाली पीढ़ी को उनके पदचिह्नों पर चलने के लिए प्रेरित करना है।मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री हेमंत नंदनवार ने अपने विचार रखते हुए कहा कि अभियंताओं के बिना कोई भी सपना साकार नहीं हो सकता। आज का आधुनिक भारत अभियंताओं की सोच, मेहनत और तकनीकी नवाचारों का परिणाम है। उन्होंने उपस्थित अभियंताओं से आह्वान किया कि वे अपनी तकनीकी क्षमता का उपयोग आम जनता के जीवन स्तर को बेहतर बनाने में करें। इस अवसर पर जिले के उत्कृष्ट कार्य करने वाले अभियंताओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में पी डब्ल्यू डी,आर ई एस, पीएच ई, विद्युत, जल संसाधन, पीएम जी एस वाय के ईई एवं इंजीनियर उपस्थित रहे। - - विधानसभा अध्यक्ष, डिप्टी सीएम साव के हाथों सम्मानितरायपुर। अभियंता दिवस के अवसर पर आयोजित भव्य समारोह में अभियंता जितेंद्र उपाध्याय को वर्ष 2025 का उत्कृष्ट अभियंता पुरस्कार प्रदान किया गया। यह सम्मान छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, डिप्टी सीएम अरुण साव और गौरीशंकर अग्रवाल के करकमलों से प्राप्त हुआ।अभियंता अलंकरण समारोह का आयोजन संयुक्त अभियंता आयोजन समिति, रायपुर द्वारा गत 25 वर्षों से किया जा रहा है। गरिमामय कार्यक्रम होटल बेबीलॉन कैपिटल, वीआईपी चौक, रायपुर में संपन्न हुआ। इसमें 30 से अधिक अभियंता संगठनों ने सहभागिता की। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. रमन सिंह ने की तथा मुख्य अतिथि अरुण साव रहे।इस अवसर पर अभियंता हेमंत वर्मा, अध्यक्ष, विनियामक विद्युत बोर्ड, रायपुर भी उपस्थित रहे। आयोजन में अभियंता पी. एन. सिंह, डॉ. एम. एल. अग्रवाल (भूतपूर्व अभियंता प्रमुख, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग), अभियंता पी. के. खरे, अभियंता गोपाल मेनन, अभियंता सी. पी. शर्मा एवं अभियंता डी. एस. परोहा, अभियंता राजेश बी. ठाकरे का विशेष सहयोग रहा। अभियंता दिवस के दिन का शुभारंभ भारत रत्न अभियंता मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की 165वीं जयंती के अवसर पर सिविल लाइंस, रायपुर स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया।अभियंता सम्मान प्राप्त करने के बाद जितेंद्र उपाध्याय ने कहा कि कार्यक्रम के दौरान सह-अभियंताओं से आत्मीय मुलाकात, वरिष्ठजनों का आशीर्वाद प्राप्त करना तथा कनिष्ठ अभियंताओं व युवाओं को रक्तदान हेतु प्रोत्साहित करना अत्यंत प्रेरणादायी रहा। श्री उपाध्याय ने कहा कि मैं सभी आयोजकों का हृदय से धन्यवाद करता हूं। विशेषकर अभियंता सलील राय श्रीवास्तव, अभियंता एस. के. अग्रवाल, अभियंता आलोक महावर, अभियंता के.के. वर्मा, अभियंता राजेश बी ठाकरे, डॉ. देबाशीष सन्याल, अध्यक्ष, इंडियन बिल्डिंग्स कांग्रेस, छत्तीसगढ़ राज्य अध्याय, रायपुर के सभी सदस्य, अभियंता योगेश शर्मा, अभियंता विपिन शर्मा तथा प्रैक्टिसिंग इंजीनियर वेलफेयर एसोसिएशन के सदस्यों, परिवारजनों एवं मित्रों का, जिन्होंने इस गौरवपूर्ण क्षण को संभव बनाने में सहयोग, आशीर्वाद एवं शुभकामनाएं प्रदान कीं।
- भिलाईनगर। नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्रांतर्गत प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी 2.0 के व्यापक जन-जागरूकता के उद्देश्य से 04 सितम्बर 2025 से 31 अक्टूबर 2025 तक ’’अंगीकार 2025’’ अभियान की शुरूवात किया गया है। ’’अंगीकार 2025’’ अभियान के तहत 17 सितम्बर 2025 को ’’आवास दिवस’’ के रूप में मनाया जाना है। उक्त कार्यक्रम में माननीय मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन द्वारा पूर्ण आवासो के हितग्राहियों का वीडियो कान्फ्रेसिंग के माध्यम से ’’गृह प्रवेश’’ कार्यक्रम डाॅ भीमराव अम्बेडकर मांगलिक भवन, बैकुण्ठधाम, संतोषी नगर वार्ड 33 में प्रातः 9.00 बजे से आयोजित किया जा रहा है। उक्त कार्यक्रम में शासन की अन्य योजनाओं का भी शिविर का आयोजन किया जा रहा है। अतः नगर निगम भिलाई शहर के आम नागरिको से अपील करती है कि उक्त तिथि में उपस्थित होकर कार्यक्रम का लाभ उठावें।
- रायपुर । श्रम मंत्री श्री लखनलाल देवागंन ने भगवान श्री विश्वकर्मा की जयंती के अवसर पर प्रदेश के श्रमवीरों को बधाई और शुभकामनाएं दी है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश के श्रमिकों के हित में अनेक कल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही है। जिसका सीधा लाभ श्रमिकों एवं उने परिवार के सदस्यों को मिल रहा है। विश्वकर्मा पूजा की पूर्व संध्या पर प्रदेश के सभी श्रमवीरों को हार्दिक बधाई देते हुए श्री देवांगन ने कहा है कि श्रमवीर नये छत्तीसगढ़ को गढ़ने में सार्थक भागीदारी निभा रहे हैं। भगवान विश्वकर्मा निर्माण और सृजन के देवता हैं। संसार के प्रथम वास्तुकार की संज्ञा भी उन्हें दी गई है। विश्वकर्मा जी की कुशल तकनीकी, कौशल और श्रमशीलता प्रेरणादायी है।
-
-’रजत महोत्सव अंतर्गत कोरबा में महतारी सम्मेलन का हुआ आयोजन’
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में शासन के निर्देशानुसार रजत महोत्सव अंतर्गत विभिन्न विभागों द्वारा विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा इंदिरा स्टेडियम, टी.पी नगर, कोरबा में महतारी सम्मेलन कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ शासन के वाणिज्य, उद्योग, श्रम एवं आबकारी मंत्री श्री लखन लाल देवांगन शामिल हुए। उन्होंने महिला सशक्तिकरण एवं बालिकाओं की उन्नति के लिए चलाई जा रही शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के स्टॉलों का अवलोकन किया तथा बाल विवाह निषेध हेतु उपस्थितजनों को शपथ भी दिलाई।अपने उद्बोधन में मंत्री श्री देवांगन ने कहा कि राज्य सरकार महिला सशक्तिकरण और बाल विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। उन्होंने कहा कि शासन का संकल्प है कि बेटियों को शिक्षा, सुरक्षा और सम्मान प्राप्त हो तथा महिलाएँ आत्मनिर्भर बनकर समाज की रीढ़ बनें। उन्होंने यह भी कहा कि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा संचालित गरीब कल्याण योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुँचना चाहिए। आज महिलाएँ और बेटियाँ कंधे से कंधा मिलाकर हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं और प्रदेश व देश का नाम रोशन कर रही हैं।कार्यक्रम में सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत ने भी संबोधित करते हुए कहा कि शासन की अनेक योजनाएँ महिलाओं और बेटियों को सशक्त बनाने के उद्देश्य से चलाई जा रही हैं। आज महिलाएँ किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं और आत्मनिर्भरता के साथ समाज की दिशा तय कर रही हैं। सम्मेलन के दौरान उल्लेखनीय कार्य करने वाली माताओं एवं बहनों को सम्मानित किया गया। साथ ही जिले के मेधावी बच्चों को भी पुरस्कृत भी किया गया। इस दौरान महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत, पार्षद श्री नरेंद्र देवांगन सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, पदाधिकारी, अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।




.jpg)










.jpg)
.jpg)






.jpg)



.jpg)