- Home
- छत्तीसगढ़
- *आजादी के महत्व और ध्वज संहिता की दी गई जानकारी*बिलासपुर/ हर घर तिरंगा अभियान के तहत जिले के सभी विकासखंडों में स्कूली बच्चों द्वारा भव्य तिरंगा रैली निकालकर लोगों को राष्ट्रप्रेम और हर घर तिरंगा अभियान में भागीदारी का संदेश दिया जा रहा है। रैली में छात्र-छात्राएं हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लिए "भारत माता की जय", "वंदे मातरम" और "हर घर तिरंगा" जैसे जोशीले नारे लगाते हुए गलियों और मुख्य मार्गों से गुज़रे और आम लोगों को हर घर तिरंगा अभियान में उत्साह से भागीदारी करने का संदेश दिया।इस अवसर पर शिक्षकों द्वारा छात्रों को स्वतंत्रता संग्राम के संघर्षों और बलिदानों की विस्तृत जानकारी दी। साथ ही, उन्होंने राष्ट्रीय ध्वज का महत्व, तिरंगा लहराने के नियम और राष्ट्रीय ध्वज संहिता के प्रावधानों के बारे में भी छात्रों को जागरूक किया। शिक्षकों ने बताया कि तिरंगा देश की एकता, अखंडता और गौरव का प्रतीक है। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों ने छात्रों से अपील की कि वे इस जानकारी को अपने परिवार, मोहल्ले और गांव के लोगों तक पहुंचाएं, ताकि हर व्यक्ति इस अभियान से जुड़ सके और 15 अगस्त को अपने घर पर तिरंगा फहराकर देश के प्रति सम्मान व्यक्त करे। रैली के दौरान स्थानीय नागरिकों ने भी बच्चों का उत्साहवर्धन किया। स्कूलों में आयोजित कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में शिक्षक, शिक्षा विभाग के अधिकारी, जनप्रतिनिधि और ग्रामीण उपस्थित रहे।
- -वर्ष 2025-26 में 11 लाख 56 हजार 970 लोगों का किया गया सर्वेक्षण-136 विद्यालयों के 6586 विद्यार्थियों का किया गया नेत्र परीक्षणरायगढ़। कभी धुंधलेपन और अंधेरे में घिरा जीवन, अब चमकती रोशनी और नई उम्मीदों से भरा हुआ है। यह बदलाव संभव हुआ है राष्ट्रीय अंधत्व एवं अल्प दृष्टि नियंत्रण कार्यक्रम के प्रभावी संचालन से, जिसे शासन के निर्देश और कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में रायगढ़ जिले में सफलतापूर्वक क्रियान्वयन किया जा रहा है।मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अनिल कुमार जगत ने बताया कि 29 नेत्र सहायक अधिकारियों, स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं और मितानिनों के सहयोग से राष्ट्रीय अंधत्व एवं अल्प दृष्टि नियंत्रण कार्यक्रम के तहत सत्र 2025-26 में जिले के 11 लाख 56 हजार 970 लोगों का सर्वेक्षण किया गया। इस व्यापक अभियान में 3925 मोतियाबिंद के मरीजों की पहचान हुई, जिनमें 314 दोनों आंखों से, 3604 एक आंख से और 7 बच्चे जन्मजात मोतियाबिंद से पीडि़त पाए गए। जुलाई 2025 तक 1002 मरीजों के सफल ऑपरेशन हुए, जिनमें 183 दोनों आंखों के, 815 एक आंख के और 4 जन्मजात मोतियाबिंद के बच्चे शामिल रहे। प्रत्येक ऑपरेशन ने किसी न किसी के जीवन में फिर से उजाला भर दिया।दूरस्थ अंचलों के बच्चों की दृष्टि के लिए विशेष प्रयासस्कूल हेल्थ प्रोग्राम के तहत माह जुलाई तक 136 शासकीय माध्यमिक विद्यालयों के 6586 विद्यार्थियों का नेत्र परीक्षण किया गया। इनमें 318 बच्चे दृष्टिदोष से पीडि़त पाए गए और उन्हें आवश्यकता अनुसार नि:शुल्क चश्में प्रदान किए गए। कार्यक्रम के तहत विशेष रूप से दूरस्थ विकासखंडों और जनजातीय एवं पिछड़े क्षेत्र के बच्चों का नेत्र परीक्षण किया गया। इनमें धरमजयगढ़ के ग्राम सूपकोना के 13 वर्षीय अनूप प्रकाश राठिया, रैरूमाखुर्द की 6 वर्षीय पूर्णिमा राठिया, घरघोड़ा के ग्राम बटूराकछार के 11 वर्षीय परदेशी यादव और रायगढ़ के कबीर चौक की 13 वर्षीय कुमारी दृष्टि राय का सफल मोतियाबिंद ऑपरेशन हुआ। अब ये बच्चे पहले की तरह साफ-साफ देख पा रहे हैं और पढ़ाई में अपना भविष्य संवार रहे हैं। विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के लिए यूनिक आईडी कार्ड और दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनाने हेतु विशेष शिविर आयोजित किए गए। इसमें बाकारूमा और घरघोड़ा के बच्चों के माता-पिता को ऑपरेशन के लिए प्रेरित किया गया और सफल इलाज के बाद उनकी आंखों की ज्योति लौट आई।माता-पिता ने कहा-यह सिर्फ इलाज नहीं, बल्कि हमारे बच्चों को नया जीवन देने जैसाइस मुहिम में जिला नोडल अधिकारी डॉ. मीना पटेल, जिला कार्यक्रम प्रबंधक सुश्री रंजना पैकरा, डॉ. आर. एम.मेश्राम, डॉ.पी.एल.पटेल, डॉ.उषा किरण भगत, निजी नेत्र रोग विशेषज्ञों और समस्त स्वास्थ्य कर्मियों की भूमिका महत्वपूर्ण रही। जन्मजात मोतियाबिंद के बच्चों के माता-पिता ने कहा-यह सिर्फ इलाज नहीं, बल्कि हमारे बच्चों को नया जीवन देने जैसा है। उन्होंने शासन-प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया। बता दे कि वर्ष 2024-25 में, मोतियाबिंद ऑपरेशन के क्षेत्र में शासकीय जिला चिकित्सालय रायगढ़ ने राज्य में दूसरा स्थान प्राप्त किया और रायगढ़ को राज्य के 11 मोतियाबिंद फ्री जिलों में शामिल किया गया। रायगढ़ की यह कहानी इस बात का प्रमाण है कि जब संवेदनशील नेतृत्व, संगठित टीमवर्क और जनहित के प्रति प्रतिबद्धता मिलती है, तो हजारों जीवन में उजाला फैलाया जा सकता है। यह सिर्फ एक स्वास्थ्य कार्यक्रम नहीं, बल्कि दृष्टि, विश्वास और भविष्य लौटाने की कहानी है।
- -आरएचओ को भी किया गया था निलंबितरायपुर। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भटगांव, जिला सूरजपुर में 09 अगस्त को ओड़गी विकासखंड की रहने वाली श्रीमती कुन्ती पंडो के प्रसव के दौरान प्रसव कक्ष में किसी भी चिकित्सक एवं स्टाफ की अनुपस्थिति का मामला सामने आया था। इस गंभीर लापरवाही को देखते हुए जिला स्तरीय समिति द्वारा जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत की गई।जांच रिपोर्ट में स्टाफ नर्स श्रीमती शीला सोरेन को अवकाश की पूर्व स्वीकृति लिए बिना कार्य से अनुपस्थित होना पाया गया। यह कृत्य कार्य के प्रति गंभीर लापरवाही को दर्शाता है। कार्य में लापरवाही की पुष्टि होने पर उन्हें छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के तहत निलंबित कर दिया गया है। गौरतलब है कि इस मामले की गंभीरता को देखते हुए अस्पताल में पदस्थ आरएचओ (महिला) श्रीमती विक्टोरिया केरकेट्टा को भी निलंबित किया जा चुका है जबकि मेडिकल ऑफिसर पर कार्रवाई की अनुशंसा करते हुए जांच रिपोर्ट शासन को भेजी गई है। स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने इस मामले के संज्ञान में आते ही स्वास्थ्य विभाग के उच्च अधिकारियों को पूरे मामले की जांच करने और दोषी अधिकारी कर्मचारी पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे।
- रायपुर ।छत्तीसगढ़ शासन ने रायगढ़ जिले के विकासखण्ड रायगढ़ अंतर्गत केलो नदी के सौंदर्यीकरण हेतु नवापाली एनीकट निर्माण कार्य के लिए 11 करोड़ 2 लाख 74 हजार रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। यह योजना निस्तारी, भू-जल संवर्धन और 100 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।योजना के अंतर्गत खरीफ में 50 हेक्टेयर और रबी में 50 हेक्टेयर क्षेत्र में सोलर संयंत्र और पाइपलाइन के माध्यम से सिंचाई की व्यवस्था की जाएगी। कार्य स्वीकृत राशि और समयावधि के भीतर ही पूरा किया जाएगा। तकनीकी स्वीकृति, निविदा प्रक्रिया की पारदर्शिता, उच्च गुणवत्ता वाली सामग्री का प्रयोग और मितव्ययिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।निर्माण कार्य केवल बाधा रहित भूमि पर किया जाएगा और यदि भू-अर्जन की आवश्यकता पड़ी तो यह स्वीकृत राशि की सीमा के भीतर ही किया जाएगा। कार्य समय पर पूरा न होने पर नियमानुसार अर्थदंड और समय सीमा वृद्धि की प्रक्रिया लागू होगी। राज्य शासन का यह निर्णय न केवल केलो नदी के सौंदर्यीकरण में योगदान देगा बल्कि स्थानीय कृषकों को सिंचाई के लिए सतत जल उपलब्धता भी सुनिश्चित करेगा, जिससे क्षेत्र में कृषि उत्पादन और आर्थिक विकास को बढ़ावा मिलेगा।
-
राजनांदगांव । केन्द्रीय प्रवर्तित छात्रवृत्ति की पात्रता रखने वाले कक्षा 9वीं से 12वीं में अध्ययनरत अनुसूचित जाति एवं अनुसुचित जनजाति वर्ग के विद्याथियों को ऑनलाईन पंजीयन एवं सत्यापन का कार्य 10 सितम्बर 2025 तक करने के लिए कहा गया है। इस संबंध में विस्तृत जानकारी संबंधित संस्था एवं जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय से प्राप्त की जा सकती है।
-
राजनांदगांव । कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे के निर्देशानुसार सीईओ जिला पंचायत सुश्री सुरूचि सिंह ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में जिले के विभिन्न स्थानों से आए जनसामान्य की शिकायत एवं समस्याओं को सुनी। सीईओ जिला पंचायत ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को प्राप्त सभी आवेदनों को प्राथमिकता के साथ निराकरण करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने नागरिकों की समस्याओं का निराकरण करते हुए उन्हें शासन की विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित करने कहा। आवेदनों का अवलोकन कर नियमानुसार पात्र हितग्राहियों को शासकीय योजनाओं से लाभान्वित करने के लिए निर्देश दिए। जनदर्शन में प्रधानमंत्री आवास योजना से लाभान्वित करने, अतिक्रमण हटाने, आधार कार्ड अपडेशन, ऑनलाईन रिकार्ड दुरूस्त करने, आर्थिक सहायता, नजूल भूमि का पट्टा बनाने, राशन कार्ड बनवाने सहित विभिन्न शासकीय योजनाओं से लाभ दिलाने जैसे आवेदन प्राप्त हुए। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री सीएल मारकण्डेय, एसडीएम राजनांदगांव श्री खेमलाल वर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
-
राजनांदगांव । हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता : स्वतंत्रता का उत्सव, स्वच्छता के संग थीम पर देशभक्ति की भावना को जन-जन तक पहुंचाने और स्वच्छता के प्रति जनचेतना को सशक्त बनाने के लिए स्कूली विद्यार्थियों द्वारा तिरंगा रैली निकाली गई। उल्लास और खुशी के साथ आजादी के उत्सव को मनाने के लिए छुरिया विकासखंड के शासकीय हाई स्कूल हैदलकोड़ा एवं शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करमरी, राजनांदगांव विकासखंड के ठाकुर प्यारे लाल सिंह नगर पालिक निगम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय राजनांदगांव, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तेलीनबांधा सहित अन्य विद्यालयों के विद्यार्थियों द्वारा तिरंगा रैली निकालकर स्वतंतत्रा के संदेश एवं महत्व को बताया गया।
-
- किशोरी बालिकाओं को साईबर सुरक्षा के लिए किया गया जागरूक
राजनांदगांव । महिला एवं बाल विकास विभाग तथा पुलिस विभाग द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत जिले के शासकीय एवं निजी विद्यालयों में अध्ययनरत किशोरी बालिकाओं को साईबर सुरक्षा के प्रति जागरूक करने साईबर सुरक्षा पखवाड़े का आयोजन किया गया। पुलिस विभाग की साइबर सेल की टीम द्वारा जिले की सभी सात परियोजनाओं में स्कूलों का चयन कर साईबर सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई। जागरूकता कार्यक्रम के तहत साईबर बुलिंग, साईबर ग्रुमिंग, ऑनलाईन गेमिंग, डिजिटल अरेस्ट, हैकिंग, ट्रेडिंग, कॉल क्लोनिंग, साईबर ठगी, फर्जी वॉइस कॉल एवं वीडियो कॉल, घर बैठे लोन, वर्क फ्रॉम होम जैसे जालसाजों के झांसे में नहीं आने के लिए सतर्क किया गया। साथ ही सोशल मीडिया एवं ऑनलाईन शॉपिंग का सावधानीपूर्वक उपयोग करने की सलाह दी गई।
साइबर सुरक्षा पखवाड़े का आयोजन शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मनेरी, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मोहड़, सोमनी महाविद्यालय एवं सोमनी पब्लिक स्कूल, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बादराटोला, स्वर्गीय विशेश्वर प्रसाद यादव शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बापूटोला चिचोला, शासकीय कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय लाल बहादुर नगर, रामदयाल कंवर शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय देवकट्टा, शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय खैरझिटी, शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय पदुमतरा, शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय नवागांव, शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय बासुला एवं डॉ. बलदेव प्रसाद मिश्र शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बसंतपुर में किया गया। पखवाड़े में साईबर सेल के थाना प्रभारी श्री विनय कुमार पम्मार, सहायक उप निरीक्षक श्री द्वारिका प्रसाद लाऊत्रे, श्री सुमन कर्ष, आरक्षक श्री हेमंत साहू, श्री मोरध्वज देशलहरे, श्री सुनील कुमार एवं आरक्षक श्री कालीचरण देशमुख द्वारा साईबर सुरक्षा के संबंध में जानकारी दी गई। इस दौरान राजनांदगांव ग्रामीण 01 की परियोजना अधिकारी श्रीमती शिल्पा तिवारी, राजनांदगांव ग्रामीण 02 की परियोजना अधिकारी श्रीमती विमला शर्मा, जिला मिशन समन्वयक किशोर माहेश्वरी, जेंडर विशेषज्ञ श्रीमती नीलम साहू सहित महिला एवं बाल विकास विभाग की संबंधित पर्यवेक्षक, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका उपस्थित रही। file photo - -तीन दिन में चलित खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला वाहन ने की प्रदेश में 1978 खाद्य नमूनो की ऑन द स्पॉट टेस्टिंगरायपुर। छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल द्वारा खाद्य सुरक्षा के समस्त हितधारको जैसे खाद्य पदार्थ के उत्पादकों, खाद्य पदार्थ के विनिर्माताओं, वितरकों, थोक एवं चिल्हर विक्रेताओं, खाद्य परोसने वाले संस्थानों, उपभोक्ताओं एवं जन सामान्य को खाद्य सुरक्षा के प्रति जागरुक करने के उद्देश्य से तीन दिवसीय विशेष जांच एवं जन-जागरूकता अभियान “बने खाबो - बने रहिबो“ का शुभारंभ अपने निवास स्थान से 4 अगस्त को चलित खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला वाहनों को हरी झण्डी दिखाकर किया गया।“बने खाबो - बने रहिबो“ अभियान में खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा रायपुर समेत छत्तीसगढ़ के समस्त 33 जिलों के खाद्य सुरक्षा अधिकारयों द्वारा खाद्य परोसने वाले संस्थानों / स्ट्रीट फूड वेंडर्स / रेस्टोरेंट आदि की सघन जांच की गयी। इसके साथ की प्रदेश के विभिन्न जिलों में तैनात 08 चलित खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला वाहन द्वारा भी रोस्टर अनुसार समस्त जिलों का दौरा कर स्थानीय हाट बाजार / स्ट्रीट फूड / रेस्टोरेंट में परोसे जाने वाले खाद्य पदार्थों के गुणवत्ता की जांच की गयी।इस दौरान खाद्य कारोबारकर्ताओं , उपभोक्ताओं एवं जन सामान्य को खाद्य सुरक्षा के प्रति एफ.एस.एस.ए.आई. के नियमों एवं खाद्य सुरक्षा के साधारण सिद्वांत से अवगत कराया गया। खाद्य सुरक्षा के साधारण सिद्वांत जैसे कि भोजन को एक विशेष तापमान पर रख रखाव, खाद्य पदार्थों के पैकेजिंग एवं परोसने में अखबारी कागज का उपयोग ना करना, खाना पकाने में एक ही तेल को बार-बार गर्म कर उपयोग ना करना, फोर्टिफाईड निशान युक्त खाद्य पदार्थों का सेवन करना आदि ऐसी कई छोटी-छोटी बातें है जिसे अपनाकर लोग बहुत से गंभीर बीमारियों से बच सकते है एवं स्वस्थ जीवन जी सकते है। जन सामान्य को सही भोजन ही स्वस्थ जीवन का आधार है की संकल्पना के बारे में बताया गया।श्री दीपक कुमार अग्रवाल नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन छत्तीसगढ़ द्वारा जानकारी दी गयी थी कि, खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा समय-समय पर इस तरह की प्रदेश व्यापी अभियान चलाकर लोगों को खाद्य सुरक्षा के प्रति जागरूक किया जायेगा एवं आवश्यक होने पर कार्यवाही भी की जायेगी। “बने खाबो - बने रहिबो“ अभियान के तहत 03 दिनों में ही 162 विधिक नमूने, 628 सर्विलेंस नमूने लिये गये। चलित खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला वाहन द्वारा पूरे प्रदेश में भ्रमण कर 1978 खाद्य नमूने की ऑनस्पॉट टेस्टिंग की गयी एवं अधिकाधिक जनसंख्या को खाद्य सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। इस तरह “बने खाबो - बने रहिबो“ अभियान अपने उद्देश्यों में सफल रहा।
- रायपुर,। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त को प्रदेश के वाणिज्य उद्योग एवं श्रम मंत्री श्री लखनलाल देवांगन कोरबा में ध्वजारोहण करेंगे तथा मुख्यमंत्री का प्रदेश की जनता के नाम संदेश का वाचन करेंगे। स्वतंत्रता दिवस मुख्य समारोह जिला मुख्यालय कोरबा स्थित सी एस ई बी फुटबाल मैदान में आयोजित होगा।
- - भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी स्मृति संगोष्ठी में शामिल हुए श्री सायरायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय पायनियर समूह के स्थापना दिवस एवं छत्तीसगढ़ राज्य के स्वप्नदृष्टा एवं निर्माता भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी की स्मृति में आयोजित संगोष्ठी समारोह में शामिल हुए। कार्यक्रम का आयोजन राजधानी स्थित श्री बालाजी मेडिकल कॉलेज के ऑडिटोरियम में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने की।मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ वासियों के लिए नए राज्य के रूप में छत्तीसगढ़ का निर्माण भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की ही देन है। हम उनके सपनों के अनुरूप छत्तीसगढ़ के चहुंमुखी विकास पथ पर अग्रसर हैं।मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि भारत गांवों का देश है और गांव-गांव में सड़कों का जाल बिछाने में भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी का महत्वपूर्ण योगदान है। गांव तक आज विकास की जो धार पहुंची है, वह अटल जी का ही आशीर्वाद है। उनके शासनकाल में ही देश में स्वर्णिम चतुर्भुज योजना लागू हुई और टेलीकॉम इंडस्ट्री में भी महत्वपूर्ण कार्य हुए। श्री अटल जी ने ही देश में अनुसूचित जनजाति का अलग से विभाग गठित कर आदिवासी क्षेत्रों के विकास का मार्ग प्रशस्त किया।कार्यक्रम में पायनियर समूह के 10 वर्ष पूर्ण होने पर मुख्यमंत्री ने समूह को बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि आज जिस निर्भीकता एवं निष्पक्षता के साथ पायनियर समूह ने छत्तीसगढ़ में 10 साल पूरे किए हैं, वह अत्यंत सराहनीय है। आगे भी इसी निर्भीकता और निष्पक्षता से बढ़ते हुए यह समूह आम जनता की आवाज बने। इसके साथ ही उन्होंने बालाजी ग्रुप द्वारा महिलाओं की नि:शुल्क डिलीवरी एवं उपचार करने के कार्य की सराहना करते हुए बधाई दी।श्री अटल जी को याद करते हुए मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि उन्हें 2004 तक सांसद के रूप में उनके साथ कार्य करने का अवसर मिला। वे देश में तीन बार प्रधानमंत्री बने और वादे के अनुरूप सन 2000 में मध्यप्रदेश से अलग कर छत्तीसगढ़ राज्य का निर्माण किया। वे न केवल कुशल राजनीतिज्ञ, बल्कि साहित्यकार और कवि भी थे। वे अपने भाषणों और बातों को बेहद सधी हुई और प्रभावशाली शैली में प्रस्तुत करते थे। विपक्षी भी उनके भाषण के कायल होते थे।विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने अपने उद्बोधन में कहा कि पायनियर रायपुर संस्करण का शुभारंभ 2016 में हुआ था और आज यह 10वें वर्ष में प्रवेश कर रहा है। इस 10 साल की यात्रा आसान नहीं थी। उन्होंने समूह को इसके लिए बधाई दी। उन्होंने याद किया कि पायनियर के प्रथम संस्करण 2016 के शुभारंभ अवसर पर अरुण जेटली जी उपस्थित हुए थे और उन्होंने अपनी शुभकामनाएं दी थीं। आज 10 साल बाद पायनियर व बालाजी ग्रुप न केवल स्वास्थ्य के क्षेत्र में, बल्कि समाचार जगत में भी गौरवपूर्ण स्थान बना चुका है और पायनियर को गांव-गांव तक पहुंचाने का कार्य किया है। पायनियर ने 169 सालों से अलग-अलग शहरों में अपनी यात्रा जारी रखते हुए नाम कमाया है।अटल जी को याद करते हुए डॉ. रमन सिंह ने कहा कि वे कई समाचार पत्रों के संपादक भी रहे। ग्रामीण सड़क योजना के माध्यम से गांवों को जोड़ने का काम श्रद्धेय अटल जी ने किया। सर्व शिक्षा अभियान के तहत उन्होंने बच्चों को शिक्षा से जोड़ने के कार्य भी किए। विदेश के दबाव के बावजूद परमाणु परीक्षण हमारे अटल जी के नेतृत्व में ही पूरा हो पाया। इस दौरान उन्होंने अटल जी से जुड़े 45 साल पुराने कई संस्मरण भी साझा किए।विधायक श्री पुरंदर मिश्रा ने भी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए स्थापना दिवस की बधाई दी। कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा, बसना विधायक श्री संपत अग्रवाल, डॉ. देवेंद्र नायक, डॉ. नीता नायक सहित पायनियर समूह और बालाजी ग्रुप के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।
- -संभाग के सभी जिला अस्पताल में उपलब्ध है पर्याप्त स्टॉक-जगदलपुर में 3385, सुकमा में 4980 एंटी रेबीज वैक्सीन डोज है उपलब्धरायपुर।, बस्तर संभाग में एंटी रेबीज वैक्सीन की पर्याप्त उपलब्धता है। स्वास्थ्य विभाग ने स्पष्ट किया है कि संभाग के सरकारी अस्पतालों में एंटी रेबीज वैक्सीन का स्टॉक उपलब्धत है। विभाग ने बताया कि सीजीएमएससी द्वारा नियमित रूप से वैक्सीन की खरीद की जा रही है और वर्तमान में बस्तर संभाग के सभी जिलों में यह पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। इस क्रम में जगदलपुर में 3385, कांकेर में 828, बीजापुर में 2950, कोंडागांव में 3004, सुकमा में 4980, दंतेवाड़ा में 1613 और नारायणपुर में एंटी रेबीज वैक्सीन के 3195 डोज मौजूद हैं। स्वास्थ्य विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि वो भ्रमित न हों और आवश्यकता पड़ने पर नजदीकी सरकारी अस्पताल में निःशुल्क एंटी रेबीज वैक्सीन के लिए जाएं।
-
ट्राय सायकल पाकर प्रसन्नचित होकर राजूराम ने बताया इसे अपने लिए सहारा एवं मददगार
बालोद/कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने आज कलेक्टर जनदर्शन में चलने-फिरने में हो रही असुविधा के कारण ट्राय सायकल की मांग लेकर पहुँचे गुण्डरदेही विकासखण्ड के ग्राम ढाबाडीह के 53 वर्षीय दिव्यांग श्री राजूराम को बैटरी चलित ट्राय साइकल प्रदान किया। इस दौरान कलेक्टर श्रीमती मिश्रा ने दिव्यांग श्री राजूराम को कुशलक्षेम पूछा और नया ट्राय सायकल मिलने पर उन्हें शुभकामनाएं दी। जनदर्शन में अपने मांग को लेकर कलेक्टर से मुलाकात करने के उपरांत कलेेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा के निर्देशानुसार तत्काल ट्राय सायकल मिलने पर दिव्यांग श्री राजूराम बहुत ही प्रसन्नचित नजर आ रहे थे। दिव्यांग राजूराम ने कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा के निर्देशानुसार अपने मांगों एवं समस्याओं के निराकरण हेतु जनदर्शन में पहुँचने वाले लोगों के समस्याओं के त्वरित निराकरण हेतु जिला प्रशासन की बेहतर व्यवस्था की भूरी-भूरी सराहना की। दिव्यांग राजूराम ने बताया कि दिव्यांगता के कारण उसे चलने-फिरने में बहुत कठिनाई होती है। जिसके कारण उसके लिए ट्राय सायकल की उपलब्धता अनिवार्य हो गया था। राजूराम ने कहा कि कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा से आज मुलाकात करने के पश्चात् उनके निर्देशन में आज उन्हें नया बैटरी चलित ट्राय सायकल प्राप्त हुआ है। जिसके माध्यम से उन्हें अपने दैनिक क्रियाकलापों को पूरा करने के अलावा आवश्यक कार्यों के लिए आने-जाने में बहुत सहुलियत होगी। उन्होंने कहा कि यह ट्राय सायकल उनके लिए अत्यंत उपयोगी एवं महत्वपूर्ण है। दिव्यांग राजूराम ने जिला प्रशासन द्वारा उनके मांग पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करते हुए तत्काल बैटरी चलित ट्राय सायकल प्रदान करने के लिए कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा सहित बालोद जिला प्रशासन को हृदय से धन्यवाद ज्ञापित किया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक श्री योगेश कुमार पटेल एवं वन मण्डलाधिकारी श्री अभिषेक अग्रवाल सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे। -
स्कूली छात्र-छात्राएं, शिक्षक-शिक्षिका, ग्रामीण एवं जनप्रतिनिधि हुए शामिल
बालोद/ कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा के निर्देशानुसार हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत जिले में निरंतर तिरंगा रैली एवं अन्य गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। जिसके अंतर्गत आज विकासखण्ड मुख्यालय डौण्डी एवं ग्राम पुसवाड़ा, लिमउडीह में भव्य तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री डीडी मण्डले ने बताया कि ग्राम पुसवाड़ा में आयोजित इस तिरंगा रैली में स्कूली छात्र-छात्राएं, शिक्षक-शिक्षिका, पंच, सरपंच सहित अन्य जनप्रतिनिधियों के अलावा बड़ी संख्या में ग्रामीणजनों ने अपनी सहभागिता निभाई। इस अवसर पर तिरंगा रैली में शामिल लोगों ने पूरे गांव का भ्रमण किया। कार्यक्रम में बच्चे, बुजुर्ग, युवा-युवति सहित महिलाओं ने भी अपनी सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित की।
इसके अलावा विकासखण्ड मुख्यालय डौण्डी में भी हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत विशाल तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। एसडीएम श्री सुरेश एवं तहसीलदार, जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री डीडी मण्डले सहित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारी-कर्मचारियों की उपस्थिति में आयोजित इस तिरंगा रैली का शुभारंभ एकलव्य आवासीय विद्यालय डौण्डी से किया गया। इस तिरंगा रैली में एकलव्य आवासीय विद्यालय के प्राचार्य, शिक्षक-शिक्षिका सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी एवं आम नागरिकगण शामिल हुए। तिरंगा रैली एकलव्य आवासीय विद्यालय से प्रारंभ होकर नगर भवन करते हुए तहसील कार्यालय में इनका समापन किया गया। उल्लेखनीय है कि इस तिरंगा रैली में शामिल विद्यार्थियों ने वृहद वृक्षारोपण अभियान के अंतर्गत विकासखण्ड मुख्यालय डौण्डी में अधिकारी-कर्मचारियों के आवासीय परिसर के समीप रोपे गए पौधों के पास पहुँचकर उनका संरक्षण एवं संवर्धन करने का संकल्प भी लिया। -
महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने कर रही है प्रेरित
लखपति दीदी योजना के संचालन के लिए जताया आभार
बालोद/ बालोद जिले के गुण्डरदेही विकासखण्ड के ग्राम गब्दी की खिलेश्वरी ने अपनी मेहनत और लगन से न केवल आत्मनिर्भरता की मिसाल कायम की है, बल्कि अब वह नई दिल्ली में आयोजित होने वाले स्वतंत्रता दिवस समारोह में विशेष अतिथि के रूप में शामिल होने वाली है। लखपति दीदी के रूप में अपनी पहचान बनाने वाली खिलेश्वरी की यह उपलब्धि न केवल उनके लिए, बल्कि पूरे बालोद जिले के लिए गर्व का विषय है। नई दिल्ली में 15 अगस्त 2025 को आयोजित होने वाले 79वें स्वतंत्रता दिवस समारोह में खिलेश्वरी का विशेष अतिथि के रूप में शामिल होना एक ऐतिहासिक क्षण है। जिले के गुण्डरदेही विकासखण्ड के ग्राम गब्दी की खिलेश्वरी, दीनदयाल अंत्योदय योजना राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ अंतर्गत के तहत गठित जय संतोषी स्व-सहायता समूह की सदस्य है जिनका परिवार कुछ समय पूर्व मुख्यतः कृषि मजदूरी पर निर्भर था किन्तु खिलेश्वरी देवांगन की परिवार को आगे बढ़ाने की ललक ने उन्हें एक नया मुकाम दिया है। उन्होंने अपनी मेहनत और उद्यमशीलता से ग्रामीण अर्थव्यवस्था में बदलाव की एक नई कहानी लिखी है। उन्होंने बिहान योजना के अंतर्गत मुर्गीपालन और किराना दुकान का संचालन शुरू किया, जिसके जरिए उन्होंने न केवल अपने परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूत किया, बल्कि लाखों रुपये की वार्षिक आय अर्जित कर लखपति दीदी का खिताब हासिल किया।
इन्हांेने सर्वप्रथम दीनदयाल अंत्योदय योजना राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ से जुड़ने पश्चात् महिलाओं के संगठन तैयार करना तथा वित्तीय साक्षरता सामुदायिक स्त्रोत व्यक्ति के रूप में चयनित होकर महिलाओं को वित्तीय साक्षरता प्रदान कर रही है। इस कार्य के माध्यम से 02 करोड़ से अधिक की राशि क्षेत्र के समूहों को बैंक ऋण दिलाने में सहयोग रहा है। इस सेवा हेतु मासिक 6360 रू. राशि मानदेय के रूप में प्राप्त हुआ है तथा खेती कार्य के साथ-साथ मुर्गीपालन, मछलीपालन, किराना दुकान, फैन्सी स्टोर्स गतिविधि प्रारंभ किया गया इस कार्य हेतु स्वयं के तथा राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन अंतर्गत प्रदाय की जाने वाली सीआईएफ की राशि का उपयोग कर मुर्गी शेड का निर्माण, मुर्गी पालन हेतु डिंªकर फ्रीडर की व्यवस्था हेतु किया गया। खिलेश्वरी को सभी गतिविधियों के माध्यम से कुल 04 लाख 60 हजार रूपए वार्षिक आय प्राप्त हुई है। कभी घर तक सीमित रहने वाली खिलेश्वरी देवांगन अपने दृढ़ इच्छाशक्ति एवं दीनदयाल अंत्योदय योजना (बिहान) के सहयोग से आज ‘‘लखपति दीदी’’ के रूप में पहचान बना चुकी है और क्षेत्र की अन्य महिलाओं के लिए प्रेरणा का स्त्रोत बनकर उभरी है। खिलेश्वरी ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को हृदय से धन्यवाद देते हुए कहा कि शासन की इन योजनाओं ने मुझे आत्मविश्वास और संसाधन दिए। मुर्गीपालन और किराना दुकान ने मेरे जीवन को बदला और आज मुझे दिल्ली में स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल होने का मौका मिल रहा है। यह मेरे लिए बहुत बड़ा सम्मान है। खिलेश्वरी ने जिला प्रशासन बालोद का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रशासन के निरंतर सहयोग से ही यह संभव हो पाया है कि ग्रामीण महिलाएं अब आत्मनिर्भर बनकर अपनी अलग पहचान बना पा रही हैं। -
- मिनीमाता ने देश की महिलाओं के स्वतंत्रता, शिक्षा, प्रगति के लिए किया कार्य
- विधानसभा अध्यक्ष ने जिला सतनामी सेवा समिति की मांग पर विकास कार्यों के लिए 10 लाख रूपए की घोषणा की
- विधानसभा अध्यक्ष ममतामयी मिनीमाता निर्वाण दिवस, जनप्रतिनिधि एवं मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान समारोह में हुए शामिल
- जिला सतनामी सेवा समिति के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को दिलाई शपथ
राजनांदगांव । विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह गुरूघासीदास सांस्कृतिक भवन राजनांदगांव में आयोजित ममतामयी मिनीमाता निर्वाण दिवस, जनप्रतिनिधि एवं मेधावी छात्र-छात्राओं के सम्मान समारोह में शामिल हुए। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने जिला सतनामी सेवा समिति के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सिंह ने जिला सतनामी सेवा समिति की मांग पर 10 लाख रूपए तक के विकास कार्यों के लिए घोषणा की। उन्होंने मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कहा कि मिनीमाता ने वर्ष 1952 में पहली महिला सांसद मध्यप्रदेश से होने का गौरव प्राप्त किया। उन्होंने कहा कि मिनीमाता ने देश की महिलाओं के स्वतंत्रता, शिक्षा, प्रगति के लिए कार्य किया। मिनीमाता ने सामाजिक कुरीतियों और बुराई के खिलाफ आजीवन संघर्ष किया। मिनीमाता ने अस्पृश्यता निवारण कानून बनाने के लिए लोकसभा में प्रखर तर्कों के साथ अपनी बातें रखी। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सिंह ने कहा कि बाबा गुरूघासी दास के संदेश मनखे-मनखे एक समान को मिनीमाता ने दुनिया में प्रचारित किया। सभी समाज को साथ लेकर नारी शक्ति को आगे बढ़ाने का कार्य किया। आज देश में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान की प्रेरणा का स्त्रोत देखते हैं। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कहा कि मिनीमाता जैसे बेटियां आगे बढ़कर समाज के लिए प्रेरणा बने और उनके जीवन में खुशहाली आए। उन्होंने बताया कि अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण के माध्यम से अनुसूचित जाति बाहुल्य ग्रामों के विकास के लिए राशि को बढ़ाकर 75 करोड़ रूपए रखी गई है। महिला पॉलिटेक्नीक कॉलेज का नाम ममतामयी मिनीमाता के नाम से है। इसके साथ ही महिला पॉलिटेक्नीक कॉलेज परिसर में प्रतिमा स्थापित करने की बात कही। इस अवसर पर डोंगरगढ़ विधायक श्रीमती हर्षिता बघेल एवं पूर्व विधायक श्री रामजी भारती ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। इस अवसर पर महापौर श्री मधुसूदन यादव, श्री कोमल सिंह राजपूत, श्री धनेश पाटिला, अपर कलेक्टर श्री सीएल मारण्कडेय, अध्यक्ष जिला सतनामी सेवा समिति श्री युवराजदास ढीरहेर, उपाध्यक्ष श्री कमलेश्वर सांडे सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, सतनाम समाज के पदाधिकारीगण उपस्थित थे। -
"शीघ्र स्थापना के लिये बैंकर्स - वेंडर्स सरलता से सुविधाएं दें "
रायपुर। पाॅवर कंपनी मुख्यालय डंगनिया स्थित विद्युत सेवा भवन में प्रधानमंत्री कार्यालय से आई श्रीमती पूजा जैन (आई.ए.एस.) डायरेक्टर प्रधानमंत्री कार्यालय द्वारा विभागीय आधिकारियों, विभिन्न बैंकों के प्रतिनिधियों तथा वेन्डरों की बैठक लेकर छत्तीसगढ़ में पी.एम. सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत उपभोक्ताओं को बैंकों से ऋण प्राप्त करने में आ रही कठिनाइयों तथा वेन्डरों द्वारा किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की गई। इस बैठक में 18 राष्ट्रीकृत तथा निजी बैंकों के प्रतिनिधि शामिल हुए। योजना अंतर्गत विभिन्न बैंकों द्वारा सोलर रूफटॉफ प्लांट लगाने हेतु अपनाई जा रही ऋण प्रक्रिया में एक रूपता लाने तथा न्यूनतम आवश्यक डॉक्यूमेन्टेशन के साथ ऋण उपलब्ध कराने हेतु निर्देशित किया गया। ऋण स्वीकृति पश्चात् प्रकरण निरस्त किए जाने तथा ऋण प्रदाय में हो रहे विलंब पर चिंता व्यक्त करते हुए बैंकों के प्रतिनिधियों को निर्देशित किया कि उपभोक्ताओं को योजना अंतर्गत प्रदाय किए जा रहे ऋण की अवधि तथा उपभोक्ताओं द्वारा देय ई.एम.आई. के संबंध में उपभोक्ताओं से चर्चा कर उन्हें पूरी जानकारी दे ताकि उपभोक्ताओं के ऋण संबंधी आवेदन जानकारी के अभाव में निरस्त न हो तथा अधिक से अधिक उपभोक्ता बैंकों द्वारा प्रदाय किए जा रहे ऋण सुविधा का लाभ लेकर, योजना अंतर्गत अपने छतों पर सोलर प्लांट लगाकर इसका लाभ ले तथा मुफ्त बिजली की ओर अग्रसर हो ताकि योजना अंतर्गत छत्तीसगढ़ राज्य को प्राप्त लक्ष्य की पूर्ति हो सके। बैंकों द्वारा ऋण प्रदाय करने आ रही कठिनाइयों से अवगत होते हुए उन्हें दूर करने हेतु आवश्यक निर्देश दिए।बैठक में उपस्थित वेन्डरों द्वारा योजना अंतर्गत आ रही कठिनाइयों से उन्हें अवगत कराया। श्रीमती पूजा जैन द्वारा इन कठिनाइयों को दूर करने हेतु आवश्यक निर्देश दिए तथा यह भी सलाह दी कि सोलर रूफटॉफ प्लांट की स्थापना के कार्य में आ रही समस्याओं का सी.एस.पी.डी.सी.एल., बैंकर्स तथा वेन्डर्स तुरंत समाधान करे ताकि निर्धारित समय सीमा के अंदर लक्ष्य की पूर्ति सुनिश्चित की जा सके।इस बैठक मे श्री भीम सिंह कंवर, प्रबंध निदेशक, सी.एस.पी.डी.सी.एल. श्री आर.ए. पाठक, डायेरक्टर, श्री एस. के. गजपाल कार्यपालक निदेशक (आर.ए.एंड पी.एम.), श्री मनोज कोसले उपसचिव (ऊर्जा विभाग छत्तीसगढ़ शासन), श्री एन. बिम्बिसार नोडल अधिकारी पी.एम. सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना, आर.ई.सी. के अधिकारी, विभिन्न राष्ट्रीयकृत एवं निजी बैंकों के प्रतिनिधि तथा वेन्डरर्स शामिल हुए। - -परियोजना अधिकारी अनुपमा तिवारी ने उपन्यास सहित बाल साहित्य दान दियारायपुर, / स्मृति पुस्तकालय योजना के तहत आज महिला बाल विकास विभाग की परियोजना अधिकारी श्रीमती अनुपमा तिवारी ने 432पुस्तके दान में दी। कलेक्टर डॅ गौरव सिंह ने यह पुस्तकें ग्रहण की। इनमें प्रसिद्ध लेखकों के उपन्यास, बाल साहित्य सहित योग और इंजीनियरिंग के पुस्तकें शामिल हैं। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन और कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के नेतृत्व में 15 जुलाई से प्रारंभ इस योजना के तहत दानदाताओं द्वारा पुस्तकें दान में दी जा रही है। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने दानदाता को सम्मान पत्र प्रदान कर उनके योगदान की सराहना की। जिला प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि वे आगे आकर पुस्तक दान करें और ज्ञान के इस अभियान में सहभागी बनें। पुस्तके दान करने के लिए लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन अभियंता श्री प्रभात सक्सेना, रोजगार अधिकारी श्री केदार पटेल से संपर्क किया जा सकता है। इस अवसर पर अपर कलेक्टर आईएएस सुश्री नम्रता जैन, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री कुमार बिश्वरंजन सहित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।
- -ग्रीन पालना अभियान: प्रसव उपरांत माताओं को मिले 5 फलदार पौधेरायपुर, / मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की मंशा के अनुरूप, जिला प्रशासन रायपुर ने पर्यावरण संरक्षण की दिशा में चल रहे प्रोजेक्ट "ग्रीन पालना अभियान" इस अनूठी पहल के अंतर्गत, सरकारी अस्पतालों में प्रसव उपरांत माताओं को 5 फलदार पौधों :- आम, अमरूद, जामुन, पपीता और मुनगा की सौगात दी जा रही है।आज इस अभियान के तहत धरसींवा ब्लॉक 02, तिल्दा ब्लॉक 03, आरंग ब्लॉक 03, अभनपुर ब्लॉक 05, बिरगांव रायपुर 01 और शहरी रायपुर 04, कुल 18 प्रसूताओं को 90 पौधे भेंट किए गए। यह पहल न केवल नवजात शिशु के जीवन की नई शुरुआत का प्रतीक है, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए हरियाली और स्वच्छ पर्यावरण का संदेश भी देती है।
- -रायपुर, जिले में 850 विद्यार्थियों ने सीखा प्राथमिक उपचार और सीपीआररायपुर । मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देशन में जिला प्रशासन रायपुर एवं रेड क्रॉस सोसाइटी, जिला शाखा रायपुर के संयुक्त प्रयास से "प्रोजेक्ट सुरक्षा" कार्यक्रम के अंतर्गत एक महत्वपूर्ण जीवनरक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कलेक्टर डॉ गौरव सिंह के मार्गदर्शन में यह प्रशिक्षण दो स्थानों पर संपन्न हुआ। शासकीय स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम हाई स्कूल, सारागांव में 250 छात्र-छात्राओं को तथा डॉ. खूबचंद बघेल शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, सिलयारी (धरसींवा ब्लॉक) में 600 छात्र-छात्राओं को प्राथमिक उपचार और सीपीआर (कार्डियो पल्मोनरी रिससिटेशन) का प्रशिक्षण दिया गया।रेड क्रॉस सोसाइटी, जिला शाखा रायपुर के सहायक प्रबंधक श्री देव प्रकाश कुर्रे ने प्रशिक्षण का संचालन करते हुए आपातकालीन परिस्थितियों में जीवन रक्षक तकनीकों की महत्ता को समझाया। उन्होंने CPR की विस्तृत विधि का व्यवहारिक प्रदर्शन कर यह बताया कि कैसे सांस रुकने या हृदय गति बंद होने जैसी गंभीर स्थितियों में समय रहते सही तरीके से दी गई सहायता किसी व्यक्ति की जान बचा सकती है।
- -प्रोजेक्ट दक्ष: कर्मचारियों को मिल रहा डिजिटल दक्षता का प्रशिक्षणरायपुर, । प्रोजेक्ट दक्ष: हम होंगे स्मार्ट" अब एक नई दिशा और पहचान बना रही है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की मंशा अनुरूप इस परियोजना के माध्यम से जिले के शासकीय अधिकारी और कर्मचारी डिजिटल सशक्तिकरण की ओर कदम बढ़ा रहे हैं। प्रोजेक्ट दक्ष के अंतर्गत आज जनपद पंचायत सचिव एवं इंजीनियरों को प्रशिक्षण दिया गया | इस परियोजना का मुख्य उद्देश्य कर्मचारियों को तकनीकी रूप से दक्ष बनाकर प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता, गति और प्रभावशीलता लाना है। प्रशिक्षण कार्यक्रम में कर्मचारियों को कंप्यूटर और मोबाइल के मूल उपयोग, साइबर सुरक्षा, डेटा गोपनीयता, डिजिटल डॉक्यूमेंट मैनेजमेंट, ईमेल और MS Office जैसे उपयोगी टूल्स की व्यावहारिक जानकारी दी जा रही है।
- -तिरंगे के कैनवास में आम जनता करेंगे हस्ताक्षर-कला केन्द्र में 13 अगस्त को होगा तिरंगा संगीत-स्कूलों में हो रही तिरंगा पेंटिंग प्रतियोगिता, विद्यार्थी कर रहे तिरंगा फहराने का आग्रहरायपुर, /जिले में हर घर तिरंगा अभियान 2025 की शुरूआत हो गई है। जिले में तिरंगा कैनवास हस्ताक्षर अभियान भी चलाया जाएगा जिसके अंतर्गत कलेक्टोरेट, नगर निगम, जिला पंचायत और कला केन्द्र में तिरंगे झंडे वाले कैनवास रखें जाएंगे जिसमें आमजनता से हस्ताक्षर करने का आग्रह किया जाएगा। कला केन्द्र में तिरंगा संगीत का कार्यक्रम कल 13 अगस्त को आयोजित किया जाएगा। स्कूलों में राष्ट्रीय ध्वज के थीम पर आधारित पंेटिंग प्रतियोगिता कराई जा रही है। साथ ही इस पर निबंध प्रतियोगिता व्याख्यान माला का आयोजन किया जा रहा है। स्कूली बच्चे आम जनता और अपने पालकों से घर पर तिरंगा फहराने का अपील कर रहे है। हर घर तिरंगा अभियान “हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता: स्वतंत्रता का उत्सव, स्वच्छता के संग” थीम पर आधारित हैं। इसके अंतर्गत कलेक्टर डॉ गौरव सिंह के निर्देश पर जिले के गांव और शहर के विभिन्न वार्डों में तिरंगा का वितरण किया जा रहा है आम नागरिकों से घरों में तिरंगा फहराने का आग्रह किया जा रहा है। साथ ही रैली भी निकाली जा रही है। गांव में स्वच्छता की शपथ भी ली जा रही है। इस अभियान के तहत जिले गांव गांव में लोग उत्साह पूर्वक तिरंगा फहरा रहे हैं।
- -शहीद भगत सिंह चौक से दौड़ की होगी भव्य शुरुआतरायपुर, / स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राजधानी रायपुर में इस वर्ष भी जोश, जुनून और देशभक्ति से ओतप्रोत "स्वतंत्रता दौड़" का आयोजन किया जा रहा है। जिला प्रशासन रायपुर एवं खेल एवं युवा कल्याण विभाग के संयुक्त तत्वावधान में 14 अगस्त को यह आयोजन सुबह 7:30 बजे शहीद भगत सिंह चौक, शंकर नगर से आरंभ होगा।यह दौड़ खजाना चौक तक जाएगी और वहां से यू-टर्न लेते हुए पुनः शहीद भगत सिंह चौक पर समाप्त होगी। दौड़ में स्कूलों के छात्र-छात्राएं, एनसीसी, एनएसएस, स्काउट गाइड कैडेट्स, खिलाड़ी एवं विभिन्न खेल संघों के पदाधिकारी बड़ी संख्या में भाग लेंगे। इस आयोजन का उद्देश्य युवाओं के बीच देशभक्ति की भावना का संचार करना तथा फिटनेस और स्वस्थ जीवनशैली को प्रोत्साहित करना है।खेल एवं युवा कल्याण विभाग ने सभी नागरिकों, पत्रकारों, खेलप्रेमियों और गणमान्यजनों से अपील की है कि वे प्रातः 7:00 बजे शहीद भगत सिंह चौक, शंकर नगर पहुंचकर "स्वतंत्रता दौड़" का हिस्सा बनें और देश के प्रति अपने प्रेम को उत्साह के साथ व्यक्त करें।
- -जनभागीदारी से खिला आरंग का हरियर पाठशाला अभियानरायपुर / जिले के आरंग विकासखंड अंतर्गत राखी संकुल में आज "हरियर पाठशाला" के तहत वृहद स्तर पर पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार स्कूलों में हरियाली तथा पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने संकुल स्तरीय आयोजन किया जा रहा है जिसके अंतर्गत स्वामी आत्मानंद शा.अंग्रेजी माध्यमिक विद्यालय रायखेड़ा विकासखंड तिल्दा एवं शासकीय हाई स्कूल व पूर्व माध्यमिक शाला गोईन्दा विकासखंड आरंग में लगभग 600 पौधों का सामूहिक रोपण किया गया।इस आयोजन को जनभागीदारी के पर्व के रूप में रूपांतरित करते हुए छात्रों के अभिभावकों, ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया। कार्यक्रम के दौरान सभी ने पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए पूरे उत्साह और प्रतिबद्धता के साथ पौधारोपण किया। जिनमें आम, नीम, अमरुद, कटहल जैसे छायादार व फलदार पौधे प्रमुख रूप से शामिल थे। पौधों की देखभाल एवं संरक्षण हेतु विद्यालयों की शाला प्रबंधन एवं विकास समितियों (SMDC), ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों और छात्रों ने सामूहिक संकल्प लिया। सभी उपस्थित नागरिकों, जनप्रतिनिधियों, शाला प्रबंधन समितियों, शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं अभिभावकों ने पर्यावरण सुरक्षा में सहभागी बनते हुए पौधों को वृक्ष के रूप में विकसित करने का संकल्प लिया।कलेक्टर डॉ गौरव सिंह के नेतृत्व में जिले में हरियर पाठशाला के तहत पौधरोपण किया जा रहा है। यह आयोजन ने न केवल विद्यालय परिसरों को हरियाली से समृद्ध किया, बल्कि छात्रों एवं अभिभावकों में पर्यावरणीय चेतना को भी जाग्रत किया। "एक पेड़ लगाना है, धरती को स्वर्ग बनाना है" के प्रेरक संदेश के साथ यह कार्यक्रम आरंग विकासखंड के लिए एक अनुकरणीय पहल बन गया।
- -पौष्टिक आहार और मुस्कान के साथ ‘प्रोजेक्ट आओ बाँटें खुशियाँ’ आगे बढ़ा-‘प्रोजेक्ट आओ बाँटें खुशियाँ’ के तहत कलेक्टर ने कर्मचारियों को दी जन्मदिन की बधाईरायपुर / मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर प्रधानमंत्री पोषण शक्ति योजना तथा न्योता भोज के तहत जिला प्रसाशन की अभिनव पहल "प्रोजेक्ट आओ बांटे खुशियां" के तहत जिला रायपुर में विभिन विभाग में कार्यरत शासकीय अधिकरियों एवं कर्मचारियों को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी जा रही है एवं जन्मदिन आंगनबाड़ी या स्कूल में मनाने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज कार्यपालन अभियंता श्री गिरीश टिकरिहा, पंचायत सचिव सुश्री लता साहू, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी श्री विनय वर्मा, प्रधान पाठक श्री लालमणि साहू, प्राचार्य श्री अनिल वर्मा, फार्मासिस्ट सरस्वती भारती, व्याख्याता सुश्री वेणु साहू ने बच्चों के साथ केक काटकर और बिस्किट बांटकर अपना जन्मदिन मनाया।प्रोजेक्ट के तहत आज कलेक्टर डॉ गौरव सिंह ने 18 कर्मचारियों को एसएमएस द्वारा ई-कार्ड के माध्यम से जन्मदिन की पूर्व संध्या बधाई संदेश भेजा एवं नजदीकी आंगनबाड़ी अथवा स्कूल की जानकारी दी गई।


.jpg)

.jpg)
.jpg)


.jpg)




.jpeg)













.jpg)