- Home
- छत्तीसगढ़
- -पैरा कैनो वर्कशॉप ने दिखाई नई राहरायपुर,। छत्तीसगढ़ में खेलों को नया आयाम देते हुए प्रदेश के दिव्यांग खिलाड़ियों के लिए पहली बार राजधानी रायपुर में दो दिवसीय पैरा कैनो वर्कशॉप का सफल आयोजन हुआ। छत्तीसगढ़ प्रदेश कयाकिंग एंड कैनोइंग एसोसिएशन एवं भारतीय कयाकिंग एंड कैनोइंग एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में यह कार्यशाला छत्तीसगढ़ ओलंपिक एसोसिएशन कार्यालय, इंडोर स्टेडियम और बूढ़ा तालाब में आयोजित की गई।राज्यपाल श्री रमेन डेका से पैरा कैनो एथलीट प्राची यादव, मनीष कौरव और अन्य खिलाड़ियों ने शिष्टाचार भेंट की। राज्यपाल ने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। वर्कशॉप के अंत में डॉ. प्रशांत चतुर्वेदी ने दिव्यांग खिलाड़ियों को प्रशिक्षण के दौरान संभावित इंजुरी से बचने और उनकी रोकथाम पर विशेष सेशन लिया, जिससे खिलाड़ियों को सुरक्षित प्रशिक्षण के टिप्स भी मिले।छत्तीसगढ़ के खेल मंत्री माननीय श्री टंक राम वर्मा ने झण्डा दिखाकर दिव्यांग खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने खिलाड़ियों से चर्चा भी की और पैरा कैनो खेल की बारीकियों को समझा। खेल मंत्री ने दिव्यांग खिलाड़ियों को हरसंभव सहायता देने का भरोसा दिलाया।इस वर्कशॉप का उद्देश्य प्रदेश के पैरा खिलाड़ियों को तकनीकी जानकारी देकर उन्हें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक विजेता बनाने की दिशा में तैयार करना था। प्रशिक्षकों ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ के दिव्यांग खिलाड़ी जल्द ही इंटरनेशनल टूर्नामेंट में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। एक ही दिन में खिलाड़ियों ने बोट्स को बैलेंसिंग सहित चलाना सीख लिया, जो अपने आप में बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।कार्यशाला के दौरान अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित पैरा कैनो एथलीट प्राची यादव और मनीष कौरव ने खिलाड़ियों का टेस्ट लिया और उनकी पात्रता की जांच की। चयनित खिलाड़ियों को अब भोपाल के पैरा सेंटर में अंतर्राष्ट्रीय पैरा चेयरपर्सन मयंक ठाकुर से प्रशिक्षण मिलेगा।इस अवसर पर डॉ. विक्रम सिंह सिसोदिया महासचिव छत्तीसगढ़ ओलिंपिक एसोसिएशन, प्रशांत सिंह रघुवंशी चेयरमैन सीजी पैरा कैनोइंग एवं सह सचिव भारतीय कयाकिंग एंड कैनोइंग एसोसिएशन, जिला खेल अधिकारी श्री प्रवेश जोशी सहित खिलाड़ी और संबंधित लोग उपस्थित थे।
- -कर्तव्य में लापरवाही बरतने का मामलारायपुर । जशपुर कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने प्रभारी अधीक्षक, शासकीय अनुसूचित जनजाति बालक आश्रम, बगिया ठाकुर दयाल सिंह को कर्तव्य में लापरवाही बरतने के मामले में निलंबित कर दिया है। कलेक्टर ने यह कार्यवाही कक्षा तीसरी में अध्ययनरत छात्र अमृत साय के सर्प दंश की सूचना उच्चाधिकारियों को विलंब से देने तथा आश्रम छात्रावास परिसर की देख-रेख करने में लापरवाही बरतने के मामले में की है।
- रायपुर।, जिला मुख्यालय बलौदाबाजार से करीब 40 किमी की दूरी पर स्थित प्राकृतिक सौंदर्य से परिपूर्ण सिद्धखोल जलप्रपात को इको टूरिज्म के रूप में विकसित करने पहल की गई है। वनमण्डलाधिकारी गणवीर धम्मशील ने सौंदर्य से भरपूर इस जलप्रपात का निरीक्षण कर परिक्षेत्र अधिकारी सोनाखान को कार्य योजना बनाने के लिए निर्देशित किया है | वनमंडल अधिकारी बताया कि सिद्धखोल जलप्रपात में पर्यटकों की सुरक्षा , सुविधाएं विकसित करने वन विभाग एवं वन प्रबंधन समिति कुकरिकोना द्वारा नए नए प्रयास किए जा रहे है।निर्देशनुसार परिक्षेत्र अधिकारी सोनाखान सुनीत साहू द्वारा कुकरीकोना समिति के सदस्यों के साथ मिलकर सिद्धखोल जलप्रपात में प्लास्टिक कचरा प्रबंधन के लिए नई शुरुआत की गई है। जब पर्यटक सिद्धखोल जलप्रपात में प्लास्टिक बोतल लेकर पहुंचेंगे तब जांच नाके पर उनसे निर्धारित शुल्क लेकर एक स्टीकर प्लास्टिक पॉलीथिन में लगाकर दिया जाएगा । वापसी में उक्त स्टीकर लगे प्लास्टिक को वापस जमा करने पर शुल्क वापस कर दी जाएगी।वन प्रबंधन समिति कुकरिकोना की संचालन में सहभागितासिद्धखोल जलप्रपात को संचालन के लिए कुकरीकोना समिति को जोड़ा गया है जिससे कि वहां के बेरोजगार युवाओं और ग्रामीणों को रोजगार के अवसर प्राप्त हो सके साथ ही वन क्षेत्र की सुरक्षा के साथ-साथ इको पर्यटन के आधार पर जलप्रपात का संचालन हो सके Iइसके अतिरिक्त महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा कैंटीन का संचालन एवं टिकट व्यवस्था में सुधार करने की योजना बनाई गई है I
-
- उप मुख्यमंत्री अरुण साव के साथ सभी महापौरो ने साझा किये अपने अनुभव
-नवा रायपुर स्थित सर्किट हाउस में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन, सभी महापौर और आयुक्त हुए शामिल-उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने कार्यशाला में छत्तीसगढ़ के शहरों को स्वच्छ और सुंदर बनाने दिया मार्गदर्शन-अन्य नगरीय निकायों के अध्यक्षों और सीएमओ को भी स्वच्छ्तम शहरों के अध्ययन भ्रमण पर भेजा जायेगारायपुर। प्रदेश के सभी नगर निगमों के महापौरो एवं आयुक्तों की आज नवा रायपुर स्थित सर्किट हॉउस में एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई । कार्यशाला में सभी नगर पालिक निगमों के महापौर एवं आयुक्त ने उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव के समक्ष अपने इंदौर अध्ययन भ्रमण के अनुभवों को साझा किया । साथ ही प्रदेश में स्वच्छता अभियान को लेकर भविष्य की योजनाओं तथा विभिन्न नवाचारो पर चर्चा की गयी तथा आगे की रणनीति पर मंथन किया गया ।उप मुख्यमंत्री श्री अरूण साव ने कार्यशाला में कहा कि एक महापौर अपने शहर का प्रथम नागरिक और मुखिया होता है, महापौर को अपने निगम क्षेत्र में असीमित अधिकार एवं संसाधन प्राप्त है, किसी और जन प्रतिनिधि के पास इतने अधिकार एवं संसाधन नहीं होते है, उन्होंने आगे कहा की जब हम अपने लिए घर बनाते है तब हम विचार करते है की घर भले ही छोटा हो लेकिन साफ स्वच्छ एवं सुविधायुक्त हो, इसी प्रकार हमें अपने शहर की भी कार्य योजना बनाते समय ध्यान रखना होगा कि शहर साफ, स्वच्छ एवं सुविधापूर्ण हो, जिसमे आम नागरिको के लिए आवश्यक सुविधाओ की कमी न रहे |उप मुख्यमंत्री श्री साव ने कार्यशाला में कहा कि किसी राज्य की छवि उसके शहरों से बनती है, यदि आपका शहर साफ स्वच्छ एवं सुविधापूर्ण होगा तो आपके प्रदेश की छवि भी सुधरेगी | एक मुखिया होने के नाते पूरा शहर आपका घर है और घर को साफ स्वच्छ एवं सुविधा पूर्ण बनाना मुखिया की जिम्मेदारी होती है| श्री साव ने आगे कहा की इंदौर शहर विगत सात वर्षो से भारत सरकार की स्वच्छता रैंकिंग में प्रथम स्थान प्राप्त कर रहा है| इसीलिए महापौरों एवं आयुक्तों को इंदौर शहर के भ्रमण पर भेजा गया था कि आप खुद जाकर वहां की कार्यप्रणाली का अवलोकन करे और उन अनुभवों को अपने शहर में क्रियान्वित करें। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में अन्य नगरीय निकायों के अध्यक्षों और मुख्य नगर पालिका अधिकारियों को भी देश के स्वच्छ्तम शहरों के अध्ययन भ्रमण पर भेजा जायेगा|कार्यशाला में रायपुर निगम की महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने इंदौर भ्रमण के अनुभव साझा करते हुए बताया कि वहां की सबसे अच्छी बात शहर की नालियों का पूरी तरह से कवर्ड और अंडरग्राउंड होना है जिससे कचरा नालियों में नहीं जाता है और नालियां जाम नहीं होती है| उन्होंने बताया कि इंदौर शहर की स्वच्छता में जनप्रतिनिधि और जनता का पूरा समन्वय दिखाई देता है| इसके लिए आवश्यक है कि जनप्रतिनिधि भी जनता के बीच जनजागरूकता लाने हेतु प्रयास करे, केवल सरकार के भरोसे यह संभव नहीं है|नगर निगम बिलासपुर की महापौर श्रीमती पूजा विधानी ने इंदौर भ्रमण के अनुभव साझा करते हुए बताया कि भ्रमण के दौरान पूरे शहर में उन्हें कहीं भी सड़क पर मवेशी या कुत्ता दिखाई नहीं दिया, सड़क किनारे बने नालियों के ऊपर ठेले-खोमचे वाले भी नहीं दिखे, यह केवल निगम, जनप्रतिधि तथा जनता के बीच परस्पर समन्वय से ही संभव हो सकता है|कार्यशाला में नगर निगमकोरबा की महापौर श्रीमती संजुदेवी राजपूत ने कहा की इंदौर शहर में बैनर एवं होर्डिंग्स पर विशेष प्रावधान लागू किया गया है, बैनर तथा होर्डिंग्स लगाने वालों को चाहे वह राजनीतिक हो या गैर राजनीतिक उन्हें २४ घंटे के भीतर स्वयं हटाना पड़ता है| इससे भी शहर को साफ-सुथरा रखने में मदद मिलती है| इंदौर की मोनिटरिंग प्रणाली का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि ए-आई आधारित मोनिटरिंग प्रणाली के माध्यम से सभी गाडियों की लोकेशन ट्रेस की जाती है जिससे निर्धारित समय पर कचरे का संग्रहण किया जा सकता है| उन्होंने कहा कि कोरबा नगर निगम में भी इंदौर से प्राप्त अनुभवों को लागू करने का प्रयास किया जा रहा है| नगरीय प्रशासन विभाग के संचालक श्री आर.एक्का, सुडा के अतिरिक्त सीईओ श्री दुष्यंत कुमार रायस्त और नगरीय प्रशासन विभाग के अपर संचालक श्री पुलक भट्टाचार्य भी कार्यशाला में मौजूद थे। - -उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने निर्माणाधीन विधानसभा भवन के कार्यों का किया निरीक्षण, निर्धारित समय पर काम पूर्ण करने के दिए निर्देश-छत्तीसगढ़ की झलक दिखाने वाला दर्शनीय भवन होगा विधानसभा की नई बिल्डिंग - श्री अरुण सावरायपुर,। उप मुख्यमंत्री तथा लोक निर्माण मंत्री श्री अरुण साव ने आज नवा रायपुर में निर्माणाधीन छत्तीसगढ़ विधानसभा के नए भवन के कार्यों की प्रगति का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माणाधीन तीनों विंगों के कार्यों का बारिकी से अवलोकन कर लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्धारित समय में सभी कार्यों को पूर्ण करने के निर्देश दिए। विधानसभा के नवीन भवन का सिविल वर्क पूर्ण होने के बाद फर्नीचर और इंटीरियर का काम प्रगति पर है। लोक निर्माण विभाग के सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह और प्रमुख अभियंता श्री वी.के. भतपहरी भी निरीक्षण के दौरान मौजूद थे।उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने नए विधानसभा भवन में कार्यों के निरीक्षण के बाद कहा कि लोक निर्माण विभाग द्वारा यहां सभी कार्यों को सितम्बर माह तक पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है। तदनुसार आगामी 1 नवम्बर को राज्योत्सव पर इसे छत्तीसगढ़ की जनता को समर्पित करने की तैयारी की जाएगी। नए भवन में विंग-ए जहां विधानसभा सचिवालय लगेगा और विंग-सी जहां उप मुख्यमंत्रियों एवं मंत्रियों के कार्यालय रहेंगे, का काम लगभग पूर्णता की ओर है। विधानसभा के सदन, सेंट्रल हॉल, मुख्यमंत्री और विधानसभा अध्यक्ष के कार्यालय वाले विंग-बी में भी फर्नीचर और इंटीरियर का काम जल्दी चालू होगा।उप मुख्यमंत्री श्री साव ने कार्यों के निरीक्षण के दौरान विधानसभा के सदन में विधायकों के लिए लगने वाली कुर्सी का अवलोकन कर इसकी विशेषताओं की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि विधानसभा के नए भवन में छत्तीसगढ़ की संस्कृति और शिल्प की झलक मिलेगी। यह राज्य के लिए ही नहीं, बल्कि पूरे देश के लिए दर्शनीय भवन होगा।52 एकड़ में बन रहा विधानसभा भवन, 200 सदस्य बैठ सकेंगे सदन मेंनवा रायपुर में छत्तीसगढ़ विधानसभा का नया भवन 52 एकड़ में निर्माणाधीन है। इसके सदन में सदस्यों की बैठक क्षमता 200 होगी। नए विधानसभा भवन के एक विंग में विधानसभा सचिवालय, दूसरे में विधानसभा का सदन, सेंट्रल-हॉल, विधानसभा अध्यक्ष और मुख्यमंत्री का कार्यालय तथा तीसरे विंग में मंत्रियों के कार्यालय होंगे। यहां 500 दर्शक क्षमता का ऑडिटोरियम भी बनाया जाएगा। 700 कारों की पार्किंग क्षमता वाले परिसर में डेढ़-डेढ़ एकड़ के दो सरोवरों का निर्माण भी प्रस्तावित है।
- -मौसमी बीमारियों के प्रति रहें अलर्ट-आयुष्मान कार्ड की धीमी प्रगति पर जताई नाराजगी=तहसील कार्यालय और अस्पताल का किया औचक निरीक्षणबिलासपुर /कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल ने आज मस्तुरी ब्लॉक पहुंचकर स्वास्थ्य विभाग के कामकाज की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने आयुष्मान कार्ड की धीमी प्रगति पर गहरी नाराजगी जताई। लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवा में किसी प्रकार की लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। प्रत्येक नागरिक को समय पर और गुणवत्तापूर्ण सुविधा मिलना चाहिए। मौसमी बीमारियों जैसे डेंगू, मलेरिया और जलजनित रोगों को लेकर अलर्ट रहने कहा। बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्री संदीप अग्रवाल, सहायक कलेक्टर श्री अरविंथ कुमारन डी, एसडीएम श्री प्रवेश पैकरा, सीएमएचओ शुभा गढ़ेवाल, डीपीएम प्यूली मजुमदार, सीईओ जनपद सहित मस्तुरी ब्लॉक के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे।बैठक में कलेक्टर ने आयुष्मान कार्ड की धीमी प्रगति पर गहरी नाराजगी जताई। मस्तुरी ब्लॉक 3 लाख 98 हजार 376 कार्ड बनने थे, जिसमें से 2 लाख 81 हजार 268 कार्ड ही बन पाये है। उन्होंने शत-प्रतिशत पात्र हितग्राहियों के आयुष्मान कार्ड अभियान चलाकर बनाने कहा। उन्होंने कहा कि कोई भी पात्र व्यक्ति इस योजना के लाभ से वंचित न रहे। कलेक्टर ने आयुष्मान भारत योजना के तहत व्यय वंदन कार्ड प्राथमिकता से बनाने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने मौसमी बीमारियों जैसे डेंगू, मलेरिया और जलजनित रोगों के प्रति अलर्ट रहने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बच्चों को सुपोषित करने के लिए जिले में पोठ लईका अभियान चलाया जा रहा है। हर आंगन बाड़ी केंद्र में हर शुक्रवार को पालक चौपाल आयोजित करने के निर्देश दिए। स्वास्थ्य विभाग एवं महिला बाल विकास विभाग को इस पर एक साथ काम करने कहा। गर्भवती महिलाओं के पंजीयन से लेकर प्रसव तक उन्हंे स्वास्थ्य संबंधी जानकारी तथा विभिन्न स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराने के निर्देश दिए। उन्होंने संस्थागत प्रसव बढ़ाने के निर्देश दिए। इसके लिए एएनएम एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभाने की अपेक्षा जताई। कलेक्टर ने सभी अधिकारियों को लगातार फील्ड का दौरा करने, जमीनी स्थिति का मूल्यांकन करने और प्रगति रिपोर्ट देने के निर्देश दिए।तहसील कार्यालय, पीएचसी का औचक निरीक्षण -कलेक्टर ने सीपत तहसील कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने विभिन्न शाखाओं में पहुंचकर राजस्व अभिलेखों की स्थिति, कर्मचारी उपस्थिति और नागरिकों को दी जा रही सेवाओं की गुणवत्ता की गहन समीक्षा की। यहां आए पक्षकारों श्रीमती साहिन बाई एवं पार्वती रात्रे सहित अन्य लोगों से चर्चा कर उनकी समस्याएं जानी। तहसीलदार को जल्द निराकरण के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि जनता को तहसील कार्यालय से जुड़ी सेवाओं में किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। अधिकारियों को संवेदनशीलता और तत्परता से काम करना चाहिए। कलेक्टर ने इस दौरान तहसील परिसर में पौधरोपण भी किया।कलेक्टर ने इसी परिसर में बन रही नई तहसील बिल्डिंग का भी मुआयना किया। उन्होंने निर्माण एजेंसी को निर्माण कार्य पूरी गुणवत्ता के साथ जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का भी जायजा लिया। यहां कलेक्टर ने पूरे अस्पताल का बारीकी से निरीक्षण किया। बताया गया कि यहां हर महीने 60 से 70 डिलीवरी होती है और प्रतिदिन 100 से ज्यादा ओपीडी होती है। कलेक्टर ने मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने कहा।
- रायपुर,। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय द्वारा राज्य में पर्यटन को बढ़ावा देने के प्रयासों में आज एक महत्वपूर्ण कड़ी जुड़ी है। कोलकाता में चल रहे ट्रैवल एंड टूरिज्म फेयर (टीटीएफ) में छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड ने अपनी विशिष्ट और समृद्ध विरासत के साथ शानदार उपस्थिति दर्ज करायी। छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड के अध्यक्ष श्री नीलू शर्मा ने कोलकाता के टूर ऑपरेटर एवं ट्रेव्हल्स एजेंट को छत्तीसगढ़ के टूर पैकेज के लिए आमंत्रित किया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड के अध्यक्ष श्री नीलू शर्मा ने जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री श्री उमर अब्दुल्ला के साथ मंच साझा किया।इस अवसर पर अध्यक्ष श्री नीलू शर्मा ने कहा कि यह हमारे लिए गौरव की बात है कि छत्तीसगढ़ जैसे समृद्ध राज्य को भारत के इस प्रमुख पर्यटन मंच पर प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिला है। हमारा राज्य प्राकृतिक सौंदर्य, सांस्कृतिक विरासत, जनजातीय परंपराओं, ऐतिहासिक स्थलों और आध्यात्मिक ऊर्जा से भरपूर है। छत्तीसगढ़ को आज भी ‘अनदेखा भारत‘ कहा जाता है और यही इसकी सबसे बड़ी शक्ति है। उन्होंने छत्तीसगढ़ के प्रमुख पर्यटन स्थलों जैसे चित्रकोट जलप्रपात, कांगेर घाटी, सिरपुर, बस्तर का धुड़मारास के साथ-साथ भोरमदेव, डोंगरगढ़, दंतेवाड़ा आदि धार्मिक स्थलों का उल्लेख किया। उन्होंने पश्चिम बंगाल के टूर ऑपरेटर्स और ट्रैवल एजेंट्स से आग्रह किया कि वे अपने पर्यटन पैकेज में छत्तीसगढ़ को भी शामिल करें।उन्होंने यह भी बताया कि छत्तीसगढ़ में पर्यटन को अब उद्योग का दर्जा प्राप्त है और पर्यटन क्षेत्र में होमस्टे, रिसॉर्ट्स, ट्राइबल और वेलनेस टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए अनेक योजनाएं प्रारंभ की गई हैं। हमारा उद्देश्य केवल पर्यटन को बढ़ावा देना नहीं, बल्कि सांस्कृतिक आदान-प्रदान और सतत विकास को भी मजबूत करना है। श्री शर्मा ने यह भी बताया कि कोलकाता में छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड का स्थायी सूचना केंद्र स्थापित किया गया है, जिससे कोलकाता के टूर ऑपरेटर्स और पर्यटकों को सीधी और सुविधा-सम्पन्न सेवाएं प्रदान की जा सकेंगी। इस मौके पर कोलकाता के 50 टूर ऑपरेटर एवं ट्रेव्हल्स एजेंट पंजीकृत हुए।इस अवसर पर छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड के प्रबंध संचालक श्री विवेक आचार्य ने उपस्थित अतिथियों, टूर एंड ट्रैवल ऑपरेटर के समक्ष प्रेजेंटेशन के माध्यम से छत्तीसगढ़ की सुंदरता,संस्कृति एवं भविष्य की संभावनाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला साथ ही उन्होंने छत्तीसगढ़ शासन द्वारा टूरिज्म को लेकर लिए गए निर्णय से भी अवगत कराया।छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड के अध्यक्ष नीलू शर्मा जी ने मीडिया से चर्चा में बताया कि भारत को समझने के लिए छत्तीसगढ़ को जानना जरूरी है। मैं आप सभी से अनुरोध करता हूं कि छत्तीसगढ़ आइए, इसे महसूस कीजिए और भारत की आत्मा से मिलिए।इस अवसर पर सिक्किम विधानसभा की उपाध्यक्ष श्रीमती राजकुमारी थापा, मुख्यमंत्री के सलाहकार श्री नासिर असलम वानी,थाईलैंड की महावाणिज्यदूत सुश्री श्रीपोन तांतिपन्याथेप के साथ ही वेस्ट बंगाल टूर ऑपरेटर एवम ट्रेवल एजेंट एसोसिएशन कोलकाता के लगभग 500 से भी अधिक सदस्य उपस्थित थे।
- रायपुर। राज्यपाल श्री रमेन डेका से आज यहां राजभवन में अर्जुन पुरूस्कार से सम्मानित भारतीय पैरा डोंगी एथलीट श्रीमती प्राची यादव ने सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर श्री मनीष कोरव, खिलाड़ी श्री विपिन कुर्मी, कोच श्री प्रशांत सिंह रघुवंशी, श्री रोहित काले, श्री अमरजीत छाबड़ा भी उपस्थित थे।
- रायपुर, राज्यपाल श्री रमेन डेका से आज यहां राजभवन में आई.सी.एफ.ए.आई विश्वविद्यालय रायपुर के कुलपति प्रोफेसर शिव दयाल पाण्डेय ने सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर प्रोफेसर डॉ. मनीष उपाध्याय भी उपस्थित थे।
- रायपुर। छत्तीसगढ़ लोक आयोग, रायपुर के 23वें वार्षिक प्रतिवेदन (वर्ष 2024-25) का विमोचन आज राजभवन में माननीय राज्यपाल श्री रमेन डेका द्वारा किया गया। आयोग के प्रमुख लोकायुक्त न्यायमूर्ति आई.एस. उबोवेजा ने प्रतिवेदन को राजभवन में राज्यपाल महोदय को औपचारिक रूप से भेंट किया। इस अवसर पर लोक आयोग कार्यालय, रायपुर के विधि सलाहकार श्री अजीत कुमार राजभानु, उपसचिव श्री के.पी. सिंह भदौरिया, तकनीकी सलाहकार श्री राकेश पुराम तथा निज सचिव श्री राजेश कुमार गजेन्द्र भी उपस्थित थे।
- -स्वास्थ्य मंत्री ने मुख्यमंत्री का आभार जतायारायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने सूरजपुर जिले में हुए दोहरे हत्याकांड में पीड़ित प्रधान आरक्षक मोहम्मद तालिब के परिवार को आर्थिक सहायता स्वरूप 20 लाख रुपये की स्वीकृति प्रदान की है।स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का आभार व्यक्त किया है। श्री जायसवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा मानवीय संवेदनाओं को समझते हुए यह सहायता दिया जाना न केवल पीड़ित परिवार के लिए राहतदायक है, बल्कि यह शासन की संवेदनशीलता का भी प्रतीक है। उन्होंने कहा कि विष्णु के सुशासन में सरकार हमेशा अपने नागरिकों के साथ खड़ी है। स्वास्थ्य मंत्री श्री जायसवाल ने मुख्यमंत्री की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इससे पीड़ित परिवार को नई आशा मिलेगी और समाज में न्याय व संवेदना की भावना और मजबूत होगी।
- रायपुर । मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में शुक्रवार 11 जुलाई क़ो 2025 को सवेरे 11.30 बजे राज्य मंत्रिपरिषद ( कैबिनेट ) की बैठक नवा रायपुर अटल नगर स्थित मंत्रालय (महानदी भवन) में आयोजित होगी।
-
-किसानों को समय पर खाद बीज मिल जाने से खेती का काम जोर पकड़ा
बिलासपुर, /खरीफ वर्ष 2025 के लिए जिले में किसानों को आवश्यक बीज एवं रासायनिक उर्वरक की उपलब्धता और वितरण की प्रक्रिया तेजी से पूरी की जा रही है। कृषि विभाग के उप संचालक ने बताया कि बीज वितरण कार्य लगभग पूर्णता की ओर है, जबकि उर्वरक खाद वितरण भी तेजी से चल रही है। किसानों ने समय पर खाद बीज मिलने पर खुशी जताई है और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का आभार जताया है।
खरीफ सीजन 2025 के लिए जिले में अब 21,986 क्विंटल खरीफ फसलों के बीज वितरण का लक्ष्य है जिसके विरुद्ध 19464 क्विंटल बीज का सफल वितरण किया जा चुका है, जो कुल उपलब्ध बीज का 92.77 प्रतिशत होता है। प्रमुख फसल के रूप में सबसे अधिक धान 20,308 क्विंटल का वितरण हुआ है, जो इस फसल के कुल प्राप्त बीज का 93.25ः है। इसके साथ ही मक्का, उड़द, मूँग, सोयाबीन, मूँगफली जैसी फसलों के लिए भी बीज वितरित किया गया है। जिले के 114 कृषि साख सहकारी समितियों के माध्यम से यह वितरण कार्य किया गया, जिसमें बेलगहना, मस्तूरी, सीपत, रतनपुर, तखतपुर, कोटा सहित अन्य क्षेत्रों की समितियां भी शामिल हैं। इस दौरान धान के अलावा अन्य फसलों के कुल 179 क्विंटल बीज का भंडारण रहा और 88 क्विंटल बीज वितरण किया गया।
जिले में किसानों को सहकारी समितियों के माध्यम से रासायनिक उर्वरक भी लगातार वितरित किए जा रहे हैं। कृषि विभाग के अधिकारियों के अनुसार अब तक जिले में 28,263 मीट्रिक टन उर्वरक का भंडारण किया गया है जिसमें से 22,397 मीट्रिक टन का वितरण किया जा चुका है। यह कुल प्राप्त उर्वरक का 80 प्रतिशत है।
किसानों ने खाद और बीज वितरण समय पर मिलने पर खुशी जताई और कहा कि समय पर खाद बीज मिलने से उनका खेती का काम आसानी से आगे बढ़ रहा है।मस्तूरी विकासखंड के ग्राम जैतपुरी की महिला किसान श्रीमती शीतला बाई केेंवट और किसान श्री बिशालिक यादव ने बताया कि जैतपुरी सहकारी समिति के माध्यम से समय पर बीज और खाद मिल गया है जिससे उनका खेती किसानी का काम आसान हो गया है। किसानों ने इसके लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार जताया।
उल्लेखनीय है किसानों को खाद और बीज की समय पर उपलब्धता सुनिश्चित करने कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल द्वारा रोजाना खाद बीज वितरण की समीक्षा की जा रही है। उन्होंने निर्देश दिए हैं कि किसानों को बिना किसी असुविधा के आवश्यक बीज और उर्वरक समय पर उपलब्ध हो और वितरण में किसी भी तरह की असुविधा न हों। दलदल के कारण यदि बड़ी गाड़ी के पहुंचने में दिक्कत हो रही हो तो ठेला अथवा छोटी गाड़ी में खाद का परिवहन करने के निर्देश दिए हैं। - रायपुर / मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज गुरु पूर्णिमा के अवसर पर रायगढ़ प्रवास के दौरान ग्राम बनोरा स्थित अघोर गुरु पीठ में गुरु दर्शन के लिए पहुंचे। उन्होंने गुरु पीठ आश्रम के उपासना स्थल पर अघोरेश्वर अवधूत भगवान राम जी की प्रतिमा के दर्शन कर प्रदेश की सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। उन्होंने आश्रम में अघोरेश्वर अवधूत भगवान राम जी के प्रिय शिष्य प्रियदर्शी भगवान राम जी के दर्शन भी किए और मार्गदर्शन प्राप्त किया । इस अवसर पर वित्त मंत्री श्री ओ पी चौधरी, लोक सभा सांसद श्री राधेश्याम राठिया, राज्यसभा सांसद श्री देवेंद्र प्रताप सिंह , विधायक श्री पुरंदर मिश्रा सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।
- सैलानियों के लिए मानसून ट्रैकिंग का विशेष आयोजनरायपुर, / मानसून आते ही छत्तीसगढ़ राज्य के बस्तर जिले का प्राकृतिक नजारा देखते ही बनता है। यहां प्रकृति अपने सबसे खूबसूरत रूप में नजर आती है। हरियाली, झरने और जंगलों का माहौल दिल को खुश कर देता है। इस मौसम में आप परिवार और दोस्तों के साथ बाहर घूमने-फिरने के साथ बस्तर के प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद ले सकते हैं।बस्तर में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए जिला प्रशासनं द्वारा मानसून ट्रैक की थीम पर कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इसके लिए मानसून के मौसम में प्राकृतिक सौंदर्य वाले स्थानों पर ट्रैकिंग का आयोजन किया जा रहा है। मानसून ट्रैक प्लान के तहत जिले के झरनों और जंगल-पहाड़ों जैसे दर्शनीय स्थलोंए जो पर्यटकों को आकर्षित करते हैंए वहां प्रशिक्षित स्थानीय गाइडों के माध्यम से भ्रमण करवाया जाएगा।अगर आप वीकेंड पर कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो बस्तर जिले के प्राकृतिक जलप्रपात चित्रकोट, तीरथगढ़, चित्रधारा, मेंदरीघूमर, तामड़ाघूमर, बीजाकसा, मिचनार ये जगहें न सिर्फ प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं, बल्कि यहां मानसून ट्रैक और फोटोग्राफी के लिए भी बेहतरीन माहौल है।बस्तर जिले में पर्यटकों को आने के लिए विशाखापट्टनम से प्रतिदिन रेल सेवा संचालित है। साथ ही विमान सेवा के तहत हैदराबाद से प्रतिदिन, दिल्ली से सप्ताह में दो दिन की विमान सेवा उपलब्ध है। इसके अलावा जगदलपुर सड़क मार्ग से रायपुर, बिलासपुर, अंबिकापुर सहित हैदराबाद, विशाखापट्टनम से नियमित बस की सुविधा भी है। प्रशासन द्वारा मानसून ट्रैक कार्यक्रम को अन एक्सप्लोर्ड बस्तर के साथ मिलकर किया जा रहा है। मानसून ट्रैक के संबंध में जानकारी के लिए प्रशासन ने 9109188567 और 8962991988 संपर्क नंबर जारी किया है ।मानसून ट्रैक में चिन्हाकित स्थलों के तहत चित्रकोट सर्किट में ट्रैकिंग के लिए चित्रकोट दंडामी रिसॉर्ट से प्रारंभ कर करबहार (मिनी गोआ) 2 किलोमीटर की दूरी में बोटिंग, वाटरफाल, शिवलिंग का दर्शन, जलप्रपात का ऊपर से नजारा दिखाया जाएगा। साथ ही मेंदरी घुमर से इंद्रावती नदी तक 3 किलोमीटर के ट्रैक में रिवर क्रासिंग जंगली इलाके में, मेंदरीघुमर से तामड़ाघुमर तक (7 किमी) में 150 फिट डाउनवर्डस ट्रैक , क्रोकोडाइल साइटिंग, सेंडबिच, बर्ड वाचिंग, प्राकृतिक स्वीमिंग एरिया, तीरथा से बीजाकसा (2.5 किमी) तक की ट्रैकिंग बोटिंग कैम्प, बोनफायर, ट्रायबल फूड, तीरथा गांव का भ्रमण सहित स्थनीय स्तर की पौराणिक कहानी की जानकारी दी जाएगी। बीजाकसा से मेंदरी तक (8 किमी) में वाटरफॉल , वैली व्यू, जंगली जानवर और पंक्षियों की साइटिंग का आनंद लिया जा सकेगा। इसके अलावा मिचनार हिल्स क्षेत्र में ट्रैकिंग भी करवाया जाएगा।बस्तर जिले में स्थित कांगेर वैली नेशनल पार्क के अधीन आने वाले टोपर वाटरफॉल का ट्रैकिंग, मड़वा वाटरफॉल का ट्रैकिंग, शिवगंगा ट्रैकिंग में जंगल एरिया के बीच जलप्रपात, झरना जंगली जानवर बर्ड वाचिंग करवाया जाएगा। कैलाश गुफा, कैलाश झील, गुड़िया पदर में गांव से जलप्रपात तक (4 किमी) तक ट्रैकिंग करवाई जाएगी। तीरथगढ़ वॉटरफॉल से रानीदरहा वाटरफॉल(3 किमी) तक में जंगल एरिया वाईल्ड लाइफ, बर्ड वाचिंग, मालकेव ट्रैक में मादरकोंटा से तीरथगढ़ (8 किमी) तक जंगलों के बीच ट्रैकिंग करवाई जाएगी। इसके अलावा जिले के माचकोट इलाके में स्थित झील और झरनों के नाम से प्रसिद्ध तिरिया में और माचकोट के जंगलों में भ्रमण करवाने की कार्य योजना बनाई गई है।
- - प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की प्रार्थना कीरायपुर /गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने रायगढ़ जिले के ग्राम कोसमनारा स्थित श्री श्री 108 श्री सत्यनारायण बाबा धाम पहुंचकर भगवान भोलेनाथ की विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख, समृद्धि और खुशहाल जीवन के लिए प्रार्थना की।मुख्यमंत्री ने कहा कि गुरु पूर्णिमा का दिन श्रद्धा, आस्था और मार्गदर्शन के प्रति कृतज्ञता प्रकट करने का अवसर है। कोसमनारा स्थित यह धाम लोगों की आस्था का केंद्र है और यहाँ की आध्यात्मिक ऊर्जा आत्मबल प्रदान करती है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार जनकल्याण के मार्ग पर गुरुजनों के आशीर्वाद और जनआशीर्वाद के साथ निरंतर आगे बढ़ रही है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के साथ वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी, रायगढ़ सांसद श्री राधेश्याम राठिया, राज्यसभा सांसद श्री देवेंद्र प्रताप सिंह, विधायक श्री पुरंदर मिश्रा और महापौर श्री जीवर्धन चौहान भी उपस्थित थे।
- - पॉवर कंपनी में हृदयरोग पर हुआ हेल्थ टॉकरायपुर। छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनीज़ में हृदय रोग पर विशेष हेल्थ टॉक का आयोजन किया गया। अतिथि वक्ता कार्डियोलाजिस्ट डॉ. स्नेहिल गोस्वामी ने कहा कि हम अपनी जीवनशैली पर ध्यान नहीं देते हैं और न ही खानपान पर। इनमें छोटे-छोटे बदलाव करके हम हृदय रोग जैसे बड़े नुकसान से बच सकते हैं। इस अवसर पर प्रबंध निदेशकगण सर्वश्री एसके कटियार एवं राजेश कुमार शुक्ला विशेष रूप से उपस्थित थे।छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी के मानव संसाधन विभाग ने इस हेल्थ टॉक का आयोजन डंगनिया मुख्यालय स्थित विद्युत सेवाभवन में किया। प्रबंध निदेशक (पारेषण) श्री आरके शुक्ला ने इस आयोजन को उपयोगी बताया और कहा कि इसमें जो स्वास्थ्य संबंधी टिप्स बताये गए हैं, हम उनका पालन करें तो अपने स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रख सकते हैं। प्रबंध निदेशक (उत्पादन) श्री एसके कटियार ने कहा कि आज युवाओं में स्वास्थ्य को लेकर अधिक चिंता रहती है, परन्तु हम सोशल मीडिया पर सतही ज्ञान को आधार मान लेते हैं, इनसे सावधान रहते हुए वैज्ञानिक सोच के आधार पर चीजों को समझने की जरूरत है। इसके पूर्व मानव संसाधन विभाग के मुख्य अभियंता श्री एएम परियल एवं अतिरिक्त मुख्य अभियंता श्री विनोद अग्रवाल ने अतिथियों का स्वागत किया।एनएचएमएमआई के कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. स्नेहिल गोस्वामी ने बताया कि 1980 के दशक में भारत में बीपी से केवल चार प्रतिशत और शुगर से केवल नौ प्रतिशत लोग ही पीड़ित थे, आज यह प्रतिशत 30 प्रतिशत से अधिक हो गई है। चीन और अमेरिका से भी अधिक मरीज हमारे यहां हो गए हैं। इसका कारण है हमारी बिगड़ी हुई जीवनशैली और खानपान। उन्होंने बताया कि पुरूषों के कमर में बेल्ट की साइज 102 सेमी और महिलाओं की 80 सेमी से अधिक है तो उन्हें सजग हो जाना चाहिए। हमारे खानपान में फास्टफूड और तेल से बनी हुई चीजें अधिक हो रही हैं, जिनसे हमारे शरीर में वसा की मात्रा बढ़ती जा रही है। इसलिए सजगता से हमें अपनी जीवनचर्या पर ध्यान देना चाहिए। हमारे आसपास मिलने वाली भाजियों से लेकर अरहर दाल, फल और सब्जियों के सेवन से हम अपना स्वास्थ्य बेहतर रख सकते हैं। योग अभ्यास, प्राणायाम से हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, इसके लिए हमें नियमित डेढ़ घंटे का समय निकालना चाहिए।प्रबंध निदेशकों ने अंत में वक्ता डॉ. गोस्वामी को स्मृति चिन्ह भेंट किया। कार्यक्रम का संचालन प्रबंधक (जनसंपर्क) श्री गोविन्द पटेल ने एवं आभार प्रदर्शन अतिरिक्त मुख्य अभियंता श्री विनोद कुमार अग्रवाल ने किया।
- - अध्यक्ष डॉ. रोहित यादव 11 जुलाई को करेंगे कार्यक्रम का शुभारंभरायपुर। छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनीज़ इस वर्ष वृक्षारोपण महोत्सव का आयोजन कर रही है, जिसमें पूरे प्रदेश में फैले अपने विभिन्न बिजली दफ्तरों और उत्पादन संयंत्रों में 50 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य रखा है। इस कार्यक्रम का शुभारंभ कल 11 जुलाई को सुबह 11 बजे पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन एवं जनरेशन कंपनी के अध्यक्ष डॉ. रोहित यादव डंगनिया मुख्यालय में करेंगे।इस कार्यक्रम में प्रबंध निदेशकगण सर्वश्री एसके कटियार (उत्पादन), राजेश कुमार शुक्ला (पारेषण) एवं भीमसिंह कंवर (वितरण) विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनीज़ के इस कार्य में सभी अधिकारी-कर्मचारियों के साथ पेंशनर्स सहभागिता देंगे।पूरे प्रदेश में फैले तीन हजार से अधिक बिजली दफ्तर, विद्युत उपकेंद्र और विद्युत उत्पादन संयंत्रों की रिक्त भूमि में छायादार और फलदार पौधे लगाए जाएंगे। साथ ही पॉवर कपंनी की कैशलेस योजना में शामिल पेंशनरों व कर्मचारियों को अपने घरों में लगाने के लिए पौधे वितरित किये जाएंगे। अधिकारी-कर्मचारी पौधे लगाते हुए सेल्फी मोर बिजली कंपनी एप में अपलोड भी करेंगे, जिनमें से चुने हुए अधिकारी-कर्मचारियों को पुरस्कृत किया जाएगा।
- - भाजपा तात्यापारा मंडल के नेतृत्व में गुरु पर्व मनाया गयारायपुर। पार्षद कार्यालय रामकुंड में आज भाजपा तात्यापारा मंडल के नेतृत्व में गुरु पर्व मनाया गया।इस कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, विधायक राजेश मूणत , जिला अध्यक्ष रमेश सिंह ठाकुर एवं मंडल अध्यक्ष चैतन्य टावरी शामिल हुए। इस मौके पर विप्र कॉलेज के वाइस प्रिंसिपल डॉक्टर विवेक शर्मा को शाल एवं श्रीफल प्रदान कर सम्मानित किया गया।
- भिलाईनगर। नगर पालिक निगम भिलाई महापौर परिषद की विशेष बैठक महापौर नीरज पाल की अध्यक्ष्यता एवं आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय की उपस्थिति में बुलाई गई। बैठक में प्रमुख रूप से भारी बारिश के कारण जलभराव जैसी समस्या के नियंत्रण हेतु क्या बेहतर उपाय किया जावें, जिससे इसका समाधान हो सके इस पर विचार किया गया।महापौर नीरज पाल ने कहा कि नाला के आस-पास अवैध निर्माण एवं अतिक्रमण को हटाने की कार्यवाही किया जाए, जिससे क्षेत्र में हो रहे जलभराव को नियंत्रित किया जा सके। जिस क्षेत्र में जलभराव की स्थिति बनती है, ऐसे क्षेत्र को चिन्हांकित कर जोन आयुक्त एवं स्वास्थ्य अधिकारी का जिम्मेदारी तय की जाए। नाला एवं जलकुंभी सफाई हेतु जिला एवं निगम प्रशासन के पत्राचार के बावजूद भिलाई इस्पात संयंत्र द्वारा कभी गंभीरता नहीं दिखाई जाती है। सेक्टर क्षेत्र स्थित नाला में जलकुंभी एवं अन्य ठोस अपशिष्टों का बीएसपी द्वारा उचित रूप से सफाई नहीं कराया जाता है, जिसके कारण विकराल समस्या निर्मित हुई है। सभी उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं महापौर परिषद के सदस्यों का एक ही मत रहा कि नाला के आस-पास अवैध एवं अतिक्रमण को तत्काल हटाया जाए, जिससे आने वाले समय में इस तरह की भयावह स्थिति निर्मित न हो। नगर निगम भिलाई के स्वच्छता टीम को कड़ी मेहनत की जरूरत के साथ भिलाई इस्पात संयंत्र के नगर सेवाओं के कार्य प्रणाली में सुधार की आवश्यकता है।महापौर परिषद के सदस्य संदीप निरंकारी एवं आदित्य सिंह का कहना था कि रिटर्निग वाल निर्माण हेतु 17 करोड़ के कार्यो का विशेष मानिटरिंग कराते हुए कार्य कराया जाए। एजेंसी के कार्य में विलम्ब एवं कार्य प्रणाली पर भी सवाल उठाए। उप नेता प्रतिपक्ष दया सिंह नाराजगी व्यक्त करते हुए स्वास्थ्य अधिकारी एवं जोन स्वास्थ्य अधिकारियों को व्यवस्था में सुधार हेतु कहे। साथ ही सुबह से निगम क्षेत्र के बड़े एवं छोटे नालों का भ्रमण करने की आवश्यकता बताते हुए विशेष मानिटनिग के लिए सलाह दिए। आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय ने बताया कि कोसा नाला स्थित 17 करोड़ लागत से निर्माणाधीन रिटर्निग वाल के कार्यो हेतु संबंधित एजेंसी के उपर कार्यवाही किये जाने हेतु सदस्यों को आश्वस्त किए। एजेंसी के लापरवाही के कारण आज तक रिटर्निग वाल का निर्माण नहीं हो पाया है। जोन 01 के कार्यपालन अभियंता अखिलेश चंद्राकर के दिए जानकारी अनुसार इस कार्य में एजेंसी को 2 बार समयवृद्वि दिया जा चुका है। निगम के कार्यो के दुरूस्तिकरण हेतु शासन से स्वीकृति अनुसार 5 जे.सी.बी क्रय करने की प्रक्रिया के बारे में जानकारी दिए।बैठक में सीजू एन्थोनी, लक्ष्मीपति राजू, संदीप निरंकारी, केशव चैबे, आदित्य सिंह, एकांश बंछोर, चंद्रशेखर गंवई, नेहा साहू, मालती ठाकुर, उप नेता प्रतिपक्ष दया सिंह, सांसद प्रतिनिधि प्रमोद सिंह, विधायक प्रतिनिधि राजेन्द्र अरोरा, धर्मेन्द्र यादव, उपायुक्त सह सचिव नरेन्द्र बंजारे, जोन आयुक्त येशा लहरे, अमरनाथ दुबे, कुलदीप गुप्ता, कार्यपालन अभियंता सुनील जैन, अखिलेश चंद्राकर, लेखाधिकारी चंद्रभूषण साहू, स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली सहित जोन स्वास्थ्य अधिकारी उपस्थित रहे।
- -हितग्राहियों हुए योजनाओं से लाभान्वित-11 जुलाई को गुरूर विकासखण्ड के ग्राम पोड़ में आयोजित होगा शिविरबालोद, । केन्द्र सरकार के द्वारा आदिवासी क्षेत्रों मंे सेवाओं और अन्य बुनियादी ढाँचों को परिपूर्णता प्रदान करने तथा उनके व्यक्तिगत अधिकारों से परिपूर्ण करने के उद्देश्य से जिले में धरती आबा जनभागीदारी अभियान के अंतर्गत लाभ संतृप्ति शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इसके अंतर्गत आज गुरूर विकासखण्ड के ग्राम नारागांव एवं डौण्डी विकासखण्ड के ग्राम धुर्वाटोला में आयोजित लाभ संतृप्ति शिविरों में आदिवासी वर्ग के हितग्राहियों को विभिन्न शासकीय योजनाओं से लाभन्वित किया गया। आज आयोजित शिविर में आदिवासी वर्ग के हितग्राहियों को नया आयुष्मान कार्ड, की सौगात मिलने के अलावा इन वर्गों के हितग्राहियों को शासन के विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित किया गया।उल्लेखनीय है कि डौण्डी विकासखण्ड के ग्राम धुर्वाटोला में आयोजित लाभ संतृप्ति शिविर में 20 हितग्राहियों का आयुष्मान कार्ड बनाया गया। इसके अलावा शिविर में पहुँचे लोगों का सिकलिन टेस्ट करने के अलावा ग्रामीणों एवं हितग्राहियों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें दवाइयां भी वितरित की गई। उल्लेखनीय है कि जिला प्रशासन द्वारा गुरूर विकासखण्ड के विभिन्न ग्रामों में शिविर आयोजन हेतु जारी की गई तिथि के अनुसार 11 जुलाई को गुरूर विकासखण्ड के ग्राम पोड़ में शिविर का आयोजन किया गया है।
- दुर्ग / संचालक रोजगार एवं प्रशिक्षण के निर्देशानुसार राज्य स्तरीय रोजगार मेला का आयोजन माह जुलाई 2025 में रायपुर में किया जाना प्रस्तावित है। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र से प्राप्त जानकारी अनुसार तकनीकी एवं सेवा क्षेत्र के समस्त नियोजक राज्य स्तरीय रोजगार मेला में सम्मिलित होकर अपने प्रतिष्ठानों में उपलब्ध रिक्त पदों की पूर्ति कर सकेंगे। जो नियोजक इस रोजगार मेला में भाग लेकर अपने संस्थानों में रिक्त पदों को भरना चाहते हैं, वे दिनांक 20 जुलाई 2025 तक संबंधित जानकारी संचालक, रोजगार एवं प्रशिक्षण छत्तीसगढ़ को क्यूआर कोड के माध्यम से अथवा निर्धारित प्रारूप में अपनी जानकारी जिला रोजगार कार्यालय दुर्ग के ईमेल आईडी [email protected] पर भी भेज सकते हैं। राज्य स्तरीय रोजगार मेला के संबंध में तिथि एवं समय की जानकारी पृथक से जारी की जाएगी।
- दुर्ग, / जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र द्वारा 28 जुलाई 2025 से प्रति सप्ताह न्यूनतम 20 आवेदकों के समूह हेतु निःशुल्क सामूहिक मार्गदर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम युवाओं को करियर संबंधी जानकारी और रोजगार अवसरों के लिए सक्षम बनाने के उद्देश्य से शुरू किया जा रहा है। इच्छुक आवेदक कार्यालय में उपस्थित होकर निःशुल्क पंजीयन करवा सकते हैं। मार्गदर्शन कार्यक्रम का आयोजन प्रत्येक सप्ताह तीन दिनों में अलग-अलग शैक्षणिक अर्हता वाले आवेदकों के लिए किया जाएगा।प्रत्येक सोमवार को कक्षा 10वीं उत्तीर्ण आवेदकों के लिए, बुधवार को कक्षा 12वीं उत्तीर्ण आवेदकों के लिए और शुक्रवार को स्नातक अर्हताधारी आवेदकों के लिए मार्गदर्शन सत्र आयोजित किए जाएंगे। प्रत्येक सत्र का समय दोपहर 01 बजे से 02 बजे तक निर्धारित किया गया है।
- दुर्ग, / जिला पंचायत की सामान्य सभा की बैठक 11 जुलाई को जिला पंचायत के सभाकक्ष में दोपहर 12 बजे आयोजित की गई है। बैठक में महिला एवं बाल विकास विभाग, पशुपालन विभाग, मत्स्य पालन, कृषि, स्वास्थ्य, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, शिक्षा विभाग के कार्याे की समीक्षा की जाएगी।
- भिलाईनगर। नगर पालिक निगम भिलाई में भारी बारिश से हुए जलभराव जैसे स्थिति को देखते हुए आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय जोन 04 शिवाजी नगर खुर्सीपार क्षेत्र में नालों का निरीक्षण करने पहुंचे। खुर्सीपार क्षेत्र अंतर्गत भारी बारिश के कारण कुछ स्थलों में जलभराव जैसे स्थिति निर्मित हुई थी। भविष्य में इस तरह की स्थिति निर्मित न हो इसलिए जोन आयुक्त अमरनाथ दुबे एवं स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली के साथ नंदनी रोड स्थित करूणा हास्पिटल के पास तेल्हा नाला, छावनी स्थित स्वामी आत्मानंद स्कूल परिसर, बापू नगर हास्पिटल के पास नाला, वार्ड 44 लक्ष्मी नारायण नगर स्थित नाला, वार्ड 42 गौतम नगर नाला का निरीक्षण किए। सभी नालो में बहकर आए हुए ठोस अपशिष्ट को हटवाया जा रहा है। जिसमें कुछ लोगों द्वारा नाला में अपने पुराने गददे, त्रिपाल, बोरी, प्लास्टिक एवं अनुपयोगी सामान डाला गया था, जिसके कारण नाला जाम हो गया था और पानी की निकासी नहीं हो पाई तथा परिस्थिति जलभराव वाली बनी। वर्षाऋतु हेतु सफाई सुपरवाईजर एवं सफाई कर्मियों को तीन पालियों में डयूटी लगाई गई है। जिससे आस-पास के निचली बस्तीयों में जलभराव की स्थिति निर्मित न हो।निरीक्षण के दौरान कार्यपालन अभियंता रवि सिन्हा, सहायक अभियंता प्रिया करसे, उप अभियंता चंद्रकांत साहू, सहायक राजस्व अधिकारी बालकृष्ण नायडू, जोन स्वास्थय अधिकारी हेमंत मांझी, बीरेन्द्र बंजारे, स्वच्छता निरीक्षक अतूल यादव एवं अन्य कर्मचारीगण उपस्थित रहे।












.jpg)









.jpg)




.jpg)