- Home
- छत्तीसगढ़
- बलौदाबाजार / जिले में बारिश के मौसम में वृहद वृक्षारोपण अभियान चलाया जा रहा हैं। कलेक्टऱ दीपक सोनी के निर्देश पर उद्यानिकी एव वन विभाग द्वारा लोगों क़ो निःशुल्क पौधा वितरण किया जा रहा है। इसी कडी में मंगलवार क़ो उद्यानिकी विभाग द्वारा कलेक्टोरेट परिसर में 500 पौधों का निःशुल्क वितरण किया गया। सहायक संचालक उद्यानिकी आभा पाठक ने बताया कि उद्यानिकी विभाग द्वारा जिले में वृक्षारोपण अभियान चलाया जा रहा है जिसके तहत ब्लॉक प्लांटेशन के अलावा एक पेड़ माँ के नाम अभियान अंतर्गत वृक्षारोपण के लिए लोगों क़ो प्रोत्साहित किया जा रहा हैं। विभाग द्वारा विभिन्न फलदार एवं छायादार पौधों का निःशुल्क वितरण सभी विकासखंड मुख्यालयों में किया जा रहा है।
- बलौदाबाजार / धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान अंतर्गत विशेष शिविर में 9 योजनाओं से संतृप्त होने पर विकासखंड सिमगा के ग्राम पंचायत ढाबाडीह एवं बरडीह क़ो सम्मनित किया गया। कलेक्टर दीपक सोनी ने मंगलवार क़ो सभाकक्ष में ग्राम पंचायत ढाबाडीह एवं बरडीह के सरपंच सचिव क़ो प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। सीईओ जिला पंचायत सुश्री दिव्या अग्रवाल ने बताया कि धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान अंतर्गत जिले के आदिवासी बाहुल्य 46 गांव ने 15 जून से विशेष शिविर का लगाए जा रहे हैं. शिविर में 9 योजनाओं से हितग्राहियो क़ो शतप्रतिशत लाभान्वित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि अब तक राशन कार्ड, मनरेगा जॉब कार्ड एवं आधार कार्ड सभी 46 गांव के शतप्रतिशत लोगों के बनाये जा चुके हैं। शेष योजनाओं के लिए अभी भी शिविर जारी है।
- -ग्रामीणों की शिकायत पर कलेक्टर के निर्देश के बाद हुई त्वरित कार्रवाईमुंगेली ।मुंगेली विकासखंड के ग्राम कंतेली स्थित सहकारी बैंक शाखा में पदस्थ प्रभारी शाखा प्रबंधक अनिल कुमार सप्रे को सेवा से हटा दिया गया है। उन्हें जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित बिलासपुर के प्रधान कार्यालय में संलग्न किया गया है। यह कार्रवाई जिला सहकारी बैंक के मुख्य कार्यपालन अधिकारी द्वारा जारी आदेश के तहत की गई।उल्लेखनीय है कि हाल ही में कलेक्टर कुन्दन कुमार ने ग्राम कंतेली का दौरा कर खाद-बीज वितरण की समीक्षा की थी और ग्रामीणों की समस्याएं भी जानी थीं। इस दौरान ग्रामीणों ने प्रभारी शाखा प्रबंधक अनिल सप्रे के खिलाफ कई गंभीर शिकायतें कलेक्टर के समक्ष रखीं।ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि सप्रे किसानों के खातों से राशि निकालने के बदले अवैध रूप से पैसे की मांग करते थे तथा बैंक आने वाले ग्राहकों के साथ अभद्र व्यवहार करते थे। शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर ने तत्काल जांच और कार्रवाई के निर्देश दिए थे। कलेक्टर के निर्देशों के पालन में जिला सहकारी बैंक प्रशासन ने त्वरित संज्ञान लेते हुए अनिल सप्रे को तत्काल प्रभाव से उनके पद से हटा दिया है। यह कार्रवाई ग्रामीणों में प्रशासन के प्रति विश्वास को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।
- -कानून व्यवस्था, साइबर क्राइम, पर्यावरण संरक्षण जैसे विषयों पर मिलेगा विशेष प्रशिक्षणमुंगेली। जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग के संयुक्त तत्वावधान में कोटवारों की भूमिका को अधिक प्रभावी और सशक्त बनाने के उद्देश्य से आज रक्षित केंद्र मुंगेली में “पहल” योजना के तहत 15 दिवसीय विशेष आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस कार्यक्रम का उद्घाटन कलेक्टर कुन्दन कुमार एवं पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल ने माँ सरस्वती के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया।प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिले के 45 वर्ष से कम उम्र के कोटवारों को कानून व्यवस्था, साइबर क्राइम, राजस्व प्रकरण, आपदा प्रबंधन, यातायात, पर्यावरण संरक्षण, भीड़ प्रबंधन एवं शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विशेषज्ञों द्वारा प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण को चार बैचों में विभाजित किया गया है। इसमें फिजिकल फिटनेस के लिए दौड़, योगा, पीटी और खेलकूद की गतिविधियां भी शामिल की गई हैं।“कोटवार शासन-प्रशासन की महत्वपूर्ण कड़ी हैं” – कलेक्टर कुन्दन कुमारकलेक्टर कुन्दन कुमार ने अपने उद्बोधन में कहा कि कोटवार प्रशासन की आँख और कान होते हैं। वे गांवों की गतिविधियों के प्रमुख सूचनाकर्ता हैं और शासन की योजनाओं को जमीनी स्तर पर पहुंचाने में अहम भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि कोटवारों को सकारात्मक वातावरण बनाते हुए सूचनाओं को समय पर प्रशासन तक पहुंचाना चाहिए, जिससे शासन की योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुँचे। उन्होंने इस प्रशिक्षण को प्रदेश के लिए एक अनुकरणीय मॉडल बताया।“प्रशासन की सफलता में कोटवारों की अहम भूमिका” – पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेलपुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल ने कहा कि प्रशासन का कार्य केवल योजना बनाना नहीं, बल्कि उनका प्रभावी क्रियान्वयन भी है, जिसमें कोटवारों की भूमिका बेहद अहम है। उन्होंने कोटवारों से प्रशिक्षण के हर पहलू को गंभीरता से लेने और तकनीकी सोच विकसित करने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि जिले में सुशासन तिहार, मिशन 90 प्लस, आयुष्मान कार्ड वितरण जैसे अभियानों में उल्लेखनीय सफलता मिली है, और अब कोटवारों का प्रशिक्षण इस दिशा में एक और मजबूत कदम है।वनमण्डलाधिकारी अभिनव कुमार ने इसे कोटवारों के लिए छत्तीसगढ़ राज्य में अपनी तरह का पहला व्यापक प्रशिक्षण कार्यक्रम बताया। उन्होंने कोटवारों से पर्यावरण संरक्षण, जल संचयन और वृक्षारोपण के लिए ग्रामीणों को प्रेरित करने की अपील की।कार्यक्रम में अतिरिक्त कलेक्टर निष्ठा पांडेय तिवारी ने कोटवारों को शासन का प्रत्यक्ष प्रतिनिधि बताते हुए उनके कार्यों की जनहित से सीधी जुड़ाव की बात कही। जिला पंचायत सीईओ प्रभाकर पांडेय ने जल संरक्षण और वृक्षारोपण अभियान में कोटवारों की सक्रिय भागीदारी पर जोर दिया।एसडीओपी मयंक तिवारी ने इसे कोटवारों को प्रशासनिक, तकनीकी और विधिक दृष्टि से सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताया।कार्यक्रम के अंत में अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अपर कलेक्टर मेनका प्रधान, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवनीत कौर छाबड़ा, एसडीएम मुंगेली पार्वती पटेल, उप पुलिस अधीक्षक एस.आर. घृतलहरे, रक्षित निरीक्षक नरगिस क्रिस्ट तिग्गा सहित जिला प्रशासन, पुलिस विभाग के अधिकारी-कर्मचारी एवं जिलेभर से आए ग्राम कोटवार उपस्थित थे।
- बलरामपुर/कुसमी। बलरामपुर जिले के कुसमी थाना में पदस्थ थाना प्रभारी ललित यादव सहित दो प्रधान आरक्षकों को पुलिस अधीक्षक वैभव बैंकर रामलाल ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।बलरामपुर पुलिस अधीक्षक द्वारा दिनाँक एक जुलाई को जारी आदेश के तहत कुसमी थाना प्रभारी निरीक्षक ललित यादव ने शिकायत की जांच के दौरान नोटिस तामिली के लिए थाने में पदस्थ प्रधान आरक्षक विष्णुकांत मिश्रा व प्रधान आरक्षक प्रांजुल कश्यप को बिना वरिष्ठ अधिकारियों की अनुमति के पश्चिम बंगाल के आसनसोल भेज दिया था। आसनसोल में तामिली पर अमल करने की बजाए अनर्गल कार्य में लिप्त होने की मिली शिकायत जिस पर बलरामपुर पुलिस अधीक्षक ने कार्रवाई करते हुए दोनों प्रधान आरक्षकों के साथ थाना प्रभारी को निलंबित कर रक्षित केन्द्र बलरामपुर में अटैच कर दिया है।
- -आपात स्थिति में अब नहीं होगी परेशानी, ग्रामीणों को मिलेगा त्वरित इलाज का साधनकवर्धा। उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने जिले के बोड़ला विकासखंड के सुदूर वनांचल, बैगा बहुल्य क्षेत्र रेंगाखार के निवासियों को स्वास्थ्य सुविधा के क्षेत्र में बड़ी सौगात दी है। उप मुख्यमंत्री ने रेंगाखार प्रवास के दौरान निःशुल्क एंबुलेंस सेवा की शुरुआत की और एंबुलेंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह सेवा विशेष रूप से वनांचल के दूरस्थ और संसाधनविहीन क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की सहज पहुंच के उद्देश्य से प्रारंभ की गई है।उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार की प्राथमिकता है कि अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति को भी स्वास्थ्य सुविधा समय पर मिले। रेंगाखार जैसे दुर्गम और दूरस्थ अंचल के निवासियों को अब बीमार पड़ने पर या किसी आपातकालीन स्थिति में इलाज के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। यह एंबुलेंस सेवा निःशुल्क रूप से उपलब्ध रहेगी और ग्रामीणों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों से लेकर जिला अस्पताल तक लाने-ले जाने में सहायक होगी। उप मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि आदिवासी और बैगा बहुल्य क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है।उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने कहा कि एंबुलेंस संचालन बेहतर तरीके से किया जाए। किसी भी आवश्यकता पड़ने पर ग्रामीणों को समय पर सेवा उपलब्ध हो। उन्होंने कहा कि इस सेवा का लाभ हर जरूरतमंद व्यक्ति को मिले, इसके लिए ग्राम पंचायतों और जनप्रतिनिधियों को भी जागरूक किया जाएगा।
- बलौदाबाजार /प्राकृतिक आपदा से मृत 4 लोगों के निकट परिजनों के लिए 16 लाख रूपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है। प्रत्येक व्यक्ति के लिए 4-4 लाख रूपये की स्वीकृति प्रदान की गई है। कलेक्टर दीपक सोनी ने राजस्व पुस्तक परिपत्र की धारा 6-4 के तहत ये स्वीकृतियां प्रदान की हैं।जिला कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार पीड़ित परिजनों मे नरोत्तम निषाद पिता पुनीराम निषाद, निवासी ग्राम नवापारा, तहसील कसडोल,तिजराम पिता संतराम सतनामी, निवासी ग्राम दतान ख तहसील पलारी, चुकेश कुमार पिता छबिराम वर्मा, निवासी ग्राम अहिल्दा, तहसील लवन एवं श्रद्धा चौहान पति संतोष चौहान, निवासी ग्राम पहंदा, तहसील टुंडरा शामिल हैं। पीड़ितों के निकट परिजनों के आकाशीय बिजली गिरने एवं सर्पदंश से मृत्यु हो गई थी। कलेक्टर ने संबंधित तहसीलदारों को आरटीजीएस के जरिये पीड़ित लोगों के खाते में राशि जमा करने के निर्देश दिये हैं।
- -विभिन्न योजनाओं के तहत हितग्राहियों क़ो बांटे सामग्री,सीसी रोड की मिली स्वीकृतिबलौदाबाजार, / लोगों कि समस्याओं का त्वरित निरारण गांव में ही करने के उद्देश्य से बुधवार क़ो दूरस्थ वनांचल के विशेष पिछडी कमार जनजाति बाहुल्य ग्राम बल्दाकछार में जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। कलेक्टर दीपक सोनी, डीएफओ गणवीर धम्मशील, जनपद अध्यक्ष कुसुम पैकरा सहित अन्य जनप्रतिनिधि शिविर में शामिल हुए।शिविर में लोगों की समस्या सुनने के साथ ही विभागीय योजनाओं की जानकारी दी गई। ग्रामीणों से प्राप्त लगभग 109 आवेदनों में से अधिकांश का निराकरण शिविर में ही किया गया। विभिन्न योजना के तहत हितग्राहियो क़ो लाभान्वित किया गया।इस अवसर पर कलेक्टर श्री सोनी ने कहा कि बल्दाकछार व अवऱई विशेष पिछडी जनजाति बाहुल्य गांव है जहाँ लोगों क़ो शासकीय योजनाओं का लाभ देने समय -समय पर विशेष शिविर का आयोजन किया जाता है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय सुशासन तिहार अंतर्गत औचक निरीक्षण में यहां आए थे और अनेक सौगात दिये थे। मुख्यमंत्री की घोषणा और निर्देशों का जिला प्रशासन द्वारा द्रुत गति से अनुपालन किया जा रहा है। मुख्यमंत्री जी के निर्देशानुसार बांस शिल्प हेतु वन विभाग द्वारा पर्याप्त मात्रा में बांस उपलब्ध कराया गया है। बांस से बने सामग्री विक्रय के लिए मार्केट उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है। रोजगार की मांग पर निर्देशानुसार टिकेश्वर कि रोजगार दिलाया गया है। नदी में तटबंध निर्माण के लिए शासन क़ो प्रस्ताव भेजा गया है। गांव में 2 स्थानों पर सोलर हाई मास्ट लाईट लगाया जा रहा है। जंगल सफारी के लिए वाहन चलाने हेतु 30 युवाओ क़ो प्रशिक्षण एवं लाइसेंस दिया गया है। अस्पताल व कॉलेज के लिए प्रस्ताव भेजा गया है। लोगों क़ो शासकीय योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ मिले इसके लिए शासन -प्रशासन प्रतिबद्ध है। कलेक्टर ने सरपंच की मांग पर वार्ड क्रमांक 4 में सीसी रोड एवं ग्राम खैरा में रोड मरम्मत हेतु प्रस्ताव तैयार करने कहा। इसके साथ ही हायर सेकेण्डरी स्कूल में हिन्दी एवं गणित विषय के व्यख्याता की वैकल्पिक व्यवस्था हेतु जिला शिक्षा अधिकारी क़ो निर्देशित किये।शिविर में अतिथियों के द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना के 4 हितग्राहियों क़ो आवास की चाबी सौंपी गई। इसके साथ ही क़ृषि विभाग द्वारा 6 किसानों क़ो स्पेयर पंप, उद्यानिकी विभाग द्वारा हंस वाहिनी स्व सहायता समूह क़ो 1 नग पावर स्पेयर पंप व पौधा वितरण, 3 लोगों क़ो मनरेगा जॉब कार्ड, सरस्वती सायकिल योजना अंतर्गत 15 छात्राओं क़ो एक -एक नग सायकिल, समाज कल्याण विभाग द्वारा 1 नग व्हील चेयर व 2 नग छड़ी, 3 बुजुर्गों क़ो पेंशन स्वीकृति पत्र दिया गया, महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा गर्भवती महिलाओं की गोद भराई की रस्म किया गया। इस अवसर पर सरपंच रमेश कुमार ध्रुव, सरपंच संघ उपाध्यक्ष सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, एसडीएम आर. आर. दुबे विभागीय अधिकारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।
- -पेयजल अधिनियम शिथिल : 1 जुलाई से रायपुर में बोरिंग की अनुमति बहालरायपुर / जिले में अब बोर कराने पर प्रतिबंध हटा दिया गया है। जिले में मानसुन क्रियाशील हो गया हे इसे देखते हुए छत्तीसगढ़ पेयजल परीक्षण अधिनियम को 01 जुलाई से शिथिल कर दिया गया है। कलेक्टर ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया हे। उल्लेखनीय है कि जिले में ग्रीष्मकाल के दौरान पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए छत्तीसगढ़ पेयजल परीक्षण अधिनियम के तहत 01 अप्रैल से जलाभाव ग्रस्त क्षेत्र घोषित किया गया था। इसके तहत ही बोर कराने पर प्रतिबंध लगाया गया था।
- रायपुर / शासन के युक्तियुक्तकरण से विद्यार्थियों को अच्छी सुविधा मिल रही है, उनके शिक्षकों की कमी तो पूरी हुई। साथ ही गुणवत्तापूर्वक शिक्षा भी मिल रही है। पहले इस स्कूल में केवल 5 शिक्षक थे और 235 विद्यार्थी थे जिसके कारण शिक्षण प्रदान करने में कठिनाई होती थीं, अब युक्तियुक्तकरण से 3 शिक्षकों की पदस्थापना हुई है। इससे विद्यार्थियों को संतुलित ढंग से शिक्षण उपलब्ध हो रहा है। शासकीय प्राथमिक शाला जनता कालोनी, गुढियारी की प्रधान पाठिका श्रीमती रूपलता कानेकर ने बताया कि अब शिक्षक की व्यवस्था हो जाने से विद्यार्थियों को अच्छी शिक्षा मिल रही है और परिणाम भी गुणवत्तापूर्वक आएगा | उन्होने इसके लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी के प्रति आभार व्यक्त किया है।
- रायपुर / श्रम विभाग अंतर्गत संचालित शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था, माना रायपुर में आगामी 07 जुलाई 2025 से 10 जुलाई 2025 तक तारमिस्त्री (Wireman) व्यवसाय की परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। यह परीक्षा प्रतिदिन प्रातः 9:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक आयोजित की जाएगी।परीक्षा आयोजन की सभी तैयारियाँ पूर्ण कर ली गई हैं। शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था, माना रायपुर को परीक्षा केन्द्र के रूप में चिन्हांकित किया गया है। परीक्षा के लिए पात्र आवेदकों को प्रवेश पत्र तथा अपात्र आवेदकों को अस्वीकृति की सूचना डाक द्वारा प्रेषित कर दी गई है। अधिकारियों ने बताया कि परीक्षा में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों को निर्धारित समय से पूर्व परीक्षा केन्द्र पर उपस्थित रहने की सलाह दी गई है। साथ ही, उन्हें अपना प्रवेश पत्र, पहचान पत्र एवं अन्य आवश्यक दस्तावेज साथ लाना अनिवार्य होगा।
- -माताओं एवं बच्चों के पोषण सुरक्षा की ओर जिला प्रशासन का सशक्त कदमरायपुर /महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने अपने नवा रायपुर स्थित निवास से ‘‘मोर गोठ ल सुनगा, हर घर मुनगा‘‘ अभियान की शुरुआत की।कार्यक्रम के तहत मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और मुनगा (सहजन) का पौधारोपण कर अभियान की विधिवत शुरुआत की। उन्होंने कहा कि मुनगा न केवल एक पौष्टिक सब्जी है, बल्कि यह बच्चों और माताओं के पोषण स्तर को सुधारने में अहम भूमिका निभाएगा। मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने इस पहल को जन-आंदोलन में बदलने की अपील करते हुए कहा कि हर घर में मुनगा का पौधा लगाकर हम कुपोषण के खिलाफ एक मजबूत लड़ाई लड़ सकते हैं। पोषण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से रायपुर जिला प्रशासन और महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा इस नई पहल की शुरुआत की गई। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री कुमार बिश्वरंजन , डीपीओ सुश्री शैल ठाकुर सहित महिला एवं बाल विकास विभाग के वरिष्ठ अधिकारीगण, कर्मचारी उपस्थित रहे।
- रायपुर। राज्य शासन के खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग द्वारा सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत माह जून से अगस्त 2025 का एकमुश्त चावल वितरण की समयावधि 31 जुलाई 2025 तक वृद्धि की गई है। इस संबंध में आवश्यक कार्रवाई हेतु समस्त जिला कलेक्टर व प्रबंध संचालक छत्तीसगढ़ स्टेट सिविल सप्लाईज कार्पोरेशन को निर्देशित किया गया है।
- -भवन क़ा तकनीकी परीक्षण कर मरम्मत कराने के निर्देशबलौदाबाजार / कलेक्टर दीपक सोनी ने बुधवार क़ो विकासखंड कसडोल के दौरे पर निकले। इस दौरान उन्होंने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अर्जुनी 'ब' का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सुविधाओं सहित अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने भवन में जगह -जगह टूट -फूट होने और स्लैब के धंसने पर नाराजगी जाहिर करते हुए सीज़ीएमसी के इंजीनियर क़ो तकनीकी परीक्षण कराकर रिपोर्ट उच्च कार्यालय क़ो प्रेषित करने के निर्देश दिये।कलेक्टर ने अस्पताल के चिकित्सक क़क्ष, एक्सरे रूम, महिला वार्ड, दवा वितरण क़क्ष, नेत्र परीक्षण क़क्ष सहित अन्य कक्षों का निरीक्षण किया। उन्होने अस्पताल में स्टॉफ की संख्या, उपस्थिति, माह में डिलीवरी की संख्या, दवाईयो की उपलब्धता आदि की जानकारी ली। ईलाज के लिए आने वाले ग्रामीणों के साथ अच्छा व्यवहार तथा अस्पताल की साफ सफाई पर ध्यान देने कहाबताया गया कि पीएचसी भवन अर्जुनी का निर्माण सीज़ीएमएससी द्वारा वर्ष 2018 में किया गया है लेकिन तकनीकी खामी के कारण भवन के फर्श, दीवाल व स्लैब खराब हो रहे हैं। 10 बिस्तरीय अस्पताल में आरएमओ सहित कुल 9 स्टॉफ पदस्थ हैं। इस अस्पताल में हर माह लगभग 12 से 14 डिलीवरी होता है।बरबसपुर में उल्टी -दस्त प्रभावितो का लिया जायजा- कलेक्टर श्री सोनी ने ग्राम बरबसपुर पहुंचकर उल्टी -दस्त से पीड़ित ग्रामीणों का हाल- चाल जाना और स्वास्थ्य के बारे में पूछ -ताछ की। ग्रामीणों ने बताया कि 4 लोगों क़ो उल्टी- दस्त की शिकायत थी, स्वास्थ्य विभाग द्वारा कैम्प लगाया गया था। एक मरीज सीएचसी पलारी में भर्ती है। सभी की स्थिति अब ठीक है। कलेक्टर ने ग्रामीणों क़ो ताजा भोजन ग्रहण करने, पानी उबाल कर पीने तथा दूषित भोजन का परहेज करने की समझाईश दी। इस दौरान जल जीवन मिशन अंतर्गत पीएचई द्वारा बनाये गए पानी टंकी एवं बोर का भी अवलोकन किया और टंकी में पानी भरने व घर तक सप्लाई शुरु करने अधिकारियों क़ो निर्देशित किया।उन्होंने गांव के महामाया तालाब क़ो अमृत सरोवर के तहत विकसित करने सौन्दर्यीकरण हेतु प्रस्ताव तैयार करने कहा।इस दौरान एसडीएम आर. आर.दुबे, सीएमएचओ डॉ. राजेश कुमार अवस्थी, बीएमओ सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।
- -मंथन फूड लैब और महुआ सेंटर का किया निरीक्षण-पीएम जनमन योजना की समीक्षा कीरायपुर । जशपुर जिले में वनोत्पाद के प्रसंस्करण से महिला समूह को रोजगार उपलब्ध कराया जा रहा है साथ ही विशेष पिछड़ी जनजाति की बसाहटों में पीएम जनमन योजना के तहत् मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही है। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के सचिव श्री भीम सिंह ने मंथन फूड लैब और महुआ सेंटर का निरीक्षण किया। इस मौके पर उन्होंने स्व सहायता समूह को अधिक से अधिक रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने और उत्पादों के मार्केटिंग एवं अन्य सुविधाएं समूहों को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।सचिव श्री भीम सिंह ने मनोरा विकास खंड के ग्राम करड़ेगा एवं छतौरी ग्राम पंचायत में स्थित जनमन कार्यक्रम अंतर्गत निर्मित विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा परिवारों के पीएम जन-मन आवास का भी निरीक्षण किया किया और छत्तीसगढ़ शासन के द्वारा दी जा रही योजनाओं से मिल रहे लाभ की जानकारी ली। उन्होंने इन परिवारों को स्वास्थ्य सुविधाओं के साथ सभी मूलभुत सुविधाए उपलब्ध कराने और महिलाओं को स्व सहायता समूह से जोड़ने और आजीविका संवर्धन के लिए निर्देश दिए। अधिकारियों बताया कि मनोरा एवं बगीचा विकासखंड में पहाड़ी कोरवा परिवारों हेतु एक नई परियोजना प्रारंभ की जा रही है जिससे इन परिवारों का समैतिक विकास हो सके।अधिकारियों ने जशपुर में जसप्योर ब्रांड से उत्पादित किए जा रहे विभिन्न प्रोडक्टस की जानकारी देते हुए बताया कि महुआ उत्पादन के विभिन्न स्वाद जैसे महुआ लड्डू, महुआ चाय एवं 14 प्रकार के अन्य स्वादिष्ट चाय तैयार किया जा रहे हैं और जिसकी मांग राज्य भर में एवं राज्य से बाहर भी काफी है। उन्होंने बताया इन उत्पादों की ऑनलाइन बिक्री भी की जा रही है। भ्रमण कार्यक्रम के दौरान जिला पंचायत के मुख्यकार्यपालन अधिकारी, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, पोषित मां खुड़िया रानी कृषक उत्पादक संगठन तथा जय जंगल फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी के पदाधिकारी उपस्थित थे।
- बलौदाबाजार /कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी दीपक सोनी के मागदर्शन में मतदान केन्द्रों का युक्तियुक्तकरण के संबंध में मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों की बैठक जिला निर्वाचन कार्यालय बलौदाबाजार में आयोजित किया गया। बैठक में उपस्थित प्रतिनिधियों को मतदान केन्द्रों की सूची एवं मतदाता सूची में नाम जोड़ने, काटने, विलोपन करने स्थानांतरण करने संबंधी प्रपत्र 06, 07, 08 की प्रति भी प्रदान की गई साथ ही मतदान केन्द्रों के युक्तियुक्तकरण के संबंध में प्रस्ताव तथा नया मतदान केन्द्र, स्थल, भवन परिवर्तन, अनुभाग परिवर्तन आदि के संबंध में जानकारी दी गई।उल्लेखनीय है कि भारत निर्वाचन आयोग एवं मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रायपुर के निर्देशानुसार मतदान केन्द्रों का युक्तियुक्तकरण 01 जुलाई से 30 अगस्त 2025 तक किया जाना है। आयोग द्वारा निर्धारित न्यूनतम दूरी एवं अधिकतम मतदाता संख्या आदि मापदण्डों के अनुरूप मतदान केन्द्रों को स्थापित करने एवं मतदान केन्द्रों के विसंकुलन लिए युक्तियुक्तकरण किया जाना है। बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी अतुल कुमार शेट्टे, राजनैतिक दल के प्रतिनिधि लखेश साहु, अविनाश मिश्रा, संजय श्रीवास, भुनेश्वर सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे
-
बलौदाबाजार /बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के विभिन्न थाना, चौकी में लादावा वाहनों (धारा 28 पुलिस एक्ट में जप्तशुदा वाहन), आबकारी एक्ट एवं पशु क्रूरता अधिनियम के तहत जब्त वाहनों की खुली नीलामी की जाएगी। पुलिस अधीक्षक कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार विभिन्न थाना, चौकी द्वारा लादावा वाहनों (धारा 28 पुलिस एक्ट में जतशुदा वाहन) के तहत जब्त किये गये दोपहिया, चार पहिया, ट्रक एवं ट्रेक्टर क्षतिग्रस्त वाहनों कुल 533 नग वाहनो की खुली बोली के तहत 10 जुलाई 2025 को पुलिस लाईन बलौदाबाजार के परेड ग्राऊण्ड में सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक एवं 11 जुलाई को थाना भाटापारा ग्रामीण परिसर में सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक नीलामी कार्यवाही की जायेगी।
- -छत्तीसगढ़ में जीएसटी कलेक्शन में ऐतिहासिक बढ़त: 18% वृद्धि दर के साथ देश में अव्वलरायपुर /मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज मंत्रालय स्थित महानदी भवन में वाणिज्यिक कर (जीएसटी) विभाग की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने विभाग के कार्यों एवं राजस्व संग्रहण की विस्तार से जानकारी प्राप्त की और कर संग्रहण बढ़ाने के उपायों पर कार्य करने के निर्देश दिए।मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि कर की राशि का उपयोग देश और प्रदेश के विकास कार्यों में होता है, इसलिए सभी को ईमानदारी पूर्वक कर अदा करना चाहिए। श्री साय ने कहा कि जो लोग कर (जीएसटी) की चोरी करते हैं, उनके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाए तथा उनसे कर की वसूली सुनिश्चित की जाए। बैठक के दौरान अधिकारियों ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2024-25 में राज्य को जीएसटी एवं वैट से कुल 23,448 करोड़ रुपये का कर राजस्व प्राप्त हुआ, जो राज्य के कुल कर राजस्व का 38% है। छत्तीसगढ़ ने 18% की जीएसटी वृद्धि दर हासिल की है, जो देश में सर्वाधिक है।बैठक में वित्त एवं वाणिज्यिक कर (जीएसटी) मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने विभागीय जानकारी साझा की। मुख्यमंत्री श्री साय ने जीएसटी संग्रहण हेतु विभाग द्वारा किए गए प्रयासों की सराहना की और कहा कि आगे भी नियमों के अनुरूप संग्रहण बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयास किए जाएं। उन्होंने विभागीय अधिकारियों के साथ कर अपवंचन के मामलों एवं उनसे निपटने के उपायों पर भी विस्तार से चर्चा की।मुख्यमंत्री श्री साय ने फर्जी बिल, दोहरी बहीखाता प्रणाली और गलत टैक्स दरों का उपयोग कर अनुचित लाभ लेने वाले लोगों पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने विभाग की नवाचारी पहलों की प्रशंसा करते हुए कहा कि जीएसटी पंजीकरण की औसत समय सीमा को 13 दिन से घटाकर 2 दिन कर दिया गया है।बैठक में अधिकारियों ने जीएसटी विभाग द्वारा हाल ही में की गई बड़ी कार्रवाइयों एवं कर चोरी की राशि की वसूली की जानकारी दी। बैठक में बताया गया कि विभाग द्वारा की गई कार्रवाइयों से शासन के कर राजस्व में निरंतर वृद्धि हो रही है।उल्लेखनीय है कि प्रदेश के सभी 33 जिलों में जीएसटी कार्यालय स्थापित किए गए हैं, जिससे कर संग्रहण एवं जीएसटी से जुड़ी सेवाओं का कार्य पारदर्शिता और समयबद्धता के साथ संपादित किया जा रहा है।बैठक में मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव श्री सुबोध कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव श्री मुकेश कुमार बंसल, मुख्यमंत्री के सचिव श्री राहुल भगत तथा आयुक्त वाणिज्यिक कर श्री पुष्पेंद्र मीणा सहित वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित थे।
- रायपुर। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से रीता के बिजली बिल में कमी आई है।दुर्ग जिले के ग्राम धनोरा में रहने वाली रीता बनाफर हमेशा से पर्यावरण के प्रति जागरूक रही हैं। उन्हें प्रकृति से गहरा लगाव है और वे अपने स्तर पर इसे संरक्षित करने के लिए प्रयासरत रहती हैं।रीता का कहना है कि हर व्यक्ति को ऊर्जा के स्वच्छ स्रोतों का उपयोग कर पर्यावरण को बचाने में अपना योगदान देना चाहिए। वह लंबे समय से अपने घर के लिए सौर ऊर्जा समाधान की तलाश में थीं, लेकिन शुरुआती लागत उनके लिए एक चुनौती थी। तभी उन्हें श्प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजनाश् के बारे में जानकारी मिली। यह योजना रीता के लिए एक सुनहरा अवसर बनकर आई, जिससे उन्हें पर्यावरण संरक्षण के अपने लक्ष्य को प्राप्त करने में मदद मिली। उन्होंने इस योजना के तहत अपने घर की छत पर रूफ टॉप सोलर पैनल लगवाने का आवेदन किया। उनके घर की छत पर अत्याधुनिक सोलर पैनल स्थापित हो गए, जो सूरज की रोशनी को स्वच्छ बिजली में बदलने का कार्य करते है।सोलर पैनल लगने के बाद रीता को दोहरा लाभ मिला है। एक ओर जहां उनके घर की बिजली की जरूरतें काफी हद तक सौर ऊर्जा से पूरी हो रही हैं, वहीं दूसरी ओर वे पर्यावरण को स्वच्छ रखने में भी अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं। उन्होंने बताया कि इस माह उनके यहाँ कुल 2199 यूनिट बिजली की खपत हुई, जिसमें से उनके सोलर पैनल ने लगभग आधी बिजली का उत्पादन किया। इससे उन्हें अब आधी बिजली का ही भुगतान करना होगा, जिससे उनके मासिक बिजली बिल में उल्लेखनीय कमी आई है। रीता कहती हैं, यह बिजली बिल में बचत के साथ मेरे पर्यावरण प्रेम की एक साकार अभिव्यक्ति है। मुझे खुशी है कि मैं अपने घर से ही कार्बन उत्सर्जन कम करने में मदद कर रही हूँ। 1.82 लाख रुपये की लागत से लगे इस सोलर पैनल के लिए उन्हें सरकार से 78 हज़ार रुपये की सब्सिडी भी मिली है, जिससे यह निवेश उनके लिए और भी सुलभ हो गया। रीता बनाफर ने सरकार की इस योजना से अपनी व्यक्तिगत आकांक्षाओं और बड़े सामाजिक लक्ष्य को एक साथ पूरा किया हैं। उन्होंने केंद्र और राज्य शासन का हृदय से आभार व्यक्त किया है। उनकी यह कहानी सभी को स्वच्छ ऊर्जा अपनाने और पर्यावरण की रक्षा के लिए प्रेरित करती है।
-
गुरूर विकासखण्ड के ग्राम डोकला में आयोजित शिविर में हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं से किया गया लाभान्वित
02 जुलाई को गुरूर विकासखण्ड के ग्राम बोहारडीह में आयोजित होगा शिविरबालोद/केन्द्र सरकार के द्वारा आदिवासी क्षेत्रों मंे सेवाओं और अन्य बुनियादी ढाँचों को परिपूर्णता प्रदान करने तथा उनके व्यक्तिगत अधिकारों से परिपूर्ण करने के उद्देश्य से जिले में धरती आबा जनभागीदारी अभियान के अंतर्गत लाभ संतृप्ति शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इसके अंतर्गत आज गुरूर विकासखण्ड के ग्राम डोकला में आयोजित लाभ संतृप्ति शिविर में आदिवासी वर्ग के हितग्राहियों को विभिन्न शासकीय योजनाओं से लाभन्वित किया गया। इसके अंतर्गत आज डोकला शिविर में उपस्थित 08 हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड, 02 हितग्राहियों को किसान सम्मान निधि से लाभान्वित करने के अलावा 05 ग्रामीणों का सिकलिन जाँच सहित शिविर में पहुँचे ग्रामीणों का टीकाकरण भी किया गया। इसके अलावा शिविर में उपस्थित ग्रामीणों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें दवाइयां भी वितरित की गई। आज डोकला में आयोजित लाभ संतृप्ति शिविर में शामिल होने बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं हितग्राही पहुँचे थे। शिविर में उपस्थित अधिकारी-कर्मचारियों के द्वारा आदिवासी वर्ग के हितग्राहियों को अपने-अपने विभाग के योजनाओं के संबंध में जानकारी लेते हुए इन योजनाओं के लाभ लेने के प्रक्रियाओं के संबंध में भी विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। आज ग्राम डोकला में आयोजित शिविर में शासकीय योजनाओं से लाभान्वित होेने पर हितग्राही बहुत ही प्रसन्नचित एवं उत्साही नजर आ रहे थे। उल्लेखनीय है कि जिला प्रशासन द्वारा गुरूर विकासखण्ड के विभिन्न ग्रामों में शिविर आयोजन हेतु जारी की गई तिथि के अनुसार बुधवार 02 जुलाई को गुरूर विकासखण्ड के ग्राम बोहारडीह में शिविर का आयोजन किया गया है। -
अधिकारियों को तलब कर आवेदकों के मांगों एव समस्याओं के निराकरण हेतु त्वरित कार्रवाई करने के दिए निर्देश
बालोद/संयुक्त जिला कार्यालय सभाकक्ष में मंगलवार को आयोजित कलेक्टर जनदर्शन कार्यक्रम जिले के विभिन्न स्थानों से अपने मांगों एवं समस्याओं के निराकरण हेतु पहुँचे आम नागरिकों के लिए राहत भरा साबित हुआ। इस दौरान कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने जिले के विभिन्न स्थानों से पहुँचे लोगों से मधुर एवं आत्मीय बातचीत कर उनकी मांगों एवं समस्याओं की जानकारी ली। इस अवसर पर उन्होंने संबंधित विभाग के अधिकारियों को तलब कर आवेदकों के मांगों एवं समस्याओं के निराकरण हेतु त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए। जनदर्शन में आज डौण्डीलोहारा विकासखण्ड के ग्राम आतरगांव निवासी श्री नरेश कुमार ने अपने गांव में आबादी भूमि प्रदान करने की मांग की। इसी तरह बालोद विकासखण्ड के ग्राम रेवतीनवागावं के ग्रामीणों ने प्राथमिक शाला रेवतीनवागांव के प्रधानपाठक द्वारा लगातार अपने कार्यों में लापरवाही बरते जाने पर उन्हें प्राथमिक शाला रेवतीनवागांव से अन्यत्र स्थानांतरित करने की मांग की। ग्राम पंचायत हरदी के सरपंच द्वारा अपने गांव में आवागमन के लिए सड़क निर्माण तथा नदी में ऐनीकट निर्माण करने की मांग की। ग्राम पंचायत मंगचुवा के सरपंच द्वारा अपने गांव के स्कूलों में शिक्षकों के रिक्त पदों पर शीघ्र शिक्षक नियुक्त करने की मांग की। जनदर्शन में आज जिले के विभिन्न स्थानों से बड़ी संख्या मंे लोग कलेक्टर से मुलाकात करने पहुँचे थे। कलेक्टर श्रीमती मिश्रा ने जनदर्शन में पहुँचे लोगों से बारी-बारी से मुलाकात कर पूरी आत्मीयता से उनके मांगों एवं समस्याओं को सुना। श्रीमती मिश्रा ने मौके पर उपस्थित अधिकारियों से जनदर्शन में पहुँचे लोगों के मांगों एवं समस्याओं के समुचित निराकरण हेतु त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए। जनदर्शन में आज अपर कलेटक्टर श्री चंद्रकांत कौशिक, श्री अजय किशोर लकरा, श्री नूतन कंवर सहित राजस्व अनुविभागीय अधिकारियों के अलावा अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।
-
भिलाईनगर। नगर पालिक निगम भिलाई के जोन क्रं. 02 वैशाली नगर क्षेत्र का आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय निरीक्षण करने पहुंचे। वार्ड क्रं. 23 घाॅसीदास नगर में कई वर्षो पहले वाम्बे आवास, अटल आवास एवं रशने आवास का निर्माण किया गया है, जो वर्तमान में पुरी तरह से जर्जर हो गया है। उन मकानों का प्लास्टर टूट-टूट कर गिर रहा है, जिसके कारण दुर्घटना होने की संभावना बनी हुई है। उन आवासों में सैकड़ो परिवार अभी भी निवास कर रहे है, जिन्हे प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत निर्मित नये आवासों के लिए आवेदन कराने जोन आयुक्त येशा लहरे एवं कार्यपालन अभियंता अरविंद शर्मा को निर्देशित किया गया। साथ ही आवासों के पुर्ननिर्माण हेतु विशेष योजना के तहत शासन को प्रस्ताव भेजने निर्देशित किया गया।
वार्ड क्रं. 21 हेतु 81 लाख व वार्ड 23 के लिए 66 लाख लागत से रोड निर्माण हेतु मुख्यमंत्री नगरोथान योजना अंतर्गत प्रस्तावित रोड का निरीक्षण किये। रोड निर्माण हेतु पूर्व में प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा गया है, स्वीकृति पश्चात रोड निर्माण कराया जाएगा। बुद्व विहार में नाला साफ-सफाई कार्य का अवलोकन किये और कार्य करने वाले कर्मचारियो को ग्लब्ल, मास्क एवं गमबुट पहन कर साफ-सफाई कराने जोन स्वास्थ्य अधिकारी अनिल मिश्रा को निर्देशित किये। कुरूद चौंक अमृत मिशन उद्यान का संधारण कार्य कराया जा रहा है, जिसमें शोभायमान पौधे एवं कारपेट घाॅस लगाकर अन्य आवश्यक कार्य कराने उप अभियंता अर्पित बंजारे को निर्देशित किये। -
भिलाईनगर। स्वच्छ भारत मिशन 2.0 के तहत सफाई अपनाओ बीमारी भगावो अभियान चलाने भारत सरकार से निर्देश प्राप्त हुआ है। आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय के निर्देश पर 1 से 30 जुलाई तक मिशन के प्रमुख सिधांत स्वभाव स्वच्छता संस्कार स्वच्छता के क्रियान्वयन किया जाना है। जिससे नागरिको में स्वच्छता के प्रति जागरूकता लाने अलग-अलग अभियान चलाया जाना है। प्रथम दिवस में शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन जोन क्रं. 04 शिवाजी नगर खुर्सीपार के वार्ड क्रं. 41 छावनी स्वामी आत्मानंद स्कूल में अभियान चलाया गया। इस कार्यक्रम में लगभग 300 से अधिक स्कूली बच्चो ने हिस्सा लिया।
वार्ड क्रं. 45 बालाजी नगर पठान मोहल्ला में स्वच्छता के प्रति जागरूक होने एवं जल जनित बिमारियों के बचाव हेतु अभियान चलाया गया। हम सब ने ठाना है डेंगू मुक्त शहर बनाना है के नारे लगाकर रैली निकाली गई। इसी प्रकार जोन 01 नेहरू नगर अंतर्गत वार्ड क्रं. 05 कोसा नगर में पीआईयू सुभम पाटनी के नेतृत्व में प्राइमरी स्कूली बच्चों को स्वच्छता के संबंध में जानकारी दी गई। जोन क्रं. 03 मदर टेरेसा नगर स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय केम्प-01 में जोन स्वास्थ्य अधिकारी बीरेन्द्र बंजारे के नेतृत्व में स्कूली बच्चों को स्वच्छता के संबंध में जानकारी देते हुए जागरूक किया गया।कार्यक्रम में जोन आयुक्त अमरनाथ दुबे एवं वरिष्ठ स्वच्छता निरीक्षक के. के. सिंह द्वारा उपस्थित बच्चो को हाथ की स्वच्छता, घर की स्वच्छता, पड़ोस की स्वच्छता, शौचालय की स्वच्छता, स्वच्छ नाली व जल निकास एवं स्वच्छ सार्वजनिक स्थल के बारे में जानकारी दी गई। इस अभियान में जोन स्वास्थ्य अधिकारी हेमंत मांझी, गठित टीम प्रभारी सुदामा परगनिया, स्वच्छता निरीक्षक अतुल यादव, पीआईयू अभिनव ठोकने, युक्ति देवांगन, किस्टोफर पाल, जिला मलेरिया विभाग से मोहन राव, राजकुमार मर्सकोले, उमेश कपूर, स्कूल प्राचार्य सहित शिक्षकगण उपस्थित रहे। -
बालोद जिले को हरा-भरा बनाने तथा पर्यावरण के संरक्षण एवं संवर्धन में अपनी महत्वपूर्ण भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की
बालोद/बालोद जिले में सघन वृक्षारोपण अभियान को सफलतापूर्वक संपन्न करने हेतु कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने मंगलवार को संयुक्त जिला कार्यालय सभाकक्ष में जिला प्रशासन के आला अधिकारियों, गणमान्य नागरिकों, विभिन्न शासकीय एवं निजी संस्थाओं के प्रतिनिधियों, समाज सेवियों, स्वैच्छिक कार्यकर्ताओं सहित विभिन्न संगठनों एवं संस्थानों के प्रतिनिधियों की बैठक ली। बैठक में कलेक्टर ने जिले में सघन वृक्षारोपण अभियान को सफल बनाने हेतु की जा रही तैयारियों की विस्तृत समीक्षा भी की। इस दौरान कलेक्टर श्रीमती मिश्रा ने विभिन्न संस्थानों के प्रतिनिधियों, गणमान्य जनों तथा पूरे जिलेवासियों से बालोद जिले में सघन वृक्षारोपण कर बालोद जिले को हरियाली से युक्त हरा-भरा जिला बनाने तथा पर्यावरण के संरक्षण एवं संवर्धन के पूनीत कार्य में अपनी महत्वपूर्ण भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील भी की। बैठक में पद्मश्री शमशाद बेगम, अपर कलेक्टर श्री चन्द्रकांत कौशिक एवं श्री नूतन कंवर सहित पर्यावरण कार्यकर्ता डाॅ. पदम जैन के अलावा राजस्व अनुविभागीय अधिकारियों के अलावा विभिन्न विभागों के अधिकारियों के अलावा शासकीय एवं निजी संस्थानों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।बैठक में कलेक्टर ने विभागवार पौधरोपण हेतु निर्धारित किए गए कुल लक्ष्य के संबंध में विभाग प्रमुखों से बारी-बारी से जानकारी ली। इसके अलावा उन्होंने अधिकारियों से पौधों की उपलब्धता एवं वितरण की व्यवस्था के संबंध में भी जानकारी ली। बैठक में जल संसाधन, लोक निर्माण, शिक्षा, आदिम जाति, ग्रामीण विकास विभाग आदि विभाग के अधिकारियों ने अपने-अपने विभागों द्वारा सघन वृक्षारोपण अभियान के अंतर्गत पौधरोपण हेतु निर्धारित लक्ष्य के संबंध में जानकारी दी। बैठक में पर्यावरण कार्यकर्ता डाॅ. पदम जैन ने पौधरोपण के विभिन्न तकनीकी पहलुओं तथा उनकी रखरखाव एवं उनके समुचित उपायों के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी ली। -
रोचक खेलों से बढ़ती है मौलिकता, जिज्ञासा, याददाश्त, जीत की भावना और निखरती है प्रतिभा
रायपुर। महाराष्ट्र मंडल के महिला केंद्रों में होने वाली मासिक बैठक सिर्फ मनोरंजन, आध्यात्म और भावी कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर ही नहीं होती, बल्कि इसमें होने वाले रोचक खेलों से महिला सभासदों में उनकी मौलिकता, बौद्धिक व शारीरिक क्षमता बढ़ती है। साथ ही उनमें प्रतिस्पर्धा की भावना, जिज्ञासा और याददाश्त की वृद्धि भी होती है। इन सबसे बढ़कर प्रतिभागी महिलाओं में सामाजिक, सांसारिक, पारिवारिक जीवन के तनाव को पीछे छोड़कर जीतने की, लक्ष्य हासिल करने की प्रबल इच्छाशक्ति पैदा होती है। इन खेलों से उन्हें अपनी- अपनी प्रतिभा को निखारने का मौका मिलता है, सो अलग।रोहिणीपुरम महिला केंद्र की शनिवार को रचना ठेंगड़ी के घर पर हुई बैठक में महिलाओं ने खिलौना बंदूक से निशानेबाजी पर हाथ आजमाए। इनमें गीता दलाल विजेता, श्यामल जोशी उप विजेता और जयश्री भूरे तृतीय रहीं। इन सभी को नकद राशि से पुरस्कृत भी किया गया। इसके बावजूद इनमें परिणाम उतने मायने नहीं रखते, जितने की प्रतिभागियों का हंसी- मजाक, ठहाके और एक- दूसरे को चिढ़ाने व नकल करने के साथ फ्रेश होना रखता है। निशानेबाजी में सभी ने फिर अपनी एकाग्रता और लक्ष्य पर निशाना लगाने के गुण को तराशा।महिला प्रमुख विशाखा तोपखानेवाले ने इस संदर्भ में कहा कि 16 महिला केंद्रों की बैठकों में महाराष्ट्र मंडल के भावी कार्यक्रमों और योजनाओं के क्रियान्वयन पर चर्चा होती है। राम रक्षा स्त्रोत और हनुमान चालीसा का पाठ भी होती है। स्थानीय स्तर के कार्यक्रमों की रूपरेखा बनाकर उसे क्रियान्वित करने के लिए जिम्मेदारियां भी तय होतीं हैं। लेकिन विविध खेलों से महिलाओें में प्रतिस्पर्धा के साथ एकजुटता की भावना भी बढ़ती है।विशाखा के शब्दों में इन बैठकों में गेम्स का महत्व इस बात से ही समझा जा सकता है कि कई महिलाएं भारी व्यस्तताओं के बावजूद बैठकों में सिर्फ खेलों को एंजाय करने के लिए पहुंचतीं हैं। इसी तर्क का समर्थन करते हुए रचना ठेंगड़ी कहतीं हैं कि उन बैठकों में महिलाओं की संख्या अधिक होती हैं, जिनमें उन्हें कुछ रोचक और मजेदार खेल खेलने का मौका मिलने का विश्वास होता है।उपाध्यक्ष गीता दलाल के अनुसार महिला केंद्रों में विभिन्न स्वरूपों में एक मिनट गेम शो, बैलेंसिंग गेम, अलग- अलग प्रकार की कुर्सी दौड़, विभिन्न याददाश्त और ज्ञानवर्धन के खेल भी महिलाओं को आकर्षित करते हैं। सभी खेलों में अनिवार्य रूप से प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान के प्रतिभागियों को पुरस्कृत भी किया जाता है, ताकि सभी महिलाओं में गेम्स को जीतने को लेकर आकर्षण बना रहे।गीता का मानना है कि इन खेलों में महिलाएं मानसिक व शारीरिक रूप से रिफ्रेश होती हैं। तनाव घटने से उनमें सकारात्मकता बढ़ती है। खेलों के विचार- विमर्श के सत्र में आमतौर पर उनका रवैया सहयोगात्मक और आयोजन की जिम्मेदारी लेने वालों का हौसला बढ़ाने वाला होता है। इस वजह कि हर बार केंद्र की संयोजिकाओं से लेकर मेजबान को तक बैठक में हर बार कुछ नया गेम प्लान कर महिलाओं को आकर्षित करना होता है।







.jpg)





.jpg)











.jpg)

.jpg)