- Home
- छत्तीसगढ़
- = गुरूर विकासखण्ड के ग्राम बड़भूम में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के अतिरिक्त कक्ष का किया लोकार्पण , अनेक विकास कार्यों की दी सौगातबालोद । प्रदेश के वन एवं जल संसाधन मंत्री श्री केदार कश्यप ने कहा कि मनुष्य के विकास के लिए व्यक्ति का शिक्षित होना आवश्यक है। इसके साथ ही जीवन में आगे बढ़ने तथा शिखर को स्पर्श करने के लिए शिक्षा के साथ-साथ संस्कार भी अत्यंत आवश्यक है। श्री कश्यप ने कहा कि संस्कारों से सपंन्न व्यक्ति जीवन में आने वाले अनेक उतार-चढ़ाव, सुख-दुःख, कष्टों एवं विपत्ति को सहन करते हुए जीवन में उपलब्धि हासिल करता है। मंत्री श्री कश्यप आज बालोद जिले के गुरूर विकासखण्ड के सुदूर वनांचल के ग्राम बड़भूम में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के अतिरिक्त कक्ष के लोकार्पण समारोह के अवसर पर अपना उद्गार व्यक्त कर रहे थे। वे कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। इस अवसर पर उन्होंने फीता काटकर शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बड़भूम के अतिरिक्त कक्ष का विधिवत् लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने शाला परिसर में पौध रोपण भी किया। समारोह में मंत्री श्री कश्यप ने ग्रामीणों एवं जनप्रतिनिधियों की मांग पर बड़भूम एवं आसपास के अंचल के लिए अनेक सौगात दी। इसके अंतर्गत उन्होंने शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बड़भूम में सुगम यातायात हेतु सीसी रोड तथा विद्यालय परिसर मंे सायकल स्टैण्ड का निर्माण करने की घोषणा की। इसके अलावा उन्होंने स्कूली शिक्षा मंत्री से चर्चा कर शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बड़भूम में कृषि संकाय प्रारंभ कराने का भी आश्वासन दिया। इसके साथ ही ग्राम दमकसा से पेटेचुवा मार्ग का निर्माण, ग्राम बडे़भेजा में सिंचाई हेतु जलाशय निर्माण के अलावा ग्राम बड़भूम में शीतला मंदिर निर्माण करने के साथ-साथ ग्राम बड़भूम स्थित आदिवासी कन्या छात्रावास तथा पूर्व माध्यमिक शाला में पेयजल की समुचित उलब्धता सुनिश्चित कराने की भी घोषणा की। इस अवसर पर मंत्री श्री कश्यप ने पूर्व में आदिवासी उपयोजना में शामिल गुरूर विकासखण्ड के 12 गांव को पुनः आदिवासी उपयोजना में शामिल करने हेतु विभागीय मंत्री से चर्चा कर समुचित कार्रवाई सुनिश्चित करने का भी आश्वासन दिया। इसके अलावा उन्होंने धमतरी जिले के गंगरेल बाँध से तांदुला लिंक नहर योजना के निर्माण हेतु भी शीघ्र कार्रवाई करने की बात कही। इस अवसर पर पूर्व विधायक श्री प्रीतम साहू, नगर पालिका बालोद के पूर्व अध्यक्ष श्री राकेश यादव, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती मीना सत्येंद्र साहू एवं श्रीमती ललिता पेमिन साहू, जनपद सदस्य श्रीमती संध्या साहू, श्री कौशल साहू, ग्राम पंचायत बड़भूम के सरपंच श्री बल्लाराम कुंजाम एवं अन्य जनप्रतिनिधियों के अलावा अपर कलेक्टर श्री चन्द्रकांत कौशिक, एसडीएम सुश्री प्राची ठाकुर सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री श्री कश्यप ने कहा कि आज बड़भूम आगमन के दौरान ग्राम बड़भूम वासियों से मिले प्यार, स्नेह एवं मान-सम्मान तथा उनके द्वारा किए गए आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन से वे बहुत ही अभिभूत हैं। उन्होेंने कहा कि ग्राम बड़भूम में पहुँचने के बाद उन्हें अपने परिवार के बीच पहुँचने जैसा लगता है। श्री कश्यप ने कहा कि शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बड़भूम में अतिरिक्त कक्ष का लोकार्पण होने से हमारे विद्यार्थियों को बहुत बड़ा सौगात मिला हैै। उन्होेंने कहा कि इस अतिरिक्त कक्ष के निर्माण हो जाने से विद्यार्थियों को कक्षा में बैठकर पढ़ाई करने में किसी प्रकार की असुविधा नही होगी। श्री कश्यप ने कार्यक्रम में उपस्थित लोगों एवं आम जनता से ’हर घर तिरंगा’ अभियान के अंतर्गत 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने-अपने घरों पर अनिवार्य रूप से ध्वजा रोहण करने की भी अपील की। इसके अलावा उन्होेंने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के आव्हान पर ’एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के अंतर्गत अपने-अपने घरों में अनिवार्य रूप से पौध रोपण कर अपनी माता की भाँति उसका समुचित देखभाल सुनिश्चित करने को कहा। इस अवसर पर पूर्व विधायक श्री प्रीतम साहू ने वन मंत्री श्री केदार कश्यप के द्वारा ग्र्राम बड़भूम तथा वनांचल क्षेत्रों के विकास हेतु किए गए अनेक विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए उसकी भूरी-भूरी सराहना की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नगर पालिका बालोद के पूर्व अध्यक्ष श्री राकेश यादव ने वनमंत्री श्री केदार कश्यप के पिता एवं प्रदेश के पूर्व मंत्री स्व. श्री बलिराम कश्यप के द्वारा ग्राम बड़भूम एवं आसपास के अंचल के विकास हेतु किए गए विभिन्न विकास कार्यों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। उन्होेंने कहा कि ग्राम बड़भूम में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का निर्माण एवं अंचल में हुए अनेक विकास कार्य पूर्व मंत्री स्व. श्री बलिराम कश्यप की देन है। इस अवसर पर ग्राम पंचायत बड़भूम के सरपंच श्री बल्लाराम कुंजाम ने स्वागत भाषण प्रस्तुत करते हुए अंचलवासियों के प्रमुख मांगों को मंत्री श्री कश्यप के समक्ष रखा। समारोह में स्व सहायता समूह की महिलाओं ने मुख्य अतिथि श्री कश्यप को अपना उत्पाद भेंट किया, जिसका मंत्री श्री कश्यप ने भूरी-भूरी सराहना की।
- कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु नोडल अधिकारी नियुक्तदुर्ग 1 / छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग नवा रायपुर द्वारा आगामी नगरपालिकाओं तथा त्रिस्तरीय पंचायतों के आम निर्वाचन 2024-25 संपन्न कराये जाने हेतु जागव-वोटर जाबो कार्यक्रम के तहत मतदाता जागरूकता कार्य का प्रचार-प्रसार कर फोटोग्राफी संकलित किया जाना है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने नगर पालिकाओं एवं जनपद पंचायतों के अधिकारियों को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। जिला निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिला पंचायत दुर्ग हेतु उप संचालक पंचायत श्री काव्या जैन को एवं नगर पालिक निगम दुर्ग हेतु उपायुक्त श्री मोहेन्द्र साहू को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। इसी प्रकार नगर पालिका परिषद् कुम्हारी हेतु मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री नेतराम चन्द्राकर को, नगर पालिका परिषद् अहिवारा हेतु मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्रीमती सीमा बख्शी एवं सतीश यादव मुख्य नगर पालिका अधिकारी, नगर पंचायत धमधा हेतु श्री ओंकार ठाकुर मुख्य नगर पालिका अधिकारी, नगर पंचायत पाटन हेतु श्री सौरभ वाजपेयी मुख्य नगर पालिका अधिकारी, नगर पंचायत उतई हेतु श्री राजेन्द्र नायक मुख्य नगर पालिका अधिकारी, जनपद पंचायत दुर्ग हेतु श्री रूपेश कुमार पाण्डेय मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत धमधा हेतु श्री किरण कौशिक मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत पाटन हेतु श्री मुकेश कोठारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। समस्त नोडल अधिकारियों को जाबो कार्यक्रम के तहत फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली के पुनरीक्षण/तैयारी कार्य का प्रचार-प्रसार करवाने सुनिश्चित करने कहा गया है।
- दुर्ग / कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने बुधवार को ग्राम कोल्हिापुरी में पौधरोपण किया। आईएएस श्री एम भार्गव, जिला पंचायत सीईओ श्री अश्विनी देवांगन, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्री रूपेश पाण्डेय ने भी अंत्योदय सर्व कल्याण समिति एवं स्वच्छ धरा पेयजल समिति के सदस्यों के साथ मिलकर सड़क डिवाइडर में झाड़ी वाले पौधे रोपित किए। समिति के कई सदस्य निजी व्यवसायी है। जिनमें से एक है श्री बलराम जो निजी व्यवसाय करते हैं। उन्होंने एक अनुकरणीय पहल समाज के सामने रखी है। जिसमें निजी व्यापारी यदि अपनी-अपनी दुकान के सामने के डिवाइडर में छोटे पौधे लगाए और उसकी देखरेख करें साल भर हरियाली रहेगी और एक आदर्श स्थिति निर्मित होगी। इस अवसर पर कलेक्टर सुश्री चौधरी ने ग्रामवासियों को पौधे लगाने एवं उनके रखरखाव हेतु पूर्ण प्रयास करने की अपील की।
- - संस्कृति विभाग और लोक जागरण संस्था वसुंधरा का संयुक्त आयोजनदुर्ग, / विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह के मुख्य आतिथ्य में बुधवार को महात्मा गांधी कला मंदिर सिविक सेंटर भिलाई में आयोजित कार्यक्रम में लोक जागरण के लिए पत्रकारिता के क्षेत्र में दिया जाने वाला छत्तीसगढ़ का प्रतिष्ठित वसुंधरा सम्मान पत्रकार/लेखक डॉ. विश्वेश ठाकरे को प्रदान किया गया। यह आयोजन समिति द्वारा दिये जाने वाले 24वां वसंुधरा सम्मान है। मुख्य अतिथि डॉ. सिंह ने अपने करमलों से डॉ. ठाकरे को शॉल, श्रीफल एवं सम्मान निधि भेंट कर सम्मानित किया। छत्तीसगढ़ शासन के संस्कृति विभाग के सहयोग से लोक जागरण की संस्था वसुंधरा द्वारा आयोजित इस समारोह में रचना औऱ विचार की मासिक पत्रिका कृति बहुमत, कृति वसुंधरा के विशेषांकों औऱ फ़ोल्डरों का विमोचन किया गया। समारोह को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कहा कि यह सम्मान पत्रकारों को एक मंच में एकत्रित करने का उल्लेखनीय कार्य किया है। उन्होंने समारोह में शिरकत कर रहे सभी वरिष्ठ पत्रकारों का अभिवादन करते हुए कहा कि सम्मान और छत्तीसगढ़ राज्य का उम्र में समानता है। आयोजन समिति का यह 24वां सम्मान समारोह है। सम्मानित नाम अपने-आप में अद्भुत है। उन्हांेने ब्रम्हलीन देवी प्रसाद चौबे जी को स्मरण करते हुए कहा कि तत्कालीन समय में ग्रामीण पत्रकारिता को शीर्ष पर लाने और पत्रकारिता के साथ राजनीतिक का अद्भुत समावेश का उदाहरण पेश किया है। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि वर्तमान पत्रकारिता और पाठकों के बीच अवमूल्यन को आज समझने की जरूरत है। समारोह में वरिष्ठ पत्रकार श्री सतीश जायसवाल ने पत्रकारिता और साहित्य पर, वरिष्ठ पत्रकार श्री प्रकाश दुबे ने राजनीतिक पत्रकारिता के मायने पर और वरिष्ठ पत्रकार श्री हिमांशु द्विवेदी ने पत्रकारिता और सम्मान पर अपने वक्तव्य दिये। वसुंधरा सम्मान से सम्मानित डॉ. विश्वेश ठाकरे ने सम्मान के प्रति अपने विचार व्यक्त किया। वसंुधरा सम्मान के संयोजक श्री विनोद मिश्र ने स्वागत उद्बोधन में आयोजन के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का प्रभावी संचालन आचार्य डॉ. महेश शर्मा ने किया। इस अवसर पर पद्मश्री श्रीमती शमशाद बेगम, श्रीमती उषा बारले एवं डॉ. राधेश्याम बारले, पूर्व मंत्री श्री रविन्द्र चौबे, श्री प्रदीप चौबे एवं आयोजन समिति के पदाधिकारी और गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
- दुर्ग, / कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी के निर्देशानुसार सहायक आयुक्त श्री राजेश जायसवाल के मार्गदर्शन में जिले में अवैध मदिरा विक्रय के नियंत्रण एवं रोकथाम हेतु लगातार कार्यवाही की जा रही है। सहायक आयुक्त आबकारी से मिली जानकारी अनुसार 13 अगस्त को गश्त के दौरान आरोपी अंजू ढीमर पति नरेश ढीमर उम्र 46 वर्ष निवासी इंदिरापारा महामाया चौक रोड भिलाई 03 पुरानी भिलाई के कब्जे से एक जुट की बोरी में 96 नग पाव देशी मसाला जप्त कर छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम 1915 की धारा पुरानी भिलाई के कब्जे से एक जुट की बोरी में 96 नग पाव देशी मसाला जप्त कर छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(2) का प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है। उक्त प्रकरण में आबकारी उप निरीक्षक श्री प्रियंक ठाकुर, श्रीमती अनामिका टोप्पो, आबकारी आरक्षक श्री देवप्रसाद पटेल का सहयोग रहा।
- - युवाओं में राष्ट्र प्रेम एवं देशभक्ति की नवीन चेतना जागृत किए गएदुर्ग / केन्द्रीय संचार ब्यूरो क्षेत्रीय कार्यालय सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय भारत सरकार दुर्ग (छ.ग.) द्वारा 14 अगस्त 2024 को स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी/हिन्दी माध्यम वि़द्यालय दीपक नगर, दुर्ग में 78वां स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य मंे ’’हर घर तिरंगा अभियान’’ के तहत रैली,जनसंवाद, प्रश्नमंच एवं विविध प्रतियोगिताएं आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्रीमती मीना सिंह, पार्षद रहें। अध्यक्षता श्रीमती शेफाली सोनी, प्राचार्य ने की। कार्यक्रम का शुरूआत मंचस्थ अतिथियों द्वारा ज्ञान की देवी सरस्वती माता के फोटो पर पुष्प अर्पित एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया। सशक्त जागरूता संचार के लिए 178 छा़त्र-छात्राओं की एक रैली निकाली गई। इस रैली को श्री अरविंद मिश्रा, जिला शिक्षा अधिकारी एवं मुख्य अतिथि श्रीमती मीना सिंह, विद्यालय के प्राचार्य श्रीमती शेफाली सोनी, भारत माता की जय घोष एवं तिरंगा हमारी जान है, इसे हर घर में फहराना हमारा अभियान है, नारों के गूंज के साथ हरी झंडी दिखाकर दीपक नगर भ्रमण के लिए रवाना किया गया। रैली के पश्चात् विद्यालय प्रांगण में जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम समन्वयक के.एस.दीवान एवं मचस्थ अतिथियों ने छत्तीसगढ़ के वीर सपूत और स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान और उनके जीवन कृतियों के बारे मेें छात्र-छात्राओं को विस्तार से जानकारी दी। उन्होेंने सभी से अपील किया कि अपने-अपने घरों में शान और सम्मान पूर्वक तिरंगा फहराएं और अपने आस-पड़ोस के घरों में राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिये प्रेरित किया। स्वतंत्रता के पश्चात् जन्म लेने वाली युवापीढ़ी में राष्ट्रप्रेम एवं देशभक्ति की नवीन चेतना जागृत की गई।इस दौरान आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में प्रथम कु. लोरिमा साहू, द्वितीय कु. रिषिका वर्मा तृतीय कु. अंजली ठाकुर,सात्वांना गुलशन साहू, कु. यामिनी देशमुख, भाषण प्रतियोगिता में प्रथम कु. केसरी देवांगन,द्वितीय कु. सृष्टि चौहान तृतीय कु. सोनल तिरंगा दौड़ प्रतियोगिता(बालक वर्ग) में हिमांशु भोण्डे,द्वितीय धनेश्वर तृतीय नितिन साहू बालिका वर्ग में प्रथम कु. दामन आराखान, द्वितीय कु. डिपंल देवांगन तृतीय कु. ज्योति यादव, स्वतंत्रता संग्राम एवं देशभक्ति आधारित प्रश्नमंच में कु.आकृति साहू,सिद्वार्थ ताम्रकर,कु.भुनेश्वरी साहू,साहिल कोसरे, कु.सोनल साहू,प्रियांशू गेण्ड्रे इत्यादि को विभाग की ओर आकर्षक पुरस्कार मंचस्थ अतिथियों के करकमलों द्वारा वितरित कराए गए। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के पूजा बालकिशोर, ममता गुप्ता, सीमा रानी साहू, चन्द्रशेखर सोनी, करूणा दुबे, कांता धारगवे आकांक्षा नारंग, श्रुति तिवारी श्वेता पांडे, नीतू नायक, सुरेन्द्र कुमार ग्वाल, हेमलता चन्दोरकर की सक्रिय सहभागिता एवं सहयोग रहा है। इस कार्यक्रम की सफल संचालन श्रीमती रचना चतुर्वेदी व्याख्याता तथा श्रीमती कीर्ति ठाकुर, व्याख्याता ने आभार प्रदर्शन किया।
- - पशुओं का टीकाकरण 15 अगस्त से 30 सितम्बर तकदुर्ग / दुर्ग जिले के गौवंशीय, भैंसवंशीय पशुओं में खुरहा-चपका का सघन टीकाकरण अभियान 15 अगस्त से 30 सितम्बर 2024 तक संपूर्ण ग्रामों के पशुओं को शत्-प्रतिशत् टीकाकरण कार्य किया जाना है। कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन हेतु 14 अगस्त को दुर्ग लोकसभा के सांसद श्री विजय बघेल एवं कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी द्वारा जिले के मोबाईल पशु चिकित्सा वाहनों को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया। कार्यक्रम में जिले के पशु चिकित्सक एवं सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी उपस्थित थे। खुरहा-चपका का सघन टीकाकरण अभियान के संबंध में डॉ. एस.पी. सिंह उप संचालक पशु चिकित्सा सेवायंे द्वारा बतलाया गया कि जिले के समस्त गौवंशीय, भैंसवंशीय पशुओं को शत्-प्रतिशत् टीकाकरण कार्य किया जाना है। इस हेतु पशुओं को टीकाकरण पूर्व कृमिनाशक दवा वितरण कर जिले के समस्त चिकित्सालयों एवं पशु औषधालयों मैदानी अमलों को टीकाद्रव्य पर्याप्त मात्रा में उपलब्घ कराया गया है। साथ ही उक्त टीकाकरण को कोल्डचैन मेंटेन करने के निर्देश दिये गये हैं। सांसद श्री बघेल द्वारा निर्देश दिये गये कि ग्रामों में पशु पालकों में जागरूकता लाए तथा टीकाकरण कार्य के पूर्व ग्राम में मुनियादी कराए। साथ ही पशुपालन विभाग के योजनाओं का प्रचार-प्रसार करें जिससे आम नागरिकों को शासन की योजनाओं से लाभान्वित किया जा सकें।
- -निगम और पुलिस की बनेगी संयुक्त टीम, शहर की यातायात को सुव्यवस्थित, उल्लंघन करने वालों पर होगी कार्रवाई-शहर के विभिन्न स्थानों पर आॅटो-रिक्शा स्टैंड बनाने का सुझाव-मालवीय रोड, एमजी रोड में समेत अन्य सड़कों में वाहनों की पार्किंग के लिए किए जाएंगे मार्किंग, आईएसबीटी में अनाधिकृत टिकट एजेंट व यात्रियों से दुव्र्यवहार करने वालों पर होगी सख्ती-मैरिज पैलेस आयोजनों की नजदीकी थाने में दें जानकारी, पार्किंग व्यवस्था सुनिश्चित किए जाने के दिए निर्देशरायपुर । राजधानी रायपुर के यातायात को सुधार करने के लिए बुधवार को संभागायुक्त श्री महादेव कावरे और पुलिस महानिरीक्षक श्री अमरेश मिश्रा ने कलेक्टोरेट स्थित रेडक्राॅस सभाकक्ष में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक ली। इस बैठक में कलेक्टर डाॅ. गौरव सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री संतोष सिंह, छत्तीसगढ़ चेंबर आॅफ काॅमर्स के अध्यक्ष श्री अमर परवानी सहित अन्य व्यापारिक संघो के प्रतिनिधि उपस्थित थे। संभागायुक्त श्री महादेव कावरे ने कहा कि शहर की यातायात सुधारने प्रशासन के साथ-साथ व्यापारिक संगठनों व आम नागरिकों की है। हम सब मिलकर रायपुर को सुंदर शहर बनाएंगे और रोल माॅडल बनाएंगे। पुलिस महानिरीक्षक श्री अमरेश मिश्रा ने कहा कि शहर की सड़कों को व्यवस्थित और सुगम बनाने के लिए बेहतर वातावरण निर्मित किया जाए। सख्ती के बजाय स्वमेव पहल कर यातायात में सुधार किया जाए। कलेक्टर डाॅ. गौरव सिंह ने कहा कि सड़कों से यातायात का दबाव कम करने के लिए अतिक्रमण पर कार्रवाई समय-समय पर की जाए। इससे यातायात का दबाव नहीं बढ़ेगा। एसएसपी श्री संतोष सिंह ने कहा कि हम सबको यातायात नियमों का पालन करते हुए शहर को सुव्यवस्थित बनाएंगे। इससे आम नागरिकों को सुविधा होगी साथ ही सड़क दुर्घटनाओं में भी कमी आएगी।सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में यातायात को सुधारने के लिए निर्णय लिए गए, जिसके अनुसार निगम और पुलिस की संयुक्त टीम बनाई जाएगी, जो शहर की यातायात सुधारने में एकजुट होकर काम करेगी। यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर उस पर कड़ी कार्रवाई करेंगे। यातायात को सुधार करने के लिए शहर में चलने वाले आॅटो के लिए के विभिन्न स्थानों पर आॅटो-ईरिक्शा स्टैंड बनाने कहा गया। इसके लिए उपयोग में न आने वाले फूटपाथ वाले स्थानों का उपयोग सुझाव दिया गया। साथ ही निर्धारित संख्या से अधिक संख्या में स्कूली बच्चों को ढोने वाले ई-रिक्शा आॅटो चालकों पर कानूनी कार्रवाई निर्देश दिए गए । आॅटो चालकों को ग्राहकों से दुव्यर्वहार नहीं करने की सख्त हिदायत दी जाएगी। इसके लिए आॅटो संघ समन्वय करने की समन्वय करने की सहमति जताई।बैठक में शहर के सबसे व्यवस्तम बाजार को सुव्यवस्थित करने के लिए व्यापारियों के साथ विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई। मालवीय रोड एमजी रोड समेत अन्य जगहों पर दुकानों के सामने के पार्किंग के लिए मार्किंग की जाएगी, बाजार में आने वाले ग्राहक इन्हीं मार्किंग के भीतर अपने वाहन रखेंगे, इसकी जिम्मेदारी संबंधित दुकानदार पर भी होगी। इसके बाहर कोई वाहन पार्क करने पर वाहन चालक और दुकान मालिक पर कार्रवाई की जाएगी। आईएसबीटी में बस संचालक अधिकृत टिकट एजेंट का सूची देंगे, यह एजेंट निर्धारित स्थानों में ही टिकट का विक्रय करेंगे। साथ ही अनाधिकृत एजेंट पर कार्रवाई की जाएगी। कोई भी एजेंट यात्रियों से दुव्यर्वहार नहीं करेगा। बीच रास्ते में गाड़ी रोककर जबरिया सवारी को बैठाने बाध्य नहीं किया जाएगा तथा उन पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि मैरिज पैलेस व होटल संचालक कार्यक्रम के पूर्व बड़े आयोजन से पहले नजदीकी थाने में सूचित करें। वाहनों व आयोजन में शामिल होने वाले संख्या अनुपात व शर्ताेंनुसार आयोजन की अनुमति दिया जाएगा। निर्धारित संख्या से अधिक वाहन सड़कों पर पार्किंग में पाए गए तो उसकी वीडियोग्राफी की जाएगी और अगले दिन कार्यक्रम स्थल की सीलबंद कार्रवाई होगी। इसके अलावा सड़क निर्माण एजेंसयिों को सड़कों की मरम्मत के निर्देश दिए है और दुर्घटनाग्रस्त अंधेमाड को सुधार करने के निर्देश दिए है। साथ ही सड़कों के बीच और किनारे झाड़ियों की कटाई करने के निर्देश दिए गए है। वहीं संकेतक लगाए जाएं और कंडम गाड़ी को सड़कों से हटाने व यातायात में बाधित ट्रांसफार्मर को हटाने के निर्देश दिए गए है। वाहनों के सर्विस सेंटरों टोकन सिस्टम लागू करें, ताकि यातायात बाधित न हो। पुरानी गाड़ियों की खरीदी बिक्री करने वाले संचालक सड़कों के किनारे गाड़ियों को खड़ी न रखें, यार्ड जैसी व्यवस्था रखें। बैठक में एडीएम श्री देवेंद्र पटेल, अपर कलेक्टर श्री कीर्तिमान सिंह राठौर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री लखन पटले, यातायात एएसपी श्री ओपी शर्मा, आरटीओ श्री आशीष देवांगन, एसडीएम श्री नंदकुमार चौबे, यातायात डीएसपी श्री गुरजीत सिंह उपस्थित थे।
- -78वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जनसंपर्क विभाग द्वारा लगाई जा रही छायाचित्र प्रदर्शनी-मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय करेंगे प्रदर्शनी का शुभारंभ--राजधानी के टाउन हॉल में 15 से 21 अगस्त तक चलेगी प्रदर्शनी-आम नागरिक-विद्यार्थी सुबह 11 बजे से रात्रि 8 बजे तक कर सकेंगे अवलोकनरायपुर / 78वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में जनसंपर्क विभाग द्वारा राजधानी रायपुर के कचहरी चौक स्थित टाउनहॉल में छायाचित्र प्रदर्शनी लगाई जाएगी। प्रदर्शनी का शुभारंभ पूर्वाह्न 11बजे मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय करेंगे।यह प्रदर्शनी देश के स्वतंत्रता आंदोलन में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले छत्तीसगढ़ के आजादी के दीवानों की स्मृति में आयोजित की गई है। प्रदर्शनी में आजादी की लड़ाई में छत्तीसगढ़ का योगदान, अमर क्रांतिकारियों के महत्वपूर्ण दस्तावेज, स्वतंत्रता आन्दोलन के दौरान उनकी जीवन यात्रा, जंगल सत्याग्रह, भारत छोड़ो आन्दोलन एवं स्वतन्त्रता आंदोलन से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों में उनके योगदानों को प्रदर्शित किया गया है। प्रदर्शनी में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के सुशासन और जनकल्याणकारी योजनाओं और इसके क्रियान्वयन से प्रदेशवासियों के जीवन में हुए सकारात्मक बदलाव की झलक भी दिखेगी।छायाचित्र प्रदर्शनी युवा पीढ़ी को छत्तीसगढ़ के महान क्रांतिकारियों और स्वतंत्रता आंदोलन में उनके योगदान से अवगत कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। गौरतलब है कि 15 से 21 अगस्त तक कचहरी चौक स्थित टाउन हॉल में यह प्रदर्शनी आयोजित होगी, जिसका सुबह 11 बजे से रात 8 बजे तक अवलोकन कर सकेंगे।
- -मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, गृह मंत्री और पुलिस महानिदेशक ने सभी को दी शुभकामनाएंरायपुर, / भारत शासन, गृह मंत्रालय, नई दिल्ली से प्राप्त जानकारी के अनुसार स्वतंत्रता दिवस, 2024 के अवसर पर महामहिम राष्ट्रपति द्वारा छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग के 25 अधिकारियों एवं कर्मचारियों को वीरता पदक, विशिष्ट सेवा पदक एवं सराहनीय सेवा पदक से विभूषित किये जाने की घोषणा की गई है।मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय, गृहमंत्री श्री विजय शर्मा तथा पुलिस महानिदेशक श्री अशोक जुनेजा ने पदक से विभूषित पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों एवं उनके परिजनों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।पुलिस वीरता पदक - 15श्री शिशुपाल सिन्हा, निरीक्षक, जिला बालोद, श्री निर्मल जांगड़े, उप निरीक्षक, हाल निरीक्षक, जिला कांकेर, श्री अमैया चिलमुल, प्रधान आरक्षक, जिला बीजापुर, श्री फुल्ला गोपाल, प्रधान आरक्षक, जिला बीजापुर, श्री तुलाराम कुहरामी, प्रधान आरक्षक, जिला बीजापुर, श्री गोपाल बोड्डु, आरक्षक, जिला बीजापुर, श्री हेमन्त एण्ड्रिक, आरक्षक, जिला बीजापुर, श्री मोती लाल राठौर, आरक्षक, जिला बीजापुर, श्री गोविन्द सोढ़ी, आरक्षक, जिला बीजापुर, श्री सुकारू राम, आरक्षक, जिला बीजापुर, श्री मुन्ना कड़ती, आरक्षक, जिला बीजापुर, श्री कृष्णा गाली, आरक्षक, जिला बीजापुर, श्री भीमा, आरक्षक, जिला बीजापुर, श्री धनीराम कोरसा, आरक्षक, जिला बीजापुर, श्री कृष्णा ताती, आरक्षक, जिला बीजापुर।विशिष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक - 01श्री आनंद सिंह रावत, सहायक सेनानी, पीटीसी बोरगांव।सराहनीय सेवाओं के लिए पुलिस पदक - 09श्री सुशील चंद्र द्विवेदी, पुलिस महानिरीक्षक, अअवि, पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर, श्री राहुल भगत, सचिव, माननीय मुख्यमंत्री, छ.ग.शासन, रायपुर, श्री राजकुमार मिंज, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, पुलिस प्रशिक्षण शाला, माना-रायपुर, श्री गुरजीत सिंह ठाकुर, उप पुलिस अधीक्षक, जिला रायपुर, श्री प्रशांत श्रीवास्तव, सहायक सेनानी, माननीय मुख्यमंत्री सुरक्षा, वीआईपी सुरक्षा, रायपुर, श्री प्रभु लाल कोमरे, कंपनी कमाण्डर, 19वीं वाहिनी, छसबल, जगदलपुर, श्री द्वारिका प्रसाद मिश्रा, उप निरीक्षक, जिला बस्तर, श्री धरम सिंह नरेटी, प्रधान आरक्षक, जिला सुकमा, श्री रविन्द्र कुमार ठाकुर, प्रधान आरक्षक, जिला कांकेर।
- रायपुर / मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज यहाँ मुख्यमंत्री निवास में पूर्व केन्द्रीय राज्यमंत्री स्वर्गीय श्री दिलीप सिंह जूदेव की पुण्यतिथि पर उनके छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया।इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री द्वय श्री अरूण साव और श्री विजय शर्मा, विधायक श्री किरण देव, श्री शिवप्रकाश, श्रीआजय जामवाल और श्री पवन से भी मौजूद रहे।मुख्यमंत्री श्री साय ने स्वर्गीय श्री जूदेव का पुण्य स्मरण करते हुए कहा कि उन्होंने मुझे राजनीति के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। स्वर्गीय श्री जूदेव का मुझे बहुत स्नेह मिला और उनके जीवन यात्रा से मैंने बहुत कुछ सीखा है। वे चाहते थे कि मैं छत्तीसगढ़ का मुख्यमंत्री बनूं। उन्होंने कहा कि मेरा सौभाग्य है कि उनका आशीर्वाद आज फलित हुआ।स्वर्गीय श्री जूदेव ने आजीवन आदिवासी समुदाय के हित की लड़ाई लड़ी। सनातन संस्कारों को बचाए रखने के लिए वे समर्पित रहे। छत्तीसगढ़ में हमारी सरकार उनके दिखाए रास्ते पर चलते हुए आदिवासी कल्याण और सुशासन स्थापित करने के लिए संकल्पित होकर काम कर रही है।
- रायपुर / स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त को प्रदेश के वित्त मंत्री श्री ओ.पी.चौधरी जांजगीर-चांपा में ध्वजारोहण करेंगे तथा मुख्यमंत्री का संदेश वाचन करेंगे। स्वतंत्रता दिवस का मुख्य समारोह सुबह 9.00 बजे जिला मुख्यालय स्थित शासकीय हाई स्कूल मैदान जांजगीर-चांपा में आयोजित होगा।
- -लभगभ 14 हजार कृषक भू-जल सिंचाई योजना से होंगे लाभान्वित-जल संसाधन मंत्री श्री केदार कश्यप से भू-जल सिंचाई हेतु केन्द्र सरकार के अधिकारियों ने मुलाकात कर चर्चा कीरायपुर / जल संसाधन मंत्री श्री केदार कश्यप से आज यहां उनके निवास/कार्यालय में केंद्र सरकार के जल संसाधन नदी विकास और गंगा संरक्षण विभाग के अधिकारियों ने भूजल सिंचाई योजना के संबंध में मुलाकात और चर्चा की। केंद्र सरकार के जल संसाधन मंत्रालय अंतर्गत केंद्रीय भूमि जल बोर्ड, भू-जल भवन फरीदाबाद के पत्र के निर्देशों के परिपालन में बस्तर संभाग के 07 आकांक्षी जिलों में प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना हर खेत को पानी अंतर्गत भू जल सिंचाई योजना के तहत 19 विकासखंडों में कुल 3215 बोरवेल उत्खनन किया जाएगा। जिससे 6578.78 हेक्टेयर में सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराने हेतु 187.69 करोड रुपए की कार्य योजना तैयार की गई है।इस कार्ययोजना से अनुसूचित जनजाति के 12656 कृषक, अनुसूचित जाति के 560 कृषक और सामान्य वर्ग के 363 कृषकों सहित कुल 13 हजार 852 कृषकों को भू-जल सिंचाई योजना के माध्यम से लाभान्वित किया जाएगा। इसमें 10 हजार 498 लघु कृषक और 3 हजार 354 सीमान्त कृषक शामिल हैं।देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में केन्द्र सरकार किसानों की आय दोगुनी करने के लक्ष्य के साथ हर खेत को पानी उपलब्ध कराने प्रतिबद्ध है। पानी कृषि का प्रमुख घटक है और इस प्रकार किसानों के लिए एक बुनियादी आवश्यकता है। किसानों की आय बढ़ाने के लिए कृषि क्षेत्र को सिंचाई प्रदान करना है, जो कि बस्तर संभाग के कई क्षेत्र अभी भी सिंचाई सुविधा से वंचित हैं जिन्हें भू-जल के माध्यम से सिंचाई करने के लिए प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना हर खेत को पानी के माध्यम से सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध कराया जाना है। इस योजना के तहत लाभार्थी केवल लघु एवं सीमान्त किसान हैं। मंत्री श्री केदार कश्यप ने कहा कि हम किसानों की आय बढ़ोत्तरी के लक्ष्य की ओर अग्रसर हो रहे हैं। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में किसानों के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही है, जिससे किसान लाभांवित हो रहे हैं।वर्तमान में बस्तर संभाग के 07 आकांक्षी जिलों का कुल बोया गया क्षेत्र 8 लाख 81 हजार 949 हेक्टेयर है, जिसके विरूद्ध कुल निर्मित सिंचाई क्षमता 1 लाख 27 हजार 052 हेक्टयर है, जो कि 12.56 प्रतिशत सिंचाई सतही जल के माध्यम से उपलब्ध करायी गई है। वन अच्छादित बस्तर में कई ऐसे क्षेत्र में भू-जल के माध्यम से ही सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराई जा सकती है इसके लिए छत्तीसगढ़ सरकार कटिबद्ध है, जिसके तहत भू-जल के माध्यम से 15 हजार हेक्टयर में अतिरिक्त सिंचाई उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा गया है जिसके लिए कार्ययोजना तैयार की जा रही है। इस अवसर पर केन्द्रीय भूमि जल बोर्ड के चेयरमेन श्री सुनील कुमार अंबष्ट, जल संसाधन सचिव श्री राजेश सुकुमार टोप्पो, ई.एन.सी. श्री इंद्रजीत उइके और संचालक श्री नायक सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।
- रायपुर / वन एवं जलवायु परिवर्तन, जल संसाधन, कौशल विकास एवं सहकारिता मंत्री श्री केदार कश्यप ने प्रदेशवासियों को 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा है कि यह महान पर्व हमारे देश के उन महान वीर सपूतों का याद दिलाता है जिन्होंने अपने प्राणों की आहुति देकर हमें स्वतंत्रता दिलाई। आज हम जिस स्वर्णिम आजादी का आनंद ले रहे हैं, वह उन असंख्य वीरों के बलिदानों का प्रतिफल है। आज हमें न केवल उनके बलिदानों को स्मरण करना है, बल्कि यह भी संकल्प लेना है कि हम अपने राष्ट्र की सेवा में हमेशा तत्पर रहेंगे। राज्य के विकास, समृद्धि और एकता एवं भाई-चारा के पथ पर आगे बढ़ते हुए, हम देश को पर्यावरण की दृष्टि से भी समृद्ध और सुरक्षित रखेंगे।
- रायपुर / बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त को गरिमामय वातावरण में मनाया जाएगा। स्वतंत्रता दिवस का जिला स्तरीय मुख्य समारोह का आयोजन 15 अगस्त को जिला मुख्यालय स्थित पंडित चक्रपाणि हाई स्कूल मैदान में किया जाएगा। जहां मुख्य अतिथि लोक स्वास्थ्य और परिवार कल्याण, चिकित्सा शिक्षा,बीस सूत्रीय कार्यान्वयन एवं जिला प्रभारी मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल सुबह 9 बजे ध्वजारोहण करेंगे । जिला कलेक्टोरेट से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रातः 8.59 बजे मुख्य अतिथि का आगमन एवं स्वागत होगा और प्रातः 9 बजे मुख्य अतिथि द्वारा ध्वजारोहण,राष्ट्रीय धुन एवं परेड सलामी, 9.05 बजे परेड का निरीक्षण, 9:10 बजे मार्च पास्ट, प्रातः 9:20 बजे मुख्य अतिथि के द्वारा मुख्यमंत्री का संदेश वाचन तथा 9.55 बजे शहिद परीवारों का सम्मान, 10:00 बजे सांस्कृतिक कार्यक्रम, 10:25 बजे पुरस्कार वितरण एवं 11:00 बजे मुख्य अतिथि महोदय का प्रस्थान होगा। जिला प्रशासन द्वारा सभी आमंत्रित से अनुरोध किया गया है कि 20 मिनट पूर्व अपने स्थान ग्रहण कर लें।
- रायपुर, /स्वतन्त्रता दिवस के मौके पर बलौदाबाजार की महिला एवं बाल विकास विभाग सखी सेंटर की केंद्र प्रशासक तूलिका परगनिहा उत्कृष्ठ कार्य करने हेतु भारत सरकार ने विशेष अथिति के रूप में आमंत्रित किया गया है। स्वतन्त्रता दिवस के 15 अगस्त के पावन पर्व पर भारत सरकार और महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने छत्तीसगढ़ से विभाग के 4 कर्मचारियों को उत्कृष्ट कार्य करने पर दिल्ली के लाल किले में स्वतन्त्रता दिवस समारोह में विशेष अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है.छत्तीसगढ़ के इन 4 उत्कृष्ठ नामो में एक नाम तूलिका परगनिहा का है. जो बलौदाबाजार भाटापारा जिले के महिला एवं बाल विकास विभाग के सखी सेंटर की केंद्र प्रशासक के रूप में अपनी सेवाएं दे रही है ।तूलिका परगनिहा बीते 2017 से सखी वन सेंटर में केंद्र प्रशासक के पद पर अपनी सेवाएं दे रही है। बलौदाबाजार सखी वन स्टाप सेंटर में 2017 से अब तक घरेलू हिंसा और महिला हेल्पलाइन के तहत करीब 1500 केस सफलता पूर्वक निराकरण किया गया है। वही शिकायतों पर कई बाल विवाह रुकवाकर समाज को सही दिशा और जागरूकता का कार्य किया है। 15 अगस्त के मौके विशेष अथिति के रूप में आमंत्रित किये जाने पर सुश्री तूलिका परगनिहा ने भारत सरकार और जिला प्रशासन के प्रति विशेष आभार व्यक्त किया है
- रायपुर / मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का साप्ताहिक जनदर्शन कार्यक्रम गुरुवार 15 अगस्त को स्थगित रहेगा।
- रायपुर, / खाद्य मंत्री श्री दयालदास बघेल ने विगत दिवस बेमेतरा जिले के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मुरता में विद्यार्थियों को सरस्वती साइकिल योजना के तहत कक्षा 9 वीं के 88 पात्र छात्राओं को निःशुल्क साइकिल वितरण किया गया। मंत्री ने कक्षा 9वीं में अध्ययनरत छात्राओं को कहा कि पैदल आने जाने की समस्या से निजात दिलाने के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने सरस्वती साइकिल योजना के तहत साइकिल वितरण का निर्देश संबंधितों को दिए हैं।मुख्यमंत्री की संवेदनशीलता का ही परिणाम है कि आज ग्रामीण क्षेत्र की छात्राएं साइकिल से स्कूल आना-जाना कर नियमित अध्ययन कर आगे बढ़ रही हैं। मंत्री श्री बघेल ने कहा कि हमारी सरकार बेटीयों को निःशुल्क पाठ्यपुस्तक, गणवेश प्रदान कर रही है जिससे बेटीयां पढ़ लिखकर अपने परिवार के साथ क्षेत्र का नाम रोशन करते हुए आगे बढ़े।इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य श्री नरसिंह प्रसाद जसवाल एवं शाला विकास समिति के अध्यक्ष लोकेश साहू एवं गणमान्य नागरिक शिक्षक एवं विद्यार्थीगण उपस्थित थे।
- रायपुर /राज्यपाल श्री रमेन डेका ने आज यहां नवा रायपुर सेक्टर 24 में निर्माणाधीन राजभवन का निरीक्षण किया। इस अवसर पर प्रदेश की प्रथम नागरिक श्रीमती रानी डेका काकोटी भी मौजूद थी। राज्यपाल ने निर्माणाधीन राजभवन में बनाए जा रहे राज्यपाल निवास, दरबार हाल, राजभवन के सचिवालय भवन, ए.डी.सी. निवास, स्टाफ क्लिनिक, स्टाफ क्वाटर, गार्ड रूम, सिक्यूरिटी ऑफिस सहित अन्य निर्माणाधीन कार्यों का निरीक्षण किया।लोक निर्माण विभाग के सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह ने राज्यपाल महोदय को राजभवन के निर्माणाधीन कार्यों की विस्तार से जानकारी दी। राज्यपाल ने निरीक्षण के दौरान राजभवन परिसर को हरा-भरा रखने के लिए वृक्षारोपण करने के निर्देश दिए। उन्होंने अच्छी प्रजाति के वृक्षों को लगाने के निर्देश दिए। जिससे राजभवन परिसर शीघ्र हरियाली युक्त हो सके। इस अवसर पर राज्यपाल के सचिव श्री यशवंत कुमार सहित लोक निर्माण विभाग एवं राजभवन में पदस्थ अन्य अधिकारी मौजूद थे।
-
मुख्यमंत्री के निर्देश पर लगातार हो रही है चिकित्सा अधिकारियों की पदस्थापना
-चिकित्सकों की पदस्थापना से बेहतर हो रही है स्वास्थ्य व्यवस्थारायपुर। , मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर राज्य में लगातार विशेषज्ञ चिकित्सकों एवं चिकित्सा अधिकारियों की पदस्थापना की जा रही है। इसी कड़ी में स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल की अनुशंसा पर 15 चिकित्सा अधिकारियों (एनएचएम संविदा) की नियुक्ति की गयी है। इन चिकित्सा अधिकारियों की पदस्थापना से स्थानीय एवं दूरस्थ क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं में विस्तार होगा और लोगों को ज्यादा से ज्यादा सहूलियत मिलेगी।पदस्थ किए गए चिकित्सा अधिकारियों में डॉ. अंजली खलखो शहरी आयुष्मान आरोग्य मंदिर, रेल्वे लोको लाईन वार्ड नं. 01, डॉ. इरनुस खलखो शहरी आयुष्मान आरोग्य मंदिर, मोहर पारा एफ.सी. आई. गोदाम वार्ड 19, मनेन्द्रगढ़, डॉ. विकास भास्कर, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र-चिरमिरी, डॉ. अमन दीप कौर, शहरी आयुष्मान आरोग्य मंदिर, हल्दीबाड़ी (चिरमिरी), डॉ. सीताकुमारी, शहरी आयुष्मान आरोग्य मंदिर, साजापहाड़ (चिरमिरी), डॉ. व्ही. अस्मिता राव, शहरी आयुष्मान आरोग्य मंदिर, सांस्कृति भवन दुर्गा पंडाल, खोंगापानी, डॉ. प्रिंस गुप्ता, शहरी आयुष्मान आरोग्य मंदिर, झगराखाण्ड तथा डॉ. हर्षा सिंह की पदस्थापना शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र-डुमनहील, जिला-मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में की गयी है।इसी तरह से डॉ. मृग्या वर्तिका सिंग, शहरी आयुष्मान आरोग्य मंदिर, भट्टी वार्ड नं. 02, बैकुण्ठपुर, जिला कोरिया, डॉ. तरूवर सिंह, सामु० स्वा० केन्द्र- प्रेमनगर, जिला सूरजपुर, डॉ. अनुराग सिंह सामु० स्वा० केन्द्र- रामानुजनगर, जिला सूरजपुर , डॉ. जितेन्द्र कुमार सिंह सामु० स्वा० केन्द्र बचरापोडी, जिला- कोरिया, डॉ. ध्यानू राम सामु स्वास्थ्य केन्द्र-अभनपुर, जिला रायपुर, डॉ पुष्पराज सिंह, जिला अस्पताल जिला-गौरेला-पेण्ड्रा मरवाही तथा डॉ. अंकित बघेल की पदस्थापना सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र-मरवाही, जिला- गौरेला-पेण्ड्रा मरवाही में की गयी है। - रायपुर ।उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने शिक्षिका डॉ. सरिता साहू द्वारा लिखित पुस्तक ‘छत्तीसगढ़ का सामाजिक, सांस्कृतिक एवं आर्थिक इतिहास’ का विमोचन किया। उन्होंने रायपुर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू अधिकारी-कर्मचारी सम्मेलन एवं सम्मान समारोह में इसका विमोचन किया। वर्तमान में इतिहास लेखन की एक नई विधि मौखिक परंपरा से इतिहास लेखन की पद्धति से इस पुस्तक में छत्तीसगढ़ के सामाजिक, सांस्कृतिक और आर्थिक इतिहास को लिपिबद्ध किया गया है।मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उप मुख्यमंत्री श्री साव ने कहा कि समाज की बेटी डॉ. सरिता साहू ने छत्तीसगढ़ के इतिहास पर कई किताबें लिखी हैं। इस तरह की प्रतिभाओं को प्रदेश और देश की प्रतिभा बनाने की महती जिम्मेदारी साहू समाज की है। विधायक सर्वश्री भोलाराम साहू, ईश्वर साहू, दीपेश साहू, इंद्र कुमार साहू, रोहित साहू, संदीप साहू, मोती लाल साहू, पूर्व मंत्री श्री चंद्रशेखर साहू, प्रदेश साहू संघ के अध्यक्ष श्री टहल सिंह साहू और उपाध्यक्ष श्री भुनेश्वर साहू सहित साहू समाज के अनेक पदाधिकारी तथा अधिकारी-कर्मचारी पुस्तक के विमोचन के दौरान मौजूद थे।पेशे से शिक्षिका भिलाई की डॉ. सरिता साहू ने छत्तीसगढ़ के इतिहास के विविध पहलुओं पर अब तक कुल 14 किताबें लिखी हैं। ओड़ जाति की ऐतिहासिक और प्रचलित लोककथाओं पर आधारित उनकी पुस्तक ‘ओड़ जाति की लोककथाएं’ को दुर्ग स्थित शासकीय हेमचंद यादव विश्वविद्यालय की एम.ए.-हिन्दी और एम.ए.-छत्तीसगढ़ी पाठ्यक्रम में संदर्भ पुस्तक के रूप में शामिल किया गया है। उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू अधिकारी-कर्मचारी सम्मेलन एवं सम्मान समारोह में डॉ. सरिता साहू को कला और संस्कृति के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों के लिए समाज गौरव सम्मान से भी सम्मानित किया।
- रायपुर / मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज पत्थलगांव तहसील के ग्राम किलकिला में स्थित शिव मंदिर की पूजा-अर्चना कर प्रदेश वासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। मुख्यमंत्री ने किलकिला धाम के मुख्य पुजारी श्री श्री 1008 स्वामी कपिलदास जी महाराज से आशीर्वाद भी ग्रहण किया। मुख्य पुजारी ने मुख्यमंत्री श्री साय को आशीर्वाद स्वरूप शाल और श्रीफल भेंट किया।इस अवसर पर मुख्यमंत्री के साथ सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल, विधायक श्रीमती गोमती साय, प्रबल प्रताप सिंह जूदेव, कमिश्नर श्री जी. आर. चुरेंद्र, आईजी श्री अंकित गर्ग, कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल, पुलिस अधीक्षक श्री शशिमोहन सिंह भी मौजूद रहे।ग्राम किलकिला में किलकिला धाम के नाम से पूरा परिसर बना हुआ है। ऐसी मान्यता है की किलकिला धाम में स्थित शिव मंदिर में स्थापित भगवान शिव की मूर्ति स्वयंभू प्रकट हुई थी। दूर-दूर से लोग यहां पर दर्शन के लिए आते हैं। सावन के महीने में यहां पर भक्तों की काफी भीड़ रहती है।
- -मुख्यमंत्री भारतमाता की भव्य आरती के कार्यक्रम में हुए शामिल-'आरती भारतमाता की, जगत की भाग्य विधाता की' के मंगलगान से गूंज उठा भारत माता चौकरायपुर / मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय आज स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राजधानी रायपुर के गुढ़ियारी स्थित भारत माता चौक में आयोजित भारतमाता की भव्य आरती के कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर 'आरती भारतमाता की, जगत की भाग्य विधाता की' के मंगलगान से भारतमाता चौक गूंज उठा। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि वीर सपूतों के बलिदान से हमें ये आजादी मिली है। हमें इस आजादी के महत्व को हमेशा याद रखना है।मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि कल हम स्वतंत्रता दिवस का 78वां महोत्सव मना रहे हैं। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर मैं आप सभी को बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं देता हूँ। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर भारतमाता की आरती के भव्य आयोजन के दसवें वर्ष का यह आयोजन है। मेरी आशा है कि यह कार्यक्रम ऐसे ही निरंतर चलता रहे। मुख्यमंत्री ने कहा कि बहुत मुश्किलों से हमें ये आजादी मिली है। हमने स्वतंत्रता की बहुत बड़ी कीमत चुकाई है। हमारे देश के लाखों वीर सपूतों को बलिदान देना पड़ा तब जाकर हमें आजादी मिली। नेताजी सुभाष चंद्र बोस, चंद्रशेखर आजाद, सरदार भगत सिंह, महात्मा गांधी जैसे महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के संघर्ष से हमें स्वतंत्रता प्राप्त हुई है। हमें इस आजादी के महत्व को हमेशा याद रखना है।मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने पिछले साल से तिरंगा सप्ताह का आयोजन करके आज तिरंगा घर-घर तक पहुंचा दिया है। पूरे देश में आज देशभक्ति की बयार बह रही है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की सोच 2047 तक भारत को विकसित देश बनाने की है। विकसित भारत बनाने में सभी का योगदान चाहिए। हमें भी छत्तीसगढ़ को विकसित छत्तीसगढ़ बनाना है।भारतमाता की आरती के कार्यक्रम को महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल श्री रमेश बैस, सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल और विधायक श्री राजेश मूणत ने भी सम्बोधित किया। इस अवसर पर विधायक श्री मोतीलाल साहू और श्री पुरन्दर मिश्रा, पूर्व सांसद श्री सुनील सोनी सहित बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित थे।
- -बायो-मेट्रिक्स प्रणाली के माध्यम से मदिरा दुकानों में कर्मचारियों की उपस्थिति दर्ज करने वाला छत्तीसगढ़ देश का पहला राज्यरायपुर /सचिव सह आबकारी आयुक्त श्रीमती आर.संगीता ने मंत्रालय महानदी भवन में राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केन्द्र (NIC) के स्टूडियों से प्रदेश की मदिरा दुकानों में बायो मेट्रिक्स उपस्थिति प्रणाली का शुभारंभ किया। बायो-मेट्रिक्स प्रणाली के माध्यम से मदिरा दुकानों में कर्मचारियों की उपस्थिति दर्ज करने वाला छत्तीसगढ़ देश का पहला राज्य होगा।वर्चुवली माध्यम से छत्तीसगढ़ राज्य के समस्त 33 जिलों के अधिकारी एवं मदिरा दुकानों में कार्यरत कर्मचारियों को मंत्रालय के एन.आई.सी. स्टूडियों से कनेक्ट किया गया। सचिव, आबकारी द्वारा कार्यक्रम के दौरान जिला बिलासपुर, रायपुर, मुंगेली, कोण्डागांव, रायगढ़, सारगंढ़-बिलाईगढ़, कबीरधाम, नारायणपुर के आबकारी अधिकारियों एवं चयनित दुकानों में पदस्थ कर्मचारियों से आधार सक्षम बायो मेट्रिक्स उपस्थिति प्रणाली के संबंध में चर्चा की गई। मंत्रालय से कनेक्टेड समस्त जिलों के मदिरा दुकानों के कर्मचारियों द्वारा अपनी उपस्थिति नवीन स्थापित प्रणाली के माध्यम से दी गई। रायगढ़ जिले में इस प्रणाली को स्थापित करने के लिए जिले के विभागीय अधिकारियों की सराहना की गई। बायो मेट्रिक्स के माध्यम से उपस्थिति लिए जाने से एक ओर मदिरा दुकानों की अनियमितता पर नियंत्रण किया जा सकेगा, साथ ही कार्यरत कर्मचारियों का हित भी होगा। जिस व्यक्ति की नियुक्ति जिस मदिरा दुकान हेतु की गई है, वह उसी दुकान पर कार्य कर सकेगा। उपस्थिति के समय का पालन किया जा सकेगा। नियुक्त व्यक्ति की मदिरा दुकान में उपलब्धता सुनिश्चित होगी तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता पर जिम्मेदारी तय कर कार्यवाही की जा सकेगी। प्रत्येक कर्मचारी की उपरोक्त प्रक्रिया से उपस्थिति ली जाने से उसके संबंध में प्रतिदिन की जानकारी ऑनलाईन उपलब्ध होगी जिससे वेतन तैयार किए जाने, ओवरटाईम के समय का निर्धारण, अवकाश दिवसों की गणना इत्यादि का कार्य त्वरित रूप से किया जा सकेगा। इसी अनुक्रम में ई.पी.एफ., ई.एस.आई.सी. की राशि की भी गणना किए जाने में आसानी होगी। इस प्रकार की गणना से वेतन हेतु लगने वाले समय में कमी होगी तथा कर्मचारियों का निर्धारित समय पर प्राप्त होने वाली सम्पूर्ण राशि का भुगतान संभव हो सकेगा।उल्लेखनीय है कि प्रदेश की समस्त देशी एवं विदेशी मदिरा दुकानों का संचालन राज्य शासन के सार्वजनिक उपक्रम ’छत्तीसगढ़ स्टेट मार्केटिंग कार्पाेरेशन’ द्वारा किया जा रहा है। प्रदेश में मदिरा दुकानों के संचालन में सुधार के लिए मदिरा दुकानों में कार्यरत कर्मचारियों को यूनिफार्म प्रदान किया जाना, फोटो युक्त आई. डी. कार्ड प्रदान करना, ओवरटाइम कार्य करने पर निर्धारित दर से भुगतान किया जाना, दुकानों में मांग अनुसार मदिरा उपलब्ध कराना आदि नवाचार किए गए है।सुधारों की श्रंृखला में एक बड़ा सुधार आधार सक्षम बायो मेट्रिक्स उपस्थिति प्रणाली का शुभारंभ किया जाना है। प्रदेश में आज से समस्त मदिरा दुकानों में कार्यरत कर्मचारियों की उपस्थिति बायो-मेट्रिक्स के माध्यम से लिया जाएगा। इस पद्धति में प्रदेश की समस्त मदिरा दुकानों के अक्षांश और देशांतर का उपयोग करते हुए मोबाइल एप के माध्यम से कर्मचारियों की उपस्थिति ली जावेगी। तैयार एप के माध्यम से समस्त कर्मचारियों के चेहरे की पहचान कर उपस्थिति दर्ज होगी। इस हेतु प्रदेश की मदिरा दुकानों में कार्यरत समस्त कर्मचारियों का ’आधार’ आधारित फेस रिकग्निशन पंजीयन का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। प्रदेश की कुल 672 मदिरा दुकानों में कुल 5738 कर्मचारी कार्यरत हैं, जो सीधे इस सुविधा से लाभांवित होंगे तथा विभाग के लिए भी मदिरा दुकानों का उचित नियंत्रण संभव हो सकेगा। कार्यक्रम के दौरान प्रबंध संचालक, छत्तीसगढ़ स्टेट बेवरेजेस कार्पाेरेशन एवं छत्तीसगढ़ स्टेट मार्केटिंग कार्पाेरेशन लिमिटेड श्री श्याम लाल धावड़े, विशेष सचिव आबकारी श्री देवेन्द्र भारद्वाज, राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केन्द्र (NIC) के वरिष्ठ अधिकारी श्री टी.एन. सिंह एवं श्री शिशिर रायजादा एवं आबकारी विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
- रायपुर,। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर पूरा देश "हर घर तिरंगा" अभियान में बढ़-चढ़ कर हिस्सा ले रहा है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने नागरिकों से इस अभियान में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की है। तिरंगे के साथ अपनी प्रोफाइल पिक्चर लगाकर, हम सभी इस राष्ट्रीय पर्व को और खास बना सकते हैं और देश के प्रति अपनी एकजुटता और सम्मान प्रकट कर सकते हैं।कैसे बनाएं तिरंगे के साथ प्रोफाइल पिक्चरइस अभियान में भाग लेने के लिए [हर घर तिरंगा अभियान की वेबसाइट](https://harghartirangacg.netlify.app/) पर जाकर अपनी फोटो अपलोड करनी होगी। इसके बाद, तिरंगे के साथ आपकी प्रोफाइल पिक्चर तैयार हो जाएगी, जिसे आप सोशल मीडिया पर साझा कर सकते हैं।अभियान का उद्देश्यमुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा है कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य देशवासियों के दिलों में तिरंगे के प्रति गर्व और सम्मान की भावना को और गहरा करना है। हर भारतीय को इस पहल का हिस्सा बनकर, स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देश की शान को और ऊंचा करने का मौका मिल रहा है।









.jpg)
.jpg)

.jpg)




.jpg)


.jpg)






.jpg)