- Home
- छत्तीसगढ़
- -कोसारटेडा सिंचाई जलाशय में ईको-टूरिज्म रिसॉर्ट का किया भूमिपूजन-3 करोड़ 51 लाख रुपए की लागत से विकसित किया जाएगा ईको-टूरिज्म रिसॉर्टरायपुर / वन एवं जल संसाधन मंत्री श्री केदार कश्यप ने कहा है कि बस्तर का प्राकृतिक सौंदर्य और प्राकृतिक स्थल बहुत रमणीय है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में हमारी सरकार द्वारा बस्तर में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए होम स्टे, कैंपिंग और ईको पर्यटन की सुविधाएं विकसित की जा रही हैं। इसी कड़ी में कोसारटेडा जलाशय परिसर में भी ईको-टूरिज्म हब के रूप में विकास हेतु आज रिसॉर्ट का भूमिपूजन किया गया है। बस्तर जिले में कोसारटेडा सिंचाई जलाशय को अब ईको-टूरिज्म हब के रूप में विकसित किया जा रहा है। इससे यहाँ के महिला स्व-सहायता समूहों और ग्रामीण युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेगा। वन मंत्री श्री कश्यप ने कहा कि बस्तर अपनी अप्रतिम सौंदर्य के लिए विश्व प्रसिद्ध रहा है इसलिए बस्तर में सुविधाओं का विकास किया जा रहा है। संभाग में कई जलप्रपात है जिनको पर्यटन नक्शे में जोड़ने की पहल की जा रही है।वन मंत्री श्री कश्यप ने शनिवार को कोसारटेडा सिंचाई जलाशय में 3 करोड़ 51 लाख रुपए की लागत से विकसित की जा रही ईको-टूरिज्म रिसोर्ट का भूमिपूजन किया। कार्यक्रम में मंत्री श्री केदार कश्यप ने इको रिसोर्ट के मुख्य द्वार निर्माण हेतु राशि 25 लाख, इको रिसोर्ट के चारों ओर टो वॉल के निर्माण हेतु 01 करोड़, अप्रोच रोड के दोहरीकरण, प्रशासनिक भवन के जीर्णाेद्धार हेतु 50 लाख, रिसोर्ट के विकास हेतु रिसोर्ट के आसपास उपलब्ध अन्य विभागों के स्वामित्व की शासकीय भूमि को जल संसाधन विभाग को हस्तांतरित करने और हाईमास्ट लाइट हेतु 25 लाख रूपए की स्वीकृति दी गई है।कार्यक्रम में बस्तर सांसद श्री महेश कश्यप ने कहा कि कोसारटेडा जलाशय बनवाने के लिए स्वर्गीय श्री बलीराम कश्यप ने अथक प्रयास किया, जलाशय से क्षेत्र में सिंचाई की सुविधा बढ़ी, अब यह पर्यटन के केंद्र के रूप में विकास किया जाएगा। सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से लोगों को लाभ मिल रहा है। कार्यक्रम को जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती वेदवती कश्यप, पूर्व सांसद श्री दिनेश कश्यप ने भी संबोधित किया।बस्तर कलेक्टर श्री विजय दयाराम के. ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि कोसारटेडा जलाशय बस्तर-नारायणपुर विधानसभा क्षेत्र में सिंचाई सुविधा के लिए जाना जाता था अब ईको-टूरिज्म पर्यटन के रूप में भी इसे नई पहचान मिलेगी। बस्तर जिला में पहले पर्यटन के रूप में चित्रकोट, तीरथगढ़, कुटुमसर गुफा की ख्याति थी इसमें अब कोसारटेडा ईको-टूरिज्म भी अलग पहचान दिलाएगी।कार्यक्रम में जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री मनीराम कश्यप, जनपद अध्यक्ष श्रीमती टिकेश्वरी मंडावी, सरपंच सालेमेटा श्री फरसू बघेल अन्य जनप्रतिनिधि सहित सीसीएफ श्री आरसी दुग्गा, वन मण्डलाधिकारी श्री उत्तम गुप्ता, जल संसाधन विभाग के श्री भंडारी, श्री वेद पांडेय सहित ग्रामीणजन उपस्थित थे। कार्यक्रम में अतिथियों ने एक पेड़ माँ के नाम के तहत वृक्षारोपण किया और ग्रामीणों को पौध वितरण किए।बस्तर जिले की कोसारटेडा मध्यम बहुउद्देश्यीय सिंचाई जलाशय परियोजना में सिंचाई के साथ ईको-टूरिज्म हब के रूप में विकसित किया जा रहा है। करीब 03 करोड़ 51 लाख रुपए की लागत से निर्मित किये जा रहे कोसारटेडा जलाशय में ईको-टूरिज्म रिसोर्ट एवं अन्य पर्यटक सुविधाओं के जरिए बस्तर को नई पहचान मिलेगी। शासन की मंशानुरूप कोसारटेडा जलाशय ईको-टूरिजम हब के संचालन में स्थानीय मातृ-शक्ति महिला स्व-सहायता समूहों की व्यापक सहभागिता के साथ ही युवाओं और ग्रामीणों की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।सुविधाओं का होगा विस्तारकोसारटेडा ईको टूरिस्ट रिसोर्ट में मुख्य तौर पर 06 नेचुरल बम्बू कॉटेज, 04 लक्जरी विला टेंट, एक बम्बू से निर्मित रेस्टोरेंट, बच्चों के लिए चिल्ड्रन पार्क, एडवेंचर रोप कोर्स, वॉटर स्पोर्ट्स सुविधाएं सहित पूरे ईको-टूरिज्म हब इलाके को आकर्षक बनाने के लिए गार्डन डेवलपमेंट, बम्बू गजेबो, लैंड स्केपिंग, लॉन ग्रास वर्क, सीमेंट आर्ट वर्क, स्टेच्यू इत्यादि कार्यों के साथ ही एप्रोच रोड एवं पार्किंग स्थल भी निर्मित किया जा रहा है।
- -मिनीमाता निर्वाण दिवस कार्यक्रम एवं तिरंगा रैली में होंगे शामिलरायपुर /मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 11 अगस्त को राजनांदगांव के दौरे पर रहेंगे। मुख्यमंत्री इस दौरान वहां आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे।जारी दौरा कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री श्री साय रायपुर पुलिस परेड ग्राउंड से दोपहर 12.30 बजे हेलीकॉप्टर से रवाना होकर दोपहर 12.55 बजे राजनांदगांव पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री राजनांदगांव के नया बस स्टैण्ड में मिनीमाता प्रतिमा पर माल्यार्पण कार्यक्रम एवं तिरंगा रैली कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री दोपहर 2.20 बजे राजनांदगांव के स्वर्गीय गोविंदराम निर्मलकर ऑडिटोरियम में मिनीमाता निर्वाण दिवस कार्यक्रम एवं जिला स्तरीय शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री राजनांदगांव से अपरान्ह 3.30 बजे हेलीकॉप्टर से प्रस्थान कर 3.55 बजे पुलिस परेड ग्राउंड आने के बाद, यहां से कुशाभाउ ठाकरे परिसर बोरियाकला जाएंगे। मुख्यमंत्री वहां से शाम 5.25 बजे मुख्यमंत्री निवास रायपुर लौट आएंगे।
- -उपमुख्यमंत्री पहुंचे रायपुर के आजाद हॉस्टल, वार्षिक हॉस्टल डे में हुए शामिल-आजाद हॉस्टल में रहकर पढ़ें हैं उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा-छात्रावासी छात्र-छात्राओं ने किया उपमुख्यमंत्री का अभिनंदनरायपुर / उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने कहा कि जीवन में सफलता के लिए कोई शॉर्टकट रास्ता नहीं होता, कभी भी सफलता के लिए शॉटकट रास्ता ढूंढ़ने की कोशिश नहीं करनी चाहिए, जो हम अपने प्रारबद्ध को बदल नहीं सकते हैं। लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए लगन और ईमानदारी के साथ उस दिशा में लग जाना चाहिए। कड़ी मेहनत से ही जीवन में आगे बढ़ा जा सकता है, सफलता हासिल की जा सकती है, जबकि मेहनत का कोई विकल्प नहीं होता है।उन्होंने कहा कि मुकाम प्राप्त करने के बाद बैठ जाना की सफलता नहीं कहा जा सकता, बल्कि उस विषय में दक्षता और महारथ हासिल होना चाहिए। साथ ही उस लक्ष्य को पाने की दिशा में आगे बढ़ना चाहिए। उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा आज पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय परिसर स्थित सभाकक्ष में आयोजित शहीद चंद्रशेखर आजाद हॉस्टल डे को सम्बोधित कर रहे थे। गौरतलब है कि उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा भी इस हॉस्टल में रहकर अध्ययन किए हैं। उपमुख्यमंत्री बनने के बाद पहुंचे श्री शर्मा को आजाद हॉस्टल के छात्रों सहित परिसर स्थित अन्य हॉस्टल के छात्र-छात्राओं ने उल्लासपूर्वक उनका अभिनंदन किया। इस मौके पर उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने पूर्व छात्रों, अधीक्षकों, प्रोफेसरों तथा उत्कृष्ट कार्य करने वाले छात्रों तथा कर्मचारियों को सम्मानित किया। छात्रावास के छात्र-छात्राओं द्वारा उपमुख्यमंत्री को स्मृति चिन्ह भेंट किया गया।उपमुख्यंत्री श्री विजय शर्मा ने छात्रावास डे को सम्बोधित करते हुए कहा कि जीवन में सबकुछ योजना के मुताबिक हो, ऐसा सम्भव नहीं हो पाता, लेकिन हमें लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए योजना बनाकर मंजिल को प्राप्त करने की दिशा में हरसंभव प्रयास करना चाहिए। उन्होंने कहा कि हमें अपने संस्कार और परंपरा को नहीं भुलना चाहिए। बड़ों के प्रति सम्मान और संस्कार से हम जीवन में आगे बढ़ सकते हैं, सफलता हासिल कर सकते हैं। उन्होंने सभी हॉस्टल छात्र-छात्राओं को उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं भी दीं। इस मौके पर सांस्कृतिक संध्या का आयोजन भी किया गया।कार्यक्रम में पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. सच्चिदानंद शुक्ल, राज्य सूचना आयोग के सचिव श्री गोपाल वर्मा, कुलसचिव श्री शैलेन्द्र पटेल, डॉ. रविन्द्र मिश्र, डॉ. एम.एल. नायक सहित बड़ी संख्या में पूर्व छात्र तथा विभिन्न हॉस्टल के छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।
- -बिल्हा बीईओ, बीआरसी और मटियारी स्कूल के प्राचार्य को नोटिस-मटियारी स्कूल के प्रधान पाठक सहित 5 शिक्षकों को वहां से हटाने के निर्देश-छात्रा से बर्तन धुलवाने के मामले में कलेक्टर बिलासपुर ने की कार्रवाई-मुख्यमंत्री श्री साय ने कड़ी कार्रवाई के दिए थे निर्देशरायपुर / कलेक्टर बिलासपुर श्री अविनाश शरण ने मटियारी के संकुल शैक्षिक समन्वयक हरनारायण सिंह गौतम प्राथमिक शाला मटियारी में पदस्थ शिक्षिका श्रीमती शारदा नारवानी एवं कुमारी मरियम बरवा को निलंबित करने के साथ ही स्कूल के स्वीपर लक्ष्मीनारायण सूर्यवंशी को सेवा से पृथक कर दिया है। कलेक्टर ने यह कार्रवाई बीते दिनों प्राथमिक शाला मटियारी में स्कूली छात्रा से बर्तन धुलवाने के मामले की शिकायत की जांच में प्रथम दृष्टया उक्त सभी को जवाबदार पाये जाने पर की है।कलेक्टर ने इस मामले में मटियारी हाई स्कूल के प्रभारी प्राचार्य श्री लक्ष्मी नारायण साहू, विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी बिल्हा श्रीमती सुनीता ध्रुव एवं विकासखण्ड स्त्रोत समन्वयक श्री देवी चन्द्राकर को भी कारण बताओ नोटिस जारी किया है। कलेक्टर ने इस मामले की प्राथमिक जांच के आधार पर मटियारी प्राथमिक शाला में पदस्थ प्रधान पाठक श्री प्रताप सत्यर्थी एवं शेष पांच शिक्षक श्रीमती स्नेह लता भारद्वाज, श्रीमती सुपर्णा टेंगवर, रामलाल यादव, सरोज जायसवाल, सोनू यादव को बिल्हा विकासखण्ड से अन्य विकासखण्डों में शिक्षकविहीन अथवा एकल शिक्षकीय शाला में अध्यापन कार्य हेतु पदस्थ करने के निर्देश संयुक्त संचालक लोक शिक्षा बिलासपुर को दिए हैं। साथ ही शासकीय प्राथमिक शाला मटियारी में अन्य शालाओं से छह शिक्षकों की व्यवस्था अध्यापन हेतु की गई है।उल्लेखनीय है कि प्रदेश के संवेदनशील मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने उपरोक्त घटना पर गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए कलेक्टर को संबंधितों के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा है कि शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के लिए शासन निरंतर प्रयास कर रही है तथा स्कूल में अकादमिक एवं अन्य गतिविधियों के सुचारू संचालन में किसी भी प्रकार की लापरवाही अथवा उदासीनता बरते जाने पर संबंधितों के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
- रायपुर / मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ की प्रथम महिला सांसद मिनीमाता की 11 अगस्त को पुण्यतिथि पर उन्हें नमन किया है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि मिनीमाता ने अपना पूरा जीवन मानव सेवा के लिए समर्पित कर दिया। उन्होंने दलितों के नागरिक अधिकारों के साथ बाल विवाह और दहेज प्रथा के विरोध में समाज से लेकर संसद तक अपनी आवाज उठाई। मिनीमाता मजदूरों के हितों और नारी शिक्षा के प्रति भी जागरुक और सहयोगी रहीं। श्री साय ने कहा कि समाज एवं महिलाओं के उत्थान के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए मिनीमाता के नाम पर राज्य सरकार द्वारा राज्य अलंकरण पुरस्कार भी प्रदान किया जाता है। उन्होंने कहा कि मिनीमाता का सेवाभावी व्यक्तित्व हम सभी को हमेशा प्रेरणा देता रहेगा।
- रायपुर / राजधानी रायपुर में 12 अगस्त को विश्व हाथी दिवस के अवसर पर हाथियों के संरक्षण एवं संवर्धन पर केंद्रित राष्ट्रीय स्तर के विश्व हाथी दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम भारत सरकार पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय तथा वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, छत्तीसगढ़ शासन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया जाएगा। विश्व हाथी दिवस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री भूपेंद्र यादव होंगे। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय विशेष सम्मानित अतिथि तथा वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री केदार कश्यप विशिष्ट अतिथि के रूप में हिस्सा लेंगे। साथ ही कार्यक्रम में विभिन्न राज्य से वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहेंगेl
- -रायगढ़ में शुरू होगा प्रयास आवासीय विद्यालय, प्रतियोगी परीक्षाओं की कर सकते हैं निःशुल्क तैयारी-प्रतिभा सम्मान समारोह एवं कैरियर मार्गदर्शन कार्यक्रम में हुए शामिल वित्त मंत्री-प्रतियोगी परीक्षाओं एवं शासन की छात्रोपयोगी योजनाओं से संबंधित कैरियर मार्गदर्शिका पुस्तक का किया वितरणरायपुर / वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी शनिवार को रायगढ़ में साहू समाज द्वारा आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह एवं कैरियर मार्गदर्शन कार्यक्रम में शामिल हुए। यहां उन्होंने समाज के 84 प्रतिभावान बच्चों को शील्ड एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। वित्त मंत्री श्री ओ.पी.चौधरी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि दूरगामी सोच और रणनीति बनाकर पढ़ाई करें, जिससे बड़े-बड़े लक्ष्य की प्राप्ति हो सकती है। उन्होंने कहा कि केवल डिग्री हासिल करने के लिए पढ़ाई न करें। अपने भविष्य के स्पष्ट लक्ष्य एवं व्यक्तित्व के विकास में कामयाबी हासिल करने के लिए पढ़ाई करें। उन्होंने सभी बच्चों को कहा कि यह चार से पांच साल आपके लिए महत्वपूर्ण है। इसमें अच्छी तरह से पढ़ाई करें ताकि आपका भविष्य बन सके।वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने कहा कि आज के दौर में काफी प्रतिस्पर्धा का माहौल है, कभी निराश और हताश न होकर अपने प्लान ए के साथ-साथ प्लान बी एवं सी भी तैयार रखे। केवल सरकारी नौकरी के फेर में ही न रहे आप। आज भारत विकासशील से विकसित राष्ट्र की ओर अग्रसर हो रहा है। यहां अलग-अलग क्षेत्र में कैरियर के विभिन्न अवसर तैयार हो रहे है। आपको उस अवसर को प्राप्त करने के लिए तैयार होना होगा। इस दौरान उन्होंने सफल लोगों के संघर्ष की भी जानकारी साझा की।मंत्री श्री चौधरी ने कहा कि आगामी माह में रायगढ़ में प्रयास आवासीय विद्यालय प्रारंभ हो जायेंगे। जिसमें बेहतर शिक्षा के साथ विद्यार्थी विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की निःशुल्क तैयारियां कर सकते है। इसी प्रकार प्रदेश में 22 नालंदा परिसर प्रारंभ किए जायेंगे, जिसमें रायगढ़ भी शामिल है। साथ ही हार्टीकल्चर कॉलेज की भी स्वीकृत हो चुका है। हम सब रायगढ़ के विकास के लिए कार्य कर रहे है, यह सब आप सभी के सहयोग से संभव हो पाया है। इस अवसर पर साहू समाज के पदाधिकारी, सीईओ जिला पंचायत श्री जितेन्द्र यादव, सीएसपी श्री आकाश शुक्ला सहित समाज के प्रतिभावान बच्चे एवं गणमान्य नागरिक शामिल थे।कैरियर मार्गदर्शिका का किया वितरणवित्त मंत्री श्री ओ.पी.चौधरी ने उच्च शिक्षा, छात्रवृत्ति, शासकीय नौकरी के लिए आयोजित प्रतियोगी परीक्षाओं एवं शासन की छात्रोपयोगी योजनाओं से संबंधित कैरियर मार्गदर्शिका पुस्तक का वितरण किया। उन्होंने कहा कि कैरियर मार्गदर्शिका आपको उच्च शिक्षा से संबंधित जिज्ञासा का समाधान करने के साथ ही सामान्य ज्ञान को पूर्ण करने में सहायक होगी।
-
-ग्राम छींच में आयोजित हुआ हर घर तिरंगा अभियान, युवाओं और बच्चों ने निकाली रैली, स्व-सहायता समूह की दीदियों ने बनायी मानव श्रृंखला
रायपुर / शासन के निर्देशानुसार ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत 9 से 15 अगस्त तक राज्य में स्वतंत्रता सप्ताह मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में शनिवार को रायगढ़ जिले के ग्राम छींच में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस कार्यक्रम के दौरान गांव के युवाओं और बच्चों ने एक रैली निकाली और स्व-सहायता समूह की दीदियों ने मानव श्रृंखला बनाकर तिरंगे का सम्मान किया।वित्त मंत्री श्री चौधरी ने इस अवसर पर उपस्थित ग्रामीणों, युवाओं, और बच्चों को स्वतंत्रता सेनानियों और वीर सपूतों की भावनाओं का सम्मान करने और देश की प्रगति के लिए समर्पित रहने की शपथ दिलाई। उन्होंने ग्रामीणों को तिरंगा झंडा वितरित किया और इसे घर में सम्मानपूर्वक लगाने का आग्रह किया।मंत्री श्री चौधरी ने इस अवसर पर कहा, भारतीय को ‘हर घर तिरंगा’ अभियान से जुड़ना चाहिए और स्वतंत्रता सेनानियों को सम्मान देना चाहिए। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि वे जिले में आयोजित होने वाले महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में सक्रिय रूप से भाग लें और इस अभियान को सफल बनाएं। ग्रामवासियों ने भी इस मौके पर वित्त मंत्री श्री चौधरी को तिरंगा प्रतीक प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित थे। - -छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐतिहासिक रूप से उत्तर-प्रदेश और छत्तीसगढ़ की भावनाएं एक रही हैं-उत्तर कोसल और दक्षिण कोसल के निवासी राजा राम की ही प्रजा हैं-स्वतंत्रता संग्राम से जुड़े काकोरी के नाम से उत्तर-प्रदेश सरकार कर रही है आमों की ब्रांडिग, साय ने कहा महान सेनानियों और महान संग्राम को सम्मान देने का यह श्रेष्ठ तरीका हैरायपुर / उत्तर-प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्य नाथ से उपहार में काकोरी-आमों का टोकरा पाकर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने उन्हें पत्र लिखकर कहा है- यह उपहार पाकर मैं भावुक और अभिभूत हूं। प्रभु श्रीराम जब भी ननिहाल आते रहे होंगे, तब उनके साथ रसीले आमों के टोकरे भी जरूर आते रहे होंगे, तभी छत्तीसगढ़ के आमों में भी ऐसा ही स्वाद है। वनवास के समय यहां के आम हमारे रामलला को वहां के आमों की अवश्य याद दिलाते रहे होंगे।उत्तर-प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ ने काकोरी-आमों के साथ छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री साय को भेजे गए पत्र में उत्तर-प्रदेश में आमों के प्रचुर उत्पादन और वहां की लोकप्रिय प्रजातियों का विस्तार से उल्लेख किया है। उन्होंने बताया है कि स्वतंत्रता संग्राम का साक्षी रहा काकोरी आम उत्पादन का भी प्रमुख केंद्र है। उत्तर-प्रदेश सरकार ने आमों का विपणन काकोरी ब्रांड के नाम से शुरू किया है।मुख्यमंत्री श्री साय को उत्तर-प्रदेश के मुख्यमंत्री से उपहार स्वरूप काकोरी ब्रांड के रसीले और मीठे आम मिले। जवाब में मुख्यमंत्री श्री साय ने श्री योगी आदित्यनाथ को लिखे पत्र में कहा है- मधुर संदेश के साथ आपके भेजे हुए काकोरी-आम सचमुच बड़े ही स्वादिष्ट हैं। उत्तर-प्रदेश की पहचान आमों से भी है और महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों से भी। आपने इन दोनों पहचानों को एकाकार करते हुए जो अद्भुत पहल की है, वह प्रेरक है। स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को सम्मान देने का यह श्रेष्ठ तरीका है, इससे हम अपने महान सेनानियों और उस महान संग्राम की यादों को अपने सबसे प्रिय क्षणों में शामिल कर सकेंगे।श्री साय ने पत्र में लिखा है- ऐतिहासिक रूप से उत्तर प्रदेश और छत्तीसगढ़ की भावनाएं हमेशा एक रही हैं। उत्तर कोसल और दक्षिण कोसल के रूप में पहचाने जाने वाले दोनों भू-भागों के निवासीगण राजा राम की ही प्रजा हैं। प्रभु श्रीराम का जन्म अयोध्या में हुआ और उनकी माता कौशल्या ने छत्तीसगढ़ में जन्म लिया।
- दुर्ग / अमृतकाल छत्तीसगढ़ विजन @2047 अंतर्गत संभाग स्तरीय संवाद कार्यक्रम का आयोजन 11 अगस्त 2024 को पूर्वान्ह 11 बजे बीआईटी कॉलेज दुर्ग के ऑडिटोरियम में किया गया है। जिला प्रशासन द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा होंगे। अध्यक्षता खाद्य मंत्री श्री दयालदास बघेल करेंगे। सांसद श्री विजय बघेल औऱ श्री संतोष पाण्डे तथा विधायक श्री डोमन लाल कोरसेवाड़ा, श्री ललित चंद्राकर, श्री गजेंद्र यादव एवं श्री रिकेश सेन विशिष्ट अतिथि के रूप में कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। कार्यक्रम के दौरान राज्य नीति आयोग टीम द्वारा अमृतकाल छत्तीसगढ़ विजन @2047 संबंधी प्रस्तुतिकरण किया जाएगा।
- दुर्ग / जिले में 01 जून से 10 अगस्त तक 484.0 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई है। कार्यालय कलेक्टर भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार 1 जून से अब तक सर्वाधिक वर्षा 814.6 मिमी पाटन तहसील में तथा न्यूनतम 332.1 मिमी धमधा तहसील में दर्ज की गई है। इसके अलावा तहसील दुर्ग में 402.0 मिमी, तहसील बोरी में 400.2 मिमी, तहसील भिलाई 3 में 427.6 मिमी और तहसील अहिवारा में 527.7 मिमी वर्षा दर्ज की गई है। 10 अगस्त को तहसील बोरी में 3.6 मिमी वर्षा दर्ज की गई है।
- -कलेक्टर सहित जिला प्रशासन के अधिकारियों ने 09 अगस्त को जिलेे के हुच्चेटोला में हर घर तिरंगा अभियान का किया शुभारंभ-जिला पंचायत के सीईओ ने हर घर तिरंगा कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए अधिकारियों को दिए दिशा निर्देशबालोद। कलेक्टर श्री इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल और जिला पंचायत के सीईओ डाॅ. संजय कन्नौजे ने जिला प्रशासन के आला अधिकारियों के साथ जिले के अंतिम छोर के ग्राम हुच्चेटोला में तिरंगा लगाकर जिले में हर-घर तिरंगा अभियान का आगाज किया। उल्लेखनीय है कि जिले में 09 अगस्त से 15 अगस्त 2024 तक हर घर तिरंगा अभियान के तहत विभिन्न कार्यक्रमों का आयेाजन किया जा रहा है। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डाॅ. संजय कन्नौजे ने जिले में अभियान के सफल आयोजन के लिए विगत दिनों जिला पंचायत के सभाकक्ष में अधिकारियों की बैठक भी ली। उन्होंन कहा कि अभियान के अंतर्गत सभी भारतीय नागरिकों को राष्ट्रीय ध्वज अपने घर पर फहराने के लिए प्रेरित किया जा रहा है, ताकि आम जन में देशभक्ति की भावना विकसित हो तथा राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान में वृद्धि हो। जिले में इसके लिए विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 10 अगस्त को स्कूलों में तिरंगा काॅन्सर्ट का आयोजन किया गया। इसी प्रकार 12 अगस्त को सभी नगरीय निकायों, जनपद पंचायतों व ग्राम स्तर पर तिरंगा रैली का आयोजन किया जाएगा। 12 अगस्त को ही शासकीय विद्यालय एवं महाविद्यालयों में तिरंगा मेला का आयोजन किया जाएगा। 13 अगस्त को जिला स्तर, नगरी निकाय, जनपद पंचायत व ग्राम पंचायत स्तर पर तिरंगा यात्रा, तिरंगा कैनवास, तिरंगा प्रतिज्ञा, तिरंगा सेल्फी व तिरंगा सम्मान का आयोजन होगा। 14 अगस्त को जिला स्तर, नगरी निकाय, जनपद पंचायत व ग्राम पंचायत स्तर पर तिरंगा कॉन्सर्ट्स और तिरंगा दौड़ व मैराथाॅन का आयोजन किया जाएगा। 15 अगस्त को जिला स्तर, नगरी निकाय, जनपद पंचायत व ग्राम पंचायत स्तर पर तिरंगा सेल्फी व तिरंगा सम्मान का आयोजन किया जाएगा। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डाॅ. संजय कन्नौजे ने अधिकारियों को कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए आवश्यक तैयारी करने के दिशा-निर्देश दिए हैं।
- बालोद। राज्य शासन द्वारा वर्ष 2024 हेतु डाॅ. खूबचंद बघेल कृषक रत्न पुरस्कार के लिए कृषकों से आवेदन 31 अगस्त 2024 तक मंगाए गए हैं। उप संचालक कृषि श्री ने बताया कि कृषक उक्त पुरस्कार हेतु आवेदन कृषि विभाग के जिला कार्यालय से प्राप्त कर सकते हैं तथा आवेदन भर कर इस कार्यालय में 31 अगस्त तक जमा कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि पुरस्कार से संबंधित विस्तृत जानकारी कृषि विभाग की वेबसाईट एग्री पोर्टल डाॅट सीजी डाॅट एनआईसी डाॅट इन पर प्राप्त की जा सकती है।
-
-जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने संबंधितों को दिए निर्देश
बालोद। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डाॅ संजय कन्नौजे ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिले के सभी अमृत सरोवरों के तट पर उल्लासपूर्वक तिरंगा फहराया जाएगा। स्थानीय स्तर पर उक्त स्थानों में विविधि प्रकार की गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। देश के 77 वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में राज्य शासन से निर्देश के अनुसार जिले के अमृत सरोवर के पास विभिन्न्न कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। मुख्य कार्यपालन अधिकारी डाॅ. कन्नौजे ने बताया कि आजादी का अमृत काल चल रहा है, महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण योजना के तहत अमृत सरोवर का निर्माण किया गया है। ये अमृत सरोवर, पर्यावरण की स्थिरता, जलसंरक्षण और समूह विकास के प्रति हमारी प्रतिबद्धता का प्रतीक है, इसलिये स्वतंत्रता दिवस जैसे ऐतिहासिक समारोह को मनाये जाने हेतु यह उपयुक्त स्थल है। वही जिले में अब तक 138 अमृत सरोवर का निर्माण किया गया है। जिसमें विकासखण्ड बालोद 21, गुरूर 25, गुण्डरदेही 27, डौण्डी 35 एवं डौण्डीलोहारा 30 में अमृत सरोवर का निर्माण किया गया है, वही अमृत सरोवर स्थलों में विशेष उत्सव कार्यक्रम आयोजित करने हेतु सीईओ जनपद पंचायतों को निर्देशित किया गया है। मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने उत्सव को सार्थक बनाने के लिये ग्राम पंचायत, स्कूल, कॉलेज, स्व सहायता समूह और स्थानीय कर्मचारियों आदि सहित सभी हितग्राहियों को शामिल करते हुये सभी तैयारियां समयबद्ध तरीके से पूर्ण करने हेतु उचित दिशा-निर्देश दिए हैं। - जिले में नशा मुक्त भारत अभियान के तहत विविध गतिविधियों का आयोजनमहासमुन्द। जिले में नशा मुक्त भारत अभियान के तहत "विकसित भारत मंत्र, भारत हो नशे से स्वतंत्र" की थीम पर 12 अगस्त को विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन समाज कल्याण संचालनालय द्वारा किया जा रहा है, जिसमें जिले के सभी शासकीय और अशासकीय शालाओं, महाविद्यालयों, आई.टी.आई, पॉलिटेक्निक, पब्लिक संस्थाओं, और शासकीय कार्यालयों में नशामुक्ति हेतु शपथ दिलाई जाएगी।इस कार्यक्रम के क्रियान्वयन के लिए मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री एस. आलोक को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। जिला शिक्षा अधिकारी को शासकीय और अशासकीय शालाओं में, और प्राचार्य शासकीय महाप्रभु वल्लभाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय, मचेवा, महासमुन्द को महाविद्यालयों में नशामुक्ति शपथ, अंतर शाला कॉम्पीटिशन, सेमिनार, वेब सेमिनार, और वर्कशॉप के आयोजन का दायित्व सौंपा गया है। इसके अतिरिक्त जिला खेल अधिकारी खेल-कूद प्रतियोगिताएं, मानव श्रृंखला और छात्रों की रैली आयोजित करेंगे।मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों और नर्सिंग कॉलेजों में शपथ, सेमिनार और वर्कशॉप का आयोजन करेंगे। समस्त कार्यालय प्रमुख अपने-अपने कार्यालयों में नशामुक्ति शपथ दिलाएंगे। सर्व मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत द्वारा ग्राम पंचायतों में भारत माता वाहिनी के सदस्यों के माध्यम से नशामुक्ति रैली और शपथ का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम के अंतर्गत डी.ओ.सी. एनएसएस के छात्र/छात्राओं द्वारा नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति भी दी जाएगी।उप संचालक समाज कल्याण जिले में आयोजित कार्यक्रमों की जानकारी और फोटोग्राफ्स निर्धारित प्रपत्र में प्राप्त कर सामाजिक न्याय और अधिकारिता विभाग( DOSJE) की वेबसाइट पर अपलोड करेंगे।
- महासमुंद। 15 अगस्त तक देशभर में हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है, इस अभियान के तहत लोगों को अपने घरों और दफ्तरों में तिरंगा फहराने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। इसी क्रम में नगर पालिका परिषद महासमुंद के जनप्रतिनिधि,अधिकारी कर्मचारियों ने आज बाइक रैली निकाली। रैली नगर पालिका से शुरू होकर मुख्य मार्गो का भ्रमण करते हुऐ वापस नगर पालिका में समाप्त हुई।हर घर तिरंगा अभियान के तहत देशभर में तिरंगा रैलियां निकाली जा रही हैं। इस संबंध में मुख्य नगर पालिका अधिकारी लवकेश कुमार ने बताया है कि 15 अगस्त तक देशभर में हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है इस अभियान के तहत लोगों को अपने घरों और दफ्तरों में तिरंगा फहराने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। इसी क्रम में नगर पालिका परिषद महासमुंद के जनप्रतिनिधि अधिकारी कर्मचारियों ने बाइक रैली निकाल कर नगर वासियों से अपील की है कि 9 अगस्त से लेकर 15 अगस्त तक 'हर घर तिरंगा' अभियान का हिस्सा बनें। बाइक रैली में प्रमुख रुप से पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष श्री पवन पटेल, पार्षद श्री देवीचंद राठी, श्री महेन्द्र सिका, मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री लवकेश कुमार, उपअभियंता श्री दिलीप कश्यप, स्वच्छता प्रभारी श्री दिलीप चन्द्राकर, जल प्रभारी श्री सीताराम चेलक, श्री करण कुमार यादव, श्री सुरेश तिवारी, श्री मनोज सोनी, स्वच्छ भारत मिशन प्रभारी नौशाद बक्श, ममता बग्गा, प्रेम शीला बघेल सहित बड़ी संख्या में नगर पालिका के अधिकारी कर्मचारी एवं नागरिक उपस्थित थे।
- महिलाओं को अब नहीं करनी पड़ती पानी के लिए अपनी बारी का इंतजारग्रामीणों ने राज्य सरकार का माना आभाररायपुर । जल जीवन मिशन योजना के तहत् जिला राजनांदगांव के विकासखंड राजनांदगांव अंतर्गत ग्राम पंचायत तोरनकट्टा एवं उसके आश्रित ग्राम मनकी में शुद्ध पेयजल मिलने से अब ग्रामीणों की स्थिति पहले की अपेक्षा सुधरने लगी है। हर घर नल कनेक्शन लग जाने से अब महिलाओं को पहले की तरह नल के सामने लाईनें नहीं लगानी पड़ती है। इससे उनकी समय की बचत होती है। वहीं पर्याप्त शुद्ध पेयजल भी मिल रही है। तोरकट्टा ग्राम पंचायत के ग्रामीण अब खुश है, उनके गांव के हर घर में पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित हो गयी है। शासन की जनकल्याणकारी योजना जल जीवन मिशन अंतर्गत हर घर-नल कनेक्शन से ग्राम की महिलाएं प्रसन्न है, अब उन्हें हैंडपंप के सामने लाइन नहीं लगानी पड़ती है। कलेक्टर एवं अध्यक्ष जिला जल एवं स्वच्छता मिशन श्री संजय अग्रवाल के मार्गदर्शन में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के द्वारा ग्राम तोरनकट्टा एवं मनकी में जल जीवन मिशन के तहत डिस्ट्रीब्यूशन 400-400 मीटर की पाइप लाइन बिछाकर दोनों ग्रामों के लगभग 304 परिवारों को नल से जल की उपलब्धता सुनिश्चित की गई है। ग्राम तोरनकट्टा की सरपंच श्रीमती सेवती साहू ने बताया कि गांव के प्रत्येक घर में सभी को पानी मिल रहा है, जिससे पूरे गांव में खुशहाली का माहौल है। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा एक सतत अभियान चलाकर शासन की योजनाओं की जानकारी दी जा रही है। वार्ड नंबर 11 की श्रीमती तीरथ बाई और वार्ड नंबर 8 की श्रीमती प्रमिला साहू ने सरकार के प्रति कृतज्ञता प्रकट की। उन्होंने बताया कि उन्हें पानी के लिए दूर-दूर तक जाना पड़ता था, पानी के लिए लम्बी लाइन लगाना, बोरिंग एवं कुंआ पर निर्भर रहना पड़ता था, लेकिन अब जल जीवन मिशन से उन्हें घर पर ही नल के माध्यम से पर्याप्त मात्रा में शुद्ध पानी मिल रहा है, जिससे उनके समय की बचत भी हो रही है। पेय जल प्रबंधन से जुड़ी सदस्य श्रीमती सीता बाई ने बताया कि हर 3 महीने में जल वाहिनियों द्वारा जल की शुद्धता का परीक्षण एफटीके किट के माध्यम से किया जाता है, ताकि सभी को गुणवत्ता युक्त पेयजल प्राप्त हो सके। स्कूली छात्रा पल्लवी यादव ने कहा कि पहले पानी की समस्या की वजह से स्कूल जाने में देरी होने के साथ ही घर के बाकि कामों में भी देरी होती थी। एक महिला के समय के साथ-साथ उनके पूरे घर वालों के समय का नुकसान होता था, किन्तु योजना के आने के बाद उन सभी के काम समय से पूरे हो रहे है। जिसके लिए उन्होंने केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार का धन्यवाद भी ज्ञापित किया।
- बीमार युवक कोमल यादव का तत्काल ईलाज हेतुमुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को किया निर्देशितबालोद। कलेक्टर श्री इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डाॅ. संजय कन्नौजे ने आज डौण्डीलोहारा विकासखण्ड के ग्राम हुच्चेटोला के प्रवास के दौरान अधिकारियों के साथ ग्रामीणों के घर में पहुॅचकर उनका हाल चाल जाना। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से चर्चा कर उनके कार्यों एवं व्यवसाय के संबंध में जानकारी ली तथा उनके आय को दुगुना करने के उपायों के संबंध में जानकारी ली। अधिकारियों ने सड़क दूर्घटना में घायल युवक कोमल यादव के घर में पहुॅचकर उनका हालचाल जाना। कलेक्टर श्री चन्द्रवाल ने मौके पर उपस्थित मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को श्री कोमल यादव के समुचित ईलाज कराने के निर्देश भी दिए।
- कलेक्टर, सीईओ जिला पंचायत सहित जिला स्तरीय अधिकारी बस में सवार होकर ग्राम हुच्चेटोला पहुॅचेग्रामीणों को शासन के विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित कर उनकी आय दुगुना करने के संबंध में किया गया गहन विचार मंथनबालोद/बालोद जिला प्रशासन द्वारा आज 09 अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर जिले के अंतिम छोर पर स्थित डौण्डीलोहारा विकासखण्ड के सुदूर वनांचल के ग्राम हुच्चेटोला में वन संरक्षण आजीविका उन्मूखीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान कलेक्टर श्री इंद्रजीत सिंह चन्द्रवाल, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डाॅ. संजय कन्नौजे सहित जिला स्तरीय अधिकारियों ने आज सुबह संयुक्त जिला कार्यालय परिसर से बस से सफर करते हुए ग्राम हुच्चेटोला पहुॅचकर, ग्रामीणों का उत्साहवर्धन किया। ग्राम हुच्चेटोला एवं आसपास के ग्रामीणों ने जिला प्रशासन के मुखिया एवं जिले के आला अधिकारियों को बस से सवार होकर अपने गांव में आने पर ग्रामीण बहुत ही प्रसन्नचित एवं अभिभूत नजर आ रहे थे। ग्रामीणों ने कलेक्टर श्री इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल के इस संवेदनशील पहल की भूरी-भूरी सराहना की। समारोह में विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर ग्रामीणों द्वारा कलेक्टर और सीईओ जिला पंचायत को आदिवासी पगड़ी पहनाकर सम्मानित भी किया। इस अवसर पर कलेक्टर एवं सीईओ जिला पंचायत ने ग्रामीणों से बारी-बारी से चर्चा कर उनके व्यवसाय एवं खेती किसानी आदि के कार्योें के संबंध में जानकारी ली। इस दौरान ग्रामीणों को शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित कर उनके आय को दुगुना करने के संबंध में गहन विचार मंथन किया गया। इस मौके पर कलेक्टर श्री चन्द्रवाल, सीईओ जिला पंचायत डाॅ. संजय कन्नौजे के द्वारा गाॅव के चबूतरा में तिरंगा लगाकर जिले में हर-घर तिरंगा लगाने के अभियान का आज विधिवत आगाज किया। इस अवसर पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्री देवलाल ठाकुर, वरिष्ठ जनप्रतिनिधि, एसडीएम श्री शिवनाथ बघेल, तहसीलदार, जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारियों के अलावा जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित थे।इस दौरान कलेक्टर एवं सीईओ जिला पंचायत ने वनाधिकार पत्रधारी कृषकों एवं ग्रामीणों से बारी-बारी से चर्चा कर, उनके कुल जमीन, व्यवसाय, वार्षिक आय आदि के संबंध में जानकारी ली। इसके अलावा ग्रामीणों से उनके आय में वृद्धि हेतु उनके रूचि के व्यवसाय तथा कार्यों के संबंध में जानकारी ली। ग्रामीणों ने बारहमासी खेती करने हेतु सिंचाई सुविधा के लिए बोर खनन एवं मोटर पंप के मांग के अलावा, मुर्गीपालन, मछलीपालन तथा अन्य व्यवसाय को प्रारंभ करने हेतु सहयोग करने की मांग की कलेक्टर एवं सीईओ जिला पंचायत ने ग्रामीणों के रूचि के अनुरूप उन्हें शासकीय योजनाओं से लाभान्वित कर उनके व्यापार व्यवसाय एवं विभिन्न आजीविका मूलक कार्यों के लिए हर संभव मदद उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कलेक्टर श्री इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल ने कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को विश्व आदिवासी दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर उन्होंने कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों की उपस्थिति पर प्रसन्नता भी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों की मांगों एवं जरूरतों को समझने के लिए मैं जिला प्रशासन के आला अधिकारियों के साथ बस में सवार होकर आपके गांव में पहुॅचा हूॅ। श्री चन्द्रवाल ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप ग्रामीणों को शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित कर उनके आय दुगुना करने का समुचित प्रयास किया जाएगा। कलेक्टर ने कहा कि इस कार्य को पूरा करने के लिए ग्रामीणों को भी आगे आना होगा। इस अवसर पर उन्होंने बच्चों को कुपोषण दूर करने हेतु बच्चों को अनिवार्य रूप से आंगनबाड़ी केन्द्र भेजने की अपील भी की। इसके अलावा उन्होंने किसानों को अपने आय को दुगुना करने हेतु धान के अलावा दलहन-तिलहन, साग-सब्जी, मक्का आदि फसल लगाने तथा इस कार्य में समूह की महिलाओं को भी सक्रिय भूमिका निभाने कहा। उन्होंने हुच्चेटोला के ग्रामीणों से एक साल के भीतर पूरे ग्रामवासियों के आय को दुगुना करने के इस महति अभियान में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने की अपील भी की। श्री चन्द्रवाल ने एक-एक करके ग्रामीणों के सभी मांगो को पूरा करने का आश्वासन भी दिया। जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष श्री देवलाल ठाकुर सुदुर वनांचल के ग्राम हुच्चेटोला में आज कलेक्टर, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सहित जिला स्तरीय अधिकारियों के आगमन की भूरी-भूरी सराहना की। इस अवसर पर उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के मंशानुरूप पूरे देश के मजदूरों एवं किसानों के आय को दुगुना करने हेतु शासन द्वारा किए जा रहे उपायों के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने ग्रामीणों को अंचल एवं स्थानीय परिस्थिति के अनुरूप आय दुगुना करने के उपायों के संबंध में भी जानकारी दी। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डाॅ. संजय कन्नौजे ने ग्रामीणों से छत्तीसगढ़ी बोली में चर्चा कर शासन द्वारा उन्हें शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित कर उनके आय को दुगुना करने हेतु किए जा रहे उपायों के संबंध में जानकारी दी। डाॅ. कन्नौजे ने ग्रामीणों को अपने आय बढ़ाने के लिए खेती किसानी के अलावा व्यापार, व्यवसाय पर भी ध्यान देने को कहा। इसके अंतर्गत उन्होंने ग्रामीणों को मछलीपालन, मुर्गीपालन, कारपेंटर का कार्य करने तथा महिलाओं को अपने घरेलू कार्य के अलावा सिलाई-बुनाई आदि कार्य करने को कहा। कार्यक्रम में ग्राम पंचायत कुदारी दल्ली को सामूहिक वन संसाधन अधिकार पत्र समूह प्रदान किया गया। इसके अलावा अतिथियों के द्वारा नन्हे मुन्हे बच्चों को स्वादिष्ट पौष्टिक भोजन खिलाकर उनका अन्नप्रासन संस्कार कराया गया। इस अवसर पर ग्रामीण कलाकारों के द्वारा वन संरक्षण के संबंध में भी लघु नाटीका एवं रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम में सरपंच श्री झुमुकलाल परसाई, उप सरपंच श्री ललित देशमुख, ग्राम पटेल श्री टेमन लाल देशमुख, श्री गौतम सिन्हा सहित जिला स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित थे।
- प्राथमिक शाला भवन का किया जाएगा शीघ्र मरम्मत, आवागमन हेतु छोटे पुल का किया जाएगा निर्माणबालोद। कलेक्टर श्री इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डाॅ. संजय कन्नौजे ने आज डौण्डीलोहारा विकासखण्ड के सुदुर वनांचल के ग्राम कुदारी दल्ली में पहुॅचकर प्राथमिक शाला एवं आंगनबाड़ी केन्द्र भवन का निरीक्षण किया। श्री चन्द्रवाल ने ग्रामीणों की मांग पर प्राथमिक शाला भवन का शीघ्र मरम्मत कराने के लिए जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को निर्देशित किया। इसके अलावा उन्होंने गांव के उपयुक्त स्थान पर नए आंगनबाड़ी केन्द्र का निर्माण एवं भवन आदि से संबंधित समस्याओं का तत्काल निराकरण करने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए। कलेक्टर ने ग्राम कुदारी दल्ली में ग्रामीणों के समुचित आवागमन हेतु मनरेगा के अंतर्गत छोटा पुल निर्माण करने जिला पंचायत के सीईओ को निर्देशित किया।
-
10 अगस्त को जिले में हुई 4.3 मिलीमीटर औसत वर्षा
रायपुर । भू-अभिलेख कार्यालय जिला रायपुर से प्राप्त जानकारी के अनुसार 1 जून से शुरू की गई वर्षा मापन में अब तक रायपुर जिले के धरसींवा तहसील में 1236.5 मिलीमीटर, आरंग तहसील में 1069.8 मिलीमीटर, मंदिर हसौद में 1085.4 मिलीमीटर, अभनपुर में 910.8 मिलीमीटर, गोबरा नवापारा में 980.0 मिलीमीटर, तिल्दा में 985.4 मिलीमीटर, खरोरा में 1096.2, रायपुर तहसील में 1250.2 वर्षा दर्ज हुई है। इस प्रकार जिले में अब तक 1076.0 मिलीमीटर औसत वर्षा हुई है। वर्षा प्रतिवेदन के आधार पर 10 अगस्त को सर्वाधिक वर्षा गोबरनवापारा मे 24.1मिलीमीटर, अभनपुर मे 8.2 आरंग मे 2.5 मिलीमीटर ,दर्ज की है। जिले के बाक़ी तहसीलो मे बारिश के आसार नहीं हैं ।
-
विद्यार्थियों ने एक मिनट में 200 नीम के पौधों का किया रोपण, कलेक्टर ने ग्रामीणों के प्रयासों की भूरी-भूरी सराहना की
बालोद। कलेक्टर श्री इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल और जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डाॅ. संजय कन्नौजे ने आज सघन वृक्षारोपण अभियान के अंतर्गत गुण्डरदेही विकासखण्ड के ग्राम घीना में पहुॅचकर ग्राम घीना के नीम काॅरिडोर में पौधरोपण किया। इसके अंतर्गत आज ग्राम घीना में मात्र एक मिनट में 200 नीम के पौधों का रोपण किया गया। कलेक्टर श्री चन्द्रवाल ने ग्राम घीना के ग्रामीणों के द्वारा जनसहयोग से किए जा रहे सघन वृक्षारोपण के कार्यों की भूरी-भूरी सराहना की। उन्होंने ग्रामीणों से रोपे गए पौधों के समुचित देखभाल करने की अपील भी की। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डाॅ. संजय कन्नौजे ने ग्राम घीना के ग्रामीणों द्वारा किए जा रहे सघन वृक्षारोपण के कार्य की सराहना करते हुए इसे अत्यंत पूनीत कार्य बताया। इसके लिए उन्होंने ग्रामीणों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर डौण्डीलोहारा के एस.डी.एम. श्री शिवनाथ बघेल एवं जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती रोशनी भगत ने भी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ग्रामीणों के प्रयासों की मुक्तकंठ से सराहना की। इस अवसर पर ग्राम पंचायत घीना के सरपंच और ग्रामीण मौजूद थे। - भिलाईनगर। नगर पालिक निगम भिलाई द्वारा लगातार सड़क पर घूम रहे आवारा पशुओ को बैल, सांड, गाय, भैंस को पकड़कर शहरी गौठान में रखा जा रहा है। पशु मालिक जानवरो का दुध निकाल लेते है और जानवरो को खुले में छोड़ देते है। जिससे जानवर सड़को पर आकर बैठ जाते है एवं आपस में लड़ते रहते है। जिससे दुर्घटना की संभावना बनी रहती है। आवारा पशु पकड़ने का दल तीनो सिफ्ट में कार्यवाही कर रहा है। जानवरो को पकड़ने में भी बहुत परेशानी होती है, पकड़ते समय यह देखना पड़ता है जानवर, यात्री एवं पकड़ने वाले को कहीं चोट न लग जाये। यह सबसे बड़ी समस्या है।जानवर पकड़ने वाला कर्मचारी कन्हैया यादव ने बताया जानवर हमे और हमारी गाड़ी को पहचानने लगे है, हमे दूर से देखते ही जानवर भाग जाते है। कभी-कभी हम लोग खुद चोटिल हो जाते है।अभियान के दौरान नोडल अधिकारी अनिल सिंह, राजस्व अधिकारी मलखान सिंह सोरी, जे.पी.तिवारी, बालकृष्ण नायडू एवं तोड़फोड़ दस्ता प्रमुख हरिओम गुप्ता अपने दल के सदस्यो के साथ जानवरो को पकड़ने का कार्य निरंतर कर रहे है।
-
भिलाईनगर। भिलाई नगर निगम क्षेत्र में हर घर तिरंगा झण्डा लगाने की जागरूकता हेतु साईकल रैली निकाली गई। जन जागरूकता रैली जोन क्रमांक 01, 02 में निकाली गई, जिसमें सैंकड़ो लोग शामिल हुए। रैली की शुरूवात नेहरू नगर जोन कार्यालय से भाजपा अध्यक्ष एवं पार्षद महेश वर्मा, जोन आयुक्त येशा लहरे, सुशील चैधरी, भारत विकास परिषद के अनिल कुमार डागा, जितेन्द्र सिंह द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया।
पुरे उत्साह एवं जोश-खरोस के साथ हाथों में तिरंगा झण्डा लिये छात्र-छात्राएॅ, खिलाड़ी, सामाजिक कार्यकर्ता, अधिकारी कर्मचारी बड़े ही स्वाभीमान के साथ चले जा रहे थे। भारत माता की जय, बन्दे मातरम की जय, कौन हमारी सबकी माता, भारत माता भारत माता, हर-हर गंगा, घर-घर तिरंगा का जयघोध करते हुए चले रहे थे। रास्ते में आने-जाने वालो से बहुत समर्थन मिल रहा था। आर्ट आॅफ लिविंग संस्था से गुलाब देशमुख, श्रीधर अग्रवाल एवं सदस्यगण गाड़ी से उतर कर झण्डा लेकर खुद को रैली में शामिल होने से नहीं रोक पाये। रैली वहां से निकलकर केपीएस चैंक, नेहरू नगर में भ्रमण करते हुए नेहरू नगर चैंक पर स्थित शहीद पार्क में समापन किया गया। वहां पर एमआईसी सदस्य संदीप निरंकारी एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा रैली में शामिल हुए सभी सदस्यो को तिरंगा शपथ दिलाया। ’’मैं शपथ लेता हूॅ कि मैं तिरंगा फहराउगां अपने स्वतंत्रता सेनानीयों और वीर सपूतो की भावना का सम्मान करूगां और भारत के विकास और प्रगति के लिए खुद को समर्पित करूगां।’’ रैली में शामिल हुए सभी छात्र-छात्राओ को काॅपी, पेन एवं रबर पेसिंल निरंकारी द्वारा वितरण किया गया। रैली का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।रैली में प्रमुख रूप से शामिल हुए जोन के राजस्व अधिकारी मलखान सिंह सोरी, अनिल मेश्राम, जनसंपर्क अधिकारी अजय शुक्ला, राजेश पालवे, खेल एवं युवा कल्याण विभाग से प्रदीप भुवाल, स्पोर्टस शिक्षक विजय, जोन के स्वास्थ्य अधिकारी सुदामा परगनिया, हेमंत मांझी, भूतपूर्व कर्मचारी निर्मल शर्मा, प्रेमलाल साहू, शहरी अजीविका मिशन से मिशन मैनेजर अमन पटले एवं अन्य राष्ट्र भक्त सहभागी रहे। - शिविर को मिला लोगों का अच्छा प्रतिसादबिलासपुर/मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देशों पर लोगों की समस्याओं के निराकरण के लिए प्रदेश के सभी नगरीय निकायों के साथ ही बोदरी नगर पंचायत में भी जनसमस्या निवारण पखवाड़े का आयोजन किया गया। नगर पंचायत बोदरी के 15 वार्डो में 08 अगस्त तक आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर को लोगों का अच्छा प्रतिसाद मिला। पखवाड़े का समापन वार्ड क्र.15 में आयोजित शिविर से हुआ। इस पखवाड़े के दौरान एसडीएम श्री बजरंग वर्मा एवं संयुक्त संचालक, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के अधिकारी तथा कर्मचारियों द्वारा समय-समय पर निरीक्षण किया गया। शिविर में जनता ने स्वयं आकर अपनी समस्याओं से मुख्य नगर पालिका अधिकारी को अवगत कराया। नगर पंचायत की मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्रीमती भारती साहू के द्वारा अलग-अलग स्टॉल लगाकर अलग-अलग टेबल के माध्यम से सभी विभागों के जनसमस्या का त्वरित निराकरण किया गया। दिनांक 10 जुलाई से 08 अगस्त 2024 तक आयोजित जनसमस्या निवारण पखवाड़े में नगर क्षेत्रांतर्गत सभी विभागों से 927 आवेदन प्राप्त हुए जिसमें नगर पंचायत बोदरी से संबंधित कुल 661 आवेदनों का निराकरण कर लिया गया हैं। शेष अन्य विभाग से संबंधित आवेदनों को निराकरण हेतु संबंधित विभाग को प्रेषित किया गया है। जनसमस्या निवारण शिविर को सफल बनाने में नगर पंचायत बोदरी के सभी विभाग के कर्मचारीगण, स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी एवं महिला बाल विकास विभाग के कर्मचारी तथा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ने सहयोग प्रदान किया ।











.jpg)















.jpg)