- Home
- छत्तीसगढ़
- रायपुर/ अंधविश्वास, पाखंड व सामाजिक कुरीतियों के निर्मूलन के लिए कार्यरत संस्था अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति के अध्यक्ष डाॅ. दिनेश मिश्र ने कहा अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति हरेली पर विशेष जनजागरण अभियान चलाएगी, जिसमें जादू टोने के संबंध में टोनही प्रताडऩा के विरोध में जागरूक करने, टोनही प्रताडऩा के विरोध में शपथ, गांव के निर्जन स्थानों में रात्रिभ्रमण, अंधविश्वास पर पम्पलेट वितरण किया जाएगा, टोनही प्रताडऩा के संबंध में जानकारी एवं जागरूकता बढ़ाने हेतु पोस्टर वितरित किए जायेंगे तथा यह पोस्टर ग्राम पंचायतों एवं सार्वजनिक स्थलों पर चस्पा किए जायेंगे। अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति के अध्यक्ष डाॅ. दिनेश मिश्र ने कहा हरियाली के प्रतीक हरेली अमावस्या की रात को ग्रामीणजनों के मन से टोनही, भूत-प्रेत का खौफ हटाने के लिए समिति भ्रमण कर ग्रामीणजनों से सम्पर्क करेगी.डाॅ. दिनेश मिश्र ने कहा अंचल में हरियाली अमावस्या (हरेली) के संबंध में काफी अलग अलग मान्यताएं हैं अनेक स्थानों पर इसे जादू-टोने से जोड़कर भी देखा जाता है, कहीं-कहीं यह भी माना जाता है कि इस दिन, रात्रि में विशेष साधना से जादुई सिद्वियां प्राप्त की जाती है जबकि वास्तव में यह सब परिकल्पनाएं ही हैं, जादू - टोने का कोई अस्तित्व नहीं है तथा कोई महिला टोनही नहीं होती। पहले जब बीमारियों व प्राकृतिक आपदाओं के संबंध में जानकारी नहीं थी तब यह विश्वास किया जाता था कि मानव व पशु को होने वाली बीमारियां जादू-टोने से होती है। बुरी नजर लगने से, देखने से लोग बीमार हो जाते है तथा इन्हें बचाव के लिए गांव, घर को तंत्र-मंत्र से बांध देना चाहिए तथा ऐसे में कई बार विशेष महिलाओं पर जादू-टोना करने का आरोप लग जाता है वास्तव में सावन माह में बरसात होने से वातावरण का तापमान अनियमित रहता है, उसम, नमी के कारण बीमारियों को फैलाने वाले कारकों बैक्टीरिया व कीटाणु अनुकूल वातावरण पाकर काफी बढ़ जाते है। गंदगी, प्रदूषित पीने के पानी, भोज्य पदार्थ के दूषित होने, मक्खियां, मच्छरो के बढने से बीमारियां एकदम से बढ़ जाती है। जिससे गांव गांव में आंत्रशोध, पीलिया, वायरल फिवर, मलेरिया के मरीज बढ़ जाते है तथा यदि समय पर ध्यान नहीं दिया गया हो तो पूरी बस्ती ही मौसमी संक्रामक रोगों की शिकार हो जाती है। वहीं हाल फसलों व पशुओं का भी होता है, इन मौसमी बीमारियों से बचाव के लिए पीने का पानी साफ हो, भोज्य पदार्थ दूषित न हो, गंदगी न हो, मक्खिंया, मच्छर न बढ़े,जैसी बुनियादी बातों पर ध्यान देने की आवश्यकता है। स्वास्थ्य संबंधी सावधानियां रखने से लोग पशु बीमारियों से बचे रह सकते है। इस हेतु किसी भी प्रकार के तंत्र-मंत्र से घर, गांव बांधने की आवश्यकता नहीं है। कोरोना तथा अन्य संक्रमणों से बचाव के लिए साफ-सफाई,सावधानी, मास्क पहिनना, सोशल डिस्टेन्स रखना ,बार बार हाथ धोना अधिक आवश्यक है, इसके बाद यदि कोई व्यक्ति इन बीमारियों से संक्रमित हो तो उसे फौरन चिकित्सकों के पास ले जाये, संर्प दंश व जहरीले कीड़े के काटने पर भी चिकित्सकों के पास पहुंचे।डाॅ. मिश्र ने कहा पिछले कुछ वर्षो से यह देखा जा रहा है कि हरेली अमावस्या को दिन में भी बच्चे व कई लोग जादू-टोने व नजर लगने से बचने के लिए नीम की टहनी, साइकिलों, रिक्शे व गाड़ियों में लगातार घूमते दिखाई देते है। पालकों व शिक्षकों को बच्चों को ऐसे अंधविश्वास से बचने की सलाह देना चाहिए। नीम की टहनी तोड़-तोड़कर वृक्ष को नुकसान पहुंचाने के बजाय घर के आसपास नीम के पौधे लगाये ताकि वातावरण शुद्ध हो। बीमारियों से बचने के लिए साफ-सफाई, पानी को छानकर, उबालकर पीने, प्रदूषित भोजन का उपयोग न करने तथा गंदगी न जमा होने देने जैसी बातों पर लोग ध्यान देंगे तथा स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहेंगे तो तंत्र-मंत्र से बांधनें की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। बीमारियों खुद-ब-खुद नजदीक नहीं फटकेंगी, मक्खिंया व मच्छर किसी भी कथित तंत्र-मंत्र से अधिक खतरनाक हैडाॅ. मिश्र ने कहा हरेली अमावस्या पर भी अंधविश्वास, जादू-टोने, टोनही की मान्यता के विरोध में जरूरी चलाया जा रहा ‘‘कोई नारी टोनही नहीं अभियान’’ जारी रहेगा। जिसमें टोनही, भूत-प्रेत का खौफ मिटाने के लिए व भ्रम दूर करने के लिए समिति के सदस्य रात्रि में भ्रमण कर ग्रामीणों से सम्पर्क कर भ्रम व अंधविश्वास दूर कर वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने का प्रयास करेंगे.
-
भिलाईनगर। शासन द्वारा जनकल्याणकारी योजनाओ को जन जन तक पहुचाने के लिए जन समस्या निवारण पखवाड़ा मनाया जा रहा है। जिसमें जनता की मूलभूत समस्याएॅ शासन द्वारा प्रदान की जाने वाली सुविधा नवीन राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड, आधार कार्ड, प्रधानमंत्री आवास, प्रधानमंत्री स्व-निधि योजना, लाईट, पानी, बिजली, सफाई की शिकायत इत्यादि का निवारण तिथि अनुसार सुबह 10 बजे श्रीराम चैंक स्टेडियम ग्राउण्ड में लगाया गया।
संचालक नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग छ.ग. से डायरेक्टर कुंदर कुमार औचक निरीक्षण करने श्रीराम चैंक वार्ड क्रं. 44, 45, 49, 50 के लिए लगे शिविर में पहुचे। यह पता था आयेगे, कहा जाना है, उनकी इच्छा के उपर निर्भर था। निगम भिलाई के चल रहे किसी भी शिविर में जा सकते थे। आते ही सर्वप्रथम पंजीयन रजिस्टर चेक किये, दर्ज किये जा रहे समस्याओ के निराकरण के बारे में आयुक्त देवेश कुमार ध्रुव से जानकारी प्राप्त किये। किस प्रकार की शिकायते मिल रही है, क्या मांग है। उसका निराकरण किस प्रकार से किया जा रहा है। ज्यादातर नागरिको का मूलभूत आवश्यकता क्या है इत्यादि के संबंध में जानकारी प्राप्त किये।निरीक्षण के दौरान लाईट की समस्या लेकर पी बालकृष्णा क्वाटर नं. 1सी सड़क 29 जोन-02 वार्ड 50 खुर्सीपार भिलाई द्वारा के आवेदन स्ट्रीट लाईट नया लगाने हेतु निराकरण की मांग किया था। डायरेक्टर कुंदन कुमार ने कहा इसके समस्या का समाधान तुरन्त करके मुझे रिपोर्ट करो। जिसे विद्युत संधारण विभाग के कर्मचारियो द्वारा स्ट्रीट लाईट ठीक किया गया। स्ट्रीट लाईट सुधरने से पी बालकृष्णन की संतुष्टि मिलने से सभी अधिकारी खुश हुए। उनके द्वारा तीन महिला हितग्राहियो को नवीन राशन कार्ड एवं एक हितग्राही को पीएम स्वनिधि का चेक प्रदान किया गया। इस बात की भी जानकारी प्राप्त किये हितग्राहियो को कितना राशन मिल रहा है क्या क्या मिल रहा है किसी प्रकार की असुविधा तो नहीं हो रही है।अंत में जब एक पेड़ माॅ के नाम के काउंटर पर पहुचे जहाॅ नगर निगम भिलाई के उद्यान विभाग द्वारा सभी को निःशुल्क पौधा एवं खाद वितरण किया जा रहा था। उन्होने कहा मै भी अपनी माॅ के नाम आॅम का एक पेड़ लगाउगाॅ और इस रास्ते से गुजरूंगा तो देखूगा इसका देख रेख ठीक से करना माॅ के नाम पर पेड़ लगा रहा हूॅ।शिविर में वार्ड पार्षद दया सिंह, श्याम सुन्दर राव, डी सुजाता एवं एम लक्ष्मी, जगदीश शिविर में उपस्थित रहे उनके द्वारा नागरिको के समस्याओ का निराकरण करवाया जा रहा था। पार्षदगणो द्वारा 32 राशन कार्डधारियो को नवीन राशन कार्ड वितरित किया गया।शिविर के निरीक्षण के दौरान संयुक्त संचालक क्षेत्रीय कार्यालय नगरीय प्रशासन एवं विकास दुर्ग संभाग से लोकेश्वर साहू, उपसंचालक सूडा से जितेन्द्र कुशवाहा, अपर आयुक्त अशोक द्विवेदी, जोन आयुक्त सुशील कुमार चैधरी, अभियंता रवि सिन्हा इत्यादि उपस्थित रहे। - दुर्ग/ जिले में 01 जून से 02 अगस्त तक 378.4 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई है। कार्यालय कलेक्टर भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार 1 जून से अब तक सर्वाधिक वर्षा 654.8 मिमी पाटन तहसील में तथा न्यूनतम 261.4 मिमी बोरी तहसील में दर्ज की गई है। इसके अलावा तहसील दुर्ग में 326.4 मिमी, तहसील धमधा में 264.4 मिमी, तहसील भिलाई 3 में 336.6 मिमी और तहसील अहिवारा में 426.5 मिमी वर्षा दर्ज की गई है। 02 अगस्त को तहसील दुर्ग में 9.0 मिमी, तहसील धमधा में 10.0 मिमी, तहसील पाटन में 31.1 मिमी, तहसील बोरी में 15.2, तहसील भिलाई-3 में 14.0 मिमी और तहसील अहिवारा में 12.7 मिमी वर्षा दर्ज की गई है।
- दुर्ग/ जिला पंचायत में कार्यरत कर्मचारी श्री मदन संगीत सहायक ग्रेड 03 एवं दीपक सिंह राजपूत मुख्य लिपिक सह लेखापाल के सेवानिवृत्त होने पर जिला पंचायत कार्यालय की ओर से विदाई दिया गया। श्री मदन संगीत सहायक ग्रेड 03 विगत 30 वर्षाे से एवं श्री दीपक सिंह राजपूत मुख्य लिपिक सह लेखापाल 25 वर्ष तक कार्य का निर्वहन कर रहे थे। इस मौके पर विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारियों द्वारा उनके उल्लेखनीय कार्य की सराहना कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई। इस अवसर पर जिला पंचायत दुर्ग के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अश्वनी देवांगन ने कहा कि सेवानिवृत्ति को जीवन का एक नया पड़ाव माना जाता है। सेवानिवृत्ति कई लोगों के लिए एक सुखद राहत है, जो कामकाजी जीवन के तनाव से खुद को मुक्त रखे हैं। सेवानिवृत्त कर्मचारियों को उपदान, अवकाश नगदीकरण राशि सीपीएफ जमा राशि का भुगतान किया गया। इस अवसर पर लेखा अधिकारी श्री कुलदीप देवांगन, उपसंचालक कव्या जैन, सहायक परियोजना अधिकारी संध्या कुर्रे धु्रव, सहायक परियोजना अधिकारी योगेश्वरी बर्मन एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।
- शिविर में जनता के समस्याओं का किया जा रहा है निराकरणबालोद /राज्य शासन के निर्देशानुसार नगरीय क्षेत्रों में निवास करने वाले आम नागरिकों के मांगों एवं समस्याओं के निराकरण हेतु जिले के नगरीय निकायों में जन समस्या निवारण शिविर के आयोजन का क्रम निरंतर जारी है। आज नगरीय निकायों में आयोजित जन समस्या निवारण शिविर में बड़ी संख्या में नगरीय क्षेत्र के लोगों ने शिविर में उपस्थित होकर अपने मांगों एवं समस्याओं के संबंध में आवेदन प्रस्तुत किया। इस दौरान मौके पर उपस्थित नगर पंचायत अध्यक्ष एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी सहित अन्य जन प्रतिनिधियों के अलावा अधिकारी कर्मचारियों ने शिविर में प्राप्त आवेदनों का परीक्षण कर प्राप्त आवेदनों के निराकरण हेतु समुचित कार्रवाई सुनिश्चित की। इस दौरान संबंधित विभाग के अधिकारियों के द्वारा अनेक आवेदनों का मौके पर ही निराकरण किया गया।उल्लेखनीय है कि आज नगर पालिका बालोद के वार्ड क्रमांक 10 सुभाष वार्ड एवं 11 जवाहर वार्ड निवासियों के मांगों एवं समस्याओं के निराकरण हेतु जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान लोक निर्माण विभाग से संबंधित कुल 14, राशन कार्ड बनाने हेतु कुल 01, पेयजल से संबंधित 10, राजस्व विभाग से संबंधित कुल 03, विद्युत विभाग से संबंधित कुल 04 आवेदनों के अलावा शिविर में जन्म-मृत्यु, शहरी आजीविका मिशन, समाज कल्याण, महिला बाल विकास, भवन अनुज्ञा, सामाजिक पेंशन आदि से संबंधित कुल 47 आवेदन पत्र प्राप्त हुए। इसी तरह नगर पालिका दल्लीराजहरा के वार्ड क्रमांक 14 एवं 15 के लिए वार्ड क्रमांक 14 शहीद चैक दुर्गा मंच के पास जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। जिसके अंतर्गत लोक निर्माण विभाग के कुल 41, राजस्व विभाग के 46, स्वच्छता विभाग 07, स्वच्छता विभाग 05, ई-श्रम कार्ड हेतु 10 आवेदनों सहित अन्य विभाग से संबंधित कुल 122 आवेदन प्राप्त हुए। इसी तरह जन समस्या निवारण शिविर में नगर पंचायत डौण्डीलोहारा में कुल 67 आवेदन प्राप्त हुए।
- 06 अगस्त को किया जाएगा प्रवेश परीक्षा का आयोजनबालोद/ एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में लेटरल एण्ट्री के माध्यम से प्रवेश हेतु आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 04 अगस्त 2024 निर्धारित की गई है। सहायक आयुक्त आदिवासी विकास ने बताया कि जिला स्तरीय आदिम जाति कल्याण, आवासीय एवं आश्रम विद्यालयों में वर्ष 2024-25 हेतु विभिन्न कक्षाओं में रिक्त सीट के विरुद्ध प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। जिसमें कक्षा 7वीं में बालिका हेतु 01 रिक्त सीट, कक्षा 8वीं एवं 9वीं में बालक हेतु 01, कक्षा 11वीं में 06 बालक एवं बालिका हेतु 02 रिक्त सीटों पर प्रवेश हेतु प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रवेश परीक्षा हेतु आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 04 अगस्त निर्धारित की गई है। प्रवेश परीक्षा 06 अगस्त को आयोजित की जाएगी। परीक्षा परिणाम 12 अगस्त को जारी किया जाएगा। इसके साथ ही विद्यालय में प्रवेश की तिथि 14 अगस्त से 16 अगस्त एवं प्रवेश प्रक्रिया की अंतिम तिथि 22 अगस्त निर्धारित की गई है।
- -कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा के मार्गदर्शन में रायपुर में शिवभक्तों ने किया ऑनलाइन रुद्राभिषेक- रायपुर के राजेन्द्र निगम ने परिवार सहित किया रुद्राभिषेकरायपुर । सुप्रसिद्ध शिव महापुराण कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा के मार्गदर्शन में आज रायपुर में भी शिवभक्तों ने ऑनलाइन भगवान शिव का रुद्राभिषेक पूजन किया। ऑनलाइन महारूद्राभिषेक का सीधा प्रसारण आस्था चैनल, यूट्यूब और फेसबुक पर शाम 7 बजे से शुरू किया गया।ज्ञात हो कि पंडित प्रदीप मिश्रा का शिव महापुराण का वाचन राजनांदगांव में हो रहा है। उनके आह्वान पर आज श्रावण मास की विशेष महाशिवरात्रि पर लाखों घरों में भक्तों ने बेल के पेड़ की मिट्टी लेकर पार्थिव शिवलिंग बनाया और विधि - विधान से रुद्राभिषेक किया। रायपुर के दीनदयाल उपाध्याय नगर निवासी राजेन्द्र निगम और उनकी पत्नी प्रीति निगम ने पुत्र सत्यम निगम के साथ अपने घर में भगवान भोलेनाथ का रुद्राभिषेक किया। विधि-विधान से पूजन के बाद निगम परिवार ने पार्थिव शिवलिंग का विसर्जन घर में ही बाल्टी के जल में किया। इस पुण्य जल को बेल के पेड़ में डाला गया। निगम परिवार ने बताया कि पंडित प्रदीप मिश्रा के निर्देशन में यह विशेष पूजन विश्व शांति और देश-परिवार की सुख शांति के लिए किया गया।
- रायपुर । हरेली के उल्लास को संजोने मुख्यमंत्री निवास परंपरागत तरीके से सजाया जा रहा है। हरेली के दिन 4 अगस्त को यहां किसान भाइयों के हल खुरपी नजर आयेंगे। गेड़ी में लोगों का उत्साह नजर आयेगा। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय एवं उनके मंत्रिमंडल सहयोगी तथा अतिथिगण इस अवसर पर हरेली का आनंद लेंगे और परंपरागत तरीके से पूजा अर्चना करेंगे।हरेली तिहार के मौके पर मुख्यमंत्री सबसे पहले विधिविधान से कृषि उपकरणों की पूजा करेंगे। हरेली के अवसर पर पूरे छत्तीसगढ़ अंचल में लोग अपने अपने लोकगीत गाते हैं और नृत्य करते हैं। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को अंचल के सभी नृत्य एवं लोकगीतों का आयोजन करने कहा है ताकि पूरा छत्तीसगढ़ समवेत रूप में मुख्यमंत्री निवास में अपने पूरे सांस्कृतिक वैविध्य में नजर आये।करमा, राउत नाचा के सुंदर गीतों और लयबद्ध नृत्य के साथ आयोजन की शुरूआत होगी। फिर परंपरागत खेलों का आयोजन होगा। इसमें डंडा, भौंरा, बांटी जैसे खेल होंगे। हरेली आयोजन में सबसे यादगार गेड़ी होती है गेड़ी में चलकर लोग पुराने दिनों को याद करेंगे।मुख्यमंत्री इस अवसर पर हरेली त्योहार से जुड़ी अपनी स्मृतियों को साझा करेंगे। साथ ही वे जनमानस को हरेली का संदेश भी देंगे। इस बार हरेली इस मायने में भी खास है कि पूरे देश में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने एक पेड़ मां के नाम लगाने का संदेश दिया है और छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री श्री साय के नेतृत्व में लोग बढ़चढ़कर इसमें हिस्सा ले रहे हैं। चूंकि हरेली त्योहार प्रकृति का ही त्योहार है इसलिए मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में प्रदेश के नागरिकों से कहा है कि धरती मां ने हमें अमूल्य संसाधन दिये हैं। छत्तीसगढ़ की धरती बहुत सुंदर धरती है। अपनी धरती मां का श्रृंगार करने एक पेड़ जरूर लगाएं। इस दिन पूरे प्रदेश में लोग पौधे लगाएंगे।हरेली त्योहार में सुंदर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति के साथ ही किसान भाइयों को भी कृषि उपकरणों का वितरण किया जाएगा।
- रायपुर / मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल श्री रमेश बैस के जन्मदिवस के अवसर पर राजधानी रायपुर स्थित उनके निवास पहुंचकर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री श्री साय ने श्री बैस को पुष्पगुच्छ भेंट किया और उनके स्वस्थ एवं सुदीर्घ जीवन की कामना की। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह भी उपस्थित थे।
- -छत्तीसगढ़ सरकार के प्रस्ताव पर केन्द्र सरकार ने दी सहमतिरायपुर, /छत्तीसगढ़ के ऋणी और अऋणी किसान अब 16 अगस्त तक खरीफ कृषि फसल एवं मौसम आधारित उद्यानिकी फसलों का बीमा करा सकेंगे। छत्तीसगढ़ सरकार के प्रस्ताव पर केन्द्र सरकार ने फसल बीमा कराए जाने की अंतिम तिथि 31 जुलाई को बढ़ाकर अब 16 अगस्त 2024 कर दिया है। प्राकृतिक आपदाओं से होने वाले फसल नुकसान से किसानों को राहत दिलाने के लिए प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना तथा पुनर्गठित मौसम आधारित उद्यानिकी फसल बीमा योजना संचालित की जा रही है।मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय एवं कृषि मंत्री श्री राम विचार नेताम ने कृषि विभाग के अधिकारियों को प्रधानमंत्री फसल बीमा एवं मौसम आधारित उद्यानिकी फसलों के बीमा योजना का लाभ दिलाने के लिए राज्य के ऋणी एवं अऋणी किसानों को मार्गदर्शन देने तथा उनका पंजीयन कराने को कहा है, ताकि प्राकृतिक आपदा से फसल नुकसान होने पर उन्हें क्षतिपूर्ति मिल सके।राज्य में कृषि विभाग द्वारा खरीफ वर्ष 2024 के लिए प्रधानमंत्री फसल बीमा के लिए जारी अधिसूचना के अनुसार योजना का लाभ लेने के लिए किसानों को पंजीयन कराना जरूरी है। इसके लिए पूर्व में अंतिम तिथि 31 जुलाई 2024 निर्धारित की गई थी। राज्य सरकार के विशेष प्रयासों से केन्द्र सरकार ने फसल बीमा की अवधि को बढ़ाकर अब 16 अगस्त कर दिया है। राज्य के किसान प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत धान सिंचित, असिंचित, सोयाबीन, मूंगफली, मक्का, मूंग, उड़द, कोदो-कुटकी, रागी फसल का बीमा करा सकते हैं।गौरतलब है कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत प्रतिकूल मौसम, सूखा, बाढ़, जलप्लावन, ओलावृष्टि आदि प्राकृतिक आपदाओं से किसानों को होने वाले फसल नुकसान की क्षतिपूर्ति होती है। योजना में ऋणी और अऋणी किसान जो भू-धारक व बटाईदार हो, शामिल हो सकते हैं। ऐसे किसान जो अधिसूचित ग्राम में अधिसूचित फसल के लिए बीमा कराना चाहते हैं वे नियत तिथि 16 अगस्त के पूर्व अपना फसल बीमा करा सकते हैं। इसके लिए किसान अपना आधार कार्ड, ऋण पुस्तिका, बी-1 पॉचशाला खसरा, बैंक पासबुक की छायाप्रति एवं बोनी प्रमाण पत्र के साथ पंजीयन कराना होगा। किसान बैंक अथवा चॉईस सेंटरों के माध्यम से भी फसल बीमा कराया जा सकता है।शासन द्वारा जारी अधिसूचना अनुसार बेमेतरा, बस्तर, कोरिया बीजापुर, सारंगढ़-बिलाईगढ़, कबीरधाम, जांजगीर-चांपा, गरियाबंद, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी, सक्ती और कांकेर जिला के लिए बजाज जनरल इंश्योरेंस कम्पनी लिमिटेड, राजनांदगांव, धमतरी, कोरबा, जशपुर, नारायणुर, खैरागढ-छुईखदान-गंडई, महासमुन्द, रायगढ़, सूरजपुर और कोण्डागांव जिला के लिए एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कम्पनी ऑफ इंडिया लिमिटेड तथा दुर्ग, बिलासपुर, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, सुकमा, मुंगेली, सरगुजा, बलौदाबाजार-भाटापारा, बालोद, रायपुर, दंतेवाड़ा, बलरामपुर एवं गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिला के लिए एचडीएफसी जनरल इंश्योरेंस कम्पनी लिमिटेड को बीमा हेतु अधिकृत किया गया है। किसानों से अधिसूचित खरीफ फसलों का बीमा कराने की अपील की गई है। विस्तृत जानकारी के लिए किसान क्षेत्रीय ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी अथवा नजदीकी बैंक शाखा से सम्पर्क कर सकते हैं।
-
- करीब साढ़े 4 हजार आवेदन मौके पर ही निराकृत
-उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने प्रत्येक आवेदन के सार्थक निराकरण के दिए निर्देश-नगरीय प्रशासन विभाग के संचालक ने आज दो नगर निगमों में किया औचक निरीक्षणरायपुर । प्रदेश के सभी नगरीय निकायों में विगत 27 जुलाई से प्रांरभ जनसमस्या निवारण पखवाड़ा का बेहतर प्रतिसाद नागरिकों को मिल रहा है। पखवाड़ा के पहले छह दिनों (27 जुलाई से 1 अगस्त तक) में प्रदेश भर में कुल 26 हजार 513 आवेदन प्राप्त हुए हैं। इनमें से 4442 आवेदनों का मौके पर ही निराकरण कर लोगों की समस्याएं दूर की गई हैं। उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री श्री अरुण साव ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जनसमस्या निवारण पखवाड़ा की समीक्षा कर सभी आयुक्तों, मुख्य नगर पालिका अधिकारियों तथा क्षेत्रीय संयुक्त संचालकों को यथासंभव ज्यादा से ज्यादा आवेदनों को मौके पर ही निराकृत करने के निर्देश दिए हैं।उप मुख्यमंत्री श्री साव ने प्रदेश के सभी 184 नगरीय निकायों में वार्डवार आयोजित जनसमस्या निवारण शिविरों में नागरिकों को जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित करने के भी निर्देश दिए हैं। उन्होंने शिविरों में प्राप्त आवेदनों का डॉटा-बेस तैयार करने को कहा है, ताकि इनकी निरंतर मॉनीटरिंग सुनिश्चित की जा सके। उन्होंने वरिष्ठ विभागीय अधिकारियों और सभी क्षेत्रीय संयुक्त संचालकों को शिविर स्थलों का औचक निरीक्षण कर वहां नागरिकों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं और व्यवस्थाओं की गुणवत्ता की जांच के निर्देश दिए हैं। जिन निकायों में लोगों की समस्याओं का शीघ्रता से निराकरण नहीं हो रहा है, उन्हें चिन्हांकित कर संबंधितों के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई के भी निर्देश उन्होंने दिए हैं।प्रदेश में जनसमस्या निवारण पखवाड़ा के शुरूआती छह दिनों में सफाई से संबंधित कुल 243 आवेदन प्राप्त हुए हैं जिनमें से 46 का तत्काल निराकरण किया गया है। पेयजल से जुड़ी 1715 आवेदनों में से 102 तथा प्रकाश व्यवस्था से संबंधित 1447 में से 144 आवेदनों को मौके पर ही निराकृत किया गया है। वहीं सड़क व नाली मरम्मत के 90 और आवास से संबंधित 103 प्रकरण तुरंत निराकृत किए गए हैं। सामाजिक सुरक्षा पेंशन के 54 प्रकरणों पर तत्काल सहमति प्रदान कर हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया है। राशन कॉर्ड के 983 और राजस्व के 249 प्रकरणों पर भी त्वरित कार्यवाही की गई है। शिविरों में 1607 शहरी लाभार्थियों को स्वास्थ्य संबंधी व आयुष्मान कॉर्ड की सुविधा उपलब्ध कराई गई है।सभी नगरीय निकायों में 27 जुलाई से 1 अगस्त तक जनसमस्या निवारण शिविरों में प्राप्त 26 हजार 513 आवेदनों में से 4442 को मौके पर ही निराकृत किया गया है। शेष 22 हजार 071 आवेदनों को श्रेणीवार विभाजित कर निराकरण के लिए समय-सीमा दी गई है। जनसमस्या निवारण शिविरों के साथ ही वार्डों में मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना के चलित वाहनों के माध्यम से चिकित्सा शिविरों का भी आयोजन किया जा रहा है, जिसमें बीपी, शुगर, बुखार, सर्दी-खांसी के मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण एवं इलाज कर निःशुल्क दवाईयां दी जा रही हैं। सभी निकायों के पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि आमजनों की भागीदारी के साथ आगामी 10 अगस्त तक चलने वाले इन शिविरों में अपनी उपस्थिति दे रहे हैं।नगरीय प्रशासन विभाग के संचालक श्री कुंदन कुमार ने आज किया औचक निरीक्षणउप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव के निर्देश पर नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के संचालक श्री कुंदन कुमार ने आज भिलाई नगर निगम और भिलाई-चरौदा नगर निगम में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविरों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने इस दौरान सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को आम जनता की समस्याओं के त्वरित निदान के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को शिविरों के माध्यम से प्राप्त मांगों का परीक्षण कर प्रस्ताव तैयार कर उच्च कार्यालय को प्रेषित करने को कहा। श्री कुमार ने करदाताओं के लिए करों के भुगतान की सुविधा वार्ड में ही उपलब्ध कराने के साथ ही वार्डवार शिविरों के आयोजन के संबंध में वार्ड एवं नगर में व्यापक प्रचार-प्रसार की व्यवस्था के भी निर्देश दिए। - रायपुर / मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय शनिवार 3 अगस्त को आरंग में विभिन्न छात्रावासों के लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल होंगे। जारी दौरा कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री 3 अगस्त को दोपहर 12 बजे मुख्यमंत्री निवास कार्यालय से कार से प्रस्थान कर दोपहर 12.40 बजे आरंग में पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री यहां आयोजित कार्यक्रम में पोस्ट मैट्रिक अनुसूचित जाति कन्या छात्रावास भवन आरंग, प्री-मैट्रिक अनुसूचित जाति कन्या छात्रावास भवन आरंग एवं मंदिर हसौद तथा अनुसूचित जाति कन्या आश्रम भवन आरंग एवं कोसरंगी का लोकर्पण करेंगे। मुख्यमंत्री दोपहर 2.50 बजे मुख्यमंत्री निवास रायपुर लौट आएंगे।
- -बस्तर, जशपुर, सरगुजा सहित प्रदेश के ट्राइबल क्षेत्रों पर होगा फोकस-नियद नेल्लानार योजनांतर्गत खेल सुविधाओं के विकास के लिए खेल एवं युवा कल्याण विभाग ने जारी किए 54 लाख रूपयेरायपुर /केन्द्रीय श्रम एवं रोजगार और युवा कार्य एवं खेल मंत्री श्री मनसुख मांडविया के विगत 27 जुलाई को रायपुर प्रवास के दौरान् प्रदेश में वृहद स्तर पर खेल प्रतियोगिता के आयोजन की रूपरेखा बनी थी। इसी अनुक्रम में खेल संचालक श्रीमती तनुजा सलाम ने आज न्यू सर्किट हाउस जगदलपुर में बस्तर संभाग के सभी जिला खेल अधिकारियों की बैठक लेकर खेल प्रतियोगिता के वृहद स्तर पर आयोजन करने हेतु तैयारियों का जायजा लिया।बस्तर प्रवास के दौरान् खेल संचालक श्रीमती सलाम ने जगदलपुर में संचालित हॉकी खेलो इंडिया सेंटर और जगदलपुर में प्रस्तावित सिंथेटिक हॉकी टर्फ हेतु स्थल का निरीक्षण किया। प्रियदर्शनी स्टेडियम जगदलपुर में खेल सुविधाओं और प्रशिक्षण केंद्रों में खिलाड़ियों से मुलाकात की। व्यायाम शिक्षकों से मुलाकात कर जिले में संचालित खेल गतिविधियों और प्रशिक्षण का जायजा लिया। सहायक संचालक राजेन्द्र डेकाटे ने जगदलपुर में स्थित खेल अधोसंरचनाओं तथा प्रस्तावित अधोसंरचना के लिए चिन्हित भूमि के बारे में खेल संचालक को जानकारी दी। पंडरीपानी, प्रियदर्शनी स्टेडियम बैडमिंटन हॉल, निर्माणाधीन बैडमिंटन हॉल इत्यादि खेल अधोसंरचना का निरीक्षण किया गया।बस्तर के युवाओं को मुख्य धारा में जोड़ने के लिए युवा गतिविधियों के आयोजन की रूपरेखा तैयार करने के निर्देश खेल संचालक के द्वारा संभाग के सभी जिला खेल अधिकारियों को दिए गए।नियद नेल्लानार योजना के अंतर्गत बस्तर संभाग के 05 जिले कांकेर, नारायणपुर, बीजापुर, दंतेवाड़ा और सुकमा के अंतर्गत नेल्ला नार-टेकलगुड़ा कैम्प एवं आस-पास के 05 गावों में खेल की विशेष सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खेल एवं युवा कल्याण विभाग ने इन जिलों को वित्तीय वर्ष 2023-24 में 10 लाख रूपये तथा वित्तीय वर्ष 2024-25 में 44 लाख रूपये जारी किए हैं। चिन्हित कैंपों में खेल सामग्री की उपलब्धता एवं सुचारू क्रियान्वयन हेतु जिला खेल अधिकारियों को निर्देशित किया।बस्तर संभाग के सभी जिलों में खेल एवं युवा कल्याण विभाग की योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाने का निर्देश खेल संचालक ने दिया। बस्तर संभाग में खेलों की नैसर्गिक प्रतिभाएं प्रचुर मात्रा में उपलब्ध हैं, इन्हें खेलों का प्रशिक्षण देकर इनकी प्रतिभा को तराशने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे। खेल संचालक ने बताया कि खेल एवं युवा कल्याण विभाग के रिक्त पदों पर भर्ती की अनुमति शासन से मिलते ही जल्द से जल्द रिक्त पदों पर भर्ती की कार्यवाही की जाएगी।न्यू सर्किट हाउस जगदलपुर में खेल संचालक के अलावा राजेन्द्र डेकाटे, सहायक संचालक, सुश्री सुधा कुमार, वरिष्ठ खेल अधिकारी कोण्डागांव, संजय जैन प्रभारी जिला खेल अधिकारी कांकेर, नारायण गवेल डिप्टी कलेक्टर एवं प्रभारी खेल अधिकारी जिला बीजापुर, सुमित कुमार गर्ग डिप्टी कलेक्टर एवं प्रभारी खेल अधिकारी जिला नारायणपुर, विरूपाक्ष पुराणिक प्रभारी सहायक खेल अधिकारी जिला सुकमा, प्रदीप सिंह प्रभारी सहायक खेल अधिकारी जिला दंतेवाड़ा सहित संचालनालय स्तर से विष्णु कुमार श्रीवास्तव ओ.एस.डी. छत्तीसगढ़ खेल विकास प्राधिकरण एवं गिरीश शुक्ला खेल अधिकारी उपस्थित रहे।
- -रिमझिम फुहारों के बीच लवन में मनाया गया वन महोत्सव-एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत रोपे गए पौधेरायपुर / जीने के लिए सांस और सांस लेने के लिए ऑक्सीजन की जरूरत धरती के सभी जीवों के लिए हमेशा बना रहेगा। वृक्षों से जीवनदायिनी ऑक्सीजन मिलती है, इसका मतलब पेड़ पौधों के बिना मानव और जीव जंतुओं का जीवन संभव नहीं है। हर साल बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण किया जाता है लेकिन उसमें से कितने पौधे जीवित बचते हैं। इसका आंकलन करना जरुरी है। जिस प्रकार माँ-बाप अपने बच्चों की देखभाल तब-तक करते हैं, जब तक वे अपने पैरों पर खड़े नहीं हो जाते। उसी प्रकार पौधे लगाने के बाद 5-6 साल तक भली-भांति देख-रेख करना जरूरी है। मंत्री श्री टंक राम वर्मा ने बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के जवाहर नवोदय विद्यालय लवन में सावन के रिमझिम फुहारों के बीच वन विभाग द्वारा आयोजित जिला स्तरीय वन महोत्सव कार्यक्रम में उपर्युक्त बातें कही। वन महोत्सव कार्यक्रम में एक पेड़ माँ के नाम अभियान अंतर्गत मंत्री श्री टंक राम वर्मा सहित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने स्कूल परिसर में पौधरोपण किया।आज स्कूल परिसर में करीब 500 पौधे लगाए गए।उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने ठाना है कि वृहद वृक्षारोपण के माध्यम से छत्तीसगढ़ कों हरियर प्रदेश बनाना है। उनकी प्रतिबद्धता को पूरा करने आप सभी अपने खेत, खलिहान और जहां भी खाली जमीन मिलता है वहां पेड़ जरूर लगाएं। मंत्री श्री वर्मा ने कहा कि राजस्व रिकार्ड में त्रुटियों को सुधारने के लिए अब तहसीलदारों को अधिकृत किया गया है,जिससे अब आसानी से त्रुटि सुधार हो सकेगा। राजस्व रिकार्ड त्रुटि सुधार आगे पंचायत स्तर पर भी शुरु किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में खेल को बढ़ावा देने एवं खिलाडियों को सम्मानित करने के लिए खेल अलंकरण समारोह शुरू किया गया है। इस वर्ष 29 अगस्त को खेल अलंकरण समारोह होगा। उन्होंने कहा कि बलौदाबाजार- भाटापारा जिले का नाम खेल के क्षेत्र में रोशन हो इसके लिए खेल सुविधाएं बढ़ाने का काम किया जा रहा है। इसके तहत 7.5 करोड़ की लागत से एथलेटिक्स ट्रैक का निर्माण किया जाएगा।कार्यक्रम कों सम्बोधित करते हुए पूर्व विधानसभा अध्यक्ष श्री गौरीशंकर अग्रवाल ने कहा कि हर साल वृहद स्तर पर वृक्षारोपण किया जाता है, इस वर्ष इस अभियान को प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत पेड़ लगाने का आह्वान किया है। यदि हम अपने माँ के नाम से पेड़ लगाएंगे तो उसमें हमारी भावना भी जुडी होगी,जिससे पेड़ की अच्छी देख-भाल होगी। उन्होंने कहा कि पृथ्वी पर हर प्राणी को जीने के लिए ऑक्सीजन की जरुरत होती है जो पेड़ से मिलती है। उन्होंने कहा कि स्वयं पेड़ लगाएं एवं समाज के लोगों को भी पेड़ लगाने के लिए प्रेरित कर्रे। कार्यक्रम को पूर्व विधायक भाटापारा श्री शिवरतन शर्मा, पूर्व संसदीय सचिव डॉ सनम जांगड़े ने भी सम्बोधित किया। डीएफओ श्री मयंक अग्रवाल ने बताया कि नदी तट योजना के तहत जिले में 50 हेक्टेयर में वृक्षारोपण किया गया है। किसान वृक्ष मित्र योजना अंतर्गत 1151 किसानों के 2185 एकड़ रकबे में वृक्षारोपण किया जाएगा।
- -मुख्य सचिव ने समीक्षा बैठक में अधिकारियों को दिए निर्देशरायपुर / मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन ने आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में बस्तर संभाग के कांकेर, दंतेवाड़ा, नारायणपुर, बीजापुर और सुकमा जिले में शासन की महत्वाकांक्षी नियद नेल्लानार योजना के तहत यहां के निवासियों को मिल रही बुनियादी सुविधाओं की गहन समीक्षा की। आवासीय विद्यालय, सामूहिक एवं व्यक्तिगत वनाधिकार पट्टा, 500 यूनिट मुफ्त बिजली, किसान सम्मान निधि, किसानों को निःशुल्क बीज एवं कृषि उपकरण, सिंचाई सोलर पंप और किसानों के खेतों मंे बोरवेल की सुविधा के बारे में जिलों के कलेक्टरों से जानकारी ली। इसी तरह से हाई मास्क लाइट, उज्जवला योजना के तहत मुफ्त गैस कनेक्शन, निःशुल्क खाद्यान्न सामग्री, पेयजल, अग्निवीर भर्ती कोचिंग, युवाओं को कौशल विकास टेªनिंग और खेल सामग्री, प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री आवास, बारहमासी सड़कों की सुविधा सहित मोबाइल कनेक्टिविटी और बैंक एटीएम सुविधा की भी जानकारी ली। मुख्य सचिव ने योजनांतर्गत आने वाले गांवों में आंगनबाड़ी केन्द्र, स्वास्थ्य केन्द्र, स्कूलों की स्थिति और लघु वनोपज की खरीदी सहित अन्य बुनियादी सुविधाओं की विस्तार से समीक्षा की। बैठक में पुलिस कैम्पों के अंतर्गत नाइट लैंडिंग सुविधा के बारे में भी अधिकारियों से जानकारी ली।मुख्य सचिव ने अधिकारियों को नियद नेल्लानार योजना के अंतर्गत आने वाले गांवों में लोगों की सभी बुनियादी सुविधाओं और कल्याणकारी योजनाओं के लाभ दिलाने के लिए योजनाबद्ध कार्य करने के निर्देश दिए है। उन्होंने कहा कि सुविधा प्रदान करने वाले सभी विभागीय सचिवों के पास कार्ययोजना एवं दी जा रही सुविधाओं की जिलेवार अपडेट जानकारी रहना चाहिए। मुख्य सचिव ने खाद्य विभाग के अधिकारियों को कहा कि योजना क्षेत्र के गांवों में सभी हितग्राहियों को राशनकार्ड पर चावल, गुड़, चीनी, चना इत्यादि सामग्री अनिवार्य रूप से मिले इसकी निगरानी लगातार करें। श्री जैन ने बस्तर संभागायुक्त को नियद नेल्लानार योजना की सतत् निगरानी के निर्देश दिए।वीडियो कॉन्फ्रेंस से आयोजित इस महत्वपूर्ण बैठक में वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग की अपर मुख्य सचिव श्रीमती ऋचा शर्मा, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की प्रमुख सचिव श्रीमती निहारिका बारिक, आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग के प्रमुख सचिव श्री सोनमणि बोरा, कृषि विभाग की सचिव श्रीमती शहला निगार, लोक निर्माण विभाग के सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह, कौशल विकास विभाग के सचिव डॉ. एस.भारतीदासन, खेल एवं युवा कल्याण विभाग के सचिव श्री हिमशिखर गुप्ता सहित बस्तर संभागायुक्त और कांकेर, दंतेवाड़ा, नारायणपुर, बीजापुर और सुकमा के कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक और अन्य विभागीय अधिकारी शामिल हुए।
- रायपुर /मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन से आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में चिराग परियोजना के संबंध में विश्व बैंक के अधिकारियों के टीम ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्य सचिव ने अधिकारियों से चर्चा के दौरान चिराग परियोजना के क्रियान्वयन के संबंध में विस्तार से चर्चा की। उन्होंने बताया कि चिराग योजना का प्रदेश में बेहत्तर क्रियान्वयन हो रहा है।इस मौके पर विश्व बैंक के टास्क टीम लीडर श्री राज गांगुली के साथ विश्व बैंक के अधिकारी श्रीमती मीरा मिश्रा, श्री ब्रेमला नाथन, श्रीमती मनवीन्दर मामक, श्रीमती लक्ष्मी दुर्गा, श्रीमती मधुश्री बैनर्जी और ऋषिकेश ठाकुर मौजूद थे। विश्व बैंक के टीम ने चर्चा के दौरान चिराग परियोजना की प्रगति और पुर्नगठन की आवश्यकता के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। इस मौके पर छत्तीसगढ़ शासन की ओर से कृषि उत्पादन आयुक्त सुश्री शहला निगार, संचालक कृषि श्री सारांश मित्तर, संचालक उद्यानिकी डॉ. एस.जगदीशन एवं परियोजना संचालक सुश्री तुलिका प्रजापति शामिल थी।
- दुर्ग, / कृषि विज्ञान केन्द्र, पाहंदा (अ), दुर्ग में कृष्णा पब्लिक स्कूल नेहरू नगर भिलाई के बच्चों ने प्रक्षेत्र में भ्रमण किया। कृषि विज्ञान केन्द्र में उन्होंने खेती के विभिन्न तरीकों एवं कृषि करने की वैज्ञानिक विधि के बारे में विस्तार से देखा। वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ. विजय जैन ने कृषि विज्ञान केन्द्र की भूमिका के बारे में बच्चों को जानकारी दी और कहा कि कैस लैब से लैंड तक हम कृषि की नवीनतम तकनीकी को किसानों तक पहुंचाते है। कृषि विज्ञान केन्द्र को वित्तीय पोषण भारत सरकार द्वारा किया जाता है और संचालन इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर द्वारा किया जा रहा है। जिसमें भारत सरकार और इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय द्वारा विकसित नवीनतम तकनीक को किसानों तक पहुंचाया जाता है। कृषि विज्ञान केन्द्र की मृदा वैज्ञानिक डॉ. ललिता रामटेके ने कृषि एवं मृदा विज्ञान के बारे में बच्चों को जानकारी दी। जिसमें जैविक खेती, टिकाऊ खेती, वर्टीकल कार्मिग आई.एफ.एस. माडल के बारे में बताया। मृदा परीक्षण प्रयोगशाला के अंतर्गत मृदा परीक्षण प्रयोगशाला का भ्रमण कराया। नर्सरी पौधों की देखभाल, प्रो ट्रे, हल्दी की खेती, सोयाबीन की खेती, केचुआ खाद उत्पादन, बटेर पालन के बारे में जानकारी दी और भ्रमण कराया। जिसमें बच्चों ने भी उत्सुकता से सभी तकनीकों, प्रदर्शन ईकाइयों को ध्यान से देखा और अपने प्रश्नों को साझा किया। कृषि विज्ञान केन्द्र की प्रक्षेत्र प्रबंधक श्रीमती सृष्टि तिवारी ने प्रक्षेत्र भ्रमण कराया। वैज्ञानिक तकनीकी भ्रमण कार्यक्रम में कृष्णा पप्लिक स्कूल के शिक्षक श्री प्रतीक पाण्डया एवं सहयोगी उपस्थित थे।
- -स्कूलों और छात्रावास का किया निरीक्षण, बच्चों के लिए बने मध्यान्ह भोजन का चखा स्वाद-लंबे समय से नदारद डॉक्टर के विरूद्ध होगी कार्रवाई-जारी रहेगा डोर टू डोर सर्विलांस कार्यबिलासपुर /कलेक्टर श्री अवनीश शरण और पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह ने शासकीय योजनाओं का मैदानी स्तर पर क्रियान्वयन देखने के लिए कोटा ब्लॉक के कई गांवों का सघन दौरा किया। उन्होंने इस दौरान शासकीय योजनाओं का मौके पर क्रियान्वयन देखा। कलेक्टर ने बेलगहना अस्पताल के डॉक्टर स्पर्श गुप्ता के विरुद्ध कार्रवाई का प्रस्ताव शासन को भेजने के निर्देश दिए। डॉक्टर गुप्ता बिना किसी सूचना के विगत एक वर्ष से नदारद हैं। कलेक्टर-एसपी ने आज कोटा ब्लॉक के बेलगहना, कोंचरा, केंदा, आदि गांवों का दौरा कर शासकीय योजनाओं का जायजा लिया। एसडीएम श्री युगल किशोर उर्वशा सहित विभागीय अधिकारी साथ थे।कलेक्टर श्री शरण ने बेलगहना से दौरे की शुरूआत की। उन्होंने बेलगहना पीएचसी का बारीकी से जायजा लिया। पंजीयन एवं औषधि कक्ष, ओपीडी, महिला वार्ड, पुरुष वार्ड सहित पूरे अस्पताल का मुआयना किया। स्वास्थ्य विभाग के मैदानी कर्मचारियों से मलेरिया के हालात की जानकारी ली। मितानिनों से चर्चा कर सर्विलांस कार्य की जानकारी ली। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि मलेरिया के मरीज नहीं मिल रहे हैं तब भी डोर टू डोर सर्वे का काम बंद नहीं होना चाहिए। सभी चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मचारियों को मुख्यालय में रहने कहा है। बीएमओ को निर्देश दिए कि अस्पताल में मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधा मुहैया कराई जाए। एएनसी जांच नियमित रूप से अस्पताल में करवाने कहा। उन्होंने अस्पताल में मौजूद मितानिनों से भी चर्चा कर उनके काम-काज एवं समस्याओं के बारे में पूछताछ की। मितानिनों से नियमित मानदेय मिल रहा है कि नहीं इसकी जानकारी ली।कलेक्टर ने इसके बाद तहसील कार्यालय का निरीक्षण किया। तहसीलदार को नई बिल्डिंग में शिफ्ट होने के निर्देश दिए। तहसील कार्यालय में राजस्व अभिलेखों एवं दस्तावेजों का अवलोकन करते हुए अविवादित नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन भू-अर्जन के लंबित और निराकृत प्रकरणों की जानकारी ली और लंबित प्रकरणों को निर्धारित अवधि में निराकृत कर रिकार्ड दुरूस्त करने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने उपस्थिति पंजी, सर्विस बुक और रिकार्ड रूम, नकल शाखा, नायब नजीर, राजस्व न्यायालय, रीडर शाखा, कानूनगो शाखा, नजरात शाखा सहित अन्य शाखा के समस्त पंजियों का अवलोकन किया और सभी शाखाओं के पंजियों को अपडेट करने के निर्देश दिए। विभिन्न कार्यो से आए किसानों और पक्षकारों से चर्चा कर उनकी समस्याएं सुनी।कलेक्टर और एसपी ने बेलगहना थाना का भी निरीक्षण कर जरूरी निर्देश दिए। कलेक्टर ने इसके बाद कोंचरा गांव के प्राथमिक स्कूल का निरीक्षण किया। उन्होंने यहां बच्चों के लिए तैयार किए गए मध्यान्ह भोजन को चखकर गुणवत्ता परखी। पहली कक्षा और पांचवी कक्षा के बच्चों से पढ़ाई के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने बच्चों को चॉकलेट बांटा। बच्चों को खूब मन लगाकर पढ़ने की सीख दी। कलेक्टर ने इसके बाद केंदा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल का पूरा जायजा लिया। अस्पताल में मौजूद कर्मचारियों की जानकारी ली। बताया गया कि अस्पताल में लैब टेक्नीशियन नहीं है। कलेक्टर ने जिला मलेरिया अधिकारी डॉ अनिल श्रीवास्तव को कल ही लैब टेक्नीशियन उपलब्ध कराने कहा। मितानिनों से चर्चा कर मलेरिया के मरीजों की पड़ताल के लिए डोर टू डोर सर्विलांस का काम नियमित रूप से करने कहा। यहां 108 और बाइक एंबुलेंस की सर्विस लेन के निर्देश दिए।कलेक्टर ने केंदा में प्री मैट्रिक छात्रावास का भी जायजा लिया। बताया गया कि यहां 70 छात्र रहते हैं। उन्होंने किचन सहित पूरे छात्रावास को घूम-घूम कर बारीकी से देखा। बच्चे मच्छरदानी लगाते हैं या नहीं इसकी जानकारी ली। बच्चों को निर्धारित मेनू के अनुसार भोजन देने के निर्देश दिए।
- -रिक्त सीटों पर प्रवेश हेतु स्पॉट काउंसलिंग 6 एवं 7 अगस्त कोरायपुर । इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के अंतर्गत विभिन्न महाविद्यालयों में संचालित स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों की 458 सीटों में से 437 सीटें काउंसलिंग के द्वारा चयनित अभ्यर्थियों को आबंटित कर दी गई हैं। संयुक्त प्रवेश परीक्षा-2024 की प्रावीण्य सूची के आधार पर अभ्यर्थियों को प्रोविजनल सीट एवं महाविद्यालय का आबंटन किया जा चुका है। चयनित अभ्यर्थियों के दस्तावेजों का परीक्षण कृषि महाविद्यालय, रायपुर में किया जा रहा है। आबंटित प्रोविजनल सीट को सुरक्षित करने हेतु अभ्यर्थियों को 01 से 03 अगस्त के मध्य ऑनलाइन फीस जमा करना अनिवार्य होगा। सीट सुरक्षित करने के पश्चात अभ्यर्थी सीट निरस्त करना चाहता है और आगे किसी भी प्रक्रिया में भाग नहीं लेना चाहता तो इस हेतु 01 से 04 अगस्त के मध्य सीट निरस्त करना होगा। रिक्त सीटों पर प्रवेश हेतु 6 एवं 7 अगस्त को स्पॉट काउंसलिंग तथा 8 अगस्त को कन्वर्सन काउंसलिंग की जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थी काउंसलिंग संबंधित दिशा-निर्देशों की अधिक जानकारी हेतु विश्वविद्यालय की वेबसाईट www.igkv.ac.in का अवलोकन कर सकते हैं।
- - विधायक ईश्वर साहू की मौजूदगी में किया गया ऑयल पॉम पौधरोपणदुर्ग, / कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी के मार्गदर्शन में उद्यानिकी विभाग द्वारा वृहद ऑयल पाम पौधरोपण अभियान के तहत कृषकों को ऑयल पॉम पौधरोपण हेतु प्रोत्साहित किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज साजा विधायक श्री ईश्वर साहू की मौजूदगी में धमधा विकासखण्ड के ग्राम रूहा में वृहद ऑयल पॉम पौधरोपण कार्यकम अंतर्गत 3 एफ ऑयल पॉम कंपनी और उद्यानिकी विभाग के तत्वाधान में कृषक श्री कपिल पटेल रकबा 4.00 हेक्टेयर एवं श्री मनीष शर्मा रकबा 5.00 हेक्टेयर के प्रक्षेत्र में ऑयल पॉम पौधे का रोपण किया गया। साथ ही उद्यानिकी विभाग द्वारा ग्राम पंचायत-रूहा में किसानों की उपस्थिति में 3-एफ ऑयल पॉम कंपनी के समन्वय से ऑयल पॉम की खेती को बढ़ावा देने कृषक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। उक्त कार्यक्रम में उपसंचालक उद्यान श्रीमती पूजा कश्यप साहू और 3 एफ ऑयल पॉम छ.ग. प्रमुख श्री मनोज कुमार शर्मा द्वारा केन्द्र पोषित ऑयल पॉम योजना की विस्तृत जानकारी दी गई। उक्त कार्यक्रम में ऑयल पॉम की खेती कर रहे कृषक श्री योगेश साहू ग्राम-टेमरी द्वारा ऑयल पॉम खेती से होने वाले लाभ की जानकारी कृषकों को दी गई।उल्लेखनीय है कि भारत सरकार की इस महत्वकांक्षी योजना के अंतर्गत दुर्ग जिले को 300.00 हेक्टेयर का लक्ष्य प्राप्त हुआ है। उद्यानिकी विभाग द्वारा लक्ष्य प्राप्ति हेतु सतत् प्रयास जारी है। कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य श्री जितेन्द्र साहू, जनपद सदस्य श्री अशोक पटेल एवं श्री सागर वर्मा, धमधा के पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष श्री रमन यादव, पूर्व सरपंच खैरझिटी (डिहीपारा) श्री जोहन वर्मा, सरपंच ग्राम पंचायत रूहा श्री नटवर लाल, प्रगतिशील कृषक श्री धरमपाल वर्मा तथा श्री रोहित राजपूत एवं श्री लिमन साहू, सहित उद्यानिकी विभाग के अधिकारी-कर्मचारी और 3 एफ ऑयल पॉम के कर्मचारी उपस्थित थे।
- दुर्ग / आदिम जाति एवं अनुसूचित जाति विकास विभाग ने संघ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित सिविल सेवा परीक्षा की नई दिल्ली में योजना अंतर्गत फ्री कोचिंग के माध्यम से तैयारी करने हेतु राज्य के अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के इच्छुक और पात्र युवक युवती अभ्यर्थियों से ऑनलाईन आवेदन पत्र आमंत्रित किया है। ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 05.08.2024 रात्रि 12.00 बजे तक निर्धारित है। ऑनलाईन आवदेन जमा करने हेतु वेबसाइट www.tribal.cg.gov.in ट्राइबल डॉट सीजी डॉट जीओवी डॉट इन अथवा https://hmstribal.cg.nic.in एमएसट्राइबल डॉट सीजी डॉट एनआईसी डॉट इन है।चयन के लिए पात्रता एवं शर्तेंइसके लिए आवेदक को छत्तीसगढ़ का मूल निवासी होना अनिवार्य हैं। आवेदक अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग से हो तथा छत्तीसगढ़ राज्य का स्थाई जाति प्रमाण पत्र धारक हो। आवेदक भारत सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य के लिए घोषित अनुसूचित जाति,अनुसूचित जनजाति एवं छत्तीसगढ़ शासन द्वारा घोषित अन्य पिछड़ा वर्ग की सूची में सम्मिलित है अथवा नहीं, यह सिद्ध करने का दायित्व आवेदक का होगा एवं यदि इस संबंध में आवेदक द्वारा गलत विवरण प्रस्तुत किया जाता है तो उसे इस योजना के लाभ से वंचित कर दिया जाएंगा। 01 अगस्त 2024 की स्थिति में न्यूनतम 20 वर्ष तथा अधिकतम 30 वर्ष हो। आवेदक मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या कॉलेज से स्नातक परीक्षा उत्तीर्ण किया हो। अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग के आवेदको के लिए आय सीमा का कोई बंधन नहीं है तथा अन्य पिछड़ा वर्ग के ऐसे आवेदक जिनके पालकों की वार्षिक आय क्रीमीलेयर के लिए निर्धारित आय सीमा तक है, वे प्रवेश हेतु पात्र होंगे। इस हेतु सक्षम अधिकारी द्वारा जारी आय प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा। ऐसे अभ्यर्थी जो वर्तमान में किसी शासकीय सेवा में कार्यरत हों, वे इस योजना हेतु पात्र नहीं होंगे। चयनित अभ्यर्थियों को योजना का लाभ केवल एक बार ही दिया जायेगा।कोचिंग अवधि और निर्धारित सीटविज्ञापन से संबधित विस्तृत जानकारी विभाग की वेबसाइट ट्राइबल डॉट सीजी डॉट जीओवी डॉट इन से अवलोकन एवं डाउनलोड किया जा सकता है। इस परीक्षा से संबंधित समस्त जानकारी यथा पात्र अभ्यर्थी, परीक्षा केन्द्र, परीक्षा परिणाम आदि की सूचना विभागीय वेबसाईट से अभ्यर्थी प्राप्त कर सकते हैं। नवीन 135 सीटों पर अभ्यर्थियों का चयन, वित्तीय एवं प्रशासकीय स्वीकृति शासन से प्राप्त होने के अधीन होगी।संघ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित सिविल सेवा परीक्षा की कोचिंग हेतु सामान्य अनुदेश वर्ष 2024-25 में प्रशिक्षण की अवधि अंतर्गत कोचिंग की अवधि अधिकतम 10 माह की होगी। साक्षात्कार हेतु चयनित होने पर अभ्यर्थियों को साक्षात्कार हेतु प्रशिक्षण प्रदान किया जायेगा जिसका व्यय योजना से वहन किया जायेगा। कोचिंग का निर्धारण, आदिम जाति एवं अनुसूचित जाति विकास विभाग द्वारा सूचीबद्ध (इम्पेनल्ड) कोचिंग संस्थाओं में जो नईदिल्ली स्थित है, से होगा। योजनांतर्गत निर्धारित सीटें 50 सीटे $135 सीट = 185 सीट (एसटी-50 प्रतिशत, एससी-30 प्रतिशत, ओबीसी-20 प्रतिशत) (प्रत्येक वर्ग में 33 प्रतिशत महिलाओं के लिये आरक्षित) नवीन 135 सीटों पर अभ्यर्थियों का चयन, वित्तीय एवं प्रशासकीय स्वीकृति शासन से प्राप्त होने के अधीन होगा।
- दुर्ग / प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी जिले में 15 अगस्त 2024 स्वतंत्रता दिवस मुख्य समारोह का आयोजन गरिमापूर्वक किया जाना है। इस संबंध में छत्तीसगढ़ शासन सामान्य प्रशासन विभाग मंत्रालय महानदी भवन नवा रायपुर द्वारा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। जारी निर्देशानुसार जिले के सभी शासकीय भवनों एवं ऐतिहासिक स्थानों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा। स्वतंत्रता दिवस समारोह के अवसर पर शानदार परेड का आयोजन होगा। जिसमें बी.एस.एफ., सी.आर.पी.एफ., सी.आई.एस.एफ., एस.टी.एफ, आई.टी.बी.पी., एस.एस.बी., छ.ग.सशस्त्र बल(पुरूष), छ.ग.पुलिस बल (पुरूष), छ.ग.सशस्त्र बल (महिला), नगर सेना पुरूष, नगर सेना महिला, बैण्ड प्लाटून तथा एन.सी.सी. बालक एवं बालिकाओं आदि की टुकडियां शामिल होगी। जिला मुख्यालय स्तर पर आयोजित समारोह में शासन द्वारा विनिर्दिष्ट माननीय मंत्रीजी/महानुभाव द्वारा ध्वजारोहण किया जाकर परेड की सलामी ली जाएगी एवं ’माननीय मुख्यमंत्री जी के संदेश का वाचन किया जाएगा।स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विभिन्न विभागों द्वारा दिए जाने वाले पुरस्कार एवं पदकों के वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। जिला मुख्यालयों में परेड आयोजित की जाएगी, जिला मुख्यालयों के अलावा अन्य किसी स्थान पर परेड आयोजित नहीं होगी। परेड में सेना (जहाँ उपलब्ध हो), पुलिस, एन सी सी. नगर सेना जेल प्रहरी की टुकड़िया भाग लेंगी। जिला स्तर पर स्कूली बच्चों के द्वारा देशभक्ति/संस्कृति से परिपूर्ण सांस्कृतिक कार्यकम आयोजित किये जायेंगे। समारोह में आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रम गरिमामय एवं रुचिपूर्ण होंगे।जनपद पंचायत मुख्यालयों पर संबंधित जनपद पंचायत अध्यक्ष द्वारा ध्वजारोहण किया जाएगा तत्पश्चात सामूहिक रूप से राष्ट्रगान करेंगे एवं मुख्य अतिथि द्वारा भाषण दिया जाएगा। ऐसी नगर पालिका/नगर पंचायत जिनका मुख्यालय ब्लाक मुख्यालय पर नहीं है। उनमें अध्यक्ष, नगर पालिका/नगर पंचायत द्वारा ध्वजारोहण किया जाएगा। पंचायत मुख्यालय में सरपंच द्वारा एवं बड़े गांवों में, गांवों के मुखिया द्वारा ध्वजारोहण किया जाकर सामूहिक रूप से राष्ट्रीय गान गाया जाएगा तथा कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को 15 अगस्त (स्वतंत्रता दिवस) का महत्व बताते हुये, उन्हें देश की एकता तथा अखण्डता के लिए कार्य करने हेतु प्रेरित किया जाएगा।स्वतंत्रता दिवस, 15 अगस्त, 2024 की रात्रि में प्रदेश के सभी शासकीय/सार्वजनिक भवनों/राष्ट्रीय महत्व के स्मारकों पर रोशनी किया जाएगा। जिला स्तर पर ध्वजारोहण समारोह प्रातः 9.00 बजे से प्रारंभ किया जाएगा, ताकि इसके पूर्व नागरिकगण देश की राजधानी दिल्ली में लाल किले पर आयोजित होने वाले स्वतंत्रता दिवस समारोह का रेडियो/दूरदर्शन पर होने वाले प्रसारण को सुन/देख सकें। सभी शिक्षण संस्थाओं में भी ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे तथा सांस्कृतिक, साहित्यिक, मनोरंजन के कार्यक्रम खेल-कूद वृक्षारोपण आदि के कार्यक्रम आयोजित होंगे। शिक्षण संस्थाओं द्वारा अपने क्षेत्र में प्रातः काल “प्रभात फेरी का आयोजन किया जाए तथा विभिन्न कार्यक्रमों के आयोजन उपरात पुरस्कार/प्रमाण पत्र/मैडल आदि के वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।विश्वविद्यालय/महाविद्यालयों एवं विद्यालयों में ध्वजारोहण कार्यक्रम के आयोजन की कार्यवाही संबंधित विभागों द्वारा सुनिश्चित की जाएगी। स्वतंत्रता दिवस समारोह में ध्वनि विस्तारक यंत्र (लाउड स्पीकर) का उपयोग की अनुमति जिला कलेक्टर द्वारा दी जाएगी। ध्वनि विस्तारक यंत्र (लाउड स्पीकर) पर बजाए जाने वाले गाने सुरुचिपूर्ण और सामयिक हो।जिला मुख्यालयों में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह प्रात 9ः00 बजे से प्रारंभ होगा, इसे देखते हुये अन्य जिला मुख्यालयों में स्थित शासकीय कार्यालयों में ध्वजारोहण कार्यक्रम प्रातः 9ः00 बजे के पूर्व सम्पन्न कर लिए जाएंगे, ताकि जन कार्यालयों के अधिकारी/कर्मचारीगण जिले के मुख्य समारोह में भाग ले सकें। नक्सली हिंसा में शहीदों के परिवारजनों को सम्मानपूर्वक जिला स्तरीय समारोह में आमंत्रित किए जाएंगे।
- - राशनकार्ड नवीनीकरण का कार्य 26 जुलाई से प्रारंभदुर्ग, / दुर्ग जिले में प्रचलित राशनकार्डों का नवीनीकरण कार्य सिटीजन ऐप एवं शासकीय उचित मूल्य दुकान के डीलर ऐप के माध्यम से किया जा रहा था। अब तक लगभग 85 प्रतिशत राशनकार्डधारियों द्वारा अपने राशनकार्ड का नवीनीकरण करवाया जा चुका है। खाद्य नियंत्रक श्री सी.पी. दीपांकर के अनुसार शेष बचे 15 प्रतिशत राशनकार्डधारियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए राज्य शासन द्वारा राशनकार्ड नवीनीकरण की तिथि को 15 अगस्त 2024 तक की अवधि के लिए वृद्धि किये जाने की अनुमति दी गई है। राशनकार्ड नवीनीकरण का कार्य 26 जुलाई 2024 से पुनः प्रारंभ किया गया है। अपना राशनकार्ड नवीनीकरण न करवा पाने वाले राशनकार्डधारियों से अपील है कि वे 15 अगस्त 2024 के पूर्व आवश्यक रूप से अपने राशनकार्ड का नवीनीकरण करवा लें, जिससे उन्हें लगातार खाद्यान्न एवं राशनकार्ड के अंतर्गत प्राप्त होने वाली अन्य सुविधायें प्राप्त होती रहें।
- भिलाईनगर। नगर पालिक निगम भिलाई के रोका छेका अभियान की टीम द्वारा लगातार आवारा पशुओ को पकड़ने की कार्यवाही कर रही है। अकसर देखा जाता है कि मवेशी मालिको द्वारा जानवरो को खुला में छोड़ देते है। जिससे मवेशी सड़को के बीच झुण्ड लगाकर खड़े रहते या बैठ जाते है। नागरिको द्वारा सड़को पर गाड़ी से यात्रा करते समय मवेशियो के बीच सड़कों पर रहने से परेशानी होती है। दुर्घटना की संभावना बनी रहती है। इसको देखते हुए पकड़ाये गये जानवरो को रेडियम स्टीकर लगाया जा रहा है। जिससे सड़को पर जानवर बैठे या खड़े रहने से वाहन चालको को आसानी से जानवर दिख जाये। जिससे सड़को पर होने वाले सड़क दुर्घटना को रोका जा सके।आयुक्त देवेश कुमार ध्रुव के निर्देश पर रोका छेका अभियान के नोडल अधिकारी एवं उनके टीम को जानवर पकड़ने का कार्य सौंपा गया है। कर्मचारियो द्वारा प्रतिदिन सुबह से ही जानवर पकड़ने के कार्य में लग जाते है। जानवरो के बीच सड़क पर बैठे या खड़े रहने से वाहन चालको को दुर्घटना होने की संभावना बनी रहती है। रोका छेका टीम 3 काउकेचर के माध्यम से जानवरो को पकड़कर गौठान में छोड़ा जाता है। नगर निगम भिलाई द्वारा उसे रोकने के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है।निगम आयुक्त ने जानवर पालने वाले मालिको से अपील के है कि बरसात का समय है। बारिश होते समय वाहन चालको को सड़क पर जानवर बैठे रहने से दुर्घटना की संभावना बनी रहती है। इस हेतु आप सभी अपने जानवरो को घर पर ही बांध कर रखे। खुले में जानवर छोड़ने वाले मवेशी मालिको के उपर निगम द्वारा दण्डनात्मक कार्यवाही की जावेगी। जिसकी सम्पूर्ण जवाबदारी मवेशी मालिको की होगी।इस अभियान में जोन के राजस्व अधिकारी मलखान सिंह सोरी, जे.पी.तिवारी एवं दस्ता प्रमुख हरिओम गुप्ता अपने दल के सदस्यो के साथ मुस्तैदी से इस कार्य में लगे है।
- रायपुर । आज उपमुख्यमंत्री कार्यालय परिसर, कवर्धा में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम के दौरान छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने 14 दिव्यांगजनों को बैटरी चलित मोटराइज्ड ट्रायसायकल, दो दिव्यांगजनों को ट्रायसायकल, और एक दिव्यांगजन को व्हील चेयर का वितरण किया। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने कहा, "प्रदेश की विष्णुदेव साय सरकार समावेशी विकास को प्राथमिकता दे रही है। हम निरंतर प्रयास कर रहे हैं कि दिव्यांगजनों का जीवन सुगम और सशक्त बने। इस पहल के माध्यम से, न केवल उनकी दैनिक गतिविधियों में सुविधा होगी, बल्कि वे सामाजिक और आर्थिक गतिविधियों में भी अधिक सक्रिय भागीदारी कर सकेंगे।" कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि और अधिकारीगण उपस्थित थे। उपमुख्यमंत्री ने इस अवसर पर दिव्यांगजनों के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराया और उनके लिए चलाए जा रहे विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी।



.jpeg)
.jpg)
.jpg)


.jpg)

.jpg)

.jpg)






.jpg)

.jpg)
.jpg)
.jpg)



.jpg)