- Home
- छत्तीसगढ़
- -श्री साय ने परिसर स्थित वीर शहीद गुण्डाघुर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी श्रद्धांजलिरायपुर / मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने जल संरक्षण के प्रति बस्तर जिलावासियों को जागरुक करने के उद्देश्य से जल शक्ति अभियान के तहत गुरुवार को शहीद गुण्डाधूर कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र परिसर जगदलपुर से जागरूकता वाहन को झंडी दिखाकर रवाना किया। यह वाहन जिले के सभी गाँवों में पहुँचकर जल संरक्षण के उपायों की जानकारी देते हुए आम नागरिकों को जागरूक करेगा।बस्तर जिले में जल संसाधान विभाग की 108 वाटर हार्वेस्टिंग स्ट्रक्चर जिसमे विभिन्न वृहद टैंक, स्टॉप डैम, एनिकट, मध्यम सिंचाई परियोजना शामिल है। जिले में 95 अमृत सरोवर बनाये जा रहे हैं जिसमें से 75 पूर्ण हो चुके हैं। इनके निर्माण में महिलाओं की सहभागिता प्राथमिकता में रही है। नारी शक्ति को शामिल करते हुए,जिले में मनरेगा अंतर्गत 3 हज़ार 881 जिओ-टैग्ड वाटर हार्वेस्टिंग स्ट्रक्चर बनाये गए हैं, जिसमे से लोहण्डीगुडा ब्लाक में 695, दरभा में 1863, बास्तानार में 391, जगदलपुर में 402 बकावंड में 530, तोकापाल में 306 एवं बस्तर में 425 जल संरक्षण संरचनात्यें शामिल है । साथ ही जल संरक्षण कार्ययोजना रिपोर्ट के आधार पर कुल 1305 नवीन स्ट्रक्चर प्रस्तावित हैं। जिले में विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत 32 एकड़ क्षेत्रफल में सघन वृक्षारोपण किया गया हैं। जिले में ब्लाक प्लांटेशन तथा सड़क किनारे वृक्षारोपण में कुल 1287781 वृक्ष लगाए गए हैं।जल जीवन मिशन अंतर्गत 2385 महिलाओं को पानी के परिक्षण के लिए प्रशिक्षित किया जा चुका है। जिसका लाभ जिले के सुदूर क्षेत्रवासियों को मिल रहा है। चूंकि नारी का स्थान हमेशा से ही सर्वोपरि रहा है जो अपने आवास के साथ-साथ पर्यावरण की भी संरक्षिका रही है। अतः 'नारी शक्ति से जल शक्ति सार्थक सिद्ध होता है। इसी तरह बस्तर जिले के कुल 433 ग्राम पंचायतों के 614 ग्रामों में 11979 हैण्ड पंप लगाए गए हैं जो पीने के पानी हेतु जीवन दायी सिद्ध हो रहा है साथ ही साथ 140 ग्राम पंचायत में नल से जल पहुँचाया जा रहा है। जिले में स्पॉट सोर्स अंतर्गत 130 ग्राम पंचायतों में 61 में सोलर तथा 69 में पॉवर पंप द्वारा पीने के पानी की व्यवस्था की गई है।बस्तर जिले विभिन्न एजेंसियों को शामिल करते हुए कुल 718 सोलर पॉवर पंप स्थापित किए गए हैं। जिले में जल जीवन मिशन किसी अमृत प्रदाय योजना से कम नहीं, इस योजनान्तर्गत जिले के कुल 614 ग्रामों में 630 योजना, 153049 एफएचटीसी, 543 ओएचटी, 992 सोलर पंप तथा 393 सोलर जल प्रदाय निर्मित हैं, घर में पेयजल की महत्ता परिवार की नारी से अधिक शायद किसी को भी न हो चूंकि वही है जो पानी के कमी पर बूंद-बूंद का संरक्षण स्वयं करती है अतः पेयजल हेतु भी 'नारी शक्ति से जल शक्ति उचित जान पड़ता है।गौरतलब है कि जल शक्ति अभियान : कैच द रेन 2022 अभियान की शुरुआत देश के माननीय राष्ट्रपति द्वारा 29 मार्च 2022 को वर्षा जल संचयन एवं जल संरक्षण,पारंपरिक और अन्य जल निकायों टैंकों/बावड़ियों बावलियों का नवीनीकरण,संरचनाओं का पुनः उपयोग और पुनर्भरण,वाटरशेड विकास,आईभूमियों का पुनरुद्वार और बाद-तटों की सुरक्षा,जलग्रहण क्षेत्र का संरक्षण स्प्रिंग-शेड विकास,सभी जल निकायों की गणना, जियो टैगिंग और सूची बनाना,वैज्ञानिक-जिला जल संरक्षण योजना का विकास,नदी नाली का पुनर्जीवन,सभी जिलों में जल शक्ति केंद्र की स्थापना इत्यादि उद्देश्यों की प्राप्ति हेतु किया गया था।
- रायपुर / मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने महारानी जिला अस्पताल परिसर में प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केंद्र का शुभारंभ किया| जन औषधि केंद्र के खुलने से अब अस्पताल परिसर में ही मरीज़ों को सस्ती जेनेरिक दवाइयां मिल सकेंगी जिससे मरीज़ों को महँगी दवाइयां ख़रीदने से होने वाला आर्थिक बोझ कम होगा| शुभारंभ के पश्चात मुख्यमंत्री श्री साय ने जन औषधि केंद्र संचालक से केंद्र में उपलब्ध दवाइयों और अन्य मेडिकल आइटम्स की जानकारी भी ली।
- रायपुर / मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने जगदलपुर प्रवास के दौरान जिला अस्पताल (महारानी अस्पताल) परिसर में मरीजों को गुणवत्तापूर्ण आहार उपलब्ध करवाने के लिए स्थापित अन्नपूर्णा रसोईघर का लोकार्पण किया। अन्नपूर्णा रसोईघर डीएमएफटी मद के तहत 01 करोड़ 72 लाख 76 हजार की लागत से स्थापित मॉड्यूलर किचन एवं सामग्री युक्त रसोईघर है। इस रसोईघर का संचालन मां दन्तेश्वरी महिला स्व-सहायता समूह के द्वारा किया जाएगा।
- रायपुर / जगदलपुर के मां दंतेश्वरी एयरपोर्ट में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के एक दिवसीय बस्तर प्रवास में जगदलपुर आगमन पर जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने आत्मीय स्वागत किया। मुख्यमंत्री श्री साय के साथ वन मंत्री श्री केदार कश्यप, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े भी आईं। इस दौरान एयरपोर्ट में विधायक श्री किरण देव, विधायक चित्रकोट श्री विनायक गोयल, महापौर श्रीमती सफीरा साहू, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती वेदवती कश्यप, पूर्व सांसद श्री दिनेश कश्यप, पूर्व विधायक श्री संतोष बाफना, श्री लच्छुराम कश्यप, श्री सुभाऊ कश्यप के साथ-साथ बस्तर संभागायुक्त श्री डोमन सिंह, आईजी श्री सुंदरराज पी., सीसीएफ़ श्री आरसी दुग्गा, कलेक्टर श्री विजय दयाराम के., एसपी श्री शलभ सिन्हा सहित अन्य गणमान्य जनप्रतिनिधियों ने स्वागत किया।
- रायपुर /राज्य शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा बनाए गए राज्य स्तरीय नियंत्रण कक्ष द्वारा संकलित जानकारी के मुताबिक एक जून 2024 से अब तक राज्य में 581.3 मिमी औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है। राज्य के विभिन्न जिलों में 01 जून 2024 से आज 01 अगस्त सवेरे तक रिकार्ड की गई वर्षा के अनुसार बीजापुर जिले में सर्वाधिक 1399.8 मिमी और सरगुजा जिले में सबसे कम 235.0 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी है।राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार एक जून से अब तक सूरजपुर जिले में 359.7 मिमी, बलरामपुर में 544.1 मिमी, जशपुर में 389.7 मिमी, कोरिया में 402.7 मिमी, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में 388.1 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी।इसी प्रकार, रायपुर जिले में 501.3 मिमी, बलौदाबाजार में 648.8 मिमी, गरियाबंद में 614.7 मिमी, महासमुंद में 452.8 मिमी, धमतरी में 633.6 मिमी, बिलासपुर में 560.3 मिमी, मुंगेली में 588.3 मिमी, रायगढ़ में 474.7 मिमी, सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 267.0 मिमी, जांजगीर-चांपा में 522.2 मिमी, सक्ती 437.9 कोरबा में 694.3 मिमी, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में 498.3 मिमी, दुर्ग में 364.7 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी। कबीरधाम जिले में 468.9 मिमी, राजनांदगांव में 669.2 मिमी, मोहला-मानपुर-अंबागढ़चौकी में 795.6 मिमी, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में 435.8 मिमी, बालोद में 751.8 मिमी, बेमेतरा में 358.8 मिमी, बस्तर में 678.4 मिमी, कोण्डागांव में 674.8 मिमी, कांकेर में 868.6 मिमी, नारायणपुर में 763.3 मिमी, दंतेवाड़ा में 795.8 मिमी और सुकमा जिले में 943.4 मिमी औसत वर्षा एक जून से अब तक रिकार्ड की गई।
-
बिलासपुर। बिलासा देवी केवट एयरपोर्ट बिलासपुर पर 31 जुलाई को सफलतापूर्वक एरोड्रम कमिटी मीटिंग एवं एरोड्रम इनवायरमेंट मैनेजमेंट कमिटी मीटिंग का आयोजन श्री अवनीश शरण कलेक्टर ,बिलासपुर की अध्यक्षता में किया गया l यह मीटिंग बीसीएस एवं डीजीसीए के गाइडलाइंस के अनुसार साल में दो बार की जाती हैl इस मीटिंग के मेंबर एसपी, एयरपोर्ट के नोडल अधिकारी, एयरपोर्ट डायरेक्टर, सीएमएचओ ,सीएसओ, इंटेलिजेंस ब्यूरो, कासो, एयरलाइंस स्टेशन मैनेजर , मनोचिकित्सक, भाषा विज्ञानी, डीएफओ ,एसडीएम, सीएमओ एवं स्थानीय थाने के अधिकारी होते हैं l
चुकि एरोड्रम कमिटी मीटिंग साल में दो बार की जाती हैl जिसमें इस मीटिंग के बारे में सारे सदस्यों की जिम्मेदारी एवं भूमि का वास्तविक विमान के अपहरण जैसी घटना के समय होने वाले स्थिति से निपटने के लिए चर्चा की जाती है।
एरोड्रोम इन्वायरमेंट मैनेजमेंट कमिटी मीटिंग भी साल में दो बार की जाती है। इस मीटिंग के सदस्य जैसे एसपी, एयरपोर्ट नोडल अधिकारी, एयरपोर्ट डायरेक्टर ,सेफ्टी मैनेजर, जिला जिला वन अधिकारी, अनुविभागीय अधिकारी ,तहसीलदार ,मुख्य नगरपालिका अधिकारी नगर पंचायत, स्थानीय पुलिस तथा अन्य अधिकारी होते हैं l मीटिंग के सभी सदस्यों को से विमानों के उड़ान के समय पक्षियों एवम वन्य जीव से टकराने जैसी समस्याओं के बचाव के लिए चर्चा की जाती है l - रायपुर / मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 01 अगस्त को बस्तर जिले के प्रवास पर रहेंगे। निर्धारित दौरा कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री 01 अगस्त पूर्वान्ह 11.20 बजे स्वामी विवेकानंद विमानतल रायपुर से राजकीय विमान द्वारा बस्तर जिले के मुख्यालय जगदलपुर के लिए रवाना होकर 12.05 बजे मां दंतेश्वरी विमानतल जगदलपुर पहुंचेंगे।मुख्यमंत्री जगदलपुर में दोपहर 12.10 बजे राजस्व कार्यालय परिसर जगदलपुर का लोकार्पण एवं महारानी अस्पताल में अन्नपूर्णा रसोई का शुभारंभ करेंगे। श्री साय दोपहर 12.40 बजे शहीद गुण्डाधूर कॉलेज ऑडिटोरियम में आयोजित जिला स्तरीय महिला सम्मेलन में शामिल होंगे। इसके बाद वे अपरान्ह 2.30 बजे जगदलपुर से रवाना होकर 3.20 बजे रायपुर लौट आएंगे।
- -महतारी वंदन योजना की 6 वीं किश्त में महिलाओं को मिलेगी एक-एक हजार रूपए की राशि-महतारी वंदन एप का भी होगा शुभारंभ-एक पेड़ मां के नाम अभियान का भी होगा शुभारंभ-3061 महिला स्व-सहायता समूहों को वितरित करेंगे 100 करोड़ रूपए का ऋण-बस्तर जिले को 9.31 करोड़ के विकास कार्यों की देंगे सौगातरायपुर, / मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जगदलपुर प्रवास के दौरान 01 अगस्त को वहां आयोजित जिला स्तरीय महिला सम्मेलन में शामिल होंगे और प्रदेश की महिलाओं को महतारी वंदन योजना के तहत 1000-1000 रूपए की 6 वीं किश्त जारी कर राखी त्यौहार का उपहार देंगे। इस मौके पर वे महतारी वंदन एप का भी शुभारंभ करेंगे।गौरतलब है कि महतारी वंदन योजना के तहत प्रदेश की लगभग 70 लाख विवाहित महिलाओं को उनके आर्थिक सशक्तिकरण के मद्देनजर राज्य सरकार द्वारा हर माह एक-एक हजार रूपए की राशि उनके बैंक खातों में अंतरित की जाती है।सम्मेलन में मुख्यमंत्री श्री साय 3061 महिला स्व-सहायता समूहों को आर्थिक गतिविधियों के संचालन के लिए वित्तीय समावेशन के तहत 100 करोड़ का बैंक लोन का भी वितरित करेंगे। कार्यक्रम में शहीद गुण्डाधूर की प्रतिमा के माल्यार्पण के साथ ही नारी शक्ति से जल शक्ति रथ को हरी झण्डी दिखाकर रवाना करेंगे।एक पेड़ माँ के नाममुख्यमंत्री श्री साय एक पेड़ माँ के नाम महावृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ करेंगे। इस मौके पर महतारी वंदन योजना के हितग्राही के साथ ही उद्योग विभाग, श्रम विभाग सहित अन्य विभाग के हितग्राहियों को भी सामग्री वितरण किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर एक पेड़ मां के नाम का वृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ किया गया है। इस अभियान के अंतर्गत देश में सितम्बर 2024 तक 80 करोड़ एवं मार्च 2025 तक 140 करोड़ वृक्षों के रोपण का लक्ष्य है। एक पेड़ मां के नाम महावृक्षारोपण अभियान के अंतर्गत छत्तीसगढ़ राज्य में 2 करोड़ 75 लाख पौधों का रोपण एंव वन विभाग द्वारा वन एवं वनेत्तर क्षेत्रों में 03 करोड़ 95 लाख 85 हजार पौधों का रोपण किया जा रहा है।विकास कार्यो का लोकार्पणमुख्यमंत्री श्री साय जगदलपुर में 9 करोड़ 31 लाख से अधिक राशि के विकास कार्यों लोकार्पण करेंगे। इनमें 48.03 लाख की लागत से अनुविभागीय दण्डाधिकारी कार्यालय जगदलपुर, तोकापाल और लोहांडीगुड़ा तथा 66.49 लाख की लागत से नवीन तहसील कार्यालय जगदलपुर का जीर्णाेद्धार के साथ 2.50-2.50 करोड़ की लागत से निर्मित लोहांडीगुड़ा और बुरगुम थाना का शामिल हैं।इसी प्रकार जिला अस्पताल (महारानी अस्पताल) परिसर में डीएमएफटी मद के तहत 01 करोड़ 72 लाख 76 हजार की लागत से स्थापित माडुलर किचन एवं सामग्री युक्त अन्नपूर्णा रसोईघर का लोकार्पण किया जाएगा। साथ ही महारानी लक्ष्मी बाई अस्पताल परिसर में प्रधानमन्त्री भारतीय जन औषधि केंद्र का भी शुभारंभ किया जाएगा।महतारी वंदन एपमहतारी वंदन योजना के क्रियान्वयन को और सुदृढ़ बनाने के लिए महतारी वंदन मोबाईल ऐप का भी शुभारंभ किया जा रहा है। इस एप के माध्यम से हितग्राहियों को प्रतिमाह हुए भुगतान और यह राशि किस खाते में प्राप्त हुई है की जानकारी आसानी से मिल सकेगी।महतारी वंदन योजना के किसी हितग्राही की असामायिक मृत्यु हो जाती है तो इसकी सूचना भी इसी मोबाईल ऐप के माध्यम से दी जा सकती है। इस एप के जरिए शिकायतें भेजी जा सकती है तथा निराकरण की स्थिति भी देखी जा सकती है। यदि किसी हितग्राही को उसे प्राप्त हो रहे लाभ त्याग करना हो तो भी मोबाईल ऐप के माध्यम से लाभ त्याग कर सकेगी। इसके अलावा शासन द्वारा योजनांतर्गत समय-समय जारी होने वाले दिशा-निर्देशों की सूचना भी इसी मोबाईल ऐप के माध्यम से हितग्राहियों को प्राप्त हो सकेंगी।महतारी वंदन योजना के हितग्राहियों की सुविधा के लिए बनाया गया यह मोबाईल ऐप एन्ड्रायड बेस है तथा इसे प्लेस्टोर से https://play.google.com/store/apps/details\id com-mahtarivandanyojan डाउनलोड किया जा सकता है।
- -डायमंड स्टेट कार्यक्रम को मुख्यमंत्री ने किया संबोधितरायपुर / छत्तीसगढ़ अब माओवाद उन्मूलन के रास्ते पर आगे बढ़ चुका है। हम राज्य में माओवाद प्रभावित क्षेत्र में शांति स्थापित करने के लिए संकल्पित होकर कार्य कर रहे हैं। माओवाद के रास्ते को छोड़कर वापस लौटने वालों के लिए हम बेहतर पुनर्वास नीति तैयार करेंगे और इसके लिए हमारे गृह मंत्री असम प्रवास पर भी हैं। यह बात मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने न्यूज 18 के डायमंड स्टेट कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि पिछले 6 माह में 150 नक्सलियों को मार गिराया गया है। सुरक्षाबलों के हौसले बुलंद है। गोली का जवाब गोली और बोली का जवाब बोली से ही दिया जाएगा।मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ के लोगों का सपना साकार करने के लिए ही छत्तीसगढ़ राज्य का निर्माण हुआ। नवनिर्माण के साथ ही छत्तीसगढ़ राज्य निरंतर विकास के रास्ते आगे बढ़ रहा है। श्री साय ने कहा कि प्रदेश में मोदी की गारंटी को पूरा करने का काम किया जा रहा है। मोदी जी की गारंटी को पूरा करते हुए हमने किसानों को धान के दो वर्षों का बकाया बोनस, 3100 सौ रुपए प्रति क्विंटल में धान की खरीदी, माता-बहनों के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए उन्हें प्रति माह 1 हजार रूपये की राशि देने का काम हम कर रहे हैं।श्री साय ने आगे कहा कि पिछली सरकार के कार्यकाल में हुए भ्रष्टाचार और घोटालों की जांच कराई जा रही है और दोषी व्यक्तियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि आज छत्तीसगढ़ के घर-घर में नल से जल की व्यवस्था करने का काम, अमृत मिशन के माध्यम से जल पहुंचाने का काम, बिजली, पानी सड़क जैसी मूलभूत सुविधाएं, धुएं से मुक्ति के लिए उज्ज्वला योजना से लोगों जीवन को आसान बनाने का काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण इलाकों में शौचालय मान-सम्मान से जुड़ा विषय था। बरसात के दिनों में जो कठिनाइयां माता बहनों को होती थी, उसे देखते हुए प्रधानमंत्री ने स्वच्छ भारत मिशन की शुरुआत की। आज इस मिशन से देश में बड़ा परिवर्तन लाया है।उन्होंने रामलला दर्शन योजना और शक्तिपीठ सर्किट के निर्माण के संबंध में भी जानकारी साझा की। मुख्यमंत्री ने इस दौरान अपने व्यक्तिगत जीवन संघर्ष और राजनीतिक जीवन से जुड़ी जानकारियां भी दी।
- रायपुर / महासमुंद जिले में मदिरा के अवैध परिवहन एवं विक्रय पर रोक लगाने के उद्देश्य से संचालित सघन जांच-पड़ताल के अभियान के दौरान आबकारी विभाग की टीम ने सरायपाली इलाके में दो अलग-अलग मामलों में 235 लीटर कच्ची महुआ शराब और परिवहन में प्रयुक्त दो स्कूटी को जब्त किया है। जब्त दोनों स्कूटी की कीमत लगभग एक लाख 67 हजार रूपए है।सरायपाली वृत्त की आबकारी टीम ने ग्राम बेलमुंडी में गश्त दौरान बेलमुंडी गौठान के पास रोड में स्कूटी सवार गूंज राम खूंटे एवं शिबो बरिहा को रोककर तलाशी ली। स्कूटी में रखी बोरी में एवं डिक्की से 150 लीटर हाथ भट्टी कच्ची महुआ शराब बरामद हुई। जिसे जब्त कर आरोपियों के विरुद्ध धारा 34(2),46(2)(1) के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर आरोपी शिबो राम बरिहा को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया, जब कि तलाशी के दौरान गूंज राम खूंटे मौका देखकर फरार हो गया। इसकी तलाश की जा रही है।आबकारी विभाग की टीम ने स्कूटी एक्टिवा क्रमांक सीजी 06 एक्स 2384 में सवार करण जोल्हे एवं धर्मेंद्र खूंटे को रोककर तलाशी शुरू की। इसी दौरान दोनों गाड़ी को छोड़कर फरार हो गए। स्कूटी में रखे जूट बोरी एवं डिक्की की जाँच करने कुल 85 लीटर हाथ भट्टी कच्ची महुआ शराब मिली, जिसे स्कूटी सहित जब्त किया गया। फरार आरोपियों के विरुद्ध धारा 34(2),46(2)(1) के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। फरार आरोपियों की पतासाजी की जा रही है। इस कार्रवाई में आबकारी उप निरीक्षक सरायपाली दरसराम सोनी, आरक्षक राज किशोर पाण्डेय, खिनीराम खुटे एवं कमल पटेल आदि शामिल थे।
- रायपुर / राजस्व मंत्री श्री टंक राम वर्मा आज कैबिनेट मंत्री श्री राम विचार नेताम को नवा रायपुर में आबंटित शासकीय आवास में आयोजित गृह प्रवेश कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने श्री नेताम को नए आवास में प्रवेश के लिए अपनी शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर धरसींवा विधायक श्री अनुज शर्मा भी उपस्थित थे।गौरतलब है कि कैबिनेट मंत्री श्री रामविचार नेताम को नवा रायपुर के सेक्टर 24 में नूतन आवास एम-05 आबंटित किया गया है। मंत्री श्री नेताम ने अपने परिजनों के साथ विधिवत पूजा-अर्चना कर आवास में गृह प्रवेश किया।
- रायपुर /मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज नवा रायपुर के सेक्टर 24 में नवनिर्मित मुख्यमंत्री निवास का अवलोकन किया। मुख्यमंत्री ने नए सीएम हाउस परिसर का अधिकारियों के साथ भ्रमण कर निवास कार्यालय की व्यवस्थाओं का जायजा भी लिया।इस मौके पर लोक निर्माण विभाग के सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह ने मुख्यमंत्री को नक्शे के माध्यम से नए सीएम हाउस में हुए सभी निर्माण कार्यों की जानकारी दी। इस मौके पर मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार श्री पंकज झा, डॉ. धीरेन्द्र तिवारी, मुख्यमंत्री के सचिव श्री पी. दयानंद और श्री राहुल भगत मौजूद थे।
- रायपुर / रामलला दर्शन के तीसरे चरण में छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले से 38 श्रद्धालुओं का चयन किया गया, जो आज सुबह जनपद पंचायत परिसर महासमुंद से 38 तीर्थ यात्रियों का दल श्री रामलला दर्शन अयोध्या धाम के लिए रवाना हुए। रायपुर रेलवे स्टेशन से स्पेशल ट्रेन द्वारा श्री रामलला दर्शन की यात्रा के लिए ले जाया जाएगा। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने राम भक्तों को अपनी हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि राज्य शासन द्वारा राज्य के राम भक्तों के लिए निःशुल्क अयोध्या धाम में श्रीराम के दर्शन हेतु श्री रामलला दर्शन योजना की शुरुआत की गई है और सभी श्रद्धालुओं को ट्रेन के माध्यम से प्रत्येक जिलों से चयन कर उन्हें रामलला के दर्शन हेतु ले जाया जा रहा है।रामलला दर्शन योजना न केवल धार्मिक और सांस्कृतिक स्थलों के प्रति लोगों की रुचि बढ़ाती हैं, बल्कि उन्हें उन स्थलों की जानकारी और अनुभव करने का मौका भी देती हैं, जिन्हें वे सामान्यतः आर्थिक कारणों से नहीं देख पाते।श्रद्धालुओं ने इस योजना के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय और जिला प्रशासन को धन्यवाद ज्ञापित किया और बताया कि इस योजना से हम लोगों का श्री रामलला के दर्शन करने का सपना पूरा हो रहा है। ज्ञातव्य है कि श्री रामलला दर्शन योजना के तहत् श्रद्धालुओं को पूरा पैकेज मिलेगा, जिसमें छत्तीसगढ़ से अयोध्या जाने, वहां रहने की व्यवस्था, मंदिर दर्शन, नाश्ते और खाने की भी व्यवस्था रहेगी। इस ट्रेन में टूर एक्सपर्ट, सुरक्षा कर्मी और चिकित्सकों का दल भी मौजूद रहेगा।
- -शपथ ग्रहण के बाद नई दिल्ली हुए रवानारायपुर /राज्यपाल श्री रमेन डेका शपथ ग्रहण के बाद आज दोपहर 02ः55 बजे नई दिल्ली रवाना हो गए हैं। वे वहां राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु की अध्यक्षता में राष्ट्रपति भवन, नई दिल्ली में आयोजित होने वाले राज्यपालों के तीन दिवसीय सम्मेलन में शामिल होंगे। यह सम्मेलन 1 से 3 अगस्त तक आयोजित किया जा रहा है।
- रायपुर /राज्यपाल श्री रमेन डेका आज आदिम जाति विकास, अनुसूचित जाति विकास मंत्री श्री रामविचार नेताम के सेक्टर-24 नया रायपुर स्थित निवास के गृह प्रवेश कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने निवास परिसर में रूद्राक्ष का पौधा भी लगाया। उनके साथ प्रथम महिला श्रीमती रानी डेका काकोटी भी उपस्थित थीं।
-
राजनांदगांव। बहन से प्रेम-प्रसंग की शंका पर नाबालिग भाई ने अपने दोस्त की कैंची मारकर हत्या कर दी। घटना सोमवार देर रात की है। डोंगरगढ़ भगत सिंह चौक निवासी नाबालिग आरोपी के साथ मृतक राजनांदगांव के मोहारा गौरा चौक निवासी 22 वर्षीय राजू निषाद की दोस्ती थी। योजना बनाकर आरोपी ने अपने दोस्त राजू निषाद को शराब पिलाने के बहाने अपने घर बुलाया। मृतक राजू अपने साथी भवानी ध्रुव को लेकर डोंगरगढ़ पहुंचा। घर पहुंचते ही आरोपी नाबालिग ने अपने पास रखी कैंची से राजू निषाद के पेट और गले में ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले के बाद राजू मौके पर ही गिर गया। वहीं उसके साथ गए भवानी ध्रुव को भी नाबालिग आरोपी ने मारने के लिए वही कैची लेकर दौड़ाया। लेकिन वह बचकर भाग निकला। इसी बीच पुलिस को सूचना मिली कि भगत सिंह चौक में चाकूबाजी हो गई है। पुलिस मौके पर पहुंची तो राजू खून से लथपथ पड़ा हुआ मिला। जिसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
आरोपी ने मृतक को जब अपने घर बुलाया तो उसके घर में कोई नहीं था। आरोपी के स्वजन जन्मदिन पार्टी में बाहर गए हुए थे। रात में लौटे तो घर के सामने पुलिस व लोगों की भीड़ जुटी हुई थी। वारदात को अंजाम देने के बाद नाबालिग आरोपी मौके से भाग निकला। पुलिस ने आरोपी को पकड़ने कई जगहों पर दबिश दी। कुछ घंटे बाद आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपी ने बहन से प्रेम-प्रसंग होने के शक में वारकर हत्या करना स्वीकार किया।मृतक और नाबालिग आरोपी के बीच गहरी दोस्त थे। कुछ दिन से आरोपी अपने दोस्त राजू पर बहन से फोन पर बातचीत करने और प्रेम-प्रसंग होने शंका थी। आरोपी ने पूरी योजना के साथ मृतक को अपने घर शराब पीने बुलाया और मौत के घाट उतार दिया। इधर, राजू की हत्या होने के बाद उसके दोस्त भवानी ध्रुव सदमे में हैं। पीएम के बाद दोपहर शव को स्वजन को सौंप दिया गया।नाबालिग आरोपी का पहले से है अपराधिक रिकार्डपुलिस ने बताया कि विधि से संघर्षरत बालक का अपराधिक रिकार्ड तलाशने पर उसके विरूद्ध इसके पूर्व भी थाना डोंगरगढ़ में तीन प्रकरण दर्ज मिले। मारपीट, गंभीर चोंट, लूट एवं आर्म्स एक्ट जैसे प्रकरण पंजीबद्ध होना पाया गया है। विवेचना के दौरान घटना स्थल से घटना मे प्रयुक्त कैंची एवं अन्य साक्ष्य बरामद कर विधि से संघर्षरत बालक के खिलाफ कार्रवाई करत हुए संरक्षणात्मक अभिरक्षा में भेजने के लिए न्यायालय में पेश किया गया।इस मामले में एसडीओपी, डोंगरगढ़ आशीष कुंजाम ने कहा कि , बहन से प्रेम-प्रसंग की शंका पर आरोपी नाबालिग ने अपने दोस्त की कैंची मारकर हत्या कर दी। घटना स्थल से हत्या में प्रयुक्त कैंची को बरामद कर लिया गया है। मृतक और आरोपित आपस में दोस्त थे। - जशपुरनगर। कांसाबेल तहसील के शबदमुंडा गांव के रहने वाले 75 वर्षीय महादेव यादव को सीएम कैंप कार्यालय से श्रवण यंत्र दिया गया। जिससे अब वह बहुत खुश है। उसने खुश होकर कहा कि अब वह भी हर रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात सुन सकेगा।जशपुर जिले के बगिया में स्थापित सीएम कैंप कार्यालय का लाभ निरंतर हर वर्ग के लोगों को प्राप्त हो रहा है। गंभीर से गंभीर बीमारियों का इलाज करा कर थक चुके परिजन अब आस लेकर मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय बगिया पहुंच कर मदद की गुहार लगा रहे हैं, और कार्यालय द्वारा उनका त्वरित निराकरण भी किया जा रहा है। इसी कड़ी में कांसाबेल ब्लॉक के शबदमुंडा गांव के रहने वाले 75 वर्षीय बुजुर्ग महादेव यादव के कानों में समस्या थी, वह ठीक से सुन नहीं पाता था। बुधवार को वह अपनी समस्या लेकर सीएम कैंप कार्यालय, बगिया पहुंचा था। जहां उसने आवेदन देकर श्रवण यंत्र दिलवाने की गुहार लगाई। सीएम कैंप कार्यालय ने पूरी संवेदनशीलता दिखाई और वहां की पहल पर तत्काल ही महादेव यादव को श्रवण यंत्र प्रदान कर दिया गया। महादेव अब बहुत खुश है कि अब उसे भी आसानी से सुनाई देगा और वह बिना परेशानी के लोगों से बात कर सकता है। इसके लिए उसने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार जताया है।प्रातः 10 बजे से 3 बजे तक जनदर्शन कार्यक्रम में सुनी जाती है लोगों की समस्याप्रदेश में साय सरकार बनने के बाद मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निजी निवास बगिया को सीएम कैंप कार्यालय घोषित किया गया है,जिसके बाद यहां लोग आसानी से अपनी समस्या सुनाने पहुंचते है,और उनकी न केवल समस्या सुनी जाती है,बल्कि गंभीरता पूर्वक मौके पर ही त्वरित निराकरण भी किया जाता है,जिससे लोगों का यह सीएम कैंप कार्यालय आशा का केंद्र बना हुआ है।
- रायपुर /राज्य शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा बनाए गए राज्य स्तरीय नियंत्रण कक्ष द्वारा संकलित जानकारी के मुताबिक एक जून 2024 से अब तक राज्य में 564.2 मिमी औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है। राज्य के विभिन्न जिलों में 01 जून 2024 से आज 31 जुलाई सवेरे तक रिकार्ड की गई वर्षा के अनुसार बीजापुर जिले में सर्वाधिक 1361.4 मिमी और सरगुजा जिले में सबसे कम 225.3 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी है।राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार एक जून से अब तक सूरजपुर जिले में 347.0 मिमी, बलरामपुर में 515.2 मिमी, जशपुर में 385.0 मिमी, कोरिया में 353.0 मिमी, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में 374.6 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी।इसी प्रकार, रायपुर जिले में 480.1 मिमी, बलौदाबाजार में 631.7 मिमी, गरियाबंद में 614.5 मिमी, महासमुंद में 432.8 मिमी, धमतरी में 626.7 मिमी, बिलासपुर में 554.0 मिमी, मुंगेली में 561.7 मिमी, रायगढ़ में 452.4 मिमी, सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 254.0 मिमी, जांजगीर-चांपा में 509.0 मिमी, सक्ती में 409.8 कोरबा में 676.5 मिमी, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में 493.8 मिमी, दुर्ग में 352.9 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी। कबीरधाम जिले में 455.1 मिमी, राजनांदगांव में 639.0 मिमी, मोहला-मानपुर-अंबागढ़चौकी में 758.9 मिमी, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में 424.3 मिमी, बालोद में 722.9 मिमी, बेमेतरा में 344.8 मिमी, बस्तर में 677.2 मिमी, कोण्डागांव में 667.1 मिमी, कांकेर में 862.0 मिमी, नारायणपुर में 750.0 मिमी, दंतेवाड़ा में 871.8 मिमी और सुकमा जिले में 924.2 मिमी औसत वर्षा एक जून से अब तक रिकार्ड की गई।
- रायपुर, उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने आज असम के मुख्यमंत्री श्री हिमन्त बिस्वा सरमा से उनके निवास कार्यालय, असम में सौजन्य मुलाकात की। मुलाकात के दौरान उन्होंने विभिन्न विषयों पर चर्चा की। इस दौरान उपमुख्यमंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री हिमंत बिस्वा सरमा के नेतृत्व में असम शांति, विकास और समृद्धि के मार्ग पर अग्रसर है।
- -श्रमिक परिवार की 5981 बेटियों के खाते में आये 11 करोड़ 96 लाख से ज़्यादा राशि-सरकार श्रमिकों और उनके परिवारों के जीवन स्तर को ऊँचा उठाने के लिए प्रतिबद्धरायपुर / मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार श्रमिकों के हित के अनेक कल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही है। प्रदेश सरकार ने श्रमिक परिवारों की बेटियों के जीवन स्तर में सुधार के उद्देश्य से मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना की शुरुआत की है। श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने विभागीय योजनाओं को अधिक से अधिक लाभ दिलाने के लिए श्रम विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। इस योजना का उद्देश्य श्रमिक परिवारों की बेटियों को आर्थिक सहायता प्रदान करना है ताकि वे शिक्षा और अन्य आवश्यकताओं को पूरा कर सकें।महासंमुद जिले में इस योजना के तहत कुल 5981 हितग्राहियों की बेटियों को लाभान्वित किया गया है। प्रत्येक बेटी के बैंक खाते में 20,000 रुपये की राशि जमा की गई है। इस प्रकार, कुल 11 करोड़ 96 लाख 20 हजार रुपये का भुगतान किया गया है। यह राशि उन परिवारों के लिए एक महत्वपूर्ण सहारा साबित हो रही है जो आर्थिक तंगी के कारण अपनी बेटियों की शिक्षा और अन्य आवश्यकताओं को पूरा करने में कठिनाई का सामना कर रहे थे।नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना से न केवल श्रमिक परिवारों को राहत मिल रही, बल्कि यह ज़िले की बेटियों को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो रही है। इससे प्रदेश में बालिकाओं की शिक्षा और उनके समग्र विकास को बढ़ावा मिल रहा है।महासमुंद अयोध्या नगर निवासी हितग्राही गीता निषाद ने बताया कि इस योजना की राशि उनके बैंक खातें में आ गयी है। उन्होंने बताया कि इस राशि का उपयोग कॉलेज की पढ़ाई पर खर्च करेंगी।उन्होंने इस सहायता के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया और कहा कि यह राशि उनकी शिक्षा को आगे बढ़ाने में मददगार साबित होगी। शासन की इस योजना से उनका परिवार बहुत खुश है। महासंमुद जिले में मुख्यमंत्री नोनी सशक्तीकरण सहायता योजना के शुरू होने से अब तक 5981 पात्र हितग्राहियों की पुत्रियों के लिए 20-20 हजार रूपए की राशि सीधे उनके बैंक खाते में डाली गयी है। इस योजना के कारण श्रमिकों की बेटियां अब सशक्त एवं आत्मनिर्भर भी बन रही।यह योजना लाभार्थियों को आर्थिक सहायता के साथ-साथ सामाजिक सहायता भी प्रदान कर रही है। श्रमिक परिवारों की बेटियों को शिक्षा, रोजगार, स्वरोजगार के साथ ही उनके विवाह में यह राशि मजबूत सहायता प्रदान कर रही है। इस योजना में छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मण्डल में पंजीकृत श्रमिक ही पात्र है। पात्रधारियों को योजना का लाभ लेने के लिए मुख्यमंत्री नोनी सशक्तीकरण सहायता योजना की अधिकारिक वेबसाइट बहसंइवनतण्दपबण्पद पर ऑन लाइन पंजीयन करना होगा। श्रमिक परिवार की बेटियों को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से तथा उन्हें शिक्षा और रोजगार के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए राज्य सरकार द्वारा मुख्यमंत्री नोनी सशक्तीकरण सहायता योजना के तहत पात्र श्रमिक परिवार की प्रथम दो बेटियों को आत्मनिर्भर व सशक्त बनाने के लिए 20-20 हजार रूपए की आर्थिक सहायता राशि सीधे उनके बैंक खाते में डाली जाती है। इस योजना में श्रमिक/मजदूर परिवार बेटी जिसकी उम्र न्यूनतम 18 वर्ष और 21 वर्ष से अधिक न हो तथा वह अविवाहित हो उन्हें 20-20 हजार रूपए की आर्थिक सहायता दी जाती है।
- -शिक्षा की गुणवत्ता और भवनों की स्थिति को बेहतर बनाने दिया जा रहा विशेष जोर-शासन की महत्वाकांक्षी योजना से जिले के स्कूलों का हो रहा उन्नयनरायपुर / मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय द्वारा शिक्षा की गुणवत्ता और भवनों की स्थिति को बेहतर बनाने विशेष जोर दिया जा रहा है। कबीरधाम जिले के शासकीय स्कूलों का विशेष प्राथमिकता के साथ मरम्मत एवं जीर्णाेद्धार होने से विद्यार्थियों को शिक्षा का बेहतर वातावरण मिल रहा है। कबीरधाम जिले के स्कूलों के मरम्मत एवं जीर्णाेद्धार के लिए 42 करोड़ 19 लाख 88 हजार रूपए की स्वीकृति प्राप्त हुए है। वर्तमान शिक्षा सत्र में 653 स्कूलों का आवश्कता अनुसार मरम्मत एवं जीर्णाेद्धार किया गया है। इसके साथ ही 203 स्कूलों का कार्य प्रगतिरत हैं।उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा के प्रयासों से कबीरधाम जिले के स्कूलों का उन्नयन कार्य किया जा रहा है। इसके माध्यम से छात्रों को एक सुरक्षित स्वच्छ और प्रेरणादायक शैक्षणिक वातावरण भी मिलता है। कलेक्टर द्वारा इन कार्यों की लगातार समीक्षा की जा रही है और इसकी मॉनिटरिंग के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए गए है। नवीनीकरण कार्यों के तहत स्कूलों में कई नई सुविधाएं जोड़ी गई है। इनमें स्वच्छ पेयजल की सुविधा, शौचालय, कम्प्यूटर शामिल है। ये सुविधाएं न केवल छात्रों की बुनियादी आवश्यकताओं को पूरा करती है बल्कि उनकी पढ़ाई में भी सहायता करती है।कबीरधाम जिले में स्कूल शिक्षा मद, समग्र शिक्षा मद, सीएसआर और पीएश्री मद से 2022-23 एवं 2023-24 के लिए शाला भवन मरम्मत, नवीनीकरण, आहता, शौचालय, पेयजल, वाटर हारर्वेस्टिंग रैम्प हैंडरेल एवं जीर्णाेद्धार कार्य के साथ अतिरिक्त कक्ष निर्माण कराया जा रहा है, जिसके लिए राज्य शासन से इन कार्यों की स्वीकृति प्राप्त हुई है। स्कूल मरम्मत, जीर्णाेद्धार, अतिरिक्त कक्ष निर्माण के लिए 23 करोड़ 26 लाख 07 हजार रूपए की लागत से 561 कार्य स्वीकृत किए गए है। इसमें 409 कार्य पूर्ण कर लिए गए है और 22 कार्य प्रगतिरत है। इसी तरह स्कूल शिक्षा मद के तहत अतिरिक्त कक्ष, जीर्णाेद्धार, आहता निर्माण के लिए 01 करोड़ 92 लाख 91 हजार रूपए की लागत से 24 कार्य स्वीकृत किए गए है। इसमें 23 कार्य पूर्ण कर लिए गए है और 01 कार्य प्रगतिरत है।समग्र शिक्षा मद के तहत प्राथमिक, माध्यमिक शाला भवन निर्माण, मरम्मत, अतिरिक्त कक्ष निर्माण, बालक-बालिका शौचालय, पेयजल के लिए 13 करोड़ 23 लाख 34 हजार रूपए की लागत से 366 कार्य स्वीकृत किए गए है। इसमें 188 कार्य पूर्ण कर लिए गए है और 158 कार्य प्रगतिरत है। समग्र शिक्षा मद के तहत हाई, हायर सेकेंण्डरी स्कूल में अतिरिक्त कक्ष निर्माण, मरम्मत, शौचालय, कम्प्यूटर के लिए 02 करोड़ 06 लाख 78 हजार रूपए की लागत से 28 कार्य स्वीकृत किए गए है। इसमें 14 कार्य पूर्ण कर लिए गए है और 13 कार्य प्रगतिरत है। सीएसआर मद के तहत शाला भवन निर्माण के लिए 1 करोड़ 14 लाख 80 हजार रूपए की लागत से 10 कार्य स्वीकृत किए गए है। इसमें 10 कार्य पूर्ण कर लिए गए है है। पीएमश्री मद के तहत शौचालय, वाटर हारर्वेस्टिंग रैम्प हैंडरेल, अतिरिक्त कक्ष निर्माण, मरम्मत के लिए 55 लाख 98 हजार रूपए की लागत से 18 कार्य स्वीकृत किए गए है। इसमें 09 कार्य पूर्ण कर लिए गए है और 09 कार्य प्रगतिरत है।कलेक्टर द्वारा बैठक लेकर योजनाओं के तहत स्वीकृत प्रगतिरत कार्याे की नियमित समीक्षा की जा रही है और कार्याे को शीघ्रता से पूरा करने के निर्देश दिए है। इसकी नियमित मानिटरिंग भी की जा रही है। कलेक्टर ने अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण निर्माण कार्य के लिए सतत निगरानी करने निर्देशित किया गया है तथा कार्य एजेंसी विभाग को समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण कार्य पूर्णता के लिए निर्देश दिए गए है।उल्लेखनीय है कि स्कूल शिक्षा मद, समग्र शिक्षा मद, सीएसआर और पीएश्री मद से शाला भवन मरम्मत, नवीनीकरण, आहता, शौचालय, पेयजल, वाटर हारर्वेस्टिंग रैम्प हैंडरेल एवं जीर्णाेद्धार कार्य के साथ अतिरिक्त कक्ष निर्माण कराया जा रहा है। जिससे कि बच्चों को शिक्षा के लिए बेहतर वातावरण मिल सके। गौरतलब है कि स्वीकृत सभी कार्यों को जिला पंचायत, आरईएस, ग्राम पंचायत द्वारा निर्माण कराया जा रहा है जिनमें से बहुत से कार्य पूर्ण होकर स्कूल प्रारंभ किया जा चुका है। शेष बचे कार्य भी लगभग पूर्णता की ओर है। स्कूलों का संचालन नियमित रूप से किया जा रहा है एवं जिन स्थानों में मरम्मत का कार्य प्रगति पर है वहां वैकल्पिक व्यवस्था के तहत स्कूल का संचालन निरंतर जारी है।
- -सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों से 753 महिलाएं लाभान्वितरायपुर, / छत्तीसगढ़ शासन महिलाओं के स्वास्थ्य के लिए गंभीर है। दूरस्थ अंचल के अस्पतालों में भी बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के लिए सकारात्मक प्रयास किए जा रहे हैं। महिलाओं और बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए गर्भवती महिलाओं को प्रसव पूर्व पौष्टिक आहार, नियमित दवाईयां आराम करने की सलाह दी जाती है। इसी क्रम में केंद्र सरकार द्वारा शुरू प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान (पीएमएसएमए) के तहत गर्भवती महिलाओं को प्रसव पूर्व देखभाल की सुविधा प्रदान की जा रही है। इस अभियान के तहत लाभार्थियों को हर महीने प्रसव पूर्व जांच और दवा की सुविधा दी जाती है। सूरजपुर जिलें में 4 सामुदायिक स्वास्थ केन्द्रों में सोनोग्राफी की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। योजना के तहत फरवरी 2024 से अब तक कुल 753 महिलाओं का सोनोग्राफी की सुविधा दी गई है।कलेक्टर श्री रोहित व्यास के मार्गदर्शन में महिलाओं की सुविधा के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों भैयाथान, ओडगी, प्रतापपुर एवं रामानुजनगर में गर्भवती महिलाओं के लिए सोनोग्राफी की सुविधा का सफलतापूर्वक संचालन की जा रही है। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों में सोनोग्राफी की सुविधा होने से दूरस्थ अंचल में रहने वाले गर्भवती महिलाओं के लिए स्वास्थ्य सुविधा में बड़ी राहत मिली है। इस सुविधा के चालू होने से महिलाओं को लंबी दूरी तय करनी नहीं पड़ती है, जिससे गर्भवती महिलाओं को शारीरिक रूप से आराम मिलने के साथ, समय की बचत एवं आर्थिक बोझ से राहत मिली है। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों में सोनोग्राफी की सुविधा प्रारंभ होने के बाद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भैयाथान में 218, ओड़गी में 101, प्रतापपुर में 220 एवं रामानुजनगर में 214 (कुल 753 ) गर्भवती माताओं का सोनोग्राफी किया जा चुका है। सोनोग्राफी की सुविधा प्रारंभ होने से जिले के दूरस्थ अंचलों के लोगों में हर्ष व्याप्त है।गौरतलब है कि प्रसव पूर्व जांच से बच्चे को लेकर माता में उत्पन्न होने वाले किसी भी खतरे अथवा बच्चे में संभावित किसी बीमारी का पता लगाया जा सकता है। इसी क्रम में जिला अस्पताल सहित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रो में भी निःशुल्क सोनोग्राफी की सुविधा प्रारंभ की गयी है। सोनोग्राफ़ी सुविधा को लेकर भैयाथान की रहने वाली श्रीमती कोमल साहू ने बताया कि वे समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भैया थान में नियमित रूप से चेकअप के लिए आती हैं। उन्होंने कहा कि अस्पताल में सोनोग्राफी की सुविधा मिलने से उन्हें बहुत आराम मिला है। ऐसी अवस्था में यात्रा कर दूर जाने में काफी परेशानी होती थी परंतु अब घर के समीप यह सुविधा मिलने से वे खुश हैं। साथ ही भैयाथान की ही श्रीमती केसरी बताती हैं की सोनोग्राफी की सुविधा निःशुल्क होने से उन पर आर्थिक बोझ कम हुआ है। उन्होंने बताया कि सोनोग्राफी कराने के लिए पहले दूर जाना पड़ता था और पैसे भी ज्यादा खर्च करने पड़ते थे ऐसे में यह सुविधा जिले के सभी महिलाओं के लिए वरदान के समान है। वे इसके लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं राज्य के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को धन्यवाद देती हैं। 4 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रो में गर्भवती महिलाओं के लिए सोनोग्राफी की सुविधा प्रत्येक माह के 09 एवं 24 तारीख को उपलब्ध कराई जाती है।
- रायपुर, / शासकीय शिक्षक शिक्षा महाविद्यालय, शंकर नगर, रायपुर ने सत्र 2024-26 के लिए एम.एड. और बी.एड. विभागीय परीक्षार्थियों की प्रवेश हेतु आवेदन प्रक्रिया 01 अगस्त से प्रारंभ होगी। इच्छुक उम्मीदवार 1 अगस्त 2024 से 7 अगस्त 2024 तक एस.सी.ई.आर.टी. की आधिकारिक वेबसाइट http://scert.cg.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र की हार्ड कॉपी 14 अगस्त 2024 तक संबंधित महाविद्यालय में जमा करानी होगी।शासकीय शिक्षक शिक्षा महाविद्यालय के प्राचार्य से मिली जानकारी के अनुसार एम.एड. में प्रवेश पूर्व परीक्षा के प्राप्त अंकों के आधार पर मेरिट सूची के अनुसार होगा, जबकि बी.एड. में चयन स्नातक परीक्षा के अंकों की वरीयता के आधार पर किया जाएगा। शासकीय शिक्षण संस्थानों में कार्यरत अध्यापक अपने संस्थान प्रमुख के माध्यम से आवेदन कर सकेंगे। आवेदन प्रक्रिया की अंतिम तिथि तक सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ आवेदन पत्र जमा करना अनिवार्य होगा। शासकीय शिक्षक शिक्षा महाविद्यालय ने समस्त अभ्यर्थियों को निर्देशित किये हैं कि वे समय पर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण करें और विस्तृत जानकारी के लिए महाविद्यालय से संपर्क करें।
- बेमेतरा। बेमेतरा तथा नगर-दाढ़ी के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. ढारेन्द्र प्रसाद दुबे (डॉ. डी. पी. दुबे "शंकर महाराज") का 75 वर्ष की आयु में 30 जुलाई को आकस्मिक निधन हो गया। वे रुपेन्द्र प्रसाद दुबे, दिनेश दुबे एवं डॉ. कमलेश दुबे के बड़े भ्राताश्री और योगेश दुबे, राकेश दुबे एवं शिशिर दुबे के पिताश्री थे ।उनका अंतिम संस्कार 31 जुलाई को प्रात: 11 बजे नगर दाढ़ी के मुक्तिधाम में किया जाएगा।
- बिलासपुर / कलेक्टर अवनीश शरण ने जिला मुख्यालय बिलासपुर मंे संचालित कोचिंग संस्थानों की जांच के लिए एक समिति का गठन किया है। एसडीएम बिलासपुर की अध्यक्षता में पांच सदस्यीय समिति संस्थानों की जांच कर 10 दिवस में रिपोर्ट कलेक्टर को सौंपेगी। समिति में एसडीएम के अलावा सदस्य के रूप में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर, अपर आयुक्त नगर पालिक निगम, जिला सेनानी नगर सेना एवं अपर संचालक उच्च शिक्षा विभाग बिलासपुर शामिल होंगेे। संस्थानों की जांच हेतु पांच बिन्दु भी तय किये गये हैं। इनमें सुरक्षा मानकों के अनुपालन की स्थिति, भवन अनुज्ञा का अनुपालन, फायर एक्जिट की व्यवस्था, कोचिंग संस्थानों में प्रवेश एवं निकास द्वार की पर्याप्त व्यवस्था एवं आकस्मिक स्थिति से निपटने की व्यवस्था शामिल है।














.jpg)

.jpg)

.jpg)




.jpg)

.jpg)

.jpg)