- Home
- छत्तीसगढ़
- कलेक्टर ने एक महीने में जांच कर रिपोर्ट देने दिए निर्देशदो अपर कलेक्टरों को जांच करने की जिम्मेदारी सौंपीबिलासपुर, /कलेक्टर अवनीश शरण ने जिले की सभी एसडीएम,तहसील एवं उप तहसील कार्यालयों का निरीक्षण करने के लिए अतिरिक्त कलेक्टर श्री आरए कुरूवंशी एवं श्री शिवकुमार बनर्जी को आदेशित किया है। दोनों वरिष्ठ अधिकारी निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार एक महीने में निरीक्षण कर कलेक्टर को प्रतिवेदन सौंपेंगे। निरीक्षण के लिए तिथि एवं बिन्दु भी निर्धारित किये गये हैं।जिला कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार अतिरिक्त कलेक्टर आरए कुरूवंशी 6 अगस्त को एसडीएम एवं तहसील कार्यालय बिलासपुर का निरीक्षण करेंगे। इसी प्रकार 14 अगस्त को तहसील कार्यालय बेलतरा एवं रतनपुर, 20 अगस्त को एसडीएम कार्यालय बिल्हा एवं तहसील कार्यालय बिल्हा एवं बोदरी, 23 अगस्त को एसडीएम एवं तहसील कार्यालय कोटा तथा 28 अगस्त को तहसील कार्यालय बेलगहना का निरीक्षण करेंगे। अपर कलेक्टर शिवकुमार बनर्जी 8 अगस्त को एसडीएम एवं तहसील कार्यालय तखतपुर, 13 अगस्त को तहसील कार्यालय सकरी एवं उप तहसील गनियारी, 16 अगस्त को एसडीएम एवं तहसील कार्यालय मस्तुरी, 22 अगस्त को तहसील कार्यालय सीपत एवं 29 अगस्त को तहसील कार्यालय पचपेड़ी का निरीक्षण करेंगे।निरीक्षण के लिए निर्धारित बिन्दुओं में कोर्ट वार दर्ज, निराकृत एवं लंबित मामलों की स्थिति, न्यायालय वार पंजियों का संधारण, अर्थदण्ड वसूली की स्थिति, कर्मचारियों की पदस्थापना की स्थिति, कानूनगो, नायब नाजिर एवं वासिल बाकी नवीस द्वारा संधारित पंजियों की स्थिति, भवन एवं बैठक व्यवस्था की स्थिति, आमजन एवं पक्षकारों के लिए बैठक व्यवस्था की स्थिति, प्रकरणों के ऑनलाईन पंजीकरण की स्थिति, सेवा पुस्तिका अपडेट, निर्वाचन एवं जनगणना संबंधी कार्यों की स्थिति, नक्शा, खसरा एवं बी वन अपडेशन की स्थिति, लंबित न्यायालयीन मामलों, आयोगों एवं टीएल पत्रों की स्थिति सहित अन्य विषयों पर निरीक्षण करके रिपोर्ट सौंपेंगे।
- बिलासपुर, /कलेक्टर अवनीश शरण ने सोमवार को सिम्स अस्पताल का निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल में मरीजों की सुविधा के लिए चल रहे विभिन्न निर्माण कार्यो का बारीकी से अवलोकन किया। मरीजों से मुलाकात कर अस्पताल में मिल रहे इलाज एवं खानपान का हाल जाना। अस्पताल अधीक्षक डॉ. एसके नायक सहित निर्माण एजेन्सियों के अधिकारी उपस्थित थे।कलेक्टर ने निरीक्षण के दौरान नव निर्मित एपिडेमिक वार्ड का अवलोकन किया। मलेरिया, डेंगू, चिकनगुनिया आदि के गंभीर मरीजों के उपचार के लिए यह नया वार्ड विकसित किया गया है। फिलहाल 10 बेड इसमें हैं। उन्होंने लिफ्ट स्थापना के लिए जरूरी सिविल वर्क को जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिए ताकि दो और लिफ्ट जल्द से जल्द शुरू किया जा सके। विभिन्न वार्डों में 11 और टॉयलट बनाने के निर्देश भी पीडब्ल्यूडी को दिए। उन्होंने परिसर में एक जगह जल जमाव को देखने हुए ड्रेनेज को सुधारने के निर्देश दिए। शिवरीनारायण से इलाज के लिए आयी मरीज से चर्चा कर अस्पताल की व्यवस्था की जानकारी ली। कलेक्टर ने पंजीयन कक्ष के उपर निर्मित कमरों का उपयोग भी चिकित्सा कार्यों के लिए शुरू करने के निर्देश दिए ताकि भीड़ थोड़ी व्यवस्थित हो सके। उन्होंने आग से बचाव के लिए फिट किये जा रहे फायर फाइटिंग सिस्टम कार्य का भी अवलोकन किया और एक महीने के भीतर पूर्ण करने के निर्देश दिए। ट्रायज रूम का अवलोकन कर मरीजों से चर्चा कर जानकारी ली। उन्होंने एक्सरे एवं सोनोग्राफी कक्ष का भी जायजा लिया।
- कलेक्टर से की मुलाकात, सहयोग के लिए दिया धन्यवादबिलासपुर /यूरोप महाद्वीप की सबसे ऊँची चोटी पर बिलासपुर की बेटी सुश्री निशा यादव ने तिरंगा लहराया। वापस आकर सोमवार को कलेक्टर श्री अवनीश शरण से उनके कार्यालय में सौजन्य मुलाकात की। कलेक्टर ने यूरोप महाद्वीप की सबसे ऊँची चोटी माउन्ट एलब्रुस 5 हजार 642 मीटर फतह करने पर उन्हें बधाई और शुभकामनाएं देते हुए उनका हौसला बढ़ाया। सुश्री निशा ने कलेक्टर के प्रति आभार जताते हुए कहा कि आप के सहयोग से ही यह संभव हो पाया।सुश्री निशा यादव ने बताया कि 13 जुलाई को वे रात में अपने इस मिशन के लिए आगे बढ़ी और सुबह 9 बजे माउन्ट एलबु्रस पर फतह पाई। लगातार 2 साल की कड़ी मेहनत के बाद यह सफलता हासिल हुई है। उन्होंने बताया कि कलेक्टर श्री अवनीश शरण की संवेदनशील पहल के चलते ही उनका यह सपना पूरा हो पाया। उन्होंने कलेक्टर से मिलकर मदद की गुहार लगाई थी। कलेक्टर ने उनकी बात गंभीरता से सुनी और उन्हें सीएसआर मद से आर्थिक मदद दिलवाई और अपनी शुभकामनाओं के साथ उनका हौसला बढ़ाया। वे कहती है कि इस मदद के चलते ही इस पर्वत विजय का संकल्प पूरा हो सका। यह मेरे लिए गौरवशाली उपलब्धि है इसके लिए मै कलेक्टर महोदय की सदैव आभारी रहूंगी। सुश्री निशा यादव ऑटो रिक्शा चालक श्री श्याम कार्तिक यादव की सुपुत्री हैं। इसके पहले उन्होंने उतराखंड में नैनीताल की सबसे ऊँची चोटी नैनापिक 8 हजार 522 फीट, उतराखंड में केदारकंठ 12 हजार 500 फीट, अरूणांचल प्रदेश में गोरीचेन ग्लेशियर 22 हजार 500 फीट, छत्तीसगढ़ के सबसे ऊँचे पर्वत गौरालाटा 900 मीटर पर भी फतह हासिल की है।
- भिलाईनगर। नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्रांतर्गत शासन के निर्देशानुसार वार्डो में जनसमस्या पखवाड़ा शिविर लगाया जा रहा है। जिसमें नागरिक शिविर स्थल पर उपस्थित होकर अपनी समस्याओ का तत्काल निराकरण करा सकते है। शिविर स्थल पर ही प्रधानमंत्री आवास योजना के मोर मकान-मोर आस घटक अंतर्गत निगम के विभिन्न परियोजना स्थल पर निर्मित आवासो के आबंटन हेतु शासन के निर्धारित आवेदन पत्र का विक्रय किया जा रहा है। नागरिक शिविर स्थल पर उपस्थित होकर आवेदन फार्म प्राप्त कर सकते है।जनसमस्या निवारण पखवाड़ा शिविर में नए राशन कार्ड वितरित किए जा रहे हैं। इसके साथ-साथ सामाजिक सुरक्षा पेंशन, आधार कार्ड, आयुष्मान कार्ड, स्वनिधि में लोन की सुविधा, पानी, बिजली, नाली समस्या, जल निकासी, लाईट नहीं जलना, आदि सभी प्रकार के आवेदन भर सकते है। अपनी समस्याओ का निराकरण भी करा सकते है। नागरिक इन सभी आवश्यकताओ को लेकर नगर निगम भिलाई के जोन कार्यालय एवं मुख्य कार्यालय में आना पड़ता है। शिविर के माध्यम से अपने वार्ड में ही अपनी समस्याओ का समाधान करवा सकते है।भिलाई में निवासरत ऐसे परिवार जो किराये में निवास करते है या जिनके पास स्वयं का मकान उपलब्ध नहीं है। उनके लिए शिविर स्थल पर निर्धारित आवेदन शुल्क 100 रूपये जमा कर आवेदन फार्म प्राप्त कर सकते है। शिविर स्थल पर प्राप्त किये गये आवेदन पत्र में मांगे गये दस्तावेज संलग्न कर मुख्य कार्यालय के 16 नम्बर कक्ष के काउन्टर पर जमा किया जाना है। आवेदन पत्र जमा करने का समय प्रातः 10ः30 से 4ः00 बजे तक कार्यालयीन अवधि में जमा किया जाना है। जमा फार्म के आधार पर ही लाॅटरी निकालकर आवास आबंटन किया जायेगा।
- दुर्ग / दाऊ श्री वासुदेव चंद्राकर कामधेनु विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ.आर.आर.बी.सिंह के मार्गदर्शन तथा अधिष्ठाता डॉ.संजय शाक्य के निर्देशन में पशुचिकित्सा एवं पशुपालन महाविद्यालय, अंजोरा, दुर्ग में बकरी पालक किसानों एवं उद्यमियों के विशेष मांग पर बकरी पालन प्रबंधन एवं उद्यमिता विकास में प्रशिक्षण कार्यक्रम का तृतीय बैच 6 से 8 अगस्त 2024 तक आयोजित किया जा रहा हैं। जिसमें बकरी पालन संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी जैसे छत्तीसगढ़ में बकरी पालन की संभावनाएं, छत्तीसगढ़ की जलवायु के लिए उपयुक्त नस्ले, उनका आवास एवं सामान्य प्रबंधन, भोजन का प्रबंधन, बकरियों में आकस्मिक शल्य चिकित्सा एवं प्राथमिक उपचार, बकरियां में होने वाली महत्वपूर्ण बीमारियां, उनका टीकाकरण, रोकथाम, छत्तीसगढ़ एवं भारत सरकार द्वारा बकरी पालन व्यवसाय को बढ़ावा देने के लिए चलाई जा रही महत्वपूर्ण योजनाएं जैसे नेशनल लाइव स्टॉक मिशन एवं नाबार्ड पोषित योजनाऐं, आवेदन प्रक्रिया, बैंक लोन की प्रक्रिया, छत्तीसगढ़ राज्य में रिपा अंतर्गत बकरी पालन में संभावनाऐं के बारे में विभिन्न विषय विशेषज्ञों के द्वारा सारगर्भित व्याख्यान एवं प्रायोगिक प्रशिक्षण आयोजित किया जा रहा है। इस प्रशिक्षण के लिए शुल्क 3000 रूपए (बिना रहवासी) एवं 4000 रूपए (रहवासी) रखा गया है। इस प्रशिक्षण की अधिक जानकारी के लिए प्रशिक्षण प्रभारी डॉ. रामचंद्र रामटेके मो.नं. 9329583360, अधिष्ठाता डॉ.संजय शाक्य एवं विश्वविद्यालय जनसंपर्क अधिकारी डॉ.दिलीप चौधरी, अंजोरा, दुर्ग से कार्यालयीन समय पर संपर्क किया जा सकता है।
- दुर्ग, /कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी की अध्यक्षता में किशोर न्याय (बालकों की देखरेख एवं संरक्षण) अधिनियम के तहत जिला स्तर पर गठित विभिन्न समितियों की बैठक 31 जुलाई सुबह 11 बजे से कलेक्टर सभाकक्ष में आयोजित की गई है। जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री अजय शर्मा से प्राप्त जानकारी अनुसार जिला स्तर पर गठित विभिन्न समितियों में जिला बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति, बच्चों का अवैध प्रवास की रोकथाम हेतु गठित समिति, जिला स्तरीय टास्क फोर्स समिति, जिला स्तरीय प्रबंध समिति (सखी वन स्टॉप सेंटर, नवा बिहान) एवं विभागीय अधिकारी उपस्थित रहेंगे।
- दुर्ग, / कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी के मार्गदर्शन में जिले में पदस्थ वर्ष 2023 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के परिवीक्षाधीन अधिकारी श्री एम. भार्गव (भा.प्र.से.) सहायक कलेक्टर दुर्ग को जिला प्रशिक्षण कार्यक्रम अनुसार प्रशिक्षण प्राप्त करने हेतु मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत दुर्ग में संलग्न किया गया है। कार्यालय कलेक्टर दुर्ग से मिली जानकारी अनुसार सहायक कलेक्टर श्री भार्गव (भा.प्र.से.) को 29 जुलाई 2024 से 04 अगस्त 2024 तक एक सप्ताह की अवधि के लिए प्रशिक्षण अभ्यास हेतु संलग्न किया गया है। प्रशिक्षण अवधि में श्री रूपेश पाण्डेय मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत दुर्ग द्वारा आवश्यक सहयोग प्रदान किया जाएगा। साथ ही प्रशिक्षण अवधि उपरांत 05 अगस्त 2024 से 31 अगस्त 2024 तक चार सप्ताह की अवधि के लिए मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत दुर्ग का स्वतंत्र प्रभार सौंपा जाएगा।
- दुर्ग / अमृतकाल छत्तीसगढ़ विजन 2047 का “संभाग स्तरीय संवाद कार्यक्रम“ संभाग मुख्यालय दुर्ग में बी.आई.टी. ऑडिटोरियम बी.आई.टी. कॉलेज में 11 अगस्त 2024 को सुबह 11 से 2 बजे तक किया जाएगा। अमृतकाल छत्तीसगढ़ विजन 2047 संबंधी प्रस्तुतीकरण राज्य नीति आयोग टीम द्वारा तत्पश्चात समूहवार चर्चा व प्रस्तुतीकरण एवं समापन उद्बोधन संभागीय कमिश्नर द्वारा किया जाएगा। इस कार्यक्रम में दुर्ग संभाग के अंतर्गत सभी जिले के प्रतिभागी हिस्सा लेंगे।कार्यक्रम में युवा श्रेणी-स्कूल एवं कॉलेज के मेधावी छात्र, युवा व्यवसायी, स्टार्टअप संस्था के प्रतिनिधि, युवा क्षेत्र में अवार्ड प्राप्त करने वाले व्यक्ति, युवा क्षेत्र में कार्यरत एनजीओ प्रतिनिधि। कृषक श्रेणी- प्रगतिशील किसान एफपीओ प्रतिनिधि, कृषि प्रसंस्करण संस्था के प्रतिनिधि, आदिवासी क्षेत्र के प्रतिनिधि, कृषि क्षेत्र में अवार्ड प्राप्त करने वाले व्यक्ति, एनजीओ/सी.बी.ओ. प्रतिनिधि। महिला श्रेणी-महिला एस.एच.जी. प्रतिनिधि, महिला उद्यमी, ड्रोन दीदी, लखपति दीदी, महिला सशक्तिकरण में अवार्ड प्राप्त करने वाली महिला, क्षेत्र में कार्यरत एन.जी.ओ./सी.बी.ओ. प्रतिनिधि। प्रबुद्धजन श्रेणी- सामाजिक, आर्थिक, कला आदि क्षेत्र में ख्याति प्राप्त व्यक्ति, उद्यमी और श्रमिक संगठन के प्रतिनिधि शामिल होंगे। जिला योजना एवं सांख्यिकी से प्राप्त जानकारी अनुसार कार्यक्रम हेतु दुर्ग जिले से श्रेणीवार अधिकतम 3-3 प्रतिभागी का चयन किया जाना है। इस हेतु विभाग/कार्यालय से प्रतिभागियों का उपरोक्त श्रेणी अनुसार चिन्हांकित कर 31 जुलाई 2024 तक जानकारी उपलब्ध कराना होगा।
- भिलाईनगर। प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के मोर मकान मोर आस घटक अंतर्गत स्लम क्षेत्र में किरायेदारी के रूप में निवासरत बेघर परिवारो को आबंटित मकान दिलाने के लिए लोन मेला लगाया गया। लाॅटरी सिस्टम के द्वारा 815 आबंटितो को मकान आबंटित किया गया जिसमे 611 हितग्राहियों के द्वारा आवास आबंटन का पूर्ण राशि जमा नही किया गया। उनके द्वारा अभी तक केवल 10 प्रतिशत राशि जमा किया गया है। शेष राशि उनके द्वारा जमा नहीं कर पाने के कारण मकान का आधिपत्य नहीं मिल पा रहा है।हितग्राहियो की सुविधा के लिए नगर निगम भिलाई के पहल पर बैंकों के साथ संयुक्त रूप से डाॅ. बी.आर. अम्बेडकर सर्व समाज मांगलिक भवन गौरव पथ बैकुण्ठधाम में बैंक के माध्यम से लोन मेला का आयोजन किया गया। हितग्राहियो को व्यक्तिगत फोन करके एवं समाचार पत्रो के माध्यम से भी सूचना प्रदान की गई। हितग्राही अपनी सुविधा के अनुसार बैंक से लोन प्राप्त करके मकान हेतु निर्धारित राशि जमा कर सकते है, जमा करने के बाद उन्हे अधिपत्य प्रदान किया जाएगा।आयुक्त देवेश कुमार ध्रुव ने सभी 611 हितग्राहियो से अपील की है कि शीध्र शेष राशि जमा कर मकान का अधिपत्य प्राप्त कर ले। एक समय अवधि के पश्चात आबंटित मकान निरस्त हो जायेगा, अन्य जरूरतमंद को नियमानुसार आबंटित कर प्रदान किया जा सकता है। प्रभारी योजना अधिकारी विद्याधर देवांगन ने बताया लोन की प्रक्रिया एकदम सरल है 24 घंटे के अंदर लोन प्राप्त हो जायेगा। अपनी क्षमता के अनुसार लोन प्राप्त कर सकते है, किराये में निवासरत हितग्राही जितना राशि अपने घर के किराये के रूप में देते है उतनी ही राशि बैंक को किश्त के रूप में देके अपना मकान प्राप्त कर सकते है। यह सुविधा नगर निगम भिलाई द्वारा सभी हितग्राहियो को प्रदान की जा रही है। अधिक से अधिक संख्या में इसका लाभ लेवे। आबंटन से संबंधित अन्य जानकारी के लिए मुख्य कार्यालय में आकर संपर्क कर सकते है। आयोजित आवास ऋण मेला में प्रधानमंत्री आवास योजना के नोडल अधिकारी डी के वर्मा ,सहायक अभियंता अजय गौर उप अभियंता दीपक देवांगन आवास अधिकारी विद्याधर सूडा के इंजीनियर उतपल शर्मा तकनकी एक्सपर्ट अभिषेक बजाज एवम संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी गण उपस्थित रहे
- -शासकीय योजनाओं की दी गई जानकारीबिलासपुर /ग्रामीणों की समस्याओं और मांगों के निराकरण के लिए राज्य शासन के निर्देश पर जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित किया जा रहा है। इसी क्रम में सोमवार को मस्तूरी ब्लॉक के ग्राम पंचायत जोंधरा में हाई स्कूल मेैदान में शिविर लगाया गया। जिसमें गांवों के स्थानीय नागरिक सहित आस-पास के गांवों के लोगों के आवेदनों और समस्याओं का निराकरण किया गया। शिविर में ग्रामीणों की मांग और शिकायतों से संबंधित 168 आवेदन मिले, इनमें से मौके पर ही 121 आवेदनों का निराकरण किया गया। विभागों द्वारा विभागीय योजनाओं के संबंध में ग्रामीणों को जानकारी दी गई। शिविर में महतारी वंदन योजना के हितग्राहियों को निःशुल्क पौधे भी बांटे गए। मौसमी बीमारियों से बचाव के उपाय भी स्वास्थ्य विभाग द्वारा ग्रामीणों को बताए गए। शिविर में विधायक श्री दिलीप लहरिया ने भी ग्रामीणों को संबोधित किया। इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत श्री आरपी चौहान, एडीएम श्री शिव कुमार बनर्जी, एसडीएम श्री अमित कुमार सिन्हा, श्री विजय अंचल सहित अन्य जनप्रतिनिधि, विभागीय अधिकारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।विभिन्न योजनाओं से हितग्राही हुए लाभान्वित-जनसमस्या निवारण शिविर के दौरान हितग्राहियों को विभागीय योजनाओं के तहत सहायता राशि, सामग्री और प्रमाण पत्रों का वितरण किया गया। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा बच्चों का अन्न प्रासन कराया गया।विभागीय योजनाओं की दी गई जानकारी-शिविर में सभी विभागों के अधिकारियों ने शासन की योजनाओं के बारे में विस्तार सेे जानकारी देते हुए उपस्थित हितग्राहियों को बताया कि वे कैसे योजनाओं का लाभ ले सकते है। इसमें स्वास्थ्य, पशु पालन, महिला एवं बाल विकास विभाग, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, स्वच्छ भारत मिशन, प्रधानमंत्री आवास योजना, खाद्य, कृषि, जलसंसाधन विभाग, पुलिस विभाग, समाज कल्याण विभाग, मत्स्य विभाग, श्रम विभाग, डाक विभाग सहित अन्य विभागों के अधिकारियों ने विभागीय योजनाओं की जानकारी दी।
- दुर्ग, / जिला पंचायत की सामान्य सभा की बैठक 31 जुलाई 2024 को दोपहर 1.00 बजे जिला पंचायत के सभाकक्ष में आयोजित की गई है। बैठक में कृषि विभाग, शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, लोक निर्माण विभाग, वन एवं पर्यावरण विभाग के एवं अन्य आवश्यक कार्यों की समीक्षा की जाएगी। संबंधित पदाधिकारियों एवं विभाग प्रमुख अधिकारियों को उपस्थिति सुनिश्चित करने कहा गया है।
- - दुर्घटना में मृतक के परिजन एवं घायलों को आर्थिक सहायता तत्काल स्वीकृत करने दिये निर्देश- दुर्घटना रोकने आवश्यक पहल करने अधिकारियों को दिये निर्देश-शाम को 6 से 9 के बीच होती है सबसे ज्यादा दुर्घटनाएं, ड्रंक एंड ड्राइव है प्रमुख कारणदुर्ग / कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। कलेक्टर ने राष्ट्रीय राजमार्ग व अन्य सड़कों पर हुई दुर्घटनाओं की रोड, थाना तथा सड़कवार रिर्पाेट्स की गहन समीक्षा की। साथ ही जिले की सड़कों में यातायात सुरक्षा को और पुख्ता करने के लिए विभिन्न सुझावों पर विमर्श कर कई महत्वपूर्ण निर्णय भी लिए गए। इसमें विशेष रूप से प्रकाश व्यवस्था, संकेतक, रोड मार्किंग व गति नियंत्रक बोर्ड लगाना आदि शामिल है। कलेक्टर ने जिले के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में यातायात जागरूकता बढ़ाने तथा नियमों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए। उन्होंने दुर्घटना में मृतक के परिजन एवं घायलों को आर्थिक सहायता राशि तत्काल स्वीकृत करने प्रभारी अधिकारी को निर्देशित किया।कलेक्टर सुश्री चौधरी ने जनवरी 2024 से 25 जुलाई 2024 तक सड़क दुर्घटनाओं की रोड, समय एवं वाहनवार समीक्षा की। डी.एस.पी. यातायात श्री सतीश ठाकुर ने बताया कि जिले के ग्रामीण थानों में सड़क दुर्घटनाएं अधिक हो रही है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि ज्यादातर दुर्घटनाएं शाम 6 बजे से 9 बजे के बीच होती है। रिपोर्ट्स के अनुसार दुर्घटनाओं का प्रमुख कारण जागरूकता की कमी और शराब का सेवन कर वाहन चलाना है। श्री ठाकुर ने वाहन दुर्घटना में मृतक एवं घायलों को स्वीकृत आर्थिक सहायता राशि को समय पर उपलब्ध कराने की ओर समिति का ध्यान आकृष्ट किया। उन्हांेने बताया कि दुर्घटना वाले 8 ब्लैक स्पाट्स में सभी सुधार कार्य पूर्ण हो चुके हैं। उन्होंने सड़कों की आवश्यक मरम्मत एवं चिन्हित चौक-चौराहों पर डिवाइडर आदि के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग एवं पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट किया।कलेक्टर सुश्री चौधरी ने जिले में वाहन दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए अधिकारियों को और बेहतर कार्य करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि वे दुर्घटना के प्रति स्वयं जागरूक होकर आम जनता को भी जागरूक करें। इस समीक्षा बैठक का मुख्य उद्देश्य सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए सही दिशा में कदम उठाना है और सार्वजनिक सुरक्षा को मजबूती देने के लिए नवाचारी उपायों का अनुसरण किया जाएगा। बैठक में पुलिस अधीक्षक श्री जितेन्द्र शुक्ला, ए.डी.एम. श्री अरविन्द एक्का, आयुक्त नगर निगम भिलाई श्री देवेश ध्रुव, सहायक कलेक्टर श्री एम. भार्गव, जिला पंचायत के सीईओ श्री अश्वनी देवांगन, सभी एसडीएम, डीएसपी यातायात श्री सतीश ठाकुर, आरटीओ श्री लकड़ा सहित अन्य विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।
- समय-सीमा की बैठक में अधिकारियों को दिए निर्देशनायब तहसीलदार श्रीमती प्रीति चिर्वतकर के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी गईबालोद, । जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डाॅ. संजय कन्नौजे ने जिले के सभी विभाग एवं कार्यालय प्रमुखों को समय-सीमा के लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। डाॅ. कन्नौजे सोमवार को संयुक्त जिला कार्यालय सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक में उपस्थित अधिकारियों को उक्ताशय के निर्देश दिए हैं। बैठक में उन्होंने विभागवार समय-सीमा के लंबित प्रकरणों की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में गुरूवार 25 जुलाई को जिले के गुण्डरदेही तहसील में पदस्थ नायब तहसीलदार श्रीमती प्रीति चिर्वतकर के आकस्मिक निधन हो जाने पर अधिकारी-कर्मचारियों ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए उनके सम्मान मंे 02 मिनट का मौन रखकर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि दी। बैठक में अपर कलेक्टर श्री चन्द्रकांत कौशिक एवं राजस्व अनुविभागीय अधिकारियों के अलावा अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।बैठक में डाॅ. कन्नौजे ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी से स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी के पदों पर चल रहे भर्ती प्रक्रिया के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने भर्ती प्रक्रिया को निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से शीघ्र पूरा करने के निर्देश भी दिए। डाॅ. कन्नौजे ने वर्षा ऋतु के मद्देनजर जिले में शुद्ध पेयजल की आपूर्ति की व्यवस्था के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने कार्यपालन अभियंता लोक स्वास्थ्य अधिकारी को सभी को शुद्ध पेयजल की आपूर्ति की व्यवस्था सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। इसके लिए उन्होंने पेयजल स्त्रोतों का सतत् निगरानी करने तथा इस बात का विशेष ध्यान रखने को कहा कि पानी की आपूर्ति के लिए के लिए बिछाए गए पाईपलाईन कही से भी लिकेज न हो। बैठक में डाॅ. कन्नौजे ने शिक्षा विभाग के कार्यों की भी समीक्षा की। उन्होंने कहा कि किसी भी स्थिति में स्कूलों में अध्ययन-अध्यापन का कार्य बाधित नही होनी चाहिए। डाॅ. कन्नौजे ने कहा कि शिक्षक समय पर शाला में उपस्थित होने के अलावा निर्धारित समयावधि तक शाला में उपस्थित रहकर निष्ठापूर्वक अपने कार्यों का संपादन करें। डाॅ. कन्नौजे ने संकुल समन्वयकों को स्कूलों में अनिवार्य रूप से अध्यापन का कार्य कराने हेतु लिखित में आदेश जारी करने के निर्देश भी शिक्षा विभाग के अधिकारियों को दिए।बैठक में डाॅ. कन्नौजे ने कृषि विभाग के अधिकारियों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अलावा जिले में धान की बुआई एवं रोपाई आदि के कार्य की भी समीक्षा की। उन्होंने जिले में खाद बीज की उपलब्धता एवं वितरण की स्थिति की भी समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को सहकारी समितियों में समुचित मात्रा में खाद बीज की उपलब्धता सुनिश्चित कर किसानों को आवश्यकतानुसार उसका वितरण करने के निर्देश दिए। डाॅ. कन्नौजे ने स्कूलों एवं आंगनबाड़ी भवनों की स्थिति की भी समीक्षा की। बैठक में डाॅ. कन्नौजे ने जिले के 89 जर्जर आंगनबाड़ी भवनों को डिसमेंटल कर उनके स्थान पर नवीन आंगनबाड़ी भवनों के निर्माण हेतु शासन से राशि स्वीकृत होने की भी जानकारी दी। उन्होंने जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को भवन निर्माण के कार्य को शीघ्र प्रारंभ कराने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को नवीन आंगनबाड़ी भवनों का निर्माण सुरक्षित एवं उपयुक्त स्थान पर ही कराने के निर्देश दिए। डाॅ. कन्नौजे ने जिले में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं के रिक्त पदों पर भर्ती हेतु जारी भर्ती प्रक्रिया के संबंध में भी जानकारी ली। जिला कार्यक्रम अधिकारी ने भर्ती प्रक्रिया अंतिम चरण में होने की जानकारी दी। डाॅ. कन्नौजे ने जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को तत्काल महिला एवं बाल विकास समिति की बैठक आयोजित कर चयन सूची जारी करने के निर्देश दिए। बैठक में सीईओं डाॅ. कन्नौजे ने जिले के ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों में जन समस्या निवारण शिविर के आयोजन के संबंध में भी जानकारी ली। उन्होंने सभी विभाग के अधिकारियों को शिविर में अनिवार्य रूप से उपस्थित होकर प्राप्त आवेदनों का समुचित निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
- -आयोजन को सफल बनाने हेतु सभी तैयारियां सुनिश्चित की गईबालोद। राज्य शासन के निर्देशानुसार निगम प्रशासन द्वारा आम जनता के मांगांें एवं समस्याओं के त्वरित निराकरण सुनिश्चित करने हेतु जिला मुख्यालय बालोद सहित नगरीय निकायों में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया जाएगा। नगरीय निकायों के विभिन्न वार्डों में 27 जुलाई से 10 अगस्त तक आयोजित होने वाली जन समस्या निवारण पखवाड़ा के अंतर्गत बुधवार 31 जुलाई को जिला मुख्यालय बालोद के वार्ड क्रमांक 06 महावीर वार्ड एवं 07 गुरू घासीदास वार्ड हेतु दन्तेश्वरी रंगमंच पाण्डेपारा, नगर पालिका दल्लीराजहरा के वार्ड क्रमांक 08 एवं 09 हेतु वार्ड क्रमांक 09 दुर्गा मंच के पास, डौण्डी नगर पंचातय में वार्ड क्रमांक 09, 10, 11 में वार्ड क्रमांक 10 जवाहर पारा रंगमंच में, नगर पंचायत अर्जुंदा में वार्ड क्रमांक 06 एवं 07 हेतु मंगल भवन वार्ड क्रमांक 05 में जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन किया जाएगा।उल्लेखनीय है कि जनसमस्या निवारण शिविर में आम जनता के समस्याओं से अवगत होने एवं शासन के विभिन्न कार्यक्रमों का आंकलन किया जाएगा। शिविर में नल कनेक्शन, राशन कार्ड, राष्ट्रीय परिवार सहायता, वृद्धापेंशन, सामाजिक सुरक्षा, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, भवन अनुज्ञा, अनापत्ति प्रमाण पत्र, नामातंरण, स्वरोजगार के प्रकरण, तथा नल लिकेज, नलों में पानी का ना आना, नालियांे, गलियों की सफाई, सार्वजनिक नलों के प्लेटफार्म से पानी का बहना, कचरे की सफाई, टूटी-फूटी नालियों का मरम्मत, स्ट्रीट लाईट जैसे समस्याओं का निराकरण मौके पर किया जाएगा। शिविर में करदाताओं से करों की भुगतान की सुविधा उपलब्ध कराया जाएगा।
- बालोद। डौण्डीलोहरा विकासखण्ड के ग्राम नाहंदा में जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन शनिवार 10 अगस्त को सुबह 10.30 बजे से शाम 05 बजे तक किया जाएगा। पूर्व में इसकी तिथि गुरूवार 08 अगस्त को निर्धारित की गई थी। जिसे अपरिहार्य कारणों से संशोधित कर शनिवार 10 अगस्त को कर दी गई है।
- शिविर में जनता के समस्याओं का किया जा रहा है निराकरणबालोद। राज्य शासन के निर्देशानुसार नगरीय क्षेत्रों में निवास करने वाले आम नागरिकों के मांगों एवं समस्याओं के निराकरण हेतु जिले के नगरीय निकायों में जन समस्या निवारण शिविर के आयोजन का क्रम निरंतर जारी है। आज नगरीय निकायों में आयोजित जन समस्या निवारण शिविर में बड़ी संख्या में नगरीय क्षेत्र के लोगों ने शिविर में उपस्थित होकर अपने मांगों एवं समस्याओं के संबंध में आवेदन प्रस्तुत किया। इस दौरान मौके पर उपस्थित नगर पंचायत अध्यक्ष एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी सहित अन्य जन प्रतिनिधियों के अलावा अधिकारी कर्मचारियों ने शिविर में प्राप्त आवेदनों का परीक्षण कर प्राप्त आवेदनों के निराकरण हेतु समुचित कार्रवाई सुनिश्चित की। इस दौरान संबंधित विभाग के अधिकारियों के द्वारा अनेक आवेदनों का मौके पर ही निराकरण किया गया।उल्लेखनीय है कि इसी क्रम में आज नगर पालिका बालोद के वार्ड क्रमांक 04 के महात्मा गांधी एवं वार्ड क्रमांक 05 हलधर वार्ड निवासियों के मांगों एवं समस्याओं के निराकरण हेतु जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान राशन कार्ड बनाने हेतु कुल 05, लोक निर्माण विभाग से संबंधित कुल 28, पेयजल से संबंधित 11, राजस्व विभाग से संबंधित कुल 05, विद्युत विभाग से संबंधित कुल 06, यातायात 03, क्रेडा में 03 आवेदनों के अलावा शिविर में जन्म-मृत्यु, शहरी आजीविका मिशन, समाज कल्याण, महिला बाल विकास, भवन अनुज्ञा, सामाजिक पेंशन आदि से संबंधित कुल 86 आवेदन पत्र प्राप्त हुए। इसी तरह नगर पालिका दल्लीराजहरा के वार्ड क्रमांक 06 एवं 07 के लिए वार्ड क्रमांक 06 नारायण होटल के पीछे मंच में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। जिसके अंतर्गत लोक निर्माण विभाग के कुल 12, राजस्व विभाग के 10, स्वच्छता विभाग 12 सहित अन्य विभाग से संबंधित कुल 34 आवेदन प्राप्त हुए। इसी तरह नगर पंचायत डौण्डी के वार्ड क्रमांक 06, 07 एवं 08 हेतु वार्ड 07 भंडारी पारा में आयोजित जन समस्या निवारण शिविर में कुल 32 आवेदन प्राप्त हुए थे। इसी तरह नगर पंचायत डौण्डीलोहरा में आयोजित जन समस्या निवारण शिविर में कुल 26 आवेदन प्राप्त हुए।
- किसान हितैषी योजनाओं एवं निर्णयों से खुशहाल हैं किसानबालोद ।छत्तीसगढ़ में किसानों की खुशहाली का एक नया दौर आ गया है। यह खुशहाली का दौर आया है मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के सुशासन में किसान हितैषी योजनाओं एवं निर्णयों के बेहतर क्रियान्वयन से, जिसका परिणाम है कि किसानों की आर्थिक स्थिति में सुधार आया है और वे खुशहाल हैं। बालोद जिले में प्रमुख रूप से कृषि कार्य ही लोगों के आर्थिक जीवन का आधार है। जिले के किसान प्रमुख रूप से धान की खेती करते है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के सुशासन में संचालित हो रहे किसान हितैषी योजनाओं से जिले के किसान लाभान्वित हो रहे हैं और अपनी आर्थिक स्थिति भी मजबूूत कर रहे हैं।जिले के बालोद विकासखण्ड के ग्राम कोहंगाटोला के किसान श्री डोमन लाल साहू ने बताया कि वे लगभग 05 एकड़ में धान की खेती करते हैं। उन्होने खुशी-खुशी बताया कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी के शासन में विगत खरीफ वर्ष का धान उसने 21 क्विंटल प्रति एकड़ के मान से विक्रय किया जिसका उन्हे 3100 रूपये की दर से राशि प्राप्त हुआ है इसके साथ ही उसे 02 साल का बकाया बोनस भी प्राप्त हुआ है। यह सब उसके लिए बहुत ही सुखद समय था जब उसने इन पैसों का उपयोग अपने बनाये हुए पक्का आवास के कर्ज को पूरी तरह चुकाया और बचे हुए पैसों को अपने बच्चों की शादी के लिए जमा किया है। उसने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के किसान हितैषी योजना की सराहना करते हुए अपने जैसे किसानों के लिए अत्यंत मददगार बताया है।जिले के बालोद विकासखण्ड के ग्राम रेवती नवागांव के किसान श्री तुलाराम नागवंशी ने बताया कि अब उन्हंे धान विक्रय का सही दाम मिला है। इसका उपयोग उन्होंने अपने निर्माणाधीन मकान में किया है इसके साथ ही उन्होने अपने खेत में सिंचाई हेतु एक बोर खनन भी कराया है। किसान श्री नागवंशी ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के किसान हितैषी योजनाओं की सराहना करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री श्री साय किसानों के उत्थान के लिए बेहतर काम कर रहे हैं इससे किसानों की आर्थिक स्थिति में काफी ज्यादा सुधार आया है। अब समय पर हमें खेती किसानी के लिए आवश्यक खाद व उर्वरक सोसायटी से मिल रहा है। इसके साथ ही हमें कृषि विभाग के अधिकारियों द्वारा समय-समय पर तकनीकी मार्गदर्शन भी प्राप्त हो रहा है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के सुुशासन में संचालित योजनाएं एवं निर्णय किसानों की खुशहाली का नया दौर प्रशस्त कर रही है।
- बालोद। संयुक्त जिला कार्यालय के जनदर्शन कक्ष में आज आयोजित जनदर्शन मंे कलेक्टर श्री इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल के निर्देशानुसार जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डाॅण् संजय कन्नौजे ने जिले के विभिन्न स्थानों से पहुँचे लोगों से मुलाकात कर उनके मांगों एवं समस्याओं के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने संबंधित विभाग के अधिकारियों को तलब कर जनदर्शन में पहुंचे लोगों के समस्याओं के निराकरण हेतु त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए। डाॅण् कन्नौजे ने उन सब से बारी.बारी से मुलाकात कर उनके मांगों एवं समस्याओं के संबंध में जानकारी ली। जनदर्शन में डिप्टी कलेक्टर श्रीमती प्रतिमा ठाकरे झा एवं सुश्री प्राची ठाकुर ने भी आम लोगों के मांगों एवं समस्याओं को सुनकर संबंधित विभाग के अधिकारियों को उसके निराकरण हेतु त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए।जनदर्शन में आज ग्राम हीरापुर निवासी कुमारी हितेश्वरी ने आर्थिक सहायता राशि प्रदान करने तथा भाठागांव आर निवासी भुवनलाल ठाकुर ने मानसिक रोग से ग्रसित अपने पुत्र का समुचित ईलाज करने हेतु आवेदन प्रस्तुत किया। इसी तरह गुण्डरदेही विकासखण्ड के ग्राम बिरेतरा निवासी श्री योगेश देशमुख ने अपने गांव के आंगनबाड़ी क्रमांक 02 में आहता निर्माण करने तथा ग्राम पैरी के सरपंच श्री रूपम देशमुख ने अपने गांव के आंगनबाड़ी केन्द्र क्रमांक 01 और 02 में नवीन भवन का निर्माण करने की मांग की। इसी तरह ग्राम सिब्दी निवासी श्री तामेश्वर प्रसाद ने अपने खेत से गुजरने वाली नहर नाली में वृद्धि करनेए डौण्डीलोहारा विकासखण्ड के ग्राम कोटेरा निवासी श्री भानुदेव राज सिन्हा ने शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोटेरा में गणित एवं संस्कृत विषय का व्याख्याता पदस्थ करने एवं ग्राम निपानी निवासी श्री चंद्र प्रकाश ने ऋण पुस्तिका में अपने पिता का नाम सुधरवाने हेतु आवेदन प्रस्तुत किया। इसी तरह ग्राम लाटाबोड़ निवासी श्री किशनलाल ने पेट्रोल पंप में काम करते वक्त उनके हाथ क्षतिग्रस्त होने पर संबंधित पेट्रोल पंप से आर्थिक सहायता राशि प्रदान करने हेतु आवेदन प्रस्तुत किया गया।
- जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक लेकर दिए निर्देशबालोद ।जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डाॅ. संजय कन्नौजे ने कहा कि 15 अगस्त को जिला मुख्यालय बालोद के अलावा जिले के सभी स्थानों पर भव्य एवं गरीमामय ढंग से स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन सुनिश्चित की जाए। इसके लिए उन्होंने अधिकारियों को समय रहते सभी तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। डाॅ. कन्नौजे आज संयुक्त जिला कार्यालय सभाकक्ष में जिले में स्वतंत्रता दिवस समारोह के सफल एवं बेहतर आयोजन के संबंध में जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक लेकर उक्ताशय के निर्देश दिए हैं। बैठक में अपर कलेक्टर श्री चन्द्रकांत कौशिक एवं राजस्व अनुविभागीय अधिकारियों के अलावा अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।बैठक में डाॅ. कन्नौजे ने स्वतंत्रता दिवस समारोह के आयोजन से जुड़े सभी तैयारियांे की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने बताया कि जिला स्तरीय समारोह का आयोजन जिला मुख्यालय बालोद के स्व. सरयु प्रसाद अग्रवाल स्टेडियम में किया जाएगा। उन्होंने सभी कार्यालय एवं विभाग प्रमुखों को 15 अगस्त को सुबह 07.30 बजे अपने-अपने कार्यालयों में ध्वजारोहण कर सुबह 08 बजे संयुक्त जिला कार्यालय परिसर में आयोजित ध्वजारोहण समारोह के दौरान उपस्थित होने के निर्देश दिए। इसके पश्चात् जिला मुख्यालय में पदस्थ सभी अधिकारी-कर्मचारियों को सुबह 09 बजे स्व. सरयु प्रसाद अग्रवाल स्टेडियम में आयोजित ध्वजारोहण एवं जिला स्तरीय समारोह में अनिवार्य रूप से शामिल होने को कहा। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस समारोह का पूर्वाभ्यास 13 अगस्त को सुबह 09 बजे स्व. सरयु प्रसाद अग्रवाल स्टेडियम में किया जाएगा। डाॅ. कन्नौजे ने जिला स्तरीय समारोह के अलावा जिले के अन्य स्थानों पर आयोजित समारोह में स्थानीय जन प्रतिनिधियों को अनिवार्य रूप से आमंत्रित करने के निर्देश दिए। बैठक में उन्होंने कार्यक्रम स्थल की साफ-सफाई की व्यवस्था, शहीद परिवारों को उनके घर से कार्यक्रम स्थल तक ससम्मान लाने ले जाने की व्यवस्था, सम्पूर्ण कार्यक्रम के दौरान निर्बाध विद्युत व्यवस्था, पेयजल एवं जलपान की व्यवस्था, फायर बिग्रेड की उपलब्धता, उल्लेखनीय कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों का सम्मान आदि सम्पूर्ण व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने संबंधित विभाग के अधिकारियों को कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु सभी तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
- -विधायक श्री इंद्रकुमार साहू, कलेक्टर डाॅ. गौरव सिंह, एसएसपी श्री संतोष सिंह हुए शिविर में शामिल-हितग्राहियों को मछली जाल व आइस बाॅक्स का वितरणरायपुर । अभनपुर ब्लाॅक के ग्राम पलौद में आज जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। इसमें ग्रामीण अपनी समस्याओं को लेकर पहुंचे और उनकी समस्याओं को दर्ज करने के बाद निराकरण किया गया। शिविर में विधायक श्री इंद्रकुमार साहू, कलेक्टर डाॅ. गौरव सिंह व एसएसपी श्री संतोष सिंह शिविर में शामिल हुए और उन्होंने हितग्राहियों को मछली जाल व आइस बाॅक्स का वितरण किया। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री विश्वदीप समेत अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।पलौद के जनसमस्या निवारण शिविर में विभिन्न विभागों के स्टाॅल लगाए गए। जहां पर विभागीय अधिकारी व कर्मचारियों ने ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर आवेदन के माध्यम से प्रकरण दर्ज किया। इस दौरान 104 आवेदनों का निराकरण किया गया। इसमें 4 शिकायत के मामलों का भी निराकरण हुआ। जनसमस्या निवारण शिविर में ड्राइविंग लाइसेंस, आधार कार्ड, राशन कार्ड, उज्जवला गैस योजना समेत विभिन्न प्रकार आवेदन प्राप्त हुए गए। अन्य आवेदनों का निराकरण करने के लिए संबंधित विभाग को भेज दी गई है।
- -रातभर बिजली रही गुल, काॅल सेंटर में बजी घंटी और वापस आई बिजलीरायपुर । मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के सुशासन में अब एक फोन कॉल पर समस्या का समाधान मिल रहा है। बसंत विहार गुढ़ियारी से श्री गिरधारी लाल तेजवानी ने कलेक्टर समस्या निवारण कॉल सेंटर पर शिकायत दर्ज कराई कि उनके दुकान में रात से बिजली गुल है। श्री तेजवानी की शिकायत पर बिजली विभाग के कर्मचारियों द्वारा कुछ घंटे भर में ही समाधान किया गया। तत्काल कार्यवाही से आवेदक ने प्रसन्नता व्यक्त की।
- -09 अगस्त विश्व आदिवासी दिवस पर होगा प्रतिभाओं का सम्मानरायपुर / विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर 09 अगस्त को राजधानी में जनजाति समाज की विशिष्ट विभूतियों को सम्मानित किया जाएगा। जनजाति समाज की विभूतियां जिन्होंने शैक्षणिक, सामाजिक, समाज सेवा, सांस्कृतिक, पर्यावरण संरक्षण, ट्राइबल आर्ट, खेल-कूद, कृषि और चिकित्सा के क्षेत्र में विशिष्ट उपलब्धियां हासिल की है उन्हें सम्मानित किया जाएगा। इच्छुक व्यक्ति, अपने नाम, विशिष्ट उपलब्धि, बायोडाटा, मोबाईल नंबर, जिले आदि की विस्तृत जानकारी के साथ कलेक्टर कार्यालय के आदिवासी विकास शाखा कक्ष क्रमांक-40 में 02 अगस्त तक जमा कर सकते हैं।
- रायपुर । जनसमस्या निवारण पखवाड़ा शिविर का आयोजन 31 जुलाई को रायपुर के 8 वार्डाें में आयोजित की जाएगी। जोन क्रमांक के वार्ड 15 में गुढ़ियारी के ओशो भवन, जोन क्रमांक 2 के वार्ड 13 में पाटीदार भवन, जोन क्रमांक 3 के वार्ड 12 में मधुपिल्ले स्कूल पंडरी में, जोन क्रमांक 4 के वार्ड 44 में गंगाराम सामुदायिक भवन, जोन क्रमांक 5 के वार्ड 43 में यादव समाज सामुदायिक भवन, जोन क्रमांक 7 के वार्ड 39 में चिन्ताहरण हनुमान मंदिर पार्षद कार्यालय, जोन क्रमांक 9 के वार्ड 9 में जोन कार्यालय में, जोन क्रमांक 10 के वार्ड अमलीडीह सामुदायिक भवन जोन कार्यालय में शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर सुबह 10 बजे से 3 बजे तक आयोजित की गई है।
- -मनोनीत राज्यपाल श्री रमेन डेका का छत्तीसगढ़ आगमन पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया आत्मीय स्वागत-पारंपरिक लोकनृत्यों और लोक धुनों के साथ हुआ मनोनीत राज्यपाल का स्वागत-शपथ ग्रहण समारोह बुधवार को सवा दस बजे राजभवन के दरबार हाल मेंरायपुर, । प्रदेश के मनोनीत राज्यपाल श्री रमेन डेका एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती रानी डेका काकोटी के छत्तीसगढ़ आगमन पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने स्टेट हेंगर में आत्मीय स्वागत किया। इस मौके पर मनोनीत राज्यपाल श्री डेका ने कहा कि छत्तीसगढ़ विकास के परिदृश्य में तेजी से उभर रहा है। यहां विकास को नये स्तरों पर पहुंचाने हम काम करेंगे। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ का राज्यपाल नियुक्त करने के लिए वे प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह को धन्यवाद व्यक्त करते हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य के बीच फैसिलिटेटर की भूमिका निभाएंगे ताकि प्रदेश का विकास तेजी से हो। उन्होंने कहा कि वे असम और छत्तीसगढ़ के बीच सांस्कृतिक आदान-प्रदान के लिए भी काम करेंगे। श्री डेका ने कहा कि उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता प्रदेश के विकास को लेकर है।इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष डा. रमन सिंह ने भी पुष्पगुच्छ भेंटकर राज्यपाल का अभिवादन किया। साथ ही मंत्रिमंडल के सदस्य उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव, कृषि मंत्री श्री राम विचार नेताम, वन मंत्री श्री केदार कश्यप, खाद्य मंत्री श्री दयालदास बघेल, स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल, वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी, खेल मंत्री श्री टंकराम वर्मा, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने भी मनोनीत राज्यपाल का अभिवादन किया।स्टेट हेंगर में मनोनीत राज्यपाल को गार्ड आफ आनर दिया गया। राज्यपाल का स्वागत छत्तीसगढ़ के पारंपरिक नृत्यों सुआ, कर्मा, डंडा और राउत नाचा से किया गया। इस मौके पर मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन तथा पुलिस महानिदेशक श्री अशोक जुनेजा सहित वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।दसवें राज्यपाल के रूप में लेंगे शपथउल्लेखनीय है कि प्रदेश के मनोनीत राज्यपाल श्री डेका प्रदेश के दसवें राज्यपाल के रूप में बुधवार 31 जुलाई को सवा दस बजे राजभवन के दरबार हाल में शपथ लेंगे। उन्हें यह शपथ छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश श्री रमेश सिन्हा शपथ दिलाएंगे।
- रायपुर /मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के अंतर्गत राज्य स्तरीय स्वीकृति एवं निगरानी समिति की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में स्वीकृत परियोजनाओं के अंतर्गत स्वीकृत आवास के निर्माण की भौतिक एवं वित्तीय प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई।मुख्य सचिव ने नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के अधिकारियों को हितग्राहियों को स्वीकृत आवासों का आबंटन करने के निर्देश दिए। बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के अंतर्गत क्रियान्वित परियोजनाओं हेतु भारत सरकार के प्रेषित उपयोगिता प्रमाण-पत्र, जीएफआर, एक्शन टेकन रिपोर्ट सहित भौतिक एवं वित्तीय प्रगति की जानकारी विभागीय अधिकारियों ने दी।बैठक में नगरीय प्रशासन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि प्रदेश के करीब 156 नगरीय-निकायों में प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के घटक हितग्राहियों द्वारा स्वयं आवास निर्माण (बीएलसी) के अंतर्गत 937 परियोजनाओं में एक लाख 50 हजार 898 आवास स्वीकृत किए गए है। बैठक में नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग एवं मुख्यमंत्री के सचिव श्री बसवराजु एस., विशेष सचिव वित्त श्रीमती शीतल शाश्वत वर्मा सहित नगरीय प्रशासन विभाग के अन्य अधिकारी एवं समिति के सदस्य शामिल हुए।





















.jpg)
.jpg)
.jpg)



.jpg)