- Home
- छत्तीसगढ़
- दुर्ग / राज्य नीति आयोग द्वारा छत्तीसगढ़ को विकसित राज्य बनाने की दिशा में ’’अमृत कालः छत्तीसगढ़ विजन@2047’’ तैयार किया जा रहा है। जिसके लिए नागरिको से सुझाव आमंत्रित किये जा रहे है, सुझाव हेतु नागरिक पोर्टल https://sdgspc.cg.gov.in/viksitcg या QR कोड (संलग्न) का उपयोग कर सकते है।
- भिलाई नगर। 62 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके नगर पालिक निगम भिलाई, के 31 अधिकारी/कर्मचारियों को सोमवार को ससम्मान विदाई दी गई। सामान्य प्रशासन विभाग के अध्यक्ष संदीप निरंकारी ने अधिकारी/कर्मचारियों को स्मृति चिन्ह, शाॅल और श्रीफल भेंट करते हुए सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारी/कर्मचारियों की अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना किए। इसके पूर्व सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारी/कर्मचारियों ने भिलाई निगम में सेवाकाल के दौरान आई कठिन परिस्थितियों को बताते अपने सेवा के दौरान अनुभव को साझा किया।आयुक्त देवेश कुमार ध्रुव ने कहा कि सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारी/कर्मचारियों ने निगम के हर कठिन परिस्थितियों में काम करते हुए कई उपलब्धियां हासिल किए है पूर्व साडा और वर्तमान नगर पालिका निगम भिलाई में उनके द्वारा किए गए उत्कृष्ट कार्यो को हमेशा याद किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सेवानिवृत्त होने के बाद अब आप सभी पूरे परिवार के साथ अच्छा जीवन बिताएं और अपने अनुभवों के साथ समाज के अच्छे कार्यों में सहभागी बने। यूनियन के सभी पदाधिकारी ने सेवानिवृत्त होने वाले सभी कर्मचारियो के बारे में कहा कि इन कर्मचारियों ने निगम हित में पूरी निष्ठा एवं उच्चाधिकारियों द्वारा दिए गए निर्देशों को जिम्मेदारी के साथ पूरा करते हुए कार्य किए है। जिसके लिए सभी बधाई के पात्र है, उन्होंने सभी कर्मचारियों के स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की कामना किए। सेवानिवृत्ति होने पर उन्हें आगामी जीवन के लिए शुभकामनाएं दी, लोकसभा चुनाव की अधिसूचना प्रभावशील होने के कारण माह, मार्च, अप्रैल, मई, जून के अधिकारी कर्मचारियों की एक साथ विदाई की जा रही है इस दौरान नगर निगम के अधिकारी कर्मचारियों के उपस्थिति मे सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारी/कर्मचारी श्री नरेन्द्र कुमार शुक्ला, श्री मोहन लाल मेश्राम, श्री अरूण कुमार जांगड़े, श्री बिसहत राम, श्रीमती इसरावती, श्री लेखराम, श्री एन.गेबियास, श्री कोंदाराम, श्री पतिराम बरेठ, श्री भूपेश्वर सिंह देशमुख, श्री सुनील कुमार नेमाड़े, श्री देवेन्द्र कुमार श्रीवास, श्री बलवंत सिंह, श्रीमती पुष्पा बाई, श्री टहलराम, श्री रिखीराम, श्री रमेशर निषाद, श्री तरूण कुमार रणदिवे, श्री एच.के.चंद्राकर, श्रीमती कौशिल्या यदु, श्री अरूण कुमार सिंह, श्री कृष्ण कुमार शर्मा, श्री जगन्नाथ सिंह, श्री चिन्ताराम वर्मा, श्री रामरतन, श्री गुहादास जोशी, श्री सुभाष चंद, श्री धनीराम यादव, श्री मनहरण लाल चंद्राकर, श्री अलखराम यादव, श्रीमती गिरजा देवी एवं कर्मचारी संघ के पदाधिकारी एवं सदस्य सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित थे।
-
भिलाईनगर। नगर पालिक निगम भिलाई के आयुक्त देवेश कुमार ध्रुव मंगल बाजार छावनी में सुबह 8 बजे पहुंच गये। वहां जाकर बच्चो की उपस्थिति को चेक किये। बच्चो से बात किये। यह भी जांच किये की शासन द्वारा निर्धारित पौष्टिक भोजन किस प्रकार से वितरित किया जा रहा है । उसका स्वाद कैसा है खाना समय पर बन करके नियमित मिल रहा है की नहीं। बच्चों को भोजन किस प्रकार परोसा जा रहा है। गर्भवती महिलाओ को पौष्टिक भोजन, कुपोष्ति बच्चो को पौष्टिक भोजन प्रदान करने की मात्रा एवं प्रतिदिन, क्या- क्या भोजन प्रदान किया जाता है। आदि की जानकारी प्राप्त किये। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ने आयुक्त से बाउण्ड्रीवाल की मांग की। उन्होने बताया कि आंगनबाड़ी के सामने मंगल बाजार मार्केट है लोगो का आना जाना लगा रहाता है, जिससे बच्चो के लिए परेशानी हो रही है। आयुक्त ने बाउण्ड्रीवाल बनाने के लिए अधीक्षण अभियंता संजय बागड़े को निर्देश देते हुए, यह भी कहा कि निर्धारित समय अवधि के अंदर बाउण्ड्रीवाल को पूर्ण करवाये।
- -श्री सदगुरु कबीर प्रागट्य उत्सव में भी शामिल हुएबिलासपुर. । उप मुख्यमंत्री और नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री श्री अरुण साव ने रविवार को दुर्ग जिले के अहिवारा में दो करोड़ 68 लाख 94 हजार रुपए के 41 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। इनमें 17 लाख 84 हजार रुपए की लागत से नवनिर्मित नगर पालिका भवन में अतिरिक्त कक्ष का लोकार्पण तथा अहिवारा नगर पालिका के विभिन्न वार्डों में दो करोड़ 51 लाख दस हजार रूपए लागत के 40 निर्माण कार्यों का भूमिपूजन शामिल है। उन्होंने विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को चेक भी वितरित किए।उप मुख्यमंत्री श्री साव अहिवारा में कबीर भवन में आयोजित श्री सदगुरू कबीर प्रागट्य उत्सव में भी शामिल हुए। उन्होंने मुख्य अतिथि की आसन्दी से उत्सव को सम्बोधित करते हुए कहा कि कबीर की वाणी में जीवन दर्शन मिलता है। कबीर की वाणी को घर-घर तक पहुंचाएं और जीवन में आत्मसात करें। श्री साव ने अहिवारा के लोगों को भरोसा दिलाया कि वहां के विकास के लिए राशि की कमी नहीं होगी। उन्होंने अहिवारा में सिविल न्यायालय की स्थापना के लिए आवश्यक पहल करने का आश्वासन दिया। उन्होंने नगर पालिका के अधिकारियों को 50 लाख रुपए तक के विकास कार्यों के प्रस्ताव प्रस्तुत करने को कहा।विधायक श्री डोमन लाल कोर्सेवाड़ा ने श्री सदगुरू कबीर प्रागट्य उत्सव को संबोधित करते हुए कहा कि संत कबीर की वाणी सभी समाज को जोड़ने की है। कबीर के अनुयायी सभी समाज के लोग हैं। नगर पालिका के अध्यक्ष श्री नटवर ताम्रकर ने अहिवारा के कबीर चौक का सौंदर्यीकरण पालिका की ओर से पांच लाख रूपए की लागत से कराने की घोषणा की। इस अवसर पर नगर पालिका के पार्षदगण, नगर के गणमान्य नागरिक एवं कबीर प्राकट्य उत्सव के आयोजक महंत श्री लीलाधर साहू सहित अन्य महंतगण एवं बड़ी संख्या में कबीरपंथी उपस्थित थे।
- -कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी के निर्देशन में डायरिया से निदान हेतु स्वास्थ्य विभाग की पहलदुर्ग / कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी की अध्यक्षता में आज 01 जुलाई 2024 को जिला अस्पताल में स्टॉप डायरिया कैंपेन 2024 का उद्घाटन किया गया। जिसमें 05 वर्ष से कम आयु के बच्चों में दस्त रोग से होने वाले मृत्यु दर शून्य करने का लक्ष्य रखा गया है। इस कार्यक्रम के तहत छोटे बच्चों वाले समस्त घरों में मितानिनों के माध्यम से ओ.आर.एस. पैकेट व जिंक की गोलियां वितरित किया जायेगा। कलेक्टर सुश्री चौधरी के द्वारा समस्त आम जनता से अपील की गयी है कि ज्यादा से ज्यादा इस कार्यक्रम का लाभ उठाये। उन्होंने जिला चिकित्सालय में भर्ती मरीजों को ओ.आर.एस. पैकेट एवं जिंक की गोलियां वितरित की।उद्घाटन समारोह सी.एम.एच.ओ. डॉ. मनोज दानी, डॉ. हेमंत कुमार साहु सिविल सर्जन, डॉ. दिव्या श्रीवास्तव डी.आई.ओ., डॉ. आर. के. मल्होत्रा, डॉ. सीमा जैन शिशु रोग विशेषज्ञ, डॉ. अखिलेश यादव आर.एम.ओ. श्री अजय परिहार डी.पी.ओ. महिला एवं बाल विकास अधिकारी, श्री संदीप ताम्रकार डी.पी.एम, डॉ. ओम प्रकाश वर्मा अस्पताल सलाहकार, श्री संजीव दुबे, सी.पी.एम., डॉ. रश्मि भोषले, एवं कार्यालय सी.एम.एच.ओ. व जिला अस्पताल के स्टाफ भी उपस्थित थे।
-
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज से देशभर में लागू हो रहे नवीन कानूनों पर आधारित पुस्तक का किया विमोचन
-तीन नए आपराधिक कानूनों को लेकर महत्वपूर्ण जानकारियों का संकलन है यह संग्रह-छत्तीसगढ़ पुलिस की इस विशेष पहल से नवीन कानूनों को समझना होगा आसान-पुलिस अधिकारियों और विवेचकों के लिए महत्वपूर्ण संदर्भ होगी यह पुस्तक-अपराधों की विवेचना में भी होगी उपयोगी-नवीन कानूनों के बेहतर क्रियान्वयन के लिए छत्तीसगढ़ सरकार शुरू से ही प्रयासरत-भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता और भारतीय साक्ष्य अधिनियम आज से देशभर में लागू-वर्षों पुराने अंग्रेजी कानूनों की जगह लेंगे नए कानून जिनमें दंड के स्थान पर न्याय को दी गई है प्राथमिकता-इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव गृह विभाग श्री मनोज पिंगुआ, डीजीपी श्री अशोक जुनेजा, मुख्यमंत्री के सचिव द्वय श्री राहुल भगत, श्री बसव राजू एस. एवं पुलिस विभाग के अधिकारीगण भी कार्यक्रम में उपस्थित हैं - - कटगी में चार और सलोनी में पाँच गुना लक्ष्य से अधिक सालाना प्रसव,सभी प्रसव सामान्यरायपुर ।छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व और स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल के मार्गदर्शन में स्वास्थ्य सुविधाओं में लगातार विस्तार किया जा रहा है। इससे संस्थागत प्रसव को काफी बढ़ावा मिल रहा है। बलौदाबाजार जिले में कसडोल विकासखंड के अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कटगी तथा पलारी विकासखंड के अंतर्गत आयुष्मान आरोग्य मंदिर सलोनी संस्थागत प्रसव में जिले भर में अव्वल रहा है। पिछले अप्रैल 2023 से मार्च 2024 तक कटगी ने 120 वार्षिक लक्ष्य की तुलना में 488 प्रसव कराएं हैं वहीं सलोनी में 36 प्रसव सालाना के लक्ष्य की तुलना में एक वर्ष में 178 प्रसव हुए हैं। यह सभी प्रसव सामान्य हैं। संस्थागत प्रसव के नियम अनुसार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों को 10 प्रसव एवं आयुष्मान आरोग्य मंदिरों को 3 प्रसव औसतन प्रतिमाह करना होता है।मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ एम पी महिस्वर ने बताया की मातृ और शिशु मृत्यु दर में कमी के लिए संस्थागत प्रसव सरकार की प्राथमिकता है। शासन की विभिन्न योजनाओं के माध्यम से गर्भ धारण करने से लेकर प्रसव के पश्चात की सभी सेवाएं महिला को दी जाती हैं। इसमें प्रसव के बाद घर तक छोड़ने हेतु परिवहन की व्यवस्था के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्र में जननी सुरक्षा योजना के जरिये 14 सौ की राशि दी जाती है,आवश्यक दवाई और जाँच भी फ्री रहती है। डॉ शशि जायसवाल नोडल अधिकारी मातृ स्वास्थ्य के अनुसार संस्थागत प्रसव कई प्रकार के संक्रमण जोखिम से बचाता है। कुशल स्टाफ की देखरेख में हुए प्रसव से जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ रहते हैं।कसडोल के खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ रविशंकर अजगल्ले ने बताया की कटगी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में 15 से 20 किलोमीटर के दायरे के गांव के लोग प्रसव के लिए आते हैं इसके साथ-साथ सीमावर्ती जिले बिलासपुर,जांजगीर, सारंगढ़ -बिलाईगढ़ के लोग भी सुविधा को देखकर इधर आते हैं। कटगी तो राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक प्रमाण पत्र भी प्राप्त कर चुका है। पलारी बीएमओ डॉ बी एस ध्रुव के अनुसार सलोनी केंद्र में 5 ग्राम हैं जबकि प्रसव के लिए आस-पास के धाराशिव,कैलाश गढ़ अमेठी से भी लोग आते हैं।कटगी अस्पताल में अपनी पत्नी का प्रसव करवा चुके कलमीडीह के विशाल पैकरा ने प्राप्त सुविधा से प्रसन्नता व्यक्त की। कटगी में ग्रामीण चिकित्सा सहायक रवि सेन,नर्सिंग स्टाफ में सुषमा दुबे,अन्नपूर्णा साहू,केवरा सिन्हा, प्रमिला साहू ,हेमलता देवांगन जबकि सलोनी में सी एच ओ प्रियंका वर्मा सहित आर एच ओ निर्मला साहू तथा मनमोहन आर्यन अपनी सेवा दे रहे हैं।राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन जिला कार्यक्रम प्रबंधक सृष्टि मिश्रा ने बताया की जननी सुरक्षा योजना,जननी शिशु सुरक्षा कार्य क्रम, प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान में ये कुछ ऐसे कार्यक्रम हैं जो गर्भवती,शिशुवती माताओं हेतु चलाये जा रहे हैं। लोगों को शासन की इन योजनाओं का लाभ अवश्य लेना चाहिए। जिले के करहीबाज़ार, कडार, ताराशिव,कुम्हारी,डमरू,खपरी(एस),धनेली,सूढ़ेला,सिंगारपुर ये कुछ अन्य आयुष्मान आरोग्य मंदिर हैं जहां सौ से अधिक प्रसव हुए हैं।
-
रायपुर, /छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल द्वारा छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के लिए सहायक ग्रेड 03 पद हेतु प्रथम स्तर के लिखित परीक्षा 28 जुलाई को आयोजित की जाएगी। परीक्षा के लिए सरगुजा, बिलासपुर, जगदलपुर, दुर्ग और रायपुर में केन्द्र बनाया गया।
छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के वेबसाइट पर आवेदक द्वारा सहायक ग्रेड-3 के लिए ऑनलाइन आवेदन जमा किए गए थे। सभी आवेदित अभ्यर्थियों को प्रथम स्तर की लिखित परीक्षा हेतु प्रवेश पत्र के लिए छत्तीसगढ़ व्यापम के वेबसाइट में जाकर पंजीयन कराना आवश्यक होगा। तथा परीक्षा जिला का चयन करना अनिवार्य होगा। व्यापम के वेबसाईट पर परीक्षा के लिए पंजीयन व जिला चयन की प्रारंभिक तिथि 2 जुलाई तथा अंतिम तिथि 16 जुलाई निर्धारित की गई है।नियंत्रक व्यावसायिक परीक्षा मंडल से प्राप्त जानकारी के अनुसार व्यापम पंजीयन नंबर व परीक्षा केन्द्र जिला के चयन के आधार पर ही लिखित परीक्षा हेतु अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र जारी किया जाएगा। जिन अभ्यर्थियों द्वारा छत्तीसगढ़ व्यापम के वेबसाइट पर पंजीयन नहीं किया है। उन्हें छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलासपुर के निर्देशानुसार लिखित परीक्षा से वंचित माना जायेगा व जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी अभ्यर्थी के स्वयं की होगी तथा इस संबंध में कोई पत्राचार स्वीकार नहीं होंगे। अभ्यर्थी द्वारा पूर्व में जमा किये गए ऑनलाइन आवेदन पत्र में किसी भी तरह का सुधार या संशोधन किये जाने की अनुमति नहीं होगी। - -राजस्व पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत 1 जुलाई से 15 जुलाई तक होगा आयोजनरायपुर। बलौदाबाजार जिले में 88 चिन्हांकित ग्राम पंचायतों, तहसील, उप तहसील एवं एसडीएम कार्यालयों में लंबित राजस्व प्रकरणों के निराकरण हेतु विशेष शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इन शिविरों में राजस्व विभाग के समस्त अधिकारी उपस्थित रहेंगे। इसके लिए विशेष शिविरों का आयोजन होगा। राजस्व पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत 1 जुलाई से 15 जुलाई तक उक्त शिविरों का आयोजन होगा।इन शिविरों में लंबित प्रकरणों में नामांतरण, सीमांकन, बंटाकन, फौती, खाता, रिकॉर्ड दुरुस्तीकरण, ऑनलाइन रिकॉर्ड दुरुस्तीकरण,नजूल भूमि का नवीनीकरण, डायवर्सन, भू-भाटक राजस्व, राजस्व संग्रह, वसूली के लंबित मामले एवं राजस्व विभाग से सम्बंधित अन्य मामलों का निराकरण समय सीमा के भीतर करने के निर्देश कलेक्टर श्री दीपक सोनी ने सभी राजस्व अधिकारियों को दिए है। शिविरों की व्यवस्था हेतु कलेक्टर ने सभी अनुविभागीय अधिकारियों से शिविरों को सफल बनाने के निर्देश दिए है।कलेक्टर श्री दीपक सोनी ने जिले के सभी किसानों एवं आम नागरिकों से अपील करते हुए कहा है की वह अधिक से अधिक इन शिविरों का लाभ लेकर शिविरों को अवश्य रूप से सफल बनाये। शिविरों में लंबित आवेदन के साथ नए आवेदन भी स्वीकार किए जाऐंगे। जिले के 88 ग्राम पंचायतों में शिविरों का आयोजन होगा।इनमें 1 जुलाई को करमदा, नयापारा, जारा, तरेंगा, दामाखेड़ा, जांगड़ा, अर्जुनी (ब), बलौदा, सोनाखान, 2 जुलाई को झोंका, परसाडीह, दतान-प, कड़ार, करहुल, जरौद बड़े, पिपरछेड़ी, नरधा, नवागांव, 3 जुलाई को रसेड़ा, चंगोरी, देवसुंदरा, दतरेंगी, संजारीनवागांव, फरहदा, गिरौद, बार, 4 जुलाई को मुड़ियाडीह, करदा, कुसमी, सुरखी, रोहरा, आमाकोनी, बोरसी, अमोदी, कोसमसरा(ब), 5 जुलाई को परसाभदेर, पैजनी, अमेरा,खोखली, दरचुरा, नवापारा, कोसमसरा(क), मटिया, डुमरपाली, 8 जुलाई को बलौदाबाजार, डमरू, वटगन, खम्हरिया, बनसांकरा, सुहेला, गिधौरी, चांदन, 9 जुलाई को अर्जुनी, सुढ़ेली, गिधुपरी, गुड़ेलिया, कचलोन, खपराडीह, देवरीकला, कुम्हारी, सोनपुर, 10 जुलाई को चांपा, डोंगरा, दतरेंगी, खैरी, औरेठी, रावन, छरछेद, बिलारी(ज), 11 जुलाई को रिसदा, परसापाली, रोहांसी, निपनिया, कामता, नेवारी, झबड़ी, 12 जुलाई को सकरी, चितावर, दतान-ख, कोदवा, केसदा, बुड़गहन, कटगी, 15 जुलाई को भाठागांव, लाहोद, औटेबंद, नेवधा, हिरमी शिविर का आयोजन किया जायेगा।उक्त शिविर में ग्राम करमदा के शिविर में कोलियारी, धवई, गैतरा, नयापारा में ताराशिव, चिचिरदा, पण्डरिया, जारा में फुण्डरडीह, रेंगाडीह, मुसवाडीह, साराडीह, छेरकाडीह-स, खपरी-स, पसरवानी, गाड़ाभाठा, औरासी, तरेंगा में पेण्ड्री, ढाबाडीह, सुमा, कैथी, खोलवा, टिकुलिया, धौराभाठा, ढाबाडीह, दामाखेड़ा में तोरा, तुलसी, चक्रवाय, धोबनी, किरवई, जांगड़ा में बिलाईडबरी, भंवरगढ़, लोहारी, अर्जुनी (ब) में अवराई, खैरा (ब), बल्दाकछार, मुढ़ीपार, बलौदा में हसुवा, बरपाली, धमलपुर, सोनाखान में अर्जुनी (म), महराजी, खोसड़ा, वीरनारायणपुर के ग्रामीण शामिल हो सकते है। इसी तरह झोंका में खजुरी, ढाबाडीह, लटुवा शुक्लाभांठा, भरसेला (बड़ा),परसाडीह में अमलीडीह, बाजारभाठा, कोयदा, दतान-प में गितकेरा, सरसेनी, चुचरूंगपुर, गुमा, सैहा, बेल्हा, अछोली, गातापार,घिरघोल, कड़ार में देवरी, सेमरिया, लेवई, अमलीडीह, कोटमी, मधुबन, करहुल में चोरहानवागांव, करही उर्फ अडबंधा, चंदियापथरा, जरौद बड़े में गोरदी, सिनोधा, पिपरछेड़ी में घिरघोल, पुटपुरा, खुड़मुड़ी, भिंभौरी, नरधा में बरेली, खपराडीह, नवरंगपुर, नवागांव में कंजिया, चिखली, देवतराई, धमलपुरा के ग्रामीण शामिल हो सकते है। रसेड़ा में सोनाडीह, मोहतरा, मेढ़, रसेड़ी, चंगोरी में सुनसुनिया, सिरियाडीह, मरदा, देवसुंदरा में सकरी-प, टीला, सर्रा, सिंधोरा, गोड़ा, ससहा, सकरी-स, सुंदरी, मुड़पार,दतरेंगी में दतरेंगा, अकलतरा, परसवानी (अ), टेहका, सुरजपुरा, जरहागांव, अकोली, परसवानी (क), संजारीनवागांव में लिमतरा, तरपोंगा, ढेकुना, गणेशपुर, मर्राकोना, बम्हनीडीह, चौरेंगा, मनोहरा, फरहदा में मटिया, डिग्गी, शिकारीकेसली, गिरौद में दर्रा, मानाकोनी, कौवाताल, सुकली, बार में बड़गांव, चरौदा, आमगांव, पाड़ादाह, मुड़पार(ब) के ग्रामीण शामिल हो सकते है।इसी तरह मुड़ियाडीह में बेमेतरा, करदा में सरखोर, अहिल्दा, बरदा, कुसमी में खौरा, खरतोरा, कोदवा, गिर्रा, पठारीडीह, कुकदा, घोटिया, रसौटा, कोसमंदी, सुरखी में बिजराडीह, कोसमंदा, बेंदरी, धुर्राबांधा, पौंसरी, भरतपुर, मोपका, रोहरा में कोलिहा, कुलीपोटा, दौरेंगा, माचाभाट, संकरी, रेंगाबोड़, बुचीपार, देवरीडीह, ढाबाडीह, दावनबोड़, आमाकोनी में टेकारी, रानीजरौद, बोरसी में बगार, बम्हनी, परसदा, खर्वे, अमोदी में डेराडीह, कोट, कोसमसरा(ब) में मुरूमडीह, रवान, ढ़ेबी, बया, कुरकुटी के ग्रामीण शामिल हो सकते है। परसाभदेर में खैरघटा, चरौटी, पैजनी में कसियारा, अमलकुण्डा, भद्रा, अमेरा में केशला, छेरकापुर, बिनौरी, छड़िया, छेरकाडीह-छ, बलौदी, बोईरडीह, खपरी-बै, टिपावन, खोखली में गाड़ाडीह, बोड़तरा, मजगांव, सेमरिया, आलेसुर, गोगिया, कोड़ापार, दरचुरा में मोटियारीडीह, अकलतरा, धिवनपुरी, मांढर-अ, मानिकचौरी, खरगाडीह, विश्रामपुर, नवापारा में मुड़पार, बिटकुली, कोसमसरा(क) में हटौद, सेमरिया, टेमरी, मटिया में मड़वा, कोटियाडीह, मोहतरा, डुमरपाली में चेचरापाली, रंगोरा, रिकोकला, छतवन के ग्रामीण शामिल हो सकते है। बलौदाबाजार में पौंसरी, भरसेला मा., डमरू में खैंदा (ड), खटियापाटी, सुढ़ेला, खैंदा (खैरा), बम्हनपुरी, तुरमा, खैरा, कुम्हारी, धाराशिव, वटगन में लकड़िया, नवागांव, ओड़ान, कौड़िया, जंगलोर, सिसदेवरी, गबौद-सु, जर्वे, गैतरा, खम्हरिया में टोनाटार, गोढ़ी-टी, मिरगी, मोपर, अमेठी, खपराडीह, बोरसी-ब, बनसांकरा में बछेरा, चंदेरी, खैरघट, मांढर-ब, हरिनभट्टा, बैकोनी, सुहेला में पड़कीडीह, बासीन, गिधौरी में घटमड़वा, पुलेनी, चांदन में अमरूवा, गोलाझर, देवरी, नगेड़ी के ग्रामीण शामिल हो सकते है।इसी तरह अर्जुनी में रवान, खैरताल, मुढीपार, ढनढनी, करमनडीह, सरकीपार, कुकुरदी, सुढे़ली में जुड़ा, मुण्डा, कोरदा, गिधुपरी में गाड़ाकुसमी, तेलासी, देवगांव, मोहगांव, मलपुरी, हरिनभट्ठा, बोहारडीह, कुची, लटेरा, गुड़ेलिया में चिचपोल, पाटन, खैरा, कुकदा, खैरी, बोरसी-ध, धनेली, मोपकी, कचलोन में खंडुवा, तेन्दुभाठा, चुचुटिया, खपराडीह में चण्डी, रवेली, देवरीकला में भदरा, सिनोधा, मुड़ियाडीह, कोट(क), चरौदा, मोहतरा(क), दर्रा, कुम्हारी में खपरीडीह, अमलीडीह, सोनपुर में बरपानी, कुशभांठा, कुशगढ़, थरगांव के ग्रामीण शामिल हो सकते है। चांपा में ढाबाडीह, सेम्रहाडीह, खम्हरिया, डोंगरा में तिल्दा, लाटा, डोंगरीडीह, दतरेंगी में सुंद्रावन, साहड़ा, धौराभाठा, सेमरिया, चरौदा, बम्हनी, भवानीपुर, खपरी-भ, रीवांडीह ,खैरी में राजाढार, टोपा, नवागांव, गुर्रा, तुरमा, हसदा, अमलीडीह, मल्दी, देवरानी, औरेठी में बिनैका, लांजा, रावन में झीपन, तिल्दाबांधा, छरछेद में असनींद, बैगनडबरी, खर्री, आमाखोहा, पिसीद, मोतीपुर, छांछी, बिलारी(क), बिलारी(ज) में छाता, कुरमाझर, नगरदा, नगेड़ा के ग्रामीण शामिल हो सकते है।रिसदा में दशरमा, पुरैनाखपरी, ठेलकी, कोकड़ी, परसाभदेर, परसापाली में सिंघारी, भालूकोना, हरदी, रोहांसी में बिजराडीह, मोहान, अमेठी, टेमरी, सीतापार, लरिया, बांसबिनौरी, कानाकोट, सलौनी, निपनिया में भोथीडीह, सिंगारपुर, धौराभाठा, सेम्हराडीह, गोढ़ी-एस, करही, मेकरी, कामता में मुसुवाडीह, भोथीडीह, नवागांव, पौंसरी, दुलदुला, नेवारी में फुलवारी, भोथाडीह, झबड़ी में खैरा, मड़कड़ा, मुड़पार(म), मल्दा, छेछर के ग्रामीण शामिल हो सकते है।सकरी में कंजी, लिमाही, पाहंदा, खम्हरिया, चितावर, कोलिहा, खम्हारडीह, चिरपोटा, दतान-ख में धमनी, मुड़ियाडीह, खैरी, सोनारदेवरी, कोसमंदा, कोनारी, तिल्दा, गदहीडीह, मल्लीन, गबौद-म, लच्छनपुर, ठेलकी, कोदवा में लमती, कोनी, गुड़ाघाट, खपरी, सिल्वा, बिटकुली, पथरिया, केसदा में झिरिया, रिंगनी, डोंगरिया, खिलोरा, केशली, धोधा, कुकराचुंदा, बुड़गहन में भटभेरा, अमेरी, कटगी में सरवानी, सेल, साबर, सर्वा, बैजनाथ के ग्रामीण शामिल हो सकते है।इसी प्रकार भाठागांव में देवरी, सलौनी, लाहोद में डोटोपार, लवनबंद, बिटकुली, कारी, कोहरौद, जामडीह, बगबुड़ा, धनगांव, पनगांव, भरसेला नया, गिंदोला, ओटेबंद में लालपुर, राजपुर, लच्छनपुर, केशला, पासीद, रामपुर, नेवधा में पौंसरी, उड़ेला, भैंसा, संकरी, करेली, हथबंद, सीतापार, मोहभट्ठा, लावर, हिरमी में सकलोर, पेण्ड्री, परसवानी, बरडीह, कुथरौद, भालेसुर, मोहरा के ग्रामीण शामिल हो सकते है।
- रायपुर / मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देशन पर वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने राज्य के उच्च शिक्षा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। उन्होंने राज्य के 17 महाविद्यालयों के लिए 79 करोड़ 19 लाख की राशि स्वीकृत की है। यह निर्णय शिक्षा क्षेत्र में गुणवत्ता और प्रगति की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है, इससे राज्य के महाविद्यालयों में शिक्षा और अनुसंधान क्षमताओं में सुधार करने का अवसर मिलेगा। इस राशि का उपयोग शिक्षा सेवाओं के विस्तार और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए किया जायेगा। राज्य के युवाओं को नवीनतम, उन्नत और विशेषज्ञता प्राप्त करने के भी अवसर मिलेंगे।वित्त मंत्री श्री चौधरी के इस कदम से स्पष्ट है कि वे शिक्षा के माध्यम से राज्य के युवाओं के कैरियर में सुधार और प्रगति को बढ़ावा देने के पक्षधर हैं। उन्होंने शिक्षा में गुणवत्ता, समानता और सुविधाओं के स्तर में सुधार करने का संकल्प लिया है, जो राज्य के युवाओं के भविष्य के लिए एक महत्वपूर्ण पहल है।छत्तीसगढ़ के आदिवासी बहुल बस्तर, सरगुजा सहित मैदानी इलाकों के महाविद्यालयों के लिए राशि मंजूर की गई है। इसमें शासकीय महाविद्यालय समोदा (रायपुर), शासकीय महाविद्यालय मोपका-निपनिया (बलौदाबाजार-भाटापारा) शामिल है। इसी प्रकार शासकीय महाविद्यालय पिरदा (महासमुंद), शासकीय महाविद्यालय ठेलकाडीह (राजनांदगांव), शासकीय महाविद्यालय बरमकेला (रायगढ़), शासकीय महाविद्यालय नगरदा (जांजगीर-चांपा), शासकीय महाविद्यालय सकरी (बिलासपुर), शासकीय महाविद्यालय सारागांव (जांजगीर-चांपा), शासकीय महाविद्यालय बासीन (बालोद) सहित अन्य महाविद्यालयों के लिए राशि स्वीकृत की गई शामिल है।
- रायपुर। बलौदाबाजार जिले में वर्तमान कानून व्यवस्था को देखते हुए कलेक्टर दीपक सोनी ने पुलिस प्रशासन से प्राप्त जांच रिपोर्ट के आधार पर अपराधी को जिला बदर के आदेश जारी किया गया है। जिसके तहत शक्ति वार्ड भाटापारा थाना भाटापारा शहर निवासी सतीश डागोर पिता मन्नूलाल डागोर को जिला बदर किया गया है। उक्त कार्रवाई छत्तीसगढ़ सुरक्षा अधिनियम 1990 की धारा 3, 5 ख के तहत किया गया है। जिसमें 1 वर्ष की कालावधि के लिए बलौदाबाजार-भाटापारा एवं उसके सीमावर्ती जिले बिलासपुर, रायपुर, रायगढ़, महासमुंद, मुंगेली, जांजगीर-चांपा, बेमेतरा, सक्ती, दुर्ग एवं सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिलों की सीमाओं से आदेश पारित होने 24 घंटे के भीतर हटने एवं बाहर चले जाने के आदेश दिए है।
- खाद्यान्न वितरण पोर्टल बाधित नहीं होगारायपुर / खाद्य विभाग का सर्वर तीन दिवस बाधित रहेगा, किन्तु खाद्यान्न वितरण पोर्टल को छोड़कर विभागीय सर्वर ही बाधित रहेगा। विभागीय आनलाइन कार्रवाई राज्य डाटा सेंटर में स्थित विभागीय सर्वर के माध्यम से संचालित किया जा रहा है। जिसमें विभागीय डाटाबेस को स्थानांतरित करने की कार्यवाही 01 जुलाई से 03 जुलाई 2024 तक किया जाएगा। विभाग द्वारा एसीडी सर्वर में समय-समय पर ऑनलाईन जानकारी अपडेट की जाती है।खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण संचालनालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार वर्तमान में समस्त विभागीय ऑनलाईन कार्यवाही (खाद्यान्न वितरण पोर्टल को छोड़कर) राज्य डाटा सेंटर में स्थित विभागीय सर्वर के माध्यम से संचालित किया जा रहा है। एसडीसी सर्वर में समय-समय पर दर्ज की जा रही समस्याओं के निराकरण हेतु नवीन क्लाउड सर्वर एनआईसी के माध्यम से किया जाता है।
- रायपुर /केन्द्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अन्नपूर्णा देवी से छत्तीसगढ़ की महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने नई दिल्ली में की सौजन्य मुलाकात की। मुलाकात के दौरान केन्द्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि अब डबल इंजन की सरकार में छत्तीसगढ़ में महिला एवं बाल विकास के कार्यक्रमों के लिए किसी भी प्रकार की कमी नहीं होगी। मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने उन्हें लोकसभा में सांसद के रूप में शपथ लेने की बधाई एवं शुभकामनाएं दी साथ ही छत्तीसगढ़ में महिलाओं के और बच्चों के लिए संचालित किए जा रहें कार्यक्रमों के क्रियान्वयन पर चर्चा भी की। इस मौके पर उन्होंने छत्तीसगढ़ में महिला सशक्तिकरण के लिए चलाई जा रही महतारी वंदन योजना की जानकारी दी।
- भिलाई । नगर निगम भिलाई द्वारा लगातार सड़कों पर अवैध अतिक्रमण करके व्यापार करने वालों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। आयुक्त देवेश कुमार ध्रुव के निर्देशानुसार जोन के राजस्व अधिकारी अपने दल के साथ प्रत्येक रविवार को मॉनिटरिंग कर रहे हैं।आज जब नगर निगम की का दल निगरानी कर रहा था । तब देखा गया कि बार-बार मना करने के बाद भी सुपेला अंडर ब्रिज से गदा चौक एवं अवंती बाई चौक व्यापारी सड़क पर पसरा लगाकर व्यापार कर रहे हैं । संडे बाजार में व्यापारियों द्वारा सड़क जाम करके व्यापार किया जा रहा है मना करने के बाद भी व्यापारी नहीं मान रहे हैं। हालात या हो जाता है कि आवश्यकता पड़ने पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी नहीं पहुंच सकती है। आम आदमी को गाड़ी से उधर निकालना परेशानी का सबब बन जाता है। निगम के दल को देखते ही भाग जाते हैं। कुछ लोग मिलकर के झुंड बनाकर के बहस करने आ जाते हैं। नगर निगम भिलाई बार-बार सबसे यही अपील कर रहा है। सब सहयोग करें, कुछ व्यापारी आदत से मजबूर है। चेतावनी देते हुए कार्रवाई भी की जा रही है। चालान काटा जा रहा है । व्यापारी कहते हैं अगले रविवार से नहीं लगाऊंगा ,लेकिन अगले रविवार को फिर लगा देते हैं। कार्रवाई के दौरान जोन कमिश्नर जोन के राजस्व अधिकारी बालकृष्ण नायडू, मलखान सिंह सोरी, जे पी तिवारी, धीरज साहू, शशांक सिंह, तोड़फोड़ दस्ता प्रभारी हरिओम गुप्ता, जोन स्वास्थ्य अधिकारी अनिल मिश्रा, अंकित सक्सेना, अंजनी सिंह, इत्यादि अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।
- भिलाई, । शहर को हरा भरा रखने के लिए वृक्षारोपण अभियान चलाया जा रहा है। जिसके अंतर्गत के विभिन्न क्षेत्रों में जन सहयोग से पौधे लगाए जा रहे हैं ।निगम भिलाई के विभिन्न क्षेत्रों में जनप्रतिनिधियों, समाजसेवी संस्था एवं नगर पालिक निगम भिलाई के संयुक्त तत्वाधान में वृहद वृक्षारोपण हो रहा है। पेड़ों के सुरक्षा हेतु ट्री गार्ड लगाकर लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरुक करते हुए, पेड़ो के बचाव हेतु सभी को संकल्पित किया जा रहा है lइस तारतम्य में जन सहयोग से सर्वप्रथम कोहका भेलवा तालाब में पार्षद श्रीमती मंजू सुमन , सागर सुमन , कमलेश सिंह (पर्यावरण प्रेमी), त्रिलोकनाथ सोम, जोसेफ, एवम अन्य जनप्रतिनिधि गण व तालाब स्थित हनुमान मंदिर सेवा समिति सहित आसपास के लोगों वृक्षारोपण किया गया । सभी के सहभागिता से तालाब के चारों तरफ 50 बड़े पौधों का रोपण किया गया। एक साथ मिलकर सुरक्षा का संकल्प लिया गया lग्रीन सिटी के सपने को साकार करने हेतु सेक्टर 1 में ऑक्सीजोन समाजसेवी संस्था से हेमंत राव, अंचल यादव और अन्य सदस्यों के साथ सेक्टर के सम्मानितजनों के सहयोग सेवृक्षारोपण कर बचाव हेतु संकल्प लिया गया lआर्ट कॉम समाजसेवी संस्था के निशु पांडे , वी के सतपति , अरविंद पांडे एवम सम्मानित सदस्यों द्वारा भी शांति नगर में वृक्षारोपण का कार्य कर सुरक्षा हेतु संकल्प लिए lपरमार्थी संस्थान के सम्मानित सदस्य मुकेश पांडे जी (वृक्ष मित्र), गुप्ताजी एवं अन्य सम्मानित सदस्य गणों का पर्यावरण को बचाने के इस मूहिम में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं । इनके द्वारा कुर्सीपार आईटीआई ग्राउंड के आसपास लगभग 300 पौधों का गोद लेकर सेवा किया जा रहा है l संस्था संस्था के लोगों द्वारा कई वर्षों से वृक्षों के बचाव में कार्य करते रहे हैं ।हुए इस वर्ष कुर्सीपार के सम्मानित जनप्रतिनिधि एवम नगर निगम के संयुक्त तत्वाधान में कुर्सीपार गर्ल्स स्कूल में 70 पौधों का रोपण कार्य किया गया हैl पर्यावरण मित्र मंडल के संस्थापक राजेश्वर राव द्वारा भी घरों के सामने पेड़ लगाने के मुहिम में सेक्टर 4 स्थित क्वार्टर के सामने पौधारोपण का शुरुवात किया गया है l इनके द्वारा शहर में 10 000 से अधिक पौधों का रोपण कार्य किया जा चुका है। जो की अनुकरणीय है l बचाव के दिशा में भी इनका पहल सराहनीय हैlभिलाई को हरा भरा रखने के लिए वृक्षारोपण अभियान एक जन आंदोलन के रूप लेते जा रहा है।सभी स्थलों पर वृक्षारोपण हेतु पर्यावरण उद्यानिकी विभाग, नगर पालिक निगम भिलाई का विशेष योगदान रहा l जनसंपर्क विभाग, नगर पालिका निगम भिलाई।
- भिलाई नगर । सेल में अधिकारियों के पदोन्नति के आदेश 30 जून को जारी किया गया जिसमें अगले स्तर पर पदोन्नत किये गये अधिकारियों को उनकी पदोन्नति का आदेश उनके उच्च अधिकारियों द्वारा प्रदान किया गया। सेल प्रबंधन से सेफी ने सभी पदोन्नति आदेश 30 जून तक जारी करने हेतु सभी बैठकों में मांग रखी थी। सेल प्रबंधन ने ई-1 से ई-7 तक के पदोन्नति आदेश आज सभी इकाईयों में जारी कर दिया है।बीएसपी प्रबंधन के द्वारा ई-1 से ई-7 तक के पदोन्नति के आदेश जारी करते हुए क्रमशः 20 डिप्टी मैनेजर, 4 मैनेजर, 159 सीनियर मैनेजर, 55 सहायक महाप्रबंधक, 66 उपमहाप्रबंधक तथा 41 महाप्रबंधक बनाये गये हैं।सेफी चेयरमेन एवं ओए-बीएसपी अध्यक्ष नरेन्द्र कुमार बंछोर ने तय समय पर जारी किये गये प्रमोशन लिस्ट को अत्यंत संतुलित बताते हुए सभी पदोन्नत अधिकारियों एवं उनके परिवारजनों को शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होंने सभी अधिकारियों से अपील किया कि सुरक्षा और पर्यावरण को प्राथमिकता देते हुए संयंत्र की प्रगति के लिए सभी संभव प्रयास करें।सेफी अध्यक्ष ने इस पदोन्नति आदेश में दिए गए कवरेज के लिए सेल प्रबंधन, सेल अध्यक्ष, निदेशकगणों को धन्यवाद ज्ञापित किया तथा भविष्य में अधिकारियों के द्वारा उत्पादन और उत्पादकता को बढ़ाने हेतु सभी आवश्यक प्रयास किये जाने का भरोसा दिलाया।
- - सभी को वृक्ष लगाने का दिया संदेशदंतेवाड़ा । दंतेवाड़ा जिले में आज न्यायाधीश (उच्च न्यायालय बिलासपुर छत्तीसगढ़) श्रीमती रजनी दुबे ने अपने जन्मदिवस के शुभ अवसर पर न्यू सर्किट हाउस दंतेवाड़ा के कॉरिडोर में जामुन पौधे वृक्षारोपण कर समाज में सभी को वृक्ष लगाने का संदेश दिया गया। उक्त मौके पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री विजय कुमार होता, कुटुम्ब न्यायाधीश श्री संतोष कुमार तिवारी, प्रथम जिला न्यायाधीश श्री प्रवीण कुमार प्रधान, जिला न्यायाधीश नक्सल श्री शांतनु कुमार देशलहरे, मुख्य न्यायिल मजिस्ट्रेट श्री डी. पी. सिंह डाँगी, सचिव विधिक सेवा प्राधिकरण श्रीमती अपूर्वा डांगी, न्यायिक मजिस्ट्रेट श्रीमती शांति प्रभु जैन,न्यायिक मजिस्ट्रेट बचेली श्री अविनाश दुबे, कलेक्टर श्री मयंक कुमार चतुर्वेदी, एडिशनल एस. पी. श्री राजकुमार बर्मन, तहसीलदार श्री विनीत कुमार सिंह एवं अन्य न्यायिक कर्मचारी गण उपस्थित थे।
- दंतेवाड़ा । दंतेवाड़ा जिले के विकासखंड गीदम में आज 30 जून 2024 को तीन नए कानून क्रमश भारतीय न्याय सहिंता,भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, एवम भारतीय साक्ष्य अधिनियम अब नए कानून के रूप में 1 जुलाई 2024 से समूचे भारत में लागू होंगे।।औपनिवेशकाल के दंडात्मक कानून अब बदलकर न्याय के रूप में परिभाषित किए जायेंगे और उसके साथ भारतीय शब्द राष्ट्र को गौरवान्वित करेगा।।इसी संदर्भ में जिलेवासियों को इन नए कानूनों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी देने कार्यक्रम में जिला एवं सत्र न्यायधीश श्री विजय कुमार होता , उपपुलिस महानिरीक्षक सीआरपीएफ विकास कठेरिया कलेक्टर दंतेवाड़ा मयंक चतुर्वेदी दंतेवाड़ा पुलिस अधीक्षक गौरव राय ,सहित पुलिस प्रशासन के तमाम अधिकारी गण,नगर के जन प्रतिनिधि गण,व्यापारी बंधु, बड़ी संख्या में शिक्षकगण,ग्रामीण व बच्चो ने इस कार्य शाला का लाभ लिया।। उपस्थित प्रबुद्ध मंच से जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री विजय कुमार होता ने अपने संबोधन में बेहद विस्तार से इन नए कानूनों के बारे में उपस्थित सभी को बताया और कहा कि आम जनों को अपन अधिकारो और कर्तव्यों केेे बारे में बोध होना आवश्यक है ताकि में इन कानूनों का पालन कर सके।साथ ही उप पुलिस महानिरीक्षक सीआरपीएफ ने अपने संबोधन में प्राचीनकाल से लेकर आधुनिक काल तक के समय में प्रचलित कानूनों के बारे में बहुत ही सरल शब्दों में प्रकाश डाला। कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी द्वारा उपस्थित सभी को संबोधित करते हुए कहा कि आप सबके सहयोग से ही जिले की कानून व्यवस्था सुचारू रूप से चलती है इसलिए अपने देश में हो रहे कार्यों की जानकारी सभी को रखना चाहिए। पुलिस अधीक्षक श्री गौरव राय ने भी नए कानून पर प्रकाश डाला । अंत में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री आर के बर्मन द्वारा उपस्थित मंच एवम सभी के प्रति आभार के साथ कार्यशाला के समापन की घोषणा की गई। इस दौरान कार्यशाला में जन प्रतिनिधि,आम जनों,मीडिया के साथियों सहित समस्त जिला प्रशासन अधिकारी उपस्थित थे।
- रायपुर । छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी के मानव संसाधन विभाग अधीनस्थ औद्योगिक संबंध कार्यालय से अनुभाग अधिकारी श्री उमेश कुमार ब्रम्ह को भावभीनी विदाई दी गई। इस अवसर पर अतिरिक्त मुख्य अभियंता श्री विनोद कुमार अग्रवाल, विंग कमाण्डर श्री ए.श्रीनिवास राव, उपमहाप्रबंधक (आई.आर.ओ.) श्री गोपाल खण्डेलवाल, उपमहाप्रबंधक (मानव संसाधन) श्री पंकज सिंह, कल्याण अधिकारी श्री अतुल तिवारी उपस्थित थे। इस अवसर पर श्री अग्रवाल ने श्री ब्रम्ह को शाॅल, श्रीफल एवं प्रतीकात्मक भेंट कर सम्मानित किया।श्री ब्रम्ह ने अपनी सेवायात्रा में निभाये विभिन्न दायित्वों को याद करते हुए कहा कि मानव संसाधन के अधिकारियों से उन्हें निरन्तर सहयोग व प्रोत्साहन मिलता रहा, जिससे वे विषम परिस्थितियों में भी सर्वोत्तम कार्य करने में सक्षम रहे। इसी प्रकार वित्त विभाग सें भी सहायक प्रबंधक श्री संतोष कुमार भोई, निज सचिव श्री अरूण कुमार सोनी, अनुभाग अधिकारी श्री फुल्लम चंद्राकर एवं अनुभाग अधिकारी श्री निर्मल प्रसाद दास को विदाई दी गई। इस अवसर पर ईडी श्री एमएम चैहान, श्री संदीप मोदी, श्री वाई.बी. जैन एवं श्रीमती नंदिनी भट्टाचार्य विशेष रूप से उपस्थित थे।कार्यक्रम में उपस्थित सभी अधिकारियों-कर्मचारियों ने उन्हें स्वस्थ, समृद्ध व संपन्न जीवन के लिए शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम का संचालन सहायक प्रकाशन अधिकारी श्रीमती अनामिका मण्डावी ने किया।
- -मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल पर शुरू हुआ यह सदन-सदन में मरीजों और उनके परिजनों के रूकने और इलाज के लिए अस्पताल लाने ले जाने का भी इंतजाम-कांसाबेल की सात वर्षीय बालिका रिया पिछले दो महीने से यहां रहकर करा रही फिजियोथेरेपीरायपुर /मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल पर प्रदेश के दूर दराज के क्षेत्र से उपचार के लिए राजधानी रायपुर आने वाले मरीज और उनके स्वजनों की सुविधा के लिए कुनकुरी सेवा सदन शुरू किया गया है। इस सदन में विभिन्न बीमारियों से जूझ रहे मरीजों और उनके परिजनों के रहने की अच्छी व्यवस्था हैं। यहां मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवा और मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जाता है। यहां डॉक्टर सहित मेडिकल टीम और मरीजों को अस्पताल लाने ले जाने के लिए एंबुलेंस की सेवा भी निःशुल्क उपलब्ध है।मुख्यमंत्री श्री साय पहुंचे कुनकुरी सदन: मरीजों से पूछा हालचालमुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय आज सवेरे कुनकुरी सेवा सदन पहुंचे और यहां रहकर स्वास्थ्य लाभ उठा रहे मरीजों और उनके परिजनों से चर्चा की। इस दौरान उन्होंने मरीजों से उनकी बीमारी और चल रहे उपचार की जानकारी लेने के साथ ही कुनकुरी सदन में मिल रही सुविधा के संबंध में विस्तार से जाना। इस अवसर पर खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री टंकराम वर्मा और विधायक श्री पुरंदर मिश्रा भी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री से चर्चा के दौरान सदन के अधिकारियों ने उन्हें बताया कि बचपन से दिव्यांग कांसाबेल से आयी सात वर्षीय बालिका रिया को पिछले दो महीने से फिजियोथेरेपी का लाभ मिलने से अब उसकी सेहत में सुधार दिखने लगा है। वहीं कुनकुरी से आयी सुश्री रीटा कायतर दुर्घटना के पश्चात चल पाने में असमर्थ थी। परंतु अब कुनकुरी सदन में रहकर डीकेएस हॉस्पिटल से निरंतर फिजियोथेरेपी कराने पर उनके स्वास्थ्य में सुधार हुआ है। दो माह पूर्व बस्तर में सड़क दुर्घटना में घायल श्री नीतिश कुमार का एक पैर काटना पड़ा। वर्तमान में उनका उपचार डीकेएस हॉस्पिटल में हो रहा है। उन्हें और उनके परिजनों को सदन में ठहरने एवं भोजन की अच्छी व्यवस्था मिल रही है।मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा कि कुनकुरी सदन में महिला एवं पुरूष डॉक्टर तथा मेडिकल स्टॉफ पदस्थ हैं, जो यहां पर सबकी सेवा कर रहे हैं। यहां दूरस्थ अंचलों से मरीज इलाज के लिए आए हुए हैं। यहां किसान से लेकर सभी वर्ग के लोग इलाज के लिए आते हैं। सभी को सदन में मार्गदर्शन भी दिया जाता है और उनका सहयोग भी किया जाता है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा कि मेरे विधानसभा क्षेत्र के नाम पर इस सदन का नाम कुनकुरी सदन रखा गया है। यहां पर प्रदेश भर से इलाज के लिए आए मरीजों को जिन्हें किसी मार्गदर्शन की आवश्यकता होती है और शुरुआती दौर में अस्पताल में बेड अलॉट नहीं हो पाता उन्हें यहां के अधिकारी सहयोग करते हैं, मार्गदर्शन देते हैं। अस्पताल में चिकित्सकों से बात करके उनका समुचित इलाज की व्यवस्था भी करते हैं। सरकार की योजनाओं की मदद से उनका इलाज होता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सार्वजनिक जीवन की शुरूआत से ही जरूरतमंद मरीजों का इलाज कराने में मेरी रूचि रही है।गौरतलब है कि रायपुर में अंबेडकर मेडिकल कालेज, मेकाहारा, एम्स सहित निजी चिकित्सा संस्थानों में उपलब्ध सेवाओं का लाभ उठाने के लिए प्रदेश के दूरस्थ अंचलों से रोजाना सैकड़ों जरूरतमंद लोग रायपुर पहुंचते हैं। इन लोगों की जरूरत को महसूस करते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कुनकुरी सेवा सदन की शुरूआत की पहल की है। 50 बिस्तर की क्षमता वाले इस सेवा सदन का शुभारंभ इसी साल मार्च में हुआ है। अब तक हजार से अधिक लोगों को इस सदन का लाभ मिल चुका है। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय मेडिकल सेवा को लेकर बहुत संवेदनशील रहे हैं। सांसद और केन्द्रीय मंत्री रहने के दौरान भी उन्होंने बीमार मरीजों की जरूरत और उनकी सहायता करने के लिए तत्परता से काम करते रहे हैं। मुख्यमंत्री के रूप में छत्तीसगढ़ का कमान संभालने के बाद, कुनकुरी सदन जशपुर सहित पूरे प्रदेश के मरीजों की आशा का नया केन्द्र बन गया है।प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था को सुधारने के लिए मुख्यमंत्री साय ने कार्यकाल के पहले दिन से ही सख्ती दिखानी शुरू कर दी थी। उन्होनें शपथ लेने के बाद एंबुलेंस सेवा को सुधारने का पहला निर्देश अधिकारियों को दिया था। इसके साथ ही सभी सरकारी अस्पतालों में सस्ती जेनरीक दवा उपलब्ध कराने की व्यवस्था भी मुख्यमंत्री के पहल पर हो चुकी है।
- रायपुर राजस्व एवं खेल मंत्री श्री टंक राम वर्मा ने टी-20 विश्व कप क्रिकेट में दक्षिण अफ्रीका पर शानदार विजय प्राप्त करने पर छत्तीसगढ़ के सभी लोगो को बधाई दी है। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच वेस्टइंडीज के बारबाडोस में खेले गए रोमांचक मैच ने एक समय पर लोगों के दिलो की धड़कन को बढ़ा दिया था। भारतीय गेंदबाजों के घातक गेंदबाजी ने अफ्रीकी टीम की कमर तोड़ दी। देश और राज्य के सभी लोगो को हार्दिक बधाई देते हुए श्री वर्मा ने कहा कि भारतीय क्रिकेट टीम के सदस्यों ने विश्व कप क्रिकेट में जीत दर्ज कर विश्व इतिहास में अपना नाम अमर कर लिया है।
- -चालू वित्तीय वर्ष के प्री-ऑडिट के साथ ही पिछले चार वर्षों की लंबित अवधि का भी होगा पोस्ट ऑडिट-नगरीय निकायों में कड़े वित्तीय अनुशासन लागू करने में मिलेगी मदद, भुगतान संबंधी सभी नियमों का पालन होगा सुनिश्चितरायपुर। उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने नगरीय निकायों में वित्तीय अनुशासन में कसावट लाने सभी आय एवं व्ययों के प्री-ऑडिट के निर्देश दिए हैं। उन्होंने पिछली सरकार द्वारा ऑडिट प्रक्रिया बंद कर दिए जाने के कारण ऑडिट से रह गए विगत चार वर्षों की नस्तियों के पोस्ट ऑडिट कराने के भी निर्देश दिए हैं। उन्होंने प्रदेश की सभी 184 नगरीय निकायों के साथ ही नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के यांत्रिकी प्रकोष्ठ तथा राज्य शहरी विकास अभिकरण (SUDA) का भी ऑडिट कराने को कहा है।उप मुख्यमंत्री श्री साव ने नगरीय निकायों में कड़े वित्तीय अनुशासन के लिए प्री-अंकेक्षण-सह-आंतरिक अंकेक्षण की प्रक्रिया को पुनः प्रारंभ करने के निर्देश दिए हैं। उनके निर्देश पर सभी 184 नगरीय निकायों तथा दो राज्य कार्यालयों, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के यांत्रिकी प्रकोष्ठ और सूडा को भी प्री-अंकेक्षण-सह-आंतरिक अंकेक्षण एवं वैधानिक दायित्व के परिपालन के दायरे में लाते हुए सूडा द्वारा कार्ययोजना तैयार की जा रही है।उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने प्री-अंकेक्षण-सह-आंतरिक अंकेक्षण की जरूरत को रेखांकित करते हुए कहा कि नगरीय निकायों में अंकेक्षण प्रारंभ होने से सभी भुगतान नस्तियों का परीक्षण प्री-ऑडिट के माध्यम से सीए फर्म द्वारा किया जाएगा। इससे भुगतान संबंधी सभी नियमों का परिपालन सुनिश्चित होगा। उन्होंने कहा कि अंकेक्षण प्रारंभ होने के बाद पूर्ववर्ती सरकार द्वारा ऑडिट बंद किए जाने के बाद की समस्त नस्तियों का नवीन सीए फर्म की नियुक्ति के बाद पोस्ट ऑडिट कराया जाएगा।उल्लेखनीय है कि नगरीय निकायों में वित्तीय अनुशासन की अनिवार्यता एवं महत्ता को ध्यान में रखते हुए छत्तीसगढ़ में प्रथम बार प्री-अंकेक्षण-सह-आंतरिक अंकेक्षण का कार्य वर्ष 2015-16 से प्रारंभ किया गया था। नगर पालिक निगम अधिनियम-1956, नगर पालिका अधिनियम-1961 एवं संबंधित नियम, कार्य विभाग मैन्युअल, भण्डार क्रय नियम तथा राज्य शासन द्वारा समय-समय पर जारी निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने नगरीय प्रशासन विभाग द्वारा संबंधित क्षेत्रीय कार्यालय के अंतर्गत आने वाले निकायों में आंतरिक अंकेक्षण के लिए पांच समूहों (Clusters) में पृथक-पृथक अनुभवी चार्टर्ड एकाउन्टेंट एजेंसीज (CA Firms) को आंतरिक अंकेक्षक नियुक्त किया गया था।निकायों में आंतरिक अंकेक्षण से हुए थे ये लाभप्रदेश के नगरीय निकायों में पूर्व में कराए गए आंतरिक अंकेक्षण से कड़े वित्तीय अनुशासन को लागू करने में बहुत मदद मिली थी। प्री-ऑडिट कराए जाने से निकायों में बजट के मद परिवर्तन को रोका गया। विभिन्न निर्माण एवं प्रदाय कार्यों से संबंधित भुगतान पर नियंत्रण होने से निकायों में प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से 100 करोड़ रुपए से अधिक की बचत हुई। सेट-अप के अनुसार स्थापना व्यय के भुगतान की अनुशंसा से अतिरिक्त व्यय पर नियंत्रण हुआ। साथ ही वैधानिक दायित्वों के समय पर निराकरण एवं भुगतान में सुधार के कारण नगरीय निकायों पर लगने वाले शास्ति में कमी आई थी। इस प्री-ऑडिट के काम को पिछली सरकार द्वारा अक्टूबर-2020 में बंद कर दिया गया था।निकाय स्तर पर वैधानिक दायित्वों का सामान्यतः पालन किया जाता है। किंतु कुछ कमियों के कारण विभिन्न राजस्व विभागों जैसे जीएसटी, आयकर, पीएफ, ईएसआईसी इत्यादि द्वारा नोटिस एवं मांग पत्र निकायों को भेजे जाते हैं। इससे बचने तथा वैधानिक दायित्वों के सुचारू एवं नियमित परिपालन के लिए नए सीए फर्म्स की नियुक्ति कर प्री-ऑडिट कराया जाएगा। इससे नोटिस एवं मांग में कमी आएगी और निकायों को अधिरोपित की जानी वाली शास्ति में कमी होगी तथा निकायों के राजस्व में वृद्धि होगी। उप मुख्यमंत्री श्री साव के निर्देश के बाद सूडा द्वारा प्री-अंकेक्षण-सह-आंतरिक अंकेक्षण की कार्ययोजना तैयार की जा रही है।
-

-टी सहदेव
भिलाई नगर। उर्दू अदब के अज़ीम शायर एवं हिंदी फिल्मों के मशहूर गीतकार मजरूह सुल्तानपुरी का एक शेर है, 'मैं अकेला ही चला था जानिबे मंज़िल मगर, लोग साथ आते गए और कारवां बनता गया'। जिसे चरितार्थ किया है, तालपुरीवासी ओपी मिश्रा ने। तालपुरी के बदहाल गार्डनों के विरुद्ध, इन्होंने एक युद्ध 'सफाई अभियान' छेड़ा है। जिसके वे अकेले सूरमा थे, लेकिन, उनके साथ कॉलोनीवासी जुड़ गए। अब इस अभियान में स्वच्छता ही सेवा समिति का साथ मिलने से नई धार आ गई है। इस मौके पर तालपुरीवासियों ने समिति के अहम सदस्य प्रेमचंद साहू को सम्मानित भी किया।
*ऑर्किड और नॉर्थ जोन गार्डन में चला अभियान*
बी ब्लॉक में ऑर्किड, जूही, साउथ जोन, नॉर्थ जोन, कंक्रीट, ट्राईएंगुलर और पारिजात नाम से सात गार्डन हैं, जिनमें से साउथ जोन और जूही हाइट्स के गार्डनों का रखरखाव ठीक-ठाक है। बाकी गार्डनों में जंगली घास, झाड़झंकार, खरपतवार और अवांछित कंटीले पौधे उग आए हैं। इन अवांछित पौधों को हटाने के लिए पिछले एक महीने से मिश्रा की अगुवाई में ऑर्किड गार्डन में सप्ताहांत के दो दिन शनिवार और रविवार को सफाई अभियान चल रहा है। रविवार को इस ब्लॉक के दो गार्डनों ऑर्किड और नॉर्थ जोन में सफाई अभियान सुबह छह बजे से तीन घंटे चला, जिसमें यहां के रहवासियों ने श्रमदान किया। स्वच्छता ही सेवा समिति की मदद से पहले क्लब हाउस के पीछे स्थित चिल्ड्रन पार्क और ओपन जिम के पेवर ब्लॉक को बेतरतीब ढंग से उग आए जंगली घास से मुक्त किया गया और उसके बाद नॉर्थ जोन गार्डन की आंशिक रूप से सफाई की गई। इस दौरान बारिश भी हुई, लेकिन अभियान में खलल पैदा नहीं हुआ। यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।
*साउथ जोन गार्डन हुआ गुलजार*
ओपी मिश्रा ने इससे पहले इसी ब्लॉक के साउथ जोन गार्डन को झाड़झंकार से मुक्त किया था, जिसमें उन्हें छह माह लगे थे। उनकी पहल को वहां के लोगों ने सर-आंखों पर लेते हुए उसके रखरखाव की जिम्मेदारी खुद उठाई। अब यह गार्डन बच्चों की चहल-पहल से गुलजार हो गया है। इतना ही नहीं अब इस गार्डन में बुजुर्गों की शाम भी बीतती है। मिश्रा को इस बात का मलाल है कि जनप्रतिनिधियों ने इन गार्डनों की सुध नहीं ली। सफाई अभियान में कॉलोनी के यमलेश देवांगन, असीम सिंह, नोहर सिंह गजेंद्र, कुबेर देशमुख, नलिन नीरज, एएस विर्दी, शशिशंकर सिंह, मोहन लाल तथा स्वच्छता ही सेवा समिति के प्रेमचंद साहू, बहोरन साहू, गुलाब साहू, बी कुलदीप, ऋषिकेश मिश्रा, रोशन देशमुख, बृजेश साहू एवं तुलाराम देवांगन समेत बड़ी संख्या में कॉलोनीवासियों ने हिस्सा लिया।
- -एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत प्रदेशवासियों से एक पेड़ लगाने का किया आग्रहरायपुर /मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर के शांति नगर स्थित स्वदेशी भवन पहुंचकर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री टंकराम वर्मा, विधायक श्री पुरंदर मिश्रा, मुख्यमंत्री के सलाहकार श्री पंकज झा भी उपस्थित थे।मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को पूर्वान्ह 11 बजे प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी मन की बात कर नयी जानकारियां साझा करते हैं। उन्होंने कहा कि आज प्रधानमंत्री जी ने केरल की अट्टापड़ी गांव की स्वसहायता समूह की महिलाओं के द्वारा बनाए जा रहे मारथुंबी छाता का जिक्र करते हुए कहा कि उनके छाता को एक ब्रांड मिल गया है तथा उनके उत्पाद में बढ़ोत्तरी हो गयी है। आज हमारे देश में मोदी जी के नेतृत्व में खिलाडियों को विभिन्न खेलों में विशेष अवसर प्रदान हो रहे हैं जिससे खिलाड़ी देश और विदेश में परचम लहरा रहे हैं। मुख्यमंत्री श्री साय ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के एक पेड़ मां के नाम अभियान का उल्लेख करते हुए प्रदेश की जनता से आग्रह किया कि आप सभी अपने घरों, बाड़ी, खेतों एवं आस पास अपनी माता जी के साथ एक पेड़ अवश्य लगाएं। इससे देश की 140 करोड़ आबादी यदि एक भी पेड़ लगाती है तो यह पर्यावरण के क्षेत्र में क्रांति होगी। खेल मंत्री श्री टंक राम वर्मा ने सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा देश के करोड़ों लोगों की मन की बात को पूरा किया जा रहा है। इस अवसर पर सर्वश्री लोकेश कावड़िया, नितिन पटेल, अनुप खेलकर, सुदीप, प्रीतम महानंद सहित बड़ी संख्या में श्रोताजन उपस्थित थे।
-
-नारायण सेवा संस्थान के शिविर में 750 दिव्यांगों को लगे नारायण लिम्ब
रायपुर / मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज यहां जैन दादा बाडी एमजी रोड में नारायण सेवा संस्थान द्वारा आयोजित विशाल निःशुल्क नारायण लिम्ब एवं कैलिपर्स फिटमेंट शिविर में शामिल हुए। संस्थान ने इस शिविर में छत्तीसगढ़ प्रदेश के रायपुर तथा विभिन्न जिलों से आए 750 से ज्यादा दिव्यांगों को अपर-लोवर लिंब और केलिपर्स लगाकर उनकी रुकी जिंदगी को फिर से शुरू कर दी। इन दिव्यांगों और परिजनों की खुशी हर किसी के मन को छूने वाली थी। आज एक ही दिन में एक ही जगह पर 750 से ज्यादा दिव्यांग नारायण लिम्ब पहनकर मुस्कुराते हुए चले। जो वर्षों पहले किसी दुर्घटना में अपने हाथ-पैर गंवाने से चलने-फिरने में असमर्थ हो चुके थे। जिसके चलते इनकी जिंदगी रुक सी गई थी। इन्हें आज लोवर लिंब, अपर लिंब, मल्टिपल लिंब और केलिपर्स लगाए गए।शिविर का उद्घाटन मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय तथा अन्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस मौके पर खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री टंकराम वर्मा, विधायक श्री पुरंदर मिश्रा, श्री मोती लाल साहू और श्री अनुज शर्मा, दिव्यांगों, उनके परिजनों सहित कई सम्मानीय दानी जन मौजूद थे।मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने मुख्य अतिथि की आसंदी से कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि राजस्थान से चलकर छत्तीसगढ़ के दिव्यांगों की मदद के लिए आगे आयी इस संस्थान की भावना का मैं हार्दिक अभिनंदन करता हूँ। उन्होंने संस्थान के संस्थापक कैलाश जी मानव व अध्यक्ष प्रशांत अग्रवाल का इस भव्य मानव यज्ञ के लिए आभार प्रकट करते हुए राज्य सरकार की ओर से संस्थान को दिव्यांगों के लिए हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।कार्यक्रम के प्रारम्भ में संस्थान द्वारा मुख्य अतिथि सहित सभी अतिथियों का मेवाड़ी परंपरा से सत्कार किया गया। संस्थान के प्रतिनिधियों द्वारा मानवता की सेवा के अपनी 39 वर्षीय यात्रा की जानकारी देते हुए आगामी 5 वर्ष का विजन प्रस्तुत किया गया। संस्थान द्वारा बताया गया कि हमने दिव्यांगजनों को उनके घरों के पास ही लाभान्वित करने की सोच को साकार करते हुए 7 अप्रैल को रायपुर में कैंप लगाया था। आज उन्हें जरूरी उपकरण मुख्यमंत्री जी के हाथों उपलब्ध कराए जा रहे हैं।नारायण सेवा संस्था के अध्यक्ष श्री प्रशांत अग्रवाल ने संकल्प रखा की वे आने वाले दिनों में छत्तीसगढ़ के दिव्यांगों को लाभान्वित करने के लिए रायपुर में केंद्र संचालित करना चाहते हैं। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि नारायण सेवा संस्थान द्वारा केंद्र स्थापना के लिए उन्हें हर संभव मदद दी जाएगी। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ के रायपुर तथा विभिन्न जिले से आए दिव्यांगों जिनके कृत्रिम हाथ पैर लगे उनसे मिलकर उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि दिव्यांगों को समाज की मुख्य धारा में लाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी।शिविर में स्थानीय संगठन भगवान महावीर जन्म कल्याणक, श्री ऋषभदेव मन्दिर, दादाबाड़ी रायपुर, भारतीय जैन संगठना, श्री दिगम्बर जैन सोशल ग्रुप, जय आनन्द युवा संघ, रायपुर केरला समाजम, आरोग्य हॉस्पिटल शंकरनगर, राजश्री चायपत्ती, राजश्री इंटरप्राइजेज, श्री श्याम सेवाधारी महिला समिति, सत्यनारायण धर्मशाला, महिला पतंजली योग समिति, छत्तीसगढ़ प्रान्तीय महिला अग्रवाल संगठन, श्री मानव सेवा मंगल भवन, छत्तीसगढ़ गोंड समाज कल्याण समिति, छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ, अग्रवाल सभा, छत्तीसगढ़ सर्व नाई समाज, मां खारुन गंगा महाआरती महादेव घाट, राणाजी वेलफेयर फाउंडेशन, श्री मंगलमय, अखंड ब्राह्मण समाज सेवा समिति छत्तीसगढ़, नवसृजन मंच छत्तीसगढ़, वसुधैव कुटुंबकम, सार्थक क्रिएटिव ऑर्गनाइजेशन, छत्तीसगढ प्रदेश स्वास्थ्य नर्सिंग संगठन, स्पर्श एक कोशिश वेलफेयर फाउंडेशन, श्रीराम जी की सेना, ऊँ मण्डली, मणिकार्णिका विंग शिविर में शामिल हुए। इस अवसर पर शिविर की रिपोर्ट में बताया गया कि आज एक ही दिन में एक ही जगह पर 750 से ज्यादा दिव्यांग नारायण लिम्ब पहनकर मुस्कुराते हुए चले। जो वर्षों पहले किसी दुर्घटना में अपने हाथ-पैर गंवाने से चलने-फिरने में असमर्थ हो चुके थे। जिसके चलते इनकी जिंदगी रुक सी गई थी। इन्हें आज लोवर लिंब, अपर लिंब, मल्टिपल लिंब और केलिपर्स लगाए गए। संस्थान की 80 जनों की टीम ने सेवाएं दी। समारोह में वॉलिंटर ने निशुल्क सेवाएं दी जिन्हें संस्थान ने प्रमाण पत्र दिये।

.jpg)









.jpg)




.jpg)





.jpg)




.jpg)