- Home
- छत्तीसगढ़
- रायपुर। छत्तीसगढ़ स्टेट पाॅवर कंपनी के डंगनिया औषधालय द्वारा विद्युत कर्मियों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर मे तीनों कंपनी जनरेशन , ट्रांसमिशन एवं डिस्ट्रीब्यूशन के कर्मियों ने विशेषज्ञों से परामर्श एवं चिकित्सा के संबंध मे जानकारी प्राप्त की। लगभग 50 कर्मियों ने इस शिविर से लाभ उठाया।यह शिविर कार्डियो,नेफ्रो, आॅर्थो एवं गैस्ट्रो के विशेषज्ञों के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।डगनिया औषधालय के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ एच ़एल पंचारी ने बताया कि शिविर का उद्देश्य कर्मियों को गंभीर बीमारियों के लक्षण, विशेषज्ञों के परामर्श एवं चिकित्सा संबंधी संपूर्ण जानकारी देने के लिए आयोजित किया गया। समय समय पर स्वास्थ्य संबंधी विभिन्न शिविरों का आयोजन करके हम कर्मियों को सुलभ स्वास्थ्य सुविधाएं देते हैं। कोई भी बीमारी का पता लगाने के लिए पहला कदम रोगी का परीक्षण और परामर्श ही होता है।श्री पंचारी ने जानकारी दी कि श्री मेडिशाइन अस्पताल के संयुक्त तत्वावधान मे शिविर संपन्न हुआ। अस्पताल प्रबंधन से आये डाॅ सुशील शर्मा (आॅर्थोपेडिक एंड जाॅइंट रिपेलेसमेंट सर्जन), डाॅ तुषार बहादुरे (नेफ्रोलाजिस्ट),डाॅ संजय अग्रवाल (गैस्ट्रोएंटेरोलाजिस्ट),डाॅ जोगेश विसंदासानी( कार्डियोलाॅजिस्ट) ने अपनी सेवायंे दी। इस अवसर पर वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डाॅ इंदू साहू एवं चिकित्सा अधिकारी डाॅ श्वेता जैन उपस्थित थी।
- - अधिकारी-कर्मचारी अपने आवास और आसपास लगाने ले जा रहे पौधे- प्रदेशभर के तीन हजार बिजली दफ्तर, उपकेंद्र और उत्पादन संयंत्रों में लगाए जा रहे पौधेरायपुर। छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनीज़ के 50 हजार वृक्षारोपण के लक्ष्य को तेजी से पूरा किया जा रहा है। उत्पादन कंपनी के संयंत्रों, पारेषण कंपनी के सभी उपकेंद्रों और वितरण कंपनी के दफ्तरों में पौध रोपण का कार्य प्रारंभ हो चुका है। इसकी मॉनिटरिंग मुख्यालय स्तर पर की जा रही है। साथ ही मुख्यालय दफ्तर में अधिकारी-कर्मचारियों के साथ उपभोक्ता और आमजन भी इसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं।छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनीज ने प्रदेशभर में फैले बिजली दफ्तरों में 50 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य रखा है। इसका शुभारंभ डिस्ट्रीब्यूशन एवं जनरेशन कंपनी के अध्यक्ष डॉ. रोहित यादव ने किया। जिसके बाद तीनों कंपनी ने कंट्रोल रूम बनाकर इसकी सतत् मॉनिटरिंग के लिए सेल बनाया है। अतिरिक्त मुख्य अभियंता श्री विनोद कुमार अग्रवाल ने बताया कि पॉवर कंपनी ने पूरे प्रदेश में फैले तीन हजार से अधिक बिजली दफ्तर, विद्युत उपकेंद्र और विद्युत उत्पादन संयंत्रों की रिक्त भूमि में छायादार और फलदार पौधे लगाने का संकल्प लिया है। अगले 10 अगस्त तक इस लक्ष्य को पूरा कर लिया जाएगा। इसके तहत सभी क्षेत्रीय कार्यालयों में नोडल अधिकारी तैनात किये गए हैं, जो हर बिजली दफ्तर, उपकेंद्र और संयंत्र में पौधरोपण की मानिटिरिंग कर रहे हैं। इसके अलावा अधिकारी-कर्मचारियों को पौधरोपण के लिए प्रेरित करने पॉवर कंपनी के डंगनिया मुख्यालय में भी पौधे वितरित करने की व्यवस्था की गई है, जिसमें बिजली बिल जमा करने एटीपी सेंटर पहुंचे उपभोक्ता भी पौधे ले रहे हैं। उन्होंने बताया कि अधिकारी-कर्मचारी पौधे लगाकर मोर बिजली कंपनी एप में अपनी फोटो अपलोड कर रहे हैं, अभी तक 300 से अधिक फोटो अपलोड हो चुके हैं। इनमें से चुने हुए अधिकारी-कर्मचारियों को पुरस्कृत किया जाएगा।
- -परीक्षार्थियों के लिए व्यापम द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन अनिवार्यमहासमुंद / छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल रायपुर द्वारा आबकारी आरक्षक भर्ती परीक्षा का आयोजन रविवार 27 जुलाई 2025 को किया जाएगा। यह परीक्षा जिला मुख्यालय के 25 परीक्षा केंद्रों में संपन्न होगी। परीक्षा के सफल संचालन और सुचारु व्यवस्था के लिए व्यापम द्वारा परीक्षार्थियों के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं, जिनका पालन करना अनिवार्य है। इन निर्देशों का उद्देश्य परीक्षा में पारदर्शिता एवं अनुशासन बनाए रखना है। कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने व्यापम द्वारा आयोजित परीक्षाओं में सभी निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।व्यापम द्वारा सख्त निर्देशानुसार परीक्षार्थियों को परीक्षा प्रारंभ होने से कम से कम 2 घंटे पूर्व परीक्षा केंद्र पर अनिवार्य रूप से पहुंचना है। ताकि फ्रिस्किंग (शारीरिक जांच) और पहचान पत्र सत्यापन की प्रक्रिया समय पर पूर्ण की जा सके। परीक्षा प्रारंभ होने के 30 मिनट पूर्व परीक्षा केंद्र का मुख्य द्वार बंद कर दिया जाएगा। परीक्षार्थी हल्के रंग के आधी बांह वाले कपड़े पहनकर आएं। फुटवियर के रूप में केवल चप्पल पहनना अनिवार्य है। कान में किसी भी प्रकार का आभूषण पहनना वर्जित है। मोबाइल फोन, स्मार्ट घड़ी, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, पर्स, पाउच, बेल्ट, टोपी, स्कार्फ आदि लाना पूर्णतः वर्जित है। परीक्षा कक्ष में केवल नीले या काले बाल पॉइंट पेन से उत्तर लेखन की अनुमति होगी।परीक्षार्थी को व्यापम की वेबसाइट से डाउनलोड किया गया प्रवेश पत्र और ’फोटो युक्त मूल पहचान पत्र जैसे- आधार कार्ड, मतदाता पहचान पत्र, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड साथ लाना अनिवार्य है। फोटो रहित प्रवेश पत्र होने पर दो रंगीन पासपोर्ट साइज फोटो साथ लाना होगा। प्रवेश पत्र के सभी पेज का एक तरफा प्रिंट निकालें, क्योंकि परीक्षा केंद्र में व्यापम की प्रति जमा करनी होगी। परीक्षा प्रारंभ और समाप्ति के 30 मिनट के भीतर परीक्षा कक्ष से बाहर जाना वर्जित है। परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार के अनुचित साधनों का प्रयोग करने पर परीक्षार्थी की अभ्यर्थिता रद्द कर दी जाएगी और कठोर कार्रवाई की जाएगी। निर्देशों का उल्लंघन करने वाले अभ्यर्थियों को परीक्षा से वंचित किया जा सकता है। व्यापम ने परीक्षार्थियों से अनुरोध किया है कि वे जारी दिशा-निर्देशों का पूर्णतः पालन करें एवं परीक्षा में समय पर उपस्थित होकर शांतिपूर्ण वातावरण में परीक्षा संपन्न कराएं।
- -महासमुंद बम्हनी में मोबाइल कैम्प शिविर 18 जुलाई कोमहासमुंद / शासन के निर्देशानुसार जिले में मोबाईल कैम्प शिविर का आयोजन कर संगठित, असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों का पंजीयन, नवीनीकरण एवं योजनाओं का आवेदन प्राप्त कर उनका निराकरण किया जाना है।श्रम पदाधिकारी ने बताया कि इस हेतु जिले के सभी विकासखण्डों में कुल 27 स्थलों पर 18 जुलाई से 29 अगस्त 2025 तक शिविर का आयोजन किया जाएगा। जिसमें महासमुंद विकासखण्ड अंतर्गत 18 जुलाई को ग्राम बम्हनी में, 28 को चिंगरौद, 04 अगस्त को ग्राम भलेसर, 12 अगस्त को ग्राम मोंगरा एवं 20 अगस्त को ग्राम मोरधा में शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसी प्रकार बागबाहरा विकासखण्ड अंतर्गत 21 जुलाई को ग्राम दारगांव, 29 जुलाई को पचेड़ा, 05 अगस्त को मामाभांचा, 13 अगस्त को डोंगरपाली, 21 अगस्त को ओंकारबंद एवं 29 अगस्त को ग्राम खल्लारी में, पिथौरा विकासखण्ड अंतर्गत 22 जुलाई को ग्राम अरंड, 30 जुलाई को मोहदा, 06 अगस्त को परसापाली, 14 अगस्त को भोकलूडीह, 22 अगस्त को राजासेवैया एवं 28 अगस्त को ग्राम बरतुंगा, बसना विकासखण्ड अंतर्गत 23 जुलाई को ग्राम बंसुला, 31 जुलाई को अरेकेल, 07 अगस्त को बड़ेढाबा, 18 अगस्त को दूधीपाली एवं 25 अगस्त को ग्राम छांदनपुर में तथा सरायपाली विकासखण्ड अंतर्गत 25 जुलाई को ग्राम बोडेसरा, 01 अगस्त को कुटेला, 11 अगस्त को सेमलिया, 19 अगस्त को बाराडोली एवं 27 अगस्त को ग्राम भोथलडीह में मोबाईल कैम्प का आयोजन होगा।
- -अस्पताल में उपलब्ध सुविधाओं का लिया जायजा-मरीजों के बेहतर इलाज और स्कूलों, अस्पतालों में नशे के विरुद्ध जागरूकता कार्यक्रम करने के निर्देशबिलासपुर /कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल ने आज सेंदरी स्थित राज्य मानसिक चिकित्सालय का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल में भर्ती रोगियों से चर्चा कर अस्पताल एवं अन्य सुविधाओं की जानकारी ली। अस्पताल की ओपीडी में पूरे प्रदेश भर से प्रतिदिन 100 से ज्यादा मरीज इलाज एवं परामर्श के लिए आते हैं। कलेक्टर ने चिकित्सालय के महिला वार्ड, पुरूष वार्ड एवं पुनर्वास वार्ड का अवलोकन कर मानसिक रोगियों के बारे में जानकारी लेते हुए उनके लिए उपलब्ध व्यवस्थाओं का जायजा लिया। कलेक्टर ने पंजीयन कक्ष, दवा वितरण को भी देखा। सीईओ जिला पंचायत श्री संदीप अग्रवाल और सहायक कलेक्टर श्री अरविंथ कुमारन डी भी साथ में मौजूद थे।कलेक्टर ने चिकित्सकों से मरीज़ों को बेहतर इलाज के साथ सभी आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने दवाई काउंटर में जाकर दवाईयों की उपलब्धता की जानकारी ली। इसके अलावा उन्होंने रसोईघर का अवलोकन करते हुए मरीजों को दी जाने वाली भोजन की जानकारी ली। उन्होंने वार्डों में इलाज करा रहे मरीजों एवं परिजनों से भी मुलाकात कर हालचाल जाना। कलेक्टर ने अस्पताल के बजट एवं दवाइयों की उपलब्धता के बारे में पूछताछ की। बताया गया कि अस्पताल में फिलहाल सभी तरह की जरूरी दवाइयां पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। उन्होंने सभी लोगों को समय पर अस्पताल आने के निर्देश दिए। साइकैट्रिस्ट से भी मुलाकात की। कलेक्टर ने स्कूलों और अस्पतालों में नशे के विरुद्ध लोगों को जागरूक करने कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए। शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ इस दिशा में मिलकर काम करने कहा। अधिकारी -कर्मचारियों से उनकी आवश्यकताओं की जानकारी ली। सभी ने कहा कि अस्पताल परिसर में एक कैंटीन की आवश्यकता है। पीडब्ल्यूडी को इसके लिए एस्टीमेट बनाने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर ने पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को अस्पताल में आवश्यकतानुसार मरम्मत कार्य करवाने कहा। इस दौरान मानसिक चिकित्सालय के अधीक्षक डॉ. जे. पी. आर्य सहित चिकित्सक एवं अन्य स्टाफ उपस्थित थे।
-
बिलासपुर, /राखी मेल्स के लिए बिलासपुर जिले सहित कोरबा, मुंगेली एवं जांजगीर जिलों में भी विशेष पीली पत्र पेटियां लगाई जा रही है। जिले में प्रधान डाकघर बिलासपुर के सामने, सीपत चौक सरकंडा, एसईसीएल, बिलासपुर उप डाकघर, बिलासपुर आरएस, उप डाकघर में पीली पत्र पेटियां स्थापित की जा रही है। इसी तरह कोरबा प्रधान डाकघर, जांजगीर प्रधान डाकघर एवं मुंगेली उप डाकघर के समक्ष पीली पत्र पेटियों की स्थापना की जा रही है। इन पीली पत्र पेटियों का उपयोग राखी मेल्स के लिए किया जाएगा। इन पत्र पेटियों से प्राप्त डाक का निपटान तत्काल एवं सुरूक्षित रूप से किया जाएगा। आम उपभोक्ताओं से अनुरोध किया गया है कि वे अपने राखी पत्रों को निर्धारित पीली पत्र पेटियों में ही डाले। यदि राखी पत्र अधिक मात्रा में हो तो इन्हें डाकघरों की काउन्टरों में भी प्रस्तुत किया जा सकता है। राखी मेल स्पीड पोस्ट के माध्यम से भेजने की सुविधा डाकघरों के काउन्टर में उपलब्ध है।
- -131 ग्राम पंचायतों में 10.86 करोड़ रुपये का लेन-देन-ग्राम पंचायतों में डिजिटल सेवाओं का हो रहा विस्तारबिलासपुर /जिले के ग्रामीणों के लिए अटल पंचायत डिजिटल सुविधा केंद्र वरदान साबित हो रहा है। ग्राम पंचायतों में डिजिटल सेवाओं का विस्तार हुआ है। ग्रामीणों को अब एक ही जगह में सारी सुविधाएं मिल पा रही है।जिले के 152 ग्राम पंचायतो को चयनित किया गया गया है, जिसमे से 131 ग्राम पंचायतो का एमओयू पूर्ण हो गया है शेष पंचायतो का एमओयू प्रगति पर है। एमओयू हुए ग्राम पंचायतो के द्वारा कुल 36 हजार 269 ट्रांजेक्शन हुआ है जिसकी कुल राशि 10 करोड़ 86 लाख 39 हजार 535 रूपये है। पंचायतों में वित्तीय सुविधा को बढ़ावा देने के लिए अटल पंचायत डिजिटल सुविधा केंद्र एक मील का पत्थर साबित हो रहा है। ग्रामीण और दूरदराज के क्षेत्रों में आम नागरिकों को विभिन्न इलेक्ट्रॉनिक सेवाओं की डिलीवरी के लिए एक्सेस पॉइंट के रूप में कार्य करने हेतु एवं वंचित क्षेत्रों में आवश्यक सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित करने के लिए डिजिटल पंचायत सुविधा केंद्र एक ग्राम पंचायत-एक सीएससी-वीएलई योजना की रूपरेखा तैयार की गयी है। इसका उद्देश्य सरकारी सेवाओं, वित्तीय समावेशन, बैंकिंग (नकद वितरण, निकासी, आदि), शैक्षणिक सेवाओं, ई-डिस्ट्रिक्ट (जाति, आय, निवास आदि) सेवाओं को लोगों के घर-द्वार तक पहुंच उपलब्ध कराना है। पंचायतों में ई-गवर्नेंस गतिविधियों को सुगम बनाना पीएम किसान, आयुष्मान कार्ड, ईपीआईसी कार्ड, ई-श्रम कार्ड पंजीकरण, महतारी वंदन और अन्य डिजिटल सेवाएं प्रदान करना है।
-
-सरकार की मदद से खेती में खुशहाली, किसानों का कहना-अब खेती मुनाफे का सौदा
बिलासपुर /खरीफ सीजन में इन दिनों खेती किसानी ने जोर पकड़ लिया है। रोपा और बियासी का काम तेजी से जारी है। ऐसे में शासन द्वारा समय पर खाद बीज की उपलब्धता से किसानों का उत्साह दोगुना हो गया है। बिल्हा ब्लॉक के बैमा-नगोई के किसानों के चेहरे भी खिल उठे है। उन्हे न तो लंबी कतारों में लगना पड़ रहा है और न ही मंहगे दामों पर बाजारों से बीज या खाद खरीदने की मजबूरी है।बैमा सहकारी समिति में खाद लेने आए किसान श्री प्रदीप कुमार शास्त्री भी इस बार अच्छी फसल को लेकर आश्वस्त है। सरकारी मदद ने उनके उत्साह को और बढ़ा दिया है। श्री शास्त्री ने बताया कि वे 6 एकड़ में खेती किसानी करते है। समिति से खाद-बीज आसानी से मिल गया। बिना किसी लंबी कतार के उन्हें यूरिया, डीएपी, नैनो डीएपी मिला है। समय पर खाद बीज की उपलब्धता से उन्हें बड़ी मदद मिली है। यह खाद रियायती दर पर होने के साथ ही गुणवत्ता में भी बेहतर है। उन्हें पूरी उम्मीद है कि इस बार बेहतर पैदावर होगी। कुछ इसी प्रकार की खुशी जाहिर करते हुए किसान श्री कालिका प्रसाद पाण्डेय ने बताया कि वे 4 एकड़ में खेती किसानी करते है। इस बार बारिश भी अच्छी हुई है और सरकार द्वारा समय पर खाद बीज उपलब्ध कराया गया है। उन्होंने बताया कि परिस्थितियां अनुकूल होने के कारण वे जोर-शोर से खेती किसानी में जुट गए है। इसी गांव के श्री राजेन्द्र प्रसाद गुरूदीवान ने बताया कि समिति से खाद बीज लेने में किसी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं हो रही है। समिति द्वारा किसानों के लिए एक वाट्सअप ग्रुप बनाया गया है जिसमें सारी जानकारी मिल जाती है और वे समिति आकर खाद बीज ले लेते है। किसानों ने बताया कि उन्हें पीएम किसान सम्मान निधि, कृषक उन्नति योजना का भी लाभ मिल रहा है। किसानों ने कहा कि सरकारी मदद से खेती किसानी अब मुनाफे का सौदा बन गया है। - -दो घण्टा पहले पहुंचना होगा परीक्षा केंद्र-गहन छानबीन के बाद मिलेगा प्रवेशबिलासपुर /छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) द्वारा आयोजित परीक्षा केन्द्रों में आवश्यक व्यवस्था एवं परीक्षार्थियों के लिए नए सिरे से दिशा निर्देश जारी किए हैं। ये निर्देश आगामी 20 जुलाई से आयोजित होने वाली व्यापम की सभी परीक्षाओं पर लागू होगा। कलेक्टर संजय अग्रवाल ने व्यापम द्वारा जारी निर्देशों का जिले में कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक और सभी केंद्र अध्यक्ष और प्राचार्यों को इस आशय का पत्र जारी किया है।व्यापम द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार परीक्षा दिवस को परीक्षा केन्द्र में प्रवेश के पूर्व अभ्यार्थियों के हैण्डहेल्ड मेटल डिटेक्टर से तथा मैनुअल पैट डाउन(हाथों से तलाशी) फ्रिसकिंग किया जावें। प्रत्येक परीक्षा केन्द्र में एक पुरुष एवं एक महिला पुलिस कर्मी से यह फ्रिसकिंग का कार्य किया जावे। वे पुलिस कर्मी परीक्षा प्रारंभ होने के पूर्व ढाई घंटा पूर्व अनिवार्य रूप से परीक्षा केन्द्र में अपनी उपस्थिति देवें। महिला अभ्यार्थियों की फ्रिसकिंग का कार्य महिला पुलिस कर्मी से ही कराया जावे। परीक्षा प्रारंभ होने के बाद इन दोनों पुलिस कर्मी में से एक-एक पुलिस कर्मी बारी-बारी से परीक्षा केन्द्र के परिसर एवं परीक्षा केन्द्र के बाहर का निरीक्षण करते रहें ताकि कोई संदिग्ध गतिविधि न हो सके।व्यापम द्वारा परीक्षार्थीयों के लिए इस प्रकार निर्देश जारी किया गया है। परीक्षार्थी परीक्षा प्रारंभ होने के कम से कम 2 घंटा पूर्व परीक्षा केन्द्र में पहुंचे ताकि उनका फ्रिसकिंग एवं सत्यापन किया जा सके। परीक्षार्थी परीक्षा प्रारंभ होने के 15 मिनट पूर्व परीक्षा केन्द्र का मुख्य द्वार बंद कर दिया जावे। उदाहरण के लिए यदि कोई परीक्षा 10 बजे से प्रारंभ हो रहा है तो मुख्य द्वार प्रातः 09.45 बजे बंद कर दिया जावे। हल्के रंग के आधी बाही वाले कपडे पहनकर परीक्षा देने आये। निर्देश में कहा गया है कि फुटवियर के रूप में चप्पल पहने। कान में किसी भी प्रकार का आभूषण धारण करना वर्जित है। परीक्षार्थी परीक्षा प्रारंभ होने के पहले आधा घंटा में एवं परीक्षा समाप्ति के आखिरी आधा घंटा में परीक्षा केन्द्र से बाहर जाना वर्जित है। परीक्षा कक्ष में किसी प्रकार का संचार उपकरण, इलेक्ट्रिानिक उपकरण, इलेक्ट्रॉनिक घडी, पर्स, पाऊच, स्कार्फ, बेल्ट, टोपी आदि ले जाना पूर्णतः वर्जित है। उपरोक्त निर्देशों का पूर्णतः पालन किया जाना है।
- -स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 का परिणाम जारी, 3 लाख से 10 लाख तक की जनसंख्या में बिलासपुर का पूरे देश में 2 रैंक-नई दिल्ली में बिलासपुर को मिला प्रेसिडेंसियल अवार्ड,राष्ट्रपति के हाथों उप मुख्यमंत्री,महापौर और निगम कमिश्नर ने ग्रहण किया पुरस्कार-देश के 4589 शहर सर्वेक्षण में थे शामिल, टॉप 3 में हमर बिलासपुर-संसाधनों में इजाफा,सख्ती,जागरूकता और दृढ़ निश्चय ने किया कमाल-बेहतर योजना एवं रणनीति के साथ अभियान का हुआ असर-नए क्षेत्रों में मैकेनाइज्ड और मैन्युअल सफाई का दिखा असरबिलासपुर /बिलासपुर ने इतिहास रच दिया है, बिलासपुर समेत पूरे छत्तीसगढ़ के लिए आज एक ऐतिहासिक दिन है,न्यायधानी बिलासपुर पूरे देश में दूसरा सबसे स्वच्छ शहर घोषित हुआ है। यह बिलासपुर में रहने वाले एवं उससे जुड़े लोगों के लिए गर्व का दिन है। नई दिल्ली में आयोजित स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 के परिणामों की घोषणा और पुरस्कार वितरण समारोह में सर्वेक्षण 2024 के परिणामों की घोषणा की गई। जिसमें बिलासपुर शहर ने टॉप 3 में स्थान बनाते हुए 3 लाख से 10 लाख तक की जनसंख्या वाले शहरों में दूसरा सबसे स्वच्छ शहर होने का तमगा हासिल किया है। इससे पहले स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 में बिलासपुर को 28 वां रैंक मिला था। राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने दूसरा स्थान हासिल करने पर बिलासपुर को सम्मानित किया है,राष्ट्रपति के हाथों उप मुख्यमंत्री श्री अरूण साव,नगर निगम महापौर श्रीमती पूजा विधानी एवं निगम कमिश्नर श्री अमित कुमार ने पुरस्कार ग्रहण किया है। देश के 4589 शहर सर्वेक्षण में शामिल हुए थे। 3 लाख से 10 लाख तक के जनसंख्या वाले शहरों में प्रथम स्थान पर महाराष्ट्र के मीरा भयंदर और तीसरे स्थान जमशेदपुर को मिला है। नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रपति के अलावा केंद्रीय आवासन एवं शहरी मंत्री श्री मनोहर लाल खट्टर एवं केंद्रीय शहरी राज्य मंत्री श्री तोखन साहू उपस्थित रहे।स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 के तहत इस साल केंद्रीय आवासन एवं शहरी विकास मंत्रालय द्वारा गठित टीम ने चार चरणों में बिलासपुर का दौरा कर सर्वेक्षण किया था। अप्रैल 2024 से अप्रैल 2025 तक सर्वेक्षण की पूरी प्रक्रिया की गई। सबसे पहले केंद्रीय टीम ने शहर की ग्राउंड रिपोर्टिंग की थी,उसके बाद नागरिकों के फीडबैक,फिर अप्रैल 2025 में स्वच्छता लीग और वाटर प्लस तथा मई माह में गार्बेज फ्री सिटी के लिए सर्वे किया गया था। केंद्रीय मंत्रालय द्वारा सर्वेक्षण की घोषणा के साथ ही निगम कमिश्नर अमित कुमार ने एक अलग टीम गठित कर सर्वेक्षण की तैयारियों में लगा दिया था,जिनके द्वारा साल भर स्वच्छता एवं उससे जुड़े हुए विशेष अभियान चलाए गए। इससे पहले बिलासपुर को गार्बेज फ्री सिटी में 5 स्टार का दर्जा और ओडीएफ का तमगा पहले ही हासिल है।ऐसे बदली तस्वीर और बिलासपुर ने लहराया परचमस्वच्छ सर्वेक्षण 2024 में बिलासपुर ने अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए पूरे देश में शीर्ष तीन में अपनी जगह बनाई है पर यह उपलब्धि ऐसे ही हासिल नहीं हुआ है। इस सफलता के पीछे मजबूत इच्छाशक्ति,लगन,योजनाबद्ध तरीके से किए गए प्रयास के साथ ही सशक्त जनभागीदारी और मीडिया की भूमिका महत्वपूर्ण है। तो आइए जानते है कैसे बिलासपुर ने 28 वें रैंक से छलांग लगाते हुए कैसे बड़े शहरों को पछाड़कर बना स्वच्छता का सिरमौरसबसे पहले नगर निगम प्रशासन ने आधारभूत व्यवस्था में कमी एवं संसाधनों की आवश्यकता को चिन्हित किया जिसकी वजह से कहीं ना कहीं कुछ कमी रह जाती थी और बिलासपुर रेस में पिछड़ जाता था। इनमें सबसे पहले -’डोर टू डोर कचरा कलेक्शन - सर्वप्रथम बिलासपुर नगरीय निकाय क्षेत्र में डोर टू डोर कचरा कलेक्शन का कार्य शत प्रतिशत हो,यह सुनिश्चित किया गया। पुराने क्षेत्र के सभी घरों से निगम द्वारा अनुबंधित रामकी कंपनी द्वारा कचरे का कलेक्शन और उसका निष्पादन किया जाता है जिनमें वर्तमान परिदृश्य के 45 वार्ड है, निगम में जुड़े नए क्षेत्रों जिनमें 25 वार्ड शामिल है वहां मिशन क्लीन सिटी के तहत एसआरएलएम सेंटर के जरिए स्वच्छता दीदियां घरों से कचरा इकट्ठा करती है और एसआरएलएम सेंटर में उसे पृथक कर उसका निष्पादन करती है। पर नए क्षेत्रों में व्यवस्थित कचरे का कलेक्शन व्यवस्थित नहीं हो पा रहा था इसके लिए संसाधन के रूप में सबसे पहले कलेक्शन गाड़ी की आवश्यकता थी,जिसे 15 वें वित्त आयोग की राशि से 36 नई छोटी गाड़ी(ज्प्च्च्म्त्) खरीदी गई जिसके ज़रिए नए क्षेत्र जिसमें अधिकतर ग्रामीण क्षेत्र थे वहां प्रत्येक घरों से कचरा एकत्रित किया जाने लगा। नए वाहनों की खरीदी के बाद पूरे शहर के लिए वाहनों की संख्या अब 162 हो गई है जो 2023-24 में 124 थी। इस प्रकार वाहनों की संख्या बढ़ने से निश्चित तौर पर बदलाव नज़र आया और कचरा कलेक्शन अधिक एवं व्यवस्थित तरीके से हुआ खासतौर पर नए जुड़े क्षेत्रों से।वर्तमान में बिलासपुर नगर पालिक निगम क्षेत्रांतर्गत 70 वार्डों में कुल 1,79,180 घरों से 700 कर्मचारियों जिनमें 349 स्वच्छता दीदी शामिल है उन सभी के द्वारा 162 वाहनों के ज़रिए रोजाना 260 टन कचरे का कलेक्शन किया जाता है और उसे कछार स्थित आरडीएफ प्लांट एवं एसआरएलएम सेंटर पहुंचाया जाता है।’मैकेनाइज्ड और मैन्युअल स्विपिंग- बिलासपुर नगर निगम सीमा के पुराने क्षेत्रों में पिछले छःसाल से मुख्य मार्गों,चौक चौराहे और मोहल्ले की सड़कें मशीनीकृत और मैन्युअल सफाई से साफ-सूथरी और चमकती हुई दिखाई देती थी। लेकिन नए जुड़े क्षेत्रों में अपेक्षाकृत सफाई वैसी नहीं हो पा रही थी जैसे पुराने क्षेत्रों में व्यवस्था थी। जनप्रतिनिधियों और नगर निगम के उच्च अधिकारियों के प्रयास से नगरीय प्रशासन विभाग द्वारा नए क्षेत्रों की भी सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए स्वीकृति प्रदान की गई जिसका असर हुआ की पूरे शहर में मैकेनाइज्ड और मैन्युअल स्विपिंग शुरू हुआ और सभी मुख्य मार्ग और सड़कें कचरे एवं गंदगी से मुक्त हुआ। पहले सिर्फ 27 किमी की सफाई प्रतिदिन इस व्यवस्था के तहत की जाती थी,जिसमें 1330 सफाई कर्मी शामिल थे और 475 बीट निर्धारित थी। नए क्षेत्रों में इस व्यवस्था के शुरू होने से पूरे शहर में अब कुल 49.34 किमी की सफाई प्रतिदिन मैकेनाइज्ड और मैन्युअल तरीके से की जाती है जिसमें सफाई कर्मियों की संख्या बढ़कर अब 2063 हो गया है और बीट 750।’सी एंड डी प्लांट-स्वच्छता में उत्कृष्टता लाने किए गए विश्लेषण के आधार पर निगम क्षेत्र में सी एंड डी प्लांट की भी कमी महसूस की गई जहां सी एंड डी वेस्ट का निपटान कर उपयोग वस्तुए बना सकें। इस पर त्वरित अमल करते हुए तिफरा में सी एंड डी प्लांट की स्थापना की गई जहां सी एंड डी वेस्ट से गमले,पेवर ब्लॉक एवं ईंटो का निर्माण शुरू हुआ और शहर मटेरियल वेस्ट और मलबा मुक्त होने की दिशा में अग्रसर हुआ।’जागरूकता अभियान- बिलासपुर को स्वच्छ बनाने एवं सर्वेक्षण में शीर्ष स्थान पर पहुंचाने में शहर के नागरिकों एवं मीडिया तथा सोशल मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका रही है,जिनकी सक्रियता एवं भागीदारी से आज बिलासपुर स्वच्छता की नई पहचान बना है। स्वच्छता के प्रति जागरूक करने एवं आम नागरिकों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए नगर पालिक निगम बिलासपुर ने साल भर विशेष अभियान चलाया। जिसमें स्कूल-कॉलेज सार्वजनिक स्थान,मार्केट एवं अन्य स्थानों में विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया। अलग-अलग जगहों पर जीरो वेस्ट कार्यक्रम की शुरूआत की। शहर के सामाजिक एवं गैर शासकीय संगठनों को अपने इस अभियान में शामिल किया। इसके अलावा बिलासपुर निगम ने स्वच्छता का अपना शुभंकर ष्बिल्लू बिलासपुरियाष् को लांच किया,जिसने शहर भर में भ्रमण कर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया।स्वच्छता पेट्रोल-इसी अभियान के तहत नगर पालिक निगम बिलासपुर ने अभिनव पहल करते हुए एक स्वच्छता पेट्रोल टीम का गठन किया,जो मोबाइल वैन के ज़रिए शहर में भ्रमण कर कचरा फैलाने वालों को समझाइश देती और अर्थदंड के ज़रिए सचेत करने का काम किया। स्वच्छता पेट्रोल समेत अन्य टीम द्वारा इस साल गंदगी करने पर 1458100 रूपये का अर्थदंड लगाया गया,जो पिछले साल से 78 प्रतिशत अधिक है, 2023-24 में 322500 अर्थदंड लगाया गया था। इस प्रयास का असर हुआ की लोगों द्वारा सार्वजनिक स्थान एवं सड़कों पर कचरा फैलाने एवं गंदगी करने में कमी आई। इन सभी अभियानों के तहत सोशल मीडिया के माध्यम से भी प्रचार-प्रसार किया गया जिसमें सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर की सक्रिय सहभागिता रही। इसके अलावा मीडिया ने भी अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए स्वच्छता के महत्व एवं नागरिकों की भूमिका तथा नगर निगम के प्रयासों को आमजनमानस तक पहुंचाया जिससे नगर निगम की राह आसान हुई।शौचालयों का जीर्णाेद्धार-शहर के सभी 79 सार्वजनिक एवं सामुदायिक शौचालयों का जीर्णाेद्धार कराया गया एवं सभी शौचालयों में फीडबैक मशीन लगाया गया ताकि नागरिकों के सुझाव,शिकायत एवं संतुष्टि की जानकारी मिल सकेंवेस्ट टू वंडर-शहर में 11 वेस्ट टू वंडर स्थान बनाए गए, जहां अनुपयोगी सामान एवं कचरों को रिसाईकल कर सजावट और आकर्षक सामान तैयार किए गए।यूज़र चार्ज-कचरा कलेक्शन एवं अन्य स्वच्छता सेवा के बदले लिए जाने वाले यूज़र चार्ज में भी इस साल काफी बढ़ोत्तरी हुई, यह इस बात का प्रमाण है की नगर निगम द्वारा दी जानी वाली सेवाओं एवं सुविधाओं के प्रति नागरिकों में संतोष है और उन्होंने बढ़-चढ़कर यूज़र चार्ज का भुगतान किया है। 2022-23 में जहां यूज़र चार्ज 88436000,2023-24 में 91309000 था तो 2024-25 में 37.05 प्रतिशत वृद्धि करते हुए यूज़र चार्ज 145057000 रूपये प्राप्त हुआ।वाटर वेस्ट-शहर के नाला-नालियों से निकलने वाले पानी का शोधन कर फिर से उपयोगी बनाने के लिए पहले सिर्फ दो ही एसटीपी चिल्हाटी एवं दोमुहानी में थे,जिसकी संख्या बढ़कर अब चार हो चुकी है। कोनी एवं ज्वाली नाला एसटीपी भी शुरू कर दिया गया है। इसके अलावा शहर के तालाबों और अरपा नदी के पुनरुत्थान के लिए विशेष अभियान चलाए गए।अवैध होर्डिंग्स-शहर के चौक-चौराहे,डिवाइडर और सड़क को अवैध रूप से होर्डिंग्स बैनर के ज़रिए अतिक्रमण करने एवं इसके जरिए गंदगी फैलाने वालों के खिलाफ नगर निगम ने सख्ती से कार्रवाई की। जिसके लिए बकायदा नगर निगम की एमआईसी द्वारा प्रति बैनर 5000 रूपये के अर्थदंड का प्रस्ताव पारित किया गया,अर्थदंड वसूलने एवं सख्ती से कार्रवाई का असर हुआ की वैध होर्डिंग्स-विज्ञापन की संख्या बढ़ी और राजस्व में वृद्धि हुआ साथ ही अब शहर की सार्वजनिक संपत्तियां सुरक्षित है तो चौक चौराहे सुंदर एवं स्वच्छ।इसके अलावा नगर निगम द्वारा सीवर लाइन की व्यवस्थित सफाई के लिए 2 सीवर सक्शन मशीन और 1 विशेष सीवर वाहन की खरीदी की गई। पहले सैनेटरी पैड एवं डायपर जैसे वेस्ट के निष्पादन के लिए एसआरएलएम सेंटर क्षेत्रों में इंसीनेटर मशीन की कमी थी जिसे दूर करते हुए 5 इंसीनेटर मशीनों की स्थापना की गई। शहर के जीवीपी प्वाइंट को चिन्हित कर उन स्थानों की तस्वीर बदली गई।बिलासपुर, स्वच्छता एवं शहरी विकास का रोल मॉडल बनेगा-तोखन साहूकेंद्रीय शहरी राज्य मंत्री श्री तोखन साहू ने कहा की स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 में हमारे शहर का 2 रैंक आना यह दिखलाता है की शासन प्रशासन के साथ ही आम जनता अस्वच्छता को जड़ से मिटाने के लिए प्रतिबद्ध है। सभी शहरवासियों को इस उपलब्धि के लिए बधाई, आने वाले समय में बिलासपुर स्वच्छता एवं शहरी विकास का एक नया रोल माइल बनेगा।स्वच्छता मा बिलसपुरिया मन चमक गिस- अरूण सावउप मुख्यमंत्री श्री अरूण साव ने कहा की यह उपलब्धि हमारी स्वच्छता दीदियों, सफाई मित्रों एवं बिलासपुर नगर निगम टीम, जनप्रतिनिधियों, हमारे बिलासपुरिया साथियों के सहयोग व संकल्प का परिणाम है। हम सब मिलकर स्वच्छ बिलासपुर, सुंदर बिलासपुर के संकल्प को और मजबूती से आगे बढ़ाते रहेंगे।सामूहिक प्रयास का नतीजा-अमर अग्रवालबिलासपुर विधायक श्री अमर अग्रवाल ने इस उपलब्धि पर शहरवासियों को बधाई देते हुए कहा की प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत अभियान में बिलासपुर अपनी सहभागिता देते हुए आज इस मुकाम पर पहुंचा है,यह उपलब्धि पूरे शहर की है,यह सबके सामूहिक प्रयास का नतीजा है की बिलासपुर पूरे देश में दूसरे स्थान पर है,इसे बरकरार रखना अब हम सबकी जिम्मेदारी है।सब मिलकर नंबर 1 बनाएंगे-सुशांत शुक्लाबेलतरा विधायक श्री सुशांत शुक्ला शहरवासियों को बधाई देते हुए कहा की स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 में हमर बिलासपुर का दूसरे स्थान पर चयन होना हम सबके लिए हर्षित एवं गर्व की बात है आने वाले समय में बिलासपुर पहले स्थान पर इसके लिए हम सब मिलकर प्रयास करेंगे।शहरवासियों को बधाई-महापौरस्वच्छता में बेहतर प्रदर्शन करने पर महापौर श्रीमती पूजा विधानी ने शहरवासियों और निगम कर्मियों को बधाई देते हुए कहा की यह उपलब्धि सामूहिक प्रयास का नतीजा है,आमजन के सहयोग के बगैर संभव नहीं था। इस उपलब्धि से हमें भविष्य में और भी बेहतर कार्य करने की प्रेरणा मिलेगी।सभी को बधाई-कलेक्टरकलेक्टर श्री संजय अग्रवाल ने कहा की स्वच्छता के क्षेत्र में पूरे देश में दूसरे स्थान पर आना पूरे बिलासपुर के लिए गर्व का क्षण है, इस उपलब्धि के लिए नगर निगम की टीम और नागरिकों को बधाई। इस उपलब्धि को बरकरार रखते हुए और अच्छा प्रदर्शन करने के लिए सामूहिक प्रयास किया जाएगा।टीम वर्क का नतीजा-कमिश्नरननि आयुक्त श्री अमित कुमार ने निगम की टीम को बधाई देते हुए कहा की ष्यह उपलब्धि बेहतर टीम वर्क और जनता के सहयोग का परिणाम है, भविष्य में हम और भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करें, इसके लिए प्रयास जारी रखेंगे।
-
राजनांदगांव । जिले के सभी शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में सत्र अगस्त 2025 से प्रारंभ होने वाले विभिन्न व्यवसायों के रिक्त सीटों पर प्रवेश हेतु तृतीय चरण में ऑनलाईन आवेदन आमंत्रित किए गए है। इच्छुक आवेदक 23 जुलाई 2025 तक विभागीय वेबसाईट https://cgiti.admissions.nic.
in पर ऑनलाईन रजिस्ट्रेशन करा सकते है। - राजनांदगांव । कृषि विज्ञान केन्द्र राजनांदगांव द्वारा जिले के कृषकों को खरीफ में अधिक उत्पादन लाभ प्राप्त करने के लिए उन्नतशील जातियों के बीज जैसे-धान (इन्द्रावती धान, एमटीयू-1153, विक्रम टीसीआर, छत्तीसगढ़ धान-1919), सोयाबीन (आरएससी-10-46, आरएससी-11-15, आरएससी-11-07) की बुआई करने की सलाह दी है। मौसम पूर्वानुमान के अनुसार आने वाले दिनों में हल्की से मध्यम वर्षा होने की सम्भावना है। किसान बुआई का कार्य पूर्ण कर ले एवं नर्सरी से अतिरिक्त जल निकास की व्यवस्था कर ले तथा मौसम साफ रहने पर ही खरपतवार नियंत्रण कार्य करें। धान में थरहा डालने से पूर्व यदि शीथरॉट की समस्या हो तो बीजों को 17 प्रतिशत नमक (1.7 किलोग्राम नमक प्रति 10 लीटर पानी में) के घोल से उपचारित करें। प्रमाणित या आधार श्रेणी के बीजों को एजोस्पारिलम तथा पीएसबी कल्चर 5.10 ग्राम की दर से उपचारित कर बुआई करें। नत्रजन का छिड़काव कुल अनुशंसित मात्रा की आधी मात्रा (60 किलोग्राम) रोपा के 8-10 दिनों बाद यूरिया के रूप में छिड़काव करें। छिड़काव के बाद खेतों में पानी लगभग 24 घंटे तक रोक कर रखें।जिन किसानों ने धान फसल की बुआई कर ली है, वे संकरी तथा चौड़ी पत्ती वाले खरपतवार नियंत्रण हेतु धान बुआई के 20-25 दिनों के भीतर आवश्यकतानुसार खरपतवारनाशी जैसे-बिसपायरीबेक सोडियम (नोमिनिगोल्ड, एडोर, बिस्फोर्स एवं अन्य उत्पाद) 250 ग्राम का छिड़काव करें। सोयाबीन फसल लगाने वाले किसानों को मौसम पूर्वानुमान के अनुसार जल्द से जल्द सोयाबीन फसल की सीधी एवं कतार बोनी या चौड़ी क्यारी फरो विधि से बुआई करने की विशेष सलाह दी गई है। संकरी तथा चौड़ी पत्ती वाले खरपतवार नियंत्रण हेतु बुआई के 18-20 दिनों तक आवश्यकतानुसार खरपतवारनाशी जैसे-इमेजाथाईपर 10 प्रतिशत एसएल का 750 मिली का छिड़काव करें।
- राजनांदगांव । जिले के सभी आंगनबाड़ी केन्द्रों में प्रत्येक गुरूवार को पोट्ठ लईका चौपाल का आयोजन किया जाता है। जिसके तहत राजनांदगांव विकासखंड के आंगनबाड़ी केन्द्र क्रमांक 4 सोमनी में आयोजित पोट्ठ लईका चौपाल में शामिल होने यूनिसेफ इंडिया के अधिकारी दिल्ली से पहुंचे। चौपाल में थीम अनुसार जन्म के 1000 सुनहरे दिवस, डायरिया प्रबंधन, तिरंगा भोजन एवं ओआरएस के उपयोग तथा जीवन रक्षक घोल के महत्व के संबंध में चर्चा की गई। इसके साथ ही चौपाल में गर्भवती माताओं की गोदभराई एवं बच्चों का अन्नप्राशन किया गया। यूनिसेफ इंडिया के अधिकारियों ने पोट्ठ लईका चौपाल के आयोजन की प्रसंशा की और जिले इसके सफल क्रियान्वयन के लिए शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर ग्राम सरपंच, मितानीन, जिला पोषण समन्वयक, विकासखंड पोषण समन्वयक, बिहान की दीदीयां, महिला एवं बाल विकास विभाग के कर्मचारी सहित ग्रामीण उपस्थित थे।
- राजनांदगांव । मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुश्री सुरूचि सिंह की उपस्थिति में जिला पंचायत सभाकक्ष में प्रोजेक्ट जूनियर-जी के संबंध में प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। सीईओ जिला पंचायत सुश्री सुरूचि सिंह ने कहा कि बच्चों के परीक्षा परिणाम में सुधार करने के साथ-साथ उन्हें सही दिशा एवं कैरियर मार्गदर्शन और बच्चों के ड्राप आउट को रोकने के लिए प्रोजेक्ट जूनियर-जी को जिले में संचालित किया जा रहा है। इसके तहत बच्चों की परीक्षाओं में अच्छे परिणाम और पढ़ाई के प्रति जागरूकता लाया जाएगा। उन्होंने कहा कि छोटे बच्चों का सही मार्गदर्शन करना है जिससे वे गलत दिशा में न जाए। इसके लिए कॉलेज के अच्छे बच्चों को इसमें जोड़ सकते हैं। उन्होंने कहा कि कॉलेज के बच्चों को लीडरशीप करने का अच्छा मौका मिल रहा है। कॉलेज के अच्छे बच्चे जो बड़े भाई और बड़ी बहन की तरह छोटे बच्चों को अपने अच्छे अनुभव के साझा कर सकते हैं। उनके द्वारा भविष्य, पढ़ाई, कैरियर मार्गदर्शन और मनोबल को बढ़ाने में मदद कर सकते है। पीपीआईए फेलो श्री अमित परिहार द्वारा प्रोजेक्ट जूनियर-जी के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। इस अवसर पर जिला परियोजना अधिकारी साक्षरता श्रीमती रश्मि सिंह, महाविद्यालयों के प्राध्यापक, स्कूली प्राचार्य उपस्थित थे।
- -जिला पंचायत सीईओ ने पशु दीदियों का बढ़ाया मनोबल-प्रशिक्षण सत्र के 11वें दिन परिचर्चा में शामिल हुए विशेषज्ञबिलासपुर, /इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, कृषि विज्ञान केन्द्र, सरकण्डा, बिलासपुर में आयोजित 17 दिवसीय आवासीय पशु सखी प्रशिक्षण कार्यक्रम के 11वें दिन विशेष परिचर्चा कार्यक्रम श्री संदीप अग्रवाल, मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत, बिलासपुर की अध्यक्षता एवं डॉ. एन. के. चौरे, अधिष्ठाता, कृषि महाविद्यालय, बिलासपुर, डॉ. अरूण त्रिपाठी, वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख, कृषि विज्ञान केन्द्र, बिलासपुर, डॉ. विरेन्द्र पिल्ले, अतिरिक्त उप संचालक, पशु चिकित्सा, बिलासपुर, श्री रामेन्द्र सिंह गुर्जर, जिला समन्वयक, एनआरएलएम, डॉ. तन्मय, डॉ. रंजना नंदा, डॉ. तापसी एवं कृषि विज्ञान केन्द्र बिलासपुर के वैज्ञानिकगण डॉ. शिल्पा कौशिक, श्रीमती हेमकान्ति बंजारे, डॉ. अमित शुक्ला, डॉ. एकता ताम्रकार, इंजी. पंकज मिंज, डॉ. चंचला रानी पटेल, डॉ. स्वाति शर्मा एवं श्रीमती सुशीला ओहदार एवं प्रशिक्षणार्थी पशु सखियों की सक्रिय सहभागिता में सम्पन्न हुआ।पशु सखियों से चर्चा करते हुए मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अग्रवाल ने आग्रह किया कि इस महत्वपूर्ण प्रशिक्षण के दौरान प्राप्त ज्ञान पशुओं में कृत्रिम गर्भाधान, विभिन्न बिमारियों से बचाव हेतु टीकाकरण, समय-समय पर कृमि नाशक उपचार, गलाघोंटू एवं अन्य सामान्य बिमारियों से बचाव के लिए अपने क्षेत्र में अन्य पशु पालक किसानों एवं महिलाओं को जागरूक करें। उन्होंने पूरी तन्मयता से प्रशिक्षण दे रहे पशु पालन विभाग के डॉ. रंजना नंदा, डॉ. तन्मय एवं डा. तापसी मंडल से पशु सखियों को सरल भाषा में ज्यादा प्रायोगिक ज्ञान देने का आग्रह किया तथा पशु सखियों को सलाह दी कि अपनी जिज्ञासाओं का समाधान करें तथा यह भी सुनिश्चित कर लें कि पशुओं में होने वाली किन साधारण बीमारियों का उपचार उनके द्वारा किया जा सकता है एवं गंभीर बिमारियों की दशा में पशु चिकित्सकों से संपर्क में रहें तथा उनसे परामर्श के उपरांत ही उपचार करें। श्री अग्रवाल ने पशु सखियों से पशुधन प्रबंधन का उन्नत ज्ञान प्राप्त कर एवं उत्पादकता बढ़ाकर माननीय प्रधानमंत्री महोदय की मंशा के अनुरूप लखपति दीदी बनने का आह्वान किया।कार्यक्रम के समन्वयक, डॉ. त्रिपाठी ने पशु सखियों से निःसंकोच अपनी शंकायें एवं समस्याओं का विशेषज्ञ डाक्टरों से पूछकर समाधान करें तथा पशुधन से प्राप्त गोबर, गोमूत्र आदि का कम्पोस्ट, केंचुआ पालन, प्राकृतिक खेती के विभिन्न उत्पाद, जीवामृत, बीजामृत, घनजीवामृत आदि बनाकर लाभ अर्जित करें। डा. विरेन्द्र पिल्ले, अतिरिक्त उप संचालक, पशु चिकित्सा, बिलासपुर ने पशु सखियों से अनुरोध किया कि प्रत्येक गांव में पशु चिकित्सक नहीं पहुंच सकते, इस स्थिति में पशु सखी दीदीयां पशु चिकित्सक एवं पशुपालक किसानों के बीच सेतु का काम कर पशुधन संबंधी समस्याओं का समाधान कर रोजगार एवं आय का सृजन करें।एन.आर.एल.एम. के समन्वयक श्री गुर्जर ने पशु सखियों को पशु चिकित्सा में उपयोग होने वाले किट एवं ड्रेस आदि उपलब्ध कराने को कहा तथा पशु चिकित्सकों से जीवंत संपर्क बनाकर रहने को कहा ताकि हमारे पशु न सिर्फ स्वस्थ रहें बल्कि हमारे लिए आर्थिक रूप से भी उपयोगी बनें। उक्त परिचर्चा में पशु सखियों ने प्रशिक्षण के दौरान अर्जित पशु उपचार तथा देखभाल में उपयोग होने वाली व्यवहारिक जानकारी के बारे में अवगत कराया। उक्त परिचर्चा का प्रभावी संचालन डा. शिल्पा कौशिक तथा आभार प्रदर्शन डा. अमित शुक्ला ने किया।
- -गांव-गांव में शिविर लगाकर किसानों का करें सहयोग-इस साल 31 जुलाई तक है फार्म भरने का अंतिम दिन-गत वर्ष किसानों को मिला 3.14 करोड़ का बीमा मुआवजाबिलासपुर /कलेक्टर संजय अग्रवाल ने अधिकारियों की बैठक लेकर प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की प्रगति की समीक्षा की। उन्होेंने कहा कि इस साल 31 जुलाई तक खरीफ फसलों के लिए बीमा कराने की समय-सीमा निर्धारित की गई है। अब इसके लिए केवल 12 दिन शेष रह गए हैं। हर एक किसान तक बीमा योजना का लाभ पहुंचाया जाए। उन्होंने इसके लिए सोसायटी स्तर एवं गांव-गांव तक शिविर लगाकर किसानों को बीमा कराने के लिए समझाइश देने के निर्देश दिए। कृषि विभाग एवं जिला सहकारी बैंक मिलकर इसे किसान हितैषी कार्य को अभियान स्वरूप में चलाएंगे। जिला पंचायत सीईओ संदीप अग्रवाल सहित संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।कलेक्टर संजय अग्रवाल ने मौसम एवं कीट प्रकोप की अनिश्चितता के मद्देनजर किसानों को आर्थिक हानि से बचाने के लिए फसल बीमा करा लेने की अपील की है। उन्होंने कहा कि छोटे से छोटे किसान बीमा करा पाये, इसलिए प्रीमियम की दर अत्यंत कम रखी गई है। धान की फसल के लिए प्रति एकड़ लगभग साढ़े 3 सौ रूपए की प्रीमियम दर निर्धारित की गई है। पिछले खरीफ मौसम में जिले के 10 हजार से ज्यादा किसानों को लगभग सवा 3 करोड़ का बीमा मुआवजा मिला था। कलेक्टर ने पिछले साल कुछ सोसायटियों एक भी किसान द्वारा बीमा नहीं कराये जाने और बीमा प्रस्ताव वापस लिए जाने पर असंतोष व्यक्त किया। उन्होंने कृषि विभाग,सहकारी बैंकों को ऐसे गांवों में विशेष शिविर लगाकर किसानों को इस साल के लिए तैयार करने के निर्देश दिए। धान फसल की बीमा के लिए एचडीएफसी अर्मो जनरल इन्श्यूरेंस कम्पनी को जिले के लिए अधिकृत किया गया है।उप संचालक कृषि पीडी हथेश्वर ने बताया कि ऋणी किसानों को बीमा अपने आप बैंक द्वारा किया जायेगा। मुख्य जोर अऋणी किसानों के लिए लगाना है। जिले में खरीफ के लिए धान सिंचित, धान असिंचित, उड़द मूंग, मूंगफली, कोदो, कुटकी, मक्का, अरहर, रागी एवं सोयाबीन की फसलें अधिसूचित की गई हैं। बीमा का कार्य किसी बैंक के अलावा किसी भी सीएससी से कराया जा सकता है। इसके लिए संबंधित किसान को अपना नवीनतम आधार कार्ड, नवीनतम भूमि प्रमाण पत्र बी वन एवं पी टू, बैंक पास बुक की छाया प्रति, फसल बोआई प्रमाण पत्र अथवा स्व घोषणा पत्र, किसान का वैध मोबाईल नम्बर, बटाईदार/काश्तकार एवं साझेदार किसानों के लिए घोषणा पत्र प्रस्तुत करना होगा।
- - संभागायुक्त महादेव कावरे की अध्यक्षता में समिति करेगी विचाररायपुर / शिक्षकों के युक्तियुक्तकरण के पश्चात जिला स्तरीय समिति के विरुद्ध प्राप्त अभ्यावेदनों पर विचार करने हेतु सामान्य प्रशासन विभाग के निर्देशानुसार संभागायुक्त महादेव कावरे की अध्यक्षता में एक समिति गठित की गई है। समिति की बैठक में निर्णय लिया गया है कि अभ्यर्थी अपना अभ्यावेदन/आवेदन आयुक्त, रायपुर संभाग, रायपुर के नाम से संबोधित करते हुए कार्यालय संयुक्त संचालक, शिक्षा संभाग, छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल, एकीकृत परिसर, प्रथम तल, पेंशनबाड़ा में दिनांक 16 जुलाई 2025 से 28 जुलाई 2025 तक कार्यालयीन समय में जमा कर सकते हैं।अभ्यावेदन में आवेदक जानकारी जैसे :- युक्तियुक्तकरण उपरांत आबंटित शाला का आदेश, यदि युक्तियुक्तकरण उपरांत आबंटित शाला में कार्यभार ग्रहण किया गया है, तो कार्यभार ग्रहण दिनांक, अभ्यावेदक का मोबाईल नम्बर, यदि न्यायालय में याचिका प्रस्तुत की गई है तो याचिका की प्रति एवं प्रकरण पर माननीय न्यायालय द्वारा निर्णय पारित किया गया है तो निर्णय की प्रति, जिला स्तरीय युक्तियुक्तकरण समिति को प्रस्तुत अभ्यावेदन की प्रति, जिला स्तरीय युक्तियुक्तकरण समिति के निर्णय की कॉपी अनिवार्यतः संलग्न करें |
- -जिला अधिकारियों को आपातकालीन प्राथमिक उपचार, CPR व बचाव तकनीकों का दिया गया प्रशिक्षणरायपुर। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देशानुसार आज कलेक्टोरेट स्थित बीपीओ सेंटर, मल्टीलेवल पार्किंग में रेडक्रॉस के सहयोग और छत्तीसगढ़ कॉलेज ऑफ नर्सिंग के तकनीकी सहयोग से “प्रोजेक्ट सुरक्षा” के तहत जिला स्तरीय अधिकारियों हेतु आपातकालीन स्थिति में प्राथमिक उपचार और जीवन रक्षक उपायों पर विशेष प्रशिक्षण सत्र आयोजित किया गया। कार्यक्रम में CPR की तकनीक एवं फर्स्ट एड के ज़रूरी एवं प्रभावी बचाव के तरीके विस्तार से बताए गए, ताकि ज़रूरत के समय त्वरित और सटीक सहायता दी जा सके।प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान छत्तीसगढ़ कॉलेज ऑफ नर्सिंग द्वारा अधिकारियों को CPR (कार्डियो पल्मोनरी रिससिटेशन) का लाइव डेमोंस्ट्रेशन दिखाया गया और बताया गया कि सीपीआर कब और कैसे देना चाहिए। उन्होंने बताया कि सबसे पहले मरीज को सुरक्षित स्थान पर ले जाने के बाद जांच करनी चाहिए कि वह होश में है या नहीं। प्रतिक्रिया न मिलने की स्थिति में तुरंत एम्बुलेंस को कॉल कर सहायता आने तक मरीज को पीठ के बल लिटाकर छाती पर दोनों हाथों से दबाव देकर 30 कम्प्रेशन और 2 रेस्क्यू ब्रीथ्स की प्रक्रिया दोहराई जानी चाहिए। इसके बाद राजभवन के डॉ. देवेश रायचा ने हड्डी टूटने, अत्यधिक खून बहने, सर्पदंश, कुत्ते के काटने, जलने जैसी स्थितियों में प्राथमिक उपचार की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अत्यधिक खून बहने पर घाव पर साफ कपड़ा रखकर कसकर बांधा जाना चाहिए ताकि रक्तस्राव रोका जा सके। किसी अन्य घाव की स्थिति में उसे हल्के कपड़े से ढंककर मरीज को जल्द अस्पताल ले जाना चाहिए। सर्पदंश या डॉग बाइट की स्थिति में घाव को 5 मिनट तक साफ पानी से धोकर हल्के कपड़े से ढंककर अस्पताल पहुंचाना जरूरी है ताकि आवश्यक इंजेक्शन लगवाया जा सके। जलने पर जले स्थान को ठंडे पानी के नीचे तब तक रखा जाना चाहिए जब तक राहत महसूस न हो। बीपी और डायबिटीज के मरीजों को दवाएं हमेशा साथ रखने और हर 6 माह में नियमित हेल्थ चेकअप कराने की सलाह दी गई। प्रशिक्षण के अंत में अधिकारियों को प्राथमिक उपचार के लिए मेडिकल किट वितरित की गई, जिसमें पेरासिटामोल, पेंटाप्रजोल, डोमपेरीडोन, नारफ्लोक्सिन, टिनिडाजोल, ओआरएस पैकेट, बैंडेड, पावीडोन आयोडीन ऑइंटमेंट, बैंडेज रोल और कॉटन शामिल हैं।
-
-प्रोजेक्ट दक्ष- हम होंगे स्मार्ट
-कलेक्ट्रेट स्थित बीपीओ सेंटर, मल्टीलेवल पार्किंग में जिला स्तरीय अधिकारियों को दिया जा रहा डिजिटल प्रशिक्षणरायपुर / रायपुर जिले के शासकीय अधिकारियों और कर्मचारियों को डिजिटल दुनिया में सशक्त बनाने की दिशा में जिला प्रशासन ने एक नई पहल करते हुए “प्रोजेक्ट दक्ष : हम होंगे स्मार्ट” की शुरुआत की है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देश एवं कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के मार्गदर्शन में शुरू किए गए इस महत्वाकांक्षी अभियान के तहत जिले के सभी शासकीय अधिकारियों और कर्मचारियों को तकनीकी रूप से दक्ष और स्मार्ट बनाने का लक्ष्य तय किया गया है।प्रोजेक्ट “DAKSH” का अर्थ विस्तार है — D : डिजिटल साक्षरता, A : आत्मनिर्भरता, K : क्षमता विकास, S : स्मार्ट प्रशासन, H : हैप्पी एम्प्लॉयी-हैप्पी सिटिजन।यानी इस प्रोजेक्ट का उद्देश्य न केवल कर्मचारियों को तकनीकी रूप से कुशल बनाना है, बल्कि उन्हें आत्मनिर्भर और स्मार्ट भी बनाना है, ताकि प्रशासनिक सेवाओं को अधिक प्रभावी, पारदर्शी और जनता केंद्रित बनाया जा सके।16 जुलाई से आरम्भ हुए इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में अधिकारियों और कर्मचारियों को कंप्यूटर और मोबाइल की मूलभूत समझ, साइबर सुरक्षा, डेटा गोपनीयता, डिजिटल दस्तावेज़ प्रबंधन सहित MS Word, Excel, Email, ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स के उपयोग और तकनीकी समस्याओं को स्वयं हल करने जैसे विषयों पर ऑन-हैंड प्रैक्टिकल सत्र के माध्यम से प्रशिक्षण दिया जा रहा है। मास्टर ट्रेनर्स की मदद से यह चरणबद्ध प्रशिक्षण संचालित किया जा रहा है, जिसके अंत में मूल्यांकन और प्रमाण पत्र भी प्रदान किया जाएगा।प्रोजेक्ट दक्ष के माध्यम से जिला प्रशासन न केवल अपने अधिकारियों को आधुनिक तकनीक से जोड़ रहा है, बल्कि डिजिटल इंडिया के सपनों को भी धरातल पर साकार करने की दिशा में ठोस कदम बढ़ा रहा है। - रायपुर /नक्सलवाद से प्रभावित बस्तर अंचल का एक नाम जो आज उम्मीद और बदलाव की मिसाल बनकर उभरा है – वह है माडवी अर्जुन। सुकमा जिले के अति-दुर्गम और माओवादी हिंसा से वर्षों त्रस्त रहे पूवर्ती गांव के इस बालक ने जवाहर नवोदय विद्यालय, पेंटा (दोरनापाल) में छठवीं कक्षा में चयन पाकर इतिहास रच दिया है। यह केवल एक छात्र की जीत नहीं, बल्कि उस उम्मीद का संकेत है जो अब बस्तर के कोने-कोने में अंकुरित हो रही है।माडवी अर्जुन जिस पूवर्ती गांव का रहने वाला है , दरअसल वह नक्सलियों के कमांडर हिड़मा का पैतृक गांव है। एक दौर था, जब पूवर्ती नक्सलियों का गढ़ माना जाता था। यहाँ माओवादी जन अदालत लगाकर आतंक और ग्रामीणों भाग्य का फैसला सुनाते थे। अब वही पूवर्ती गांव, शिक्षा और विकास के नए सूरज की किरणें देख रहा है। अर्जुन की इस उपलब्धि ने यह दिखा दिया है कि परिस्थितियां कितनी भी कठिन हों, अगर अवसर और मार्गदर्शन मिले तो सफलता जरूर मिलती है।अर्जुन वर्तमान में बालक आश्रम सिलगेर में पढ़ाई कर रहा था। उसके घर में न बिजली है, न पक्की छत। उसके माता-पिता खेती और मजदूरी कर किसी तरह घर चलाते हैं। फिर भी, अर्जुन ने कठिन परिस्थितियों को पीछे छोड़ते हुए अपनी मेहनत और आश्रम शिक्षकों के समर्पण से यह उपलब्धि अर्जित की।बीते डेढ़ वर्षों में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा चलाए जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान ने बस्तर के दूरस्थ क्षेत्रों में परिवर्तन की नींव रखी है। पूवर्ती जैसे क्षेत्र जहां पहले सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा, बिजली जैसी मूलभूत सुविधाएं नहीं थीं, अब वहां सड़क निर्माण, सुरक्षा बलों के कैंप, गुरुकुल विद्यालय, स्वास्थ्य सेवाएं और उचित मूल्य दुकानें शुरू हो चुकी हैं।पूवर्ती में अब बच्चों की पढ़ाई के लिए सुरक्षा बलों की देखरेख में चल रहे गुरुकुल ने एक प्रेरणादायी माहौल देना शुरू किया है। अर्जुन की सफलता इसी सतत प्रयास की पहली बड़ी उपलब्धि है।जिला कलेक्टर श्री देवेश ध्रुव ने कहा कि पूवर्ती जैसे दुर्गम और माओवाद प्रभावित गांव से नवोदय विद्यालय में चयन, न केवल अर्जुन की मेहनत का परिणाम है, बल्कि यह जिले की शिक्षा व्यवस्था में सकारात्मक परिवर्तन का भी संकेत है। हम हर बच्चे को आगे बढ़ाने का मौका देना चाहते हैं।मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा है कि माडवी अर्जुन की सफलता छत्तीसगढ़ की बदलती तस्वीर का प्रतीक है। यह उस नव-छत्तीसगढ़ की झलक है, जहाँ अंधेरे की जगह अब उजाले की बातें हो रही हैं। पूवर्ती जैसे गांव से राष्ट्रीय स्तर के नवोदय स्कूल तक का सफर दर्शाता है कि हमने जो बीज शिक्षा, सुरक्षा और विकास का बोया है, वह अब फल देने लगा है। अर्जुन को मेरी ओर से ढेरों बधाई और शुभकामनाएं। अब पूवर्ती क्षेत्र से केवल एक अर्जुन नहीं, हजारों अर्जुन निकलेंगे और छत्तीसगढ़ के भविष्य को संवारेंगे। राज्य सरकार हर बच्चे के सपनों को पंख देने के लिए कटिबद्ध है।माडवी अर्जुन की यह यात्रा केवल एक छात्र की कहानी नहीं, बल्कि यह उस बदलाव की दास्तान है, जिसे बस्तर जी रहा है। नक्सलवाद की दीवारें अब दरक रही हैं और शिक्षा की रोशनी बस्तर के घर-आंगनों में फैल रही है।बदलते बस्तर की यह शुरुआत है। अब अर्जुनों की कतार लगेगी और पूवर्ती जैसे गांव विकास की नई इबारत लिखेंगे।
-
बिलासपुर /पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय मल्हार में सत्र 2026-27 के लिए चयन परीक्षा के माध्यम से कक्षा 6वीं में प्रवेश के लिए 29 जुलाई 2025 तक आवेदन किये जा सकते है। प्रवेश के लिए चयन परीक्षा का आयोजन 13 दिसम्बर 2025 को किया जाएगा। पंजीकरण एवं विवरण के लिए वेबसाईट https://navodaya.gov.in का अवलोकन किया जा सकता है।
प्रवेश हेतु अभ्यर्थी को जिले का मूल निवासी होना आवश्यक है एवं वह जिले के किसी सरकारी मान्यता प्राप्त स्कूल में शैक्षणिक सत्र 2025-26 में कक्षा 5वीं में पढ़ रहा हो। अभ्यर्थी का जन्म 01.05.2014 से पहले तथा 31.07.2016 के बीच का होना चाहिए। अभ्यर्थी यदि कक्षा 3, 4 व 5वीं में से किसी भी कक्षा में शहरी क्षेत्र के विद्यालय में अध्ययनरत रहता है तो वह शहरी क्षेत्र का अभ्यर्थी माना जाएगा। -
राष्ट्रीय स्वच्छ सर्वेक्षण 2024-25
रायपुर शहर मिलियन प्लस सिटीस श्रेणी में 10 लाख से अधिक आबादी वाले शहरों की नेशनल रैंकिंग में 11996 अंक सहित चौथे स्थान पर*महापौर श्रीमती मीनल चौबे, सभापति श्री सूर्यकांत राठौड, स्वास्थ्य विभाग अध्यक्ष श्रीमती गायत्री सुनील चंद्राकर, आयुक्त श्री विश्वदीप ने सभी नगरवासियों को दी हार्दिक बधाई, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय, उप मुख्यमंत्री नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग श्री अरुण साव को दिया धन्यवाद, रायपुर नगर पालिक निगम के पार्षदों, स्वच्छता ब्राड एम्बेसडरों, निगम अधिकारियों, कर्मचारियों, स्वच्छता दीदियों, सफाई मित्रों के प्रयासो को सराहारायपुर /राष्ट्रीय स्वच्छ सर्वेक्षण 2024-25 में रायपुर को 10 लाख से अधिक आबादी वाले शहरों मिलियन प्लस सिटीस श्रेणी में नेशनल रैकिंग में रायपुर शहर को चौथा स्थान प्राप्त हुआ है। इसमें रायपुर शहर को 11996 अंक निर्धारित मानको के अनुरूप प्राप्त हुए है। रायपुर शहर छत्तीसगढ़ राज्य का पहला 7 स्टार शहर बन गया है। रायपुर शहर की इस उपलब्धि पर राजधानी शहर की प्रथम नागरिक नगर पालिक निगम रायपुर की महापौर श्रीमती मीनल चौबे, सभापति श्री सूर्यकांत राठौड, स्वास्थ्य विभाग अध्यक्ष श्रीमती गायत्री सुनील चंद्राकर, आयुक्त श्री विश्वदीप ने समस्त नगरवासियों को हार्दिक बधाई दी है। उन्होने नगर निगम रायपुर की ओर से प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय और उपमुख्यमंत्री नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग श्री अरूण साव को हार्दिक धन्यवाद दिया है। साथ ही नगर निगम रायपुर के सभी जनप्रतिनिधि पार्षदों, सामाजिक, स्वयंसेवी संगठनो के पदाधिकारियों, रायपुर नगर निगम के स्वच्छता एम्बेसडकर सहित नगर निगम रायपुर के सभी अधिकारियों, कर्मचारियों, स्वच्छता दीदियों, सफाई मित्रो को उनके प्रयासो हेतु सराहा है। -
रायपुर/नगर पालिक निगम रायपुर की महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने कहा है कि रायपुर को स्वच्छ बनाने के लिए इज़रायल से प्रेरणा लेना सराहनीय कदम है। वहाँ की तकनीकी दक्षता और नागरिकों की जागरूकता से हम बहुत कुछ सीख सकते हैं:
???? उन्नत तकनीक: इज़रायल में कचरे से ऊर्जा उत्पादन, जल पुनर्चक्रण और स्मार्ट कचरा संग्रह जैसी अत्याधुनिक तकनीकें अपनाई जाती हैं।???? मजबूत बुनियादी ढाँचा: उच्च गुणवत्ता वाले संसाधन, प्रशिक्षित कर्मी और सख्त नीतियाँ स्वच्छता को सुनिश्चित करते हैं।???? जन भागीदारी: वहाँ जनता कचरा पृथक्करण, उचित निपटान और स्वच्छता नियमों का पालन करती है।रायपुर में भी स्मार्ट डस्टबिन, GPS-आधारित कचरा वाहन ट्रैकिंग, और मोहल्ला पुरस्कार जैसी योजनाएँ लागू की जा सकती हैं। साथ ही, दंडात्मक नियमों से अनुशासन भी तय किया जाए।तकनीक + जन सहयोग = स्वच्छ रायपुरइन्हीं सिद्धांतों से हम एक सुंदर, स्वस्थ और स्मार्ट शहर बना सकते हैं। - -विद्यार्थियों को प्राथमिक सहायता एवं सामाजिक दायित्वों के निर्वहन के गुर सिखाएं गएमहासमुंद, / छत्तीसगढ़ की विद्यालयों में अध्ययन, अध्यापन के साथ-साथ अन्य शिक्षकोत्तर गतिविधियों में रेडक्रॉस की गतिविधियां अत्यंत ही महत्वपूर्ण होती है, इसी के अंतर्गत विभिन्न विद्यालयों में हाई स्कूल तथा हायर सेकेंडरी स्कूलों में जूनियर रेडक्रॉस का संचालन किया जाता है। कलेक्टर एवं अध्यक्ष भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी श्री विनय कुमार लंगेह के निर्देशानुसार जिले के विकासखंड पिथौरा, बागबाहरा एवं महासमुंद के समस्त हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी स्कूल की रेडक्रॉस प्रभारी शिक्षकों (काउंसलर) संख्या 111 का रेडक्रॉस से संबंधित समस्त प्रशिक्षण एवं प्राथमिक सहायता का प्रशिक्षण का आयोजन जिला स्तर पर महासमुंद में किया गया।
प्रशिक्षण के तृतीय दिवस बुधवार को समापन अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री एस. आलोक उपस्थित रहे। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी श्री विजय कुमार लहरे पदेन अध्यक्ष जूनियर रेडक्रॉस महासमुंद, जिला रेडक्रॉस सोसाइटी के अध्यक्ष श्री संदीप कुमार दीवान, इसके साथ ही बतौर विशिष्ट अतिथि श्री पारस चोपड़ा, श्री संजय शर्मा, श्री दाऊलाल चंद्राकार, श्री अभिषेक पांडे, श्री आशीष पांडे श्रीमती सती साहू, श्रीमती अरुणा शुक्ला, जिला क्रीड़ा अधिकारी अंजलि बरमाल उपस्थित रहे।
प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ 14 जुलाई को हुआ, जो कि प्रशिक्षण का द्वितीय चरण था, प्रशिक्षण कार्यक्रम के शुभारंभ के अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि श्री संदीप दीवान, सभापति रेडक्रॉस महासमुंद, विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री ऐतराम साहू, जिला अध्यक्ष स्काउट एवं गाइड संघ, उपाध्यक्ष श्री भूपेंद्र सिंह राठौर, श्री अशोक गिरी गोस्वामी जिला संगठक महासमुंद एवं श्रीमती अनिता रावटे, श्री माधव लाल टांकसले, श्री महेन्द्र कुमार श्रीश्रीमाल, डॉ एम. वॉय मेमन, श्री मनीष शर्मा, श्री संजय शर्मा, श्री प्रेम चंन्द्राकर, श्रीमती सती साहू, श्री प्रमोद तिवारी, श्री एच.आर. बघेल, श्री अभिषेक पाण्डेय, श्री आकाश पाण्डेय, श्री सुनील शर्मा, श्री यशवंत चौधरी, श्री हीरा बंजारे, श्री राजेश्वर खरे, श्री विश्वनाथ पाणिग्रही, श्री धर्मेन्द्र महोबिया, मनोज पिंजा, श्री आशीष पांडे सदस्य प्रबंध संचालन, श्री अरशी अनवर एवं सीएमएचओ डॉ. आई. नागेश्वर राव उपस्थित रहे।
उल्लेखनीय है कि प्रथम चरण का प्रशिक्षण सरायपाली में बसना विकासखंड एवं सरायपाली विकासखंड के काउंसलर का प्रशिक्षण 10 जुलाई से लेकर 12 जुलाई तक आयोजित किया गया जिसमें 80 काउंसलर ने भागीदारी दी।
इस अवसर पर ड़ॉ. अशोक गिरि गोस्वामी द्वारा रेडक्रॉस की पृष्ठभूमि पर प्रकाश डाला गया एवं रेडक्रॉस की उद्देश्य एवं सामाजिक गतिशीलता के साथ-साथ सामाजिक पृष्ठभूमि पर इसकी उपयोगिता पर प्रकाश डाला गया। समापन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एवं जिला सीईओ श्री एस आलोक के द्वारा उद्बोधन दिया गया, जिसमें समस्त काउंसलर को जमीनी स्तर पर विद्यालय में रेडक्रॉस की टीम तैयार करने हेतु निर्देश दिया गया। जिला शिक्षा अधिकारी के द्वारा स्कूलों में विद्यार्थियों की शिक्षा में गुणवत्ता के साथ-साथ रेडक्रॉस की गतिविधियों को निरंतर संचालित करने के निर्देश दिए गए हैं। श्री पारस चोपड़ा के द्वारा बच्चों में सेवा की भावना को जागृत करने का संदेश दिया गया। श्री संदीप दीवान के द्वारा विद्यालयीन रेडक्रॉस बच्चों में प्राथमिक सहायता की शिक्षा, जो कि प्रशिक्षण में प्रदान किया गया, उसे देखकर उनके सामाजिक दायित्वों के निर्वहन संबंधी संदेश दिया गया। श्री दाऊलाल चंद्राकर के द्वारा महासमुंद जिले में रेडक्रॉस की विशिष्ट भूमिका एवं लगातार महासमुंद जिले में रेडक्रॉस के क्षेत्र में विशेष रूप से सभी को भविष्य में कार्य करने की प्रेरणा प्रदान किया गया।
इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रशिक्षक के रूप में राष्ट्रीय स्तर के प्राथमिक उपचार प्रशिक्षक डॉ यशवंत चंद्राकर एवं जिला प्रशिक्षक दिनेश कुमार साहू के द्वारा विभिन्न विद्यालयों से आए रेडक्रॉस प्रभारी काउंसलर को रेडक्रॉस के इतिहास उद्देश्य एवं सिद्धांत तथा रेडक्रॉस की मूल पृष्ठभूमि एवं विभिन्न दायित्वों का प्रशिक्षण दिया गया साथ ही इस प्रशिक्षण का मुख्य फोकस बिंदु जीवन को बचाने वाले प्राथमिक सहायता प्रशिक्षण था। प्रशिक्षण कार्यक्रम में मुख्य रूप से विभिन्न प्रकार के दुर्घटनाओं जैसे की सड़क दुर्घटना, आग लगने पर, भूकंप, बाढ़ एवं पानी में डूबने एवं प्राकृतिक आपदाओं पर एक रेडक्रॉस वॉलिंटियर का किस प्रकार से दायित्व होता है और किस प्रकार से प्राथमिक सहायता दी जा सकती है, इसका संपूर्ण प्रशिक्षण प्रदान किया गया। जिसमें मुख्य रूप से घायल व्यक्ति का रक्त प्रवाह होने पर बैंडेज बांधना फ्रैक्चर की स्थिति में सहायता देना, सीपीआर थेरेपी के साथ-साथ बिच्छू डंक, कुत्ता के काटने, मधुमक्खी के काटने, मिर्गी, जहर सेवन कर लेने पर, आग से या किसी भी प्रकार से जलने पर एवं विभिन्न प्रकार के दुर्घटनाओं में प्राथमिक सहायता का संपूर्ण प्राथमिक सहायता प्रदान किया गया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में विभिन्न सामाजिक दायित्वों का प्रशिक्षण प्रदान किया गया जैसे कि प्रदूषण एवं साक्षरता, वृक्षारोपण, बालक -बालिका शिक्षा एवं रक्तदान, नेत्रदान तथा टीकाकरण एवं विभिन्न प्रकार के सामाजिक परिवेश में रेडक्रॉस के दायित्वों का प्रशिक्षण प्रदान किया गया। स्कूली विद्यार्थियों को स्कूल में विभिन्न प्रकार की दुर्घटनाओं में उनकी भूमिका किस प्रकार से होगी, इसका प्रशिक्षण दिया गया।
उपरोक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम में महासमुंद जूनियर रेड क्रॉस सचिव श्रीमती किरण पटेल विकासखंड महासमुंद, श्री परसराम सिंन्हा सचिव विकासखंड जूनियर रेडक्रॉस बागबाहरा एवं विकासखंड पिथौरा सचिव जूनियर रेड क्रॉस पिथौरा दिनेश कुमार साहू के कुशल नेतृत्व में तीनों विकासखंड के रेड क्रॉस काउंसलर का प्रशिक्षण विधिवत् प्रदान किया गया उपरोक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम में रेडक्रॉस के वार्षिक कैलेंडर पर चर्चा किया गया और आगामी समय में रेडक्रॉस के समस्त गतिविधियों को स्कूली विद्यार्थियों के समग्र विकास हेतु संचालित करने का निर्णय लिया गया। इस कार्यक्रम में विशेष रूप से अंशुमन तांडी, रामकुमार जांगड़े, प्रकाश दास मानिकपुरी एवं लोकेश्वरी साहू, विनीता अंजलि दीवान, नोबेल ध्रुव, श्रीमती भावना पांडव, श्रीमती यशोदा चौहान, श्रीमती पुष्पलता भार्गव, तेजलाल देवांगन रेडक्रॉस कार्यालय प्रभारी, एवं द्वारका प्रसाद विशेष रूप से उपस्थित थे। कार्यक्रम का मंच संचालन श्रीमती किरण पटेल सचिव जूनियर रेड क्रॉस विकासखंड शाखा महासमुंद के द्वारा किया गया। संपूर्ण प्रशिक्षण कार्यक्रम डॉक्टर अशोक गिरी गोस्वामी के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।
इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी जिला शाखा महासमुंद के प्रबंध समिति के संरक्षक एवं सदस्य गणों ने महासमुंद जिले में हुए कॉसलर प्रशिक्षण के प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दी। रेडक्रॉस की गतिविधियाँ जिले में विभिन्न स्तरों पर मानवता, निष्पक्षता, तटस्थता, स्वतंत्रता, स्व प्रेरित सेवा, एकता, सार्वभौमिकता के बुनियादी सिद्धांत के साथ संगठन के उद्देश्य को अधिक व्यापकता प्रदान करेंगे। - महासमुंद / नन्हे कदमों से गूंजते आंगन, दीवारों पर रंग-बिरंगी पेंटिंग्स, कविताएं गुनगुनाते बच्चे और खेल-खेल में सीखने की ललक कुछ ऐसी ही सजीव और संजीव छवि अब जिले के आंगनबाड़ी केंद्रों की बन गई है। महासमुंद शहरी सेक्टर-1 स्थित संजय नगर-2, दलदली रोड और विश्वकर्मा वार्ड के सक्षम आंगनबाड़ी केंद्र इसकी सजीव मिसाल हैं, जहां आंगनबाड़ी अब केवल पोषण और देखभाल का केन्द्र नहीं, बल्कि बच्चों के संपूर्ण विकास की पाठशाला बन चुकी हैं। इन केन्द्रों की सजावट किसी प्ले स्कूल से कम नहीं है। दीवारों पर उकेरी गई रंगीन चित्रकारी और शैक्षणिक चार्ट नन्हे मन को पढ़ाई की ओर आकर्षित कर रहे हैं। अक्षर ज्ञान, गिनती, कविताएं और व्यवहारिक जानकारियां बच्चों को सहज और रोचक तरीके से दी जा रही हैं।संदेशों के माध्यम से सामाजिक बदलाव की दिशा में भी कदम बढ़ाए जा रहे हैं। जितनी अच्छी वजन की रेखा, उतना अच्छा बच्चा देखा, लड़का-लड़की एक समान जैसे संदेश दीवारों पर उकेरे गए हैं, जो बाल देखभाल के साथ सामाजिक चेतना का संचार भी कर रहे हैं। यहां न केवल बच्चे बल्कि गर्भवती माताएं और किशोरी बालिकाएं भी लाभान्वित हो रही हैं। गर्भवती महिलाओं के लिए गर्म पौष्टिक भोजन की नियमित व्यवस्था है, साथ ही सुपोषण चौपाल जैसे आयोजनों के माध्यम से टीकाकरण व स्वास्थ्य परामर्श दिया जाता है। किशोरियों को स्वास्थ्य और स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जा रहा है।सेक्टर पर्यवेक्षक श्रीमती शीला प्रधान बताती हैं कि यहां मुख्यमंत्री बाल संदर्भ योजना, प्रधानमंत्री मातृत्व वंदन योजना, नोनी सुरक्षा, महतारी वंदन, सुकन्या समृद्धि योजना जैसे कार्यक्रमों का प्रभावी क्रियान्वयन किया जा रहा है। इन योजनाओं के ज़रिए बालिकाओं और माताओं के स्वास्थ्य एवं अधिकारों की रक्षा की जा रही है।आंगनबाड़ी केंद्रों में नियमित साफ-सफाई की जा रही है। आरओ वाटर प्योरीफायर, स्वच्छ किचन रूम और पर्याप्त खेल सामग्री यहां की विशेषता बन चुके हैं। बच्चों के लिए खेल घर उपलब्ध है और अर्ली चाइल्डहुड केयर के तहत भाषा, गणित आदि विषयों की बुनियादी जानकारी रोचक तरीकों से दी जा रही है। यहां पदस्थ आंगनबाड़ी कार्यकर्ता रूपा भारती और अंजू चंद्राकर बताती हैं कि यहां बच्चों के अन्नप्राशन संस्कार से लेकर किशोरी बालिकाओं तक के लिए विशेष जागरूकता कार्यक्रम होते हैं। महतारी समिति की बैठकें भी नियमित होती हैं, जिससे माताओं की सहभागिता भी सुनिश्चित होती है।



.jpg)


.jpg)










.jpg)








.jpeg)
