- Home
- छत्तीसगढ़
- -जामुल पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेलभिलाई नगर 11 जुलाई ।जामुल थाना क्षेत्र के अंतर्गत शराब के नशे में आरोपियों ने गर्भवती महिला से मारपीट की थी। परिणाम स्वरूप महिला के गर्भ में पाल रहें नवजात की गर्भ में ही मौत हो गई थी। जामुल पुलिस के द्वारा चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। राजीव नगर छावनी का मामला है।जिला पुलिस प्रवक्ता श्रीमती पद्मश्री तंवर ने बताया कि प्रार्थिया असरफी देवी निवासी बम्लेश्वरी मंदिर के पास राजीव नगर जामुल द्वारा थाना जामुल उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराई की पड़ोस के रहने वाले आरोपी अमरजीत, समरजीत, आकाश, विकाश के द्वारा शराब के नशे में गाली गलौज कर रहे थे। जिन्हें गाली देने से मना करने पर प्रार्थिया एवं आहत सोनमती व अन्य को एक राय होकर मारपीट कर चोट पहंचाये है। प्रार्थिया के रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। जामुल पुलिस द्वारा विवेचना के दौरान आहत सोनमती जो 02 माह की गर्भवती थी जिसके पेट में लात मारने से गर्भ में ही बच्चा खत्म हो गया था। डाॅक्टरी परीक्षण एवं क्यूरी कराने पश्चात् प्रकरण में विवेचना के दौरान धारा 316 भादवि जोड़ी गई। आरोपी 01. अमरजीत रजक उर्फ बैठा 02. समरजीत रजक 03. आकाश कुमार रजक 04. विकास कुमार रजक सभी निवासी राजीव नगर छावनी को आज गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड हेतु न्यायालय पेश किया गया।इस महत्वपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी जामुल निरीक्षक राजेश मिश्रा, सउनि राजेश साहू, आर. चेतमान गुरूंग, रत्नेश शुक्ला, चन्द्रभान यादव, रूपनारायण बाजपेयी, चंदन सिंह, अतुल सिंह यादव का विशेष योगदान रहा। अपराध क्रमांक 353/2023धारा 294, 506, 323, 34, 316 भादविआरोपी01. अमरजीत रजक उर्फ बैठा पिता बाबूलाल रजक उम्र 55 साल02. समरजीत रजक पिता बाबूलाल रजक उम्र 35 साल03. आकाश कुमार रजक पिता अमरजीत रजक उर्फ बैठा उम्र 27 साल,04. विकास कुमार रजक पिता अमरजीत रजक उम्र 24 साल सभी निवासी राजीव नगर छावनी
- दुर्ग ।तकनीकी शिक्षा संचालनालय, नवा रायपुर द्वारा पॉलीटेक्निक संस्थाओं में प्रवेश प्राप्त करने हेतु ऑनलाईन कांउसिलिंग का कार्यकम जारी किया गया है। इस हेतु उनके अधिकारिक वेबसाईट www.cgdteraipur.cgstate.gov.in एवं https://cgdte.admissions.nic.in पर शैक्षणिक अर्हता एवं प्रवेश सम्बन्धी नियमों का अवलोकन किया जा सकता है।प्रदेश के अन्य पॉलीटेक्निक संस्थाओं के साथ साथ उदय प्रसाद उदय शासकीय पॉलीटेक्निक दुर्ग में संचालित डिप्लोमा पाठ्यक्रमों के प्रथम सेमेस्टर में पी.पी.टी. के माध्यम से / नान-पी.पी.टी. के माध्यम से तथा लेटरल एंट्री के माध्यम से सत्र 2025-26 में मेेरिट के आधार पर द्वितीय चरण के ऑनलाईन रजिस्ट्रेशन/प्रवेश के पश्चात् रिक्त सीटों में संस्था स्तर पर प्रवेश हेतु पंजीयन 10 जुलाई 2025 से प्रारंभ हो गई है जो 13 जुलाई 2025 के रात्रि 11.59 बजे तक होगी। इसकी प्रावीण्यता सूची 18 जुलाई 2025 को अपराह्न 04.00 बजे जारी की जाएगी। प्रवेश हेतु मेरिट सूची के अनुसार संस्था स्तर पर प्रवेश का अवसर लेने के लिए विद्यार्थियों को संबंधित संस्था में 19 जुलाई 2025 को प्रातः 10.00 बजे उपस्थित होना होगा। संस्था द्वारा आबंटित्त सीटों पर प्रवेश लेने का कार्य 19 जुलाई 2025 को दोपहर 01.00 बजे से 22 जुलाई 2025 के 01.00 बजे तक होगा। यदि संस्था में सीट रिक्त हो तो मेरिट सूची के अनुसार जो विद्यार्थी अवसर लेने के लिए संबंधित संस्था में 19 जुलाई 2025 को प्रातः 10.00 बजे उपस्थित नहीं हो पाए उसको 22 जुलाई 2025 को दोपहर 01.30 बजे से अपराह्न 05.30 बजे तक प्रवेश देने की कार्यवाही की जाएगी।उदय प्रसाद उदय शासकीय पॉलीटेक्निक दुर्ग में पीपीटी के माध्यम से प्रवेश के लिए सिविल-05 सीट, कम्प्यूटर सांईस 17 सीट, विद्युत इंजीनियरिंग- 09 सीट, इलेक्ट्रानिक्स 15 सीट, आई.टी.-04 सीट, यांत्रिकी 05 सीट, धातुकर्म 13 सीट कुल 68 सीट रिक्त है। लेटरल एंट्री के माध्यम से सिविल-02 सीट, कम्प्यूटर सांईस 02 सीट, विद्युत इंजीनियरिंग- निरंक सीट, इलेक्ट्रानिक्स 24 सीट, आई.टी. - निरंक सीट, यांत्रिकी 01 सीट, धातुकर्म निरंक सीट कुल 29 सीट रिक्त है, तथा मार्डन आफिस मैनेजमेंट में 10 सीट रिक्त है।रोजगार के अवसर:- इस संस्था में अन्तिम वर्ष के छात्र/छात्राओं के केम्पस प्लेसमेंट हेतु प्रतिवर्ष लगभग 20 प्रतिष्ठित संस्थान उपस्थित होते हैं, जिसमें लगभग 80 प्रतिशत छात्र/छात्राओं का चयन होता है।संस्था में छात्र/छात्राओं के लिएः- एन.सी.सी., एन.एस.एस., बालक छात्रावास, कन्या छात्रावास, छात्रवृत्ति, ग्रन्थालय, अनु. जनजाति एवं अनु. जाति के छात्रों के लिए बुक बैंक तथा स्टेशनरी की सुविधाएं उपलब्ध है।संस्था में एक अभ्यर्थी सुविधा केन्द्र की स्थापना की गई है, यदि किसी अभ्यर्थी को अपना पंजीयन कराने में असुविधा हो तो वे संस्था के कक्ष कमांक 107 में कार्यालयीन समय में उपस्थित होकर अपनी समस्या का निराकरण करा सकते हैं।
- रायपुर । छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र 14 जुलाई से 18 जुलाई तक आयोजित किया गया है। सत्र को लेकर कांग्रेस विधायक दल की बैठक 13 जुलाई रविवार को शाम 04 बजे कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में रखी गई है। उक्त बैठक कांग्रेस विधायक दल के नेता डॉ. चरणदास महंत की अध्यक्षता में होगी। बैठक में रणनीति तैयार करने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, सहित सभी कांग्रेस विधायक उपस्थित होंगे।
- महासमुंद / ग्राम पंचायत कोसरंगी में आज कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें ग्राम पंचायत योजना एवं सुविधा टीम जीपीवायएसटी मंच की स्थापना की गई। इस कार्यक्रम का उद्देश्य पंचायत के सतत विकास के लिए 9 क्षेत्रों में सतत विकास पर प्रशिक्षण देना और टीम सदस्यों की भूमिका व जिम्मेदारियों को स्पष्ट करना था।कार्यक्रम में जीपीवायएसटी मंच की औपचारिक स्थापना की गई। 9 एलएसडीजी थीम्स पर जागरूकता और रणनीतिक योजना बनाई गई तथा साथ ही टीम के सदस्यों की भूमिका, कार्यक्षमता और भागीदारी का निर्धारण किया गया। कार्यक्रम में सरपंच श्री दिनेश साहू, डीएमसी श्री रेखराज शर्मा, फेसिलिटेट श्री विजय सैनी, प्रोग्राम लीडर श्री सुरेन्द्र कुमार, पंचायत सचिव, वार्ड पंच, फ्रंटलाइन कार्यकर्ता शिक्षक, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, मितानिन, स्वास्थ्य कार्यकर्ता, 5 युवा प्रतिनिधि एवं 16 सक्रिय समुदाय सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रोग्राम लीडर श्री सुरेन्द्र कुमार ने सरपंच श्री दिनेश साहू के सहयोग से किया। श्री विजय सैनी द्वारा 9 एलएसडीजी थीम्स जैसे स्वास्थ्य, शिक्षा, पोषण, जल संरक्षण, बाल-सुरक्षा आदि पर विस्तृत परिचर्चा की गई। सभी थीम्स को पंचायत विकास की ज़रूरतों से जोड़ते हुए साझा योजना निर्माण की आवश्यकता पर बल दिया गया। बाल-अनुकूल पंचायत और स्वस्थ पंचायत को आगामी महीनों की प्राथमिक रणनीति के रूप में अपनाने का संकल्प लिया गया। क्लस्टर बीडीओ श्री रेखराज शर्मा ने ग्रामीण विकास में जीपीवायएसटी की भूमिका को व्यावहारिक दृष्टिकोण से प्रस्तुत किया।अगली बैठक में युवा क्लब की स्थापना का निर्णय लिया गया, जिससे युवाओं को पंचायत योजना और विकास में भागीदारी का अवसर मिलेगा। युवाओं द्वारा नेतृत्व वाली पहलों को बढ़ावा देकर जमीनी परिवर्तन सुनिश्चित करने पर सहमति बनी। कार्यक्रम में खेती के व्यस्त मौसम के बावजूद सभी हितधारकों की उत्साहजनक भागीदारी रही। कार्यक्रम में सामुदायिक जुड़ाव की मजबूत प्रक्रिया को सराहा गया। आकांक्षी भारत के तहत हो रहे प्रयासों की भी प्रतिभागियों ने प्रशंसा की।
- -कृषक उन्नति योजना हेतु निर्देश जारीमहासमुंद / राज्य का अधिकांश क्षेत्र वर्षा आधारित होने से मौसमीय प्रतिकूलता एवं कृषि आदान लागत में वृद्धि के कारण कृषि आय में अनिश्चितता बनी रहती है, जिसके कारण कृषक फसल उत्पादन के लिए आवश्यक आदान जैसे उन्नत बीज, उर्वरक, कीटनाशक, यांत्रिकीकरण एवं नवीन कृषि तकनीकी में पर्याप्त निवेश नहीं कर पाते हैं। राज्य सरकार द्वारा कृषि में पर्याप्त निवेश एवं कास्त लागत राहत देने के लिए कृषक उन्नति योजना प्रारंभ की गई है। फसल विविधीकरण को प्रोत्साहन देने, दलहन तिलहन फसलों के क्षेत्र विस्तार तथा इनके उत्पादन में आत्मनिर्भरता के लक्ष्य के साथ योजनांतर्गत चिन्हित अन्य फसलों पर आदान सहायता राशि दिए जाने का निर्णय लिया गया है। जिससे धान के अतिरिक्त दलहन-तिलहन, मक्का व अन्य फसलों की खेती करने वाले कृषकों को 10,000 रूपए प्रति एकड़ की दर से आदान सहायता राशि प्रदान की जाएगी। इसके अतिरिक्त विगत खरीफ में एकीकृत किसान पोर्टल में पंजीकृत ऐसे किसान जिन्होंने धान की फसल लगाई हो तथा प्रदेश की सहकारी समितियों में समर्थन मूल्य पर धान विक्रय किया हो उन्हें धान के स्थान पर अन्य खरीफ फसल हेतु एकीकृत किसान पोर्टल में पंजीयन तथा गिरदावरी में रकबे की पुष्टि उपरांत मान्य रकबे पर राशि 11,000 रूपए प्रति एकड़ की दर से आदान सामग्री का भुगतान होगा।कृषक उन्नति योजना का मुख्य उद्देश्य फसल क्षेत्राच्छादन, उत्पादन एवं उत्पादकता में वृद्धि, फसल के कास्त लागत में कमी लाकर कृषकों की आय में वृद्धि तथा उनके सामाजिक-आर्थिक स्तर में सुधार के साथ-साथ कृषकों को उन्नत बीज, उर्वरक, कीटनाशक, मानव श्रम, यांत्रिकीकरण एवं नवीन कृषि तकनीकी में निवेश हेतु प्रोत्साहन, फसल विविधीकरण को प्रोत्साहन देते हुए कृषि को लाभ के व्यवसाय के रूप में पुर्नस्थापित करना। योजना का क्रियान्वयन खरीफ 2025 से किया जाएगा।कृषक उन्नति योजना का लाभ केवल उन्हीं कृषकों को मिलेगा, जिन्होंने एकीकृत किसान पोर्टल में पंजीयन कराया हो। एकीकृत किसान पोर्टल में पंजीकृत ऐसे समस्त कृषक जिनके द्वारा खरीफ मौसम में जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक से संबद्ध प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों (लैम्पस सहित) अथवा छत्तीसगढ़ राज्य बीज एवं कृषि विकास निगम लिमिटेड को धान अथवा धान बीज का विक्रय किया गया हो। विगत खरीफ मौसम में एकीकृत किसान पोर्टल में पंजीकृत ऐसे कृषक जिन्होंने धान फसल लगायी हो तथा प्रदेश की सहकारी समितियों में समर्थन मूल्य पर धान विक्रय किया हो तथा वर्तमान में धान के स्थान पर अन्य खरीफ फसल लेने हेतु पंजीयन कराया हो, जिसके द्वारा खरीफ मौसम में दलहन, तिलहन, मक्का लघु धान्य फसल (कोदो, कुटकी एवं रागी) एवं कपास फसल हेतु पंजीयन कराया गया हो। संस्थागत समितियां जैसे-ट्रस्ट, मंडल, प्राईवेट लिमिटेड, शाला विकास समिति तथा केन्द्र व राज्य शासन के संस्थान को योजनान्तर्गत पात्रता नहीं होगी। कृषकों को आदान सहायता राशि का भुगतान कृषि भूमि सीलिंग कानून के प्रावधानों के अध्याधीन किया जाएगा।कृषक उन्नति योजना अंतर्गत आदान सहायता राशि कृषकों के बैंक खाते में प्रत्यक्ष डीबीटी के माध्यम से की जाएगी। खरीफ 2025 में प्रदेश के किसानों से उपार्जित धान की मात्रा पर धान (कॉमन) पर राशि 731 रूपए प्रति क्विंटल की दर से अधिकतम राशि 15351 रूपए प्रति एकड़ तथा धान (ग्रेड-ए) पर राशि 711 रूपए प्रति क्विंटल की दर से अधिकतम राशि 14931 रूपए प्रति एकड़ की दर से आदान सहायता राशि प्रदान किया जाएगा। विगत खरीफ में एकीकृत किसान पोर्टल में पंजीकृत ऐसे कृषक जिन्होंने धान फसल लगायी हो तथा प्रदेश की सहकारी समितियों में समर्थन मूल्य पर धान विक्रय किया हो, उन्हें धान के स्थान पर अन्य खरीफ फसल हेतु एकीकृत किसान पोर्टल में पंजीयन तथा गिरदावरी में रकबे की पुष्टि उपरांत, मान्य रकबे पर राशि 11,000 रूपए प्रति एकड़ की दर से आदान सहायता राशि प्रदान किया जाएगा।खरीफ में दलहन, तिलहन, मक्का लघु धान्य फसल कोदो, कुटकी एवं रागी तथा कपास लेने वाले कृषकों को एकीकृत किसान पोर्टल पर पंजीयन तथा गिरदावरी में रकबे की पुष्टि उपरांत मान्य रकबे पर राशि 10,000 रूपए प्रति एकड़ की दर से आदान सहायता राशि प्रदान किया जाएगा। किसी कृषक को अधिक भुगतान होने की स्थिति में संबधित कृषक से राशि वसूल की जा सकेगी। योजना का क्रियान्वयन मार्कफेड, खाद्य विभाग, छत्तीसगढ़ राज्य बीज एवं कृषि विकास निगम लिमिटेड तथा संचालनालय कृषि के माध्यम से किया जाना है।
- महासमुन्द / महासमुंद जिले में जवाहर नवोदय विद्यालय, छिन्दपाली (सरायपाली) में संचालित है। शैक्षणिक सत्र 2026-27 हेतु कक्षा 6वीं में प्रवेश के लिए जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा का आयोजन शनिवार 13 दिसंबर 2025 को पूर्वान्ह 11ः30 बजे से 01ः30 बजे तक किया जाएगा। इस प्रवेश परीक्षा हेतु ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 29 जुलाई 2025 निर्धारित की गई है। विद्यार्थी व पालक https://navodaya.gov.in पर लॉगिन कर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस परीक्षा में सत्र 2025-26 में कक्षा 5 वीं में अध्ययनरत विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं।कलेक्टर ने समस्त विकासखण्ड शिक्षा अधिकारियों एवं प्रधान पाठकों को निर्देशित किया गया है कि वे अपने-अपने क्षेत्र के विद्यालयों में अध्ययनरत कक्षा 5वीं के अधिकतम बच्चों को इस परीक्षा हेतु रजिस्टर्ड कराएं एवं ऑनलाइन आवेदन भरने की प्रक्रिया की जानकारी भी बच्चों और अभिभावकों को प्रदान करें। विस्तृत जानकारी के लिए विद्यालय की वेबसाइट www.jnvmahasamund.in या विद्यालय स्तरीय हेल्प डेस्क नम्बर 9340503117 (श्री पप्पू सूर्यवंशी) एवं 9753490927 (श्री अधिकल्प यदु) पर सम्पर्क कर सकते हैं।
- महासमुंद / सत्र 2025-26 के लिए प्रयास बालक/कन्या आवासीय विद्यालयों में कक्षा 9वीं में प्रवेश हेतु चयन परीक्षा में सम्मिलित परीक्षार्थियों की वर्गवार प्रतीक्षा सूची तथा काउंसिलिंग की तिथि व समय का विवरण विभाग की वेबसाइट http://eklavya.cg.nic.in पर अपलोड कर दिया गया है।प्रवेश की प्रक्रिया के अंतर्गत चयनित विद्यार्थियों को काउंसिलिंग फार्म भरकर समस्त अनिवार्य दस्तावेजों के साथ निर्धारित तिथि व समय पर प्रयास कन्या आवासीय विद्यालय, गुढ़ियारी, जिला रायपुर (छ.ग.) में स्वयं उपस्थित होना अनिवार्य है। सहायक आयुक्त आदिवासी विकास ने जिले के विद्यार्थियों एवं पालकों से समय पर काउंसिलिंग स्थल पर पहुंचकर प्रक्रिया पूर्ण करने का आग्रह किया है। file photo
- -3 पालियों में ड्यूटी लगाई गईमहासमुंद / खनिजों के अवैध उत्खनन / परिवहन/भण्डारण पर प्रभावी रोकथाम करने हेतु कलेक्टर श्री विनय लंगेह के निर्देशानुसार खनिज एवं राजस्व विभाग द्वारा संयुक्त रूप से अवैध भण्डारण में कार्यवाही करते हुये ग्राम बरबसपुर, बड़गांव, बिरकोनी एवं घोड़ारी तहसील व जिला महासमुंद मे अवैध भण्डारित रेत को जप्त किया गया है। जप्त खनिज रेत के अवैध निकासी को रोके जाने हेतु ग्राम बिरकोनी में बिरकोनी-बरबसपुर मार्ग में अस्थाई खनिज चौकी खोला गया है। उक्त खनिज चौकी में 03 पालियों में 06 नगर सैनिको की ड्यूटी लगाई गई है। जिनमें श्री प्रशांत कालू, श्री मनीष ढीढी, श्री मनोज निर्मलकर, श्री संतोष चन्द्राकर, श्री जीवन गायकवाड़, श्री चिंताराम दीवान की ड्यूटी लगायी गयी है।खनि अधिकारी ने बताया कि उपरोक्त अवैध रेत भण्डारित क्षेत्र से रेत की निकासी करते पाये जाने पर वाहन एवं अवैध परिवहनकर्ता के विरूद्ध खान एवं खनिज (विकास और विनियमन) अधिनियमन 1957 की धारा 21 के अतंर्गत दण्डात्मक कार्यवाही/02 से 05 वर्ष की सजा हेतु एफआईआर दर्ज कर परिवाद दाखिल करने की कार्यवाही की जावेगी। कलेक्टर के निर्देशानुसार जिले में अवैध उत्खनन/ परिवहन/भण्डारण पर प्रभावी नियंत्रण हेतु खनिज अमला द्वारा विशेष अभियान चलाकर निरंतर जांच किया जावेगा। file photo
- महासमुन्द / जिले में समाज कल्याण विभाग से मान्यता एवं अनुदान प्राप्त फॉर्चून फाउण्डेशन समाज सेवी संस्था प्रेतनडीह, सरायपाली द्वारा संचालित फॉर्चून नेत्रहीन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करमापटपर, बागबाहरा खुर्द की पूर्व छात्र सुखदेव ने कांतिराव एथलेटिक्स स्टेडियम बेंगलूरु कर्नाटका में 11 से 12 जुलाई 2025 तक आयोजित 7वीं ओपन पैरा एथलेटिक्स इंटरनेशनल चैंपियनशिप 2025 में पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप के 1500 मीटर दौड़ में 4.36 मिनट में दौड़ पूरी करते हुए स्वर्ण पदक जीतने में सफलता हासिल कर एक और उपलब्धि हासिल किया।प्रशिक्षक निरंजन साहू ने बताया कि नेत्रहीन फॉर्चून फाउंडेशन करमापटपर बागबाहरखुर्द में रहकर एथलेटिक्स का अभ्यास करते हुए यह उपलब्धि हासिल किया। वर्तमान में सुखदेव केंवट भारतीय खेल प्राधिकरण (साईं) बेंगलूरु में नियमित अभ्यास कर रहा हैं। इससे पहले अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी सुखदेव ने खेलों इंडिया पैरा गेम्स 2025 न्यू दिल्ली में 400 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीता था। सुखदेव ने 23 वीं राष्ट्रीय पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप चेन्नई में 1500 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीता था।सुखदेव के अंतरराष्ट्रीय चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने पर कलेक्टर विनय कुमार लंगेह, सीईओ एस आलोक, उप संचालक समाज कल्याण संगीता सिंह, खेल अधिकारी खेल एवं युवा कल्याण मनोज धृतलहरे, जिला शिक्षा अधिकारी विजय लहरे, निरंजन साहू, पेट्रोन सदस्य राज्य पैरा एथलेटिक्स संघ आर सी मिश्रा, प्रदेश सचिव डीकेश टंडन, डॉ विश्वनाथ पाणिग्रही, पारस चोपड़ा, डॉ विकास अग्रवाल, डॉ. पुरेंद्र चंद्राकर, जिला पैरा स्पोर्ट्स एसोसिएशन महासमुंद सचिव तोरण यादव ने बधाई दीं तथा उनके उज्जवल भविष्य हेतु शुभकामना दी है।
- - प्रदेशभर के तीन हजार बिजली दफ्तर, उपकेंद्र और उत्पादन संयंत्रों में लगेंगे पौधेरायपुर। छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनीज़ में 50 हजार छायादार और फलदार वृक्ष लगाने के अभियान की शुरूआत पॉवर कंपनी के अध्यक्ष डॉ. रोहित यादव ने की। उन्होंने पॉवर कंपनीज़ के डंगनिया मुख्यालय स्थित परिसर में औषधीय वृक्ष लौंग का रोपण किया। डॉ. यादव ने कहा कि हमारी धरती को हरा-भरा रखने की जिम्मेदारी हम सबकी है। हम विद्युत आपूर्ति के जरिए प्रदेश के विकास में सहभागी बन रहे हैं, हमें अपने वातावरण को शुद्ध और स्वच्छ बनाए रखने के लिए एक पौधा जरूर लगाना चाहिए।इस कार्यक्रम में प्रबंध निदेशकगण सर्वश्री एसके कटियार (उत्पादन), राजेश कुमार शुक्ला (पारेषण), भीमसिंह कंवर (वितरण) एवं निदेशक श्री आरए पाठक विशेष रूप से उपस्थित थे। सभी ने कैंपस में पहले पौधरोपण किया।इसके पश्चात् वृक्षारोपण महोत्सव को संबोधित करते हुए डॉ. यादव ने कहा कि पॉवर कंपनी पूरे प्रदेश में फैले तीन हजार से अधिक बिजली दफ्तर, विद्युत उपकेंद्र और विद्युत उत्पादन संयंत्रों की रिक्त भूमि में छायादार और फलदार पौधे लगाने का संकल्प लिया है। अगले 15 अगस्त तक इस लक्ष्य को पूरा कर लिया जाएगा।उन्होंने सभी अधिकारी-कर्मचारियों से इस कार्य में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने का आह्वान किया। डॉ. यादव ने यह भी कहा कि हमें हरियाली के साथ ही अपने आसपास स्वच्छता का भी ध्यान रखना चाहिए। इसके लिए हर किसी को विशेष प्रयास करने की आवश्यकता है। श्री यादव ने पौधों में क्यूआर कोड लगाने और उसमें उस पौधे के गुणों का उल्लेख करने का भी सुझाव दिया।इस अवसर पर प्रबंध निदेशक (पारेषण) श्री राजेश कुमार शुक्ला ने बताया कि मानव संसाधन विभाग ने बहुत ही त्वरित गति से वृक्षारोपण महोत्सव की योजना को क्रियान्वित किया है। पूरे प्रदेश में छायादार और फलदार वृक्ष लगाने के अभियान में सबकी भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। इसमें वितरण कंपनी 25 हजार पौधे, पारेषण कंपनी 10 हजार और 15 हजार पौधे उत्पादन कंपनी लगवाएगी। साथ ही अधिकारी-कर्मचारी अपनी ओर से अपने आसपास व घरों में पौधे लगाएंगे।आभार प्रदर्शन करते हुए अतिरिक्त मुख्य अभियंता श्री विनोद अग्रवाल ने कहा कि कंपनी प्रबंधन की मंशा के अनुरूप वृक्षारोपण महोत्सव को अभियान के रूप में पूरा किया जाएगा। अध्यक्ष महोदय के सुझाव के अनुसार इनमें क्यूआर कोड लगाए जाएंगे। सभी अधिकारी-कर्मचारी पौधे लगाकर मोर बिजली कंपनी एप में अपनी फोटो अपलोड करेंगे, जिनमें से चुने हुए अधिकारी-कर्मचारियों को पुरस्कृत किया जाएगा।
- -निःशुल्क उपचार से किडनी मरीजों को मिल रहा संबल, अब तक 1478 सेशन सफलरायपुर। बलरामपुर जिले में प्रधानमंत्री राष्ट्रीय डायलिसिस कार्यक्रम के तहत शुरू की गई निःशुल्क डायलिसिस सेवा ने किडनी रोगियों के लिए राहत का नया द्वार खोल दिया है। जिला अस्पताल में स्थापित अत्याधुनिक डायलिसिस मशीनों के माध्यम से अब मरीजों को स्थानीय स्तर पर ही सुलभ, सहज और निःशुल्क उपचार मिल रहा है।जिला अस्पताल में फिलहाल तीन डायलिसिस मशीनें संचालित हो रही हैं, जिनसे प्रतिदिन 5 से 6 मरीजों का उपचार दो शिफ्टों में किया जा रहा है। अब तक लगभग 35 मरीजों को 1478 डायलिसिस सेशन का लाभ मिल चुका है। यह सेवा पूरी तरह निःशुल्क है और इसे विशेष रूप से प्रशिक्षित स्वास्थ्यकर्मियों द्वारा संचालित किया जा रहा है।ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले मरीजों, विशेषकर गरीब और पिछड़े तबके के लिए यह सुविधा वरदान साबित हो रही है। ग्राम कोटसरी निवासी श्री धनेश ने बताया, “पहले हर सप्ताह अंबिकापुर जाकर डायलिसिस करानी पड़ती थी। अब बलरामपुर में ही इलाज संभव हो पाया है, जिससे न केवल खर्च बचा है बल्कि सफर की परेशानी भी खत्म हो गई है।”मरीजों का कहना है कि निजी अस्पतालों में डायलिसिस सत्र की कीमत 1000 से 2000 रुपये तक होती है, जिससे निम्न आयवर्ग के परिवारों पर भारी आर्थिक बोझ पड़ता था। इस कारण कई बार इलाज बीच में छोड़ना पड़ता था। वहीं अब जिला अस्पताल में उपलब्ध यह निःशुल्क सेवा उन्हें निरंतर और सुरक्षित उपचार का अवसर दे रही है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि भविष्य में डायलिसिस मशीनों की संख्या और स्टाफ क्षमता बढ़ाने की योजना है, ताकि अधिक मरीजों को समय पर लाभ दिया जा सके। प्रधानमंत्री राष्ट्रीय डायलिसिस कार्यक्रम का उद्देश्य देश के प्रत्येक जरूरतमंद मरीज को निःशुल्क डायलिसिस सेवा उपलब्ध कराना है।
- -घायलों की समुचित चिकित्सा एवं आवश्यक मदद के जिला प्रशासन को दिए निर्देशरायपुर / मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कवर्धा जिले के आगरपानी के पास हुई सड़क दुर्घटना में पांच लोगों के दुःखद निधन और चार अन्य के घायल होने पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने घायलों की समुचित चिकित्सा एवं आवश्यक मदद के निर्देश जिला प्रशासन को दिए हैं। मुख्यमंत्री श्री साय ने दिवंगत आत्माओं को शांति और घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की।
- कवर्धा । कवर्धा में एक बोरवेल ट्रक 60 फीट गहरी खाई में गिर गया. इस हादसे में 5 मजदूरों की मौत हो गई, जबकि 4 गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसे का शिकार हुए बोरवेल ट्रक में कुल 9 लोग सवार थे. 11 जुलाई की सुबह जब लोगों ने बोरवेल गाड़ी को खाई में गिरा हुआ देखा, तब हादसे की जानकारी लगी. लोगों ने हादसे की सूचना थाने में दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने मलबे के नीचे दबे लोगों को निकाला. हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई, 4 लोग घायल मिले. घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया.गाड़ी में कुल 9 लोग सवार थे. ग्राम पंचायत आगरपानी के चाटा गांव के पास मोड़ में गाड़ी का बैलेंस बिगड़ने से हादसा हुआ. यह मामला कुकदूर थाना क्षेत्र का है. जब पुलिस ने ट्रक का मलबा हटाया तो देखा लोग दबे हुए मिले. ट्रक की नीचे दबे कुछ लोग बचाओ-बचाओ की आवाज लगाते हुए दिखाई दिए. घायलों को कुकदूर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया. जहां से कवर्ध रेफर किया गया है.
- -परिसर में 25 लाख की लागत से सामुदायिक भवन निर्माण की मंत्री ने की घोषणारायपुर।, वाणिज्य, उद्योग एवं श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने गुरु पूर्णिमा के शुभ अवसर पर गुरुवार को कोरबा के रिसदी स्थित सद्गुरु कबीर आश्रम में विशेष पूजा-अर्चना की। उन्होने श्री सतगुरू कबीर साहेब के तैल्य चित्र में पूजा-अर्चना, पुष्प अर्पण कर बंदगी किया।मंत्री श्री देवांगन ने आश्रम में चौका आरती कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की।साथ ही संतों का आशीर्वाद लिया।इस अवसर पर मंत्री श्री देवांगन ने सम्बोधित करते हुए कहा कि ये मेरा सौभाग्य है कि गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर रिसदी स्थित सद्गुरु कबीर आश्रम में आयोजित चौका आरती और पूजन में सम्मिलित होने का अवसर प्राप्त हुआ। मंत्री श्री देवांगन ने कहा कि आश्रम से मेरा वर्षों से जुड़ाव रहा है।मंत्री श्री देवांगन ने आश्रम परिसर में 25 लाख रूपए की लागत से सामुदायिक भवन निर्माण की घोषणा की।मंत्री श्री देवांगन ने कहा कि डबल इंजन की सरकार ने कोरबा नगर निगम के सभी वार्डो में पहले वित्तीय वर्ष में 400 करोड़ की राशि की स्वीकृति दी है जिसका काम तेज गति से चल रहा है। इस वित्तीय वर्ष में भी करोडो के कार्य स्वीकृत किये गए हैं, टेंडर की प्रक्रिया तेजी से कर कार्यों को गति दी जा रही है।इस अवसर पर मंत्री ने परम पूज्य महंत श्री ज्ञानेश्वर साहेब का आशीर्वाद प्राप्त किया। सभी उपस्थित लोगों को गुरु पूर्णिमा की बधाई देते हुए मंत्री श्री देवांगन ने कहा कि गुरु की कृपा शिष्य को जीवन के समस्त विघ्नों से रक्षा प्रदान करती है, उसे अज्ञानता से ज्ञान, संकट से समाधान की और मार्ग प्रश्नस्त करती है।इस अवसर पर गुरु शरण चंद्रा, यशोदा चंद्रा, माया, मंडल अध्यक्ष श्री राजेश राठौर, लखन चंद्रा, पार्षद प्रताप सिंह, जीवेन्द्र चंद्रा, नन्द कुमार चंद्रा, चन्द्रिका चंद्रा, नारयण गभेल, प्यारे लाल गभेल, हेमंत गभेल, रेशम महंत समेत अधिक संख्या में समाज के प्रमुख जन उपस्थित थे।
-
राजनांदगांव । एकीकृत बाल विकास सेवा परियोजना राजनांदगांव (शहरी) अंतर्गत वर्धमान नगर 18 एकड़ वार्ड क्रमांक 19 में पालना सहायिका के एक पद पर भर्ती के लिए 25 जुलाई 2025 आवेदन पत्र आमंत्रित की गई है। पालना सहायिका के पद पर भर्ती के लिए इच्छुक एवं पात्र आवेदिकाएं निर्धारित तिथि तक कार्यालय एकीकृत बाल विकास सेवा परियोजना राजनांदगांव (शहरी) जिला राजनांदगांव में सीधे अथवा पंजीकृत डाक के माध्यम से आवेदन प्रस्तुत कर सकती है।
- - मुख्यमंत्री से जापान जाने के लिए मिली 3 लाख 76 हजार रूपए की मदद- जापान और मलेशिया में होने वाले एक्स-पो में होंगी शामिल- जेसीबी दीदी श्रीमती दमयंती सोनी को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर ओडि़सा सरकार ने किया सम्मानित- बैंगलोर, दिल्ली, गे्रटर नोएडा, नेपाल, अहमदाबाद के माईनिंग एक्स-पो में शामिल होकर सफलतापूर्वक अपने हुनर का किया प्रदर्शनराजनांदगांव । जेसीबी, चेन माउंटेन और हाईवा जैसी भारी मशीनरी वाहनों को आसानी से ऑपरेट कर अपनी कौशल और साहस का परिचय राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम खैरझिटी निवासी 62 वर्षीय श्रीमती दमयंती सोनी दे रही है। श्रीमती दमयंती सोनी को जेसीबी दीदी के नाम से भी जानी जा रही है। जेसीबी दीदी श्रीमती दमयंती सोनी ने बताया कि वे भारी मशीनरी वाहनों के एक्स-पो में शामिल होने देश के साथ विदेशों में भी प्रदर्शन किया है, जिसमें उन्हें सफलता मिली है। उन्होंने बताया कि वे बैंगलोर, दिल्ली, गे्रटर नोएडा, नेपाल, अहमदाबाद के एक्स-पो कार्यक्रम में शामिल हुई है और वहां सफलतापूर्वक अपने हुनर का प्रदर्शन किया है। ओडि़सा सरकार ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जेसीबी दीदी श्रीमती दमयंती सोनी का सम्मान किया है। जेसीबी दीदी श्रीमती दमयंती सोनी ने बताया कि वे एक्स-पो कार्यक्रम में शामिल होने मलेशिया और जापान जाऐंगी। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की पहल से 3 लाख 76 हजार रूपए की राशि मिली है। जिससे वे दिसम्बर 2025 में जापान जायेंगी। अगस्त 2025 में मलेशिया के कार्यक्रम में शामिल होंगी। जहां वे अपने कौशल का प्रदर्शन करेंगी।जेसीबी वाली दीदी श्रीमती दमयंती सोनी ने बताया कि पति की असामयिक मृत्यु ने उन्हें मजबूत बना दिया और बच्चों के परवरिश की जिम्मेदारी को देखते हुए, उन्होंने जेसीबी चलाना शुरू किया। उन्होंने बताया कि उनके पति स्वर्गीय उत्तम कुमार सोनी किराए से जेसीबी चलाते थे, जिसे वे प्रतिदिन देखती थी। उन्होंने धीरे-धीर जेसीबी चलाना सीख लिया। पति की मृत्यु के बाद वे जेसीबी चलाने लगी और यही उनकी आजीविका का साधन बना। उन्होंने बताया कि उनके बेटे अनमोल ने इसी वर्ष मैकेनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी की है। बेटी का विवाह भी हो गया है। 62 वर्षीय श्रीमती दमयंती सोनी ने बताया कि वे एक दिन में 30-35 बार मिट्टी एवं मुरूम हाईवा में भर लेती है। मशीनरी वाहनों को आपरेट करते हुए कुशलता से चला लेती है। वह वर्ष 2012 से जेसीबी चला रही है। अन्य राज्यों में समय-समय पर होने वाले एक्स-पो में शामिल हुई और वहां अपने हुनर का प्रदर्शन करने का अवसर मिला। सामान्यत: यह माना जाता है कि ऐसे मशीनरी वाहन चलाना पुरूषों का कार्य है, लेकिन उन्होंने हिम्मत जुटाई और जज्बे के साथ इस चुनौतीपूर्ण कार्य को सफलतापूर्वक कर रही है।
-
राजनांदगांव । छत्तीसगढ़ शासन के कृषि विकास एवं किसान कल्याण तथा जैव प्रौद्योगिकी विभाग मंत्रालय नवा रायपुर द्वारा वर्ष 2025 के खरीफ फसलों का बीमा 15 जुलाई से 31 जुलाई 2025 निर्धारित की गई है। छत्तीसगढ़ शासन ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत जिले के किसान मुख्य फसल धान सिंचित, धान असिंचित एवं अन्य फसल मक्का, मूंगफली, मूंग, उड़द, सोयाबीन, अरहर, कोदो, कुटकी, रागी का बीमा करा सकते है। किसानों के फसल को प्रतिकूल मौसम, सूखा, बाढ़, जलप्लावन, ओलावृष्टि सहित अन्य प्राकृतिक आपदाओं से किसानों को होने वाले नुकसान से राहत दिलाने के लिए बीमा में शामिल किए जाने वाले किसान प्रधानमंत्री फसल बीमा योजनान्तर्गत ऋणी एवं अऋणी किसान जो भू-धारक व बटाईदार हो सम्मिलित हो सकते हैं। जो किसान अधिसूचित ग्राम व राजस्व निरीक्षक मंडल में अधिसूचित फसल के लिए वित्तीय संस्थानों से मौसमी कृषि ऋण स्वीकृत, नवीनीकृत की गई है। इनके अलावा अधिसूचित फसल उगाने वाले सभी गैर ऋणी किसान जो योजना में सम्मिलित होने इच्छुक हो वे बुआई प्रमाण पत्र क्षेत्रीय पटवारी, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी द्वारा सत्यापित कराकर एवं अन्य दस्तावेज प्रस्तुत कर योजना का लाभ ले सकते हैं।
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना अंतर्गत फसलवार जिले में बीमित राशि (रूपए प्रति हेक्टेयर) एवं किसान के देय प्रीमियम राशि (रूपए प्रति हेक्टेयर) निर्धारित की गई है। जिसके तहत खरीफ 2025-26 में उड़द के लिए बीमांकित राशि 30 हजार रूपए एवं किसान देय प्रीमियम 600 रूपए प्रति हेक्टेयर, मूंग के लिए बीमांकित राशि 29 हजार रूपए एवं किसान देय प्रीमियम 580 रूपए प्रति हेक्टेयर, मंंूगफली के लिए बीमांकित राशि 42 हजार रूपए एवं किसान देय प्रीमियम 840 रूपए प्रति हेक्टेयर, कोदो के लिए बीमांकित राशि 22 हजार रूपए एवं किसान देय प्रीमियम 440 रूपए प्रति हेक्टेयर, कुटकी के लिए बीमांकित राशि 22 हजार रूपए एवं किसान देय प्रीमियम 440 रूपए प्रति हेक्टेयर, मक्का के लिए बीमांकित राशि 48 हजार रूपए एवं किसान देय प्रीमियम 960 रूपए प्रति हेक्टेयर, तुअर (अरहर) के लिए बीमांकित राशि 40 हजार रूपए एवं किसान देय प्रीमियम 800 रूपए प्रति हेक्टेयर, रागी के लिए बीमांकित राशि 25 हजार रूपए एवं किसान देय प्रीमियम 500 रूपए प्रति हेक्टेयर, सोयाबीन के लिए बीमांकित राशि 50 हजार रूपए एवं किसान देय प्रीमियम 1000 रूपए प्रति हेक्टेयर है। इसके तहत बीमा कपंनी द्वारा अंकित प्रीमियर दर 25 प्रतिशत, कृषक द्वारा देय प्रीमियम दर 2 प्रतिशत, राज्यांश प्रीमियम दर 11.50 प्रतिशत, केन्द्रांश प्रीमियम दर 11.50 प्रतिशत है। इसी तरह धान सिंचित के लिए बीमांकित राशि 60 हजार रूपए एवं किसान देय प्रीमियम 1200 रूपए प्रति हेक्टेयर है। बीमा कपंनी द्वारा अंकित प्रीमियर दर 11 प्रतिशत, कृषक द्वारा देय प्रीमियम दर 2 प्रतिशत, राज्यांश प्रीमियम दर 4.50 प्रतिशत, केन्द्रांश प्रीमियम दर 4.50 प्रतिशत है। धान असिंचित के लिए बीमांकित राशि 45 हजार रूपए एवं किसान देय प्रीमियम 900 रूपए प्रति हेक्टेयर है। बीमा कपंनी द्वारा अंकित प्रीमियर दर 15 प्रतिशत, कृषक द्वारा देय प्रीमियम दर 2 प्रतिशत, राज्यांश प्रीमियम दर 6.50 प्रतिशत, केन्द्रांश प्रीमियम दर 6.50 प्रतिशत है।
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना अंतर्गत आवेदन के साथ संलग्न किए जाने वाले जरूरी दस्तावेज- नवीनतम आधार कार्ड की कॉपी, नवीनतम भूमि प्रमाण पत्र (बी-1, पी-2) की कॉपी, बैंक पासबुक के पहले पन्ने की कॉपी जिस पर एकाउंट नंबर, आईएफएससी कोड, बैंक का पता साफ दिख रहा हो। फसल बुवाई प्रमाण-पत्र अथवा प्रस्तावित फसल बोने के आशय का स्वघोषणा पत्र, किसान का वैध मोबाईल नंबर, बटाईदार व कास्तकार का घोषणा पत्र, वन अधिकार पट्टा वाले किसान जिनका भी भुईया पोर्टल में इंद्राज हो गया है या पर्ची बन गया है, ऐसे किसान आवेदन करने के पात्र होंगे। उप संचालक कृषि द्वारा विभागीय मैदानी अमलों को कृषकों के मध्य जाकर प्रचार-प्रसार करने के साथ ही साथ कृषकों से फसलों को मौसम की प्रतिकूलता से सुरक्षित रखने के लिए फसल बीमा आवरण से सुरक्षित करने की अपील की है। कृषकों से आग्रह है कि निर्धारित अंतिम तिथि 31 जुलाई 2025 के पूर्व अपने फसलों का बीमा अवश्य कराएं। इसके लिए अपने समिति, संबंधित बैंक, बीमा प्रदायक कंपनी भारतीय कृषि बीमा कंपनी, लोक सेवा केन्द्र, एआईडीई मोबाईल एप से भी अपने फसलों का बीमा करा सकते हैं। -
- ग्राम गेंदाटोला के समीप फाफामार नाला में डूबे हुए दो व्यक्ति श्री केशव धरमगुड़ी एवं श्री देवेन्द्र यादव के संबंध में ली जानकारी
- मृतक श्री केशव धरमगुड़ी का मिला शव, किया गया अंतिम संस्कार
- आरबीसी 6-4 के तहत प्रकरण तैयार करने के दिए निर्देश
- राज्य आपदा मोचन बल की टीम द्वारा किया जा रहा रेस्क्यू
राजनांदगांव । कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे के निर्देश पर अपर कलेक्टर श्री सीएल मारकण्डेय ने गुरुवार को बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण किया। उन्होंने छुरिया विकासखंड के ग्राम गेंदाटोला के समीप फाफामार नाला में डूबे हुए दो व्यक्ति श्री केशव धरमगुड़ी एवं श्री देवेन्द्र यादव के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने बताया कि मृतक श्री केशव धरमगुड़ी का शव मिल गया है। ग्राम पंचायत द्वारा श्रद्धांजलि योजना के तहत उनका अंतिम संस्कार किया गया। अपर कलेक्टर ने एसडीएम डोंगरगांव को आरबीसी 6-4 के तहत प्रकरण तैयार करने के निर्देश दिए है। उन्होंने कहा कि आरबीसी 6-4 के तहत मृतक के परिवार को 4 लाख रूपए की राशि प्राप्त होगी। उन्होंने बताया कि एसडीआरएफ की टीम द्वारा दूसरे व्यक्ति श्री देवेन्द्र यादव की तलाश की जा रही है।
नगर सेनानी श्री अरूण कुमार सिंह ने बताया कि उनकी टीम द्वारा राहत एवं बचाव के लिए लगातार कार्य जारी है। उन्होंने बताया कि मृतक श्री केशव धरमगुड़ी का शव प्राप्त हो गया है। वहीं दुर्ग से राज्य आपदा मोचन बल की टीम यहां रेस्क्यू के लिए आयी है। शाम तक दूसरे व्यक्ति के संबंध में शाम तक जानकारी नहीं मिलने पर रेस्क्यू के लिए राष्ट्रीय आपदा मोचन बल की टीम राहत एवं बचाव कार्य के लिए बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में आएगी। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण वैष्णव, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती सरस्वती बंजारे, एसडीएम डोंगरगांव श्री श्रीकांत कोराम, तहसीलदार श्री विजय कोठारी, थाना प्रभारी श्री उमेश बघेल, एसडीआरएफ दुर्ग-राजनांदगांव की दो टीम एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित थे। -
- ऑनलाईन लिखित परीक्षा 25 सितंबर को
राजनांदगांव । भारतीय वायुसेना द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य के केवल अविवाहित महिला एवं पुरूष उम्मीदवारों से अग्निवीर वायु सैनिक के पदों पर भर्ती के लिए 31 जुलाई 2025 तक वायुसेना के वेबसाईट https://agnipathvayu.cdac.inपर ऑनलाईन आवेदन आमंत्रित की गई है तथा ऑनलाईन लिखित परीक्षा का आयोजन 25 सितंबर 2025 को होगा। अग्निवीर वायु सैनिक के पदों पर भर्ती के लिए इच्छुक एवं पात्र आवेदक निर्धारित तिथि तक ऑनलाईन पंजीयन एवं आवेदन प्रस्तुत कर सकते है।
अग्निवीर वायु सैनिक के पदों पर भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता किसी भी मान्यता प्राप्त केन्द्रीय एवं राज्य की शिक्षा बोर्ड व संस्था से गणित, भौतिकी एवं अंग्रेजी विषय व त्रिवर्षीय इंजीनियरिंग डिप्लोमा 50 प्रतिशत अंकों एवं अंग्रेजी विषय में 50 प्रतिशत अंक सहित उत्तीर्ण या अन्य संकाय के उम्मीदवार इंटरमीडिएट, 10+$2 परीक्षा 50 प्रतिशत अंकों एवं अंग्रेजी विषय में 50 प्रतिशत अंक सहित उत्तीर्ण होना चाहिए। उम्मीदवार को 2 जुलाई 2005 से 2 जनवरी 2009 के बीच का जन्म होना चाहिए। उम्मीदवार की ऊंचाई पुरूष हेतु 152 सेमी एवं महिला हेतु 152 सेमी, सीना पुरूष आवेदकों हेतु 77 सेमी एवं फुलाने पर 82 सेमी, महिला आवेदक हेतु समानुपात में, वजन ऊंचाई एवं आयु के समानुपात में, सामान्न श्रवण क्षमता, दृष्टि क्षमता एवं शारीरिक रूप से स्वस्थ होना चाहिए। उम्मीदवार को चयन हेतु कम्प्यूट आधारित ऑनलाईन लिखित परीक्षा तत्पश्चात शारीरिक दक्षता परीक्षा एवं चिकित्सा परीक्षा में उत्तीर्ण करना होगा। उत्तीर्ण उम्मीदवार को 4 वर्ष के लिए चयन किया जाएगा तथा अग्निवीर वायु भर्ती के नियमानुसार वेतन एवं अन्य भत्ता देय होगा। जिसमें प्रथम वर्ष 30 हजार रूपए एवं भत्ता की राशि देय होगी। 4 वर्ष के सेवा उपरांत उम्मीदवार को सेवा निधि पैकेज, जीवन बीमा कव्हरेज तथा अग्निवीर कौशल विकास प्रमाण पत्र का लाभ दिया जाएगा। इस संबंध में विस्तृत जानकारी के लिए वायुसेना के वेबसाईट, दूरभाष क्रमांक 07552661955 तथा जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र राजनांदगांव, कार्यालय के दूरभाष क्रमांक 07744-299523 से संपर्क किया जा सकता है। -
- गृहिणी से सफल किसान बनने की कहानी रोचक
- रमोतिन ने स्वयं ट्रैक्टर चलाना सीखा और बनी सक्षम किसान
राजनांदगांव । मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुरूचि सिंह ने गुरुवार को कार्यालय जिला पंचायत में छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान योजना अंतर्गत छुरिया विकासखंड के ग्राम सागर की लखपति दीदी श्रीमती रमोतिन ठाकुर को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। लखपति दीदी श्रीमती रमोतिन ठाकुर 11 जुलाई 2025 को रायपुर में आयोजित लखपति दीदी संवाद कार्यक्रम में शामिल होकर मेरी कहानी मेरी जुबानी के तहत अपनी सफलता की कहानी प्रस्तुतीकरण करेंगी।
उल्लेखनीय है कि लखपति दीदी श्रीमती रमोतिन ठाकुर छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान अंतर्गत वीणा स्वसहायता समूह की सदस्य है। महिलाएं भी खेती-किसानी का कार्य कर सकती है, इसकी एक मिसाल है। एक गृहणी से एक सक्षम किसान बनने की उनकी कहानी रोचक है। उन्होंने बैंक से ऋण लेकर ट्रैक्टर खरीदने का निर्णय लिया। वाहन चालक को प्रतिमाह अधिक वेतन देना पड़ता था, इसलिए उन्होंने स्वयं ट्रैक्टर चलाना सीखा। उन्होंने अपनी 3 एकड़ बंजर भूमि को कृषि भूमि बनाया। जिससे उनकी आय दोगुनी हो गई। उनकी वार्षिक आय 1 लाख रूपए से अधिक है तथा वे एनआरएलएम की विभिन्न गतिविधियों से जुड़ी हुई है। - दंतेवाड़ा । समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित सामाजिक सहायता कार्यक्रमों के अंतर्गत विभिन्न पेंशन योजनाओं — जैसे वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन, दिव्यांग पेंशन, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, सुखद सहारा पेंशन एवं मुख्यमंत्री पेंशन योजना — के अंतर्गत लाभार्थियों को माह जून 2025 तक की पेंशन राशि का भुगतान डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) के माध्यम से कर दिया गया है। जिला प्रशासन द्वारा सभी लाभार्थियों को सूचित किया गया है कि यदि पेंशन भुगतान से संबंधित किसी प्रकार की समस्या उत्पन्न होती है, तो वे अपने संबंधित जनपद पंचायत, नगर पालिका या नगर पंचायत की पेंशन शाखा में संपर्क कर सकते हैं। साथ ही, आवश्यकतानुसार जिला कार्यालय समाज कल्याण विभाग, दंतेवाड़ा की पेंशन शाखा से भी मार्गदर्शन प्राप्त कर सकते हैं। प्रशासन ने पेंशन वितरण प्रक्रिया में पारदर्शिता व सुविधा सुनिश्चित करने के लिए डीबीटी प्रणाली को प्रभावी रूप से लागू किया है, जिससे पेंशन राशि सीधे हितग्राहियों के बैंक खातों में पहुंच रही है।
-
-37.50 लाख के इनामी 22 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण
रायपुर / नारायणपुर जिले में ₹37 लाख 50 हजार के इनामी कुल 22 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। इन आत्मसमर्पित नक्सलियों के ऊपर ₹50 हजार रुपए से लेकर ₹8 लाख तक के इनाम घोषित थे।मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने सोशल मीडिया 'एक्स' पर पोस्ट करते हुए कहा कि “लोग अब बंदूक नहीं, विकास की राह पर साथ चलना चाहते हैं।” हमारी सरकार में अब तक कुल 1476 माओवादी आत्मसमर्पण कर चुके हैं।मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि यह हमारी सरकार की नवीन आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति 2025 तथा जनकल्याणकारी योजनाओं की सकारात्मकता का प्रमाण है। ‘नियद नेल्लानार’ जैसी योजनाओं ने विश्वास जगाया है, लोग हिंसा छोड़कर विकास की मुख्यधारा में लौट रहे हैं। इन आत्मसमर्पित नक्सलियों के पुनरुत्थान हेतु हम पूर्णतः संकल्पित हैं। डबल इंजन की सरकार 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद को जड़ से समाप्त करने के लिए प्रतिबद्ध है। - - माओवादियों के बड़े लीडर डीवीसीएम, एसीएम, पार्टी मेम्बर एवं जनताना सरकार अध्यक्ष सहित 14 पुरूष 08 महिला माओवादियों ने समाज की मुख्य धारा में जुड़ने की ली शपथ- जिला नारायणपुर के माड़ डिवीजन के कुतुल, नेलनार, इन्द्रावती एरिया कमेटी अन्तर्गत सक्रिय थे आत्मसमर्पित माओवादी-वर्ष 2025 में कुल 132 बड़े/छोटे कैडर के माओवादियों ने किये आत्मसमर्पण-आत्मसमर्पित माओवादियों को प्रोत्साहन राशि 50 हजार का चेक किया गया प्रदायनारायणपुर । छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित अबूझमाड़ क्षेत्र में सुरक्षा बलों और प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे "माड़ बचाओ अभियान" का व्यापक असर दिखने लगा है। इसी कड़ी में कुतुल एरिया कमेटी के कमांडर सुखलाल समेत कुल 22 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है, जिनमें 8 महिला नक्सली भी शामिल हैं।पुलिस के अनुसार, आत्मसमर्पण करने वाले इन नक्सलियों पर कुल मिलाकर 37 लाख 50 हजार रुपए का इनाम घोषित था। इनमें से कई लंबे समय से क्षेत्र में सक्रिय थे और स्थानीय ग्रामीणों में दहशत का माहौल बनाए हुए थे। अबूझमाड़ के इन दुर्गम इलाकों में इन नक्सलियों की तूती बोला करती थी।श्री सुन्दरराज पी. (भा.पु.से.) पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज जगदलपुर, श्री अमित तुकाराम काम्बले (भा.पु.से.) पुलिस उप महानिरीक्षक कांकेर रेंज कांकेर श्रीआनंद प्रताप सिंह(भा.पु.से.), महानिरीक्षक, श्री प्रदीप कुमार दुबे उप महानिरीक्षक सीमा सुरक्षा बल भिलाई, श्री संजीव रोलबा उप महानिरीक्षक आईटीबीपी के मार्गदर्शन, श्री रोबिनसन गुड़िया (भा.पु.से.) पुलिस अधीक्षक नारायणपुर, श्री नरेन्द्र सिंह सेनानी 41वीं वाहिनी आईटीबीपी, श्री दुष्यंत राज जयसवाल सेनानी 29वीं वाहिनी आईटीबीपी, श्री राजीव गुप्ता 45वीं वाहिनी आईटीबीपी, श्री रोशन सिंह आसवाल सेनानी 38वीं वाहिनी आईटीबीपी, श्री संजय कुमार सेनानी 53 वीं वाहिनी आईटीबीपी, श्री नवल सिंह सेनानी 135वीं वाहिनी बीएसएफ, श्री एन.एस. कुटियाल सेनानी 133वीं वाहिनी बीएसएफ एवं श्री अक्षय साबद्रा (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नक्स ऑप्स नारायणपुर, श्री सुशील कुमार नायक अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नारायणपुर के निर्देशन में नारायणपुर पुलिस द्वारा आईटीबीपी, बीएसएफ, एसटीएफ की संयुक्त बल साथ माओवादियों के विरूद्ध क्षेत्र में लगातार नक्सल विरोधी ‘‘माड़ बचाव’’ अभियान चलाये जा रहे है।नक्सल उन्मुलन अभियान और अति संवेदनशील अंदरूनी क्षेत्रों में लगातार कैम्प स्थापित होने से पुलिस के बढ़ते प्रभाव व नक्सलियों के अमानवीय, आधारहीन विचारधारा एवं उनके शोषण, अत्याचार तथा बाहरी नक्सलियों के द्वारा भेदभाव करने तथा स्थानीय आदिवासियों पर होने वाले हिंसा से तंग आकर आज दिनांक 11.07.2025 श्री रोबिनसन गुड़िया (भा.पु.से.), पुलिस अधीक्षक नारायणपुर, श्री नरेन्द्र सिंह सेनानी 41वीं वाहिनी आईटीबीपी, श्री दुष्यंत राज जयसवाल सेनानी 29वीं वाहिनी आईईटीबी, श्री राजीव गुप्ता 45वीं वाहिनी आईटीबीपी, श्री रोशन सिंह आसवाल सेनानी 38वीं वाहिनी आईटीबीपी, श्री संजय कुमार 53वीं वाहिनी आईईटीपी, श्री नवल सिंह 135वीं वाहिनी बीएसएफ, श्री एन.एस. कुटियाल सेनानी 133वीं वाहिनी बीएसएफ, श्री राजपाल सिंह टूआईसी 129वीं वाहिनीं बीएसएफ, श्री अक्षय साबद्रा अति.पुलिस अधीक्षक (नक्सल ऑप्स.), अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) श्री लौकेश बंसल, उप पुलिस अधीक्षक डॉ. प्रशांत देंवागन, श्री आशीष नेताम, श्री कुलदीप बंजारे, सुश्री अमृता पैकरा, श्री मनोज मण्डावी, श्री अरविंद किशोर खलखो के समक्ष बिना हथियार के आत्मसमर्पण किये। आत्मसमर्पण करने पर प्रोत्साहन राशि 50 हजार रुपये का चेक प्रदान किया गया एवं उन्हें नक्सल उन्मूलन नीति के तहत् मिलने वाली सभी प्रकार की सुविधाएं दिलाया जायेगा। इस अवसर पर अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।आत्मसमर्पित के नाम/पद1. मनकू कुंजाम उर्फ सुखलाल कुंजाम पिता स्व0 सोनकू उम्र 33 वर्ष जाति माड़िया निवासी $ पंचायत रेकावाया थाना ओरछा जिला नारायणपूर छत्तीसगढ़पद- कुतुल एरिया कमेटी सचिव डीवीसीएम (क्टब्ड) - 8 लाख।2. हिड़मे कुंजाम पति मनकू कुंजाम उर्फ सुखलाल कुंजाम उम्र 28 वर्ष जाति माड़िया निवासी $ पंचायत रेकावाया थाना ओरछा जिला नारायणपूर छत्तीसगढ़ ( पिता पण्डरू पोयाम निवासी दुर्गिन थाना ओरछा) पद- माड़ डिवीजन सप्लाई टीम एसीएम (।ब्ड)- 5 लाख3. पुन्ना लाल उर्फ बोटी उर्फ सन्तू ओयाम पिता स्व0 मन्नीराम उम्र 26 वर्ष जाति मुरिया निवासी $ पंचायत रेकावाया थाना ओरछा जिला नारायणपूर छत्तीसगढ़पद - नेलनार एरिया धनोरा जन मिलिशिया कमाण्ड़रएसीएम (।ब्ड) - 5 लाख4. मासे पोयाम पिता सन्तू (पिता सन्नू निवासी मोहनार) उम्र 25 वर्ष जाति गोण्ड निवासी रेकावाया पंचायत रेकावाया थाना ओरछा जिला नारायणपूर छत्तीसगढ़पद - नेलनार एरिया धनोरा जन मिलिशिया सदस्य पार्टी सदस्य (च्ड) - 1 लाख5. फुलमती उर्फ फुलो कश्यप पिता स्व0 अंधो उर्फ मानू उम्र 45 वर्ष जाति गोण्ड निवासी रेंगाबेड़ा थाना ओरछा जिला नारायणपुरपद- माड डिवीजन प्रेस टीम सदस्य पार्टी सदस्य (च्ड)- 1 लाख6. वंजे उर्फ वनिला हलामी पिता मोरंगे उम्र 22 वर्ष जाति माड़िया निवासी पिंडकापारा पंचायत हिकुल थाना ओरछा जिला नारायणपुरपद- इंद्रावती एलओएस रिकरूट सदस्य दल सदस्य (ब्ड) - 1 लाख7. सुन्दरी उर्फ दुलारी गोटा पिता पुसू उम्र 19 वर्ष जाति माड़िया निवासी ताडोपारा पंचायत आदेर थाना ओरछाजिला नारायणपुर छत्तीसगढ़पद- डीवीसी स्टाप सदस्य (रनिता का स्टाप) पार्टी सदस्य (च्ड) - 1 लाख8. रमेश उर्फ दर्शन उर्फ जोगा हलामी पिता चमरू उम्र 38 वर्ष जाति माड़िया निवासी परलनार पंचायत हिकुल थना ओरछा जिला नारायणपुरपद- पार्टी सदस्य (च्ड) प्लाटून नंबर 32- 1 लाख9. जग्गूराम मण्डावी उर्फ परजेन्द पिता स्व0 आयतु मण्डावी उम्र 40 वर्ष जाति माड़िया निवासी/पंचायत ढ़ोढ़रबेड़ा थाना ओरछा जिला नारायणपुरपद -ढ़ोढ़रबेड़ा जनताना सरकार अध्यक्ष - 1 लाख10. सनीराम कोर्राम उर्फ धर्मू पिता दशरू उम्र 25 वर्ष जाति गोण्ड़ निवासी तुषवाल थाना बारसुर जिला बीजापुरपद -एसीएम (।ब्ड) आमदाई एरिया सीएनएम कमाण्डर -5 लाख11. चैतराम उर्फ डब्बू पिता स्व0 लखमू उम्र 23 वर्ष जाति माड़िया निवासी $ पंचायत कोडोली थाना ओरछा जिला नारायणपुर पद- पार्टी सदस्य (च्ड) - 1 लाख12. सुशीला कवाची पिता स्व0 ईडमों उम्र 23 वर्ष जाति गोण्ड निवासी कुर्सिंग पंचायत हांदावाड़ा थाना ओरछा जिला नारायणपुर पद - दल सदस्य (ब्ड) आमदाई एरिया रिकरूट सदस्य - 1 लाख13. घासी गोटा उर्फ श्याम पिता स्व0 काना उम्र 34 वर्ष जाति माड़िया निवासी $ पंचायत जाटलूर थाना ओरछा जिला नारायणपुर।पद -जाटलूर पंचायत सरकार अध्यक्ष- 1 लाख14. ईश्वर गोटा उर्फ अर्जून पिता सुखराम उम्र 26 वर्ष जाति माड़िया निवासी $ पंचायत जाटलूर थाना ओरछा जिला नारायणपुर।पद -जाटलूर पंचायत मिलिशिया कमाण्डर- 1 लाख15. लच्छू गोटा पिता कारू उम्र जाति माड़िया निवासी चलचेर/ ईत्तापरा पंचायत आदेर थाना ओरछा जिला नारायणपुरपद - ओरछामेटा जनताना सरकार अध्यक्ष- 1 लाख16. कुमारी समल कश्यप पिता पाण्डू उम्र 22 जाति माडिया ग्राम आलबेडा पंचायत आदेर थाना ओरछा जिला नारायणपुरपद - आलबेडा सीएनएम सदस्य - 50 हजार रूपये।17. चमरू गोटा पिता स्व0 मुरा उम्र 42 वर्ष जाति माड़िया निवासी $ पंचायत जाटलूर थाना ओरछा जिला नारायणपुर।पद - जाटलूर डीएकेएमस अध्यक्ष - 50 हजार रूपये।18. सुन्दरी कर्मा पिता स्व0 बिल्लोराम उम्र 41 वर्ष जाति माड़िया निवासी $ पंचायत आदेर थाना ओरछा जिला नारायणपुर पद - आदेर जनताना सरकार सदस्य केएएमएस अध्यक्ष- 50 हजार रूपये।19. सोमारू उर्फ सोमा गोटा पिता स्व0 मंगलूराम उम्र 25 वर्ष जाति माड़िया साकिन हितुल पंचायत थुलथुली थाना ओरछा जिला नारायणपुर पद - भटबेडा जनताना सरकार डीएकेएमस अध्यक्ष- 50 हजार रूपये।20. सुखराम गोटा पिता स्व0 डब्बा उम्र 35 वर्ष जाति माड़िया निवासी $ पंचायत जाटलूर थाना ओरछा जिला नारायणपुर।पद -जाटलूर डीएकेएमस सदस्य - 50 हजार रूपये।21. मंगू गोटा उर्फ मनोज पिता स्व0 लखमा उम्र 40 वर्ष जाति माड़िया निवासी $ पंचायत जाटलूर थाना ओरछा जिला नारायणपुर पद -जाटलूर सरकार/ आर्थिक शाखा अध्यक्ष- 50 हजार रूपये।22. फागू उसेण्ड़ी पिता स्व0 कारिया उम्र 36 वर्ष जाति माड़िया निवासी कुडमेल पंचायत ढोढरीबेड़ा थाना ओरछा जिला नारायणपुरपद - ढोंढरबेड़ा जनताना सरकार जनसंपर्क शाखा अध्यक्ष - 50 हजार रूपये।माओवादियों द्वारा आत्मसमर्पण के पीछे माड़ और नारायणपुर जिले में लगातार चलाये जा रहे विकास कार्य तेजी से बनती सड़कें, गावों तक पहुँचती विभिन्न सुविधाओं ने इन्हें प्रभावित किया है। संगठन के विचारों से मोहभंग एवं मिली निराशा, संगठन के भीतर बढ़ते आंतरिक मतभेद इनके आत्मसमर्पण का बहुत बड़ा कारण है। आत्मसमर्पित माओवादी माड़ डिविजन एवं परतापुर एरिया क्षेत्रान्तर्गत सक्रिय रूप से कार्यरत रहे है।आने वाले समय में और भी नक्सलियों के संगठन छोड़कर आत्मसमर्पण करने की गोपनीय आसूचना है। आत्मसमर्पण कराने में नाराणपुर पुलिस डीआरजी एवं आईटीबीपी, बीएसएफ का विशेष योगदान है। इस प्रकार नक्सलियों का हो रहे आत्मसर्पण से शीर्ष माओवादी कैडर के लिए बड़ा नुकसान हुआ है। नक्सल मुक्त माड़ बचाव अभियान की कल्पना साकार रूप ले रहा है।एसपी नारायणपुर श्री रोबिनसन गुड़िया(भा.पु.से.) ने कहा कि सरकार की पुनर्वास नीति के फायदे, घर, नौकरी ने इन्हें आकर्षित किया है। इन्होने आत्मसमर्पण माड़ एवं खुद की भलाई के लिए सोचा है, और ‘‘माड़ बचाओ अभियान” ने उन्हें अब एक नई आस दी है। माओवादी की विचारधारा में भटके नक्सलियों को उनके घर वाले भी वापस लाना चाहते है। हम सभी नक्सली भाई-बहनों से अपील करते हैं कि उनका बाहरी लोगों की भ्रामक बातों और विचारधारा से बाहर निकलने का समय आ गया है। अब समय माड़ को वापस उसके मूलवासियों को सौंप देने का है जहाँ वे निर्भीक रूप से सामान्य जीवन व्यतीत कर सके।
-
गौरेला । गौरेला विकासखंड के ग्राम साल्हेघोरी के बैगा बसाहट छिरहिट्टी में कलेक्टर लीना कमलेश मंडावी ने चौपाल लगाकर बैगा परिवारों की समस्याएं सुनी। उन्होंने राशन, पेंशन, आवास, वन अधिकार, आधार, पेयजल, सड़क, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे मुद्दों पर अधिकारियों को तत्काल कार्यवाही के निर्देश दिए।उन्होंने मिडिल स्कूल छिरहिट्टी की मरम्मत, छिन्दपानी में नया मिडिल स्कूल भवन और बेंदरापानी में नया आंगनबाड़ी भवन स्वीकृत करने के निर्देश दिए। साथ ही महुआ, चार और बांस के पौधे वितरित करने का भी आदेश दिया गया। पेयजल व्यवस्था के लिए पानी टंकी से पंप लगाकर आपूर्ति सुनिश्चित करने को कहा गया।
वहीं,कलेक्टर श्रीमति मंडावी ने छिरहिट्टी व साल्हेघोरी के प्राइमरी स्कूलों, आंगनबाड़ी केंद्रों तथा अंधियारखोह स्थित 50 सीटर आदिवासी बालक छात्रावास का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने शिक्षकों को बेहतर पढ़ाई करवाने, बच्चों की उपस्थिति सुनिश्चित करने और बच्चों के पोषण पर ध्यान देने के निर्देश दिए। - गौरेला। मुख्य नगरपालिका अधिकारी ने बताया कि कलेक्टर लीना कमलेश मंडावी के निर्देशानुसार अब नगरपालिका गौरेला में भी आयुष्मान कार्ड बनाने की तैयारी कर ली गई है। उन्होंने बताया कि गरीब और मध्यमवर्गीय परिवार के लोगों को मुफ्त में इलाज के लिए आयुष्मान भारत योजना चलाई जा रही है। लोगों को इस योजना का लाभ मिल रहा है और कुछ लोगों का अभी तक आयुष्मान कार्ड नहीं बना है। इसके लिए भारत सरकार की अति महत्वकांक्षी योजना प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत अब नगरपालिका गौरेला में भी आम नागरिक अपना और अपने परिवार का आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं। इसके लिए आवेदनकर्ता का आधार कार्ड, राशन कार्ड और मोबाइल नंबर होना चाहिए। आयुष्मान कार्ड से अस्पताल के कमरे का शुल्क, डॉक्टर की फीस, ऑपरेशन थियेटर, आईसीयू, डायग्नोस्टिक सेवाएं, सर्जन शुल्क आदि सहित लगभग 1,393 सेवाएं मिलती हैं। अस्पताल में भर्ती होने से पहले का 3 दिन का कवर 3 दिनों के लिए है और अस्पताल में भर्ती होने के बाद का कवर 15 दिनों के लिए है, जिसमें दवाएं और डायग्नोस्टिक्स शामिल हैं। यह योजना पूरे भारत में उपलब्ध है, जिससे आप किसी भी सरकारी या प्राइवेट अस्पताल में कैशलेस इलाज करा सकते हैं।


.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)








.jpg)
.jpg)

.jpg)

.jpg)




.jpeg)
