- Home
- छत्तीसगढ़
-
- 31 मई को अपरान्ह 3 बजे तक करें संपर्क
दुर्ग / संचालनालय खेल एवं युवा कल्याण छत्तीसगढ़ रायपुर द्वारा रायपुर जिले में एन.एस.डी.सी. लिमिटेड के वित्तीय सहयोग से संचालित विभागीय आवासीय तीरंदाजी खेल अकादमी में प्रशिक्षणरत खिलाड़ियों का प्रवेश नवीनीकरण एवं नवीन प्रवेश हेतु खेल अकादमी संचालन नियम 2014 के अनुसार राज्य स्तरीय चयन ट्रायल का आयोजन 03 से 04 जून 2024 तक समय प्रातः 7 बजे से अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम रायपुर में किया जा रहा है। सहायक संचालक खेल एवं युवा कल्याण श्री लकड़ा के अनुसार 13 से 17 आयु वर्ग के तीरंदाजी खिलाड़ी इसमें भाग ले सकते हैं। इच्छुक खिलाड़ी खेल एवं युवा कल्याण विभाग दुर्ग के रविशंकर स्टेडियम स्थित कार्यालय में 31 मई 2024 को अपरान्ह 3 बजे तक संपर्क कर सकते हैं। - दुर्ग / उच्चतम न्यायालय, नई दिल्ली में 29 जुलाई 2024 से 03 अगस्त 2024 तक विशेष लोक अदालत का आयोजन अखिल भारतीय स्तर पर किया जाना प्रस्तावित है। जिसमें माननीय सर्वाेच्च न्यायालय के समक्ष लंबित प्रकरणों को चिन्हांकित करते हुए लंबित प्रकरणों के अधिकाधिक संख्या में निराकरण का प्रयास किया जाना है। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण दुर्ग के सचिव श्री आशीष डहरिया से मिली जानकारी अनुसार माननीय सर्वाेच्च न्यायालय द्वारा आयोजित उक्त विशेष लोक अदालत हेतु छत्तीसगढ़ राज्य से संबंधित ऐसे मामले जो माननीय उच्चतम न्यायालय के समक्ष लंबित है, की सूची में दुर्ग जिले से संबंधित कुल 22 प्रकरणों को निराकृत किये जाने हेतु चिन्हांकित किया गया है। विशेष लोक अदालत हेतु चिन्हांकित प्रकरणों हेतु प्री-सीटिंग, जिला एवं सत्र न्यायालय दुर्ग में आयोजित की जा रही है। जिसमें वरिष्ठतम न्यायाधीश द्वारा प्रकरण के उभयपक्षों के मध्य आपसी सहमति से राजीनामा का प्रयास किया जाएगा। चिन्हांकित प्रकरणों के निराकरण हेतु आयोजित प्री-सीटिंग हेतु जिला विधिक सेवा प्राधिकरण दुर्ग की ओर से पक्षकारों को प्री-सीटिंग में उपस्थित होने हेतु सूचना पत्र प्रेषित किया जा रहा है।
- दुर्ग / लोकसभा निर्वाचन-2024 के लिए मतगणना दलों का गठन किया जाना है। इस हेतु मतगणना दल का द्वितीय रेण्डमाईजेशन 03 जून 2024 को प्रातः 10 बजे तथा तृतीय रेण्डमाईजेशन 04 जून 2024 प्रातः 5 बजे से एनआईसी कक्ष जिला कार्यालय दुर्ग में किया जाएगा। उक्त कार्यवाही के दौरान काउंटिंग आब्जर्वर तथा कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी एवं समस्त सहायक रिटर्निंग ऑफिसर उपस्थित रहेंगे।
- बिलासपुर /कलेक्टर श्री अवनीश शरण के निर्देश पर फूड इंस्पेक्टर द्वारा तखतपुर ब्लॉक के शासकीय राशन दुकानों की जांच की गई। इसमें ग्राम कुरेली, केकराड़, भरनी, देवरीकला, विजयपुर, उड़ेला, सिंघनपुरी, राजपुर, अमसेना, लिदरी, कोपरा, बेलगहना, सकेरी, सकर्रा, सालहेकापा एवं देवतरा के शासकीय उचित मूल्य की दुकानों में अनियमितता पाए जाने पर इन 16 दुकान संचालकों को नोटिस जारी किया गया है। इसके अलावा शासकीय उचित मूल्य दुकान विजयपुर एवं केकराड़ में खाद्यान्न अनियमितता पाए जाने पर दुकान निरस्तीकरण की कार्रवाई एवं शासकीय उचित मूल्य दुकान उड़ेला में दुकान निलंबन की कार्रवाई की गई।तखतपुर के अनुविभागीय अधिकारी (रा.) ने बताया कि उनके द्वारा 13 शासकीय उचित मूल्य दुकान के संचालकों को छत्तीसगढ़ सार्वजनिक वितरण प्रणाली (नियंत्रण) आदेश 2016 के तहत खाद्यान्न व्यपवर्तन/अनियमितता की प्रतिपूर्ति करने हेतु निर्देशित किया गया है। तय समय में खाद्यान्न प्रतिपूर्ति नहीं किए जाने पर उनके विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज कर राजस्व वसूली की कार्यवाही की जाएगी।
- जांजगीर-चाम्पा। बलौदा पुलिस ने जर्वे गांव के छ्ग राज्य ग्रामीण बैंक में चोरी करने वाले 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है और तीनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. एक आरोपी अभिषेक कश्यप जर्वे गांव तो 2 आरोपी शुभम गुप्ता, गोपेश यादव खोखसा गांव के रहने वाले हैं. पुलिस ने आरोपियों ने ताला काटने का औजार, सेंसर मशीन और बाइक जब्त किया है. आरोपियों ने बैंक के कैश वाल्ट को काटने की कोशिश की थी और नगद चोरी करने असफल हुए थे.दरअसल, 25-26 मई की दरमियानी रात बदमाशों ने सीसीटीवी का केबल काटकर जर्वे के ग्रामीण बैंक के दरवाजे का ताला तोड़ा था और सेंसर मशीन को चोरी कर ली थी. नगद चोरी करने बदमाश असफल हुए थे. पुलिस ने जांच शुरू की तो सीसीटीवी से बदमाशों के बारे में पुलिस को सुराग मिला और 48 घन्टे में पुलिस ने 3 आरोपी शुभम गुप्ता, गोपेश यादव और अभिषेक कश्यप को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने तीनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है.
- भिलाईनगर। नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र में वृहद पेयजल योजना के अंतर्गत सभी जोन क्षेत्र में पाईप लाईन बिछाई गई है। जहां पर ज्वाइंट वाॅल्ब लगाये जाते है वहां पर चेम्बर बनाया जाता है। इसी प्रकार से जोन में जहाॅ पर अंडर ग्राउण्ड सिवरेज लाईन है, जहां घरो पर ज्वांइट लगता है जहां पर भी खुले चेम्बर पाये जाये उसे स्लेब ढक्कन से ढक दिया जाये। जिससे बारिश के समय में पानी भरने पर किसी भी जानवर, राहगीर आदि का दुर्घटना न हो।सनद रहे की बारिश में यदि खुला चेम्बर छुट जाता है तो पानी भर जाने के बाद जानवर, राहगिरो के गिरने की दुर्घटना बनी रहती है उसको रोकने के लिए आयुक्त देवेश ध्रुव ने सभी जोन आयुक्त एवं इंजिनियरो को निर्देश दिये है 10 जून तक सभी खुले चेम्बरो पर ढक्कन लग जाना चाहिए। ढक्कन लगाने की कार्यवाही निगम के सभी क्षेत्रो में चल रही है। अगर कही पर खुला चेम्बर दिखता है, तो आम नागरिक अपने क्षेत्र के जोन कार्यालय को सूचित कर देगें तो वहाॅ भी खुले चेम्बर पर ढक्कन लगा दिया जायेगा।आयुक्त श्री ध्रुव ने सभी जोन आयुक्त एवं इंजिनियर, सुपरवाईजर, जेड.एच.ओ. को निर्देशित किये है की सभी चेम्बरो पे ढक्कन लगा दिया जाये, कुछ चेम्बर ऐसे भी र्है जिनका ढक्कन खसक गया है या नीचे गिर गया है उसे भी चिन्हांकित करके लगा दिया जाये जिससे बरसात में पानी भरने की स्थिति में दुर्घटना न हो।
-
भिलाईनगर। आज नगर पालिक निगम भिलाई के सभागार में कैच द रेन एवं फाईट द बाइट पर सेमिनार आयोजित किया गया। जिसका प्रमुख उददेश्य था बरसात के पानी को संरक्षित करना एवं मच्छर के लार्वा पनपने से पहले उसका उन्मूलन कर देना।
भिलाई क्षेत्र के सभी रेसिडेंस एसोसिएसन के पदाधिकारियो को बुलाया गया था उन्हे नगर निगम के भवन अधिकारी हिमांशु देशमुख द्वारा शासन की योजना कैच द रेन के बारे में बताया गया कि किसी प्रकार से हम अपने कालोनी में सोक पिट, रेन वाटर हार्वेस्टिंग, वाटर रिचार्ज बना करके, वर्षा के जल को सरंक्षित कर सकते है साथ ही बोरिंग को रिर्चाज करके जमीन के भू स्तर को बढाया जा सकता है। इसके बारे मे उन्हे जानकारी दी गई की किस प्रकार से सोक पिट बनाया जा सकता है एवं किस प्रकार से हम थोड़ा सा प्रयास करके कालोनी के अंदर जल स्तर को बढ़ा सकते है।
फाइट द बाइट के अंतर्गत जिला मलेरिया अधिकारी डाॅ. चंद्रभान सिंह बंजारे द्वारा बताया गया कि किस प्रकार से हम अपने हाउसिंग सोसायटी को मच्छर से मुक्त कर सकते है हमे ध्यान देना होगा कि हमारे सोसायटी के कुलर, गमला, पानी टंकी, स्वीमिंग पूल, फलावर पाॅट, फ्रीज के नीचे एवं अन्य स्थान पर जहा पर पानी भरने की संभावना है वहाॅ पर मच्छर के लार्वा पनप सकते है। ऐसे जगहो पर थोड़ी सी सावधानी करके वहां जला आईल, मलेरिया आईल, टेमिफास डाल करके मच्छर के अण्डो को मार सकते है। एक मच्छर 150 से अधिक अण्डे देता है, अगर हम उसे नहीं मारेगे तो बढ़ते क्रम में बढ़ते ही जायेगा। सोसायटी के पदाधिकारियो ने अपना पक्ष रखा उसमे से यह निर्धारित हुआ की नगर निगम भिलाई एवं मलेरिया उन्मूलन स्वास्थ्य विभाग की टीम संयुकत रूप से एक तिथि निर्धारित करके हाउसिंग सोसयटी के लोगो के बीच जायेगी, निवासरत नागरिको को समझायेगी, इसमे सोसायटी के लोग भी सहयोग करेगें। यह सब कार्य 15 जून बरसात आने से पहले करने का सब लोगो ने निश्चय किया है।
सेमिनार के दौरान अपर आयुक्त अशोक द्विवेदी, डाॅ. तुसार वर्मा, स्वास्थ्य अधिकारी धर्मेन्द्र मिश्रा, भवन अनुज्ञा के इंजिनियर सभी जोन के स्वास्थ्य अधिकारी, शहरी अजीविका मिशन के स्टाफ के साथ हाउसिंग सोसायटी के वंदे मातरम सोसायटी, श्रीराम हाईटस, शिखर अपाटमेंट, कृष्णा गेै्रण्ड सिटी, आकृति हाईटस, अविनाश डेवलप्र्स आदि के पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी लोगो ने जागरूकता लाने का शपथ लिया। - बीजापुर। बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों के साथ हुई मुठभेड़ में दो माओवादी मारे गए हैं।पुलिस अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि मद्देड थाना क्षेत्र में माओवादियों की उपस्थिति की सूचना मिलने पर सुरक्षाबलों को गश्त के लिए रवाना किया गया था। टीम जब बद्देपारा के करीब पहुंची थी, तभी वहां छिपे माओवादियों ने गोलीबारी शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई के बाद माओवादी वहां से भाग खड़े हुए। मौके पर सर्च के दौरान सुरक्षाबलों ने दो माओवादियों के शव, हथियार और अन्य सामान बरामद किए हैं। इस मुठभेड़ में कुछ अन्य माओवादियों के मारे जाने सूचना है। file photo
-
दंतेवाड़ा.। जिले में बुधवार को दो महिला नक्सलियों समेत 10 माओवादियों ने सुरक्षाबलों के सामने समर्पण कर दिया। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि सुरक्षाबलों के सामने 10 नक्सलियों ने समर्पण कर दिया है जिनमें दो महिलाएं भी शामिल हैं। उन्होंने बताया कि समर्पण करने वाले नक्सली इंद्रावती एरिया कमेटी में सक्रिय थे।
उन्होंने बताया कि नक्सली पुलिस के पुनर्वास अभियान 'लोन वर्राटू' से प्रभावित हैं तथा माओवादियों की खोखली विचारधारा से निराश हैं। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि माओवादियों पर सड़कें खोदने, सड़कों को अवरुद्ध करने के लिए पेड़ गिराने तथा नक्सलियों द्वारा बुलाए गए बंद के दौरान पोस्टर और बैनर लगाने का आरोप है। उन्होंने बताया कि समर्पण करने वाले नक्सलियों को राज्य सरकार की आत्मसमर्पण और पुनर्वास नीति के अनुसार सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। अधिकारियों ने बताया कि इसके साथ ही, जून 2020 में शुरू किए गए पुलिस के 'लोन वर्राटू' (अपने घर/गांव वापस लौटो) अभियान के तहत अब तक 180 इनामी नक्सली सहित कुल 815 माओवादियों ने सुरक्षाबलों के सामने आत्मसमर्पण किया है। - रायपुर। गद्दा बनाने वाली फैक्ट्री में आग लगने से दो महिला मजदूरों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। रायपुर जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) संतोष सिंह ने बताया कि खमतराई थाना क्षेत्र के अंतर्गत गोंदवारा इलाके में गद्दा बनाने वाली इकाई में आज दोपहर आग लग गई . इस घटना में दो मजदूरों-यमुना और रामेश्वरी की मृत्यु हो गई। सिंह ने बताया कि जब मजदूर फैक्ट्री में काम कर रहे थे तब वहां अचानक आग लग गई तथा घटना के बाद वहां मौजूद कर्मचारियों और अन्य लोगों ने आग बुझाने की कोशिश की। उन्होंने बताया कि सूचना पर दमकल विभाग के वाहनों को भी भेजा गया। उन्होंने बताया कि फैक्ट्री में जब आग लगी तब वहां सात कर्मचारी काम कर रहे थे जिनमें पांच को बचा लिया गया लेकिन सरोरा क्षेत्र की निवासी दो महिलाओं की मृत्यु हो गई। पुलिस अधिकारी ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है तथा शासन के अधिकारी मौके पर मौजूद हैं। उनके मुताबिक, शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। उन्होंने बताया कि आग लगने के कारणों के बारे में जानकारी नहीं मिली है। सिंह ने बताया कि मामले की जांच के बाद ही इस संबंध में अधिक जानकारी मिल सकेगी।
- दुर्ग / कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 24 (1) के तहत् प्रदत्त शक्तियों को प्रयोग में लाते हुये दुर्ग जिले में लोकसभा निर्वाचन 2024 की मतगणना तिथि 04 जून 2024 दिन मंगलवार को मतगणना स्थल क्षेत्र श्री शंकराचार्य प्रोफेशनल विश्वविद्यालय जुनवानी भिलाई एवं सीमावर्ती क्षेत्रों में मदिरा दुकानों के लिए "शुष्क अवधि/शुष्क दिवस" घोषित किया है। कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी सुश्री चौधरी के आदेशानुसार उक्त अवधि में मतगणना स्थल क्षेत्र एवं सीमावर्ती क्षेत्रों में स्थित समस्त देशी मदिरा एवं विदेशी मदिरा की फुटकर दुकानें, रेस्टॉरेन्ट बार, होटल-बार, क्लब आदि जैसे-एफ.एल.-1 (घघ), एफ.एल.-1 (घघ-कम्पोजिट), सी.एस.-2 (घघ), सी.एस.-2 (घघ-कम्पोजिट), सी.एस.-2 (ग-अहाता), सी.एस.-2 (ग-कम्पोजिट अहाता), एल.एल.-1 (ख-अहाता), एफ.एल 3, 4 (क) सम्पूर्ण दिवस बंद रहेंगे।
- - सिकलसेल हेल्पलाईन नंबर जारीदुर्ग, / संगवारी व पहल प्रयास से परिणाम के अंतर्गत जिला चिकित्सालय दुर्ग में सिकल सेल मरीजों के उचित उपचार एवं देखभाल के लिए एक ईलाज पुस्तिका का विमोचन डॉ. हेमंत कुमार साहू, सिविल सर्जन डॉ. अखिलेश यादव, डॉ. नेहा बाफना, डॉ. योगेश्वर कालकोन्डे (न्यूरोलॉजिस्ट), डॉ. बैद्यनाथ, डॉ. ओमप्रकाश वर्मा (अस्पताल सलाहकार) कु. गीता एक्का, श्री प्रवीण कुमार, कु. धर्मीन, श्री लक्ष्मीचंद की उपस्थिति में किया गया। जिला चिकित्सालय दुर्ग में सिकल सेल का निःशुल्क जांच उपचार एवं परामर्श दिया जा रहा हैं, सिकल सेल मरीजों के ईलाज के लिए एक ईलाज पुस्तिका उपलब्ध हैं, जिसे कक्ष कंमाक 17 मेन ओ.पी.डी. से प्राप्त किया जा सकता हैं। अधिक जानकारी के लिए सिकल सेल हेल्पलाईन नंबर 9302404491 पर संपर्क किया जा सकता हैं।
- -शिक्षा विभाग के अधिकारियों को जिले में शिक्षा के स्तर और बेहतर बनाने की दिशा में प्रयास करने तथा नवाचार को अपनाने दिए निर्देश-आरटीई के तहत चयनित विद्यार्थियों का करें भौतिक सत्यापन-कलेक्टर ने ली शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठकदुर्ग, /कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी की अध्यक्षता में आज कृष्णा पब्लिक स्कूल के सभागार में शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों के प्राचार्यो की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। प्राचार्यो की बैठक लेकर शैक्षणिक सत्र प्रारंभ होने से पहले कार्य योजना बनाकर सभी आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। आगामी 16 जून से शत-प्रतिशत स्कूलों में शाला प्रवेश उत्सव मनाने तथा पाठ्य-पुस्तक, गणवेश एवं साइकिल वितरण कराने को कहा। शिक्षा विभाग के अधिकारियों को जिले में शिक्षा के स्तर और बेहतर बनाने की दिशा में प्रयास करने तथा नवाचार को अपनाने के निर्देश दिए।बच्चों के विकास और भविष्य के लिए पढ़ाई का होना बहुत जरूरी माना गया है और उन्हें शिक्षा स्कूलों से प्राप्त होती है।स्कूल कई प्रमुख तरीकों से बच्चों के संज्ञानात्मक और शैक्षणिक विकास में योगदान देते हैं। बच्चों का विकास करना और उनकी क्षमता को बढ़ाने के लिए प्रत्येक शिक्षक और प्राचार्य की जिम्मेदारी है। बच्चे के उज्जवल भविष्य के लिए यह बेहद जरूरी है कि पढ़ाई-लिखाई के साथ-साथ वह अन्य गतिविधियों में भी सक्रिय रहे। कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने कहा कि परीक्षा में बेहतर परिणाम के लिए बालक-बालिकाओं के साथ-साथ शिक्षकों को मेहनत करने की आवश्यकता है। शिक्षा के स्तर में सुधार और े परीक्षा परिणाम बेहतर हो इसके लिए बच्चों के साथ-साथ शिक्षकों को भी मेहनत करनी होगी। उन्होंने कहा कि शिक्षा का अधिकार (आरटीई) पोर्टल का सत्यापन आप लोगों के द्वारा किया जाता है। आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के बच्चों को आरटीई का लाभ मिल सके, यह सुनिश्चित करें।कलेक्टर ने शिक्षा को बेहतर बनाने के लिए स्कूल के अध्यापकों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि बच्चों को उनके पाठ्यपुस्तकों से पढ़ाई कराएं, बच्चों को कुंजी से पढ़ाते हुए कोई अध्यापक पाए जाने पर उस पर कार्यवाही की जाएगी। साथ ही शिक्षकों को बच्चों को विषयवार नोटस बनाने प्रेरित करने को कहा। जो सफलता व ज्ञान पाठ्यपुस्तक से मिल सकती है वह ज्ञान कंुजी से नही मिल सकती। स्कूलों के प्राचार्य से परिणामों में कमियों का संज्ञान लिया और परीक्षा परिणाम पूर्व वर्ष के परिणामों से बेहतर करने के निर्देश दिए। उन्होंने कमजोर बच्चों पर विशेष ध्यान देने को कहा। इसके लिए बच्चों का वर्गीकरण किया जाए, ताकि पता चल सके कौन सा बच्चा पढ़ाई में उत्तम है, मध्यम है और कौन सा बच्चा कमजोर है, उस आधार पर उसकों गाईड लाईन देना है। उन्होंने कहा संवाद सबसे अच्छा माध्यम है एक शिक्षक का संवाद जितना अच्छा रहेगा बच्चे और शिक्षक की दूरिया उतनी ही कम होगी। बच्चे खुलकर विषयवार अपनी समस्या बता सकेंगे। उन्होंने जिला शिक्षा अधिकारी को सभी शासकीय एवं निजी स्कूलों में आधार कार्ड बनाने के लिए शिविर लगाने को कहा, ताकि स्कूल में भर्ती के समय आधार कार्ड से संबंधित समस्या न आए। कलेक्टर ने आरटीई के तहत दिए गए प्रवेश में से लगभग 10 प्रतिशत बच्चों के ड्रॉप आउट होने पर चिंता प्रकट की तथा विद्यालयवार इसकी समीक्षा करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने जिले में स्कूलों से ड्रॉप आउट बच्चों से शाला त्यागने की वजह को जानकर उनकी समस्याओं का समाधान करवाने पहल करने को कहा। उन्होंने स्कूल के प्राचार्य को इसके लिए विशेष प्रयास करने हेतु निर्देशित किया गया। कलेक्टर ने कहा कि बच्चे स्कूल क्यों नहीं आ रहे इसकी जानकारी स्कूल के प्राचार्य को होनी चाहिए। जिले में सभी स्कूलों का संचालन समय सारिणी के अनुरूप हो यह सुनिश्चित करें। साथ ही सभी शासकीय एवं निजी स्कूल के शिक्षक और प्राचार्य विद्यालय समय पर पहंुचे इसका विशेष ध्यान रखे।कलेक्टर ने कहा कि निःशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 के तहत प्रत्येक बच्चे को शिक्षा प्राप्त करने का अधिकार है। सभी बच्चों को शिक्षा का अवसर मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि निजी विद्यालयों में आरटीई के तहत कोई भी बच्चा प्रवेश करता है, तो उसके साथ वैसा ही व्यवहार करें जिस प्रकार सामान्य तौर पर प्रवेशित बच्चों के साथ व्यवहार करते हैं। उन्होंने कहा कि अधिनियम के तहत प्रवेशित कुछ बच्चे पढ़ाई के मध्य में ही विद्यालय का त्याग कर देते हैं, परंतु उनक विद्यार्थियों का नाम पोर्टल में प्रदर्शित होता रहता है। ऐसी स्थिति में संबंधित विद्यालय के द्वारा उन विद्यार्थियों को ड्राप आउट मार्क किया जाना अनिवार्य है, परंतु अधिकांश विद्यालयों द्वारा आरटीई पोर्टल मंे कार्यवाही नही की जाती है। जिले में समर कैम्प चल रहा है, जिससे बच्चों की प्रतिभाएं बाहर निकलकर आ रही है। उन्होंने कहा कि समर कैम्प के माध्यम से बच्चों की प्रतिभाओं का चिन्हांकन करना है और उसे उस दिशा में विकसित करना है। बच्चों में व्यक्तित्व विकास और आत्मविश्वास होना चाहिए। बच्चों के विकास के लिए क्या बेहतर कार्य कर सकते हैं इसके लिए कार्ययोजना बनानी चाहिए। निःशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 के अंतर्गत विद्यालयों द्वारा विद्यार्थियों को स्कूल पाठ्यपुस्तकें, गणवेश एवं लेखन सामग्री विद्यार्थियों को निःशुल्क उपलब्ध कराया जाता है।कलेक्टर ने कहा कि 9वीं, 10वीं, 11वीं एवं 12वीं कक्षा के बच्चों पर विशेष ध्यान देते हुए उनको थ्योरी के साथ-साथ प्रैक्टिकल भी कराएं, ताकि आगे चलकर उनको परेशानी न हो। उन्होंने कहा कि स्कूलों की फीस की राशि न देने के फलस्वरूप छात्र-छात्राओं के परिजनों पर अनावश्यक रूप से दबाव बनाना, परीक्षा में न बैठने देने, टीसी नही देने संबंधी शिकायते पाए जाने पर संबंधित स्कूलों के प्राचार्यो के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी। राज्य सरकार के निर्देशानुसार 10 अगस्त को मेगा पीटीएम किया जाएगा।बैठक में उपस्थित क्लस्टर अकेडमिक कोऑडिनेशन (सीएसई) को स्कूलों का महीने में दो बार निरीक्षण करने को कहा। उनकों शिक्षकों की गतिविधियों व उनके पढ़ाने का तरिका व बच्चों को समझ आ रहा है कि नही, बच्चों के प्रति उनका व्यवहार, विषय समय पर कव्हर हो पा रहा है कि नही इत्यादि पर मॉनिटरिंग करते हुए अपनी मॉनिटरिंग रिपोर्ट रजिस्टर में एंट्री करने को कहा। स्कूलों के पढ़ाई व्यवस्था सुधार के लिए बीईओ को लगातार भ्रमण करने कहा गया। कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने शासकीय एवं निजी स्कूल के प्राचार्यो से आरटीई के संबंध में प्राप्त निर्देशों के क्रियान्वयन, बालक बालिका शौचालय, अहाता एवं पहंुच मार्ग, विद्यालय प्रांगण में अतिक्रमण, स्कूल मैपिंग, यू डाईस में डाटा एंट्री इत्यादि के संबंध में चर्चा की।दुर्ग जिले के लिए विद्यालयों के बोर्ड परीक्षाओं में शत प्रतिशत परिणाम दिलाने वाले प्राचार्याे तथा उल्लास नव भारत साक्षरता कार्यक्रम में बेहतर कार्य करने हेतु बीईओ श्री कैलाश साहू, पाटन शिक्षक श्री कमलकांत देवांगन, सीएसी श्री चंद्रहास देवांगन एव श्रीमती सुमन प्रधान को प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी श्री अरविंद मिश्रा, समग्र शिक्षा अधिकारी श्री सुरेन्द्र पाण्डेय, सहायक संचालक श्रीमती पुष्पा पुरूषोत्तमन सहित शासकीय एवं निजी विद्यालय के प्राचार्या उपस्थित थे।
- दुर्ग / जिले में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना अंतर्गत मौसम खरीफ वर्ष 2023 में 81101 किसानों द्वारा 100396 हेक्टेयर रकबे में अधिसूचित फसलों का बीमा कराया गया है। जिसमें से कुल 9691 कृषकों को क्षतिपूर्ति राशि 38892256 रूपए का भुगतान किया जाना है। उप संचालक कृषि श्री एल.एम. भगत ने बताया कि अभी तक 9512 कृषकों को क्षर्तिपूर्ति राशि 37077396 रूपए का भुगतान किया गया है। शेष 179 कृषक को क्षतिपूर्ति राशि 1814860 रूपए का भुगतान राष्ट्रीय फसल बीमा पर अपलोड थ्रेसहोल्ड उपज एवं औसत उपज के हैरारकी में विसंगति प्रदर्शित होने के कारण लंबित है। रबी 2023-24 में 29314 किसानों द्वारा रकबा 42035 हेक्टेयर में अधिसूचित फसलों का बीमा कराया गया है। वर्तमान में दावा क्षतिपूर्ति की गणना की कार्यवाही प्रक्रियाधीन है।
- -बुजुर्गाें को चश्मा, छड़ी एवं श्रवण यंत्र बांटे गयेबिलासपुर /राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत संचालित शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों में ‘‘राष्ट्रीय वयोवृद्ध देखभाल’’ कार्यक्रम के तहत आज ‘‘सियान जतन क्लीनिक’’ का विशेष आयोजन किया गया। शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों में 60 वर्ष उम्र के बुजुर्ग व्यक्तियों की निःशुल्क जांच कर उपचार किया गया। 60 वर्ष उम्र के 49 व्यक्तियों का बुजुर्ग कार्ड बनाया गया है। सियान जतन क्लीनिक में दृष्टिदोष से पीड़ित बुजुर्ग व्यक्तियों को चश्मा एवं अन्य जरूरत मंद बुजुर्गाें को छड़ी एवं श्रवण यंत्र बांटे गये। दन्तरोग, मोतियाबिंद, शुगर, बी.पी. जैसे बीमारियों से पीड़ित बुजुर्ग मरीजों की जांच कर उनका इलाज किया गया।‘‘सियान जतन क्लीनिक’’ आयोजन में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. प्रभात श्रीवास्तव, डॉ. बी.के. वैष्णव, डॉ. आस्था मिश्रा, डॉ. आकांक्षा झा, डॉ. टारजन आदिले, शहरी कार्यक्रम प्रबंधक एवं समस्त चिकित्सकीय दल उपस्थित थे।
- -रबी की समीक्षा व खरीफ कार्यक्रम का किया गया निर्धारण-मछलीपालन एवं डेयरी के लिए ऋण देने में कोताही पर हुई नाराज-खाद-बीज के वितरण में और तेजी लाने दिए निर्देश-अवकाश में भी खाद-बीज वितरण के लिए खुलेंगी सोसायटीबिलासपुर /कृषि उत्पादन आयुक्त एवं कृषि सचिव शहला निगार ने कृषि से संबंद्ध उद्यानिकी, मछलीपालन एवं डेयरी फार्म के लिए शून्य प्रतिशत ब्याज पर ऋण देने में ढिलाई बरतने पर नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने लंबित सभी मामलों को तत्परता से स्वीकृति देकर लोन डिस्बर्स करने के निर्देश सहकारी बैंक प्रबंधन को दिए हैं। सुश्री निगार आज यहां जिला कार्यालय के मंथन सभाकक्ष में बिलासपुर एवं सरगुजा संभाग के अधिकारियों की बैठक लेकर खरीफ 2024 की कार्ययोजना एवं रबी 2023-24 की प्रगति की समीक्षा कर रहे थे। बैठक में कृषि से जुड़े राज्य स्तरीय विभाग प्रमुखों के साथ ही बिलासपुर एवं सरगुजा संभाग के संभागायुक्त, कलेक्टर, जिला पंचायत सीईओ सहित कृषि एवं सहयोगी विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।खाद-बीज के उठाव में लाये तेजी -कृषि उत्पादन आयुक्त शहला निगार ने लगभग 4 घण्टे तक मैराथन बैठक लेकर एक-एक सेक्टर की संभागवार विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने कहा कि खरीफ फसलों की बुआई का समय आ चुका है। किसानों को खाद-बीज एवं दवाई की उपलब्धता सुनिश्चित की जाये। उन्होंने 3 जून तक बीज वितरण के लक्ष्य का 75 प्रतिशत भण्डारण और 40 प्रतिशत किसानों में वितरित करने का टार्गेट दिया है। इसी प्रकार इस अवधि तक 60 प्रतिशत खाद का भण्डारण एवं 40 प्रतिशत उठाय सुनिश्चित किया जाये। भण्डारण एवं उठाव साथ-साथ चलना चाहिए। बैठक में समीक्षा के दौरान बताया गया कि वितरण का कार्य काफी धीमी गति से चल रहा है। अमूमन 15 प्रतिशत खाद-बीज का वितरण हुआ है। उन्होंने परिवहन के लिए अतिरिक्त वाहन लगाकर लक्ष्य पूर्ति में तेजी लाने के निर्देश दिए।सोसायटिओं का दौरा कर समीक्षा करें कलेक्टर्स -कृषि सचिव ने सभी कलेक्टरों को कृषि सोसायटिओं का दौरा कर वस्तुस्थिति से अवगत कराने को भी कहा है। उन्होंने कहा कि लक्ष्य प्राप्ति तक सोसायटिओं में छुट्टिया रद्द कर दी गई हैं। अवकाश के दिनों में भी किसानों को खाद-बीज वितरित किया जायेगा। कृषि विभाग के आरएईओ को नोडल अधिकारी बनाकर सोसायटिओं में बैठाया जाये ताकि किसानों को उचित मार्गदर्शन मौके पर ही मिल सके। उन्हांेंने किसानों की इच्छा एवं मांग के अनुरूप उच्च गुणवत्ता के बीच-खाद उपलब्ध कराने को कहा है। आयुक्त ने अमानक खाद-बीज वितरण पर भी नकेल कसने के निर्देश दिए। उर्वरक निरीक्षकों को सजग रहकर अभी से सेम्पल लेने के लिए कहा है। ताकि समय रहते किसानों को अमानक खाद -बीज के बारे में चेताया जा सके। निजी दुकानों के साथ ही सहकारी समितियों से भी खाद-बीज के सेम्पल उठाने के निर्देश दिए हैं।बरसात के पूर्व पशुओं में शत प्रतिशत टीका लगाएं -कृषि उत्पादन आयुक्त ने पशुधन विकास विभाग एवं उद्यानिकी विभाग के काम-काज की समीक्षा की। उन्होंने बरसात के पूर्व सभी जरूरी टीका पशुओं को लगाने के निर्देश दिए। कलेक्टरों को अभियान की समीक्षा टीएल बैठक में करने को कहा है। उन्नत नस्ल उत्पादन के लिए कृतिम गर्भाधान को बढ़ावा देने पर बल दिया। उन्होंने 30 प्रतिशत वत्स उत्पादन कृत्रिम गर्भाधान योजना के अंतर्गत सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। समीक्षा में पाया गया है कि सरगुजा संभाग में सेब एवं स्ट्राबेरी उत्पादन के लिए उपयुक्त माहौल है। इसलिए सेब एवं स्ट्राबेरी उत्पादन को बढ़ावा दिया जा रहा है। उन्होंने दो गुना फायदा के लिएसामान्य के बजाय ग्राफ्टेड टमाटर एवं बैंगन रोपण पर जोर दिया। सरगुजा संभागायुक्त श्री जीआर चुरेन्द्र ने फसल परिवर्तन किये जाने पर जोर दिया। धान के बदले अन्य दलहन तिलहनों के साथ गोपालन को प्रोत्साहित किया जाना चाहिए। उन्होंने बैठक के अंत में आभार प्रदर्शन भी किया। बैठक में इस अवसर पर संचालक कृषि डॉ. सारांश मित्तर, संचालक पशुपालन विभाग, डॉ. प्रियंका शुक्ला, एमडी मार्कफेड रमेश शर्मा, अतिरिक्त संभागायुक्त श्री डोमन सिंह, संचालक उद्यानिकी श्री जगदीशन, संचालक मछलीपालन श्री नाग, मण्डी बोर्ड के डायरेक्टर श्री सवन्नी सहित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
- भिलाईनगर। भिलाई नगर निगम के सभागार में आज समीक्षा बैठक के दौरान सभी जोन आयुक्त, कार्यपालन अभियंता, सहायक अभियंता, उपअभियंता की उपस्थिति में आयुक्त देवेश कुमार ध्रुव ने निर्देश दिये कि निगम भिलाई क्षेत्र में कही भी पानी की सप्लाई बाधित न हो। हर नागरिक को पीने का पानी मिले यह सुनिश्चित किया जाये।इस संबंध में नियमित पेयजल सप्लाई के साथ-साथ निगम क्षेत्र के सभी पावर पम्प, हैण्ड पम्प का संधारण गुणवत्तापूर्वक किया जाये, निगम के संधारण करने वाले दस्ता से यह सुनिश्चित किया जाये की उनके द्वारा पम्पो का संधारण किया जा रहा है वह गुणवत्तापूर्वक हो उसी पावर पम्प में दुबारा शिकायत न मिले उसका समय सीमा निर्धारित किया जावे। निगम के द्वारा सप्लाई पाईप लाईन में कहीं भी लिकेज होने की स्थिति में उसका तत्काल संधारण किया जावे। हैण्ड पम्प में कही भी जलभराव न हो यह भी ध्यान रखा जाये। आवश्यकता हो तो टेंकर से भी सप्लाई नियमित रूप से किया जाये। निगम के इंजिनियर एवं सुपरवाईजर इस बात का ध्यान रखे की जिन बस्तीयो में टेंकर से पानी सप्लाई हो रहा है वहां निर्धारित स्थल एवं समय पर पानी सप्लाई हो। यह शिकायते मिल रही है कि टेंकर सप्लाई करने वाले ड्राईवरो द्वारा चिन्हित स्थल से पहले ही गाड़ी खड़ा कर देते है जिससे नागरिको को परेशानी हो रही है। उसको तुरन्त रोका जाये और ऐसे ड्रायवरो पर कार्यवाही हो, इसके लिए स्थानीय नागरिको से जानकारी प्राप्त किया जाये की पानी समय पर मिल रहा है की नहीं। सभी इंजिनियर एवं सुपरवाईजर इसका निरीक्षण करते रहे। किसी भी नागरिक को पानी की समस्या होने पर निगम के जोन कार्यालय को सूचित करें ।
- रायपुर / कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने आज आनंद नगर स्थित श्री लाल बहादुर शास्त्री लाइब्रेरी एवं आनंद समाज वाचनालय ब्राह्मण पारा का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने श्री लाल बहादुर शास्त्री लाईब्रेरी में विद्यार्थियों के लिए बैठने की व्यवस्था तथा अन्य उपलब्ध सुविधा की जानकारी ली और आवश्यक निर्देश दिये। कलेक्टर आनंद समाज वाचनालय भी गए वहां अध्ययन कर रहे विद्यार्थियों से चर्चा कर उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि मन लगाकर पढ़ाई करें। जिला प्रशासन द्वारा शहर के मध्य में युवाओं के अध्ययन के लिए लाईब्रेरी-रीडिंग जोन की व्यवस्था की गई है। आनंद समाज वाचनालय के अलावा मोतीबाग परिसर में तक्षशिला रीडिंग जोन और नालंदा परिसर लाईब्रेरी भी उपलब्ध है। इन स्थानो में अनुकूल वातावरण और बेहतर सुविधाओं में अध्ययन किया जा सकता है। कलेक्टर ने आनंद समाज वाचनालय के ऊपर हॉल का भी निरीक्षण किया सुविधाओं के विस्तार से निर्देश दिए। इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त श्री अबिनाश मिश्रा तथा अन्य अधिकारी उपलब्ध थे।
- बालोद। कलेक्टर श्री इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल के निर्देशानुसार बालोद जिले में सड़क दुर्घटना के प्रभावी उपाय सुनिश्चित करने हेतु निरंतर कार्य किए जा रहे हंै। इसके अंतर्गत राजस्व, पुलिस, परिवहन एवं अन्य संबंधित विभाग के द्वारा ओव्हरलोडिंग एवं लापरवाही पूर्वक वाहन चलाने वालों के विरूद्ध़ कार्यवाही के अलावा दो पहिया वाहन चलाने वालों को अनिवार्य रूप से हेलमेट पहनने तथा निर्धारित गति पर ही वाहन चलाने के लिए समझाईश दी जा रही है। इसके अंतर्गत आज अपर कलेक्टर श्री चन्द्रकांत कौशिक सहित जिले के अन्य अधिकारी-कर्मचारियों ने बिना हेलमेट के दो पहिया वाहन चलाने वालों को रोककर उन्हे अनिवार्य रूप से वाहन चलाने की समझाईश दी। इस दौरान आज अपर कलेक्टर श्री चन्द्रकांत कौशिक जिला मुख्यालय बालोद के पेट्रोल पंप में पहुंचकर दो पहिया वाहन चालकों को हेलमेट उपयोग नही करने से होने वाले हानि के संबंध में जानकारी दी और उन्हें अनिवार्य रूप से हेलमेट पहनने तथा निर्धारित गति पर वाहन चलाने को कहा।
- पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद वनमंडलाधिकारी ने दी जानकारीबालोद,। बालोद वनमण्डल के बरही सर्कल के अंतर्गत ग्राम नर्रा से लगे किलारगांेदी के जंगल में बीते 24 मई को 04 साल के नर नीलगाय की मौत की वजह के संबंध में वनमंडलाधिकारी बालोद द्वारा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद जानकारी सार्वजनिक कर दी गई है। वनमंडलाधिकारी श्री बलभद्र सरोटे ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार इस नर नीलगाय की मौत गैस्ट्रोएनट्रेटीस से ग्रसित होने का कारण बताया है। उन्होंने गैस्ट्रोएनट्रेटीस के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि गैस्ट्रोएनट्रेटीस एक ऐसी स्थिति है जो गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल ट्रैक्ट (पेट और आंतों) की सूजन है। ये बैक्टिरिया, वायरस, परजीवी दवाओं एवं नए खाद्य पदार्थों के संक्रमण के कारण हो सकता है। इसके कारण उल्टी-दस्त, आंतों में दर्द एवं अन्य (क्लिनिकल लक्षण) भी दिखते है। उन्होंने बताया कि पशु चिकित्सक डाॅ. अभिषेक मिश्रा के अनुसार नील गाय गैस्ट्रोएनट्रेटीस बीमारी से जुझ रहा था, जिससे उसके शरीर में पानी की कमी हुई। डाॅ. मिश्रा ने बताया कि ऐसी स्थिति में कई बार जानवर खाना-पीना भी छोड़ देता है।वनमण्डलाधिकारी ने बताया कि नीलगाय की जहाँ मृत्यु हुई है वहाँ से पानी की दूरी महज 246 मीटर है। जहाँ से अन्य वन्य पशुओं को पेयजल उपलब्ध कराया जाता है। जिससे यह स्पष्ट होता है कि नीलगाय की मृत्यु प्राकृतिक मौत थी। वनमण्डाधिकारी ने फरवरी 2024 में बिगड़े वनों के सुधार हेतु बनाए गए परकोलेसन टैंक के संबंध में भी जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि परकोलेसन टैंक कैम्पा से नही बनाया गया है। परकोलेसन टैंक बनाने का उद्देश्य भूजल संरक्षण पुर्नभरण कराना है। इसमें पानी नही रूकता सीधे भूमि के नीचे रिस जाता है। उन्होंने बताया कि वन विभाग द्वारा वन्य प्राणियों को पानी की कमी न हो इसके लिए बालोद एवं गुरूर परिक्षेत्र में बिगड़े हुए वनों के सुधार अंतर्गत मार्च माह मेें झिरिया का निर्माण किया गया था। जिससे कि गर्मी के दिनों में भी वन्य प्राणियों को पेयजल की सुविधा मिल सके।
- - पार्किंग की व्यवस्था हो पुख्ताः कलेक्टर- छोटे व्यापारियों के लिए बना वेंडिंग जोन, खाद्य पदार्थ के उठाएंगे लुत्फदुर्ग / नगर पालिक निगम द्वारा निर्मित परिसर का मुआयना करने पहंुचे संभागआयुक्त श्री एस.एन.राठौर, कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी द्वारा निगमायुक्त श्री लोकेश चंद्राकर, एसडीएम श्री मुकेश रावटे, उपायुक्त श्री महेंद्र साहू सहित अधिकारियों के साथ नगर निगम सीमा क्षेत्र अंतर्गत स्थित परिसर एवं दुकानों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने दुकानों का उपयोग एवं आरक्षण तथा दुकानों की बिक्री तथा भूमि आवंटन की प्रक्रिया में आने वाली परेशानियों के संबंध में आयुक्त श्री लोकेश चन्द्राकर से चर्चा की। उन्होंने अधिकारियों के साथ गंज मंडी काम्प्लेक्स,नलघर काम्प्लेक्स, साइंस कॉलेज फील्टर प्लांट के पास प्रस्तावित चौपाटी के अलावा राजेंद्र पार्क के समीप नवनिर्मित फूड जोन का निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।उन्होंने नलघर काम्प्लेक्स एवं गंज मंडी काम्प्लेक्स की सुंदरता के लिए कार्य योजना बनाने के निर्देश निगमायुक्त को दिए ताकि दुकानों की सुंदरता के अनुरूप दुकानों की बिक्री हो सके। आरक्षण को शिथिल करने निगम की सभा में प्रस्ताव प्रस्तुत करने कहा गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने भूमि आवंटन की प्रक्रिया में आने वाली दिक्कतों के संबंध में चर्चा कर आवश्यक दिशा निर्देश के तहत कार्रवाई करने संबंधित अधिकारियों को कहा। निरीक्षण के दौरान सहायक अभियंता श्री संजय ठाकुर, उपअभियंता श्री करण यादव, बाजार अधिकारी श्री चंदन मनहरे, सहायक बाजार अधिकारी श्री थानसिंह यादव आदि मौजूद रहें। कलेक्टर ने कहा नियमित रूप से साफ सफाई व्यवस्था की मॉनिटरिंग करें, दुकानों के सामने कचरा बाहर बिखरने वालो पर कड़ी कार्रवाही करें व जुर्माना लगाए। उन्होंने कहा कि दुकानों लिए पार्किंग भी महत्वपूर्ण होता है। पर्याप्त पार्किंग की व्यवस्था न होने से आवागमन व्यवस्था अस्त-व्यस्त हो जाती है और ट्रैफिक का दबाव काफी बढ़ जाता है। पार्किंग हेतु उपयुक्त और पर्याप्त जगह भी चिन्हांकित कर लें। उल्लेखनीय है कि वेंडिंग जोन में खाद्य पदार्थों की दुकानें होगीं। जिसमें चाट,डोसा, कुल्फी और गुपचुप के अलावा दुकानें की दुकानें इस ट्रेंड को ध्यान में रखते हुए सड़क किनारे वेंडिंग जोन में फास्ट फूड, चाट, पेय पदार्थ, कुल्फी की दुकानें खोले जाने का प्रस्ताव है।
-
, -जब्बार नाला से लगभग 80 डम्पर एवं अरमान नाला से लगभग 40 डम्पर कचरा
- जलभराव वाले क्षेत्रों की सफाई पर विशेष ध्यान देने के दिये निर्देशरायपुर - रायपुर जिला कलेक्टर डाॅ. गौरव कुमार सिंह के आदेशानुसार और नगर पालिक निगम रायपुर के आयुक्त श्री अबिनाश मिश्रा के निर्देशानुसार नगर निगम स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों द्वारा नगर निगम क्षेत्र में वर्षा पूर्व नालों एवं नालियों के स्वच्छता अभियान का विभिन्न स्थानों पर जाकर प्रगति का प्रत्यक्ष निरीक्षण प्रतिदिन नियमित किया जा रहा है।आज आयुक्त श्री अबिनाश मिश्रा के निर्देशानुसार नगर निगम अपर आयुक्त श्री राजेन्द्र प्रसाद गुप्ता ने नगर निगम स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर तृप्ति पाणीग्रही सहित राजधानी शहर रायपुर नगर पालिक निगम क्षेत्र के जलभराव वाले क्षेत्रों अरमान नाला क्षेत्र, समता कॉलोनी मार्ग क्षेत्र की मानसून पूर्व सफाई व्यवस्था का प्रत्यक्ष अवलोकन किया. अपर आयुक्त ने जलभराव वाले क्षेत्रों के नालों एवं नालियों की मानसून पूर्व सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने के निर्देश सभी जोन कमिश्नरों एवं जोन स्वास्थ्य अधिकारियों को दिये हैँ. सभी बड़े नालों की मानसून पूर्व सुगम निकास प्रबंधन क़ायम करवाने सफाई तेज गति से निरन्तर प्रगति पर है. नगर निगम जोन 3 के क्षेत्र में बड़े नालों जब्बार नाला एवं अरमान नाला के क्षेत्र में मानसून पूर्व सुगम निकास क़ायम करने तेज गति से सफाई करवकर पोकलेन मशीन की सहायता से विगत लगभग एक सप्ताह से प्रतिदिन नियमित करवाई जा रही नाला सफाई शीघ्र पूर्ण करवाने करने के निर्देश दिये हैँ। अपर आयुक्त ने नगर निगम जोन क्रमांक 3 के अंतर्गत जब्बार नाला क्षेत्र एवं अरमान नाला क्षेत्र में पोकलेन मशीन की सहायता से मानसून पूर्व करवायी जा रही नाला सफाई के अभियान की प्रगति का निरीक्षण स्थल पर जोन नम्बर 3 के जोन स्वास्थ्य अधिकारी श्री उमेश नामदेव, स्वच्छता निरीक्षक श्री अब्दुल नफीस की उपस्थिति में किया । जोन 3 के जोन स्वास्थ्य अधिकारी ने अपर आयुक्त एवं स्वास्थ्य अधिकारी को बताया कि विगत लगभग एक सप्ताह से प्रतिदिन नियमित जारी सफाई अभियान में नगर निगम जोन नम्बर 3 स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा जब्बार नाला क्षेत्र में लगभग एक सप्ताह से पोकलेन मशीन की सहायता से प्रतिदिन नियमित जारी नाला सफाई अभियान के अंतर्गत लगभग 80 डम्पर कचरा बाहर निकाला जा चुका है, वहीं जोन 3 के तहत अरमान नाला क्षेत्र की सफाई करवाकर पोकलेन मशीन की सहायता से अब तक लगभग 40 डम्पर कचरा नाले से बाहर निकाला जा चुका है। अपर आयुक्त ने सभी नालों की सफाई का कार्य तेज गति के साथ पूर्ण करवाकर मानसून पूर्व सुगम निकास कायम करना सुनिश्चित करने के निर्दश दिये हैँ । - रायपुर - रायपुर जिला कलेक्टर डाॅ. गौरव कुमार सिंह के आदेशानुसार एवं नगर पालिक निगम रायपुर के आयुक्त श्री अबिनाश मिश्रा के निर्देषानुसार नगर निगम अपर आयुक्त श्री राजेन्द्र प्रसाद गुप्ता के नेतृत्व एवं निगम स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. तृप्ति पाणिग्रही, जोन 9 जोन कमिश्नर श्री संतोष पाण्डेय, जोन स्वास्थ्य अधिकारी श्री आत्मानंद साहू , उपअभियंता नगर निवेष श्री कुंदन साहू, स्वच्छता पर्यवेक्षक श्री भोला तिवारी सहित श्रमिकों, जेसीबी मशीन की सहायता से पुलिस थाना बल की उपस्थिति में नगर निगम जोन 9 क्षेत्र में शहीद पंडित विद्याचरण शुक्ल वार्ड क्रमांक 51 के क्षेत्र में व्हीआईपी रोड में होटल बेबीलान के पीछे के बड़े नाले पर अवैध कब्जा जमाकर दीवार एवं किचन शेड लगभग 15 बाई 300 वर्गफीट क्षेत्र में बनाकर किये गये पक्के अवैध कब्जे को हटाने की अभियान पूर्वक कार्यवाही प्रारम्भ कर दी, इस अभियान के दौरान नाले पर कब्जा जमाये कब्जाधारी द्वारा स्वतः नाले का कब्जा अपने स्वतः के व्यय एवं संसाधन से अगले 3 दिनों के भीतर हटाने नगर निगम जोन 9 से लिखित अनुरोध किया, जिस पर तत्काल जोन 9 जोन कमिश्नर ने इसकी जानकारी आयुक्त को दी, नगर निगम आयुक्त के निर्देश पर सम्बंधित कब्जाधारी को नाले पर किया गया अवैध कब्जा स्वतः के व्यय एवं संसाधन से हटाने 3 दिनों का समय दिया गया है. तय समयसीमा के भीतर कब्जाधारी द्वारा स्वयं कब्जा नहीं हटाए जाने की स्थिति में नगर निगम जोन 9 का अमला समयसीमा समाप्त होने पर अभियान चलाकर नाले पर किया गया अवैध कब्जा तोड़कर हटा देगा.
-
-वहां की कर संग्रहण प्रणाली, कचरा प्रबंधन देखकर उस पर आयुक्त अविनाश मिश्रा से चर्चा की
रायपुर । नगर पालिक निगम रायपुर के राजस्व विभाग के अमले के 93 कर्मचारीगण नगर निगम आयुक्त श्री अअविनाश मिश्रा के आदेषानुसार नगर निगम उपायुक्त राजस्व डाॅ. आर.के. डोंगरे के नेतृत्व में दिल्ली और चंडीगढ़ नगर निगम में राजस्व कर संग्रहण एवं वसूली प्रणाली सहित कचरा प्रबंधन की व्यवस्था का अध्ययन करके अध्ययन यात्रा से वापस राजधानी शहर रायपुर लौट आए ।
नगर निगम उपायुक्त राजस्व डाॅ. आर.के. डोंगरे , राजस्व अधिकारी श्री बलदाऊ वर्मा, श्री विवेकानंद दुबे, सहायक राजस्व अधिकारीगणों, आई.टी. विषेषज्ञगणों, राजस्व निरीक्षकों, सहायक राजस्व निरीक्षकों के 93 सदस्यीय दल ने रायपुर वापस लौटकर नगर निगम आयुक्त श्री अबिनाष मिश्रा एवं अपर आयुक्त राजस्व श्री राजेन्द्र प्रसाद गुप्ता से मिलकर उन्हें दिल्ली और चंडीगढ़ नगर निगम की अध्ययन यात्रा की रिपोर्ट दी । अध्ययन दल ने दिल्ली और चंडीगढ़ नगर निगम की राजस्व कर वसूली प्रणाली के अध्ययन सहित महानगरों में डोर टू डोर कचरा कलेक्षन प्रबंधन व्यवस्था देखी एवं घरों में रहवासियों से और होटल व्यवसायियों से इस संबंध में चर्चा कर अध्ययन यात्रा में जानकारी ली । उपायुक्त राजस्व ने दिल्ली और चंडीगढ़ नगर निगम की अध्ययन यात्रा के दौरान वहां की जा रही बेहत्तर व्यवस्था के संबंध में आयुक्त को जानकारी देकर रायपुर शहर की परिस्थितियों के अनुरूप वहां की बेहत्तर प्रणाली को लागू किये जाने के संदर्भ में चर्चा एवं विमर्ष किया ।लौटने के बाद आज राजस्व की टीम ने विस्तृत पे्रजेंटेषन के माध्यम से नगर निगम आयुक्त एवं राजस्व के अपर आयुक्त के समक्ष जानकारी साझा की । प्रेजेंटेषन की प्रस्तुति के दौरान उपायुक्त राजस्व ने चंडीगढ़ में चल रहे बेहत्तर कामों, जिनकों नगर निगम रायपुर में भी अपनाया जाना चाहिए, उनका विवरण देते हुए बताया कि चंडीगढ में राजस्व वसूली के प्रचार प्रसार हेतु अतिरिक्त बजट का प्रावधान है, जिसके माध्यम से टैक्स के भुगतान की प्रक्रिया से लोगो को अवगत कराना छुट तथा दण्ड के प्रावधानों को लोगो तक पहुंचाने हेतु रेडियो एफ एम और न्यूज के माध्यम से जनसूचना देना आदि व्यापक स्तर पर किया जाता है, साथ ही चंडीगढ में वर्ष में लगभग 1 लाख बकायादारों को पोस्ट के माध्यम से डिमांड नोटिस भेजा जाता है। इन सब कारणों से टैक्स पेयर जागरूक होता है और वसूली टारगेट अनुरूप रहती है।इसी तारतम्य में आज बैठक में राजस्व की टीम को प्रतिदिन अपने वार्डो में रोज नये 5 भवनों में जाकर टैक्स पेयर से मिलने का आदेष जारी किया गया । साथ ही अगले 5 दिनों में प्रत्येक वार्ड का डिमांड बिल प्रिंट कर राजस्व कर्मचारियों को दिया जावेगा । जिससे राजस्व कर्मचारी को वार्ड में भ्रमण करने पर प्रत्येक घर की जानकारी रहे और यदि जरूरत हो तो मौके पर ही डिमांड देकर पाॅष मषीन के माध्यम से वसूली कर सके। साथ ही आज की बैठक उपरांत सभी राजस्व विभाग को वसूली की समीक्षा हेतु एक नया फार्मेट तैयार कर दिया गया है जिसके आधार पर प्रत्येक सोमवार को समीक्षा की जायेगी। - -कलेक्टर ने बाढ़ से बचाव के लिए की तैयारियों की समीक्षा कहा-ग्रामीण युवाओं को करें बाढ़ जैसे आपदा का सामना करने प्रशिक्षित-बारिश से पहले ही नालों की हो रही साफ-सफाई: निगम कमिश्नर श्री मिश्रारायपुर /कलेक्टर डॉ गौरव सिंह जिले में बाढ़ से बचाव के लिए तैयारियों की समीक्षा बैठक ली। कलेक्टर ने कहा कि कुछ दिनों के भीतर मानसून आने की संभावना है। जिले की सभी तहसीलों और नगर निगम में बाढ़ के संभावित स्थानों को चिन्हित करें। सभी एसडीएम अपने राजस्व अमलों के साथ स्वयं तहसीलों का दौैरा करें और ग्रामीणों से चर्चा कर आपदा राहत की कार्ययोजना बनाएं। गांव-नदीतट और में गोताखोरों की तैनाती रखें। साथ ही गांवों मंे कुछ युवाओं के समूहो को प्रशिक्षित करें जिससे वे बाढ़ जैसी आपदा का सामना करनें में सहयोग कर सकें।डॉ सिंह ने कहा कि बाढ़ से प्रभावितों के अभी से सुरक्षित स्थान ऐसे स्थल को चिन्हांकित करले और आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराएं। उन्होंने कहा कि बाढ़ से सबसे अधिक मवेशी प्रभावित होते हैं। उनके लिए भी सुरक्षित स्थान रखें। साथ ही पशुओं को होने वाले संक्रामक बीमारी से बचाव के लिए दवाईयों का इंतजाम कर लें। खाद्य विभाग उचित मूल्य की दुकानों में राशन की उपलब्धता सुनिश्चित करें और यह भी जायजा लें कि बाजार में चना, चावल, आटा, गुड, दाल, नमक आदि खाद्य पदार्थ पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हो। ताकि आवश्यकता एवं समयानुसार उपलब्धता में विलंब ना हो। संभावित बाढ़ राहत सामग्रियों के पैकेट तैयार करने हेतु टीमों का गठन भी कर लिया जाए।कलेक्टर डॉ सिंह ने कहा कि पीएचई जिले में टंकी के सफाई के लिए विशेष अभियान चलाएं और टंकी के सफाई के बाद उस पर सफाई की तिथि वर्णित करें। बाढ़ प्रभावित गांवों मंे शुद्ध पेयजल की व्यवस्था हेतु परिवहन आदि से संबंधित व्यवस्थ पूर्व से ही सुनिश्चित कर ली जाए। पेयजल की गुणवत्ता शुद्धता को सुनिश्चित करने हेतु पर्याप्त संख्या में क्लोरिन टेबलेट की व्यवस्था कर ली जाए। एवं बाढ़ प्रभावित पंचायतों में इन टेबलेट्स के उपयोग का प्रशिक्षण पीएचई के माध्यम से समय पर सुनिश्चित कर लिया जाए। चिकित्या विभाग अभी से बारिश के समय फैलने वाली महामारी जैसे डायरिया, मलेरिया, पीलिया आदि के लिए दवाईयों तथा टेस्ट किट इत्यादि की व्यवस्था पूर्व में कर लें। ताकि उस समय किसी प्रकार परेशानी का सामना ना करना पड़े। कलेक्टर डॉ सिंह ने कहा कि बाढ़ से पूर्व जिले की मुख्य सड़कों विशेषकर जिला मुख्यालय से ब्लॉक, तहसीलों, गांवों को जोडने वाली सड़कों की मरम्मत करा ली जाए। पुल-पुलिया की भी मरम्मत करके उन्हें यातायात के लिए सुगम बना लिया जाए।नगर निगम कमिश्नर श्री अबिनाश मिश्रा ने कहा कि निगम के निचली बस्तियों और कुछ विशेष स्थानों मंे जो बाढ़ के स्थिति निर्मित होने की संभावना रहती है। इन जगहों पर साफ-सफाई की व्यवस्था कर ली जाए। ताकि पानी का जमाव ना हो। साथ ही स्वास्थ्य विभाग अपनी टीम को अलर्ट करें। उन्होंने बताया कि शहर के सभी प्रमुख नालों की सफाई तेजी से की जा रही है, ताकि डैनेज सिस्टम दुरूस्त रहें और बारिश के दौरान पानी का जमाव ना हो। नगर निगम को सारे जोन और स्वास्थ्य विभाग की टीम संभावित बीमारियों के रोकथाम के लिए कार्य करेंगे। बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अािधकारी श्री विश्वदीप, सभी एडीएम एवं एसडीएम सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।

.jpg)
.jpg)





.jpg)
.jpg)
.jpg)









.jpg)






.jpg)