- Home
- छत्तीसगढ़
- दुर्ग / भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली और मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय रायपुर के दिशा निर्देश के तहत कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी के मागदर्शन में लोकसभा निर्वाचन-2024 अंतर्गत विधानसभा क्षेत्र 66 वैशाली नगर अंतर्गत बुधवार को मतदाताओं को मतदाता सूचना पर्ची तहसीलदार एवं सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी श्री पंचराम सलामे द्वारा बीएलओ और सेक्टर अधिकारी के साथ मतदाता के घर-घर जाकर मतदाता सूचना पर्ची का वितरण किया गया। निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारी श्री हरवंश मिरी ने बताया है कि वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र में सभी बीएलओ द्वारा मतदाता सूचना पर्ची वितरण किया जा रहा है। अब तक लगभग 70 घरों में मतदाता पर्ची का वितरण किया जा चुका है। वितरण की जाँच एवं निरीक्षण सेक्टर अधिकारियों द्वारा की जा रही है। सेक्टर अधिकारियों से प्रतिदिन इसकी रिपोर्ट प्राप्त कर निर्वाचन कार्यालय को भेजी जा रही है। निर्धारित तिथि तक सभी को मतदाता सूचना पर्ची वितरण कर लीं जाएगी।
- दुर्ग / स्टार प्रचारक के चुनाव खर्च के संबंध में आर. पी. अधिनियम 1951 के नियम 77 के I (l & ll) के प्रावधानानुसार प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में विज्ञापन पर यदि स्टार प्रचारक की फोटो या अपील के साथ सामान्य पार्टी के प्रचार के लिए विज्ञापन किसी भी उम्मीदवार के संदर्भ के बिना प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में किया जाता है, तो ऐसे सामान्य विज्ञापन पर होने वाला खर्च राजनीतिक दल के खाते में दर्ज किया जाएगा। यदि ऐसा नेता किसी निर्वाचन क्षेत्र में उम्मीदवार होता है, तो ऐसे सामान्य पार्टी प्रचार पर खर्च, भले ही प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में उसकी तस्वीर हो, ऐसे नेता के खाते में दर्ज नहीं किया जाएगा। क्योंकि यह अपने निर्वाचन क्षेत्र के संदर्भ के बिना, सामान्य पार्टी प्रचार का है। यदि चुनाव के दौरान किसी विशेष उम्मीदवार के संदर्भ के बिना स्टार प्रचारक की फोटो या अपील वाले पोस्टर, बैनर, झंडे, स्टिकर आदि का उपयोग किया जाता है, तो व्यय राजनीतिक दल के खाते में दर्ज किया जाएगा। यदि नेता किसी निर्वाचन क्षेत्र में उम्मीदवार होता है, तो उसके निर्वाचन क्षेत्र में वास्तव में उपयोग की जाने वाली ऐसी वस्तुओं पर अनुपातिक व्यय, उसके चुनाव खर्चों में शामिल किया जाएगा। यदि कोई भी परिचारक जिसमें सुरक्षा गार्ड, चिकित्सा परिचर या कोई भी शामिल है पार्टी का कोई अन्य व्यक्ति या सदस्य, जो संबंधित निर्वाचन क्षेत्र में उम्मीदवार नहीं है, राजनीतिक दल के स्टार प्रचारक के साथ अपने वाहन विमान हेलीकॉप्टर आदि में यात्रा करता है, यात्रा व्यय राजनीतिक दल के खाते में दर्ज किया जाएगा। परिणामस्वरूप राजनीतिक स्टार प्रचारक के यात्रा व्यय का कोई भी हिस्सा उम्मीदवार के खाते में बुक नहीं किया जाएगा। स्टार प्रचारक यदि कोई उम्मीदवार के साथ परिवहन साझा करता है, तो यात्रा व्यय का 50 प्रतिशत उम्मीदवार/उम्मीदवारों को आंबटित किया जाएगा। इसी प्रकार यदि अभ्यर्थी स्टार प्रचारक के साथ मंच साझा करते है तो सभा का खर्च अभ्यर्थी/अभ्यथियों के व्यय में शामिल किया जाएगा।
- -मतदान केंद्रों पर होगा छाया-पानी का पर्याप्त इंतजाम-मतदान दलों के पहुंचने पर होगा स्वागतबिलासपुर /आगामी 7 मई को होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं। शांतिपूर्ण निर्वाचन की प्रक्रिया जिले में सुनिश्चित करने कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अवनीश शरण ने बुधवार को सर्किट हाउस में सेक्टर अधिकारियों की बैठक लेकर चुनाव तैयारियों का जायजा लिया और आवश्यक निर्देश दिए।बैठक में कलेक्टर ने कहा कि लोकतंत्र के इस उत्सव में सभी की सहभागिता जरूरी है। उन्होंने आगामी दिनों में स्वीप में तेजी लाने और मतदान केंद्रों तक मतदाताओं को लाने के लिए कई सुझाव भी दिए। मतदान के लिए घर घर दस्तक और पीले चावल देकर आमंत्रण देने के साथ ही मतदाताओं के लिए केंद्रों में धूप से बचाव और पेयजल की उचित व्यवस्था के निर्देश दिए।भीषण गर्मी के मद्देनजर मतदान दलों के पेयजल,खानपान, और विश्राम के लिए व्यापक इंतजाम के निर्देश दिए गए। मतदान दलों के पहुंचने पर स्थानीय अधिकारियों द्वारा उनका स्वागत किया जाएगा। संगवारी मतदान दलों के लिए व्यवस्थाओं के लिए निर्देशित करते हुए कलेक्टर ने कहा कि आदर्श मतदान केंद्रों,दिव्यांग और संगवारी केंद्रों में कूलर और विश्राम कक्ष की भी व्यवस्था की जाए। अधिकारियों से कलेक्टर ने कहा कि मतदान के लिए आए लोगों के पास यदि फोटोकॉपी अथवा मोबाइल पर भी परिचय पत्र है तो भी उसे मान्य करें। कलेक्टर ने निर्विघ्न और उत्साहपूर्ण निर्वाचन के लिए अधिकारियों को कई टिप्स भी दिए।उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री शिव बनर्जी ,जिला पंचायत सीईओ आरपी चौहान ,निगम कमिश्नर अमित कुमार ने भी अपना संबोधन देते हुए अधिकारियों को चुनाव से सबंधित आवश्यक निर्देश दिए। यातायात की सुगम व्यवस्था, लोगों की सह भागिता और स्वीप की बड़ी गतिविधियों के साथ ही ग्राम स्तर पर कार्यक्रमों के साथ लोगों को मतदान के लिए प्रेरित करने कहा गया।भीषण गर्मी के मद्देनजर मतदान दलों के स्वस्थ्य और केंद्रों में मतदाताओं पर पड़ने वाले प्रतिकूल प्रभाव के लिए व्यापक इंतजाम के भी निर्देश दिए गए। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर प्रभात श्रीवास्तव ने गर्मी से बचाव और निर्जलीकरण की स्थिति सामान्य उपायों के बारे में जानकारी दी।
-
- कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने की निलंबन की कार्यवाही
दुर्ग/ लोकसभा निर्वाचन-2024 के अंतर्गत मतदान दल अधिकारियों का प्रथम प्रशिक्षण भिलाई इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नालॉजी (बी.आई.टी.) दुर्ग में विगत 12 एवं 13 अप्रैल को आयोजित की गई थी। प्रशिक्षण में 10 अधिकारी-कर्मचारी सम्मिलित नहीं हुए। प्रशिक्षण तिथि को कर्त्तव्य पर उपस्थित नहीं होने के फलस्वरूप जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं नोडल अधिकारी (प्रशिक्षण) द्वारा अनुपस्थित अधिकारी-कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था। उक्त नोटिस का जवाब यथा समय प्राप्त नहीं होने/संतोषप्रद नहीं होने के कारण जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं नोडल अधिकारी (प्रशिक्षण) द्वारा अनुपस्थित अधिकारी-कर्मचारियों के निलंबन का प्रस्ताव कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी को प्रेषित किया गया। सीईओ जिला पंचायत द्वारा प्रस्तुत प्रस्ताव के आधार पर निर्वाचन कार्य में घोर लापरवाही बरते जाने के फलस्वरूप कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने लोक प्रतिनिधित्नव अधिनियम 1951 की धारा 20 (क) तथा सिविल सेवा आचरण अधिनियम के तहत उक्त 10 अधिकारी-कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया है। निलंबन अवधि में इन्हें जीवन निर्वाह भत्तों की पात्रता होगी। साथ ही उनके निलंबन अविध के लिए मुख्यालय निर्धारित किया गया है। प्राप्त जानकारी अनुसार निलंबित अधिकारी-कर्मचारियों में क्रमशः सुश्री सविता कुकरेती (कर्मचारी कोड 590475) व्याख्याता ई (एल.बी.) उच्चतर माध्यमिक शाला दारगांव, निलंबन अवधि में इनका मुख्यालय कार्यालय विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी धमधा होगा। सुश्री प्रेरणा अरोड़ा (कर्मचारी कोड 658631) व्याख्याता (वर्ग-2) शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला जामगांव-एम, निलंबन अवधि में इनका मुख्यालय कार्यालय विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी पाटन होगा। सुश्री जया पाण्डेय (कर्मचारी कोड 749891) ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक महिला खण्ड चिकित्सा अधिकारी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र निकुम, निलंबन अवधि में इनका मुख्यालय खण्ड चिकित्सा अधिकारी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र निकुम होगा। श्री राजेन्द्र कुमार ठाकुर (कर्मचारी कोड 435395) सहायक प्राध्यापक कल्याण स्नातकोत्तर महाविद्यालय भिलाई, निलंबन अवधि में इनका मुख्यालय कल्याण स्नातकोत्तर महाविद्यालय भिलाई नगर होगा। श्री विमल कुमार कोसले (कर्मचारी कोड 672415) शिक्षक (एलबी) शासकीय पूर्व माध्यमिक कण्डरका, निलंबन अवधि में इनका मुख्यालय कार्यालय विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी धमधा होगा। श्री आशुतोष तिवारी (कर्मचारी कोड 745158) सहायक प्राध्यापक पशु चिकित्सा विज्ञान और पशुपालन कॉलेज अंजोरा, निलंबन अवधि में इनका मुख्यालय पशु चिकित्सा विज्ञान और पशुपालन कॉलेज अंजोरा होगा। श्री शिशिर राव (कर्मचारी कोड 618757) सहायक ग्रेड-3 शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला केसरा, निलंबन अवधि में इनका मुख्यालय विकासखण्ड कार्यालय शिक्षा अधिकारी पाटन होगा। श्री मोहन सिंह ठाकुर कर्मचारी (कोड 709241) सहायक शिक्षक (एलबी) शासकीय प्राथमिक शाला रिसामा, निलंबन अवधि में इनका मुख्यालय कार्यालय विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी दुर्ग होगा। श्री अर्जुन सोनी (कोड 743545) सहायक ग्रेड-3 नगर पालिक निगम भिलाई, निलंबन अवधि में इनका मुख्यालय कार्यालय नगर पालिक निगम भिलाई होगा। श्री मनोज कुमार बिजौरा (कोड 608750) व्याख्यता (एलबी) शासकीय हाई स्कूल सेमरी निलंबन अवधि में इनका मुख्यालय कार्यालय विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी पाटन होगा। ज्ञात हो कि उक्त अधिकारी-कर्मचारियों की ड्यूटी मतदान दल में पीठासीन अधिकारी, मतदान अधिकारी क्रमांक एक, दो, तीन के रूप में लगायी गई थी। -
- 25 व 30 अप्रैल एवं 04 मई 2024 को
दुर्ग / भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुपालन में रिटर्निंग ऑफिसर दुर्ग संसदीय निर्वाचन क्षेत्र 07 दुर्ग सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी द्वारा अभ्यर्थियों के व्यय लेखों के निरीक्षण की तिथि नियत की गई है। प्रथम निरीक्षण 25 अपै्रल, द्वितीय निरीक्षण 30 अपै्रल तथा तृतीय निरीक्षण 04 मई 2024 को की जाएगी। अभ्यर्थी व्यय लेखन निरीक्षण हेतु स्वयं या एजेंट के माध्यम से प्रस्तुत करना सुनिश्चित करेंगे। प्रथम पाली प्रातः 10 बजे से अपरान्ह 1.30 बजे तक इसमें प्रातः 10 से 11 बजे तक श्री विजय बघेल भारतीय जनता पार्टी, डॉ. अंजू केमे एकम सनातन भारत दल, श्री ए.एच सिद्दीकी निर्दलीय, पुष्पा मैरिसा आंबेटकराईट पार्टी ऑफ इंडिया। प्रातः 11 से दोपहर 12 बजे तक श्री अशोक जैन, श्री बलदेव जैन निर्दलीय, श्री राकेश साहू न्याय धर्मसभा। दोपहर 12 से अपरान्ह 1 बजे तक श्री सुखदेव टंडन राष्ट्रीय जनसभा कांग्रेस पार्टी, श्री श्याम सुन्दर साहू लोकतंत्र कांग्रेस पार्टी, श्री खिलानंद जसपाल निर्दलीय, श्री भगबली सिवारे निर्दलीय। अपरान्ह 1 से 1.30 बजे तक श्री अरूण जोशी निर्दलीय, श्री भानुप्रताप चतुर्वेदी निर्दलीय, श्री विकास शर्मा लोकशाही एकता पार्टी और श्री ध्रुव कुमार सोनी उर्फ लंगूर सोनी निर्दलीय।
इसी प्रकार द्वितीय पाली अपरान्ह 2.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक इसमें अपरान्ह 2.30 से 3.30 बजे तक श्री राजेन्द्र साहू इंडियन नेशनल कांग्रेस, श्री दिलीप रामटेके बहुजन समाज पार्टी और श्री यशवंत सीताराम साहू भारतीय शक्ति चेतना पार्टी। अपरान्ह 3.30 से 4.30 बजे तक सविता शैलेन्द्र बंजारे शक्ति सेना (भारत देश), श्री अनूप कुमार पाण्डेय निर्दलीय, श्री संतोष कुमार मारकण्डेय निर्दलीय, श्री शंकर ठाकुर गोडवाना गणतंत्र पार्टी तथा अपरान्ह 4.30 से शाम 5.30 बजे तक श्री हरिचंद ठाकुर निर्दलीय, डॉ. हरिशचंद्र साहू निर्दलीय और श्री शीतकरण महिलवार आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) अपने व्यय लेखन की जांच कराएंगे। -
दुर्ग / भारत निर्वाचन आयोग द्वारा संसदीय क्षेत्र निर्वाचन क्रमांक 07 दुर्ग के लिए नियुक्त सामान्य प्रेक्षक श्री लथकर श्रीकेश बालाजी राव (आईएएस) ने आज विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 62 पाटन अंतर्गत कुम्हारी, कुकदा, पतोरा, सेलूद, ठकुराईन टोला, अखरा, डीडाभाठा (रानीतराई), जामगांव (आर) आदि ग्रामों के मतदान केन्द्रों का निरीक्षण किया। जिसमें संगवारी मतदान केन्द्र, दिव्यांग मतदान केन्द्र तथा क्रिटिकल मतदान केन्द्र भी शामिल थे। उन्होंने अधिकारियों को मतदान केन्द्रों हेतु आवश्यक व्यवस्थायें जैसे पेयजल, शेड आदि संबंधी व्यवस्था सुनिश्चित करने निर्देशित किया। जहां एक से अधिक मतदान केन्द्र है, वहां मतदान कक्षों तक जाने मार्ग चिन्हित करने निर्देशित किया है। निरीक्षण के दौरान तहसीलदार पाटन, नगर पालिक अधिकारी कुम्हारी, सुपरवाईजर, बीएलओ एवं स्कूलों के प्रधानपाठक उपस्थित थे।
-
कलेक्टर डाॅ. गौरव सिंह के निर्देश पर घर-घर तक मतदाता पर्ची का वितरण
जिले के अधिकारियों के द्वारा मतदान करने का आग्रह
रायपुर । कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डाॅ. गौरव सिंह के निर्देश पर घर-घर मतदाता पर्ची का वितरण किया जा रहा है। आज मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन, अपर मुख्य सचिव श्री सुब्रत साहू, परिवहन विभाग के सचिव श्री एस. प्रकाश समेत अन्य अधिकारियों को मतदाता पर्ची का वितरण उनके निवास में किया गया। उन अफसरों को मतदाता पर्ची का वितरण एडीएम श्रीमती निधि साहू व एसडीएम श्री नंदकुमार चौबे ने किया। साथ ही उन्होंने मतदान का आग्रह भी किया। -
मतदान केंद्रों में सुविधाएं सुनिश्चित करने के दिए निर्देश
एसएसटी पाइंट पर सजगता से कार्य करने के दिए निर्देश
रायपुर / लोकसभा निर्वाचन 2024 के तहत आज कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. गौरव सिंह ने आरंग विधानसभा क्षेत्र के मतदान केंद्रों और एसएसटी पाइंट का निरीक्षण किया। इस अवसर पर एसडीएम श्री पुष्पेंद्र शर्मा, तहसीलदार श्री राजकुमार साहू, तहसीलदार श्रीमती सीता शुक्ला, श्रीमती श्रुति शर्मा मौजूद थे।
कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने आरंग विधानसभा के ग्राम छतौना, परसदा-नवागांव, रसनी और आरंग के स्कूलों के मतदान केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान कलेक्टर ने कहा कि मतदान केंद्रों में बुनियादी सुविधाएं सुनिश्चित की जाएं। उन्होंने कहा कि मतदान केंद्र में मतदाता प्रतिक्षा कक्ष चिन्हाकित किया जाएं और पेयजल, टॉयलेट, पंखा, आवाजाही के लिए पृथक-पृथक दरवाजे का होना सुनिश्चित करें। उन्होंने साथ ही एसएसटी पाइंट रसनी और पारा गाँव का निरीक्षण किया। वहां उपस्थित कर्मचारियों से बात की और उपलब्ध संसाधनों की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि सजगता से दिए जिम्मेदारियों का निर्वहन किया जाए और पॉइंट से गुजरने वाले सभी वाहनों की गंभीरता के साथ चेकिंग करने के निर्देश दिए।
उल्लेखनीय है कि कलेक्टर डॉ गौरव सिंह के निर्देश पर एसएसटी पॉइंट पर कूलर और फ्रीज उपलब्ध कराएं गए है, ताकि ड्यूटी में तैनात कर्मचारियों को ठंडा पानी और गर्मी से बचने के लिए ठंडी हवा मिल सके। साथ ही फ्रिज में ओआरएस के पैकेट आवश्यक दवाईयां भी उपलब्ध कराए गए है, जिससे आवश्यकता पड़ने पर कर्मचारी तुरंत ही इस्तेमाल कर सकेंगे। -
किया मतदान करने का आग्रह
रायपुर । राज्यपाल श्री विश्वभूषण हरिचंदन ,प्रथम महिला श्रीमती सुप्रभा हरिचंदन को रायपुर जिला प्रशासन दारा मतदाता पर्ची का वितरण, राजभवन जाकर किया गया। साथ ही मतदान करने का आग्रह किया गया। मतदाता पर्ची का वितरण अतिरिक्त कलेक्टर श्रीमती निधि साहू व अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) श्री नंदकुमार चौबे द्वारा किया गया।उल्लेखनीय है कि रायपुर में मतदान आगामी 7 मई को है। -
सेक्टर अधिकारियों को निर्देश, घर-घर पहुंचकर वितरण करें मतदाता पर्ची
मतदान केंद्रों में मतदाता प्रतिक्षा कक्ष का चिंहाकन करने के निर्देश
अच्छा कार्य करने वाले बीएलओ को किया जाएगा सम्मानित
रायपुर । लोकसभा निर्वाचन 2024 के तहत कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डाॅ. गौरव सिंह ने आज कलेक्ट्रेट परिसर स्थित कलेक्टर सभा कक्ष में सेक्टर अधिकारियों की बैठक लेकर मतदाता पर्ची वितरण कार्य की समीक्षा की। कलेक्टर डाॅ. सिंह ने कहा कि सेक्टर अधिकारी मतदाता पर्ची वितरण कार्य की माॅनीटरिंग करें और गंभीरता के साथ कार्य करें। निर्धारित समय-सीमा के भीतर मतदाता पर्ची का वितरण सुनिश्चित की जाएं। मतदान बूथों में बुनियादी सुविधाएं सुनिश्चित की जाएं।
कलेक्टर ने कहा कि मतदान केंद्रों में टाॅयलेट, पंखा इत्यादि सुविधाएं होनी चाहिए। साथ ही मतदान केंद्रों में बड़े हाॅल में मतदाताओं के लिए मतदाता प्रतिक्षा कक्ष का चिंहाकन किया जाएं। निर्धारित समय-सीमा में तेजी के साथ मतदाता पर्ची वितरण करने वाले बीएलओ को सम्मान भी किया जाएगा। सभी सेक्टर अधिकारी मतदाता पर्ची कार्य की प्रगति रिपोर्ट प्रतिदिन तैयार करें। सेक्टर अधिकारियों के लिए निर्वाचन प्रक्रिया संबंधी वीडियो भी तैयार किए गए है। जिसके माध्यम से भी सेक्टर अधिकारियों को प्रशिक्षण में आसानी हो रही है। इस अवसर पर एआरओ श्री मनोज कोसरिया सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहें। -
कम मतदान क्षेत्रों में मतदाताओं को जागरूक भी किया जा रहा
रायपुर। रायपुर नगर निगम क्षेत्र में कलेक्टर राजीव कुमार सिंह के निर्देशानुसार मतदाता पर्चे घर - घर जाकर बाटा जा रहा है। साथ ही कम मतदान वाले क्षेत्र के मतदाताओं को मतदान करने जागरूकता भी लाई जा रही है।निगम कमिश्नर अबिनाश मिश्रा के निर्देश पर अपर आयुक्त विनोद पांडे ने आज निगम क्षेत्रों के अलग - अलग जगहों पर जाकर मतदाता पर्चियां बांटे जाने के कार्य का अवलोकन किया। साथ ही नागरिकों से मतदान करने हेतु प्रेरित भी किया। श्री पांडे ने बताया कि शहर के सभी 10 जोनों के प्रत्येक वार्डों में बूथ लेवल आफिसर के माध्यम से मतदाता पर्चे बाटे जा रहे हैं। इस कार्य में निगम की टीम भी जुटी हुई है। निगम के राजस्व अमले को भी इसमें लगाया गया है।इसी के साथ ही विधानसभा चुनाव चुनावों के समय जिन मतदान केंद्रों में कम मतदान हुआ था, वहां अधिक से अधिक मतदान कराने के लिए वहां के मतदाताओं को जागरूक करने का कार्य भी किया जा रहा है। मतदान करने के लिए प्रेरित करने के लिए जागरूकता रैलियां भी निकाली जा रही है। -
बाकी टँकीयों में भी हाइड्रेंट लगाने सर्वे किया जाएगा
रायपुर। रायपुर नगर निगम के कमिश्नर अबिनाश मिश्रा के निर्देश पर आज रामनगर स्थित भारत माता टँकी में हाइड्रेंट लगाने हेतु अधिकारियों ने जायजा लिया। यहां टँकी या मेन राइजिंग लाईन में हाइड्रेंट लगाया जाएगा।गुढ़ियारी में बिजली विभाग के यार्ड में आगजनी के घटना के समय निगम द्वारा मेन राइजिंग लाईन की वाल को तोड़कर नाली बनाकर पानी से आग बुझाने का कार्य किया गया था। इस घटना का जायजा लेते समय निगम आयुक्त श्री मिश्रा ने निर्देश दिए कि टँकी में यदि हाइड्रेंट लगा होता तो पानी निकालने में सहूलियत होती साथ ही इस टँकी के अलावा जिस भी टँकी में हाइड्रेंट ना लगा हो उनका सर्वे कर वहां हाइड्रेंट लगाने के निर्देश दिए थे।आज रामनगर स्थित भारत माता टँकी का निगम के फिल्टर प्लांट के अधीक्षण अभियंता बद्री चंद्राकर और कार्यपालन अभियंता नरसिंह फरेंद्र ने निरीक्षण किया। श्री फरेंद्र ने बताया कि इस जगह पर हाइड्रेंट लगाने के लिए दो तरह से विचार किया जा रहा है। यहां टँकी में या फिर नीचे मेन राइजिंग लाईन के नीचे हाइड्रेंट लगाने का परीक्षण कर जल्द ही हाइड्रेंट लगा दिया जाएगा। -
बरसात से पहले तालाब गहरीकरण का कार्य जारी
रायपुर। रायपुरा स्तिथ बघवा तालाब का बरसात से पहले गहरीकरण का कार्य किया जा रहा है। यहां तालाब के चारों और पाथवे के साथ ही उद्यान भी बनाया जाएगा।निगम कमिश्नर अबिनाश मिश्रा के निर्देश पर निगम की टीम द्वारा यहां चल रहे कार्यों का निरीक्षण कर रही है। आज वहां कार्यपालन अभियंता अंशुल शर्मा तथा उप अभियंता अर्जिता दीवान ने वहां जाकर कार्य कर रहे लोगों को दिशा निर्देश दिए। श्री शर्मा ने बताया कि इस तालाब की गहरीकरण के साथ ही वहां रिटेनिंग वाल , पाथवे और उद्यान भी बनाया जा रहा है। ये सभी कार्य बरसात से पहले पूर्ण कर लिए जाएंगे। इस हेतु आज ठेकेदार की हिदायत भी दी गई। - 0 हरियाली, लाइटिंग, फुटपाथ और सफाई पर रहेगा ध्यान, एजेंसियों से भी लिया जाएगारायपुर । रायपुर नगर निगम द्वारा शहर के सातों प्रवेश द्वारों के साथ ही शहर के भीतर के सड़कों पर हरियाली और बिजली जैसी व्यवस्थाएं कर सौन्दर्यकरण का कार्य किया जाएगा। इसके लिए निजी एजेंसियों की भी मदद ली जाएगी।इसी योजना के तहत निगम कमिश्नर अबिनाश मिश्रा ने कल एक्सप्रेस वे, गौरव पथ और केनाल रोड का निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ अपर आयुक्त विनोद पांडे तथा अन्य अधिकारी भी मौजूद थे। शहर प्रवेश के सातों मार्गों के शहर ही भीतर की सड़कों पर हरियाली कर सौंदर्यीकरण कर सुंदरता लाने, रात में बिजली की पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था करने के साथ ही साफ - सफाई पर भी काम करने का प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। ये सभी कार्य निजी एजेंसियों के माध्यम से विज्ञापन मॉडल पर करवाया जाएगा। इससे निगम की बचत होगी। साथ ही मेन्टेन्स का भी काम भी उन्हीं एजेंसियों को दिया जाएगा।
- -बिलासपुर जिले में मतदाता जागरूकता अभियान जारीबिलासपुर /लोकसभा चुनाव में मतदाताओं की शत प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित करने जिला प्रशासन द्वारा व्यापक पैमाने पर स्वीप की गतिविधियां आयोजित की जा रही है। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में लोग बढ़-चढ़कर इन गतिविधियों में हिस्सा ले रहे है। हर एक मतदाता को अपने मताधिकार का उपयोग करने जागरूक करने में हर वर्ग द्वारा भागीदारी सुनिश्चित की जा रही है। इसी क्रम में औद्योगिक संस्थानों में भी शत प्रतिशत मतदान का संकल्प लिया गया। मस्तूरी विकासखण्ड के राशि स्टील पाराघाट, मंगल स्पंज बिल्हा, नर्मदा ड्रिंक्स प्राईवेट लिमिटेड सिरगिट्टी एवं बीईसी फर्टिलाइजर्स बिलासपुर औद्योगिक संस्थानों के श्रमवीरों ने भी मतदान करने और कराने की शपथ ली।
- -पेंड्रा में निकाली गई धूमधाम से भव्य शोभायात्रा, बड़ी संख्या में शामिल हुए हनुमान भक्त, हनुमान भक्तो ने खूब लगाए गए जय श्री राम के नारे।पेंड्रा। जिले में माता अंजनी के पुत्र हनुमान लला का जन्मोत्सव मंगलवार को बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। जहां मंदिरों में प्रातः काल से अभिषेक पूजन के साथ ही अखंड नवधा रामायण, सुंदरकांड महाआरती, हवन पूजन किया गया । इसी तरह से जिले में भी हनुमान जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया था। साथ ही जन्मोत्सव के अवसर पर हनुमान भक्तों के द्वारा नगर और आसपास के क्षेत्रों में भव्य शोभायात्रा भी निकाली गई थी। जहां इस शोभायात्रा में भक्तो ने राम के जयकारे, जय श्री राम के जयकारे के अलावा और भी जयकारे लगाए गए थे। वही हनुमान भक्तों ने घरों एवं मंदिरों में हनुमान जी के पूजा अर्चना की। साथ ही जिले के पेंड्रा में भव्य शोभायात्रा झांकियों के साथ निकाली गई थी। यह शोभा यात्रा भक्तो ने राम मंदिर पुरानी बस्ती गढ़ी से निकालकर नगर भ्रमण कर हनुमान मंदिर अंजनी वाटिका पेंड्रा में समापन किया गया। इस शोभायात्रा में लोगों ने बड़ी संख्या में शामिल हुए थे। शोभा यात्रा में इस वर्ष भगवान श्री हनुमान जी के बाल रूप की मूर्ति बनवाई गई थी। जो लोगों के लिए प्रमुख आकर्षण का केंद्र रहा ।इसके अलावा शोभायात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया ।साथ ही हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर हनुमान मंदिर विकास समिति हनुमानगंज पेंड्रा के द्वारा अखंड रामायण पाठ, भव्य झंडा यात्रा, प्रभात फेरी संकीर्तन, हनुमान जन्मोत्सव एवं भव्य संगीत के साथ-साथ हवन और पूर्ण आहुति भंडारा प्रसाद का आयोजन किया गया ।वहीं, पूर्व संध्या में भव्य बाइक रैली का आयोजन भी किया गया था। इसके अलावा जिले में जगह जगह भंडारे का भी आयोजन किया गया था। जहां भक्तों ने भंडारे का प्रसाद पाया। इसी दौरान दिनभर मंदिरों में हनुमान भक्तों का तांता लगा रहा।
- -*प्रेक्षकगणों की उपस्थिति में स्टैण्डिंग कमेटी व राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक संपन्नरायपुर। लोकसभा निर्वाचन 2024 के लिए रायपुर लोक सभा क्षेत्र में अभ्यर्थियों के नामांकन मान्य होने के बाद अंतिम सूची जारी कर दी गई है। आज इन सभी अभ्यर्थियों और उनके निर्वाचन अभिकर्ताओं के साथ प्रतिनिधियों को लोकसभा निर्वाचन से जुड़ी कई महत्वपूर्ण जानकारियां दी गई। कलेक्टर कार्यालय स्थित सभाकक्ष में कल मंगलवार को भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त प्रेक्षकगणों की उपस्थिति में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. गौरव सिंह ने स्टेण्डिंग कमेटी व अभ्यर्थियों, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। बैठक के दौरान निर्वाचन प्रेक्षक, पुलिस अधीक्षक श्री संतोष सिंह सहित निर्वाचन लड़ने वाले अभ्यर्थी और राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित थे। बैठक के दौरान कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. सिंह ने अभ्यर्थियों एवं राजनीतिक दल के प्रतिनिधियों से कहा कि वे चुनाव प्रचार के दौरान कोई भी ऐसा कार्य न करें जिससे आदर्श आचरण संहिता का उल्लंघन होता हो। उन्होंने कहा कि किसी भी अभ्यर्थी को यदि किसी प्रकार की शिकायत हो तो वह भारत निर्वाचन आयोग द्वारा लांच किए गए सी-विजिल एप में उसकी शिकायत कर सकता है या लोकसभा क्षेत्र के रिटर्निंग आफिसर या जिला निर्वाचन कार्यालय को प्रेषित कर सकता है।डॉ. सिंह ने बताया कि चुनाव के लिए सभी अभ्यर्थियों को रिटर्निंग आफिसर द्वारा पहचान पत्र जारी किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि प्रत्येक अभ्यर्थी एक-एक अभिकर्ता की नियुक्ति कर सकते हैं जो अभ्यर्थी के स्थान पर कार्य कर सकेंगे। व्यय अभिकर्ता के रूप में भी एक व्यक्ति की नियुक्ति अभ्यर्थी कर सकते हैं।तीन बार प्रस्तुत करना होगा व्यय लेखा- अभ्यर्थियों द्वारा चुनाव के दौरान उनके द्वारा किए गए व्ययों का लेखा तीन बार प्रस्तुत करना होगा तथा वे अपने द्वारा किए जा रहे व्ययों के लेखों को प्रतिदिन रजिस्टर में दर्ज कर समुचित रिकार्ड रखेंगे। व्यय प्रेक्षक यदि जरूरी समझेंगे तो वे अभ्यर्थी के व्यय रजिस्टर को तलब कर उसका परीक्षण कर सकेंगे।अनुमतियां आनलाईन के अलावा मैन्युअली भी- कलेक्टर डॉ. सिंह ने बैठक में बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के नए निर्देशों के तहत अभ्यर्थी विभिन्न अनुमतियां आनलाईन के अलावा मैन्युअली भी प्राप्त कर सकेंगे तथा इस हेतु उन्हें अनुमति प्राप्त करने से संबंधित आवेदन विधानसभा क्षेत्र के सहायक रिटर्निंग आफिसर के माध्यम से प्रस्तुत करना होगा।निःशुल्क सामग्री, राशि का वितरण गंभीर मामला- अभ्यर्थियों को बताया गया कि चुनाव प्रचार के दौरान किसी भी अभ्यर्थी, उनके प्रतिनिधि या राजनैतिक दलों तथा उनसे सम्बद्ध व्यक्तियों द्वारा निःशुल्क सामग्री या राशि आदि का वितरण करना गंभीर मामला है। यदि इस प्रकार के प्रकरण सामने आते हैं तो संबंधित के विरूद्ध कार्यवाही की जायेगी।प्रचार सामग्री पर प्रिटर्स, प्रकाशक का नाम आवश्यक- प्रचार-प्रसार सामग्री की प्रिंटिंग, प्रकाशन पर प्रिंटर्स, प्रकाशक का नाम, प्रिंटिंग संख्या आदि अनिवार्य रूप से अंकित होनी चाहिए। अभ्यर्थियों को बताया गया कि वीडियो सर्विलेस टीम लगातार कार्य कर रही है तथा अभ्यर्थी द्वारा किए जा रहे चुनावी व्ययों पर पूरी नजर रखी जा रही है। इसी प्रकार वीडियो अवलोकन टीम अभ्यर्थी द्वारा किए गए व्यय का निर्धारण निर्धारित रेट सूची के अनुसार कर रही है। जिसके आधार पर अभ्यर्थी द्वारा प्रस्तुत व्यय लेखे की क्रास चेकिंग भी की जायेगी।शस्त्र साथ में रखना पूर्णतः प्रतिबंधित- बैठक के दौरान बताया गया कि चुनाव प्रचार-प्रसार के दौरान, मतदान केंद्र में या उसके आसपास किसी भी प्रकार का शस्त्र ले जाना या साथ में रखना पूर्णतः प्रतिबंधित है।शांतिपूर्ण निर्वाचन कार्य में सभी सहयोग दें- भारत निर्वाचन आयोग द्वारा लोकसभा निर्वाचन के लिए नियुक्त प्रेक्षकों ने अभ्यर्थियों, प्रतिनिधियों से मुखातिब होते हुए कहा कि जिले में निर्विघ्न व शांतिपूर्ण निर्वाचन कार्य संपन्न कराने में सभी अभ्यर्थीगण व राजनीतिक दल अपना पूर्ण सहयोग दें। यदि चुनाव से संबंधित किसी प्रकार की शिकायत या सुझाव उनके पास हैं तो वे अपने से संबंधित प्रेक्षक के समक्ष रखें, न कि स्वयं कोई कदम उठाएं। प्रेक्षकों ने कहा कि कोई भी अभ्यर्थी या किसी भी राजनैतिक दल के प्रतिनिधि चुनाव के दौरान ऐसा कोई भी कार्य न करे जिससे कि आदर्श आचरण संहिता का उल्लंघन हो। बैठक के दौरान अभ्यर्थियों या उनके प्रतिनिधियों द्वारा पूछे गए प्रश्नों, उठाई गई शंकाओं का समाधानकारक उत्तर भी दिया गया।शांति व्यवस्था बनाए रखें- बैठक में उपस्थित पुलिस अधीक्षक श्री संतोष सिंह ने अभ्यर्थियों, प्रतिनिधियों से आग्रह करते हुए कहा कि चुनाव के दौरान जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने में सभी अपना सहयोग दें तथा ऐसा कोई भी कदम न उठाएं जिससे शांति व्यवस्था पर प्रतिकूल असर पड़ें। उन्होंने कहा कि यदि अभ्यर्थी को किसी से कोई शिकायत है तो वे जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन से अपनी शिकायत कर सकते हैं। प्राप्त शिकायतों पर तुरंत एक्शन लिया जाएगा। कोई भी अभ्यर्थी या उनके प्रतिनिधि किसी प्रकार की शिकायत पर स्वयं ही कोई कार्यवाही न करें न ऐसा कोई कदम उठाएं जिससे शांति व्यवस्था बाधित होती हो।
- खैरागढ़। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी चंद्रकांत वर्मा को चुनई तिहार का न्योता मिल गया है. कलेक्टर निवास में श्री वर्मा को सपत्नीक मतदाता संदर्शिका एवं मतदाता पर्ची देकर बीएलओ द्वारा 26 अप्रैल को अपने पोलिंग बूथ पहुंचकर मतदान के लिए आमंत्रित किया. कलेक्टर ने मतदान के लिये न्योता मिलने पर खुशी जाहिर की. उन्होंने न्योता स्वीकार करते हुये 26 अप्रैल 2024 को पहला काम मतदान करने की बात कही.कलेक्टर श्री वर्मा जिलेवासियों से सारे काम को छोड़कर सबसे पहले वोट करने की अपील की है. गौरतलब है कि आगामी लोकसभा आम निर्वाचन के लिये तय मतदान तिथि 26 अप्रैल को शत-प्रतिशत मतदान सुनिश्चित कराने की दिशा में व्यापक अभियान चलाया जा रहा है.यहीं वजह है कि जिलेभर में बीएलओ द्वारा आम मतदाताओं तक मतदाता पर्ची लेकर के घर-घर पहुंच रहे हैं. ताकि आगामी निर्वाचन में शत-प्रतिशत मतदान सुनिश्चित हो सके. अपर कलेक्टर प्रेम कुमार पटेल और संयुक्त कलेक्टर सुरेन्द्र कुमार ठाकुर को बीएलओ ने जिला कार्यालय पहुंच कर मतदाता संदर्शिका एवं मतदाता पर्ची देकर 26 अप्रैल को मतदान के लिये न्योता दिया. उन्होंने भी चुनई तिहार के न्योता मिलने पर खुशी जाहिर की है. साथ ही जिलेवासियों से अपील करते हुये कहा कि लोकतंत्र के महापर्व में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना है और शत-प्रतिशत मतदान करना है.
- -सामान्य प्रेक्षक श्री संजय कुमार, श्री रोहनचंद ठाकुर व जिला निर्वाचन अधिकारी डाॅ. गौरव सिंह ने गाने के रचयिता श्रीमती मीनाक्षी केसरवानी को प्रशस्ति पत्र और शॉल भेंट कर किया सम्मानरायपुर । लोकसभा निर्वाचन 2024 के तहत आज कलेक्ट्रेक्ट परिसर स्थित रेडक्राॅस सभाकक्ष में सामान्य प्रेक्षक श्री संजय कुमार, श्री रोहनचंद ठाकुर और जिला निर्वाचन अधिकारी डाॅ. गौरव सिंह ने मतदाता जागरूकता के दो वीडियो सांग का शुभारंभ किया। शत-प्रतिशत मतदान पर आधारित गाने की रचना गौरेला-पेड्रा-मारवाही जिले की श्रीमती मीनाक्षी केसरवानी ने की है। साथ ही गाने का वीडियो भी तैयार किया है। इस अवसर पर सामान्य प्रेक्षक श्री कुमार व श्री ठाकुर व जिला निर्वाचन अधिकारी डाॅ. सिंह ने श्रीमती केसरवानी को प्रशस्ति पत्र देकर शॉल भेंट कर सम्मान किया और उन्हें शुभकामनाएं दी।गौरतलब है कि श्रीमती केसरवानी द्वारा पूर्व में भी मतदाता जागरूकता का संदेश देने के लिए एक वीडियो साग बनाया गया है। जिसकी धुन शहर के चौक -चौराहों में भी सुनाई देती है। इस शुभारंभ अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री विश्वदीप, अपर कलेक्टर श्री उज्जवल पोरवाल सहित कई अधिकारी और कर्मचारी भी उपस्थित थे।
- -निर्वाचन कार्य में लगे अधिकारी-कर्मचारियों को सामग्री वितरण एवं जमा करने तथा रूट चार्ट इत्यादि संपूर्ण प्रक्रिया की दी गई जानकारीबालोद। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल के निर्देशानुसार बालोद जिले में आगामी लोकसभा आम निर्वाचन 2024 के अंतर्गत 26 अपै्रल को संपन्न होने वाले मतदान प्रक्रिया को निर्विघ्न एवं सफलतापूर्वक संपन्न करने हेतु आज स्ट्रांग रूम लाईवलीहुड काॅलेज पाकुरभाट में माॅकड्रील आयोजित की गई। इस दौरान प्रशिक्षको एवं वरिष्ठ अधिकारियों के द्वारा निर्वाचन कार्य में लगे अधिकारी-कर्मचारियों को संपूर्ण प्रक्रियाओं की विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। इस दौरान निर्वाचन कार्य में लगे अधिकारी-कर्मचारियों को स्ट्रांग रूम पाकुरभाट में मतदान तिथि के एक दिन पूर्व 25 अपै्रल को सुबह मतदान सामग्री प्राप्त करने तथा मतदान तिथि 26 अपै्रल को मतदान संपन्न होने के पश्चात् मतदान सामग्रियों की वापसी सहित निर्वाचन कार्य से जुड़े विभिन्न प्रक्रियाओं की विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। इस दौरान मतदान कार्य में लगे अधिकारी-कर्मचारियों के सहयोग एवं आवश्यक जानकारी प्रदान करने हेतु जिले के प्रत्येक विधानसभा क्षेत्रों के लिए 01-01 हेल्पलाईन डेस्क बनाए जाने की भी जानकारी दी गई है।माॅक ड्रील के दौरान सहायक एआरओ, एसडीएम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, सेक्टर अधिकारी, निर्वाचन कार्य में लगे सभी अधिकारीगण ने आज लाईवलीहुड काॅलेज पाकुरभाट स्थित स्ट्रांग रूम में पहुँचकर निर्वाचन कार्य से जुड़े अंतिम तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने स्ट्रांग रूम में अधिकारी-कर्मचारियों के प्रवेश द्वार, सुरक्षा में तैनात पुलिस एव अर्धसैनिक बलों के लिए निर्धारित स्थान, स्ट्रांग रूम की सुरक्षा व्यवस्था, वेब कास्टिंग के लिए निर्धारित स्थल आदि का बारिकी से मुआयना किया। उन्होंने मौके पर उपस्थित अधिकारियों को स्ट्रांग रूम में सुरक्षा आदि की चाक-चैबंध व्यवस्था के अलावा अन्य सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस दौरान एआरओ एवं अधिकारीगणांे ने लाईवलीहुड काॅलेज में मतदान दलों के सामग्री वितरण के माॅकड्रील का भी अवलोकन किया। इस दौरान जिले के लोकसभा क्षेत्रों के लिए बनाए गए सामग्री वितरण केंद्र के अलावा मतदान सामग्री प्राप्त करने एवं जमा करने के लिए आने वाले मतदान कर्मियों के भोजन एवं जलपान व्यवस्था के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को सभी व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
- बालोद।, अपर कलेक्टर एवं अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी श्री चन्द्रकांत कौशिक ने छत्तीसगढ़ शासन वाणिज्यिक कर (आबकारी) विभाग नवा रायपुर के निर्देशानुसार लोकसभा आम निर्वाचन 2024 के अंतर्गत मतदान के अवसर पर शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने हेतु 24 से 26 अपै्रल तक शुष्क दिवस घोषित किया है। श्री कौशिक ने छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम, 1915 की धारा 24 की उपधारा(1) के अंतर्गत जिले में 24 अपै्रल को शाम 06 बजे से 26 अपै्रल तक समस्त देशी कम्पोजिट मदिरा दुकान एवं विदेशी मदिरा दुकान पूर्णतः बंद रखने के आदेश जारी किए हैं। उन्होंने मतगणना दिवस 04 जून 2024 को नगर पालिका परिषद बालोद स्थित देशी कम्पोजिट मदिरा दुकान एवं विदेशी मदिरा दुकान को 04 जून को पूर्णतः बंद रखने के आदेश जारी किए हैं। इस अवधि मेें मदिरा का संव्यवहार पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।
- दुर्ग / लोकसभा निर्वाचन 2024 हेतु दुर्ग जिला अंतर्गत निर्वाचन व्यय अनुवीक्षण अंतर्गत गठित उड़नदस्ता दल (एफएसटी), स्थैतिक निगरानी दल (एसएसटी) के दल प्रभारियांे की बैठक 24 अप्रैल 2024 को दोपहर 12 बजे से कला मंदिर सिविक सेंटर भिलाई में आयोजित की गई है। निर्वाचन व्यय प्रेक्षक द्वारा आयोजित इस बैठक में पुलिस प्रेक्षक एवं पुलिस अधीक्षक दुर्ग, सभी सहायक रिटर्निंग ऑफिसर और नोडल/सहायक नोडल अधिकारी ईईएम अपने एफएसटी एवं एसएसटी के दल प्रभारियों सहित बैठक में उपस्थित रहेंगे।
- दुर्ग / कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी के निर्देशानुसार आज ग्राम अंजोरा के मतदान केंद्र 33 व 34 में मतदाता पर्ची वितरण की कार्यवाही का अवलोकन सहायक रिटर्निंग अधिकारी 63 दुर्ग ग्रामीण श्री मुकेश रावटे एसडीएम दुर्ग एवं श्री उत्तम ध्रुव डिप्टी कलेक्टर द्वारा किया गया। निरीक्षण के साथ-साथ कुछ मतदाताओं के घर जाकर मतदाता पर्ची का वितरण किया गया। मतदान करने के लिए अपील एवं प्रोत्साहित किया गया। मतदान के दिन मतदाता पर्ची के साथ पहचान पत्र के रूप में मतदाता कार्ड, आधार कार्ड या फोटोयुक्त कोई भी पहचान पत्र (12 प्रकार ) लेकर जा सकते है वोट करने के लिए। घर के सभी व्यस्क सदस्यों को जिनका नाम मतदाता सूची में है उनसे मतदान दिवस को अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की गई। दुर्ग ग्रामीण विधान सभा क्षेत्र के अंतर्गत 50 प्रतिशत से अधिक मतदाताओं को मतदाता पर्ची का वितरण किया जा चुका है। 30 अप्रैल के पूर्व तक मतदाता पर्ची का वितरण पूर्ण कर लिया जाएगा। दुर्ग लोकसभा में 7 मई को मतदान दिवस निर्धारित है।
-
-घर लौटने लगे श्रमिक, श्रम विभाग द्वारा स्टेशन में स्वागत
बिलासपुर / मतदाता जागरूकता के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान ' घर आजा संगी मतदान करे बर' के सार्थक परिणाम मिल रहे हैं। अभियान के तहत श्रम विभाग द्वारा किए जा रहे प्रयासों से आज उसलापुर स्टेशन में 18 परिवार अपने गांव लौटे हैं जिनमें 30 सदस्य मतदाता हैं। श्रम विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार आज 1106 श्रमिकों को फोन पर मतदान के लिए घर आने का निमंत्रण दिया गया। विभाग के प्रयासों से श्रमिक परिवार मतदान का महत्व समझकर अपने गांव वापस आ रहे हैं। आज उसलापुर स्टेशन पहुंचे श्रमिक परिवारों का श्रम विभाग के कर्मचारियों ने स्वागत किया। उन्हें मतदान के महत्व के बारे में बताया गया। -
प्रेक्षकगणों की उपस्थिति में स्टैण्डिंग कमेटी व राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक संपन्न
रायपुर/ लोकसभा निर्वाचन 2024 के लिए रायपुर लोेकसभा क्षेत्र में अभ्यर्थियों के नामांकन मान्य होने के बाद अंतिम सूची जारी कर दी गई है। आज इन सभी अभ्यर्थियों और उनके निर्वाचन अभिकर्ताओं के साथ प्रतिनिधियों को लोकसभा निर्वाचन से जुड़ी कई महत्वपूर्ण जानकारियां दी गई। कलेक्टर कार्यालय स्थित सभाकक्ष में आज भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त प्रेक्षकगणों की उपस्थिति में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. गौरव सिंह ने स्टेण्डिंग कमेटी व अभ्यर्थियों, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। बैठक के दौरान निर्वाचन प्रेक्षक, पुलिस अधीक्षक श्री संतोष सिंह सहित निर्वाचन लड़ने वाले अभ्यर्थी और राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित थे। बैठक के दौरान कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. सिंह ने अभ्यर्थियों एवं राजनीतिक दल के प्रतिनिधियों से कहा कि वे चुनाव प्रचार के दौरान कोई भी ऐसा कार्य न करें जिससे आदर्श आचरण संहिता का उल्लंघन होता हो। उन्होंने कहा कि किसी भी अभ्यर्थी को यदि किसी प्रकार की शिकायत हो तो वह भारत निर्वाचन आयोग द्वारा लांच किए गए सी-विजिल एप में उसकी शिकायत कर सकता है या लोकसभा क्षेत्र के रिटर्निंग आफिसर या जिला निर्वाचन कार्यालय को प्रेषित कर सकता है।
डॉ. सिंह ने बताया कि चुनाव के लिए सभी अभ्यर्थियों को रिटर्निंग आफिसर द्वारा पहचान पत्र जारी किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि प्रत्येक अभ्यर्थी एक-एक अभिकर्ता की नियुक्ति कर सकते हैं जो अभ्यर्थी के स्थान पर कार्य कर सकेंगे। व्यय अभिकर्ता के रूप में भी एक व्यक्ति की नियुक्ति अभ्यर्थी कर सकते हैं।
तीन बार प्रस्तुत करना होगा व्यय लेखा- अभ्यर्थियों द्वारा चुनाव के दौरान उनके द्वारा किए गए व्ययों का लेखा तीन बार प्रस्तुत करना होगा तथा वे अपने द्वारा किए जा रहे व्ययों के लेखों को प्रतिदिन रजिस्टर में दर्ज कर समुचित रिकार्ड रखेंगे। व्यय प्रेक्षक यदि जरूरी समझेंगे तो वे अभ्यर्थी के व्यय रजिस्टर को तलब कर उसका परीक्षण कर सकेंगे।
अनुमतियां आनलाईन के अलावा मैन्युअली भी- कलेक्टर डॉ. सिंह ने बैठक में बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के नए निर्देशों के तहत अभ्यर्थी विभिन्न अनुमतियां आनलाईन के अलावा मैन्युअली भी प्राप्त कर सकेंगे तथा इस हेतु उन्हें अनुमति प्राप्त करने से संबंधित आवेदन विधानसभा क्षेत्र के सहायक रिटर्निंग आफिसर के माध्यम से प्रस्तुत करना होगा।
निःशुल्क सामग्री, राशि का वितरण गंभीर मामला- अभ्यर्थियों को बताया गया कि चुनाव प्रचार के दौरान किसी भी अभ्यर्थी, उनके प्रतिनिधि या राजनैतिक दलों तथा उनसे सम्बद्ध व्यक्तियों द्वारा निःशुल्क सामग्री या राशि आदि का वितरण करना गंभीर मामला है। यदि इस प्रकार के प्रकरण सामने आते हैं तो संबंधित के विरूद्ध कार्यवाही की जायेगी।
प्रचार सामग्री पर प्रिटर्स, प्रकाशक का नाम आवश्यक- प्रचार-प्रसार सामग्री की प्रिंटिंग, प्रकाशन पर प्रिंटर्स, प्रकाशक का नाम, प्रिंटिंग संख्या आदि अनिवार्य रूप से अंकित होनी चाहिए। अभ्यर्थियों को बताया गया कि वीडियो सर्विलेस टीम लगातार कार्य कर रही है तथा अभ्यर्थी द्वारा किए जा रहे चुनावी व्ययों पर पूरी नजर रखी जा रही है। इसी प्रकार वीडियो अवलोकन टीम अभ्यर्थी द्वारा किए गए व्यय का निर्धारण निर्धारित रेट सूची के अनुसार कर रही है। जिसके आधार पर अभ्यर्थी द्वारा प्रस्तुत व्यय लेखे की क्रास चेकिंग भी की जायेगी।
शस्त्र साथ में रखना पूर्णतः प्रतिबंधित- बैठक के दौरान बताया गया कि चुनाव प्रचार-प्रसार के दौरान, मतदान केंद्र में या उसके आसपास किसी भी प्रकार का शस्त्र ले जाना या साथ में रखना पूर्णतः प्रतिबंधित है।
शांतिपूर्ण निर्वाचन कार्य में सभी सहयोग दें- भारत निर्वाचन आयोग द्वारा लोकसभा निर्वाचन के लिए नियुक्त प्रेक्षकों ने अभ्यर्थियों, प्रतिनिधियों से मुखातिब होते हुए कहा कि जिले में निर्विघ्न व शांतिपूर्ण निर्वाचन कार्य संपन्न कराने में सभी अभ्यर्थीगण व राजनीतिक दल अपना पूर्ण सहयोग दें। यदि चुनाव से संबंधित किसी प्रकार की शिकायत या सुझाव उनके पास हैं तो वे अपने से संबंधित प्रेक्षक के समक्ष रखें, न कि स्वयं कोई कदम उठाएं। प्रेक्षकों ने कहा कि कोई भी अभ्यर्थी या किसी भी राजनैतिक दल के प्रतिनिधि चुनाव के दौरान ऐसा कोई भी कार्य न करे जिससे कि आदर्श आचरण संहिता का उल्लंघन हो। बैठक के दौरान अभ्यर्थियों या उनके प्रतिनिधियों द्वारा पूछे गए प्रश्नों, उठाई गई शंकाओं का समाधानकारक उत्तर भी दिया गया।
शांति व्यवस्था बनाए रखें- बैठक में उपस्थित पुलिस अधीक्षक श्री संतोष सिंह ने अभ्यर्थियों, प्रतिनिधियों से आग्रह करते हुए कहा कि चुनाव के दौरान जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने में सभी अपना सहयोग दें तथा ऐसा कोई भी कदम न उठाएं जिससे शांति व्यवस्था पर प्रतिकूल असर पड़ें। उन्होंने कहा कि यदि अभ्यर्थी को किसी से कोई शिकायत है तो वे जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन से अपनी शिकायत कर सकते हैं। प्राप्त शिकायतों पर तुरंत एक्शन लिया जाएगा। कोई भी अभ्यर्थी या उनके प्रतिनिधि किसी प्रकार की शिकायत पर स्वयं ही कोई कार्यवाही न करें न ऐसा कोई कदम उठाएं जिससे शांति व्यवस्था बाधित होती हो।


.jpg)
























.jpg)