- Home
- छत्तीसगढ़
- -प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश दिन-प्रतिदिन कर रहा प्रगति -प्रभारी मंत्री टंकराम वर्मा-प्रधानमंत्री श्री मोदी वंचित वर्गों को डीबीटी के माध्यम से सीधे कर रहे लाभान्वित-विधायक अजय चन्द्राकररायपुर / देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज पीएम सूरज पोर्टल का वर्चुअल लॉन्च किया। इस अवसर पर धमतरी जिले में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन, खेल एवं युवा कल्याण तथा जिले के प्रभारी मंत्री श्री टंकराम वर्मा शामिल हुए। स्थानीय विंद्यवासिनी मंदिर के पीछे स्थित नगरनिगम सामुदायिक भवन में आयोजित इस कार्यक्रम में विधायक कुरूद श्री अजय चन्द्राकर, पूर्व विधायक धमतरी श्रीमती रंजना साहू, पूर्व नगरनिगम अध्यक्ष श्रीमती अर्चना चौबे, श्री रामू रोहरा सहित अन्य गणमान्य नागरिक, जनप्रतिनिधि, मीडिया प्रतिनिधि एवं अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित थे।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रभारी मंत्री श्री टंकराम वर्मा ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में देश दिन-प्रतिदिन प्रगति कर रहा है। आज हम विश्व की चौथी सबसे बड़ी आर्थिक शक्ति बन गए हैं और वह दिन दूर नहीं जब देश फिर से सोने की चिड़िया कहलायेगा। उन्होंने कहा कि विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से अंतिम छोर के व्यक्ति को लाभान्वित किया जा रहा है। श्री वर्मा ने कहा कि मोदी की गारंटी को अक्षरशः पूरा करते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने सुशासन दिवस के अवसर पर धान बोनस, महतारी वंदन योजना के तहत महिलाओं को प्रतिमाह एक हजार रूपये, कृषक उन्नति योजना, अयोध्या दर्शन योजना आदि का लाभ दिया गया है।इस अवसर पर विधायक कुरूद श्री अजय चन्द्राकर ने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की सरकार ऐसी सरकार है जो गरीबों और जरूरतमंदों की हितों के लिये कार्य करती है। आज हमने वंचित वर्ग के लिये आयोजित कार्यक्रम को देखा, जिस वर्ग के लिये कोई योजना नहीं थी और थी तो उन तक पहुंचती नहीं थी, लेकिन प्रधानमंत्री श्री मोदी ने डीबीटी के माध्यम से सीधे वंचित वर्गों को लाभान्वित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि केन्द्र और राज्य सरकार की योजनाओं से लाभान्वित होने वाले हितग्राहियों की सूची लंबी है।बता दें कि पीएम सूरज पोर्टल एक राष्ट्रीय पोर्टल है, जो सामाजिक उत्थान और रोजगार पर आधारित और जनकल्याण के लिए है। इस पोर्टल के जरिए ऋण सहायता स्वीकृत की जाएगी। इससे पात्र लोगों को ऋण लेने में सुविधा मिलेगी। इस पोर्टल के जरिए लोग आसानी से लोन ले पाएंगे, जिसमें 15 लाख रुपये तक के बिजनेस लोन के लिए आवेदन किया जा सकेगा। इससे बैंक के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे और इसी पोर्टल के जरिए आवेदन किया जा सकेगा। कार्यक्रम के अंत में अयोध्या से रामलला दर्शन कर लौटे जिले के तीर्थयात्रियों ने प्रभारी मंत्री श्री वर्मा और विधायक श्री चन्द्राकर को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए श्री रामलला की तस्वीर भेंट की। इस अवसर पर जिले के 6 मछलीपालकों को मत्स्य उत्पाद बोनस पांच लाख 40 हजार 46 रूपये का चेक प्रदाय किया गया।
- -बेमेतरा जिला के प्रभारी मंत्री श्री साव ने ली अधिकारियों की बैठकरायपुर ।. उप मुख्यमंत्री एवं बेमेतरा जिले के प्रभारी मंत्री श्री अरुण साव ने आज बेमेतरा कलेक्टोरेट में अधिकारियों की बैठक लेकर सरकार की योजनाओं का लाभ लोगों तक प्राथमिकता से पहुंचाने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी अधिकारियों को नई ऊर्जा और उत्साह के साथ काम करते हुए अपने कर्तव्यों का जिम्मेदारीपूर्वक निर्वहन करने को कहा। खाद्य मंत्री श्री दयालदास बघेल, विधायक श्री दीपेश साहू और श्री ईश्वर साहू भी बैठक में शामिल हुए।उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने बैठक में कहा कि बदलते समय के अनुरूप जिले में विकास कार्यों को गति देने के लिए सभी अधिकारी नई सोच के साथ काम करें। कार्य को पूर्ण करने के लिए विस्तृत कार्ययोजना तैयार कर दक्षता के साथ टीम के रूप में कार्य करें। उन्होंने अधिकारियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि आप सभी अपने कर्तव्यों का इस प्रकार निर्वहन करें कि आपके कार्यों से आपकी पहचान और प्रतिष्ठा बढ़े। इससे सरकार पर भी लोगों का भरोसा बढ़ेगा।उप मुख्यमंत्री श्री साव ने विभागीय योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन के लिए अधिकारियों को नियमित रूप से फील्ड में जाकर मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अधिकारियों के फील्ड में जाने से कार्यों में गति आती है और उन्हें योजनाओं के क्रियान्वयन की जमीनी हकीकत पता चलती है। उन्होंने सरकार की विशेष प्राथमिकता की योजनाओं में गंभीरता से कार्य करने को कहा।श्री साव ने जल जीवन मिशन के अंतर्गत हर घर शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने और प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत जरुरतमंद परिवारों को पक्का आवास उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। बेमेतरा ज़िला पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती सुनीता साहू, कलेक्टर श्री रणबीर शर्मा, पुलिस अधीक्षक श्री कृष्ण कुमार साहू और जिला पंचायत के सीईओ श्री टेकचन्द्र अग्रवाल सहित सभी विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी बैठक में मौजूद थे।
- -शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने रायगढ़ मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल ऑफ आयुर्वेदा का किया लोकार्पणरायपुर, /शिक्षा पर्यटन एवम संस्कृति मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल आज रायगढ़ मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल ऑफ आयुर्वेदा एवं रुद्राक्ष वेलनेस रिसोर्ट का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि इस संस्थान के माध्यम से रायगढ़ में अब आयुर्वेद और पंचकर्म पद्धति की चिकित्सा सुविधाएं लोगों को मिलेगी। ऐसा वेलनेस सेंटर बड़े शहरों में देखने को मिलता है अब यह रायगढ़ में खुला है तो इसका लाभ यहां के साथ आस-पास के लोगों को मिलेगा।शिक्षा मंत्री श्री अग्रवाल ने कहा कि आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति हमारे देश द्वारा पूरे विश्व को दी गई एक अनुपम सौगात है। इसे पूरी दुनिया अपना रही है। हमारे देश के आयुर्वेदिक चिकित्सा सेंटर्स में दूसरे देशों से लोग आ रहे हैं। उन्होने कहा कि आयुर्वेद में प्राकृतिक औषधियों का उपयोग रोगों के उपचार में किया जाता है। समय के साथ धीरे-धीरे लोग त्वरित राहत के लिए इलाज के दूसरे तरीकों की ओर जाने लगे और आयुर्वेद उतना प्रचलन में नही रहा। किंतु आज समय बदल रहा है, लोग अपने स्वास्थ्य के प्रति पहले से ज्यादा सजग हो रहे हैं। प्रसन्नता की बात है कि युवा वर्ग भी अब अपने खान-पान और व्यायाम की आदतों में प्राकृतिक पद्धतियों का समावेश कर रहे हैं। मंत्री श्री अग्रवाल ने कहा कि यदि हम प्राकृतिक चिकित्सा पद्धति, खान-पान और जीवन शैली को अपनाएंगे तो निश्चित रूप से हमारा स्वास्थ्य लंबे समय तक अच्छा बना रहेगा। प्राकृतिक चिकित्सा पद्धति व्यक्ति को शारीरिक ही नही मानसिक रूप से भी स्वस्थ बनाती है। आयुर्वेद से रोगों का जड़ से निदान होता है। उन्होंने कहा कि इस संस्थान से रायगढ़ सहित आस-पास के लोगों को आयुर्वेद और पंचकर्म से इलाज की सुविधा मिलेगी। इस अवसर पर श्री बजरंग लाल अग्रवाल, श्री प्रमोद अग्रवाल, श्रीमती सुषमा अग्रवाल, श्री शक्ति अग्रवाल, श्री सहज अग्रवाल, श्री सुभाष पांडेय सहित अन्य गणमान्य नागरिक और आयुर्वेद चिकित्सालय के स्टाफ उपस्थित थे।
- लोकसभा कार्यक्रमों की समीक्षा बैठको का दौर जारीरायपुर। लोकसभा चुनाव के सभी 11 प्रत्याशियों की घोषणा कर भाजपा पहले ही कांग्रेस से बढ़त बना चुकी है।भाजपा ने लोकसभा की दृष्टि से छत्तीसगढ़ को क्लस्टर में बांटकर उनके प्रभारी की नियुक्ति की है। साथ ही लोकसभा चुनाव की दृष्टि से विभिन्न समिति का गठन कर उनका कार्य विभाजन किया गया है व जनता के बीच जाकर उनके घरों में झंडा लगवाने, दीवार लेखन, मेरा परिवार मोदी परिवार, व विकसित भारत अभियान के तहत लोगों से मिलकर घोषणा पत्र के सुझाव एकत्र करना शामिल है। साथी प्रत्येक बूथ में 370 वोटों की बढ़त के लक्ष्य पर बैठक में जोर दिया गया।आज चुनाव प्रबंधन समिति के संयोजक, सहसंयोजक, संभाग प्रभारी ,क्लस्टर प्रभारी ,महामंत्री की बैठक लेकर प्रदेश सह प्रभारी नितिन नवीन ,प्रदेश अध्यक्ष किरण देव, महामंत्री संगठन पवन साय ने समिति के कार्यों की समीक्षा की व लाभार्थी सम्मेलन के कार्य योजना तैयार की।भारतीय जनता पार्टी शीघ्र लाभार्थी संपर्क अभियान प्रारंभ कर रही है जिसके तहत छत्तीसगढ़ के 40 लाख लाभार्थियों तक प्रदेश के 125000 कार्यकर्ता पहुंचेंगे। इस अभियान में प्रदेश अध्यक्ष से लेकर बूथ स्तर के कार्यकर्ता प्रत्येक बूथ शक्ति केंद्र मंडल जिलों में जाएंगे व लाभार्थियों से चर्चा कर मोदी जी के कार्यों देश में हुए सकारात्मक परिवर्तन की चर्चा करेंगे और उनके विचार जानेंगे।बैठक में प्रदेश सहप्रभारी नितिन नबीन,प्रदेशाध्यक्ष किरण सिंहदेव ,महामंत्री संगठन पवन साय, लोकसभा चुनाव प्रबंधन समिति के संयोजक शिवरतन शर्मा,सरला कोसरिया,भूपेंद्र सिंह सवन्नी, महामंत्री संजय श्रीवास्तव, रामजी भारती ,भरत वर्मा, निरंजन सिन्हा, जगन्नाथ पाणिग्रही , रजनेश सिंह, अनुराग सिंहदेव उपस्थित थे।
-
रायपुर। शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला शहीद स्मारक (ब) संकुल केंद्र गुरुनानक चौक रायपुर में प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना अंतर्गत न्योता भोज का आयोजन संस्था के प्रधानपाठक संजय उपाध्याय द्वारा अपने जन्मदिवस के अवसर पर किया गया। इस कार्यक्रम में 67 छात्र उपस्थित रहे। छात्रों को गुणवत्ता एवम पोष्टिक भोजन तथा मिष्ठान परोसा गया। प्रधानपाठक संजय उपाध्याय ने न्योता भोज का उद्देश्य बताया कि समुदाय के बीच अपनेपन की भावना का विकास एवम समानता की भावना विकसित करना है। इस अवसर पर संकुल समन्वयक सोमनाथ चक्रधर, ज्ञानप्रकाश द्विवेदी, बनरसीलाल पांडे, बी.एन.ओझा, अमरेश पांडे, दिनेश शर्मा, आशुतोष दुबे, सुनील शर्मा, संदीप तिर्की, जितेन्द्र शर्मा, आशीष चंदा, श्रीमती श्वेता तिवारी, श्रीमती रूपा चौधरी, भूपेंद्र साहू आदि गणमान्य नागरिकगण एवं शिक्षक उपस्थित रहे।
- -छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा धान आदान सहायता राशि किसानों के खाते में अंतरण करने से चारों तरफ छाई खुशहालीरायपुर, / किसानों की उन्नति और खुशहाली के लिए आज मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के मुख्य आतिथ्य में प्रदेश में कृषक उन्नति योजना का शुभारंभ हुआ। बालोद में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने बटन दबाकर प्रदेश के किसानों के खाते में 13000 करोड़ रुपए से अधिक राशि हस्तांतरित की। धान का समर्थन मूल्य 3100 रुपए प्रति क्विंटल की दर पर मिलने से प्रदेश के किसान बेहद खुश नजर आ रहे हैं। चारों तरफ खुशहाली छा गई है। इस योजना से खेती किसानी में बढ़ोतरी होगी। साथ ही कृषक परिवार में खुशियों की दिवाली मनेगी।स्टेडियम परिसर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री साय ने किसानों को धान आदान सहायता राशि का प्रमाण पत्र प्रदान किया। मुख्यमंत्री श्री साय के हाथों प्रमाण पत्र पाकर किसान खुशी से प्रफुल्लित हो उठे।कलंगपुर निवासी किसान श्रीमती चंद्रकुमारी को धान आदान सहायता के रूप में 6 लाख 47 हजार रुपए मिलने पर उन्होंने खुशी जताते हुए कहा कि सरकार की इस जन हितैषी योजना से किसानों के पास पैसे की कमी नहीं होगी। किसानों को पैसों के लिए दूसरो के सामने हाथ फ़ैलाने की ज़रूरत नही होगी। उन्होंने बताया कि उनके 3 पुत्र हैं जो घर की खेती किसानी के कामों में हाथ बंटाते है। लगभग 45 एकड़ में खेती करने वाली किसान श्रीमती चंद्रकुमारी ने कहा कि मोदी जी ने जो गारंटी बताई थी वह आज पूरी हो गई है। जिससे प्रदेश के किसान निश्चित रूप से काफी खुश है।
- -जिले के डेढ़ लाख से अधिक किसानों के खाते में 799 करोड़ 66 लाख रुपये अन्तरित-किसानों को सबसे ज्यादा आदान सहायता राशि देने का काम कर रही हमारी सरकार- राजस्व मंत्री श्री वर्मा-राजस्व मंत्री श्री टंकराम वर्मा कृषक उन्नति योजना के शुभारंभ एवं आदान सहायता राशि अंतरण कार्यक्रम में हुए शामिल-रायपुर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने मंगलवार को कृषक उन्नति योजना का शुभारंभ एवं आदान सहायता राशि का अंतरण बालोद जिले में आयोजित कार्यक्रम में किया। कृषक उन्नति योजना के तहत जिले के 1 लाख 56 हजार 713 किसानों के बैंक खाते में लगभग 799 करोड 66 लाख रुपये डीबीटी के माध्यम से आदान सहायता राशि का अंतरण किया गया। बलौदाबाजार स्थित स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री श्री टंकराम वर्मा मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए। मुख्य कार्यक्रम से जिला मुख्यालय एवं जनपद मुख्याल वर्चुअली जुड़े थे।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री श्री वर्मा ने कहा कि आज का दिन ऐतिहासिक एवं गौरवपूर्ण है जिसमे किसानों को आदान सहायता के रूप में बड़ी राशि का अंतरण किया गया है। किसानों में उत्साह और खुशी का माहौल है। किसानों की चिंता करते हुए हमारी सरकार ने मोदी की गारण्टी के तहत एक और गारण्टी पूरी की है। इस गारण्टी के पूरे होने से अब किसानों को आदान सहायता राशि देने में हमारी सरकार सबसे आगे है। पूरे प्रदेश में खुशहाली और समृद्धि दिखाई दे रही है। उन्होंने कहा कि एक दिन पहले10 मार्च को ही प्रदेश की लगभग 70 लाख महिलाओं के खाते में एक- एक हजार रुपये महतारी वंदन योजना की पहली किश्त का अंतरण किया गया है। मंत्री श्री वर्मा ने कहा कि खिलाड़ियों को सम्मानित व पुरस्कृत करने के लिए फिर से खेल अलंकरण समारोह की शुरुआत की जाएगी। उन्होंने कहा कि भूमिहीन मजदूरों को आर्थिक सहायता देने के लिए दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर योजना की भी शुरुआत की जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के विजन के अनुसार भारत को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प को पूरा करने तथा विकसित छत्तीसगढ़ बनाने के लिए सबकी सहभगिता जरूरी है।कलेक्टर श्री के. एल. चौहान ने स्वागत उद्बोधन में बताया कि राज्य शासन द्वारा धान के अंतर राशि का किसानों के बैंक खाते में अंतरण हुआ। जिले के 1लाख 56 हज़ार 713 किसानों के खाते में लगभग 799 करोड़ 66 रुपए अन्तरित हुआ है। इस राशि के मिलने से किसानों में उत्साह है। इससे किसान प्रोत्साहित होंगे और खेती में रुचि लेंगे।इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्री राकेश वर्मा, सीईओ जिला पंचायत श्रीमती नम्रता जैन, श्री विजय केशरवानी, श्री नरेश केशरवानी, श्री टेसू लाल धुरंधर, श्रीमती नीलम सोनी श्रीमती सुनीता वर्मा, एसडीएम श्री अमित कुमार गुप्ता सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं बडी संख्या में किसान बंधु उपस्थित थे।
- -मुख्यमंत्री ने समूह की महिलाओं को वितरित किए चेकरायपुर / प्रदेश के मुखिया श्री विष्णुदेव साय मंगलवार को जिला मुख्यालय कोंडागांव में वन विभाग के तत्वावधान में आयोजित जंगल जतरा 2024 कार्यक्रम में पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने विभिन्न हितग्राहीमूलक योजनाओं के तहत चेक एवं सामग्रियों का वितरित किया|कोंडागांव जिले के केशकाल के उजाला स्व-सहायता समूह की क्लस्टर सचिव श्रीमती ताराबाई नेताम ने बताया कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के हाथों उनके समूह को बिहान योजना के तहत 30 लाख 80 हजार रुपए का चेक मिला। उन्होंने बताया कि उनके समूह की महिलाएं सब्जी उत्पादन, मुर्गीपालन, मछ्ली पालन, किराना व्यवसाय से जुड़ी हुई हैं और इससे समूह को बहुत लाभ मिल रहा है। श्रीमती नेताम ने बताया कि इस राशि से उनके व्यवसाय को और अधिक सम्बल, मजबूती मिलेगी और वे आत्मनिर्भरता की दिशा में और आगे बढ़ पाएंगी।इसी तरह फरसगांव के लंजोड़ा के आंचल महिला संकुल संगठन की अध्यक्ष जानकी पांडे ने बताया कि उन्हें 25 लाख 80 हजार रुपए का चेक सीआईएफ के तहत आज प्राप्त हुआ। समूह की महिलाएं गौपालन, मुर्गीपालन, मछलीपालन, बाजार का ठेका लेने, गल्ला व्यापार आदि का काम कर रही हैं। इन कारोबार को और अधिक विस्तारित करने में यह राशि मील का पत्थर साबित होगी। इसके अलावा अन्य उत्कृष्ट कलस्टर और समूहों की महिला सदस्यों को सीआईएफ के तहत मुख्यमंत्री ने चेक बांटे।
- एकमुश्त राशि मिलने पर हरिशंकर के चेहरे पर दिखा उत्साहरायपुर / मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ श्री विष्णु देव साय ने बालोद जिले से कृषक उन्नति योजना अंतर्गत 24 लाख 72 हजार किसानों को 13 हजार 320 करोड़ रूपए आदान सहायता राशि का वितरण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश श्री मोहन यादव कृषि उपज मंडी राजनांदगांव में आयोजित कृषक उन्नति योजना अंतर्गत आदान सहायता राशि के वितरण कार्यक्रम में शामिल हुए। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह वर्चुअल माध्यम से कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम में उपस्थित ग्राम रेंगाकठेरा के किसान श्री हरिशंकर वर्मा के खाते में एक लाख रूपए की आदान सहायता राशि मिलने से बहुत खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा कि उनके पास 13 एकड़ खेत है। उन्होंने समर्थन मूल्य पर 450 कट्टा धान बेचा है।किसान श्री वर्मा ने बताया कि कृषक उन्नति योजना के अंतर्गत एक लाख रूपए की आदान सहायता राशि अंतरित हुई है। जिसे उन्होंने मोबाईल में एसएमएस दिखाते हुए कहा कि यह बहुत खुशी की बात है कि एकमुश्त राशि मिली है। जिसका उपयोग वे खेती-किसानी को बढ़ाने और घरेलू कार्य में खर्च करेंगे। उन्होंने कहा कि एकमुश्त राशि मिलने से बहुत बड़ी राहत मिली है। इससे खेती-किसानी में खर्च कर उत्पादन को बढ़ाया जाएगा। जिससे आय में वृद्धि होगी और आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। उन्होंने कहा कि राशि मिलने से खेती-किसानी के कार्य की योजना बनाने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि 21 क्विंटल प्रति एकड़ धान खरीदी बहुत ही सराहनीय कार्य है। उन्होंने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि राज्य शासन की किसान हितैषी योजना किसानों के लिए बहुत ही लाभकारी सिद्ध होगी। जिससे किसान अपनी खेती-किसानी के कार्य में वृद्धि कर रहे हैं। इसके लिए उन्होंने कहा धन्यवाद प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी।
- राज्यपाल ने गणमान्य नागरिकों के साथ फिल्म देखीरायपुर, / राज्यपाल श्री विश्वभूषण हरिचंदन ने आज जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों और मीडिया प्रतिनिधियों के साथ राजधानी रायपुर के स्थानीय मॉल में जाकर फिल्म ‘आर्टिकल 370‘ देखी। फिल्म देखकर उन्होंने कहा कि यह एक ऐतिहासिक फिल्म है। आजादी के 70 साल के बाद प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में यह साहसिक एवं महत्वपूर्ण फैसला लिया गया जिससे पूरे देश में देश भक्ति की भावना जागृत हुई और लोगों ने जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटाने पर खुशी व्यक्त की। इस निर्णय से जम्मू कश्मीर के विकास का रास्ता खुल गया।राज्यपाल श्री हरिचंदन ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने कहा था कि एक देश में दो विधान, दो प्रधान, दो निशान नहीं हो सकते और उन्होंने अपनी जीवन की कुर्बानी भी इस ध्येय के लिए दी थी। उन्हांेने कहा कि इस निर्णय से सीमा पार आतंकवाद मंे भी कमी आई है और जम्मू कश्मीर में शांति का वातावरण स्थापित हुआ है। राज्यपाल श्री हरिचंदन ने सभी नागरिकों से इस फिल्म को अवश्य देखने की अपील की है।इस अवसर पर विधायक श्री पुरंदर मिश्रा, राज्यपाल के सचिव श्री यशवंत कुमार, विधिक सलाहकार श्री राजेश श्रीवास्तव, राजभवन के अधिकारी-कर्मचारी भी उपस्थित थे।
- -मोदी जी की एक और गारंटी पूरी हुई: 12.50 लाख तेंदूपत्ता संग्रहकों को होगा सीधा लाभ-संग्राहक भाई-बहनों को 240 करोड़ रुपए की अतिरिक्त आय की संभावना-छत्तीसगढ़ की समृद्धि और खुशहाली की गारंटियां प्राथमिकता के साथ हो रही हैं पूरी-वनोपज संग्राहकों के संभाग स्तरीय सम्मेलन ’जंगल जतरा 2024’ में शामिल हुए मुख्यमंत्री-चरण पादुका योजना फिर होगी शुरू: तेंदूपत्ता संग्राहकों के लिए नयी सामाजिक सुरक्षा योजना प्रारंभ होगीरायपुर /मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कहा है कि तेंदूपत्ता 5500 रुपए प्रति मानक बोरा की दर से खरीदा जाएगा। मुख्यमंत्री श्री साय ने आज कोंडागांव स्थित विकास नगर स्टेडियम में आयोजित ’जंगल जतरा 2024’ महासम्मेलन को संबोधित करते हुए यह घोषणा की। उन्होंने कहा कि इसके साथ ही मोदी जी की एक और गारंटी पूरी हो गई है। ’तेंदूपत्ता संग्रहण सीजन 2024’ से यह दर प्रभावशील होगी। बस्तर संभाग की प्राथमिक वनोपज सहकारी समितियों और संयुक्त वन प्रबंधन समितियों के पदाधिकारियों और संग्राहक सदस्यों के बीच उपस्थित होकर गर्व हो रहा है, क्योंकि इस कार्यक्रम के माध्यम से मोदी जी की एक और गारंटी को हम पूरा करने जा रहे हैं।मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि मोदी जी ने कहा था कि यदि छत्तीसगढ़ में हमारी सरकार बनी तो हम तेंदूपत्ता संग्रहण पारिश्रमिक दर 4000 रुपए मानक बोरा से बढ़ाकर 5500 रुपए मानक बोरा कर देंगे। आज इस सम्मेलन में मैं इस योजना के शुभारंभ की घोषणा करता हूं। उन्होंने कहा कि वर्ष 2024 के लिए तेंदूपत्ता संग्रहण दर 5500 रुपए प्रति मानक बोरा होगी। साथ ही हम चरण पादुका योजना को फिर से शुरू करेंगे। उन्होंने कहा कि तेंदूपत्ता संग्रहण दर में बढ़ोतरी से 12 लाख 50 हजार संग्राहक परिवारों को सीधा लाभ मिलेगा। संग्रहण दर में बढ़ोतरी से संग्राहक भाई-बहनों को 240 करोड़ रुपए की अतिरिक्त आय होने की संभावना है। इसके साथ ही तेंदूपत्ता संग्राहक भाई-बहनों के लिए हमारी सरकार नयी सामाजिक सुरक्षा योजना प्रारंभ कर रही है।मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि इस कार्यक्रम से पहले बालोद में भी एक कार्यक्रम हुआ। वहां पर भी मोदी जी की एक गारंटी को पूरा किया गया। मेरे बताने से पहले ही आप लोगों को इसके बारे में जानकारी मिल गई होगी। आप लोगों के मोबाइल में भी नोटिफिकेशन आ गया होगा, क्योंकि आप लोग किसान भी हैं। बालोद के कार्यक्रम में कृषक उन्नति योजना के अंतर्गत 13 हजार 320 करोड़ रुपए की आदान सहायता राशि किसान भाई-बहनों के खातों में अंतरित कर दी गई है। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने गारंटी दी थी कि हमारी सरकार बनी तो हम 3100 रुपए प्रति क्विंटल के भाव से और 21 क्विंटल प्रति एकड़ के मान से धान की खरीदी करेंगे। उसी के अनुरूप आज आप लोगों को अंतर की राशि जारी की गई है।मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि 10 मार्च को महतारी जतन योजना के अंतर्गत 70 लाख से अधिक माताओं, बहनों और बेटियों के खातों में हम लोगों ने एक-एक हजार रुपए की पहली किश्त की राशि जारी कर दी है। इस तरह कुल 655 करोड़ रुपए से अधिक राशि अंतरित की जा चुकी है। इस सभा में उपस्थित बहुत सी माताओं-बहनों के खातों में भी एक-एक हजार रुपया आ गया होगा। इसी तरह हर महीने विवाहित माताओं-बहनों को एक-एक हजार रुपए की सहायता दी जाएगी।बस्तर की लघु वनोपजों का होगा मूल्य संवर्द्धनमुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि मोदी सरकार गांव, गरीब, आदिवासी, किसानों, महिलाओं और युवाओं की चिंता करने वाली सरकार है। छत्तीसगढ़ में भी हमारी सरकार को उन्होंने यही निर्देश दिया है। उन्होंने जो गारंटियां दी थी, वह छत्तीसगढ़ की समृद्धि और खुशहाली की गारंटियां हैं। हम एक-एक करके उनकी हर गारंटी को पूरा कर रहे हैं। हमारा मुख्य फोकस बस्तर और सरगुजा संभाग पर है। इन दोनों संभागों में असीम संभावना होते हुए भी विकास नहीं हो पाया। वन, उर्वरा भूमि, नदी-नालों और खनिज संपदा से भरपूर होने के बाद भी इन संभागों के निवासियों का जीवन संवर नहीं पाया। हमारी सरकार ने विकास की जो रणनीति बनाई है, उसमें स्थानीय संपदा का लाभ स्थानीय लोगों को मिलना सुनिश्चित किया जाएगा।मुख्यमंत्री ने कहा कि बस्तर में 65 तरह की लघु वनोपजों का संग्रहण होता है, जिसमें इमली, महुआ, अमचूर आदि का निर्यात भी किया जाता है। इनका ज्यादा से ज्यादा प्रसंस्करण और वैल्यू एडीशन स्थानीय स्तर पर ही हो, इस दिशा में हम ठोस प्रयास करेंगे। यहां पर भरपूर मात्रा में कोदो-कुटकी-रागी की उपज होती है। आज इन मोटे अनाजों की दुनिया में बहुत मांग है। इन मोटे अनाजों के भी स्थानीय स्तर पर ज्यादा से ज्यादा प्रसंस्करण और वैल्यू एडीशन की व्यवस्था की जाएगी। मोटे अनाज के उत्पादक किसान भाई-बहनों को सरकार की ओर से पूरा प्रोत्साहन और सहयोग दिया जाएगा। बस्तर और सरगुजा संभाग में सिंचित रकबे का अधिक से अधिक विस्तार किया जाएगा, ताकि इन संभागों में भी दो फसली रकबा बढा़या जा सके। हमारी सरकार ने खनिज संसाधनों के विवेकपूर्ण दोहन की नीति अपनाई है। इससे होने वाली आय को हम शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार जैसे जनकल्याण के कार्यों में खर्च करेंगे। इससे स्थानीय विकास सुनिश्चित किया जाएगा।नियद नेल्लानार योजना से अंदरुनी इलाकों में पहुंचेगी विकासबस्तर के विकास में सबसे बड़ा अवरोध माओवादी आतंक है। यहां जो सुरक्षा कैंप स्थापित किए जा रहे हैं, वह विकास के कैंप भी हैं। इन कैंपों के माध्यम से बस्तर के लोगों की सुरक्षा के साथ-साथ विकास भी किया जाएगा। हाल ही में हमने नियद नेल्लानार योजना शुरू की है। इस योजना में सुरक्षा कैंपों के 05 किलोमीटर के दायरे में सभी गांवों का समग्र विकास किया जाएगा। वहां के निवासियों के 25 से ज्यादा मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी। साथ ही सरकार की 32 व्यक्तिमूलक योजनाओं का लाभ भी दिलाया जाएगा। इस योजना में गांवों की अधोसंरचना का विकास किया जाएगा। सभी परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पक्के आवास दिए जाएंगे। सभी परिवारों का राशन कार्ड बनाया जाएगा, सभी परिवारों को मुफ्त चावल, नमक, गुड़ और शक्कर दिया जाएगा। सभी परिवारों का वन अधिकार पट्टा बनाया जाएगा। साल में चार गैस सिलेंडर मुफ्त दिए जाएंगे। सभी परिवारों को मुफ्त बिजली दी जाएगी।उन्होंने कहा कि नियद नेल्लानार योजना के अंतर्गत गांवों में आंगनवाड़ी सामुदायिक भवन, उप स्वास्थ्य केंद्र, प्राथमिक शाला का निर्माण किया जाएगा। किसानों को सिंचाई के लिए बोरवेल सहित सिंचाई पंप दिए जाएंगे। गांवों हैंडपंप, सोलर पंप की स्थापना की जाएगी। हर गांव में खेल का मैदान बनाया जाएगा। बस्तर की संस्कृति में देवगुड़ियों और मड़ई मेलों का बड़ा महत्व है। देवगुड़ियों के संरक्षण के साथ-साथ हमारी सरकार मड़ई-मेलों का भी संरक्षण कर रही है। बस्तर दशहरा के लिए पहले केवल 25 लाख रुपए मिला करते थे, अब हमने इस राशि को बढ़ाकर 50 लाख रुपए कर दिया है। चित्रकोट मेला के लिए दी जाने वाली राशि को 10 लाख से बढ़ाकर 25 लाख कर दी गई है। इसी तरह दंतेवाड़ा की फागुन मड़ई के लिए भी 10 लाख रुपए दिए जाने का निर्णय हमारी सरकार ने लिया है।मुख्यमंत्री ने कहा कि आज छत्तीसगढ़ में डबल इंजन की सरकार है। अब छत्तीसगढ़ का विकास पूरी रफ्तार के साथ होगा। सबका साथ-सबका विकास-सबका विश्वास और सबका प्रयास हमारी नीति है और अभी मैंने जो उपलब्धि गिनाई, उसे इस डबल इंजन की सरकार ने केवल तीन महीने में हासिल की है। एक खुशखबरी और है कि गरीबों के लिए 18 लाख पक्के घर बनाने की गारंटी पर भी अमल शुरू हो गया है। कल 11 तारीख को इस योजना के हितग्राहियों के लिए राशि भी जारी कर दी गई है। उन्होंने कहा कि मोदी की गारंटी का मतलब है पूरी होने वाली गारंटी। श्री मोदी ने विकसित भारत के निर्माण का लक्ष्य देश के सामने रखा है। इसके लिए विकसित छत्तीसगढ़ का निर्माण करना जरूरी है।कोंडागांव जिले के 9 गांवों में सर्वेक्षण पूरा होने के बाद ग्रामीणों को मिला भूमि का खसरामुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि आज के इस कार्यक्रम में कोंडागांव जिले के 9 असर्वेक्षित गांवों का सर्वेक्षण पूरा होने के बाद ग्रामीणों को खसरों का वितरण किया जा रहा है। सर्वेक्षण के अभाव में ये ग्रामीण अनेक शासकीय योजनाओं के लाभ से वंचित थे। अब इन्हें भी योजनाओं का लाभ मिल पाएगा। अब ये ग्रामीण भी खेती-किसानी संबंधी, सिंचाई संबंधी, सौर ऊर्जा संबंधी, पशुपालन और मछली पालन संबंधी योजनाओं का लाभ उठा पाएंगे। वे व्यवसाय के लिए आसानी से ऋण भी ले पाएंगे।सामुदायिक निवेश कोष, संकुल स्तरीय संगठन को राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन अंतर्गत अनुदान स्वरूप 15 संकुल संगठनों की 1055 स्व सहायता समूहों को 6 करोड़ 33 लाख रुपए की सामुदायिक निवेश कोष राशि प्रदान की जा रही है, जिससे 11 हजार सदस्य गायपालन, बकरीपालन, शुकरपालन, मछलीपालन, कपडे की दुकान, फैंसी स्टोर एवं अन्य आजीविका गतिविधि कर अपना अपना सामाजिक एवं आर्थिक स्थित को मजबूत कर पाएंगे। आज यहां इसके साथ ही 1200 से अधिक वन अधिकार पत्र, प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति तथा बीमा योजना के तहत परिवारजनों को सहायता राशि प्रदान की गई। इस अवसर पर नक्सल पीड़ितों को शासकीय पदों पर नियुक्ति का आदेश पत्र भी प्रदान किया गया। छत्तीसगढ़ शासन की सबका साथ सबका विकास के ध्येय वाक्य के साथ यह जनकल्याणकारी कार्य निरंतर किए जा रहे हैं। आशा ही नहीं बल्कि पूरा विश्वास है कि शासन के इन प्रयासों से सभी के जीवन में प्रगति की नई रोशनी आएगी।इस अवसर पर वन मंत्री श्री केदार कश्यप, कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम, कोंडागांव विधायक सुश्री लता उसेण्डी, जगदलपुर विधायक श्री किरण देव, केशकाल विधायक श्री नीलकंठ टेकाम, दंतेवाड़ा विधायक श्री चैतराम अटामी और कांकेर विधायक श्री आशाराम नेताम ने भी जंगल जतरा 2024 महासम्मेलन को संबोधित किया। इस अवसर पर बस्तर अंचल के जनप्रतिनिधिगण सहित अपर मुख्य सचिव वन श्री मनोज कुमार पिंगुआ, प्रधान मुख्य वन संरक्षक श्री श्रीनिवास राव, कमिश्नर श्री श्याम धावड़े, पुलिस महानिरीक्षक श्री सुंदरराज पी, कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत, पुलिस अधीक्षक श्री वाय अक्षय कुमार सहित बड़ी संख्या में पंचायत पदाधिकारी, वनोपज सहकारी समितियों के पदाधिकारी और तेंदूपत्ता संग्राहक उपस्थित थे।
- रायपुर /मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने मंगलवार को ज़िला मुख्यालय कोण्डागांव में आयोजित प्राथमिक वनोपज समितियों और संयुक्त वन प्रबंधन समितियों के संभाग स्तरीय सम्मेलन ‘जंगल जतरा 2024’ में 1055 स्व-सहायता समूह को 6 करोड़ 33 लाख की सामुदायिक निवेश कोष राशि प्रदाय की। जिससे 11 हजार सदस्य गायपालन, बकरीपालन, शुकरपालन, मछलीपालन, कपडे की दुकान, फैसी स्टोर एवं अन्य आजीविका गतिविधि कर अपना अपना सामाजिक एवं आर्थिक स्थित को मजबूत कर पाएँगे। 15 संकुल संगठन के माध्यम से प्रति समूह को 60 लाख रुपये प्रदाय किया गया।मालूम हो कि सामुदायिक निवेश कोष, गरीबों की संस्था अर्थात संकुल स्तरीय संगठन को राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन अंतर्गत अनुदान स्वरूप उपलब्ध कराया जाता है। जिसका उपयोग स्व-सहायता समूह की सूक्ष्म ऋण योजना के आधार पर आजीविका संवर्धन हेतु ग्राम संगठन के माध्यम से ऋण उपलब्ध किया जाता है।मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने श्रीमती ताराबाई नेताम, सचिव, अजाला संकुल संगठन, केशकाल, श्रीमती जानकी पाण्डेय, अध्यक्ष, आंचल संकुल संगठन, लंजोड़ा, श्रीमती शिवन नाग, अध्यक्ष, ज्ञानोदय संकुल संगठन, माकड़ी, श्रीमती मीना राठौर, सचिव, दिव्या संकुल संगठन, विश्रामपुरी, श्री विनय सिंह, जिला मिशन प्रबंधक, (NRLM) जिला पंचायत कोण्डागांव और श्री दुर्याेधन मेघ, जिला कार्यक्रम प्रबंधक-एस.आई., (NRLM) जिला पंचायत कोण्डागांव को चेक सौपे। इस अवसर कृषि एवं आदिम जाति कल्याण मंत्री श्री रामविचार नेताम, वनमंत्री श्री केदार कश्यप सहित विधायक कोंडागाँव, सुश्रीलता उसेंडी, आशाराम नेताम, कांकेर, चेतराम, दन्तेवाड़ा, श्री नीलकंठ केशकाल सहित जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में नागरिकगण, किसान हितग्राही उपस्थित थे। मुख्यमंत्री ने सामाजिक सुरक्षा बीमा योजना: के तहत 5 हितग्राहियों को 10 लाख राशि के चेक का वितरण कियाइस मौके पर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने सामाजिक सुरक्षा बीमा योजना अन्तर्गत 5 हितग्राहियों श्री सीताराम भारती, श्रीमती शान्ति, श्रीमती अमरोतीन गावड़े और श्रीमती अमेश्वरी बड़बेसिया को 2-2 लाख और श्री रूपधर नाग, को 4 लाख कुल 10 लाख राशि का चेक सौपा। श्रीमती जयन्ती नेताम को 5 लाख रुपये स्वीकृति प्रदान की गयी। इसी प्रकार राजबती बघेल को अनुकंपा नियुक्ति प्रदान की स्वीकृति प्रदान की गयी। वनाधिकार पत्र, वन ग्राम से राजस्व ग्राम घोषित लोगो को खसरा वितरण, छत्तीसगढ़ नक्सलवाद उन्मूलन नीति के तहत तीन लोगों को स्कूल शिक्षा विभाग में चतुर्थ श्रेणी के नियुक्ति पत्र दिये।
- -प्रति माह 10 हजार लोग होंगे लाभान्वित-इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी छत्तीसगढ़ और आरईसी फाउंडेशन के बीच हुआ एमओयू-आरईसी फाउंडेशन के सीआरएस मद के 4 करोड़ 83 लाख रूपए से आगामी 03 वर्षों तक मोबाईल मेडिकल यूनिट की मिलेगी सुविधा-एटीएम हेल्थ मशीन से लैस होगा मोबाईल मेडिकल यूनिट-50 प्रकार के टेस्ट की मिलेगी सुविधारायपुर /छत्तीसगढ़ के चार जिलों कोण्डागांव, सारंगढ़-बिलाईगढ़, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी और मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर को मोबाईल मेडिकल यूनिट की सुविधा मिलने जा रही है। इससे प्रति माह 10 हजार लोग लाभान्वित होंगे। इसके लिए भारतीय रेडक्रास सोसायटी छत्तीसगढ़ के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सह महासचिव श्री एम.के.राउत तथा इंडियन रेडक्रास सोसायटी के चेयरमैन श्री अशोक अग्रवाल की विशेष उपस्थिति में इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी छत्तीसगढ़ और आरईसी फाउंडेशन के बीच 12 मार्च को मेमोरेंडम ऑफ एग्रीमेंट पर हस्ताक्षर किए गए है।भारतीय रेडक्रास सोसायटी छत्तीसगढ़ के सचिव डॉ. रूपल पुरोहित एवं आरईसी फाउंडेशन के रायपुर क्षेत्रीय कार्यालय के सीपीएम श्री प्रदीप फैलोज ने अनुबंध पर हस्ताक्षर किए। आरईसी फाउंडेशन द्वारा प्रदान किए गए सीएसआर मद के 4.83 करोड़ रूपए से आगामी तीन वर्षाे तक छत्तीसगढ़ के चार जिलों में मोबाईल मेडिकल यूनिट की सुविधा मिलेगी।उल्लेखनीय है कि मोबाईल मेडिकल यूनिट के माध्यम से छत्तीसगढ़ को कमजोर और कम सेवा वाले क्षेत्रों में लोगों को प्राथमिक स्वास्थ्य देखभाल की सुविधा प्रदान की जाएगी। इसमें एटीएम हेल्थ मशीन की सुविधा होगी, जिसके माध्यम से पचास से अधिक तरह के टेस्ट किए जा सकेंगे एवं मौके पर ही टेस्ट रिपोर्ट देने की सुविधा रहेगी। इन यूनिट्स के माध्यम से वंचित आबादी को मुफ्त दवा सहित घर पर प्राथमिक चिकित्सा सेवा प्रदान की जाएगी। हर यूनिट में डॉक्टर्स, नर्स, लैबटेक्निशियन के साथ बुनियादी स्वास्थ्य उपकरणों की सुविधा उपलब्ध होगी। ये यूनिट सरकारी स्वास्थ्य प्रणाली के साथ मिलकर सार्वजनिक स्वास्थ्य प्रणाली को मजबूत करने में योगदान देंगे। इन यूनिट्स का संचालन इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी छत्तीसगढ़ द्वारा किया जाएगा।
- -मौलश्री स्थित निज-निवास पर श्री अग्रवाल ने किया उनका आत्मीय स्वागतरायपुर, 12 मार्च 2024/ छत्तीसगढ़ दौरे पर आए मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंगलवार शाम छत्तीसगढ़ के शिक्षा मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल से उनके मौलश्री स्थित निज-निवास पहुंचकर सौजन्य मुलाकात की। डॉ. यादव ने श्री अग्रवाल की माताजी स्वर्गीय श्रीमती पिस्ता देवी के निधन पर अपनी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर श्री अग्रवाल की शोक संतप्त परिवारजन, सांसद श्री सुनील सोनी, विधायक श्री अजय चंद्राकर, श्री राजेश मूणत समेत कई वरिष्ठ नेता भी उपस्थित थे।
- -छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के मॉनिटरिंग पोर्टल का शुभारंभ-आवासीय योजना अटल विहार योजना गुरूर का शुभारंभरायपुर / आवास एवं पर्यावरण , वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी 13 मार्च को प्रातः 11 बजे सेक्टर-30 प्रधानमंत्री आवास परिसर अटल नगर नवा रायपुर में प्रधानमंत्री सह मुख्यमंत्री आवास योजना का हितग्राही आवास हस्तांतरण, छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के मॉनिटरिंग पोर्टल (डैश बोर्ड) का शुभारंभ और आवासीय योजना अटल विहार योजना गुरूर जिला बालोद का शुभारंभ करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता लोकसभा सांसद श्री सुनील सोनी करेंगे। विधायक आरंग श्री गुरू खुशवंत साहेब और सरपंच ग्राम पंचायत नवागांव खपरी श्री सुजीत कुमार घिदौड़े विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
- -राजनांदगांव में आयोजित कृषक उन्नति योजना के कार्यक्रम में हुए शामिल-राजनांदगांव के 1.23 लाख किसानों को 638.23 करोड़ रूपए की राशि डीबीटी के माध्यम से किसानों के खाते में अंतरितरायपुर, /मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि ऐसा लग रहा है आज मानों छत्तीसगढ़ में धन की बरसात हो रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की एक और गारन्टी आज पूरी हुई। किसानों को आदान सहायता देने में छत्तीसगढ़ में जो कार्य हुआ है वह किसी अन्य राज्य में नहीं किया गया है। डॉ. यादव मंगलवार राजनांदगांव जिले में कृषक उन्नति योजना के तहत आदान सहायता राशि वितरण और किसान मेला को सम्बोधित कर रहे थे। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, सांसद श्री संतोष पाण्डेय सहित अनेक जनप्रतिनिधि शामिल हुए। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राजनांदगांव से वर्चुअल रूप से जुड़कर मुख्यमंत्री के मुख्य आतिथ्य में बालोद में आयोजित राज्य स्तरीय कृषक उन्नति योजना के कार्यक्रम को भी सम्बोधित किया।विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कहा कि आज छत्तीसगढ़ के लिए ऐतिहासिक दिन है। कृषक उन्नति योजना अंतर्गत किसानों से समर्थन मूल्य पर खरीदे गए धान के अंतर की राशि का भुगतान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस योजना से किसानों के जीवन में परिवर्तन आयेगा। सांसद श्री संतोष पाण्डेय ने कहा कि राज्य सरकार ने अपना वादा निभाते हुए महतारी वंदन योजना लागू की है, जिससे महिलाओं को सम्मान मिला है। इससे महिलाओं में अपूर्व उत्साह एवं खुशी देखने को मिल रही है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा किसानों को सम्मान देने के लिए किसान सम्मान निधि योजना शुरू की गई है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय द्वारा कृषक उन्नति योजना के तहत समर्थन मूल्य पर खरीदे गए धान के अंतर की राशि किसानों के खाते में अंतरित की जा रही है।उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय द्वारा आज बालोद में आयोजित कृषक उन्नति योजना का शुभारंभ कर खरीफ वर्ष 2023-24 में राज्य के लगभग 24 लाख 72 हजार किसानों से समर्थन मूल्य पर खरीदे गए धान के अंतर की राशि 13,320 करोड़ रूपए का भुगतान किसानों के बैंक खाते में अंतरित की गई। कृषक उन्नति योजना के तहत राज्य के किसानों से समर्थन मूल्य पर खरीदे गए धान के प्रति क्विंटल 917 रूपए के मान से अंतर की राशि किसानों के बैंक खाते में अंतरित की गई।कृषक उन्नति योजना अंतर्गत 12 मार्च 2024 को राजनांदगांव जिले के 1 लाख 23 हजार 131 किसानों को उपार्जित धान के अंतर की राशि 638 करोड़ 23 लाख 84 हजार रूपए की राशि डीबीटी के माध्यम से किसानों के बैंक खाते में अंतरित की गई। कार्यक्रम में विधायक श्री राजेश मूणत, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती गीता साहू, पूर्व सांसद श्री अभिषेक सिंह, पूर्व सांसद श्री मधुसूदन यादव, पूर्व सांसद श्री प्रदीप गांधी, पूर्व विधायक श्री विनोद खाण्डेकर, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री विक्रांत सिंह सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, किसान एवं जनसामान्य उपस्थित थे।
- रायपुर, /छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित की जाने वाली परीक्षाओं को संघ लोक सेवा अयोग की तर्ज पर पारदर्शी बनाने हेतु सुझाव देने के लिए संघ लोक सेवा आयोग के पूर्व अध्यक्ष प्रोफेसर डॉ. प्रदीप कुमार जोशी की अध्यक्षता में आयोग का गठन किया गया है।इस संबंध में महानदी भवन मंत्रालय स्थित सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा आदेश जारी कर दिया गया है। जारी आदेश के अनुसार संघ लोक सेवा आयोग के पूर्व अध्यक्ष प्रोफेसर डॉ. प्रदीप कुमार जोशी की अध्यक्षता में गठित आयोग छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित परीक्षाओं को संघ लोक सेवा आयोग की तर्ज पर पारदर्शी बनाने हेतु सुझाव देने के साथ ही विभिन्न विभागों के लिए परीक्षा आयोजन का वार्षिक कैलेण्डर बनाने तथा परीक्षार्थियों में आयोग के प्रति विश्वसनीयता बनाए जाने के लिए भी सुझाव देगी।
- -श्री रामलला दर्शन योजना के लिए जताया मुख्यमंत्री का आभाररायपुर / मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से मंगलवार शाम यहां उनके निवास परिसर में छत्तीसगढ़ रामनामी समाज के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने श्री रामलला दर्शन योजना की शुरुआत के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का हार्दिक आभार जताया। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री साय से कहा कि अयोध्याधाम में प्रभु श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होने से छत्तीसगढ़ के सभी लोगों में अपार हर्ष है। छत्तीसगढ़ माता शबरी की भूमि है। यहां के कण-कण में प्रभु श्री राम व्याप्त हैं। राज्य सरकार द्वारा सरकारी खर्च पर छत्तीसगढ़ के लोगों को अयोध्याधाम की यात्रा कराई जा रही है। इस योजना से प्रभु श्री राम के ननिहाल के लोगों को श्री आयोध्या धाम के दर्शन का अनुपम अवसर मिल रहा है।मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा कि अयोध्याधाम के लिए श्रद्धालुओं को लेकर विशेष ट्रेन रवाना हो रही है। एक बार में लगभग 850 दर्शनार्थी प्रभु श्री रामलला के दर्शन को आयोध्या जा रहे हैं। इस यात्रा में श्रद्धालुओं के ठहरने, भोजन सहित सभी सुविधाओं का पूरा ख्याल रखा जा रहा है। हमारी सरकार छत्तीसगढ़ के सभी श्रद्धालुओं को प्रभु श्री रामलला के दर्शन पूरे शासकीय खर्च पर करवाएगी।इस अवसर पर रामनामी समाज से श्री महेत्तर राम, श्री रामबिलास, श्री मसीराम, श्री गंगाराम, श्री शोभाराम, श्रीमती नंदिनी वर्मा, श्रीमती भूरी बाई सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।
-
-खुलेंगे खुशहाली और समृद्धि के द्वार
-किसानों के मदद के साथ आजीविका का भी साधन बना ड्रोन-कृषि को आधुनिक बनाने का बहुत बड़ा माध्यम बन रही ड्रोन दीदी योजनारायपुर / देश में महिलाओं को सशक्त बनाने और आत्मनिर्भर बनाने के लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही है। जिसके तहत सरकार ऐसी कई योजनाएं लॉन्च कर रही है, जिससे महिलाएं आत्मनिर्भर बन सकती हैं और अपनी पहचान बना सकती है। नमो ड्रोन दीदी योजना केंद्र सरकार द्वारा संचालित ऐसी ही एक अनूठी योजना है। जिसके तहत महिलाओं को सशक्त बनाने की पहल की गई है। योजना का लाभ उठाकर प्रदेश की महिलाएं सफलता की ओर अग्रसर है।आज सरयू प्रसाद अग्रवाल स्टेडियम बालोद में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने बालोद निवासी श्रीमती चित्ररेखा साहू को ड्रोन की चाबी सौंपी। ड्रोन दीदी बनकरअब चित्ररेखा आधुनिक कृषि में अपना योगदान देंगी। इसके जरिए वह कमाई भी कर सकेंगी जिससे उनकी आत्मनिर्भरता बढ़ेगी। सरकार की ओर से ड्रोन चलाने की फ्री ट्रेनिंग भी दी गई है।ड्रोन की चाबी पाकर चित्ररेखा काफी खुश हुई और सरकार के प्रति आभार भी जताया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की पहल से महिलाएं आधुनिक कृषि की ओर अग्रसर तो हो ही रही है। साथ ही उन्हें अपने गांव घर के आसपास आजीविका का भी साधन मिल रहा है। ड्रोन दीदी योजना किसानों की सहूलियत के लिए बहुत बड़ा माध्यम बन रहा है। ड्रोन के माध्यम से दवाई छिड़काव की सुविधा मिलने से फसल उत्पादन लागत में कमी आ रही है। साथ ही निर्धारित क्षेत्र में एकरूपता से दवाई का छिड़काव हो रहा है। इससे फसल का उत्पादन बढ़ रहा है और किसानों को अधिक आर्थिक लाभ हो रहा है।श्रीमती चित्ररेखा ने बताया कि ड्रोन दीदी योजना से कृषि में आने वाली समस्याएं भी कम हुई है। बरसात में किसानों को खेत के अंदर जाकर दवाई छिड़काव में दिक्कत होती है। कीड़ा मकोड़ा यदि खेत के अंदर है तो सावधानी बरतनी पड़ती है। ऐसे में मेड़ पर खड़े होकर ड्रोन से काम कर सकते हैं। साथ ही आसानी से दवाई का छिड़काव किया जा सकता है। चित्ररेखा ने बताया कि उनकी पढ़ाई कक्षा 12 वी तक हुई है। परिवार में पति व तीन बच्चे हैं। खेतीबाड़ी कर जीविकोपार्जन चलता है। सरकार की योजना से अब उन्हें आजीविका का नया साधन मिल गया है। इससे परिवार के भरण पोषण और बच्चों की पढ़ाई लिखाई में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि कि मेरे जैसी हजारों बहनें आगे आएं और ड्रोन दीदी बनें। बहुत सारी दीदियां हमारे साथ में ड्रोन दीदी के नाम से पहचाने जाएंगे और सरकार की योजना का लाभ उठा पाएंगे। - -मोदी की गारंटी और विष्णु के सुशासन से किसान दुर्गाराम को मिली 13 लाख 35 हजार रुपए से अधिक की आदान सहायता राशि-मुख्यमंत्री श्री साय के हाथों सहायता राशि प्रमाण पत्र पाकर किसान दुर्गाराम हुए गदगद-सहायता राशि से धर्म नगरी राजिम में बनाएंगे घररायपुर / दशकों से खेती किसानी के काम करते आ रहे बालोद जिले के कोटगांव के किसान श्री दुर्गाराम देशमुख को कभी एहसास भी नहीं हुआ होगा कि उनको धान की आदान सहायता राशि के रूप में एक साथ 13 लाख 35 हजार रुपए से अधिक राशि मिलेंगे। आज मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के हाथों इतनी बड़ी राशि का प्रमाण पत्र पाकर किसान दुर्गाराम खुशी के मारे फुले नहीं समाए।धान की आदान सहायता राशि पाकर किसान दुर्गा राम ने विष्णुदेव साय सरकार की खूब तारीफ की। साथ ही इस सरकार को किसानों के सच्चे हितकारी भी बताया। उन्होंने कहा कि किसानों के दुख दर्द को समझने वाले मुख्यमंत्री ने हमें धान का मूल्य 3100 रुपए प्रति क्विंटल प्रदान किया, जो की पूरे देश में सर्वाधिक है। वास्तव में कीचड़ मिट्टी में मिल के किए किसानी कार्य और किसानों के सम्मान के लिए सही इनाम सरकार की ओर से मिला है। लगभग 70 एकड़ जमीन में खेती करने वाले किसान दुर्गाराम लगभग 46 सदस्यों के एक संयुक्त परिवार के मुखिया है। उनके 5 पुत्र कृषि कार्यों में संलग्न है। सभी मिल जुलकर खेती किसानी का कार्य करते है। लगभग 90 वर्षीय किसान श्री दुर्गा राम धार्मिक आस्था और भगवान श्री राम के सच्चे श्रद्धालु है।दुर्गाराम के पुत्र श्री लोनसिंह देशमुख ने बताया की उनके पिताजी प्रत्येक वर्ष पौष पूर्णिमा से माघ पूर्णिमा तक उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में और माघ पूर्णिमा से महाशिवरात्रि तक राजिम कुंभ मेले के अवधि में 15 दिन तक राजिम में निवास करते है। उन्होंने बताया की धान की सहायता राशि से वह धर्म नगरी राजिम में एक पक्का मकान बनाएंगे। जिससे उन्हें भगवान श्री राजीव लोचन की नगरी में रहने में सहूलियत होगी।उल्लेखनीय है कि मोदी की गारंटी और विष्णु के सुशासन के फलस्वरुप किसानों को उनके उपज का वाजिब दाम दिलाने छत्तीसगढ़ के किसानों को 3100 रुपए प्रति क्विंटल की दर से धान का मूल्य देने आज कृषक उन्नति योजना की शुरुआत हुई। इसके तहत किसानों को समर्थन मूल्य के अलावा 917 रुपए प्रति क्विंटल की दर से आदान सहायता राशि प्रदान की गई। इससे किसानों को समर्थन मूल्य मिलाकर प्रति क्विंटल 3100 रूपये धान की कीमत मिली। इससे छत्तीसगढ़ के किसानों का आत्मविश्वास खूब बढ़ेगा और खेती किसानी में भी तरक्की होगी। साथ ही आर्थिक रूप से भी छत्तीसगढ़ के किसान किसी से कम नहीं होंगे। किसान श्री दुर्गा राम ने किसानों के हित के बारे में सोचने और उस बात को अमल करने के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का खुले मन से तारीफ किया और आभार जताया।
- -स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने किया उद्घाटनरायपुर, /पंडित जवाहर लाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय से संबंद्ध डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्मृति चिकित्सालय स्थित एसीआई के हार्ट, चेस्ट एवं वैस्कुलर सर्जरी विभाग को आईसीआईसीआई फाउंडेशन ने हृदय, फेफड़े तथा संवहनी तंत्र (सर्कुलेटरी सिस्टम) से जुड़े रोगों के उपचार के लिए छह अत्याधुनिक उपकरण कॉर्पाेरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटी (कॉर्पाेरेट सामाजिक उत्तरदायित्व) के अंतर्गत उपलब्ध कराए है। मंगलवार को स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने हार्ट, चेस्ट एवं वैस्कुलर सर्जरी विभाग में स्थापित इन अत्याधुनिक उपकरणों का विधिवत् उद्घाटन किया। इस उद्घाटन कार्यक्रम के अवसर पर रायपुर उत्तर विधायक श्री पुरन्दर मिश्रा, विधायक रायपुर ग्रामीण श्री मोतीलाल साहू, कमिश्नर चिकित्सा शिक्षा श्री जनक प्रसाद पाठक, संचालक चिकित्सा शिक्षा डॉ. विष्णु दत्त, अधिष्ठाता चिकित्सा महाविद्यालय डॉ. तृप्ति नागरिया, अधीक्षक डॉ. एस. बी. एस. नेताम, पैथोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ. अरविंद नेरल, कार्डियोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ. स्मित श्रीवास्तव, सीटीवीएस विभागाध्यक्ष डॉ. कृष्णकांत साहू समेत आईसीआईसीआई फाउंडेशन के जोनल हेड श्री विवेकानंद दुबे मौजूद रहे।स्वास्थ्य मंत्री श्री जायसवाल ने इन सभी उपकरणों का उद्घाटन करते हुए कहा कि आईसीआईसीआई फाउंडेशन द्वारा राज्य के सबसे बड़े शासकीय चिकित्सालय के कार्डियक सर्जरी विभाग को उपलब्ध कराए गए इन उपकरणों के माध्यम से हृदय, फेफड़े तथा संवहनी तंत्र के रोगों से पीड़ित मरीजों को बेहतर उपचार मिल सकेगा। इन मशीनों के माध्यम से ओपन हार्ट सर्जरी एवं बाईपास सर्जरी की सुविधा और भी आसान हो जाएगी। उन्होंने रामायण के एक प्रसंग का उल्लेख करते हुए कहा कि स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में यहां के डॉक्टर से लेकर नर्सिंग स्टॉफ, पैरामेडिकल स्टॉफ एवं प्रबंधन से जुड़े प्रत्येक कर्मचारी का योगदान उसी प्रकार महत्वपूर्ण है जिस प्रकार रामसेतु निर्माण में एक नन्हीं गिलहरी से लेकर प्रभु श्रीरामके साथ जुड़े प्रत्येक व्यक्ति का योगदान था।विभागाध्यक्ष हार्ट, चेस्ट एवं वैस्कुलर सर्जरी विभाग डॉ. कृष्णकांत साहू ने उपकरणों के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि हार्ट सर्जरी आईसीयू के लिए अत्याधुनिक ऑडियो/विजुअल अलार्म, ईसीजी, आरईएसपी, एसपीओटू, एनआईबीपी, आईबीपी, और सीसीओ के लिए कॉन्फिगर किए गए वयस्क/बाल चिकित्सा के एरिदिमिया विश्लेषण हेतु फिलिप्स कंपनी के छह नग मॉनिटर एक सेंट्रल स्टेशन समेत प्रदान किए गए है। इसके साथ ही स्वचालित कैग्युलेशन टाइमर (एसीटी), इकोकार्डियोग्राफ, एक्मो मशीन, वॉल्युमेट्रिक पम्प एवं छोटे सर्जिकल प्रोसीजर के लिए एलईडी युक्त स्पॉट लाइट विभाग में स्थापित किया गया है। ये सभी मशीनें अपने आप में बहुत ही एडवांस है। कार्डियक सर्जरी विभाग की शुरूआत वर्ष 2017 में हुई उसके बाद अब तक हृदय, छाती, फेफड़े एवं खून की नसों के 1250 ऑपरेशन हो चुके हैं।
- -प्रधानमंत्री ने किया 85 हजार करोड़ रूपये से अधिक की लगभग छह हजार रेल परियोजनाओं का लोकार्पण शिलान्यास-राज्यपाल श्री हरिचंदन और मुख्यमंत्री श्री साय की मौजूदगी में छत्तीसगढ़ को 249 करोड़ रूपये लागत की 43 रेल परियोजनाओं की सौगात भी मिलीरायपुर 12 मार्च 2024/ प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज वीडियो कॉफ्रेसिंग के जरिए देश वासियों के लिए 85 हज़ार करोड़ रुपये से अधिक लागत की लगभग छह हजार छोटी-बड़ी रेल परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। रेलवे के बुनियादी ढांचा विकास की इन परियोजनाओं के शुभारंभ कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के राज्यपाल श्री विश्वभूषण हरिचंदन और मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय भी शामिल हुए। रायपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफ़ार्म एक पर हुए कार्यक्रम में लगभग 670 से अधिक रेलवे स्टेशनों और अन्य स्थानों से भी वीडियो कॉफ्रेसिंग द्वारा लोग शामिल हुए। राज्यपाल श्री हरिचंदन और मुख्यमंत्री श्री साय ने स्थानीय कार्यक्रम में रायपुर मण्डल की रेल विकास परियोजनाओं के शिलालेखों से पर्दा हटाकर औपचारिक अनावरण किया। इस अवसर पर सांसद श्री सुनील सोनी, मंत्री श्री टंकराम वर्मा, विधायक श्री पुरंदर मिश्रा, श्री मोतीलाल साहू श्री राजेश मूणत और ज़िला तथा रेल प्रशासन के अधिकारी भी उपस्थित रहें। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने वीडियो कॉफ्रेसिंग के जरिए अहमदाबाद कमांड सेंटर से हरी झंडी दिखाकर 10 नई वंदे भारत रेल गाड़ियों को भी रवाना किया।हमनें भारतीय रेल को नरक जैसी स्थिति से बाहर निकालने की इच्छा शक्ति दिखाई: श्री मोदीकार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री श्री मोदी ने कहा कि रेलवे के इतिहास में पिछले 100 वर्षों में भी एक कार्यक्रम में इतनी बड़ी संख्या में रेल परियोजनाओं के शुभारंभ का कार्यक्रम आज पहली बार हुआ है। उन्होंने कहा कि इस नये साल के पिछले 75 दिनों में ही देश में 11 लाख करोड़ रूपये से अधिक की कई विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास हो चुका है। उन्होंने इसे विकसित भारत की दिशा में देश का एक बड़ा कदम बताया। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारतीय रेलवे लंबे समय से राजनीति और क्षेत्रवाद का शिकार रही है। रेलों में डब्बे बढ़ाना, स्टॉपेज बढ़ाना ही रेल की प्रगति के मायने रहें थे। बीते समय में रिजर्वेशन की लंबी लाईनें, दलाली और कमिशन के साथ गंदगी ने भारतीय रेल की स्थिति नरकीय बना दी थी। वर्ष 2014 में देश के 9 राज्यों की राजधानियां रेल नेटवर्क से अछूती थी। 10 हजार से अधिक रेल क्रॉसिंग फाटक विहीन थी। श्री मोदी ने कहा कि हमारी सरकार ने भारतीय रेल को नरक जैसी स्थिति से बाहर लाने की इच्छा शक्ति दिखाई है। रेवले के बजट को समान्य बजट के साथ शामिल कर छह गुना बढ़ाया गया है। इससे दूसरे मदों से मिले राजस्व का हिस्सा भी रेलवे के विकास के लिए उपयोग किया जा सका है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि आने वाले समय में भारतीय रेलवे का ऐसा कायाकल्प होगा कि किसी ने भी उसकी कल्पना भी नहीं की होगी। प्रधानमंत्री ने कहा कि हमारे बुजुर्गों और हमनें जो भुगता है वो आने वाली पीढ़ी नहीं सहेगी, यह मोदी की गारंटी है।हमारे विकास के काम राजनीतिक रूप से सरकार बनाने के लिए नहीं, बल्कि देश बनाने के लिए: प्रधानमंत्री मोदीकार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि देश को समृद्ध और औद्योगिक रूप से विकसित करने में रेल की बहुत बड़ी भूमिका है। सवारी गाड़ियों और माल गाड़ियों के लिए अलग-अलग रेल लाईनें स्थापित कर दोनों की स्पीड बढ़ाई गई है। फ्रंट कॉरीडोर बनाकर तेजी से डबल डेकर माल गाड़ियों से माल ढुलाई शुरू हो गई है। आधुनिक रेल इंजन, सुसज्जित कोच फै्रक्ट्रियां, गति शक्ति कार्बाे टर्मिनल जैसी अधोसंरचनाएं भारत को विकसित बनाने की दिशा में तेजी से सकारात्मक योगदान दे रहीं है। उन्होंने कहा कि पिछले दस वर्षों में गति शक्ति विश्वविद्यालय की स्थापना आधुनिक तकनीक पर लोकोमोटिव इंजन निर्माण से लेकर नई पटरियां बिछाने, स्टेशनों के आधुनिकीकरण जैसे अनेकों काम देश में हुए है। हमारे देश में बने लोकोमोटिव श्रीलंका सुडान, मोजाबिंक जैसे देशों को निर्यात किए जा रहें है। हम सौर उर्जा से चलने वाले स्टेशन बना रहें है। स्टेशनों पर जल औषधी केन्द्र खोल रहें है, स्थानीय कारीगरों, शिल्पकारों और स्व-सहायता समूह की महिलाओं के द्वारा बनाए गए स्थानीय शिल्प और कलाकृतियों को स्टेशनों पर बिक्री के लिए स्टॉल खोले जा रहें है। जिसका लाभ सीधे गरीब कारीगरों को मिल रहा हैं। रेलवे में आधुनिक तकनिकों के उपयोग से देश के कोने-कोने को रेल नेटवर्क से जोड़ने का काम तो हो ही रहा है इसके साथ ही नये निवेश की गारंटी भी मिल रही है और रोजगार के अवसर भी खुल रहें है। प्रधानमंत्री ने कहा कि हमारे विकास के काम राजनीतिक रूप से सरकार बनाने के लिए नहीं, बल्कि देश बनाने के लिए है।रेलवे में अधोसंरचना विकास से रोजगार सृजन के भी बन रहे अवसर- राज्यपाल श्री हरिचंदनछत्तीसगढ़ के राज्यपाल श्री विश्वभूषण हरिचंदन ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में भारतीय रेलवे विकास के राजमार्ग पर तेजी से आगे बढ़ रही है। वन्दे भारत ट्रेनों का चलना और अमृत स्टेशनों का निर्माण इसका सबसे बड़ा प्रमाण है। उन्होंने कहा कि रेलवे देश की जीवन रेखा है। रेलवे के विकास का सीधा प्रभाव देश के विकास पर होता है। भारतीय रेलवे अपनी अधोसंरचना में तेजी से सुधार करते हुए रोजगार के अवसर भी सृजित कर रही है। प्रमुख स्टेशनों पर स्थानीय उत्पादों के लिए स्टॉल, रेल कोच रेस्टोरेंट तथा जन औषधि केन्द्र खोलकर कुशल और अकुशल दोनों तरह के श्रमिकों को रोजगार के अवसर मिल रहें है। इन केन्द्रों से वोकल फॉर लोकल दृष्टिकोण को बढ़ावा मिल रहा है। स्थानीय स्वदेशी उत्पादों का बाजार उपलब्ध कराने और कुम्हारों, बुनकरों जैसे स्थानीय शिल्पकारों को अजीविका के अवसर देने के साधन भी यह केन्द्र बन रहें है। राज्यपाल ने छत्तीसगढ़ को लगभग डेढ़ सौ करोड़ रूपये की रेल परियोजनाओं की सौगात देने पर प्रधानमंत्री श्री मोदी का आभार भी व्यक्त किया।छत्तीसगढ़ के स्टेशनों में सुविधा विस्तार और रेल परियोजनाओं से लोगों को मिलेंगे रोजगार के अवसर-मुख्यमंत्री श्री सायप्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने संबोधित करते हुए कहा कि आज का दिन देश ही नहीं बल्कि छत्तीसगढ़ के लिए भी एतिहासिक है। 85 हजार करोड़ रूपये से अधिक के रेल परियोजनाओं के लिए श्री साय ने प्रधानमंत्री श्री मोदी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में रेल सुविधाओं के विस्तार से स्थानीय स्तर पर रोजगार सृजन के बेहतर अवसर मिलेंगे। उन्होंने छत्तीसगढ़ के 32 स्टेशनों में वन स्टेशन वन प्रोडक्ट योजना के तहत बिक्री केन्द्रों का शुभारंभ करने और जांजगीर-नैला तथा पेंड्रा रोड स्टेशन पर जन औषधि केन्द्र खोलने के साथ अन्य दूसरे विकास कार्यों के लिए केन्द्र सरकार का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने आशा की कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में विकास की नए सोपान गढ़े जाएंगे जिससे छत्तीसगढ़ के लोगों को भी बेहतर अवसर मिलेंगे।छत्तीसगढ़ में लगभग 249 करोड़ रूपये की 43 रेल परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास-आज के कार्यक्रम में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने छत्तीसगढ़ में भी लगभग 249 करोड़ रूपये की 43 रेल परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। उन्होंने राज्यपाल श्री विष्वभूषण हरिचंदन और मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की उपस्थिति में 124 करोड़ रूपये की लागत वाली 40 परियोजनाओं का लोकार्पण और 125 करोड़ रूपये की लागत वाली 3 परियोजनाओं की आधार शिला रखी। छत्तीसगढ़ में वन स्टेशन, वन प्रोडक्ट योजना के तहत रायपुर रेल मण्डल के रायपुर, मांढर, मंदिर हसौद, तिल्दा-नेवरा, सरोना और उरकुरा रेलवे स्टेशनों सहित राज्य के 18 स्टेशनों पर 34 स्टॉलों का लोकार्पण किया गया। जांजगीर-नैला और पेण्ड्रा रेलवे स्टेशनों पर जन औषधि केन्द्र, दुर्ग कोचिंग डिपो में पीटलाईन का उन्नयन, बिलासपुर में रेल कोच रेस्टोरेंट का लोकार्पण भी प्रधानमंत्री ने किया। श्री मोदी ने बिलासपुर में वन्दे भारत मेंटनेंस डिपो, भिलाई में मेमू कार शैड विस्तार, अंबिकापुर मे नई पीटलाईन निर्माण का शिलान्यास भी किया।
- -देर रात तक चली बैठक में शासन की मंशानुरूप योजनाओं का समुचित क्रियान्वयन करने निर्देशित कियारायपुर / प्रदेश के शिक्षा, पर्यटन एवं संस्कृति तथा कांकेर जिले के प्रभारी मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल ने सोमवार 11 मार्च की देर रात कांकेर में जिला स्तर के अधिकारियों की मैराथन बैठक लेकर केन्द्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं का बेहतर ढंग से क्रियान्वयन करने और शासन की मंशानुरूप निचले स्तर पर पहुंच सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मंत्री श्री अग्रवाल ने बैठक में मौजूद अधिकारियों को स्पष्ट रूप से निर्देशित किया कि वे किसी भी योजना के क्रियान्वयन से पहले व्यवस्थित रणनीति तैयार कर लें ताकि कोई भी पात्र हितग्राही लाभ लेने से वंचित ना रह जाए। साथ ही यह भी कहा कि इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही अथवा ढिलाई कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने देश को विकसित बनाने का जो संकल्प लिया है, उसे हम सबको मिलकर पूरा करना है। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि प्रदेश के नई सरकार से जनता को बहुत सी आकांक्षाएं एवं उम्मीदें हैं और जनता के उम्मीदों के अनुरूप पिछले तीन महीने में ही हमारी सरकार ने कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं।जिले के प्रभारी मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल ने पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की समीक्षा करते हुए प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत स्वीकृति और प्रथम किश्त जारी किए जाने उपरांत भी निर्माण के लिए शेष बचे 9207 प्रकरण पर नाराजगी जाहिर करते हुए इस माह के अंत तक सभी कार्य प्रारंभ कराने जिला पंचायत के सीईओ को निर्देशित किया। इसी तरह वर्ष 2014-15 और 2015-16 में किसानों को जारी की गई प्रोत्साहन की बकाया राशि का किसानों को भुगतान 20 मार्च तक सुनिश्चित करने का निर्देश दिए। मंत्री श्री अग्रवाल ने जलजीवन मिशन की समीक्षा करते हुए कार्यपालन अभियंता लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी को निर्देशित किया कि योजना के तहत निर्माण कार्य प्रारंभ करने से पहले आवश्यक सर्वे करें। वहीं क्रेडा के तहत लगने वाले सोलर पैनल्स के लिए दोनों विभागों को समन्वय के साथ कार्य निष्पादित करने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने साफतौर पर कहा कि जब तक शत प्रतिशत घरों में पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित नहीं होती, ठेकेदारों को पूर्ण राशि का भुगतान नहीं करें। इसी प्रकार महतारी वंदन योजना के तहत सभी पात्र हितग्राहियों को डीबीटी के माध्यम से राशि अंतरण की जानकारी ली और कहा कि कोई भी पात्र बहनें इस योजना का लाभ लेने से वंचित ना रहे। खाद्य विभाग की समीक्षा करते हुए प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत 1526 हितग्राहियों को गैस कनेक्शन दिलाने अभियान चलाने और गैस एजेंसी के संचालकों की लगातार समीक्षा करने के लिए निर्देशित किया। इसी तरह सड़क निर्माण कार्यों की समीक्षा करते हुए जिले के प्रभारी मंत्री ने नंदनमारा पुल आगामी बारिश के सीजन से पहले अनिवार्य रूप से पूर्ण करने के निर्देश दिए।जिले को विशिष्ट पहचान दिलाने बनाएं कार्ययोजना -प्रभारी मंत्री श्री अग्रवाल ने बैठक में उद्यानिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा करते हुए कहा कि फलोत्पादन के क्षेत्र में कांकेर जिले को विशिष्ट पहचान दिलाने के लिए कार्ययोजना तैयार करें। उन्होंने लिची अथवा सीता फल के बंपर उत्पादन के लिए कृषि विज्ञान केंद्र के सहयोग से नर्सरी, किसानों को प्रशिक्षण देकर उन्हें प्रोत्साहित करने व जैविक खेती पर जोर देने की बात कही। स्कूल शिक्षा विभाग की समीक्षा करते हुए उन्होंने स्मार्ट क्लासेस की संख्या में वृद्धि करने के निर्देश दिए। इसी तरह जल संसाधन, पशुपालन, कृषि, आदिवासी विकास विभाग महिला एवं बाल विकास विभाग सहित विभिन्न विभागों में संचालित योजनाओं की प्रगति की जानकारी लेते हुए आवश्यक निर्देश दिए।बैठक में कांकेर लोकसभा क्षेत्र के सांसद श्री मोहन मंडावी, कांकेर विधायक श्री आशाराम नेताम, भानुप्रतापपुर विधायक श्रीमती सावित्री मंडावी, जिला पंचायत कांकेर के अध्यक्ष श्री हेमंत ध्रुव सहित जिला कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह, पुलिस अधीक्षक श्री इंदिरा कल्याण एलेसेला एवं सर्व विभाग के अधिकारी-कर्मचारीगण उपस्थित थे।
- रायपुर / महतारी वंदन योजना के तहत प्रदेश की 68.53 लाख महिलाओं के खातों में 636.44 करोड़ रूपए का भुगतान किया जा चुका है। महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार योजना की शेष महिला हितग्राहियों के खातों में राशि का अंतरण प्रक्रियाधीन है।उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा 10 मार्च को छत्तीसगढ़ में महतारी वंदन योजना की शुरूआत की गई। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य में महतारी वंदन योजना के तहत महिलाओं को एक-एक हजार रूपए डीबीटी के माध्यम से अंतरित किया गया। योजना के तहत एक-एक हजार रूपए प्रतिमाह के मान से साल में 12 हजार रूपए महिलाओं के बैंक खातों में अंतरित किए जाएंगे।
- रायपुर / मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज बालोद जिले में कृषक उन्नति योजना के आदान सहायता राशि वितरण समारोह के दौरान 28 करोड़ रूपए से अधिक की लागत के 65 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। इनमें 20 करोड़ 87 लाख रूपये लागत के 20 कार्याें का लोकार्पण कार्य और 07 करोड़ 12 लाख रूपये की लागत के 45 कार्यों का भूमिपूजन कार्य शामिल है।मुख्यमंत्री श्री साय ने संजारी बालोद विधानसभा क्षेत्र के लिए 07 करोड़ 56 लाख रुपए की लागत के 10 कार्यों का लोकार्पण एवं 06 करोड़ 29 लाख रुपए की लागत के 18 कार्यों का भूमिपूजन किया। उन्होंने डौंडीलोहारा विधानसभा क्षेत्र के लिए 06 करोड़ 90 लाख रुपए की लागत के 07 कार्यों का लोकार्पण तथा गुण्डरदेही विधानसभा क्षेत्र के लिए 06 करोड़ 38 लाख रुपए की लागत के 03 कार्यों का लोकार्पण एवं 83 लाख रुपए की लागत के 27 कार्यों का भूमिपूजन किया।















.jpg)

.jpg)






.jpg)


.jpg)