- Home
- छत्तीसगढ़
- -मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने सभी विभागों के सचिवो के साथ आयोजित बैठक में प्रभावी विजन डॉक्यूमेंट बनाने के निर्देश दिये-राज्य नीति आयोग द्वारा बेस्ट प्रेक्टिस संकलन हेतु तैयार किये गये पोर्टल ‘नवोन्मेष पोर्टल’ का मुख्यमंत्री द्वारा लोकार्पणरायपुर, ।छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री एवं राज्य नीति आयोग के अध्यक्ष श्री विष्णुदेव साय ने आज अपने निवास कार्यालय में ‘‘अमृतकाल: छत्तीसगढ विजन@2047’’ संबंधित विजन डॉक्यूमेंट बनाने की कार्ययोजना पर सभी विभागो के भारसाधक सचिवो के साथ बैठक ली। बैठक में मंत्री, योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी श्री ओ.पी. चौधरी भी उपस्थित थे।मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने अपने सम्बोधन में कहा कि 15 अगस्त 2023 को माननीय प्रधानमंत्री के द्वारा देश की आजादी के 100 वर्ष की पूर्णता पर 2047 तक राष्ट्र को विकसित राष्ट्र बनाने हेतु विजन साझा किया गया है, तथा अपेक्षा की गई है कि सभी राज्य विकसित भारत @2047 को साकार करने के लिए राज्य स्तर की नीतियों, कार्यक्रम व संसाधनों का प्रभावी क्रियान्वयन व उपयोग सुनिश्चित करें। साथ ही राज्य की खूबियों को पहचान कर अपेक्षित प्रगति प्राप्ति हेतु प्रभावी रणनीति व कार्ययोजना का समावेश कर विजन तैयार करें। इसी परिप्रेक्ष्य में, छत्तीसगढ़ राज्य द्वारा आगामी राज्य स्थापना दिवस दिनांक 01 नवम्बर 2024 को राज्य का विजन डॉक्यूमेंट ‘‘अमृतकाल: छत्तीसगढ विजन @2047’’ जारी किये जाने हेतु संकल्पित है।उन्होंने कहा कि विजन डॉक्यूमेंट में राज्य हेतु संभावित विकास क्षेत्रों जैसे कि ईन्फास्ट्रक्चर विकास, कृषि आधुनीकीकरण, शिक्षा व कौशल विकास,GYAN आधारित विकास, निवेश को प्रोत्साहन, खनिज संसाधनो का प्रभावी उपयोग, रिन्यूवेबल एनर्जी, कॉटेज इंडस्ट्री विकास, प्रभावी फिस्कल व टैक्स पॉलिसी व तकनीक का उपयोग, छोटे एवं लघु उद्योगों को प्रोत्साहन, फूड प्रोसेंसिंग मिलेट्स, टूरिज्म विकास, स्वास्थ्य व पोषण, जनजाति विकास, ग्रामीण विकास, नगरीय विकास हेतु - रणनीति व कार्ययोजना का समावेश होगा। जिसके आधार पर संबंधित विभाग अपने-अपने सेक्टर में अपेक्षित प्रगति प्राप्त कर विकसित छत्तीसगढ़ की परिकल्पना में महती भूमिका सुनिश्चित करेंगे।इस मौके पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने राज्य नीति आयोग द्वारा बेस्ट प्रेक्टिस संकलन हेतु तैयार किये गये ऑनलाईन डिजिटल पोर्टल ‘नवोन्मेष पोर्टल’ का लोकार्पण किया। इस पोर्टल का उद्देश्य बेस्ट प्रेक्टिसेस का प्रभावी व एक स्थान पर संकलन किया जाना है। जिसे अन्य जिले व विभाग संज्ञान में लेते हुये अपने कार्य क्षेत्रों में भी लागू करने हेतु प्रेरित होंगे तथा योजनाओं, गतिविधियों अंतर्गत बेहतर परिणाम प्राप्त कर सकेंगे।योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी मंत्री श्री ओ. पी. चौधरी ने विजन डॉक्यूमेंट तैयार करने हेतु प्रस्तावित रणनीति पर विमर्श बैठक में अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि बजट में की गई घोषणा के अनुसार छत्तीसगढ़ शासन आगामी राज्य स्थापना दिवस 01 नवम्बर 2024 को राज्य का विजन डॉक्यूमेंट ‘‘अमृतकाल: छत्तीसगढ विजन @2047’’ जारी किये जाने हेतु संकल्पित है।श्री चौधरी ने कहा कि ‘सर्वसमेकित विकास’ एवं ‘विकास की धारा में कोई पीछे न छूटे’ की अवधारणा के साथ विकसित राष्ट्र व राज्य की परिकल्पना की गई है। राज्य के त्वरित विकास की अवधारणा में कुल 10 आधारभूत रणनीतिक स्तंभ का चिन्हांकन किया गया है। जिसमें मुख्य रूप से GYAN (गरीब, यूवा, अन्नदाता एवं नारीशक्ति) हमारे आर्थिक एवं सामाजिक विकास के केन्द्र बिन्दु होंगे।उन्होंने कहा कि विजन डॉक्यूमेंट में लघु (5 वर्ष), मध्यम (10 वर्ष) एवं दीर्घकाल (25 वर्ष) हेतु सेक्टरवार रणनीतियो का समावेश होगा। रणनीति के साथ विजन डॉक्यूमेंट में- सेक्टरवार क्रियांवयन बिन्दुओं का भी समावेश होगा। विमर्श बैठक में श्री अजय सिंह, उपाध्यक्ष, राज्य नीति आयोग द्वारा जानकारी दी गई कि राज्य नीति आयोग द्वारा विभागो, जिला प्रशासन के अधिकारियों, इंडस्ट्री, सिविल सोसायटी, युवा व आम-जन से सुझाव प्राप्त कर सर्व समेकित विजन डॉक्यूमेंट को तैयार किया जाएगा। नीति आयोग, नई दिल्ली से भी आवश्यकतानुसार समन्वय किया जाएगा। उन्होंने अपेक्षा कि की सभी विभाग इस विजन डॉक्यूमेंट को तैयार करने में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करेंगे।श्री अमिताभ जैन, मुख्य सचिव, छ.ग. शासन द्वारा सभी विभागो के सचिवो से राज्य नीति आयोग से पर्याप्त समन्वय, आवश्यकतानुसार डाटा फीड बैक प्रदाय हेतु परामर्श दिया गया, जिससे कि विजन डॉक्यूमेंट निर्धारण में सभी विभागो की सहभागिता सुनिश्चित हो।बैठक में विजन डॉक्यूमेंट निर्धारण हेतु की जाने वाली चरणबद्ध कार्यवाही व उनकी समय-सीमा पर श्री अनूप कुमार श्रीवास्तव, सदस्य सचिव द्वारा प्रस्तुतीकरण दिया गया। बैठक में डॉ. के. सुब्रमणियम, सदस्य, राज्य नीति आयोग व सभी विभागो के भारसाधक सचिव उपस्थित रहे।
- श्री राम लला दर्शन योजना के तहत रायगढ़ के 112 यात्री अयोध्या धाम के साथ काशी विश्वनाथ के करेंगे दर्शनरायपुर। श्री राम लला दर्शन योजना के तहत अयोध्या धाम के दर्शन के लिए रायगढ़ जिले से श्रद्धालुओं का पहला जत्था सोमवार को सुबह रवाना हुआ। वित्त मंत्री श्री ओ.पी.चौधरी ने बिलासपुर रेलवे स्टेशन में पहुंचकर प्रभु श्रीराम का जयकारा लगाते हुए रायगढ़ के श्रद्धालुओं के जत्थे को अयोध्या धाम के लिए रवाना किया। उन्होंने सभी यात्रियों को सुखद सफर की शुभकामनाएं दी।रायगढ़ जिले से अयोध्या धाम दर्शन के लिए पहले जत्थे में जिले से कुल 112 यात्री शामिल हो रहे हैं। इनमें 84 ग्रामीण क्षेत्रों से हैं और 28 शहरी क्षेत्र के श्रद्धालु शामिल हैं। सड़क मार्ग से श्रद्धालुओं का यह दल बिलासपुर पहुंचा। वहां से स्पेशल आस्था ट्रेन से आगे के सफर के लिए रवाना हुआ। श्रद्धालुओं का दल 14 मार्च को वापस लौटेगा। तीन दिवसीय यात्रा के दौरान यात्री अयोध्या धाम के साथ वाराणसी में काशी विश्वनाथ के भी दर्शन करेंगे। यात्रियों के सहयोग के लिए 3 अधिकारियों की टीम भी जत्थे के साथ रवाना हुई है।उत्साह में सराबोर दिखे श्रद्धालुअयोध्या धाम जाने वाले जिले के पहले जत्थे में शामिल श्रद्धालु भक्ति भाव और उत्साह में सराबोर दिखे। अलसुबह प्रभु श्री राम के जयकारे के साथ सफर की शुरुआत कर रहे जिले वासियों ने इसे सौभाग्य का पल बताया। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि शासन की इस नेक पहल से हमें अयोध्या धाम के नि:शुल्क यात्रा का सुअवसर मिल रहा है।किरोड़ीमल नगर के श्री भगतराम चौहान ने कहा हमारा सौभाग्य है कि आज हम प्रभु श्रीराम के दर्शन के लिए अयोध्या धाम के लिए रवाना हो रहे है। अयोध्या में जब से राममंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा हुई तब से वहां जाने की लालसा थी, आज वह प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की पहल पर पूरी होने जा रही है। खाना-पीना, आना-जाना सभी सुविधाएं नि:शुल्क व्यवस्था की गई है। घरघोड़ा विकासखण्ड के चारभांठा निवासी सपत्नीक श्री राम प्रसाद पैंकरा एवं श्रीमती बालमती पैंकरा ने जय-जय श्रीराम के नारे लगाते हुए कहा कि आज हमारे लिए खुशी का अवसर है कि हम प्रभु श्रीराम के दर्शन हेतु अयोध्या धाम के लिए रवाना हो रहे है। हमने कभी सोचा नहीं था कि वहां तक कभी जाकर प्रभु श्रीमान के राम दर्शन कर पायेंगे, लेकिन हमारा यह सपना आज पूरा होने जा रहा है। पंजरी प्लांट रायगढ़ की देवकी सिंह राजपूत ने कहा कि आज बहुत ही खुशी का दिन है कि हम सब एक साथ शासन की नेक पहल से प्रभु श्रीराम के दर्शन हेतु अयोध्या धाम के लिए रवाना हो रहे है और हमें किसी प्रकार की चिंता की करने की जरूरत नहीं है। सफर के दौरान सभी प्रकार की सुविधाएं शासन की तरफ से नि:शुल्क है।
- महतारी वंदन योजना की राशि पाकर महिलाओं में जागा आत्मसम्मानरायपुर /अपना बैंक का खाता खुलवाने के बाद हर दिन कुछ रुपये बचत करने और खाते में जमा करने की सोचने वाली लता आज खुश है...दरअसल उनकी खुशी यूँ ही नहीं है...खुशियों के पीछे की वजह है..और यह वहीं वजह है...जिनके लिए वह बेसब्री से इंतजार में थी कि कब उनके मोबाइल में मैसेज की घण्टी बजे तो वह आश्वस्त हो जाए कि अब बचत की जुगत लगाते समय नहीं कटेगा अपितु मोदी की गारंटी के तहत हर माह खाते में महतारी वंदन योजना की राशि आने की गारंटी होगी। कुछ ऐसा ही विश्वास द्वासा बाई, कैलाश बाई और सुकृता, यामिनी कश्यप का भी है कि मोदी की गारंटी के तहत हर महीने एक हजार रुपये उनके खाते में आएंगे,इस रकम से उनकी जरूरी आवश्यकताओं की पूर्ति होंगी।देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा छत्तीसगढ़ में महतारी वंदन योजना की शुरुआत करते हुए सभी पात्र महिलाओं के खाते में ऑनलाइन राशि भेजे जाने से महिलाओं में न सिर्फ उत्साह का माहौल है,अपितु आर्थिक रूप से मजबूत होने और सम्मान तथा आत्मविश्वास की नई आशा भी जगी है। कटघोरा ब्लॉक के ग्राम कसाइपाली की सुकृता बाई और यामिनी कश्यप ने बताया कि उन्होंने अपना आवेदन जमा किया था,तब से खाते में राशि आने का इंतजार था। आज प्रधानमंत्री ने सभी के खाते में पैसे भेजे हैं। यह एक हजार की राशि हमारी बहुत काम आएगी। उन्होंने बताया कि घर मे छोटी-छोटी जरूरतों के लिए भी कुछ रुपयों की आवश्यकता पड़ती रहती है,इस बीच ऐन वक्त पर कोई नहीं रहने पर किसी और से पैसे मांगने तक कि नौबत आ जाती है,अब जबकि महतारी वंदन योजना से हर माह पैसे मिलेंगे तो निश्चित ही यह रकम खाते में जमा होते रहेंगे और हमें जब जरूरत होगी,पैसे निकाल लेंगे। इस तरह यह पैसा हमारी बचत के साथ सुरक्षित भी है और हमारी महत्वपूर्ण आवश्यकताओं को पूरा करने में मददगार भी। ग्राम देवरी की द्वासा बाई ने बताया कि यह एक हजार रुपए उनके बहुत काम आएंगे। वृद्ध हो चुकी द्वासा बाई का कहना है कि पति रोजी मजदूरी करते हैं, किसी तरह से घर चलता है, वह बार-बार पैसे नहीं मांग सकती है,अब खाते में पैसा आने से घर के लिए कुछ जरूरी सामान खरीद पाएगी। ग्राम घना डबरी की 65 वर्षीय वृद्ध श्याम बाई का कहना था कि उन्हें पेंशन भी नहीं मिलता था,अपनी बेटी लता के पास ही रहती है। एक हजार रुपए हर माह मिलने से उन्हें विश्वास तो रहेगा कि वह जरूरत पड़ने पर खुद के लिए कुछ सामान खरीद सकती है या किसी की मदद भी कर सकती है। बांकीमोंगरा की गोमती साहू, घना कछार की कुंती महंत का कहना था कि महिलाओं के विषय में सरकार ने सोचा और उनके खाते में राशि दी, यह हम सबके लिए सौभाग्य की बात है। हम सभी इस पैसे का सदुपयोग करेंगे। महिलाओं ने महतारी वंदन योजना लागू किए जाने और खाते में रुपये भेजे जाने पर इसे मोदी और मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय द्वारा दी गई गारंटी पूरा होने पर उनका आभार भी जताया है। गौरतलब है कि प्रदेश की 70 लाख से अधिक महिलाओं और कोरबा जिले में 2 लाख 95 हजार 405 महिलाओं को महतारी वंदन योजना से लाभान्वित किया गया है
- रायपुर / प्रदेश के स्कूल शिक्षा, उच्च शिक्षा, संसदीय कार्य, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व, पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल ने अपने एक दिवसीय दंतेवाड़ा प्रवास पर सोमवार को बस्तर की आराध्य देवी मां दंतेश्वरी की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इस मौके पर विधायक श्री चैतराम अटामी, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती पायल गुप्ता, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सुनीता भास्कर, नगर पालिका उपाध्यक्ष श्री धीरेंद्र प्रताप सिंह तथा अन्य जनप्रतिनिधियों सहित कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी, पुलिस अधीक्षक श्री गौरव राय, जिला पंचायत सीईओ कुमार बिश्वरंजन तथा जिला प्रशासन के अधिकारीगण मौजूद थे।
-
भिलाईनगर/ राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत डेंगू ,मलेरिया, फाइलेरिया, कुष्ठ , टी.बी.रोग तथा जलजनित बिमारियों के रोकथाम के लिए समन्वय एवं आने वाली बाधा को दूर करने में पार्षद व जनप्रतिनिधियों की भूमिका विषय पर निगम के सभागार में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया ।
कार्यशाला मे महापौर परिषद के सदस्य संदीप निरंकारी ,केशव चौबे, लाल चंद वर्मा, नेहा साहू, मीरा बंजारे, जोन अध्यक्ष भुपेन्द्र यादव, राजेश चौधरी, पार्षद सुरेश वर्मा,के.जगदीश कुमार,ईश्वरी नेताम,शकुंतला साहू,सरिता देवी, नोमिन साहू, गिरिजा बंछोर, डी.सुजाता, साथ ही डां. पियोम ,तुषार वर्मा, लक्की दुबे, मितानिन आदि उपस्थित थे - रायपुर / महल हो या झोपड़ी अपना घर अपना होता है, हर व्यक्ति का एक सपना होता है कि छांव के लिए उसका एक खुद का आशियाना हो। स्वयं का घर होने से कई सारे फायदे हैं, अपना घर व्यक्ति को वित्तीय सुरक्षा तो देता ही है। वहीं दूसरी ओर एक घर को अपना घर कहने में जो गौरव की अनुभूति होती है। इसी सपने को सरकार द्वारा साकार किया जा रहा है। समाज के आर्थिक रूप से कमजोर तबके की भलाई के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना संचालित की जा रही है। प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना की सहायता से ग्रामीणों द्वारा स्वयं का आवास बनाया जा रहा है।आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना से लोगों के सपने साकार हो रहें हैं। पीएम आवास बनाने के लिए तो दुर्ग जिले के धमधा विकास खंड के गांव राहटादाह निवासी श्री धरमूदास मारकंडे को अपना खुद का पक्का मकान बनाने के लिए राशि की स्वीकृत मिल गई। और पहला किस्त 25 हजार भी मिल गया है। इसके लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को धन्यवाद दिया हैं। उन्होंने बताया कि पहले उनका मकान कच्चे का था। बरसात के दिनों में बहुत दिक्कत जाती थी। अब अपना खुद का घर बन जाने से उनको दिक्कत नहीं जाएगी। इसी प्रकार सक्ती जिले के ग्राम गुड़रूकला निवासी श्री विक्रम कुमार बंजारे को भी घर बनाने के लिए राशि मिल गयी है। उन्होेंने खुशी जाहिर करते हुए बताया कि अपना खुद का मकान बन जाने के बाद अपने परिवार के साथ हंसी-खुशी रहेंगे।इसी प्रकार जशपुर जिले के पत्थलगांव विकासखंड के ग्राम राजाआमा निवासी श्री कमल यादव ने कहा कि उन्हें अपना घर बनाने के लिए 1 लाख 70 हजार रूपए मिल गया है। पहले कच्चे मकान में रहने केे कारण बरसात के दिनों में सांप-बिच्छु का डर बना रहता था। और छत से पानी टपकता रहता था। रात भर हमारा परिवार सो नहीं पाता था। अब पक्का मकान का सपना पूरा हो रहा है। प्रधानमंत्री आवास योजना आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को अपना खुद का पक्का मकान मिल रहा है। इसी प्रकार महासमुंद जिले के ग्राम डोंगल निवासी श्रीमती फूल बाई मिरी ने बताया कि घर बनाने के लिए उन्हें 1 लाख 20 हजार रूपए की राशि मिल गयी है। अब अपने परिवार के साथ पक्के मकान में आराम से रहेंगे। इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया है।
-
बिलासपुर/जिला शिक्षा अधिकारी ने अनुकम्पा नियुक्ति के लिए प्राप्त आवेदन के छानबीन के क्रम में तीन दिवस के भीतर आमजनता से दावा आपत्ति मंगाई है। फिलहाल एक आवेदक ने अनुकम्पा नियुक्ति के लिए कार्यालय में आवेदन प्रस्तुत किया हैं। डीईओ ने बताया कि बिल्हा विकासखण्ड के शासकीय प्राथमिक शाला अमेरी अकबरी में प्रधान पाठक के पद पर कार्यरत स्व. श्री नरेश कुमार कुर्रे के परिवार से उनके पुत्र श्री कुलदीप कुर्रे ने अनुकम्पा नियुक्ति के लिए आवेदन दिया है।
आमजनों की जानकारी में यदि दिवंगत शासकीय सेवक के आश्रित परिवार में यदि कोई सदस्य राज्य अथवा केन्द्र की शासकीय सेवा में कार्यरत है या आवेदक के विरूद्ध किसी अपराधिक अथवा न्यायालयीन प्रकरण होने की सूचना है, तो वे 3 दिवस के भीतर पुरानी कम्पोजिट बिल्डिंग स्थित कक्ष क्र. 25, जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में स्वयं उपस्थित होकर अथवा डाक के जरिए जानकारी दे सकते हैं ताकि नियमानुसार पात्र व्यक्ति को ही अनुकम्पा नियुक्ति का लाभ दिया जा सके। - -श्रीमती निरूपा साहू गृहणी से बनी ड्रोन दीदीरायपुर / राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में आयोजित राज्य स्तरीय महापंचायत में सोमवार को केंद्रीय राज्यमंत्री पंचायतीराज मंत्रालय श्री कपिल मोरेश्वर पाटिल एवं उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने श्रीमती नीलम साहू को लखपति दीदी और श्रीमती निरूपा साहू को ड्रोन दीदी के रूप में सम्मानित किया।ग्राम पंचायत डोमा,विकासखण्ड अभनपुर जिला रायपुर की श्रीमती नीलम साहू बिहान योजना से जुड़ी हुई हैं और 2021 से बैंक सखी के रूप में बैंक ऑफ बड़ौदा के ब्रांच-तोरला में कार्यरत हैं । श्रीमती साहू लोक सेवा केन्द्र संचालित कर रही है जहाँ वो पेन कार्ड, आधार कार्ड, लाइसेंस का निर्माण कराने का कार्य,बीमा संबंधी कार्य, श्रमिक कार्ड रेलवे टिकट फंड ट्रान्सफर इत्यादि एवं कृषिगत कार्य भी कर रही है जिससे इनकी वार्षिक आय लगभग 3 लाख रुपए होती है।बलौदाबाजार के लाहोर ग्राम की निवासी श्रीमती निरूपा साहू ने गृहणी होकर भी कुछ कर दिखाने का जज़्बा को जगाए रखा। उन्होंने अपने सपनों को पूरा करने गृहणी से ड्रोन दीदी तक का सफर तय किया है अपनी नई पहचान बनाई है। उन्होंने इफको संस्था के सहयोग से ड्रोन दीदी हेतु ग्वालियर में 15 दिवसीय प्रशिक्षण प्राप्त की है। श्रीमती साहू बिहान योजना से जुड़ी हुई हैं और कृषिगत कार्यों से 2 लाख 50 हजार रुपए वार्षिक आय भी प्राप्त कर रही है।गौरतलब है कि केंद्र सरकार द्वारा लखपति दीदी योजना शुरु की गई है।योजना के लागू होने से स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी करीब 10 करोड़ महिलाओं को लाभ होगा। योजना के तहत स्वयं सहायता समूह में बैंक वाली दीदी, दवाई वाली दीदी, आंगनवाड़ी वाली दीदी शामिल है लखपति दीदी योजना इनके लिए स्किल डेवलपमेंट ट्रेनिंग प्रोग्राम है, जो देश की इन दीदी को एलईडी, प्लंबिंग, ड्रोन रिपेयरिंग जैसे टेक्निकल वर्क की स्किल ट्रेनिंग देकर उन्हें पैसा कमाने के योग्य बनाएगा।सरकार द्वारा उन्हें आत्मनिर्भर बनाया जाएगा।
- रायपुर /खाद्य मंत्री श्री दयालदास बघेल ने अपने प्रवास के दौरान बेमेतरा जिले के नवागढ़ विकासखंड अंतर्गत ग्राम संबलपुर में नवीन पुलिस थाना चौकी का शुभारंभ किया। और पुलिस विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों को अपनी हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी। क्षेत्र में अपराध को रोकने के लिए पुलिस विभाग के अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए है। और बेहतर पुलिसिंग से क्षेत्र में हो रहे अपराध में लगेगी लगाम। इस अवसर पर दुर्ग रेंज के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) श्री रामगोपाल गर्ग, कलेक्टर श्री रणबीर शर्मा, एसपी श्री रामकृष्ण साहू सहित पुलिस प्रशासन की टीम मौजूद रहे।
-
बिलासपुर और मुंगेली में विभिन्न कार्यक्रमों में भी होंगे शामिल
बिलासपुर. उप मुख्यमंत्री अरुण साव 12 मार्च को बिलासपुर में रेल परियोजनाओं के लोकार्पण-शिलान्यास तथा बिलासपुर-दिल्ली व बिलासपुर-कोलकाता सीधी हवाई सेवा के शुभारंभ कार्यक्रम में शामिल होंगे। वे बिलासपुर और मुंगेली में विभिन्न कार्यक्रमों में भी शामिल होंगे।
उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव 12 मार्च को सवेरे 07:50 बजे बिलासपुर के बाबजी पार्क से बिलासपुर रेलवे स्टेशन के लिए रवाना होंगे। वे सवेरे आठ बजे बिलासपुर रेलवे स्टेशन में विभिन्न रेल परियोजनाओं के लोकार्पण-शिलान्यास एवं ट्रेनों के शुभारंभ कार्यक्रम में शामिल होंगे। वे सवेरे दस बजे बिलासा देवी केंवट विमानतल, चकरभाठा में बिलासपुर-दिल्ली और बिलासपुर-कोलकाता सीधी हवाई सेवा के शुभारंभ कार्यक्रम में शामिल होंगे। श्री साव सवेरे 11:20 बजे बिलासपुर में बिलासा गर्ल्स कॉलेज में पिंक प्ले ग्राउंड का लोकार्पण करेंगे। वे गांधी चौक में मल्टी-पर्पस ग्राउंड का अवलोकन कर साइंस कॉलेज के पास हैप्पी स्ट्रीट का लोकार्पण और विभिन्न निर्माण कार्यों का भूमिपूजन करेंगे। वे दोपहर 12:20 बजे बिलासपुर से लोरमी के लिए प्रस्थान करेंगे।
उप मुख्यमंत्री श्री साव दोपहर डेढ़ बजे लोरमी में मानस मंच के पास कृषक उन्नति योजना के अंतर्गत आदान सहायता राशि वितरण और लोक निर्माण विभाग के विभिन्न निर्माण कार्यों के भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल होंगे। वे दोपहर 02:40 बजे लोरमी थाना परिसर में पशुधन मेला में शामिल होंगे। वे दोपहर 03:10 बजे लोरमी में कबीर भवन में कोटवार संघ द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में शामिल होंगे। श्री साव शाम 04:10 बजे मुंगेली जिले के ग्राम उरईकछार में सरदार वल्लभ भाई पटेल की मूर्ति का अनावरण करेंगे और वार्षिकोत्सव में शामिल होंगे। वे शाम पांच बजे ग्राम अखरार में विद्युत उपकेंद्र का लोकार्पण करेंगे। श्री साव शाम छह बजे लोरमी नगर पंचायत परिसर में विभिन्न सामाजिक संगठनों, व्यापारियों और नगरवासियों द्वारा सम्मान समारोह में शामिल होंगे। वे शाम सात बजे लोरमी से रायपुर के लिए रवाना होंगे। - -2.11 करोड़ रुपए की लागत से तैयार होगी सिंचाई परियोजना-केलो और सपनई बांध से भी जल्द पहुंचेगा किसानों के खेतों में पानी: श्री ओपी चौधरीरायपुर ।वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक श्री ओपी चौधरी ने रायगढ़ विधान सभा के अंतर्गत आने वाले ग्राम कोयलंगा में सोमवार को अपने राजधानी स्थित निवास कार्यालय से कोयलंगा डायवर्सन के सुधार कार्य का वर्चुअल भूमिपूजन किया। 2 करोड़ 11 लाख रुपए की लागत से तैयार होने वाली इस परियोजना के पूर्ण होने पर क्षेत्र की सिंचाई क्षमता में 275 हेक्टेयर की वृद्धि होगी और कोइलंगा के साथ भुइया पाली, बेहरा पाली के हजारों किसानों को सिंचाई के लिए पानी मिल सकेगा।इस परियोजना के वर्चुअल भूमिपूजन के अवसर पर वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने क्षेत्र के लोगों को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए सिंचाई विभाग के अधिकारियों को गुणवत्ता के साथ कार्य को समय पर पूरा करने का निर्देश भी दिया। वित्त मंत्री एवं रायगढ़ के विधायक श्री ओपी चौधरी ने क्षेत्र के विकास को लेकर अपनी प्रतिबद्धता जाहिर की एवं आने वाले समय में केलो बांध और सपनाई बांध से भी जल्द ही किसानों के खेतों तक पानी पहुंचाने का वायदा किया। गौरतलब है की केलो बांध के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान भी किया गया है।
-
12 मार्च को सवेरे 9 बजे एयरपोर्ट पर शुभारंभ समारोह
बिलासपुर/मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 12 मार्च को रायपुर से वीसी के जरिए शामिल होकर बिलासपुर से नई दिल्ली एवं बिलासपुर से कोलकाता सीधी विमान सेवा का शुभारंभ करेंगे। शुभारंभ के अवसर पर बिलासा देवी केंवट एयरपोर्ट चकरभांठा, बिलासपुर में सवेरे 9 बजे कार्यक्रम आयोजित किया गया है। उप मुख्यमंत्री श्री अरूण साव शुभारंभ समारोह की अध्यक्षता करेंगे। इस अवसर पर विशेष अतिथि के रूप में बिल्हा विधायक श्री धरमलाल कौशिक, बिलासपुर विधायक श्री अमर अग्रवाल, तखतपुर विधायक श्री धर्मजीत सिंह, बेलतरा विधायक श्री सुशांत शुक्ला, कोटा विधायक श्री अटल श्रीवास्तव, मस्तूरी विधायक श्री दिलीप लहरिया, महापौर श्री रामशरण यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री अरूण सिंह चौहान, बिल्हा जनपद अध्यक्ष श्रीमती राधिका जितेन्द्र जोगी तथा बोदरी नगर पंचायत अध्यक्ष श्री परदेशी धु्रवंशी शामिल होंगे। -
-खम्हारडीह स्कूल के बच्चों ने श्रीमती कौशल्या देवी को केक खिलाया भी, केक लगाया भी
रायपुर। अपने जन्मदिन को मनाने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या देवी साय ने स्कूली बच्चों के लिए अपने निवास में खीर बनाई। फिर केक लेकर प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शाला खम्हारडीह भी पहुंची। यहां बच्चों को उन्होंने इतना अपनापन दिया कि बच्चे उनके बेहद करीब आ गये। जब केक कटा तो उन्होंने बच्चों को केक खिलाया। बच्चों ने पूरे उत्साह से उन्हें भी केक खिलाया और जैसाकि बच्चे बर्थडे में करते हैं। उन्होंने श्रीमती कौशल्या देवी को केक खिलाया भी और उन्हें केक लगाया भी।
श्रीमती साय ने इस मौके पर बच्चों के साथ ढेर सारी बात की। उन्होंने बताया कि हर साल वे अपने जन्मदिन पर घर में कथा करती हैं। आश्रम शालाओं में बच्चों से मिलती जुलती भी हैं और सबके साथ जन्मदिन मनाते हैं।
प्रायः जन्मदिन जशपुर में मनाते हैं। इस बार आपके साथ जन्मदिन मनाने का अवसर मिला है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण अभियान चलाया। इसके माध्यम से हम लोग यहां भी न्योता भोज मना रहे हैं।
मुख्यमंत्री श्री साय जी ने अपना जन्मदिन बगीचा में मनाया। वहां भी बच्चों ने खूब उत्साह से उनका जन्मदिन मनाया। श्रीमती साय ने कहा कि फूल जैसे बच्चों के बीच आकर और उनका उत्साह देखकर मन बहुत खुश हो गया। हमेशा याद रहने वाली सुंदर स्मृति इन बच्चों ने दे दी।
उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के आह्वान के पश्चात छत्तीसगढ़ में लगातार जनप्रतिनिधि, अधिकारीगण एवं गणमान्य नागरिक न्योता भोज कर रहे हैं। आज श्रीमती कौशल्या साय का जन्मदिन है और उन्होंने भी इसे न्योता भोज के रूप में मनाया।
न्योता भोज में कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह, निगम आयुक्त श्री अबिनाश मिश्रा के अलावा ज़िला प्रशासन के अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे। - -उप मुख्यमंत्री -अरुण साव ने श्रीरामलला के दर्शन कराने अयोध्या जाने वाली ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना-अयोध्या रवाना हुए 850 श्रद्धालु, काशी विश्वनाथ का भी करेंगे दर्शनरायपुर. उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने सोमवार को रामलला दर्शन योजना के तहत बिलासपुर रेलवे स्टेशन से अयोध्या जा रही विशेष ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी और श्रम मंत्री श्री लखनलाल देवांगन भी इस दौरान मौजूद थे। बिलासपुर संभाग के 850 श्रद्धालुओं का विशेष जत्था जय श्रीराम का नारा लगाते हुए अयोध्या धाम के लिए रवाना हुआ। वे अयोध्या में श्रीरामलला के साथ ही काशी में बाबा विश्वनाथ का भी दर्शन करेंगे। राज्य सरकार के रामलला दर्शन योजना के अंतर्गत प्रदेशवासियों को निःशुल्क अयोध्या धाम की यात्रा कराई जा रही है। बिलासपुर रेलवे स्टेशन से विशेष ट्रेन की रवानगी के समय विधायक सर्वश्री अमर अग्रवाल, सुशांत शुक्ला, धर्मजीत सिंह, छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल के प्रबंध संचालक श्री जितेंद्र शुक्ला, बिलासपुर के कलेक्टर श्री अवनीश शरण, पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह, नगर निगम के आयुक्त श्री अमित कुमार, जिला पंचायत के सीईओ श्री रामप्रसाद चौहान, श्री भूपेन्द्र सवन्नी और श्री रामदेव कुमावत सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे।उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने विशेष ट्रेन को हरी झंडी दिखाने के बाद कहा कि यह क्षण हमारे लिए गौरवशाली है कि बिलासपुर संभाग के लोग रामलला दर्शन के लिए जा रहे हैं। रामलला दर्शन योजना शुरू कर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने मोदी जी की एक और गारंटी पूरी की है। इन श्रद्धालुओं का उल्लास और उमंग दर्शाता है कि छत्तीसगढ़ के लोगों में रामलला के प्रति कितनी अटूट श्रद्धा और आस्था है। 850 श्रद्धालुओं के इस जत्थे के लिए सरकार ने पूरा प्रबंध किया है। उनके आने-जाने, रूकने, खाने-पीने और मंदिर दर्शन की व्यवस्था राज्य शासन द्वारा की गई है। बिलासपुर रेलवे स्टेशन में जैसे ही अयोध्या के लिए जाने वाली विशेष ट्रेन ‘‘भारत गौरव ट्रेन’’ को हरी झंडी दिखाई गई, स्टेशन का पूरा वातावरण जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। यह 12 कोच वाली ट्रेन 850 श्रद्धालुओं को लेकर अयोध्या जा रही है। वे काशी जाकर बाबा विश्वनाथ का भी दर्शन करेंगे।श्रद्धालुओं ने कहा अयोध्या धाम का दर्शन करना सौभाग्य की बातअयोध्या जा रही ट्रेन में सवार श्रीमती सावित्री गुप्ता ने कहा कि उसे बहुत खुशी है कि वह श्रीरामलला के दर्शन के लिए अयोध्या जा रही है। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को धन्यवाद देते हुए कहा कि हम जैसे लोगों के लिए यह असंभव था। लेकिन मुख्यमंत्री की पहल पर आज हमें अयोध्या में श्रीरामलला का दर्शन संभव हो रहा है। बिलासपुर के सरजू बगीचा निवासी श्री दीपक मिश्रा ने कहा कि बुजुर्गों को सरकार तीर्थ यात्रा का पुण्य दे रही है। सरकार द्वारा श्रद्धालुओं के लिए अच्छी व्यवस्था की गई है। उन्होंने भी मुख्यमंत्री के प्रति आभार जताया। परसदा निवासी श्री गणेश राम रजक ने कहा कि उम्र के इस पड़ाव में सभी को तीर्थ यात्रा की इच्छा रहती है। लेकिन आर्थिक कठिनाईयों के चलते यह संभव नहीं हो पाता है। उन्होंने कहा कि हम इस यात्रा से धन्य हो रहे हैं जो हमें रामलला के दर्शन का अवसर मिल रहा है।
-
27 स्कूल में बच्चों ने लिया स्वादिष्ट भोजन का आनंद
कलेक्टर के निर्देश पर न्योता भोज देने आमजनों के लिए जारी किया गया था सम्पर्क नंबर
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर प्रदेश में न्योता भोज का आयोजन शुरु किया गया है। रायपुर कलेक्टर डा. गौरव सिंह के आग्रह पर आमजन अपने जन्मदिन, विवाह व अन्य विशेष अवसर पर स्कूलों में न्योता भोज का आयोजन कर रहे है। इससे बच्चों को स्वादिष्ट और पौष्टिक भोजन का स्वाद चखने का अवसर मिल रहा है। अब तक जिले में 400 से अधिक न्योता भोज का आयोजन किया जा चुका है। सोमवार को एक ही दिन में 27 न्योता भोज का आयोजन किया गया है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या देवी साय ने रायपुर के दो स्कूलों में न्योता भोज दी। खास अवसर पर बच्चों को खीर, पूडी, दाल, चावल, सब्जी, पापड, सलाद, मिठाईयां समेत कई विशेष व्यंजन परोसे जा रहे हैं।
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री के निर्देश जारी होने बाद सबसे पहले कलेक्टर डाॅ. गौरव सिंह ने अपने जन्मदिवस पर न्योता भोज का आयोजन स्कूलों में शुरूआत की। कलेक्टर ने आमजनों से भी विशेष अवसरों पर न्योता भोज देने का आग्रह किया था। जिला प्रशासन की ओर से सभी ब्लॉक के लिए सम्पर्क नंबर जारी किया गया है। जिस नंबर में सम्पर्क कर आमजन स्कूलों में न्योता भोज का आयोजन कर रहे है। इसके बाद स्कूलों में अधिकारी, जनप्रतिनिधि और आमजन विशेष अवसर पर न्योता भोज का आयोजन कर स्वादिष्ट भोजन बच्चों को खिला रहे हैं।
आज गिरोद के नवीन प्राथमिक शाला में श्रीमती निर्मला निर्मलकर ने जन्मदिन के अवसर पर न्योता भोज दी। इसी तरह कुर्रा के शासकीय प्राथमिक शाला में श्रीमती प्रतिभा साहू, ढोढरा में शासकीय प्राथमिक शाला में श्रीमती अनिता धु्रवंशी, परसट्टी के शासकीय प्राथमिक शाला में श्री लुकेश्वरी गेन्ड्रे, छछानपैरी के शासकीय प्राथमिक शाला में श्री लोकमणी कोसले, नवापारा के शासकीय प्राथमिक शाला में श्री चिंटू ईश्वर तराने, मुडापार के शासकीय प्राथमिक शाला व शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला में श्री राधेश्याम वर्मा, खरोरा के नवीन प्राथमिक शाला में श्री निलेश गोयल, भूमिया के शासकीय प्राथमिक शाला में श्री चिंताराम वर्मा, खपरीखुर्द के शासकीय प्राथमिक शाला में श्री कामता प्रसाद वर्मा, परसदा के शासकीय प्राथमिक शाला में श्री टिकेश्वर मनहरे सहित अन्य स्कूलों में नागरिकों ने अपने जन्मदिवस पर न्योता भोज का आयोजन किया। - -कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश, कहा समस्याओं की गठरी न बांधे, त्वरित निराकरण करें-कार्यालय से ज्यादा फील्ड में समय बिताएं अधिकारी, गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूर्ण करें निर्माण कार्य-सिंचाई पम्पों का प्राथमिकता से करें ऊर्जीकरण, सिंचाई संबंधी दशकों से लंबित कार्यों पर जताई नाराजगी-गर्मी में पेयजल की समस्या और मौसमी बीमारियों से निपटने कार्ययोजना बनाने के दिए निर्देशरायपुर.। उप मुख्यमंत्री एवं बिलासपुर जिले के प्रभारी मंत्री श्री अरुण साव ने आज बिलासपुर में अधिकारियों की बैठक लेकर शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन एवं विकास कार्यों में प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करते हुए निर्माणाधीन कार्यों में तेजी लाकर समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अधिकारी ठेकेदारों के भरोसे न रहकर स्वयं फील्ड का दौरा करें और कार्यों की प्रगति देखें। उन्होंने शासकीय काम-काज में आने वाली समस्याओं के त्वरित निराकरण पर जोर दिया। विधायक श्री धरमजीत सिंह और श्री सुशांत शुक्ला तथा बिलासपुर के महापौर श्री रामशरण यादव भी समीक्षा बैठक में शामिल हुए।उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने अधिकारियों का परिचय लेने के बाद विभागवार कार्यो की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने आसन्न गर्मी के मौसम को देखते हुए पेयजल एवं मौसमी बीमारियों से निपटने के लिए कार्ययोजना बनाकर सतर्क रहने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्माण कार्यों को समय पर पूरा करने और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने की हिदायत दी। उन्होंने इंजीनियरों से कहा कि कार्यालय से ज्यादा फील्ड में समय बिताएं। जानकारी के लिए केवल ठेकेदारों पर आश्रित न रहें। उन्होंने जल संसाधन विभाग में एक दशक से ज्यादा समय तक लंबित कामों पर नाराजगी जाहिर की। श्री साव ने जिला कलेक्टर के मार्गदर्शन में इनका समयबद्ध निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि समस्याएं बीमारी की तरह होती हैं। समय पर समाधान नहीं किए जाने पर नासूर बन जाती हैं। पीएचई विभाग द्वारा सड़क खोदने के बाद इसे खुला छोड़ दिया जाता है। उन्होंने इस तरह के कार्यों पर रोष जताते हुए काम हो जाने के बाद तुरंत सड़क ठीक करने के निर्देश दिए।उप मुख्यमंत्री श्री साव ने बैठक में अधिकारियों से कहा कि काम-काज का तौर-तरीका अब बदल गया है। बदले माहौल के अनुरूप अधिकारी अपने आप को ढाल लें। पुराना ढर्रा नहीं चलेगा। उन्होंने एयरपोर्ट के काम में तेजी लाने को कहा। नाइट लैण्डिंग में आने वाली बाधाओं को दूर कर सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ काम पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने अभियान चलाकर सड़कों की मरम्मत करने एवं गड्ढे पाटने को कहा। उप मुख्यमंत्री ने बिजली विभाग में किसानों के पम्प ऊर्जीकरण के लिए लम्बित आवेदनों का त्वरित निराकरण करने को कहा। उन्होंने लो वोल्टेज की समस्या दूर करने के लिए भी त्वरित उपाय करने को कहा। श्री साव ने पीएम जनमन योजना की जानकारी लेकर इसकी प्रगति पर संतोष जाहिर किया। उन्होंने प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना की सतत मॉनिटरिंग के निर्देश दिए।उप मुख्यमंत्री श्री साव ने अस्पतालों में डॉक्टरों की समय पर उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देशित किया। उन्होंने जिले में रेत, शराब एवं नशे के अवैध कारोबार को रोकने के सख्त निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इनसे समाज में बीमारी फैल रही है। अवैध कामों से अपराध बढ़ता है और कानून एवं व्यवस्था की स्थिति बिगड़ती है। अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई हो, जनता भी इसमें सहयोग करेगी। श्री साव ने सभी कार्यालयों को घर की तरह साफ-सुथरा एवं व्यस्थित रखने को कहा। उन्होंने नगरीय प्रशासन विभाग के अधिकारियों से कहा कि वे सवेरे साढ़े छह बजे शहर का दौरा कर साफ-सफाई का निरीक्षण करें। इससे व्यवस्था में बदलाव दिखेगा।श्री साव ने बैठक में कहा कि अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि की जवाबदेही जनता के प्रति है। जनता को सरकारी योजनाओं का अधिकतम लाभ दिलाने वाले लोग हम ही हैं। उन्होंने अधिकारियों को संवेदनशीलता से काम करते हुए कार्य में आने वाली समस्याओं का समाधान करने को कहा। उन्होंने कहा कि अधिकारियों-कर्मचारियों के काम से सरकार की छबि बनती है। लोगों का सरकार के प्रति भरोसा बढ़ता है। आप लोग जब लोगों से नियमित रूप से मिलेंगे तो उनकी जरूरत का पता चलेगा। सरकार के पास किसी भी योजना के लिए राशि की कमी नहीं है। कलेक्टर श्री अवनीश शरण ने बैठक में प्रमुख योजनाओं की प्रगति की जानकारी दी। उन्होंने उप मुख्यमंत्री श्री साव द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुरूप काम करने का भरोसा दिलाया। पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह, डीएफओ श्री संजय यादव, नगर निगम के आयुक्त श्री अमित कुमार और जिला पंचायत के सीईओ श्री रामप्रसाद चौहान सहित सभी विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी बैठक में मौजूद थे।
- रायपुर /राज्य के खेल प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के लिए 14 मार्च को राज्य खेल अलंकरण समारोह का आयोजन किया जा रहा है। इसके लिए छत्तीसगढ़ राज्य में स्वीकृत 31 खेलो इण्डिया लघु केन्द्र, खेलो इंडिया सेन्टर, राज्य की सभी खेल अकादमियां एवं विभाग की महत्वपूर्ण योजनाओं का 120 सेकेण्ड अवधि का वीडियो स्पॉट एच डी फॉरमेट में निर्माण कर 12 मार्च तक अनिवार्य रूप से संचालनालय, खेल एवं युवा कल्याण को उपलब्ध कराने कहा गया है।ज्ञात हो देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के द्वारा प्रारंभ की गई खेलो इंडिया योजना के अंतर्गत छत्तीसगढ़ राज्य के 31 जिलो में खेलो इण्डिया सेंटर्स की स्वीकृति दी गई है। इसमें राज्य के नारायणपुर, सुकमा, बीजापुर, जशपुर, बलरामपुर, दंतेवाड़ा, सरगुजा, जैसे आदिम जनजाति बाहुल्य जिले भी सम्मिलित है। इसी तरह 31 खेलो इंडिया सेंटर के साथ- साथ भारत सरकार द्वारा राज्य के बिलासपुर में भी तीन खेलो-हॉकी, एथलेटिक और तीरंदाजी के लिए खेलो इंडिया एक्सिलेंस सेंटर की स्वीकृति दी गई है, जिसमें खिलाडियों के लिए आधुनिक खेल उपकरण तथा प्रशिक्षण हेतु अंतर्राष्ट्रीय स्तरीय प्रशिक्षक, फिजियोथेरेपिस्ट आदि अन्य सुविधाएं हेतु वित्तीय सहायता प्रदान की जा रही है।खेलो इंडिया सेंटर्स में अधोसंरचना विकास एवं उन्नयन कार्य, खेल उपकरण, आदि हेतु 5 लाख रुपए तथा खेल सामग्री, परिधान आदि हेतु प्रतिवर्ष 2 लाख रुपए की वित्तीय स्वीकृति भारत सरकार की ओर से मिलेगी। इसी तरह प्रशिक्षक को 25 हजार रुपए प्रतिमाह मानदेय दिया जाना शामिल है। इस योजना से राज्य में नवोदित राष्ट्रीय तथा अंतर्राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी तैयार करने में भरपूर मदद हुई है।राज्य में 31 खेलो इंडिया सेंटरराज्य के नारायणपुर जिले में मलखम्भ, बीजापुर, दंतेवाड़ा, महासमुंद और बिलासपुर के शिवतराई में तीरंदाजी, गरियाबंद में व्हॉलीबॉल, सरगुजा, बलौदाबाजार, सुकमा, बलरामपुर, कोरबा, सूरजपुर, मुंगेली, सारंगढ़-बिलाईगढ़ और सक्ति में फुटबॉल, जशपुर, राजनांदगांव, जांजगीर-चांपा और बस्तर में हॉकी, बालोद और रायपुर में वेटलिफ्टिंग, कबीरधाम, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, बेमेतरा और दुर्ग के पाटन में कबड्डी, कांकेर में खो-खो, रायगढ़ और कोरिया में बैडमिंटन, धमतरी में कुश्ती, कोण्डागांव में आरचरी खेल का सेन्टर स्थापित है। file photo
-
कृषक उन्नति योजना से किसानों में उत्साह, किसानों के खाते में 648 करोड़ 62 लाख 23 हजार रूपए की होगी धनवर्षा
जिले के 1 लाख 37 हज़ार किसानों को मिलेगा इस योजना का प्रत्यक्ष लाभ
रायपुर। कहते हैं भारत देश त्योहारों और किसानों का देश है तो वही हमारा प्रदेश छत्तीसगढ़ भी धान का कटोरा है। छत्तीसगढ़ में प्रत्येक तीज त्योहार प्राकृतिक रूप से जल जंगल और आदिवासी परंपराओं में खेती किसानी के इर्द गिर्द घूमती नज़र आती है। प्रदेश में जहाँ हरेली को प्रथम हिंदू त्योहार माना जाता है तो वही होली को आख़िरी बड़ा त्योहार कहा गया है। तीज त्योहार चाहे जो भी उसको मनाने के लिए आर्थिक आवश्यकता पड़ती है। अगर उस आर्थिक आवश्यकता की पूर्ति बिना किसी कर्ज के हमे हमारे अधिकार के तहत मिल जाये तो त्योहार की ख़ुशियाँ कई गुना बढ़ जाती है। प्रदेश में हर किसान भाइयों के जीवन में भी ख़ुशियाँ कई गुना बढ़ने वाली है। क्योंकि किसानों के बैंक खातो में आने वाले हैं उनका मेहनत का फल। 10 मार्च को ही प्रदेश में महतारी वंदन योजना की लगभग 70 लाख माताओं बहनों के खाते में राशि अंतरित करने के बाद छत्तीसगढ़ सरकार आज 12 मार्च मंगलवार को कृषक उन्नति योजना के तहत प्रदेश के 24 लाख 72 हजार किसानों के खाते में आदान सहायता राशि 13 हजार 320 करोड़ रूपए डालने जा रही है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने प्रदेश के किसानों से 3100 रूपए प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी करने का निर्णय लिया था और अंतर राशि करीब 917 रूपए प्रति क्विंटल की दर से अंतरित की जाएगी।
कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने जिले में मंगलवार को आयोजित होने वाले जिला और ब्लाक स्तरीय कृषक सम्मेलन के आयोजन की तैयारियों के लिए आश्यक दिशा-निर्देश दिए है। इस आयोजन के लिए कृषि विभाग को नोडल बनाया गया है। कलेक्टर ने कहा है कि कृषक उन्नति योजना के तहत रायपुर जिले में खरीफ विपणन वर्ष 23-24 में 1 लाख 37 हज़ार पंजीकृत किसानो से धान की खरीदी की गई है। उन सभी किसानों को धान के समर्थन मूल्य 31 सौ रूपए क्विंटल के आधार पर आदान सहायता के तहत अंतर की राशि 648 करोड़ 62 लाख 23 हजार रूपए जारी की जाएगी। कलेक्टर श्री सिंह ने जिला स्तरीय एवं ब्लाक स्तर पर आयोजिन होने वाले सभी आयोजन की तैयारियां पूर्ण कर कृषि विभाग के उप संचालक को जिला नोडला अधिकारी जिला सहकारी बैंक और एमओ को निर्देशित किया है।
कृषक उन्नति योजना के तहत रायपुर जिले में साइंस कॉलेज मैदान में जिला स्तरीय आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा सभी विकासखण्ड मुख्यालय में भी इसका आयोजन किया जाएगा।
अब तक की सबसे बड़ी आदान सहायता
राज्य सरकार की इस वर्ष की सबसे बड़ी राशि आज कृषक उन्नति योजना के तहत 24 लाख से अधिक किसानों को 13 हजार करोड़ रूपए से अधिक की राशि आदान सहायता के तहत दी जा रही है।
जिला कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने बताया कि जिलास्तरीय कृषक उन्नति योजना के तहत जिले के पंजीकृत किसानों के खाते में 12 मार्च को अंतरण राशि डाली जाएगी।
-
अधिकारियों ने सुनी नागरिकों की समस्याएं
आरती को रोजगार उपलब्ध कराने मिला आश्वासन, प्राप्त हुए कुल 74 आवेदन
रायपुर / कलेक्टर डाॅ. गौरव सिंह के मार्गदर्शन में आज कलेक्ट्रेट परिसर स्थित रेडक्राॅस सभाकक्ष में जनचौपाल के माध्यम अधिकारियों ने आम नागरिकों की समस्याएं सुनी। जनचौपाल में नागरिकों की मांग एवं समस्याओं से संबंधित 74 आवेदन आए। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के संबंधित अधिकारी उपस्थित रहें।
आज जनचौपाल में गुढ़ियारी के पडाव की निवासी कु. आरती शर्मा ने रोजगार प्राप्त करने के लिए आवेदन किया। रोजगार की मांग को पूरा करने के लिए संबंधित विभाग को निर्देशित किया गया है। संबंधित विभाग ने त्वरित निर्णय लेते हुए रोजगार उपलब्ध कराने के प्रति आश्वासन दिया है। इसी तरह ग्राम टेकारी निवासी श्री उत्तम पाल ने अपनी पुत्री को लैब टेक्निशियन की मुख्य परीक्षा में बैठने की अनुमति दिलाने, आमानाका निवासी श्री रमेश चंद्र ओझा ने प्राचीन शिव मंदिर का जीर्णाेद्धार कराने, सड्डू निवासी श्री लेखराम बांधे ने शराब बंद कराने, सरोना निवासी श्री गोवर्धन मानिकपुरी ने आधार कार्ड में जन्म तिथि सुधारने, रायपुर निवासी श्री चंद्रहास साहू ने अनुकंपा नियुक्ति प्रदान करने, खरोरा निवासी श्री दादा सिंह नेताम ने अपने हक एवं स्वामित्व की निजी भूमि को बेचने की अनुमति के लिए आवेदन दिया। - -महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने विभागीय योजनाओं की समीक्षा कीरायपुर, / महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े एक दिवसीय प्रवास पर अपने प्रभार जिले बलरामपुर-रामानुजगंज पहुंची। उन्होंने संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में विभागीय योजनाओं की समीक्षा की। श्रीमती राजवाड़े ने शासकीय योजनाओं का लाभ हितग्राहियों को सक्रियता से पहुंचाने के साथ विकास कार्यों में प्रगति लाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। उन्होंने स्वच्छता, स्वास्थ्य, पेयजल के कार्याे को प्राथमिकता से कर लोगों को बुनियादी सुविधाओं को सुलभ कराने के निर्देश भी दिये। श्रीमती राजवाड़े कहा कि आमजनता की समस्याओं को सुनने के साथ उनका निराकरण भी समय पर करना सुनिश्चित किया जाए।श्रीमती राजवाड़े ने कहा कि विकास के लिए आपसी समन्वय कर आगे बढ़ना है। सन् 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प लिया गया है, इसी के तहत् विकास कार्यों में प्रगति लाते हुए बलरामपुर जिले को भी विकसित बनाना है। उन्होंने महिला बाल विकास विभाग की समीक्षा करते हुए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की भर्ती प्रक्रिया को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिये। साथ ही गंभीर कुपोषित बच्चों के लिए अभियान चलाकर उन्हें उचित उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिये। बैठक में महतारी वंदन योजना, आंगनबाड़ी भवनों की स्थिति, बाल संरंक्षण की इकाई, सखी वन स्टॉफ सेन्टर की भी समीक्षा की गई।श्रीमती राजवाड़े ने समाज कल्याण विभाग की समीक्षा करते हुए पेंशन योजनाओं के सभी पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित करने के निर्देश दिये। उन्होंने दिव्यांगजनों को अच्छी गुणवत्ता वाले उपकरण प्रदान करने तथा दिव्यांग छात्रों को प्रोत्साहन राशि निश्चित समयावधि देने को कहा। श्रीमती राजवाड़े ने प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना की समीक्षा करते हुए आवासों की प्रगति की जानकारी ली और आवासों को सर्वाेच्च प्राथमिकता से पूर्ण कराने के निर्देश दिये। उन्होंने पहुंचविहीन पारा-मोहल्लों में शीघ्र बिजली की व्यवस्था सुनिश्चित कराने को कहा। श्रीमती राजवाड़े ने जिले में शिक्षकों के रिक्त पदों के पूर्ति के लिए भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि अधिकारी स्कूलों का सतत् अवलोकन करते रहें। राजस्व विभाग में लंबित प्रकरणों को निश्चित समय अवधि में निराकरण किया जाए। उन्होंने कहा कि विकासखण्ड स्तर पर शिविर लगाकर प्राप्त आवेदनों का निश्चिित समयावधि में निराकरण करें। इस अवसर पर विधायक श्रीमती उद्धेश्वरी पैकरा, कलेक्टर श्री रिमिजियुस एक्का सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।
- -शिल्पकलाओं में सिद्धहस्त कलाकरों को किया जाए प्रोत्साहित-केन्द्र और राज्य सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं केक्रियान्वयन की समीक्षारायपुर / शिक्षा मंत्री और बस्तर जिले के प्रभारी मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा है कि विकसित छत्तीसगढ़ बनाने के लिए विकसित बस्तर बनाना होगा। बस्तर के विकास के लिए सभी अधिकारी पूरी संवेदनशीलता और समन्वय बनाकर कार्य करें, जिससे बस्तर का तेजी से विकास हो सके। उन्होंने कहा कि बस्तर की शिल्पकलाओं की अलग पहचान है इनकी राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मांग है। यहां के शिल्पकारों को चिन्हांकित कर प्रोत्साहित किया जाना चाहिए। श्री अग्रवाल आज जगदलपुर जिला मुख्यालय में विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयान की समीक्षा कर रहे थे।प्रभारी मंत्री श्री अग्रवाल ने मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणाओं की समीक्षा करते हुए नगरनार एवं किलेपाल में नवीन कॉलेज खोलने के लिए जमीन चिन्हाकन की जानकारी ली और कॉलेज भवन, प्राध्यापकों एवं कर्मचारियों के लिए आवास सहित खेल मैैदान इत्यादि के निर्माण हेतु 15-15 एकड़ भूमि चिन्हित कर आरक्षित किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने चित्रकोट जलप्रपात स्थल में विकास कार्यों को तेजी से करने पर जोर देते हुए लाईट एण्ड साउण्ड शो को प्रारंभ करवाने हेतु समुचित विद्युत आपूर्ति के लिए जल्द ट्रांसफार्मर स्थापित किए जाने का निर्देश दिए। उन्होंने कृषक उन्नति योजना के तहत जिले के किसानों के खातों में अंतर की राशि वितरण की स्थिति की जानकारी ली और कहा कि सहकारिता विभाग एवं कृषि विभाग के द्वारा पात्र हितग्राही के खातों का आधार सिडिंग सहित अन्य आवश्यक कार्यवाही करते हुए राशि हस्तांतरित करना सुनिश्चित करें।प्रभारी मंत्री श्री अग्रवाल ने नियद नेल्लानार सहित केन्द्र और राज्य सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने ग्रीष्मकालीन पेयजल आपूर्ति हेतु पुख्ता व्यवस्था करने पर जोर दिया। इसी प्रकार शिक्षा, स्वास्थ्य, आंगनबाड़ी से संबंधित योजनाओं को विेशेष फोकस कर लक्ष्य निर्धारित करते हुए पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिले में मरम्मत योग्य स्कूलों के सुधार कार्य को प्राथमिकता से पूर्ण कराएं। ऐसे स्कूल जहां एक एकड़ से अधिक जमीन हो उन जगहों पर वन विभाग के समन्वय से वृक्षारोपण करवाने की पहल की जाए। साथ ही स्कूलों में स्मार्ट क्लास संचालन कर स्कूली बच्चों को आधुनिक पढ़ाई की सुविधा उपलब्ध करायी जाए। इस हेतु बैंकों के सीएसआर मद का उपयोग किया जा सकता है।प्रभारी मंत्री श्री अग्रवाल ने सरकार द्वारा शुरू की गई नवाचार न्योता भोजन के लिए अधिक से अधिक लोगों व समाज प्रमुखों को जुड़ने हेतु प्रेरित करने पर बल देते हुए कहा कि सप्ताह में एक दिन किसी भी एक स्कूल के बच्चों को सम्पूर्ण पोषणयुक्त आहार देने के लिए आग्रह किया जाए। बैठक में विधायक सर्वश्री किरण देव, लखेश्वर बघेल, विनायक गोयल, चैतराम अटामी सहित वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।
-
दुर्ग/ दुर्ग जिले में 135 परीक्षा केन्द्रों में 30980 10वीं एवं 12वीं विद्यार्थियों का तनाव समाप्त हो गया है। क्योकि 10वीं की 3 पेपर व 12वीं के 04 पेपर समाप्त हो चुके है। इस सत्र में विद्यार्थियों ने बताया कि प्रश्न पत्र में पूछे गये प्रश्नों के उत्तर देने में ज्यादा कठिनाई नहीं हुई। क्योकि जिला शिक्षा विभाग द्वारा प्रश्न बैंक के माध्यम से प्रतिदिन प्रश्नों के सटीक उत्तर लिखने की तैयारी जनवरी और फरवरी माह में प्राचार्यो और शिक्षकों के माध्यम से प्रतिदिन करायी गयी। जिसमें हमने उत्तर लिखने का भय व परीक्षा के भय समाप्त सा हो गया। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा हाई/हायर सेकेण्डरी की परीक्षा 01 मार्च 2024 से 23 मार्च 2024 तक आयोजित है। जिसमें 01 मार्च 2024 से 11 मार्च 2024 तक कलेक्टर द्वारा एवं जिला शिक्षा विभाग नियुक्त उड़न दस्ता दलों द्वारा विभिन्न परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर द्वारा पूर्व में गठित समिति द्वारा 157, जिला शिक्षा अधिकारी दुर्ग द्वारा 53, सहायक संचालक द्वारा 54, विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी दुर्ग द्वारा 36, विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी पाटन द्वारा 35 एवं विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी धमधा द्वारा 18 परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण किया गया है।
- -बिलासपुर और मुंगेली में विभिन्न कार्यक्रमों में भी होंगे शामिलरायपुर। उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव 12 मार्च को बिलासपुर में रेल परियोजनाओं के लोकार्पण-शिलान्यास तथा बिलासपुर-दिल्ली व बिलासपुर-कोलकाता सीधी हवाई सेवा के शुभारंभ कार्यक्रम में शामिल होंगे। वे बिलासपुर और मुंगेली में विभिन्न कार्यक्रमों में भी शामिल होंगे।उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव 12 मार्च को सवेरे 07:50 बजे बिलासपुर के बाबजी पार्क से बिलासपुर रेलवे स्टेशन के लिए रवाना होंगे। वे सवेरे आठ बजे बिलासपुर रेलवे स्टेशन में विभिन्न रेल परियोजनाओं के लोकार्पण-शिलान्यास एवं ट्रेनों के शुभारंभ कार्यक्रम में शामिल होंगे। वे सवेरे दस बजे बिलासा देवी केंवट विमानतल, चकरभाठा में बिलासपुर-दिल्ली और बिलासपुर-कोलकाता सीधी हवाई सेवा के शुभारंभ कार्यक्रम में शामिल होंगे। श्री साव सवेरे 11:20 बजे बिलासपुर में बिलासा गर्ल्स कॉलेज में पिंक प्ले ग्राउंड का लोकार्पण करेंगे। वे गांधी चौक में मल्टी-पर्पस ग्राउंड का अवलोकन कर साइंस कॉलेज के पास हैप्पी स्ट्रीट का लोकार्पण और विभिन्न निर्माण कार्यों का भूमिपूजन करेंगे। वे दोपहर 12:20 बजे बिलासपुर से लोरमी के लिए प्रस्थान करेंगे।उप मुख्यमंत्री श्री साव दोपहर डेढ़ बजे लोरमी में मानस मंच के पास कृषक उन्नति योजना के अंतर्गत आदान सहायता राशि वितरण और लोक निर्माण विभाग के विभिन्न निर्माण कार्यों के भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल होंगे। वे दोपहर 02:40 बजे लोरमी थाना परिसर में पशुधन मेला में शामिल होंगे। वे दोपहर 03:10 बजे लोरमी में कबीर भवन में कोटवार संघ द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में शामिल होंगे। श्री साव शाम 04:10 बजे मुंगेली जिले के ग्राम उरईकछार में सरदार वल्लभ भाई पटेल की मूर्ति का अनावरण करेंगे और वार्षिकोत्सव में शामिल होंगे। वे शाम पांच बजे ग्राम अखरार में विद्युत उपकेंद्र का लोकार्पण करेंगे। श्री साव शाम छह बजे लोरमी नगर पंचायत परिसर में विभिन्न सामाजिक संगठनों, व्यापारियों और नगरवासियों द्वारा सम्मान समारोह में शामिल होंगे। वे शाम सात बजे लोरमी से रायपुर के लिए रवाना होंगे।
- -मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय करेंगे कार्यक्रम की अध्यक्षता मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री श्री मोहन यादव होंगे शामिल-राज्य के पौने 25 लाख किसानों के बैंक खाते में 13 हजार 320 करोड़ रूपए का होगा अंतरण-प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की किसानों से की गई एक और गारंटी होगी पूरी-किसानों को धान का सर्वाधिक मूल्य देने वाला छत्तीसगढ़ देश का इकलौता राज्यरायपुर /कृषि प्रधान छत्तीसगढ़ राज्य के लिए कल 12 मार्च का दिन अविस्मरणीय रहेगा। इस दिन छत्तीसगढ़ सरकार की किसान हितैषी कृषक उन्नति योजना का राज्य स्तरीय शुभारंभ जिला मुख्यालय बालोद स्थित सरयू प्रसाद अग्रवाल स्टेडियम में हजारों किसानों एवं ग्रामीणों की मौजूदगी में होगा। केन्द्रीय कृषि मंत्री श्री अर्जुन मुण्डा के मुख्य आतिथ्य में आयोजित इस कार्यक्रम में राज्य के लगभग 24 लाख 75 हजार किसानों को इस योजना के तहत 13 हजार 320 करोड़ रूपए की आदान सहायता राशि सीधे उनके बैंक खातों में अंतरित की जाएगी।कृषक उन्नति योजना के शुभारंभ कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय करेंगे। इस अवसर पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री श्री मोहन यादव, छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री द्वय श्री अरूण साव एवं श्री विजय शर्मा, मंत्री सर्वश्री रामविचार नेताम, दयालदास बघेल, केदार कश्यप, सांसद कांकेर श्री मोहन मंडावी सहित अन्य जनप्रतिनिधि विशिष्ट होंगे।गौरतलब है कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने छत्तीसगढ़ के किसानों से 3100 रूपए क्विंटल की दर से धान खरीदी की गारंटी दी थी। इस गारंटी को पूरा करने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार की कृषक उन्नति योजना का प्रदेशव्यापी शुरूआत 12 मार्च मंगलवार को होने जा रहा है। इस योजना के तहत किसानों को आदान सहायता राशि का अंतरण उनके बैंक खातों में करने के लिए राज्य के सभी जिला मुख्यालयों सहित विकासखण्ड मुख्यालयों में भी कार्यक्रम आयोजित होंगे।कृषक उन्नति योजना के तहत किसानों को 3100 रूपए प्रति क्विंटल धान के मूल्य के मान से अंतर की राशि प्रदान की जाएगी। यहां यह उल्लेखनीय है कि राज्य में खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 में राज्य के 24.72 लाख किसानों से 144.92 लाख मीटरिक टन धान की खरीदी समर्थन मूल्य पर की गई जिसके एवज में किसानों को 31 हजार 914 करोड़ रूपए का भुगतान किया जा चुका है। किसानों को धान के मूल्य में अंतर की राशि 13 हजार 320 करोड़ रूपए का भुगतान किए जाने के साथ ही प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की किसानों से की गई उक्त गारंटी भी पूरी हो जाएगी।किसान हितैषी मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की सरकार द्वारा राज्य में किसानों से अपने वायदे के मुताबिक प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान की खरीदी करने के साथ ही दो साल के धान के बकाया बोनस राशि 3 हजार 716 करोड़ का भुगतान भी किया जा चुका है। छत्तीसगढ़ सरकार राज्य में खेती-किसानी और किसानों की स्थिति को बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयासरत है। खेती-किसानी ही छत्तीसगढ़ की अर्थव्यवस्था का प्रमुख आधार है। कृषि के क्षेत्र में सम्पन्नता से ही छत्तीसगढ़ की अर्थव्यवस्था सुदृढ़ होगी और विकसित राज्य बनाने का सपना साकार होगा। इस बात को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीेसगढ़ सरकार द्वारा कृषि के बजट में 33 प्रतिशत की वृद्धि की गई है।कृषक उन्नति योजना के माध्यम से राज्य के किसानों से समर्थन मूल्य पर खरीदे गए धान में प्रति क्विंटल 917 रूपए के मान से अंतर की राशि दी जाएगी। किसानों को धान के प्रति क्विंटल के मान से भुगतान की जा रही यह राशि देश में सर्वाधिक है। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा इस साल के बजट में 10 हजार करोड़ और पिछले साल के अनुपूरक बजट में 3 हजार करोड़ इस प्रकार कुल 13 हजार करोड़ रूपए की व्यवस्था की गई है।छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा राज्य में कृषि को बढ़ावा देने के लिए कई अभिनव पहल की जा रही है। जशपुर जिले के कुनकुरी में कृषि व्यवसाय प्रबंधन महाविद्यालय एवं अनुसंधान केन्द्र तथा बलरामपुर जिले के रामचंद्रपुर में पोस्ट हार्वेस्ट मैनेजमेंट एवं प्रोसेसिंग टेक्नोलॉजी महाविद्यालय प्रारंभ किया जाएगा। इसी तरह सूरजपुर जिले के सिलफिली एवं रायगढ़ में शासकीय उद्यानिकी एवं वानिकी महाविद्यालय, तथा मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के खडगंवा में कृषि महाविद्यालय प्रारंभ होगा।कृषि में आधुनिक उपकरणों के प्रयोग को बढ़ावा देने के लिए कृषि अभियांत्रिकी संचालनालय की स्थापना एवं राज्य स्तरीय नवीन कृषि यंत्र परीक्षण प्रयोगशाला के भवन का निर्माण, दुर्ग एवं सरगुजा जिले में कृषि यंत्री कार्यालय तथा रासायनिक उर्वरकांे की जांच के लिए सरगुजा जिले में गुणवत्ता नियंत्रण प्रयोगशाला की स्थापना भी की जानी है।राज्य के किसानों को सहकारी एवं ग्रामीण बैंकों से ब्याज मुक्त कृषि ऋण उपलब्ध कराने के लिए 8 हजार 500 करोड़ का लक्ष्य तथा भूमिहीन कृषि मजदूरों की सहायता हेतु दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर योजना के तहत भूमिहीन परिवारों को प्रतिवर्ष 10 हजार रूपये की आर्थिक सहायता देने के लिए बजट में 500 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है।
- -जंगल-जतरा में जुटेंगे एक लाख वनवासी-विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को आर्थिक सहायता एवं सामग्री का होगा वितरणरायपुर, / /केन्द्रीय कृषि मंत्री श्री अर्जुन मुंडा एवं छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की मौजूदगी में कल 12 मार्च को कोण्डागांव जिला मुख्यालय स्थित स्टेडियम ग्राउंड में जंगल-जतरा 2024 का भव्य आयोजन होगा। इस अवसर पर बस्तर संभाग की 216 प्राथमिक वनोपज समितियों और 2 हजार संयुक्त वन प्रबंधन समितियों से जुड़े लगभग एक लाख वनवासी जंगल-जतरा कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस मौके पर केन्द्रीय कृषि मंत्री श्री मुंडा एवं मुख्यमंत्री श्री साय वन विभाग की विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को सहायता राशि तथा सामग्री का वितरण करेंगे।’जंगल जतरा 2024’ कार्यक्रम में वनमंत्री श्री केदार कश्यप के साथ ही विशिष्ट अतिथि के रूप में कांकेर सांसद श्री मोहन मण्डावी, बस्तर सासद दीपक बैज, विधायक सर्वश्री किरण सिंह देव, लता उसेण्डी, विक्रम उसेण्डी, नीलकण्ठ टेकाम, आशाराम नेताम, विनायक गोयल, चैतराम अटामी, कवासी लखमा, विक्रम मण्डावी, लखेश्वर बघेल, श्रीमती सावित्री मंडावी एवं अन्य जनप्रतिनिधिगण शामिल होंगे।जंगल-जतरा कार्यक्रम में कोंडागांव जिले के 9 गांव का खसरा वितरित किए जाने के साथ ही वन समितियों को लाभांश राशि का एवं बीमा राशि का वितरण भी किया जाएगा। बस्तर संभाग में 52 वन धन विकास केन्द्र एवं 317 हाट बाजार केन्द्र संचालित है, जिससे 1180 संग्रहण ग्राम जुड़े हुए है। वन अधिकार अधिनियम के तहत लगभग 1562 सामुदायिक वन संसाधन अधिकार वितरित कर 8 लाख 23 हजार 910 हेक्टेयर वन क्षेत्र के उपभोग का अधिकार दिया गया है। बस्तर संभाग के कुल 130 वन प्रबंधन समितियों को लगभग 22 करोड़ 88 लाख रूपए की राशि लाभांश के रूप में प्रदाय की जाएगी। प्रदेश में बैगा, विहोर, कमार एवं पहाड़ी कोरवा विशेष रूप से कमजोर जनजाति समूह के कुल 49200 परिवार निवासरत् है। प्रधानमंत्री जनमन योजना के तहत इनके कल्याण एवं विकास में तेजी लाने हेतु संघ द्वारा नवीन 09 केन्द्रों सहित नारायणपुर में 02 वन धन विकास केन्द्र की स्वीकृति दी गई है।

















.jpg)





.jpg)
.jpg)
.jpg)

.jpg)