- Home
- छत्तीसगढ़
- रायपुर / मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने समाज सेवी और छत्तीसगढ़ में अपनी दानशीलता के लिए प्रसिद्ध महान दानवीर दाऊ कल्याण सिंह की 13 फरवरी को पुण्यतिथि पर उन्हें नमन किया है।श्री साय ने कहा है कि दाऊ कल्याण सिंह जी विलक्षण प्रतिभा के धनी व दीन-दुखियों के सेवा में सदैव तत्पर रहने वाले मनीषी थे। उन्होंने अस्पताल, पुस्तकालय, कॉलेज, जलाशय जैसे कई कामों के लिए मुक्त हाथों से कई एकड़ जमीन दान कर दी। उनके दिए दान से समाज के हर वर्ग को आसानी से शिक्षा और चिकित्सा सुविधा देने में मदद मिली। श्री साय ने कहा कि स्वस्थ व संस्कारित छत्तीसगढ़ के निर्माण के लिए संपूर्ण जीवन अर्पित कर देने वाले दाऊ कल्याण सिंह का नाम छत्तीसगढ़ में हमेशा आदर के साथ लिया जाता रहेगा।
- रायपुर /छत्तीसगढ़ में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत वर्तमान में प्रचलित सभी 77 लाख राशनकार्डों के नवीनीकरण का कार्य 25 जनवरी से जारी है। 12 फरवरी की स्थिति में 54 लाख 03 हजार 620 राशन कार्डधारियों ने नवीनीकरण के लिए आवेदन प्रस्तुत किया है। राशनकार्डों के नवीनीकरण के लिए खाद्य विभाग द्वारा दी गई, ऑनलाइन सुविधा का लोग भरपूर लाभ उठा रहे हैं और स्वयं अपने मोबाइल से खाद्य विभाग के एप के जरिये राशनकार्डों के नवीनीकरण के लिए आवेदन प्रस्तुत कर रहे हैं।गौरतलब है कि राशनकार्ड नवीनीकरण 25 जनवरी से 15 फरवरी 2024 तक किया जा रहा है। राशनकार्ड नवीनीकरण के लिए खाद्य विभाग के द्वारा खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोेक्ता संरक्षण विभाग का नया मोबाईल एप्प तैयार किया गया है, इसे प्ले स्टोर में जाकर डाउनलोड किया जा सकता है। हितग्राही द्वारा खाद्य विभाग की वेबसाइट http://khadya.cg.nic.in से डाउनलोड किया जा सकता है। राशनकार्डधारी अपने मोबाईल में इस एप्प के जरिए नवीनीकरण के लिए इलेक्ट्रानिक आवेदन ऑनलाईन प्रस्तुत कर सकते हैं। ऐसे हितग्राही जिनके पास एन्ड्राईड मोबाईल नहीं है अथवा जहां पर मोबाईल कनेक्टिविटी नहीं है वहां उचित मूल्य दुकान स्तर पर ऑनलाईन प्रक्रिया के जरिए राशनकार्डों के नवीनीकरण हेतु इलेक्ट्रानिक आवेदन प्रस्तुत करने की सुविधा भी दी जा रही है।
- रायपुर, /सेना भर्ती कार्यालय रायपुर के मुताबिक अग्निवीरों की भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की जा चुकी है जो भारतीय सेना की वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in पर उपलब्ध है। अग्निवीर की भर्ती जनरल, तकनीकी, क्लर्क, ट्रेडमैन (8वीं एवं 10वी कक्षा उत्तीर्ण) महिला सैन्य पुलिस और रेगुलर कैडर भर्ती धर्मगुरु, नर्सिंग सहयोगी और हवलदार एस.ए.सी के पदों के लिए जारी की गई है। सेना में भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 13 फरवरी से 22 मार्च 2024 तक खुली रहेगी।अग्निवीर क्लर्क के पद का नाम परिवर्तित किया गया है, अब उसे अग्निवीर ऑफिस असिस्टेंट कहा जाएगा। अग्निवीर ऑफिस असिस्टेंट के अभ्यर्थियों को ऑनलाइन परीक्षा (सीईई) के समय टाइपिंग टेस्ट भी देना होगा। ऑनलाइन परीक्षा (सीईई) 22 अप्रैल 2024 के बाद होने की संभावना है। किसी भी अन्य जानकारी और समस्या के लिए सेना भर्ती कार्यालय रायपुर के टेलीफोन नंबर 0771-29652212 या 0771-2965213 पर संपर्क करें।
- रायपुर। राज्य सरकार द्वारा अब तक किसानों से 144.92 लाख मीट्रिक टन धान की समर्थन मूल्य पर रिकार्ड खरीदी की जा चुकी है। धान खरीदी के साथ-साथ कस्टम मिलिंग के लिए निरंतर धान का उठाव जारी है। अब तक 106 लाख 69 हजार 702 मीट्रिक टन धान के उठाव के लिए डीओ जारी किया गया है, जिसके विरूद्ध मिलर्स द्वारा 103 लाख 40 हजार 304 मीट्रिक टन धान का उठाव किया जा चुका है। धान उपार्जन के एवज में किसानों को 31 हजार 913 करोड़ रूपए से अधिक की राशि का भुगतान बैंक के माध्यम से किया गया है। मार्कफेड के महाप्रबंधक से प्राप्त जानकारी के अनुसार राज्य में समर्थन मूल्य पर अब तक 24 लाख 72 हजार 440 किसानों से 04 फरवरी 2024 तक 144 लाख 92 हजार 96 मीट्रिक टन धान की खरीदी की जा चुकी है। file photo
- रायपुर। राज्यपाल श्री विश्वभूषण हरिचंदन से गत दिवस राजभवन में वाणिज्य एवं उद्योग राज्य मंत्री भारत सरकार श्रीमती अनुप्रिया सिंह पटेल ने पुष्प गुच्छ और शॉल भेंट कर अभिवादन किया। उन्होंने केंद्र सरकार की योजनाओं से राज्यपाल को अवगत कराया। राज्यपाल ने श्रीमती पटेल को अपनी आत्मकथा पुस्तक ‘‘बैटल नॉट यट ओवर‘‘ और स्मृति चिन्ह भेंट की।
- रायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने 13 फरवरी को विश्व रेडियो दिवस के अवसर पर संदेश देते हुए बताया कि रेडियो संचार का एक सशक्त माध्यम है और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता, सार्वजनिक बहस तथा शिक्षा के प्रसार में रेडियो के महत्व को समझाने के उद्देश्य से वर्ल्ड रेडियो डे मनाया जाता है।मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा है कि सूचना के लिए सबसे शक्तिशाली और सस्ते माध्यम के तौर पर रेडियो को जाना जाता है। जिसके जरिए असंख्य लोगों तक संदेशों को पहुंचाया जाता रहा है। खासकर गांव , कस्बों और ऐसी जगहों पर रहने वाले लोगों तक, जहां संचार का कोई और माध्यम पहुंचना आसान नहीं है। वर्तमान में भी ‘‘रेडियो‘‘ संवाद का एक सशक्त माध्यम है।श्री साय ने कहा है कि भले ही रेडियो सदियों पुराना माध्यम है, लेकिन संचार के लिए इसका इस्तेमाल आज भी हो रहा है। आपात परिस्थितियों में भी रेडियो ने अपनी महत्ता स्थापित की है।
- - बेमेतरा के एकेडमिक वर्ल्ड स्कूल के बच्चों से विधानसभा कार्यालय कक्ष में मुलाकात की-मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने एकेडमिक वर्ल्ड स्कूल के बच्चों से की विधानसभा अवलोकन के दौरान की चर्चारायपुर ।वर्ष 2047 में विकसित छत्तीसगढ़ का जिम्मा संभालने की जिम्मेदारी जिस पीढ़ी पर होगी, उन्हें तैयार करने और गढ़ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय प्रदेश के बच्चों से निरंतर संवाद कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने आज विधानसभा परिसर का निरीक्षण करने आये बेमेतरा के एकेडमिक वर्ल्ड स्कूल के बच्चों से विधानसभा कार्यालय कक्ष में मुलाकात की और उनकी जिज्ञासाओं का समाधान किया। इस दौरान उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा भी मौजूद रहे। बच्चे विधायक श्रीमती भावना बोहरा के नेतृत्व में पहुंचे थे।मुख्यमंत्री ने बच्चों से कहा कि आप लोग जो भी पूछना चाहते हैं पूछें। उन्होंने बच्चों से पूछा भी कि अब तक यहां क्या देखा। बच्चों ने बताया कि वे सेंट्रल हाल गये, विधानसभा की कार्रवाई देखी और यहां की लाइब्रेरी का निरीक्षण भी किया। मुख्यमंत्री ने बच्चों को बताया कि ये सबसे महत्वपूर्ण जगह है जहां पर विधायक प्रदेश के लिए महत्वपूर्ण कानून तैयार करने मंशा करते हैं प्रदेश को आगे ले जाने की दिशा में काम करते हैं।मुख्यमंत्री ने बच्चों को बताया कि आप लोग जब बड़े होंगे तो आपकी पीढ़ी के लोग यहां पहुंचेंगे और छत्तीसगढ़ को आगे बढ़ाएंगे। प्रदेश के बच्चों की अच्छी परवरिश हो, उन्हें बुनियादी सुविधाएं मिल सकें, इसके लिए हमने यहां बजट पारित किया और आने वाले सालों के लिए संकल्प भी तय किये।मुख्यमंत्री ने बताया कि जिस तरह से आपने यहां लाइब्रेरी देखी और इसकी प्रशंसा की। उस तरह की लाइब्रेरी रायपुर में नालंदा परिसर के नाम से है जिसमें युवा छात्र तैयारी करते हैं और किताबें पढ़ते हैं। हमने इस बार बजट में इसी तरह से अन्य जिलों में भी 20 लाइब्रेरी तैयार करने का निर्णय लिया है। हर जिले में एक अच्छी लाइब्रेरी होगी, जहां आपके लिए खूब सारी किताबें होंगी और आप इन्हें पढ़कर अपना उज्जवल भविष्य तैयार कर पाएंगे।छात्र पीयूष राजपूत ने मुख्यमंत्री से पूछा कि आप मुख्यमंत्री हैं तो छत्तीसगढ़ को किस तरह से आगे बढ़ा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने बताया कि आपमें से कुछ बच्चे किसान परिवारों से होंगे। हमने किसानों का विशेष ध्यान रखा है। हम उन्हें धान का मूल्य 3100 रुपए प्रति क्विंटल कृषि उन्नति योजना के अंतर्गत दे रहे हैं। हमने 2 साल की बोनस राशि भी किसानों को दी है। हम लोग 21 क्विंटल धान प्रति एकड़ खरीदते हैं।मुख्यमंत्री ने कहा कि हम सब वर्गों के हितों को ध्यान में रखते हुए योजनाएं लाते हैं जिससे सभी को लाभ होता है। हमने बजट प्रस्ताव भी ऐसा ही रखा है। सभी क्षेत्रों में समुचित विकास की पहल की है जिससे पूरा प्रदेश तरक्की की राह में तेजी से आगे बढ़ेगा।मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर बच्चों से कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी तो हमेशा बच्चों से चर्चा करते रहते हैं। वे बच्चों से पढ़ाई लिखाई के बारे में तथा बच्चों से संबंधित अन्य विषयों पर बच्चों से हमेशा बातचीत करते हैं। छत्तीसगढ़ को संवारने के लिए उन्होंने जो गारंटी प्रदेश के लोगों को दी है। उसे ही पूरा करने की दिशा में हम लोग काम कर रहे हैं।
-
रायपुर। विश्व विख्यात संगीत सम्राट रायगढ़ नरेश स्वर्गीय चक्रधर सिंह के प्रपौत्र देवेंद्र प्रताप सिंह को भाजपा ने छत्तीसगढ़ से राज्यसभा उम्मीदवार बनाया है।
देवेंद्र प्रताप सिंह 2005-06 में अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश मंत्री , 2008 में प्रदेश भाजपा कार्यकारणी सदस्य उसके पश्चात 2011-12 में अनुसूचित जनजाति मोर्चा के रायगढ़ जिलाध्यक्ष व 2011 में ही अनुसूचित जनजाति मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य रहे हैं।वे वर्तमान में रायगढ़ के लैलूंगा क्षेत्र से जिलापंचायत सदस्य हैं। इसके अलावा वे जनजाति गौरव समाज के बिलासपुर समाज के अध्यक्ष , रेल मंत्रालय में वह हिंदी सलाहकार समिति के सदस्य भी हैं। उन्होंने राजकुमार कॉलेज रायपुर एवं सेंट स्टीफन्स कॉलेज दिल्ली व दिल्ली विश्व विद्यालय से शिक्षा ग्रहण की है। वर्तमान में वह रुडक़ेला लैलूंगा में निवासरत हैं। देवेंद्र प्रताप सिंह ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ एवं धर्म जागरण मंच के विभिन्न दायित्व का निर्वहन किया है। वे रायगढ़ में हर साल आयोजित होने वाले चक्रधर समारोह की आयोजन समिति के सदस्य भी हैं। - -अंत्योदय का मकसद गरीब और वंचित वर्गों को सशक्त बनाना है : श्री बृजमोहन अग्रवालरायपुर / पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि ‘समर्पण दिवस’ के अवसर पर राजधानी रायपुर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। वरिष्ठ मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल ने कार्यक्रमों में शामिल होकर पंडित दीनदयाल उपाध्याय को श्रद्धांजलि अर्पित की।श्री अग्रवाल ने इस अवसर पर कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय एक महान विचारक, राजनीतिज्ञ और समाज सुधारक थे। उन्होंने ‘अंत्योदय’ के दर्शन का प्रचार किया। वे एक राष्ट्रवादी थे और भारत की समृद्ध संस्कृति और विरासत को संरक्षित करने के लिए समर्पित रहे। उनके जीवन और कार्यों को हमेशा याद रखा जाएगा। जो हमें एक बेहतर समाज बनाने के लिए प्रेरित करती हैं।श्री अग्रवाल ने कहा कि अंत्योदय का मकसद समाज के सबसे गरीब और वंचित वर्गों को सशक्त बनाना है। उन्होंने यह भी कहा कि, आज के समय में, जब दुनिया विभाजित हो रही है, ऐसे में दीनदयाल उपाध्याय जी की ‘एकात्म मानववाद’ की शिक्षा हमें एकता और भाईचारे का संदेश देती है।
- -सुदूर अंचल देवपहरी और साखो के दौरे पर रहे वादिजी, उद्योग और श्रम मंत्रीरायपुर, 11 फरवरी 2024/ वाणिज्य उद्योग और श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने कहा की सुदूर ग्रामीण क्षेत्र में आज गौमुखी सेवा धाम सेवा का पर्याय बन गया है, 300 से ज्यादा आदिवासी समाज के बच्चों को शिक्षा दी जा रही है, अस्पताल में लोगों को इलाज किया जा रहा है, कैंप लगाकर लोगों की सेवा की जा रही है। आज गौमुखी सेवा धाम के इस सेवाभाव का ही नतीजा ही है कि लोग आज जागरूक हो रहे है। अपने धर्म और संस्कृति की रक्षा के लिए आगे आ रहे हैं। मंत्री श्री देवांगन ने सभी महिलाओ को महतारी वंदन योजना का ज्यादा से ज्यादा लाभ लेने की अपील की। इस अवसर पर उन्होंने कहा की समिति द्वारा धाम के विकास के लिए जो भी जरूरत होगी, उसके लिए प्रयास कर स्वीकृति दी जाएगी ताकि अधिक से अधिक लोगों तक और गौमुखी सेवा धाम सेवा कार्य कर सके।केबिनेट मंत्री आज गौमुखी सेवा धाम, देवपहरी में माई मेला के शुभारंभ कार्यक्रम में हुए। जहां सर्वप्रथम मां सिद्धिदात्री की पूजन अर्चना कर सभी के मंगल कामना की। इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष मिथलेश दुबे जी, सचिव योगेश जैन जी, राष्ट्रीय संघ सेवक के विभाग संचालक सत्येंद्र दुबे जी, अशोक चावलानी जी, इंदु शर्मा जी समेत सभी पदाधिकारियों का आभार प्रकट करते हुए कहा की वे इसी तरह सेवाभाव से जनमानस की सेवा करते रहें।।इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष प्रफुल्ल तिवारी, युवा मोर्चा के महामंत्री एवं पार्षद श्री नरेंद्र देवांगन, राधे यादव, नरेन्द्र पाटनवार, शैलेंद्र यादव, नरेन्द्र गोस्वामी समेत अधिक संख्या में गदमान्य लोग उपस्थित रहे।साखो में रौतिया समाज ने किया भव्य स्वागतसुदूर ग्रामीण अंचल पहाड़ी कोरवा ग्राम पंचायत साखो में अखिल भारतीय रौतिया समाज विकास परिषद् के सम्मेलन अवसर पर प्रदेश के श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन शामिल हुए। इस अवसर पर मंत्री श्री देवांगन का भव्य स्वागत किया गया, करमां नृत्य और पारंपरिक तरीके से मंत्री का स्वागत किया।इस अवसर पर उन्होने कहा की समाज के ऐसे आयेजन से समाज के प्रबुद्धजनों से मार्गदर्शन मिलता है, जिससे समाज का उत्थान होता है, जागरूकता का ही असर है की आज समाज आज बहुत एकजुट है, समाज के लोग आज हर वर्ग में अग्रणी हैं। इस अवसर पर समाज के प्रदेश सचिव पालूराम प्रधान ने कहा की इस गांव में आज तक कोई मंत्री नहीं आया था, समाज के आमंत्रण पर मंत्री श्री देवांगन पहुचे इससे समाज और आम जन मानस में हर्ष व्याप्त है। इस अवसर पर परमेश्वर राम, रामनारायण राम, समेत अधिक संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे।
- रायपुर। बीजापुर जिले में माओवादियों द्वारा लगाये गये प्रेशर आईईडी के ब्लास्ट होने से सीएएफ 19/ एफ का एक जवान घायल हो गया है। वहीं सुरक्षा बलों ने 3 आईईडी बरामद किए हैं।मिली जानकारी के अनुसार सुरक्षा बलों की एक टीम डुमरीपालनार कैम्प से एरिया डॉमिनेशन, डी-माईनिंग पर निकली थी । इसी दाौरान डुमरीपालनार और तिमेनार के मध्य माओवादियों द्वारा लगाये गये प्रेशर आईईडी में विस्फोट होने से एक जवान घायल हो गया। जवान के पैर में चोंट आई है। सुरक्षा बलों ने मौके सेे 5-5 किलो के 3 आईईडी बरामद किए गए हैं जिन्हें जिला पुलिस बल की बीडीएस डुमरीपालनार की टीम द्वारा मौके पर निष्क्रिय किया गया। घायल जवान को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नेलसनार में प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल दंतेवाड़ा भेजा गया । जहां से उसे बेहतर उपचार के लिए सेना के हेलीकॉप्टर से लिफ्ट कर रायपुर लाया गया है।
- -राम मंदिर में श्री राम जी का दर्शन कर पूजा-अर्चना की-ग्रामवासियों द्वारा आयोजित किया जा रहा श्रीमद भागवत कथा यज्ञ सप्ताह-भागवत भवन के लिए 20 लाख रुपए देने की घोषणा-हाई स्कूल का हायर सेकेंडरी स्कूल में उन्नयन किया जाएगारायपुर /मुख्य्मंत्री श्री विष्णुदेव साय आज जशपुर जिला अंतर्गत ग्राम लोधमा में ग्रामवासियों द्वारा आयोजित श्रीमद भागवत ज्ञान यज्ञ सप्ताह में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि सनतान-धर्म ज्ञान का महासागर है। जिसमें जितनी क्षमता हो, वह उतने गहरे उतर सकता है। ज्ञान की इस परंपरा का न आदि है और न ही अंत है। यदि हम केवल श्रीमद् भागवत की ही बात कर लें, तो इसकी गहराई को छूने के प्रयास में ही सारा जीवन बीत जाता है। उल्लेखनीय है कि जशपुर जिला ग्राम लोधमा में 10 फरवरी से 17 फरवरी तक आयोजित किया जा रहा है। जिसमे वृंदावन से पहुंचे श्रद्धेय पंडित श्री बलराम शास्त्रीजी कथा वाचन कर रहे हैं।मुख्यमंत्री ने यहां श्री राम मंदिर में भगवान राम का दर्शन कर पूजा अर्चना भी की। ज्ञात है कि ग्राम लोधमा राम वन गमन क्षेत्र अंतर्गत शामिल है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राम वन गमन परिपथ को भी विकसित किया जाएगा।इस अवसर पर कथावाचक पंडित बलराम शास्त्री ने मुख्यमंत्री को तुलसी माला और श्री राम गमछा पहनाकर स्वागत किया। मुख्यमंत्री में वृंदाबिहारी लाल की जयकारे के साथ उपस्थित श्रद्धालुओं को संबोधित किया। उन्होंने गांव वालों को इस भक्तिमय आयोजन की शुभकामना देते हुए कहा की यह भव्य आयोजन करते आ रहे है। आगे भी होता रहे। उन्होंने कहा कि वृंदावन बिहारी और राधा रानी के आशिर्वाद से मुझे मुख्यमंत्री का दायित्व मिला।हम सबके विश्वास पर खरा उतरें यही विश्वास हैमुख्यमंत्री ने कहा कि अभी दो दिन पहले बजट में कुनकुरी में अस्पताल की सौगात दी गई है, जिससे अंचल में स्वास्थ की सुविधाएं बढ़ेगी। लोगों को दूर नहीं जाना पड़ेगा। इसके अलावा इस अंचल को अनेकों सौगातें दी है। आगे भी अंचल के विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं। मुख्यमंत्री ने यहां भागवत भवन के लिए 20 लाख रुपए देने की घोषणा की। साथ ही हाई स्कूल को हायर सेकेंडरी स्कूल में उन्नयन की घोषणा की गई।इस अवसर पर कमिश्नर श्री जी.आर. चुरेन्द्र, जनसंपर्क विभाग के आयुक्त श्री मयंक श्रीवास्तव, आई.जी. श्री अंकित गर्ग, कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल, एस.पी. श्री शशि मोहन सिंह सहित जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक एवम श्रद्धालु गण बड़ी संख्या में मौजूद थे।
- -निःशुल्क सैन्य प्रशिक्षण के शुभारंभ अवसर पर कलेक्टर श्री दुदावत ने युवाओं को किया प्रोत्साहितकोंडागांव । कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने अग्निवीर भर्ती के लिए प्रशिक्षण प्राप्त करने पहुंचे युवाओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे अपने निर्णय से ही 50 प्रतिशत कार्य पूरा कर चुके हैं तथा शेष 50 प्रतिशत कार्यों को अपने परिश्रम से पूरा करेंगे।रविवार को स्थानीय विकास नगर स्टेडियम में अग्निवीर भर्ती के लिए निःशुल्क प्रशिक्षण शिविर के शुभारंभ के अवसर पर कलेक्टर श्री दुदावत ने कहा कि अपने सपने को साकार रूप देने के लिए निर्णय लेना जरूरी है, निर्णय के अनुरूप जितना मेहनत उस मुकाम को हासिल करने में करेंगे उसका परिणाम भी बेहतर होगा। प्रतिस्पर्धा बहुत है उसी स्तर पर मेहनत भी जरूरी है, युवा आत्मविश्वास के साथ अपने भविष्य और सपनों को पोषित करें। उन्होंने निःशुल्क प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद की प्रशंसा करते हुए कहा कि अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद के प्रयासों से जिले के के युवा अग्निवीर सहित विभिन्न सैन्य, अर्द्धसैनिक तथा स्थानीय पुलिस की सेवा में चयनित हुए हैं। उन्होंने प्रशिक्षण प्राप्त करने आए युवाओं से कहा कि सैनिक कभी भी सेवानिवृत्त नहीं होता है। वह हमेशा देश और समाज सेवा का कार्य करता रहता है तथा इसका उदाहरण अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद है, जिसके सदस्य सेवानिवृत्त होने के बाद भी कार्य कर रहे हैं।कलेक्टर श्री दुदावत ने कहा कि अग्निवीर वायु के लिए आज पंजीयन की अंतिम तिथि है तथा अधिक से अधिक युवा इसमें पंजीयन कराएं। उन्होंने पंजीयन हेतु आवश्यक शुल्क का व्यय जिला प्रशासन द्वारा किए जाने की बात कही। उन्होंने कहा कि इसके साथ ही अग्निवीर थल सेना के लिए भी 22 मार्च तक पंजीयन किया जाएगा, जिसके लिए अपने स्वयं के पंजीयन के साथ ही आसपास के युवाओं को भी प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि यहां शारीरिक प्रशिक्षण के साथ ही बौद्धिक प्रशिक्षण के लिए भी प्रशिक्षक की व्यवस्था की जाएगी। इसके साथ ही उन्होंने युवाओं को जिला पुस्तकालय का उपयोग करने को भी कहा। उन्होंने कहा कि युवाओं को बेहतर खेल सुविधाएं प्रदान करने के लिए भी जिला प्रशासन कार्य करेगा, जिसका लाभ सैन्य प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले युवा भी उठा सकेंगे। उन्होंने युवाओं से कहा कि यह समय परिश्रम करने का है तथा वे इस समय का पूरा उपयोग करें।इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री प्रेम प्रकाश शर्मा तथा विंग कमांडर ने भी युवाओं को प्रेरित किया। कार्यक्रम में जिला रोजगार अधिकारी श्री पवन नेताम अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद के संरक्षक श्री सुब्रत साहा, अध्यक्ष श्री सूरज यादव सहित पदाधिकारी एवं सदस्यगण, विभिन्न समाज सेवी संस्थाओं के प्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में युवा उपस्थित थे।
- राजनांदगांव। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र राजनांदगांव में 13 फरवरी को सुबह 10.30 बजे से दोपहर तीन बजे तक प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया गया है। प्लेसमेंट कैंप में टेक्नोटास्क बिजनेस साल्यूशन प्रायवेट लिमिटेड टेड़ेसरा जिला राजनांदगांव द्वारा पुरूष अभ्यर्थियों के लिए कस्टमर सपोर्ट एसोसिएट के 200 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके लिए अभ्यर्थी की आयु 18 से 35 वर्ष तथा शैक्षणिक योग्यता बारहवीं उत्तीर्ण एवं डाटा एंट्री ऑपरेटर प्रोग्रामिंग में मान्यता प्राप्त संस्था से एक वर्षीय डिप्लोमा होना चाहिए। प्लेसमेंट कैम्प में शामिल होने के लिए इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी अपने सभी शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, दो पासपोर्ट साईज फोटो व रोजगार पंजीयन कार्ड के साथ शामिल हो सकते है।
-
रायपुर/ रायपुर प्रेस क्लब कार्यालय प्रभारी शिव दत्ता (राकेश) की माता श्रीमती मोनी दत्ता (56 वर्ष) का आज निधन हो गया है। वे शिव दत्ता (राकेश), सुनंदा सरकार, सोमा दत्ता की मां, विवेक बर्धन (पूर्व एल्डरमैन), शिवा बर्धन, गोविंद बर्धन, कृष्णा बर्धन, अल्का शाहा(हरिभूमि), डॉली गोगिया की बड़ी बहन एवं माधव शाहा(राजभवन), वरिष्ठ पत्रकार कमलेश गोगिया की डेढ़सास थी।
-

रायपुर। छत्तीसगढ़ कायस्थ समाज की पहली आमसभा की बैठक शनिवार को वृंदावन हाल में आयोजित की गई। बैठक में उपस्थित सभी कायस्थजनों ने छत्तीसगढ़ कायस्थ समाज के गठन की प्रशंसा करते हुए समाज की एकता पर बल दिया ।
बैठक में सर्वसम्मति से श्री प्रमोद खरे जी को अध्यक्ष, श्री प्रदीप वर्मा को सचिव ,श्री पवनकिशोर वर्मा को कोषाध्यक्ष निर्वाचित किया गया।कार्यक्रम को पत्रकार श्री विजय श्रीवास्तव, विट्ठल श्रीवास्तव,दिलीप वर्मा ,रज्जन श्रीवास्तव,अशोक श्रीवास्तव, अमित वर्मा,राहुल श्रीवास्तव, श्रीमती उषा रज्जन श्रीवास्तव, छाया खरे,अमृता श्रीवास्तव,सुषमा श्रीवास्तव श्रेयांश गुमास्ता,अभिषेक सक्सेना एवम सारिका वर्मा ने संबोधित किया।बैठक में बड़ी संख्या में कायस्थ जन उपस्थित रहे। - रायपुर। रायपुर रेलवे स्टेशन पर शनिवार को आरपीएफ के एक जवान की उसकी ही सर्विस राइफल से हुए मिस फायर की वजह से जान चली गई। वहीं एक अन्य यात्री घायल हो गया है।बिलासपुर रेल मंडल के एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना सुबह करीब छह बजे हुई जब एक उपनिरीक्षक की अगुवाई में आरपीएसएफ का एक दल ड्यूटी के बाद सारनाथ एक्सप्रेस ट्रेन से उतर रहा था। उन्होंने बताया कि जब कांस्टेबल दिनेश चंद्रा ट्रेन की एस-2 बोगी से उतर रहा था तो उसके सरकारी हथियार से दुर्घटनावश गोली चल गयी और एक गोली उसके सीने में लगी। ऊपर की सीट पर सो रहे मोहम्मद दानिश नामक यात्री को भी पेट में चोटें आयीं। उन्होंने बताया कि दोनों को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां कांस्टेबल की मौत हो गयी।अधिकारी ने बताया कि मृतक जवान राजस्थान का रहने वाला था। मामले की जांच की जा रही है।
- रायपुर / मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने शनिवार को अपने गृहग्राम बगिया में स्व-समूह की महिलाओं से मुलाकात कर उनकी गतिविधियों की जानकारी ली और महिलाओं द्वारा किए जा रहे कार्यों की तारीफ की।मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि स्व-सहायता समूहों में महिलाओं को अधिक से अधिक जोड़े ताकि महिलाओं को रोजगार मिल सके और वे आर्थिक रूप से स्वावलंबी हो सके। उन्होंने कहा कि स्व-सहायता समूहों के उत्पादों को मार्केट उपलब्ध कराने के लिए जिला प्रशासन की पहल जशपुर ब्राण्ड के नाम से बिक्री के लिए पहल की जा रही है। इसके लिए एक अलग से वेबसाईट भी बनायी गई है, ताकि इन उत्पादों की बिक्री के लिए आसानी से मार्केट उपलब्ध हो सके।स्व-सहायता समूह की महिलाओं ने बताया कि समूहों द्वारा महुआ, कोदो, चावल, हर्रा, टाऊ कटहल इमली चाय, माउथ फ्रेशनर आदि बनाने का काम किया जा रहा है। अनीश्वरी भगत ने उनके समूह द्वारा महुआ से लड्डू बनाया जा रहा है। कस्तूरी ठाकुर ने आन लाइन पर्चेसिंग काम करती हैं।
-
रायपुर. तेज गेंदबाज आशीष चौहान और रवि किरण की शानदार गेंदबाजी से छत्तीसगढ़ ने रणजी ट्रॉफी ग्रुप बी मैच में शनिवार को यहां मुंबई को पहली पारी में बड़ा स्कोर नहीं बनाने दिया। चौहान ने 105 रन देकर 6 और किरण ने 53 रन देकर तीन विकेट लिए। मुंबई ने सुबह अपनी पहली पारी चार विकेट पर 310 रन से आगे बढ़ाई लेकिन उसके बाकी बचे छह विकेट 16 ओवर के अंदर ही गिर गए। मुंबई इस तरह से अपनी पहली पारी में 351 रन ही बना पाया। छत्तीसगढ़ में इसके जवाब में दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक चार विकेट पर 180 रन बनाए थे और वह मुंबई से अभी 171 रन पीछे है। छत्तीसगढ़ की तरफ से शशांक चंद्राकर ने 56 रन बनाए। उन्होंने ऋषभ तिवारी (25) के साथ पहले विकेट के लिए 87 रन की साझेदारी की। संजीत देसाई ने 41 रन का योगदान दिया जबकि अमनदीप खरे 35 रन बनाकर खेल रहे हैं। उधर गुवाहाटी में परवेज मुशर्रफ के 89, अभिषेक ठाकुरी के 112 और मृण्मय दत्ता के 54 गेंदों में 72 रन की मदद से असम ने बिहार के खिलाफ पहली पारी में 405 रन बनाए। बिहार की तरफ से सकीबुल गनी ने 91 रन देकर चार विकेट लिए। बिहार ने दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक अपनी पहली पारी में पांच विकेट पर 134 रन बनाए थे और वह अभी असम से 271 रन पीछे है। थुंबा में अनुभवी ऑलराउंडर जलज सक्सेना की शानदार गेंदबाजी की मदद से केरल ने बंगाल के खिलाफ अपना पलड़ा भारी कर दिया। केरल के 363 रन के जवाब में बंगाल ने दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक अपनी पहली पारी में आठ विकेट पर 172 रन बनाए हैं और वह 191 रन से पीछे है। सक्सेना ने अभी तक 67 रन देकर सात विकेट लिए हैं। बंगाल की तरफ से अभिमन्यु ईश्वरन 74 रन बनाए लेकिन उसके बाकी बल्लेबाज नहीं चल सके।
ग्रुप बी में ही विजयनगरम में खेले जा रहे मैच में आंध्र ने केवी शशिकांत की शानदार गेंदबाजी की मदद से उत्तर प्रदेश के खिलाफ पहली पारी में बढ़त हासिल की। आंध्र के 261 रन के जवाब में उत्तर प्रदेश की टीम 198 रन पर आउट हो गई। इस तरह से आंध्र ने पहली पारी में 82 रन की बढ़त हासिल की। उत्तर प्रदेश की तरफ से आर्यन जुयाल ने सर्वाधिक 60 रन बनाए। आंध्र के लिए शशिकांत ने 54 रन देकर पांच और नीतीश कुमार रेड्डी ने 46 रन देकर दो विकेट लिए। - रायपुर / मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा है कि जशपुर सिकलसेल मुक्त जिला बनेगा। शनिवार को उन्होंने कहा कि भावी पीढ़ी को इस रोग से बचाने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे। गौरतलब है कि जशपुर जिले में इस रोग के रोकथाम के लिए शत-प्रतिशत स्क्रीनिंग की जा रही है।जिला प्रशासन की पहल पर इस रोग से पीड़ित मरीजों के उपचार के लिए सभी आवश्यक इंतजाम किए गए है। मरीजों की भर्ती उपचार व्यवस्था के साथ ही आवश्यकता पड़ने पर रक्त की भी व्यवस्था जिला अस्पताल में की गई है, जिससे मरीजों को बेहतर इलाज की सुविधा मिल सके।इस मौके पर जिला चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि जिले में सिकलसेल के इलाज के लिए की जा रही व्यवस्था के संबंध में पॉवर पांइट प्रेजेंटेशन के माध्यम से विस्तार से जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि जिले में सिकलसेल के वालेन्टियर सिकलसेल के प्रति लोगों को जागरूक कर रहे है।
-
कलेक्टर ने तहसील कार्यालय गुंडरदेही में शिविर का निरीक्षण कर लिया जायजा
बालोद। आमजनों की राजस्व सहित अन्य कार्यों के निवारण के लिए आज जिले के सभी तहसीलों में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। कलेक्टर श्री इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल ने आज तहसील कार्यालय गुंडरदेही में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर का निरीक्षण कर जायजा लिया। उन्होंने वहां अब तक प्राप्त आवेदनों तथा उसके निराकरण की स्थिति की जानकारी ली। शिविर में किसान पुस्तिका, जमीन बंटवारा, नामांतरण, सीमांकन, आय, जाति और निवास प्रमाण पत्र आदि के संबंध में आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिनका निराकरण किया जा रहा है। कलेक्टर ने कहा कि सभी प्राप्त आवेदनों का निराकरण समय सीमा में करें। इस दौरान एसडीएम श्री मनोज मरकाम, सहित तहसीलदार, पटवारी, आदि अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे। -
बालोद। शक्ति वंदन अभियान के अन्तर्गत आज बालोद स्थित कलस्टर भवन में जिला स्तरीय स्वयं सहायता समूह सम्मेलन का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को केंद्र व राज्य शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई तथा उसका लाभ लेने प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में नगर पालिका बालोद के पूर्व अध्यक्ष श्री राकेश यादव,पूर्व विधायक श्री प्रीतम साहू, गणमान्य नागरिक श्री पवन साहू, श्री कृष्णकांत पवार, श्री देवेन्द्र जायसवाल, श्री किशोरी साहू, श्री राकेश यादव, श्री प्रेम साहू, श्री तोमन साहू, श्री अकबर तिगाला, श्री नरेंद्र लुकंढ, श्री संदीप सिन्हा, श्री संजय साहू, जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. रेणुका श्रीवास्तव आदि उपस्थित थे।
- -उप मुख्यमंत्री सहसपुर लोहारा जनपद पंचायत के ग्राम खजरीकला और ग्राम बाम्बी, बसिंझोरी और लखनपुर के मड़ाई मेला में शामिल हुएरायपुर / छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने आज कबीरधाम जिले के कवर्धा विधानसभा क्षेत्र के प्रवास के दौरान सहसपुर लोहारा जनपद पंचायत के ग्राम खजरीकला और ग्राम बाम्बी, बसिंझोरी और लखनपुर में आयोजित मड़ाई मेला में शामिल हुए। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ में महिलाओं और माताओ से हमने वादा किया था कि प्रदेश में नई सरकार बनते ही छत्तीसगढ़ महतारी वंदन योजना शुरू की जाएगी। श्री साय सरकार ने उस गांरटी को पूरा किया। प्रदेश में महतारी वंदन योजना शुरू हो गई है। योजना शुरू होने से प्रदेश की माताएं बहुत खुश है। अब जल्द ही महतारी वंदन योजना के तहत हर माह पात्र हितग्राहियों को एक हजार रुपये मिलना शुरू हो जाएगा। राज्य के बजट में इसके लिए प्रावधान किया है। उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने कहा कि प्रदेश की महिलाए, माताएं, शक्तिकरण की दिशा में आगे बढ़ रही है। महिला सशक्तिकरण की दिशा को आगे बढाते हुए प्रदेश के सभी ग्राम पंचायतों में सिर्फ महिलाओ- माताओ के लिए महतारी सदन बनाया जाएगा। प्रदेश विष्णुदेव की सरकार इस दिशा में जल्द की फैसला करेगी।उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने ग्राम खजरिकला में पंचायत में निर्माण कार्य के लिए 7 लाख रुपए, ग्राम बांमी में सामुदायिक भवन के लिए 10 लाख रुपए, आश्रित ग्राम में बनखैरा में मंच निर्माण के लिए 2 लाख रुपए और लखनपुर में सामुदायिक भवन के लिए 10 लाख रुपए की घोषणा की। साथ ही ग्राम बसिनझोरी में ग्रामीणों की सभी मागों को प्राथमिकता क्रम में पूरा कराने का आवश्वासन दिया।उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी के नेतृत्व में जनता से किए सभी वायदों, मोदी की गारंटी को पूरा किया जा रहा है। प्रदेश में श्री विष्णुदेव की सरकार बनते हुए प्रदेश में 18 लाख परिवारों के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पक्का मकान का वादा पूरा करते हुए स्वीकृति दी गई है। उन्होंने कहा कि हमने प्रदेश के युवाओ से वादा किया था कि राज्य प्रशासनिक सेवा भर्ती परीक्षा में हुई गड़बड़ी का जांच कराई जाएगी। हमारी सरकार ने इस दिशा में उच्चस्तरीय जांच का फैसला ले लिया है। जल्द ही युवाओ को न्याय और परीक्षा में गड़बड़ी करने वालो पर कार्यवाही करेगी।उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने कहा कि देश मे प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में राम राज्य की परिकल्पना साकार हो रही है। अयोध्या में प्रभु राम मंदिर का निर्माण और रामलला की प्राण प्रतिष्ठा इसका जीवन्त उदाहरण है। उन्होंने प्रभु श्री राम जी को उनके मंदिर में आने में पांच सौ साल लग गए। प्रभु श्री राम जी अब अपने मंदिर अर्थात अपने घर में लौट आये है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के सभी लोगो को प्रभु राम लला का निःशुल्क में दर्शन कराने का निर्णय लिया है, इसके लिए राज्य सरकार ने अपने बजट में भी प्रवधान रखा है।उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने कहा कि मोदी की गारंटी की पूरा करते हुए प्रदेश के किसानों से किये वायदों को भी पूरा किया जा रहा है। राज्य सरकार ने अपने वादों के पूरा करते हुए किसानों को धान का समर्थन मूल्य 31 रुपये की एकमुश्त राशि का भुगतान का फैसला किया है। इसके लिए भी राज्य के बजट में राशि का प्रावधान किया है। उन्होंने कहा कि किसानों से राज्य सरकार प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान की खरीदी की है।उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने मड़ाई मेले में शामिल ग्रामीणों को मड़ाई मेले की बधाई भी दी। इस अवसर पर पूर्व विधायक श्री अशोक साहू, जिला पंचायत सदस्य श्री रामकृष्ण साहू, श्री कैलाश चन्द्रवशी, सन्तोष मिश्रा, रामचरण साहू, सहित ग्राम पंच, सरपंच, एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित थे।
- रूंगटा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस भिलाई के वार्षिक उत्सव सह प्रतियोगिता कार्निवल 2024 में शामिल हुए उच्च शिक्षा मंत्रीरायपुर / प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल आज रूंगटा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस भिलाई के वार्षिक उत्सव सह प्रतियोगिता कार्निवल-2024 में शामिल हुए।उच्च शिक्षा मंत्री श्री अग्रवाल ने कार्निवाल को सम्बोधित करते हुए कहा कि विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए समर्पित होकर अध्ययन करना चाहिए, जिससे उनका कॅरिअर उज्ज्वल हो सके। देश की बागडोर आने वाले समय युवा ही संभालेंगे, इसलिए उन्हें हर तरह की खुबियों से लैस रहना होगा। उन्हें अपने अंदर पढ़ाई के साथ-साथ नेतृत्व क्षमता और अपनी सांस्कृतिक विरासत को भी साथ लेकर चलना होगा। उन्होंने कार्निवल आयोजन के लिए सभी को बधाई और शुभकामनाएं दी और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत भी किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में विद्यार्थी, पालकगण और कॉलेज से जुड़े शिक्षकगण और पदाधिकारी उपस्थित थे।
- - समाज के युवाओं से नशापान से दूर रहने की अपील-मुख्यमंत्री कांसाबेल के मुडाटोली में आयोजित अंचल स्तरीय कंवर समाज के सम्मेलन में हुए शामिलरायपुर /मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज जशपुर जिले के कांसाबेल विकासखण्ड के ग्राम मुडाटोली में आयोजित अखिल भारतीय कंवर समाज के अंचल स्तरीय वार्षिक सम्मेलन सह मिलन समारोह 2024 में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। मुख्यमंत्रंी ने सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा ही किसी समाज के विकास का मूलमंत्र है। उन्होंने कहा कि किसी भी क्षेत्र में विकास के लिए शिक्षा बहुत जरूरी है। शिक्षा सिर्फ नौकरी तक ही सीमित नहीं है, बेहतर जीवनयापन के साथ समाज सेवा, राजनीति, व्यापार के क्षेत्र में जाने के लिए शिक्षा महत्वपूर्ण साधन है। आज सरकार द्वारा बच्चों को शिक्षा उपलब्ध कराने के बेहतर प्रबंध किए गए हैं। सभी अभिभावकों का दायित्व है कि वे अपने बच्चों को शिक्षित करें। मुख्यमंत्री श्री साय ने युवाओं में बढ़ते नशा के प्रकोप को रोकने और युवाओं को सही दिशा में ले जाने की अपील की। सम्मेलन में समाज के लोगों ने मुख्यमंत्री का गज माला के साथ स्वागत किया।मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आपके कँवर समाज और आदिवासी समाज पर भरोसा जताते हुए उन्हें छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री की जिम्मेदारी सौंपी है। यह समाज के लोगों के लिए गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि समाज का आशीर्वाद उन पर बना रहे। मुख्यमंत्री श्री साय ने आगे कहा कि इस तरह के सम्मेलन के माध्यम से समाज कैसे मजबूत हो इस पर चर्चा होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि अभी सरकार बने दो माह ही हुए हैं। इस दौरान 18 लाख से अधिक लोगों के पीएम आवास की स्वीकृति, दो वर्ष के धान के बकाया बोनस की राशि किसानों के खाते में अंतरित की गई है। उन्होंने इस साल धान की बम्फर खरीदी की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि महतारी वंदन योजना से अगले माह से विवाहित महिलाओं के खाते में पैसा आना शुरू हो जाएगा। आप सभी पात्र महिलाएं अपना आवेदन जरूर भरें। मुख्यमंत्री ने तेंदूपत्ता संग्राहकों को लाभ पहुंचाने के लिए प्रति मानक बोरा में वृद्धि करते हुए 5500 रुपये करने और संग्राहकों को बोनस, चरणपादुका का वितरण, परिवार के बच्चों को छात्रवृत्ति सहित अन्य लाभ देने की बात कही।मुख्यमंत्री ने कहा कि भूमिहीन मजदूरों को साल में 10 हजार की सहयोग राशि भी देने की योजना है। छत्तीसगढ़ माता कौशल्या की धरती है। अयोध्या में भगवान श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा हो चुकी है। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा सरकारी खर्चे पर रामलला का दर्शन कराने की बात भी उन्होंने कही। कार्यक्रम में पत्थलगांव विधायक श्रीमती गोमती साय ने कहा कि समाज का यह सम्मेलन साल में एक बार अवश्य किया जाना चाहिए ताकि समाज की नई पीढ़ी को समाज की संस्कृति से जोड़ते हुए समाज को विकास के मार्ग पर आगे बढ़ाया जा सके। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या देवी साय, समाज के अध्यक्ष श्री भरत साय, श्री आर पी साय सहित सर्वश्री अशोक साय, सालिक साय, आर एन साय, शिवशंकर साय समाज के पदाधिकारी उपस्थित थे।समाज के भवन के लिए 20 लाख देने की घोषणा-मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कँवर समाज के सम्मेलन में समाज के पदाधिकारियों की मांग पर सामुदायिक भवन के लिए 20 लाख की राशि देने की घोषणा की। मुख्यमंत्री की घोषणा पर समाज के लोगों ने आभार जताया।केंद्रीय कार्यालय कंवर समाज पमशाला के पूर्व अध्यक्ष श्री अशोक साय ने अपने उद्बोधन में कहा कि आज हम अपनों के बीच अपने मुख्यमंत्री को पाकर गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं।


.jpg)

.jpg)








.jpg)













.jpg)