- Home
- छत्तीसगढ़
- अंबिकापुर / शिक्षा मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल एवं आदिम जाति कल्याण तथा कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम रविवार को अंबिकापुर स्थित निजी स्कूल के शुभारंभ अवसर पर पहुंचे जहां उन्होंने फीता काटकर स्कूल का औपचारिक शुभारंभ किया। इस अवसर पर शिक्षा मंत्री श्री अग्रवाल ने स्कूली छात्र-छात्राओं, परिजनों, शिक्षकों और स्कूल प्रबंधन को शुभकामनाएं दी।शिक्षा मंत्री श्री अग्रवाल ने इस अवसर पर शासन की शिक्षा के प्रति सर्वोच्च प्राथमिकता जाहिर की और कहा कि शिक्षा के केंद्र समर्पण और संस्कार के केंद्र बने। पहली कक्षा से 12वीं तक बच्चों को शिक्षा के लिए बाहर ना भेंजे, उन्हें परिवार के साथ रखें। इस उम्र में ही बच्चे माता-पिता और परिवार से नैतिक मूल्यों और सामाजिक संस्कारों को ग्रहण करते हैं, जो उन्हें बेहतर नागरिक बनाते हैं। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा न्यू एजुकेशन पॉलिसी पर काम किया जा रहा है। जिसमें बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए इन सभी बिंदुओं को भी ध्यान में रखा जा रहा है। स्कूलों में पहले पीरियड में नैतिक शिक्षा, योगा सहित महापुरुषों को जीवनी की शिक्षा बच्चों को दी जाए। उन्होंने कहा कि शिक्षा के केंद्र व्यवसाय नहीं बल्कि प्रतिभाओं को सामने लाने की पहल करें। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों के लिए बेहतर शिक्षा की व्यवस्था से ही काम में संतुष्टि मिलेगी।इस अवसर पर आदिम जाति कल्याण तथा कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम ने भी स्कूली बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए बेहतर शिक्षा एवं सफलता हेतु शुभकामनाएं प्रेषित की। इस दौरान अंबिकापुर विधायक श्री राजेश अग्रवाल सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, स्कूल प्रबंधन और शिक्षक, स्कूली बच्चे एवं उनके परिजन उपस्थित रहे।
- -अग्निवीर भर्ती के लिए अधिक से अधिक पात्र युवाओं का कराएं पंजीयन -कलेक्टरजांजगीर चांपा । कलेक्टर श्री आकाश छिकारा ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष में अग्निवीर भर्ती के संबंध में बैठक ली। बैठक में कलेक्टर ने जिले के हायर सेकेंडरी स्कूलों के प्राचार्य, पॉलिटेक्निक, आईटीआई व कॉलेज के प्राचार्यों को अधिक से अधिक संख्या में पात्र युवाओं को पंजीयन कराने के लिए प्रेरित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अग्निवीर भर्ती परीक्षा जिले के युवाओं के लिए एक अच्छा अवसर है। प्रत्येक संस्थान में विद्यार्थियों को पंजीयन के लिए प्रेरित करें।इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्रीमती लवीना पांडेय , अपर कलेक्टर श्री गुड्डू लाल जगत , संयुक्त कलेक्टर डॉ आराध्या राहुल कुमार सहित कॉलेज,पॉलीटेक्निक,आईटीआई के प्राचार्य , भूतपूर्व सैनिक संघ के सदस्य एवं संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे ।उल्लेखनीय है कि भारतीय वायु सेना ने अग्निवीर योजना के तहत अग्निवीर वायु प्रवेश वर्ष 2025 के लिए चयन परीक्षा के लिए अविवाहित भारतीय पुरुष और महिला उम्मीदवारों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया जारी हैं। ऑनलाइन पंजीकरण 6 फरवरी तक किए जा सकते हैं, जिसके लिए ऑनलाइन परीक्षा 17 मार्च 2024 से आयोजित होगी। पात्र उम्मीदवार पंजीकरण के लिए वेब पोर्टल डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्य डॉट अग्निपथवायुडॉट सीडैक डॉट आईएन पर लॉगिन कर सकते हैं। उम्मीदवारों का जन्म 2 जनवरी, 2004 से 2 जुलाई, 2007 के बीच (दोनों तिथियां सम्मिलित) होनी चाहिए। विज्ञान विषय के उम्मीदवारों के लिए केंद्रीय, राज्य, सरकार की और से अनुमोदित शिक्षा बोर्डों से गणित, भौतिकी और अंग्रेजी के साथ इंटरमीडिएट समकक्ष परीक्षा कुल मिलाकर न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों और अंग्रेजी में 50 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण हो या केंद्र या राज्य सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त पॉलिटेक्निक संस्थान से इंजीनियरिंग में तीन साल का डिप्लोमा कोर्स कुल 50 प्रतिशत अंकों के साथ और डिप्लोमा कोर्स ( इंटरमीडिएट या मैट्रिकुलेशन) में अंग्रेजी में 50 प्रतिशत अंकों के उत्तीर्ण, यदि अंग्रेजी कोर्स में विषय नहीं है या गैर-व्यावसायिक विषय के साथ दो वर्षीय व्यावसायिक पाठयक्रम उत्तीर्ण। file photo
- -पात्र महिला को प्रतिमाह 1000 रूपए का भुगतान डीबीटी के माध्यम से किया जाएगारायपुर / राज्य शासन द्वारा महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रदेश में महतारी वंदन योजना 1 मार्च 2024 से लागू की जाएगी। योजना अंतर्गत छत्तीसगढ़ राज्य की स्थानीय निवासी एवं विवाहित महिला पात्र होगें। आवेदन के कैलेण्डर वर्ष अर्थात् जिस वर्ष आवेदन किया जा रहा है, उस वर्ष की 1 जनवरी को विवाहित महिला की आयु 21 वर्ष से कम नहीं होनी चाहिए। विधवा, तलाकशुदा, परित्यक्ता महिला भी योजना के लिए पात्र होंगी। योजनांतर्गत पात्र महिला को प्रतिमाह 1000 रूपए का भुगतान डीबीटी के माध्यम से किया जाएगा। सामाजिक सहायता कार्यक्रम, विभिन्न पेंशन योजनाओं से पेंशन प्राप्त करने वाली महिलाओं को 1000 रूपए से कम पेंशन राशि प्राप्त होने से शेष अंतर की राशि का भुगतान किया जाएगा। महतारी वंदन योजना अंतर्गत 5 फरवरी 2024 को ऑनलाईन व ऑफ लाईन आवेदन का पंजीयन प्रारंभ होगा। आवेदन प्राप्त करने की अंतिम तिथि 20 फरवरी 2024 हैं। अनन्तिम सूची 21 फरवरी 2024 को जारी की जाएगी। अनन्तिम सूची पर आपत्ति 21 से 25 फरवरी 2024 तक की जा सकती है। आपत्ति का निराकरण 26 से 29 फरवरी 2024 तक किया जाएगा। अंतिम सूची का प्रकाशन 1 मार्च 2024 को होगा एवं स्वीकृति पत्र 5 मार्च 2024 को जारी होगा तथा पात्र महिला हितग्राही को राशि का अंतरण 8 मार्च 2024 को किया जाएगा।महतारी वंदन योजना का लाभ लेने के लिए स्व सत्यापित स्वयं की पासपोर्ट साईज फोटो, स्थानीय निवासी के संबंध में निवास प्रमाण पत्र, राशन कार्ड या मतदाता पहचान पत्र दस्तावेज, स्वयं का एवं पति का आधार कार्ड, यदि हो तो स्वयं का एवं पति का पैन कार्ड, विवाह का प्रमाण पत्र, ग्राम पंचायत व स्थानीय निकायों द्वारा जारी किया गया प्रमाण पत्र की आवश्यकता होगी। विधवा होने की स्थिति में पति का मृत्यु प्रमाण पत्र, परित्यक्ता होने की स्थिति में समाज द्वारा जारी, वार्ड, ग्राम पंचायत द्वारा जारी प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा। जन्म प्रमाण पत्र कक्षा 10वीं या 12वीं की अंकसूची या स्थानांतरण प्रमाण पत्र, पैन कार्ड, मतदाता परिचय पत्र, ड्राइविंग लाइसेंस से कोई एक प्रस्तुत करना होगा। पात्र हितग्राही का बैंक खाते का विवरण एवं बैंक पासबुक की छायाप्रति तथा स्व-घोषणा पत्र, शपथ पत्र प्रस्तुत करना होगा। महतारी वंदन योजना का लाभ लेने के लिए पात्र महिलाएं ऑनलाईन पोर्टल https://www.mahtarivandan.cgstate.gov.in तथा मोबाईल एप के माध्यम से आवेदन कर सकती हैं।महतारी वंदन योजना का लाभ लेने के लिए पात्र महिलाएं ऑनलाईन पोर्टल तथा मोबाईल एप के माध्यम से आवेदन कर सकती हैं। इसके अलावा आंगनबाड़ी केन्द्र, ग्राम पंचायत सचिव (ग्राम प्रभारी), बाल विकास परियोजना कार्यालय एवं नगरीय क्षेत्रों में वार्ड प्रभारी के लॉगिन आईडी से आवेदन किया जा सकता है। आवेदन पत्र भरने की सम्पूर्ण प्रक्रिया निःशुल्क होगी। आवेदन प्रपत्र ग्राम पंचायत, वार्ड कार्यालय, आंगनबाड़ी केन्द्र, परियोजना कार्यालय तथा जिले द्वारा आयोजित विशेष कैम्प में उपलब्ध होंगे। प्राप्त आवेदनों की प्रविष्टि ग्राम पंचायत, वार्ड कार्यालय, आंगनबाड़ी केन्द्र, परियोजना कार्यालय तथा जिले द्वारा आयोजित विशेष कैम्प में कैम्प प्रभारी द्वारा ऑनलाईन की जाएगी। प्रत्येक आवेदन की प्री प्रिंटेड पावती दी जाएगी, यह पावती पोर्टल एप से सीधे एसएमएस द्वारा भी हितग्राही को प्राप्त होगी। निर्धारित तिथि तक आवेदन प्राप्त होने के पश्चात अनंतिम सूची का प्रकाशन किया जाएगा।आपत्तियों को प्राप्त एवं आपत्ति निराकरण समितियों द्वारा आपत्तियों का निराकरण किया जाएगा। ग्रामीण क्षेत्रों हेतु मुख्य कार्यपालन अधिकारी, तहसीलदार व नायब तहसीलदार एवं परियोजना अधिकारी की समिति होगी। नगरीय क्षेत्रों हेतु तहसीलदार, सीएमओ एवं परियोजना अधिकारी की समिति होगी। नगर निगम क्षेत्र हेतु आयुक्त नगर निगम अथवा उनके प्रतिनिधि व परियोजना अधिकारी, शहरी विकास प्राधिकरण एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी की समिति होगी। आपत्तियों का निराकरण पश्चात अंतिम सूची जारी किया जाएगा। अपात्र हितग्राहियों की पृथक सूची भी पोर्टल पर प्रदर्शित की जाएगी। पात्र हितग्राही को स्वीकृति पत्र ग्राम सचिव व वार्ड प्रभारी द्वारा जारी किया जाएगा। यह सूची पोर्टल पर प्रदर्शित भी होगी। हितग्राही को राशि का भुगतान पात्र हितग्राही को राशि का भुगतान उनके आधार लिंक्ड डीबीटी आधारित बैंक खाते में किया जाएगा। आपत्ति निराकरण समिति द्वारा भविष्य में हितग्राही के संबंध में कोई आपत्ति प्राप्त होती है, तो उसकी जांच की जाएगी। जांच में अपात्र होने की दशा में संबंधित हितग्राही का नाम सूची से विलोपन की कार्रवाई की जाएगी। भुगतान की गयी राशि की वसूली की कार्रवाई किया जाएगा। मृतक हितग्राहियों के नाम भी समय-समय पर जानकारी प्राप्त होने पर सत्यापन पश्चात अंतिम सूची से विलोपित किया जाएगा। नाम विलोपन की कार्रवाई ग्राम पंचायत सचिव व वार्ड प्रभारी द्वारा किया जाएगा।राज्य स्तर पर समीक्षा एवं निगरानी हेतु संचालनालय महिला एवं बाल विकास विभाग में राज्य निगरानी एवं क्रियान्वयन प्रकोष्ठ स्थापित किया जाएगा। जिला स्तर पर समीक्षा एवं निगरानी के लिए जिला स्तर पर कलेक्टर की अध्यक्षता में गठित समिति, जिसमें मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत, आयुक्त नगर निगम, संयुक्त संचालक नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग अथवा उनके प्रतिनिधि तथा जिला ई-गवर्नेंस मैनेजर सदस्य होंगे तथा जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग सदस्य सचिव रहेंगे, योजना के सघन क्रियान्वयन हेतु सतत समीक्षा करेगी। राज्य स्तर पर महिला एवं बाल विकास विभाग नोडल विभाग रहेगी। जिला में जिला कलेक्टर नोडल अधिकारी होंगे। ग्रामीण क्षेत्रों के लिए मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत तथा शहरी क्षेत्रों के लिए आयुक्त व मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगरीय निकाय सहायक नोडल अधिकारी होंगे। योजना का क्रियान्वयन महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा स्थानीय निकायों के सहयोग से किया जाएगा। हितग्राहियों के चिन्हांकन, सत्यापन एवं भुगतान की स्वीकृति हेतु ग्रामीण क्षेत्र में संबंधित मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत एवं परियोजना अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग तथा नगर निगम क्षेत्र में आयुक्त नगर निगम तथा नगर पालिका एवं नगर परिषद क्षेत्र हेतु संबंधित सीएमओ नगरीय निकाय एवं परियोजना अधिकारी व जिला कार्यक्रम अधिकारी संयुक्त रूप से सक्षम अधिकारी होंगे।
-
रायपुर/छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल द्वारा आज प्रदेश के पांच संभागीय मुख्यालयों में ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी भर्ती परीक्षा (RAEO23) पूर्वान्ह 10.00 बजे से दोपहर 12.15 बजे तक आयोजित की गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार परीक्षा में लगभग 53.74 प्रतिशत अभ्यर्थी उपस्थित रहे।
व्यापम अध्यक्ष श्री मनोज कुमार पिंगुआ ने परीक्षा के शांतिपूर्ण एवं सफल संचालन के लिए व्यापम के अधिकारियों-कर्मचारियों, परीक्षा कार्य में लगे हुए समस्त अधिकारियों-कर्मचारियों, जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया है। -
जांजगीर । सिटी कोतवाली पुलिस ने बिक्री के लिए नशीली कफ सिरप का परिवहन कर रहे 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 115 नग Winecerex कफ सिरप और बाइक को जब्त किया है।. NDPS एक्ट की धारा 21 (B) के तहत मामला दर्ज किया गया है.। आरोपी नितिन सारवे, जांजगीर के आईबी रेस्ट हाउस, आरोपी राकेश गबेल, सक्ती जिले के आडिल गांव का रहने वाला है।
पुलिस के मुताबिक, पुलिस टीम को सूचना मिली कि पेंड्री गांव से जांजगीर की ओर 2 व्यक्ति नशीली कफ सिरप खपाने आ रहे हैं.। सूचना के बाद पुलिस ने दबिश दी और बाइक सवारों को रुकवाया । जब दोनों की तलाशी ली गई तो कार्टून में रखे नशीली कफ सिरप पुलिस के हाथ लगी । मामले में पुलिस ने आरोपी नितिन सारवे और राकेश गबेल को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है.। - राजनांदगांव । खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले में अवैध परिवहन करते हुए 150 कट्टा धान जब्त किया गया है। प्रशासन की टीम ने झूरानदी मार्ग में मालवाहक को रोककर धान के संबंध में जानकारी ली। वहीं धान से संबंधित दस्तावेज दिखाने को कहा गया। लेकिन मालवाहक का चालक किसी भी प्रकार से दस्तावेज पेश नहीं कर पाया। मंडी अधिनियम के तहत मालवाहक और धान को जब्त कर लिया गया है। जांच दल की इस कार्रवाई के बाद कोचियों में हड़कंप मचा हुआ है। इसके पहले भी बड़ी मात्रा में अवैधन परिवहन करते हुए धान और अवैध भंडारण पर कार्रवाई की गई थी।प्रशासनिक जांच दल ने वाहन क्रमांक सीजी 08 एल 0784 से 150 कट्टा धान की जब्ती बनाई है। जिसका अनुमानित वजन 60 क्विंटल है। जांच के दौरान वाहन चालक ने परिवहन कर रहे धान के संबंध में कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया। इसके बाद जांच दल ने मंडी अधिनियम के तहत जब्ती की कार्रवाई कर थाना छुईखदान के सुपुर्द कर दिया है। इस दौरान छुईखदान एसडीएम रेणुका रात्रे, तहसीलदार अमरदीप अंचल एवं खाद्य निरीक्षक़ गरिमा सोरी उपस्थित थे।
- रायपुर / समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के चालू सीजन में कल रविवार 4 फरवरी को भी किसानों से धान खरीदी की जाएगी। खाद्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का 4 फरवरी को अंतिम दिन है। इस दिन रविवार होने के बावजूद भी उपार्जन केन्द्रों में धान की खरीदी सामान्य दिनों की तरह होगी। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने राज्य के किसानों के हित में धान खरीदी की अवधि 4 फरवरी 2024 तक बढ़ाने के निर्देश दिए थे।खाद्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा अब तक किसानों से 144.67 लाख मीट्रिक टन धान की समर्थन मूल्य पर रिकार्ड खरीदी की जा चुकी है। धान उपार्जन के एवज में किसानों को 30 हजार 68 करोड़ रूपए से अधिक की राशि का भुगतान बैंक के माध्यम से किया गया है। मार्कफेड के महाप्रबंधक से प्राप्त जानकारी के अनुसार राज्य में समर्थन मूल्य पर अब तक 24 लाख 70 हजार 612 किसानों से 03 फरवरी 2024 तक 144 लाख 67 हजार 644 मीट्रिक टन धान की खरीदी की जा चुकी है। धान खरीदी के साथ-साथ कस्टम मिलिंग के लिए निरंतर धान का उठाव जारी है। अब तक 104 लाख 68 हजार 668 मीट्रिक टन धान के उठाव के लिए डीओ जारी किया गया है, जिसके विरूद्ध मिलर्स द्वारा 96 लाख 98 हजार 715 मीट्रिक टन धान का उठाव किया जा चुका है।
- रायपुर /छत्तीसगढ़ संयुक्त अनियमित कर्मचारी महासंघ व मध्यान्ह भोजन रसोइया महासंघ के संयुक्त तत्वाधान में आज कोरबा के घंटाघर में उद्योग और श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन का सम्मान और अभिनंदन किया गया ।इस अवसर पर मंत्री श्री देवांगन ने कहा कि प्रदेश सरकार समाज के सभी वर्गों के साथ साथ कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं के निराकरण के लिए प्रतिबद्ध है। इस अवसर पर कटघोरा विधायक श्री प्रेमचंद पटेल, पार्षद श्री नरेंद्र देवांगन, पूर्व एल्डरमैन राधे यादव, रामकुमार राठौर उपस्थित रहे।
- -सामाजिक विकास कार्यो के लिए 10 लाख रुपए देने की घोषणा-मुख्यमंत्री शामिल हुए संत श्री गुरु रविदास महासभा के राज्य स्तरीय सम्मेलन मेंरायपुर / मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय कहा है कि संत गुरू रविदास के विचार और आदर्श आज भी प्रासंगिक है। हमें उनके आदर्शो का अनुशरण करना चाहिए। उन्होंने कहा कि किसी भी समाज को आगे बढ़ने के लिए संगठित होने के साथ-साथ शिक्षित होना भी जरूरी है। वे आज महासमुंद जिले के झलप में संत शिरोमणि श्री रविदास महासभा द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय महासम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने इस मौके पर सामाजिक विकास कार्यो और युवाओं की प्रतिभा को निखारने 10 लाख रुपए देने की घोषणा की।मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा कि वे रविदास समाज के सम्मेलन में शामिल होने वाले पहले मुख्यमंत्री हैं। ये उनके लिए सौभाग्य की बात है। उन्होंने कहा कि यह समाज महान संतो का पूर्वज है। संत श्री रविदास जी के अटूट श्रद्धा के कारण गंगा मैया को उनकी कठौती में आना पड़ा था। कबीर दास, मीराबाई, गुरूनानक देव भी के मन में रविदास जी के प्रति बहुत सम्मान था। ये सभी संत-महात्मा उस युग में अपने-अपने तरीके से सामाजिक कुरूतियों से लड़ रहे थे और समाज को आध्यात्म का सच्चा मार्ग दिखा रहे थे। गुरू रविदास जी ने हमे बताया कि मन की पवित्रता ही सबसे महत्वपूर्ण होती है। कार्यक्रम में राज्य के कृषि मंत्री श्री राम विचार नेताम एवं वन मंत्री केदार कश्यप भी शामिल हुए।मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि हमारी सरकार को अभी दो माह ही हुए हैं। मोदी की गारंटी को पूरा करने में चल पड़े हैं। 18 लाख पीएम आवास की स्वीकृति दी जा चुकी है। किसानों से 04 फरवरी तक समर्थन मूल्य हम 21 क्विंटल प्रति एकड़ के मान से धान खरीद रहे हैं। हमारी सरकार ने प्रदेश के 12 लाख से अधिक किसानों को दो साल का बकाया बोनस 3716 करोड़ रुपए किसानों के खाते में अंतरित कर दी है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी की एक और गारंटी पूरी होने जा रही है। इसके लिए हमने हाल ही में कैबिनेट बैठक में महतारी वंदन योजना पर भी मुहर लगा दी है। इस योजना से अब विवाहित माताओं-बहनों को प्रतिवर्ष 12 हजार रुपए सीधे उनके खातों में दिया जाएगा। यह राशि बहुत जल्द हितग्राहियों के खाते में आएगी।कार्यक्रम को कृषि मंत्री श्री राम विचार नेताम, सासंद श्री चुन्नी लाल साहू, बसना विधायक श्री संपत अग्रवाल, पूर्व विधायक डॉ विमल चोपड़ा ,गुजरात से पहुंचे पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री आत्माराम जी परमार ने भी संबोधित किया। इस मौके पर पूर्व विधायक श्रीमती रूप कुमारी चौधरी प्रशांत श्रीवास्तव, धु्रव कुमार मिर्धा, बुद्धेश्वर सोनवानी,देवेंद्र रौटिया सहित समाज के प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में गुरु रविदास महासभा के सदस्य मौजूद थे।
- -उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय के वार्षिक उत्सव में हुए शिक्षा मंत्री शामिल-स्कूल के विकास कार्यों के लिए 25 लाख देने की घोषणारायपुर /शिक्षा मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा है कि स्कूल केवल शिक्षा की ही नहीं संस्कारों के भी केंद्र होते है। जहां से उज्ज्वल देश और समाज का निर्माण करते है। शिक्षा का उद्देश्य केवल ज्ञान प्रदान करना नहीं, बल्कि छात्रों में अच्छे संस्कारों का भी विकास करना भी है। वे आज राजिम के शासकीय पंडित राम बिशाल पांडेय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय के वार्षिकोत्सव “अभ्युदय“ का शुभारंभ करते हुऐ कहा कि स्कूलों में छात्रों को अनुशासन, नैतिकता, देशभक्ति, सामाजिक भावना जैसे महत्वपूर्ण संस्कारों का शिक्षण दिया जाना चाहिए। जब छात्रों में अच्छे संस्कार होगें, तो वे देश और समाज के लिए एक मूल्यवान मानव संसाधन बन जाते हैं।शिक्षा मंत्री श्री अग्रवाल ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि, शिक्षा जीवन का आधार है, लेकिन संस्कार जीवन का सार हैं। शिक्षा से हमें ज्ञान प्राप्त होता है, लेकिन संस्कारों से हमें सही और गलत का ज्ञान होता है। इसके साथ ही विद्यार्थियों में अनुशासन भी जरूरी हैं उनको समय का पाबंद होना, नियमों का पालन करना, और दूसरों के प्रति सम्मान जनक व्यवहार करना सिखाया जाना चाहिए। विद्यार्थियों को सच बोलना, दूसरों के साथ सहानुभूति रखना, और दूसरों की मदद करना सिखाया जाना चाहिए। उनको देश से प्यार करना, देश के प्रति समर्पित रहना, और देश के विकास में योगदान करने के लिए प्रेरित किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि जब शिक्षा और संस्कार मिलते हैं, तब एक व्यक्ति बेहतर इंसान बनता है।शिक्षा मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल ने स्कूल में विभिन्न विकास कार्यों के लिए 25 लाख रुपए देने की घोषणा की। कार्यक्रम में विधायक श्री रोहित साहू, श्रीमती रेखा सोनकर, श्री लोकेश पाण्डेय प्राचार्य श्री संजय कुमार एक्का समेत बड़ी संख्या में विद्यार्थी और पालकगण उपस्थित थे।
- -नक्सलियों के मांद सिलगेर पहुंचे गृहमंत्री श्री शर्मा-बस्तर में विकास को बाधित करने वाले सभी ताकतों को नेस्तनाबूद करेंगे - विजय शर्मा-गृहमंत्री ने सिलगेर कैम्प पहुँचकर जवानों की हौसला अफजाई की-सुरक्षा बलों के जवानो का जोश देख गदगद हुए गृहमंत्री-बस्तर के बच्चे भी बनना चाहते हैं डॉक्टर और कलेक्टररायपुर / गृहमंत्री श्री विजय शर्मा आज सुबह अचानक नक्सलियों की मांद सिलगेर पहुँचे जहां उन्होंने कैम्प के जवानों, स्कूली बच्चों और ग्रामीणों से बातचीत की। गृहमंत्री श्री शर्मा एक दिवसीय बस्तर प्रवास में आज दक्षिण बस्तर के सुकमा जिले के सिलगेर कैम्प पहुँचे एवं जवानों से मुलाकात की।गृहमंत्री श्री शर्मा जवानों से रूबरू हुए और उनका जोश देखकर गदगद हो गए। गृहमंत्री श्री शर्मा ने मुठभेड़ में शामिल और नवीन कैंप बनाने में लगे सभी जवानों का उत्साहवर्धन किया । गृहमंत्री श्री विजय शर्मा ने कहा कि क्षेत्र की जनता को नक्सल समस्या से मुक्ति दिलाने, क्षेत्र में शांति, सुरक्षा एवं विकास हेतु हमारे सुरक्षा बलो के जवान संकल्पित हैं। घटना के बाद भी हमारे जवानों के हौसले नही टूटे हैं। वे दुगुने जोश से सुरक्षा एवं शांति स्थापित करने में लग गए हैं। बस्तर प्रवास के दौरान प्रमुख सचिव गृह श्री मनोज पिंगुआ और प्रमुख सचिव पंचायत श्रीमती निहारिका बारीक़ उपस्थित थीं।गृहमंत्री श्री शर्मा ने कहा कि सुरक्षा बलों के जवानों के हौसले बुलंद है। हम नई योजना के साथ इस क्षेत्र में विकास के कैम्प स्थापित करने जा रहे हैं। इस कैंप के माध्यम से हम क्षेत्र के सभी ग्रामीणों को शासकीय योजनाओं का लाभ पहुचायेंगे। हम सभी को प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, आयुष्मान कार्ड, खेतो में स्थाई पम्प कनेक्शन, आंगनबाड़ी, स्कूल और स्वास्थ्य केंद्र, पेयजल, सड़क, अधोसंरचना, मोबाइल टावर, हर बसाहट में टीवी सेट और डीटीएच दिया जाएगा। यहां स्थापित होने वाला कैम्प विकास का कैम्प साबित होगा, इस कैम्प के माध्यम से निश्चित रूप से सभी शासकीय योजनाओं का लाभ क्षेत्र की जनता को मिलेगा।गृहमंत्री श्री शर्मा ने कहा कि हमारी सरकार मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में सभी क्षेत्रों का विकास चाहती है, शहरों और ग्रामीण क्षेत्रों के साथ ही नक्सलवाद प्रभावित क्षेत्रों का भी विकास चाहती है। उन्होंने कहा कि बस्तर के विकास के कैंप किसी के रोके नहीं रुकेंगे।गृह मंत्री श्री शर्मा ने कहा कि बस्तर में विकास को बाधित करने वाले सभी ताकतों को नेस्तनाबूद कर दिया जाएगा।बस्तर के बच्चे भी डॉक्टर और कलेक्टर बनना चाहते हैं- गृहमंत्री श्री शर्माबस्तर प्रवास पर नक्सलियों के मांद सिलगेर पहुँचे गृहमंत्री श्री विजय शर्मा का सिलगेर के ग्रामीणों एवं बच्चों ने स्वागत किया। बच्चों ने श्री शर्मा के लिये सुंदर स्वागत गीत भी गाये। गृहमंत्री श्री शर्मा ने स्कूली बच्चों से बारी-बारी से परिचय प्राप्त किया और बच्चों से बातचीत करते हुए कहा आप सभी हमारे देश के और बस्तर के भविष्य हैं। आप सभी पढ़ लिखकर उच्चे पदों पर पहुँचे। गृहमंत्री श्री शर्मा ने कहा कि बस्तर के बच्चे भी डॉक्टर और कलेक्टर बनना चाहते हैं। हम चाहते है कि बच्चे पढ़ लिख कर ऊंचे पदों पर पहुचें जिससे बस्तर में नक्सलवाद खत्म होगा।
- -स्नातकोत्तर और बीएससी कंप्यूटर साइंस कक्षाओं को दी मंजूरी-वार्षिकोत्सव में शामिल हुए उच्च शिक्षा मंत्रीरायपुर /महाविद्यालय की पढाई जीवन बनाने और कैरियर निर्माण के लिए है। करियर बनाने के साथ-साथ सांस्कृतिक गतिविधियां भी जरूरी है जो हमें विद्यार्थी जीवन में तनाव को दूर करती है इस आशय के विचार उच्च शिक्षा मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल ने शनिवार को राजिम में शासकीय राजीव लोचन स्नातकोत्तर महाविद्यालय का वार्षिकोत्सव एवं पुरुस्कार वितरण समारोह में व्यक्त किया। उन्होंने इस मौक पर महाविद्यालय में स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम शुरू करने के साथ ही कॉलेज में बीएससी कंप्यूटर साइंस कोर्स को भी मंजूरी दी।उच्च शिक्षा मंत्री श्री अग्रवाल ने महाविद्यालय प्रबंधन से शिक्षकों की एक टीम बनाने को कहा जो विद्यार्थियों की उचित गाइडेंस एंड काउंसलिंग कर सकें। जिससे उनको भविष्य के लिए सही राह मिल सके। काउंसलिंग के जरिए विद्यार्थियों को उनके रुचि के अनुरूप शिक्षा मिले और उनका भविष्य उज्ज्वल बन सके।उन्होंने कार्यक्रम में कहा कि जल्द ही कॉलेज में शिक्षा के आधुनिकीकरण के लिए ई क्लास रूम की व्यवस्था की जायेगी और छात्राओं के लिए 10 लाख रूपय लागत की गर्ल्स कॉमन रूम और 1 करोड़ रुपए की लागत से ऑडिटोरियम का निर्माण किया जायेगा। उन्होंने ये भी कहा कि, सभी विद्यार्थियों को साल भर वार्षिकोत्सव का इंतजार रहता है। जिसको देखते हुए शासन की तरफ से वार्षिक उत्सव और खेलकूद आयोजन 2 से 3 दिन तक कराने की व्यवस्था की जाएगी। कार्यक्रम में मंत्री श्री अग्रवाल द्वारा प्रतिभावान विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।इस अवसर पर विधायक श्री रोहित साहू, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्री अशोक बजाज, श्रीमती रेखा, पूर्व विधायक श्री गंगाधर, महाविद्यालय प्राचार्य प्रोफेसर मोहन लाल वर्मा, बड़ी संख्या में विद्यार्थी और उनके पालकगण उपस्थित थे।
- -मुख्यमंत्री ने राम कृष्ण मिशन के स्कूली बच्चों के साथ की चर्चारायपुर / रामकृष्ण मिशन के ंछात्र -छात्राओं से चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि तनाव से मुक्त रहने से ही परीक्षा में सफलता का सबसे बड़ा मंत्र है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज नारायणपुर में स्कूली बच्चों से चर्चा करते हुए कहा कि परीक्षा की अच्छी तैयारी के साथ ही तनाव मुक्त रहना भी उतना ही जरूरी है।मुख्यमंत्री श्री साय ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के द्वारा बच्चों से परीक्षा पर चर्चा का उल्लेख करते हुए कहा कि बच्चे परीक्षा के दिन पूरी तरह शांतचित्त होकर परीक्षा हाल में पहुंचें और किसी भी प्रकार का तनाव न लें। परीक्षा के समय प्रश्नों को भली-भांति पढ़ और समझ लें और सबसे सरल प्रश्नों के उत्तर को सबसे पहले हल करें। उन्होंने परीक्षा के पूर्व पढ़ने के साथ ही लिखने का अधिक से अधिक अभ्यास करने को कहा, जिससे परीक्षा के दौरान लिखने की गति अच्छी रहे।मुख्यमंत्री श्री साय ने इन बच्चों से कहा कि यहां पर उच्च शिक्षा की समुचित सुविधा के लिए अब नारायपुर में कॉलेज भी खोलने जा रहे हैं, इस पर बच्चों ने खुशी जाहिर करते हुए मुख्यमंत्री के प्रति आभार जताया। इस अवसर पर कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम, वन मंत्री श्री केदार कश्यप सहित अनेक जनप्रतिनिधिगण, प्रशासनिक अधिकारी, रामकृष्ण मिशन आश्रम के सचिव स्वामी श्री व्याप्तानंद सहित आश्रम के पदाधिकारी तथा शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे उपस्थित थे।
- - प्राप्त आवेदनों का मौके पर किया गया निराकरणदुर्ग /जिले के सभी राजस्व निरीक्षक मंडल में 3 फरवरी 2024 को जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में तहसीलदार, नायब तहसीलदार, राजस्व निरीक्षक एवं हल्का पटवारी उपस्थित रहकर लोगों की राजस्व विभाग से संबंधित आवेदनों का निराकरण किये। इस दौरान नये ऋण पुस्तिका का वितरण भी किया गया। एडीएम श्री अरविंद एक्का, अपर कलेक्टर श्री गोकुल रावटे, संयुक्त कलेक्टर श्री हरवंश सिंह मिरी और संबंधित अनुविभाग के अनुविभागीय दण्डाधिकारियों ने राजस्व जनसमस्या निवारण शिविर का निरीक्षण कर आवेदकों से उनकी समस्याएं सुनी और मौके पर निराकरण भी किये। आज जिले में दुर्ग अनुविभाग के अंतर्गत राजस्व निरीक्षक मंडल क्रमशः जेवरा सिरसा, नगपुरा, अण्डा, कोहका, कसारीडीह, जुनवानी, रिसाली, तितुरडीह, दुर्ग, सिकोला, उतई एवं अंजोरा(ख) में, पाटन अनुविभाग अंतर्गत राजस्व निरीक्षक मंडल जामगांव(एम), रानीतराई, पाटन, अमलेश्वर, सेलूद और जामगांव(आर) में, धमधा अनुविभाग के अंतर्गत राजस्व निरीक्षक मंडल पेण्ड्रावन, दारगांव, बोरीबुजुर्ग और धमधा में तथा भिलाई-3 अनुविभाग अंतर्गत राजस्व निरीक्षक मंडल चरोदा, कुम्हारी, जामुल, भिलाई-3, अहिवारा और मुरमुंदा में राजस्व शिविर आयोजित किया गया। राजस्व जनसमस्या निवारण शिविर में राजस्व मामलों से संबंधित आवेदन नामांतरण, बटवारा, सीमांकन, फौती, ऋण पुस्तिका, आय, जाति, निवास, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र के आवेदन लिये गये। शिविर में नये ऋण पुस्तिका वितरण भी किया गया।जनसमस्या निवारण शिविरों में प्राप्त आवेदनों की जानकारी तहसीलवार दुर्ग तहसील अंतर्गत फौती/नामांतरण में प्राप्त आवेदन 142, निराकृत 125, शेष 17, बंटवारा मंे प्राप्त आवेदन 7, निराकृत 2, शेष 5, सीमांकन में प्राप्त आवेदन 12, निराकृत 5, शेष 7, नक्शा बटांकन में प्राप्त आवेदन 19, निराकृत 8, शेष 11, ऋण पुस्तिका में प्राप्त आवेदन 11, निराकृत 11, डी.एस.सी. में प्राप्त आवेदन 627, निराकृत 627, आधार नंबर प्रविष्टि में प्राप्त आवेदन 845, निराकृत 816, शेष 29, मोबाईल नंबर प्रविष्टि में प्राप्त आवेदन 472, निराकृत 443, शेष 29, जेण्डर प्रविष्टि में प्राप्त आवेदन 709, निराकृत 709, आय/जाति/निवास में प्राप्त आवेदन 216, निराकृत 216 एवं अन्य आवेदन प्राप्त 96, निराकृत 66, शेष 30 आवेदन है।पाटन तहसील अंतर्गत फौती/नामांतरण में प्राप्त आवेदन 6, शेष 6, बंटवारा मंे प्राप्त आवेदन 1, शेष 1, सीमांकन में प्राप्त आवेदन 3, शेष 3, नक्शा बटांकन में प्राप्त आवेदन 10, निराकृत 5, शेष 5, ऋण पुस्तिका में प्राप्त आवेदन 16, निराकृत 12, शेष 04, डी.एस.सी. में प्राप्त आवेदन 01, निराकृत 01, आधार नंबर प्रविष्टि में प्राप्त आवेदन 323, निराकृत 318, शेष 05, मोबाईल नंबर प्रविष्टि में प्राप्त आवेदन 276, निराकृत 276, जेण्डर प्रविष्टि में प्राप्त आवेदन 61, निराकृत 61, आय/जाति/निवास में प्राप्त आवेदन 131, निराकृत 131 एवं अन्य आवेदन प्राप्त 62, निराकृत 41, शेष 21 आवेदन है।धमधा तहसील अंतर्गत फौती/नामांतरण में प्राप्त आवेदन 15, शेष 15, बंटवारा मंे प्राप्त आवेदन 8, शेष 8, सीमांकन में प्राप्त आवेदन 5, शेष 5, नक्शा बटांकन में प्राप्त आवेदन 8, शेष 8, ऋण पुस्तिका में प्राप्त आवेदन 02, निराकृत 02, डी.एस.सी. में प्राप्त आवेदन 24, निराकृत 24, आधार नंबर प्रविष्टि में प्राप्त आवेदन 96, निराकृत 96, मोबाईल नंबर प्रविष्टि में प्राप्त आवेदन 56, निराकृत 56, जेण्डर प्रविष्टि में प्राप्त आवेदन 14, निराकृत 14, आय/जाति/निवास में प्राप्त आवेदन 13, निराकृत 13 एवं अन्य आवेदन प्राप्त 186, निराकृत 6, शेष 180 आवेदन है।भिलाई-3 तहसील अंतर्गत फौती/नामांतरण में प्राप्त आवेदन 60, निराकृत 50, शेष 10, बंटवारा मंे प्राप्त आवेदन 6, निराकृत 3 शेष 3, सीमांकन में प्राप्त आवेदन 01, शेष 01, नक्शा बटांकन में प्राप्त आवेदन 02, शेष 02, ऋण पुस्तिका में प्राप्त आवेदन 06, निराकृत 06, डी.एस.सी. में प्राप्त आवेदन 25, निराकृत 25, आधार नंबर प्रविष्टि में प्राप्त आवेदन 149, निराकृत 149, मोबाईल नंबर प्रविष्टि में प्राप्त आवेदन 59, निराकृत 59, आय/जाति/निवास में प्राप्त आवेदन 240, निराकृत 240 एवं अन्य आवेदन प्राप्त 07, निराकृत 07 आवेदन है।अहिवारा तहसील अंतर्गत फौती/नामांतरण में प्राप्त आवेदन 05, शेष 05, बंटवारा मंे प्राप्त आवेदन 03, शेष 03, सीमांकन में प्राप्त आवेदन 3, निराकृत 01, शेष 02, नक्शा बटांकन में प्राप्त आवेदन 6, निराकृत 03, शेष 03, ऋण पुस्तिका में प्राप्त आवेदन 45, निराकृत 45, डी.एस.सी. में प्राप्त आवेदन 308 निराकृत 308, आधार नंबर प्रविष्टि में प्राप्त आवेदन 347, निराकृत 347, मोबाईल नंबर प्रविष्टि में प्राप्त आवेदन 391, निराकृत 391, जेण्डर प्रविष्टि में प्राप्त आवेदन 330, निराकृत 330, आय/जाति/निवास में प्राप्त आवेदन 54, निराकृत 54 एवं अन्य आवेदन प्राप्त 99, निराकृत 96, शेष 03 आवेदन है।
- -परिवेश पोर्टल में आवेदन करने के लिए खदान संचालकों को जागरूक करने हेतु आयोजित होगी वर्कशॉपरायपुर /मुख्य सचिव अमिताभ जैन छत्तीसगढ़ शासन की अध्यक्षता में वीडियो कॉफ्रेसिंग के माध्यम से सभी जिलों के कलेक्टर की बैठक ली। बैठक में मुख्य सचिव द्वारा रायपुर जिले में स्थित गौण खनिज खदाने, जिन्हें जिला स्तरीय पर्यावरण समाघात प्राधिकरण द्वारा पर्यावरणीय स्वीकृत प्राप्त है। उनका रि-अप्रेजल कर खदान संचालन के लिए अंतरिम अनुमति प्राप्त करने हेतु परिवेश पोर्टल में आवश्यक दस्तावेजों सहित आवेदन करने खदान संचालकों को जागरूक करने हेतु वर्कशॉप आयोजित करने के निर्देश दिया गया। रायपुर कलेक्टर, अपर कलेक्टर, उप संचालक, खनिज पर्यावरण अधिकारी को आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देश दिए गए। file photo
- -पात्र महिला को प्रतिमाह 1000 रूपए का भुगतान डीबीटी के माध्यम होगा भुगतान-कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने जिले में योजना क्रियान्वयन के लिए दिए आवश्यक निर्देश-आवेदन पत्र भरने की संपूर्ण प्रक्रिया होगी निःशुल्क-योजना के क्रियान्वयन के लिए अधिकारियों को दी गई जिम्मेंदारीरायपुर /राज्य शासन की महत्वाकांक्षी योजना को बढ़ावा देने के पूरे प्रदेश के साथ जिले में क्रियान्वित की जाएगी। यह योजना महतारी वंदन योजना 1 मार्च 2024 से लागू की जाएगी। इस संबंध में मुख्य सचिव द्वारा लिए गए आज वीडियो कॉफ्रेसिंग के परिपालन में कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने योजना के क्रियान्वयन के संबंध में कहा कि यह महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए लागू की जा रही है। इसके लिए कार्य योजना बनाकर कार्य करें। योजना के क्रियान्वयन के लिए 03 फरवरी से सुबह 10 बजे रेडक्रॉस भवन में प्रशिक्षण दिया जाएगा।योजना के क्रियान्वयन की ग्रामीण क्षेत्रों में जिम्मेदारी के लिए श्री विश्वद्वीप, मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत रायपुर एवं जिले के समस्त नगरीय क्षेत्र के लिए नगर निगम आयुक्त श्री अबिनाश मिश्रा, रायपुर नोडल अधिकारी होंगे एवं जिला प्रशासन से श्री आशुतोष देवांगन, डिप्टी कलेक्टर समन्वयकर्ता अधिकारी होंगे। प्रथम चरण अंतर्गत आवेदन पत्रों के पंजीयन 05 फरवरी से लेकर 08 मार्च 2024 तक की अवधि में संपादित होने वाले विभिन्न कार्य एवं गतिविधियों की निगरानी, पर्यवेक्षण एवं मार्गदर्शन हेतु अधिकारियों को रायपुर सहायक प्रभारी अधिकारी नियुक्त किये गये है। रायपुर शहरी 1 एवं 2 धरसीवां के लिए 1 एवं 2 एसडीएम श्री देवेन्द्र पटेल, मंदिर हसौद के लिए एसडीएम श्री पुष्पेन्द्र शर्मा, आरंग के लिए एसडीएम श्री पुष्पेन्द्र शर्मा, अभनपुर के लिए एसडीएम श्री नवीन ठाकुर, तिल्दा के लिए एसडीएम श्री प्रकाश टण्डन को जिम्मेदारी दी गई है।योजना का क्रियान्वयन महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा स्थानीय निकायों के सहयोग से किया जाएगा। हितग्राहियों के चिन्हांकन, सत्यापन एवं भुगतान की स्वीकृति हेतु ग्रामीण क्षेत्र में संबंधित मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत एवं परियोजना अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग तथा नगर निगम क्षेत्र में आयुक्त नगर निगम तथा नगर पालिका एवं नगर परिषद क्षेत्र हेतु संबंधित सीएमओ नगरीय निकाय एवं परियोजना अधिकारी व जिला कार्यक्रम अधिकारी संयुक्त रूप से सक्षम अधिकारी होंगे।योजना अंतर्गत छत्तीसगढ़ राज्य की स्थानीय निवासी एवं विवाहित महिला पात्र होगें। आवेदन के कैलेण्डर वर्ष अर्थात् जिस वर्ष आवेदन किया जा रहा है, उस वर्ष की 1 जनवरी को विवाहित महिला की आयु 21 वर्ष से कम नहीं होनी चाहिए। विधवा, तलाकशुदा, परित्यक्ता महिला भी योजना के लिए पात्र होंगी। योजनांतर्गत पात्र महिला को प्रतिमाह 1000 रूपए का भुगतान डीबीटी के माध्यम से किया जाएगा। सामाजिक सहायता कार्यक्रम, विभिन्न पेंशन योजनाओं से पेंशन प्राप्त करने वाली महिलाओं को 1000 रूपए से कम पेंशन राशि प्राप्त होने से शेष अंतर की राशि का भुगतान किया जाएगा। महतारी वंदन योजना अंतर्गत 5 फरवरी 2024 को ऑनलाईन व ऑफ लाईन आवेदन का पंजीयन प्रारंभ होगा। आवेदन प्राप्त करने की अंतिम तिथि 20 फरवरी 2024 हैं। अनन्तिम सूची 21 फरवरी 2024 को जारी की जाएगी। अंतिम सूची पर आपत्ति 21 से 25 फरवरी 2024 तक की जा सकती है। आपत्ति का निराकरण 26 से 29 फरवरी 2024 तक किया जाएगा। अंतिम सूची का प्रकाशन 1 मार्च 2024 को होगा एवं स्वीकृति पत्र 5 मार्च 2024 को जारी होगा तथा पात्र महिला हितग्राही को राशि का अंतरण 8 मार्च 2024 को किया जाएगा।महतारी वंदन योजना का लाभ लेने के लिए स्व सत्यापित स्वयं की पासपोर्ट साईज फोटो, स्थानीय निवासी के संबंध में निवास प्रमाण पत्र, राशन कार्ड या मतदाता पहचान पत्र दस्तावेज, स्वयं का एवं पति का आधार कार्ड, यदि हो तो स्वयं का एवं पति का पैन कार्ड, विवाह का प्रमाण पत्र, ग्राम पंचायत व स्थानीय निकायों द्वारा जारी किया गया प्रमाण पत्र की आवश्यकता होगी। विधवा होने की स्थिति में पति का मृत्यु प्रमाण पत्र, परित्यक्ता होने की स्थिति में समाज द्वारा जारी, वार्ड, ग्राम पंचायत द्वारा जारी प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा। जन्म प्रमाण पत्र कक्षा 10वीं या 12वीं की अंकसूची या स्थानांतरण प्रमाण पत्र, पैन कार्ड, मतदाता परिचय पत्र, ड्राइविंग लाइसेंस से कोई एक प्रस्तुत करना होगा। पात्र हितग्राही का बैंक खाते का विवरण एवं बैंक पासबुक की छायाप्रति तथा स्व-घोषणा पत्र, शपथ पत्र प्रस्तुत करना होगा। महतारी वंदन योजना का लाभ लेने के लिए पात्र महिलाएं ऑनलाईन पोर्टल https://www.mahtarivandan.cgstate.gov.in तथा मोबाईल एप के माध्यम से आवेदन कर सकती हैं।महतारी वंदन योजनांतर्गत जिनके परिवार का कोई भी सदस्य आयकरदाता हो अपात्र होंगी। जिनके परिवार का कोई भी सदस्य भारत सरकार अथवा राज्य सरकार के शासकीय विभाग, उपक्रम, मण्डल, स्थानीय निकाय में स्थायी, अस्थायी, संविदा पदों पर कार्यरत प्रथम वर्ग, द्वितीय वर्ग एवं तृतीय वर्ग के अधिकारी व कर्मचारी योजनांतर्गत अपात्र होंगी। जिनके परिवार का कोई भी सदस्य वर्तमान अथवा भूतपूर्व सांसद व विधायक तथा जिनके परिवार का कोई भी सदस्य भारत सरकार अथवा राज्य सरकार के बोर्ड, निगम, मण्डल के वर्तमान एवं पूर्व अध्यक्ष व उपाध्यक्ष हो वही भी योजनांतर्गत अपात्र होंगी। महतारी वंदन योजना का लाभ लेने के लिए पात्र महिलाएं ऑनलाईन पोर्टल तथा मोबाईल एप के माध्यम से आवेदन कर सकती हैं। इसके अलावा आंगनबाड़ी केन्द्र, ग्राम पंचायत सचिव (ग्राम प्रभारी), बाल विकास परियोजना कार्यालय एवं नगरीय क्षेत्रों में वार्ड प्रभारी के लॉगिन आईडी से आवेदन किया जा सकता है। आवेदन पत्र भरने की सम्पूर्ण प्रक्रिया निःशुल्क होगी। आवेदन प्रपत्र ग्राम पंचायत, वार्ड कार्यालय, आंगनबाड़ी केन्द्र, परियोजना कार्यालय तथा जिले द्वारा आयोजित विशेष कैम्प में उपलब्ध होंगे।निर्धारित तिथि तक आवेदन प्राप्त होने के पश्चात अनंतिम सूची का प्रकाशन किया जाएगा। आपत्तियों को प्राप्त एवं आपत्ति निराकरण समितियों द्वारा आपत्तियों का निराकरण किया जाएगा। ग्रामीण क्षेत्रों हेतु मुख्य कार्यपालन अधिकारी, तहसीलदार व नायब तहसीलदार एवं परियोजना अधिकारी की समिति होगी। नगरीय क्षेत्रों हेतु तहसीलदार, सीएमओ एवं परियोजना अधिकारी की समिति होगी। नगर निगम क्षेत्र हेतु आयुक्त नगर निगम अथवा उनके प्रतिनिधि व परियोजना अधिकारी, शहरी विकास प्राधिकरण एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी की समिति होगी। आपत्तियों का निराकरण पश्चात अंतिम सूची जारी किया जाएगा। अपात्र हितग्राहियों की पृथक सूची भी पोर्टल पर प्रदर्शित की जाएगी। पात्र हितग्राही को स्वीकृति पत्र ग्राम सचिव व वार्ड प्रभारी द्वारा जारी किया जाएगा। यह सूची पोर्टल पर प्रदर्शित भी होगी। हितग्राही को राशि का भुगतान पात्र हितग्राही को राशि का भुगतान उनके आधार लिंक्ड डीबीटी आधारित बैंक खाते में किया जाएगा। आपत्ति निराकरण समिति द्वारा भविष्य में हितग्राही के संबंध में कोई आपत्ति प्राप्त होती है, तो उसकी जांच की जाएगी। जांच में अपात्र होने की दशा में संबंधित हितग्राही का नाम सूची से विलोपन की कार्रवाई की जाएगी। भुगतान की गयी राशि की वसूली की कार्रवाई किया जाएगा। मृतक हितग्राहियों के नाम भी समय-समय पर जानकारी प्राप्त होने पर सत्यापन पश्चात अंतिम सूची से विलोपित किया जाएगा। नाम विलोपन की कार्रवाई ग्राम पंचायत सचिव व वार्ड प्रभारी द्वारा किया जाएगा।राज्य स्तर पर समीक्षा एवं निगरानी हेतु संचालनालय महिला एवं बाल विकास विभाग में राज्य निगरानी एवं क्रियान्वयन प्रकोष्ठ स्थापित किया जाएगा। जिला स्तर पर समीक्षा एवं निगरानी के लिए जिला स्तर पर कलेक्टर की अध्यक्षता में गठित समिति, जिसमें मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत, आयुक्त नगर निगम, संयुक्त संचालक नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग अथवा उनके प्रतिनिधि तथा जिला ई-गवर्नेंस मैनेजर सदस्य होंगे तथा जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग सदस्य सचिव रहेंगे, योजना के सघन क्रियान्वयन हेतु सतत समीक्षा करेगी। राज्य स्तर पर महिला एवं बाल विकास विभाग नोडल विभाग रहेगी।
-
भिलाईनगर। भिलाई निगम के महापौर परिषद ने निगम क्षेत्र में सफाई व्यवस्था को शतत जारी रखने सफाई कामगारों को श्रम कानून के तहत भुगतान करने तीन माह की अतिरिक्त स्वीकृति प्रदान किया है तथा आंगनबाड़ी केन्द्रों में रिक्त कार्यकर्ताओं एवं सहायिका के पद प्रतिपूर्ति हेतु विचार विमर्श किया गया।
महापौर परिषद की बैठक शुक्रवार को महापौर नीरज पाल की अध्यक्षता आयुक्त देवेश कुमार ध्रुव की उपस्थिति में आहुत किया गया। बैठक में सदस्यों के समक्ष कुल 07 प्रस्ताव विचारार्थ रखे गये। जिसमें निगम के सफाई व्यवस्था की निविदा अवधि फरवरी माह में समाप्त होने के कारण नवीन निविदा प्रक्रियाधीन होने इस बीच आगामी लोक सभा चुनाव की संभावना के मददेनजर 01 मार्च से 31 मई तक अर्थात तीन माह तक शहर की सफाई व्यवस्था को निरंतरता बनाए रखने वर्तमान ठेका प्रदाय एजेंसी मेसर्स अर्बन इनव्यारो वेस्ट मैनेजटमेंट लिमिटेड नागपुर से प्रचलित निविदा अनुबंध शर्त के अनुसार तथा सहायक श्रमायुक्त की प्रभावशील दर को शामिल कर आगामी निविदा की कार्यवाही पूर्व होने तक सभी जोन में किए जा रहे सफाई व्यवस्था को 31 मई तक के लिए अतिरिक्त राशि की स्वीकृति महापौर परिषद ने इस शर्त पर प्रदान की है कि उक्त अवधि में आगामी निविदा की कार्यवाही पूर्ण होने की स्थिति कार्यादेश समाप्त कर नई निविदा अनुसार कार्यवाही किये जाने साथ ही निविदा पद्धति मे आवश्यक सुधार के लिए नवीन नियम शर्तो के साथ 15 दिन मे प्रस्तुत करने के निर्देश महापौर परिषद ने दिया है । सदस्यों के समक्ष प्रस्तुत निगम क्षेत्र में आंगनबाड़ी के रिक्त दो कार्यकर्ता एवं सात सहायिका के पदों की पूर्ति हेतु विचार पश्चात सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि प्रकरण को नियमानुसार विभागीय सलाहकार समिति के समक्ष विचारार्थ प्रस्तुत कर अनुशंसा पश्चात आगामी बैठक में रखा जावे।बैठक में महापौर परिषद के सदस्य लक्ष्मीपति राजू, साकेत चंद्राकर, सीजू एंथोनी, केशव चौबे, लालचंद वर्मा, मालती ठाकुर, संदीप निरंकारी, एकांश बंछोर, चंद्रशेखर गंवई, नेहा साहू, मीरा बंजारे सहित जोन आयुक्त एवं विभागीय सचिव व अधिकारी उपस्थित रहे। - बिलासपुर / उप मुख्यमंत्री श्री अरूण साव ने आज नेहरू चौक स्थित अपने निवास कार्यालय में आयोजित जनदर्शन में बड़ी संख्या में पहुचे लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनी। उन्होंने एक-एक कर लगभग दो सौ लोगों से व्यक्तिगत एवं प्रतिनिधि मण्डल के रूप में मिलकर विभिन्न मांगों एवं समस्याओं से संबंधित ज्ञापन लिए। सभी आवेदनों पर समुचित समाधान एवं निराकरण का भरोसा दिलाया। प्रभारी मंत्री की जवाबदारी मिलने के बाद उनका बिलासपुर में पहला जनदर्शन कार्यक्रम था।जनदर्शन में विधि प्रकोष्ठ के सह संयोजक श्री संजीव पाण्डेय ने ज्ञापन सौंपकर बिलासपुर में केन्द्रीय औद्योगिक श्रम न्यायालय, केन्द्रीय ऋण वसूली प्राधिकरण, केन्द्रीय प्रशासनिक अभिकरण एवं रेल दावा अभिकरण जल्द स्थापित करने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के अलग राज्य बनने के इतने लम्बे समय बाद भी उक्त न्यायालयों में मामला दाखिल करने के लिए मप्र पर निर्भर होना पड़ता है। जो कि आर्थिक, मानसिक सहित सभी दृष्टिकोण से अव्यावहारिक एवं श्रमसाध्य है। उप मुख्यमंत्री ने उनकी मांग पर सहमति व्यक्त करते हुए गंभीरता से कार्यवाही का आश्वासन दिया। सरगांव की मावली माता महिला समिति के प्रतिनिधि मण्डल ने मुलाकात कर उप मुख्यमंत्री को 10 फरवरी से 18 फरवरी तक आयोजित देवी भागवत महापुराण में शामिल होने का आमंत्रण दिया। श्री साव ने निमंत्रण के लिए धन्यवाद देते हुए आयोजन की सफलता के लिए शुभकामनाएं दी।उप मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर विकसित भारत प्रचार वाहन को हरी झण्डी दिखाई। जनदर्शन में जिला पुलिस अधीक्षक श्री संतोष सिह ने भी हिस्सा लेकर उप मुख्यमंत्री को नशा के खिलाफ बिलासपुर पुलिस द्वारा संचालित निजात अभियान के सुखद परिणाम की जानकारी दी। श्री अरूण साव ने निजात अभियान का समर्थन करते हुए सभी लोगों को इस अभियान से जुड़कर नशे के खिलाफ एकजुटता प्रदर्शित करने का आह्वान किया। उन्हांेने अभियान के प्रचार के लिए सेल्फी भी खिंचाई। जनदर्शन में लोग निजी और सामूहिक किस्म की समस्याओं को लेकर पहुंचे। बिलासपुर के साथ-साथ आस-पास के जिलों से भी विभिन्न समस्याओं से संबंधित ज्ञापन दिया। प्रभारी मंत्री के रूप में बिलासपुर जिले का प्रभार मिलने पर जनप्रतिनिधियों और नागरिकों ने उप मुख्यमंत्री का अभिनंदन किया। उप मुख्यमंत्री ने अपनी समस्या को लेकर पहुंची अमेरी अकबरी गांव की दिव्यांग महिला के समीप पहंुचकर उनकी दुख दर्द सुनी और निराकरण का आश्वासन दिया।
- पेंड्रीडीह बायपास और मस्तुरी रोड पर जिला स्तरीय टीम की कार्रवाईबिलासपुर / कलेक्टर अवनीश शरण के निर्देश पर कई एजेंसियों द्वारा एक साथ अवैध खनिजों के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है। जिला स्तरीय टीम ने बीती रात खुले में खनिज परिवहन करते हुए 17 ट्रकों पर कार्रवाई की है। उनके द्वारा कल रात में पेंड्रीडीह बायपास , कोनी और मस्तुरी मार्ग लगभग 70 वाहनों की जांच की गई, जिनमें से 17 वाहन नियमों का उल्लंघन करते पाए गए। केंद्रीय खनिज उड़नदस्ता टीम द्वारा की गई 17 वाहनों पर की गई कार्रवाई इससे अलग है। इस प्रकार पिछले दो दिनों में खनिजों के अवैध परिवहन व प्रदूषण फैलाने के आरोप में 34 वाहनों व मालिकों पर कार्रवाई की गई। पर्यावरण संरक्षण मंडल के अधिकारियों ने बताया किकलेक्टर, बिलासपुर द्वारा गठित कच्चे माल एवं उत्पाद यथा कोल, गिट्टी एवं फ्लाई ऐश, स्लैग आदि का परिवहन बिना तारपोलिन से ढके वाहनों के माध्यम से करने वाले वाहनों पर कार्यवाही हेतु दल का गठन 18जनवरी को किया गया है। गठित दल द्वारा 2 फरवरी को शाम 6 बजे से रात में 12 बजे तक पेण्ड्रीडीह बाईपास से कोनी एवं मस्तूरी बाईपास पर बिना तारपोलिन ढके एवं ग्रीन नेट ढके वाहनों की जांच कर कार्यवाही की गई। दल में राजस्व विभाग, नगर निगम, पर्यावरण, खनिज, परिवहन, पुलिस आदि विभाग के कर्मचारी शामिल है। इस दौरान लगभग 70 ट्रकों की जांच की गई, जिसमें से 17 ट्रकों द्वारा बिना तारपोलिन अथवा ग्रीन नेट के साथ परिवहन किया जा रहा था। उक्त ट्रकों में से 07 ट्रकों को परिवहन विभाग, 08 ट्रकों को कोनी थाने में एवं 02 ट्रक को चकरभाठा थाने में जब्ती बनाकर अग्रिम कार्यवाही हेतु सुपुर्द किया गया है।
- बिलासपुर /कोटा विकासखंड के आदिवासी बहुल ग्राम औरापानी में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मझगांव का स्काउट छात्रों का एक दिवसीय व्यक्तित्व विकास शिविर का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि श्री के. के. सिन्हा प्राध्यापक शासकीय महाविद्यालय पेण्ड्रा थे।स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर शिविर का उद्घाटन किया। छात्र जयदीप यादव ने छात्रों को स्काउट की प्रतिज्ञा दिलाई। इसके पश्चात स्काउट छात्रों ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। स्काउटर अमरदास ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया ।शिविर में विभिन्न रोचक क्रियाकलापों का आयोजन किया गया, जिसमें रस्सी की विभिन्न प्रकार की गांठे, पशु पक्षियों की आवाज, चोट लगने पर प्राथमिक उपचार, विभिन्न प्रकार की सीटी एवं उनके अर्थ, संकेत चिन्ह को पहचानना, नक्की की सहायता से छुपी नस्तुओं को बरामद करना, एवं विभिन्न प्रकार के आसनों का प्रदर्शन करना शामिल रहा। इसके अलावा स्काउट छात्रों ने विविध मनोरंजक एवं सांस्कृतिक कार्यकम प्रस्तुत किये। 20 अंको की आकलन परीक्षा आयोजित किया गया,जिसमें निम्र छात्रों को मुख्य अतिथि द्वारा पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। प्रथम अमरदास कुर्रे, दूसरा दीनानाथ यादव तथा तीसरे स्थान पर अभिषेक कुमार रहे।मुख्य अतिथि की आसंदी से बोलते हुए डा० सिन्हा ने कहा कि स्काउट अनुशासन एवं देशभक्ति का संदेश देता है । उन्होंने स्काउट कैंप को अविस्मरणीय तथा बच्चों को आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करने वाला बताया। शिविर की सफलता के बिये अग्रिम शुभकामनायें दीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे प्राचार्य शैलेश कुमार पाण्डेय ने कहा कि स्काउट संगठन वसुधैव कुटुंबकम की भावना से काम करता है ।इसी से बालकों में संस्कारों का बीजारोपण होता है। कार्यक्रम का संचालन व्याख्याता श्री शोभाराम पालके ने तथा आभार प्रदर्शन स्काउट शिक्षक श्री रंजीत कुमार खूंटे ने किया।
- -मुख्यमंत्री श्री साय ने खिलाड़ियों को दी शाबासी-कहा-अबुझमाड़ के युवाओं ने मलखंब को पहुंचाया देश-विदेश मेंरायपुर / नारायणपुर जिले के युवा मलखंब कलाबाजों ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के सामने शानदार तरीके से अपनी कला का प्रदर्शन कर सबका मन मोह लिया। मुख्यमंत्री श्री साय ने मलखंब के खिलाड़ियो संे मुलाकात कर उनके बेहतरीन प्रदर्शन की सराहना की और कहा कि मलखंब खिलाड़ियों ने अबुझमाड़ का नाम अपनी खेल प्रतिभा के बल पर देश-विदेश में रोशन किया है। उन्होंने मलखंब के खिलाड़ियों को शाबासी और अपनी शुभकामनाएं भी दी।उल्लेखनीय है कि नारायणपुर के मलखंब के युवा खिलाड़ियों ने इंडियाज गाॅट टैलेंट के विजेता का खिताब जीतकर देश-विदेश में अबूझमाड़ का नाम गौरवान्वित किया है। वहीं इन युवा मलखंब खिलाड़ियों ने अमेरिकाज गाॅट टैलेंट प्रतियोगिता में भी प्रवेश प्राप्त कर लिया है। इस मौके पर मलखंब खिलाड़ी नरेंद्र गोटा, फुल सिंह सलाम, युवराज शाम, राकेश कुमार वरदा, कोच मनोज प्रसाद, सौरभ पाल आदि अपनी कला का शानदार प्रदर्शन किया।
- रायपुर / शिक्षा मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा है कि पूर्व उप प्रधानमंत्री श्री लालकृष्ण आडवाणी को भारत रत्न दिए जाने की घोषणा पर पूरे छत्तीसगढ़ और देशवासियों के लिए गर्व और आनंद का विषय है। श्रद्धेय आडवानी ने अपना पूरा जीवन राष्ट्रीय एकता और अखंडता को अक्षुण्य बनाए रखने के लिए समर्पित किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत सरकार का यह निर्णय अभिनंदनीय है।शिक्षा मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि श्रद्धेय आडवानी अपने सार्वजनिक जीवन में बहुत सी भूमिकाओं में नजर आए हैं। प्रत्येक भूमिका को उन्होंने पूरी तन्मयता के साथ निभाया है और हमेशा राष्ट्रहित को आगे रखकर कार्य किया है। यही वजह हैं कि आज करोड़ों भारतवासियों के हृदय में श्री आडवाणी बसते हैं। उन्होंने कहा कि वे भारत की धर्म-संस्कृति की रक्षा के लिए संकल्पित है। यह कहना अतिशयोक्ति नहीं होगी कि अयोध्या में प्रभु श्रीराम मंदिर निर्माण हुआ है, उसमें श्रद्धेय श्री आडवाणी की बड़ी भूमिका रही है। शिक्षा मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल ने इस जनप्रिय निर्णय के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का आभार प्रकट किया है।
- -खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री वर्मा ने मदकुदीप में कबड्डी प्रतियोगिता का किया शुभारंभ-राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय खिलाड़ियों को मेडल व प्रमाण पत्र देकर किया सम्मानितरायपुर / खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री टंकराम वर्मा ने आज मुंगेली जिले के विकासखंड पथरिया के मदकुदीप में 03 और 04 फरवरी को आयोजित होने वाले कबड्डी खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इस दौरान आयोजन समिति के पदाधिकारियों द्वारा मंत्री श्री वर्मा का स्वागत किया गया। मंत्री श्री वर्मा ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और सिक्का उछालकर खेल प्रारंभ किया। आज के प्रथम मैच महिला वर्ग में ग्राम खैरी विरुद्ध नयापारा के मध्य खेला गया, जिसमें खैरी की टीम ने 20-10 से जीत हासिल की। वहीं दूसरा मैच बेलखुरी विरुद्ध परसदा के मध्य खेला गया, जिसमें बेलखुरी की टीम ने 13- 08 से विजय प्राप्त किया।खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री वर्मा ने शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मदकु के राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय खिलाड़ियों को मेडल व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि प्रतिभा का प्रदर्शन करने के लिए प्रतियोगिता एक बेहतरीन मंच है। खेल से तन और मन दोनों स्वस्थ रहता है। उन्होंने कहा कि खेलों के विकास के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध है। प्रदेश के खिलाड़ियों को राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा प्रदर्शन करने का अवसर मिले, इसके लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है। मंत्री श्री वर्मा ने कबड्डी खेल आयोजन समिति के पदाधिकारियों को बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन समय-समय पर होते रहना चाहिए। इस अवसर पर गणमान्य नागरिक डा.प्रमोद साहू, डॉ प्रकाश ठाकुर, श्री जीवन लाल कौशिक, डॉ सी.पी. ठाकुर, श्री सेवा राम साहू, श्री भगवती मिश्रा सहित निर्णायक दल के सदस्यगण, स्थानीय जनप्रतिनिधिगण और बड़ी संख्या में कबड्डी खेल प्रेमी मौजूद थे।
- रायपुर / नारायणपुर स्थित रामकृष्ण मिशन आश्रम में आयोजित किसान मेला में पहुंचे मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने जब यहां बच्चों को तीरंदाजी करते हुए देखा, तो उन्हें अपने बचपन की याद आई, जब वे आदिवासी अंचल में तीर चलाया करते थे। इस दौरान मुख्यमंत्री ने उत्साहित होकर स्वयं हाथ में तीर धनुष थामा और तीरंदाजी में हाथ आजमाया l उन्होंने तीर सटीक निशाने पर लगाए, तो उपस्थित जनों ने तालियों की गड़गड़ाहट से मुख्यमंत्री के अचूक निशाने की प्रशंसा की। रामकृष्ण आश्रम में तीरंदाजी का प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले मानुराम उसेण्डी,आयतु पोड़ियाम,ऋषिका ध्रुव तथा अंजलि ध्रुव ने तीरंदाजी के जौहर दिखाए।
- -महतारी वंदन योजना के क्रियान्वयन के लिए दी विस्तृत जानकारीबालोद। मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन ने आज वीडियो कान्फ्रेसिंग के माध्यम से महतारी वंदन योजना, प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना एवं धान खरीदी के भौतिक सत्यापन के संबंध में सभी जिलों के कलेक्टर की बैठक ली। मुख्य सचिव श्री जैन ने कहा कि महतारी वंदन योजना शासन की महत्वपूर्ण योजना है। इसके क्रियान्वयन के लिए विशेष रूप से ध्यान देते हुए कार्य करने की आवश्यकता है। इसके लिए हितग्राहियों की सुविधा का ध्यान रखने की जरूरत है। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं तक पहुंचकर फार्म भरवाने की व्यवस्था कराना होगा। उन्होंने महतारी वंदन योजना के क्रियान्वयन के लिए शिविर का आयोजन करने के निर्देश दिए। इसके लिए आवश्यक दस्तावेज के संबंध में जानकारी दें, ताकि हितग्राही पात्रता के अनुरूप लाभान्वित हो सकें। उन्होंने कहा कि शासन की इस महती योजना का लाभ लेने के लिए कोई भी पात्र महिला नहीं छूटना चाहिए। उन्होंने कहा कि समय सीमा निर्धारित कर तथा अधिकारी-कर्मचारियों की ड्यूटी लगाकर तीव्र गति से फार्म भराएँ तथा शिविर के आयोजन के साथ ही समस्याओं के समाधान के लिए एक कंट्रोल रूम बनाने के लिए कहा।मुख्य सचिव ने प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के क्रियान्वयन के लिए सभी कलेक्टर को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने धान खरीदी के अंतिम दिन सभी धान खरीदी केंद्रों में भौतिक सत्यापन कराने के निर्देश भी दिए। संयुक्त जिला कार्यालय के एनआईसी कक्ष में कलेक्टर श्री इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल, अपर कलेक्टर श्री शशांक पाण्डेय, डिप्टी कलेक्टर सुश्री प्राची ठाकुर सहित महिला एवं बाल विकास विभाग व खाद्य विभाग के अधिकारी मौजूद थे।


.jpg)

.jpg)
.jpg)











.jpg)









.jpg)