- Home
- छत्तीसगढ़
- बिलासपुर, / विधानसभा चुनाव 2023 के लिए यदि कोई प्रत्याशी उच्च न्यायालय में चुनाव याचिका दायर किए हों तो वे इसकी सूचना 31 जनवरी को दोपहर 12 बजे तक जिला निर्वाचन कार्यालय बिलासपुर को देवें। उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री शिव कुमार बनर्जी ने बताया कि यदि उनकी ओर से इस आशय की कोई सूचना नहीं मिलेगी तो 12 बजे के बाद स्ट्रांग रूम खोली जाएंगी और ईवीएम मशीनें वेयरहाउस में शिफ्ट की जाएंगी। उल्लेखनीय है कि मतगणना उपरांत ईवीएम मशीनें कोनी स्थित शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज की स्ट्रांग रूम में सुरक्षित रखी गई हैं। इन मशीनों को लोकसभा चुनाव में उपयोग के मद्देनजर इनकी प्रथम स्तरीय जांच (एफएलसी) की जाएगी। राजनीतिक दल के पदाधिकारियों की मौजूदगी में स्ट्रांग रूम खोलकर मशीनों को जिला कार्यालय परिसर स्थित वेयर हाउस लाया जाएगा। वहां पर इसकी एफएलसी की जायेगी। गौरतलब है कि निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार चुनाव परिणाम की घोषणा के 45 दिनों तक प्रत्याशियों को उच्च न्यायालय में याचिका दायर करने की समयसीमा होती है। ये अवधि अब समाप्त हो चुकी है। जिले की छह विधानसभा क्षेत्र - कोटा, तखतपुर, बिल्हा, बिलासपुर, बेलतरा और मस्तुरी के चुनाव के लिए 108 प्रत्याशियों ने चुनाव लड़े थे।
- -ग्राउंड पर काम करने में ज्यादा ध्यान दें अधिकारी-कलेक्टर डॉ. सिंह-अग्निवीर भर्ती हेतु तुरंत कार्ययोजना बनाने के दिए निर्देशरायपुर / कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह ने मंगलवार को समय सीमा की बैठक में जन चौपाल, जन शिकायत व समय सीमा प्रकरणों पर कार्यवाही की अद्यतन प्रगति की समीक्षा की। डॉ सिंह ने विभागीय अधिकारियों से हर एक लंबित आवेदन के बारे में जानकारी ली और सभी का त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए।डॉ. गौरव सिंह ने बैठक की शुरुआत में ही अधिकारियों से विभागवार जनचौपाल के लंबित प्रकरणों की जानकारी ली. उन्होंने बैंक अधिकारियों से बैंक खातों की आधार सीडिंग की प्रगति के बारे में जानकारी ली, साथ ही जिन खाताधारकों के पास अब भी आधार कार्ड नहीं है, उनके आधार कार्ड बनवाकर आधार सीडिंग की प्रक्रिया जल्द ही पूरी करने के निर्देश दिए. बैठक में मौजूद सी.जी.एम.एस.सी के अधिकारी ने बताया की संजय नगर में उनके निर्माणाधीन भवन को बार-बार कुछ अराजक तत्वों द्वारा तोड़ दिया जा रहा है. इस पर कलेक्टर ने पुलिस विभाग को कार्यवाही करने के निर्देश दिए।विधानसभा निर्वाचन के दौरान कुछ पीठासीन अधिकारियों को अब तक मानदेय प्राप्त न होने की शिकायत पर कलेक्टर ने सम्बंधित अधिकारी को तुरंत मानदेय प्रदान करने के निर्देश दिए। इसके अलावा सभी विभागों में अनुकम्पा नियुक्ति के प्रकरणों को भी जल्द ही प्रक्रिया पूरी कर निराकृत करने के निर्देश दिए. उन्होंने जिले भर के केन्द्रों में धान खरीदी और उठाव निर्धारित अवधि तक पूर्ण करने के निर्देश दिए और सभी अनुविभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए की वो स्वयं केन्द्रों में जाकर यह सुनिश्चित करें. उन्होंने नोडल अधिकारियों को स्पष्ट शब्दों में कहा कि किसी भी केंद्र में धान उठाव में दिक्कत आने पर विकासखंड के एस.डी.एम से मिलकर जल्द से जल्द समस्या का समाधान निकाले।डॉ सिंह ने रोजगार अधिकारी से श्अग्निवीर योजनाश् हेतु कार्ययोजना बनाकर अधिक से अधिक युवाओं की भर्ती सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिले के युवाओं हेतु आवेदन करने से लेकर चयन तक की कार्ययोजना बनाने की आवश्यकता है. डॉ सिंह ने कहा कि आवेदनकर्ता युवाओं को सेवानिवृत आर्मी और एयरफोर्स अधिकारियों द्वारा कोचिंग प्रदान करने और फिजिकल परीक्षा के लिए प्रशिक्षण देने से अधिक संख्या में युवाओं का अग्निवीर में चयन सुनिश्चित किया जा सकता है।डॉ सिंह ने मध्यान्ह भोजन की मोनिटरिंग कड़ाई से करने के निर्देश अधिकारियों को दिए. इसके अलावा महात्मा गाँधी नरेगा अंतर्गत स्कूलों में किचन गार्डन का निर्माण करने के निर्देश भी दिए. बैठक में नगर निगम आयुक्त श्री अबिनाश मिश्रा, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री विश्वदीप सहित सभी एडिशनल कलेक्टर, अनुविभागीय अधिकारी व विभाग प्रमुख शामिल रहें। file photo
- -नालंदा परिसर व सेंट्रल लाईब्रेरी से सम्पर्क कर जमा करें आवेदन-प्रतिभागियों का पंजीयन “पहले आओ पहले पाओ” के आधार पर-दस रूपए शुल्क एवं आधार कार्ड के साथ कर सकेंगे पंजीयनरायपुर। कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह ने मंगलवार को नालंदा प्रबंधन सोसायटी के कार्यकारिणी समिति के सदस्यों की बैठक लेकर कहा है कि मोतीबाग में निर्माणाधीन स्मार्ट रीडिंग रूम की सदस्यता के लिए आवेदन प्रक्रिया 01 फरवरी 2024 से प्रारंभ किया जायेगा। जो प्रतिभागी स्मार्ट रीडिंग रूम मोतीबाग में सदस्यता चाहते हैं वे नालंदा परिसर लाइब्रेरी एवं सेन्ट्रल लाइब्रेरी रायपुर से आवेदन प्राप्त कर सकते हैं। नवनिर्मित लाइब्रेरी का संचालन जल्द ही शुरू होगा एवं “पहले आओ पहले पाओ” के आधार पर विद्यार्थीयों का पंजीयन किया जाएगा। बैठक में नगर निगम आयुक्त श्री अबिनाश मिश्रा, जिला पंचायत रायपुर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री विश्वदीप तथा कार्यकारिणी समिति के सदस्यगण उपस्थित थे।मोतीबाग के समीप स्मार्ट सिटी द्वारा स्मार्ट रीडिंग रूम बनाया जा रहा है जो युवाओं के लिये यथाशीघ्र प्रारंभ होगा। यह लाइब्रेरी भी नालंदा परिसर लाईब्रेरी जैसे 24X7 संचालित होगी। जी प्लस टू में निर्माणाधीन इस लाईब्रेरी में 600 युवाओं के लिये एक साथ बैठने की व्यवस्था है। पूर्णतः वातानुकूलित इस लाइब्रेरी में कम्प्यूटर सिस्टम, प्रतियोगी परीक्षा संबंधी किताबें, फी-वाई फाई के साथ-साथ अत्याधुनिक सिक्योरिटी सिस्टम सहित सभी सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी। file photo
- -उपयोगी पुस्तक दान करने वाले दानदाताओं को मिलेगा प्रशस्ति पत्ररायपुर । डॉ. गौरव कुमार सिंह कलेक्टर सह अध्यक्ष नालंदा परिसर प्रबंधन सोसायटी की अध्यक्षता में सोसायटी के कार्यकारिणी समिति की 30 जनवरी की बैठक में यह निर्णय लिया गया कि जो गणमान्य नागरिक युवाओं के लिये उपयोगी प्रतियोगी परीक्षाओं एवं साहित्यक पुस्तकें दान करना चाहते हैं, वे कार्यालयीन समय में नालंदा परिसर व सेंट्रल लाइब्रेरी में पुस्तकें दान कर सकतें हैं। दान दाता जिसमें कि प्रतियोगी परीक्षाओं की पुस्तकें 02 वर्ष से अधिक पुरानी न हों तथा पुस्तकें अच्छी अवस्था में हो। पुस्तक दान दाताओं का नाम उनके द्वारा दान किये गये पुस्तकों में लिखा जायेगा तथा जिला प्रशासन रायपुर द्वारा उन्हें प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जायेगा। कलेक्टर रायपुर द्वारा गणमान्य नागरिकों से अधिक से अधिक उपयोगी पुस्तकें दान करने का अपील किया है ताकि युवा इन पुस्तकों से लाभान्वित हो सके।
- -स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा स्कूलों के लिए प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति जारी-अधिकारियों को इन स्कूलों के लगातार मॉनिटरिंग करने के दिए निर्देश-स्कूल शिक्षा सचिव ने पीएम श्री योजना के क्रियान्वयन की समीक्षा कीरायपुर, छत्तीसगढ़ में पीएम श्री योजना के तहत संचालित किए जा रहे 211 स्कूलों के लिए बजट की प्रशासकीय और वित्तीय स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। स्कूल शिक्षा सचिव श्री सिद्धार्थ कोमल परदेशी ने मंगलवार कोयोजना के क्रियान्वयन की समीक्षा करते हुए कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा शुरू की गई पीएम श्री योजना राज्य सरकार की उच्च प्राथमिकता में शामिल है। पीएम श्री योजना के लिए चयनित शालाओं में सभी जरूरी इंतजाम किए जाएं। भवन निर्माण के लिए जिला स्तर पर निर्माण एजेंसी निर्धारित कर निर्माण एजेंसियों को राशि हस्तांतरित की जाए। उन्होंने अधिकारियों को इन स्कूलों की लगातार मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए।गौरतलब है कि पीएम श्री (प्रधानमंत्री स्कूल फॉर राईजिंग इंडिया) योजना के तहत चयनित स्कूलों को अपग्रेड किया जाएगा, जिसके तहत स्मार्ट क्लास, पुस्तकालए, खेल उपकरण, प्रयोगशाला आदि सुविधाएं विकसित की जाएगी। छत्तीसगढ़ में पीएम श्री योजना के तहत 211 स्कूलों का चयन किया गया है। इनमें प्रारंभिक स्तर पर 193, सेकेण्डरी और हायर सेकेण्डरी स्तर पर 18 शालाएं शामिल हैं। ये स्कूल आस-पास के स्कूलों में मेंटरशिप भी प्रदान करेंगे।स्कूल शिक्षा सचिव श्री परदेशी ने कहा कि पीएम श्री योजना के गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन हेतु 15 दिनों के भीतर आवश्यक राशि जारी करें और एक सप्ताह के भीतर प्राचार्यों की बैठक कर प्रबंध संचालक समग्र शिक्षा को अवगत कराएं। उन्होंने कहा कि जिला शिक्षा अधिकारी व जिला मिशन समन्वयक आपसी सामंजस्य बनाकर काम करें। आकांक्षी जिलों को प्राथमिकता देते हुए सभी स्कूलों का स्वयं मॉनिटरिंग करें। उन्होंने बालवाड़ी में अध्यापन कर रहे शिक्षकों के मानदेय तत्काल भुगतान किए जाने के निर्देश भी दिए।स्कूल शिक्षा सचिव श्री परदेशी ने कहा कि पीएम श्री योजना के तहत शुरू किए गए स्कूलों में वेंडिंग मशीन, सेनेटरी पैड, आत्मरक्षा प्रशिक्षण, किशोरावस्था के कार्यक्रम, कैरियर काउंसलिंग, वार्षिक शाला अनुदान, ग्रीन स्कूल, स्पोर्टस, योग, खेल शिक्षक प्रशिक्षण, सोशल एजुकेटर, समावेशी शिक्षा जैसी गतिविधियों के क्रियान्वयन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
-

'मलिसंध्या' सर्वश्रेष्ठ घोषित, 'कर्मा' द्वितीय और 'इदि कथा कादु' तृतीय- अभिनेता मुरली मोहन का आत्मीय अभिनंदन- जालारी लोक नृत्य ने किया मंत्रमुग्धटी सहदेवभिलाई नगर। एसएनजी विद्याभवन में आयोजित अखिल भारतीय तेलुगु नाट्योत्सव के तीसरे और अंतिम दिन मंगलवार को नाटिका 'मलिसंध्या' को सर्वश्रेष्ठ घोषित किया गया, जबकि 'कर्मा' को द्वितीय और 'इदि कथा कादु' को तृतीय स्थान हासिल हुआ। स्मरणीय है कि आंध्र प्रदेश के मंजे हुए रंगमंचीय कलाकारों ने नाटिकाओं 'केरटालु', 'कर्मा', 'मलिसंध्या', 'चौकीदार', 'इदि कथा कादु' तथा 'नेरस्तलु' का मंचन किया था। नाट्य प्रतियोगिता में जी कल्याणी नायडू तथा के सत्यप्रकाश ने जज की भूमिका निभाई।अभिनेता मुरली मोहन का आत्मीय अभिनंदनकलांजलि और पीएमकेएम के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित नाट्योत्सव का रंगारंग समापन खचाखच भरे ऑडिटोरियम में हुआ। इस अवसर पर पुरस्कार वितरण समारोह के वो यादगार लम्हे भी आए, जब तेलुगु फिल्मों के मशहूर अभिनेता, निर्माता, राजनीतिज्ञ एवं बिजनेस एक्जीक्यूटिव डॉ मुरली मोहन ने अपनी मौजूदगी दर्ज की। इस मौके पर उनका आत्मीय अभिनंदन किया गया। उत्सव में रंगमंच के दिग्गज कलाकार, निर्देशक, लेखक और मेकअप मैन सीएच रामबाबू को सम्मान-पत्र, शॉल, श्रीफल भेंटकर उनका सम्मान भी किया गया, वहीं उनकी धर्मपत्नी यशोदा अपने सम्मान से भावुक भी दिखीं। सम्मान-पत्र अकमु नायडू ने पढ़ा।'इदि कथा कादु' एवं 'नेरस्तुलु' का मंचन'इससे पहले दर्शकों की भारी भीड़ के बीच डेविड राजू के निर्देशन में बनी नाटिका 'इदि कथा कादु' (यह कहानी नहीं) को वैशाखी क्रिएशन्स के कलाकारों ने मार्मिक ढंग से प्रस्तुत किया। इस नाटिका में यह दिखाया गया कि चिटफंड कंपनी के फरार होने के बाद परिवार किस तरह तबाह हो जाते हैं। वहीं टी बापन्ना शास्त्री के निर्देशन में एक और नाटिका 'नेरस्तुलु' (अपराधी) सहृदय आर्ट्स के कलाकारों ने अभिनीत की। जिसमें सास-बहू के दो पाटों के बीच पिसते व्यक्ति की व्यथा को दिखाया गया।जालारी लोक नृत्य ने किया मंत्रमुग्धसंगीतमय कार्यक्रम में भिलाई की तिरुमला महिला मंडली के कलाकारों एम रेखा राव, जी सरिता, के अन्नू, पी लक्ष्मी, बी पूजा तथा एम तारा ने फिल्मी गानों की धुन पर ग्रुप डान्स पेश किया, तो दूसरी ओर एम तरुणा ने शास्त्रीय नृत्य के जरिये अपना कौशल दिखाया। यह उत्सव छत्तीसगढ़ अग्निकुल क्षत्रिय महिला सेवा समिति द्वारा प्रस्तुत अम्मावारु जालारी लोक नृत्य के लिए भी याद रखा जाएगा, जिसे पारंपरिक वेशभूषा में आर कलावती, आर कविता तथा एस प्रभावती ने बेहतरीन ढंग से पेश किया। - -हर ब्लॉक में होंगे परीक्षा केन्द्र-सीजीपीएससी ने सभी विभागों से रिक्त पदों की मांगी जानकारीरायपुर / छत्तीसगढ़ सरकार की घोषणा के परिपालन में छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (सीजीपीएससी) अपनी परीक्षाओं को संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की तर्ज पर सुव्यवस्थित करने जा रहा है। सीजीपीएससी ने भर्ती परीक्षाओं के लिए वार्षिक कैलेण्डर जारी करने के साथ ही राज्य के हर ब्लॉक में प्रतियोगी परीक्षाओं के आयोजन के लिए परीक्षा केन्द्र स्थापित करने का भी निर्णय लिया है।छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने शासन के सभी विभागों से आगामी तीन वर्षों में भरे जाने वाले रिक्त पदों की जानकारी मांग पत्र सहित देने को कहा है। विभागों से प्राप्त जानकारी के आधार पर आयोग द्वारा एक माह के भीतर परीक्षा आयोजन संबंधी कैलेण्डर जारी किया जाएगा।छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने देश के समस्त लोक सेवा आयोगों से पत्राचार कर उनके द्वारा विभिन्न चयन प्रक्रियाओं एवं भर्ती परीक्षाओं के लिए आयोजित की जाने वाली बेस्ट प्रैक्टिसेस के संबंध में जानकारी साझा करने का अनुरोध किया है। विभिन्न लोक सेवा आयोगों से प्राप्त जानकारी के आधार पर आयोग द्वारा आयोजित की जाने वाली परीक्षाओं को सुव्यवस्थित करने हेतु एक समिति का गठन किया जाएगा। गठित समिति के सुझाव के आधार पर बेस्ट प्रैक्टिसेस को अपनाने हेतु आयोग शीघ्र ही प्रभावी कार्ययोजना तैयार करेगा।
- -रावतपुरा सरकार विश्वविद्यालय में “आरोहण-2024” के दूसरे दिन शामिल हुए खेल मंत्री-गायन, डांस आदि प्रतियोगिता के साथ 4000 प्रतिभागी विभिन्न खेल में लेंगे हिस्सा-खेल में हार, कमियों को पूरा करने का अवसर देता है: श्री वर्मारायपुर, /खेल मंत्री श्री टंकराम वर्मा आज रावतपुरा सरकार यूनिवर्सिटी में आयोजित सात दिवसीय राज्य स्तरीय खेल एवं सांस्कृतिक महोत्सव ‘आरोहण - 2024’ के दूसरे दिन शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि हमारे जीवन में शिक्षा के साथ संस्कार जरूरी है। शिक्षा में डिग्री लेने के साथ-साथ नैतिक,व्यवहारिक तथा खेल शिक्षा भी जरूरी है।उन्होंने खिलाड़ियों को प्रेरित करते हुए कहा कि मेहनत कीजिये बिना वक्त देखकर, वक्त भी इंतजार करेगा मेहनत देखकर। खेल केवल जीत या हार के लिए जरूरी नही है, अपितु खेलना जरूरी है। पढ़ाई के साथ ही खेल एवं सांस्कृतिक गतिविधियां भी विद्यार्थी जीवन के लिए बहुत जरूरी हैं। खेलकूद से शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य में सुधार होता है। खेल से हमें सीख मिलती है कि हार भी जरूरी है, हार से हमें अपनी कमियों को पूरा करने का अवसर मिलता है। इस अवसर पर उन्होंने विश्वविद्यालय में पत्रकारिता एवं जनसम्पर्क विभाग के स्टूडियो का शुभारंभ किया। खेल और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के विजयी प्रतिभागियों को पदक और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया।ज्ञात हो कि सात दिनों तक चलने वाले आरोहण 2024 में देश भर से करीब 4000 प्रतिभागी तीरंदाजी, फुटबॉल, वॉलीबॉल, बास्केटबॉल समेत विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं के साथ ही गायन डांस आदि कंपटीशन में हिस्सा लेंगे। कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य श्री खेमराज कोसले,श्री रावतपुरा सरकार विश्वविद्यालय के कुलाधिपति श्री हर्ष गौतम, कुलपति प्रो. एस.के. सिंह एवं कुलसचिव डॉ. सौरभ कुमार शर्मा सहित बड़ी संख्या में प्रतिभागी उनके परिजन शिक्षक और कर्मचारी उपस्थित थे।
- -आस-पास के पुरातत्व धरोहर को सहेजने आरंग में 25 लाख रुपए की लागत से बनेगा संग्रहालय-राजा मोरध्वज महोत्सव के भव्य आयोजन के लिए हर वर्ष मिलेगी 5 लाख रूपए की राशिरायपुर /संस्कृति मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल ने राजा मोरध्वज महोत्सव के समापन अवसर पर घोषणा की कि आरंग को अब राजा मोरध्वज नगर के नाम से जाना जाएगा। उन्होंने कहा कि आरंग और आस-पास के क्षेत्रों में बिखरे पुरातात्विक अवशेषों को सहेजने के लिए 25 लाख रूपए की लागत से आरंग में संग्रहालय बनाया जाएगा। उन्होंने राजा मोरध्वज महोत्सव को भव्य स्वरूप देने के लिए प्रत्येक वर्ष 5 लाख रूपए देने की भी घोषणा की।संस्कृति मंत्री श्री अग्रवाल ने संबोधित करते हुए कहा कि राजा मोरध्वज का जीवन हमें बहुत कुछ सबक देता है। अगर हम धर्म के रास्ते पर चलेंगे और वादों के पक्के रहेंगे तो भगवान भी हमारा साथ देंगे। उन्होंने कहा कि राजा मोरध्वज एक न्यायप्रिय और धर्मपरायण राजा थे। जिन्होंने अपना वचन निभाने के लिए अपने बेटे को आरी से कटवा दिया था, जिसके कारण इस शहर को आरंग नाम मिला।समापन अवसर पर स्थानीय कलाकारों ने नाटक का मंचन कर राजा मोरध्वज और भगवान कृष्ण के संवाद को जीवंत किया जिसने सभी का दिल जीत लिया। महोत्सव का आयोजन विधायक गुरु खुशवंत साहेब के मार्गदर्शन में किया गया। कार्यक्रम में विधायक श्री अनुज शर्मा, श्री कृष्ण कुमार भारद्वाज, श्री राजेंद्र चंद्राकर, श्रीमती लक्ष्मी वर्मा, श्री नारंग, श्री किरण, पर्यटन विभाग के अधिकारी समेत बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।
- रायपुर / उपमुख्यमंत्री एवम गृह मंत्री श्री विजय शर्मा ने सुकमा जिले के जगरगुंडा थाने के टेकलगुड़ेम में नक्सलियों और सुरक्षा बल के जवानों के बीच हुए मुठभेड़ में 3 जवानों की शहादत को नमन कर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने शहीद जवानों के परिवारजनों को दुख की घड़ी में धैर्यता से दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने ईश्वर से प्रार्थना की है।उप मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री के साथ नक्सली मुठभेड़ में घायल जवानों से मिलने अस्पताल पहुंचे तथा प्रबंधन को घटना में घायल जवानों के बेहतर इलाज करने कहा। इस अवसर पर वन मंत्री श्री केदार कश्यप भी उपस्थित थे।
- -नाबार्ड के वार्षिक स्टेट फोकस पेपर रिलीज के लिए किया आमंत्रितरायपुर। वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी से आज उनके शंकर नगर स्थित शासकीय निवास कार्यालय में नाबार्ड के मुख्य महाप्रबंधक डॉ ज्ञानेंद्र मणि ने सौजन्य मुलाकात की।डॉ. मणि ने वित्त मंत्री से चर्चा करते हुए उन्हें राज्य में नाबार्ड के द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी देते हुए भविष्य की योजनाओं पर चर्चा की । नाबार्ड की तरफ से श्री चौधरी को 2024-25 के स्टेट फोकस पेपर रिलीज के लिए आमंत्रित किया गया। डॉ मणि ने जानकारी देते हुए कहा की नाबार्ड पहले जिला और फिर राज्य का क्रेडिट पोटेंशियल बताता है। इससे कृषि, लघु एवं मध्यम उद्योग समेत अन्य प्रायोरिटी सेक्टर के प्रयोजनों के लिए राज्य को नाबार्ड से ऋण मिलने में मदद मिलती है।वित्त मंत्री श्री चौधरी ने नाबार्ड के अधिकारियों से चर्चा करते हुए कहा कि वो विकसित भारत के संबंध में एक विस्तृत योजना बनाएं तथा उन्नत कृषि के लिए प्रत्येक जिले की ग्राउंड लेवल प्लानिंग करे ताकि किसानों को ज्यादा से ज्यादा फायदा हो सके और युवाओं का कृषि के प्रति रुझान बढ़े ।
- - रायपुर के नारायणा एवं बालाजी अस्पताल में घायल जवानों का हो रहा इलाज-घायल जवानों के बेहतर इलाज के निर्देश-मुख्यमंत्री ने कहा नक्सलियों के खिलाफ लड़ाई और तेज होगी, नक्सलवाद अब अपनी अंतिम सांसे गिन रहा है-छत्तीसगढ़ से नक्सलवाद का खात्मा करके रहेंगे-माओवादी आतंकवाद से प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा बलों के बढ़ते प्रभाव से बौखलाए नक्सलीरायपुर, / मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने सुकमा जिले के जगरगुंडा थाने के टेकलगुड़ेम में नक्सलियों और सुरक्षा बल के जवानों के बीच हुए मुठभेड़ में घायल जवानों से मिलने और उनका हाल जानने के लिए रायपुर के नारायणा और बालाजी अस्पताल पहुंचे। मुख्यमंत्री ने इन दोनों अस्पतालों में इलाजरत जवानों से मुलाकात की। उनका कुशलक्षेम जाना और चिकित्सकों को घायल जवानों का बेहतर से बेहतर इलाज करने के निर्देश दिए। इस दौरान उप मुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री श्री विजय शर्मा, वनमंत्री श्री केदार कश्यप, डीजीपी श्री अशोक जुनेजा, मुख्यमंत्री के सचिव द्वय श्री पी. दयानंद एवं श्री बसवराजू उनके साथ थे।गौरतलब है कि सुकमा जिले के जगरगुंडा थाने के टेकलगुड़ेम में नक्सलियों और सुरक्षा बल के जवानों के बीच हुई मुठभेड में सुरक्षा बल के तीन जवान शहीद हो गए, जब कि 14 जवान घायल हुए हैं। घायल हुए 8 जवानों को बेहतर चिकित्सा के लिए रायपुर लाया गया है और यहां के नारायणा और बालाजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अन्य घायल जवानों का इलाज मेडिकल कॉलेज जगदलपुर में जारी है।मुख्यमंत्री ने बालाजी अस्पताल में घायल जवानों से मुलाकात के बाद कहा कि राज्य मेें नक्सलियों के खिलाफ लड़ाई और तेज होगी। छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद अब अपने खात्मे की ओर है। लड़ाई हम जीतेंगे। हम आने वाले समय में नक्सलवाद को खत्म करके रहेंगे। उन्होंने कहा कि आम जनता तक बुनियादी सुविधाएं पहुंचाने के लिए शासन द्वारा सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने सुदूर वनांचल में नये कैंप स्थापित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा है कि नक्सली जिन इलाकों को अब तक अपना समझ रहे थे, उन इलाकों में माओवादी आतंकवाद के विरूद्ध सुरक्षाबलों की दखल और बढ़ते प्रभाव से नक्सली बौखला गए हैं और कायराना हरकत कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि हम हर स्थिति में अपने जवानों के साथ मजबूती से खड़े हैं। उन्होंने कहा कि सुरक्षा बल के जवान सर्चिंग पर निकले थे। नक्सलियों ने उन पर घात लगाकर कायराना हमला किया है। हमारे जवानों ने उनके इस हमले का मुंहतोड़ जवाब दिया है, जिसके चलते नक्सली भाग खड़े हुए।मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य में जब से डबल इंजन की सरकार बनी है, नक्सलियों के विरूद्ध लड़ाई तेज हुई है। माओवाद प्रभावित इलाकों में सुरक्षा बलों की प्रभावी कार्यवाही और दखल के चलते नक्सलियों के पांव उखड़ने लगे हैं। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने इस घटना में शहीद हुए तीन जवानों की शहादत को नमन किया है। उन्होंने शहीद जवानों के परिवारजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।
- - 80वीं महंत राजा सर्वेश्वर दास अखिल भारतीय हॉकी प्रतियोगिता 2024- एसईआर कोलकता, सेल राउरकेला की एकतरफा जीतराजनांदगांव। एसईआर रेल्वे कोलकता ने एक आसान मैच में साई सुंदरगढ़ को 8-3 गोल से व दूसरे मैच में सेल अकादमी राउरकेला ने मेजर ध्यानचंद स्पोट्र्स कॉलेज सैफई को 4-1 गोल से पराजित करते हुए 80वीं महंत राजा सर्वेश्वर दास स्मृति अखिल भारतीय हॉकी प्रतियोगिता के अगले रांउड में पहुंची। वहीं एक अन्य रोमांचक व संघर्षपूर्ण मैच में नवल टाटा अकादमी जमशेदपुर ने सीटीसी महाराष्ट्र को सडनडेथ में 8-7 गोल से पराजित किया। आज मैच में नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष श्री किशुन यदु, वरिष्ठ हॉकी खिलाड़ी श्री सत्यनारायण शर्मा, श्री शिव धकेता, श्री संजू पटेल, श्री अमित माथूर, श्री शिवा चौबे, छत्तीसगढ़ कबड्डी संघ के अध्यक्ष श्री अशोक चौधरी ने खिलाडिय़ों को पुरस्कृत किया।स्टेडियम समिति द्वारा अन्तर्राष्ट्रीय एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में खेली जा रही 80वीं महंत राजा सर्वेश्वर दास स्मृति अखिल भारतीय हॉकी प्रतियोगिता के दूसरे दिन के पहले मैच में एसईआर कोलकता ने साई सुंदरगढ़ को एकतरफा मुकाबले में 3 गोल के विरूद्ध 8 गोल से पराजित किया। मैच के प्रारम्भ से ही रेल्वे के खिलाड़ी आक्रमण प्रारम्भ कर दिए थे और पहले क्वार्टर के दूसरे ही मिनट में अमनदीप लकरा ने पेनाल्टी कार्नर से गोल कर बढ़त दिलाई। दूसरे क्वार्टर में भी 24वें मिनट में रेल्वे के नोवल टोपनो ने गोल कर स्थिति 2-0 गोल पर ला दी थी। तीसरे क्वार्टर के 36वें मिनट में साई के आदित्य कुजूर ने गोल कर 2-1 गोल पर मैच ला दिया, लेकिन इसके बाद तीसरे व चौथे क्वार्टर में रेल्वे कोलकता ने एक के बाद एक 6 गोल किए, जिसमें अमरजीत लकरा, पीयूष लकरा, लेबन लुगुन, दीपक किशोर एक्का, बिरसा ओरिया ने यह गोल किया। वहीं सुंदरगढ़ की ओर से कप्तान इमन जोजो और आकाश एक्का ने गोल कर अपनी टीम के हार के अंतर को 8-3 गोल पर ला दिया।दूसरे खेले गये आसान मैच में सेल हॉकी अकादमी राउरकेला ने मेजर ध्यानचंद स्पोट्र्स कॉलेज सैफई को 4-1 गोल से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया। सेल ने पहले क्वार्टर के 15वें मिनट में कप्तान सोनू निषाद के गोल से 1-0 गोल की बढ़त बना ली थी। दूसरे क्वार्टर में भी 20वें मिनट में करन लकरा ने गोल कर मध्यांतर पूर्व 2-0 गोल से सेल को आगे कर दिया था। उत्तरार्ध के खेल के 44वें मिनट में सैफई के रोमित पाल ने मैदानी गोल कर स्थिति 2-1 गोल पर ला दी थी, लेकिन मैच के चौथे क्वार्टर में सेल ने 45वें मिनट में पेनाल्टी कार्नर बनाया, जिस पर नबीन लकरा ने गोल किया और चौथा गोल 58वें मिनट में सेल के ही देवनाथ ननवार ने कर अपनी टीम को 4-1 गोल से जीत दिला दी। स्पर्धा में अब तक का सबसे संघर्षपूर्ण मैच नवल टाटा व सीटीसी मुम्बई के मध्य खेला गया, जिसमें सडनडेथ के जरिये नवल टाटा 8-7 गोल से विजय रही। मैच के प्रारम्भ से ही दोनों टीमें गोल करने के अवसर खोज रही थी और चौथे मिनट में मुम्बई के राज पाटिल ने गोल करते हुए 1-0 गोल की बढ़त दिला दी थी। दूसरा गोल मुम्बई ने 15वें मिनट में मिले पेनाल्टी कार्नर के जरिए ए. नाचप्पा ने गोल कर 2-0 गोल से बढ़त बना ली थी, लेकिन दूसरे क्वार्टर के 19वें मिनट में नवल टाटा को पेनाल्टी स्ट्रोक मिला, जिसे उज्ज्वल पाल ने गोल में तब्दील कर 2-1 गोल की स्थिति पर मैच को ला दिया था। इसके बाद मैच के 51वें मिनट में मुम्बई के खिलाड़ी द्वारा गोल पोस्ट के ऊपर गलती करने का खामियाजा भुगतना पड़ा और टाटा को पेनाल्टी स्ट्रोक मिला, जिस पर पुन: उज्ज्वल पाल गोल कर मैच 2-2 गोल की बराबरी पर ला खड़ा किया। जिसके बाद मैच का निर्णय पहले पेनाल्टी शूट ऑउट के जरिए लिया गया। जिसमें भी दोनों टीमें 3-3 गोल की बराबरी पर थी। इसके बाद मैच का निर्णय सडनडेथ के जरिए हुआ। जिसमें नवल टाटा के दीपक सोरेंज ने निर्णायक गोल किया वहीं मुम्बई के राज पटेल गोल नहीं कर सकें।आज के खेले पहले मैच में श्री राजेश जैन द्वारा प्रदत्त मैन-ऑफ-द-मैच का पुरस्कार जोसेफ कोंगारी एसईसी रेल्वे कोलकता, दूसरे मैच में सोनू निषाद सेल अकादमी राउरकेला को और तीसरे मैच में भीमसेन किसकु नवल टाटा जमशेदपुर को नकद पुरस्कार राशि प्रदान की गई।कल के मैच-पहला मैच दोपहर 12.15 बजे से जीएसटी चेन्नई विरूद्ध स्पोट्र्स हॉस्टल लखनऊदूसरा मैच अपरान्ह 1.45 बजे से मणिपुर विरूद्ध नवल टाटा जमशेदपुरतीसरा मैच अपरान्ह 3.30 बजे से महाराष्ट्र हॉकी विरूद्ध एसईआर कोलकता
- -घायल जवानों के बेहतर इलाज के निर्देश-माओवादी आतंकवाद से प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा बलों के बढ़ते प्रभाव से बौखलाए नक्सलीरायपुर / मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने सुकमा जिले के जगरगुंडा थाने के टेकलगुड़ेम में नक्सलियों और सुरक्षा बल के जवानों के बीच हुए मुठभेड़ में 3 जवानों की शहादत को नमन किया है। मुख्यमंत्री ने शहीद जवानों के परिवारजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने इस घटना में घायल जवानों के बेहतर इलाज के निर्देश अधिकारियों को दिये हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि आम जनता तक बुनियादी सुविधाएं पहुंचाने के लिए शासन द्वारा सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने नये कैंप बनाये जा रहे हैं। उन्होंने कहा है कि नक्सली जिन इलाकों को अपना समझ रहे थे, उन इलाकों में माओवादी आतंकवाद के विरूद्ध सुरक्षाबलों की दखल और बढ़ते प्रभाव से नक्सली बौखला गए हैं और कायराना हरकत कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि हम हर स्थिति में अपने जवानों के साथ मजबूती से खड़े हैं। माओवादी आतंकवाद के खिलाफ अपनी लड़ाई दृढ़ता से जारी रखेंगे। उन्होंने कहा कि पूरा प्रदेश शहीद जवानों के परिवारजनों के साथ है।ज्ञात हो कि सुकमा जिले के टेकलगुड़ेम में नया कैंप स्थापित किया गया था। कैंप के नजदीक जोनागुडा-अलीगुडा की ओर गश्त के लिए कोबरा, एसटीएफ और डीआरजी के जवान निकले थे।
- दुर्ग /कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी के निर्देशानुसार महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा कुपोषित बच्चों को सुपोषण की श्रेणी में लाने के लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं, जिसके कारण कुपोषण की स्थिति मध्यम श्रेणी में आ गया है। सी सेम कार्यक्रम के तहत सेम तथा मेम बच्चों की मेडिकल जांच कर सभी को मेडिकल किट प्रदाय के साथ-साथ जिन बच्चों में अति गंभीर कुपोषण पाया जाता है उनको एनआरसी में भर्ती कर समुचित उपचार दिया जाता है।जिले के दुर्ग विकासखण्ड के अंतर्गत ग्राम उतई के एक साल का मोक्ष अति गंभीर कुपोषित श्रेणी का था। उम्र, वजन, ऊंचाई व लंबाई के अनुसार मोक्ष बहुत ही कमजोर एवं दुबला था। मोक्ष को सी सेम कार्यक्रम के अंतर्गत जुलाई 2023 में लिया गया। इस कार्यक्रम के तहत उम्र के अनुसार वजन या ऊंचाई व लंबाई के अनुसार वजन के आधार पर मध्यम या गंभीर रूप से कुपोषित एवं चिकित्सीय जटिलतारहित बच्चों को आंगनबाड़ी केन्द्रों के स्तर पर उपचार के लिए नामांकित किया जाता है, जबकि चिकित्सीय जटिलताओं वाले बच्चों को एनआरसी में भर्ती किया जाता है।मोक्ष का चिकित्सीय परीक्षण कराया गया, जिसमें कोई भी जटिलता नही पाया गया। भूख परीक्षण में भी बच्चा पास रहा। मोक्ष की माता विद्या यादव मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान के तहत मोक्ष को नियमित आंगनबाड़ी में खाना खिलाने लाती थी। बाल संदर्भ शिविर में भी बच्चे को लेकर जाती थी। जो भी डॉक्टर के द्वारा परामर्श दिया जाता था उसे ध्यान से सुनती थी और अमल करती थी। रेडी टू ईट को नियमित रूप से आहार में बच्चे को खिलाती थी। पहले मोक्ष का वजन 8 किलो था जो अब बढ़कर 8.800 किलोग्राम हो गया है। तीन माह में 800 किलोग्राम की बढ़ोतरी हुई। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और उनके परिवार के सहयोग से अब मोक्ष सैम से मैम की श्रेणी में आ गया है। अब मोक्ष अच्छे से खाना खाता और खेलता है, वजन बढ़ने से परिवार के लोग भी बहुत खुश हैं।
- रायपुर /जिले के औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थाओं में मेहमान प्रवक्ता पद के लिए आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए है। नोडल अधिकारी श्री सौरभ व्योमेश साय ने बताया कि योग्य एवं निर्धारित अर्हता रखने वाले इच्छुक अभ्यर्थी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था, रायपुर में निर्धारित प्रारूप में स्पीड पोस्ट या पंजीकृत डाक से दिनांक 13 फरवरी 2024 शाम 5 बजे तक आवेदन जमा कर सकते हैं। आवेदक, आवेदन के लिए वेबसाइट www.raipur.gov.in पर प्राप्त कर सकते हैं।औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था, सड्डू में स्टेनोग्राफर सेक्रेटेरियल असिस्टेंट (हिन्दी), कारपेंटर, मोटर मैकेनिक व्हीकल, टर्नर, विद्युतकार के 01-01 पद तथा स्टेनोग्राफर सेक्रेटेरियल असिस्टेंट (अंग्रेजी) के 02 पद, औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था आरंग में फिटर के 01 पद एवं दाउ चंद्रभान सिंह सिरमौर, औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था तिल्दा-नेवरा में वर्कशॉप कैल्कुलेशन एवं इंजीनियरिंग ड्राइंग के 01 पद तथा औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था, माना कैम्प रायपुर में फिटर, मैकेनिक डीजल, विद्युतकार, टर्नर, स्टेनोग्राफर सेक्रेटेरियल असिस्टेंट (अंग्रेजी) के 01-01 पद तथा वेल्डर के 02 पद और वर्कशॉप कैल्कुलेशन एवं इंजीनियरिंग ड्राइंग के 01 पद तथा औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था, तोरला में कम्प्यूटर ऑपरेटर एण्ड प्रोग्रामिंग असिस्टेंट के 01 पद एवं औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था, खोरपा में कम्प्यूटर ऑपरेटर एण्ड प्रोग्रामिंग असिस्टेंट के 01 पद पर आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
- रायपुर /कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देश पर जिले के राजस्व अधिकारियों द्वारा धान खरीदी केन्द्र का निरीक्षण किया जा रहा है। आज मंगलवार को तहसीलदार श्री प्रवीण परमार ने भाटागांव धान खरीदी केन्द्र नायब तहसीलदार श्री अमन चतुर्वेदी धान खरीदी केन्द्र दोंदेकला, नायब तहसीलदार श्रीमती मणिमुक्ता पाटिल धान खरीदी केन्द्र जोरा, अतिरिक्त तहसीलदार राजकुमार साहू धान खरीदी केन्द्र तुलसी, तहसीलदार अजय चंद्रवंशी धान खरीदी केन्द्र दतरेंगा, नायब तहसीलदार विक्रांत राठौर, धान खरीदी केन्द्र माना, तहसीलदार बी.एल. कुर्रे धान खरीदी केन्द्र टेकारी, नायाब तहसीलदार श्री वशुमित्र दीवान धान खरीदी केन्द्र गोबरा नवापारा, प्रभारी तहसीलदार सुरेश बंछोर चांपाझर धान खरीदी केन्द्र का निरीक्षण किया।विभिन्न धान खरीदी केन्द्रों में पाया गया कि नियमित रूप से धान खरीदी की जा रही है। साथ ही उन्होंने बारदानों की उपलब्धता, लिमिट की जानकारी ली। राजस्व अधिकारियों द्वारा केन्द्र में व्यवस्थाओं संबंधित आवश्यक निर्देंश दिए।
- रायपुर। रायपुर, कोटा निवासी वरिष्ठ अधिवक्ता श्री ओमप्रकाश मिश्रा (ढ़ौर , पाटन वाले) का आज मंगलवार को 75 वर्ष की आयु में आकस्मिक निधन हो गया। वे नेहा, तनु व हीना के पिता थे। उनका अंतिम संस्कार कल बुधवार को पूर्वाह्न 10 बजे कोटा मुक्तिधाम में किया जाएगा।
- रायपुर / मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 31 जनवरी को शाम 5 बजे मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई है। file photo
- -किसानों को 28 हजार 708 करोड़ रूपए का भुगतान-कस्टम मीलिंग के लिए 92.38 लाख मीट्रिक टन धान का उठावरायपुर / छत्तीसगढ़ में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का ग्राफ प्रतिदिन ऊपर चढ़ता जा रहा है। राज्य में अब तक 138.78 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी हो चुकी है। गौरतलब है कि राज्य में इस साल प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की गारंटी का परिपालन सुनिश्चित करते हुए किसानों से प्रति एकड़ के मान से 21 क्विंटल धान की खरीदी की जा रही है। किसानों से चालू विपणन वर्ष में 30 जनवरी तक 138.78 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी के एवज में उन्हें 28 हजार 708 करोड़ रूपए का भुगतान किया जा चुका है।मार्कफेड के महाप्रबंधक से प्राप्त जानकारी के अनुसार राज्य में समर्थन मूल्य पर अब तक 24 लाख 18 हजार 694 किसान धान बेच चुके हैं। उल्लेखनीय है कि समर्थन मूल्य पर धान बेचने के राज्य में 26 लाख 85 हजार किसानों ने अपना पंजीयन कराया है। राज्य में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के साथ-साथ कस्टम मिलिंग भी समांतर रूप से जारी है। मिलर्स द्वारा खरीदी केन्द्रों से धान का उठाव लगातार किया जा रहा है। अब तक 102 लाख 37 हजार 525 मीट्रिक टन धान के उठाव के लिए डीओ जारी किया गया है, जिसके विरूद्ध मिलर्स द्वारा 92 लाख 38 हजार मीट्रिक टन धान का उठाव किया जा चुका है।
- रायपुर /शिक्षक सीधी भर्ती 2023 में सहायक शिक्षक पद हेतु अभ्यर्थियों की तृतीय चरण की ऑनलाइन काउंसलिंग 01 फरवरी दोपहर 12 बजे से 03 फरवरी संध्या 05 बजे तक स्कूल शिक्षा विभाग की वेबसाईट https://eduportal.cg.nic.in/ में प्रारंभ की जा रही है। उक्त काउंसिलिंग में व्यापम की परीक्षा परिणाम के अनुसार सहायक शिक्षक पद के कटऑफ रैंक की विस्तृत जानकारी विभाग के पोर्टल https://eduportal.cg.nic.in/ पर देखी जा सकती है। शालाओं के आबंटन पश्चात् अभ्यर्थियों का दस्तावेज सत्यापन आबंटित जिला के जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में किया जायेगा। अभ्यर्थी समस्त आवश्यक मूल अभिलेखों सहित निर्धारित समयावधि में जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में उपस्थिति सुनिश्चित करेगें। दस्तावेज सत्यापन तिथि की सूचना अभ्यर्थियों के लागिन आई.डी. तथा पंजीकृत मोबाईल नंबर पर पृथक से प्रदान की जायेगी।
- -मेडिकल कॉलेज में सभी जरूरी व्यवस्था के संबंध में ली समीक्षा बैठक- कहा - मेडिकल कॉलेज में शेष कार्यों को पूर्ण करने के लिए मिलेगा अतिरिक्त बजट-मेडिकल कॉलेज में एमआरआई की सुविधा जल्द प्रारंभ करने के निर्देशरायपुर /स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा है कि जिला मुख्यालय अंबिकापुर को मेडिकल हब के रूप में विकसित करने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण कर वहां जल्द ही एमआरआई मशीन स्थापित करने के निर्देश दिए। मेडिकल कॉलेज के डीन तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ उन्होंने वहां अन्य जरूरी व्यवस्थाओं के संबंध में बैठक ली और आवश्यक निर्देश दिए।समीक्षा बैठक में श्री जायसवाल ने बताया कि मेडिकल कॉलेज में एमआरआई की सुविधा के लिए 10.24 करोड़ की राशि स्वीकृत कर दी गई है। साथ ही मेडिकल कॉलेज में प्राध्यापकों की पदस्थापना और अन्य कार्यों को पूर्ण करने के लिए लगभग 110 करोड़ रूपए का अतिरिक्त बजट उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने जिला चिकित्सालय परिसर में बनाए गए मातृ-शिशु स्वास्थ्य अस्पताल का निरीक्षण किया और महिलाओं से सीधे चर्चा कर अस्पताल में मिल रही सुविधाओं पर भी फीडबैक लिया। चिकित्सकों को लोगों के इलाज के दौरान संवेदनशीलता बरतने के निर्देश दिए।समीक्षा बैठक में अम्बिकापुर विधायक श्री राजेश अग्रवाल, कलेक्टर श्री विलास भोस्कर, मेडिकल कॉलेज डीन डॉ. रमणेश मूर्ति, वरिष्ठ अधिकारियों सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।
- बालोद। कलेक्टर श्री इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल के निर्देशानुसार जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन तथा भूतपूर्व सैनिक संघ के सहयोग से भारतीय सेना एवं पुलिस विभाग के अंतर्गत होने वाले भर्ती परीक्षाओं के लिए जिले के 16 से 23 वर्ष के युवा-युवतियों को शारीरिक प्रशिक्षण अनुदेशकों के द्वारा निःशुल्क शारीरिक दक्षता प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। इसके अंतर्गत जिला मुख्यालय बालोद के स्व. सरयू प्रसाद स्टेडियम एवं फुटबाल ग्राउंड दल्लीराजहरा में सुबह 07 से 09 बजे तक पुरूष व महिला अभ्यर्थियों को निःशुल्क शारीरिक दक्षता प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है।
- -दैनिक उपयोग की सामग्रियों का भी किया जा रहा है वितरणबालोद। जिले में आदिवासी विकास विभाग अंतर्गत 87 छात्रावास-आश्रम संचालित है। जिसमंे बच्चों को आवासीय एवं शैक्षणिक सुविधाएं शासन द्वारा उपलब्ध कराई जाती हैं। सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग ने बताया कि छात्रावास-आश्रमों में कुल 3120 बच्चे निवासरत हैं। जिन्हें आवासीय एवं मेस सुविधा के साथ ही काॅपी, किताब, पेन, पेन्सिल, स्कूल बैग, पी.टी.शू, ब्लेक शू, मोजा, स्वेटर, चप्पल, अंडर गारमेंट, तेल, साबुन, वाशिंग पाउडर, टूथपेस्ट आदि दैनिक उपयोग की सामग्रियों की सुविधा भी प्रदान की जा रही है। उन्होंने बताया कि बोर्ड परीक्षा की तैयारी हेतु आवश्यक व्यवस्था एवं सहयोग प्रदान किया जा रहा है। जिसकी समीक्षा सहायक आयुक्त आदिवासी विकास बालोद द्वारा की जाती है।
- कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने आज लाईवलीहुड काॅलेज पाकुरभाट में पहुँचकर स्ट्रांग रूम एवं गणना कक्ष का लिया जायजाबालोद। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल के निर्देशानुसार बालोद जिले में लोकसभा आम निर्वाचन 2024 की तैयारियां प्रारंभ कर दी गई है। इसके अंतर्गत आज कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल ने लाईवलीहुड काॅलेज पाकुरभाट में पहुँचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने लाईवलीहुड काॅलेज में पिछले विधानसभा आम निर्वाचन 2023 के अंतर्गत बनाए गए स्ट्रांग रूम गणना कक्ष आदि का निरीक्षण किया। श्री चन्द्रवाल ने जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्रों के लिए लाईवलीहुड काॅलेज पाकुरभाट के भूतल मंे बनाए गए गणना कक्ष एवं प्रथम तल में बनाए गए स्ट्रांग रूम के अलावा आब्जर्वर कक्ष, जिला निर्वाचन अधिकारी कक्ष, उप जिला निर्वाचन अधिकारी कक्ष आदि का निरीक्षण किया। इसके अलावा उन्होंने जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्रों के लिए बनाए गए सामग्री वितरण स्थल आदि का अवलोकन करने के साथ-साथ गणना कार्य में लगे अधिकारी-कर्मचारियों एवं उम्मीदवारों एवं अभिकर्ताओं के लिए निर्धारित प्रवेश द्वार आदि के संबंध में भी जानकारी ली। इस दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री चन्द्रकांत कौशिक एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

.jpg)
.jpg)
.jpg)






.jpg)





.jpg)


.jpg)
.jpg)
.jpg)

.jpg)



.jpg)