- Home
- छत्तीसगढ़
- -कबीरधाम के दंपती ने विशेष ट्रेन से पहुंचकर किए रामलला और बाबा विश्वनाथ के दर्शनरायपुर / छत्तीसगढ़ शासन की श्री रामलला अयोध्या धाम दर्शन योजना प्रदेश के श्रद्धालुओं के लिए आस्था के केंद्रों तक पहुंचने का सहज और सुविधाजनक माध्यम बन रही है। कबीरधाम जिले के ग्राम बबई निवासी श्री डोमन साहू और उनकी पत्नी श्रीमती पार्वती साहू के लिए यह यात्रा केवल एक धार्मिक यात्रा नहीं, बल्कि वर्षों से मन में संजोए एक सपने के साकार होने का अवसर बनी।श्री डोमन साहू बताते हैं कि प्रभु श्री राम के दर्शन की इच्छा उनके मन में लंबे समय से थी। परिवार की आर्थिक एवं अन्य परिस्थितियों के कारण वे अयोध्या धाम जाकर रामलला के दर्शन नहीं कर पा रहे थे। ऐसे में छत्तीसगढ़ शासन की श्री रामलला अयोध्या धाम दर्शन योजना उनके लिए आशा और अवसर लेकर आई। योजना के माध्यम से उन्हें अपनी पत्नी श्रीमती पार्वती साहू के साथ अयोध्या धाम जाने और प्रभु श्री रामलला के दर्शन करने का सौभाग्य मिला। साथ ही उन्होंने काशी विश्वनाथ मंदिर में बाबा विश्वनाथ के दर्शन भी किए।श्री डोमन साहू ने कहा कि वर्षों से मन में रामलला के दर्शन की इच्छा थी। जब पत्नी के साथ अयोध्या धाम पहुंचकर प्रभु श्री रामलला के दर्शन किए तो मन भावुक हो गया। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार की इस योजना ने उनके जैसे सामान्य परिवारों के लिए तीर्थयात्रा को आसान बनाया है। उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आज अयोध्या में भव्य श्री राम मंदिर में रामलला के दर्शन का अवसर मिलना उनके लिए अत्यंत भावुक और अविस्मरणीय अनुभव है।22 जनवरी 2024 को अयोध्या में नवनिर्मित श्री राम जन्मभूमि मंदिर में श्री रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा का ऐतिहासिक आयोजन हुआ था। इस ऐतिहासिक अवसर के बाद अयोध्या धाम में रामलला के दर्शन के लिए देशभर से श्रद्धालुओं का निरंतर आगमन हो रहा है। इसी आस्था को छत्तीसगढ़ शासन की श्री रामलला अयोध्या धाम दर्शन योजना श्रद्धालुओं के लिए यात्रा की सुविधाओं से जोड़ रही है।श्रद्धालुओं को कवर्धा से दुर्ग रेलवे स्टेशन तक निःशुल्क बस सुविधा उपलब्ध कराई गई। इसके बाद विशेष ट्रेन से उन्हें काशी एवं अयोध्या धाम ले जाया गया। पूरी यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं के लिए भोजन, नाश्ता और चाय की व्यवस्था के साथ स्वास्थ्य सुविधा के लिए चिकित्सकीय दल की व्यवस्था भी की गई।श्रद्धालुओं ने काशी विश्वनाथ मंदिर में बाबा विश्वनाथ के दर्शन करने के साथ अयोध्या धाम पहुंचकर श्री रामलला के दर्शन किए। लंबे समय से तीर्थयात्रा की इच्छा रखने वाले अनेक श्रद्धालुओं के लिए यह यात्रा आस्था, श्रद्धा और आत्मिक संतोष का अनुभव लेकर आई।श्री डोमन साहू और श्रीमती पार्वती साहू की कहानी इस बात की एक झलक है कि जब धार्मिक आस्था से जुड़ी यात्रा में परिवहन, भोजन और स्वास्थ्य जैसी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध हों, तो सामान्य परिवार भी अपने वर्षों पुराने तीर्थदर्शन के सपने को पूरा कर सकते हैं। श्री रामलला अयोध्या धाम दर्शन योजना इसी उद्देश्य से श्रद्धालुओं को व्यवस्थित रूप से अयोध्या धाम और काशी की यात्रा का अवसर प्रदान कर रही है।डोमन साहू दंपती के लिए अयोध्या की यह यात्रा अब उनके जीवन की ऐसी स्मृति बन गई है, जिसे वे लंबे समय तक संजोकर रखेंगे। वर्षों से मन में बसे रामलला के दर्शन का सपना जब अपनी पत्नी के साथ पूरा हुआ, तो उनके लिए यह यात्रा आस्था के साथ-साथ जीवन के एक अधूरे संकल्प के पूर्ण होने का भावुक अवसर भी बन गई।
- -विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की उपस्थिति में होगा आयोजनरायपुर। छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक-संस्कृति, आत्मीयता और पारंपरिक तिहारों की मिठास को सहेजने के उद्देश्य से नवा रायपुर में भव्य ‘तीज मिलन उत्सव’ का आयोजन किया जा रहा है। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन, पुनर्वास तथा उच्च शिक्षा मंत्री श्री टंक राम वर्मा की मेजबानी में यह गरिमामय उत्सव 22 सितंबर 2026, मंगलवार को दोपहर 12 बजे से संध्या 4 बजे तक एम.-12, सेक्टर-24, अटल नगर, नवा रायपुर में संपन्न होगा।छत्तीसगढ़िया अस्मिता और पारंपरिक पर्वों के संरक्षण व संवर्धन की दिशा में आयोजित इस विशेष समागम में प्रदेश की शीर्ष हस्तियों का जमावड़ा देखने को मिलेगा। छत्तीसगढ़ के विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह अपनी धर्मपत्नी श्रीमती वीणा सिंह और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय अपनी धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या देवी साय के साथ विशेष रूप से उपस्थित रहकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएंगे। इसके साथ ही राज्य के कई मंत्रीगण, जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक भी इस सांस्कृतिक संध्या के साक्षी बनेंगे।इस आयोजन के संदर्भ में मंत्री श्री टंक राम वर्मा ने बताया कि छत्तीसगढ़ के पारंपरिक पर्व केवल धार्मिक या सांस्कृतिक अनुष्ठान नहीं हैं, बल्कि ये आपसी भाईचारे, प्रेम और सामाजिक समरसता की मजबूत बुनियाद हैं। इस तीज मिलन उत्सव का मूल उद्देश्य अपनी समृद्ध परंपराओं और छत्तीसगढ़िया संस्कृति की मिठास को आपस में बांटना तथा आने वाली पीढ़ी को अपनी जड़ों से जोड़कर रखना है। इस अवसर पर पारंपरिक छत्तीसगढ़ी व्यंजनों, लोक-संस्कृति के रंगों और तीजा पर्व के आत्मीय अनुष्ठानों का एक अनूठा संगम देखने को मिलेगा।
- - सेहत सबसे बड़ी पूंजी- डा. संजीव शुक्ल।रायपुर। मिश्रा हास्पिटल में पुलिस वाहन चालकों के नेत्र और दंत परीक्षण शिविर का उद्घाटन आज पुलिस कमिश्नर डाॅ. संजीव शुक्ल ने किया । इस अवसर पर उन्होंने कहा कि सेहत सबसे बड़ी पूंजी है, इसे बचाना सबसे बड़ा काम है। इसमें सेवाभावी डाक्टरों के साथ स्वयं की रूचि भी जरूरी है ।नयापारा, रायपुर स्थित मल्टीस्पेशियलिटी मिश्रा हास्पिटल में निशुल्क नेत्र एवं दंत शिविर का आयोजन किया जा रहा है जिसमें रायपुर पुलिस कमिश्नरेट के अंतर्गत आने वाले समस्त वाहन चालकों की जांच , परामर्श एवं उपचार किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ के वरिष्ठतम नेत्र विशेषज्ञ एवं सर्जन डा. दिनेश मिश्र, रेटिना सर्जन डा. प्रांजल मिश्र, दंत - रुट केनाल विशेषज्ञ डा. अबीर मिश्र, ट्रांसप्लांट- मसूरी रोग विशेषज्ञ डा. निधि मिश्र द्वारा यह शिविर संचालित किया जा रहा है। पुलिस कमिश्नरेट द्वारा आदेश जारी कर समस्त वाहन चालकों को शिविर का लाभ उठाने के निर्देश दिये गये हैं। शिविर में चर्म रोग विशेषज्ञ डा. सृष्टि मिश्र, शिशु रोग विशेषज्ञ डा. प्रसून मिश्र, नाक -कान-गला विशेषज्ञ डा. सुरभि मिश्र भी उपस्थित थे जिन्होंने आगामी तिथियों पर नि:शुल्क शिविर आयोजित करने की इच्छा व्यक्त की।इस अवसर पर डाॅ. दिनेश मिश्र ने कहा कि पुलिस विभाग के साथ मिलकर काम करना सौभाग्य का विषय है। पूर्व में भी हम ऐसा करते रहे हैं। पुलिस कर्मी समाज की सेवा करते हैं इसलिये उनकी स्वास्थ्य सेवा करने में हमें बहुत हर्ष और संतोष का अनुभव होता है। हम अन्य विभागों के लिये स्वास्थ्य सेवा के अन्य आयामों पर भी कार्प करेंगे।
- रायपुर। छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध कृषि वैज्ञानिक एवं उद्यानशास्त्री स्वर्गीय डॉ. मणिशंकर शर्मा की स्मृति में उनके परिजनों द्वारा कृषि शिक्षा के क्षेत्र में प्रतिवर्ष प्रदान किया जाने वाला प्रतिष्ठित ‘कृषि रत्न सम्मान–2026’ इस वर्ष इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर के प्रमुख वैज्ञानिक एवं प्राध्यापक डॉ. संजय के. द्विवेदी को प्रदान किया गया।यह सम्मान उन्हें कृषि शिक्षा, अनुसंधान, आधुनिक कृषि तकनीकों के प्रसार तथा किसान हित में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रदान किया गया। डॉ. द्विवेदी ने शस्य विज्ञान के क्षेत्र में दो दशकों से अधिक समय से शोध एवं अध्यापन के साथ किसानों तक वैज्ञानिक तकनीकों को पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।डॉ. द्विवेदी के वैज्ञानिक योगदान का दायरा राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर तक विस्तृत है। उन्होंने 150 से अधिक शोध-पत्रों, पुस्तकों, अध्यायों एवं तकनीकी प्रकाशनों के माध्यम से कृषि विज्ञान के क्षेत्र में योगदान दिया है। उन्हें श्रेष्ठ वैज्ञानिक, युवा वैज्ञानिक एवं श्रेष्ठ भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद–अखिल भारतीय समन्वित अनुसंधान परियोजना केंद्र सहित 15 से अधिक प्रतिष्ठित सम्मान, छात्रवृत्तियाँ एवं प्रशस्तियाँ प्राप्त हो चुकी हैं।जलवायु-अनुकूल एवं आधुनिक कृषि, जल प्रबंधन, बूंद-बूंद सिंचाई तथा जलवायु-सहनीय कृषि पद्धतियों के क्षेत्र में उनके शोध कार्य उल्लेखनीय हैं। पिछले लगभग 15 वर्षों में उन्होंने छत्तीसगढ़ के विभिन्न कृषि-जलवायु क्षेत्रों में 1,000 से अधिक प्रदर्शन एवं प्रशिक्षण कार्यक्रमों, किसान मेलों, क्षेत्रीय प्रदर्शन दिवसों तथा दूरदर्शन-आकाशवाणी वार्ताओं के माध्यम से आधुनिक कृषि तकनीकों के प्रसार में योगदान दिया है।डॉ. द्विवेदी ने 50 से अधिक स्नातकोत्तर एवं शोध विद्यार्थियों का मार्गदर्शन कर नई पीढ़ी के वैज्ञानिकों के निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। अलसी अनुसंधान, उन्नत कृषि पद्धतियों एवं तकनीकी प्रसार के क्षेत्र में भी उनका विशेष योगदान रहा है।
- संकल्प चक्र और नुक्कड़ नाटक से दिया जागरूकता का संदेशबिलासपुर/ सीएमडी स्नातकोत्तर महाविद्यालय, बिलासपुर में युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के ‘माय भारत’ (MY Bharat) अभियान के अंतर्गत ‘100 सप्ताह नशा मुक्त युवा अभियान’ के तहत ‘राष्ट्रीय संकल्प समारोह’ का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में युवाओं और माय भारत स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर नशा मुक्त समाज और विकसित भारत के निर्माण का संकल्प लिया।आयोजन के दौरान उपस्थित स्वयंसेवकों ने आकर्षक ‘संकल्प चक्र’ का निर्माण किया और सभी को जीवन में कभी भी नशा न करने तथा दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करने की सामूहिक शपथ दिलाई। युवाओं ने एक सशक्त नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर नशे से परिवारों और समाज पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों को दर्शाया और नशा मुक्ति का कड़ा संदेश दिया। इसके साथ ही एक ‘सिग्नेचर वॉल’ स्थापित की गई, जिस पर अतिथियों, शिक्षकों और छात्र-छात्राओं ने हस्ताक्षर कर नशा मुक्त अभियान के प्रति अपना समर्थन दर्ज किया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए माय भारत के उप निदेशक श्री नितिन कुमार शर्मा ने कहा, "एक सशक्त और विकसित भारत की नींव केवल स्वस्थ और जागरूक युवा पीढ़ी पर ही रखी जा सकती है। नशा न केवल व्यक्ति की ऊर्जा और प्रतिभा को नष्ट करता है, बल्कि राष्ट्र की प्रगति को भी रोकता है। आज के युवाओं को अपनी ऊर्जा खेल, नवाचार और राष्ट्र निर्माण में लगानी चाहिए। जब युवा नशा मुक्त होंगे, तभी भारत वास्तव में विकसित भारत बनेगा।"महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य श्री के. के. शुक्ला ने अपने वक्तव्य में कहा, "शैक्षणिक संस्थानों का दायित्व केवल किताबी ज्ञान देना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों में उच्च नैतिक मूल्यों और सामाजिक दायित्वों का संचार करना भी है। सीएमडी कॉलेज हमेशा समाज सुधार से जुड़े ऐसे अभियानों में अग्रणी भूमिका निभाता रहा है। युवाओं द्वारा प्रस्तुत नुक्कड़ नाटक और संकल्प चक्र का यह प्रयास अत्यंत सराहनीय है।" इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी श्री रोहित लहरे, श्री मोहनलाल सोनी, डॉ किरण प्रसाद ,दीपक सेठ, नमन तथा माय भारत एंबेसडर लोकेश ओगरे विशेष रूप से उपस्थित रहे।कार्यक्रम को सफल बनाने में माय भारत स्वयंसेवक नारायण रात्रे, जिया वारे, चंचल, जितेन्द्र, तनु, आर्यन, पुष्पराज, सिमरन, कुनाल, आयुष, पुष्पा, कशिश, लवली, मनजीत, राम, विपिन, विनीत, निशा, प्राची, सोनिया, कृष लहरे, अजय सिंह एवं खगेश दर्शन का सराहनीय योगदान रहा। अंत में राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
- 10 हजार लोगों को मिलेंगे भूमि स्वामित्व कार्ड, 800 निःशक्तजनों को सहायक उपकरणजनभागीदारी के कार्यों को मिलेगा सम्मानबिलासपुर/ सेवा संकल्प अभियान को अधिक प्रभावी और जनहितकारी बनाने के लिए कलेक्टर संजय अग्रवाल ने सभी नोडल अधिकारियों को योजनाओं के सैचुरेशन पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि अभियान का उद्देश्य केवल योजनाओं का प्रचार-प्रसार नहीं, बल्कि हर पात्र हितग्राही तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। एक भी पात्र व्यक्ति शासकीय योजनाओं के लाभ से वंचित नहीं रहना चाहिए। कलेक्टर ने अभियान की प्रगति की समीक्षा करते हुए मुख्य सचिव द्वारा अभियान को और बेहतर बनाने के लिए दिए गए निर्देशों की जानकारी अधिकारियों को दी। उन्होंने कहा कि इन निर्देशों पर प्रभावी अमल करते हुए अधिक से अधिक लोगों को शासन की योजनाओं से जोड़ा जाए और योजनाओं का लाभ अंतिम छोर तक पहुंचाया जाए।शिक्षा, स्वास्थ्य और जनसेवा के कार्यों पर विशेष जोरकलेक्टर ने आमजनता से सीधे जुड़े शिक्षा, स्वास्थ्य, आंगनबाड़ी और पर्यावरण जैसे क्षेत्रों के साथ ही देहदान और वस्त्रदान जैसे मानवीय कार्यों पर विशेष फोकस करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रयासों से गरीब और जरूरतमंद लोगों को प्रत्यक्ष मदद मिलेगी तथा समाज में जनभागीदारी की भावना को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि वे केवल निर्धारित शासकीय दायित्वों तक सीमित न रहें, बल्कि स्वप्रेरित होकर जनसेवा के कार्यों में आगे आएं और समाज के सहयोग से ऐसे कार्य करें, जिनका व्यापक जनहित में सकारात्मक प्रभाव पड़े।बुढ़ीखार के ग्रामीणों की पहल को मिलेगा सम्मानकलेक्टर ने बुढ़ीखार मस्तूरी में ग्रामीणों द्वारा जनभागीदारी से स्कूल में अतिरिक्त भवन निर्माण और स्कूल परिसर को सुंदर बनाने की पहल का उल्लेख करते हुए कहा कि ऐसे प्रयास अनुकरणीय हैं। उन्होंने बताया कि जिले के स्कूलों को जनभागीदारी से 700 से अधिक स्मार्ट टीवी दान में मिले हैं। उन्होंने अभियान के दौरान ऐसे सहयोगकर्ताओं को सम्मानित करने के निर्देश दिए।350 निःशक्तजनों को मिला सहारा, 800 और होंगे लाभान्वितकलेक्टर ने बताया कि जिले में अब तक 350 निःशक्तजनों को सहायक उपकरण प्रदान किए जा चुके हैं। अभियान के दौरान आगे 800 और निःशक्तजनों को सहायक उपकरण उपलब्ध कराए जाएंगे। इसी तरह करीब 10 हजार लोगों को भूमि के स्वामित्व कार्ड वितरित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों को आवास निर्माण की अगली किश्त भी जारी की जा रही है। वीबी रामजी योजना के तहत 3000 कार्य स्वीकृत किए जा चुके हैं। गणेश विसर्जन के बाद अरपा नदी के किनारे स्थित घाटों पर स्वच्छता अभियान भी चलाया जाएगा।कलेक्टर ने कहा कि सेवा सेतु अभियान का मूल उद्देश्य शासन की योजनाओं और सेवाओं को उन लोगों तक पहुंचाना है, जिनके लिए ये योजनाएं बनाई गई हैं। उन्होंने सभी अधिकारियों को योजनाओं की पहुंच, पात्र हितग्राहियों का कवरेज और जमीनी परिणाम सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में नगर निगम आयुक्त श्री प्रकाश सर्वे, अपर कलेक्टर श्री वीरेंद्र बहादुर पंचभाई, जिला पंचायत सीईओ श्री संदीप अग्रवाल सहित सभी नोडल अधिकारी एवं जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।
- मुख्यमंत्री ने लिंगराज मंदिर में सपत्नीक की पूजा-अर्चनाभगवान लिंगराज की पावन भूमि पर आकर होती है अद्भुत शांति और आध्यात्मिक ऊर्जा की अनुभूति : मुख्यमंत्रीहमारे प्राचीन मंदिर सनातन संस्कृति की समृद्ध विरासत और अद्भुत स्थापत्य कौशल के जीवंत प्रतीक : मुख्यमंत्रीरायपुर/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज भुवनेश्वर प्रवास के दौरान प्रसिद्ध भगवान लिंगराज मंदिर पहुंचकर सपत्नीक दर्शन-पूजन किया। मुख्यमंत्री ने विधि-विधान से भगवान लिंगराज की पूजा-अर्चना कर छत्तीसगढ़ के सभी नागरिकों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि भगवान लिंगराज के दर्शन और उनकी पावन भूमि पर आने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। मंदिर परिसर की दिव्यता और आध्यात्मिक वातावरण मन को असीम शांति एवं सकारात्मक ऊर्जा से भर देता है। उन्होंने भगवान लिंगराज से छत्तीसगढ़ की निरंतर प्रगति तथा प्रत्येक परिवार के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि की प्रार्थना की।मुख्यमंत्री श्री साय ने लिंगराज मंदिर की भव्य स्थापत्य कला का उल्लेख करते हुए कहा कि हमारे प्राचीन मंदिर केवल आस्था के केंद्र ही नहीं, बल्कि भारत की हजारों वर्षों पुरानी सभ्यता, संस्कृति और अद्भुत शिल्प परंपरा के जीवंत प्रतीक भी हैं। लिंगराज मंदिर की भव्यता और उत्कृष्ट वास्तुकला हमारी सनातन संस्कृति की समृद्ध विरासत का सुंदर दर्शन कराती है।उन्होंने कहा कि ओडिशा और छत्तीसगढ़ भौगोलिक रूप से पड़ोसी होने के साथ-साथ सांस्कृतिक और आध्यात्मिक रूप से भी गहराई से जुड़े हुए हैं। दोनों राज्यों की लोक परंपराओं, आस्था और सांस्कृतिक विरासत में अनेक समानताएं देखने को मिलती हैं। ऐसी यात्राएं हमारी साझा सांस्कृतिक चेतना और आत्मीय संबंधों को और प्रगाढ़ करती हैं।
- रायपुर/दिल्ली। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने नई दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में ‘राष्ट्रीय सोशल मीडिया कार्यशाला’ का उद्घाटन कर देशभर से आए सोशल मीडिया पदाधिकारियों को संबोधित किया। इस अवसर पर भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री श्री विनोद तावड़े एवं सोशल मीडिया के पूर्व राष्ट्रीय संयोजक श्री अमित मालवीय ने सोशल मीडिया की वर्तमान आवश्यकता और संगठन में उसकी भूमिका पर विस्तार से जानकारी दी।कार्यशाला में भाजपा सोशल मीडिया के राष्ट्रीय संयोजक दीपक म्हस्के ने कांग्रेस द्वारा सोशल मीडिया के माध्यम से फैलाए जा रहे झूठ और भ्रम पर विस्तार से विषय रखा और उसका तथ्यात्मक जवाब देने का आह्वान किया एवं छत्तीसगढ़ सोशल मीडिया टीम के द्वारा किए जा रहे कार्यों पर बधाई दी इस महत्वपूर्ण कार्यशाला में छत्तीसगढ़ से भाजपा सोशल मीडिया के प्रदेश संयोजक मितुल कोठारी, प्रदेश सह संयोजक राकेश चंद्राकर, दिनेश सुंदरानी, गिन्नी चावला, रवि मिश्रा, तेजपाल शर्मा सहित भाजपा सोशल मीडिया के प्रदेश पदाधिकारी उपस्थित रहे।
- दिल्ली छात्रसंघ चुनाव के नतीजों ने युवाओं का रुझान सामने रखा : मुख्यमंत्रीरायपुर/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज ओडिशा दौरे के पूर्व रायपुर में स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर पत्रकारों द्वारा पूछे गए सवालों का जवाब देते हुए कहा कि श्री राहुल गांधी का पिछला रिकॉर्ड उठाकर देख लीजिए। वे जहां-जहां गए हैं, वहां कांग्रेस को फायदा कम और नुकसान ज्यादा हुआ है। देश की जनता लगातार कांग्रेस की राजनीति को देख और समझ रही है।मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि अभी दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ के चुनाव परिणाम भी हमारे सामने हैं। इन चुनावों में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने अध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव के तीन प्रमुख पदों पर जीत दर्ज की है, जबकि कांग्रेस समर्थित एनएसयूआई एक भी केंद्रीय पद नहीं जीत सकी। ये चुनाव परिणाम अपने आप में बहुत कुछ कहते हैं।उन्होंने कहा कि देश का युवा बहुत जागरूक है। वह केवल नारों या बातों के आधार पर अपना निर्णय नहीं करता, बल्कि यह देखता है कि देश को आगे कौन ले जा रहा है, उसके भविष्य और अवसरों के लिए कौन काम कर रहा है। दिल्ली विश्वविद्यालय के चुनाव परिणामों को भी इसी संदर्भ में देखा जाना चाहिए।मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि आज का युवा विकास, राष्ट्रहित और अपने बेहतर भविष्य को लेकर सजग है। लोकतंत्र में जनता और विशेषकर युवाओं का मत ही सबसे महत्वपूर्ण होता है और उनके निर्णय का सभी को सम्मान करना चाहिए।
- 14वें इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर में वित्त मंत्री ने कहा—2047 तक विकसित भारत के साथ कदमताल करता विकसित छत्तीसगढ़ बनाना लक्ष्यएमएसएमई, स्टार्टअप, मैन्युफैक्चरिंग, रोजगार और निवेश को बढ़ावा देने पर दिया जोररायपुर/वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी आज रायपुर के साइंस कॉलेज परिसर में लघु उद्योग भारती द्वारा आयोजित 14वें इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेश में एमएसएमई, स्टार्टअप, उद्योग, रोजगार और निवेश की संभावनाओं पर अपने विचार साझा किए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में वर्ष 2047 तक विकसित भारत का निर्माण देश का लक्ष्य और ध्येय है। इसी विकास यात्रा में छत्तीसगढ़ भी देश के अग्रणी राज्यों के साथ कदमताल करते हुए आगे बढ़े, इसके लिए राज्य सरकार दीर्घकालिक रोडमैप के साथ काम कर रही है।वित्त मंत्री श्री चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने विकसित भारत के निर्माण के लिए स्पष्ट रोडमैप के साथ कार्य प्रारंभ किया है। विकास के साथ देश की विरासत और सांस्कृतिक पहचान को भी सशक्त बनाने पर जोर दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था अब लंबी छलांग लगाने के लिए तैयार है और आने वाले वर्षों में देश के विकास की गति को और तेज करने के लिए संरचनात्मक सुधारों तथा दीर्घकालिक नीतियों की आवश्यकता है।*‘छत्तीसगढ़ अंज़ोर विजन डॉक्यूमेंट’ के माध्यम से 2047 के विकास का रोडमैप*वित्त मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में योजना विभाग द्वारा छत्तीसगढ़ के लिए ‘अंज़ोर विजन डॉक्यूमेंट’ तैयार कराया गया है। इसका उद्देश्य वर्ष 2047 तक विकसित भारत के निर्माण की प्रक्रिया में छत्तीसगढ़ की प्रभावी भागीदारी सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि राज्य को देश के साथ कदमताल करते हुए अग्रणी राज्यों की श्रेणी में आगे बढ़ना है और राष्ट्र के विकास के महायज्ञ में छत्तीसगढ़ की महत्वपूर्ण भूमिका सुनिश्चित करनी है।उन्होंने कहा कि वर्ष 2047 का लक्ष्य केवल दूरगामी लक्ष्य नहीं है। इसके लिए 2030 और 2035 जैसे मध्यकालिक लक्ष्यों के साथ अल्पकालिक और वार्षिक लक्ष्य भी निर्धारित किए जा रहे हैं, ताकि दीर्घकालिक विजन को चरणबद्ध तरीके से धरातल पर उतारा जा सके।*दीर्घकालिक सोच के साथ आर्थिक सुधारों पर जोर*मंत्री श्री चौधरी ने कहा कि देश के विकास के लिए दीर्घकालिक योजना और भविष्य को ध्यान में रखकर नीतियां बनाना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि भारत ने पहले भी 21वीं सदी और विजन 2020 जैसे लक्ष्य निर्धारित किए, लेकिन उनके अनुरूप दीर्घकालिक रोडमैप और आवश्यक नीतिगत सुधारों का अभाव रहा। उन्होंने कहा कि वर्ष 1991 का आर्थिक संकट देश के लिए गंभीर चुनौती था और उस दौर की आर्थिक परिस्थितियों से सबक लेते हुए भविष्य की अर्थव्यवस्था के लिए मजबूत आधार तैयार करना जरूरी है।उन्होंने कहा कि आज प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत के लक्ष्य के अनुरूप अनेक क्षेत्रों में दीर्घकालिक निर्णय लिए जा रहे हैं। नवीकरणीय ऊर्जा, बुनियादी ढांचे और अन्य रणनीतिक क्षेत्रों में बड़े निवेश इसी व्यापक विकास दृष्टिकोण का हिस्सा हैं। इनका उद्देश्य आने वाली पीढ़ियों के लिए मजबूत और आत्मनिर्भर अर्थव्यवस्था की नींव तैयार करना है।*एमएसएमई और मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर रोजगार सृजन के महत्वपूर्ण आधार*वित्त मंत्री ने कहा कि भारत में सर्विस सेक्टर का तेजी से विस्तार हुआ है, लेकिन मैन्युफैक्चरिंग और विशेष रूप से लेबर इंटेंसिव मैन्युफैक्चरिंग को और विस्तार देने की आवश्यकता है। रोजगार के अधिक अवसर पैदा करने के लिए लघु उद्योगों, एमएसएमई और विनिर्माण क्षेत्र को मजबूत करना जरूरी है।उन्होंने कहा कि छोटे उद्योग स्थानीय स्तर पर रोजगार और उद्यमिता के अवसर पैदा करने के साथ-साथ सप्लाई चेन को मजबूत करते हैं। इसलिए प्रदेश में एमएसएमई, स्टार्टअप, विनिर्माण, निवेश और रोजगार को बढ़ावा देने के लिए अनुकूल औद्योगिक वातावरण तैयार करना सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है।श्री चौधरी ने कहा कि विकसित भारत के निर्माण की यात्रा में उद्योग जगत, उद्यमियों और लघु उद्योगों की भूमिका महत्वपूर्ण है। सरकार का प्रयास है कि नीतिगत सुधारों, निवेश के अनुकूल वातावरण और उद्यमिता को प्रोत्साहन के माध्यम से छत्तीसगढ़ की औद्योगिक क्षमता को नई गति दी जाए।
- जल संरक्षण से लेकर सड़क, स्कूल, पंचायत भवन, आजीविका, कृषि, पशुपालन और आपदा प्रबंधन के कार्य शामिलछत्तीसगढ़ के बजट में 4 हजार करोड़ रुपये का प्रावधान, ग्रामीण अर्थव्यवस्था और बुनियादी सुविधाओं को मिलेगा विस्ताररायपुर/छत्तीसगढ़ में ग्रामीण विकास को रोजगार, आजीविका और स्थायी परिसंपत्तियों के निर्माण से जोड़ने की दिशा में विकसित भारत-रोजगार एवं आजीविका गारंटी मिशन (ग्रामीण) (वीबी-जीरामजी) का प्रभावी क्रियान्वयन किया जा रहा है। मिशन के अंतर्गत अनुमेय कार्यों की संख्या अब 318 से बढ़ाकर 375 कर दी गई है।उप मुख्यमंत्री एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री विजय शर्मा ने अनुमेय कार्यों की संख्या में वृद्धि पर हर्ष जताते हुए कहा कि वीबी-जीरामजी के अंतर्गत अनुमेय कार्यों की संख्या 318 से बढ़कर 375 होने से विकास कार्यों को गति प्राप्त होगी और ग्रामीण विकास सुदृढ होगा। छत्तीसगढ़ शासन ने मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए वर्ष 2026-27 के बजट में 4 हजार करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। उन्होंने कहा कि इस प्रावधान का लाभ केवल मजदूरी भुगतान तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि इसके माध्यम से गांवों में ऐसी परिसंपत्तियों का निर्माण होगा, जो आने वाले वर्षों में ग्रामीण अर्थव्यवस्था और बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करेंगी।श्री शर्मा ने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ के लिए वीबी-जीरामजी के तहत 3,354.85 करोड़ रुपये का अंतरिम आवंटन प्रदान किया गया है। मिशन के अंतर्गत अकुशल श्रमिकों की मजदूरी दर 261 रुपये से बढ़ाकर 300 रुपये प्रतिदिन की गई है। रोजगार के दिनों में वृद्धि, मजदूरी दर में सुधार और स्थायी परिसंपत्तियों के निर्माण का यह समन्वय ग्रामीण परिवारों की आर्थिक सुरक्षा तथा गांवों के समग्र विकास को नई गति देगा।उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने विकसित भारत/2047 की परिकल्पना में गांवों को विकास की केंद्रीय इकाई के रूप में महत्व दिया है। वीबी-जीरामजी के माध्यम से रोजगार, आजीविका, जल संरक्षण, कृषि उत्पादकता, महिला सशक्तिकरण और ग्रामीण अधोसंरचना को एक साथ जोड़ने का प्रयास इसी व्यापक दृष्टिकोण का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन तथा केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में ग्रामीण विकास को नई दिशा मिली है।क्यूआर कोड से मिलेगी अनुमेय कार्यों की जानकारीउप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने बताया कि वीबी-जीरामजी के अंतर्गत 375 अनुमेय कार्यों को 4 मुख्य श्रेणियों और 30 उप-श्रेणियों में व्यवस्थित किया गया है। इनमें 68 प्रकार के व्यक्तिगत कार्य, 99 प्रकार के मरम्मत एवं रखरखाव संबंधी कार्य तथा समूह और सामुदायिक उपयोगिता से जुड़े कार्य शामिल हैं। अनुमेय कार्यों की जानकारी प्रत्येक ग्रामीण तक आसानी से पहुंचे, इसके लिए राज्य में क्यूआर कोड भी जारी किया गया है, जिसके माध्यम से ग्रामीण अनुमेय कार्यों की विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।2027 तक हर बालिका के लिए स्कूलों में शौचालय का लक्ष्यवीबी-जीरामजी की कार्य-सूची में शासकीय विद्यालयों की अधोसंरचना को विशेष महत्व दिया गया है। विद्यालयों में शौचालयों की मरम्मत, अतिरिक्त कक्षों का निर्माण, प्रयोगशालाएं, रसोई शेड, परिसर की दीवार और खेल मैदान जैसे कार्य इसके अंतर्गत किए जा सकेंगे।इसी दिशा में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा ‘मेरी बेटी-मेरा अभिमान’ अभियान संचालित किया जा रहा है। इसके अंतर्गत 26 जनवरी 2027 तक ग्रामीण क्षेत्रों के शासकीय विद्यालयों में 6,671 बालिका शौचालयों का निर्माण किया जाएगा। यह पहल बालिकाओं की गरिमा, स्वच्छता और विद्यालयों में बेहतर सुविधाजनक वातावरण सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।हर गांव में मुक्तिधाम और प्रतीक्षालय की दिशा में आगे बढ़ रहा राज्यग्रामीण क्षेत्रों में आवश्यक सामुदायिक अधोसंरचना के विस्तार के लिए राज्य सरकार द्वारा हर गांव में मुक्तिधाम निर्माण का संकल्प लिया गया है। 6,524 गांवों में प्रतीक्षालय सहित मुक्तिधाम के निर्माण की दिशा में कार्य किया जा रहा है। वीबी-जीरामजी में श्मशान घाट तथा अन्य सामुदायिक अधोसंरचना से संबंधित निर्माण एवं मरम्मत कार्यों को भी अनुमेय बनाया गया है। इसके अतिरिक्त जल संरक्षण को प्राथमिकता देते हुए राज्य के 10 हजार से अधिक बंद अथवा डिफंक्ट बोरवेलों में सैंड फिल्टर एवं रिचार्ज संरचनाओं का निर्माण कराया जाएगा।जल सुरक्षा से लेकर भूजल पुनर्भरण तकअनुमेय कार्यों की पहली मुख्य श्रेणी में जल संरक्षण और जल सुरक्षा से जुड़े कार्य शामिल हैं। इनमें नहर, बाढ़ नियंत्रण चौनल, चेकडैम, गली प्लग, भूमिगत डाइक, तालाबों का पुनर्जीवन, परकोलेशन टैंक, रिचार्ज पिट और रिचार्ज शाफ्ट, इंजेक्शन वेल, सिंचाई कुएं, माइक्रो एवं ड्रिप सिंचाई चौनल, वाटरशेड भूमि का पुनरुद्धार, वनीकरण एवं पौधरोपण, मृदा-नमी संरक्षण तथा रूफटॉप वर्षाजल संचयन जैसे कार्य शामिल हैं।इन कार्यों से गांवों में जल संचयन क्षमता बढ़ाने, भूजल पुनर्भरण, सिंचाई सुविधा के विस्तार और कृषि भूमि की उत्पादकता बढ़ाने में मदद मिलेगी। व्यक्तिगत और सामुदायिक दोनों स्तरों पर जल संरक्षण से जुड़ी संरचनाओं के निर्माण एवं रखरखाव को भी इसमें स्थान दिया गया है।सड़क, स्कूल, पंचायत भवन और स्वच्छता सहित मजबूत होगी ग्रामीण अधोसंरचनाकार्यों की दूसरी मुख्य श्रेणी में ग्रामीण अधोसंरचना से संबंधित है। इसमें ग्रामीण सड़कें, पुलिया एवं क्रॉस-ड्रेनेज संरचनाएं, ग्राम संपर्क सुविधाएं, ग्राम पंचायत भवन, आंगनबाड़ी केंद्र, ग्रामीण पुस्तकालय, सार्वजनिक भवन, स्कूल अधोसंरचना, रसोई शेड, अतिरिक्त कक्ष, प्रयोगशालाएं, स्कूल परिसर की दीवारें और खेल मैदान जैसे कार्य शामिल हैं।इसके साथ श्मशान घाट, कब्रिस्तान, ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन, स्वच्छता परिसर, अपशिष्ट पृथक्करण एवं संग्रहण केंद्र, सौर प्रकाश व्यवस्था, बायोगैस प्लांट, पार्किंग एवं परिवहन शेड सहित अन्य सामुदायिक सुविधाओं के निर्माण और विकास को भी अनुमेय कार्यों में शामिल किया गया है। प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के अंतर्गत अनुमेय ग्रामीण आवास कार्य तथा जल जीवन मिशन के तहत निर्मित जलापूर्ति परिसंपत्तियों की मरम्मत एवं रखरखाव भी इस श्रेणी में शामिल हैं।आजीविका के साथ स्थानीय स्तर पर आय के अवसरकार्यों की तीसरी मुख्य श्रेणी आजीविका संबंधी अधोसंरचना की है। इसके अंतर्गत प्रशिक्षण-सह-कौशल विकास केंद्र, स्वयं सहायता समूहों के लिए वर्कशेड, ग्रामीण हाट एवं साप्ताहिक बाजार, खाद्यान्न एवं कृषि उपज भंडारण, कोल्ड स्टोरेज, कृषि मूल्य श्रृंखला से जुड़ी संरचनाएं, स्वयं सहायता समूह एवं फेडरेशन स्तर के भवन, वर्मी कम्पोस्ट एवं नाडेप इकाइयां, सिल्विपास्चर, डेयरी एवं दुग्ध संग्रहण केंद्र, पशु आश्रय, मत्स्य पालन अधोसंरचना, नर्सरी एवं पौधरोपण तथा भवन निर्माण सामग्री के उत्पादन से जुड़े कार्य शामिल हैं।कृषि आधारित प्रसंस्करण को भी इस श्रेणी में स्थान दिया गया है। मिनी फ्लोर मिल, खाद्य प्रसंस्करण, तेल प्रसंस्करण, एकीकृत कृषि प्रसंस्करण, वन उत्पाद प्रसंस्करण, हस्तशिल्प प्रसंस्करण, जैव-अवक्रमणीय उत्पाद प्रसंस्करण तथा बांस शिल्प जैसी गतिविधियों के लिए अधोसंरचना विकसित की जा सकेगी। इससे स्थानीय संसाधनों के स्थानीय स्तर पर प्रसंस्करण और मूल्यवर्धन की संभावनाएं बढ़ेंगी।महिला स्व-सहायता समूहों और ग्रामीण उद्यमिता को मिलेगा आधारस्व-सहायता समूहों के लिए वर्कशेड और समूह स्तर की गतिविधियों के लिए अधोसंरचना को अनुमेय कार्यों में शामिल किए जाने से ग्रामीण महिलाओं की आर्थिक गतिविधियों को आवश्यक स्थान और सुविधाएं उपलब्ध कराने के अवसर बढ़ेंगे। वर्मी कम्पोस्ट, नाडेप, नर्सरी, कृषि उत्पाद भंडारण, पशुपालन, डेयरी और मत्स्य पालन से जुड़ी परिसंपत्तियां ग्रामीण परिवारों के लिए आय के विविध स्रोत विकसित करने में सहायक होंगी।आपदा और चरम मौसम से निपटने के लिए भी होंगे कार्यचौथी मुख्य श्रेणी में अति विषम मौसमी घटनाओं के न्यूनीकरण और आपदा सजगता से संबंधित कार्य शामिल हैं। इनमें चक्रवात आश्रय, बाढ़ आश्रय, तटबंध, मिट्टी एवं गेबियन संरचनाएं, रिटेनिंग वॉल, बाढ़ सुरक्षा दीवार, लेवल बेंच टेरेस, अपलैंड बेंच टेरेस, स्थिरीकरण तालाब, आपदा के बाद ग्रामीण सड़कों एवं सामुदायिक परिसंपत्तियों का पुनर्स्थापन, विंडब्रेक एवं शेल्टरबेल्ट पौधरोपण तथा वन अग्नि प्रबंधन से जुड़े कार्य शामिल हैं।वन अग्नि प्रबंधन के अंतर्गत फायर ब्रेक हेज, वन अग्नि रेखा और फ्यूल बफर जोन सहित अन्य सहायक कार्य भी अनुमेय हैं। इससे प्राकृतिक आपदाओं और चरम मौसमी परिस्थितियों के दौरान ग्रामीण क्षेत्रों की सुरक्षा तथा सार्वजनिक और सामुदायिक परिसंपत्तियों की संरक्षण क्षमता को मजबूत करने में सहायता मिलेगी।उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने कहा कि वीबी-जीरामजी केवल ग्रामीण परिवारों को रोजगार उपलब्ध कराने का माध्यम नहीं है, बल्कि यह गांवों की आर्थिक क्षमता बढ़ाने, प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण, स्थानीय आजीविका को मजबूत करने और टिकाऊ ग्रामीण अधोसंरचना विकसित करने का व्यापक अवसर है। 375 अनुमेय कार्यों के माध्यम से रोजगार को परिसंपत्ति निर्माण और परिसंपत्तियों को ग्रामीण अर्थव्यवस्था से जोड़ते हुए विकसित गांव की दिशा में ठोस आधार तैयार किया जा रहा है।
- रायपुर/ शहरों की तस्वीर बदलने के लिए हमेशा बड़ी और लंबी परियोजनाओं की जरूरत नहीं होती। कई बार कुछ सौ मीटर की सड़क भी हजारों लोगों की जिंदगी में बड़ा बदलाव ला देती है। अभनपुर में उरला चौक से अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) कार्यालय तक बना 690 मीटर लंबा गौरव पथ इसी बदलाव की कहानी कह रहा है।राष्ट्रीय राजमार्ग-30 के बायपास निर्माण के बाद अभनपुर के प्रमुख प्रशासनिक परिसरों तक सीधी पहुंच की आवश्यकता महसूस हो रही थी। एसडीएम कार्यालय, तहसील कार्यालय, उप-पंजीयक कार्यालय, विद्युत विभाग, विश्राम गृह, ब्लॉक कॉलोनी और साप्ताहिक हाट-बाजार जैसे महत्वपूर्ण स्थानों तक पहुंचने के लिए लोगों को शहर के अंदरूनी और संकरे मार्गों का सहारा लेना पड़ता था।गौरव पथ के निर्माण से उरला चौक से प्रशासनिक क्षेत्र तक सीधी कनेक्टिविटी स्थापित हुई है। इसका सबसे बड़ा असर शहर की अंदरूनी सड़कों पर दिख रहा है। करीब 20 हजार की आबादी को इस मार्ग का सीधा लाभ मिल रहा है। वाहनों का दबाव कम होने से शहर की आंतरिक सड़कों पर यातायात और जाम की समस्या में उल्लेखनीय कमी आई है।इस मार्ग का महत्व इसलिए भी बढ़ जाता है क्योंकि बाजार क्षेत्र तक पहले केवल एक कच्चा वैकल्पिक रास्ता था, जो बरसात में बंद हो जाता था। गौरव पथ के साथ पुल-पुलियों के निर्माण से जलभराव और मार्ग अवरुद्ध होने की समस्या का स्थायी समाधान हुआ है। अब ब्लॉक कॉलोनी, विश्राम गृह और साप्ताहिक हाट-बाजार तक सालभर सुगम आवाजाही संभव है।बेहतर सड़क संपर्क का सीधा असर स्थानीय व्यापार पर पड़ा है। बाजार और हाट-बाजार तक लोगों की पहुंच आसान होने से व्यावसायिक गतिविधियों में तेजी आई है।690 मीटर की यह सड़क लंबाई में छोटी जरूर है, लेकिन यह अभनपुर के प्रशासनिक क्षेत्र, आवासीय इलाकों और बाजार को जोड़ने वाली नई लाइफलाइन बन गई है। यह मार्ग प्रशासनिक सुगमता, शहरी यातायात प्रबंधन और आम जनता के जीवन को सरल बनाने वाली एक जनोपयोगी विकास परियोजना के रूप में सामने आया है।
-
रायपुर। फिट इंडिया अभियान के तहत रविवार को आयोजित ‘संडे ऑन साइकिल’ पहल में रायपुर प्रेस क्लब के पत्रकार साथियों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी की, पत्रकारों ने साइकिल रैली के माध्यम से स्वस्थ जीवनशैली, नियमित व्यायाम और फिटनेस के प्रति जागरूकता का संदेश दिया
‘खबरों के साथ फिटनेस का संदेश’ देने के उद्देश्य से आयोजित इस पहल में पत्रकार साथियों ने साइकिल चलाकर यह संदेश दिया कि लगातार व्यस्त और चुनौतीपूर्ण पत्रकारिता के बीच अपने स्वास्थ्य और फिटनेस के लिए समय निकालना भी जरूरी है। साइकिलिंग स्वास्थ्य के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण और बेहतर जीवनशैली का भी प्रभावी माध्यम है।
रायपुर प्रेस क्लब अध्यक्ष मोहन तिवारी, महासचिव गौरव शर्मा, उपाध्यक्ष दिलीप साहू, कोषाध्यक्ष दिनेश यदु, संयुक्त सचिव निवेदिता साहू एवं भूपेश जांगड़े, वरिष्ठ पत्रकार इमरान खान, दीपक विश्वकर्मा सहित पत्रकार साथियों ने साइकिल रैली में सहभागिता की
इस अवसर पर पत्रकारों ने कहा कि पत्रकार समाज को जागरूक करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ऐसे में स्वयं स्वस्थ और सक्रिय रहते हुए समाज तक स्वास्थ्य, फिटनेस और सकारात्मक जीवनशैली का संदेश पहुंचाना भी पत्रकारिता की सामाजिक जिम्मेदारी का हिस्सा है
‘संडे ऑन साइकिल’ जैसी पहल लोगों को अपने नियमित जीवन में शारीरिक गतिविधियों को शामिल करने के लिए प्रेरित करती है रायपुर प्रेस क्लब की ओर से पत्रकार साथियों से अपील की गई कि वे अपने व्यस्त कार्यक्षेत्र के बीच स्वास्थ्य को भी प्राथमिकता दें और फिटनेस को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं। -
रायपुर/रायपुर प्रेस क्लब एवं महावीर इंटरनेशनल सर्विस ऑर्गेनाइजेशन (MISO), रायपुर के संयुक्त तत्वाधान में जनहितार्थ एक दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
कार्यक्रम विवरण:
* दिनांक: 21 सितम्बर
* समय: प्रातः 10:00 बजे से सायं 4:00 बजे तक
* स्थान: रायपुर प्रेस क्लब, मोतीबाग, रायपुर
शिविर में मिलने वाली प्रमुख सुविधाएं:
* मीसो (MISO) की अत्याधुनिक वातानुकूलित (AC) एम्बुलेंस में आंखों की विस्तृत जांच
* आवश्यकतानुसार निःशुल्क चश्मा वितरण
* निःशुल्क दवाइयों का वितरण
* मोतियाबिंद पाए जाने पर संस्था द्वारा निःशुल्क ऑपरेशन की व्यवस्था
विशेष अपील:
रायपुर प्रेस क्लब के अध्यक्ष श्री मोहन तिवारी, महासचिव श्री गौरव शर्मा (भारतीय), उपाध्यक्ष श्री दिलीप साहू, कोषाध्यक्ष श्री दिनेश यादव, संयुक्त सचिव श्रीमती निवेदिता साहू व श्री भूपेश जांगड़े, एवं राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त श्री लोकेश कांवड़िया ने सभी पत्रकार साथियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस निःशुल्क नेत्र शिविर का लाभ उठाने का सादर अनुरोध किया है।
> स्वास्थ्य ही सेवा है — आएं और अपनी आंखों की जांच कराएं! -
समाजसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वालों का किया सम्मान
रायपुर। जिंदगी ना मिलेगी दोबारा सेवा संस्था द्वारा रायपुर के वृंदावन हॉल में संस्था का 10वां स्थापना दिवस एवं सम्मान समारोह गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में समाजसेवा, शिक्षा, साहित्य, स्वास्थ्य, खेल एवं अन्य क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले व्यक्तियों एवं सामाजिक संस्थाओं का सम्मान किया गया।
कार्यक्रम में संस्था द्वारा ऐसे परिवारों को भी सम्मानित किया गया, जिन्होंने अपने दिवंगत परिजनों की पार्थिव देह लोककल्याण के लिए दान की तथा नेत्रदान एवं रक्तदान जैसे पुनीत कार्यों के माध्यम से समाज को प्रेरणा दी। संस्था की ओर से चिकित्सा उपकरण बैंक में सहयोग करने वाले नागरिकों एवं नियमित रूप से गो सेवा से जुड़े सदस्यों को भी सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्रीमती वर्णिका शर्मा अध्यक्ष बाल संरक्षण आयोग, श्विशिष्ठ अतिथि श्रीमती ममता साहू अध्यक्ष छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग सहित वरिष्ठ पत्रकार एवं साहित्यकार श्रीमती सविता पाठक, विप्र प्रबंधन समिति के अध्यक्ष ज्ञानेश शर्मा , एवं विद्युत मंडल के से.नि. मुख्य अभियंता श्री महेन्द्र धर बडगैया, आभा मिश्रा सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
संस्था की संस्थापक अध्यक्ष श्रीमती सुषमा तिवारी ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में संस्था की गतिविधियों एवं समाजसेवा के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि संस्था पिछले लगभग दो दशकों से समाजसेवा के क्षेत्र में सक्रिय है तथा पिछले दस वर्षों से संगठित रूप से कार्य करते हुए लगभग 350 महिलाओं एवं पुरुषों की टीम के माध्यम से विभिन्न सामाजिक गतिविधियां संचालित कर रही है।
डॉ. शोभा निगम को मिला भूमिजा पुरस्कार
स्थापना दिवस समारोह में संस्था द्वारा प्रतिवर्ष प्रदान किए जाने वाले रमा भारती स्मृति भूमिजा पुरस्कार से वर्ष 2026 के लिए दर्शनशास्त्र की प्राध्यापक तथा आरंग महाविद्यालय की पूर्व प्राचार्य डॉ. शोभा निगम को सम्मानित किया गया।
यह पुरस्कार स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. कमलनारायण शर्मा की पत्नी स्व. रमा शर्मा एवं उनकी पुत्री भारती पांडेय की स्मृति में उनके परिजनों द्वारा स्थापित किया गया है। पुरस्कार का उद्देश्य छत्तीसगढ़ की महिला शिक्षाविदों, साहित्यकारों, लेखिकाओं एवं कवयित्रियों को प्रोत्साहित करना है।
डॉ. संजय द्विवेदी को कृषि रत्न सम्मान
'सम्मान समारोह के अवसर पर छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध कृषि वैज्ञानिक एवं उद्यानशास्त्री स्वर्गीय डॉ. मणिशंकर शर्मा की स्मृति में उनके परिजनों द्वारा कृषि शिक्षा के क्षेत्र में प्रतिवर्ष दिए जाने वाले प्रतिष्ठित कृषि रत्न सम्मान इस वर्ष इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर के शस्य विज्ञान विभाग के प्रमुख वैज्ञानिक एवं प्राध्यापक डॉ. संजय द्विवेदी को प्रदान किया गया ।
समारोह में शिक्षा के क्षेत्र में बिहारी लाल शर्मा , स्वास्थ्य के क्षेत्र में डॉ रश्मि चांवरे , खेल के क्षेत्र में संतोष सोनी , पत्रकारिता के क्षेत्र में संजय दीवान, लेखन के क्षेत्र में पूजा अग्रवाल एवं अन्य सामाजिक क्षेत्रों में योगदान देने वाले व्यक्तियों तथा समाजसेवी संस्थाओं में आंध्रा एसोसियेशन महिला विंग, चक्रव्यूह वेलफेयर सोसायटी, शांति मैत्री ग्रामीण विकास संस्थान , कैट महिला विंग रायपुर को भी सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने संस्था के सामाजिक कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि आज के समय में जब व्यक्ति-केंद्रित सोच बढ़ रही है, ऐसे में जिंदगी ना मिलेगी दोबारा सेवा संस्था जैसी संस्थाओं द्वारा सेवा और मानवता के क्षेत्र में किए जा रहे कार्य समाज के लिए प्रेरणादायी हैं।
संस्था की सचिव श्रीमती ममता शर्मा ने सभी अतिथियों, सम्मानित व्यक्तियों, सहयोगियों एवं सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संस्था भविष्य में भी जरूरतमंदों की सेवा और समाज में मानवीय मूल्यों को बढ़ावा देने के लिए निरंतर कार्य करती रहेगी।
कार्यक्रम में संस्था के संरक्षक अजय शर्मा, अध्यक्ष सुषमा तिवारी, सचिव ममता शर्मा, सलाहकार ममता बड़गैया , सुमन शर्मा सहित चन्द्रसेना दीवान , सीमा अग्रवाल, स्वाति सोनी , लता साहू, कौशिल्या कश्यप, कान्हा ठाकुर, संतोष साहू , केशव सोनकर सूरज दीवान, …. तथा अन्य सदस्यगण उपस्थित रहे ।
मंच संचालन अमृतांशु शुक्ला ने किया । - 0- नगर निगम जोन 3 क्षेत्र में गुरू घासीदास वार्ड अंतर्गत काशीराम नगर में सुलभ के समीप श्रमदान0- सफाई कर कचरा उठाया गया और सुन्दर रंगोली उकेरकर दिया गया सकारात्मक स्वच्छता सन्देशरायपुर. छत्तीसगढ़ राज्य नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के निर्देश पर रायपुर नगर पालिक निगम क्षेत्र में महापौर श्रीमती मीनल चौबे और स्वास्थ्य विभाग अध्यक्ष श्रीमती गायत्री चंद्राकर औऱ आयुक्त shr संबित मिश्रा के मार्गनिर्देशन में दिनांक 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026 तक चलाये जा रहे सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा अभियान दिनांक 17 सितम्बर 2026 से 2 अक्टूबर 2026 अंतर्गत रायपुर नगर पालिक निगम जोन क्रमांक 3 अंतर्गत गुरू घासीदास वार्ड क्रमांक 48 के क्षेत्र में काशीराम नगर में सुलभ के समीप श्रमदान से सफाई करते हुए कचरा उठवाकर जनहित में जनस्वास्थ्य सुरक्षा बाबत स्वच्छता कायम की गयीस्वच्छता दीदियों ने वहाँ सुन्दर रंगोली उकेरकर जन - जन को सकारात्मक स्वच्छता सन्देश नगर निगम जोन 3 स्वास्थ्य विभाग की ओर से जोन 3 जोन कमिश्नर श्रीमती प्रीति सिंह और जोन स्वास्थ्य अधिकारी श्री उमेश नामदेव सहित स्वच्छता निरीक्षक प्रवीन चंद्राकर, झनेंद्र कुमार साहू , स्वच्छता दीदी, रामकी सुपरवाइजर और वार्ड क्षेत्र के जागरूक रहवासियों के साथ मिलकर गुरु घासीदास वार्ड क्रमांक 48 स्क्षेत्र अंतर्गत वच्छता लक्षित इकाई (सीटीयू ) काशीराम नगर सुलभ के पास श्रमदान कर कचरे की सफाई की गयी और स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत सुंदर रंगोली बनाकर सकारात्मक स्वच्छता सन्देश दिया गया और साथ ही रहवासियों को जीवन में स्वच्छता और स्वच्छ स्थल का महत्व बताते हुए घर का सूखा और गीला कचरा पृथक - पृथक डस्टबिन में रखकर सफाई मित्र को सफाई वाहन में देकर वार्ड और शहर को स्वच्छ बनाने हेतु समझाइश देकर जागरूक बनाया गया.
- 0- वाद-विवाद स्पर्धाः सोशल मीडिया ने मानव संचार को बेहतर तो बनायारायपुर। ‘सोशल मीडिया ने मानव संचार को बेहतर बनाया’ विषय पर हुई वाद विवाद स्पर्धा में पक्ष के वक्ताओं ने कहा कि सोशल प्लेटफार्म आने के बाद सूचनाओं का आदान-प्रदान काफी कम समय यानी चंद सेकंड में सिमट कर रह गया, इससे सुविधाएं काफी बढ़ गई हैं। वहीं विपक्ष के प्रतिभागियों ने सोशल मीडिया के इस्तेमाल से दूर होती आत्मीयता पर सवाल खड़े किए। विपक्ष ने कहा कि आज हर घर की यही स्थिति है कि एक कमरे में घर के चार सदस्य बैठे हैं और सभी अपने- अपने मोबाइल स्क्रॉल कर रहे हैं, ऐसे में बच्चों की माता-पिता के साथ आत्मीयता ही खत्म होते जा रही है।महाराष्ट्र मंडल के शहीद मेजर यशवंत गोरे स्मृति गणेशोत्सव के चौथे दिन शालेय स्तरीय ‘सोशल मीडिया ने मानव संचार को बेहतर बनाया’ विषय पर वाद विवाद स्पर्धा में प्रतिभागियों ने दमदारी से अपने पक्ष तटस्थता से रखे। स्पर्धा में संत ज्ञानेश्वर विद्यालय, लक्ष्मी नारायण विद्यालय, गुजराती स्कूल के बच्चों ने उत्साह के साथ भाग लिया। निर्णायक सेवानिवृत्त प्राचार्य श्यामल जोशी, सेवानिवृत्त शिक्षिका कुमुद लाड और वरिष्ठ पत्रकार रविंद्र ठेंगड़ी के अनुसार वाद-विवाद प्रतियोगिता में पक्ष में विजेता गुजराती स्कूल की पायल साहू और विपक्ष से संत ज्ञानेश्वर स्कूल के तन्मय भगाड़े रहे। संत ज्ञानेश्वर की डिंपल अवधिया और लक्ष्मी नारायण विद्यालय की पीहू सोना संयुक्त रूप से उप विजता रहीं।युवा समिति की समन्वयक डा. शुचिता देशमुख ने बताया कि कार्यक्रम का संचालन युवा समिति के उदित बक्षी ने किया। कार्यक्रम में महाराष्ट्र मंडल की उपाध्यक्ष गीता श्याम दलाल, कार्यकारिणी सदस्य मालती मिश्रा, सहसचिव अजय पोतदार, प्रवीण क्षीरसागर, युवा समिति की प्रमुख श्रावणी मुकादम, अक्षदा मातुरकर सहित युवा समिति की टीम उपस्थित रही।--
- 0- महाराष्ट्र मंडल के मेजर यशवंत गोरे स्मृति गणेशोत्सव में प्रकल्पों ने दी बेहतरीन सांस्कृतिक प्रस्तुतियां0- मराठी, हिंदी, पंजाबी, तमिल गीतों पर प्रस्तुतियों से बना सामाजिक समरसता का माहौलरायपुर। महाराष्ट्र मंडल के दिव्यांग बालिका विकास गृह की मूक- बधिर बच्चियों ने संत ज्ञानेश्वर सभागृह के स्व. कुमुदिनी वरवंडकर रंगमंच पर गणेशोत्सव में आयोजित सांस्कृतिक संध्या में गणेश वंदना की बेहतरीन प्रस्तुति दी। जिसे दर्शकों ने खूब तालियां बजाकर प्रतिसाद दिया। शहीद मेजर यशवंत गोरे स्मृति गणेशोत्सव के पांचवें दिन महाराष्ट्र मंडल सामाजिक समरसता का केंद्र बन गया। मंडल के प्रकल्पों संत ज्ञानेश्वर स्कूल (एसडीवी), सखी निवास (कामकाजी महिला वसती गृह व छात्रावास) और दिव्यांग बालिका विकास गृह की बच्चियों ने हिंदी, मराठी और पंजाबी के साथ दक्षिण भारतीय भाषाओं के गीतों की प्रस्तुति देकर तालियां बटोरी। मंडल के प्रकल्पों की टीमों ने एकल और समूह नृत्य के साथ गाने की सुमधुर प्रस्तुतियां दीं।महाराष्ट्र मंडल के दिव्यांग बालिका विकास गृह की प्रभारी मालती मिश्रा ने बताया कि मंडल के सभी प्रकल्पों की टीमों ने सांस्कृतिक रंगारंग प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वरिष्ठ सदस्य दीपक पात्रीकर और विनय मधुकर काले थे। कार्यक्रम में विशेष अतिथि से युवा आईएफएस पुष्कर काले भी उपस्थित थे। कार्यक्रम की शुरुआत संत ज्ञानेश्वर की छात्रा दिव्या साहू, दिव्यांशी साहू और हेमाक्षी साहू ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया।मंडल के सखी निवास में रहने वाली पूर्णिमा रात्रे अपनी सुमधुर आवाज में ‘तेरी है जमीं, तेरा आसमां’ गीत गाकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। वहीं प्रेमा कुम्हार ने ‘हे गौरीनंदन’ गाया। दिव्यांग बालिका विकास गृह की सीमा सारथी ने ‘जब कोई बात बिगड़ जाए’ की मीठी आवाज में प्रस्तुति दी। वहीं महाराष्ट्र मंडल की ओर से कम्लेश्वरी साहू ने ‘सांसों की माला में सिमरू मैं शिव का नाम’ की सुमधुर प्रस्तुति दी।संत ज्ञानेश्वर स्कूल (एसडीवी) के बच्चों ने एक से एक नौ प्रस्तुतियां देकर माहौल को एक तरह से अपने पक्ष में कर लिया। तीसरी की दिव्या साहू, दिव्यांशी साहू और हेमाक्षी साहू रिमिक्स गीत में प्रस्तुति दी। वहीं हर्षिता श्रीवास, नैनसी साहू, अभिज्ञा शुक्ला और पावना लास्या ने एकल नृत्य की प्रस्तुतियां दी। पावना और अभिज्ञा ने क्लासिकल नृत्य की प्रस्तुति देकर खूब तालियां बटोरी। खुशी त्रिपाठी, स्नेहा मथानी, रिद्धी साहू और शिवानी गोस्वामी ने भांगड़ा प्रस्तुत किया।कार्यक्रम की अंतिम प्रस्तुति के रूप में दिव्यांग बालिका विकास गृह में निवासरत श्रवण बाधित गंगा निषाद, किरण साहू और शशि ने मनमोहक गणपति वंदना प्रस्तुत की। कार्यक्रम का संचालन संत ज्ञानेश्वर विद्यालय की शिक्षिका आराधना लाल और आभार प्रदर्शन परितोष डोनगांवकर ने किया।
- 0- गौरी समूह ने पानी पाउच निर्माण से गढ़ी आत्मनिर्भरता की नई गाथादुर्ग. प्रधानमंत्री जी के 25 वर्षों के निस्वार्थ सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण के संकल्पों को समर्पित ’सेवा संकल्प’ अभियान आज ग्रामीण क्षेत्रों में महिला सशक्तिकरण और स्वावलंबन का नया माध्यम बन रहा है। शासन की कल्याणकारी योजनाओं और वित्तीय सहयोग के बल पर दुर्ग विकासखंड की ग्रामीण महिलाएं संगठित होकर न केवल आर्थिक रूप से सशक्त हो रही हैं, बल्कि अन्य महिलाओं के लिए प्रेरणास्रोत भी बन रही हैं। इसी कड़ी में ’गौरी महिला स्व-सहायता समूह’ ने सामूहिक प्रयास और आजीविका गतिविधियों के माध्यम से आत्मनिर्भरता की एक मिसाल कायम की है।दुर्ग विकासखंड के अंतर्गत रिसामा के 12 ग्रामीण महिलाओं को जोड़कर ’गौरी महिला स्व-सहायता समूह’ का गठन किया गया था। नियमित बचत और छोटे स्तर पर आर्थिक गतिविधियों की शुरुआत करने के बाद समूह ने अपने कदम आगे बढ़ाए। आजीविका को विस्तार देने के उद्देश्य से समूह ने क्लस्टर लेवल फेडरेशन (सीएलएफ) से लगभग ₹60,000 की वित्तीय सहायता प्राप्त की और पानी पाउच निर्माण मशीन की खरीदी की। समूह की महिलाओं ने स्वयं उत्पादन, पैकिंग और प्रबंधन की जिम्मेदारी संभालते हुए व्यवसाय का सफल संचालन शुरू किया। शुरुआती दौर में समूह की मासिक आय लगभग ₹10,000 थी। और आज समूह की मासिक आय बढ़कर लगभग ₹20,000 तथा वार्षिक आय ₹2.40 लाख से अधिक तक पहुँच गई है। गौरी महिला स्व-सहायता समूह की यह सफलता दर्शाती है कि श्सेवा संकल्पश् और सुशासन की नीतियां किस प्रकार ग्रामीण महिलाओं के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन ला रही हैं। अपने श्रम, दृढ़ इच्छाशक्ति और सामूहिक निर्णय क्षमता के बल पर आजीविका को मजबूती देने वाली इन 12 महिलाओं की यह प्रेरक यात्रा आज पूरे गांव के लिए स्वरोजगार और महिला सशक्तिकरण का उत्कृष्ट उदाहरण बन चुकी है।
- दुर्ग. आमजन के जीवन को सुगम बनाने और समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की रोशनी पहुँचाने के ध्येय के साथ, देश के प्रधानमंत्री जी के 25 वर्षों के निस्वार्थ सेवा, सुशासन एवं समर्पण की भावना को रेखांकित करता ’सेवा संकल्प अभियान’ आज जन-जन के लिए उम्मीद की नई किरण बन चुका है। इसी पहल के तहत संचालित ’प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण)’ ने दुर्ग जिले के ग्राम पंचायत पुरदा निवासी हरीप्रसाद साहू की ज़िंदगी की तस्वीर ही बदल दी है। बरसों से एक मजबूत और सुरक्षित छत का इंतज़ार कर रहे इस परिवार के लिए यह योजना खुशहाली का नया सवेरा लेकर आई।सीमित आमदनी के कारण हरीप्रसाद के लिए स्वयं के बलबूते पक्का घर बनाना असंभव था। उनका परिवार मिट्टी की दीवारों और खपरैल वाली कच्ची झोपड़ी में रहने को मजबूर था। बारिश के दिनों में छत से टपकते पानी के कारण उन्हें पूरी रात जागकर गुजारनी पड़ती थी। इसी दौरान ग्राम पंचायत से प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) की जानकारी मिलने पर उन्होंने आवेदन किया। स्वीकृति मिलते ही मकान निर्माण की सहायता राशि सीधे उनके बैंक खाते में हस्तांतरित हो गई, जिससे उनका पक्का घर बनने का रास्ता साफ हुआ। इस सरकारी इमदाद के बल पर उन्होंने लगन के साथ अपना मजबूत, सुंदर और सुरक्षित पक्का आशियाना तैयार कर लिया।आज हरीप्रसाद साहू का परिवार अपने नए पक्के घर में गरिमा और सुकून के साथ जीवन व्यतीत कर रहा है। अब न तो उन्हें बारिश में पानी टपकने की चिंता सताती है और न ही रातों की नींद खराब होती है। शासन की इस लोककल्याणकारी नीति के प्रति दिल से धन्यवाद ज्ञापित करते हुए हरीप्रसाद कहते हैं कि प्रधानमंत्री जी की सुशासन नीति और गरीब कल्याण के संकल्प की बदौलत ही मुझ जैसे हर ज़रूरतमंद को अपना आशियाना बनाने का संबल और साहस मिला है।
- दुर्ग. केंद्र व राज्य शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आम जनता तक पहुंचाने और जन-जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से जिले में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक 'सेवा संकल्प अभियान' का आयोजन किया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत संस्कृति विभाग छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार एवं जिला प्रशासन के मार्गदर्शन से जिले के समस्त नगरी निकाय एवं जनपद पंचायतों में चिन्हित स्थलों पर 'छत्तीसगढ़ लोक धरोहर' सांस्कृतिक दल द्वारा 'नमो सेवा-अनकही कहानियां' एवं 'नमो सेवा गाथा' विषय पर आधारित आकर्षक नुक्कड़ नाटकों तथा नृत्य-नाटिकाओं की प्रस्तुतियां दी जा रही है। इन नुक्कड़ नाटकों का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के नागरिकों को मनोरंजन के माध्यम से शासकीय योजनाओं के प्रति जागरूक करना है।निर्धारित कार्यक्रमानुसार, विभिन्न विकासखंडों एवं नगरीय निकायों के अंतर्गत चिन्हित स्थलों पर नुक्कड़ नाटकों की प्रस्तुतियां की जा रही है। जिसके तहत 18 सितंबर को नगर पंचायत धमधा में, जनपद पंचायत धमधा के ग्राम बिरझापुर में कार्यक्रम का आयोजन हो गया है। जनपद पंचायत दुर्ग के ग्राम पेंड्रावन में तथा 19 सितंबर को ग्राम नगपुरा में, ग्राम अंजोरा में तथा ग्राम रसमड़ा में कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है। इसी प्रकार जनपद पंचायत पाटन के ग्राम सेलूद, ग्राम गाड़ाडीह एवं ग्राम जामगांव (आर) में 20 सितंबर को प्रदर्शन होगा। नगरीय क्षेत्रों में नगर पालिक निगम भिलाई-चरोदा के बाजार चौक भिलाई-3 में, नगर पालिक निगम भिलाई के श्रीराम चौक खुर्सीपार भिलाई में तथा मंगल बाजार छावनी भिलाई में 21 सितंबर को नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया जाएगा। इसके आगामी चरण में नगर पालिका परिषद जामुल में, नगर पालिका परिषद अहिवारा के बस स्टैंड अहिवारा में और जनपद पंचायत धमधा के नंदनी-खुदनी में 06 अक्टूबर को तथा नगर पालिक निगम भिलाई के जलेबी चौक कैंप-1 भिलाई, गदा चौक सुपेला भिलाई एवं कुरूद चौक कुरूद भिलाई में 07 अक्टूबर 2026 को नुक्कड़ नाटकों का आयोजन कर नागरिकों को जनकल्याणकारी योजनाओं से अवगत कराया जाएगा।--
- बिलासपुर. छत्तीसगढ़ सार्वजनिक वितरण प्रणाली नियंत्रण आदेश 2016 के तहत नगर पालिका निगम बिलासपुर अंतर्गत चार वार्डों में उचित मूल्य दुकान संचालन के लिए संबंधित वार्ड में पंजीकृत महिला स्व-सहायता समूह एवं प्राथमिक सहकारी उपभोक्ता भंडारों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।कार्यालय कलेक्टर (खाद्य शाखा) द्वारा जारी उद्घोषणा के अनुसार वार्ड क्रमांक 17 नेहरू नगर, वार्ड क्रमांक 27 विनोबा नगर, वार्ड क्रमांक 39 शहीद भगत सिंह नगर तथा वार्ड क्रमांक 64 महामाया नगर के लिए निर्धारित प्रारूप में आवेदन 30 सितंबर 2026 तक सीलबंद लिफाफे में जमा किए जा सकते हैं।आवेदन पत्र कार्यालय कलेक्टर, खाद्य शाखा, बिलासपुर में जमा किए जाएंगे।शासकीय उचित मूल्य दुकान संचालन के लिए महिला स्व-सहायता समूह अथवा प्राथमिक सहकारी उपभोक्ता भंडार का उद्घोषणा की तिथि से कम से कम तीन माह पूर्व पंजीकृत होना अनिवार्य है। निजी व्यक्तियों के आवेदन पर विचार नहीं किया जाएगा। पंजीयन प्रमाण-पत्र में उल्लेखित कार्यक्षेत्र के अनुसार ही संबंधित वार्ड के लिए आवेदन स्वीकार होगा। अन्य वार्ड के लिए किया गया आवेदन पात्र नहीं होगा तथा अपूर्ण दस्तावेजों वाले आवेदन भी स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
- 0- सेवा सेतु से आसान हुई छात्रवृत्ति की राह, डिजिटल सुविधा से जानकी साहू के परिवार को मिली राहतबिलासपुर. किसी विद्यार्थी के लिए छात्रवृत्ति केवल आर्थिक सहायता नहीं, बल्कि आगे की पढ़ाई जारी रखने का महत्वपूर्ण माध्यम होती है। छात्रवृत्ति के लिए आवश्यक दस्तावेज समय पर उपलब्ध होना भी उतना ही जरूरी है। शासन की डिजिटल सेवाओं ने इस प्रक्रिया को अब पहले की तुलना में अधिक सरल और सुविधाजनक बनाया है। इसी बदलाव की एक मिसाल मस्तुरी विकासखंड के ग्राम बेलटुकरी निवासी ’’जानकी साहू’’ के परिवार की कहानी है।जानकी साहू को छात्रवृत्ति योजना का लाभ लेने के लिए आय प्रमाण पत्र की आवश्यकता थी। इसके लिए उन्हें आवश्यक दस्तावेज तैयार कराने थे। पहले इस तरह के प्रमाण पत्र बनवाने के लिए संबंधित कार्यालय में जाकर आवेदन करने, दस्तावेज जमा करने तथा प्रमाण पत्र प्राप्त करने में समय और मेहनत लगती थी। ग्रामीण क्षेत्र के परिवारों के लिए बार-बार कार्यालय जाना अतिरिक्त परेशानी का कारण भी बन सकता था। जानकी साहू के परिवार ने इस समस्या के समाधान के लिए सेवा सेतु केंद्र में आवेदन किया। सेवा सेतु के माध्यम से उनके पिता ’’श्री रामप्रसाद साहू’’ के आय प्रमाण पत्र के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी की गई। आवेदन के बाद आय प्रमाण पत्र ’’सेवा सेतु पोर्टल के माध्यम से प्राप्त हो गया’’। इससे जानकी साहू के लिए छात्रवृत्ति योजना का लाभ लेने हेतु आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध हो गया।आय प्रमाण पत्र मिलने के बाद परिवार को दस्तावेज बनवाने के लिए बार-बार कार्यालय जाने की आवश्यकता नहीं पड़ी। ऑनलाइन माध्यम से प्रमाण पत्र उपलब्ध होने से प्रक्रिया में सुविधा और समय की बचत हुई। इससे जानकी साहू की छात्रवृत्ति से जुड़ी आगे की प्रक्रिया को पूरा करना भी आसान हुआ। जानकी साहू के परिवार के लिए यह सुविधा डिजिटल शासन की उपयोगिता का प्रत्यक्ष अनुभव लेकर आई। ’’जहां पहले शासकीय प्रमाण पत्र के लिए कार्यालयीन प्रक्रिया में समय और आने-जाने की परेशानी होती थी, वहीं सेवा सेतु के माध्यम से आवेदन और प्रमाण पत्र प्राप्त करने की प्रक्रिया अधिक आसान हुई।’’ यह बदलाव विशेष रूप से उन परिवारों के लिए उपयोगी है, जो दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों में रहते हैं और जिन्हें छोटी-छोटी शासकीय प्रक्रियाओं के लिए भी कार्यालयों तक पहुंचना पड़ता है।
- 0- चित्रों में उकेरे सपनों का भारत, भाषण में गूंजी विकसित भारत की कल्पनाबिलासपुर. सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जिले के 2,447 स्कूलों में आयोजित स्कूल स्तरीय प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों के लिए आज संकुल स्तर पर चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। संकुल स्तर की प्रतियोगिता में डेढ़ हजार से अधिक बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। बच्चों ने चित्रों और अपने विचारों के माध्यम से भारत की उपलब्धियों, वर्तमान चुनौतियों और भविष्य के सपनों को जीवंत रूप दिया।प्रतियोगिता दो श्रेणियों में आयोजित की गई। प्रथम श्रेणी में विगत 25 वर्षों की उपलब्धियों और महत्वपूर्ण विषयों को शामिल किया गया। इसमें स्वच्छ भारत, डिजिटल इंडिया, सेना का शौर्य, नया कश्मीर और नक्सलवाद जैसे विषयों पर बच्चों ने चित्र बनाए और भाषण प्रस्तुत किए। चित्रकला में बच्चों ने अपने रचनात्मक कौशल के माध्यम से इन विषयों को प्रभावी ढंग से उकेरा, वहीं भाषण के माध्यम से उन्होंने बीते 25 वर्षों की उपलब्धियों और चुनौतियों पर अपने विचार व्यक्त किए।द्वितीय श्रेणी आगामी 25 वर्षों के ‘सपनों के भारत’ पर केंद्रित रही। इसमें सपनों का भारत, विकसित भारत 2047, नक्सल मुक्त भारत, महिला सशक्तिकरण और कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) के प्रभाव जैसे विषय शामिल किए गए। बच्चों ने चित्रों और भाषणों के माध्यम से विकसित और सशक्त भारत की अपनी कल्पना को सामने रखा। संकुल स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले बच्चे अब विकासखंड स्तर की प्रतियोगिता में भाग लेंगे। इसके बाद चयनित प्रतिभागियों को जिला स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। प्रतियोगिता बच्चों के लिए अपनी रचनात्मकता, विचारों और अभिव्यक्ति कौशल को मंच देने का माध्यम बन रही है।आयोजन में जिला शिक्षा अधिकारी श्री संदीप पांडेय, विकासखंड शिक्षा अधिकारियों सहित जिले के अधिकारियों का मार्गदर्शन रहा। अधिकारियों ने बच्चों की प्रतिभा और प्रयासों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। संकुल स्तर पर चयनित बच्चे आगामी चरणों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।
- 0- शासन की योजना से मिली तकनीक, शिक्षा और आत्मनिर्भरता की राह हुई आसानबिलासपुर. शासन की जनकल्याणकारी योजनाएं जरूरतमंदों को सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ ही उनके जीवन को आसान बनाने का जरिया बन रही है। ऐसे ही बदलाव की कहानी शासकीय दृष्टि एवं श्रवण बाधितार्थ विद्यालय तिफरा में कक्षा 12वीं में अध्ययनरत कुमारी ललिता यादव की है।समाज कल्याण विभाग द्वारा ललिता को सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार की एडीआईपी योजना के तहत स्मार्ट फोन एवं स्मार्ट केन (छड़ी) का लाभ मिला। इन सुविधाओं ने उनकी पढ़ाई के साथ-साथ आवागमन को भी आसान बनाया है। पहले की स्थिति में विषय-वस्तु से संबंधित ऑडियो एवं वीडियो सामग्री आसानी से उपलब्ध नहीं होने के कारण ललिता को अध्ययन में कठिनाई होती थी। आवश्यक अध्ययन सामग्री तक सीमित पहुंच के कारण विषयों को समझने और सीखने के लिए उन्हें अतिरिक्त प्रयास करना पड़ता था। वहीं आवागमन के दौरान भी उन्हें सुविधा की आवश्यकता महसूस होती थी।अब की स्थिति में स्मार्ट फोन उनके अध्ययन का महत्वपूर्ण साधन बन गया है। वे स्मार्ट फोन के माध्यम से स्क्रीन रीडर, दीक्षा ऐप, ई-पुस्तकालय और यू-ट्यूब जैसे डिजिटल संसाधनों का उपयोग कर रही हैं। ऑडियो एवं डिजिटल माध्यमों से अध्ययन सामग्री आसानी से उपलब्ध होने के कारण उनकी पढ़ाई अधिक सुगम हुई है। वहीं स्मार्ट केन के उपयोग से चलने-फिरने और आवागमन में सुविधा मिली है। ललिता के लिए यह बदलाव केवल एक स्मार्ट फोन और स्मार्ट केन मिलने तक सीमित नहीं है। इन सुविधाओं ने उन्हें ’’शिक्षा से जुड़ने, तकनीक का उपयोग करने, अपने कौशल को विकसित करने और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने का अवसर’’ दिया है। शासन की योजना से मिली सहायता उनके लिए शिक्षा और आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ने का माध्यम बनी है। ललिता कहती हैं कि स्मार्ट फोन एवं स्मार्ट केन के प्रयोग से उनका जीवन ही बदल गया है।



























