ब्रेकिंग न्यूज़

जिंदगी ना मिलेगी दोबारा सेवा संस्था ने मनाया 10वां स्थापना दिवस

समाजसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वालों का किया सम्मान
रायपुर।
जिंदगी ना मिलेगी दोबारा सेवा संस्था द्वारा रायपुर के वृंदावन हॉल में संस्था का 10वां स्थापना दिवस एवं सम्मान समारोह गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में समाजसेवा, शिक्षा, साहित्य, स्वास्थ्य, खेल एवं अन्य क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले व्यक्तियों एवं सामाजिक संस्थाओं का सम्मान किया गया।
कार्यक्रम में संस्था द्वारा ऐसे परिवारों को भी सम्मानित किया गया, जिन्होंने अपने दिवंगत परिजनों की पार्थिव देह लोककल्याण के लिए दान की तथा नेत्रदान एवं रक्तदान जैसे पुनीत कार्यों के माध्यम से समाज को प्रेरणा दी। संस्था की ओर से चिकित्सा उपकरण बैंक में सहयोग करने वाले नागरिकों एवं नियमित रूप से गो सेवा से जुड़े सदस्यों को भी सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम की मुख्य  अतिथि श्रीमती वर्णिका शर्मा अध्यक्ष बाल संरक्षण आयोग, श्विशिष्ठ अतिथि श्रीमती  ममता साहू अध्यक्ष छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग  सहित वरिष्ठ पत्रकार एवं साहित्यकार श्रीमती सविता पाठक, विप्र प्रबंधन समिति के अध्यक्ष ज्ञानेश शर्मा , एवं विद्युत मंडल के से.नि. मुख्य अभियंता श्री महेन्द्र धर बडगैया, आभा मिश्रा सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
संस्था की संस्थापक अध्यक्ष श्रीमती सुषमा तिवारी ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में संस्था की गतिविधियों एवं समाजसेवा के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि संस्था पिछले लगभग दो दशकों से समाजसेवा के क्षेत्र में सक्रिय है तथा पिछले दस वर्षों से संगठित रूप से कार्य करते हुए लगभग 350  महिलाओं एवं पुरुषों की टीम के माध्यम से विभिन्न सामाजिक गतिविधियां संचालित कर रही है।
डॉ. शोभा निगम को मिला भूमिजा पुरस्कार
स्थापना दिवस समारोह में संस्था द्वारा प्रतिवर्ष प्रदान किए जाने वाले रमा भारती स्मृति भूमिजा पुरस्कार से वर्ष 2026 के लिए  दर्शनशास्त्र की प्राध्यापक तथा आरंग महाविद्यालय की पूर्व प्राचार्य डॉ. शोभा निगम को सम्मानित किया गया।
यह पुरस्कार स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. कमलनारायण शर्मा की पत्नी स्व. रमा शर्मा एवं उनकी पुत्री भारती पांडेय की स्मृति में उनके परिजनों द्वारा स्थापित किया गया है। पुरस्कार का उद्देश्य छत्तीसगढ़ की महिला शिक्षाविदों, साहित्यकारों, लेखिकाओं एवं कवयित्रियों को प्रोत्साहित करना है।
डॉ. संजय द्विवेदी को कृषि रत्न सम्मान
'सम्मान समारोह के अवसर पर छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध कृषि वैज्ञानिक एवं उद्यानशास्त्री स्वर्गीय डॉ. मणिशंकर शर्मा की स्मृति में उनके परिजनों द्वारा कृषि शिक्षा के क्षेत्र में प्रतिवर्ष दिए जाने वाले प्रतिष्ठित कृषि रत्न सम्मान इस वर्ष इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर के शस्य विज्ञान विभाग के प्रमुख वैज्ञानिक एवं प्राध्यापक डॉ. संजय द्विवेदी को प्रदान किया गया ।
समारोह में शिक्षा के क्षेत्र में बिहारी लाल शर्मा , स्वास्थ्य के  क्षेत्र में डॉ रश्मि चांवरे , खेल के क्षेत्र में संतोष सोनी , पत्रकारिता के क्षेत्र में संजय दीवान, लेखन के क्षेत्र में पूजा अग्रवाल एवं अन्य सामाजिक क्षेत्रों में योगदान देने वाले व्यक्तियों तथा समाजसेवी संस्थाओं में आंध्रा एसोसियेशन महिला विंग, चक्रव्यूह वेलफेयर सोसायटी, शांति मैत्री ग्रामीण विकास संस्थान , कैट महिला विंग रायपुर को भी सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने संस्था के सामाजिक कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि आज के समय में जब व्यक्ति-केंद्रित सोच बढ़ रही है, ऐसे में जिंदगी ना मिलेगी दोबारा सेवा संस्था जैसी संस्थाओं द्वारा सेवा और मानवता के क्षेत्र में किए जा रहे कार्य समाज के लिए प्रेरणादायी हैं।
संस्था की सचिव श्रीमती ममता शर्मा ने सभी अतिथियों, सम्मानित व्यक्तियों, सहयोगियों एवं सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संस्था भविष्य में भी जरूरतमंदों की सेवा और समाज में मानवीय मूल्यों को बढ़ावा देने के लिए निरंतर कार्य करती रहेगी।
कार्यक्रम में संस्था के संरक्षक अजय शर्मा, अध्यक्ष सुषमा तिवारी, सचिव ममता शर्मा, सलाहकार ममता बड़गैया , सुमन शर्मा सहित चन्द्रसेना दीवान , सीमा  अग्रवाल, स्वाति सोनी , लता साहू, कौशिल्या कश्यप, कान्हा ठाकुर, संतोष साहू , केशव सोनकर सूरज दीवान, …. तथा  अन्य सदस्यगण  उपस्थित रहे ।
मंच संचालन अमृतांशु शुक्ला ने किया ।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english