- Home
- छत्तीसगढ़
- रायपुर । मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज अपने दो दिवसीय बस्तर दौरे पर जगदलपुर पहुंचे। बस्तर जिले के बाबू सेमरा में आयोजित लोकार्पण, भूमिपूजन एवं सामग्री वितरण कार्यक्रम में मुख्यमंत्री को बस्तर के स्थानीय जनजातीय काष्ठ शिल्पकारों द्वारा तैयार की गई श्रीराम दरबार कलाकृति भेंट स्वरूप प्रदान की गई।इस अद्भुत कलाकृति को जनजातीय काष्ठ शिल्पकारों ने बस्तर की सागौन काष्ठ से तराश कर बनाया है। जिसमें भगवान श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण एवं भक्त हनुमान के साथ दरबार में भरत और शत्रुघ्न को भी दर्शाया गया है। श्री राम दरबार की इस कृति में प्रभु श्री राम एवं माता सीता सिंहासन पर विराजमान हैं और भक्त हनुमान के साथ प्रभु श्री राम के तीनों भाई भी उनके पास विराजमान हैं ।गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ भगवान श्रीराम का ननिहाल है, यहां की भूमि उनकी माता कौशल्या की भूमि है। सरगुजा से बस्तर तक छत्तीसगढ़ में श्रीराम के पदचिन्ह हैं, ऐसी मान्यता है कि श्रीराम ने वनवास काल का अधिकांश समय छत्तीसगढ़ में ही बिताया था। यही वजह है कि बस्तर के जनजातीय समुदाय में भी प्रभु श्री राम को लेकर खासा महत्व है।
- -दानपुन्न पर्व छेरछेरा और शाकम्भरी जयंती पर मरार पटेल महासंघ प्रतिवर्ष की भांति प्रसादी स्वरूप निःशुल्क सब्जियों का किया वितरणरायपुर / प्रदेश के स्कूल शिक्षा पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल आज राजधानी रायपुर के घड़ी चौक में आयोजित शाकम्भरी जयंती कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शमिल हुए।मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल ने मां शाकम्भरी जयंती की सभी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मां शाकम्भरी का आशीर्वाद प्रदेश को मिल रहा है और आज दान पुण्य का छेर-छेरा के पर्व है जिसके पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ मरार समाज द्वारा प्रसादी के रूप में निःशुल्क सब्जी वितरण का आयोजन किया गया। ऐसी मान्यता है कि छेर-छेरा के दिन दान करने से पुण्य लाभ प्राप्त होता है और समृद्धि आती है। अच्छी बात है कि इस परंपरा को छत्तीसगढ़ का मरार पटेल समाज निभा रहा है।ज्ञात हो कि मरार पटेल महासंघ रायपुर जिला कार्यकारिणी के तत्वाधान में आराध्य देवी मां शाकम्भरी जयंती प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी राजधानी रायपुर के घड़ी चौक में आज बड़े हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया। दानपुण्य का पर्व छेरछेरा और मरार समाज की आराध्य देवी माँ शाकंभरी जंयती के अवसर पर प्रसादी के रूप में निःशुल्क सब्जी वितरण किया गया।
- *उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी -कर्मचारी हुए सम्मानित*बिलासपुर /14वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस कार्यक्रम का आयोजन आज जिला प्रशासन द्वारा कोनी स्थित बैरिस्टर ठाकुर छेदीलाल कृषि महाविद्यालय के ऑडिटोरियम में किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि आई. जी. श्री अजय यादव ने कहा कि लोकतंत्र एक ऐसी व्यवस्था है जिसमें हम सभी की सहभागिता शत-प्रतिशत सुनिश्चित होनी चाहिए। लोकतंत्र की मजबूती के लिए हर व्यक्ति को मतदान करना चाहिए। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा चलाये जा रहे मतदाता जागरूकता अभियान से लोगों में जागरूकता आई है। मतदान हेतु युवा वर्ग में जो जागरूकता आई है उससे न केवल उनके परिवार जागरूक होंगे अपितु समाज भी जागरूक होगा।मुख्य अतिथि की आसंदी से आईजी श्री अजय यादव ने कहा कि मतदाता जागरूकता अभियान तभी सार्थक है जब व्यक्ति स्वतंत्र रूप से मतदान के लिए आगे आये। 14वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस का आयोजन ‘‘वोट जैसा कुछ नहीं, वोट जरूर डालेंगे हम ’’ थीम पर किया गया। कलेक्टर श्री अवनीश शरण ने कहा कि भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है। मतदान हमारा अधिकार ही नहीं कर्तव्य भी है। हम अपने अधिकारों की बात तो करते हैं लेकिन अपने कर्तव्यों के प्रति सजग नहीं रहते हैं। लोकतांत्रिक पद्धति को मजबूत बनाने के लिए युवाओं को आगे आना होगा। उन्होंने सभी से अपने मताधिकार का अनिवार्य रूप से उपयोग करने की अपील की। पुलिस अधीक्षक श्री संतोष कुमार सिंह ने अपने उद्बोधन में कहा मतदान लोकतंत्र का आधार है। एक एक वोट से लोकतंत्र मजबूत बनता है। वोट देने का अधिकार हमें 18 साल इंतजार करने के बाद मिलता है।*आई. जी. ने दिलाई मतदाधिकार की शपथ -*कार्यक्रम में आईजी श्री यादव द्वारा सभी अधिकारी, कर्मचारियों एवं युवा मतदाताओं को देश की लोकतांत्रिक परम्परा बनाये रखने तथा निर्भीक होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करने की शपथ दिलाई गई।*उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी कर्मचारी हुए सम्मानित -*मतदाता सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रत्येक विधानसभा से एक बीएलओ को 6 हजार रू. प्रोत्साहन राशि का चेक एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। मतदाता जागरूकता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए जिला स्तरीय पुरस्कार से अटल बिहारी विश्वविद्यालय के एनएसएस प्रभारी श्री मनोज सिन्हा को सम्मानित किया गया। सभी रिटर्निंग आफिसर और सहायक रिटर्निंग आफिसर समेत अन्य उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी कर्मचारियों को भी सम्मानित किया गया। साथ ही नये युवा मतदाताओं को ईपिक कार्ड दिया गया।*मतदाता जागरूकता कार्यक्रम की शानदार प्रस्तुति-*कार्यक्रम में कॉलेज के विद्यार्थियों द्वारा मतदाता जागरूकता से संबंधित गानों, नुक्कड़ नाटक, नृत्य और कविता की शानदार प्रस्तुति दी गयी।कार्यक्रम के दौरान सीईओ जिला पंचायत श्री अजय अगवाल, एडिशनल एसपी श्रीमती अर्चना झा, उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री शिव कुमार बनर्जी, कृषि महाविद्यालय के डीन श्री आर. के. एस तिवारी, सभी एसडीएम, तहसीलदार सहित अधिकारी कर्मचारी और बड़ी संख्या में कॉलेज के विद्यार्थी मौजूद थे।
- दुर्ग / गणतंत्र दिवस के पावन पर्व पर जिले में प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा 26 जनवरी 2024 को पंडित रविशंकर स्टेडियम दुर्ग में आयोजित मुख्य समारोह में प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण करेंगे और परेड की सलामी लेंगे। निर्धारित कार्यक्रम अनुसार मुख्य अतिथि उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा प्रातः 9 बजे रविशंकर स्टेडियम दुर्ग पहुँचकर ध्वजारोहण करेंगे। प्रातः 9.05 बजे परेड का निरीक्षण, 9.10 बजे माननीय मुख्य अतिथि द्वारा मुख्यमंत्री जी का संदेश वाचन, 9.30 बजे हर्ष फायर, 9.35 मार्च पास्ट, 9.40 बजे परेड कमान्डरों से परिचय, 9.45 बजे शहीद परिवारों का सम्मान, 9.55 बजे परेड कमान्डरों के साथ फोटो सेशन, 10.00 बजे स्कूली बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम, 10.30 बजे झांकियों का प्रदर्शन एवं 10.55 बजे से पुरस्कार वितरण किया जाएगा।
- कलेक्टर ने निरीक्षण कर कार्ययोजना बनाने दिए निर्देशयात्रियों के ठहरने बनेगा रैन बसेराबिलासपुर / तिफरा स्थित नए बस स्टैंड में यात्री सुविधाओं का समुचित विकास किया जायेगा। कलेक्टर अवनीश शरण ने आज इसका निरीक्षण कर कार्ययोजना बनाने के निर्देश निगम प्रशासन को दिए हैं। डीएमएफ मद से जरूरी राशि की मंजूरी दी जाएगी।यात्रियों के ठहरने के लिए रैन बसेरा,अंदर और बाहर पर्याप्त रोशनी, साफ पानी, सुरक्षा आदि तमाम व्यवस्था सुनिश्चित की जाएंगी।कलेक्टर श्री अवनीश शरण ने आज रायपुर रोड पर तिफरा स्थित नये बस स्टैंड का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने यात्रियों के लिए स्टैंड में उपलब्ध मौजूदा सुविधाओं का जायजा लिया। यात्रियों सहित यातायात बस महासंघ के पदाधिकारियों, ड्राइवरों और कंडक्टरों से चर्चा कर उनकी राय जानी। उनकी दिक्कतों को महसूस करते हुए कलेक्टर ने महिला व पुरुषों के लिए अलग अलग रैन बसेरा, रोशनी की पर्याप्त व्यवस्था, शुद्ध पेयजल, सीसीटीवी सहित भवन के आवश्यक सुधार के निर्देश दिए। उन्होंने सुलभ शौचालय एवम् इसके संचालन की भी जानकारी ली। कलेक्टर ने वाहनों की टिकट काउंटर का भी अवलोकन किया। उन्होंने प्रमुख शहरों के आने जाने की किराया सूची भी सार्वजनिक रूप से प्रदर्शित करने के निर्देश दिए। किसी भी हालत में शासन द्वारा निर्धारित किराये से ज्यादा वसूली नहीं करने की हिदायत दी। स्टैंड पर शाम और रात में असामाजिक तत्वों को कड़े संदेश देने नियमित रूप से पुलिस की गश्त करने को कहा है। उन्होंने बस स्टैंड में उपलब्ध दुकानों, उनके आवंटन और आमदनी की जानकारी लेकर भी आवश्यक निर्देश दिए। इस अवसर पर एसडीएम सूरज साहू,प्रभारी निगम आयुक्त श्री आर के जायसवाल सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।
- बिलासपुर /गणतंत्र दिवस 26 जनवरी को जिला मुख्यालय के पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित मुख्य समारोह में उप मुख्यमंत्री श्री अरूण साव ध्वजारोहण करेंगे।मुख्य समारोह में प्रातः 8.59 बजे मुख्य अतिथि का आगमन होगा। प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण, राष्ट्रगान होगा। प्रातः 9.03 बजे मुख्य अतिथि द्वारा परेड का निरीक्षण किया जाएगा। सवेरे 9.13 बजे परेड द्वारा मार्च पास्ट किया जाएगा। प्रातः 9.18 बजे मुख्य अतिथि द्वारा मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन होगा। इसके पश्चात प्रातः 9.48 बजे स्कूली बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जाएगी। प्रातः 10.17 बजे शासकीय विभागों की झांकी निकाली जाएगाी। इसके पश्चात प्रातः 10.47 बजे जिले में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को मुख्य अतिथि द्वारा पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा। गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारी पूरी हो चुकी है। समारोह में 19 विभागों द्वारा आकर्षक झांकी का प्रदर्शन किया जाएगा। स्कूली बच्चों द्वारा संास्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जाएगी। शासकीय योजनाओं में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लगभग 90 कर्मचारियों को उपमुख्यमंत्री श्री अरूण साव सम्मानित करेंगे।
- -कलेक्टर ने सिरगिट्टी एवं पेण्ड्री बायपास का किया दौरा-प्रदूषण फैलाने वालों पर कठोर कार्रवाई के निर्देशबिलासपुर / सिरगिट्टी क्षेत्र में उद्योगों से निकले कचरे के प्रबंधन के लिए सीएसआईडीसी एवं नगर निगम के बीच अनुबंध किया गया है। जिसके अंतर्गत नगर निगम द्वारा औद्योगिक क्षेत्र से कचरे का संग्रहण एवं परिवहन बाहर निर्धारित स्थल पर किया जायेगा। सीएसआईडीसी इसके लिए उन्हें निर्धारित शुल्क अदा करेगी। गौरतलब है कि कलेक्टर श्री अवनीश शरण ने विगत दिनों आयोजित बैठक में औद्योगिक कचरे के निपटारे के लिए स्थायी व्यवस्था करने के निर्देश सीएसआईडीसी को दिए थे।कलेक्टर श्री अवनीश शरण ने इस सिलसिले में आज सिरगिट्टी औद्योगिक इलाके का दौरा किया। उन्होंने उद्योगों से निकले कचरा के संग्रहण के लिए चिन्हांकित स्थल को फेंसिग कर सूचना फलक लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने उस स्थल को भी देखा जहां कचरे का अंबार लगा था और नियम विरूद्ध तरीके से इसका डिस्पोजल किया जा रहा था। कलेक्टर के निर्देश के बाद इस स्थल के संपूर्ण कचरे को साफ करके मैदान का समतलीकरण किया जा चुका है। यहां पर बोर्ड भी लगाया गया है। कलेक्टर श्री अवनीश शरण ने सिरगिट्टी के बाद आगे पेण्ड्रीडीह बाईपास इलाके का भी भ्रमण कर कोल डस्ट एवं धूल प्रदूषण के हालात का जायजा लिया।कलेक्टर ने अफसरों से जोर देकर कहा कि खुले हुए ट्रक में कोल अथवा अन्य खनिजों के परिवहन पर सख्त कार्रवाई किया जाये। धूल एवं वायु प्रदूषण के प्रमुख कारणों में खुले में खनिज परिवहन को माना गया हैं। उन्होंने प्रदूषण मण्डल, आरटीओ, खनिज एवं पुलिस विभाग को संयुक्त रूप से कई धाराओं के तहत एक साथ कार्रवाई के निर्देश दिए ताकि कोई भी व्यक्ति दुबारा गलती करने से बाज आये। कार्रवाई में शिथिलता बरतने पर जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की चेतावनी भी दी। इस अवसर पर नगर निगम के प्रभारी आयुक्त श्री आर.के. जायसवाल, एसडीएम श्री सूरज साहू, सीजीएम डीआईसी श्री कुसरे सहित खनिज, आरटीओ, प्रदूषण मण्डल के अधिकारी एवं जिला उद्योग संघ के पदाधिकारी शामिल थे।
- -वोट करना हमारा अधिकार है इसका सभी मतदाता जरूर उपयोग करें- कमिश्नर श्री सत्यनारायण राठौर-’’वोट जैसा कुछ नहीं वोट जरूर डालेंगे हम’’ थीम पर लोकसभा चुनाव में मतदाताओं को किया जा रहा है जागरूक- कलेक्टर-राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर कार्यक्रमदुर्ग / भारत निर्वाचन आयोग तथा मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ रायपुर के निर्देशानुसार 14वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन बी.आई.टी. दुर्ग के ऑडिटोरियम में किया गया। इस अवसर पर कमिश्नर श्री सत्यनारायण राठौर द्वारा मतदाताओं को मतदाता दिवस की शपथ दिलाई गई। नवीन मतदाताओं ने सभी अधिकारियों को प्रतीकात्मक रूप से बैच लगाकर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कमिश्नर श्री सत्यनारायण राठौर ने सभी नवीन एवं पुराने मतदाताओं को 14वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि मतदान में हम सभी की भागीदारी ज्यादा से ज्यादा होनी चाहिए। मतदान करना लोकतंत्र का आधार है। इसलिए सभी मतदाताओं को लोकतन्त्र में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए न सिर्फ स्वयं मतदान करना चाहिए बल्कि और साथियों को भी प्रेरित करना चाहिए। जिससे योग्य उम्मीदवार का चयन हो सके। उन्होंने एक उदाहरण देते हुए कहा कि मिजोरम राज्य में चुनाव को एक पर्व के रूप में मनाया जाता है। यह एक पहला राज्य है जहां चुनाव के दिन लोग उत्सव मनाते हैं। आगामी लोकसभा चुनाव में सभी नवीन मतदाताओं को अपने मताधिकार का उपयोग करने को कहा तथा अन्य लोगों को भी प्रेरित करने को कहा। उन्होंने सभी नवीन मतदाताओं को निर्वाचक नामावली में नाम जोड़वाने एवं त्रुटिसुधार करवाने संबंधित अधिकारी से सम्पर्क करने को कहा। उन्होंने उपस्थित नवीन मतदाताओं से अपील की कि वे आगामी लोकसभा चुनाव में भाग ले और स्वस्थ, समृद्ध देश बनाने में अपना योगदान दे। युवा मतदाताओं को लोकतंत्र में अपनी पूर्ण आस्था रखने, देश की लोकतांत्रिक परम्पराओं की मर्यादा को बनाए रखने, स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखते हुए, निर्भीक होकर, मतदान करने की शपथ दिलायी। साथ ही धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग करने का आग्रह किया।कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने कहा कि यह दिन विशेषकर युवा मतदाताओं को प्रेरित करने के लिए है, क्योकि युवा ही लोकतंत्र के महानायक है। उन्होंने उपस्थित सभी युवा वर्गाे को 14वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दी और पूरे उत्साह के साथ अपने अधिकार का उपयोग करते हुए वोट देने की अपील की। मतदान में पारदर्शिता होनी चाहिए। मुझे पूर्ण विश्वास है कि इस चुनाव में युवा बड़ी संख्या में अपने साथियों के साथ अवश्य आगे आएंगे और अपने दृढ़ निश्चय का परिचय देंगे। जिला प्रशासन द्वारा स्वीप प्लॉन के तहत मतदाता जागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है। कलेक्टर ने ’’वोट जैसा कुछ नहीं वोट जरूर डालेंगे हम’’ थीम पर लोकसभा चुनाव में मतदाताओं को जागरूक किया जा है। इस थीम को मन में बैठाकर अन्य लोगों को भी प्रेरित करें, ताकि जिले में शत-प्रतिशत वोटिंग प्रतिशत प्राप्त हो सके। प्रतिवर्ष राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित किया जाता है। उन्होंने कहा कि जिले में लोकसभा निर्वाचन में वोटिंग प्रतिशत को इस बार सबसे अधिक करने की कोशिश की जाएगी। वोट आपका बहुत अहम है, यह गणतंत्र का स्वस्थ कदम है। वोटर लिस्ट में नाम दर्ज होने के साथ ही लोकतंत्र में उन्हे सक्रिय रूप से भाग लेने की पात्रता हो जाती है। इसे गंभीरता से लेते हुए बेहतर समाज के निर्माण हेतु मतदान प्रक्रिया मे भाग लेवें। इसके साथ ही उन्होने नये मतदाताओ को जागरूक करने के अलावा हर स्तर के चुनाव मे भागीदारी करने की बात कही।पुलिस अधीक्षक श्री रामगोपाल गर्ग ने इस मौके पर नये मतदाताओं का स्वागत करते हुए कहा कि देश के एक जिम्मेदार नागरिक बनने की दिशा मे यह एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा 25 जनवरी 1950 को भारत निर्वाचन आयोग का गठन हुआ था। आजादी की लड़ाई लड़ने के लिए स्वतंत्रता सेनानियों ने कितना संघर्ष किया। आज इसी का परिणाम है कि आज हम अपने मताधिकार का प्रयोग कर पा रहे हैं। हमे अपने देश पर गर्व करना चाहिए कि आज हम चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग कर पा रहे हैं। देश की लोकतांत्रिक व्यवस्थाओं को मजबूत बनाने के उद्देश्य से स्वतंत्र एवं निष्पक्ष मतदान करने का संकल्प लें। इसका अर्थ यह भी है कि युवा मतदाता अब महान लोकतांत्रिक प्रक्रिया के अंग के रूप में शामिल होकर अपना अधिकार एवं कर्तव्य का निर्वहन सही रूप में करें। शतप्रतिशत मतदाताओं को मतदान करने के सहयोग करें।कार्यक्रम में इसके साथ ही मतदाता सूची का पुनरीक्षण का कार्य डोर टू डोर करने वाले अधिकारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में कविता पाठन, कॉलेज के बच्चों द्वारा कविता पाठन, मतदाता जागरूकता हेतु स्पीच दी गई। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री अरविंद एक्का, उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री बजरंग दुबे, श्री गोकुल रावटे, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अश्वनी देवांगन, डिप्टी कलेक्टर श्री मुकेश रावटे, नगर निगम आयुक्त श्री लोकेश चंद्राकर सहित विभागीय अधिकारी एवं स्कूल व कॉलेज के विद्यार्थी उपस्थित थे।
- दुर्ग /विधानसभा निर्वाचन-2023 में निर्वाचन कार्य में संलग्न/अधिग्रहित किये गये यात्री वाहन सहित अन्य श्रेणी के वाहनों के प्रस्तुत देयकों के परीक्षण उपरांत अंतिम रूप से भुगतान कार्यवाही की जानी है। क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी एवं यातायात प्रभारी (निर्वाचन) से प्राप्त जानकारी अनुसार देयक भुगतान पूर्व किसी प्रकार की आपत्ति हों तो तथ्यात्मक रूप से लिखित आवेदन 08 फरवरी को सायं 5.00 बजे तक जिला कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय, दुर्ग के यातायात शाखा में श्री विनय देवांगन, राजस्व निरीक्षक, मो.नं. 8889618596 के पास जमा कराना होगा। निर्धारित तिथि उपरांत भेजे जाने वाले आवेदनों पर कोई विचार नहीं किया जाएगा।
- दुर्ग, / विगत 75 वर्षों की गरिमामयी परम्परा अनुसार गणतंत्र दिवस के अवसर पर रविशंकर स्टेडियम दुर्ग में शाम 4 बजे से नागरिक एकादश और कलेक्टर एकादश के मध्य हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा।आयोजन में जिलाधीश एकादश के संभावित खिलाड़ियों में कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी, पुलिस महानिरीक्षक श्री बी.एन. मीणा, आयुक्त श्री सत्यनारायण राठौर, जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्रीमती नीता यादव, पुलिस अधीक्षक श्री राम गोपाल गर्ग, अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी श्री अरविंद कुमार एक्का, आयुक्त नगर पालिक निगम भिलाई श्री देवेश कुमार ध्रुव, आयुक्त नगर पालिक निगम रिसाली श्री आशिष देवांगन, आयुक्त नगर पालिक निगम दुर्ग श्री लोकेश चंद्राकर, वनमंडलाधिकारी श्री चंद्रशेखर परदेशी, अपर कलेक्टर श्री बजरंग दुबे, श्रीमती योगिता देवांगन एवं श्री गोकुल रावटे, संयुक्त कलेक्टर श्री हरवंश सिंह मिरी, आयुक्त नगर पालिका निगम भिलाई-3 चरोदा श्री अजय त्रिपाठी, संयुक्त कलेक्टर श्री मुकेश रावटे, श्री विनय सोनी एवं श्री दीपक निकुंज, डिप्टी कलेक्टर श्री महेश सिंह राजपूत, श्रीमती लता उर्वशा, श्री लवकेश ध्रुव एवं श्री उत्तम ध्रुव, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक झा, श्री अनंत कुमार साहू एवं श्रीमती मीता पवार, सीएसपी श्री एम.एस. चंद्रा, श्री विश्वदीप त्रिपाठी एवं श्री आशीष कुमार बंछोर, डीएसपी श्री अलेक्जेंडर किरौ, श्री संजय पुंधीर, श्री चंद्रप्रकाश तिवारी एवं श्री सतीश ठाकुर, जेल अधीक्षक श्री योगेश सिंह छत्रीय, तहसीलदार सुश्री ख्याति नेताम, श्री प्रकाश सोनी, श्री राधेश्याम वर्मा, श्री पंचराम सलामे, सुश्री ममता टावरी एवं श्री पवन ठाकुर, सहा. आयुक्त श्री राजेश जायसवाल, खनिज अधिकारी श्री दीपक मिश्रा, जिला शिक्षा अधिकारी श्री अभय कुमार जायसवाल, कोषालय अधिकारी श्री राघवेंद्र कुमार, क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी श्री शैलाभ साहू, जिला पंजीयक सुश्री पुष्पलता ध्रुवे, खाद्य नियंत्रक श्री सी.पी. दीपांकर, उपसंचालक कृषि श्री ललित मोहन भगत, जिला महिला बाल विकास अधिकारी श्री अजय शर्मा, जिला खेल युवा कल्याण विभाग श्री विलियम लकड़ा, मुख्य महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र श्री हरीश सक्सेना, उपसंचालक नगर तथा ग्राम निवेश दुर्ग श्री विमल बगवईया, उपसंचालक औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा श्री आशुतोष पांडेय, उपसंचालक मत्स्य विभाग श्रीमती सीता चंद्रवंशी, उपसंचालक उद्यानिकी श्रीमती पूजा साहू जिला एवं जिला योजना एवं सांख्यिकी अधिकारी श्री डी.एस. वर्मा शामिल हैं।इसी प्रकार नागरिक एकादश समूह में विधायक श्री गजेंद्र यादव, श्री ललित चंद्राकर एवं श्री देवेंद्र यादव, महापौर श्री नीरज पाल एवं श्री धीरज बाकलीवाल, सभापति श्री राजेश यादव, अधिवक्ता श्री अमर चोपड़ा, डॉ. आर.ए. सिद्दीकी, पूर्व महापौर श्री शंकर लाल ताम्रकार एवं श्री आर.एन. वर्मा, श्री राधेश्याम शर्मा, श्री बल्ली सोनकर, श्री अब्दुल वहीद चौहान, श्री संजय शर्मा, श्री मुकेश श्रीवास्तव, श्री तनवीर अकील, श्री संजय बोहरा, श्री आलोक ठाकुर, श्री योगेश बघेल, श्री तरसेम सिंह ढिल्लो, डॉ. ए.डी. उरगांवकर, डॉ. अनुराग दीक्षित, श्री हामीद खोखर, श्री प्रभात शर्मा, श्री अवतार सिंह, श्री संजीव श्रीवास्तव, डॉ. अनीश, श्री आकिब खान, डॉ. मैनाकदेव सिकदर, श्री सुरेन्द्र साहू, श्री दानिश, श्री किशोर शर्मा, डॉ. अजय गोवर्धन, श्री प्रवीण तिवारी, डॉ. विवेकन पिल्लइ, श्री महेंद्र नाग, श्री संतोष हिवराड़े, श्री एस.पी. नितिन वैद्य, श्री राहूल ताम्रकार, श्री राजेन्द्र ठाकुर, डॉ. राजेन्द्र ठाकुर, डॉ. सत्येद्र ज्ञानी, डॉ. सत्येंद्र ज्ञानी, डॉ. जय तिवारी, तनवीर अंकित, श्री राजेंद्र ठाकुर, श्री विनोद वाघ, श्री प्रवीण तिवारी, श्री विनोद ताम्रकार, श्री हाजी हमीद, श्री एनूर चौहान, श्री गौरव शर्मा, श्री अभिषेक शर्मा, श्री कपिल सरना, श्री सुरेंद्र चंदेल, श्री मनदीप सिंह भाटिया एवं दुर्ग व भिलाई नगर निगम के समस्त सम्मानित पार्षद गण एवं गणमान्य नागरिक शामिल होंगे।
- रायपुर /केन्द्र सरकार की तरफ से गणतंत्र दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग के 39 अधिकारियों और कर्मचारियों को पुलिस वीरता पदक, विशिष्ट सेवा पदक और सराहनीय सेवा पदक से विभूषित किये जाने की घोषणा की गई है। राज्य के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने बताया कि 39 पुलिस कर्मियों में से 26 को सराहनीय सेवाओं के लिए पुलिस वीरता पदक, 2 को विशिष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक और सराहनीय सेवाओं के लिए 11 कर्मचारियों को पुलिस पदक से सम्मानित किया जाएगा।उन्होंने बताया कि श्री हेमन्त कुमार पटेल, उप निरीक्षक, बलौदाबाजार, श्री मालिक राम, निरीक्षक, कांकेर, श्री सुक्कू राम नाम, सउनि, नारायणपुर, श्री संतोष चंदन, प्रधान आरक्षक, नारायणपुर, श्री साकेत कुमार बंजारे, उप निरीक्षक हाल निरीक्षक बीजापुर, श्री भुवन सिंह बोरा, प्लाटून कमाण्डर हाल कंपनी कमाण्डर 21वीं वाहिनी, छसबल, बालोद, श्री संजय पाल, उप निरीक्षक, बीजापुर, श्री धरम सिंह तुलावी, उप निरीक्षक, बीजापुर, श्री विरेन्द्र कंवर, उप निरीक्षक, बीजापुर, श्री पतिराम पोड़ियामी, उप निरीक्षक, बीजापुर, श्री दिलीप कुमार वासनिक, प्लाटून कमाण्डर, एसटीएफ, शहीद रमेश जुर्री, प्रधान आरक्षक, बीजापुर, शहीद रमेश कोरसा, आरक्षक, बीजापुर, शहीद सुभाष नायक, आरक्षक, बीजापुर, शहीद रामदास कोर्राम, आरक्षक, एसटीएफ, शहीद जगतराम कंवर, आरक्षक, एसटीएफ, शहीद सुख सिंह, आरक्षक, एसटीएफ, शहीद रमाशंकर सिंह, आरक्षक, एसटीएफ, शहीद शंकर नाग, आरक्षक, एसटीएफ, शहीद किशोर एण्ड्रिक, सहायक आरक्षक, बीजापुर, शहीद सनकूराम सोढ़ी, सहायक आरक्षक, बीजापुर, शहीद बोसाराम करटामी, सहायक आरक्षक, बीजापुर, श्री धरम सिंह तुलावी, उप निरीक्षक, बीजापुर, श्री शिव कुमार रामटेके, प्रधान आरक्षक, बीजापुर, श्री छन्नू राम पोयाम, आरक्षक, बीजापुर, श्री गौतम कोरसा, आरक्षक बीजापुर को पुलिस वीरता पदक विशिष्ट सेवाओं के लिए श्री अमित कुमार, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, गुप्तवार्ता, पु.मु नवा रायपुर, श्री कन्हैया लाल ध्रुव, पुलिस उप महानिरीक्षक, नक्सल अभियान मु.मु. नवा रायपुर को राष्ट्रपति पुलिस पदक प्रदान किया जाएगा।इसी तरह सराहनीय सेवाओं के लिए श्री डी.आर. आंचला, सेनानी, 14वीं वाहिनी, छसबल, धनोरा, जिला बालोद, श्रीमती नेहा पाण्डेय, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, जिला खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, श्रीमती येशेश्वरी येरेवार, उप पुलिस अधीक्षक, एसबी, पु.मु. रायपुर, श्री टीकाराम कुर्रे, सहायक सेनानी, 22वीं वाहिनी, भीरागांव, कांकेर, श्री महेश शुक्ला, एपीसी, 6वीं वाहिनी, छसबल, रायगढ़, श्री जेम्स लकड़ा, कंपनी कमाण्डर, 2री वाहिनी, छसबल, सकरी-बिलासपुर, श्री ओम प्रकाश साहू, उप निरीक्षक-अ, पु.मु. नवा रायपुर, श्री उदय सिंह सिदार, प्रधान आरक्षक, 15वीं वाहिनी, बीजापुर, श्री महेन्द्र कुमार पाठक, उप निरीक्षक, हाल जिला नारायणपुर, श्री मनोज कुमार साहू, सहायक उप निरीक्षक, जिला बस्तर, श्री देवी शरण सिंह, प्रधान आरक्षक, विआशा, पु.मु. नवा रायपुर को सराहनीय सेवाओं के लिए पुलिस पदक से विभूषित किया जाएगा। पुलिस महानिदेशक श्री अशोक जुनेजा ने पदक से विभूषित सभी पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों एवं उनके परिजनों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।
- -अयाज खान ने अवैध निर्माण कर दुकान डाल ली थी, उपमुख्यमंत्री ने दिये थे साधराम यादव हत्याकांड में कड़ी कार्रवाई के निर्देश- मुख्यमंत्री के भय मुक्त शासन देने के वादे और अपराध के प्रति जीरो टालरेंस की नीति पर चलते हुए की गई प्रशासनिक कार्रवाईरायपुर/मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के भयमुक्त शासन देने के वादे तथा अपराध के प्रति जीरो टालरेंस की नीति पर चलते हुए प्रदेश में आपराधिक गतिविधियों में लगे लोगों और गैरकानूनी कार्यों में लगे अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई की जा रही है।कवर्धा शहर से लगे हुए लालपुर में 20 जनवरी की दरम्यानी रात को चरवाहे श्री साधराम यादव की हत्या के मामले में उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने कड़ी कार्रवाई के निर्देश प्रशासन को दिये थे। प्रशासन ने निर्देश मिलने के अगले ही दिन पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया था। प्रशासन ने श्री साधराम के हत्या के आरोपी अयाज खान के कवर्धा में वार्ड 18 में किये गये अवैध कब्जे को आज जमींदोज कर दिया। अयाज खान ने अपने घर में अवैध निर्माण कर आटा चक्की की दुकान खोली थी। प्रशासन की टीम आज यहां पहुँची और अवैध कब्जा जमींदोज कर दिया गया।उल्लेखनीय है कि इस मामले में श्री यादव की गला रेतकर निर्मम तरीके से हत्या की गई थी। उपमुख्यमंत्री के निर्देश के पश्चात 24 घंटे के भीतर ही पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।मामले के संज्ञान में आते ही उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने निर्देश दिये थे कि आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई हो। कार्रवाई इस तरह से सख्त हो ताकि असामाजिक तत्वों के लिए कड़ा संदेश जाए।उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय तथा उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने गृह विभाग के अधिकारियों को कानून एवं व्यवस्था की स्थिति को बेहतर रखने सख्त मानिटरिंग के निर्देश दिये थे। अपराध के प्रति जीरो टालरेंस के संबंध में स्पष्ट निर्देश दिये गये थे।उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने गृह विभाग की बैठक में पुलिस से पारदर्शिता के साथ लोगों को न्याय दिलाने के लिए काम करने कहा था। साथ ही अपराधियों पर नकेल कसने के निर्देश भी दिये गये थे। कवर्धा मामले में कड़ी कार्रवाई इसी कड़ी में की गई है।
- क्रेडा द्वारा स्टेकहोल्डर्स को दी गई ऊर्जा संरक्षण भवन कोड की जानकारीरायपुर / छत्तीसगढ़ में नए वाणिज्यिक भवनों के डिजाइन और संरचना में आवश्यक सुधार कर ऊर्जा संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए छत्तीसगढ़ ऊर्जा संरक्षण भवन कोड बनाया गया है। इस कोड से नए वाणिज्यिक भवनों की ऊर्जा दक्षता में सुधार होगा। यह कोड बिजली में खपत में कमी के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण के लिए भी उपयोगी सिद्ध होगा। इस नए कोड में अक्षय ऊर्जा का उपयोग को भी बढ़ावा मिलेगा। राज्य अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण (क्रेडा) और ऊर्जा दक्षता ब्यूरो, भारत सरकार की सहायता से छत्तीसगढ़ विगत 24 जनवरी 2024 को छत्तीसगढ़ ऊर्जा संरक्षण भवन कोड की विस्तार से जानकारी देने के लिए स्टेकहोल्डर्स की बैठक आयोजित की गई।मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री राजेश सिंह राणा ने बताया कि वाणिज्यिक भवनों और नई इमारतों में ऊर्जा दक्षता लाने में ऊर्जा संरक्षण भवन कोड एक महत्वपूर्ण नियामक उपाय है। इस कोड का उपयोग से निर्मित भवनों में ऊर्जा की आवश्यकता 25 से 30 प्रतिशत तक कम हो जाएगी। उन्होंने बताया कि ऊर्जा संरक्षण भवन कोड के नियमों की अधिसूचना प्रक्रियाधीन है। इस कोड के क्रियान्वयन से नए वाणिज्यिक भवनों के माध्यम से प्रति वर्ष कम से कम 3 करोड़ यूनिट बिजली की बचत होगी। उन्होेंने यह भी बताया कि स्टेकहोल्डर्स के सहयोग से बिल्डिंग के नियमों बिल्डिंग अनुमति प्रक्रिया और एसओआर में इसे शामिल किया जाना है।कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी के प्रबंध संचालक श्री मनोज खरे ने कहा चूंकि अधिकांश थर्मल पावर प्लांट कोयला आधारित हैं और राज्य में उत्पादित बिजली कई अन्य राज्यों को निर्यात की जाती है, इसलिए औद्योगिक क्षेत्र के माध्यम से कार्बन उत्सर्जन का भार पहले से ही अधिक है। छत्तीसगढ़ के भवन निर्माण क्षेत्र और बुनियादी ढांचे के विकास से इन उत्सर्जन में बढ़ोतरी हो रही है। हमारे पर्यावरण को बचाने के लिए, उद्योगों, भवनों, परिवहन, डिस्कॉम और नगर पालिकाओं जैसे विभिन्न क्षेत्रों में ऊर्जा दक्षता पहल लागू की जानी चाहिए। प्रत्येक क्षेत्र की संचयी बचत, ग्रीन हाऊस गैस के उत्सर्जन में पर्याप्त बचत हासिल करने में सक्षम होगी।बैठक में जानकारी दी गई ऊर्जा संरक्षण भवन कोड को 17 मार्च 2023 को छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा अधिसूचित किया गया था। यह एक तकनीकी कोड है जो विभिन्न भवन डिजाइन और सिस्टम दक्षता मापदंडों के अनुपालन के माध्यम से कुल निर्मित क्षेत्र 1000 वर्गमीटर से अधिक या 50 किलोवाट और उससे अधिक के कनेक्टेड लोड या 60 के.वी.ए. और उससे अधिक की अनुबंध भार के साथ वाणिज्यिक भवनों में ऊर्जा दक्षता प्राप्त करने के लिए न्यूनतम आवश्यकताओं को पूरा करता है। बैठक में डिजाइन ऑक्यूपेंसी सर्विसेज, जयपुर के सस्टेनेबिलिटी कंसल्टेंट और बिल्डिंग एनर्जी विशेषज्ञ श्री मोहित त्रिपाठी ने राज्य में सीजीईसीबीसी के क्रियान्वयन के लिए सभी हितधारकों से एकीकृत दृष्टिकोण के लिए आगे बढ़ने के तरीके पर एक तकनीकी प्रस्तुति दी।
- -माँ दंतेश्वरी एयरपोर्ट पर जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने किया मुख्यमंत्री का आत्मीय स्वागतरायपुर / मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज अपने दो दिवसीय बस्तर दौरे पर जगदलपुर पहुंचे। माँ दंतेश्वरी एयरपोर्ट पर जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने मुख्यमंत्री का आत्मीय स्वागत किया। मुख्यमंत्री श्री साय के साथ में वन मंत्री श्री केदार कश्यप और वन विकास निगम के पूर्व अध्यक्ष श्री श्रीनिवास मद्दी भी उपस्थित रहे।इस दौरान चित्रकोट विधायक श्री विनायक गोयल, महापौर श्रीमती सफीरा साहू, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती वेदवती कश्यप, पूर्व सांसद श्री दिनेश कश्यप, पूर्व विधायक श्री संतोष बाफना, श्री बैदूराम कश्यप, श्री सुभाऊ कश्यप, श्री राजाराम तोड़ेम के साथ ही बस्तर कमिश्नर श्री श्याम धावड़े, आईजी श्री सुंदरराज पी., कलेक्टर श्री विजय दयाराम के., एसपी श्री शशि मोहन सिंह सहित अन्य उपस्थित रहे।
- रायपुर / मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को देश के 75वें गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी है। इस अवसर पर उन्होंने देश को स्वतंत्रता दिलाने के लिए बलिदान करने वाले अमर शहीदों और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को नमन किया है। गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर जारी अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि हर साल हम लोग 26 जनवरी को भारत के एक संपूर्ण प्रभुत्व संपन्न लोकतंत्रात्मक गणराज्य के रूप में स्थापित होने का पर्व मनाते हैं। यह दिन भारतीय लोकतंत्र का महापर्व है, जो अनेकता में एकता लिए भारत देश को एक सूत्र में बांधता है। श्री साय ने कहा कि हमारे पुरखों ने कड़ी मेहनत और पूरी जिम्मेदारी के साथ संविधान के रूप में सभी नागरिकों की गरिमा और स्वतंत्रता सुनिश्चित करते हुए उनके लिए सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक न्याय व समता की राह तैयार की, जिसे 26 जनवरी 1950 को लागू किया गया। भारतीय संविधान द्वारा रखी गई मजबूत आधारशिला का ही परिणाम है कि देश ने आजादी के 76 साल पूरे कर लिए हैं। यह हमारी महती जिम्मेदारी है कि त्याग और बलिदान से हमें जो लोकतंत्र का उपहार मिला है, वह लगातार मजबूत हो।मुख्यमंत्री श्री साय ने प्रदेशवासियों का आह्वान करते हुए कहा है कि नागरिकों के लोकतंत्र में भरोसे और सक्रिय भागीदारी से ही देश-प्रदेश विकास की राह में आगे बढ़ सकता है। सभी एक हों और लोकतांत्रिक मूल्यों की मजबूती की दिशा में अपने कदम बढ़ाएं।मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर प्रदेशवासियों को अयोध्या में राम जन्मभूमि में श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की बधाई भी दी। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ भगवान श्रीराम का ननिहाल है। स्वतंत्रता के अमृत काल में श्री रामलला की प्राणप्रतिष्ठा ऐतिहासिक घटना है। हमें मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के दिखाये हुए मार्ग पर चलकर देश को मजबूत बनाने की दिशा में काम करना चाहिए।
- रायपुर। राज्य शासन द्वारा भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के नवीन पदस्थापना आदेश जारी कर दिए हैंं। सामान्य प्रशासन द्वारा जारी इस आदेश के अनुसार आईएएस संबित मिश्रा अब जिला पंचायत कोरबा में मुख्य कार्यपालन अधिकारी पद की जिम्मेदारी निभाएंगे। वहीं अमित कुमार को नगर पालिक निगम बिलासपुर का आयुक्त बनाया गया है। इसी तरह अभिषेक कुमार जिला पंचायत जशपुर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी होंगे। सुरुचि सिंह जिला पंचायत राजनांदगांव की मुख्य कार्यपालन अधिकारी बनार्ई गई हैं। वहीं, हेमंत रमेश नंदनवार जिला पंचायत बीजापुर में मुख्य कार्यपालन अधिकारी बनाए गए हैं। आईएएस रोमा श्रीवास्तव जिला पंचायत धमतरी की मुख्य कार्यपालन अधिकारी और आकांक्षा शिक्षा खलखो, जिला पंचायत नारायणपुर की मुख्य कार्यपालन अधिकारी होंगी।देखें सूची-

- *रायपुर, // प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज बेमेतरा ज़िले के नवागढ़ विकासखंड के ग्राम ढनढनी जूनी सरोवर मेला में पहुँचे। मुख्यमंत्री यहां मेला स्थल में 17 जनवरी से प्रारंभ श्रीमद् भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ व जूनी सरोवर मेला में शामिल हुए।मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने जूनी देवी माता मंदिर में पूजा अर्चना कर प्रदेश की सुख, समृद्धि और खुशहाली का आशीर्वाद मांगा । इस अवसर पर वन मंत्री श्री केदार कश्यप, खाद्य मंत्री श्री दयाल दास बघेल सहित विधायक बेमेतरा श्री दीपेश साहू व विधायक साजा श्री ईश्वर साहू सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे ।
- रायपुर ।छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनी मुख्यालय डंगनिया परिसर के खेल मैदान में 26 जनवरी 2024 को गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन किया गया है। पॉवर कम्पनीज के अध्यक्ष श्री पी.दयानंद (आईएएस.) प्रातः 7.15 बजे ध्वजारोहण कर मार्चपास्ट परेड की सलामी लेंगे। इस अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों/कर्मचारियों को पुरस्कृत किया जायेगा। समारोह में पावर कम्पनीज के प्रबंध निदेशकगण श्री मनोज खरे एवं श्री एस.के.कटियार विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। ट्रांसमिशन कंपनी के मुख्य अभियंता (मानव संसाधन) श्री अशोक कुमार वर्मा ने विद्युत कंपनियों के समस्त अधिकारियों/कर्मचारियों से कार्यक्रम में उपस्थिति का अनुरोध किया है।
-
-अभिनंदन समारोह: मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री और विप्र समाज के नवनिर्वाचित विधायक का हुआ सम्मान
रायपुर / मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय बुधवार को यहां राजधानी रायपुर के समता कॉलोनी में छत्तीसगढ़ी ब्राह्मण समाज के तत्वावधान में विप्र सांस्कृतिक भवन प्रबंध समिति द्वारा आयोजित ब्राह्मण समाज के नवनिर्वाचित विधायकों के अभिनंदन समारोह में शामिल हुए। समारोह में मुख्यमंत्री श्री साय के द्वारा विप्र समाज की ओर से उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा के साथ ही विधायकगण श्री सुशांत शुक्ला, श्री अनुज शर्मा एवं श्री पुरन्दर मिश्रा को शाल, श्रीफल और प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम में विप्र समाज के द्वारा मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय और पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल का भी अभिनंदन किया गया। समारोह को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा कि प्राचीनकाल से ही हिंदू समाज को मजबूत करने में ब्राह्मण समाज की बहुत बड़ी भूमिका रही है। जो भी वेद वेदांत और अन्य हिंदू धार्मिक ग्रंथों की रचना की गई है उसमे ब्राह्मण समाज का अतुल्य योगदान रहा है।मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि मोदी की गारंटी में सभी वर्गों का ख्याल रखा गया है। इस गारंटी को पूरा करने में हम तेजी से कदम बढ़ाते जा रहे है। इसमें प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 18 लाख हितग्रहियों को आवास देना शामिल है। किसानो के हित में 3100 रुपए प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी की जा रही है। छात्रों को न्याय दिलाने के लिए पीएससी में हुई गड़बड़ी की जांच की जा रही है।इस मौके पर पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि ब्राह्मण समाज एक प्रबुद्ध समाज है। राष्ट्र के निर्माण में इनकी भूमिका सराहनीय रही है। उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने कहा कि ब्राह्मण समाज देश और धर्म की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहा है और समाज को मजबूती देने में उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता है।समारोह को विधायकगण श्री सुशांत शुक्ला, श्री अनुज शर्मा एवं श्री पुरन्दर मिश्रा ने भी संबोधित किया। समारोह में छत्तीसगढ़ी विप्र समाज की तरफ से समाज के 51 प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को 5 लाख रूपए की राशि छात्रवृति के तौर पर दी गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विप्र समाज के लोग मौजूद थे। - -वोट करना हमारा हक है इसका सभी मतदाता करें जरूर उपयोग- विजय दयाराम के.-राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर कार्यक्रम-मतदाता जागरूकता के उल्लेखनीय कार्य करने वाले कर्मचारी सहित विभिन्न प्रतियोगिता के विजेताओं को किया गया सम्मानितजगदलपुर । आज राष्ट्रीय मतदाता दिवस है। इस अवसर पर आज गुरूवार को जगदलपुर के टाॅउन हाॅल में राष्ट्रीय मतदाता दिवस का आयोजन किया गया।इस कायर्क्रम में बस्तर संभागायुक्त श्याम धावड़े ने कहा कि भारत वर्ष विश्व का सबसे बड़ा प्रजातांत्रिक देश है, प्रजातंत्र में जनता ही सबसे प्रमुख होता है। जनता के मताधिकार की शक्ति ही मजबूत लोकतंत्र देती है। लोकतंत्र के लिए हमारे पूर्वजों ने बहुत संघर्ष किया है। इसलिए नागरिकों को अपने मताधिकार का उपयोग कर अन्य लोगों को अधिक से अधिक मतदान करने के लिए प्रेरित करें। मताधिकार के प्रति जागरूक करने के लिए प्रशासन स्वीप कार्यक्रम करती है। बस्तर संभाग में मतदान करवाना एक बड़ा लक्ष्य है लेकिन सभी जिलों ने बेहतर व्यवस्था कर निष्पक्ष और निर्विघ्न निर्वाचन संपन्न करवाया। बस्तर के सातों जिलों में मतदान का प्रतिशत बढ़ा है, इसके लिए जिला प्रशासन ने मतदाता जागरूकता में अधिक मेहनत किया जिसे निर्वाचन आयोग ने पुरुस्कार देकर प्रोत्साहित किया भी है। अभी मतदाता पुनरीक्षण का काम जारी है इसमें नाम जोड़ने और अन्य सुधार कार्य करवाया जा सकता है। सभी मतदाता मतदान कर अच्छे जनप्रतिनिधि का चयन करें जो बस्तर के सर्वांगीण विकास के लिए कार्य करें। कमिश्नर श्री धावड़े गुरूवार को टाॅउन हाॅल में आयोजित राष्ट्रीय मतदाता दिवस कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।कलेक्टर विजय दयाराम के. ने कहा कि वोट करना हमारा हक है इसका सभी मतदाता जरूर उपयोग करें। लोकतंत्र को मजबूत करने हेतु मतदान करना जरूरी है। इस बार ’’वोट जैसा कुछ नहीं वोट जरूर डालेंगे हम’’ थीम पर लोकसभा चुनाव में मतदाताओं को जागरूक किया जा रहा है। प्रतिवर्ष राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित किया जाता है। उन्होंने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि गत विधानसभा निर्वाचन में जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्र में वोटिंग प्रतिशत में बढ़ोतरी हुई है। मतदान के दिन जश्न का माहौल दिख रहा था, इसके लिए चार माह का अथक परिश्रम चुनाव कार्य में संलग्न अधिकारी-कर्मचारी ने किया ताकि लोकतंत्र को मजबूत किया जा सके। उन्होंने कमिश्नर सर के मार्गदर्शन और प्रोत्साहन से निर्वाचन के लिए जिले में किए नवाचार, नए मतदान केंद्रों का सफल संचालन करने का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि जिले में वर्ष 2019 के लोकसभा निर्वाचन में वोटिंग प्रतिशत को इस बार उससे अधिक करने को कोशिश की जाएगी। इस अवसर पर अपर कलेक्टर सीपी बघेल, उप जिला निर्वाचन अधिकारी प्रवीण वर्मा सहित सिनियर सिटीजन एवं नए मतदाता तथा निर्वाचन कार्यालय अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।कार्यक्रम में कमिश्नर ने उपस्थित गणमान्य नागरिकों को मतदान के लिए शपथ दिलवाया। नए वोटर्स को एपिक कार्ड (मतदाता परिचय पत्र) प्रदान किया गया। सेवानिवृत्त कर्मचारियों को पुष्प् भेंटकर सम्मानित किए। विधानसभा निवार्चन कार्य में तीनों विधानसभा क्षेत्र के उत्कृष्ट कार्य करने वाले बीएलओ को प्रोत्साहित करने लिए पुरूस्कार स्वरूप 05 हजार रुपए एवं प्रशस्ति पत्र, क्राईस्ट काॅलेज छात्रों द्वारा स्वीप कार्यक्रम अच्छा प्रदर्शन के लिए प्रशस्ति पत्र दिया गया। स्वीप कार्यक्रम के तहत नारा लेखन, निबंध प्रतियोगिता, रंगोली प्रतियोगिता, पोस्टर मैकिंग के विजेताओं और मास्टर ट्रेनर्स को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में कविता पाठन, स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम, मतदाता जागरूकता हेतु बादल संस्था की प्रस्तुति दी गई।
- राजनांदगांव। संभागायुक्त दुर्ग संभाग सत्यनारायण राठौर आज भारत रत्न स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी शासकीय मेडिकल कालेज पेण्ड्री राजनांदगांव का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल, सीईओ जिला पंचायत श्री अमित कुमार, डीन शासकीय मेडिकल कॉलेज डॉ. रेणुका गहिने उपस्थित रहे। संभागायुक्त दुर्ग संभाग श्री राठौर ने निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मेडिकल कॉलेज अस्पताल में मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध मिलना चाहिए। शासन की योजनाओं का लाभ हितग्राहियों को मिलना चाहिए। संभागायुक्त श्री राठौर ने फिजियोथेरेपी विभाग, अस्थि रोग विभाग, ओपीडी और कॉलेज कैम्पस का अवलोकन किया। उन्होंने ओपीडी का अवलोकन कर प्रतिदिन आने वाले ओपीडी और आईपीडी की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि मेडिकल कॉलेज बहुत अच्छा बना है। यहां इन्फ्रास्टक्चर बना है इसका सही तरीके से उपयोग करने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने हॉस्पिटल की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।
-
रायपुर। राज्य शासन द्वारा भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के नवीन पदस्थापना आदेश जारी कर दिए गए हैं। बुधवार को कैबिनेट की हुई बैठक के बाद सामान्य प्रशासन विभाग ने ये आदेश जारी कर दिए। इनमें 11 आईएएस डॉ. सी. आर. प्रसन्ना, राजेश सिंह राणा, महादेव कावरे, डोमन सिंह, पदुम सिंह एल्मा, पुष्पा साहू, आनंद कुमार मसीह, ऋतुराज रघुवंशी, अमृत विकास तोपनो, तुलिका प्रजापति, गोपाल वर्मा शामिल हैं।
देखें किसे मिली कौन सी नई जिम्मेदारी-

-
रायपुर / शिक्षा, पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल गणतंत्र दिवस के अवसर पर महासमुंद जिला मुख्यालय स्थित मिनी स्टेडियम में आयोजित मुख्य समारोह में प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण करेंगे और परेड की सलामी लेंगे। मंत्री श्री अग्रवाल इस मौके पर मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन करेंगे और उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारी को सम्मानित करेंगे।
- -अभिनंदन समारोह: मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री और विप्र समाज के नवनिर्वाचित विधायक का हुआ सम्मानरायपुर / मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय बुधवार को यहां राजधानी रायपुर के समता कॉलोनी में छत्तीसगढ़ी ब्राह्मण समाज के तत्वावधान में विप्र सांस्कृतिक भवन प्रबंध समिति द्वारा आयोजित ब्राह्मण समाज के नवनिर्वाचित विधायकों के अभिनंदन समारोह में शामिल हुए। समारोह में मुख्यमंत्री श्री साय के द्वारा विप्र समाज की ओर से उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा के साथ ही विधायकगण श्री सुशांत शुक्ला, श्री अनुज शर्मा एवं श्री पुरन्दर मिश्रा को शाल, श्रीफल और प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम में विप्र समाज के द्वारा मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय और पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल का भी अभिनंदन किया गया। समारोह को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा कि प्राचीनकाल से ही हिंदू समाज को मजबूत करने में ब्राह्मण समाज की बहुत बड़ी भूमिका रही है। जो भी वेद वेदांत और अन्य हिंदू धार्मिक ग्रंथों की रचना की गई है उसमे ब्राह्मण समाज का अतुल्य योगदान रहा है।मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि मोदी की गारंटी में सभी वर्गों का ख्याल रखा गया है। इस गारंटी को पूरा करने में हम तेजी से कदम बढ़ाते जा रहे है। इसमें प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 18 लाख हितग्रहियों को आवास देना शामिल है। किसानो के हित में 3100 रुपए प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी की जा रही है। छात्रों को न्याय दिलाने के लिए पीएससी में हुई गड़बड़ी की जांच की जा रही है।इस मौके पर पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि ब्राह्मण समाज एक प्रबुद्ध समाज है। राष्ट्र के निर्माण में इनकी भूमिका सराहनीय रही है। उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने कहा कि ब्राह्मण समाज देश और धर्म की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहा है और समाज को मजबूती देने में उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता है।समारोह को विधायकगण श्री सुशांत शुक्ला, श्री अनुज शर्मा एवं श्री पुरन्दर मिश्रा ने भी संबोधित किया। समारोह में छत्तीसगढ़ी विप्र समाज की तरफ से समाज के 51 प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को 5 लाख रूपए की राशि छात्रवृति के तौर पर दी गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विप्र समाज के लोग मौजूद थे।
- रायपुर, /गणतंत्र दिवस समारोह 26 जनवरी पूरी गरिमा और उत्साह के साथ मनाया जाएगा। गणतंत्र दिवस के मौके पर ज़िला मुख्यालय कोरबा के मुख्य समारोह में वाणिज्य एवं उद्योग तथा श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ध्वजारोहण करेंगे और मुख्यमंत्री का प्रदेश की जनता के नाम संदेश का वाचन करेंगे। मुख्य समारोह जिला मुख्यालय कोरबा में प्रातः 9ः00 बजे शुरू होगा।






.jpg)



.jpg)
.jpg)
.jpg)


.jpg)
.jpg)

.jpg)



.jpg)




.jpg)