- Home
- छत्तीसगढ़
-
रायपुर, / राज्य शासन के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा नवा रायपुर अटल नगर एवं रायपुर शहर में स्थित समस्त सरकारी कार्यालयों और संस्थाओं के लिए तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए गए हैं। यह तीन स्थानीय अवकाश 9 अगस्त को नांगपंचमी, 02 सितम्बर को पोला और 11 अक्टूबर को महानवमी त्यौहार के लिए घोषित किया गया है। यह स्थानीय अवकाश बैंक, कोषालय और उप कोषालय के लिए लागू नहीं होगा। स्थानीय अवकाश से संबंधित आदेश आज सामान्य प्रशासन विभाग मंत्रालय महानदी भवन अटल नगर द्वारा जारी कर दिया है।
-
-आयुर्वेद महाविद्यालय चिकित्सालय में हर पुष्य नक्षत्र तिथि में 0-16 वर्ष के बच्चों को कराया जाता है स्वर्णप्राशन
-बच्चों के शारीरिक-मानसिक विकास में मददगार होने के साथ एकाग्रता और स्मरण शक्ति भी बढ़ाता हैरायपुर। रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने 25 जनवरी को रायपुर के शासकीय आयुर्वेद महाविद्यालय चिकित्सालय में बच्चों को स्वर्णप्राशन कराया जाएगा। आयुर्वेद महाविद्यालय चिकित्सालय में हर पुष्य नक्षत्र तिथि में शून्य से 16 वर्ष के बच्चों को स्वर्णप्राशन कराया जाता है। चिकित्सालय के कौमारभृत्य बाल रोग विभाग में सवेरे नौ बजे से दोपहर तीन बजे तक इसका सेवन कराया जाता है। यह औषधि बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने, श्वसन संबंधी एवं अन्य रोगों से रक्षा करने के साथ ही एकाग्रता और स्मरण शक्ति बढ़ाने में अत्यंत लाभकारी है। यह बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास में भी मदद करता है।शासकीय आयुर्वेद महाविद्यालय चिकित्सालय में हर पुष्य नक्षत्र तिथि में बच्चों के लिए स्वर्णप्राशन का आयोजन किया जाता है। स्वर्णप्राशन हर महीने की पुष्य नक्षत्र तिथि में शून्य से 16 वर्ष के बच्चों को पिलाई जाने वाली औषधि है। इस साल 25 जनवरी के साथ ही अन्य पुष्य नक्षत्र तिथियों 21 फरवरी, 19 मार्च, 16 अप्रैल, 13 मई,10 जून, 8 जुलाई, 3 अगस्त, 30 अगस्त, 26 सितम्बर, 24 अक्टूबर, 20 नवम्बर और 18 दिसम्बर को भी स्वर्णप्राशन कराया जाएगा। - रायपुर / छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग ने विद्यार्थी दुर्घटना बीमा योजनान्तर्गत द्वितीय किस्त के रूप में 3 करोड़ 33 लाख रुपए की राशि का आबंटन स्वीकृत किया है। लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा इस संबंध में जिला कलेक्टरों को स्वीकृत आबंटित राशि का व्यय शासन द्वारा निर्धारित निर्देश व मापदंड का पालन सुनिश्चित करने को कहा है।दुर्घटना बीमा योजनांतर्गत स्वीकृत आबंटन में से जिला कोण्डागांव को 40 लाख, बलौदाबाजार को 19 लाख, दुर्ग, जगदलपुर को 17-17 लाख रूपए, दंतेवाड़ा को 16 लाख, रायपुर, जांजगीर-चांपा और कबीरधाम जिले को 15-15 लाख रूपए, रायगढ़, सूरजपुर और सुकमा जिले को 14-14 लाख रूपए, कोरबा को 13 लाख, धमतरी, बिलासपुर और बलरामपुर जिले को 12-12 लाख रूपए, मुंगेली को 11 लाख रूपए और सरगुजा जिले को 10 लाख रूपए आबंटित किए गए हैं।इसी प्रकार जिला बेमेतरा को 9 लाख, महासमुंद को 8 लाख, गरियाबंद और जशपुर जिले को 7-7 लाख रूपए, बालोद को 6 लाख, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई और सक्ती जिले को 5-5 लाख रूपए, राजनांदगांव, कोरिया जिले को 4-4 लाख रूपए, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही, मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी, बीजापुर, कांकेर, सारंगढ़-बिलाईगढ़, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले को 2-2 लाख रूपए आबंटित किए गए हैं।
- -जीएसटी की व्यवस्था सुगम एवं सरल करने वाणिज्यिक कर विभाग के अधिकारियों/कर्मचारियों का हुआ स्थानांतरण-जीएसटी विभाग में लंबे समय से पदस्थ 21 अधिकारियों/कर्मचारियों का स्थानान्तरण आदेश जारी-बेहतर काम करने वाले अधिकारी/कर्मचारियों को मिली नई पदस्थापना व जिनके खिलाफ थी शिकायतें ऐसे लंबे समय से जमे अधिकारी और कर्मचारी हुए स्थानांतरित-विभागीय अधिकारी कर्मचारी शासन के दिशानिर्देशों का कड़ाई से पालन करें सुनिश्चितरायपुर / वाणिज्यिक कर विभाग के 21 अधिकारियों और कर्मचारियों के स्थानांतरण का आदेश जारी किया गया है।वाणिज्यिक कर जीएसटी विभाग में पदस्थ संयक्त आयुक्त राज्य कर के 5, राज्य कर उपायुक्त के 2, सहायक आयुक्त राज्य कर के 12, एक राज्य कर अधिकारी एवं एक निरीक्षक राज्य कर सहित 21 अधिकारी/कर्मचारियों के स्थानांतरण का आदेश राज्य कर आयुक्त कार्यालय द्वारा जारी किया गया है।विभागीय मंत्री श्री ओ.पी.चौधरी का कहना है कि जीएसटी विभाग व्यापारियों के साथ ही आमजनों से जुड़ा विभाग है, अतः विभाग के कार्यों में और अधिक पारदर्शिता के साथ कार्यों में तेज़ी लाने स्थानांतरण आदेश जारी किये गए हैं। उन्होंने कहा की जीएसटी विभाग द्वारा समय समय पर नियमों की जानकारी देने व्यापारियों के लिए कार्यशालाएं भी आयोजित की जाएंगी। साथ ही केंद्र सरकार द्वारा समय समय पर नियमों की जानकारी एवं इज़ ऑफ डूइंग बिज़नेस सुनिश्चित करने भी विभाग को निर्देशित किया गया है।मंत्री श्री ओ पी चौधरी ने कहा कि वाणिज्यिक कर विभाग शासन का महत्वपूर्ण विभाग है और विभाग के अधिकारियों को कड़ाई के साथ शासन के दिशानिर्देशों का पालन सुनिश्चित हो, इस बात का ध्यान रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि कार्य में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए और उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रोत्साहित एवं पुरस्कृत किया जाए, जिससे कर्मचारियों में अनुशासन की भावना का विकास हो और विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों की कार्यक्षमता में वृद्धि हो। उन्होंने कहा कि अधिकारियों और कर्मचारियों के स्थानांतरण से विभागीय कार्यों में और अधिक पारदर्शिता के साथ सुगमता लाने के उद्देश्य से स्थानांतरण आदेश जारी किए गए हैं। इनमें से विशेष रुप से ऐसे अधिकारियों/कर्मचारियों का स्थानांतरण किया गया है जो लंबे समय से एक ही स्थान पर थे और जिनके ख़िलाफ़ लंबे समय से शिकायतें आ रही थी। साथ ही बेहतर काम करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को नई पदस्थापना भी दी गई है।


-
रायपुर । 23 जनवरी को इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर मे राष्ट्रीय सेवा योजना की सलाहकार समिति की बैठक आयोजित हुई। इस बैठक की अध्यक्षता कुलपति डाॅ गिरीश चंदेल द्वारा की गई। बैठक मे क्षेत्रीय निदेशक, भोपाल से भारत सरकार के प्रतिनिधि श्री अशोक कुमार स्रोती, राज्य एन एस एस अधिकारी डॉ नीता वाजपेई, संचालक अनुसंधान डा विवेक त्रिपाठी, संचालक विस्तार सेवाए डा अजय वर्मा, अधिष्ठाता छात्र कल्याण डा.संजय शर्मा, कृषि संकाय और कृषि अभियांत्रिक संकाय के अधिष्ठातागण, परिवहन विभाग से सयुंक्त आयुक्त एवं ए आई जी, सड़क सुरक्षा श्री शर्मा जी पंजाब नेशनल बैंक के एफ टी सी के निदेशक श्री ध्रुव जी तथा सभी सदस्यगण उपस्थित थे।
बैठक की चर्चा के पूर्व कार्यक्रम समन्वयक डा पी के सांगोडे द्वारा सभी सम्मानीय सदस्यो और अतिथियो का स्वागत किया इसके पश्चात वित्तीय लेखा जोखा प्रसुप्त किया गया एवं कार्यक्रम क्रियान्वयन एवं संचालित गतिविधियो और आगामी कार्य योजना को विस्तार से समिति के समक्ष प्रस्तुत किए।अध्यक्षीय उदबोधन मे कुलपति डा गिरीश चंदेल द्वारा शासन की जन कल्याण कारी योजनाओ जागरूकता अभियान से विशेष शिविरो के माध्यम से प्रचार प्रसार करे और कृषि विश्वविद्यालय की नवीनतम तकनीक का इस्तेमाल करने के लिए भी किसानो तक जानकारी देवे। प्रत्येक स्वयंसेवको को अपने एन एस एस कार्यकाल मे कम से कम दो बार रक्तदान करना चाहिए।कार्यक्रम मे विशेष रूप से उपस्थित क्षेत्रीय निदेशक श्री अशोक कुमार स्रोती द्वारा विकसित भारत 2047 के लक्ष्य की प्राप्ति के लिए कृषि विश्वविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तरफ से बेहतर कार्य किए जा सकते है इसके लिए सभी कार्यक्रम अधिकारियो से समन्वय स्थापित कर एक रूपरेखा तैयार कर कार्य करने का आव्हान किया जिससे अधिक से अधिक लोगो को इसका लाभ मिल सके। - राष्ट्रीय बालिका दिवस समारोह में शामिल हुए पद्मश्री शमशाद बेगम, कलेक्टर, सीईओ जिला पंचायत एवं अन्य अतिथिसामुदायिक सहभागिता एवं अधिकारी-कर्मचारियों के सहयोग से गंभीर कुपोषित बच्चों को सुपोषित करने हेतु किया जाएगा कारगार प्रयासबालोद । कलेक्टर श्री इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल ने कहा कि माँ एवं महिलाओं का स्थान हमारे समाज मंें सबसे ऊँचा एवं सबसे सम्मानीय है। इसलिए हमारे देश एवं राज्य के नाम के संबोधन में माता एवं महतारी शब्द जुड़ता है। उन्होंने कहा कि इसके अलावा माता एवं महिलाएं धैर्य, सहनशीलता, वात्सल्य एवं शक्ति के मामले में भी पुरुषों से अग्रणी होती है। इसलिए माताओं का शक्तिस्वरूपा भी कहा जाता है। श्री चन्द्रवाल आज 24 जनवरी को बैडमिंटन हाॅल गुण्डरदेही में आयोजित राष्ट्रीय बालिका दिवस समारोह के अवसर पर अपना उदगार व्यक्त कर रहे थे। समारोह में पùश्री श्रीमती शमशाद बेगम, जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी डाॅ. रेणुका श्रीवास्तव, एसडीएम श्री मनोज मरकाम, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग श्री विपिन जैन सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे। इस अवसर पर श्री चन्द्रवाल ने कहा कि हमारी माताओं, बहनों एवं बेटियों को समाज में उचित सम्मान दिलाने तथा उनके सुरक्षा एवं संरक्षण करने की जिम्मेदारी हम सभी की है। श्री चन्द्रवाल ने कुपोषण को देश एवं समाज के लिए एक बड़ी समस्या बताते हुए इसे दूर करने हेतु समवेत प्रयास करने की आवश्यकता बताई। उन्होंने कहा कि बालोद जिले में सामुदायिक सहभागिता एवं अधिकारी-कर्मचारियों के सहयोग से गंभीर कुपोषित बच्चों को सुपोषित करने हेतु कारगार प्रयास किया जाएगा। श्री चन्द्रवाल ने कहा कि कुपोषित बच्चों को सामान्य श्रेणी में लाने के लिए गोद लेने वाले महिला कमाण्डों को प्रोत्साहन राशि भी प्रदान किया जाएगा। इसके अंतर्गत गोद लेने वाले बच्चों को 05 माह की अवधि में सामान्य श्रेणी में लाने वाले महिला कमाण्डों को 05 हजार रुपये एवं इसी तरह अलग-अलग अवधि में कुपोषित बच्चों को सुपोषित करने वाली महिला कमाण्डों को भी प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी। श्री चन्द्रवाल ने बच्चों को कुपोषण मुक्ति के कार्य को अत्यंत महत्वपूर्ण बताते हुए इस कार्य को सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ पूरा करने को कहा। इस अवसर पर श्री चन्द्रवाल ने कार्यक्रम में उपस्थित बालिकाओं से चर्चा कर महिला सशक्तिकरण के संबंध मंे आवश्यक जानकारी भी ली। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पùश्री श्रीमती शमशाद बेगम ने कहा कि बेटियाँ हमारे समाज की गौरव एवं धरोहर है। जो विभिन्न रूपों में अपने पारिवारिक जिम्मेदारियों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करते हुए राष्ट्र व समाज के विकास में अपनी महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं। जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी डाॅ. रेणुका श्रीवास्तव ने समाज में बेटियांे की भूमिका, योगदान एवं उनके विशिष्टता के संबंध में विस्तार से प्रकाश डाला। कार्यक्रम मंे अतिथियों के द्वारा कुपोषित बच्चों को सामान्य श्रेणी में लाने के लिए गोद लेने वाले महिलाओं को सुपोषण टोकरी भी प्रदान किया गया। इसके अलावा कार्यक्रम में आयोजित रंगोली, कुर्सी दौड़ आदि प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय स्थान अर्जित करने वाले बालिकाओं के अलावा विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले महिलाओं का भी सम्मान किया गया। इस अवसर पर पùश्री श्रीमती शमशाद बेगम, कलेक्टर श्री चन्द्रवाल एवं अन्य अतिथियों के द्वारा ’बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ अभियान में अपनी सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने हेतु कार्यक्रम स्थल में फ्लैक्स में हस्ताक्षर भी किया गया।क्रमांक/862/ठाकुर
- बालोद। प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के लाभार्थियों की सूची का ग्राम पंचायतों में दीवार लेखन व संधारण किया गया है। जिला पंचायत की मुख्य कार्यपानल अधिकारी डाॅ. रेणुका श्रीवास्तव ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण अंतर्गत आवास निर्माण हेतु ग्राम पंचायतवार सामाजिक आर्थिक एवं जातिगत जनगणना 2011 की सर्वेक्षित डाटा के अनुसार लाभान्वित होने वाले परिवारो एवं हितग्राहियों की स्थायी प्रतिक्षा सूची एवं विभिन्न कारणांे से छूटे हुए अतिरिक्त चिन्हांकित पात्र हितग्राहियों की आवास प्लस सूची का ग्राम पंचायत में दीवार लेखन व संधारण किया गया है। उन्होंने बताया कि उक्त सूची का अवलोकन कर ग्रामीणजन ग्राम पंचायत, जनपद, जिला पंचायत में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण की जानकारी प्राप्त कर सकते हंै।
- बालोद। राज्य के शिक्षित बेरोजगार अब अपना पंजीयन एवं नवीनीकरण कराने के लिए जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र में जाने के लिए बाध्य नहीं होंगे। राज्य शासन की नई व्यवस्था के तहत अब राज्य के शिक्षित बेरोजगार ई रोजगार डाॅट सीजी डाॅट जीओवी डाॅट इन वेबसाईट पर जाकर अपना नवीनीकरण पंजीयन करा सकते हैं। उप संचालक जिला रोजगार एवं स्वरोजगर मागदर्शन बालोद ने बताया कि ई रोजगार डाॅट सीजी डाॅट जीओवी डाॅट इन वेबसाईट के माध्यम से पंजीयन कराने के पश्चात पहचान पत्र (एक्स-10) निकलेगा। उस पर किसी अधिकारी का हस्ताक्षर होना अनिवार्य नहीं है।
-
बालोद । खाद्य नागरिक एवं आपूर्ति विभाग छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार जिले में सार्वजनिक वितरण प्रणाली अंतर्गत राज्य में प्रचलित राशनकार्डों का नवीनीकरण किया जाएगा। जिसके अंतर्गत राशनकार्ड के नवीनीकरण हेतु हितग्राहियों से आवेदन प्राप्त करने एवं हितग्राहियों को राशनकार्ड वितरण की तिथि 25 जनवरी से 29 फरवरी 2024 तक निर्धारित की गई है। कलेक्टर श्री इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल ने आदेश जारी कर उचित मूल्य दुकान स्तर पर राशनकार्ड नवीनीकरण हेतु आवेदन प्रस्तुत करने वाले हितग्राहियों की सहायता के लिए प्रत्येक दुकान स्तर हेतु नोडल अधिकारी की नियुक्ति की है। जिनके द्वारा संचालनालय खाद्य से प्रदाय प्रारूप में राशनकार्ड नवीनीकरण हेतु आवेदन भरने, आवेदन जमा करने, प्राधिकृत अधिकारी से जारी कराने एवं राशनकार्ड वितरण कराया जाएगा। जारी आदेश के अनुसार जिले के सभी नगरीय निकायों के लिए उचित मूल्य की दुकान स्तर पर राजस्व निरीक्षक व सहायक राजस्व निरीक्षक को नोडल अधिकारी तथा उचित मूल्य की दुकान के विक्रेता को सहायक नोडल अधिकारी बनाया गया है। इसी प्रकार समस्त जनपद पंचायतांे मंे ग्राम पंचायतों के उचित मूल्य की दुकान हेतु ग्राम पंचायत के सचिव को नोडल अधिकारी तथा उचित मूल्य की दुकान के विक्रेता को सहायक नोडल अधिकारी बनाया गया है।
- -हितग्राहियों से आवेदन प्राप्त करने एवं राशनकार्ड वितरण की तिथि 25 जनवरी से 29 फरवरी तकबालोद। खाद्य नागरिक एवं आपूर्ति विभाग छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार जिले में सार्वजनिक वितरण प्रणाली अंतर्गत राज्य में प्रचलित राशनकार्डों का नवीनीकरण किया जाएगा। जिसके अंतर्गत राशनकार्ड के नवीनीकरण हेतु हितग्राहियों से आवेदन प्राप्त करने एवं हितग्राहियों को राशनकार्ड वितरण की तिथि 25 जनवरी से 29 फरवरी 2024 तक निर्धारित की गई है। कलेक्टर श्री इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल ने इस कार्य को निर्धारित समयावधि में पूरा कर जिले के शतप्रतिशत हितग्राहियों को इसका लाभ सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं।जरी किए गए निर्देश के आधार पर राशनकार्ड नवीनीकरण हेतु राशनकार्ड धारी स्वयं अपने एन्ड्रायड मोबाईल से विभागीय वेबसाइट से एप्प डाउनलोड कर ऑनलाईन आवेदन कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त ग्राम पंचायत एवं स्थानीय निकाय स्तर पर संचालित शासकीय उचित मूल्य की दुकान के संचालक (विक्रेता) के पंजीकृत एन्ड्रायड मोबाइल या टेबलेट के माध्यम से भी हितग्राही आवेदन कर सकेंगे। राशनकार्डधारी हितग्राही ऑनलाईन आवेदन के साथ-साथ संचालक (खाद्य) द्वारा निर्धारित आवेदन पत्र की लिखित प्रति में संचालक (विक्रेता) के पास जमा की जाऐगी। दुकान विक्रेता द्वारा प्राप्त लिखित आवेदन नवीनीकरण की आगामी कार्यवाही हेतु संबंधित ग्राम पंचायत एवं नगरीय निकाय में जमा किया जाएगा। उसके पश्चात् छत्तीसगढ़ राशनकार्ड नियम 2016 के अंतर्गत प्राधिकृत अधिकारी द्वारा राशनकार्ड नवीनीकरण तथा पीडीएफ प्रिन्ट की कार्यवाही की जाएगी। राशनकार्ड का पीडीएफ तैयार होने तथा संचालक खाद्य द्वारा मुद्रण पश्चात प्रदाय राशनकार्ड कव्हर के साथ पीडीएफ संलग्न कर प्राधिकृत अधिकारी द्वारा जारी उपरांत राशनकार्ड वितरण की कार्यवाही की जाएगी। सामान्य राशनकार्ड को छोड़कर शेष समस्त नवीनीकृत राशनकार्ड निःशुल्क प्रदाय किया जाना है। सामान्य राशनकार्ड पर 10 रुपये प्रति कार्ड की राशि प्राप्त उपरांत हितग्राही को राशनकार्ड प्रदाय की जाएगी। नवीन राशनकार्ड वितरण के पूर्व पुराने राशनकार्डो को जमा करने के बाद ही नवीन राशनकार्ड प्रदाय किया जाए इस हेतु प्रत्येक ग्राम पंचायत एवं नगरीय निकाय में 01 रजिस्टर का संधारण किया जाना है। जिसमें पुराने कार्ड जमा एवं नवीन राशनकार्ड जारी के दौरान हितग्राही का हस्ताक्षर लिया जाएगा। राशनकार्ड नवीनीकरण हेतु संचालनालय से मास्टर ट्रेनर द्वारा प्रशिक्षण उपरांत जिले के प्रशिक्षित ट्रेनर द्वारा प्रत्येक विकाखण्डों में ग्राम पंचायत एवं स्थानीय निकायों के कर्मचारियों एवं दुकान संचालकों को प्रशिक्षण दिया जाएगा।ऐसे राशनकार्डधारी जिसमें एकल सदस्य, निःशक्त अथवा वृध्द होने के कारण उनका राशन सामग्री का उठाव हेतु नॉमिनी नियुक्त की गई है, उनके राशनकार्ड के नवीनीकरण हेतु विभागीय वेबसाइट में पृथक से प्रावधान रहेगा जिसके माध्यम से उनके राशनकार्डो को नवीनीकरण की कार्यवाही की जाएगी। उक्त राशनकार्ड के नवीनीकरण के संबंध में प्रत्येक ग्राम पंचायतो एवं नगरीय निकायों में मुनादी कराई जाए एवं कार्यवाही हेतु प्रदाय चेक-लिस्ट प्रत्येक ग्राम पंचायतों एवं नगरीय निकायों में चस्पा की जाए, जिससे की समय पर राशनकार्ड नवीनीकरण की कार्यवाही पूरा किया जा सके। जिला खाद्य अधिकारी ने बताया कि राशन कार्ड की नवीनीकरण की कार्यवाही हेतु समय-सीमा निर्धारित की गई है। हितग्राहियों से आवेदन लेने की समय-सीमा 25 जनवरी से 15 फरवरी 2024 तक, मास्टर ट्रेनर का प्रशिक्षण 22 जनवरी से, जिला स्तरीय अधिकारियों का प्रशिक्षण 23 जनवरी से, विकासखण्ड स्तरीय पंचायत सचिवों, स्थानीय निकायों, दुकान संचालकों का प्रशिक्षण 24 जनवरी से तथा हितग्राहियों को राशनकार्ड का वितरण 01 फरवरी से 29 फरवरी 2024 तक किया जाएगा।
- -तेज ध्वनि में डीजेेे बजाने के विरूद्ध सख्त कार्रवाई करने के दिए निर्देशबालोद । संभाग आयुक्त दुर्ग श्री सत्य नारायण राठौर ने आज ध्वनि प्रदूषण पर रोकथाम एवं सड़क सुरक्षा के लिए जरूरी उपाय सुनिश्चित करने हेतु दुर्ग संभाग के सभी कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक एवं संबंधित विभाग के अधिकारियों की वीडियो कान्फ्रेंसिंग लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षकांे से अपने-अपने जिलों में ध्वनि प्रदूषण के रोकथाम हेतु किए जा रहे उपायों के संबंध में जानकारी ली तथा तेज ध्वनि में डीजे बजाने वालों के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए। इस दौरान उन्होंने जिले के स्कूल, अस्पताल आदि आवश्यक स्थानों में शांत क्षेत्रों के चिन्हांकन एवं कार्यवाही के संबंध में चिन्हांकित शांत क्षेत्रों में शिकायत हेतु समन्वय अधिकारी की नियुक्ति आदि के संबंध मंे जानकारी ली। उन्होंने जिलों में कोलाहल के रोकथाम हेतु जरूरी उपाय सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।इस दौरान कलेक्टर श्री इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल ने जिला एवं पुलिस प्रशासन तथा नगरीय निकाय स्तर पर टीम गठन कर की गई कार्रवाई तथा इसके लिए चलाई जा रही जन जागरूकता अभियान के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि इसके लिए जिले के सभी थाना क्षेत्रों में कार्यपालिक मजिस्ट्रेट एवं थाना प्रभारी की समिति गठित कर निरंतर कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने जिले में ध्वनि मापक यंत्र की उपलब्धता की जानकारी एवं ध्वनि मापक यंत्र की उपयोग एवं उनके परिणाम के स्थिति के संबंध में भी जानकारी ली। इस दौरान पुलिस अधीक्षक श्री जितेंद्र यादव ने जिले में ध्वनि प्रदूषण के रोकथाम एवं सड़क सुरक्षा के उपाय सुनिश्चित करने हेतु किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जिले में थानावार डीजे मालिक का विवरण एवं डीजे की जानकारी तैयार कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। इसके अलावा ध्वनि प्रदूषण संबंधी प्रावधानों का उल्लंघन की जानकारी भी आॅनलाईन किया जा रहा है।बालोद जिले में तेज आवाज पर डीजे संचालन करने वालों पर की जाएगी कड़ी कार्रवाई: पुलिस अधीक्षक श्री जितेंद्र यादवपुलिस अधीक्षक श्री जितेंद्र यादव ने कहा कि उच्च न्यायालय छत्तीसगढ़ के निर्देशों के परिपालन में बालोद जिले मंे ध्वनि प्रदूषण के रोकथाम हेतु प्रभावी उपाय सुनिश्चित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिला एवं पुलिस प्रशासन द्वारा इसकी सतत माॅनिटरिंग की जा रही है। पुलिस एवं प्रशासन के द्वारा इसकी नियमित रूप से जाँच की जा रही है और तेज आवाज में डीजे का संचालन करने वालोें के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
- बालोद। केंद्र सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने एवं इनसे लाभ लेने वाले हितग्राहियों से संवाद करने के उद्देश्य से प्रारंभ की गई विकसित भारत संकल्प यात्रा बालोद जिले के हितग्राहियों को शासन के जनकल्याणकारी योजनाओं से भी लाभान्वित करने का कारगर माध्यम साबित हो रहा है। उल्लेखनीय है कि आज गुण्डरदेही विकासखण्ड के ग्राम जोरातराई में विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन किया गया। शिविर में आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत 40 हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड वितरण कर 15 हितग्राहियों का नया आयुष्मान कार्ड बनाया गया। किसान सम्मान निधि योजना अंतर्गत 02 हितग्राहियों का पंजीयन किया गया। प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना अंतर्गत 11 एवं प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना अंतर्गत 13 हितग्राहियों का पंजीयन किया गया।
- बालोद ।जिला मुख्यालय बालोद स्थित सरयु प्रसाद अग्रवाल स्टेडियम में राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस समारोह का सफल एवं गरिमामय आयोजन सुनिश्चित करने हेतु आज अंतिम अभ्यास सम्पन्न किया गया। कलेक्टर श्री इन्द्रजीत सिंह चंद्रवाल और पुलिस अधीक्षक श्री जितेन्द्र कुमार यादव के मार्गदर्शन में समारोह का अंतिम अभ्यास सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी डाॅ.रेणुका श्रीवास्तव, एडीएम श्री शशांक पाण्डेय, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सुशील नायक, एस.डी.एम. श्रीमती शीतल बंसल, एस.डी. ओ.पी. श्री प्रतीक चतुर्वेदी, डिप्टी कलेक्टर सुश्री प्राची ठाकुर सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद थे।
- -भारतीय सेना में जाना हर युवा का सपना : कलेक्टर-400 से ज्यादा युवा हुए शामिल-कार्यशाला में तैयारियों के संबंध में दी गई विस्तार से जानकारीबिलासपुर /भारतीय सैन्य बलों में अग्निवीर की भर्ती में संभाग के युवाओं की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से संभाग स्तरीय कार्यशाला का आयोजन स्व. लखीराम अग्रवाल ऑडिटोरियम में किया गया। यह कार्यशाला जिला प्रशासन, सैनिक कल्याण बोर्ड एवं जिला रोजगार कार्यालय के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित हुआ। कार्यशाला में आईटीआई, पॉलीटेक्निक, महाविद्यालयों, उच्चतर माध्यमिक शालाओं में अध्ययनरत विद्यार्थियों सहित अन्य युवा बड़ी संख्या में शामिल हुए। भारतीय सेना के लिए साढ़े 17 से 21 वर्ष के युवाओं को जागरूक कर अधिक से अधिक संख्या में ऑनलाईन पंजीयन करने यह कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में 400 से ज्यादा युवा शामिल हुए।कलेक्टर श्री अवनीश शरण ने इस अवसर पर युवाओं का मार्गदर्शन करते हुए उनका हौसला बढ़ाया। कलेक्टर ने कहा कि भारतीय सेना में जाना हर युवा का सपना होता है। देश सेवा करना बड़े गर्व की बात होती है। उन्होंने कहा कि यह कार्यशाला निश्चित रूप से युवाओं के लिए उपयोगी होगी। सेना में युवाओं की सहभागिता बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि अब सेना में भर्ती का प्रारूप बदल गया है। पहले शारीरिक परीक्षा के बाद लिखित परीक्षा होती थीं, लेकिन अब लिखित परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद शारीरिक परीक्षा होती है। उन्होंने युवाओं को आईक्यू बढ़ाने पर जोर दिया। परीक्षा के पैटर्न को समझते हुए अपनी पुख्ता तैयारी करने कहा। विषय विशेषज्ञों से आग्रह किया कि युवाओं के प्रश्नों को इत्मीनान से सुनकर उनकी शंकाओं का समाधान करें। उन्होंने युवाओं से कहा कि वे परीक्षा की तैयारी के लिए अभी से जुट जाए और अपने सपने पूरे करें। कार्यशाला में आईटीआई और डिप्लोमा उत्तीर्ण आवेदकों को सेना के तकनीकी पदों पर भर्ती हेतु प्रोत्साहित किया गया। उल्लेखनीय है कि अग्निवीर भारतीय सेना में भर्ती के लिए ऑनलाईन पंजीयन एवं आवेदन लिए जा रहे है। वायु सेना में भर्ती के लिए 17 जनवरी से 6 फरवरी एवं थल सेना में भर्ती के लिए 8 फरवरी से 21 मार्च 2024 तक ऑनलाईन पंजीयन एवं आवेदन किये जा सकते है। कार्यशाला में ऑनलाईन पंजीयन भर्ती के लिए आवश्यक मापदण्ड एवं तैयारियों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। कार्यशाला में भारतीय वायु सेना भोपाल से वारंट अधिकारी श्री रामनिवास यादव और भारतीय सेना भर्ती कार्यालय रायपुर से मेजर पीके माथुर ने सेना में अग्निवीर की पंजीयन और भर्ती प्रक्रिया के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। ग्रुप कैप्टन श्री निवास ने बताया कि हमें इस सेवा में क्यो जाना चाहिए और इसके क्या फायदे है।कार्यशाला में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अजय अग्रवाल, जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल आशीष पाण्डेय, संचालनालय रोजगार एवं प्रशिक्षण रायपुर के उप संचालक श्री वीके केडिया, बिलासपुर संभाग के सभी आईटीआई के प्राचार्य, पॉलीटेक्निक महाविद्यालय के प्राचार्य, उच्चतर माध्यमिक शाला के प्राचार्य, ई डिस्ट्रिक्ट मैनेजर, आईटीआई कोनी के संयुक्त संचालक श्री एके सोनी, श्री पीएस तिग्गा, जिला रोजगार अधिकारी श्री एसी पहारे मौजूद थे। जिला सैनिक कल्याण अधिकारी ने आभार प्रकट किया और अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट किया।
- बिलासपुर, /स्वास्थ्य विभाग द्वारा ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक (पुरूष) एवं डेªसर ग्रेड 1 के रिक्त पदों पर प्राप्त आवेदनों के जांच उपरांत पात्र-अपात्र अभ्यर्थियों की सूची जारी की गई है। जारी सूची पर 28 जनवरी शाम 5 बजे तक दावा-आपत्ति प्रस्तुत किये जा सकते है। ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक (पुरूष) के लिए दावा-आपत्ति [email protected] एवं ड्रेसर के लिए दावा-आपत्ति [email protected] के माध्यम से स्वीकार किये जायेंगे। डाक द्वारा या अन्य किसी माध्यम से तथा निर्धारित तिथि समय सीमा पश्चात प्राप्त दावा-आपत्ति पर कोई विचार नहीं किया जाएगा। पात्र-अपात्र सूची पर दावा-आपत्ति मंगाये जाने की जानकारी जिले की वेबसाईट https://bilaspur.gov.in/ एवं www.cghealth.nic.in पर अपलोड एवं कार्यालयीन सूचना पटल पर चस्पा कर दी गई है।
-
भिलाईनगर/ निगम आयुक्त देवेश ध्रुव ने आज विभागीय कार्यों की समीक्षा बैठक निगम सभागार में ली। प्रत्येक छोटे-बड़े कार्यो की बारी-बारी से समीक्षा की गई। बैठक में उन्होंने सभी जोन आयुक्त को सप्ताह में तीन दिन माॅर्निंग विजिट करने निर्देशित किया। विजिट के दौरान जोन आयुक्त जोन क्षेत्र में सफाई, निर्माण कार्य हो या अतिक्रमण जैसे मेजर समस्याओं का निराकरण के लिए उचित कार्यवाही करेंगे। गर्मी के सीजन में पेयजल की समस्या न आए जिसे देखते हुए अभी से टैंकर, पावर पंप व अन्य तैयारियों के लिए पेयजल विभाग के ईई को निर्देशित किए, वार्डों में सफाई की समस्या वाले स्थलों को चिन्हाकित करे और रूटचार्ट अनुसार कार्य करने जोन स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देश दिए।
सभागार में आयोजित बैठक में कहा कि सफाई कर्मी समय पर अपना कार्य प्रारंभ करे इसके लिए उनके आने जाने का निष्ठा टाईम की माॅनिटरिंग करें। एसएलआरएम सेंटर में कचरों के निष्पादन प्रक्रिया को निरंतर रखने कहा। जोन स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देशित किए कि बैकलाइन, सड़क, नाली की सफाई रूट चार्ट बनाकर कार्य करें। पेयजल विभाग के अधिकारियों को निगम क्षेत्र के नागरिकों को शुद्ध पेयजल मिलता रहे इसके लिए कहीं भी लिकेज की समस्या आने पर संधारण कार्य त्वरित करे और चार्ट बनाकर प्रतिदिन पानी सैम्पल एवं जांच करने के निर्देश दिए। जोन आयुक्त द्वारा माॅर्निंग विजिट के दौरान क्या कार्य किए इसकी रिर्पोट तैयार करेंगे जिसकी आयुक्त देवेश ध्रुव द्वारा साप्ताहिक समीक्षा करेंगे। प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना का लाभ अधिक से अधिक लोगो को मिले जिसके लिए शिविर का आयोजित किया जा रहा जिसमें आयुष्मान, आधार कार्ड बनाने व अपडेशन की सुविधा दी जा रही ।बैठक में अपर आयुक्त अशोक द्विवेदी, उपायुक्त रमाकांत साहू, नरेन्द्र बंजारे, अधीक्षण अभियंता डी के वर्मा, संजय बागड़े, कार्यपालन अभियंता संजय शर्मा, स्वास्थ्य अधिकारी धर्मेंद्र मिश्रा, लेखा अधिकारी जितेंद्र ठाकुर, भवन अनुज्ञा अधिकारी हिमांशु देशमुख, जोन आयुक्त खिरोद्र भोई, पूजा पिल्ले, कार्यपालन अभियंता, सहायक अभियंता व उप अभियंता आदि मौजूद रहे। - इस बार तेलंगाना राज्य की स्पेशल फोर्स की प्लाटून भी परेड में होंगी शामिलरायपुर 24 जनवरी 2024/राजधानी रायपुर में गणतंत्र दिवस का मुख्य समारोह पुलिस परेड ग्राउण्ड में सुबह 9 बजे से आयोजित होगा। राज्यपाल श्री विश्वभूषण हरिचंदन मुख्य समारोह स्थल में ध्वजारोहण कर संयुक्त परेड की सलामी लेंगे। गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी है। आज पुलिस परेड ग्राउण्ड में फूल डेªस फायनल रिहर्सल हुई। इस अवसर पर डीजीपी श्री अशोक जुनेजा, कलेक्टर श्री गौरव कुमार सिंह और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत अग्रवाल के साथ सभी संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।इसमें 09 सशक्त सुरक्षा बल, नगर सेना पुलिस एवं महिला, एनसीसी गर्ल्स एवं बॉय्ज, घुड़सवार बल, बैंण्ड प्लाटून पुलिस और महिला बैग पाईपर बैंड दस्ता शामिल हैं। इस बार तेलंगाना पुलिस का प्लाटून विशेष रूप से शामिल हैं। संपूर्ण परेड आयोजन के प्रभारी-श्री विवेकानंद सिन्हा हैं।रिहर्सल में आकर्षक मार्च-पास्ट के साथ पदक अलंकरण समारोह और अन्य कार्यक्रमों की पूर्व तैयारियों को परखा गया। राज्यपाल के सुरक्षा अधिकारी श्री अशोक कुमार ने रिहर्सल में राज्यपाल की भूमिका निभाकर तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान निर्धारित मिनट टू मिनट कार्यक्रम के अनुसार समारोह की गतिविधियां संचालित की गई। आकर्षक परेड के साथ सशस्त्र बलों की टुकड़ियो द्वारा रिहर्सल में गार्ड ऑफ ऑनर के साथ सलामी दी गई।रिहर्सल में परेड कमाण्डर श्री अक्षय साबद्रा परीवक्षाधीन आईपीएस के नेतृत्व में, सुरक्षा बलों की 18 प्लाटूनों के साथ बैंड प्लाटून ने भी कदम से कदम मिलाकर गणतंत्र के महोत्सव में मार्च-पास्ट किया। कार्यक्रम में तीन स्कूल के छात्र-छात्राओं द्वारा छत्तीसगढ़ी लोक कला पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम का की अभ्यास प्रस्तुति दी गई।गणतंत्र दिवस पर राज्यपाल के हाथों सम्मानित होंगे पुलिस के अधिकारी-जवानगणतंत्र दिवस के मौके पर मुख्य समारोह में राज्य के पुलिस अधिकारियों-जवानों को विभिन्न पदकों और पुरुस्कारों से सम्मानित किया जाएगा। समारोह में छत्तीसगढ़ राज्य के नक्सल प्रभावित जिलों में नक्सलियों के विरूद्ध अदम्य साहस एवं वीरता का परिचय देने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राष्ट्रपति का ‘पुलिस वीरता पदक‘ से अलंकृत किया जाएगा। समारोह में उत्कृष्ट सेवा लिए राष्ट्रपति का ‘विशिष्ट सेवा पदक‘ से भी पुलिस अधिकारियों और जावानों को सम्मानित किया जाएगा। आपदा राहत एवं बचाव कार्य में उल्लेखनीय कार्य करने वाले सैनिकों को नागरिक सुरक्षा पदक से अलंकृत किया जाएगा। गणतंत्र दिवस पर इस बार स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे साथ ही शासकीय योजनाओं की उपलब्धियों पर आधारित झाकियों का भी प्रदर्शन होगा। चार बच्चों राज्य वीरता पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। जिसमें अरनव सिंह अंबिकापुर जिला सरगुजा, ओम उपाध्याय भिलाई जिला-दुर्ग, प्रेमचन्द्र साहु अभनपुर जिला-रायपुर और लोकेश कुमार साहु अभनपुर जिला-रायपुर शामिल हैं।
- -संभागायुक्त ने वीडियोकांफ्रेंसिंग के माध्यम से ली जानकारीरायपुर, / संभागायुक्त डॉ संजय अलंग ने संभाग के सभी कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक की ध्वनि प्रदूषण के संबंध में वीडियोकांफ्रेंस के माध्यम से बैठक ली। डॉ अलंग ने कहा कि थानेवार सूची बनाई जाये जिसमें वाहन मालिक का विवरण, प्रेशर हॉर्न-सायलेंसर की जानकारी हो। साथ ही नियम विरूद्ध प्रेशर हार्न उपयोग करने वालों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही भी की जाए। साथ ही थानावार दल का भी गठन किया जाए, जिसमें थानेदार एवं एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट और पयार्वरण विभाग के अधिकारी शामिल हों। साथ ही इसकी सूचना संभागायुक्त कार्यालय को दी जाए। यह दल ध्वनि प्रदूषण नियम 2000 का उल्लंघन करने वाले को चिन्हांकित कर कार्रवाई करेंगे।डॉ अलंग ने कहा कि बिना अनुमति के मॉडिफाइड वाहनों पर तत्काल कार्रवाई की जाए। यदि वाहन में मॉडिफिकेशन की अनुमति प्राप्त हो और उससे ध्वनि प्रदूषण हो रहा हो, तो उस पर भी कार्रवाई की जाए। जिला प्रशासन को शांत क्षेत्र में कार्यवाही के संबंध में एस. ओ. पी. तैयार करने के निर्देश दिए गए, जिसमें चिन्हांकित शांत क्षेत्र में स्थित शैक्षणिक संस्थाओं, अस्पताल, न्यायालय आदि के नोडल अधिकारी, शिकायत हेतु समन्वय अधिकारी की नियुक्ति, ध्वनि प्रदूषण शिकायत हेतु फोन नंबर जारी करने, उल्लंघनकर्ताओं के विरूद्ध साक्ष्य एकत्रित करने हेतु संबंधित अधिकारी/कर्मचारी एवं सक्षम साक्ष्यों (इलेक्ट्रानिक एविडेंस) सहित सभी किये जाने वाले आवश्यक कार्यवाहियों का विस्तृत एवं स्पष्ट उल्लेख हो।उन्होंने कहा कि उल्लंघनकर्ताओं के विरूद्ध कार्यवाही में प्राथमिक जवाबदारी यह है कि न्यायालय मान्य साक्ष्य एकत्रित किये जायें, जिससे चालान प्रस्तुत करने में माननीय न्यायालय में प्रकरण मजबूती से रखा जा सके। उन्होंने जिला प्रशासन/पुलिस अधीक्षक और नगरीय निकाय की टीम गठित की जाए एवं ध्वनि प्रदूषण (विनियमन और नियंत्रण) नियम के प्रति जन जागरूकता अभियान चलाया जाए। बैठक में पुलिस महानिरीक्षक श्री रतनलाल डांगी, एसएसपी श्री प्रशांत अग्रवाल, कलेक्टर डॉ गौरव सिंह और नगर निगम आयुक्त श्री अबिनाश मिश्रा उपस्थित थे।
- दुर्ग / दुर्ग जिले में सभी आईल कंपनियों के गैस वितरकों द्वारा गैस उपभोक्ताओं को घर पहुंच सेवा दी जा रही हैं। शासन के संज्ञान में यह बात आई है कि कतिपय गैस वितरक / डिलीवरी ब्वाय द्वारा घरेलू गैस रिफिल डिलीवरी के समय निर्धारित दर से अधिक राशि ली जा रही है। खाद्य नियंत्रक श्री सी. पी. दिपांकर ने जिले के सभी गैस उपभोक्तओं से अपील की है कि वे गैस रिफिल प्राप्त करते समय गैस वितरक द्वारा जारी बिल / पर्ची अवश्य लें तथा उसमें उल्लेखित राशि के अतिरिक्त राशि का भुगतान न करें। अधिक राशि की मांग करने वाले गैस डीलर / डिलीवरी ब्वाय के विरूद्ध संबंधित गैस एंजेसी के सेल्स ऑफिसर को शिकायत कर सकते हैं। इन्डेन गैस हेतु मोबाईल नंबर 9425013764, हिन्दुस्तान पेट्रोलियम के लिए 9934300040, भारत पेट्रोलियम कंपनी संबंधी उपभोक्ता 9032016564 पर अपनी शिकायत कर सकते है। इसके अलावा घरेलू गैस संबंधी काल सेंटर नबर 1906 का भी उपयोग घरेलू गैस संबंधी शिकायतें दर्ज कराने के लिए किया जा सकता है।
- - ’’एक दौड़ बेटियों के नाम’’दुर्ग / बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना अंतर्गत 24 जनवरी 2024 को राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर सेक्टर 09 चौक भिलाई में समय प्रातः 8 बजे से ’’एक दौड़ बेटियों के नाम’’ आयोजित किया गया। जिला महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में बालिकाओं की हौसला बढ़ाने मुख्य अतिथि सांसद श्री विजय बघेल, नगर निगम रिसाली की महापौर श्रीमती शशि सिन्हा, नगर निगम रिसाली के महिला एवं बाल विकास सभापति श्रीमती ईश्वरी साहू, आईजी श्री बद्रीनारायण मीणा, कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री राम गोपाल गर्ग, नगर पालिक निगम भिलाई के आयुक्त श्री देवेश कुमार ध्रुव, एडीएम श्री अरविंद कुमार एक्का, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अश्वनी देवांगन, नगर निगम दुर्ग के आयुक्त श्री लोकेश चन्द्राकर, अपर कलेक्टर श्री गोकुल रावटे, संयुक्त कलेक्टर श्री हरवंश मिरी, एसडीएम श्री मुकेश रावटे एवं अन्य विभागीय अधिकारी/कर्मचारीग एवं गणमान्य नागरिकगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि सांसद श्री विजय बघेल ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ (लोगो) का हाइड्रोजन बैलून उड़ाकर एवं रथ व दौड़ के प्रतिभागियों को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर ’’एक दौड़ बेटियों के नाम’’ कार्यक्रम में प्रतिभागी स्कूल शिक्षा विभाग की बालिकाएं, युवोदय दुर्ग के दूत, महाविद्यालय की छात्राएं एवं विभिन्न विभाग के अधिकारी/कर्मचारी एवं शहर के गणमान्य नागरिकगण सहित लगभग 1350 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।’’एक दौड़ बेटियों के नाम’’ कार्यक्रम में पुरस्कार के रूप में बालिका वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी डुलेश्वरी साहू को 5,001/- रूपये का चेक, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी तुलसी देवांगन को 3,001/- रूपये का चेक, तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी प्रतिमा को 2,001/- रूपये का चेक, चतुर्थ स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी बेमिन को 1001/- रूपये व पंचम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी सुनीता मण्डावी को 1001/- रूपये एवं बालक वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी महावीर को 5,001/- रूपये का चेक, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी अमित को 3,001/- रूपये का चेक, तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी गौरव साहू को 2,001/- रूपये का चेक तथा सांत्वना पुरस्कार के रूप में 50 प्रतिभागियों को ट्राफी बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ (लोगो) का प्रदान किया गया। कार्यक्रम के समापन में वैशालीनगर विधायक श्री रिकेश सेन ने अपने कर कमलो से विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरण किया। अंत में जिला कार्यक्रम अधिकारी दुर्ग श्री अजय शर्मा द्वारा आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम समापन की घोषणा की गई।
- दुर्ग /राज्य शासन के मार्गदर्शन में वृत्त स्तर पर जैविक उत्पादों के प्रमाणीकरण के महत्व एवं विषय पर वन वृत्त में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन श्री प्रभात मिश्रा (वन संरक्षक) एवं श्री व्ही.श्रीनिवास प्रधान मुख्य वन संरक्षक की उपस्थिति में 23 जनवरी को वन वृत्त कार्यालय दुर्ग में किया गया।कार्यशाला को सम्बोधित करते हुए श्री व्ही.निवास ने कहा कि प्रदेश में जैविक कृषि की अपार संभावनाये है। जिसमें कृषि उत्पाद, बागवानी उत्पाद, लघुवनोपज उत्पाद, आदि सम्मिलित है। जैविक उत्पादों की बढ़ती मांग को देखते हुए जैविक खेती एवं उसके प्रमाणीकरण को बढ़ावा देना अति महत्वपूर्ण है, क्योंकि प्रमाणीकरण से जैविक उत्पादों के विक्रय हेतु व्यापार का रास्ता सुलभ हो जाता है। श्री प्रभात मिश्रा (वन संरक्षक) दुर्ग ने जैविक उत्पादों के वर्तमान में बढ़ती माँग एवं छ.ग. प्रदेश में जैविक खेती के अवसर पर प्रकाश डाला।जैविक खेती में प्रमाणीकरण प्रक्रिया पर राष्ट्रीय जैविक खेती मानक की आवश्यकता एवं प्रमाणीकरण प्रक्रिया पर चरणबद्ध तरीके से व्याख्यान श्री राजेन्द्र कुमार यादव (क्वालिटी मैनेजर) एवं श्री शिरीष सिंह (प्रक्षेत्र निरीक्षक) द्वारा उपस्थित कृषकों एवं लघुवनोपज संग्राहकों को दिया गया। कार्यशाला में दुर्ग वृत्त के राजनांदगांव, मोहला-मानपुर, कवर्धा, खैरागढ़, बालोद, दुर्ग, बेमेतरा जिलों के कृषकों एवं लघुवनोपज संग्राहकों ने भाग लिया। कार्यशाला में संयुक्त वनमण्डलाधिकारी दुर्ग श्री डी.के. सिंह भी उपस्थित थे।
- बिलासपुर / कमिश्नर श्रीमती शिखा राजपूत तिवारी एवं आईजी श्री अजय यादव ने संभाग के सभी कलेक्टर-एसपी की वीसी के जरिए बैठक लेकर ध्वनि प्रदूषण के नियंत्रण एवं रोकथाम के संबंध में तत्परता से कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने शोरगुल पर कड़ी निगरानी रखते हुए उल्लंघन किये जाने पर प्रकरण दर्ज करने को कहा है। मोटर व्हीकल एक्ट एवं कोलाहल अधिनियम के अंतर्गत वाहनों के राजसात किये जाने पर जोर दिया। परिवर्तित किये गये वाहनों एवं साईलेंसरों के प्रकरणों में भारी जुर्माने के साथ सीआरपीसी 133 एवं भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता के तहत कार्रवाई किये जाने के निर्देश दिए गए। कमिश्नर श्रीमती तिवारी ने कहा कि थानेवार डीजे वालों की सम्पूर्ण जानकारी रखा जाये। जिसमें मालिक का विवरण, प्रेशर हार्न, साइलेंसर विक्रेता मेकेनिक आदि की जानकारी रहे। ध्वनि मापक यंत्रों एवं वीडियोग्राफी से कार्रवाई के लिए साक्ष्य एकत्र किया जाये। विभिन्न स्थलों पर आयोजित उत्सवों, साईलेंस जोन आदि का चिन्हांकन किया जाये। संयुक्त टीम द्वारा कार्रवाई कर मजबूत साक्ष्य के साथ सक्षम न्यायालय में तत्काल चालान प्रस्तुत की जाये। जुलूस, रैली, उत्सव, वैवाहिक एवं अन्य सामूहिक कार्यक्रमों के साक्ष्य एकत्रित कर तत्काल अथवा पीस टाईम में मजबूती के साथ कार्रवाई किया जाना चाहिए।
-
- रसोई में बन रहे भोजन की गुणवत्ता परखी, डीएमएफ मद से कम्प्यूटर सेट की दी स्वीकृति
बालिका गृह भवन के तत्काल मरम्मत के दिए निर्देशबिलासपुर /कलेक्टर श्री अवनीश शरण ने आज सरकंडा स्थित बाल संप्रेक्षण गृह, प्लेस आफ सेफ्टी, विशेष गृह, बालिका गृह और सखी वन स्टॉप सेंटर का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने इन संस्थाओं में निवासरत बच्चों से चर्चा कर रहन-सहन, खान-पान की जानकारी ली। रसोई में बन रहे भोजन की गुणवत्ता भी परखी। उन्होंने बच्चों के अनुरोध पर डीएमएफ मद से कम्प्यूटर सेट की स्वीकृति भी दी।कलेक्टर ने सबसे पहले बाल संप्रेक्षण गृह का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। यहां 29 बच्चे निवासरत है। कलेक्टर ने इत्मीनान से बच्चों से चर्चा की और उन्हें दी जा रही सुविधाओं की जानकारी ली। उनके अनुरोध पर 5 कम्पयूटर सेट प्रिंटर सहित एक सप्ताह के भीतर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने उनसे चर्चा के दौरान कहा कि अपने भविष्य के लिए कुछ मकसद बनाएं और उसे पूरा करने में जुट जाएं। बच्चों ने इस दौरान देश भक्ति से ओत-प्रोत गानों पर प्रस्तुति भी दी। कलेक्टर ने कार्यक्रम के लिए उनकी प्रशंसा करते हुए उनका हौसला बढ़ाया। कलेक्टर ने यहां बच्चों के शयन कक्ष, भोजन कक्ष, भंडार कक्ष, रसोई कक्ष का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने भोजन की गुणवत्ता भी परखी। मेन्यू के अनुसार बच्चों को भोजन दिया जा रहा है अथवा नहीं इसकी भी कलेक्टर ने जांच की। अधीक्षिका श्रीमती अर्चना चौहान ने बताया कि नाश्ते में पूरी और छोले की सब्जी दी गयी और दोपहर को खाने में दाल, चावल और आलू बैगन, सलाद दिया जाएगा। इसके बाद कलेक्टर ने प्लेस ऑफ सेफ्टी और विशेष गृह का जायजा लिया। इस संस्थान में 15 बच्चे निवासरत है। यहां बच्चों ने अपने हाथों से बनाया बुके और अन्य सामग्रियां कलेक्टर को दी। कलेक्टर ने इन्हें व्यावसायिक प्रशिक्षण देने के निर्देश महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी को दिए। कलेक्टर ने इन किशोरों को भी 5 कम्प्यूटर सेट डीएमएफ मद से दिलाने के निर्देश दिए। इसके बाद कलेक्टर ने शासकीय बालिका संप्रेक्षण गृह का जायजा लिया। यहां 6 से 18 वर्ष की 35 बालिकाएं है। ये बालिकाएं मुंगेली, बेमेतरा, गौरेला पेंड्रा और बिलासपुर जिले की हैं। कलेक्टर ने अधीक्षिका श्रीमती ज्योति तिवारी से बच्चों को दी रही सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने बालिकाओं की सुरक्षा का पूरा ध्यान रखने कहा। कलेक्टर ने कहा कि बाहरी व्यक्तियों को किसी भी हाल में प्रवेश न दिया जाए। बिल्डिंग की मरम्मत के लिए तत्काल प्रशासकीय स्वीकृति जारी कर जल्द काम शुरू करने के निर्देश दिए। उन्होंने बालिकाओं से चर्चा कर उन्हें प्रोत्साहित किया। 5 कम्प्यूटर सेट प्रिंटर सहित एक सप्ताह के भीतर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।सखी वन स्टॉप सेंटर का निरीक्षण -कलेक्टर ने महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित महिला सहायता केन्द्र सखी वन स्टॉप सेंटर का निरीक्षण किया। सखी केन्द्र में महिलाओं को एक ही छत के नीचे कानूनी सहायता, पुलिस सहायता, मेडिकल सुविधा के साथ अल्पकालीन आश्रय की सुविधा है। केंद्र का उद्देश्य घरेलू हिंसाओं से पीड़ित महिलाओं को त्वरित सहायता प्रदान करना है। कलेक्टर श्री अवनीश शरण ने सखी वन स्टॉप सेंटर में परामर्श से जुड़े दस्तावेजों के उचित संधारण के निर्देश दिए। सखी केंद्र में सभी कर्मचारी महिलाएं है, जो पीड़ित महिला को केंद्र में आवश्यक सहायता प्रदान करती है। केंद्र में विगत वर्ष कुल 160 प्रकरण आए जिनमें 149 का निराकरण किया गया। 28 महिलाओं को आश्रय प्रदान किया गया। सखी केंद्र प्रभारी श्रीमती मीनाक्षी पाण्डेय ने बताया कि केंद्र में आने वाले अधिकतर प्रकरण घरेलू हिंसा के होते है, जिनमें परामर्श के माध्यम से सुलह का प्रयास किया जाता है।निरीक्षण के दौरान महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री तारकेश्वर सिन्हा व जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी श्री उमाशंकर गुप्ता सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे। - -कलेक्टर और एसपी ने लिया व्यवस्थाओं का जायजाबिलासपुर /जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह का अंतिम फुल ड्रेस रिहर्सल आज कलेक्टर श्री अवनीश शरण और पुलिस अधीक्षक श्री संतोष कुमार सिंह की मौजूदगी में सवेरे पुलिस परेड ग्राउंड में किया गया। फाइनल रिहर्सल में मुख्य अतिथि का आगमन, स्वागत, ध्वजारोहण, परेड सलामी, मार्च पास्ट, मुख्य अतिथि द्वारा परेड कमाण्डों से परिचय, पुरस्कार वितरण आदि का रिहर्सल किया गया। उल्लेखनीय है उप मुख्यमंत्री श्री अरूण साव जिला मुख्यालय के पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित मुख्य समारोह में ध्वजारोहण करेंगे। गौरतलब है कि इस वर्ष स्कूली बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जाएगी और विभागों द्वारा शासकीय योजनाओं से संबंधित झांकी का प्रदर्शन भी किया जाएगा।कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने अंतिम रिहर्सल का अवलोकन कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। कलेक्टर ने कार्यक्रम की तैयारियों के संबंध में अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। रिहर्सल के दौरान गणतंत्र दिवस समारोह के परेड का नेतृत्व परेड कमाण्डर प्रशिक्षु आईपीएस श्री अजय कुमार ने किया। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्यकार्यपालन अधिकारी श्री अजय अग्रवाल सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी व पुलिस विभाग के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे।
- -पंजीयन पत्रक पर अब अधिकारी के हस्ताक्षर की आवश्यकता नहींदुर्ग / जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, दुर्ग में पंजीयन एवं नवीनीकरण करने हेतु इच्छुक आवेदकों के लिये विभाग द्वारा ऑन लाईन पंजीयन हेतु नया सॉफ्टवेयर तैयार किया गया है। जिला रोजगार कार्यालय के उपसंचालक श्री राजकुमार कुर्रे से मिली जानकारी के अनुसार जो आवेदक पंजीयन कराने हेतु इच्छुक है, वे रोजगार विभाग के वेबसाइट पर erojgar.cg.gov.in पर स्वयं ऑन लाईन पंजीयन कर सकते है अथवा अपने समीप के चॉइस सेंटर में उपस्थित होकर ऑन लाईन पंजीयन करवा सकते है। पंजीयन के उपरान्त आवेदक को पहचान पत्र का प्रिंट आउट लेना होगा। पंजीयन पत्रक पर अब अधिकारी के हस्ताक्षर की आवश्यकता नही होगी। इस प्रिंट आउट को आवेदक रिक्त पदों के लिये मांगे जाने पर उपयोग कर सकता है।


.jpg)
.jpg)
.jpg)


.jpg)











.jpg)

.jpg)





.jpg)