- Home
- छत्तीसगढ़
- -स्कूल शिक्षा मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल और वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने विभागीय बजट पर किया विचार-विमर्शरायपुर /शिक्षा, पर्यटन, धर्मस्व एवं संस्कृति श्री बृजमोहन अग्रवाल की उपस्थिति में वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने मंगलवार को यहां महानदी भवन मंत्रालय में स्कूल शिक्षा, उच्च शिक्षा, पर्यटन, धर्मस्व एवं संस्कृति विभाग के बजट सत्र को लेकर विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ चर्चा की। मंत्रीद्वय द्वारा बैठक में विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।
- -किसानों को 27,504 करोड़ रूपए का भुगतान-कस्टम मीलिंग के लिए 84.23 लाख मीट्रिक टन धान का उठावरायपुर,। छत्तीसगढ़ में खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 के तहत एक नवंबर 2023 से धान खरीदी का अभियान निरंतर जारी है। राज्य सरकार द्वारा इस वर्ष मोदी की गारंटी के अनुरूप किसानों से 21 क्विंटल प्रति एकड़ के मान से धान की खरीदी की जा रही है। राज्य सरकार द्वारा अब तक किसानों से 127.37 लाख मीट्रिक टन धान का समर्थन मूल्य पर खरीदी की जा चुकी है। धान के एवज में किसानों को 27504 करोड़ रूपए से अधिक की राशि का भुगतान बैंक के माध्यम से किया गया है।मार्कफेड के महाप्रबंधक से प्राप्त जानकारी के अनुसार राज्य में समर्थन मूल्य पर अब तक 22 लाख 94 हजार 718 किसानों से 127 लाख 37 हजार 970 मीट्रिक टन धान की खरीदी की जा चुकी है। इसके एवज में किसानों को 27 हजार 504 करोड़ रूपए से अधिक की राशि का भुगतान बैंक के माध्यम से किया गया है। धान खरीदी के साथ-साथ कस्टम मिलिंग के लिए निरंतर धान का उठाव जारी है। अब तक 99 लाख 06 हजार 412 मीट्रिक टन धान के उठाव के लिए डीओ जारी किया गया है, जिसके विरूद्ध मिलर्स द्वारा 84 लाख 23 हजार 264 मीट्रिक टन धान का उठाव किया जा चुका है।
- -केन्द्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय ने विशेष अतिथि के रूप में किया आमंत्रित-स्वच्छता दीदियां अपने परिजन के साथ 24 जनवरी को विमान से होंगी रवाना-उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन मंत्री श्री अरुण साव हरी झंडी दिखाकर माना विमानतल से टीम को करेंगे रवानारायपुर । छत्तीसगढ़ के शहरों को स्वच्छ बनाने में लगीं 16 स्वच्छता दीदियां 26 जनवरी को नई दिल्ली के कर्तव्यपथ पर अपने परिजन के साथ गणतंत्र दिवस परेड देखेंगी। भारत सरकार के आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय ने इन महिलाओं को गणतंत्र दिवस परेड देखने के लिए विशेष अतिथि के रूप में आमंत्रित किया है। ये स्वच्छता दीदियां अपने परिजन के साथ 24 जनवरी को रायपुर के स्वामी विवेकानंद विमानतल से नई दिल्ली के लिए रवाना होंगी। उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री श्री अरुण साव सवेरे साढ़े 11 बजे हरी झंडी दिखाकर माना विमानतल से इन महिलाओं, उनके परिजनों और नगरीय प्रशासन विभाग की टीम को रवाना करेंगे।केन्द्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय ने गणतंत्र दिवस परेड में विशेष अतिथि के रूप में गंडई नगर पंचायत की दो, कुम्हारी नगर पालिका की दो, खैरागढ़ नगर पालिका की एक, बिलासपुर नगर निगम की तीन तथा राजनांदगांव, दुर्ग, अंबिकापुर और कोरबा नगर निगम की दो-दो स्वच्छता दीदियों को आमंत्रित किया है। इन महिलाओं के साथ इनके एक-एक परिजन को भी आमंत्रित किया गया है। ये स्वच्छता दीदियां 25 जनवरी को नई दिल्ली में केन्द्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री श्री हरदीप सिंह पुरी से मुलाकात भी करेंगी।इन स्वच्छता दीदियों को मिल रहा है कर्तव्यपथ पर गणतंत्र दिवस समारोह देखने का मौकाकेन्द्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय के विशेष आमंत्रण पर स्वच्छता दीदी के रूप में काम कर रही बिलासपुर नगर निगम की श्रीमती किरण सिंह, श्रीमती पुष्पा कटरे और श्रीमती लक्ष्मी अय्यर, दुर्ग नगर निगम की श्रीमती किरण साहू और श्रीमती लक्ष्मी जांगड़े, अंबिकापुर नगर निगम की सुश्री शशि सिन्हा और श्रीमती कुसुम मिंज, कोरबा नगर निगम की श्रीमती गीता तोमर और श्रीमती विजय लक्ष्मी तिवारी, राजनांदगांव नगर निगम की श्रीमती अनिता फ्रांसिस और श्रीमती वीणा टंडन नई दिल्ली जा रही हैं। गंडई नगर पंचायत की श्रीमती गायत्री देवांगन और श्रीमती राखी खान, कुम्हारी नगर पालिका की श्रीमती शोभा चक्रधारी और श्रीमती बिमला साहू तथा खैरागढ़ नगर पालिका की श्रीमती जयश्री ताम्रकर को भी नई दिल्ली में गणतंत्र दिवस समारोह देखने के लिए आमंत्रित किया गया है। file photo
-
रायपुर। उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री श्री अरुण साव 24 जनवरी को दुर्ग और रायपुर संभाग के नगर पंचायतों के कार्यों की समीक्षा करेंगे। वे 24 जनवरी को सवेरे साढ़े 11 बजे रायपुर के स्वामी विवेकानंद विमानतल पर केन्द्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय के विशेष आमंत्रण पर नई दिल्ली में गणतंत्र दिवस परेड देखने जा रही स्वच्छता दीदियों की टीम को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। वे दोपहर एक बजे रायपुर के नवीन विश्राम भवन में दुर्ग और रायपुर संभाग के नगर पंचायतों के कार्यों की समीक्षा करेंगे। श्री साव शाम पांच बजे मंत्रालय में मंत्री परिषद की बैठक में शामिल होंगे।
- रायपुर /मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 24 जनवरी को शाम 5 बजे मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई है। file photo
- -उच्च शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेशरायपुर / छत्तीसगढ़ शासन के उच्च शिक्षा विभाग अंतर्गत समस्त शासकीय महाविद्यालयों में पूर्व में गठित जनभागीदारी समिति के अंतर्गत राजनैतिक नियुक्तियां निरस्त कर दी गई हैं। इस संबंध में मंत्रालय महानदी भवन से उच्च शिक्षा विभाग द्वारा आदेश जारी कर दिए गए हैं। जारी आदेश के अनुसार महाविद्यालयों की जनभागीदारी समितियों में अध्यक्ष का प्रभार, पदने उपाध्यक्ष-सह-कलेक्टर को आगामी आदेश तक के लिए सौंपा गया है।
- -स्कूल शिक्षा सचिव ने कलेक्टरों को कार्यक्रम में सहभागिता के संबंध में दिए निर्देशरायपुर / प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा प्रति वर्षानुसार इस वर्ष भी स्कूली बच्चों, शिक्षकों और अभिभावकों के साथ परीक्षा को उत्सव की तरह मनाने एवं विद्यार्थियों में तत्संबधी तनाव दूर करने के लिए सीधा संवाद करेंगे। ‘परीक्षा पे चर्चा-2024‘ का कार्यक्रम 29 जनवरी को प्रातः 11 बजे भारत मण्डपम, प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित किया जा रहा है।सचिव स्कूल शिक्षा ने ‘परीक्षा पे चर्चा‘ कार्यक्रम में सहभागिता के लिए सभी कलेक्टरों को पत्र लिखकर आवश्यक व्यवस्था करवाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कलेक्टरों से कहा है कि यह समय है कि जब परीक्षाओं को हम सब एक उत्सव के रूप में मनाये विद्यार्थियों को अध्ययन हेतु प्रेरित करने के साथ-साथ उनके परीक्षा संबंधी तनाव को दूर करने में सहयोग करें तथा उन्हें अपना सर्वोत्तम प्रदान करने हेतु प्रोत्साहित करें।सचिव स्कूल शिक्षा ने कलेक्टरों को जारी पत्र में कहा है कि इस कार्यक्रम का लाईव प्रसारण दूरदर्शन राष्ट्रीय चैनल, दूरदर्शन न्यूज, दूरदर्शन भारत, यू-ट्यूब व MyGov.in आदि के माध्यम से उपलब्ध रहेगा। इसके लिए मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत, आयुक्त नगर निगम और जिला शिक्षा अधिकारी के मध्य समन्वय स्थापित कर कार्यक्रम का प्रचार-प्रसार कराया जाए। जिले के केन्द्रीय विद्यालयों, नवोदय विद्यालयों, सीबीएसई से संबद्ध विद्यालयों, शासकीय एवं निजी विद्यालयों के साथ-साथ जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में स्मार्ट टीव्ही, डिजीटल क्लासरूम के प्रोजेक्टर स्क्रीन का उपयोग करते हुए कक्षा 6वीं से 12वीं तक के अधिक से अधिक विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अभिभावकों को इस लाईव प्रसारण से लाभान्वित करें।कलेक्टरों से कहा गया है कि जिन स्थलों में इंटरनेट अथवा टेलीविजन की सुविधा सुगम नहीं वहां ऑलइंडिया रेडियो एवं एफएम चैनल के द्वारा इस कार्यक्रम का लाईव प्रसारण सुनाया जाए। कार्यक्रम के पश्चात् बच्चों एवं शिक्षकों के फोटो MyGovt Portal पर अपलोड किया जाए।
- रायपुर / छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलासपुर के मुख्य न्यायाधीश श्री रमेश सिन्हा ने मंगलवार को छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलासपुर के नव नियुक्त अतिरिक्त न्यायाधीश श्री अरविंद कुमार वर्मा को पद की शपथ दिलायी।
- -मुख्यमंत्री श्री साय ने बागेश्वर बाबा के हनुमंत कथा एवं दिव्य दरबार में शामिल होकर लिया भक्ति रस का आनंदरायपुर / मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज राजधानी रायपुर के कोटा गुढ़ियारी में आयोजित बागेश्वरधाम के पीठाधीश्वर और कथावाचक पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के श्री हनुमंत कथा एवं दिव्य दरबार में शामिल होकर भक्ति रस का आनंद लिया। उन्होंने बागेश्वर बाबा से छत्तीसगढ़ की सुख-समृद्धि का आशीर्वाद लिया। मुख्यमंत्री श्री साय ने इस पावन अवसर पर श्री रामायण की आरती में भी भाग लिया।मुख्यमंत्री श्री साय ने इस अवसर पर कहा कि आज का दिन बहुत मंगलमय है, हम सभी को बाबा बागेश्वर का दिव्य प्रवचन सुनने को मिल रहा है। कल 22 जनवरी को अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा हुई है और यह हम सब छत्तीसगढ़ वासियों के लिए बहुत खुशी की बात है कि श्री रामलला को धान का कटोरा कहे जाने वाले और प्रभु राम के ननिहाल छत्तीसगढ़ से भेजे गए चावल से भोग लगाया गया है। हमारे छत्तीसगढ़ से चावल, सब्जी के साथ ही डॉक्टर और नर्सों की टीम अयोध्या भेजी गई है। इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ की ओर से अयोध्या में अभी दो महीने तक भंडारा चलाया जायेगा।मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार की तरफ से रामलला दर्शन योजना के माध्यम से श्रद्धालुओं को भगवान श्री राम के दर्शन के लिए अयोध्या भेजा जायगा। इसे सुनकर बाबा बागेश्वर ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इस योजना की सराहना की।बागेश्वर बाबा ने छत्तीसगढ़ सरकार के द्वारा राजिम में कुंभ के स्वरूप में राजिम मेला को आयोजित करने संबंधी प्रयासों के लिए भी प्रसन्नता जाहिर की। श्री हनुमंत कथा एवं दिव्य दरबार में बह रही भक्ति धारा का रसपान करने श्रद्धालुगण की भीड़ बड़ी संख्या में जुटी हुई थी।
-
-26 जनवरी को उन्हें राज्यपाल द्वारा पुरस्कृत किया जायेगा
--2013 बैच के हैं आईपीएस मोहित गर्गराजनांदगाव। राजनांदगाव जिले के वर्त्तमान एसपी मोहित गर्ग को राष्ट्रपति पुलिस वीरता पदक से पुरस्कृत किया जायेगा। उन्होंने 2019 में बीजापुर जिले में हुई मुठभेड़ में 10 नक्सली मार गिराए थे। जिसको लेकर 26 जनवरी को उन्हें राज्यपाल द्वारा पुरस्कृत किया जायेगा।बीजापुर में पुलिस अधीक्षक की पदस्थापना के दौरान थाना भैरमगढ़ क्षेत्र के अंतर्गत बोडगा के जंगल में उनके नेतृत्व में डीआरजी और एसटीएफ की टीम संयुक्त अभियान पर रवाना हुई थी। दिनांक 7 फ़रवरी सन 2019 को बोड़गा नाला के पास पुलिस और माओवादियों के बीच हुई मुठभेड़ में 5 पुरूष और 5 महिला सहित 10 माओवादी मार गिराए थे। साथ ही 11 नग कंट्रीमेड गन सहित विस्फोटक बरामद करने में पुलिस को सफलता मिली थी। जिसको लेकर 26 जनवरी को उन्हें राज्यपाल द्वारा पुरस्कृत किया जायेगा।उल्लेखनीय है कि, 10 अक्टूबर सन 2016 को थाना बीजापुर क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम कोकड़ा पारा तुमनार में माओवादी विरोधी अभियान पर पुलिस पार्टी निकली थी. जिसका नेतृत्व मोहित गर्ग द्वारा किया जा रहा था, सर्चिंग के दौरान घात लगाकर बैठे माओवादियों के द्वारा पुलिस पार्टी पर अंधाधुंध फायरिंग की गई। फायरिंग के दौरान जवाबी कार्यवाही की गई। पुलिस और माओवादियों के बीच हुए मुठभेड़ में 4 माओवादियों को मार गिराने गए. जिसमें उन्होंने 9 एम.एम. 1 नग पिस्टल, 1 नग 312 बोर कट्टा, 1 नग भरमार बंदूक, 1 नग मजल लोडिंग गन, बरामद करने में सफलता मिली थी. जिसमें पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग को वर्ष 2019 में राष्ट्रपति ‘‘पुलिस वीरता पदक’’ मिला था।2013 बैच के हैं आईपीएस मोहित गर्गआपको बता दें कि, एसपी मोहित गर्ग छत्तीसगढ़ कैडर के 2013 बैच के आईपीएस हैं और वो मूल रुप से दिल्ली के रहने वाले है। श्री गर्ग इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी करने के बाद आईआईएम अहमदाबाद से एम.बी.ए. की पढ़ाई किये हैं। यूपीएससी में चयन से पहले उन्होंने करीब एक वर्ष तक आईटीसी में नौकरी भी की है। वर्तमान में मोहित गर्ग पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव के पद पर पदस्थ हैं।कई जिलों में रह चुके हैं पदस्थइससे पहले वे सीएसपी बिलासपुर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बीजापुर एवं पुलिस अधीक्षक के पद पर जिला गरियाबंद, बीजापुर, नारायणपुर, कबीरधाम, बलरामपुर में पदस्थ थे और सेनानी 14 वीं वाहिनी धनोरा बालोद, सेनानी 19वीं वाहिनी, छसबल जगदलपुर, सेनानी 16 वाहिनी छसबल नारायणपुर (अतिरिक्त प्रभार) के पद पर पदस्थ रह चुके हैं। पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव श्री मोहित गर्ग छत्तीसगढ़ के पहले आईपीएस हैं जिन्हें 03 बार राष्ट्रपति द्वारा ‘‘पुलिस वीरता पदक’’ पुरस्कार प्राप्त हुआ है। - रायपुर । केंद्र सरकार द्वारा जननायक स्वर्गीय श्री कर्पूरी ठाकुर को मरणोपरांत भारत रत्न दिए जाने के केंद्र सरकार के निर्णय पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रसन्नता व्यक्त की है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि जननायक स्वर्गीय श्री कर्पूरी ठाकुर ने अपना पूरा जीवन देश सेवा के लिए बिताया l सामाजिक न्याय को लेकर वे सदैव प्रतिबद्ध रहे। अंग्रेजी साम्राज्यवाद के दौर में ब्रिटिश शोषण के विरुद्ध संघर्ष एवं आजाद भारत को सकारात्मक दिशा देने में स्वर्गीय श्री ठाकुर का बड़ा योगदान रहा। केंद्र सरकार द्वारा स्वर्गीय श्री ठाकुर को भारत रत्न दिया जाना ऐतिहासिक फैसला है।
- बालोद। बालोद जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 के अंतर्गत धान खरीदी का कार्य निरंतर जारी है। जिला खाद्य अधिकारी ने बताया कि जिले में कुल 01 लाख 49 हजार 157 किसानों ने धान विक्रय हेतु पंजीयन कराया है। जिसमें से अब तक 01 लाख 37 हजार 973 किसानों द्वारा कुल 06 लाख 88 हजार 110 मेट्रिक टन धान विक्रय किया गया है। जिसकी कुल राशि 1506 करोड़ 52 लाख रूपए है। उन्होंने बताया कि अब तक 05 लाख 63 हजार 658 मेट्रिक टन धान हेतु डीओ जारी किया गया है, जिसमें से 04 लाख 36 हजार मेट्रिक टन का धान उठाव कर लिया गया है। उपार्जन केन्द्रों में 02 लाख 52 हजार 110 मेट्रिक टन धान शेष है। उन्होंने बताया कि आगामी खरीदी दिवस हेतु 7254 किसानों के लिए टोकन जारी किया गया है, जिसमें कुल 21 हजार 554 मेट्रिक टन धान की खरीदी की जाएगी। file photo
- -मानसिक रूप से दिव्यांग लोगों की देखभाल एवं इलाज हेतु समुचित उपाय सुनिश्चित करने के दिए निर्देशबालोद। कलेक्टर श्री इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल ने आज गंगा नगर झलमला में स्थित समाज कल्याण विभाग के उप संचालक कार्यालय, जिला निःशक्त पुनर्वास केंद्र एवं घोटिया चैक झलमला में स्थित मानसिक रूप से दिव्यांग बच्चों का आश्रय गृह घरौंदा का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। कलेक्टर श्री चन्द्रवाल ने समाज कल्याण विभाग के परिसर में स्थित जिला निःशक्त पुनर्वास केंद्र में पहुँचकर कृत्रिम अंग निर्माण कक्ष, फिजियोथेरेपी कक्ष, स्पीच थेरेपी कक्ष एवं साइकोलाॅजी थेरेपी कक्ष में पहुँचकर व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। उन्होंने मौके पर उपस्थित चिकित्सकों एवं अधिकारियों से जिला निःशक्त पुनर्वास केंद्र में इलाज हेतु आने वाले दिव्यांगों के इलाज आदि की व्यवस्था एवं उन्हें दी जाने वाली सुविधाओं के संबंध में जानकारी ली। इसके अलावा उन्होंने जिला निःशक्त पुनर्वास केंद्र में पदस्थ चिकित्सकों एवं स्टाफ के संबंध में भी जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने कृत्रिम अंग निर्माण कक्ष में पहुँचकर कृत्रिम अंग बनाने की प्रक्रिया का भी अवलोकन किया। कलेक्टर श्री चन्द्रवाल ने घोटिया चैक झलमला में स्थित मानसिक रूप से दिव्यांग व्यक्तियों का आजीवन आश्रय गृह घरौंदा में पहुँचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने घरौंदा मंे वर्तमान में कुल उपस्थित दिव्यांगों के संख्या के संबंध में जानकारी ली। अधिकारियों ने वर्तमान में घरौंदा में कुल 15 दिव्यांगों के निवासरत होने की जानकारी दी। इस दौरान कलेक्टर ने घरौंदा के पूजा कक्ष, शयनकक्ष, रसोई कक्ष आदि का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी ली। इस दौरान संयुक्त कलेक्टर श्री योगेंद्र श्रीवास, उप संचालक समाज कल्याण विभाग श्री अजय कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
- रायपुर /मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर सभी बेटियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी है। उन्होंने अपने बधाई संदेश में कहा कि समाज में बालिकाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरुक करने, उनके साथ होने वाले भेदभाव के प्रति भी लोगों को जागरुक करने के उद्देश्य से हर साल 24 जनवरी को राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया जाता है। श्री साय ने कहा कि बालिकाएं देश-प्रदेश, समाज और परिवार की शान, मान और अभिमान होती हैं। उन्हें सशक्त बनाने के लिए सुरक्षित और सहज माहौल देने की जरूरत है। इसके लिए समाज को अधिक जागरूक होने की आवश्यकता है।श्री साय ने कहा है कि यह गर्व और खुशी की बात है कि लिंगानुपात में छत्तीसगढ़ देश के राज्यों में अव्वल है। यह छत्तीसगढ़ में महिलाओं के सम्मान की परंपरा और बहन बेटियों और माताओं के लिए बेहतर वातावरण से संभव हुआ है। इसी कारण प्रदेश की प्रगति में बेटियां अप्रतिम योगदान दे रही हैं। उन्होंने कहा कि बेटियां खूब पढ़े, निडर होकर आगे बढ़े, अपने सपने साकार करें और घर परिवार के साथ देश-प्रदेश की उन्नति में भी सहभागी बने। राज्य सरकार प्रत्येक बालिका के सर्वांगीण विकास, उनके स्वाभिमान व सशक्तिकरण के लिए दृढ़ संकल्पित है।
- रायपुर / महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने सभी बालिकाओं को 24 जनवरी राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर बधाई और शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। उन्होंने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि बालिकाओं की मूल सुविधाओं, सम्मान और आजादी के प्रति लोगों को जागरूक करने और उनके प्रति भेदभाव को समाप्त करने के उद्देश्य से हर साल राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार बालिकाओं के लिए अनुकूल वातावरण और नए अवसर देने के लिए प्रतिबद्ध है। प्रदेश में बालिकाओं के अधिकारों, शिक्षा, स्वास्थ्य और पोषण के लिए प्राथमिकता से काम किया जा रहा है। श्रीमती राजवाड़े ने कहा कि परिवार और समाज को भी बेटियों के साथ मजबूती से खड़े रहने की जरूरत है। उन्होंने सभी बेटियों से कहा कि वे आगे बढ़ें और अपने सपने साकार करें, राज्य सरकार का सहयोग हमेशा उनके साथ है।
- -सभी मुख्य नगर पालिका अधिकारियों को मुख्यालय में रहने के निर्देश-उप मुख्यमंत्री ने की नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों के कार्यों की समीक्षा-निर्माण कार्यों और निर्माण सामग्रियों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने कहा-प्रधानमंत्री आवास के कार्यों में तेजी लाने के निर्देश-सभी मुख्य नगर पालिका अधिकारियों को सप्ताह में तीन दिन टीम के साथ वार्डों का दौरा कर निर्माण और सफाई कार्यों का निरीक्षण करने कहारायपुर. ।उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री श्री अरुण साव ने आज प्रदेश के सभी नगर पालिकाओं तथा बस्तर, सरगुजा और बिलासपुर संभाग के नगर पंचायतों के कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने नगरीय निकायों के मुख्य नगर पालिका अधिकारी एवं अभियंता को अपने-अपने निकायों में विकास और सुविधाएं बढ़ाने के लिए प्रतिबद्धता के साथ काम करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी मुख्य नगर पालिका अधिकारियों और अभियंताओं को अपने मुख्यालय में ही निवास करने को कहा। उप मुख्यमंत्री ने सभी निर्माण कार्यों और निर्माण सामग्रियों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने काम में विलंब और लापरवाही करने वाले ठेकेदारों पर जुर्माना लगाने और नियमानुसार ब्लैक-लिस्ट करने की कार्यवाही करने को कहा। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बन रहे आवासों के निर्माण में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने मुख्य नगर पालिका अधिकारियों को सप्ताह में तीन दिन टीम के साथ वार्डों का दौरा कर निर्माण और सफाई कार्यों के निरीक्षण के निर्देश दिए।उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने रायपुर के सिविल लाइन स्थित नवीन विश्राम भवन में आयोजित बैठक में नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों में अधोसंरचना विकास, राज्य एवं केंद्र प्रवर्तित तथा 15वें वित्त आयोग की राशि से निर्माणाधीन कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने इन नगरीय निकायों में आय-व्यय की स्थिति, कर संग्रहण की स्थिति, प्रधानमंत्री आवास योजना की प्रगति, साफ-सफाई की व्यवस्था और वेतन भुगतान की स्थिति की समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिए। नगरीय प्रशासन विभाग के सचिव डॉ. बसवराजू एस., संचालक श्री कुंदन कुमार, सूडा (SUDA) के सीईओ श्री सौमिल रंजन चौबे, नगरीय प्रशासन विभाग के मुख्य अभियंता और सभी संभागों के संयुक्त संचालक भी समीक्षा बैठक में मौजूद थे।उप मुख्यमंत्री श्री साव ने मुख्य नगर पालिका अधिकारियों को विकास कार्यों में आ रही समस्याओं का निराकरण तत्परता से करने के निर्देश दिए। उन्होंने विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन से रुकावटों को दूर कर कार्यों को तेजी से पूर्ण करने को कहा। उन्होंने भवन निर्माण और सीसी रोड में निर्माण और निर्माण सामग्री की गुणवत्ता जांचकर अच्छी गुणवत्ता का कार्य सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने विभिन्न योजनाओं के तहत निर्माणाधीन कार्यों को तेजी से पूर्ण करने के निर्देश दिए। श्री साव ने निर्माण और सफाई कार्यों का मौके पर नियमित निरीक्षण करने को कहा। उन्होंने प्रत्येक वार्ड के लिए नोडल अधिकारी नामांकित कर हर सप्ताह तीन दिन निकाय के अधिकारियों की टीम और जनप्रतिनिधियों के साथ सफाई और निर्माण कार्यों का निरीक्षण करने के निर्देश दिए। उन्होंने नालियों और सड़कों की साफ-सफाई की पुख्ता मॉनिटरिंग करते हुए वार्डों में अच्छी स्वच्छता सुनिश्चित करने को कहा।श्री साव ने सभी मुख्य नगर पालिका अधिकारियों को संपत्ति कर के साथ ही अन्य करों की वसूली की नियमित समीक्षा करने को कहा। उन्होंने आगामी अप्रैल माह से इसके लिए विशेष अभियान संचालित करने के निर्देश दिए। उन्होंने नगरीय निकायों में अवैध कॉलोनियों के निर्माण पर नजर रखने के साथ ही ऐसा करने वालों पर कानूनी कार्यवाही करने को कहा। उप मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत निर्माणाधीन आवासों को तेजी से पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने वर्तमान में प्रगतिरत सभी कार्यों को अप्रैल माह से पहले पूर्ण करने को कहा। उन्होंने कहा कि इनके निर्माण से गरीबों को आवास मिलने के साथ ही शहर साफ-सुथरा और व्यवस्थित भी होगा। श्री साव ने प्रधानमंत्री आवास योजना में अच्छे कार्य के लिए गोबरा-नवापारा के मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री संतोष कुमार विश्वकर्मा की पीठ थपथपाई और अन्य नगरीय निकायों को उनका अनुसरण करने को कहा। वहां योजना के तहत स्वीकृत 1435 आवासों में से 1270 आवासों का निर्माण पूर्ण कर लिया गया है जो कि स्वीकृत आवासों का 89 प्रतिशत है।उप मुख्यमंत्री श्री साव ने नगरीय निकायों में भविष्य की जरूरतों और लोगों के लिए सुविधाएं बढ़ाने के लिए काम करने को कहा। उन्होंने कहा कि ठेकेदारों को काम सौंपकर भूलना नहीं है। उन कार्यों की प्रगति पर लगातार नजर रखकर उच्च गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूर्ण कराना है। उन्होंने उद्यानों और तालाबों के सौंदर्यीकरण के साथ ही इन्हें आमोद-प्रमोद स्थल के रूप में विकसित करने के निर्देश दिए। उन्होंने अच्छा रखरखाव सुनिश्चित करते हुए इन जगहों को जीवंत और उपयोगी बनाने को कहा।नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के सचिव डॉ. बसवराजू एस. ने समीक्षा बैठक में कहा कि निर्माण कार्यों में खराब गुणवत्ता की शिकायत नहीं आना चाहिए। मैदानी स्तर पर पूरी तैयारी होने के बाद ही नए कार्यों के प्रस्ताव विभाग को भेजें ताकि स्वीकृति मिलते ही तत्काल कार्यारंभ किया जा सके। उन्होंने संपत्ति कर के बड़े बकायादारों को चिन्हित कर हर बुधवार को इसकी वसूली के लिए अभियान चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी नगरीय निकायों में सड़कों, नालियों और चौक-चौराहों में अच्छी सफाई रखने को कहा। उन्होंने कहा कि साफ-सुथरा रहने से वहां आने वाले लोगों में शहर की अच्छी छबि बनती है। उन्होंने सड़कों पर इधर-उधर घूमने वाले मवेशियों को पकड़कर कांजीहाउस में रखने को कहा। उन्होंने सूखा एवं गीला कचरा को घर पर ही अलग-अलग एकत्र करने के बारे में लोगों को जागरूक करने के निर्देश दिए।
- रायपुर / मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में ब्रिटिश डिप्टी हाई कमीशन कोलकाता से आए पूर्व व पूर्वोत्तर भारत के ब्रिटिश डिप्टी हाई कमिश्नर डॉ. एंड्रयू फ्लेमिंग ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री श्री साय को डॉ फ्लेमिंग ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री का पदभार ग्रहण करने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री से उन्होंने छत्तीसगढ़ और यूनाइटेड किंगडम के मध्य आपसी सहयोग सुदृढ़ करने से जुड़े विषयों पर विस्तृत चर्चा की। मुख्यमंत्री श्री साय ने डॉ फ्लेमिंग को छत्तीसगढ़ के विकास के लिए नवीन सरकार की प्राथमिकताओं के बारे में बताया। मुख्यमंत्री और डॉ फ्लेमिंग ने जलवायु परिवर्तन की वैश्विक चुनौती से निपटने के तरीकों और अन्य मुद्दों के संबंध में भी विचारों का आदान-प्रदान किया। चर्चा के दौरान डॉ फ्लेमिंग ने मुख्यमंत्री श्री साय से छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर और उनके गृहनगर जशपुर के विषय मे जानकारी ली। डिप्टी हाई कमिश्नर ने मुख्यमंत्री से कहा कि छत्तीसगढ़ में गठित नवीन सरकार की शुरुआत में यह मुलाकात बहुत सुखद है। छत्तीसगढ़ और यूनाईटेड किंगडम के बीच रिश्ते भविष्य में और मजबूत होंगे। मुख्यमंत्री ने डॉ एंड्रयू को बस्तर आर्ट का प्रतीक चिन्ह भेंटकर उनका अभिनंदन किया।
- रायपुर ।वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने कैबिनेट मंत्री श्री राम विचार नेताम की उपस्थिति में आदिम जाति विकास, अनुसूचित जाति विकास, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकास, कृषि विकास एवं किसान कल्याण विभाग के बजट सत्र को लेकर विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ चर्चा एवं समीक्षा बैठक की।श्री चौधरी एवं श्री नेताम ने आज मंत्रालय, महानदी भवन में आयोजित इस बैठक में महत्वपूर्ण योजनाओं के बजट को लेकर विभागीय अधिकारियों से विस्तारपूर्वक चर्चा की। बैठक में कृषक उन्नति योजना, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, चिराग योजना, राष्ट्रीय कृषि विकास योजना, विद्यार्थियों के लिए कोचिंग की व्यवस्था सहित विभाग से सम्बंधित विभिन्न योजनाओं के बजट एवं अनुदान को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।श्री चौधरी एवं श्री नेताम ने विभागों के बजट की समीक्षा एवं महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा करते हुए उपस्थित संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी प्रदान किए।
- दुर्ग / भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 25 जनवरी 2024 को 14वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस 2024 का आयोजन बी.आई.टी. ऑडिटोरियम में दोपहर 12 बजे से किया जायेगा। प्राप्त जानकारी के अनुसार आयोग द्वारा 14 वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस हेतु थीम ’’वोट जैसा कुछ नहीं, वोट जरूर डालेंगे हम’’ निर्धारित किया गया है। मतदाता दिवस का आयोजन समस्त मतदान केंद्रों एवं तहसील मुख्यालयों में भी किया जायेगा।
- दुर्ग / जिले के प्रत्येक हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर्स के अंतर्गत चिन्हांकित 04-04 ग्रामों में 05 दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जिला आयुर्वेद अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार 5 दिवसीय शिविर 22 जनवरी 2024 से सुबह 7 बजे से 9 बजे तक आयोजित की जा रही है। आम जनों से अधिक से अधिक संख्या में शिविर में उपस्थित होने एवं योग प्रशिक्षण का लाभ लेने की अपील की गई है। file photo
- -मंच व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में दिए आवश्यक निर्देशदुर्ग / दुर्ग, 23 जनवरी 2024 / कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने आज पुलिस अधीक्षक श्री रामगोपाल गर्ग की मौजूदगी में गणतंत्र दिवस की तैयारियों के संबंध में रविशंकर स्टेडियम का निरीक्षण किया। उन्होंने मंच व्यवस्था, बैठक व्यवस्था, गाड़ियों की पार्किंग, झांकी के एंट्री-एक्जिट प्लान एवं सुरक्षा व्यवस्था के बारे में चर्चा कर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। कलेक्टर ने सभी तैयारियों को समय सीमा में पूर्ण करने के भी निर्देश दिए। 24 जनवरी को गणतंत्र दिवस के संबंध में अंतिम रिहर्सल किया जाएगा। कलेक्टर ने स्थल पर मंच निर्माण सहित अन्य व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस दौरान अपर कलेक्टर श्री अरविंद एक्का, श्री गोकुल रावटे सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे। जिले के सभी शासकीय कार्यालयों में ध्वजारोहण प्रातः 8 बजे के पूर्व सम्पन्न कर लिए जाएंगे ताकि उन कार्यालयों के अधिकारी और कर्मचारी जिले के मुख्य समारोह में शामिल हो सके। गणतंत्र दिवस पर सभी शासकीय एवं सार्वजनिक भवनों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा। गणतंत्र दिवस 26 जनवरी को रात्रि में प्रदेश के सभी शासकीय एवं सार्वजनिक भवनों तथा राष्ट्रीय महत्व के स्मारकों पर रोशनी की जाएगी। जनपद कार्यालयों में जनपद अध्यक्ष एवं नगरीय निकायों में नगरीय निकाय के महापौर या अध्यक्षों द्वारा ध्वजारोहरण किया जाएगा। पंचायत मुख्यालयों में सरपंच द्वारा एवं बड़े गांवों में गांव के मुखिया द्वारा ध्वजारोहण किया जाएगा और सामूहिक रूप से राष्ट्रीय गान गाया जाएगा। परेड में सीआईएसएफ, पुलिस, नगर सेना एवं एनसीसी, स्काउट गाइड की टुकड़ियां भाग लेंगे। समारोह सुबह नौ बजे शुरू होगा। समारोह के मुख्य अतिथि द्वारा मुख्यमंत्री के छत्तीसगढ़ वासियों के लिए प्रेषित संदेश का वाचन किया जाएगा। कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों, डॉक्टरों, पुलिस कर्मियों एवं स्वास्थ्य कर्मियो सहित विभिन्न विभागों को सम्मानित किया जाएगा। जिला स्तर पर आयोजित गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम में विभिन्न विभागीय योजनाओं की चलित झांकियों का प्रदर्शन किया जाएगा।
- -समय-सीमा की बैठक में अधिकारियों को दिए निर्देश-कक्षा दसवीं एवं बारहवीं के विद्यार्थियों के लिए प्रश्न बैंक का किया विमोचनबालोद। कलेक्टर श्री इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल ने आज संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक में विभागवार लंबित प्रकरणों की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में उन्हांेंने जिले के सभी विभाग एवं कार्यालय प्रमुखों को लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसी भी स्थिति में कोई भी प्रकरण 03 माह से अधिक की अवधि तक लंबित नहीं होनी चाहिए। इस दौरान उन्हांेने जिले के विद्यार्थियों की सुविधा की दृष्टि से शिक्षा विभाग द्वारा तैयार की गई कक्षा दसवीं एवं बारहवीं के प्रश्न पत्र का भी विमोचन किया। बैठक में जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी डाॅ. रेणुका श्रीवास्तव, अपर कलेक्टर श्री चंद्रकांत कौशिक सहित राजस्व अनुविभागीय अधिकारियों के अलावा अन्य अधिकारी उपस्थित थे।इस दौरान कलेक्टर श्री चंद्रवाल ने विभागवार लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए उसके निराकरण हेतु की जा रही कार्रवाई के संबंध में जानकारी ली। श्री चंद्रवाल ने दैनिक जनदर्शन कार्यक्रम में प्राप्त पत्रों की निराकरण की स्थिति की भी समीक्षा की। उन्होंने जनदर्शन में प्राप्त आवेदन पत्रों का निर्धारित समयावधि में निराकरण कर आवेदकों को इसकी जानकारी भी देने को कहा। उन्होंने कहा कि प्रत्येक सप्ताह जनदर्शन में प्राप्त आवेदन पत्रों की निराकरण हेतु की जा रही कार्रवाई की समीक्षा की जाएगी। उन्होंने जनदर्शन कार्यक्रम के अलग-अलग दिवस के लिए नियुक्त किए गए प्रभारी अधिकारियों से प्रतिदिन जनदर्शन कार्यक्रम मंे प्राप्त आवेदन पत्रों के निराकरण हेतु की गई कार्रवाई के संबंध में जानकारी ली। बैठक मंे श्री चंद्रवाल ने जिले के डौण्डी विकासखण्ड के ग्राम सुकड़ीगुहान मेें निवासरत विशेष पिछड़ी कमार जनजाति के कुल 69 परिवारों को शासन के विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ शतप्रतिशत सुनिश्चित कराने हेतु किए जा रहे कार्यों के संबंध में संबंधित विभाग के अधिकारियों से जानकारी ली। उन्होंने संबंधित विभाग के अधिकारियों से सुकड़ीगुहान के कमार जनजाति के लोगों को आधार कार्ड, मनरेगा जाॅब कार्ड, राशन कार्ड आदि बनाने के कार्य की भी समीक्षा की। कलेक्टर ने एसडीएम डौण्डी श्री सुरेश साहू को कमार जनजाति के लोगों का जाति प्रमाण पत्र बनाने हेतु ग्राम सुकड़ीगुहान में शिविर लगाने के निर्देश भी दिए। श्री चंद्रवाल ने अधिकारियों को सुकड़ीगुहान में निवासरत कमार जनजाति के लोगों के पास उनके जाति प्रमाण पत्र बनाने के लिए आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध नहीं होने पर उनके पूर्व के निवास स्थान में जाकर आवश्यक दस्तावेज एवं जानकारी एकत्र करने को कहा। इसके लिए उन्होंने सहायक आयुक्त आदिवासी विकास को उनके पूर्व के निवास स्थान में तत्काल टीम भेजकर आवश्यक जानकारी एकत्र कराने के निर्देश दिए। श्री चन्द्रवाल ने कमार जनजाति के लोगों द्वारा खेती की जा रही वनभूमि का व्यक्तिगत वनाधिकार पत्र जारी करने में जाति प्रमाण पत्र के अभाव में कठिनाई होने की स्थिति मंे उनका सामुदायिक वनाधिकार पत्र तत्काल बनाने के निर्देश भी दिए। बैठक में कलेक्टर श्री चन्द्रवाल के निर्देशानुसार जिला शिक्षा अधिकारी के द्वारा विभागीय योजनाओं को हासिल करने के लिए निर्धारित किए गए लक्ष्य एवं उनके उपलब्धि के संबंध में पावर पाइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से जानकारी दी गई।
- बालोद । कलेक्टर श्री इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल के निर्देशानुसार एवं जिला आबकारी अधिकारी श्री राजेश कुमार शर्मा के नेतृत्व में बालोद जिले में अवैध मदिरा निर्माण, धारण, परिवहन एवं विक्रेताओं के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। जिला आबकारी अधिकारी श्री राजेश कुमार शर्मा ने बताया कि शराब कोचियों के विरूद्ध अवैध निर्माण, धारण, परिवहन, विक्रय एवं चैर्यनयन के विरुध्द कार्यवाही करते हुए जिले 22 जनवरी को थाना गुण्डरदेही क्षेत्र के अंतर्गत आरोपी भावसिंह, उम्र 38 वर्ष, साकिन रेलवे फाटक चैनगंज वार्ड क्रमांक 14 गुण्डरदेही के पास से 109 नग पाव देशी मदिरा प्लेन शराब कुल 19.62 लीटर जप्त कर छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1), 34(2) एवं 59 (क) के तहत एक प्रकरण कायम कर एक आरोपी को जेल निरुध्द किया गया है। इसके साथ ही 22 जनवरी को थाना सुरेगांव अंतर्गत आरोपी हेमराज देशमुख उम्र 26 वर्ष, साकिन मुढ़िया के पास से 22 नग पाव देशी मदिरा प्लेन शराब कुल 3.96 लीटर तथा थाना गुरुर अंतर्गत आरोपी सतीश कुमार, उम्र 35 वर्ष, साकिन-बोडरा के पास से 10 नग पाव देशी मदिरा प्लेन शराब कुल 1.8 लीटर पाव विक्रय करते हुए पाये जाने पर छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1) (ख) के तहत दो प्रकरण कायम किया गया है। आबकारी अधिकारी ने बताया कि उक्त कार्यवाही आबकारी उपनिरीक्षक श्री जागेश्वर सिंह दाउ, आबकारी उपनिरीक्षक श्री आशाराम शाक्य एवं आबकारी उपनिरीक्षक श्री रोशल लाल बंजारे द्वारा की गई। उन्होंने बताया कि आबकारी विभाग जिला बालोद द्वारा अवैध मदिरा धारण, विक्रय, संग्रहण, परिवहन एवं तस्करी के विरुध्द अभियान निरंतर जारी रहेगा।
- -रकबा समर्पण पर विशेष ध्यान देवें अधिकारी- राजस्व प्रकरणों के निराकरण में लाये प्रगति- मतदाता सूची में नाम जोड़ने से कोई भी ना हो वंचित- विभागीय नोट शीट में आवश्यक दस्तावेज जरूरीदुर्ग। कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने आज कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में अधिकारियों की बैठक में 26 जनवरी गणतंत्र दिवस की तैयारी, धान खरीदी, राजस्व प्रकरणों के निराकरण, मतदाता सूची में संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्य, समय-सीमा प्रकरणों की विभागवार गहन समीक्षा की और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। कलेक्टर सुश्री चौधरी ने गणतंत्र दिवस 26 जनवरी हेतु अधिकारियों को सौंपे गये कार्यों के अनुरूप संपूर्ण तैयारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि 24 जनवरी को प्रातः 9 बजे गणतंत्र दिवस रिहर्सल में सभी अधिकारियों की उपस्थिति जरूरी है। गरिमा के अनुरूप देश-भक्ति गीतों पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति हो। इस अवसर पर प्रमाण पत्र प्रदान किये जाने के लिए चयन सूची का समिति द्वारा भली-भांति जांच कर ली जाए। उन्हांेने कहा कि जिन विभागों द्वारा झांकियों की प्रस्तुति होना है वे वाहन की उपलब्धता के लिए जिला परिवहन अधिकारी को अवगत कराए।केप कव्हर की व्यवस्था व रकबा समर्पण पर जोरधान खरीदी की समीक्षा के दौरान अधिकारियों ने अवगत कराया कि जिले के 92 प्रतिशत किसान धान बेच चुके हैं, वहीं 88 प्रतिशत् किसानों ने रकबा समर्पण किया है। कलेक्टर सुश्री चौधरी ने प्रतिकूल मौसम को ध्यान में रखते हुए खरीदे गये धान को सुरक्षित रखने केन्द्रों में डेनेट व्यवस्था और केप कव्हर की समुचित प्रबंध करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जो किसान अभी तक धान नहीं बेच पाये है, उस पर राजस्व विभाग की टीम नजर रखे। वहीं जो किसान अपने उपार्जित धान बेच चुके हैं वे किसी दूसरे का धान और दोबारा ना बेच सकें। ऐसे किसानों का रकबा समर्पण किया जाए। कलेक्टर ने खरीदी केन्द्रों के निरीक्षण में नियुक्त नोडल अधिकारी को इस पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने खाद्य नियंत्रक को पंजीकृत ट्रेडर्स का स्टॉक जांच कराने और 10 जनवरी तक कटे डी.ओ. के आधार पर धान का उठाव हेतुे मिलर्स का सत्यापन कराने निर्देशित किया।राशन कार्ड नवीनीकरण का कार्य 25 जनवरी सेकलेक्टर द्वारा राशन कार्ड नवीनीकरण कार्य समीक्षा के दौरान खाद्य नियंत्रक ने अवगत कराया कि 25 जनवरी से 29 फरवरी तक राशन कार्ड नवीनीकरण होना है। उचित मूल्य दुकान स्तर पर राशन कार्ड नवीनीकरण हेतु एप खाद्य अधिकारी/खाद्य नियंत्रक मॉड्यूल में उपलब्ध होगा। एप एन्ड्राइड आधारित मोबाईल/टेबलेट में सफलतापूर्वक इंस्टॉल कर खाद्य पोर्टल में उपस्थित लिंक द्वारा हितग्राही स्वयं आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने सभी जनपद सी.ई.ओ. को शासकीय उचित मूल्य दुकानों में राशनकार्ड नवीनीकरण आवेदन के संबंध में आवश्यक पहल करने के निर्देश दिए। साथ ही खाद्य नियंत्रक को पोर्टल में आवेदन प्राप्ति राशन कार्ड बनाने व वितरण की जानकारी प्रतिदिन उपलब्ध कराने निर्देशित किया। उन्होंने सभी एस.डी.एम. को राशन कार्ड नवीनीकरण व शीघ्र वितरण व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।18 वर्ष पूर्ण करने वाले विद्यार्थियों का शत्-प्रतिशत हो फार्म-6 जमाकलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने मतदाता सूची संक्षिप्त पुनरीक्षण अंतर्गत ए.एस.डी., पी.एस.ई., डी.एस.ई. और एस.एस.आर. का समीक्षा करते हुए अनुपस्थित, स्थानांतरित एवं मृत्यु के संबंध में विधानसभावार क्रॉस चेक कराने पश्चात् वास्तविक होने पर ही सूची से नाम हटाने के निर्देश दिए। इसी प्रकार फोटो समान प्रविष्टियां, जनसांख्यिकी प्रविष्टियां पर भी विशेष ध्यान दिया जाए। उन्हांेने कहा कि 18 वर्ष पूर्ण करने वाले विद्यार्थियों का शत्-प्रतिशत् फार्म-6 जमा हो जाए, यह सुनिश्चित किया जाए। वी.वी.आई.पी. वोटर का नाम मतदाता सूची में हो, जांच कर लिया जाए। कलेक्टर ने कहा कि स्थानांतरित अधिकारी भी पुरानी जगह से अपना नाम यहां पर मतदाता सूची में दर्ज कराने आवश्यक पहल करें। उन्होंने लोकसभा निर्वाचन हेतु नियुक्त सभी सेक्टर अधिकारियों को क्षेत्र भ्रमण करने के निर्देश दिए है।राजस्व प्रकरणों के निराकरण में लाये प्रगतिकलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने राजस्व प्रकरण संबंधित विवादित, नामांतरण, खाता विभाजन, व्यपर्तन, सीमांकन, विवादित नामांतरण, अविवादित खाता विभाजन, तहसीलवार समीक्षा करते हुए समय-सीमा के अंदर प्रकरण निराकृत करने के निर्देश दिए। उन्होंने वृक्ष कटाई के संबंध में राजस्व शिविर के दौरान कटाई की गई वृक्ष की गणना तथा निजी खातेदार/सह खातेदार, आधार प्रविष्टियां हेतु हल्कावार पटवारियों को जिम्मेदारी देने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने डिजिटल हस्ताक्षरित खसरों के कार्य में प्रगति लाने एस.एल.आर. को निर्देश दिए। इसी प्रकार सभी राजस्व न्यायालयों के निरीक्षण हेतु रोस्टर अनुसार टीम बनाने ए.डी.एम. को निर्देशित किया। उन्होंने सभी एस.डी.एम. को संबंधित क्षेत्र में स्वामित्व योजना की समीक्षा कर लेने कहा है।फील्ड विजिट कर, करें कार्यों का निरीक्षणकलेक्टर सुश्री चौधरी ने कहा है कि फील्ड विजिट के दौरान अधिकारी उन्हें सौंपे गए अन्य कार्यों का भी निरीक्षण करने सुनिश्चित करें। उन्होंने नगरीय निकायों में वार्ड स्वच्छता पर जोर देते हुए संबंधित अधिकारियों को वार्डों का नियमित भ्रमण कर स्वच्छता एवं अन्य आवश्यक व्यवस्था हेतु पहल करने के निर्देश दिए हैं। इसी प्रकार पीएम सुपोषण योजना अंतर्गत स्कूलों में शत्-प्रतिशत् स्व-सहायता समूूहों को कार्य सौंपने जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया है।आयुष्मान कार्ड वितरण हेतु अभियानजिले में आयुष्मान कार्ड की समीक्षा के दौरान स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में 80 प्रतिशत आयुष्मान कार्ड बन चुके हैं। कार्ड बनाने में हितग्राहियों का आधार अपडेशन की समस्या आ रही है। एक लाख 80 हजार आयुष्मान कार्ड में से 40 हजार कार्ड वितरित हो चुके हैं। कलेक्टर सुश्री चौधरी ने आयुष्मान कार्ड वितरण हेतु जनपद सी.ई.ओ. को ग्राम पंचायतवार व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा नगरीय निकाय क्षेत्रों में वार्डवार विशेष अभियान चलाकर हितग्राहियों को कार्ड वितरण करने अधिकारियों को निर्देशित किया।बैठक में समय-सीमा के लंबित प्रकरण, मुख्यमंत्री कार्यालय के पत्र, कलेक्टर जनचौपाल और पी.जी.एन. के लंबित प्रकरणों का भी समीक्षा किया गया। कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने नगरीय निकायों के अधिकारियों और जनपद सी.ई.ओ. को संबंधित क्षेत्र में खुला कुुआं व बोरवेल को अभियान चलाकर ढंकने की व्यवस्था सुनिश्चित करने कहा है। उन्होंने पंचायत और नगरीय निकायों के शिक्षकों का एरियर्स भुगतान के संबंध में जनपद सी.ई.ओ. और जिला परियोजना अधिकारी डूडा को जांच करने तथा जिला शिक्षा अधिकारी को संबंधितों को राशि भुगतान हेतु निर्देशित किया। उन्होंने नगरीय निकायों एवं जनपद पंचायत क्षेत्र अंतर्गत विद्युतविहीन आंगनबाड़ी केन्द्रों में विद्युत सुविधा उपलब्ध कराने संबंधित सी.एम.ओ. और जनपद सी.ई.ओ. को आवश्यक पहल करने कहा है। कलेक्टर ने आगामी ग्रीष्म ऋतु में पानी की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए जिले के सभी स्टॉप डेम के गेट बंद कराने कार्यपालन अभियंता जल संसाधन को निर्देश दिए हैं। इसी प्रकार नगर के मैरिज पैलेसों में वाहन पार्किंग व्यवस्था हेतु संबंधितों को नोटिस जारी करने आयुक्त नगर निगम दुर्ग को निर्देशित किया है। कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने विभागीय नोट शीट प्रस्तुत करने के संबंध में कहा है कि अधिकारी आवश्यक दस्तावेज सलंग्न करते हुए प्रारूप के साथ प्रस्तुत करें।
- बालोद । छत्तीसगढ़ षष्टम विधानसभा का द्वितीय सत्र 05 फरवरी से 01 मार्च 2024 तक आहूत किया गया है। जिसके अंतर्गत विधान सभा द्वितीय सत्र के दौरान अधिकारी-कर्मचारियों के अवकाश पर प्रतिंबध रहेगा। अपर कलेक्टर ने सर्व विभाग प्रमुख, सर्व अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, तहसीलदार एवं जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को पत्र जारी कर निर्देशित किया है कि विधानसभा के द्वितीय सत्र के दौरान वांछित जानकारी शासन को यथा शीघ्र समयावधि में भेजने हेतु अधिकारी-कर्मचारियों को मुख्यालय में उपस्थित रहना आवश्यक है। उन्होंने बताया कि विधान सभा द्वितीय सत्र 2024 के दौरान कलेक्टर के बिना पूर्व अनुमति के अवकाश पर प्रस्थान नहीं करंेगे और न ही मुख्यालय से बाहर रहेंगे। इसके साथ ही कार्यालय में एक नोडल अधिकारी की नियुक्ति करते हुए उनके नाम, पदनाम, दूरभाष एवं मोबाईल नंबर की जानकारी इस कार्यालय को तत्काल उपलब्ध कराना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।


.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)












.jpg)
.jpg)






.jpg)