- Home
- छत्तीसगढ़
- रायपुर. नगर पालिक निगम जोन 03 रायपुर स्वास्थ्य विभाग ने स्वच्छ गणेश उत्सव अभियान के तहत नगर निगम क्षेत्र के गणेश पंडालों में स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया जा रहा है। शक्ति नगर, खम्हरडीह एवं शंकर नगर के पंडालों में समितियों को सिंगल यूज़ प्लास्टिक से बचने, गीले-सूखे कचरे एवं फूलों के लिए अलग डस्टबिन रखने, स्वच्छता बनाए रखने तथा निर्धारित स्थल पर ही विसर्जन करने के निर्देश दिए गए।स्वच्छ गणेश उत्सव — स्वच्छ शहर, सुंदर शहर।
- रायपुर. रायपुर नगर पालिक निगम जोन क्रमांक 3 क्षेत्र के अंतर्गत इको फेंडली श्रीगणेशोत्सव पर्व मनाने हेतु गणेश पंडालों में पदाधिकारियों के मध्य स्वच्छता जागरूकता अभियान चलाकर उन्हें आवश्यक जानकारी दी गयी । रायपुर नगर पालिक निगम की महापौर श्रीमती मीनल चौबे एवं नगर निगम स्वास्थ्य विभाग अध्यक्ष श्रीमती गायत्री चंद्राकर एवं नगर निगम आयुक्त श्री संबित मिश्रा के निर्देशानुसार और नगर निगम अपर आयुक्त स्वास्थ्य श्री विनोद पाण्डेय और नगर निगम उपायुक्त स्वास्थ्य श्री जसदेव सिंह बाबरा और मार्गनिर्देशन में स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत श्रीगणेशोत्सव 2026 को समाज हित में पर्यावरण संरक्षण की दृष्टि से मनाये जाने जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।इस क्रम में आज रायपुर नगर पालिक निगम जोन क्रमांक 3 के स्वास्थ्य विभाग द्वारा नगर निगम जोन 3 जोन कमिश्नर श्रीमती प्रीति सिंह के निर्देशानुसार नगर निगम जोन 3 जोन स्वास्थ्य अधिकारी श्री उमेश नामदेव की उपस्थिति में रायपुरनगर पालिक निगम जोन 3 क्षेत्र के अंतर्गत समस्त श्रीगणेश उत्सव समितियों के पदाधिकारियों से संपर्क कर स्वच्छता निरीक्षक श्री झनेंद्र कुमार साहू और श्री प्रवीण चंद्राकर सहित नवजागृति गणेश उत्सव समिति शक्ति नगर और श्री सिद्धि विनायक समिति खम्हरडीह और संकल्प सार्वजनिक गणेश उत्सव समिति दुर्गा मैदान शंकर नगर के पंडाल में इको फ्रेंडली श्रीगणेशोत्सव मनाने, सिंगल यूज प्लास्टिक का दैनिक जीवन में उपयोग कदापि नहीं करने, सूखा और गीला कचरा अलग - अलग डस्टबिन में रखकर सफाई मित्र को सफाई वाहन में देने और फूलों के लिए अलग डस्टबिन रखने, अपने श्रीगणेश उत्सव पर्व पंडाल के परिसर के आसपास साफ - सफाई को निरन्तर बनाए रखने, और श्रीगणेश जी की मूर्ति का विसर्जन रायपुर नगर पालिक निगम द्वारा माननीय एनजीटी के आदेशानुसार निर्धारित स्थान में ही करने के प्रति जानकारी देकर इको फ्रेंडली श्री गणेशोत्सव पर्व मनाने जागरूक बनाया गया।
- 0- रायपुर दक्षिण विधायक सुनील सोनी, सभापति सूर्यकान्त राठौड़, संस्कृति विभाग अध्यक्ष अमर गिदवानी सहित वरिष्ठ, कनिष्ठ अभियंताओं ने किया सादर नमन0- स्वास्थ्य परीक्षण एवं रक्तदान शिविर का नगर निगम सभापति सूर्यकान्त राठौड़ ने रक्तचाप की जाँच करवाकर किया शुभारम्भ0- सभी कनिष्ठ अभियंता वरिष्ठ अभियंता से अनुभव का लाभ लेकर जीवन में व्यवहारिक ज्ञान प्राप्त करने का संकल्प लें - सभापति सूर्यकान्त राठौड़रायपुर. भारतरत्न महान अभियंता मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैय्या का उनकी 166वीं जयन्ती पर राजधानी शहर रायपुर में पीडब्ल्यूडी चौक सिविल लाइन में स्थित मूर्ति स्थल के समक्ष सादर नमन करने रायपुर नगर पालिक निगम संस्कृति विभाग के तत्वावधान में नगर निगम जोन 4 के सहयोग से रखे गए संक्षिप्त पुष्पांजलि आयोजन में पहुंचकर रायपुर दक्षिण विधायक श्री सुनील सोनी ने भारतरत्न महान अभियंता मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैय्या का 166वीं जयन्ती पर सादर नमन किया.संक्षिप्त पुष्पांजलि कार्यक्रम में पहुंचकर नगर निगम रायपुर के सभापति श्री सूर्यकान्त राठौड़ सहित सेवानिवृत्त वरिष्ठ आईएएस अधिकारी श्रीमती इंदिरा मिश्रा, नगर निगम रायपुर के संस्कृति विभाग अध्यक्ष श्री अमर गिदवानी सहित रायपुर संयुक्त अभियंता आयोजन समिति के संयोजक डॉ एम. एल. अग्रवाल, संरक्षक श्री पी. एन. सिंह, आयोजनकर्ता वरिष्ठ अभियंता सर्वश्री सी.पी. शर्मा, मनोज वर्मा, योगेश शर्मा वरिष्ठ वास्तुविद श्री सी. एस. पिल्लीवार, छग राज्य पावर वितरण कम्पनी के सेवानिवृत्त अधीक्षण अभियंता अभियंता श्री पी एन. खरे, रायपुर विकास प्राधिकरण के सेवानिवृत्त अधीक्षण अभियंता श्री डी. एस. परोहा, छग राज्य नगरीय प्रशासन एवं विकास संचलनालय के मुख्य अभियंता श्री राजेश शर्मा, नगर निगम रायपुर के अधीक्षण अभियंता श्री राजेश राठौर, राज्य लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन अभियंता श्री राजेश नशीने सहित राजधानी शहर रायपुर के रहवासी वरिष्ठ और कनिष्ठ अभियंताओं ने बड़ी संख्या में मूर्ति स्थल पर पहुंचकर भारतरत्न महान अभियंता मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैय्या का 166वीं जयन्ती पर सादर नमन किया.इस अवसर पर नगर निगम रायपुर के सभापति श्री सूर्यकान्त राठौड़ ने भारतरत्न महान अभियंता मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैय्या का 166वीं जयन्ती पर सादर नमन करते हुए कहा कि अभियंताओं ने हमेशा भारत वर्ष , छत्तीसगढ़ राज्य और रायपुर शहर के विकास और निर्माण में आगे बढ़कर अत्यंत उल्लेखनीय योगदान दिया है. सभी वरिष्ठ अभियंताओं के पास जीवन में अमूल्य अनुभव और व्यवहारिक ज्ञान है. सभी कनिष्ठ अभियंताओं को भारतरत्न महान अभियंता मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैय्या की जयन्ती पर वरिष्ठ अभियंताओं से मार्गदर्शन लेकर अनुभव के लाभ सहित उनसे विनम्रता से व्यवहारिक ज्ञान प्राप्त करने का संकल्प लेना चाहिए. इससे वे अपने विभाग, कार्यालय में दैनिक कार्य से आने वाले आमजनों को भी संतुष्ट कर सकने में समर्थ बन सकेंगे.नगर निगम रायपुर के सभापति श्री सूर्यकान्त राठौड़ ने भारतरत्न महान अभियंता मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैय्या की 166वीं जयन्ती अभियंता दिवस पर मूर्ति स्थल के समीप रायपुर की संयुक्त अभियंता आयोजन समिति के तत्वावधान में लगाए गए निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण और रक्तदान शिविर का रक्तचाप की जाँच करवाकर शुभारम्भ किया.
- 0- 16 सितम्बर को देवांगन भवन जनपद पंचायत पाटन में शिविर का आयोजनदुर्ग. जिला प्रशासन एवं समाज कल्याण विभाग दुर्ग के सहयोग से एग्रीकल्चर इन्श्योरेंस कंपनी ऑफ इंडिया लिमिटेड (एआईसी) भारत सरकार वित्त मंत्रालय के प्रशासनिक नियंत्रण मंत्रालय के निगमित सामाजिक दायित्व (सी.एस.आर) एवं इंजीनियर्स इंडिया लिमिटेड (ई.आई.एल.) भारत सरकार के पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय के निगमित सामाजिक दायित्व (सी.एस.आर) योजनान्तर्गत एवं भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम (एलिम्को), रायपुर द्वारा दुर्ग जिले के दिव्यांगजनो एवं वरिष्ठजनों को निःशुल्क सहायक उपकरण प्रदाय हेतु दिव्यांगजनों एवं वरिष्ठजनों हेतु मूल्यांकन/परीक्षण /चिन्हांकन शिविर का आयोजन न.पा. परि. कुम्हारी /जामूल/अहिवारा, न.पंचा, धमधा एवं जनपद पंचायत धमधा के समस्त ग्राम पंचायतों को सम्मिलित करते हुए स्थान-भीमराव अम्बेडकर भवन, बाजार चौक, धमधा, जिला दुर्ग में शिविर आयोजित किया गया।उप संचालक समाज कल्याण दुर्ग से प्राप्त जानकारी अनुसार आयोजित शिविर में कुल 83 दिव्यांगजनो एवं वरिष्ठजनों का पंजीयन किया गया जिसमें से दिव्यांगजनों हेतु विभिन्न सामाग्री जैसे मोटराईज्ड ट्रायसायकल, ट्रायसायकल, बैसाखी, व्हील चेयर, तथा वरिष्ठजनों हेतु श्रवण यंत्र, कमोड चेयर, वॉकिंग स्टीक, वॉकर, सुगम्य छड़ी आदि उपकरणों के लिए चिन्हांकन किया गया, आज के शिविर में 60 हितग्राहियों को कुल 124 सामाग्रियों के लिए चिन्हांकित किया गया।उक्त अवसर पर अध्यक्ष श्रीमती श्वेता अग्रवाल, श्री रोहित कुमार साहू, मुख्य नगर पालिका अधिकारी, नगर पंचायत धमधा, पार्षदगण श्रीमती कुमारी बाई टोण्डरे, श्री डोमार सोनकर, श्री चन्द्रिका ब्रम्हभट्ट, एल्डमेनगण- श्री मन्ना महोबिया, श्री अजय मिश्रा, श्री तुलसी पटेल, श्री.ए.पी. गौतम, उपसंचालक समाज कल्याण विभाग दुर्ग तथा एलिम्को रायपुर के चिकित्सकीय दल एवं नगर पंचायत धमधा के कर्मचारी एवं समाज कल्याण विभाग व जनपद पंचायत धमधा के कर्मचारी उपस्थित रहें।इसी कड़ी में 16 सितम्बर 2026 को देवांगन भवन जनपद पंचायत पाटन में समय 10.00 प्रातः से 4.30 अपरान्ह बजे तक दिव्यांगजनों एवं वरिष्ठ नागरिकों के सहायक उपकरण वितरण पूर्व मूल्यांकन, चिन्हांकन शिविर का आयोजन किया गया है।
- 0- पार्लर व्यवसाय को मिला विस्तार, आत्मनिर्भरता के साथ लखपति दीदी बनने की ओर बढ़ाए कदमदुर्ग. कभी घर के छोटे से कमरे में सीमित संसाधनों के साथ पार्लर चलाने वाली ग्राम पंचायत फुंडा की श्रीमती मनीषा ठाकुर आज अपनी स्वयं की दुकान संचालित कर रही हैं। छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ से जुड़ने के बाद उन्हें समूह की ताकत, बैंकिंग एवं ऋण सुविधाओं की जानकारी मिली, जिसका लाभ उठाकर उन्होंने अपने हुनर को व्यवसाय का रूप दिया। आज उनका पार्लर व्यवसाय अच्छी आमदनी का जरिया बन गया है और वे लखपति दीदी बनने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं।मनीषा ठाकुर अम्बे स्व-सहायता समूह की सदस्य हैं। समूह में कुल 14 महिलाएं जुड़ी हुई हैं। बिहान से जुड़ने से पहले मनीषा घर से ही पार्लर का संचालन करती थीं। सीमित संसाधनों और छोटी जगह के कारण वे अपने व्यवसाय का अधिक विस्तार नहीं कर पा रही थीं। आमदनी भी नियमित नहीं थी।समूह से मिली जानकारी, ऋण सुविधा से खुला आगे बढ़ने का रास्ताबिहान स्व-सहायता समूह से जुड़ने के बाद मनीषा को समूह की बैठकों के माध्यम से बैंकिंग व्यवस्था, ऋण सुविधा और व्यवसाय विस्तार की जानकारी मिली। उन्होंने उपलब्ध ऋण सुविधा का लाभ लेकर अपने पार्लर व्यवसाय में आवश्यक संसाधन जुटाए और अपनी स्वयं की दुकान शुरू की। दुकान मिलने से ग्राहकों को बेहतर सुविधा देने के साथ व्यवसाय को व्यवस्थित रूप से आगे बढ़ाने का अवसर मिला।सामान्य दिनों में 30 से 35 हजार, सीजन में 1 से 2 लाख तक पहुंचती है आयमनीषा बताती हैं कि वर्तमान में उनके पार्लर से सामान्य दिनों में लगभग 30 से 35 हजार रुपये प्रतिमाह की आय हो जाती है। वहीं शादी-विवाह और त्योहारों के सीजन में ग्राहकों की संख्या बढ़ने पर उनकी आमदनी 1 से 2 लाख रुपये तक पहुंच जाती है। बढ़ती आय ने न केवल उनके परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूत किया है, बल्कि मनीषा के आत्मविश्वास को भी नई ऊंचाई दी है।हुनर को मिला मंच, बढ़ा आत्मविश्वासमनीषा कहती हैं कि उनके पास पार्लर का काम करने का हुनर पहले से था, लेकिन व्यवसाय को आगे बढ़ाने के लिए संसाधनों और सही जानकारी की जरूरत थी। बिहान समूह से जुड़ने के बाद उन्हें यह अवसर मिला। समूह के माध्यम से मिली जानकारी और ऋण सुविधा ने उनके लिए आगे बढ़ने का रास्ता आसान किया।आज मनीषा अपने व्यवसाय का संचालन स्वयं कर रही हैं और आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने की दिशा में लगातार आगे बढ़ रही हैं। उनकी सफलता यह बताती है कि यदि महिलाओं को सही मार्गदर्शन, अवसर और सहयोग मिले तो वे अपने हुनर को आजीविका का मजबूत साधन बना सकती हैं।अन्य महिलाओं के लिए बनीं प्रेरणामुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत दुर्ग श्री बजरंग कुमार दुबे ने कहा कि बिहान स्व-सहायता समूह ग्रामीण महिलाओं को संगठित कर उन्हें आर्थिक गतिविधियों से जोड़ने का प्रभावी माध्यम बन रहे हैं। मनीषा ठाकुर की सफलता इस बात का उदाहरण है कि महिलाएं अपने हुनर और छोटे व्यवसाय को समूह के सहयोग से आगे बढ़ाकर आत्मनिर्भर बन सकती हैं।मनीषा की कहानी गांव की उन महिलाओं के लिए प्रेरणा है, जो अपने हुनर के बावजूद संसाधनों की कमी के कारण आगे नहीं बढ़ पातीं। बिहान से जुड़कर उन्होंने न केवल अपने व्यवसाय का विस्तार किया, बल्कि अपनी मेहनत और आत्मविश्वास से लखपति दीदी बनने की राह भी तैयार की है।
- 0- 17 सितंबर दिन गुरुवार स्थान पुराना पुलिस ग्राउंड0- प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की 25 वर्षों की राष्ट्रसेवा को समर्पित होगा सेवा संकल्प अभियानदुर्ग. राज्य शासन के आदेशानुसार एवं कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह के निर्देशानुसार दुर्ग नगर में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ का आयोजन किया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य 25 वर्षों की जनसेवा के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करना, विकसित भारत-2047 के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाना तथा शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं उपलब्धियों के प्रति व्यापक जनभागीदारी सुनिश्चित करना है।अभियान के अंतर्गत नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा निर्धारित विभिन्न गतिविधियों में नगर पालिक निगम दुर्ग की सहभागिता सुनिश्चित की जा रही है। अभियान के तहत नागरिकों की भागीदारी से सेवा, सुशासन और विकसित भारत के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।पुराना पुलिस ग्राउण्ड में 17 सितंबर को सवा लाख दीपों का प्रज्ज्वलन अभियान के शुभारंभ अवसर पर 17 सितंबर को संध्या 6 बजे पुराना पुलिस ग्राउण्ड, दुर्ग में आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर 1 लाख 25 हजार दीप प्रज्ज्वलित किए जाएंगे। कार्यक्रम के माध्यम से राष्ट्रसेवा के 25 वर्षों के प्रति सम्मान एवं कृतज्ञता व्यक्त करते हुए विकसित भारत के संकल्प को जनभागीदारी से मजबूत किया जाएगा। कार्यक्रम सहित अभियान की अन्य गतिविधियों के सफल क्रियान्वयन के लिए अधिकारियों एवं कर्मचारियों की ड्यूटी निर्धारित की गई है।अभियान में होंगे विभिन्न कार्यक्रम- सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ‘आशीर्वाद का दीया’ 17 सितंबर, ‘मेरे सपनों का भारत’ चित्र सेवा 18 सितंबर से 3 अक्टूबर, नमो सेवा अनकही कहानियां’ 17 से 21 सितंबर, 6 से 10 अक्टूबर एवं 15 से 17 अक्टूबर, ‘आंगन मिलन सेवा’ 26 सितंबर से 2 अक्टूबर एवं 12 से 14 अक्टूबर, ‘सेवा की कहानी’ 17 से 21 अक्टूबर, ‘सेवा संकल्प यात्रा’ 1 से 5 अक्टूबर, ‘ज्योति कलश यात्रा विकसित भारत का संकल्प’ 7 अक्टूबर, ‘जल जन सेवा’, ‘सेवा मेरा योगदान’ 23 से 25 सितंबर, ‘सेवा सेतु अभियान सरकार आपके द्वार’ 1 से 5 अक्टूबर, ‘सेवा के रंग राष्ट्र के संग’ 29 सितंबर, ‘सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज’ 9 अक्टूबर तथा ‘सुशासन सेवा संवाद’ 17 अक्टूबर को आयोजित किया जाएगा।जिला प्रशासन एवं नगर निगम दुर्ग द्वारा नागरिकों से इन सभी कार्यक्रमों में अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता कर सेवा, सुशासन एवं विकसित भारत के संकल्प को जन आंदोलन का स्वरूप देने की अपील की गई है।
- 0- उत्सव का महत्व डीजे से नहीं सामाजिक उपयोगिता से तय हो.रायपुर। पिछले वर्ष महाराष्ट्र के सोलापुर और इस वर्ष पूना में आम नागरिकों के गणेशोत्सव में डी जे, कोलाहल, से मुक्त करने के लिए पहल की , जिसमें से सोलापुर तो पिछले वर्ष से ही डीजे मुक्त हो चुका है और इस वर्ष पूना में यह आवाज उठी है. जबकि गणेशोत्सव की परंपरा करीब 125 वर्ष पहले लोकमान्य तिलक के नेतृत्व में महाराष्ट्र से ही आरंभ हुई थी ताकि लोगों में एकता बने, एक दूसरे के साथ मिलकर दुख सुख बाँटे. सांस्कृतिक कार्यक्रम, साहित्यिक प्रतियोगिताएं, कवि सम्मेलन, जैसे कार्यक्रम के बदले अब उत्सव का स्वरूप प्रति वर्ष बदलता हुआ नजर आ रहा है , जिसमें आस्था के नाम परशोरशराबे, फिल्मी गानों, मनमानी पूर्ण रोकटोक, हावी होने लगी है. क्या रायपुर बल्कि कहा जाए पूरे देश के नागरिकों को अपने इन उत्सवों की गरिमा, महत्व के सम्बन्ध में सोचने की आवश्यकता है. प्रशासन, नगरनिगम, पुलिस व्यवस्था बनाने का प्रयास करते है ,पर जनसमर्थन के बिना वे भी सफल नहीं हो पाते.हमारे त्योहार , की पहचान ,शोर, शराबे और दिखावे से नहीं, आस्था व संस्कारों से है. गणेशोत्सव हमारी धार्मिक आस्था, सामाजिक एकता और सांस्कृतिक परंपराओं का महत्वपूर्ण पर्व है। गणेश जी बुद्धि, विवेक, ज्ञान और शुभारंभ के प्रतीक माने जाते हैं। इसलिए गणेशोत्सव केवल पूजा और मनोरंजन का अवसर नहीं, बल्कि समाज को जोड़ने और सकारात्मक संदेश देने का माध्यम भी होना चाहिए।लेकिन आज सार्वजनिक उत्सवों का स्वरूप तेजी से बदल रहा है। भक्ति और सामाजिक सहभागिता के स्थान पर कई बार तेज आवाज में डीजे, अत्यधिक शोर, चकाचौंध, दिखावा और अनावश्यक प्रतिस्पर्धा उत्सव का प्रमुख हिस्सा बन जाते हैं। इसका परिणाम यह होता है कि जिस त्योहार से आनंद और शांति मिलनी चाहिए, वही आसपास रहने वाले लोगों के लिए परेशानी का कारण बन जाता है। गणेशोत्सव का अर्थ तेज आवाज में डीजे बजाना नहीं है।हमें यह विचार करना होगा कि क्या हमारी आस्था इतनी कमजोर है कि उसे व्यक्त करने के लिए अत्यधिक शोर आवश्यक हो? क्या भक्ति की गहराई डीजे की आवाज से निर्धारित होगी?निश्चित रूप से नहीं।डीजे का बढ़ता शोर और स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है .आज सार्वजनिक आयोजनों में देर रात तक तेज आवाज में डीजे बजाना आम होता जा रहा है। इसका सबसे अधिक असर बुजुर्गों, छोटे बच्चों, विद्यार्थियों, बीमार व्यक्तियों और उन लोगों पर पड़ता है जिन्हें सुबह जल्दी अपने काम पर जाना होता है। अत्यधिक ध्वनि वातावरण में बेचैनी, चिड़चिड़ापन, तनाव, नींद में बाधा और एकाग्रता में कमी जैसी परेशानियां बढ़ा सकती है। लंबे समय तक अत्यधिक शोर स्वास्थ्य के लिए भी उचित नहीं माना जाता।एक चिकित्सक के रूप में मेरा मानना है कि सार्वजनिक उत्सवों में स्वास्थ्य और नागरिक सुविधा का ध्यान रखना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है।जिस उत्सव के कोलाहल से किसी बीमार व्यक्ति की परेशानी बढ़े, किसी विद्यार्थी की पढ़ाई प्रभावित हो या किसी बुजुर्ग की नींद खराब हो, उसके स्वरूप पर हमें गंभीरता से विचार करना चाहिए।न्यायालय के निर्देशों का सम्मान जरूरीध्वनि प्रदूषण और सार्वजनिक व्यवस्था से जुड़े मामलों में उच्च न्यायालय और सर्वोच्च न्यायालय ने समय-समय पर ध्वनि की सीमा, समय और नागरिकों के अधिकारों के संबंध में महत्वपूर्ण निर्देश दिए हैं। त्योहार मनाने की स्वतंत्रता सभी को है, लेकिन किसी की स्वतंत्रता दूसरे व्यक्ति के शांतिपूर्ण जीवन के अधिकार को प्रभावित नहीं कर सकती। इसलिए धार्मिक आयोजनों में भी निर्धारित नियमों का पालन होना चाहिए।कानून का पालन करना आस्था के विरुद्ध नहीं, बल्कि जिम्मेदार नागरिक होने का प्रमाण है।सड़कें जाम नहीं, व्यवस्था चाहिए .सार्वजनिक गणेशोत्सव के दौरान एक और गंभीर समस्या सड़कों पर पंडाल और अन्य व्यवस्थाओं के कारण होने वाला अतिक्रमण तथा यातायात अव्यवस्था है। कई स्थानों पर सड़क का बड़ा हिस्सा घिर जाने से यातायात बाधित होता है और जाम की स्थिति बन जाती है। ऐसी स्थिति में एंबुलेंस, फायर ब्रिगेड और अन्य आवश्यक सेवाओं के वाहनों को भी परेशानी हो सकती है। उत्सव सार्वजनिक स्थान पर हो तो सार्वजनिक जिम्मेदारी भी साथ होनी चाहिए।पंडाल लगाने से पहले यातायात, पैदल यात्रियों और आपातकालीन सेवाओं के लिए पर्याप्त स्थान सुनिश्चित किया जाना चाहिए।लेजर की तेज रोशनी भी परेशानी का कारण है.आज सजावट के नाम पर अत्यधिक तेज और चमकदार लाइटों का उपयोग बढ़ गया है। आकर्षक सजावट अच्छी बात है, लेकिन वह सुरक्षित और मर्यादित भी होनी चाहिए।अत्यधिक चमकदार रोशनी से आसपास के लोगों को असुविधा हो सकती है और वाहन चालकों का ध्यान भी प्रभावित हो सकता है।पिछले ही वर्ष मेरे पास एक मरीज आया था जिसकी आँखों में लेसर लाइट के प्रभाव से रक्तस्राव हो गया था, इसके पहले भी अलग अलग स्थानों से हार्ट फेल होने , साँस रुकने के अनेक मामले आए हैं .उत्सव की सुंदरता ऐसी हो जो आंखों को सुख दे, परेशानी नहीं।हमारी पुरानी परंपराओं में सामाजिकता थीछत्तीसगढ़ की सामाजिक और सांस्कृतिक परंपराओं में सामूहिकता और आपसी संवाद का विशेष महत्व रहा है। पहले सार्वजनिक अवसरों पर लोग एक-दूसरे के घर और कार्यक्रमों में बैठते थे, बातचीत करते थे और सामाजिक संबंध मजबूत करते थे। रायपुर के अनेक गणेशोत्सव के पंडालों में पान-सुपारी खिलाने का कार्यकम की परंपरा केवल खान-पान से जुड़ी नहीं थी, बल्कि उसमें अपनापन और संवाद का भाव भी था। लोग बैठते थे, बातचीत करते थे और एक-दूसरे के सुख-दुख में सहभागी बनते थे।आज जब समाज में संवाद का समय कम होता जा रहा है, तब सार्वजनिक उत्सवों को लोगों को जोड़ने का माध्यम बनाया जाना चाहिए। साहित्य और संस्कृति को मिले मंच.गणेशोत्सव में साहित्यिक प्रतियोगिताएं आयोजित की जा सकती हैं। निबंध लेखन, भाषण, कविता पाठ, वाद-विवाद, चित्रकला, प्रश्नोत्तरी और सामान्य ज्ञान प्रतियोगिताओं के माध्यम से बच्चों और युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर दिया जा सकता है।गणेश जी बुद्धि और ज्ञान के प्रतीक हैं। इसलिए गणेशोत्सव में ज्ञान आधारित कार्यक्रमों को विशेष स्थान मिलना चाहिए। खेलकूद से स्वस्थ समाजगणेशोत्सव के दौरान कबड्डी, खो-खो, दौड़, शतरंज, कैरम, बैडमिंटन तथा अन्य खेल प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जा सकती हैं।.इससे बच्चों और युवाओं को मोबाइल और स्क्रीन से कुछ समय दूर रहकर मैदान से जुड़ने का अवसर मिलेगा। डीजे कुछ घंटों का मनोरंजन देता है, लेकिन खेल जीवनभर के लिए अनुशासन, स्वास्थ्य और टीम भावना सिखा सकता है। फिल्मी फूहड़ता नहीं, संस्कृति की प्रस्तुति होधार्मिक उत्सवों में मनोरंजन का स्थान अवश्य है, लेकिन उसकी अपनी मर्यादा होनी चाहिए।फिल्मी गानों पर आधारित फूहड़ या अशोभनीय प्रस्तुतियों के बजाय भजन, लोकगीत, लोकनृत्य, नाटक, देशभक्ति कार्यक्रम और सामाजिक संदेश देने वाली प्रस्तुतियों को बढ़ावा दिया जाना चाहिए। छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोककला और लोकसंस्कृति नाचा , पंडवानी को मंच मिलना चाहिए।हमारे त्योहार हमारी संस्कृति को मजबूत करने का अवसर हैं—उन्हें केवल मनोरंजन का साधन नहीं बनाया जाना चाहिए। गणेशोत्सव सामाजिक जागरूकता का अभियान बनेगणेशोत्सव के मंच से भी समाज के लिए महत्वपूर्ण संदेश भी दिए जा सकते हैं- नशामुक्ति,सड़क सुरक्षा,स्वच्छतापर्यावरण संरक्षण,वृक्षारोपण,जल संरक्षण,रक्तदा- नेत्रदान,शिक्षा,बालिका शिक्ष,स्वास्थ्य जागरूकता,अंधविश्वास के विरुद्ध वैज्ञानिक दृष्टिकोणयदि प्रत्येक गणेश पंडाल प्रतिदिन समाज के लिए एक सकारात्मक संदेश दे, तो हजारों लोगों तक जागरूकता पहुंच सकती है।आस्था रहे, लेकिन दूसरों की शांति भी रहे यह उत्सव की गरिमा और धार्मिक भावना को बनाए रखने का प्रयास बनाया जाए.धार्मिक उत्सव में पूजा अर्चना करें, आरती करें, भजन गाएं, प्रसाद बांटें, सांस्कृतिक कार्यक्रम करें और लोगों को जोड़ें—लेकिन साथ ही यह भी ध्यान रखें कि हमारे उत्सव से किसी अन्य व्यक्ति को अनावश्यक परेशानी न हो।सोचने की बात यह है कि मेरी आस्था मेरे लिए महत्वपूर्ण है, लेकिन दूसरे व्यक्ति की शांति और स्वास्थ्य भी उतना ही महत्वपूर्ण है आइए इस बार उत्सव में हम एक नई शुरुआत करें।0- डीजे मुक्त त्योहार मनाएं। शोर कम करें, संवाद बढ़ाएं। दिखावा कम करें, संस्कार बढ़ाएं। फूहड़ता कम करें, संस्कृति बढ़ाएं। अतिक्रमण न करें, व्यवस्था बनाएं। प्रदूषण न बढ़ाएं, पर्यावरण बचाएं। केवल मनोरंजन नहीं, समाज जागरूकता को भी स्थान दे. बुद्धि और विवेक मिला है और हम उस विवेक को अपने आचरण में भी उतारें। उत्सव की ऊंचाई डीजे की आवाज से नहीं, उसके सामाजिक संदेश से तय होनी चाहिए।0- आइए संकल्प लें—उत्सव डीजे मुक्त हो। शोर नहीं, संस्कार गूंजें। दिखावा नहीं, सामाजिक सद्भाव दिखाई दे। आस्था रहे, उत्सव रहे—लेकिन किसी की शांति भंग न हो।डॉ दिनेश मिश्रनेत्र विशेषज्ञअध्यक्ष अंध श्रद्धा निर्मूलन समिति
- दुर्ग। गणेश उत्सव के पावन अवसर पर कैबिनेट मंत्री एवं दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव ने प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने भगवान श्री गणेश से समस्त प्रदेशवासियों के सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। केबिनेट मंत्री गजेन्द्र यादव ने कहा कि गणेश उत्सव हमारी धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं से जुड़ा ऐसा पर्व है, जो समाज को एकता, भाईचारे और सकारात्मक ऊर्जा का संदेश देता है। गणेश पंडाल केवल भगवान श्री गणेश की आराधना का केंद्र नहीं होते, बल्कि ये सामाजिक सहभागिता, सांस्कृतिक गतिविधियों और सेवा भाव के माध्यम भी बनते हैं। इन पंडालों के माध्यम से युवाओं को अपनी रचनात्मकता और नेतृत्व क्षमता को सामने लाने का अवसर मिलता है।उन्होंने शहर में विभिन्न गणेश समितियों द्वारा उत्साह और श्रद्धा के साथ किए जा रहे आयोजनों की सराहना करते हुए कहा कि गणेश समितियों के युवा साथी जिस समर्पण और मेहनत के साथ आयोजन को सफल बनाने में जुटे हैं, वह सराहनीय है। युवाओं की यह सक्रिय भागीदारी हमारी संस्कृति और परंपराओं को आगे बढ़ाने का कार्य कर रही है।केबिनेट मंत्री गजेन्द्र यादव ने आज दुर्ग शहर के विभिन्न गणेश पंडालों में पहुंचकर भगवान श्री गणेश के दर्शन किए और गणेश समिति के सदस्यों एवं श्रद्धालुओं को गणेश उत्सव की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान उन्होंने समिति के सदस्यों से संवाद कर आयोजन की जानकारी ली तथा शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में उत्सव मनाने की अपील की।उन्होंने कहा कि विघ्नहर्ता भगवान श्री गणेश का आशीर्वाद सभी के जीवन से विघ्न दूर करे और हर परिवार में सुख-समृद्धि लेकर आए।सेवा सदन कार्यालय में भी स्थापित की गणेश प्रतिमामंत्री श्री गजेन्द्र यादव ने अपने सेवा सदन कार्यालय में भी भगवान श्री गणेश की प्रतिमा स्थापित कर विधिवत पूजा-अर्चना की। उन्होंने कहा कि किसी भी शुभ कार्य की शुरुआत भगवान श्री गणेश के स्मरण और पूजन से करने की हमारी परंपरा रही है। गणेश उत्सव के माध्यम से समाज में सकारात्मकता, श्रद्धा और सेवा की भावना को और मजबूत करने का अवसर मिलता है।मंत्री गजेन्द्र यादव ने महिलाओं को दी तीज पर्व की शुभकामनाएंमंत्री गजेन्द्र यादव ने प्रदेश की माताओं, बहनों एवं समस्त महिलाओं को तीज पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं भी दीं। उन्होंने कहा कि तीज छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक संस्कृति और परंपराओं से जुड़ा महत्वपूर्ण पर्व है। यह पर्व महिलाओं के उत्साह, आस्था और पारिवारिक प्रेम का प्रतीक है।उन्होंने कामना की कि हर घर में सुख-शांति और समृद्धि बनी रहे तथा सभी माताओं-बहनों का जीवन खुशियों से भरा रहे। छत्तीसगढ़ की संस्कृति और परंपराओं को सहेजने में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है और तीज जैसे पर्व हमारी सांस्कृतिक विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का कार्य करते हैं।
- 0- जिले की सभी ग्राम पंचायतों में दीपों का वितरण, 10 लाख दीप प्रज्वलित करने का लक्ष्यबालोद. कलेक्टर श्रीमति दिव्या उमेश मिश्रा के निर्देशानुसार सेवा संकल्प अभियान 2026 के तहत बालोद जिले में जनभागीदारी को बढ़ावा देने के लिए जिले की सभी ग्राम पंचायतों में दीपों का वितरण किया गया है। 17 सितंबर को आयोजित होने वाले ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम के माध्यम से जिलेभर में सेवा, सुशासन और विकसित छत्तीसगढ़ के संकल्प का संदेश जन-जन तक पहुंचाया जाएगा।जिले में 10 लाख दीप प्रज्वलित करने का लक्ष्यजिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी और सेवा संकल्प अभियान के नोडल अधिकारी श्री सुनील कुमार चंद्रवंशी ने बताया कि सेवा संकल्प अभियान के तहत बालोद जिले में 10 लाख दीप प्रज्वलित करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए ग्राम पंचायतों सहित विभिन्न सार्वजनिक स्थलों और नागरिकों की सहभागिता सुनिश्चित की जा रही है। अभियान में ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों, स्व-सहायता समूहों, हितग्राहियों और आम नागरिकों की भागीदारी रहेगी।ग्राम पंचायतों से लेकर प्रमुख स्थलों तक जगमगाएंगे दीपअभियान के तहत जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में भी बड़ी संख्या में दीप प्रज्वलित किए जाएंगे। ग्राम पंचायतों में दीप वितरण के बाद स्थानीय स्तर पर नागरिकों को कार्यक्रम में सहभागी बनने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इसका उद्देश्य जिले के हर गांव तक सेवा संकल्प अभियान की भावना को पहुंचाना है।जिला स्तर पर सरयू प्रसाद अग्रवाल स्टेडियम में विशेष आयोजनजिला स्तर पर सरयू प्रसाद अग्रवाल स्टेडियम में एक लाख दीप प्रज्वलित करने का लक्ष्य रखा गया है। यहां आयोजित होने वाला कार्यक्रम सेवा संकल्प अभियान की जनभागीदारी और सामूहिक संकल्प का प्रतीक बनेगा। दीप प्रज्वलन के माध्यम से सेवा, सुशासन और विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में अपनी सहभागिता का संदेश दिया जाएगा।कलेक्टर श्रीमति दिव्या उमेश मिश्रा ने जिलेवासियों से अपील की है कि वे सेवा संकल्प अभियान 2026 में अधिक से अधिक संख्या में सहभागी बनें और ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम को जनभागीदारी का व्यापक स्वरूप प्रदान करें। जिले में बड़ी संख्या में दीपों का प्रज्वलन बालोद की एकजुटता, सेवा भावना और विकास के संकल्प को नई रोशनी देगा।
- 0- उप मुख्यमंत्री ने जिला पंचायत के अधिकारियों को वीडियो कांफ्रेंसिंग द्वारा दिए आवश्यक तैयारियों के निर्देश0- 17 सितंबर को ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में सेवा, सुशासन और विकसित छत्तीसगढ़ के संकल्प से जुड़ेंगे लोगबालोद. ‘सेवा संकल्प अभियान’ को प्रदेशव्यापी जनभागीदारी का अभियान बनाने के उद्देश्य से उप मुख्यमंत्री एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री विजय शर्मा ने मंगलवार को अटल नगर, नवा रायपुर स्थित महानदी भवन से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी जिलों के जिला पंचायत अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने 17 सितंबर को आयोजित होने वाले ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस वर्चुअल बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री सुनील चंद्रवंशी, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती मधुहर्ष सहित जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारीगण उपस्थित रहे। बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री सुनील चंद्रवंशी ने जानकारी दी कि जिले में 10 लाख दीये प्रज्वलित करने का लक्ष्य रखा गया है और जिला स्तर पर 01 लाख दीया जलाने का लक्ष्य रखा गया है। साथ ही सभी ग्रामीण क्षेत्र के सभी घरों और सभी संस्थागत सभी अमृत सरोवर तथा प्रधानमंत्री आवास आदि स्थानों पर दीये जलाए जाएंगे।बैठक में उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने कहा कि ‘आशीर्वाद का दीया’ केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि सेवा, सुशासन और विकसित भारत के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने वाला जनभागीदारी का अभियान है। उन्होंने कहा कि 17 सितंबर को प्रदेशभर में लोग अपने-अपने स्थानों पर दीप प्रज्ज्वलित कर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की 25 वर्षों की राष्ट्रसेवा के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करेंगे तथा वर्ष 2047 तक विकसित भारत और विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण का संकल्प लेंगे। उन्होंने कहा कि आशीर्वाद के दीयों से पूरा छत्तीसगढ़ रोशन होना चाहिए।गांव से शहर तक हर वर्ग बनेगा अभियान का सहभागीउप मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अभियान की पहुंच समाज के अंतिम व्यक्ति तक सुनिश्चित की जाए। शासन की विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों के साथ आम नागरिकों की भी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाए। स्कूल, छात्रावास, आंगनबाड़ी केंद्र, शासकीय भवन, स्वास्थ्य केंद्र, महतारी सदन, पीडीएस दुकान, धान खरीदी केंद्र, अमृत सरोवर, अटल चैक और धार्मिक स्थलों सहित विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर दीप प्रज्ज्वलित किए जाएंगे।प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों के घरों में भी ‘आशीर्वाद का दीया’ जलाया जाएगा। स्व-सहायता समूहों से जुड़ी बिहान की दीदियां भी इस अभियान में सहभागी बनेंगी। पर्यटन स्थलों और अन्य प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर भी दीप प्रज्ज्वलित कर विकसित भारत और विकसित छत्तीसगढ़ के संकल्प को मजबूत किया जाएगा।बस्तर में सेवा, शांति और विकास का संदेशबैठक में उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने बस्तर संभाग में ‘सेवा संकल्प अभियान’ को विशेष स्वरूप देने के निर्देश दिए। बस्तर में वीर गुण्डाधुर सेवा डेरा केंद्रों, सुरक्षा कैंपों, पुनर्वास केंद्रों तथा नक्सल अभियानों में सफलता और नक्सल हिंसा की बड़ी घटनाओं से जुड़े स्थानों पर विशेष रूप से दीप प्रज्ज्वलित किए जाएंगे। उन्होंने नक्सल हिंसा के विरुद्ध संघर्ष में बलिदान देने वाले वीर जवानों और नागरिकों के परिवारों को भी अभियान से विशेष रूप से जोड़ने के निर्देश दिए। शहीद परिवारों के घरों में दीप प्रज्ज्वलित कर उनके बलिदान को नमन किया जाएगा। इसके माध्यम से शांति, विकास और नक्सल मुक्त बस्तर के संकल्प को मजबूत करने का संदेश दिया जाएगा।नक्सल मुक्त गांवों में जलेगी नई उम्मीद की रोशनीउप मुख्यमंत्री ने बस्तर संभाग के सभी मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के साथ-साथ नक्सल मुक्त हुए गांवों को भी अभियान से सक्रिय रूप से जोड़ने के निर्देश दिए। इन गांवों में दीप प्रज्ज्वलन के माध्यम से शांति, विकास और नई उम्मीद की रोशनी का संदेश दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि स्थानीय लोगों की सहभागिता से यह अभियान बस्तर में बदलती तस्वीर और विकास की नई दिशा को सामने लाने वाला बने।बालोद जिले में भी जनभागीदारी से सफल होगा अभियानउप मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने कहा कि ‘आशीर्वाद का दीया’ किसी एक स्थान या वर्ग का कार्यक्रम नहीं, बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ की सामूहिक भावना का प्रतीक है। गांव, शहर, स्कूल, आंगनबाड़ी, खेत-खलिहान, शासकीय संस्थान और आम नागरिक सभी इस संकल्प के सहभागी बनें। जनभागीदारी से ही विकसित भारत और विकसित छत्तीसगढ़ का संकल्प एक व्यापक जनआंदोलन का रूप लेगा।बालोद जिले में भी 17 सितंबर को ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम के माध्यम से शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से जुड़े हितग्राहियों और आम नागरिकों को सेवा, सुशासन तथा विकसित छत्तीसगढ़ के संकल्प से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। यह संस्करण बालोद जिला प्रशासन की प्रेस विज्ञप्ति के रूप में सीधे जारी करने योग्य रखा गया है और मूल सामग्री में उपलब्ध तथ्यों से आगे कोई स्थानीय आंकड़ा या आयोजन स्थल नहीं जोड़ा गया है।
- 0- जनसेवा के प्रति आभार के साथ लिया जाएगा विकसित भारत 2047 का संकल्पबालोद. सेवा संकल्प अभियान 2026 के अंतर्गत जिले में ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम का आयोजन 17 सितंबर 2026 को शाम 6.30 बजे से 7.30 बजे के मध्य स्वर्गीय सरयू प्रसाद अग्रवाल स्टेडियम बालोद में किया जाएगा। कार्यक्रम के माध्यम से जनसेवा के प्रति आभार व्यक्त करने के साथ विकसित भारत 2047 के सामूहिक संकल्प को दोहराया जाएगा।सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य केंद्र एवं राज्य शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आम नागरिकों तक पहुंचाना तथा प्रत्येक परिवार की सहभागिता के माध्यम से व्यापक जनभागीदारी सुनिश्चित करना है। इसी क्रम में ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।कार्यक्रम की तैयारियों में जिले के समस्त व्यायाम शिक्षक, विकासखंड बालोद के नगरीय क्षेत्र के विद्यालयों के शिक्षक, जिले के सभी विद्यालयों के लिपिक एवं भृत्य तथा रेडक्रॉस, राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस), राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी), स्काउट-गाइड और इको क्लब से जुड़े प्रभारी शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं सहभागिता करेंगे।जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा संबंधित विद्यालयों को कार्यक्रम में निर्धारित समय पर आवश्यक तैयारियों के साथ उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। कार्यक्रम की तैयारियों को व्यवस्थित रूप देने के लिए कल 16 सितंबर को सुबह 11 बजे स्वर्गीय सरयू प्रसाद अग्रवाल स्टेडियम, बालोद में मॉकड्रिल भी आयोजित की जाएगी।जिला कलेक्टर श्रीमति दिव्या उमेश मिश्रा के नेतृत्व में सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से जिले में जनभागीदारी, जनसेवा के प्रति सम्मान और शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूकता को और मजबूत करने का प्रयास किया जा रहा है।
- 0- समय-सीमा की बैठक में अधिकारियों को दिए निर्देशबालोद. राज्य शासन की मंशा के अनुरूप कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा के निर्देशानुसार जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री सुनील कुमार चंद्रवंशी ने जिले में आगामी 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ को पूरी प्रतिबद्धता और भव्यता के साथ संपन्न कराने के निर्देश दिए। सीईओ श्री चंद्रवंशी ने संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक में आज ‘सेवा संकल्प अभियान’ के सफल क्रियान्वयन के संबंध में विभागीय कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि इस विशेष अभियान का मुख्य ध्येय शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का सीधा लाभ समाज के अंतिम छोर के व्यक्ति तक पहुंचाना है।सीईओ श्री चंदवंशी ने कार्यक्रम स्थलों के चयन एवं रूपरेखा को लेकर अधिकारियों से बिंदुवार विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि अभियान की सफलता के लिए विभागीय अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें ताकि प्रत्येक गतिविधि का क्रियान्वयन धरातल पर सुव्यवस्थित ढंग से दिखाई दे।इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री चंद्रकांत कौशिक एवं श्री नूतन कंवर, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती मधुहर्ष, राजस्व अनुविभागीय अधिकारी श्री सुरेश साहू, श्रीमती प्रतिमा ठाकरे झा एवं श्रीमती प्राची ठाकुर सहित जिले के अन्य विभागीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।
- 0- जनसेवा के प्रति आभार और विकसित भारत 2047 के संकल्प का दिया जाएगा संदेशबालोद. सेवा संकल्प अभियान 2026 के अंतर्गत जिले में ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम का आयोजन 17 सितंबर 2026 को किया जाएगा। कार्यक्रम का उद्देश्य जनसेवा के प्रति आभार व्यक्त करने, विकसित भारत 2047 के सामूहिक संकल्प को मजबूत करने तथा केंद्र एवं राज्य शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रत्येक नागरिक तक पहुंचाना है। साथ ही, परिवारों की सहभागिता के साथ व्यापक जनभागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा के निर्देशानुसार कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय द्वारा जारी निर्देश के अनुसार 17 सितंबर को शाम 6ः30 बजे से 7ः30 बजे तक स्वर्गीय सरयू प्रसाद अग्रवाल स्टेडियम, बालोद में जिला स्तरीय ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम आयोजित होगा।दीप प्रज्ज्वलन से दिया जाएगा जनभागीदारी का संदेशकार्यक्रम में दीप प्रज्ज्वलन के माध्यम से जनसेवा, जनभागीदारी और विकसित भारत के संकल्प का संदेश दिया जाएगा। कार्यक्रम की आवश्यक तैयारियों के लिए जिले के समस्त व्यायाम शिक्षकों, विकासखंड बालोद के नगरीय क्षेत्र के विद्यालयों के शिक्षकों, जिले के समस्त लिपिक एवं भृत्य तथा विकासखंड बालोद के रेडक्रॉस, एनएसएस, एनसीसी, स्काउट गाइड और इको क्लब के प्रभारी शिक्षक एवं छात्र-छात्राओं की सहभागिता सुनिश्चित की गई है।संबंधित विद्यालयों को निर्देशित किया गया है कि सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करते हुए निर्धारित तिथि एवं स्थान पर समय से उपस्थित रहें। कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए 16 सितंबर को सुबह 11 बजे स्वर्गीय सरयू प्रसाद अग्रवाल स्टेडियम, बालोद में मॉकड्रिल भी आयोजित की जाएगी। इसमें संबंधित शिक्षक, कर्मचारी एवं विद्यार्थियों की उपस्थिति अनिवार्य की गई है।सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं और जनसेवा के संदेश को आम नागरिकों तक पहुंचाने के साथ ही समाज के प्रत्येक वर्ग को विकास की यात्रा में सहभागी बनाने का प्रयास किया जा रहा है।
- 0- बारिश की संभावना को देखते हुए मौसम साफ होने पर ही करें कीटनाशक एवं कवकनाशी का छिड़कावबालोद. आगामी दिनों में मध्यम बादल छाए रहने के साथ हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना को देखते हुए कृषि विज्ञान केन्द्र, बालोद ने किसानों को धान एवं अरहर की फसल में विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है। केन्द्र ने किसानों से कहा है कि कीटनाशक एवं कवकनाशी का छिड़काव मौसम साफ रहने पर ही करें। साथ ही दवाओं का उपयोग फसल में रोग-कीट की वास्तविक स्थिति और आर्थिक क्षति स्तर के आधार पर करने की सलाह दी गई है।धान की फसल में इन बातों का रखें ध्यानवर्तमान में धान की फसल गभोट एवं बाली निकलने की अवस्था में है। गभोट अवस्था में नत्रजन की तीसरी मात्रा के रूप में 50 किलोग्राम यूरिया प्रति हेक्टेयर की दर से टॉप ड्रेसिंग की जा सकती है। धान में भूरा माहू का प्रकोप दिखाई देने पर पाइमेट्रोजिन 50 डब्ल्यू.जी. 300 ग्राम अथवा थायामेथोक्साम 25 प्रतिशत डब्ल्यू.जी. 100 ग्राम प्रति हेक्टेयर की दर से 500 लीटर पानी में घोलकर छिड़काव करने की सलाह दी गई है।गंधी बग के नियंत्रण के लिए इमिडाक्लोप्रिड 17.8 प्रतिशत एस.एल. 125 मिलीलीटर अथवा थायामेथोक्साम 25 प्रतिशत डब्ल्यू.जी. 100 ग्राम प्रति हेक्टेयर की दर से 500 से 600 लीटर पानी में घोलकर छिड़काव किया जा सकता है।तना छेदक की निगरानी के लिए 2 से 3 फेरोमोन ट्रैप प्रति एकड़ लगाने की सलाह दी गई है। अधिक प्रकोप की स्थिति में 8 से 10 फेरोमोन ट्रैप प्रति एकड़ तक लगाए जा सकते हैं। प्रकोप होने पर कार्टाप हाइड्रोक्लोराइड 50 डब्ल्यू.पी. 1 किलोग्राम अथवा क्लोरेन्ट्रानिलीप्रोल 150 मिलीलीटर प्रति हेक्टेयर की दर से छिड़काव करें।पत्ती मोड़क (चितरी) का प्रकोप होने पर जब एक से दो पत्तियां प्रति पौधा प्रभावित हों, तब फिप्रोनिल 5 एस.सी. 800 मिलीलीटर प्रति हेक्टेयर की दर से छिड़काव करने की सलाह दी गई है।धान में झुलसा रोग (ब्लास्ट) के लक्षण दिखाई देने पर ट्राइफ्लॉक्सीस्ट्रोबिन 25 प्रतिशत, टेबुकोनाजोल 50 प्रतिशत 200 ग्राम अथवा एजॉक्सीस्ट्रोबिन 11 प्रतिशत, टेबुकोनाजोल 18.3 प्रतिशत, एस.सी. 750 मिलीलीटर प्रति हेक्टेयर की अनुशंसित मात्रा में 500 लीटर पानी के साथ किसी एक कवकनाशी का छिड़काव करें। आवश्यकता होने पर 12 से 15 दिन के अंतराल पर दोबारा छिड़काव किया जा सकता है।अरहर की फसल में जल निकासी पर दें विशेष ध्यानअरहर की फसल में वर्तमान समय में तना अंगमारी (स्टेम ब्लाइट) रोग की निगरानी करने की सलाह दी गई है। रोग के शुरुआती लक्षण दिखाई देने पर ताम्रयुक्त कवकनाशी 1.25 किलोग्राम अथवा मेटालेक्सिल एम.जेड. 750 ग्राम प्रति हेक्टेयर की दर से छिड़काव किया जा सकता है। आवश्यकता के अनुसार 10 से 12 दिन के अंतराल पर 2 से 3 बार छिड़काव किया जा सकता है।आगामी दिनों में वर्षा की संभावना को देखते हुए किसानों को अरहर के खेत में अतिरिक्त पानी के निकास की उचित व्यवस्था रखने की सलाह दी गई है। कवकनाशी का छिड़काव केवल मौसम साफ रहने पर ही किया जाए।दवाओं के उपयोग में बरतें सावधानीकृषि विज्ञान केन्द्र, बालोद ने किसानों से अपील की है कि किसी भी कीटनाशक या कवकनाशी का उपयोग फसल में रोग-कीट की वास्तविक स्थिति एवं आर्थिक क्षति स्तर को ध्यान में रखकर ही करें। कृषि दवाओं का उपयोग करते समय उनके लेबल पर दिए गए निर्देशों का पालन करें। वर्षा की संभावना को देखते हुए छिड़काव से पहले मौसम की स्थिति अवश्य देख लें।कृषि विज्ञान केन्द्र, बालोद ने किसानों के हित में जारी इस सलाह के माध्यम से फसल की सुरक्षा के साथ-साथ अनावश्यक दवा के उपयोग से बचने और कृषि लागत को नियंत्रित रखने पर भी जोर दिया है।
- 0- 6 कृषि केंद्रों के लाइसेंस निरस्त, एक निलंबित0- कीटनाशी अधिनियम के उल्लंघन पर कृषि विभाग की कार्रवाई, जिले में अब तक 165 कृषि केंद्रों का निरीक्षणबालोद. मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की संवेदनशील पहल के अनुरूप किसानों को गुणवत्तापूर्ण एवं मानक कृषि आदान उपलब्ध कराने के लिए जिला प्रशासन लगातार प्रयासरत है। इसी क्रम में कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा के निर्देशानुसार कृषि विभाग द्वारा जिले में कीटनाशी विक्रय केंद्रों की जांच तेज कर दी गई है। जांच के दौरान अनियमितता पाए जाने पर संबंधित कृषि केंद्र संचालकों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।कृषि विभाग द्वारा खरीफ वर्ष 2026 में किसानों को गुणवत्तापूर्ण कीटनाशी उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कृषि केंद्रों का निरीक्षण किया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान विकासखंड डौंडी के ग्राम चिखली स्थित पूर्णानंद कृषि केंद्र, विकासखंड गुंडरदेही के ग्राम मोहंदीपाट स्थित ठाकुर कृषि केंद्र, ग्राम राहुद स्थित जय किसान कृषि केंद्र, विकासखंड डौंडीलोहारा के ग्राम सोरली स्थित जलेश्वर कृषि केंद्र, विकासखंड गुरूर के ग्राम सोरर स्थित ठाकुरदेव कृषि केंद्र तथा विकासखंड बालोद के ग्राम निपानी स्थित चन्द्राकर कृषि केंद्र के कीटनाशी लाइसेंस निरस्त किए गए हैं। वहीं विकासखंड गुंडरदेही के ग्राम अर्जुन्दा स्थित संतोषी कृषि केंद्र के लाइसेंस को निलंबित करने की कार्रवाई की गई है।165 कृषि केंद्रों का निरीक्षणकृषि केंद्र संचालकों द्वारा कीटनाशी व्यवसाय में कीटनाशी अधिनियम, 1968 एवं नियम 1971 का उल्लंघन पाए जाने पर उप संचालक कृषि एवं जिला बालोद द्वारा संबंधित संस्थानों के विरुद्ध कार्रवाई की गई है। जिले में अब तक 165 कृषि केंद्रों का निरीक्षण किया जा चुका है। इनमें अनियमितता पाए जाने पर 18 कृषि केंद्रों का विक्रय प्रतिबंधित, 85 कृषि केंद्रों को कारण बताओ नोटिस, 01 लाइसेंस निलंबित तथा 09 लाइसेंस निरस्त किए जा चुके हैं।किसानों से विश्वसनीय केंद्रों से ही कृषि सामग्री खरीदने की अपीलकृषि विभाग ने जिले के किसानों से अपील की है कि वे विश्वसनीय एवं अधिकृत विक्रेताओं से ही कीटनाशी और अन्य कृषि सामग्री खरीदें तथा सामग्री का पक्का बिल अवश्य लें। कृषि केंद्र संचालकों को भी नियमों और अधिनियमों का पालन करते हुए व्यवसाय संचालित करने के निर्देश दिए गए हैं।विभाग ने स्पष्ट किया है कि कीटनाशी अधिनियम, 1968 एवं नियम 1971 के प्रावधानों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित कृषि केंद्र संचालकों के विरुद्ध नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी। किसानों के हितों की रक्षा और उन्हें गुणवत्तापूर्ण कृषि सामग्री उपलब्ध कराना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है।
-
बालोद. प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की जनसेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर 17 सितंबर को आयोजित ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत छत्तीसगढ़ शासन द्वारा शासकीय संस्थाओं एवं कार्यालयों में ‘आशीर्वाद का दीया’ प्रज्वलित करने का निर्णय लिया गया है। इसी क्रम में बालोद जिले में भी अभियान को सफल बनाने के लिए तैयारियां की जा रही हैं।
कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा के निर्देशानुसार जिले में सेवा संकल्प अभियान के तहत निर्धारित कार्यक्रम को सुव्यवस्थित एवं गरिमापूर्ण ढंग से आयोजित करने के निर्देश दिए गए हैं। ग्रामीण यांत्रिकी सेवा संभाग, बालोद द्वारा जारी आदेश के अनुसार 17 सितंबर को शाम 7 बजे ‘आशीर्वाद का दीया’ प्रज्वलित किया जाएगा। आयोजन में एकरूपता, अनुशासन एवं सहभागिता प्रदर्शित करने के उद्देश्य से सभी उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अनिवार्य रूप से सफेद टी-शर्ट पहनकर कार्यक्रम में शामिल होने को कहा गया है।अमृत सरोवरों पर रोशन होगा सेवा और सुशासन का संदेश‘सेवा संकल्प अभियान’ के माध्यम से जनसेवा, सुशासन और विकास के प्रति सामूहिक संकल्प को मजबूत करने का प्रयास किया जा रहा है। जिले में शासकीय अधिकारी-कर्मचारी निर्धारित समय पर उपस्थित रहकर कार्यक्रम में सहभागिता सुनिश्चित करेंगे। कार्यक्रम स्थल पर आवश्यक व्यवस्थाएं एवं दीप प्रज्वलन की तैयारी भी संबंधित अधिकारियों द्वारा की जाएगी।अभियान के दौरान अमृत सरोवरों सहित निर्धारित स्थलों पर दीप प्रज्वलित कर जनभागीदारी और सेवा भावना का संदेश दिया जाएगा। इससे जल संरक्षण जैसे जनहितकारी कार्यों के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाने के साथ ही शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से जुड़ने का संदेश भी दिया जाएगा।अधिकारियों-कर्मचारियों को दिए गए आवश्यक निर्देशग्रामीण यांत्रिकी सेवा संभाग, बालोद के अंतर्गत अनुविभागीय अधिकारियों एवं संबंधित कर्मचारियों को अपने-अपने क्षेत्र में कार्यक्रम की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। आदेश में अधिकारियों-कर्मचारियों को निर्धारित समय पर उपस्थित रहने तथा कार्यक्रम को व्यवस्थित रूप से संपन्न कराने के निर्देश दिए गए हैं।जिला प्रशासन ने अभियान को सफल बनाने के लिए सभी संबंधित विभागों एवं मैदानी अमले से सक्रिय सहभागिता की अपेक्षा की है। ‘आशीर्वाद का दीया’ सेवा, संकल्प और जनभागीदारी की भावना को मजबूत करने का प्रतीक बनेगा। - -प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण ने सावित्री के परिवार को दी पक्की छत, सुरक्षा और सम्मान के साथ जीवन की नई शुरुआतरायपुर ।प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण जरूरतमंद परिवारों के लिए उम्मीद की ऐसी किरण बन रही है, जो वर्षों से देखे जा रहे पक्के घर के सपने को हकीकत में बदल रही है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के सेवा, सुशासन और जनकल्याण के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में शासन की योजनाओं का लाभ पात्र परिवारों तक पहुंचाया जा रहा है। जशपुर जिले के तपकरा की रहने वाली श्रीमती सावित्री की कहानी इसी बदलाव की एक प्रेरक तस्वीर है।कभी सावित्री के लिए अपना पक्का घर केवल एक सपना था। कच्चे और असुरक्षित मकान में परिवार के साथ जीवन बिताते हुए उन्हें हर मौसम में कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता था। परिवार के लिए सुरक्षित छत और अपने घर का सपना आंखों में था, लेकिन आर्थिक परिस्थितियों के कारण उसे पूरा करना आसान नहीं था।ऐसे समय में प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण उनके लिए उम्मीद बनकर सामने आई। योजना का लाभ मिलने के बाद सावित्री के परिवार के जीवन में बदलाव की नई शुरुआत हुई। शासन की सहायता से उनका अपना पक्का मकान तैयार हुआ और वर्षों से देखा जा रहा सपनों का आशियाना हकीकत बन गया।आज सावित्री अपने परिवार के साथ अपने पक्के घर में सुरक्षित और सम्मानपूर्वक जीवन व्यतीत कर रही हैं। उनके लिए यह मकान केवल ईंट और सीमेंट से बनी संरचना नहीं, बल्कि परिवार की सुरक्षा, सम्मान, स्थायित्व और बेहतर भविष्य का आधार है।सावित्री के जीवन में आया यह बदलाव इस बात को दर्शाता है कि जब शासन की जनकल्याणकारी योजनाएं सही मायने में जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचती हैं, तो उनका प्रभाव केवल आंकड़ों तक सीमित नहीं रहता, बल्कि लोगों के जीवन में दिखाई देता है।मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार का निरंतर प्रयास है कि पात्र परिवारों को शासन की योजनाओं का लाभ समय पर मिले और कोई भी जरूरतमंद परिवार मूलभूत सुविधाओं से वंचित न रहे। प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण इसी संकल्प को धरातल पर साकार करते हुए आवासविहीन परिवारों को पक्की छत के साथ सम्मानजनक जीवन का आधार प्रदान कर रही है।सावित्री की कहानी सेवा संकल्प की उस भावना को सामने लाती है, जहां सरकार की योजनाएं कागज से निकलकर जरूरतमंदों के जीवन में खुशियों का घर बनाती हैं। कभी जो सपना आंखों में था, आज वही सपना उनके अपने पक्के आशियाने के रूप में सामने है।
- -17 सितंबर से प्रदेशभर में होंगे सेवा एवं जनकल्याण के विविध आयोजन-शिवरीनारायण के महानदी घाट पर जलेंगे एक लाख दीप, ऐतिहासिक एवं धार्मिक स्थलों पर भी होगा दीप प्रज्वलनरायपुर ।प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के सार्वजनिक जीवन एवं राष्ट्रसेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक देश और प्रदेश में ‘सेवा संकल्प अभियान-2026’ आयोजित किया जाएगा। सेवा, सुशासन और जनकल्याण को केंद्र में रखकर आयोजित यह अभियान प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की 25 वर्षों की राष्ट्रसेवा, जनसेवा और राष्ट्र निर्माण की यात्रा को जनभागीदारी के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण अवसर बनेगा।अभियान के अंतर्गत छत्तीसगढ़ में विभिन्न सेवा एवं जनकल्याणकारी गतिविधियों, जनजागरूकता कार्यक्रमों तथा जनभागीदारी से जुड़े आयोजनों का आयोजन किया जाएगा। इन गतिविधियों के माध्यम से सेवा की भावना को सशक्त करने के साथ सुशासन और राष्ट्र निर्माण के संकल्प को और व्यापक बनाने का प्रयास किया जाएगा।इसी कड़ी में 17 सितंबर को शाम 7 बजे जांजगीर-चांपा जिले के शिवरीनारायण स्थित महानदी घाट पर एक लाख दीप प्रज्वलित किए जाएंगे। यह दीप प्रज्वलन प्रधानमंत्री श्री मोदी की 25 वर्षों की राष्ट्रसेवा, जनसेवा के संकल्प और राष्ट्र निर्माण की यात्रा के प्रति सम्मान एवं शुभकामना का प्रतीक होगा। जिले के ऐतिहासिक, धार्मिक, सांस्कृतिक एवं प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर भी दीप प्रज्वलित कर सेवा, समर्पण और जनभागीदारी का संदेश दिया जाएगा।सेवा संकल्प अभियान के दौरान प्रदेश में सेवा कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के साथ ही समाज के विभिन्न वर्गों की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी। अभियान के माध्यम से नागरिकों को सेवा, सुशासन और राष्ट्र निर्माण के साझा संकल्प से जोड़ते हुए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प को जनभागीदारी का व्यापक आधार देने का प्रयास किया जाएगा।जांजगीर-चांपा कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे ने अधिकारियों को अभियान के अंतर्गत आयोजित होने वाली गतिविधियों की आवश्यक तैयारियां समय-सीमा में पूर्ण करने तथा सभी कार्यक्रमों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने संबंधित विभागों को 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक सेवा एवं जनकल्याणकारी गतिविधियों के आयोजन में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने को कहा है।जिला प्रशासन ने जिलेवासियों से 17 सितंबर को शाम 7 बजे अपने-अपने घरों में दीप प्रज्वलित कर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन एवं ‘सेवा संकल्प अभियान-2026’ के इस विशेष अवसर में सहभागी बनने की अपील की है। साथ ही शिवरीनारायण के महानदी घाट पर आयोजित एक लाख दीप प्रज्वलन सहित जिलेभर में होने वाले विभिन्न आयोजनों में अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता का आग्रह किया गया है।
- -उप मुख्यमंत्री ने सभी जिला पंचायतों के अधिकारियों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग द्वारा दिए आवश्यक तैयारियों के निर्देश-बस्तर में ‘सेवा संकल्प अभियान’ को मिलेगा विशेष स्वरूप, शहीद परिवारों और नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में भी जलेंगे दीपरायपुर । ‘सेवा संकल्प अभियान’ को प्रदेशव्यापी जनभागीदारी का अभियान बनाने के उद्देश्य से उप मुख्यमंत्री एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री विजय शर्मा ने अटल नगर नवा रायपुर स्थित महानदी भवन से सभी जिलों के जिला पंचायत के अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक की। बैठक में उन्होंने 17 सितंबर को आयोजित होने वाले ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम सहित पूरे अभियान की तैयारियों और इसके व्यापक संचालन को लेकर अधिकारियों से विस्तृत चर्चा की। उन्होंने कहा कि यह अभियान केवल एक कार्यक्रम तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि समाज के हर वर्ग और हर व्यक्ति को इससे जोड़ते हुए सेवा, सुशासन और विकसित भारत के संकल्प को जन-जन का संकल्प बनाया जाए। आशीर्वाद के दीयों से पूरा छत्तीसगढ़ रौशन होना चाहिए।उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने अधिकारियों से कहा कि अभियान का उद्देश्य प्रत्येक हितग्राही और प्रत्येक नागरिक को जोड़ना है। उन्होंने कहा कि 17 सितंबर को प्रदेशभर में लोग अपने-अपने स्थानों पर दीप जलाकर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की 25 वर्षों की राष्ट्रसेवा के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करेंगे और वर्ष 2047 तक विकसित भारत तथा विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण का संकल्प लेंगे। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अभियान की पहुंच गांव के अंतिम व्यक्ति तक हो और इसमें शासन की योजनाओं के हितग्राहियों के साथ आम नागरिकों की भी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाए।‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम को व्यापक जनभागीदारी का स्वरूप देने के लिए प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर सामूहिक रूप से दीप प्रज्ज्वलित किए जाएंगे। स्कूलों और छात्रावासों, आंगनबाड़ी केंद्रों, शासकीय भवनों, स्वास्थ्य केंद्रों, महतारी सदनों, पीडीएस दुकानों, धान खरीदी केंद्रों, अमृत सरोवरों, अटल चौकों और धार्मिक स्थलों सहित विभिन्न सार्वजनिक स्थलों पर दीप जलाए जाएंगे। प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों के घरों में भी ‘आशीर्वाद का दीया’ प्रज्ज्वलित किया जाएगा। स्व-सहायता समूहों से जुड़ी बिहान की दीदियां भी इसमें सहभागी बनेंगी। पर्यटन स्थलों और अन्य प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर भी दीप प्रज्ज्वलन कर विकसित भारत और विकसित छत्तीसगढ़ के संकल्प को जनभागीदारी से मजबूत किया जाएगा।बैठक में उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने बस्तर संभाग में ‘सेवा संकल्प अभियान’ को विशेष स्वरूप देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बस्तर में यह अभियान सेवा, शांति, विकास और राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना को अभिव्यक्त करने वाला बने। इसके तहत वीर गुण्डाधुर सेवा डेरा केंद्रों, सुरक्षा कैंपों, पुनर्वास केंद्रों तथा उन स्थानों पर विशेष रूप से दीप प्रज्ज्वलित किए जाएंगे, जहां बड़े नक्सल अभियानों में सफलता मिली है अथवा नक्सल हिंसा की बड़ी घटनाएं हुई हैं।उप मुख्यमंत्री ने कहा कि नक्सल हिंसा के विरुद्ध संघर्ष में अपने प्राणों का बलिदान देने वाले वीर जवानों और नागरिकों के परिवारों को भी इस अभियान से विशेष रूप से जोड़ा जाए। शहीदों के घरों में दीप प्रज्ज्वलित कर उनके बलिदान को नमन किया जाएगा। इन दीपों के माध्यम से शांति, विकास और नक्सल मुक्त बस्तर के संकल्प को मजबूत करने का संदेश दिया जाएगा।उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने बस्तर संभाग के सभी मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को अभियान की विशेष तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नक्सल हिंसा से प्रभावित क्षेत्रों के साथ-साथ अब नक्सल मुक्त हुए गांवों को भी ‘सेवा संकल्प अभियान’ से सक्रिय रूप से जोड़ा जाए। इन गांवों में विकास, शांति और नई उम्मीद की रोशनी को प्रतीकात्मक रूप से दीपों के माध्यम से अभिव्यक्त किया जाए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि अभियान की प्रत्येक गतिविधि में स्थानीय लोगों की सहभागिता सुनिश्चित हो और यह कार्यक्रम बस्तर में बदलती तस्वीर तथा विकास की नई दिशा का संदेश बने।उप मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि ‘आशीर्वाद का दीया’ किसी एक स्थान या वर्ग का कार्यक्रम नहीं, बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ की सामूहिक भावना का प्रतीक बने। गांव, शहर, स्कूल, आंगनबाड़ी, खेत-खलिहान, शासकीय संस्थान और आम नागरिक हर कोई इस संकल्प का सहभागी बने। उन्होंने कहा कि जब प्रदेश का प्रत्येक व्यक्ति विकास की इस यात्रा से अपने आपको जोड़ता है, तभी विकसित भारत और विकसित छत्तीसगढ़ का संकल्प वास्तविक जनआंदोलन का रूप लेता है।इस वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में अपर मुख्य सचिव श्रीमती ऋचा शर्मा, सचिव श्री भीम सिंह, सचिव श्री रजत बंसल, आयुक्त वीबी जी राम जी श्री तारन प्रकाश सिन्हा, संचालक श्री अश्वनी देवांगन सहित सभी जिलों के जिला पंचायत सीईओ, जनपद सीईओ भी शामिल हुए।
- -लखनपुर में प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों से मिले पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल-17 सितंबर को आशीर्वाद का दीया प्रज्ज्वलित कर ‘सेवा संकल्प अभियान‘ में सहभागी बनने का किया आह्वानरायपुर / सरगुजा दौरे के दौरान नगर पंचायत लखनपुर पहुंचे पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों से मुलाकात कर उनसे आत्मीय संवाद किया। उन्होंने हितग्राहियों से आवास निर्माण की स्थिति, योजना से मिले लाभ तथा आवास से जुड़ी आवश्यकताओं और समस्याओं की जानकारी ली। इस दौरान मंत्री श्री अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र और राज्य सरकार गरीब तथा जरूरतमंद परिवारों को मूलभूत सुविधाओं से जोड़ने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। प्रधानमंत्री आवास योजना इसी संकल्प का महत्वपूर्ण उदाहरण है, जिसके माध्यम से अनेक परिवारों को अपने पक्के घर का सपना साकार करने का अवसर मिला है।मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना केवल मकान निर्माण की योजना नहीं है, बल्कि यह गरीब परिवारों के सम्मान, स्वाभिमान, सुरक्षा और बेहतर भविष्य से जुड़ी महत्वपूर्ण पहल है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने प्रत्येक जरूरतमंद परिवार को पक्की छत उपलब्ध कराने का जो संकल्प लिया है, उससे देश के लाखों परिवारों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आया है। पक्का मकान मिलने से परिवारों को न केवल सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन मिला है, बल्कि उनके भीतर आत्मविश्वास और भविष्य के प्रति नई उम्मीद भी मजबूत हुई है।उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता है कि पात्र हितग्राहियों तक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पारदर्शी और प्रभावी तरीके से पहुंचे। प्रधानमंत्री आवास योजना ने समाज के अंतिम छोर पर खड़े परिवारों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता है कि किसी भी जरूरतमंद परिवार को आवास जैसी मूलभूत सुविधा से वंचित न रहना पड़े।हितग्राहियों से चर्चा के दौरान मंत्री श्री अग्रवाल ने उनकी व्यक्तिगत समस्याओं और आवास निर्माण से संबंधित आवश्यकताओं को गंभीरता से सुना। उन्होंने कहा कि शासन की योजनाओं का वास्तविक उद्देश्य तभी पूरा होता है, जब उसका लाभ जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर पहुंचे। उन्होंने अधिकारियों एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों से भी हितग्राहियों की समस्याओं के निराकरण तथा योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन के लिए संवेदनशीलता और तत्परता के साथ कार्य करने की अपेक्षा की।मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों से सेवा संकल्प अभियान में सक्रिय सहभागिता की अपील की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश सेवा, जनकल्याण और जनभागीदारी के भाव को निरंतर मजबूती मिल रही है। सेवा संकल्प अभियान इसी भावना को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाने का एक महत्वपूर्ण प्रयास है।उन्होंने हितग्राहियों से आग्रह किया कि 17 सितंबर की संध्या 7 बजे अपने-अपने घरों में आशीर्वाद का दीया प्रज्ज्वलित करें और सेवा, समर्पण तथा जनभागीदारी के इस संकल्प से जुड़ें। उन्होंने कहा कि घरों में प्रज्ज्वलित होने वाला आशीर्वाद का दीया समाज में सेवा और सकारात्मकता का संदेश भी देगा।मंत्री श्री अग्रवाल ने कहा कि ‘सेवा संकल्प अभियान‘ केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति को सेवा और सामाजिक सरोकारों से जोड़ने का अवसर है। उन्होंने कहा कि जिस तरह प्रधानमंत्री आवास योजना ने जरूरतमंद परिवारों के जीवन में सुरक्षा और खुशहाली का प्रकाश फैलाया है, उसी तरह ‘आशीर्वाद का दीया‘ सेवा, विश्वास और संकल्प की भावना को घर-घर तक पहुंचाने का माध्यम बनेगा।उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों सहित नागरिकों से अपील की कि वे 17 सितंबर को अपने घरों में आशीर्वाद का दीया प्रज्ज्वलित कर सेवा संकल्प अभियान में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें और अधिक से अधिक लोगों को इस जनभागीदारी से जोड़ें।इस दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों ने मंत्री श्री अग्रवाल से अपने अनुभव साझा किए और योजना से मिले लाभ के संबंध में जानकारी दी। हितग्राहियों ने बताया कि पक्का आवास मिलने से उनके परिवारों के जीवन में सुरक्षा, स्थायित्व और बेहतर भविष्य की उम्मीद बढ़ी है। मंत्री श्री अग्रवाल ने हितग्राहियों की बातों को सुना और शासन की योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन से संबंधित सुझावों पर भी चर्चा की।मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में गरीब कल्याण और जनसेवा को केंद्र में रखकर अनेक योजनाएं संचालित की जा रही हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना ने गरीब परिवारों को पक्की छत देकर उनके जीवन में सम्मान और आत्मविश्वास बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि विकसित और आत्मनिर्भर समाज की मजबूत नींव तभी तैयार होगी, जब प्रत्येक परिवार के पास सुरक्षित आवास, सम्मानजनक जीवन और आगे बढ़ने के अवसर उपलब्ध हों। सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से जनभागीदारी को मजबूत करते हुए सेवा और सामाजिक सरोकारों की इस भावना को और व्यापक बनाया जा सकता है।
- -बगीचा-मयाली-जशपुर क्षेत्र के 6 जनजातीय गांवों में विकसित होंगे 30 होमस्टे, स्थानीय परिवारों को पर्यटन से मिलेगा सीधा रोजगार और आय के नए अवसर-जनजातीय संस्कृति और स्थानीय आजीविका को पर्यटन से जोड़ना सरकार की प्राथमिकता-पर्यटन मंत्री श्री राजेश अग्रवालरायपुर । छत्तीसगढ़ में जनजातीय पर्यटन को नई ऊंचाई देने और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को पर्यटन से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल हुई है। प्रधानमंत्री जनजातीय उन्नत ग्राम अभियान (PM-JUGA) के अंतर्गत जशपुर जिले के बगीचा-मयाली-जशपुर क्लस्टर में क्लस्टर आधारित होमस्टे परियोजना को स्वीकृति प्रदान की गई है। इस परियोजना के माध्यम से जनजातीय अंचल के गांवों में पर्यटन की संभावनाओं को विकसित करने के साथ-साथ स्थानीय परिवारों को पर्यटन गतिविधियों से सीधे जोड़ने का प्रयास किया जाएगा।परियोजना के तहत किंकेल, कमतरा, डंगरी, महनई, सरुधाप और पंडरापाठ सहित 6 जनजातीय गांवों में कुल 30 नए होमस्टे विकसित किए जाएंगे। प्रत्येक गांव में 5 होमस्टे तैयार किए जाने का प्रस्ताव है। इस क्लस्टर के विकास पर लगभग 1.80 करोड़ रुपये व्यय प्रस्तावित है। इसमें होमस्टे निर्माण के साथ गांव स्तर पर आवश्यक सामुदायिक सुविधाओं के विकास का भी प्रावधान किया गया है।यह परियोजना पारंपरिक होटल आधारित पर्यटन से आगे बढ़कर कम्यूनिटी बेस्ड को प्रोत्साहित करेगी। होमस्टे के माध्यम से पर्यटकों को स्थानीय परिवारों के बीच रहकर जशपुर की जनजातीय संस्कृति, खान-पान, लोक परंपराओं, प्राकृतिक सौंदर्य और ग्रामीण जीवन को करीब से जानने और अनुभव करने का अवसर मिलेगा। इससे पर्यटन से होने वाली आय का सीधा लाभ स्थानीय परिवारों तक पहुंचेगा। स्थानीय स्तर पर रोजगार और स्वरोजगार के अवसर बढ़ने से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी।प्रस्तावित होमस्टे स्थानीय परिवेश और पर्यटकों की सुविधाओं को ध्यान में रखकर विकसित किए जाएंगे। इसके साथ ही प्रत्येक गांव में सामुदायिक स्तर की सुविधाओं के लिए 5 लाख रुपये तक के कार्य प्रस्तावित हैं। इन सुविधाओं से पर्यटकों को बेहतर अनुभव मिलने के साथ गांवों में सामूहिक उपयोग की आधारभूत सुविधाएं भी विकसित होंगी।क्लस्टर का चयन क्षेत्र की पर्यटन क्षमता को ध्यान में रखते हुए किया गया है। प्रस्तावित गांव बगीचा और जशपुर नगर के साथ-साथ कैलाश गुफा, खुड़ियारानी गुफा, बादलखोल अभयारण्य, रानीदाह जलप्रपात, देशदेखा पहाड़, लोरोघाट सहित अनेक प्राकृतिक एवं सांस्कृतिक पर्यटन स्थलों के निकट स्थित हैं। होमस्टे सुविधा विकसित होने से पर्यटकों के लिए इन क्षेत्रों में ठहरने के बेहतर विकल्प उपलब्ध होंगे। इससे जशपुर में पर्यटकों की ठहरने की अवधि बढ़ने की संभावना है और पर्यटन गतिविधियों का लाभ स्थानीय स्तर पर व्यापक रूप से पहुंच सकेगा।होमस्टे क्लस्टर का प्रभाव केवल आवास सुविधा तक सीमित नहीं रहेगा। परियोजना के माध्यम से स्थानीय युवाओं और महिलाओं को आतिथ्य सेवा, स्थानीय व्यंजन, पर्यटक गाइड, परिवहन, हस्तशिल्प तथा अन्य पर्यटन सेवाओं से जोड़ने की संभावनाएं विकसित होंगी। पर्यटकों की संख्या बढ़ने के साथ स्थानीय उत्पादों, पारंपरिक खान-पान और हस्तशिल्प की मांग में भी वृद्धि हो सकती है। इस प्रकार पर्यटन गतिविधियां गांवों में रोजगार और आय के अनेक सहायक अवसरों को जन्म देंगी।पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने कहा कि छत्तीसगढ़ की जनजातीय और ग्रामीण संस्कृति प्रदेश की विशिष्ट पहचान है और सरकार का प्रयास है कि इस विरासत को संरक्षित करते हुए स्थानीय समुदायों को पर्यटन से प्रत्यक्ष आर्थिक लाभ मिले।उन्होंने कहा कि जशपुर प्राकृतिक सौंदर्य, समृद्ध जनजातीय संस्कृति और विशिष्ट लोक परंपराओं से समृद्ध क्षेत्र है। प्रधानमंत्री जनजातीय उन्नत ग्राम अभियान के तहत स्वीकृत यह क्लस्टर होमस्टे परियोजना पर्यटन को गांवों तक पहुंचाने और स्थानीय परिवारों को इसके आर्थिक लाभ से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। हमारा लक्ष्य है कि पर्यटक जब जशपुर आएं तो वे यहां की प्रकृति के साथ-साथ जनजातीय जीवन, संस्कृति और परंपराओं को भी करीब से अनुभव करें।मंत्री श्री अग्रवाल ने कहा कि स्थानीय युवाओं और महिलाओं को पर्यटन से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों में अवसर मिलने से रोजगार के नए रास्ते खुलेंगे। उन्होंने कहा कि स्थानीय समुदाय की भागीदारी से विकसित पर्यटन मॉडल न केवल ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करेगा, बल्कि जशपुर की सांस्कृतिक पहचान को देश-दुनिया तक पहुंचाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड के प्रबंध संचालक सौमिल रंजन चौबे ने कहा कि पर्यटन का लाभ केवल बड़े पर्यटन स्थलों अथवा होटल व्यवसाय तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि गांव और स्थानीय परिवारों को भी इसका सीधा भागीदार बनाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि जशपुर का यह होमस्टे क्लस्टर स्थानीय संस्कृति, प्रकृति और आजीविका को एक साथ जोड़ने वाला मॉडल बनेगा। इससे पर्यटकों को प्रामाणिक छत्तीसगढ़ी अनुभव मिलेगा और जनजातीय परिवारों के लिए स्थायी आय के नए अवसर विकसित होंगे।क्लस्टर होमस्टे परियोजना के माध्यम से जशपुर में पर्यटन का विस्तार प्रमुख पर्यटन स्थलों से आगे आसपास के गांवों तक होने की उम्मीद है। इससे पर्यटकों को स्थानीय जीवन का अनुभव मिलेगा और ग्रामीण समुदाय पर्यटन मूल्य-श्रृंखला का सक्रिय हिस्सा बनेगा।प्राकृतिक सौंदर्य, जनजातीय संस्कृति, स्थानीय खान-पान, हस्तशिल्प और ग्रामीण जीवन को एक साथ जोड़ने वाली यह पहल आने वाले समय में जशपुर को छत्तीसगढ़ के प्रमुख जनजातीय एवं ग्रामीण पर्यटन गंतव्य के रूप में स्थापित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।
- -पारंपरिक खेती के साथ मछली पालन बन रहा अतिरिक्त आमदनी का मजबूत जरियारायुपर / प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के गांव, गरीब और किसान को सशक्त बनाने के विजन के अनुरूप, केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले के किसानों के लिए वरदान साबित हो रही है। धान की पारंपरिक खेती से आगे बढ़कर जिले के करीब 150 किसान अब मछली पालन, हैचरी और पाउंड लाइनर जैसी आधुनिक गतिविधियों के जरिए अपनी आय और आजीविका के नए रास्ते तैयार कर रहे हैं। सरकारी अनुदान और बुनियादी सुविधाओं के विकास से ग्रामीण स्तर पर स्वरोजगार और रोजगार के नए अवसर तेजी से बढ़ रहे हैं।प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना (PMMSY) ने आधुनिक तकनीकों, वित्तीय सहायता और अनुदान के जरिए देश के हजारों किसानों और मछली पालकों की आर्थिक स्थिति को पूरी तरह बदल दिया है । पारंपरिक खेती में बढ़ती लागत से परेशान होकर बिरकोनी निवासी दिनेश चन्द्राकर ने मछली पालन की तरफ कदम बढ़ाया। योजना के तहत उन्होंने करीब 7.50 लाख रुपए की लागत से एक हेक्टेयर में तालाब खुदवाया और 14 लाख रुपए की लागत से 20 हजार वर्गफुट में मछली हैचरी स्थापित की। हैचरी में तैयार बच्चे तालाब में डाले जाते हैं, जिससे 8 से 9 महीने में लगभग 15 टन मछली तैयार हो जाती है। 70 से 80 रुपए प्रति किलो की लागत आने के बावजूद बाजार में 120 से 150 रुपए प्रति किलो तक बिक्री होने से उन्हें बेहतरीन मुनाफा मिल रहा है।प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत तालाब निर्माण, बायोफ्लॉक यूनिट, मछली बीज हैचरी, कोल्ड स्टोरेज और फीड प्लांट जैसी परियोजनाओं के लिए सहायता दी जाती है। ग्राम बकमा के किसान हिमांशु चंद्राकर ने लगभग 28 लाख रुपए की लागत से दो पाउंड लाइनर यूनिट तैयार कराईं। सरकार से 60 प्रतिशत अनुदान मिलने के बाद, सभी खर्च काटकर उन्हें सालाना 3 से 4 लाख रुपए की शुद्ध बचत हो रही है।मछली पालन से केवल यूनिट संचालकों ही नहीं, बल्कि स्थानीय मजदूरों को भी बड़ा लाभ मिला है। बिरकोनी के मजदूरों का कहना है कि अब उन्हें काम की तलाश में बाहर नहीं जाना पड़ता, बल्कि गांव में ही सालभर नियमित रोजगार मिल रहा है। करीब 9 हजार रुपए प्रतिमाह की आय से उनके परिवारों का जीवनयापन बेहद आसान हो गया है।बुनियादी ढांचे के विकास के लिए नए तालाबों का निर्माण, बायोफ्लॉक यूनिट, हैचरी, कोल्ड स्टोरेज और मछली दाना निर्माण को बढ़ावा दिया जा रहा है। प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत महिला, अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के हितग्राहियों को 60 प्रतिशत तथा सामान्य वर्ग के हितग्राहियों को 40 प्रतिशत तक का अनुदान दिया जाता है। धान की पारंपरिक खेती पर निर्भर महासमुंद के किसानों के लिए अब मछली पालन आत्मनिर्भरता, समृद्धि और विकास का एक नया प्रतीक बन चुका है।
- -गोल बाजार में विराजे विघ्नहर्ता के किए दर्शन-पूजन, प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना कीरायपुर / गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर राजधानी रायपुर का ऐतिहासिक गोल बाजार गणपति बप्पा की भक्ति और उत्सव के उल्लास से सराबोर रहा। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज रात्रि गोल बाजार पहुंचे और यहां श्री बजरंग नवयुवक मित्र मंडल गणेशोत्सव समिति द्वारा विराजित विघ्नहर्ता भगवान श्री गणेश के दर्शन कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री ने भगवान गणेश से छत्तीसगढ़ के प्रत्येक परिवार के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।मुख्यमंत्री श्री साय ने गोल बाजार स्थित हनुमान मंदिर के समीप गणेशोत्सव पंडाल में विराजित भगवान श्री गणेश को मुकुट पहनाया और तिलक लगाकर पूजा-अर्चना की। उन्होंने मंत्रोच्चार के बीच भगवान गणेश की आरती उतारी और विघ्नविनायक से प्रदेश की प्रगति, समृद्धि तथा प्रदेशवासियों के मंगलमय जीवन के लिए आशीर्वाद मांगा।इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि भगवान श्री गणेश प्रथम पूज्य, विघ्नहर्ता और मंगलकर्ता हैं। गणेशोत्सव हमारी आस्था और संस्कृति का महत्वपूर्ण पर्व होने के साथ समाज को एक सूत्र में जोड़ने वाली हमारी समृद्ध परंपरा का भी प्रतीक है। उन्होंने कहा कि गणपति बप्पा की कृपा से छत्तीसगढ़ निरंतर विकास और समृद्धि के पथ पर आगे बढ़े तथा प्रदेश के हर घर-परिवार में सुख और खुशहाली का वास हो, यही उनकी कामना है।मुख्यमंत्री ने गोल बाजार में 117 वर्षों से निरंतर चली आ रही गणेशोत्सव की गौरवशाली परंपरा की सराहना की। उन्होंने कहा कि पीढ़ी-दर-पीढ़ी आस्था और सामाजिक सहभागिता के साथ किसी सांस्कृतिक परंपरा को जीवंत बनाए रखना अपने आप में विशेष है। ऐसी परंपराएं हमारी सांस्कृतिक विरासत को सहेजने के साथ नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति और सामाजिक मूल्यों से जोड़ती हैं।उल्लेखनीय है कि राजधानी के ऐतिहासिक गोल बाजार स्थित हनुमान मंदिर के समीप श्री बजरंग नवयुवक मित्र मंडल गणेशोत्सव समिति द्वारा पिछले 117 वर्षों से गणेश चतुर्थी के अवसर पर भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित की जा रही है। यहां विराजित होने वाली गणेश प्रतिमा अपनी भव्यता और आकर्षक स्वरूप के कारण गोल बाजार ही नहीं, पूरे रायपुर में श्रद्धालुओं की आस्था और आकर्षण का प्रमुख केंद्र रहती है। गणेशोत्सव के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां भगवान गणेश के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए पहुंचते हैं।मुख्यमंत्री श्री साय के गोल बाजार पहुंचने पर गणेशोत्सव समिति के पदाधिकारियों, स्थानीय व्यापारियों और नागरिकों ने उनका आत्मीय स्वागत किया। ढोल-नगाड़ों की मंगलध्वनि और गणपति बप्पा के जयकारों के बीच मुख्यमंत्री का फूल-मालाओं से अभिनंदन किया गया। समिति के पदाधिकारियों ने उन्हें गजमाला पहनाकर स्वागत किया। पूरे परिसर में गणेशोत्सव का उल्लास और भक्तिमय वातावरण दिखाई दिया।भगवान गणेश के दर्शन और पूजा-अर्चना के पश्चात मुख्यमंत्री श्री साय गोल बाजार में ही स्थित 150 वर्ष से अधिक पुराने हनुमान मंदिर पहुंचे। उन्होंने यहां भगवान हनुमान के दर्शन कर पूजा-अर्चना की तथा प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और कल्याण की कामना की। मुख्यमंत्री ने राजधानी की इस प्राचीन धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत के प्रति श्रद्धा व्यक्त की। इस अवसर पर रायपुर सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल, श्री श्रीचंद सुंदरानी, श्री केदार गुप्ता, श्री छगन मूंदड़ा, श्री अमरजीत छाबड़ा सहित गणेशोत्सव समिति के पदाधिकारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि, व्यापारीगण और बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।
- -महाराजा चक्रधर सिंह ने कला को राज-सिंहासन से ऊपर रखा, रायगढ़ घराने को दिलाई विश्व पहचान-23 सितम्बर तक रामलीला मैदान में देश-प्रदेश के कलाकार देंगे प्रस्तुतियांरायपुर। राज्यपाल श्री रमेन डेका ने संगीत, नृत्य और कला की समृद्ध परंपरा से जुड़ी रायगढ़ की धरती पर 41वें अंतर्राष्ट्रीय चक्रधर समारोह का सोमवार को महाराजा चक्रधर की तैलचित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर विधिवत भव्य शुभारंभ किया। राज्यपाल श्री रमेन डेका ने समारोह का शुभारंभ करते हुए कहा कि यह आयोजन केवल कला प्रस्तुतियों का मंच नहीं, बल्कि महाराजा चक्रधर सिंह की कला-साधना और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण माध्यम है। 14 से 23 सितम्बर तक रामलीला मैदान में आयोजित समारोह में देश-प्रदेश के ख्यातिप्राप्त कलाकारों के साथ स्थानीय प्रतिभाएं भी गायन, वादन, नृत्य और लोककला की प्रस्तुतियां देंगी।शुभारंभ अवसर पर राज्यपाल श्री रमेन डेका ने समारोह में प्रस्तुति देने वाले कलाकारों का सम्मान किया। पद्मश्री डॉ. उषा बारले, पद्मश्री श्री अनुज शर्मा सहित अन्य कलाकारों और कला गुरु स्वर्गीय वेदमणि सिंह ठाकुर के शिष्यों ने प्रस्तुतियां दीं। कलाकारों की प्रस्तुतियों ने समारोह की सांस्कृतिक गरिमा को और ऊंचाई प्रदान की।राज्यपाल श्री रमेन डेका ने कहा कि चक्रधर समारोह महाराजा चक्रधर सिंह की कला साधना और उनकी दूरदृष्टि को स्मरण करने का अवसर है। रायगढ़ भारतीय शास्त्रीय कलाओं की महत्वपूर्ण धरोहर भूमि है और रायगढ़ घराने के कथक ने देश ही नहीं, बल्कि अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है। महाराजा चक्रधर सिंह ने राजसिंहासन से अधिक महत्व कला को दिया। उन्होंने कलाकारों को संरक्षण दिया और संगीत, नृत्य एवं साहित्य को आमजन के जीवन से जोड़ने का कार्य किया। उन्होंने कहा कि महाराजा चक्रधर सिंह की कृतियां ‘नर्तन सर्वस्व’, ‘तालतोय निधि’ और ‘राग रत्न मंजूषा’ आज भी कला और साहित्य के क्षेत्र में महत्वपूर्ण धरोहर हैं। उन्होंने अपनी साधना से यह सिद्ध किया कि कला किसी एक स्थान या केंद्र की मोहताज नहीं होती। जहां निरंतर साधना होती है, वही स्थान कला का तीर्थ बन जाता है। रायगढ़ की पहचान आज संगीत, घुंघरुओं की झंकार, तबले की थाप और नृत्य की भाव-भंगिमाओं से जुड़ी है।राज्यपाल ने कहा कि चक्रधर समारोह अब केवल एक शासकीय या संस्थागत आयोजन नहीं रहा, बल्कि यह रायगढ़ की सांस्कृतिक धड़कन बन चुका है। देश के प्रतिष्ठित कलाकारों के साथ स्थानीय प्रतिभाओं को मंच मिलना इस समारोह की विशेषता है। ऐसे आयोजन नई पीढ़ी में अपनी जड़ों के प्रति जुड़ाव पैदा करते हैं। युवाओं को परंपरा के साथ नवाचार को जोड़ते हुए कला को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का प्रयास करना चाहिए। उन्होंने छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक परंपराओं का उल्लेख करते हुए कहा कि पंथी, राउत नाचा, भरथरी, सुआ, करमा सहित आदिवासी नृत्य और लोकगीत हमारी सांस्कृतिक विविधता की पहचान हैं। भारत की सबसे बड़ी शक्ति उसकी विविधता में एकता है और चक्रधर समारोह इसी सांस्कृतिक एकता का जीवंत उदाहरण प्रस्तुत करता है।राज्यपाल ने कहा कि विकास के साथ अपनी सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित रखना भी जरूरी है। रायगढ़ औद्योगिक विकास के साथ-साथ अपनी कला और संस्कृति के लिए भी जाना जाता है। पिछले वर्ष समारोह ने अपने 40 वर्ष पूरे किए और अब 41वां समारोह नई ऊर्जा और नई ऊंचाइयों की ओर बढ़ रहा है। ऐसे आयोजन सांस्कृतिक पुनर्जागरण का माध्यम बनते हैं और कला को समाज से जोड़ने का काम करते हैं। उन्होंने कहा कि कला और संस्कृति केवल हमारी पहचान नहीं, बल्कि पर्यटन और आर्थिक गतिविधियों को भी गति देने का माध्यम हैं। आज के डिजिटल युग में भी नई पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जुड़े रहना चाहिए। अपनी जड़ों से जुड़ाव पिछड़ापन नहीं, बल्कि हमारी पहचान और ताकत है। चक्रधर समारोह अतीत को याद करने के साथ-साथ उस विरासत को आने वाली पीढि़यों तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण प्रयास है।41वें चक्रधर समारोह के पावन अवसर पर राज्यसभा सांसद श्री देवेंद्र प्रताप सिंह ने सभी को गणेश चतुर्थी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने समारोह में छत्तीसगढ़ के राज्यपाल श्री रमेन डेका की गरिमामयी उपस्थिति के लिए हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके आगमन से समारोह की गरिमा और बढ़ गई है। उन्होंने कहा कि चक्रधर समारोह की गौरवशाली परंपरा रही है कि इसका शुभारंभ राज्यपाल के करकमलों से होता है। राज्यसभा सांसद श्री सिंह ने कहा कि महाराजा चक्रधर सिंह का जन्म 19 अगस्त 1905 को हुआ था। उन्होंने ऐसे समय भारतीय कला, संगीत और संस्कृति के संरक्षण का महत्वपूर्ण कार्य किया, जब हमारी अनेक सांस्कृतिक परंपराएं अपने मूल स्वरूप से दूर होती जा रही थीं। भारतीय संगीत और कला की उस गौरवशाली परंपरा को, जो मंदिरों, धार्मिक अनुष्ठानों और मांगलिक अवसरों के साथ जनजीवन से जुड़ी रही है, उसके मूल स्वरूप में संरक्षित रखने के लिए महाराजा चक्रधर सिंह ने उल्लेखनीय प्रयास किए। उन्होंने कहा कि महाराजा चक्रधर सिंह केवल एक शासक नहीं, बल्कि भारतीय कला और संस्कृति के महान संरक्षक थे। उनकी रचनाएं और उनके द्वारा सृजित ग्रंथ भारतीय संगीत एवं कला जगत की अमूल्य धरोहर हैं। इन महत्वपूर्ण ग्रंथों का संरक्षण, अध्ययन और व्यापक प्रचार-प्रसार आवश्यक है, ताकि आने वाली पीढि़यां भी इस महान सांस्कृतिक विरासत से परिचित हो सकें। राज्यसभा सांसद श्री सिंह ने बताया कि उन्होंने महाराजा चक्रधर सिंह की महत्वपूर्ण रचनाओं और ग्रंथों के संरक्षण एवं प्रकाशन का विषय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के समक्ष भी रखा है, जिस पर प्रधानमंत्री ने विशेष रुचि दिखाई है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि आने वाले समय में इन अमूल्य ग्रंथों के प्रकाशन की दिशा में केंद्र सरकार द्वारा महत्वपूर्ण पहल की जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार तथा राज्य सरकार भारतीय संस्कृति, कला और गौरवशाली विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए निरंतर कार्य कर रही हैं। महाराजा चक्रधर सिंह ने जिस उद्देश्य के साथ भारतीय कला और संस्कृति की महान परंपरा को संरक्षित और समृद्ध किया, उसे आगे बढ़ाना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।लोकसभा सांसद श्री राधेश्याम राठिया ने कहा कि चक्रधर समारोह रायगढ़ की गौरवशाली सांस्कृतिक पहचान का प्रतीक है। महाराजा चक्रधर सिंह ने संगीत और नृत्य के क्षेत्र में जो समृद्ध विरासत रायगढ़ को दी, उसे आगे बढ़ाने में यह समारोह महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। उन्होंने कहा कि चक्रधर समारोह को निरंतर नई ऊंचाइयों तक ले जाना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।नगर निगम महापौर श्री जीवर्धन चौहान ने अतिथियों और कलाकारों का स्वागत करते हुए आयोजन की सफलता के लिए जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन, आयोजन समिति, मीडिया एवं रायगढ़वासियों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि चक्रधर समारोह रायगढ़ की कला-संस्कृति की विशिष्ट पहचान है और इसे और ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए सभी का सहयोग आवश्यक है।कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी ने समारोह में उपस्थित राज्यपाल, जनप्रतिनिधियों, कलाकारों और कला प्रेमियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया। उन्होंने आयोजन को सफल बनाने में जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन, नगर निगम, अधिकारी-कर्मचारियों, तकनीकी टीम, स्वयंसेवकों, मीडिया प्रतिनिधियों और कला प्रेमी नागरिकों के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि संस्कृति किसी समाज की आत्मा होती है और कला उसकी जीवंत अभिव्यक्ति। चक्रधर समारोह रायगढ़ की इसी गौरवशाली सांस्कृतिक परंपरा को आगे बढ़ाने वाला महत्वपूर्ण आयोजन है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सभी के सहयोग से समारोह कला और संस्कृति के क्षेत्र में नई ऊंचाइयां प्राप्त करेगा।इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती शिखा रविन्द्र गबेल, सभापति श्री डिग्री लाल साहू, श्री गुरूपाल भल्ला, श्री श्रीकांत सोमावार, श्री सुभाष पाण्डेय, श्री विकास केडिया, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशिमोहन सिंह, सहायक कलेक्टर श्री गोकुल आर.के, सहित अन्य गणमान्य नागरिक, जनप्रतिनिधि, जिला प्रशासन के अधिकारी, कला-संस्कृति से जुड़े लोग और बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।गणेश वंदना से हुई 41 वें चक्रधर समारोह के कार्यक्रम की शुरुआतसुर-ताल, छंद और घुंघरुओं की गौरवशाली परंपरा को आगे बढ़ाते हुए 41वें अंतर्राष्ट्रीय चक्रधर समारोह-2026 की पहली शाम का शुभारंभ रामलीला मैदान में गणेश वंदना के साथ हुआ। श्री वेदमणि सिंह ठाकुर के शिष्यों द्वारा प्रस्तुत गणेश वंदना ने समारोह के वातावरण को भक्तिमय बना दिया।गणेश वंदना के बाद कलाकारों ने गायन और वादन की मनमोहक प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया। प्रस्तुति में श्रीमती प्रियंका साहू ने हारमोनियम पर संगत की। कुमारी सुनीता तिवारी, कुमारी ईश्वरी गुप्ता, कुमारी शुभांगी साहू, श्री चवल कुमार पटेल, श्री वेदप्रकाश आदित्य और श्री बसंत यादव ने गायन की प्रस्तुति दी। वाद्य संगीत में श्री देवलाल देवांगन ने पखावज, श्री शान्तनु पटेल ने तबला, श्री किशोर बारीक ने बाँसुरी तथा कुमारी शगुफ्ता बानो ने वायलिन वादन किया। श्री आनन्ददास महंत ने घुंघरू वादन के माध्यम से प्रस्तुति को और आकर्षक बनाया।कार्यक्रम का निर्देशन श्रीमती प्रियंका साहू ने किया, जबकि श्री सुरेश कुमार चन्देल संयोजक रहे। कलाकारों की सधी हुई प्रस्तुतियों ने समारोह की पहली शाम को सुर और ताल से यादगार बना दिया। रामलीला मैदान में उपस्थित दर्शकों ने कलाकारों की प्रस्तुतियों का तालियों की गड़गड़ाहट के साथ उत्साहपूर्वक स्वागत किया।
- -मुख्यमंत्री ने नुआखाई पर्व की दी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंरायपुर ।मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने नई फसल के स्वागत और प्रकृति के अनुपम उपहार के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने वाले पावन पर्व नुआखाई के अवसर पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर अन्नदाता किसानों की सुख-समृद्धि, अच्छी फसल और सभी परिवारों की खुशहाली की मंगलकामना की है।मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि नुआखाई समृद्ध कृषि संस्कृति और लोक परंपराओं से जुड़ा महत्वपूर्ण पर्व है। नई फसल के आगमन की खुशी में मनाया जाने वाला यह पर्व प्रकृति के प्रति कृतज्ञता, अन्न के सम्मान और किसान के अथक परिश्रम के प्रति आदर का भाव प्रकट करता है। खेतों में उपजी नई फसल केवल किसान की मेहनत का प्रतिफल नहीं, बल्कि प्रकृति की कृपा और हमारी कृषि प्रधान संस्कृति की समृद्धि का भी प्रतीक है।मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ की संस्कृति में खेती-किसानी केवल आजीविका का माध्यम नहीं, बल्कि हमारे सामाजिक और सांस्कृतिक जीवन का अभिन्न हिस्सा है। हमारे अनेक पर्व और परंपराएं कृषि चक्र, प्रकृति और लोकजीवन से गहराई से जुड़ी हुई हैं।मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि नुआखाई अपनी मिट्टी, अपनी जड़ों और अपनी गौरवशाली परंपराओं से जुड़े रहने की प्रेरणा देता है। यह पर्व सामाजिक आत्मीयता, पारिवारिक एकजुटता और आपसी सद्भाव को भी मजबूत करता है। नई फसल की खुशियां जब परिवार और समाज मिलकर साझा करते हैं, तब लोकसंस्कृति और अधिक जीवंत तथा समृद्ध होती है।मुख्यमंत्री श्री साय ने नुआखाई के पावन अवसर पर कामना करते हुए कहा कि प्रकृति की कृपा छत्तीसगढ़ पर सदैव बनी रहे। हमारे किसान साथियों के खेत हरे-भरे और फसलों से लहलहाते रहें, अन्न के भंडार भरें तथा अन्नदाताओं के घर-आंगन में समृद्धि आए। प्रदेश के प्रत्येक परिवार के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली का संचार हो तथा आपसी प्रेम, भाईचारा और सद्भाव निरंतर मजबूत होता रहे।



























