ब्रेकिंग न्यूज़

 गणेश उत्सव आस्था के साथ सामाजिक एकता और सेवा का पर्व - मंत्री गजेन्द्र यादव

दुर्ग। गणेश उत्सव के पावन अवसर पर कैबिनेट मंत्री एवं दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव ने प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने भगवान श्री गणेश से समस्त प्रदेशवासियों के सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। केबिनेट मंत्री गजेन्द्र यादव ने कहा कि गणेश उत्सव हमारी धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं से जुड़ा ऐसा पर्व है, जो समाज को एकता, भाईचारे और सकारात्मक ऊर्जा का संदेश देता है। गणेश पंडाल केवल भगवान श्री गणेश की आराधना का केंद्र नहीं होते, बल्कि ये सामाजिक सहभागिता, सांस्कृतिक गतिविधियों और सेवा भाव के माध्यम भी बनते हैं। इन पंडालों के माध्यम से युवाओं को अपनी रचनात्मकता और नेतृत्व क्षमता को सामने लाने का अवसर मिलता है।
     उन्होंने शहर में विभिन्न गणेश समितियों द्वारा उत्साह और श्रद्धा के साथ किए जा रहे आयोजनों की सराहना करते हुए कहा कि गणेश समितियों के युवा साथी जिस समर्पण और मेहनत के साथ आयोजन को सफल बनाने में जुटे हैं, वह सराहनीय है। युवाओं की यह सक्रिय भागीदारी हमारी संस्कृति और परंपराओं को आगे बढ़ाने का कार्य कर रही है।
    केबिनेट मंत्री गजेन्द्र यादव ने आज दुर्ग शहर के विभिन्न गणेश पंडालों में पहुंचकर भगवान श्री गणेश के दर्शन किए और गणेश समिति के सदस्यों एवं श्रद्धालुओं को गणेश उत्सव की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान उन्होंने समिति के सदस्यों से संवाद कर आयोजन की जानकारी ली तथा शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में उत्सव मनाने की अपील की।
उन्होंने कहा कि विघ्नहर्ता भगवान श्री गणेश का आशीर्वाद सभी के जीवन से विघ्न दूर करे और हर परिवार में सुख-समृद्धि लेकर आए।
सेवा सदन कार्यालय में भी स्थापित की गणेश प्रतिमा
मंत्री श्री गजेन्द्र यादव ने अपने सेवा सदन कार्यालय में भी भगवान श्री गणेश की प्रतिमा स्थापित कर विधिवत पूजा-अर्चना की। उन्होंने कहा कि किसी भी शुभ कार्य की शुरुआत भगवान श्री गणेश के स्मरण और पूजन से करने की हमारी परंपरा रही है। गणेश उत्सव के माध्यम से समाज में सकारात्मकता, श्रद्धा और सेवा की भावना को और मजबूत करने का अवसर मिलता है।
मंत्री गजेन्द्र यादव ने महिलाओं को दी तीज पर्व की शुभकामनाएं
      मंत्री गजेन्द्र यादव ने प्रदेश की माताओं, बहनों एवं समस्त महिलाओं को तीज पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं भी दीं। उन्होंने कहा कि तीज छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक संस्कृति और परंपराओं से जुड़ा महत्वपूर्ण पर्व है। यह पर्व महिलाओं के उत्साह, आस्था और पारिवारिक प्रेम का प्रतीक है।
उन्होंने कामना की कि हर घर में सुख-शांति और समृद्धि बनी रहे तथा सभी माताओं-बहनों का जीवन खुशियों से भरा रहे। छत्तीसगढ़ की संस्कृति और परंपराओं को सहेजने में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है और तीज जैसे पर्व हमारी सांस्कृतिक विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का कार्य करते हैं।
 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english