- Home
- देश
- नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बृहस्पतिवार को निवेशकों की गोलमेज बैठक की अध्यक्षता करेंगे। वीडियो कांफ्रेन्स के जरिये होने वाली इस बैठक में दुनिया के प्रमुख निवेशकों तथा भारत के जाने-माने उद्योगपतियों और व्यवसाय प्रमुखों को वरिष्ठ नीति निर्माताओं से जुड़ने एवं देश में वैश्विक निवेश में आगे और तेजी लाने के उपायों पर चर्चा का अवसर मिलेगा। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) के बयान के अनुसार ऑनलाइन वैश्विक निवेशक गोलमेज बैठक का आयोजन वित्त मंत्रालय और राष्ट्रीय निवेश और बुनियादी ढांचा कोष (एनआईआईएफ) कर रहा है बयान में कहा गया है कि बैठक में अग्रणी वैश्विक संस्थागत निवेशकों, देश के कारोबारी दिग्गजों तथा सरकार के नीति निर्माताओं और वित्तीय बाजार नियामकों के बीच बातचीत होगी। बैठक में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री अनुराग ठाकुर, भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास समेत अन्य मौजूद रहेंगे।
- संभल। जिले के हयात नगर क्षेत्र के सराय तरीन कस्बे में एक मकान की छत ढहने से मलबे में दबकर दो बच्चों समेत तीन लोगों की मौत हो गयी तथा छह अन्य घायल हो गए। पुलिस सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि सोमवार देर रात हयात नगर थाना क्षेत्र के सराय तरीन कस्बे के पीला खदाना मोहल्ले में शकील नामक व्यक्ति के मकान के बरामदे की छत ढह गई। उन्होंने बताया छत के मलबे में दबकर नईम जहां (36) तथा मोनिस (पांच) की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि सकीना (दो) ने मेरठ के अस्पताल ले जाते वक्त रास्ते में दम तोड़ दिया। उन्होंने बताया कि हादसे में छह अन्य लोग घायल भी हुए हैं। उन्हें संभल तथा मुरादाबाद के अस्पतालों में भर्ती करा दिया गया है।
- गिरिडीह (झारखंड)। झारखंड के गिरिडीह जिले में एक जंगली हाथी की सूंड़ में जानवरों को फंसाने के लिए रखा गया जाल फंस जाने से उसकी मौत हो गयी।गिरिडीह के मंडलीय वन अधिकारी (डीएफओ) राजकुमार ने बताया कि गिरिडीह के पीरटांड़ के जंगल में हाथी की सूंड़ में एक जाल फंस गया जिससे उसे सांस लेने में तकलीफ होने लगी। उन्होंने बताया कि सूंड़ के मुख पर यह जाल फंस जाने से हाथी ठीक से सांस ले पाने में असमर्थ हो गया जिससे घबरा कर वह गिरिडीह के डुमरी प्रखंड के गुलीकेड़ी गांव के निकट भागता हुआ पहुंचा। उन्होंने बताया कि अपने सूंड़ में फंसे लोहे के जाल को स्वयं निकालने की कोशिश करते हुए घायल हाथी सांस न ले पाने, पानी न पी सकने और कुछ भी खा पी सकने में असमर्थ होकर गांव से लगभग चार सौ मीटर दूर लुढ़क गया और उसकी मौत हो गयी। राजकुमार ने बताया कि सुबह ग्रामीणों ने हाथी को गांव के नजदीक मृत देखकर वन विभाग को इसकी सूचना दी। इसके बाद वन विभाग के अधिकारियों ने मौके पर पहुंच कर मृत हाथी के शव का अंत्य परीक्षण किया और उसे दफना दिया गया।--
- जयपुर। कोरोना वायरस संक्रमण महामारी के मद्देनजर राजस्थान में राजनीतिक व सामाजिक कार्यक्रमों में शामिल होने के साथ-साथ सार्वजनिक व निजी परिवहन साधनों का इस्तेमाल करते समय अब मास्क पहनना अनिवार्य होगा। राज्य विधानसभा ने इसके लिए एक संशोधन विधेयक सोमवार को ध्वनिमत से पारित कर दिया।सदन ने राजस्थान महामारी (संशोधन) विधेयक 2020 को ध्वनिमत से पारित किया। विधेयक की धारा चार में संशोधन कर नया प्रावधान जोड़ा गया है। इसके तहत राज्य में लोकस्थान, लोक परिवहन, निजी परिवहन, कार्यस्थल या किसी सामाजिक, राजनीतिक, आम समारोह या लोगों में ऐसे व्यक्ति को प्रवेश की अनुमति नहीं होगी जिसने अपना मुंह और नाक फेसमास्क या किसी फेसकवर से समुचित रूप से ढंका हुआ नहीं हो। इससे पहले सदन में विधेयक पर हुई चर्चा का जवाब देते हुए संसदीय कार्य मंत्री शांति धारीवाल ने कहा कि कोरोना वायरस संक्रमण के खिलाफ लड़ाई को आम जनता के सहयोग से ही जीता जा सकता है।इससे पहले मुख्यमंत्री अशोक गहलोत राजस्थान ने ट्वीट कर कहा कि कोरोना से बचाव के लिये मास्क की अनिवार्यता को लेकर कानून बनाने वाला राजस्थान देशभर में पहला राज्य होगा क्योंकि कोरोना से बचाव के लिए मास्क ही वैक्सीन है और यही बचाव करेगा।
- नई दिल्ली। भाजपा के सोमवार को राज्यसभा की नौ सीटें जीतने के साथ ही संसद के ऊपरी सदन में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के सदस्यों की संख्या 100 के पार चली गई। दूसरी तरफ, लंबे समय तक राज्यसभा में दबदबा रखने वाली कांग्रेस के सदस्यों की संख्या घटकर 38 तक पहुंच गई। यह सदन में कांग्रेस का अब तक का न्यूनतम आंकड़ा है।उत्तर प्रदेश में 10 और उत्तराखंड में एक सीट पर हुए चुनाव में भाजपा के खाते में नौ सीटें गईं। केंद्रीय नागर विमानन मंत्री हरदीप पुरी समेत उसके नौ उम्मीदवार उत्तर प्रदेश से निर्विरोध चुने गए। इन नौ सीटों के साथ ही ऊपरी सदन में भाजपा की संख्या 92 हो गई। उत्तर प्रदेश में उसे कुल छह सदस्यों का फायदा हुआ है क्योंकि उसके तीन लोग फिर से निर्वाचित हुए हैं। बिहार में भाजपा की सहयोगी जद (यू) के राज्यसभा में पांच सदस्य हैं। इसके साथ ही राजग में शामिल आरपीआई-आठवले, असम गण परिषद, मिजो नेशनल फ्रंट, नेशनल पीपुल्स पार्टी, नगा पीपुल्स फ्रंट, पट्टाली मक्कल काची (पीएमके) और बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट के सदन में एक-एक सदस्य हैं। इस तरह से राज्यसभा में अब राजग के कुल सदस्यों की संख्या 104 हो गई है। वर्तमान समय में सदन में कुल सदस्यों की संख्या 242 है। जरूरत पडऩे पर भाजपा के नेतृत्व वाला गठबंधन राजग अन्नाद्रमुक के नौ, बीजू जनता दल के नौ, तेलंगाना राष्ट्र समिति के सात और वाईएसआर कांग्रेस पार्टी के छह सदस्यों का समर्थन हासिल कर सकता है। ये पार्टियां अतीत में कई मौकों पर राजग के साथ खड़ी नजर आई हैं। राज्यसभा के ताजा चुनाव में कांग्रेस को दो, समाजवादी पार्टी को तीन और बसपा को एक सीट का नुकसान उठाना पड़ा है।
- नई दिल्ली। रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष विनोद कुमार यादव ने कहा है कि त्योहारों के दौरान और रेलगाडिय़ां चलाई जाएंगी ताकि प्रत्येक यात्री को कन्फर्म टिकट मिल सके।संवाददाताओं से बातचीत में उन्होंने कहा कि कोविड के कारण केवल आरक्षित रेलगाडियां ही चलाई जा रही हैं। श्री यादव ने लोगों से आग्रह किया कि वे सुरक्षित यात्रा के लिए केवल टिकट कन्फर्म होने पर ही रेलवे स्टेशन आएं। उन्होंने बताया कि प्रतीक्षा सूची पर लगातार नजऱ रखी जा रही है तथा आवश्यक होने पर और रेलगाडिय़ां चलाई जाएंगी। श्री यादव ने बताया कि बीस अक्तूबर से तीस नवम्बर तक चार सौ 36 विशेष त्योहार रेलगाडिय़ां चलाई जा रही हैं।श्री यादव ने गुजरात में सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा को जोडऩे वाली दभोई - चंदोद - केवडिय़ा रेलवे परियोजना का उल्लेख करते हुए बताया कि इसे इस वर्ष दिसम्बर में शुरू कर दिया जाएगा। मुम्?बई-अहमदाबाद हाई स्पीड रेल के बारे में श्री यादव ने बताया कि वापी और वड़ोदरा के बीच दो सौ 37 किलोमीटर रेलमार्ग के निर्माण और डिजाइन के लिए अनुबंध दे दिया गया है। इस पर 24 हजार नौ सौ 85 करोड़ रुपए की लागत आएगी। गैर- टेक्निकल पोपुलर कैटेगरी परीक्षा के बारे में पूछे गए सवाल के जवाब में रेलवे बोर्ड अध्यक्ष ने बताया कि रेलवे अगले महीने की 15 तारीख से यह परीक्षा कराने के लिए पूरी तरह तैयार है।
- नई दिल्ली। पश्चिम दिल्ली के मोहन गार्डन इलाके में दिल्ली पुलिस के 26 वर्षीय उपनिरीक्षक ने अपनी सरकारी पिस्तौल से आज कथित रूप से गोली मारकर खुदकुशी कर ली।पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान ऋतुराज के तौर पर हुई है। वह पश्चिम विहार (पश्चिम) थाने में तैनात थे, जो दिल्ली पुलिस के बाहरी जिले में आता है। बाहरी दिल्ली के पुलिस उपायुक्त ए कोआन ने बताया, " सुबह करीब सवा पांच बजे रनहोला थाने में एक कॉल आई। फोन करने वाले ने बताया कि उसके भाई ने अपने आवास पर आत्महत्या कर ली है।" पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है लेकिन शुरुआती जांच से संकेत मिलता है कि उपनिरीक्षक ने आर्थिक तंगी की वजह से यह कदम उठाया है। पुलिस उपायुक्त ने बताया कि मामले की जांच चल रही है। पुलिस ने बताया कि पोस्टमॉर्टम के बाद शव को परिवार को सौंपा जाएगा।
- अहमदाबाद। गुजरात के भ्रष्टाचार रोधी ब्यूरो (एसीबी) ने 10 लाख रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में एक कांस्टेबल और उसके दोस्त को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने बताया कि आरोपी कांस्टेबल कनक सिंह सोलंकी और गांधीनगर में रहने वाले उसके एक दोस्त आरोपी भरत राबड़ी को रविवार रात गिरफ्तार किया गया।उन्होंने बताया कि सोलंकी पहले एसीबी में तैनात था और अब वह दाहोद में राज्य रिजर्व पुलिस इकाई का हिस्सा है। अधिकारी ने बताया कि आरोप है कि 2019 में जब सोलंकी एसीबी की गांधीनगर इकाई में तैनात था तो उसने मेहसाणा में वडनगर के एक राजस्व अफसर से 10 लाख रुपये की मांग की थी। सोलंकी ने उनसे कहा था कि राजस्व अफसर के खिलाफ जांच का एक आवेदन आया है और अगर अफसर पैसे देते हैं तो वह जांच को रुकवा सकता है। एसीबी अधिकारी ने बताया कि राजस्व अफसर ने एसीबी से संपर्क किया, लेकिन उस वक्त सोलंकी के खिलाफ बिछाया गया जाल नाकाम हो गया। उन्होंने बताया कि एसीबी की जांच में पाया गया कि सोलंकी ने अपना सिम कार्ड राबड़ी को दिया है जो सोलंकी बनकर पीडि़त को फोन कर रहा था और रिश्वत की मांग कर रहा था। उन्होंने बताया कि ज्यादा सबूत इक_ा करने के बाद भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत आरोपी सोलंकी और राबड़ी को गिरफ्तार कर लिया गया। (प्रतिकात्मक फोटो)
-
नई दिल्ली। केन्द्र सरकार ने आपात ऋण गारंटी योजना की अवधि बढ़ा दी है। इसकी अवधि, एक महीने यानी तीस नवम्बर या इस योजना के तहत 3 लाख करोड़ रुपए के ऋण की स्वीकृति तक में से जो भी कम हो, तक कर दी गई है। अर्थव्यवस्था के विभिन्न क्षेत्रों को खोले जाने और त्योहारों के दौरान मांग में वृद्धि की आशा को देखते हुए ऐसा किया गया है।
आपात ऋण गारंटी योजना की घोषणा आत्मनिर्भर भारत पैकेज के तहत की गई थी। इसका उद्देश्य सूक्ष्म, लघु तथा मध्यम उद्योगों, व्यापार उद्यमों, कारोबार के लिए वैयक्तिक ऋण और मुद्रा कर्जदारों को आसानी से गारंटीशुदा ऋण उपलब्ध कराना है। इस योजना के तहत 29 फरवरी 1920 तक 50 करोड़ रुपए तक बकाया ऋण वाले और 250 करोड़ रुपए तक का वार्षिक कारोबार करने वाले ऋण ले सकते हैं। बैंकों तथा वित्तीय संस्थानों को अधिकतम 9.25 और गैर-बैंकिंग वित्तीय कम्पनियों को 14 प्रतिशत ब्याज दर पर ऋण दिया जाता है। ऋण की अवधि चार वर्ष है, इसमें मूल भुगतान पर एक वर्ष ऋण स्?थगन की अवधि शामिल है।इस योजना के तहत अब तक 60 लाख 67 हजार लाभार्थियों को 2 लाख 3 हजार करोड़ रुपए का ऋण स्वीकृत किया गया है। एक लाख 48 हजार करोड़ रुपए की राशि का ऋण दिया जा चुका है। - मुंबई। मुंबई के सांताक्रूज उपनगरीय क्षेत्र के कलीना इलाके में सोमवार को एक बैंक के बाहर कुछ लोगों ने एक व्यक्ति पर धारदार हथियार से हमला किया और फरार हो गए। वकोला पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि हमलावरों को पकड़ने के लिए देना बैंक के आसपास के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हमलावर दो या तीन की संख्या में थे और वे एक मोटरसाइकिल पर फरार हो गए। उन्होंने बताया कि वहां तैनात एक यातायात पुलिसकर्मी और राहगीरों ने पीड़ित संजय कुरतडकर (50) को अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार किया जा रहा है। वकोला पुलिस थाने के वरिष्ठ निरीक्षक कैलाश अवहाड ने बताया, कुरतडकर एक निजी कंपनी में काम करते हैं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनकी स्थिति में सुधार होने पर हम उनका बयान लेंगे।
- नोएडा। उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में 20 वर्षीय एक युवक का शव रविवार को एक पेड़ से लटका मिला। पुलिस के अनुसार यह आत्महत्या का मामला प्रतीत होता है। पुलिस ने बताया कि शव जारचा इलाके में मिला और मृतक पास के हापुड़ जिले का रहने वाला था।पुलिस के एक प्रवक्ता ने कहा, ''उसके परिवार के सदस्यों ने पुलिस को बताया कि युवक की अपनी मां के साथ कहासुनी हो गई थी जिसके बाद उसने यह कदम उठाया।''पुलिस ने बताया कि एक अन्य घटना में एक अज्ञात व्यक्ति का शव रविवार सुबह नोएडा में मिला। प्रवक्ता ने बताया कि शव सेक्टर 31 और सेक्टर 25 के गोलचक्कर के पास मिला। पुलिस ने बताया कि उसकी पहचान एवं मौत के कारण का पता लगाने के प्रयास किये जा रहे हैं। दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिये गए हैं। (प्रतिकात्मक फोटो)-
- नई दिल्ली।.उत्तर-पूर्वी दिल्ली के हर्ष विहार में रविवार को एक मिनी ट्रक की कथित तौर पर चपेट में आने से दिल्ली पुलिस के एक हेड कांस्टेबल की मौत हो गई।पुलिस ने यह जानकारी देते हुए बताया कि दुर्गेश कुमार (40) प्रीत विहार पुलिस स्टेशन में तैनात थे। मिनी ट्रक के चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस के अनुसार, अपनी बुलेट मोटरसाइकिल पर सवार कुमार को श्मशान घाट के पास मिनी ट्रक ने कथित तौर पर टक्कर मार दी। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि कुमार को डॉ. हेगडेवार अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस उपायुक्त (उत्तर-पूर्वी) वेद प्रकाश सूर्या ने कहा, ''हमने मामला दर्ज कर लिया है और चालक को गिरफ्तार किया है।'' उन्होंने बताया कि चालक की पहचान यहां के सबोली गांव निवासी नरेश कुमार के रूप में हुई है।
- नई दिल्ली। भारत में कोविड महामारी के सक्रिय मामलों में लगातार गिरावट का रूझान दिख रहा है। सक्रिय मामलों के छह लाख से कम होने के तीन दिन बाद गिरावट का सिलसिला जारी है। इस समय देश में कोविड-19 के सक्रिय रोगियों की कुल संख्या 5 लाख 70 हजार 458 है। इलाज करा रहे रोगियों की संख्या घटकर कुल संक्रमित रोगियों की संख्या के 6.97 प्रतिशत के बराबर रह गई है जिससे नये मामलों में गिरावट का पता चलता है।स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि इस उपलब्धि का कारण केन्द्र सरकार की विस्तृत जांच, समय पर निगरानी, तत्काल अस्पताल में भर्ती कराने और उपचार संबंधी नियमों का कडाई से पालन करने की नीति है। इससे रोगियों की चिकित्सा संबंधी देखभाल सही तरीके से हुई है और उन्हें इलाज के लिए सरकारी और निजी अस्पतालों तथा आइसोलेशन में भेजा गया है। देश के विभिन्न राज्यों और केन्द्रशासित प्रदेशों में सक्रिय रोगियों की संख्या अलग-अलग रही है जिससे रोकथाम के उनके प्रयासों और कोविड-19 से निपटने की स्थिति का पता चलता है। पिछले 24 घंटों में कर्नाटक में सक्रिय मामलों की संख्या में तेज गिरावट दर्ज की गई है। अन्य राज्यों में भी कोविड रोगियों की संख्या में कमी आई है और भारत, प्रति दस लाख आबादी पर सबसे कम मामलों वाले देशों में शामिल है। भारत में प्रति दस लाख आबादी पर सक्रिय मामलों की औसल संख्या पांच हजार 930 है और 17 राज्यों और केन्द्रशासित प्रदेशों में यह राष्ट्रीय औसत से भी कम है।भारत में महामारी की वजह से मौत की दर में भी निरन्तर गिरावट दर्ज की गई है। पिछले 24 घंटों में देशभर में 470 रोगी मौत का शिकार हुए हैं। भारत में प्रति दस लाख आबादी पर मौतों की संख्या दुनिया में सबसे कम यानी, 88 रही है। 21 राज्यों और केन्द्रशासित प्रदेशों में दस लाख जनसंख्या पर मृत्यु दर राष्ट्रीय औसत से कम दर्ज की गई है जिससे स्वस्थ होने की दर में बढोतरी की पुष्टि होती है। देश में अब तक 74 लाख 91 हजार 513 लोग महामारी से स्वस्थ हुए हैं। ठीक हुए मामलों और सक्रिय मामलों का कुल अन्तर 69 लाख इस समय 69 लाख 21 हजार 55 पर है।ठीक होने वालों की उच्चतर दर से, स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर में और सुधार हुआ है और यह 91 .54 प्रतिशत हो गई है। पिछले 24 घंटों में 58 हजार 684 लोगों को उपचार के बाद अस्पतालों से छुट्टी मिली है। जबकि संक्रमण की पुष्टि वाले रोगियों की कुल संख्या 46 हजार 963 दर्ज की गई है। ठीक होने के मामलों में से 76 प्रतिशत दस राज्यों और केन्द्रशासित प्रदेशों में केन्द्रित रहे हैं। कर्नाटक, केरल और महाराष्ट्र में स्वस्थ होने वालों की संख्या सबसे अधिक है। इन राज्यों में रोजाना 7 हजार से अधिक लोग स्वस्थ हुए हैं। ठीक होने के नये मामलों में दिल्ली और पश्चिम बंगाल का योगदान चार हजार से अधिक रहा है।केरल में नये मामलों की संख्या सबसे अधिक 7 हजार दर्ज की गई है। इसके बाद महाराष्ट्र और दिल्ली का स्थान है जहां रोजाना पांच हजार से अधिक मामले सामने आ रहे हैं।
- चेन्नई। तमिलनाडु के कृषि मंत्री आर. दुरईकन्नू का शनिवार को निधन हो गया। वे 72 वर्ष के थे। वे अपनी सादगी, विनम्रता और किसान कल्याण के कामों के लिए जाने जाते हैं।अस्पताल के बयान के मुताबिक कोरोना की वजह से वे गंभीर निमोनिया और दूसरी जटिलताओं से पीडि़त थे। सीटी स्कैन से पता चला था कि उनके फेफड़ों में 90 प्रतिशत संक्रमण फैल गया था। 13 अक्टूबर को मंत्री की तबीयत उस वक्त बिगड़ गई थी, जब वे मुख्यमंत्री के. पलनिसामी की मां के अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहे थे। इसके बाद उन्हें विलुपुरम के मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया और बाद में उसी दिन कावेरी अस्पताल शिफ्ट किया गया था।कावेरी अस्पताल के एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर डॉ अरविंदन सेल्वाराज ने बयान जारी करते हुए कहा, 'गहरे दुख के साथ हमें कृषि मंत्री आर दुरईकन्नू के निधन की घोषणा करनी पड़ रही है। उन्होंने रविवार रात 11 बजकर 15 मिनट पर आखिरी सांसें लीं। इस मुश्किल घड़ी में हमारी शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदनाएं हैं।'तमिलनाडु के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने मंत्री आर. दुरईकन्नू के निधन पर दुख जताया है। राज्यपाल पुरोहित ने शोक संदेश में कहा, 'दुरईकन्नू को उनकी सादगी, विनम्रता, साफगोई , प्रशासनिक क्षमता और किसानों के कल्याण के प्रति समर्पण के लिए जाना जाता था। उनका असम निधन तमिलनाडु की जनता के साथ-साथ एआईएडीएमके के लिए भी अपूर्णीय क्षति है।'
- -केंद्रीय कृषि कानूनों के खिलाफ विधेयक लायी राजस्थान सरकारजयपुर। राजस्थान सरकार ने शनिवार को विधानसभा में पेश तीन कृषि संशोधन विधेयकों में राज्य के किसानों के हितों की रक्षा के लिए कई प्रावधान किए हैं। इनमें किसानों के उत्पीडऩ पर कम से कम तीन साल की कैद और पांच लाख रुपये तक का जुर्माना शामिल है।राज्य के संसदीय कार्यमंत्री शांति धारीवाल ने शनिवार को सदन में कृषि उपज व्यापार और वाणिज्य (संवर्धन और सरलीकरण) (राजस्थान संशोधन) विधेयक 2020, कृषि (सशक्तिकरण और संरक्षण) कीमत आश्वासन और कृषि सेवा पर करार (राजस्थान संशोधन) विधेयक 2020 तथा आवश्यक वस्तु (विशेष उपबंध और राजस्थान संशोधन) विधेयक 2020 सदन के पटल पर रखे। इन विधेयकों का उद्देश्य केंद्र द्वारा हाल ही में पारित कृषि संबंधी तीन कानूनों का राज्य के किसानों पर प्रभाव 'निष्प्रभावी' करना है। कृषि उपज व्यापार और वाणिज्य (संवर्धन और सरलीकरण) (राजस्थान संशोधन) विधेयक 2020 में सरकार ने कहा है कि वह राज्य के कृषकों, कृषि श्रमिकों तथा कृषि और उससे संबंधित क्रियाकलापों में लगे हुए अन्य समस्त व्यक्तियों के भी हितों और आजीविका की सुरक्षा और संरक्षण के लिए राजस्थान कृषि उपज मंडी समिति अधिनियम 1961 के विनियामक ढांचे के माध्यम से राजस्थान राज्य के कृषकों के लिए रक्षापायों को पुन: स्थापित करने की दृष्टि से यह विधेयक लाई है।इस विधेयक में कृषकों के उत्पीडऩ के खिलाफ दंड का प्रावधान है। इसमें लिखा गया है कि यदि कोई व्यापारी कृषकों का उत्पीडऩ करता है तो उसे तीन से सात साल की कैद या जुर्माने से दंडित किया जा सकता है और यह जुर्माना पांच लाख रुपये से कम नहीं होगा। संसद पारित कृषक उपज व्यापार और वाणिज्य संवर्धन और सरलीकरण अधिनियम 2020 का हवाला देते हुए विधेयक में कहा गया है कि क्योंकि इस केंद्रीय अधिनियम का प्रत्यक्ष परिणाम न्यूनतम समर्थन मूल्य तंत्र को निष्प्रभावी करना होगा और इससे कृषि तथा इससे संबंधित समुदायों की गंभीरता पूर्वक संचालित करने वाली विभिन्न अन्य दुर्बलता उत्पन्न होंगी। इसमें कृषक को विभिन्न तरह के शोषण से बचाने का कोई उपाय नहीं किया गया है। मंत्री ने एक अन्य विधेयक कृषक (सशक्तिकरण और संरक्षण) कीमत आश्वासन और कृषि सेवा पर करार (राजस्थान संशोधन) विधेयक 2020 पेश किया। इसमें भी कृषकों के उत्पीडऩ की स्थिति में सम्बद्ध व्यक्ति या कंपनी या कारपोरेट हाउस को तीन से सात साल की कैद या कम से कम पांच लाख रुपये के अर्थदंड से दंडित किया जा सकेगा।इसी तरह सरकार कृषि उपज की जमाखोरी और चोर बाजारी से उपभोक्ताओं का संरक्षण करने और कृषकों तथा कृषि श्रमिकों और कृषि तथा इससे संबंधित क्रियाकलापों में लगे अन्य समस्त व्यक्तियों के भी हितों और आजीविका की सुरक्षा और संरक्षण करने के लिए आवश्यक वस्तु (विशेष उपबंध और राजस्थान संशोधन) विधेयक 2020 लेकर आई है। कुछ और विधेयक भी धारीवाल व कृषि मंत्री लालचंद कटारिया ने सदन में पेश किए। हालांकि इसके बाद शोकाभिव्यक्ति हुई और सदन की कार्यवाही सोमवार तक के लिए स्थगित कर दी गयी। सदन की कार्यवाही स्थगित होने के बाद उपनेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने कहा कि भाजपा इन विधेयकों का विरोध करेगी और सोमवार को इन पर बहस के दौरान साबित कर देगी कि केंद्रीय कानून किसानों के हित में हैं। वहीं कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि चुनावों में किसानों की आय दोगुनी करने की बात करने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कारपोरेट कंपनियों के हितों के लिए काम कर रहे हैं और देश में किसान विरोधी कानून लाए गए हैं। उल्लेखनीय है कि केंद्र सरकार द्वारा पारित कृषि संबंधी कानूनों का कई जगह विरोध हो रहा है और कांग्रेस शासित पंजाब पहले ही इनके खिलाफ विधेयक पारित कर चुका है। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने गहलोत ने 20 अक्तूबर को ट्वीट किया था,' भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस, सोनिया गांधी व राहुल गांधी के नेतृत्व में हमारे अन्नदाता किसानों के पक्ष में मजबूती से खड़ी है और हमारी पार्टी किसान विरोधी कानून जो राजग सरकार ने बनाए हैं, का विरोध करती रहेगी। आज पंजाब की कांग्रेस सरकार ने इन कानूनों के विरुद्ध बिल पारित किये हैं और राजस्थान भी शीघ्र ऐसा ही करेगा।
- मुंबई। मुंबई की उपनगरीय लोकल ट्रेनों में भीड़ को कम करने के लिए रेलवे ने आज से 610 अतिरिक्त ट्रेनें चलाने का फैसला किया है।मध्य रेलवे और पश्चिम रेलवे द्वारा जारी एक संयुक्त विज्ञप्ति के अनुसार, इन ट्रेन सेवाओं के साथ विशेष उपनगरीय लोकल ट्रेन सेवाओं की संख्या बढ़कर 2020 हो जाएगी। विज्ञप्ति में कहा गया कि 610 सेवाओं में से 314 को मध्य रेलवे नेटवर्क पर चलाया जाएगा, जबकि शेष 296 ट्रेनों को पश्चिम रेलवे के नेटवर्क पर चलाया जाएगा। रेलवे मुंबई के उपनगरीय नेटवर्क पर 1,410 सेवाओं का संचालन कर रहा है, जिनमें से 706 मध्य रेलवे की लाइनों पर और 704 पश्चिम रेलवे की लाइनों पर हैं। गौरतलब है कि रेलवे ने 15 जून को आपातकालीन और आवश्यक सेवाओं में कार्यरत व्यक्तियों के लिए स्थानीय ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू किया था।
- मुंबई। बंजारा समुदाय के आध्यात्मिक गुरु श्री संत राम रावजी महाराज का यहां स्थित एक निजी अस्पताल में निधन हो गया।मिली जानकारी के अनुसार 84 वर्षीय धर्मगुरु का पिछले एक महीने से इलाज चल रहा था और शुक्रवार रात लगभग 11 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। राम रावजी महाराज को अंधविश्वास के प्रति जागरूकता फैलाने, साक्षरता को प्रोत्साहन देने और दहेज प्रथा के विरुद्ध अभियान चलाने के लिए जाना जाता था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत अन्य राजनीतिक नेताओं ने उनके निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित की।मोदी ने ट्वीट किया, "श्री राम राव बापू महाराज जी को समाज के प्रति उनकी सेवा और आध्यात्मिक ज्ञान के लिए याद किया जाएगा। उन्होंने गरीबी और लोगों की समस्याओं के उन्मूलन के लिए अथक कार्य किया।" प्रधानमंत्री ने कहा, "कुछ महीने पहले मुझे उनसे मिलने का सौभाग्य प्राप्त हुआ था। दुख की इस घड़ी में उनके अनुयायियों के प्रति मेरी संवेदनाएं। ओम शांति।" महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा कि राम रावजी महाराज का निधन बंजारा समुदाय ही नहीं बल्कि पूरे समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। राकांपा अध्यक्ष शरद पवार और पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भी आध्यात्मिक गुरु को श्रद्धांजलि दी।
- जलपाईगुड़ी। पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले में बिजली की तारों के संपर्क में आने के बाद एक हाथी की मौत हो गई। एक वन अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि खेराकाटा क्षेत्र के निवासियों ने सुबह हाथी के शव को देखा और संबंधित अधिकारियों को सूचित किया ।अधिकारी ने कहा कि अपने घर को जंगली जानवरों से बचाने के लिए एक व्यक्ति द्वारा लगाई गई बिजली की तारों के संपर्क में आने से हाथी की मौत हुई है। वन रक्षक राज कुमार लायक ने कहा कि इस संबंध में कानूनी कार्रवाई की जाएगी। सूत्रों ने बताया कि शुक्रवार को नागराकाटा प्रखंड के बामनडांगा चाय बागान में बिजली का झटका लगने से एक और हाथी की मौत हो गई थी।---
- बेंगलुरु । रेलमंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि बेंगलुरु-मैसुरु रेलमार्ग पर पटरियों के मरम्मत के बाद तेज गति से यात्रा इतना आरामदायक हो गया है कि डिब्बे में उनकी टेबल पर गिलास में भरा पानी का एक बूंद भी छलक कर बाहर नहीं आया। मंत्री ने शुक्रवार रात को एक ट्वीट कर वीडियो साझा किया जिसमें दिख रहा है कि डिब्बे में बने टेबल पर गिलास में पानी भरकर रखा गया है लेकिन उससे एक बूंद पानी भी बाहर नहीं छलका। उन्होंने लिखा, ‘‘यात्रा इतना आरामदायक है कि उच्च गति से ट्रेन के चलने के बावजूद गिलास से पानी का एक बूंद भी बाहर नहीं छलका।'' मंत्री ने ट्वीट किया, ‘‘यह रेलवे द्वारा कर्नाटक में बेंगलुरु-मैसुरु के बीच पटरियों की मरम्मत का नतीजा है और यह सभी को देखना चाहिए।'' रेलवे के अधिकारी ने बताया कि 130 किलोमीटर लंबे मार्ग पर छह महीने में 40 करोड़ रुपये की लागत से मरम्मत कार्य किया गया है।
- नोएडा । नोएडा सेक्टर 62 स्थित एक मोबाइल फोन के कार्यालय से गिरने से गंभीर रूप से घायल एक युवक की उपचार के दौरान अस्पताल में मौत हो गई। थाना सेक्टर 58 के थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने बताया कि सेक्टर 62 में स्थित एक मोबाइल फोन के कार्यालय में काम करते समय सैफी (27) दो दिन पूर्व ऊंचाई से गिर गया था। उन्होंने बताया कि गंभीर हालत में उसको नोएडा के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पर उपचार के दौरान कल रात उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि अगर मृतक के परिजन इस मामले में कोई शिकायत करते हैं, तो घटना की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जाएगी।
- केवडिया (गुजरात)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पिछले वर्ष पुलवामा आतंकवादी हमले पर विपक्षी दलों के रवैये की आलोचना करते हुए कहा है कि जब अद्र्धसैनिक बलों के 40 जवानों की इस हमले में मौत हुई थी तब इन दलों ने दुख महसूस नहीं किया। आज सुबह गुजरात के केवडिया में स्टेच्यु ऑफ यूनिटी परिसर में आयोजित एकता दिवस परेड को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि जब वे अधिकारियों की परेड देख रहे थे तो उनके दिमाग में एक छवि उभरी और यह छवि पुलवामा आतंकवादी हमले की थी। देश यह कभी नहीं भूल सकता कि जब भारत अपने सपूतों की मौत का शोक मना रहा था तब कुछ लोग इस दुख में साथ नहीं दे रहे थे। वे लोग पुलवामा हमले से अपने स्वार्थों को साधने में लगे थे। अब, जबकि पडोसी देश की संसद में सत्य को स्वीकार कर लिया है, तब भारत के विपक्षी दलों का असली चेहरा राष्ट्र के सामने उजागर हो गया है। श्री मोदी ने अंतर्राष्ट्रीय समुदाय से आतंकवाद के बढ़ते खतरे के खिलाफ एकजुट होने की अपील की है। प्रधानमंत्री ने कहा कि विश्व की शांति और संपन्नता के लिए विश्व समुदाय की एकता आवश्यक है।
- - देश में कुल 5 लाख 82 हजार सक्रिय मामलेनई दिल्ली। सरकार ने कहा है कि देश में कोविड-19 से ठीक होने वालों की दर बेहतर होकर 91.34 प्रतिशत हो गई है। पिछले 24 घंटों में 59 हजार से अधिक कोविड मरीज स्वस्थ हुए।स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि अब तक इस संक्रमण से 74 लाख 32 हजार से अधिक लोग ठीक हो चुके हैं। संक्रमण के कुल मामलों में से केवल 7.16 प्रतिशत मामले ही सक्रिय बचे हैं। इस समय, देश में कुल 5 लाख 82 हजार सक्रिय मामले हैं।पिछले 24 घंटों में 48 हजार 268 नये मामले सामने आने से इस महामारी के कुल मामले 81 लाख 37 हजार को पार कर चुके हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि सरकार की टेस्ट, ट्रैक और ट्रीट रणनीति के प्रभावी कार्यान्वयन तथा इलाज की बेहतर व्यवस्था के कारण स्वस्थ होने वालों की दर बढी है और मृत्यु दर में कमी आई है। इस समय, देश में मृत्यु दर 1.49 प्रतिशत है जो विश्व के अधिकांश देशों की तुलना में काफी कम है। पिछले 24 घंटों में 551 मौतों के साथ इस संक्रमण से अब तक एक लाख 21 हजार 641 लोगों की मौत हो चुकी है।भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद-आईसीएमआर के अनुसार, पिछले 24 घंटों में 11 लाख 64 हजार से अधिक कोविड नमूनों की जांच की गई। अब तक, 10 करोड 77 लाख से अधिक नमूनों की जांच की जा चुकी है।---
- भदोही। उत्तर प्रदेश की आगरा जेल में बंद जिले के ज्ञानपुर क्षेत्र के विधायक विजय मिश्रा के बेटे विष्णु मिश्रा के खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी किया गया है।पुलिस के अनुसार विष्णु मिश्रा के देश से फरार होने की एक सूचना पर यह नोटिस जारी किया गया है। लुक आउट नोटिस भागे हुए अपराधियों का पता लगाने के लिए जारी किया जाता है। इसका उपयोग अंतरराष्ट्रीय सीमाओं और अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों पर आरोपी को हिरासत में लेने के लिए किया जाता है। भदोही पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने ब्यूरो ऑफ इमीग्रेशन को एक पत्र जारी करते हुए कहा है कि विष्णु मिश्रा की एक आपराधिक और सामूहिक बलात्कार के मामले में पुलिस को तलाश है।भदोही पुलिस अधीक्षक राम बदन सिंह ने बताया कि चार अगस्त को कौलापुर निवासी कृष्ण मोहन तिवारी ने विधायक विजय मिश्रा, उनकी पत्नी तथा विधान परिषद सदस्य राम लली मिश्र और बेटे विष्णु कुमार मिश्रा के खिलाफ कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है। इस मामले में विजय मिश्रा को गिरफ्तार किया जा चुका है जबकि उनकी पत्नी को उच्च न्यायालय से सशर्त अग्रिम जमानत मिली है। उन्होंने बताया कि विष्णु मिश्रा के विरूद्ध गैर जमानती वारंट के बाद उच्चतम न्यायालय से भी अग्रिम जमानत को लेकर दी गई अर्जी खारिज हो चुकी है और वह अभी तक फरार है। विष्णु के खिलाफ बलात्कार का भी एक मामला दर्ज है।---
- नई दिल्ली। रेलवे ने सभी मंडलों में महिला यात्रियों की सुरक्षा पर ध्यान केन्द्रित करने के लिए मेरी सहेली अभियान की शुरुआत की है। रेल मंत्रालय ने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य रेल में यात्रा करने वाली सभी महिलाओं को सुरक्षा देना है। महिलाओं को उनकी यात्रा शुरू करने से लेकर गंतव्य स्टेशन तक सुरक्षा दी जाएगी।मेरी सहेली अभियान की शुरुआत इस वर्ष सितम्बर में दक्षिण-पूर्वी रेलवे में पायलट परियोजना के रूप में की गई थी। महिला यात्रियों की उत्साहजनक प्रतिक्रिया मिलने के बाद इस अभियान को सभी मंडलों और कोंकण रेलवे में 17 अक्तूबर से चलाया जा रहा है।रेलवे सुरक्षा बल-आरपीएफ ने महिला यात्रियों की सुरक्षा के इस अभियान की शुरुआत की। आरपीएफ की टीम महिला यात्रियों के सीट के नम्बर लेकर उन्हें यात्रा के दौरान पडऩे वाले स्टेशनों की जानकारी देती है। आर पी एफ उन्हें यात्रा के दौरान सुरक्षा के प्रति आश्वस्त करती हंै। यात्रा मार्ग में पडऩे वाले स्टेशन पर तैनात आरपीएफ के जवान संबंधित कोच और बर्थ पर नजर रखते हैं।---
- सीतापुर (उप्र)। सीतापुर जेल में दहेज हत्या के आरोप में बंद एक कैदी ने गुरुवार को कारागार परिसर में कथित रूप से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।जेल अधीक्षक डी. सी. मिश्रा ने बताया कि दहेज हत्या के एक मामले में सर्वेश (30) और उसके माता-पिता को करीब 10 दिन पहले गिरफ्तार करके जिला जेल लाया गया था। कोविड-19 जांच के कारण फिलहाल उन्हें अस्थाई बैरक में रखा गया था। मिश्रा ने बताया कि दोपहर के भोजन के वक्त सर्वेश और उसका पिता खाना लेने गए थे। वहां सर्वेश ने अपने पिता से कहा कि वह उसका भी खाना अपने साथ बैरक में ले जाए।। उन्होंने बताया कि सर्वेश जब देर तक बैरक में नहीं लौटा तो उसके पिता ने उसकी तलाश की। उन्होंने बताया कि बाद में उसने बैरक से कुछ दूरी पर सर्वेश का शव गमछे से बने फांसी के फंदे से लटकता पाया। उन्होंने बताया कि घटना की जानकारी मिलने पर सर्वेश को नीचे उतारकर डॉक्टर के पास ले जाया गया जिसने उसे मृत घोषित कर दिया। जेल अधीक्षक ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच की जा रही है। (प्रतिकात्मक फोटो)





.jpg)



.jpg)




.jpg)
.jpg)







.jpg)

.jpg)
.jpg)