- Home
- देश
- नई दिल्ली। एयरो इंडिया-21 का 13वां संस्करण 3 से 7 फरवरी, 2021 तक बेंगलुरु, कर्नाटक के वायु सेना स्टेशन, येलहंका में आयोजित किया जाएगा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज नई दिल्ली में एयरो इंडिया 2021 की वेबसाइट https://aerozia.gov.in लॉन्च की। इस वेबसाइट पर स्पेस बुकिंग की जा सकती है।एयरो इंडिया 2021 वेबसाइट एशिया के सबसे बड़े एयरोशो के लिए एक संपर्क रहित ऑनलाइन इंटरफेस होगी और प्रदर्शनकारियों और आगंतुकों दोनों के लिए ही इस आयोजन से संबंधित सभी ऑनलाइन सेवाओं की यह मेजबानी करेगी। इसके अलावा, रक्षा मंत्रालय की हाल की नीतियों तथा पहलों के संबंध में सूचनात्मक विषय वस्तु के साथ-साथ स्वदेशी वायुयानों और हेलिकॉप्टरों के उत्पादन प्रोफाइल के बारे में भी जानकारी उपलब्ध होगी। रक्षा मंत्री ने इस आयोजन की सफलता के बारे में अपनी शुभकामनाएं दीं हैं।प्रदर्शक अपनी जरूरत के अनुसार पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर ऑनलाइन पंजीकरण और बुकिंग कर सकेंगे और एयरो इंडिया की वेबसाइट पर ऑनलाइन सभी भुगतान कर सकेंगे। प्रदर्शक 31 अक्टूबर, 2020 से पहले वेबसाइट पर स्थान बुक करके प्रारंभिक छूट का लाभ उठा सकते हैं।व्यवसाय और अन्य आगंतुक 3 से 7 फरवरी, 2021 तक यह शो देखने के लिए इस वेबसाइट पर ऑनलाइन अपने टिकट खरीद सकेंगे। अपने प्रकाशनों को प्रसारित करने का इच्छुक मीडिया और मीडियाकर्मी भी इस आयोजन की कवरेज के लिए वेबसाइट पर पंजीकरण करा सकेंगे। इस वेबसाइट में एक प्रश्न निवारण और प्रतिक्रिया तंत्र भी शामिल किया गया है जिसमें प्रदर्शक और आगंतुक अपने प्रश्नों और टिप्पणियों को भेजने में सक्षम होंगे। सुरक्षित आयोजन सुनिश्चित करने के लिए स्वास्थ्य प्रोटोकॉल भी लागू किया जाएगा।यह वेबसाइट अंतर सक्रिय होगी और इसका उद्देश्य इस शो में पहली बार संपर्क रहित अनुभव उपलब्ध कराना है। इस आयोजन को संज्ञान बनाने के लिए प्रतिभागियों में विश्वास स्थापित करने में मदद करेगी और व्याप्त महामारी संबंधी दिशा-निर्देशों और सुरक्षा उपायों साथ अनुकूल काम करेगी।उल्लेखनीय है कि रूस की अपनी यात्रा के दौरान अपनी द्विपक्षीय चर्चा में रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने एयरो इंडिया-21 शो का उल्लेख करते हुए रूस और मध्य एशियाई गणतंत्र देशों के रक्षा मंत्रियों और उद्योग प्रतिनिधिमंडलों को इस शो में भागीदारी के लिए आमंत्रित किया है। वेबसाइट के शुभारंभ के अवसर पर सचिव (रक्षा उत्पादन) श्री राजकुमार और रक्षा मंत्रालय के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।
- -केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों को लिखा पत्रनई दिल्ली। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की जानकारी में आया है कि कुछ राज्य विभिन्न अधिनियमों के तहत प्रावधानों का प्रयोग करके ऑक्सीजन की अंतरराज्यीय मुक्त आवाजाही को रोकने की कोशिश कर रहे हैं। इसके अलावा, वे अपने राज्य में स्थित विनिर्माताओं/आपूर्तिकर्ताओं को ऑक्सीजन की आपूर्ति केवल राज्यों के अस्पतालों के लिए ही करने के लिए भी मजबूर कर रहे हैं।इस बात को ध्यान में रखते हुए स्वास्थ्य मंत्रालय ने दोहराया है कि कोविड के गंभीर रोगियों के इलाज के लिए अस्पतालों में ऑक्सीजन का महत्वपूर्ण स्थान है। राज्यों/केन्द्र शासित प्रदेशों को लिखे पत्र में केन्द्रीय स्वास्थ्य सचिव ने इस बात पर जोर दिया है कि मेडिकल ऑक्सीजन की पर्याप्त और बाधारहित आपूर्ति कोविड-19 के मध्यम और गंभीर मामलों के इलाज के लिए एक महत्वपूर्ण जरूरत है। स्वास्थ्य सचिव ने सभी राज्यों/ केन्द्र शासित प्रदेशों से यह सुनिश्चित करने का अनुरोध किया कि राज्यों के बीच मेडिकल ऑक्सीजन की आवाजाही पर कोई प्रतिबंध लागू न किया जाए। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि अस्पताल में भर्ती हर रोगी को ऑक्सीजन उपलब्ध कराना प्रत्येक राज्य की जिम्मेदारी है।इस बात की ओर पुन: ध्यान दिलाया गया कि मेडिकल ऑक्सीजन एक आवश्यक सार्वजनिक स्वास्थ्य वस्तु है और देश में मेडिकल ऑक्सीजन की आपूर्ति में किसी भी प्रकार की बाधा देश के किसी भी अन्य भाग में कोविड-19 की बीमारी से ग्रस्त रोगियों के प्रबंधन को गंभीर रूप से प्रभावित कर सकती है। इसके अलावा कुछ प्रमुख ऑक्सीजन विनिर्माताओं/आपूर्तिकर्ताओं ने पहले से ही विभिन्न राज्यों के साथ मेडिकल ऑक्सीजन की आपूर्ति के लिए कानूनी बाध्यता वाले अनुबंध कर रखे हैं।केन्द्र की अगुवाई में कोविड प्रबंधन रणनीति देखभाल उपचार के दिशा-निर्देशों पर आधारित है। इन दिशा-निर्देशों में अस्पतालों सहित सभी प्रकार की कोविड सुविधाओं में चिकित्सा देखभाल की एक समान और मानकीकृत गुणवत्ता सुनिश्चित की गई है। मध्यम और गंभीर किस्म के मामलों के लिए पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन एंटी-कोआगुलेंट्स की समय पर व्यवस्था तथा व्यापक रूप से उपलब्ध कराने के साथ-साथ सस्ती कॉर्टिकोस्टेरॉइड्स की प्रोटोकॉल के अनुसार उपलब्धता कोविड-19 चिकित्सा का मुख्य आधार है।पूरे देश में ऑक्सीजन की पर्याप्त मात्रा में आपूर्ति तथा अन्य उपायों को शामिल करके अस्पताल में भर्ती होने वाले मध्यम और गंभीर किस्म के मामलों की प्रभावी नैदानिक देखभाल सुनिश्चित हुई है। अपनाई गई रणनीतियों की सक्रियता से रोगियों के ठीक होने की दर में बढ़ोतरी हुई है और मामला मृत्युदर में (मौजूदा दर 1.67 प्रतिशत) काफी गिरावट आई है। आज की तिथि के अनुसार 3.7 प्रतिशत से कम सक्रिय रोगी ऑक्सीजन सपोर्ट पर हैं।---
- नई दिल्ली। सरकार ने बैंक उधारकर्ताओं को राहत देने के आकलन के लिए तीन सदस्यीय विशेषज्ञ समिति गठित की है। पूर्व नियंत्रक और महालेखा परीक्षक राजीव महर्षि की अध्यक्षता वाली यह समिति कर्जदारों को ब्याज से राहत देने और कोविड-19 के कारण ऋण स्थगन से राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था और वित्तीय स्थिरता पर पडऩे वाले प्रभाव का आकलन करेगी।वह इस संबंध में समाज के विभिन्न वर्गों को होने वाली वित्तीय मुश्किलें कम करने के उपाय भी सुझाएगी। समिति एक सप्ताह के भीतर अपनी रिपोर्ट सौंपेगी। यह कदम ब्याज में छूट की राहत मांगने पर और अन्य संबंधित मुद्दों पर उच्चतम न्यायालय में चल रही सुनवाई में प्रकट की गई विभिन्न चिंताओं के बाद उठाया गया है।---
- -भारत और जापान के बीच विशेष सामरिक और वैश्विक साझेदारी के ढांचे के अंतर्गत सहयोग की समीक्षा कीनई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे से टेलिफोन पर बातचीत की। श्री मोदी ने दोनों देशों के बीच संबंधों को प्रगाढ़ बनाने के लिए श्री आबे की वचनबद्धता और नेतृत्व के लिए उनके प्रति आभार व्यक्त किया। दोनों देशों के बीच आपसी विश्वास और मित्रता की पुष्टि करते हुए दोनों नेताओं ने एक-दूसरे के देश की यात्राओं के दौरान अपने-अपने साझा अनुभवों को याद किया।दोनों नेताओं ने भारत-जापान विशेष सामरिक और वैश्विक साझेदारी के ढांचे के अंतर्गत मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना सहित विभिन्न सहयोग कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की। वे इस बात पर भी सहमत थे कि भारत और जापान के बीच मजबूत तथा चिरस्थायी साझेदारी, कोविड महामारी के बाद के दौर में वैश्विक समुदाय के लिए नया रास्ता तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।दोनों नेताओं ने भारतीय सशस्त्र सेनाओं और जापान की आत्मरक्षा सेनाओं द्वारा एक-दूसरे को विभिन्न वस्तुओं और सेवाओं की आपूर्ति के समझौते पर हस्ताक्षर किए जाने का स्वागत किया। वे इस बात पर भी एकमत थे कि इस समझौते से भारत और जापान के बीच रक्षा सहयोग और सुदृढ होगा तथा हिन्द-प्रशांत क्षेत्र में शांति तथा सुरक्षा बनाए रखने में मदद मिलेगी।श्री मोदी और श्री आबे ने कोविड महामारी के दौर में अपने-अपने नागरिकों को एक-दूसरे देश की सरकारों द्वारा सहायता उपलब्ध कराए जाने की सराहना की और वे इस बात पर भी सहमत थे कि भारत और जापान के नागरिकों के बीच मजबूत व्यक्तिगत संबंध बनाए रखने के लिए ऐसे प्रयास जरूरी हैं। दोनों नेताओं ने विश्वास व्यक्त किया कि भारत-जापान साझेदारी में पिछले कुछ वर्षों में जो तेजी आई है वह भविष्य में इसी तरह जारी रहेगी। प्रधानमंत्री मोदी ने जापान की नई सरकार के साथ पूरा सहयोग करने की इच्छा व्यक्त की और प्रधानमंत्री आबे को भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
- बांदा (उप्र)। जिले की नरैनी कोतवाली क्षेत्र के नहरी गांव के नजदीक एक ट्रैक्टर-ट्रॉली असंतुलित होकर सड़क किनारे लगे पेड़ से टकराने के बाद पलट गई। इस हादसे में चालक की मौके पर ही मौत हो गयी है और ट्रॉली में बैठे चार मजदूर घायल हो गए।नरैनी कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सरोज ने बताया कि बुधवार को मोहनपुरवा (खलारी) गांव की रंज नदी से अवैध तरीके से बालू लादकर नरैनी की तरफ आ रही एक ट्रैक्टर-ट्रॉली असंतुलित होकर सड़क में भैंस को टक्कर मारने के बाद पेड़ से टकराकर पलट गई है, जिससे ट्रॉली में दबकर नंदवार गांव के रहने वाले ट्रैक्टर चालक राजेश राजपूत (25) की मौके पर ही मौत हो गयी है और ट्रॉली में बैठे चार मजदूर घायल हो गए। उन्होंने बताया, पोस्टमॉर्टम कराने के बाद शव परिजन को सौंप दिया गया है और हादसे की जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर लगने से भैंस की भी मौत हो गई।----
- किसानों के लिए ई-गोपाला ऐप का भी हुआ उद्घाटननई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना का डिजिटली उद्घाटन किया। उन्होंने ई-गोपाला ऐप की भी शुरूआत की, जिसका उद्देश्य मत्स्य पालन, मत्स्य बीज में व्यापक बेहतरी, संबंधित बाजार और सूचना पोर्टल की व्यवस्था करना है।इस ऐप को किसान सीधे तौर पर इस्तेमाल कर सकते हैं। इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने बिहार में मत्स्य पालन और पशुपालन क्षेत्रों से संबंधित अनेक कार्यक्रमों की शुरूआत की। प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना एक ऐसा अग्रणीय कार्यक्रम है, जिसमें मत्स्य पालन क्षेत्र के सतत विकास पर अधिक ध्यान दिया गया है। इस योजना पर 20 हजार करोड़ रुपये से अधिक राशि निवेश की जायेगी।अब तक मत्स्य पालन क्षेत्र में निवेश की जाने वाली ये सबसे बड़ी राशि है। इसका उद्देश्य वर्ष 2024-25 तक अतिरिक्त 70 लाख टन मछली उत्पादन बढ़ाना है।इस अवसर पर अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने कहा कि इन सभी योजनाओं के शुरू करने का उद्देश्य 21वीं शताब्दी के भारत के सभी गांव को ऊर्जा और आत्मनिर्भरता के क्षेत्र में और मजबूत बनाना है। उन्होंने कहा कि आज प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना देश के 21 राज्यों में शुरू की जा रही है। प्रधानमंत्री ने कहा कि अगले चार पांच वर्ष में इन योजनाओं पर बीस हजार से अधिक रुपये खर्च किये जायेंगे।श्री मोदी ने कहा कि बिहार के पटना, पूर्णिया, सीतामढ़ी, मधेपुरा, किशनगंज और समस्तीपुर में अनेक सुविधाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया गया है। उन्होंने कहा कि इन सुविधाओं के माध्यम से मत्स्य उत्पादन के क्षेत्र को नये आधार, आधुनिक साजो-सामान और नये बाजार मिलेंगे। उन्होंने कहा कि देश के सभी भागों में मछली के व्यापार को ध्यान में रखते हुए पहली बार इस तरह की एक बड़ी योजना तैयार की गई है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत राशि सीधे तौर पर देश के दस करोड़ से अधिक किसानों के बैंकों में जमा करा दिया जायेगा। इनमें से करीब 75 लाख किसान बिहार के हैं। उन्होंने कहा कि अब तक बिहार के किसानों के बैंक खातों में करीब छह हजार करोड़ जमा कराये जा चुके हैं।
- देहरादून। अनुसंधानकर्ताओं के एक अंतरराष्ट्रीय दल को जम्मू कश्मीर के उधमपुर जिले में वानर की नयी खोजी गई प्रजाति का 1.3 करोड़ वर्ष पुराना जीवाश्म मिला है। यह आधुनिक समय के लंगूर का प्राचीनतम ज्ञात पूर्वज है।इस खोज के निष्कर्ष पत्रिका प्रोसीडिंग्स आफ द रॉयल सोसाइटी बी में प्रकाशित हुआ है। इससे इस बारे में नयी जानकारी मिली है कि वर्तमान समय के लंगूर के पूर्वज कब अफ्रीका से एशिया में आये थे। यह जीवाश्म कपि रमनागरेंसिस प्रजाति के वानर के निचले चव का है, जिसके बारे में पहले जानकारी नहीं थी। यह लगभग एक सदी में रामनगर के प्रसिद्ध जीवाश्म स्थल पर खोजी गई पहली नई जीवाश्म वानर प्रजाति का प्रतिनिधित्व करता है। अमेरिका में एरिज़ोना स्टेट यूनिवर्सिटी और चंडीगढ़ में पंजाब विश्वविद्यालय के अनुसंधानकर्ता क्षेत्र में एक छोटी पहाड़ी पर चढ़ रहे थे, जहां एक साल पहले वानर के एक जबड़े का जीवाश्म मिला था। दल जब उस स्थल पर कुछ देर के लिए आराम करने के लिए रुका तो उन्हें जमीन पर कुछ चमकीला दिखा। अमेरिका में न्यूयार्क स्थित सिटी यूनिवर्सिटी के क्रिस्टोफर सी. गिलबर्ट ने कहा, हमें तत्काल पता चल गया कि यह वानर का दांत है लेकिन यह पूर्व में क्षेत्र में मिले वानरों के किसी दांत जैसा नहीं दिख रहा था। गिल्बर्ट ने कहा, चव के आकार से, हमारा प्रारंभिक अनुमान यह है कि यह एक लंगूर के पूर्वज का हो सकता है, लेकिन ऐसे वानर के जीवाश्म का कोई रिकॉर्ड वस्तुत: नहीं हंै।
-
नई दिल्ली। नोबेल पुरस्कार से सम्मानित तिब्बती आध्यात्मिक गुरु दलाई लामा ने अमीर और गरीब के बीच खाई में कमी लाने की अपील की। साथ ही, उन्होंने कहा कि यह महसूस करना जरूरी है कि दुनिया का ध्यान रखना असल में खुद का ध्यान रखना है।
उन्होंने दिल्ली में बुधवार को लारिएट्स एंड लिडर्स फार चिल्ड्रेन के एक कार्यक्रम में कहा, भविष्य हमारे हाथों में हैं और बच्चे दुनिया के भविष्य हैं , वे ही दुनिया का ध्यान रखेंगे। दुनिया का ध्यान रखना असल में खुद का ध्यान रखना है। 'लारिएट्स एंड लिडर्स फार चिल्ड्रेन बाल अधिकारों की रक्षा के लिए गठित संस्था है जिसका नेतृत्व नोबेल पुरस्कार विजेता कैलाश सत्यार्थी करते हैं । दलाई लामा ने कहा, बच्चे हमारे भविष्य हैं। हमें मानवता और गरीबों के बारे में सोचना होगा जिन्हें मदद की जरूरत है और हमें इस बारे में प्रयास करने होंगे कि गरीब और अमीर के बीच खाई कैसे कम होगी। दलाई के अलावा कार्यक्रम में स्वीडीश प्रधानमंत्री स्टीफन लोफवेन, यूनिसेफ की कार्यकारी निदेशक हेनरीएत्ता फोर, विश्व स्वास्थ्य संगठन के महानिदेशक टेड्रोस एडहैनम घेब्रेयसस सहित अन्य भी शामिल हुए। उन्होंने कहा कि कोविड-19 महामारी ने बच्चों को दुनिया भर में एवं समाज के सभी तबकों में और अधिक जोखिमग्रस्त स्थिति में डाल दिया है। उन्होंने कहा, बच्चे शारीरिक, मानसिक और यौन शोषण के बढ़ते खतरे का सामना कर रहे हैं।हेनरीएत्ता ने कोविड-19 को बच्चों के अधिकारों के लिये एक संकट करार दिया। हीं, डब्ल्यूएचओ महानिदेशक टेड्रोस ने कहा कि बच्चे सहित किशोर महामारी से सवार्धिक प्रभावित होने वाले समूह में शामिल हैं। उन्होंने कहा कि कई देशों में (बच्चों का) टीकाकरण कार्यक्रम आंशिक या पूर्ण रूप से स्थगित हो गया है। इसे बाल मृत्यु दर का खतरा बढ़ा गया । साथ ही, विश्व भर में बच्चों की खाद्य सुरक्षा और पोषण भी जोखिम में पड़ गया है। - नई दिल्ली। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने कोविड-19 के दौरान आत्मनिर्भर भारत योजना के अंतर्गत दस हजार करोड़ से अधिक की धनराशि जारी की है। मंत्रालय ने कहा कि दो हजार चार सौ 75 करोड़ रुपए की अतिरिक्त राशि जारी करने पर काम चल रहा है और इसे शीघ्र ही जारी किया जाएगा।मंत्रालय ने कहा कि देश में सुगमता पूर्वक व्यापार सुनिश्चित करने और गुणवत्तापूर्ण सड़कों का जाल बनाने के लिए हितधारकों में विश्वास पैदा करने के लिए अनेक कदम उठाए गए हैं। आत्मनिर्भर भारत योजना के तहत भुगतान प्रक्रिया को आसान बनाया गया है। उपलब्धता के आधार पर ठेकेदारो का भुगतान प्रत्येक माह किया जा रहा है। मंत्रालय ने कहा कि देश के राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं को समय से पूरा करना अधिक लाभकारी है। मंत्रालय ने यह भी कहा है कि कोविड-19 के दौरान कई तरह के राहत पैकेज ठेकेदारो और रियायत पाने वालो तक पहुंचाए जा रहे हैं।---
-
नई दिल्ली। केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने आज नई दिल्ली में आयोजित हुए एक ऑनलाइन समारोह में सीबीएसई से संबद्ध स्कूलों के 38 शिक्षकों और प्रधानाचार्यों को सीबीएसई शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया।
इस अवसर पर शिक्षा राज्यमंत्री, संजय धोत्रे भी उपस्थित थे। इस अवसर पर सचिव, स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग, अनीता करवाल और सीबीएसई के चेयरमैन, मनोज आहूजा भी उपस्थित थे। इस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए शिक्षा मंत्रालय, एनवीएस, केवीएस, सीबीएसई, प्रधानाचार्यों, शिक्षकों, छात्रों, अभिभावकों और परिवारों के कई अन्य विशिष्ट अतिथि ऑनलाइन शामिल हुए। ये पुरस्कार वर्ष 2019-20 के लिए शिक्षकों और प्रधानाचार्यों को स्कूली शिक्षा, नवाचार और समर्पण में सुधार लाने की दिशा में उनके बहुमूल्य योगदान को सम्मानित करने के लिए प्रदान किए गए।इस अवसर पर श्री पोखरियाल ने कहा कि शिक्षक ही शिक्षा की मूलभूत नींव रखते हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षण एक बहुत ही सम्मानित पेशा है और इन पुरस्कारों का उद्देश्य देश के कुछ बेहतरीन शिक्षकों के अनूठे योगदान का उत्सव मनाना और उन शिक्षकों का सम्मानित करना है, जिन्होंने अपनी प्रतिबद्धता के माध्यम से न केवल स्कूली शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार किया है बल्कि अपने छात्रों के जीवन को भी समृद्ध बनाया है। मंत्री ने प्रकाश डाला कि नई शिक्षा नीति 2020 में शिक्षकों को शिक्षा प्रणाली के केंद्र में रखा गया है। नीति में यह उल्लेख किया गया है कि सभी विद्यालयों में पर्याप्त संख्या में शिक्षक होने चाहिए और ऐसा वातावरण उपलब्ध कराया जाना चाहिए जिससे स्कूलों में कार्य संस्कृति को बढ़ावा दिया जा सके। मंत्री ने विजेता शिक्षकों को शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवा, कर्तव्यनिष्ठा और असाधारण योगदान के लिए बधाई दिया।प्रत्येक पुरस्कार में एक योग्यता प्रमाण पत्र, एक शॉल और 50,000 रुपये की राशि शामिल हैं। 2018 के बाद से, सीबीएसई द्वारा एक ऑनलाइन चयन प्रक्रिया का पालन किया जा रहा है। प्रत्येक श्रेणी के अंतर्गत आवेदकों का मूल्यांकन, सामान्य और विशिष्ट मापदंडों और स्कूली शिक्षा से संबंधित कई मापदंडों और उनके योगदान के आधार पर किया जाता है। 38 पुरस्कार विजेताओं में प्राथमिक और माध्यमिक स्तर के शिक्षक, भाषा, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, शारीरिक शिक्षा, गणित, अर्थशास्त्र, आईटी, ललित कला शिक्षक, स्कूल काउंसलर, उप-प्रधानाचार्य और प्रधानाचार्य शामिल हैं। - नई दिल्ली। भारतीय वायुसेना कल अंबाला में आयोजित एक समारोह में राफेल लड़ाकू विमान को औपचारिक रूप से वायुसेना में शामिल करेगी।रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता ने बताया कि ये विमान 17वीं स्क्वाड्रन गोल्डन एरोज का हिस्सा होंगे। पहले पांच लड़ाकू विमान 27 जुलाई को फ्रांस से अंबाला पहुंचे थे। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और फ्रांस की रक्षा मंत्री सुश्री फ्लोरेंस पार्ले इस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इस कार्यक्रम के बाद दोनों देशों के बीच शिष्टमंडल स्तर की बातचीत होगी।
- नई दिल्ली। देश की दूसरी और दक्षिण भारत की पहली किसान रेलगाड़ी को आज 11 बजे रवाना किया गया। इसके जरिए आंध्रप्रदेश के अनंतपुर से दिल्ली के आदर्श नगर रेलवे स्टेशन तक कृषि उत्पादों की ढुलाई की जाएगी।कृषि और किसान कल्याण मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर, रेल राज्य मंत्री सुरेश सी. अंगाड़ी और आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी ने वीडियो लिंक के जरिए इस रेलगाड़ी को रवाना किया। इस अवसर पर श्री तोमर ने कहा कि 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने में किसान रेल बड़ी भूमिका निभाएगी। उन्होंने कहा कि कृषि उत्पादों की ढुलाई के लिए आम बजट में किसान रेल चलाने की घोषणा की गई थी। श्री तोमर ने कहा कि सरकार बागबानी को प्रोत्साहन देने के लिए शीघ्र की किसान उड़ान कार्यक्रम शुरू करेगी।इस अवसर पर सुरेश सी. अंगाड़ी ने कहा कि रेलवे किसानों की आय बढ़ाने के लिए रात-दिन काम कर रही है। उन्होंने कहा कि किसानों को उनकी उपज का बेहतर मूल्य मिलेगा।गौरतलब है कि वित्तमंत्री निर्मला सीमारामन ने चालू वर्ष के बजट में किसान रेल चलाने की घोषणा की थी ताकि जल्दी खराब होने वाली कृषि उपज की निर्बाध आपूर्ति की जा सके।----
- सीधी। मध्य प्रदेश के सीधी में भारतीय स्टेट बैंक से 39 लाख रुपये लेकर एटीएम में नोट डालने गई सीएमएस कंपनी की नकदी वैन सोमवार शाम से गायब है।भारतीय स्टेट बैंक के मुख्य शाखा प्रबंधक द्वारा नकदी वैन के गायब होने की मौखिक सूचना सोमवार को ही कोतवाली पुलिस सीधी को दे दी गई थी। इसके बाद कोतवाली पुलिस ने जिले के समस्त थानों में नाकेबंदी व सीमावर्ती जिलों को घटना की सूचना दे दी। नगर निरीक्षक कोतवाली अरुण पाण्डेय ने मंगलवार को बताया, आज बैंक से लिखित आवेदन मिलने के बाद इसकी विवेचना की जा रही है तथा सभी संभावित जगहों पर पुलिस दल भेज दिया गया है। उन्होंने कहा, सीधी जिले के सभी बैंक एटीएम में नकदी डालने का ठेका सीएमएस कंपनी के पास है। नकदी वैन सोमवार शाम भारतीय स्टेट बैंक से 39 लाख रुपये लेकर निकली थी। इसके बावजूद जब एटीएम में नकदी नहीं होने की शिकायत मिली तो प्रबंधन ने वैन की खोज खबर शुरू की, जो लापता मिली। पाण्डेय ने बताया कि इस नकदी वैन में सीएमएस कंपनी के तीन कर्मचारी थे। इनमें वैन चालक के अलावा, एक सुरक्षाकर्मी और एक तकनीकी कर्मचारी था। उन्होंने कहा कि अब तक ना तो नकदी वैन का पता चला है और नाहीं इन कर्मचारियों का। उन्होंने कहा कि अब तक इस मामले में किसी को भी गिरफ्तार नहीं किया गया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंजूलता पटले ने बताया, मामले में पुलिस तहकीकात कर रही है। किसी निष्कर्ष पर पहुंचते ही मीडिया को जानकारी दी जाएगी।---
- गोण्डा। उत्तरप्रदेश के गोण्डा जिले के शहर कोतवाली इलाके में एक बछड़े को निकालने के लिए कुएं में उतरे पांच लोगों की जहरीली गैस की चपेट में आने से मौत हो गई।अपर पुलिस अधीक्षक महेन्द्र कुमार ने बताया कि कोतवाली नगर क्षेत्र के राजा मोहल्ले में एक सूखे कुएं में मंगलवार को गाय का एक बछड़ा गिर गया था। उसे निकालने के लिए एकत्रित मोहल्ले के लोगों में से एक सीढ़ी के सहारे कुंए में उतर गया। उन्होंने कहा कि कुएं में जहरीली गैस होने के कारण वह बेहोश होने लगा। उसकी चीख पुकार सुनकर एक के बाद चार अन्य लोग कुएं में उतरे और सभी बेहोश हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस, दमकलकर्मियों तथा नगरपालिका की टीम ने काफी प्रयास के बाद सभी को बाहर निकालकर जिला चिकित्सालय भिजवाया, जहां चिकित्सकों ने सभी को मृत घोषित कर दिया। अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मृतकों में वैभव (18), दिनेश (30), रवि शंकर (36), विष्णु दयाल (35) और मन्नू सैनी (36) शामिल हैं। जिलाधिकारी नितिन बंसल ने बताया कि मृतकों के परिजन को नियमानुसार सहायता दी जाएगी।
-
नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को मध्य प्रदेश के रेहड़ी पटरी वालों के साथ ‘स्वनिधि संवाद' करेंगे। कोविड-19 महामारी से प्रभावित रेहड़ी पटरी वालों को पुन: आजीविका से जोड़ने के लिए केंद्र सरकार ने ‘प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना' की शुरुआत की है। प्रधानमंत्री कार्यालय से जारी एक बयान में कहा गया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नौ सितम्बर को मध्य प्रदेश के स्ट्रीट वेंडर्स के साथ ‘स्वनिधि संवाद' करेंगे। बयान के मुताबिक मध्य प्रदेश द्वारा इस योजना के अंतर्गत 4.50 लाख पात्र रेहड़ी पटरी वालों का पंजीकरण किया गया है। चार लाख से अधिक रेहड़ी पटरी वालों को परिचय-पत्र तथा वेंडर प्रमाण-पत्र जारी किए गए हैं। बयान में कहा गया, मध्य प्रदेश ने 2.45 लाख योग्य लाभार्थियों के आवेदन, पोर्टल पर बैंकों के समक्ष प्रस्तुत कर दिए हैं। पोर्टल पर आवेदनों में से आज तक 1.40 लाख रेहड़ी पटरी वालों को 140 करोड़ की राशि की स्वीकृति प्राप्त हो चुकी है। प्रधानमंत्री स्वनिधि के अंतर्गत देश में कुल स्वीकृत आवेदनों में से 47 प्रतिशत आवेदन मध्य प्रदेश के हैं। मध्य प्रदेश देश में प्रथम स्थान पर है। वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से होने वाले इस आयोजन में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी भाग लेंगे।
-
मुंबई। शिवसेना ने मंगलवार को बताया कि राज्यसभा सदस्य संजय राउत को पार्टी का मुख्य प्रवक्ता नियुक्त किया गया है। राउत शिवसेना के मुखपत्र 'सामना' के कार्यकारी संपादक भी हैं। शिवसेना ने मंगलवार को एक बयान में कहा कि राउत को पार्टी का मुख्य प्रवक्ता नियुक्त किया गया है। शिवसेना ने बताया कि राउत के अलावा, लोकसभा सदस्य अरविंद सावंत और धैर्यशील माने, राज्यसभा सदस्य प्रियंका चतुर्वेदी, महाराष्ट्र के मंत्री उदय सामंत, अनिल परब, गुलाबराव पाटिल, विधायक सुनील प्रभु और प्रताप सरनाईक, मुंबई की महापौर किशोरी पेडनेकर और वरिष्ठ नेता नीलम गोरहे को पार्टी का प्रवक्ता बनाया गया है। - नई दिल्ली। केंद्रीय पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि केंद्र सरकार ने प्रदूषण से निपटने के लिए वाहनों के ईंधन मानक को उन्नत कर बीएस-6 कर दिया है। उन्होंने लोगों से विद्युत चालित वाहनों का इस्तेमाल बढ़ाने पर जोर दिया।नीले आकाश के लिए स्वच्छ हवा के पहले अंतरराष्ट्रीय दिवस पर एक वेबिनार को संबोधित करते हुए श्री जावड़ेकर ने कहा, हमें पहले नीले आकाश के लिए दिवस नहीं मनाना होता था, लेकिन औद्योगिकीकरण तथा आबादी, वाहनों की संख्या, कचरा और धूल तथा प्रदूषण में बहुत ज्यादा वृद्धि हो गयी है। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक परिवहन के साधन बढ़ाने से प्रदूषण कम हो सकता है।मंत्री ने कहा, हमने प्रदूषण की रोकथाम के लिए बीएस-6 ईंधन मानक को अपनाया है। मेरा मानना है कि सार्वजनिक परिवहन के अधिक साधन होंगे तो प्रदूषण कम होगा। मैं एक विद्युत चालित दुपहिया वाहन का इस्तेमाल करता हूं और हम अपने घर का सामान उस वाहन से ही लाते हैं। मैं लोगों से आग्रह करता हूं कि अधिक से अधिक विद्युत चालित गाडिय़ों का उपयोग करें।
- बिजनौर। उत्तर प्रदेश के बिजनौर में बस और कार की टक्कर में दो लोगों की मौत हो गयी।जिला पुलिस के अनुसार थाना धामपुर के गांव शेखपुरा के निकट नगीना से आ रही रोडवेज बस और एक कार की टक्कर हो गयी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि हादसे में कार में सवार दो लोगों की मौत हो गयी। दोनों की पहचान धामपुर थाना क्षेत्र के निवासी सुमित और पंकज के तौर पर हुई । रिश्ते में दोनों मामा-भांजे थे । उन्होंने बताया कि घटना के बाद बस चालक फरार हो गया। उसकी तलाश की जा रही है।
- हैदराबाद। तेलंगाना सरकार ने राजस्व विभाग में महत्वपूर्ण सुधार प्रस्ताव के अंतर्गत ग्राम राजस्व अधिकारियों का पद हटाने का फैसला किया है। राज्य में आज से सम्पत्ति और अन्य दस्तावेजों का पंजीकरण अगले आदेश तक रोक दिया गया है।हैदराबाद में हुई कल शाम हुई मंत्रिमंडल की बैठक में सुधारों के संबंध में पेश किए गए कईं मसौदा विधेयकों को मंजूरी दी गई। मुख्यमंत्री कार्यालय में अधिकारियों ने बताया कि मंत्रिमंडल ने बैठक के दौरान छह से अधिक प्रस्तावों को मंजूरी दी।यह विधेयक, विधानसभा के मौजूदा सत्र में पेश किए जाएंगे। विधानसभा सत्र कल शुरू हो चुका है और इस महीने की 28 तारीख तक जारी रहेगा।
- नई दिल्ली। केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्रालय (डब्ल्यूसीडी) ने लोगों से अपील की है कि वे उच्च पोषण गुणवत्ता वाले स्वदेशी व्यंजनों के डेटाबेस के लिए अपने इलाके एवं परिवार से संबंधित पारंपरिक पकवानों को साझा करें।महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने सितंबर में मनाए जा रहे पोषण माह के मौके पर यह अपील की है। उन्होंने ट्वीट किया, उच्च पोषण गुणवत्ता वाले स्वदेशी व्यंजनों का डेटाबेस तैयार करने के क्रम में महिला एवं बाल विकास मंत्रालय देश के लोगों से सहयोग चाहता है। अपने क्षेत्र एवं परिवार के पारंपरिक पकवानों को शेयर करके 'भारतीय पोषण कृषि कोष के लिए योगदान करिए। श्रीमती ईरानी ने कहा कि सरकार हर क्षेत्र और जिले की स्वदेशी फसलों का भंडार भारतीय पोषण कृषि कोष तैयार कर रही है। उन्होंने कहा, हमारा लक्ष्य देश के हर कोने के स्वदेशी पकवानों का डेटाबेस तैयार करने का भी है।मंत्री ने कहा कि पोषण माह के दौरान सरकार गंभीर रूप से कुपोषित बच्चों की पहचान के लिए एक अभियान आरंभ करेगी और यह सुनिश्चित किया जाएगा कि बच्चों को उचित पोषण और देखभाल मिले। हर साल सितंबर में पोषण माह मनाया जाता है। इस महीने सरकार कुपोषण, एनीमिया और संबंधित विकारों से जुड़े मुद्दों पर जागरुकता फैलाने के लिए देश भर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन करती है।
- नई दिल्ली। उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने बच्चों में पोषण का स्तर बढ़ाने के लिए नाश्ते या दोपहर के भोजन में उन्हें दूध देने का सुझाव दिया है।उपराष्ट्रपति ने केंद्रीय महिला और बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी के साथ बातचीत में यह सुझाव दिया। श्रीमती ईरानी ने उपराष्ट्रपति को आश्वासन दिया कि केंद्र सरकार सभी राज्यों को इस सुझाव पर विचार करने के लिए कहेगी, ताकि मध्याह्न भोजन में दूध को शामिल किया जा सके। इससे पहले, पशुपालन और डेयरी विभाग के सचिव अतुल चतुर्वेदी ने उपराष्ट्रपति से मुलाकात की। उन्होंने श्री नायडू को कोविड-19 महामारी से उत्पन्न समस्याओं से निपटने के लिए मुर्गी पालन और डेयरी क्षेत्र की मदद के लिए किए जा रहे विभिन्न उपायों की जानकारी दी। श्री चतुर्वेदी ने कहा कि पशुपालन विभाग मुर्गी पालन के लिए उचित ऋण की आवश्यकता के बारे में वित्त मंत्रालय को सुझाव देने पर भी विचार करेगा।---
- नई दिल्ली। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी ) ने कहा कि इस साल का मॉनसून सामान्य या सामान्य से अधिक की श्रेणी में समाप्त हो सकता है। चार महीने के मॉनसून के मौसम में जून और अगस्त महीने में सामान्य से क्रमश: 17 और 24 प्रतिशत अधिक वर्षा दर्ज की गयी, वहीं जुलाई में 10 प्रतिशत कम बारिश हुई।आईएमडी के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र ने एक प्रेस ब्रीफिंग में कहा, बारिश सामान्य या सामान्य से अधिक की श्रेणी में समाप्त हो सकती है। उन्होंने कहा कि इस बार संपूर्ण मॉनसून दीर्घ अवधि औसत (एलपीए) का 102 प्रतिशत हो सकता है जिसमें चार प्रतिशत कम या ज्यादा की त्रुटि हो सकती है। देश में 1961 से 2010 की अवधि में एलपीए बारिश 88 सेंटीमीटर है। सामान्यत: एलपीए देश में 50 वर्ष की अवधि में वर्षा का औसत होता है।एलपीए के 96 से 104 प्रतिशत के बीच रहने पर मॉनसून को सामान्य माना जाता है। देश में एक जून से 30 सितंबर तक मॉनसून का मौसम माना जाता है। पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के सचिव एम राजीवन ने कहा, इस साल कुल मिलाकर मॉनसून अच्छा रहेगा। इससे खेती और अर्थव्यवस्था में मदद मिलेगी।--
- नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कोविड महामारी से संघर्ष में मीडिया की भूमिका की सराहना की है। श्री मोदी ने कहा कि मीडिया ने कोविड महामारी के बारे में जागरूकता फैलाकर तथा सरकार के कार्यों की विवेचना और उसकी योजनाओं की कमियों के बारे में बताकर जनता की अभूतपूर्व सेवा की है।वे वीडियो कांफ्रेंस के जरिये जयपुर में पत्रिका गेट के उद्घाटन के अवसर पर बोल रहे थे। श्री मोदी ने कहा कि समाज के प्रबुद्ध वर्ग और लेखक, पथ प्रदर्शक और शिक्षक होते हैं। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम के दौरान हर बड़ा नाम लेखन से जुड़ा हुआ था।प्रधानमंत्री ने नई पीढ़ी में पठन-पाठन की आदत पैदा करने का भी आग्रह किया। उन्होंने कहा कि एक मकान के निर्माण के दौरान उसमें पुस्तकों के लिए भी अलग जगह रखी जानी चाहिए और परिवार के सभी सदस्यों को रोजाना कुछ न कुछ पढऩे की आदत डालनी चाहिए।देश के प्राचीन साहित्य के महत्व के बारे में प्रधानमंत्री ने कहा कि ये जरूरी है कि आज के टेक्स्ट, ट्वीट और गुगल गुरू के इस युग में नई पीढ़ी गंभीर ज्ञान से दूर न हो। श्री मोदी ने कहा कि विश्व में भारत के उत्पादों के साथ भारत की आवाज भी ज्यादा सुनी जा रही है। उन्होंने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय मंचों पर भारत की उपस्थिति अब और मजबूत हो रही है। श्री मोदी ने कहा कि विश्व भारत की आवाज को अब और ध्यान से सुन रहा है।प्रतिष्ठित पत्रिका गेट का निर्माण पत्रिका समाचार समूह ने जयपुर में जवाहर लाल नेहरू मार्ग पर किया है। प्रधानमंत्री ने इस दौरान समूह के अध्यक्ष द्वारा लिखित दो पुस्तकों का विमोचन भी किया।इस अवसर पर राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पत्रिका समूह के अध्यक्ष गुलाब कोठारी भी उपस्थित थे।
- बिहार शरीफ। बिहार के नालंदा जिले में आज एक एम्बुलेंस सड़क पर खड़े एक ट्रक से टकरा गई और इस दुर्घटना में एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गई तथा तीन अन्य घायल हो गए।थाना प्रभारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि यह घटना चांदी पुलिस थाना क्षेत्र के गौरा पार क्षेत्र में हुई। एम्बुलेंस के चालक का नियंत्रण वाहन से खो गया जिसके बाद यह सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से जा टकराई। उन्होंने बताया कि इस घटना में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि परिवार के ही तीन अन्य सदस्यों को चांदी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती किया गया। उन्होंने कहा कि इन सभी की हालत स्थिर बताई गई है। ये सभी बिहार शरीफ पुलिस थाना क्षेत्र के चैनपुर गांव के रहने वाले हैं। अधिकारी ने बताया कि ये अपने परिवार की एक सदस्य को बेहतर इलाज के लिए पटना ले जा रहे थे, जिसे रविवार को छत से गिरने के बाद सिर में गंभीर चोटें आई थीं। उन्होंने बताया कि घायलों में से एक ने दावा किया कि चालक नशे की हालत में था। वह दुर्घटना के बाद वहां से फरार हो गया। उसकी तलाश की जा रही है।-
-
नोएडा। सिटी सेंटर के पास हुए एक सड़क हादसे में आज पति-पत्नी की मौत हो गई। वहीं जनपद में हुए विभिन्न हादसों में पांच लोग मारे गए। पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह के मीडिया प्रभारी पंकज कुमार ने बताया कि थाना सेक्टर 24 क्षेत्र के सिटी सेंटर के पास रविवार देर रात मोटरसाइकिल पर सवार होकर जा रहे बाल किशन तथा उनकी पत्नी लीलावती को एक अज्ञात कार चालक ने टक्कर मार दी। घटना में गंभीर रूप से घायल पति पत्नी को नोएडा के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि थाना दादरी क्षेत्र में अजायब पुर के पास हुए एक रेल हादसे में एक अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई। थाना कासना क्षेत्र में हुए एक सड़क हादसे में अधिक कांत राऊत (49 वर्ष) की मौत हो गई। कुमार ने बताया कि थाना सेक्टर 58 क्षेत्र में दीपक नामक व्यक्ति छत से गिर गया। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि थाना फेस- 3 क्षेत्र में रहने वाले मोहित गुलाटी की ऊंचाई से गिरने की वजह से मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इसी प्रकार थाना सेक्टर 39 क्षेत्र के सदरपुर कॉलोनी में रहने वाले अच्छेलाल की आज संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल की सूचना पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।


.jpg)








.jpg)
.jpg)






.jpg)






.jpg)
.jpg)