- Home
- देश
- नई दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने विवविद्यालयों की अंतिम वर्ष की परीक्षा 30 सितंबर तक कराने के बारे में विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के 6 जुलाई के सर्कुलर को बरकरार रखा है। शीर्ष न्यायालय ने कोविड-19 महामारी के बीच विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों को अंतिम वर्ष की परीक्षा कराने का आदेश देने के अनुदान आयोग के फैसले को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए यह फैसला दिया।न्यायालयसुप्रीम कोर्ट ने अंतिम वर्ष की परीक्षाएं 30 सितंबर तक कराने के विवि अनुदान आयोग के आदेश को बरकरार रखानई दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने विवविद्यालयों की अंतिम वर्ष की परीक्षा 30 सितंबर तक कराने के बारे में विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के 6 जुलाई के सर्कुलर को बरकरार रखा है। शीर्ष न्यायालय ने कोविड-19 महामारी के बीच विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों को अंतिम वर्ष की परीक्षा कराने का आदेश देने के अनुदान आयोग के फैसले को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए यह फैसला दिया।न्यायालय ने कहा है कि राज्य, आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत अंतिम वर्ष की परीक्षा स्थगित कर सकते है लेकिन नई तिथियों के बारे में फैसला विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के साथ विचार-विमर्श से ही करना होगा। राज्यों को आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार ही ये परीक्षाएं करानी होगी और इसमें किसी भी प्रकार की छूट के लिए अनुमति लेनी होगी। ने कहा है कि राज्य, आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत अंतिम वर्ष की परीक्षा स्थगित कर सकते है लेकिन नई तिथियों के बारे में फैसला विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के साथ विचार-विमर्श से ही करना होगा। राज्यों को आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार ही ये परीक्षाएं करानी होगी और इसमें किसी भी प्रकार की छूट के लिए अनुमति लेनी होगी।
- नई दिल्ली। भारतीय रेल 2030 तक अपनी 33 अरब यूनिट से अधिक की ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने के लिए तैयार है। रेलवे की अभी वार्षिक आवश्यकता लगभग 21 अरब यूनिट है।रेल मंत्री पीयूष गोयल ने गुरुनार को कहा कि रेलवे ने 2030 तक रेलवे की खाली पड़ी भूमि का उपयोग करके 20 गीगावाट क्षमता के सौर संयंत्र स्थापित करने की एक बड़ी योजना बनाई है। उन्होंने कहा कि सौर ऊर्जा के उपयोग से भारतीय रेल कार्बन उत्सर्जन में कमी लाने के मिशन में तेजी लाएगा। रेल मंत्री ने कहा कि रेलवे अपनी आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए सौर ऊर्जा का उपयोग करने और परिवहन का एक पूर्ण ग्रीन मोड बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। रेलवे ने डी-कार्बोनाइजेशन के लिए एक बहु-आयामी दृष्टिकोण अपनाया है जिसे सौर परियोजनाओं के माध्यम से पूरा किया जाएगा। इससे भारतीय रेल को आत्मनिर्भर बनने में मदद मिलेगी।---
- नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने क्षेत्रीय संपर्क योजना-उड़ान के अंतर्गत 78 नए मार्गों को मंजूरी दे दी है।नागरिक विमानन मंत्रालय ने गुरुवार को कहा है कि इन नये मार्गों में पूर्वोत्तर के पर्वतीय क्षेत्रों, पहाड़ी राज्यों और द्वीपों को प्राथमिकता दी गई है। मंत्रालय ने कहा है कि इन मार्गों के लिए 29 चालू, 8 बंद पड़े और दो बहुत कम इस्तेमाल किये जाने वाले हवाई अड्डों का उपयोग किया जाएगा। मंत्रालय ने कहा कि उड़े देश का आम नागरिक यानी उड़ान योजना के तहत अब तक कुल 766 मार्गों को मंजूरी दी गई है। मंत्रालय के अनुसार अब तक उसने 274 उड़ान मार्गों को चालू किया है, जिसमें 45 हवाई अड्डे और 3 हेलीपोर्ट जुड़े हैं।------
- नई दिल्ली। केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने आज मुख्यमंत्रियों और राज्य के कृषि मंत्रियों के साथ हाल ही हुए कृषि बाजार सुधारों और एक लाख करोड़ रुपये के कृषि बुनियादी ढांचा कोष के अंतर्गत वित्त पोषण सुविधा की नई केंद्रीय क्षेत्र योजना पर विचार-विमर्श किया। इस कार्यक्रम का आयोजन वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से किया गया। चर्चा के दौरान श्री तोमर ने इस बात पर जोर दिया कि कोष का उद्देश्?य फसल कटाई के बाद के बुनियादी ढांचे और सामुदायिक कृषि परिसंपत्तियों की उपलब्धता में सुधार करना है। उन्होंने कहा यह भी सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि छोटे और मध्यम किसानों को इसका पूरा लाभ मिले।मुख्यमंत्रियों और राज्य के कृषिमंत्रियों ने पूर्ण आश्वासन दिया कि निधि का उपयोग सुनिश्चित करने में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी और सभी गांवों में नए बुनियादी ढांचे का निर्माण किया जाएगा। श्री तोमर ने यह भी कहा कि सरकार किसानों के कल्याण और स्थिरता सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।केंद्रीय मंत्री ने मुख्यमंत्रियों और राज्यों के कृषिमंत्रियों ने भी योजना के लाभों पर चर्चा की और यह कैसे राज्यों को निवेश में वृद्धि को चलाने, कृषि और संबद्ध क्षेत्रों में नई नौकरियां पैदा करने और किसान आय में सुधार करने में मदद करेगा।बैठक के दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में पीएम-किसान योजना के तहत दो करोड़ चौदह लाख से अधिक किसान लाभान्वित हुए हैं। उन्होंने यह भी बताया कि पहले से जारी एक करोड़ चव्?वालिस लाख कार्ड के अलावा 12 लाख नए किसान क्रेडिट कार्ड दिए जा रहे हैं।महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने किसानों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कहा कि उनके लिए बुनियादी सुविधाएं बनाना जरूरी है, जिसके लिए कृषि बुनियादी ढांचा कोष में प्रावधान किया गया है।केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री पुरुषोत्तम रुपाला और कैलाश चौधरी के साथ-साथ राजस्थान, केरल, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना के कृषि मंत्रियों ने भी चर्चा में भाग लिया।
- चंडीगढ़। पंजाब में कैबिनेट मंत्री सुखजिन्दर सिंह रंधावा, श्याम सुन्दर अरोड़ा और गुरदीप सिंह कंगर सहित 23 विधायक कोरोना संक्रमित हो गये हैं।राज्य विधानसभा का एक दिवसीय मॉनसून सत्र कल होगा। यह सत्र संविधान के प्रावधानों के अंतर्गत आयोजित किया गया है, जिसके अनुसार दो सत्रों के बीच छह महीने से अधिक का व्यवधान नहीं होना चाहिए। कोरोना संक्रमित पाए गए सभी विधायक और मंत्री कल की बैठक में भाग नहीं ले पाएंगे।----
- गुवाहाटी। प्रख्यात लोक गायिका अर्चना महंत का आज एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। महंत का, मस्तिष्क आघात के बाद अस्पताल में इलाज चल रहा था। वे 72 वर्ष की थीं।उनके परिवार में उनकी एक बेटी और बेटा पापोन हैं। पापोन बॉलीवुड में मशहूर गायक हैं। राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों और प्रशंसकों की मौजूदगी में उनका अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ शहर के नाभाग्रह शवदाहगृह में किया गया। परिवार के सदस्यों के अनुसार, उन्हें जुलाई में मस्तिष्क आघात हुआ था और तब उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।एक संबंधी ने बताया पिछले कुछ दिनों से उनकी हालत लगातार बिगड़ रही थी। महंत अपने पति और संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार विजेता खगेन महंत के साथ प्रस्तुति देती थीं। खगेन की जून 2014 में मृत्यु हो गई थी।असम के मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल ने कहा, मैं प्रसिद्ध असमिया लोक गायिका अर्चना महंत के निधन की खबर सुनकर शोकाकुल हूं। आज, हमने राज्य के सांस्कृतिक दिग्गजों के बीच के एक चमकते सितारे को खो दिया है।असम के वित्त मंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि महंत की मृत्यु राज्य के सांस्कृतिक क्षेत्र के लिए एक अपूरणीय क्षति है।भाजपा, कांग्रेस, एजीपी और अन्य राजनीतिक दलों के साथ-साथ सामाजिक संगठनों और गणमान्य लोगों ने भी उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है।-----
- बांदा (उप्र)। जिले की बबेरू कोतवाली क्षेत्र के निभौर गांव में आज दोपहर ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से उसमें सवार एक युवक की मौके पर मौत हो गयी है और 22 अन्य लोग घायल हो गए हैं।सभी लोग ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार होकर यमुना नदी के किनारे एक व्यक्ति का अंतिम संस्कार करने जा रहे थे। बबेरू कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) जयश्याम शुक्ला ने बताया, यह हादसा आज दोपहर करीब एक बजे निभौर गांव के पास हुआ है।उन्होंने बताया, बबेरू कस्बे के नेता नगर मुहल्ले में एक व्यक्ति की मौत के बाद सभी लोग उसके शव का अंतिम करने यमुना नदी जा रहे थे, तभी असंतुलित होकर ट्रैक्टर-ट्रॉली सड़क किनारे खाईं में पलट गई, जिसमें दबकर युवक लालू वर्मा (25) की मौके पर ही मौत हो गयी है और 22 अन्य सवार व्यक्ति घायल हो गए हैं। घायलों को बबेरू के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में इलाज चल रहा है।
- नई दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज यहां डायरेक्टोरेट जनरल नेशनल कैडेट कॉप्स (डीजीएनसीसी) मोबाइल प्रशिक्षण ऐप लॉन्च किया। यह ऐप एनसीसी कैडेटों के देशव्यापी ऑनलाइन प्रशिक्षण के संचालन में सहायता करेगा।कोविड-19 द्वारा थोपे गए प्रतिबंधों को देखते हुए, एनसीसी कैडेटों के प्रशिक्षण पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा था क्योंकि अधिकांशत: यह संपर्क आधारित ही होता है। चूंकि निकट भविष्य में विद्यालयों/महाविद्यालयों के खुलने की संभावना नहीं है, इसलिए ऐसी आवश्यकता महसूस की जा रही थी कि डिजिटल माध्यम के उपयोग के द्वारा एनसीसी कैडेटों को प्रशिक्षण प्रदान किया जा सकता है। रक्षा मंत्री ने ऐप के लॉन्च के दौरान वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के जरिये एनसीसी कैडेटों के परस्पर बातचीत भी की और उनके प्रश्नों के उत्तर दिए। रक्षा मंत्री ने उनकी सफलता की कामना की और उन्हें जीवन के सभी क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने को प्रेरित किया।एनसीसी कैडेटों को अपने संबोधन में रक्षा मंत्री ने कहा कि यह ऐप उनके लिए डिजिटल तरीके से सीखने तथा प्रत्यक्ष शारीरिक आपसी मुलाकातों पर प्रतिबंध के कारण कोविड-19 द्वारा पेश की गई चुनौतियों का सामना करने में उपयोगी होगा। उन्होंने कहा कि अगर कोई दृढ़ संकल्प और आत्म विश्वास के साथ आगे बढ़ता है तो वह सभी प्रकार की बाधाओं को पार करने और जीवन में सफलता प्राप्त करने में सक्षम हो जाएगा। राजनाथ सिंह ने एक लाख से अधिक एनसीसी कैडेटों के योगदान की सराहना की जिन्होंने महमारी के खिलाफ लड़ाई में विभिन्न दायित्वों के निर्वहन के द्वारा अग्रिम पंक्ति के कोरोना योद्धाओं की सहायता की। उन्होंने कहा कि एनसीसी एकता, अनुशासन, देश की सेवा का मूल्य समावेशित करता है और एनसीसी के कई कैडेट आगे चलकर महान हस्ती बन गए जैसे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, एयर मार्शल अर्जन सिंह, खिलाड़ी अंजलि भागवत, पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज और पूर्व रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर। इसके अतिरिक्त, रक्षा मंत्री खुद भी एक एनसीसी कैडेट रह चुके हैं।डीजीएनसीसी मोबाइल प्रशिक्षण ऐप का उद्देश्य एनसीसी कैडेटों को एक प्लेटफार्म पर समस्त प्रशिक्षण सामग्री (सिलेबस, संक्षेपिका, प्रशिक्षण वीडियो एवं अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न) उपलब्ध कराना है। इस ऐप को एक प्रश्न विकल्प शामिल करने के द्वारा परस्पर संवादमूलक बनाया गया है। इस विकल्प का उपयोग करने के द्वारा कोई भी कैडेट प्रशिक्षण सिलेबस के बारे में प्रश्न पूछ सकता है और उसका उत्तर योग्य इंस्ट्रक्टरों के एक पैनल द्वारा दिया जाएगा।यह ऐप निश्चित रूप से प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के डिजिटल इंडिया विजन की तर्ज पर एनसीसी प्रशिक्षण के ऑटोमेशन की दिशा में एक सकारात्मक कदम है और महामारी के इस चुनौतीपूर्ण समय में एनसीसी कैडेटों को प्रशिक्षण सामग्री की सरल सुविधा उपलब्ध कराने में सहायता करने में दीर्घकालिक भूमिका निभाएगा। इस अवसर पर एनसीसी के महानिदेशक डॉ. अजय कुमार, लेफ्टिनेंट जनरल राजीव चोपड़ा एवं मंत्रालय के अन्य वरिष्ठ सिविल तथा सैन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।---
- - त्रिची, रायगंज, राजकोट, जबलपुर, झांसी और मेरठ नए सर्कल में हुए शामिलनई दिल्ली। संस्कृति मंत्रालय ने भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के 7 नए सर्कलों की घोषणा की है। यह जानकारी संस्कृति एवं पर्यटन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) प्रहलाद सिंह पटेल ने बुधवार को उनके द्वारा ट्वीट किए गए एक वीडियो संदेश में साझा की।श्री पटेल ने कहा कि संस्कृति मंत्रालय ने स्व-घोषणा के साथ कलाकृतियों के पंजीकरण के साथ-साथ पुरातात्विक स्मारकों के संरक्षण और पंजीकरण की प्रक्रिया को सुविधाजनक और मजबूत बनाने के लिए प्रधानमंत्री के आह्वान के अनुसार यह कदम उठाया है। संस्कृति मंत्री ने बताया कि नए सर्कल मध्य प्रदेश, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश, कर्नाटक, पश्चिम बंगाल और गुजरात में बनाए गए हैं। उन्होंने कहा कि त्रिची, रायगंज, राजकोट, जबलपुर, झांसी और मेरठ को नए सर्किल के रूप में घोषित किया गया है। श्री पटेल ने बताया कि कर्नाटक में हम्पी शहर अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त स्थान है इसलिए हम्पी मिनी सर्कल को पूर्ण विकसित सर्कल में बदल दिया गया है। मंत्री ने कहा इससे पहले देश भर में 29 एएसआई सर्किल थे।श्री पटेल ने कहा कि तमिलनाडु जैसे बड़े राज्य में, जिसमें हजारों मंदिर हैं और चोल राजाओं की शानदार यादें हैं, त्रिची को चेन्नई के सर्कल के साथ एक नया सर्कल बनाया गया है। कर्नाटक पवित्रता की दृष्टि से एक महत्वपूर्ण राज्य है। कर्नाटक में हम्पी शहर पुरातात्विक विरासत के दृष्टिकोण से अंतर्राष्ट्रीय महत्व का स्थान है इसलिए हम्पी उप-सर्कल को अब एक नया पूर्ण विकसित सर्कल बना दिया गया है। पश्चिम बंगाल में, रायगंज को कोलकाता के साथ एक नया सर्कल बनाया गया है, इससे बंगाल जैसे बड़े राज्य में भौगोलिक असुविधा समाप्त हो जाएगी। गुजरात में, वडोदरा के साथ राजकोट कोएक नए सर्कल की घोषणा की गई है।श्री पटेल ने कहा कि मध्य प्रदेश में भोपाल के साथ जबलपुर को एक नया सर्कल घोषित किया गया है। इसमें जबलपुर, रीवा, शहडोल और सागर संभागों के स्मारकों को शामिल किया जाएगा। संस्कृति मंत्री ने यह भी बताया कि उत्तर प्रदेश में लखनऊ और आगरा के साथ बुंदेलखंड में झांसी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मेरठ सहित दो नए सर्कलों की घोषणा की गई है।---
- बंगलुरू। कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डॉ. सी.एन. अश्वत्तनारायण ने प्रदेश में पहली सितंबर से डिग्री महाविद्यालयों को खोले जाने की घोषणा की है।बुधवार को बेंगलुरु में संवाददाताओं से बातचीत में उन्होंने कहा कि सभी डिग्री महाविद्यालयों में 1 सितंबर से ऑनलाइन और 1 अक्टूबर से व्यक्तिगत कक्षाओं में पढ़ाई होंगी। उन्होंने बताया कि सभी शैक्षणिक गतिविधियां इस माह सितंबर से शुरू होंगी और अक्टूबर में छात्रों के व्यक्तिगत रूप से कक्षाओं में भाग लेने की संभावना है।
-
नई दिल्ली। राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस प्रकोष्ठ (एनईजीडी) ने जन सेवा केंद्रों (सीएससी) के जरिये उमंग ऐप की सेवाएं उपलब्ध कराने के लिये बुधवार को सीएसई ई-गवर्नेंस सेवा भारत के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किये।
एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि इस समझौता ज्ञापन से अब उमंग ऐप की सेवाएं 3.75 लाख जन सेवा केंद्रों के माध्यम से आम लोगों को उपलब्ध होंगी। बयान में कहा गया, सीएससी संचालक... ग्राम स्तरीय उद्यमी नागरिकों को उमंग ऐप से 140 विभागों की सेवाएं दे सकेंगे। इस कदम से ऐसे लोगों को फायदा होगा, जिनके पास स्मार्टफोन नहीं है यी स्वयं से ऐप के जरिये ई-सेवाओं का लाभ उठाने में सहज नहीं हैं। बयान में कहा गया, जनता के लिये यह न केवल सरकारी सेवाओं तक पहुंच बढ़ाएगा, बल्कि ग्राम स्तरीय उद्यमियों की आय में भी वृद्धि करेगा। उमंग ऐप की सभी सेवाएं सीएससी को बिना किसी अतिरिक्त लागत के दी जा रही हैं। एनईजीडी सभी सीएससी को ये सेवाएं नि:शुल्क उपलब्ध कराने वाला है। उल्लेखनीय है कि उमंग (यूनिफाइड मोबाइल एप्लिकेशन फॉर न्यू-एज गवर्नेंस) ऐप पूरे देश में विभिन्न सरकारी सेवाएं उपलब्ध कराता है। बयान के अनुसार, इस ऐप को अभी तक 3.12 करोड़ से अधिक बार डाउनलोड किया जा चुका है। इसके 2.05 करोड़ पंजीकृत उपयोक्ता हैं।--- - नई दिल्ली। केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा है कि नयी राष्ट्रीय शिक्षा नीति में बच्चों के स्वयं मूल्यांकन पर जोर दिया गया है तथा 360 डिग्री समग्र मूल्यांकन पद्धति के तहत अब बच्चों का रिपोर्ट कार्ड नहीं बल्कि प्रोग्रेस कार्ड तैयार होगा।मध्यप्रदेश के अमरकंटक में केंद्रीय विद्यालय के नवनिर्मित भवन का डिजिटल माध्यम से उद्घाटन करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति में स्कूली शिक्षा में महत्वपूर्ण सुधार करते हुए बच्चों के स्वयं मूल्यांकन पर जोर दिया गया है। उन्होंने कहा, बच्चे का अब रिपोर्ट कार्ड नहीं बल्कि प्रोग्रेस कार्ड होगा। बच्चे का मूल्यांकन वे खुद, उनके साथी, उनके अध्यापक, उनके अभिभावक करेंगे। श्री निशंक ने कहा कि हमने 360 डिग्री समग्र मूल्यांकन का प्रावधान रखा है । बच्चों के रिपोर्ट कार्ड के स्वरूप में बदलाव करते हुए समग्र मूल्यांकन पर आधारित रिपोर्ट कार्ड की बात कही गई है। केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने कहा कि नई शिक्षा नीति नए भारत की परिकल्पना को पूरा करेगी और इसीलिए हमने छठी कक्षा से ही व्यावसायिक शिक्षा का प्रावधान रखा है । उन्होंने कहा कि व्यवसायिक शिक्षा के साथ इंटर्नशिप का प्रावधान किया है ताकि 12वीं के बाद जब बच्चा निकले तो पूरी तरह से कौशल सम्पन्न हो । निशंक ने कहा कि इसके तहत पहली बार छठी कक्षा से कृत्रिम बुद्धिमता विषय पढ़ाया जायेगा ।----
- नई दिल्ली। भारत से अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में यात्रा करना चाह रहे यात्रियों को नागर विमानन मंत्रालय में आवेदन करने की जरूरत नहीं है और वे सीधे एयरलाइन्स से अपनी टिकट बुक करा सकते हैं।एक आधिकारिक वक्तव्य में बुधवार को यह जानकारी दी गयी। गृह मंत्रालय द्वारा 22 अगस्त को जारी मानक परिचालन प्रोटोकॉल में कहा गया था कि अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में यात्रा करने के पात्र लोगों को नागरिक उड्डयन मंत्रालय या मंत्रालय द्वारा चिह्नित किसी एजेंसी में आवश्यक विवरण के साथ आवेदन करना होगा जिसमें प्रस्थान और आगमन स्थल की जानकारी शामिल हो। मंत्रालय ने बुधवार को ट्विटर पर कहा कि उसने वंदे भारत मिशन तथा वायु यातायात बबल प्रणाली के तहत संचालित सभी विमानन कंपनियों को इस मकसद से निर्दिष्ट एजेंसी चिह्नित किया है। द्विपक्षीय एयर बबल व्यवस्था के तहत दोनों देशों की एयरलाइन्स कुछ पाबंदियों के साथ विशेष अंतरराष्ट्रीय यात्री उड़ानों को संचालित कर सकती हैं। मंत्रालय ने कहा, यात्री संबंधित एयरलाइन्स से सीधे टिकट बुक करा सकते हैं। उन्हें नागर विमानन मंत्रालय में आवेदन/पंजीकरण कराने की जरूरत नहीं है।देश में कोरोना वायरस महामारी के कारण 23 मार्च से निर्धारित अंतरराष्ट्रीय यात्री उड़ानें निलंबित चल रही हैं, वहीं वंदे भारत मिशन और द्विपक्षीय एयर बबल व्यवस्थाओं के तहत विशेष अंतरराष्ट्रीय उड़ानों का परिचालन किया जा रहा है। भारत ने इस साल जुलाई से अब तक अमेरिका, ब्रिटेन, जर्मनी, फ्रांस, संयुक्त अरब अमीरात तथा कतर जैसे अनेक देशों के साथ अलग-अलग द्विपक्षीय एयर बबल व्यवस्थाओं पर दस्तखत किये हैं।---
- नई दिल्ली। पेंशन और पेंशनधारक कल्याण विभाग ने केन्द्र सरकार के सिविल पेंशनधारकों की आसानी के लिए इलेक्ट्रोनिक पेंशन भुगतान आदेश को डिजी लॉकर से जोडऩे का फैसला किया है। इससे पेंशन धारक महालेखा नियंत्रक के इलेक्ट्रोनिक पेंशन भुगतान आदेश का डिजी लॉकर एकाउंटस से तुरंत प्रिंट ले सकेंगे। इस पहल से डिजी लॉकर में उनके पेंशन भुगतान आदेश का स्थायी रिकॉर्ड उपलब्ध रहेगा और नए पेंशनधारकों तक पेंशन भुगतान आदेश पहुंचाने में देरी से बचा जा सकेगा।यह सुविधा 2021-22 तक शुरू करने का लक्ष्य रखा गया था, लेकिन कोविड महामारी के मद्देनजऱ विभाग ने यह लक्ष्य समय से पहले ही हासिल कर लिया। कार्मिक, जनशिकायत और पेंशन मंत्रालय ने बताया कि अकसर पेंशनधारकों के पेंशन भुगतान आदेश की मूल प्रति गुम होने की शिकायतें मिलती रहती हैं। मूल प्रति न होने पर पेंशनधारकों को कई समस्याओं का सामना करना पड़ता था। इस सुविधा से यह सभी समस्?याएं दूर हो जाएंगी।
- नई दिल्ली। महिला और बाल विकास मंत्रालय ने बच्चों, व्यक्तियों और संस्थानों से प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार-2021 के लिए नाम आमंत्रित किए हैं।देश के प्रतिभावन बच्चों, व्यक्तियों और संस्थानों को सम्मानित करने के लिए यह पुरस्कार दिए जाते हैं। पुरस्कारों की दो श्रेणी हैं-बाल शक्ति पुरस्कार और बाल कल्याण पुरस्कार।यह पुरस्कार प्रत्येक वर्ष गणतंत्र दिवस से एक सप्ताह पूर्व राष्ट्रपति भवन में आयोजित कार्यक्रम में दिए जाते हैं। प्रधानमंत्री भी पुरस्कार विजेताओं को सम्मानित करते हैं। बाल शक्ति पुरस्कार के विजेता 26 जनवरी को राजपथ पर गणतंत्र दिवस परेड में भी हिस्सा लेते हैं।बाल शक्ति पुरस्कार का उद्देश्य ऐसे बच्चों को सम्मानित करना हैं जिन्होंने नवाचार, अध्ययन, खेल, कला - संस्कृति, समाज सेवा और साहसिक कार्य सहित विभिन्न क्षेत्रों में असाधारण काम किया हो।बाल कल्याण पुरस्कार उन व्यक्तियों और संस्थानों को दिए जाते हैं जिन्होंने बाल विकास, बाल संरक्षण और बाल कल्याण के क्षेत्र में बच्चों की सेवा की दिशा में असाधारण योगदान दिया हो।
- नई दिल्ली। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी--एनटीए ने कहा है कि कोविड महामारी के मद्देनजऱ नीट और जेईई परीक्षा कराते समय पूरी ऐहतियात बरती जाएगी और सभी आवश्यक उपाए किए जाएंगे।एनटीए के महानिदेशक डॉक्टर विनीत जोशी ने कहा कि सभी विद्यार्थियों और कर्मचारियों की सुरक्षा उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने आश्वासन दिया कि परीक्षा के दौरान सुरक्षित दूरी बनाए रखने के बारे में सरकारी दिशानिर्देशों का पालन किया जाएगा। परीक्षा हाल की संख्या बढ़ाई गई है ताकि एक कमरे में 12 उम्मीदवारों से ज्यादा न बैठें। उन्होंने कहा कि एक केन्द्र में विद्यार्थियों के अलग समूहों को अलग-अलग समय आवंटित किया गया है। परीक्षकों की संख्या भी दोगुनी कर दी गई है।श्री जोशी ने कहा कि पिछले 15 दिन से शहर समन्वयकों और प्रेक्षकों को मानक संचालन प्रक्रिया तथा विस्तृत दिशा निर्देशों के बारे में प्रशिक्षण दिया जा रहा है ताकि वे परीक्षा केन्द्रों में सुरक्षित दूरी बनाए रखने के नियम का सख्ती से पालन कर सके। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के लिए परामर्श जारी किया गया है। अगर दिशा निर्देशों का पालन किया गया तो उन्हें कोई परेशानी नहीं होगी।एनटीए ने आज नीट-2020 परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिए। पहले तीन घंटों में चार लाख से अधिक उम्मीदवारों ने अपने प्रवेश पत्र डाउनलोड किए। अब तक साढ़े पांच लाख से अधिक उम्मीदवार प्रवेश पत्र डाउनलोड कर चुके हैं।एजेंसी ने कहा है कि कोविड-19 महामारी के कारण सामाजिक दूरी बनाए रखने की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए देश भर में परीक्षा केन्द्रों की संख्या जेइई मेन्स के लिए 570 से बढ़ाकर 660 और नीट यूजी 2020 के लिए 546 से बढ़ाकर 3 हजार 843 कर दी गयी है। इसके अलावा जेईई मेन्स के लिए पारियों की संख्या भी आठ से बढ़ाकर 12 कर दी गयी है। लेकिन प्रति शिफ्ट परीक्षार्थियों की संख्या एक लाख 32 हजार से घटाकर 85 हजार कर दी गयी है। इस साल करीब साढ़े आठ लाख परीक्षार्थियों ने जेईई मेन्स के लिए और लगभग 16 लाख ने एनईईटी-यूजी के लिए पंजीयन कराया है।परीक्षा कक्ष में उचित सामाजिक दूरी बनाए रखने के लिए जेईई-मेन्स के उम्मीदवारों को एक सीट खाली छोड़कर बैठाया जाएगा। एक अन्य एहतियाती उपाय के तौर पर एनईईटी-यूजी परीक्षा में एक कक्ष में प्रतिभागियों की संख्या 24 से घटाकर 12 कर दी गयी है। परीक्षा कक्ष से बाहर भी सामाजिक दूरी बनाए रखने के लिए अलग अलग पारियों के प्रतिभागियों को कक्ष में आने और वहां से जाने की अनुमति रुक-रुक कर दी जाएगी। परीक्षा केन्द्रों के बाहर सामाजिक दूरी के नियम का पालन सुनिश्चित करने के लिए भी ये व्यवस्था की गई है।परीक्षार्थियों को परामर्श जारी कर सामाजिक दूरी बनाए रखने के लिए क्या किया जाना चाहिए और क्या नहीं किया जाना चाहिए इसके बारे में बताया गया है। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी ने राज्यों को पत्र लिखकर परीक्षार्थियों के शहर में आने-जाने की सुविधा का ध्यान रखने को कहा है ताकि वे समय पर अपने परीक्षा केन्द्रों तक पहुंच सकें। जेईई मेन्स परीक्षा आगामी पहली सितंबर से 6 सितंबर तक और एनईईटी-यूजी 13 सितंबर को आयोजित की जानी हैं।
- लखनऊ। राजधानी लखनऊ के काकोरी थाना क्षेत्र में रोडवेज की दो बसों में आज सुबह हुई टक्कर में 6 लोगों की मौत हो गयी जबकि 8 अन्य घायल हो गये ।सहायक पुलिस आयुक्त, काकोरी एस एम कासिम आबिदी ने बताया कि लखनऊ-हरदोई मार्ग पर यह हादसा हुआ। सभी घायलों का राजधानी के ट्रामा सेंटर में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि एक बस के ओवरटेक करने के दौरान यह हादसा हुआ ।
- तिरुवनंतपुरम। केरल की राजधानी तिरुनवंतपुरम में स्थित भगवान पद्मनाभ स्वामी मंदिर को सख्त कोविड-19 दिशा-निर्देशों के साथ आज सुबह भक्तों के लिए खोल दिया गया। महामारी के मद्देनजर 21 मार्च से मंदिर में श्रद्धालुओं को अंदर जाने की अनुमति नहीं थी।खबर है कि आज सुबह करीब 200 भक्तों ने पूजा अर्चना की। भक्तों के लिए सामाजिक दूरी सुनिश्चित करने के लिए फर्श पर निश्चित दूरी पर निशान बनाए गए थे। कांग्रेस विधायक वी डी सतीशन ने भी मंदिर जाकर भगवान विष्णु की पूजा की। दर्शन के इच्छुक लोगों को एक दिन पहले मंदिर की वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन बुकिंग करानी होती है और उसकी एक प्रति और मूल आधार कार्ड के साथ मंदिर जाना होता है। उत्तरी द्वार पर एक काउंटर स्थापित किया गया है, जहां से श्रद्धालुओं को प्रवेश करना होता है और उन्हें अपना विवरण एक रजिस्टर में दर्ज करना होता है। तीर्थयात्रियों को उनके आधार कार्ड के सत्यापन के बाद स्पॉट बुकिंग के माध्यम से प्रवेश करने की अनुमति दी जाती है। एक बार में केवल 35 श्रद्धालुओं और एक दिन में अधिकतम 665 श्रद्धालुओं को ही मंदिर के अंदर जाने की अनुमति है। हालांकि, 60 वर्ष से अधिक और 10 वर्ष से कम उम्र के बच्चों का प्रवेश वर्जित किया गया है।दर्शन का समय सुबह आठ बजे से 11 बजे तक और शाम पांच बजे से 6.45 बजे तक निर्धारित किया गया है।--
- नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने ट्वीटर अकाउंट पर अपने गृह राज्य गुजरात के मेहसाणा में स्थित मोढेरा के प्रसिद्ध सूर्य मंदिर का एक वीडियो साझा किया और लिखा है कि बरसात के मौसम में यह मंदिर अद्भुत और भव्य छटा बिखेरता है।मोदी ने वीडियो साझा करने के साथ ट्वीट किया, मोढेरा का प्रतिष्ठित सूर्य मंदिर बरसात के दिनों में भव्य नजर आता है। आप भी देखिए। पचपन सेकेंड के इस वीडियो में बारिश में नहाया सूर्य मंदिर अद्भुत नजर आ रहा है। उत्तरी गुजरात के मेहसाणा जिले में पुष्पावती नदी के किनारे स्थित मोढेरा का यह सूर्य मंदिर वास्तुशिल्प का उत्कृष्ट नमूना है। इसी जिले के वडऩगर में नरेन्द्र मोदी का जन्म हुआ था। गुजरात में इन दिनों भारी बारिश हो रही है।--
- मथुरा। भगवान श्रीकृष्ण के प्रेम की परम प्रतीक राधारानी का जन्मोत्सव आज ब्रज क्षेत्र के प्रसिद्ध तीर्थ बरसाना में ब्रह्मांचल पर्वत पर स्थित विख्यात लाडि़ली जी मंदिर में कोरोना वायरस के चलते सादगी से मनाया गया।जन्मोत्सव में मंदिर में सेवा करने वाले गोस्वामी एवं वहां तैनात सुरक्षाकर्मी ही उपस्थित थे। बाहरी श्रद्धालुओं के लिए मंदिर में प्रवेश पर प्रतिबंध लागू है। ब्रजाचार्य पीठाधीश्वर कृष्णाचार्य भट्ट ने बताया, आज सुबह चार बजे ब्रह्म मुहूर्त में राधारानी के विग्रह का विधि-विधान पूर्वक अभिषेक किया गया। उन्होंने बताया, वृषभानु नंदिनी ने भादो मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी को अनुराधा तथा मूल नक्षत्र में जन्म लिया था। बुधवार तड़के मंदिर में सेवा करने वाले गोस्वामी समाज के पुजारियों ने दूध, दही, शहद, बूरा, इत्र, घी, गुलाब जल, गोघृत, पंच मेवा, पंच नवरत्न, केसर आदि से श्रीजी के श्रीविग्रह का अभिषेक किया गया। राधारानी का जन्मस्थान माने जाने वाले बलदेव क्षेत्र के एक और गांव रावल में भी राधारानी के मंदिर में अभिषेक किया गया।---
- नई दिल्ली। सरकार ने पूरे देश के राजमार्गों पर टोल प्लाजा पर किसी भी छूट के लिए फास्टैग अनिवार्य कर दिया है। डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देने और राष्ट्रीय राजमार्गों पर निर्बाध यात्रा सुनिश्चित करने के लिए यह फैसला किया गया है।सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने वैध फास्टैग वाले वाहनों को 24 घंटे के अंदर वापसी यात्रा करने पर छूट और अन्य रियायतें देने के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग शुल्क नियम 2008 में संशोधन किया है। मंत्रालय ने बताया कि इस संशोधन के बाद छूट स्वत: मिलेगी और 24 घंटे के अंदर वापसी यात्रा करने वाले वाहनों के लिये पूर्व जानकारी देना जरूरी नहीं होगा।यह राष्ट्रीय राजमार्गों के शुल्क प्लाजा पर डिजिटल भुगतान के उपयोग को बढ़ावा देने की दिशा में एक और अहम कदम है। इस तरह की छूट (डिस्काउंट) प्राप्त करने के लिए देय शुल्क का भुगतान केवल प्री-पेड इंस्ट्रूमेंट्स, स्मार्ट कार्ड या फास्टैग अथवा ऑनबोर्ड यूनिट (ट्रांसपोंडर) या इसी तरह के किसी अन्य उपकरण के जरिए किया जाएगा।नियमों में संशोधन से निम्नलिखित संभव होंगे-- 24 घंटे के भीतर वापसी या रिटर्न यात्रा पर डिस्काउंट प्राप्त करने के लिए, यह फास्टैग या इसी तरह के अन्य उपकरण के माध्यम से संभव होगा और स्वत: होगा तथा किसी पास की कोई आवश्यकता नहीं होगी।-अन्य सभी मामलों में छूट या डिस्काउंट प्राप्त करने के लिए, एक वैध फास्टैग होना अब अनिवार्य कर दिया गया है।उपर्युक्त संशोधन से यह भी संभव होगा कि जिन मामलों में 24 घंटे के भीतर वापसी या रिटर्न यात्रा के लिए डिस्काउंट उपलब्ध है, उनमें पूर्व रसीद या सूचना की कोई आवश्यकता नहीं होगी और संबंधित नागरिक को छूट अपने-आप मिल जाएगी, बशर्ते कि वापसी यात्रा 24 घंटे के भीतर निश्चित रूप से हो जाए एवं संबंधित वाहन पर एक वैध व कार्यात्मक फास्टैग अवश्य लगा हो।---
- नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं बिहार से ताल्लुक रखने वाले वरिष्ठ नेता शकील अहमद का निलंबन रद्द कर दिया है।पार्टी महासचिव मोतीलाल वोरा की ओर से जारी एक बयान में इसकी जानकारी दी गई है। पिछले साल लोकसभा चुनाव में शकील अहमद ने बिहार में महागठबंधन के उम्मीदवार के खिलाफ मधुबनी सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ा था। इसके बाद उन्हें छह साल के लिए पार्टी से निलंबित कर दिया गया था। उन्होंने पिछले साल सितंबर में सोनिया गांधी से मुलाकात की थी। इसके बाद से ही उनकी वापसी के कयास लगाए जा रहे थे।----
- - फिर क्या हुआ पढिय़े......रांची। जन धन खाते की राशि प्राप्त करने के लिए एक बेटा अपनी 105 साल की बुजुर्ग मां को पीठ पर लादकर बैंक के चक्कर काट रहा है, यह खबर सामने आते ही मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने तत्काल संज्ञान लिया और उनके आदेश पर बैंककर्मियों ने बुजुर्ग महिला के घर जाकर यह राशि उन्हें दी।दरअसल मुख्यमंत्री को किसी ने ट्वीट के माध्यम से जानकारी दी कि गढ़वा जिले के रंका प्रखंड निवासी विफन भुइयां अपनी 105 वर्षीय मां को पीठ पर लादकर बैंक का चक्कर लगा रहे हैं। उसे मां के जन-धन खाते से 1500 रुपये निकालना है। वह अपनी मां को दो बार रंका स्थित जेआरजीबी बैंक लेकर आया, लेकिन बैंक वालों ने कोरोना संक्रमण का भय बता कर बैंक में प्रवेश नहीं करने दिया। विगत छह माह से उक्त वृद्ध महिला का वृद्धा पेंशन भी बंद है। ट्वीट में इस बारे में एक अखबार में प्रकाशित खबर की कतरन भी डाली गई थी।मुख्यमंत्री ने तत्काल गढ़वा के उपायुक्त को बैंक से रुपये निकालने के लिए परेशान रंका प्रखंड निवासी 105 वर्षीय महिला की मदद करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने उपायुक्त को आदेश दिया कि अकारण कोई भी लाभार्थी अपने अधिकार के लिए परेशान न हो, यह सुनिश्चित कराएं। मुख्यमंत्री के आदेश के बाद उपायुक्त ने बताया कि मामले की जांच कर त्वरित कार्रवाई करते हुए रंका निवासी पचिया कुंवर के घर जाकर जेआरजीबी (ग्रामीण बैंक) रंका के शाखा प्रबंधक ने 1500 रुपए की राशि प्रदान की।.इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने जिले के सभी सीएसपी को बैंक के माध्यम से निर्देश दिया गया कि भविष्य में ऐसी घटना की पुनरावृत्ति ना हो।
- नई दिल्ली। राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण-एन.आई.ए. ने फरवरी-2019 के पुलवामा हमले के मामले में मंगलवार को 19 लोगों के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया। इन लोगों पर पाकिस्तान के इशारे पर हमला कराये जाने का आरोप है।13 हजार पांच सौ पन्नों वाला यह आरोप पत्र आज एन.आई.ए. की जम्मू स्थित विशेष अदालत में दाखिल किया गया। इसमें जैश-ए-मोहम्मद के सरगना मौलाना मसूद अजहर उसके भाई अब्दुल रौफ असगर, अमर अल्वी और भतीजे उमर फारूक का नाम शामिल है। हमले को अंजाम देने वाले आत्मघाती हमलावर आदिल डार को पनाह देने और उसका आखिरी विडियो बनाये जाने के जुर्म में पुलवामा से गिरफ्तार किए गये लोगों के नाम भी आरोप पत्र में हैं।आदिल डार ने दक्षिणी कश्मीर में लेथपुरा के पास केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के काफिले से दो सौ किलोग्राम विस्फोटकों से लदी एक कार टकराई थी एन.आई.ए. ने विडियो सबूतों और गिरफ्तार आतंकवादियों तथा उनके साथियों के बयान के आधार पर पुलवामा हमले का पर्दाफाश किया। हमले के सिलसिले में एन.आई.ए. अब तक सात लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है।----
- नई दिल्ली। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि छावनी क्षेत्रों में केंद्र प्रायोजित योजनाओं को निर्बाध तरीके से लागू किया जाना चाहिए।वे मंगलवार को देश के 62 छावनी क्षेत्रों में केंद्र प्रायोजित योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन पर आयोजित एक वेबिनार को संबोधित कर रहे थे। आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री आवास योजना, स्मार्ट शहर मिशन और स्कूली बच्चों के लिए मध्याह्न भोजन योजना का उल्लेख करते हुए श्री सिंह ने कहा कि छावनी क्षेत्रों में इन योजनाओं को लागू करने में किसी तरह कमी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने, रक्षा मंत्रालय की ओर से शुरू की गई आत्मनिर्भर पहलों के संदर्भ में रक्षा उपकरणों के आयात में की गई कटौती का विशेष रूप से जिक्र किया।रक्षामंत्री ने इस अवसर पर छावनी कोविड-योद्धा संरक्षण योजना के नाम से एक सामूहिक बीमा योजना का शुभारंभ किया। बीमा योजना के तहत 62 छावनी बोर्ड क्षेत्र में रहने वाले दस हजार से ज्यादा कर्मचारियों में से प्रत्येक को किसी भी जानलेवा आपदा की स्थिति में पांच लाख रूपये की बीमा सुरक्षा दी जाएगी। बीमा योजना का लाभ स्थायी और अनुबंधित कर्मचारियों के साथ ही डॉक्टरों और अर्ध-चिकित्सा कर्मियों तथा सफाईकर्मियों को भी मिलेगा।


.jpg)


.jpg)










.jpg)





.jpg)



.jpg)
.jpg)