- Home
- देश
-
नोएडा। ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस वे पर शनिवार को बाइक चलाते समय स्टंट करने के दौरान दो युवकों की मौत हो गई और दो युवक घायल हो गए। अपर पुलिस उपायुक्त (जोन-तृतीय) विशाल पांडे ने बताया कि ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे पर स्टंट कर रहे दो बाइक सवार युवकों की मौत हो गई और उनके दो दोस्त घायल हो गए। उन्होंने बताया कि बाइक सवार चारों युवक स्टंट कर रहे थे। बाइक की तेज गति होने के कारण संतुलन बिगड़ गया और एक बाइक पेरिफेरल एक्सप्रेस वे पर किनारे खड़े ट्रक में जा घुसी। इस हादसे में दिलशाद और दानिश की मौत हो गई है। उन्होंने बताया कि घटना में जुबैर और अंशु घायल हो गए। दोनों का इलाज चल रहा है।
-
चंद्रपुर। महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले के मुधोली गांव में एक महिला और 15 वर्षीय एक लड़की की तालाब में डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह घटना शुक्रवार शाम को हुई। पुलिस के मुताबिक मृतकों की पहचान अनिशा चौधरी (22) और पूर्णिमा चौधरी के रूप में की गई। दोनों भद्रावती तहसील के एक गांव में रहती थीं। भद्रावती पुलिस थाने के निरीक्षक सुनील सिंह पवार ने कहा, वे दोनों एक ग्रामीण के खेत पर काम करने गई थीं। अपने काम के बाद, वे हाथ धोने के लिए तालाब पर गईं लेकिन उसमें गिर गईं। बाद में कुछ लोगों को तालाब के पास उनका सामान मिला लेकिन वे दोनों नहीं मिलीं। ग्रामीणों ने उन्हें खोजना शुरु किया लेकिन पता नहीं चलने पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पवार ने बताया कि अगले दिन दोनों के शव तालाब में तैरते पाए गए। शवों को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया।
- -ई संजीवनी और ई संजीवनी ओपीडी के माध्यम से 1.5 लाख टेली-परामर्श पूरे हुएनर्ई दिल्ली। केन्द्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने रविवार को राज्यों / केन्द्र शासित प्रदेशों के साथ ई संजीवनी और ई संजीवनी ओपीडी प्लेटफार्मों के बारे में एक समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की।स्वास्थ्य मंत्रालय के टेली मेडिसिन सेवा प्लेटफॉर्मों पर 1.5 लाख टेली-परामर्श पूरे हो गए हैं। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे भी इस अवसर पर उपस्थित थे। तमिलनाडु के स्वास्थ्य मंत्री डॉ.सी. विजय भास्कर इसमेंवर्चुअल रूप से शामिल हुए।नवम्बर 2019 के बाद बहुत कम समय में ही ई संजीवनी और ई संजीवनी ओपीडी द्वारा टेली-परामर्श 23 राज्यों (जिसमें 75 प्रतिशतआबादीरहती है) द्वारा लागू किया गया और अन्य राज्य इसको शुरू करने की प्रक्रिया में हैं। एक ऐतिहासिक उपलब्धि में राष्ट्रीय टेली-मेडिसिन सेवा ने डेढ़ लाख से अधिक टेली-परामर्शों को पूरा किया औरअपने घरों में रहते हुए ही मरीजों को डॉक्टरों के साथ परामर्श करने में सक्षम बनाया।इस उपलब्धि की सराहना व्यक्त करते हुए डॉ. हर्षवर्धन ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में हमने आयुष्मान भारत - स्वास्थ्य और कल्याण केन्द्रों पर ब्रॉडबैंड और मोबाइल फोन के माध्यम से डिजिटल इंडिया के विजन को लागू करने का काम शुरू कर दिया है। राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों के सहयोग से और नि:स्वार्थ तथा प्रतिभाशाली चिकित्सकों और विशेषज्ञों के एक पूल के साथ हमई संजीवनी जैसे टेली-मेडिसिन प्लेटफॉर्म के माध्यम से स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने में समर्थ हुए हैं। इससे कोविड महामारी के दौरान हमारे स्वास्थ्य बुनियादी ढांचे में व्यापक रूप से बढ़ोतरी हुई है।ई संजीवनी प्लेटफॉर्म ने दो प्रकार की टेली-मेडिसिन सेवाओं को सक्षम बनाया है जैसे डॉक्टर-से-डॉक्टर (ई संजीवनी) और रोगी-से-डॉक्टर (ई संजीवनीओपीडी) टेली-परामर्श। पहली सेवा आयुष्मान भारत स्वास्थ्य और कल्याण केन्द्र (एबी-एचडब्ल्यूसी) कार्यक्रम के तहत लागू की गई है। दिसम्बर 2022 तक हब एंड स्पोक मॉडल में सभी 1.5 लाख स्वास्थ्य और कल्याण केन्द्रों में टेली-परामर्श लागू करने की योजना बनाई गई है। राज्यों ने चिकित्सा कॉलेजों और जिला अस्पतालों में स्पोक्स जैसेएसएचसी और पीएचसी को टेली-परामर्श सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए समर्पित केन्द्रों की पहचान की है और उन्हें स्?थापित किया है। आज सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों और डॉक्टरों को मिलाकर 12 हजार उपयोगकर्ताओं को इस राष्ट्रीय ई-प्लेटफॉर्म का उपयोग करने के लिए प्रशिक्षित किया गया है। वर्तमान मेंटेलीमेडिसिन 10 राज्यों में 3 हजार से अधिक एचडब्ल्यूसी के माध्यम से उपलब्ध कराया जा रहा है।कोविड-19 महामारी के कारण स्वास्थ्य मंत्रालय ने दूसरी टेली-परामर्श सेवा शुरू की है ताकि ई संजीवनी ओपीडी के माध्यम से रोगी से डॉक्टर टेली-मेडिसिन को सक्षम बनाया जा सके।
- नई दिल्ली। रेल विभाग स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में कल से स्वच्छता सप्ताह मनाएगा। सप्ताह के दौरान विशेष सभी सफाई अभियान चलायें जाएंगे और रेललाइनों, स्टेशनों कार्यालयों, आवासीय बस्तियों, कार्यस्थलों और स्टेशनों के आसपास के इलाकों में विशेष ध्यान दिया जाएगा।रेल मंत्रालय ने कहा है कि रेललाइनों पर बिखरे प्लास्टिक कचरे को विशेष तौर पर हटाया जाएगा। चूंकि रेललाइनों पर यात्री रेलगाडिय़ों की संख्या कम है इसलिए इस समय का उपयोग रेललाइनों को साफ करने के लिए किया जाएगा। मंत्रालय ने कहा है कि स्टेशन, रेलगाडी़, शौचालय और नालियों की सफाई पर विशेष ध्यान देना होगा। इस दौरान एक जागरूकता अभियान भी चलाया जाएगा जिसमें रेलवे के कर्मचारी यात्रियों से रेलगाड़ी, स्टेशन और रेललाइनों को साफ रखने का अनुरोध करेंगे।
- -स्वस्थ होने वाले मरीजों का प्रतिशत बढ़कर 68 .78 हुआनई दिल्ली। भारत ने आज एक ही दिन में कोरोना महामारी के सात लाख से अधिक नमूनों का परीक्षण कर शानदार उपलब्धि हासिल की है।केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि पिछले कई दिनों से लगातार एक ही दिन में छह लाख से अधिक परीक्षणों का सिलसिला जारी रखते हुए यह उपलब्धि प्राप्त की है। पिछले 24 घंटों में सात लाख 19 हजार 364 परीक्षण किए गए हैं। मंत्रालय ने कहा है कि राज्यों को संक्रमित व्यक्तियों का व्यापक रूप से पता लगाने, उन्हें तत्काल औरों से अलग रखने और उनके कारगर उपचार की व्यवस्था करने को कहा गया है। पिछले सप्ताह ऐसे राज्यों के साथ कई बैठकें की गई हैं जहां कोविड-19 महामारी की वजह से मृत्यु-दर अधिक है।भारत में एक ही दिन में सबसे अधिक संख्या में स्वस्थ होने का भी नया रिकॉर्ड बना है और 53 हजार 879 रोगियों को इलाज के बाद अस्पतालों से छुट्टी मिली है। इसके साथ ही आज देश में अब तक बीमारी से स्वस्थ हुए लोगों की कुल संख्या बढ़कर 14 लाख 80 हजार से अधिक हो गई है। यह संख्या इस समय इलाज करा रहे रोगियों की तुलना में दोगुने से अधिक है। आज स्वस्थ होने की दर बढकर 68 दशमलव आठ-सात प्रतिशत हो गई। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि लोगों के महामारी से बडी संख्या में ठीक होने का कारण केंद्र और राज्य सरकारों द्वारा मिलकर विभिन्न उपायों पर अमल सुनिश्चित किया जाना है। इन प्रयासों के परिणामस्वरूप देश में कोरोना महामारी के इलाज के लिए अस्पतालों और अन्य सुविधाओं में व्यापक वृद्धि हुई है। आज केस फेटैलिटी रेट भी बढ़कर 2 दशमलव शून्य-एक प्रतिशत हो गया।--
- नई दिल्ली। रक्षा मंत्रालय ने आत्मनिर्भर भारत को बढ़ावा देने के लिए बड़े पैमाने पर तैयारी कर रहा है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि उनका मंत्रालय रक्षा उत्पादन में स्वदेशी तकनीक को बढ़ावा देने के लिए निर्धारित समय सीमा के बाद एक सौ एक वस्तुओं के आयात पर प्रतिबंध लगाएगा।श्री सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री ने पांच स्तंभों पर आधारित आत्मनिर्भर भारत का आह्वान किया है। ये पांच स्तंभ हैं - अर्थव्यवस्था, आधारभूत ढांचा, व्यवस्था, जनसंख्या और मांग। रक्षामंत्री ने अनेक ट्वीट कर बताया कि प्रधानमंत्री के आह्वान से प्रेरणा लेते हुए रक्षा मंत्रालय ने एक सौ एक वस्तुओं की सूची तैयार की हैं जिनके आयात पर एक निर्धारित समय सीमा के बाद रोक लगा दी जाएगी।श्री सिंह ने कहा कि रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता प्राप्त करने की दिशा में यह महत्वपूर्ण कदम हैं। उन्होंने कहा कि इस निर्णय से भारतीय रक्षा उद्योग को उन वस्तुओं के विनिर्माण का अवसर मिलेगा जिनके आयात पर प्रतिबंध होगा। भारतीय निर्माता अपने डिजाइन और विकास क्षमताओं के अनुसार रक्षा सामानों का निर्माण कर सकेंगे।श्री राजनाथ सिंह ने कहा कि देश का रक्षा उद्योग सशस्त्र सेनाओं की आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन - डीआरडीओ की ओर से डिजाइन और विकसित की गई प्रौद्योगिकी भी अपना सकता है। रक्षा मंत्री ने अनुमान व्यक्त किया कि अगले छह से सात वर्षों में घरेलू रक्षा उद्योग को लगभग चार लाख करोड़ रूपये के ठेके दिए जाएंगे। श्री सिंह ने कहा कि सेना और वायुसेना के लिए एक लाख तीस हजार करोड़ रूपये के और नौसेना के लिए एक लाख चालीस हजार करोड़ रूपये के सामान खरीदे जाने की संभावना है। रक्षा मंत्री ने बताया कि रक्षा सामान के आयात पर साल 2020 और 2024 के दौरान चरणबद्ध रूप से प्रतिबंध लगाया जाएगा। उन्होंने बताया कि इसका उद्देश्य भारतीय रक्षा उद्योग को सशस्त्र सेनाओं की संभावित आवश्यकताओं की जानकारी देना है ताकि वे स्वदेशीकरण के लक्ष्य को प्राप्त करने की समुचित तैयारी रखें।----
-
नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल में शुरू की गयी किसान रेल को किसान और उपभोक्ता दोनों के लिए लाभदायक बताते हुए रविवार को कहा कि इससे फल-सब्जी की कीमतें घटाने-बढ़ाने का खेल खेलने वालों के लिए खेल करने के अवसर कम होंगे। मोदी हलधर बलराम जयंती पर एक लाख करोड़ रुपये के कृषि अवसंरचना कोष सुविधा का वीडियो कांफ्रेस के जरिये उद्घाटन करने के अवसर पर किसानों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) की एक और किस्त भी जारी की। मोदी ने कहा, पहली किसान ट्रेन महाराष्ट्र और बिहार के बीच शुरू हो चुकी है। यह रेल महाराष्ट्र से संतरा और दूसरे फल तथा सब्जियां लेकर बिना समय गवाएं बिहार पहुंचेगी और वहां से लीची तथा दूसरे फल सब्जियां और मछली लेकर महाराष्ट्र लौटेगी। प्रधानमंत्री ने कहा कि इस तरह की सुविधाओं से खराब मौसम या दूसरे प्रकार के संकट के समय श्हरों में ताजा फल-सब्जी की कमी नहीं होगी और कीमत का खेल खेलने वालों के लिए खेल का मौका कम हो जाएगा। उन्होंने पूर्णत: वातानुकूलित किसान रेल को 'रेल लाइन पर दौड़ता कोल्ड स्टोरेज बताते हुए कहा कि इससे जल्द खराब होने वाले कृषि उत्पादों की सुरक्षित ढुलाई के साथ- साथ भाड़ा कई गुना कम होगा और इससे शहर के उपभोक्तओं को भी लाभ होगा। उन्होंने कहा कि इस रेल का फायदा रास्ते में पड़ने वाले उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के छोटे किसानों को भी होगा जो इसके माध्यम से बड़े शहर के बाजारों से जुड़ेंगे। इससे किसान दूध और फल—सब्जी का उत्पादन बढ़ाने को प्रोत्साहित होंगे।
गौरतलब है कि बजट घोषणा के अनुसार पिछले दिनों पायलट प्रोजेक्ट के रूप में शुरू पहली किसान ट्रेन महाराष्ट्र के देवलाली से बिहार के दानापुर तक 30 अगस्त तक चलाई जा रही है। यह रेल हर शुक्रवार देवलाली से सुबह 11 बजे चलायी जारही है और लगभग 1,500 किलोमीटर की यात्रा करीब 32 घंटों में तय करके अगले दिन शाम 6.45 पर दानापुर पहुंचती है। रास्ते में यह ट्रेन मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश से भी हो कर गुजरती है। इसे कम से कम 14 स्टेशनों पर रोका जा रही है। हर स्टेशन पर किसान अपना पार्सल चढ़ा उतार सकते है।.पार्सल की बुकिंग स्टेशन पर ही होती है। पायलट प्रोजेक्ट की सफलता के आधार पर और भी ऐसी गाड़िया चलाने की संभावना है।
-
विजयवाड़ा। आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में कोरोना वायरस उपचार केंद्र में बदले गए एक होटल में रविवार को आग लगने से 10 मरीजों की मौत हो गई। आग संभवत: शॉर्ट सर्किट के कारण लगी। विजयवाड़ा के पुलिस आयुक्त बी श्रीनिवासुलु ने बताया कि हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई। आग लगने के बाद घबराए मरीजों ने भागने की कोशिश की। उपमुख्यमंत्री (स्वास्थ्य) ए के के श्रीनिवास ने बताया कि हादसे की चपेट में आए लोग वहां इलाज करा रहे थे। आंध्र प्रदेश सरकार ने हादसे में मारे गए 10 लोगों के परिजनों को 50-50 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फोन पर मुख्यमंत्री वाई एस जगनमोहन रेड्डी से बात की और घटना की जानकारी ली। मुख्यमंत्री कार्यालय से जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार रेड्डी ने मोदी को बताया कि एक निजी अस्पताल ने कोविड-19 के मरीजों के इलाज के लिए स्टार होटल को किराए पर लिया था। प्रधानमंत्री ने पीड़ितों के परिवारों को हरसंभव मदद मुहैया कराने का आश्वासन दिया है। राज्य की गृह मंत्री एम सुचरिता ने बताया कि रविवार तड़के हुए इस हादसे की वजह शॉर्ट सर्किट हो सकता है। इस होटल में कोरोना वायरस के 40 मरीजों का इलाज चल रहा है। इस कोविड देखभाल केंद्र का संचालन कर रहे निजी अस्पताल के 10 कर्मचारी यहां थे।
-
नयी दिल्ली । एअर इंडिया एक्सप्रेस ने रविवार को कहा कि कोझिकोड विमान दुर्घटना में मारे गए 16 यात्रियों के शव उनके परिवार को सौंप दिए गए। एयरलाइन ने एक बयान में कहा कि पायलट इन कमांड दीपक वसंत साठे का पार्थिव शरीर कोचीन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा ले जा गया है जहां से शाम में उसे मुंबई ले जाया जाएगा। बयान में कहा गया कि सह-पायलट अखिलेश कुमार का रविवार को अंतिम संस्कार किया गया जहां उनके गृह प्रदेश मथुरा में उनको श्रद्धांजलि देने के लिए परिवार के सभी सदस्यों के साथ ही एअर इंडिया और एअर इंडिया एक्सप्रेस के अधिकारी मौजूद रहे। चालक दल के छह सदस्यों समेत 190 लोगों के साथ दुबई से आ रहा एअर इंडिया एक्सप्रेस का एक विमान शुक्रवार रात भारी बारिश के बीच कोझिकोड हवाई अड्डे पर उतरने के दौरान हवाई पट्टी से फिसलने के बाद 35 फुट गहरी खाई में जा गिरा और उसके दो टुकड़े हो गए थे। इस हादसे में दोनों पायलट समेत 18 लोगों की मौत हो गई थी। एयरलाइन ने कहा, एएआईबी (विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो) ने विमान सुरक्षा अधिकारियों के सहयोग से दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है इसने कहा, मृत यात्रियों के शव उनके परिवार की सहमति के बाद उन्हें सौंप दिए गए हैं।
-
नयी दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को कहा कि नए भारत के निर्माण के लिए पूरे देश का संतुलित विकास आवश्यक है और इसी को ध्यान में रखकर उनकी सरकार काम कर रही है। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के भाजपा कार्यकर्ताओं से वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से संवाद करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने यह भी कहा कि यह द्वीप समूह आत्मनिर्भर भारत और नये भारत के विकास और उसकी सुरक्षा में प्रमुख भूमिका निभाएगा। उन्होंने कहा, नए भारत के निर्माण के लिए पूरे देश का संतुलित विकास आवश्यक है। हमने सुनिश्चित किया है कि सरकार भले ही एक जगह से काम करती हो लेकिन उसके कार्यों का लाभ देश के कोने-कोने तक पहुंचना चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार के कार्यक्रमों का लाभ समाज की आखिरी पंक्ति में खड़े व्यक्ति ही नहीं बल्कि देश के आखिरी छोर पर खड़े व्यक्ति को भी मिलना चाहिए। उन्होंने कहा, एक तरफ हम गरीबों के घर, शौचालय, रसोई गैस, पीने का पानी, बिजली, मोबाइल, इंटनरनेट, सड़क, रेल कनेक्टिविटी जैसी बहुत ही मूल ज़रूरतों को पूरा कर रहे हैं। वहीं, दूसरी तरफ मेगा और आधुनिक परियोजनाओं पर भी तेज़ी से काम कर रहे हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि जिस अंडमान निकोबार द्वीप समुह ने भारत की आज़ादी के आंदोलन को ताकत दी उसकी आत्मनिर्भर भारत के लिए, नए भारत की रक्षा-सुरक्षा और समृद्धि के लिए भी व्यापक भूमिका है। उन्होंने कहा, इसी को समझते हुए 2017 में ही द्वीप समूह विकास एजेंसी का गठन किया गया था। प्रधानमंत्री ने कहा कि चेन्नई और पोर्ट ब्लेयर के बीच समुद्र के भीतर बिछाये गई केबल संपर्क सुविधा (ओएफसी) से अंडमान निकोबार द्वीपसमूह में मोबाइल और लैंडलाइन दूरसंचार सेवाएं बेहतर होंगी। उन्होंने कहा, इंटरनेट कनेक्टिविटी में बहुत बड़ा सुधार हो जाएगा। नेटवर्क की समस्या की चर्चा बार-बार आती है उसका भी समाधान होगा। बच्चों को ऑनलाइन पढ़ाई-लिखाई सुविधा का ज्यादा से ज्यादा लाभ मिलना संभव हो पाएगा। पर्यटन और दूसरे कारोबार से जुड़े साथियों को भी देश और दुनिया से जुड़ने में अब कोई समस्या नहीं आएगी। उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिये दिल्ली से इस परियोजना का उद्घाटन करेंगे। समुद्र के भीतर बिछा यह केबल पोर्ट ब्लेयर, स्वराज दीप (हैवलॉक), लिटिल अंडमान, कार निकोबार, कामोरता, ग्रेट निकोबार, लांग आईलैंड और रंगट को भी जोड़ेगा।
-
देवघर । झारखंड के देवघर जिले में रविवार को एक सेप्टिक टैंक के अंदर उतरे छह लोगों की जहरीली गैस के कारण मौत हो गई। पुलिस अधीक्षक पीयूष पांडेय ने बताया कि रविवार सुबह एक व्यक्ति के घर में सेप्टिक टैंक की सफाई के लिए दो मजदूर इसमें उतरे थे। जब वे नहीं लौटे तो घर के मालिक के दो बेटे टैंक में घुसे। पुलिस ने बताया कि उन चारों के नहीं लौटने पर घर के मालिक ने शोर मचाया जिसके बाद दो पड़ोसी टैंक के अंदर गए। पांडेय ने कहा, सभी छह लोगों की टैंक के अंदर जहरीली गैस के कारण मौत हो गई। स्थानीय ग्रामीणों ने टैंक को खोलकर शवों को बाहर निकाला।
-
नयी दिल्ली । अरबपति कारोबारी मुकेश अंबानी के स्वामित्व वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने खुद को एक नई ऊर्जा कंपनी में तब्दील करने के लिए 15 साल की योजना बनाई है, जिसका मकसद कार्बन डाई ऑक्साड को पुनर्चक्रित करना और प्लास्टिक कचरे का मूल्यवर्धन करना और स्वच्छ तथा वाजिब कीमत वाले ऊर्जा साधनों को बढ़ावा देना है। बोफा सिक्योरिटीज की एक रिपोर्ट के मुताबिक तेल से रसायन कारोबार करने वाली बड़ी कंपनियां हाल के दिनों में उपभोक्ता कारोबार पर खास ध्यान दे रही हैं, लेकिन रिलायंस का तेल से रसायन (ओटूसी) कारोबार लगातार मुक्त नकदी प्रवाह पैदा करने में सफल रहा है। रिपोर्ट में कहा गया है, ‘‘जब तक मांग सामान्य नहीं हो जाती, आरआईएल कच्चे माल के प्रसंस्करण का प्रवाह अधिकतम करने की कोशिश कर रही है, पेट्रोरसायन एकीकरण का लाभ उठाते हुए लागत पर ध्यान दे रही है और घरेलू ईंधन विपणन पर खास जोर दे रही है।'' रिपोर्ट के मुताबिक ओटूसी का भविष्य नई ऊर्जा कंपनी और साझेदारी है। बोफा ने कहा कि आरआईएल के पास खुद को दुनिया की अग्रणी नई ऊर्जा कंपनी बनाने के लिए 15 साल की योजना है और कंपनी का इरादा 2035 तक कार्बन शून्य कंपनी बनने का है। रिपोर्ट के मुताबिक इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए रिलायंस वैश्विक वित्तीय निवेशकों, प्रतिष्ठित तकनीकी साझेदारों और स्टार्ट-अप के साथ काम करने के लिए तैयार है।
- नई दिल्ली। दक्षिणी दिल्ली के तिगड़ी इलाके में एक एलपीजी गैस सिलेंडर फटने से कम से कम 14 लोग घायल हो गए।अधिकारियों ने बताया कि शनिवार की शाम करीब सात बजे तिगड़ी जे जे कैंप से दुर्घटना की सूचना मिलने के बाद दमकल की आठ गाडिय़ों को वहां भेजा गया। पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) अतुल कुमार ठाकुर ने बताया कि एलपीजी गैस सिलेंडर फट गया । एक महिला समेत सभी घायलों को सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि 35 वर्षीय महिला गंभीर रूप से घायल है। एक महिला अपनी झुग्गी में खाना बना रही थी उसी दौरान सिलेंडर में आग लग गयी। सिलेंडर फटने के पहले महिला, उसके पति और एक रिश्तेदार वहां से निकल गए लेकिन पड़ोस के लोग घायल हो गए । डीसीपी ने बताया कि यह काफी घनी आबादी वाला क्षेत्र है।--
- नई दिल्ली। केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी कोरोना से संक्रमित हो गए हैं। श्री चौधरी ने शनिवार को एक ट्वीट में कहा कि उन्हें बुखार है और सांस लेने में थोड़ी तकलीफ हो रही है इसलिए वे अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती हो गए हैं। उन्होंने बताया? कि कल रात उनकी जांच की गई थी, जिसमें वे कोरोना पॉजिटिव पाए गए।श्री चौधरी ने कहा कि जो कोई भी पिछले कुछ दिनों के दौरान उनके संपर्क में आया हैं उन्हें अपने परिवार के सदस्यों से दूर रहना चाहिए और कोरोना जांच करानी चाहिए।उन्होंने एक अन्य ट्वीट में कहा-मैं देश के समस्त स्वास्थ्यकर्मियों का धन्यवाद ज्ञापित करता हूं, जो आज इस वैश्विक महामारी में हमारी जान बचाने के लिए अपनी जान पर दांव लगा रहे हैं। धरती पर ईश्वर के रूप में बैठे ये स्वास्थ्यकर्मी यकीनन हमें नया जीवन दे रहे हैं। आप सभी को मेरा प्रणाम!
- नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने लोगों से अपील की कि वे आगामी स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा एक सप्ताह लंबे गंदगी भारत छोड़ो अभियान चलाने के आह्वान से जुड़ें।राजधानी स्थित राजघाट के समीप नवनिर्मित राष्ट्रीय स्वच्छता केंद (आरएसके) का उद्घाटन करने के बाद प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में आजादी के आंदोलन के दौरान महात्मा गांधी के दिये नारे अंग्रेजो भारत छोड़ो की तर्ज पर गंदगी भारत छोड़ो का आह्वान किया।श्री शाह ने ट्वीट कर कहा, मोदी सरकार पहले दिन से ही स्वच्छ भारत के प्रति संकल्पित रही है। आज गंदगी भारत छोड़ो का नारा मोदी जी की स्वच्छता के प्रति कटिबद्धता को पुन: दर्शाता है। उन्होंने कहा, ''मैं सभी देशवासियों से अपील करता हूं कि मोदी जी के इस आह्वान के साथ जुड़े और 15 अगस्त तक एक सफल स्वच्छता अभियान चलाएं। प्रधानमंत्री ने गंदगी भारत छोड़ो अभियान चलाने का आह्वान करते हुए कहा कि 'स्वच्छ भारत अभियान ने हर देशवासी के आत्मविश्वास और आत्मबल को बढ़ाया है तथा इससे जो चेतना पैदा हुई है, उसका बहुत बड़ा लाभ कोरोना वायरस के विरुद्ध लड़ाई में मिल रहा है। प्रधानमंत्री ने सभी से आग्रह किया कि इस अभियान में शामिल होने के दौरान वे दो गज़ की दूरी, मास्क के ज़रूरी नियम को ना भूलें। उन्होंने कहा, कोरोना वायरस हमारे मुंह और नाक के रास्ते ही फैलता भी है और फलता-फूलता भी है। ऐसे में मास्क, दूरी और सार्वजनिक स्थानों पर ना थूकने के नियम का सख्ती से पालन करना है। खुद को सुरक्षित रखते हुए, इस व्यापक अभियान को हम सभी सफल बनाएंगे।
- नई दिल्ली। केंद्रीय श्रम और रोजगार मंत्री संतोष कुमार गंगवार ने कहा है कि देशभर में कर्मचारी राज्य बीमा निगम के 21 अस्पताल कोविड-19 समर्पित अस्पतालों में बदल दिए गए हैं।उन्होंने कहा कि इन अस्पतालों में दो हजार चार सौ से ज्यादा आइसोलेशन बैड और दो सौ पचास आई सी यू बैड हैं। इन अस्पतालों में दो सौ वेंटिलेटर भी उपलब्ध हैं।श्री गंगवार ने यह जानकारी हरियाणा के फरीदाबाद में ई एस आई सी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में प्लाज्मा बैंक का उद्घाटन करते हुए दी। उन्होंने प्लाज़्मा बैंक का उद्घाटन नई दिल्ली के हरियाणा भवन से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के ज़रिए किया। इस अवसर पर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर भी मौजूद थे।श्री गंगवार ने कहा कि इसके अलावा ई एस आई सी के चार अस्पतालों में तकरीबन एक हजार तीन सौ क्वारंटीन सुविधा भी उपलब्ध है। यह अस्पताल राजस्थान के अलवर, बिहार के बिहटा, कर्नाटक के गुलबर्गा और छत्तीसगढ़ के कोरबा में उपलब्ध हैं। उन्होंने बताया कि कोविड-19 के मरीजों के इलाज में प्लाज़्मा बैंक महत्वपूर्ण है।
-
भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि तीन साल में प्रदेश को आत्मनिर्भर बनाने का लक्ष्य रखा गया है। मुख्यमंत्री ने कल आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश विषय पर वेबिनार के समापन सत्र को संबोधित करते हुए यह बात कही। श्री चौहान ने आत्मनिर्भर मध्य प्रदेश के लिए रोडमेप तैयार करने के लिहाज से समाज के विभिन्न वर्गों और विषय विशेषज्ञों से सुझाव मांगे हैं। श्री चौहान ने कहा कि सरकार अकेले प्रदेश को नई ऊंचाइयों तक नहीं ले जा सकती है। इसके लिये सभी का सक्रिय सहयोग जरूरी है।
उन्होंने आत्मनिर्भर मध्य प्रदेश वेबिनार में भौतिक अधोसंरचना विषय के सत्र में कहा कि इस संबंध में प्राप्त सुझावों के आधार पर एक कार्ययोजना तैयार की जायेगी और उसे तुरंत लागू किया जायेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने आत्मनिर्भर मध्य प्रदेश के लिये तीन साल का लक्ष्य रखा है और त्रिस्तरीय योजना बनाकर इस लक्ष्य की प्राप्ति की जाएगी। चौहान ने कहा कि प्रदेश में नेशनल लॉजिस्टिक हब, नर्मदा पर्यटन, एयर कार्गो और टाइगर रिजर्व आदि जैसे विषयों पर वेबिनार में सुझाव दिये गये हैं।
वेबिनार में पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुरेश प्रभु ने कहा कि कोरोना संकट में पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हुई है। इससे उबरने के लिए आत्मनिर्भरता के अलावा कोई विकल्प नहीं है। उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भर मध्य प्रदेश के लिए प्रदेश को ग्लोबल वैल्यू चेन एवं ग्लोबल सप्लाई चेन से जोडऩा होगा। मध्य प्रदेश में एयर कार्गो सेवाओं का विस्तार करना होगा। प्रभु ने कहा कि मध्य प्रदेश को नेशनल लॉजिस्टिक हब बनाने की अत्यधिक संभावनाएं हैं। इसके आंतरिक व्यापार को भी बढ़ावा मिलेगा। मध्य प्रदेश के कृषि उद्योगों को विदेश में बाजार उपलब्ध कराना होगा। प्रदेश के बासमती चावल सहित जिलावार वहां की विशेष वस्तुओं की जी.आई. टैगिंग करानी होगी।
-
लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) संरक्षक एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की हालत स्थिर बनी हुई है। श्री यादव को पेशाब नली में संक्रमण के बाद गुरुवार देर रात लखनऊ स्थित मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और उनकी पत्नी डिंपल ने शुक्रवार रात अस्पताल जाकर श्री यादव से मुलाकात की।
मेदांता के निदेशक डॉक्टर राकेश कपूर ने आज बताया कि श्री यादव को संक्रमण की शिकायत के बाद गुरुवार देर रात करीब 12 बजकर 30 मिनट पर अस्पताल लाया गया था। कोरोना संक्रमण के लिए भी उनकी जांच की गई जिसकी रिपोर्ट नेगेटिव आई है। उन्होंने बताया कि डॉक्टरों की सख्त निगरानी में उनका इलाज किया जा रहा है और इस वक्त उनकी हालत स्थिर है। उनका अल्ट्रासाउंड और रक्त एवं पेशाब की जांच की जा रही है।
गौरतलब है कि मुलायम सिंह यादव करीब एक महीना पहले भी मेदांता में भर्ती हुए थे। उस वक्त उन्हें आंत में समस्या थी। हालांकि, इलाज के बाद उन्हें आराम मिल गया था और वे घर लौट आए थे।
-
मुम्बई। दक्षिण पश्चिम मानसून 10 अगस्त को महाराष्ट्र के तटीय क्षेत्रों में सक्रिय हो जाएगा और अगले सात दिनों वह वहां बना रहेगा। आईएमडी ने आज यह जानकारी दी।
मुम्बई और उसके आसपास के जिलों में बुधवार को भारी वर्षा और आंधी-तूफान आया था। पिछले दो दिनों में वर्षा क्रमिक ढंग से घट गयी है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुम्बई केंद्र के उपनिदेशक के एस होसालीकर ने कहा- आईएमडी के पर्यवेक्षण से सामने आया है कि दक्षिण-पश्चिम मानसून के मुम्बई समेत तटीय क्षेत्रों में 10-11 अगस्त को सक्रिय होने की संभावना है। यह स्थिति एक सप्ताह तक रहने की संभावना है। दक्षिण मुम्बई की कोलाबा वेधशाला ने गुरुवार सुबह साढ़े पांच बजे तक पिछले 24 घंटे में 330 मिलीमीटर वर्षा और सांताक्रूज मौसम केंद्र ने उस दौरान 146 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की थी।
-
नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने आत्मनिर्भर भारत के प्रयास को बढ़ावा देने के लिये उद्योग जगत से शनिवार को ऐसे क्षेत्रों की पहचान करने को कहा जो आयात पर विशेष रूप से चीन से आयात पर निर्भर हैं। उन्होंने देश को विश्व शक्ति बनाने के लिये आयात होने वाले सामानों का स्वदेशी विकल्प तलाशने का भी आह्वान किया। केंद्रीय सड़क परिवहन, राजमार्ग एवं एमएसएमई मंत्री गडकरी उद्योग संगठन सीआईआई द्वारा आयोजित कार्यक्रम भारत-75 शिखर सम्मेलन - मिशन 2022 को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि तीन साल के निर्यात और आयात के आंकड़ों के आधार पर किये जा रहे एक अध्ययन के अनुसार पता चलता है कि चीन का 70 प्रतिशत निर्यात 10 क्षेत्रों से संबंधित है। इन क्षेत्रों में इलेक्ट्रिकल मशीन व उपकरण भी शामिल है, जो चीन के कुल निर्यात में 671 अरब डॉलर यानी 26.09 प्रतिशत का योगदान देता है। इसके अलावा कंप्यूटर समेत मशीनरी का निर्यात में 10.70 प्रतिशत यानी 417 अरब डॉलर का योगदान है।
श्री गडकरी ने उद्योग से आग्रह किया कि वे महानगरों और विकसित शहरों से परे ग्रामीण, दूर-दराज और आदिवासी क्षेत्रों में उद्यमों का एक नेटवर्क बिछाने पर ध्यान दें। उन्होंने कहा, मुझे इससे दुख होता है कि उद्योग निकायों का 90 प्रतिशत ध्यान बड़े शहरों और महानगरों में प्रमुख उद्योगों पर है। ग्रामीण, आदिवासी और दूरदराज के क्षेत्रों पर शायद ही कोई ध्यान केंद्रित करता है। इसे बदलने की आवश्यकता है ... भारत को एक महाशक्ति बनाने के लिये अग्रिम क्षेत्र के हिसाब से नियोजन समय की जरूरत है। श्री गडकरी ने कहा कि चीन का 70 प्रतिशत निर्यात 10 क्षेत्रों से होता है। उन्होंने सीआईआई से आग्रह किया कि वह इस बात की पहचान करे कि भारत में किस तरह का आयात किया जाता है और इन्हें स्थानीय उत्पादों से कैसे स्थानांतरित किया जा सकता है। उन्होंने इस प्रयास में सरकार से हर संभव सहयोग का भरोसा भी दिया। उन्होंने कहा, सीआईआई को निर्यात को बढ़ावा देने और आयात को कम करने के लिये क्षेत्रों की पहचान करनी चाहिए। कुछ क्षेत्रों में हमें भारतीय निर्माताओं को प्रोत्साहित करने के लिये आयात शुल्क बढ़ाना होगा। - कोझिकोड। केरल के कोझीकोड हवाई अड्डे पर कल शाम हुई यात्री विमान दुर्घटना की विस्तृत जांच चल रही है। इस दुर्घटना में 18 लोगों की मौत हुई है और 160 से अधिक लोग घायल हुए हैं। अनेक लोगों को गम्भीर चोटें आई हैं। मूसलाधार वर्षा और खराब मौसम को दुर्घटना के लिए जिम्मेदार माना जा रहा है।नागरिक विमानन मंत्री हरदीप सिंह पुरी और विदेश राज्यमंत्री मुरलीधरन ने आज स्थिति का जायजा लेने के लिए दुर्घटनास्थल का दौरा किया। श्री पुरी ने नागरिक उड्डयन के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ विचार विमर्श किया। श्री पुरी ने एक ट्वीट में कहा है कि डिजिटल फ्लाइट डेटा रिकॉर्डर और दुर्घटनाग्रस्त हुए विमान का कॉकपिट वॉयस रिकॉर्डर प्राप्त कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो इस दुर्घटना की जांच कर रहा है।मीडिया से बातचीत में श्री पुरी ने दुर्घटना में मारे गये प्रत्येक व्यक्ति के परिजनों को दस लाख रूपये और गम्भीर रूप से घायल प्रत्येक व्यक्ति को दो लाख रूपये और मामूली रूप से जख्मी प्रत्येक व्यक्ति को पचास हजार रूपये की अंतरिम राहत देने की घोषणा की।राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान, मुख्यमंत्री पिनरई विजयन तथा राज्य के अन्य मंत्रियों और अधिकारियों का एक विशेष दल स्थिति का जायजा लेने के लिए कोझीकोड पहुंचा।दुर्घटनाग्रस्त एयर इंडिया एक्सप्रेस का विमान वंदे भारत मिशन के तहत 191 यात्रियों को लेकर दुबई से कोझीकोड पहुंचा था। कल शाम सात बजकर 41 मिनट पर यह विमान उतरते समय हवाई अड्डे के रनवे से फिसलकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। दुर्घटना के बाद विमान के दो टुकड़े हो गये।
- नई दिल्ली। 1985 बैच के गुजरात काडर के आईएएस अधिकारी और जम्मू और कश्मीर के पूर्व उप-राज्यपाल गिरीश चंद्र मुर्मू को शनिवार को राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने भारत के 14 वें नियंत्रक और महालेखा परीक्षक पद की शपथ दिलाई। राष्ट्रपति भवन द्वारा जारी की गई विज्ञप्ति में कहा गया है कि इस मौके पर उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मौजूद थे।राष्ट्रपति भवन के अशोक हॉल में आयोजित समारोह में श्री मुर्मू ने कैग के रूप में शपथ ली। भारतीय प्रशासनिक सेवा के रिटायर अधिकारी गिरीश चंद्र मुर्मू का कैग के तौर पर कार्यकाल 20 नवंबर 2024 तक होगा।21 नवंबर 1959 को ओडिशा के मयूरभंज जिले में बेटनोती गाँव में जन्मे गिरीश चंद्र मुर्मू झारखंड की संथाल जनजाति से हैं। उन्होंने उत्कल विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में स्नातकोत्तर और बर्मिंघम विश्वविद्यालय से एमबीए की डिग्री हासिल की है। वह अपने परिवार के छह भाइयों और दो बहनों में सबसे बड़े हैं।उन्होंने गुजरात के मुख्यमंत्री रहे नरेन्द्र मोदी के प्रमुख सचिव के रूप में भी कार्य किया। वे वित्त मंत्रालय में व्यय विभाग के सचिव थे। वेे जम्मू और कश्मीर के पहले उप-राज्यपाल भी बने।
-
नकोदर। पंजाब के गांव फतेहपुर में शुक्रवार को मजदूरों से भरी पिकअप-207 बिजली के खंभे से टकराकर मकान की दीवार तोडऩे के बाद पलट गई। हादसे में सभी 10 मजदूर गाड़ी से नीचे गिरे और दीवार उन पर आ गिरी। इसमें तीन मजदूरों की मौत हो गई। ड्राइवर व सातों घायल मजदूर जौहल अस्पताल में दाखिल कराया गया हैं। दो मजदूरों की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस चौकी उग्गी के इंचार्ज एसआइ लवलीन कुमार ने बताया कि फतेहपुर के गुरुद्वारा तीर साहिब में काम चल रहा है। इसके लिए दलजीत सिंह मजदूरों को गाड़ी में बिठाकर ला रहा था। गुरुद्वारा साहिब के पास हादसा हो गया। पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान दुखी साहनी, शिव शंकर व अरुण भंडारी के रूप में हुई है। -
भिंड। जिले के दबोह थाना इलाके के अंधियारी गांव में एक पिता ने अपनी तीन बेटियों के साथ कुंए में कूदकर जान दे दी। घटना का पता शनिवार सुबह उस वक्त लगा, जब ग्रामीण कुएं पर पानी लेने पहुंचे। लोगों ने कुंए में लाशें तैरते देखीं तो पुलिस को सूचना दी। तीनों बच्चियों के शव बरामद कर लिए गए हैं। पिता की तलाश की जा रही है। पुलिस ने बताया कि युवक मुंबई में पानी पुरी का बेचता था। करीब ढाई महीने पहले लॉकडाउन के दौरान वापस गांव आया था। पुलिस के अनुसार राजेश रजक अपनी तीन बेटियों अनुष्का (10), चाइना (8) और संध्या के साथ कुंए में कूद गया। उसकीतीन बेटियां और एक बेटा था। मौके पर पहुंची पुलिस ने तीन बच्चियों के शवों को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। अभी पिता राजेश की तलाश की जा रही है। पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है। -
उज्जैन। उज्जैन के चिंतामन थाना क्षेत्र के ग्राम आकासौदा में एक किसान की हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार लूट की नीयत से घर में घुसे बदमाशों ने किसान के जागने पर उसकी लाठी-डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी। उसकी पत्नी को भी मामूली चोट आई है। घटना की पुष्टि एएसपी रूपेश द्विवेदी ने की है।
एएसपी द्विवेदी ने बताया कि आरोपी किसान के घर से एक लाख रुपए नकद और बाइक लेकर भागे हैं। एएसपी रूपेश द्विवेदी ने बताया कि आकासौदा निवासी किसान टीकम सिंह राजपूत की अज्ञात बदमाशों ने हत्या की है। 35 साल का किसान प्रीतम अपनी पत्नी और बच्चों के साथ खेत पर बने मकान में रह रहा था। पुलिस को परिजनों ने बताया कि रात में चार बदमाश घर में लूट की नीयत से घुसे। टीकम जागा तो उसके साथ मारपीट की। एक लाख रुपए और बाइक ले गए। मौके पर पहुंचे एसपी मनोज सिंह, एडिशनल एसपी अमरेंद्र सिंह भी पहुंचे और घटनास्थल की जांच की।


























.jpg)
.jpg)