- Home
- देश
- श्योपुर/बैतूल। मध्यप्रदेश के श्योपुर और बैतूल जिलों में दो अलग-अलग घटनाओं में दो नाबालिग लड़कों और एक व्यक्ति की डूबने से मौत हो गयी। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। ओछापुर थाना प्रभारी जय सिंह रघुवंशी ने बताया कि श्योपुर में 12 और 17 साल के दो चचेरे भाई बुधवार सुबह ओछापुर गांव में बारिश के पानी से भरी पत्थर की खदान में नहाने गए थे। उन्होंने बताया कि नहाते-नहाते उनमें से एक गहरे पानी में चला गया, जिसे बचाने के लिए दूसरे लड़का भी गहरे पानी में उतर गया और दोनों की डूबने से मौत हो गयी। अधिकारी ने बताया कि मवेशी चरा रहे एक व्यक्ति ने गांववालों को घटना के बारे में सूचित किया और बाद में शवों को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया। मुलताई थाना प्रभारी राजेश सातनकर ने बताया कि बैतूल जिले के मासोद गांव में 39 वर्षीय गुड्डू कवन मंगलवार को पानी भरते समय कुएं में गिर गया। पुलिस ने बताया कि बाद में कुछ गांववालों ने उसे बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
- नई दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे. पी. नड्डा ने बुधवार को कहा कि औषधि विनियमन में वैश्विक अग्रणी देश बनने के लिए भारत को विश्व स्तरीय नियामक ढांचे की आवश्यकता है। नड्डा ने कहा कि भारत को ‘विश्व की फार्मेसी' की अपनी वैश्विक प्रतिष्ठा के अनुरूप औषधि विनियमन में वैश्विक अग्रणी देश बनने के लिए अपने परिचालन के पैमाने और अंतरराष्ट्रीय अपेक्षाओं के अनुरूप विश्व स्तरीय नियामक ढांचे की जरूरत है। नड्डा ने यहां औषधियों, सौंदर्य प्रसाधनों और चिकित्सा उपकरणों के विनियमन की समीक्षा बैठक में दवाओं के अग्रणी उत्पादक और निर्यातक के रूप में भारत की वैश्विक स्थिति को रेखांकित किया। उन्होंने केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (सीडीएससीओ) द्वारा अपने कार्यादेश के तहत वैश्विक मानकों को प्राप्त करने की समयसीमा के साथ एक रूपरेखा तैयार करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि दवाओं के निर्यात के लिए उचित प्रणाली तैयार की जानी चाहिए, ताकि निर्यात की जा रही औषधियों की गुणवत्ता बनाये रखी जा सके। नड्डा ने सीडीएससीओ के कामकाज में पारदर्शिता के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि औषधि विनियामक निकाय तथा उद्योग दोनों को पारदर्शिता के उच्चतम सिद्धांतों पर काम करना चाहिए, ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि भारत द्वारा निर्मित किये जाने वाले और बेचे जाने वाले उत्पाद वैश्विक गुणवत्ता मानकों के उच्चतम मानकों को पूरा करते हों।केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि सीडीएससीओ के लिए दवा एवं चिकित्सा उपकरण उद्योग के साथ निरंतर संवाद बनाए रखना महत्वपूर्ण है, ताकि उनके मुद्दों को समझा जा सके तथा सीडीएससीओ की गुणवत्ता अपेक्षाओं और मानकों को पूरा करने के लिए उनका समर्थन किया जा सके। उन्होंने कहा, ‘‘हमारा ध्यान ऐसी व्यवस्था विकसित करने पर होना चाहिए, जो विनियामक आवश्यकताओं के भीतर दवा उद्योग के लिए व्यापार करना आसान बना सकें।'' औषधि निर्माण में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) क्षेत्र तथा लघु उद्योगों के समक्ष गुणवत्ता मानकों को पूरा करने में आने वाली समस्याओं के विषय पर, नड्डा ने कहा, ‘‘हमें एमएसएमई क्षेत्र के समक्ष आने वाली समस्याओं को समझने की जरूरत है तथा एक ओर उनकी क्षमता और उत्पादों की गुणवत्ता को मजबूत करने में उनका समर्थन किया जाना चाहिए तथा दूसरी ओर उन्हें विनियामक आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए प्रोत्साहित किया जाना चाहिए।'' मंत्री को 850 करोड़ रुपये के बजट के साथ राज्य औषधि विनियामक प्रणाली को मजबूत करने की योजना की प्रगति के बारे में भी जानकारी दी गई। केंद्रीय मंत्री को केंद्रीय और राज्य औषधि विनियामक निकायों की भूमिकाओं और जिम्मेदारियों तथा उनके बीच तालमेल बिठाने में आने वाली कुछ चुनौतियों के बारे में भी जानकारी दी गई।
-
नयी दिल्ली. सीबीएसई नए राष्ट्रीय पाठ्यचर्या ढांचे (एनसीएफ) के तहत साल में दो बार बोर्ड परीक्षाएं आयोजित करने को लेकर दुविधा में है और इस बाबत तीन विकल्पों पर चर्चा कर रहा है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) सेमेस्टर प्रणाली पर भी विचार कर रहा है जिसमें द्विवार्षिक परीक्षाएं शामिल हैं। वर्तमान में, कक्षा 10 और 12 की बोर्ड परीक्षाएं फरवरी-मार्च में आयोजित की जाती हैं। अधिकारियों ने बताया कि विचार-मंथन जारी है और अब तक इस बारे में कोई निर्णय नहीं किया गया है कि वर्ष में दो बार बोर्ड परीक्षा आयोजित करने की योजना कब और किस प्रारूप में लागू की जाएगी। एक अधिकारी ने बताया, “तीन संभावित विकल्पों पर चर्चा की गई है, जिनमें से एक सेमेस्टर प्रणाली में परीक्षा आयोजित करना है। इसमें पहली बोर्ड परीक्षा जनवरी-फरवरी में और दूसरी मार्च-अप्रैल में आयोजित करना है या फिर कंपार्टमेंट या सुधार परीक्षाओं के साथ जून में बोर्ड परीक्षाओं का दूसरा चरण आयोजित किया जाए।” उन्होंने बताया, “जिस तरह से हमारा शैक्षणिक कैलेंडर बनाया गया है, साथ ही प्रतियोगी परीक्षाओं का कार्यक्रम और सीबीएसई स्कूल देश भर में और विदेश तक में होने के चलते भौगोलिक चुनौतियां हैं जिससे सेमेस्टर प्रणाली कम व्यवहार्य लगती है।” बोर्ड ने केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय से कहा है कि मौजूदा व्यवस्था में कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं आयोजित करने के लिए 150 से अधिक कदम उठाने की जरूरत है। उन्होंने कहा, ‘‘इस प्रक्रिया में कम से कम 310 दिन लगते हैं, जिसमें विद्यार्थियों की सूची भरना, केंद्र अधिसूचना, रोल नंबर जारी करना, प्रैक्टिकल आयोजित करना, लिखित परीक्षा, परिणाम घोषित करना, सत्यापन और पुनर्मूल्यांकन शामिल है। दो परीक्षाओं का आयोजन करने के लिए कम से कम 55 दिन की जरूरत है।” अब सीबीएसई के सामने चुनौती यह है कि दूसरे चरण के लिए यह व्यापक कवायद कब और कैसे दोहराई जाए।
अधिकारी ने कहा,“फरवरी से पहले परीक्षाएं आयोजित करने में अपनी तरह की चुनौतियां हैं, क्योंकि कुछ राज्यों में सर्दियां बेहद कठिन होती हैं। वर्तमान में बोर्ड परीक्षाएं 15 फरवरी के आसपास शुरू होती हैं, इसलिए पर्याप्त अंतराल रखने के लिए तिथियों पर भी उसी के अनुसार काम करना होगा।” उन्होंने कहा, “ दूसरा विकल्प कंपार्मेंट या सुधार परीक्षा के साथ जून में परीक्षा का दूसरा चरण आयोजित करना हो सकता है। हालांकि, इनमें से कोई भी विकल्प अंतिम नहीं है। हम अब भी विचार-विमर्श कर रहे हैं और व्यापक परामर्श जारी है। यह संभव है कि प्रक्रिया के दौरान और भी विकल्प सामने आएं।” मंत्रालय की योजना 2024-25 शैक्षणिक सत्र से वर्ष में दो बार बोर्ड परीक्षाएं शुरू करने की थी। हालांकि, इसे एक साल के लिए टाल दिया गया है। इसरो के पूर्व अध्यक्ष के कस्तूरीरंगन की अध्यक्षता में केंद्र सरकार की ओर से नियुक्त राष्ट्रीय संचालन समिति द्वारा तैयार की गई नई एनसीएफ में कक्षा 11 वीं और 12वीं के छात्रों के लिए एक सेमेस्टर प्रणाली का प्रस्ताव रखा गया है। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने पिछले अक्टूबर में बताया था कि छात्रों के लिए साल में दो बार बोर्ड परीक्षा देना अनिवार्य नहीं होगा। -
चंडीगढ़. विधानसभा चुनावों से कुछ महीने पहले हरियाणा की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार ने कांस्टेबल, वन रक्षकों और जेल वार्डन की भर्ती के साथ-साथ अन्य पदों पर अग्निवीर के लिए 10 प्रतिशत आरक्षण की बुधवार को घोषणा की। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने यह भी कहा कि यदि कोई अग्निवीर अपना व्यवसाय शुरू करना चाहता है तो सरकार उसे पांच लाख रुपये तक का ब्याज मुक्त ऋण उपलब्ध कराएगी। सैनी ने यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘राज्य सरकार द्वारा कांस्टेबल, खनन रक्षक, वन रक्षक, जेल वार्डन और विशेष पुलिस अधिकारी के पदों पर की जाने वाली सीधी भर्ती में अग्निवीर के लिए 10 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण होगा।'' मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्रुप सी और डी के पदों पर भी आयु सीमा में तीन वर्ष की छूट दी जाएगी। सैनी ने कहा, ‘‘हालांकि अग्निवीर के पहले बैच के लिए यह छूट पांच वर्ष होगी।'' उन्होंने अग्निवीर को रोजगार देने वाली औद्योगिक इकाइयों के लिए भी रियायतों की घोषणा की। सैनी ने कहा, ‘‘अगर कोई औद्योगिक इकाई अग्निवीर को 30,000 रुपये प्रति माह से अधिक वेतन पर नियुक्त करती है, तो हमारी सरकार उस इकाई को 60,000 रुपये की वार्षिक सब्सिडी देगी।'' उन्होंने यह भी घोषणा की कि अग्निवीर को प्राथमिकता के आधार पर हथियार लाइसेंस दिए जाएंगे।
केंद्र की भाजपा नीत सरकार द्वारा जून 2022 में सशस्त्र बलों में कर्मियों की अल्पकालिक भर्ती के लिए शुरू की गई अग्निपथ सैन्य भर्ती योजना को विपक्षी दलों सहित कई धड़ों से कड़ी आलोचना का सामना करना पड़ा है। हाल में हुए लोकसभा चुनावों के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने हरियाणा के महेंद्रगढ़ में कहा था कि अगर कांग्रेस सत्ता में आयी तो अग्निवीर योजना को रद्द कर कूड़ेदान में फेंक दिया जाएगा। जून 2022 में केंद्र द्वारा इस योजना की घोषणा किए जाने के तुरंत बाद, हरियाणा के तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा था कि राज्य सरकार सशस्त्र बलों में चार साल के कार्यकाल के बाद अग्निवीर को रोजगार मुहैया कराने की गारंटी देती है। अग्निपथ योजना में साढ़े 17 वर्ष से 21 वर्ष के आयु समूह के युवाओं को चार वर्षों के लिए भर्ती करने का प्रावधान है। इनमें से 25 प्रतिशत को अगले 15 वर्षों तक सेवा में बनाए रखने की योजना है। -
जम्मू. कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच बुधवार को 3,700 तीर्थयात्रियों का एक नया जत्था दक्षिण कश्मीर में अमरनाथ गुफा मंदिर के लिए रवाना हुआ। तीर्थयात्रियों का 20वां जत्था भगवती नगर आधार शिविर से केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के सुरक्षा घेरे में सुबह तीन बजकर पांच मिनट पर 127 वाहनों से रवाना हुआ। इस जत्थे में 2,734 पुरुष, 952 महिलाएं और नौ बच्चे शामिल हैं। अधिकारियों ने बताया कि 2,305 तीर्थयात्रियों ने पारंपरिक 48 किलोमीटर लंबा पहलगाम मार्ग चुना, जबकि 1,435 ने अपेक्षाकृत छोटे (14 किलोमीटर) लेकिन कठिन बालटाल मार्ग को यात्रा के लिए चुना। अमरनाथ की 52 दिन की यात्रा औपचारिक रूप से 29 जून को शुरू हुई थी और इसका समापन 19 अगस्त को होगा। पिछले साल 4.5 लाख से अधिक तीर्थयात्रियों ने अमरनाथ गुफा मंदिर में पूजा-अर्चना की थी। अधिकारियों ने बताया कि अब तक 3.40 लाख से अधिक श्रद्धालु पवित्र गुफा मंदिर में हिम शिवलिंग के दर्शन कर चुके हैं। हाल की आतंकवादी हमलों की घटनाओं के बाद आधार शिविरों और यात्रा मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। कड़े सुरक्षा इंतजाम के तहत त्रिस्तरीय सुरक्षा प्रणाली की व्यवस्था, पूरे क्षेत्र में सुरक्षाबलों की तैनाती, मार्ग पर जांच चौकियां स्थापित की गई हैं।
-
छपरा.बिहार के सारण जिले के रसूलपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत धानाडीह गांव में कथित तौर पर प्रेम संबंध के कारण तीन लोगों की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। सारण जिला पुलिस मुख्यालय की ओर से बुधवार को जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार हत्या के इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। विज्ञप्ति में कहा गया कि बीती रात सूचना मिली थी कि धानाडीह गांव निवासी तारकेश्वर सिंह उर्फ झाबर सिंह सहित तीन लोगों की हत्या कर दी गई है। इसमें कहा गया कि रसूलपुर थाने की पुलिस तुरंत घटनास्थल पहुंची जहां तारकेश्वर और उनकी दो नाबालिग बेटियां मृत पाई गईं वहीं तारकेश्वर की पत्नी जख्मी हालत में मिलीं। बयान के अनुसार पुलिस ने मृतक की पत्नी के बयान के आधार पर आरोपी सधांशु कुमार उर्फ रौशन और आरोपी अंकित कुमार को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ शुरू की। पूछताछ के दौरान दोनों अभियुक्तों ने इस घटना में अपनी संलिप्ता स्वीकार कर ली है और पुलिस ने वारदात को अंजाम देने में इस्तेमाल किये गए चाकू को बरामद कर लिया है। बयान में कहा गया कि आरोपी रौशन के मृतक की एक बेटी से प्रेम संबंध थे।
-
नई दिल्ली। दिल्ली के लुटियंस ज़ोन के बंगले खाली करने के लिए 200 से ज्यादा पूर्व लोकसभा सदस्यों को नोटिस भेजा गया है.। वर्ष 2024 में लोकसभा चुनावों में हारने वाले नेताओं को ये नोटिस भेजा गया है.। नियम के अनुसार एक महीने की अवधि पूरी होने के बावजूद सांसदों ने बगंला खाली नहीं करवाया। जिसकी वजह से इन्हें नोटिस दिया गया है। . पूर्व सांसदों को लोकसभा के गृहनिर्माण समिति ने ये नोटिस दिया है। इन पूर्व सांसदों के बंगले खाली करने के बाद नए सांसदों को बंगले दिए जाएंगे। जानकारी के मुताबिक़ पूर्व सांसदों को पिछली लोकसभा भंग हो जाने के एक महीने के भीतर बंगले खाली करने थे। लेकिन बावजूद इसके मुद्दत समाप्त होने के बाद भी कई सांसदों ने बंगले खाली नहीं किए है। ' एक अधिकारी ने बताया की पूर्व सांसदों के बंगले खाली नहीं करने पर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी और बंगले खाली करने के लिए पथक भेजा जाएगा। लोकसभा की हाउस कमेटी सांसदों को आवास आवंटित करती है। जबकि केंद्रीय आवास और नागरिक मामलों के मंत्रालय के तहत संपदा निदेशालय मंत्रियों को बंगले आवंटित करता है। जानकारी के मुताबिक़ मोदी सरकार-3.0 के शपथ ग्रहण को एक महीने से ज्यादा समय बीत चुका है, लेकिन अभी तक नए मंत्री को बंगला आवंटित नहीं किए गए है।
-
मुंबई। इंस्टग्राम इन्फ्लुएंसर अन्वी कामदार की मौत हो गई है। मुंबई के पास रायगढ़ में आने वाले एक झरने में गिरने से 26 वर्षीय अन्वी की मौत हुई.। जांच में सामने आया है कि मुंबई की रहने वाली ट्रैवल इन्फ्लुएंसर अन्वी कामदार रायगढ़ में कुंभे झरने की सुंदरता के कैमरे में कैद करने में अन्वी हादसे का शिकार हुई। . एक रील शूट करते समय 300 फीट गहरी खाई में गिर गई, जिसमें उनकी मौत हो गई.। अन्वी 16 जुलाई को अपने दोस्तों के साथ झरने की सैर पर निकली थी।
अन्वी अपने दोस्तों के साथ रायगढ़ जिले के मानगांव तालुका में घूमने आई थी। अन्वी कुंभे झरने के पास एक छोटे से स्पाइक पर जाकर रील बनाने के लिए वहां गई और उनका पैर फिसल गया। इस दुर्घटना में अन्वी 300 फीट गहरी खाई में गिर गई। अन्वी के गिरते ही उसे बचाने के लिए टीम वहां पहुंच गई। . दोपहर करीब 12.30 बजे रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू हुआ। . अगले 15 मिनट में बचाव दल अन्वी तक पहुंच गया।बचाव दल ने जब अन्वी की सांसें जांचीं तो वह जीवित पाई गई.। आवाज देने के बाद अन्वी धीमी आवाज में कुछ बोलने की कोशिश भी कर रही थी.। . इसके तुरंत बाद अन्वी को स्ट्रेचर पर बांध दिया गया। . बचाव दल ने अन्वी को 120 मीटर की दूरी तक हाथ से उठाया.। इसके बाद रस्सी की मदद से उसे 200 से 250 फीट ऊंची चट्टान से ऊपर लाया गया.। इसके बाद अन्वी को मनगांव तालुका के सरकारी अस्पताल ले जाया गया,। लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई.। -
नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की तबियत को लेकर चिंता बढ़ गई है। बुधवार को दिल्ली हाई कोर्ट में सुनवाई के दौरान उनके वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने बताया कि सोते समय केजरीवाल का ब्लड शुगर लेवल घटकर 50 तक पहुंच गया था। सिंघवी ने कहा कि यह स्थिति बहुत खतरनाक है। उन्होंने बताया कि नींद के दौरान शुगर लेवल में इतनी गिरावट जानलेवा हो सकती है। ऐसी स्थिति में मरीज जाग ही न पाए, यह खतरा रहता है। वकील ने कोर्ट से अपील की कि वह इस स्थिति को पूरी तरह से समझे और विचार करे। उन्होंने यह भी कहा कि पहले से ही तीन आदेश उनके पक्ष में हैं।
अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी पर चल रही कोर्ट की सुनवाई में उनके वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने कई महत्वपूर्ण बातें रखीं। उन्होंने कहा कि सीबीआई के पास केजरीवाल को गिरफ्तार करने का कोई ठोस कारण नहीं था, क्योंकि वे पहले से ही जेल में थे। सिंघवी ने बताया कि सीबीआई की हिरासत में केजरीवाल का ब्लड शुगर पांच बार खतरनाक स्तर तक गिरा।उन्होंने इस गिरफ्तारी को “बाद का सोचा गया फैसला” बताते हुए कहा कि यह तब की गई जब एक निचली अदालत ने केजरीवाल को शराब नीति केस में जमानत दे दी थी। सिंघवी ने सवाल उठाया कि क्या सीबीआई केजरीवाल को तब तक हिरासत में रख सकती है जब तक वे उनका मनचाहा जवाब न दें, और कोर्ट से अपील की कि वह इस मामले की सच्चाई का पता लगाए।पिछले हफ्ते आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह ने एक चिंताजनक खुलासा किया। उन्होंने बताया कि 21 मार्च को ईडी द्वारा गिरफ्तार किए जाने के बाद से अरविंद केजरीवाल का वजन 8.5 किलो कम हो गया है। गिरफ्तारी के समय केजरीवाल 70 किलो के थे, जो अब घटकर 61.5 किलो रह गया है। सिंह ने कहा कि इतना वजन कम होने का कारण अभी तक पता नहीं चला है और न ही इसकी कोई गंभीर जांच की गई है। उन्होंने चेतावनी दी कि यह किसी गंभीर बीमारी का संकेत हो सकता है।इसके बाद, एक निचली अदालत द्वारा जमानत दिए जाने के बावजूद सीबीआई ने केजरीवाल को गिरफ्तार कर लिया। दिल्ली हाई कोर्ट ने बाद में इस जमानत पर रोक लगा दी, जिससे केजरीवाल की हिरासत और लंबी हो गई है और उनके स्वास्थ्य को लेकर चिंताएं बढ़ गई हैं। -
नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने 12वीं क्लास के छात्रों पर पढ़ाई का दबाव कम करने के लिए, साल में दो बार बोर्ड परीक्षा कराने पर विचार कर रहा है। नया परीक्षा पैटर्न साल 2026 से लागू किया जा सकता है। अभी तक सीबीएसई साल में एक बार फरवरी-मार्च में 12वीं की परीक्षा लेता है। अगर किसी विषय में अच्छे नंबर नहीं आते हैं तो छात्रों को सुधार के लिए सप्लिमेंट्री एक्जाम के रूप में साल में एक बार और मौका मिलता है। लेकिन अब दो बार परीक्षा होने से छात्रों को ज्यादा मौके मिलेंगे।
अभी जो साल में एक बार मई में परीक्षा का नतीजा आने के बाद सप्लिमेंट्री परीक्षा होती है, उसमें बदलाव किया जाएगा। नए पैटर्न के तहत, अब साल में दो बार परीक्षा होगी। इसके लिए शिक्षा मंत्रालय ने CBSE से एक योजना बनाने को कहा है।केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने फरवरी में कहा था कि साल 2025-26 से 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा साल में दो बार हो सकती है। यह बदलाव नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत किया जा रहा है। इस नीति का मकसद भारत की शिक्षा व्यवस्था को 21वीं सदी की जरूरतों के हिसाब से बदलना है।सरकार का कहना है कि पहले की शिक्षा नीतियों में सिर्फ पढ़ाई का अधिकार और समानता पर ध्यान दिया गया था, लेकिन नई नीति में छात्रों की क्रियेटिविटी को बढ़ावा देने पर जोर होगा। साल में दो बार परीक्षा कराने की घोषणा साल 2023 में ‘New Curriculum Framework (NCF)’ के तहत की गई थी। इसमें छात्रों को बेहतर अंक हासिल करने में मदद मिलेगी। इन बदलावों का मकसद भारत को 2047 तक एक विकसित देश बनाना है। फरवरी में पेश किए गए अंतरिम बजट में शिक्षा के लिए 73,498 करोड़ रुपये दिए गए हैं, जो अब तक की सबसे बड़ी राशि है। - नयी दिल्ली. मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (एमसीसी) ने एक नोटिस जारी कर मेडिकल कॉलेजों से आग्रह किया है कि वे नीट-यूजी काउंसलिंग 2024 के लिए अपने आधिकारिक पोर्टल पर अपनी सीट डालें । नीट-यूजी के लिए काउंसलिंग की प्रक्रिया जल्द शुरू हो सकती है। नीट-यूजी परीक्षा में कथित अनियमितताओं के मुद्दे पर उच्चतम न्यायालय में अगली सुनवाई 18 जुलाई को है। एमसीसी का कहना है कि स्नातक स्तरीय चिकित्सा पाठ्यक्रम में प्रवेश की काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग लेने वाले संस्थान 20 जुलाई तक पोर्टल पर अपनी सीट की सूची डाल सकते हैं।
- देहरादून. उत्तराखंड सरकार भारतीय प्रबंध संस्थान (रोहतक) द्वारा चारधाम यात्रा पर तैयार अध्ययन रिपोर्ट के आधार पर उच्च गढ़वाल हिमालयी क्षेत्र में सुगम और सुरक्षित यात्रा की कार्ययोजना बनाएगी । चारों धामों--बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री की धारण क्षमता पर आईआईएम की इस रिपोर्ट पर उत्तराखंड की मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने उनके निदेशक तथा उनकी टीम के साथ मंगलवार को चर्चा की और अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे उसकी (रिपोर्ट की) समीक्षा कर सुगम सुरक्षित यात्रा की कार्ययोजना तैयार करें । बैठक के दौरान रतूड़ी ने कहा कि कार्ययोजना के लिए चारों धामों की धारण क्षमता के सटीक आकलन का प्रयास किया जाए | उन्होंने कहा कि कार्ययोजना में श्रद्धालुओं हेतु चिकित्सा एवं आपातकालीन सेवाओं की पुख्ता व्यवस्था, यात्रा के प्रभावी प्रबंधन एवं निगरानी तथा स्थानीय पारिस्थितिकी को संरक्षित करते हुए आर्थिकी को मजबूत करने जैसी बातों का विशेष ध्यान रखा जाए | उन्होंने कार्ययोजना में सड़कों की स्थिति में सुधार, यातायात का प्रबंधन,कपाट खुलने के बाद धामों में प्रथम 40 दिनों में भीड़ की समस्या के समाधान, श्रद्धालुओं के फीडबैक की व्यवस्था को प्राथमिकता पर रखने के भी निर्देश दिए । बैठक में श्रद्धालुओं के पंजीकरण की व्यवस्था को सरल बनाने के लिए ‘रेडियो फ्रीक्वेंसी आइडेंटिफिकेशन कार्ड' तथा आधार कार्ड आधारित पंजीकरण पर चर्चा की गई | इसके साथ ही चारधाम यात्रियों की सुरक्षा एवं सुविधा के मद्देनजर एक ‘एसएमएस' मौसम अपडेट प्रणाली लागू करने, यात्रारुट पर पीपीपी मॉडल या सीएसआर के तहत चिकित्सा सुविधा प्रदान करने, धामों में भीड़ नियंत्रण हेतु जत्थों में दर्शन व्यवस्था को लागू करने और पार्किंग क्षमता की समीक्षा करने पर भी चर्चा की गई ।
-
नागपुर । महाराष्ट्र के नागपुर से एक प्रेमी जोड़े का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वे तेज रफ्तार कार में रोमांस करते नजर आ रहे हैं। गाड़ी चला रहा युवक रोमांस के नशे में इतना चूर नजर आया कि उसने युवती को स्टेरिंग के सामने ही बैठा लिया है। यह वीडियो लक्ष्मी भवन चौक के पास धरमपेठ रोड का बताया जा रहा है। हालांकि, वीडियो वायरल होने के बाद नागपुर पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया है और कार चला रहे 28 वर्षीय चार्टर्ड अकाउंटेंट सूरज राजकुमार सोनी और उसकी गर्लफ्रेंड, जो कि एक इंजीनियरिंग छात्रा है, के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 296 (अश्लीलता), 281 (तेज गति से वाहन चलाना) और 293 (सार्वजनिक स्थान पर उपद्रव) के अलावा मोटर वाहन अधिनियम व महाराष्ट्र पुलिस अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।
- मुंबई. स्टेशनरी ब्रांड कैमलिन के संस्थापक सुभाष दांडेकर का सोमवार को निधन हो गया।पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि दांडेकर का 86 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उनका मध्य मुंबई में अंतिम संस्कार कर दिया गया। बृहस्पतिवार को एक शोक सभा आयोजित की जाएगी। दांडेकर ने जापान की कंपनी कोकुयो को अपना लोकप्रिय ब्रांड बेच दिया था और उसके बाद से वह कोकुयो कैमलिन के मानद चेयरमैन के रूप में काम कर रहे थे।
- गुरुग्राम. गुरुग्राम में कुछ अज्ञात लोगों ने कथित तौर पर पैसों को लेकर विवाद में एक प्रॉपर्टी डीलर को गोली मार दी और उसके दोस्त की पिटाई की। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि पीड़ितों की पहचान राज कुमार सहरावत और उसके दोस्त सचिन गुलाटी के रूप में हुई है।पुलिस के अनुसार, प्रॉपर्टी डीलर सहरावत और गुलाटी दौलताबाद में एक अन्य प्रॉपर्टी डीलर दीपक के कार्यालय में किसी से मिलने गए थे। पुलिस ने बताया कि सोमवार देर रात दो बजे पीड़ितों और कुछ अन्य लोगों के बीच पैसे के लेन-देन को लेकर बहस छिड़ गई, जिसके बाद झड़प हो गयी और आरोपियों में से एक ने सहरावत पर गोली चला दी। पुलिस के मुताबिक, पैर में गोली लगने से सहरावत घायल हो गया।पुलिस ने बताया कि अन्य आरोपियों ने गुलाटी की लाठी-डंडों से पिटाई की और वहां से भाग गए।पुलिस के मुताबिक, पीड़ितों को अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज किया जा रहा है।सहायक पुलिस आयुक्त नवीन कुमार ने बताया सहरावत की शिकायत के आधार पर राजेंद्र पार्क थाने में भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
- मुंबई. मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर तीर्थयात्रियों को लेकर जा रही एक बस के ट्रैक्टर से टकरा जाने के कारण कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई और 42 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि बस में 54 ‘वारकरी' (भगवान विट्ठल के भक्त) सवार थे, जो मुंबई के पास ठाणे जिले में अपने गृहनगर डोंबिवली से आषाढ़ी एकादशी समारोह में हिस्सा लेने के लिए पंढरपुर जा रहे थे। उल्लेखनीय है कि एक्सप्रेसवे पर 'ट्रैक्टर' को चलने की अनुमति नहीं है।पुलिस उपायुक्त विवेक पानसरे ने बताया कि यह दुर्घटना नवी मुंबई में पनवेल के निकट सोमवार को मध्य रात्रि के आसपास हुई। पुलिस ने बताया कि तेज रफ्तार से जा रही बस ने ट्रैक्टर को टक्कर मार दी, जिससे बस में सवार तीन यात्रियों हौसाबाई हरि पाटिल (65), रामदास नारायण मुकदम (71) और गुरुनाथ बापू पाटिल (65) और ट्रैक्टर में सवार दो लोगों चालक तरवेज सलाहुद्दीन अहमद (27) और दीपक सोहन राजभर (30) की मौत हो गई। मृतकों में एक महिला भी शामिल है। अधिकारी ने बताया कि ट्रैक्टर से टकराने के बाद बस, एक्सप्रेसवे पर लगे अवरोधक से टकराकर 20 फुट गहरी खाई में गिर गई। अधिकारी ने बताया कि घायल तीर्थयात्रियों को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनमें से सात की हालत गंभीर है। आषाढ़ी एकादशी बुधवार को मनाई जाएगी।हर साल लाखों वारकरी पंढरपुर की तीर्थयात्रा करते हैं, जहां वे महाराष्ट्र के अलग-अलग हिस्सों से आषाढ़ी एकादशी के मौके पर एकत्रित होते हैं। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि मृतकों के परिवारों को पांच-पांच लाख रुपये की वित्तीय सहायता दी जाएगी तथा उन्होंने चिकित्सकों और अधिकारियों को हादसे में घायल हुए लोगों के लिए सर्वोत्तम उपचार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं, जिसका खर्च सरकार वहन करेगी। वह नवी मुंबई के एक अस्पताल में दुर्घटना में घायल हुए लोगों से मिलने के बाद एकनाथ शिंदे ने मीडिया से बात की। मुख्यमंत्री ने कहा कि पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। शिंदे ने कहा, "हादसे में घायल हुए सभी लोगों से मुलाकात की और उन्होंने मुझे बताया कि वे भगवान पांडुरंग के आशीर्वाद के कारण जीवित हैं।"
- धार मध्य प्रदेश के धार जिले में मंगलवार को आकशीय बिजली गिरने से तीन लड़कों की मौत हो गई और एक घायल हो गया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना धार शहर के अर्जुन कॉलोनी में उस समय हुई जब कुछ लड़के एक पेड़ के नीचे खेल रहे थे। धार की उप जिलाधिकारी (एसडीएम) रोशनी पाटीदार ने बताया कि हादसे में गणेश (11), गलिया (12) और पंकज (15) की मौत हो गई और एक लड़का घायल हो गया। उन्होंने बताया कि घायल बच्चे का अस्पताल में इलाज चल रहा है।उन्होंने मृतक के परिजनों को आर्थिक सहायता प्रदान किए जाने की बात भी कही।
- मथुरा (उप्र),। मथुरा जिले में आषाढ़ पूर्णिमा के अवसर पर गोवर्धन कस्बे में लगने वाले 'मुड़िया पूर्णिमा' मेला और शोभायात्रा का सीधा प्रसारण होगा। गोवर्धन स्थित गौड़ीय सम्प्रदाय की श्रीपाद् रघुनाथ दास गद्दी के महंत गोपाल दास ने मंगलवार को बताया कि श्रद्धालुओं की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है। दास ने कहा ''गुरु पूर्णिमा पर्व पर शाम पांच बजे राधाकुण्ड—श्यामकुण्ड से मुड़िया शोभायात्रा प्रारंभ होगी। तब से परिक्रमा पूर्ण होने तक शोभायात्रा एवं मेले की गतिविधियों का सीधा प्रसारण किया जाएगा।'' उन्होंने बताया कि इस दौरान महाप्रभु मंदिर में विभिन्न आयोजन होंगे। पूर्णिमा से एक दिन पूर्व मुड़िया संत अपने सिर मुड़वाएंगे तथा पूर्णिमा के दिन 21 जुलाई को नगर के प्रमुख मार्गों से होकर कीर्तन करते हुए मानसी गंगा की परिक्रमा लगाएंगे। महंत ने कहा ''जो श्रद्धालु गोवर्धन आकर ठाकुर जी के दर्शन नहीं कर सकते, वे घर बैठे मुड़िया शोभायात्रा के दर्शन कर सकेंगे।'' गुरु पूर्णिमा के अवसर पर गोवर्धन में संत सनातन गोस्वामी के शिष्य विगत साढ़े चार सदियों से भी अधिक पहले से, अपने गुरु के निर्वाणोत्सव पर सिर मुंडवा कर नगर परिक्रमा करते हैं। इस रस्म को यहां 'मुड़िया पूर्णिमा' अथवा ‘मुड़िया पूनों' के नाम से भी जाना जाता है। जानकारों के अनुसार, चैतन्य महाप्रभु के शिष्य संत सनातन गोस्वामी के वर्ष 1558 ईस्वी में इसी दिन देहावसान के पश्चात उनके शिष्यों द्वारा उनकी याद में सिर मुंडवा कर नगर परिक्रमा की गई थी। तब से यह परंपरा चली आ रही है। यह 466 वां वर्ष है जब इस रस्म का आयोजन किया जा रहा है। file photo
- पुरी,। श्री जगन्नाथ मंदिर प्रशासन (एसजेटीए) ने मंगलवार को कहा कि रत्न भंडार का आंतरिक कक्ष गुरुवार को सुबह नौ बजकर 51 मिनट से दोपहर 12 बजकर 15 मिनट के बीच फिर से खोला जाएगा ताकि आभूषणों को मंदिर में स्थित अस्थायी कोषागार में स्थानांतरित किया जा सके। यह निर्णय मंगलवार को यहां एसजेटीए के मुख्य प्रशासक अरबिंद पाधी, रत्न भंडार को खोलने के दौरान देखरेख के लिए राज्य सरकार द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षक समिति के अध्यक्ष न्यायमूर्ति विश्वनाथ रथ, पुरी के जिलाधिकारी और अन्य अधिकारियों की उपस्थिति में हुई बैठक के दौरान लिया गया। रत्न भंडार को 46 वर्षों के बाद रविवार को बहुमूल्य वस्तुओं की सूची बनाने और इसकी संरचना की मरम्मत के लिए पुनः खोला गया था। न्यायमूर्ति रथ ने कहा कि चूंकि सभी बक्सों को स्थानांतरित करना व्यावहारिक रूप से असंभव है इसलिए इन बक्सों में रखे कीमती सामान और आभूषणों को मंदिर परिसर में स्थापित अस्थायी कोषागार में स्थानांतरित कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस अस्थायी कोषागार में सीसीटीवी कैमरे लगाने के साथ ही आवश्यक सुरक्षा उपाय किए गए हैं।
-
धारवाड़ । कर्नाटक के धारवाड़ में एक महिला ने जोमैटो पर मोमोज का ऑर्डर दिया था. लेकिन ऑर्डर नहीं आया । जिसके बाद अब इस महिला ग्राहक को कंपनी 60 हजार रुपये देगी । 133 रुपये के मोमोज के लिए अब कंपनी को 60 हजार रुपये देने का आदेश कंज्यूमर कोर्ट ने दिया है । जानकारी के मुताबिक़ धारवाड़ में रहने वाली महिला ने 31 अगस्त 2023 को जोमैटो पर मोमोज ऑर्डर किया था ।, कन्फर्मेशन मेसेज भी आया. लेकिन कई घंटे बीतने के बाद भी ऑर्डर नहीं आया । इसके बाद महिला ने जोमैटो और रेस्टोरेंट से संपर्क किया ,,लेकिन मोमोज नहीं पहुंचे ।. बार-बार फ़ोन लगाने पर जोमैटो ने 72 घंटो तक इंतजार करने के लिए कहा ।कंपनी इस मामले की जांच कर रही है । इसके बाद महिला ने पिछले वर्ष सितम्बर महीने में जोमैटो के खिलाफ धारवाड़ के जिला उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग से संपर्क साधा । लेकिन जोमैटो ने कोर्ट में इस तरह की किसी भी लापरवाही से इनकार कर दिया । मामले की जांच के लिए कंपनी ने कुछ दिनों का समय मांगा. लेकिन कई दिन बीतने के बाद भी कंपनी ने किसी भी तरह की कोई कार्रवाई नहीं करने से कोर्ट ने कंपनी से कई सवाल किए । आखिर जोमैटो ने मई 2024 को महिला को उसके मोमोज के 133.25 रुपये वापस किए ।. इसके बाद कंपनी को कोर्ट ने दोषी पाया । इसके बाद महिला के साथ हुई लापरवाही के लिए कंपनी को जिम्मेदार ठहराया ।
इसके लिए कोर्ट ने महिला ग्राहक को मानसिक तौर पर परेशान करने के लिए 50 हजार रुपये भरपाई देने के लिए कहा । इसके साथ ही कोर्ट केस के खर्च के लिए 10 हजार रुपये देने का आदेश भी कंपनी को दिया गया । मतलब अब कंपनी को महिला को 60 हजार रुपये देने होंगे । उपभोक्ता कोर्ट के अध्यक्ष ईशप्पा के भुते ने अपने फैसले में कहा कि जोमैटो उपभोक्ताओं को ऑनलाइन ऑर्डर पर सामान मुहैया कराने के कारोबार में है ।खरीद मूल्य प्राप्त करने के बाद भी, ज़ोमैटो ने शिकायतकर्ता को आवश्यक उत्पाद वितरित नहीं किया । मामले के इन तथ्यों को देखते हुए, हमारी राय में, ज़ोमैटो शिकायतकर्ता के दावे का जवाब देने के लिए उत्तरदायी है । आयोग के अध्यक्ष ने अपने आदेश में असुविधा और मानसिक पीड़ा के लिए जोमैटो को जिम्मेदार ठहराया । -
नई दिल्ली। केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो -सीबीआई ने नीट-यूजी पेपर लीक मामले में दो और लोगों को गिरफ्तार किया है। इसमें से एक आरोपी पटना से गिरफ्तार किया गया। यह झारखंड के बोकारो का निवासी है जिसपर हजारीबाग स्थित राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी के केन्द्र से नीट-यूजी परीक्षा का पेपर चुराने का आरोप है। वहीं दूसरे व्यक्ति को पेपर चुराने के आरोप में हजारीबाग से गिरफ्तार किया गया है। सीबीआई ने अब तक झारखंड के एक स्कूल से प्रधानाचार्य और सह-प्रधानाचार्य सहित चौदह लोगों की गिरफ्तारी की है। सीबीआई और कई राज्यों की पुलिस नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं का पेपर लीक करने वाले राष्ट्रीय स्तर के गिरोह की पड़ताल कर रही हैं। नीट-यूजी की परीक्षा चिकित्सा के स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है।
-
नई दिल्ली। संसद का मानसून सत्र 22 जुलाई से शुरू होने वाला है। यह 12 अगस्त तक चल सकता है। बजट 23 जुलाई को पेश किया जाएगा।संसद के बजट सत्र से पहले सरकार ने 21 जुलाई को सर्वदलीय बैठक बुलाई है। इस दौरान केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू संसद के दोनों सदनों में राजनीतिक दलों के नेताओं के साथ बैठक करेंगे। सर्वदलीय बैठक 21 जुलाई को सुबह 11 बजे दिल्ली के संसदीय सौध स्थित मुख्य समिति कक्ष में होगी। संसद का बजट सत्र 22 जुलाई को शुरू होगा। सत्र 12 अगस्त को समाप्त हो सकता है। सत्र शुरू होने से पहले सभी दलों के सदन के नेताओं की इस पारंपरिक बैठक में पहली बार नेता प्रतिपक्ष के रूप कांग्रेस सांसद राहुल गांधी शामिल होंगे। वहीं, तृणमूल कांग्रेस का कोई भी प्रतिनिधि इस बैठक में शामिल नहीं होगा। इसकी वजह बताई गई कि टीएमसी 21 जुलाई को शहीद दिवस के रूप में मनाती है। तृणमूल कांग्रेस संसदीय दल के नेता डेरेक ओब्रायन ने रिजिजू को पत्र लिखकर बताया कि उनकी पार्टी इस बैठक में शामिल नहीं हो पाएगी। उन्होंने कहा कि 30 वर्षों से 21 जुलाई को बंगाल में हमारे 13 साथियों के सम्मान में शहीद दिवस के रूप में मनाया जाता है, जो 1993 में पुलिस की गोलीबारी में गैरकानूनी रूप से मारे गए थे।
-
पटना. पटना जिले के बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के बख्तियारपुर-बिहारशरीफ सड़क मार्ग के निर्माणाधीन फोरलेन पर हुये सड़क हादसे में मंगलवार को सुबह छह लोगों की मौत हो गयी तथा पांच घायल हो गए। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस हादसे में छह लोगों की जान जाने पर शोक जताया तथा घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है। बाढ़ अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ-2) अभिषेक सिंह ने राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 31 पर हुए इस हादसे के बारे में बताया कि एक स्कॉर्पियो वाहन के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से कुल छह लोगों की मृत्यु हो गयी है। उन्होंने बताया कि हादसे में घायल हुए पांच लोगों का अस्पताल में इलाज जारी है। उन्होंने स्थानीय लोगों के हवाले से बताया कि सड़क के किनारे खडे एक हाईवा वाहन को, नवादा जिला की तरफ से तेज गति से आ रही एक स्कॉर्पियो ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी । एसडीपीओ ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज, फॉरेंसिक साक्ष्यों व अन्य तकनीकी विश्लेषण के आधार घटना की जांच और अग्रतर विधि सम्मत कार्रवाई की जा रही है।
-
नयी दिल्ली. निर्वाचन आयोग ने लोकसभा और राज्य विधानसभा चुनावों के नतीजे आने के बाद इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) में छेड़छाड़ के आरोपों की जांच के लिए उच्चतम न्यायालय का दरवाजा खटखटाने वाले असंतुष्ट उम्मीदवारों को किसी भी मतदान केंद्र के ईवीएम मशीन से प्रयोगिक मतदान या प्रयोगिक तौर पर वीवीपैट की पर्चियों की जांच सहित विभिन्न विकल्प दिए हैं। निर्वाचन आयोग द्वारा मंगलवार को जारी मानक परिचालन प्रक्रिया (एसओपी) के मुताबिक चुनाव में दूसरे और तीसरे स्थान पर आने वाले उम्मीदवारों को बड़ी संख्या में उनके चुने हुए मतदान केंद्रों के ईवीएम की जांच करने का विकल्प दिया गया है। निर्वाचन आयोग ने कहा कि नियंत्रित जांच की पुरानी परिपाटी से आगे जाने से जांच और सत्यापन प्रक्रिया संबंधी कोई पूर्वाग्रह या छेड़छाड़ की संभावना या आशंका समाप्त हो जाती है। निर्वाचन आयोग को भाजपा और कांग्रेस सहित आठ असंतुष्ट उम्मीदवारों से आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिनमें चार जून को लोकसभा चुनाव के परिणाम घोषित होने के बाद ईवीएम में लगे माइक्रो-कंट्रोलर चिप्स में कथित छेड़छाड़ या बदलाव की जांच कराने का अनुरोध किया गया है। उच्चतम न्यायालय ने ईवीएम में छेड़छाड़ की आशंका को ‘तथ्यहीन' करार देते हुए मतपत्र से मतदान कराने की पुरानी प्रक्रिया बहाल करने के वास्ते दाखिल याचिकाओं को 26 अप्रैल को खारिज कर दिया था। शीर्ष अदालत ने लेकिन साथ ही दूसरे और तीसरे स्थान पर रहने वाले असंतुष्ट उम्मीदवारों के लिए रास्ता खोलते हुए उन्हें लिखित आवेदन एवं शुल्क के साथ प्रति विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में पांच प्रतिशत ईवीएम के ‘माइक्रो कंट्रोलर' चिप्स की जांच एवं सत्यापन कराने की अनुमति दी थी। निर्वाचन आयोग ने कहा कि पात्र उम्मीदवार विधानसभा क्षेत्र या निर्वाचन क्षेत्र के मतदान केन्द्रों या मशीनों की क्रम संख्या का विकल्प दे सकते हैं, बशर्ते कि उस क्षेत्र या सीट में प्रयुक्त अधिकतम पांच प्रतिशत ईवीएम की जांच और सत्यापन प्रक्रिया हो। इससे यह सुनिश्चित होगा कि आवेदक की पसंद के अनुसार पूरे निर्वाचन क्षेत्र से ईवीएम का चयन किया जाए तथा किसी विशेष मशीन के चयन या उसे छोड़ने में किसी तीसरे पक्ष या अधिकारी की भागीदारी नहीं होगी। आयोग ने कहा कि उम्मीदवारों को किसी निर्वाचन क्षेत्र के किसी भी मतदान केंद्र के ईवीएम को जांच के लिए चुनने का भी विकल्प दिया जाएगा। यदि कोई भी आवेदक उम्मीदवार किसी विशेष मतदान केन्द्र की कोई विशिष्ट इकाई - बैलेट यूनिट, कंट्रोल यूनिट या वीवीपैट का चयन करता है, तो वह उस मतदान केन्द्र पर प्रयुक्त उसी सेट की अन्य इकाइयों को चुनने के लिए बाध्य नहीं है। आयोग किसी भी मशीन से अपनी इच्छा के अनुसार प्रायोगिक मतदान करके यह जांच कर सकते हैं कि मशीन से सही मतदान हुआ है या नहीं। लेकिन इसके लिए अधिकतम मतों की संख्या 1400 तय की गई है। इसी प्रकार तय प्रक्रिया के तहत वीवीपैट की भी गिनती की जाएगी।
-
नयी दिल्ली. भारत ने मंगलवार को 346 सैन्य हार्डवेयर की एक नयी सूची की घोषणा की जिसमें "रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण" प्रणालियां और हथियार शामिल हैं। इन्हें एक निश्चित समय-सीमा के भीतर उनके आयात पर प्रतिबंध लागू होने के बाद केवल सरकार द्वारा संचालित घरेलू निर्माण इकाइयों से ही खरीदा जाएगा। रक्षा मंत्रालय ने कहा कि घरेलू रक्षा उद्योगों को बढ़ावा देने के प्रयासों के तहत पिछले तीन वर्ष में 12,300 से अधिक वस्तुओं का स्वदेशीकरण किया जा चुका है। मंत्रालय ने कहा कि 346 वस्तुओं वाली पांचवीं सकारात्मक स्वदेशीकरण सूची को अधिसूचित किया गया है और इन वस्तुओं का उत्पादन रक्षा क्षेत्र के सार्वजनिक उपक्रमों (डीपीएसयू) द्वारा किया जाएगा। बयान में कहा गया है, "रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने और डीपीएसयू द्वारा आयात को न्यूनतम करने के लिए रक्षा उत्पादन विभाग ने 346 वस्तुओं वाली पांचवीं सकारात्मक स्वदेशीकरण सूची (पीआईएल) को अधिसूचित किया है। मंत्रालय ने एक बयान में कहा, "इससे अर्थव्यवस्था में वृद्धि को गति मिलेगी, रक्षा में निवेश बढ़ेगा और आयात पर निर्भरता कम होगी।" पिछले कुछ वर्षों में सरकार ने घरेलू रक्षा उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए कई कदम उठाए हैं। भारत विश्व स्तर पर हथियारों के सबसे बड़े आयातकों में से एक है।
अनुमानों के अनुसार भारतीय सशस्त्र बलों द्वारा अगले पांच-छह वर्ष में 130 अरब अमेरिकी डालर की पूंजीगत खरीद व्यय संभावित है। रक्षा मंत्रालय ने अगले पांच वर्षों में रक्षा विनिर्माण में 25 अरब अमेरिकी डॉलर (1.75 लाख करोड़ रुपये) के कारोबार का लक्ष्य रखा है।







.jpg)

.jpg)
.jpg)







.jpg)
.jpg)
.jpg)

.jpg)




.jpg)