- Home
- देश
-
वाराणसी। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत अपने पांच दिवसीय दौरे पर मंगलवार को वाराणसी पहुंचे। संघ के सूत्रों के अनुसार भागवत का यह दौरा पूरी तरह से आध्यात्मिक है। संघ प्रमुख 22 जुलाई को वाराणसी के रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में विश्व के प्रमुख मन्दिरों के सम्मेलन के उद्घाटन समारोह में शामिल होंगे। यह सम्मेलन 22 जुलाई से 24 जुलाई तक चलेगा जिसमें 26 देशों के 400 से अधिक मंदिरों के प्रमुख हिस्सा लेंगे। संघ प्रमुख 22 जुलाई उद्घाटन सत्र को संबोधित करेंगे। सूत्रों के अनुसार संघ प्रमुख अपने पांच दिवसीय प्रवास के दौरान काशी और काशी के आसपास के मंदिरों और मठों के प्रमुखों से भेंट करेंगे। भागवत 19 जुलाई को गाजीपुर के हथियामठ और 20 जुलाई को मिर्जापुर स्थित सक्तेशगढ़ के स्वामी अड़गड़ानंद महाराज से मुलाकात करेंगे। वहीं, भागवत 21 जुलाई को मिर्जापुर के देवरहवा बाबा के आश्रम भी जाएंगे।
-
नई दिल्ली। मौसम विभाग ने अगले तीन से पांच दिन के दौरान गोवा, मध्य महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, विदर्भ, तेलंगाना और ओडिशा में तेज से बहुत तेज वर्षा का अनुमान व्यक्त किया है। बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पश्चिम और उससे जुड़े तटीय ओडिशा के ऊपर चक्रवात की स्थिति के प्रभाव से अगले 48 घंटों के दौरान उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है। आगामी दिनों में उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, मुंबई और तटीय आंध्र प्रदेश में तेज से बहुत तेज वर्षा होगी। दक्षिण असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा सहित पूर्वोत्तर राज्यों के कई हिस्सों में भी मूसलाधार वर्षा होने की संभावना है।
इस बीच, दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर अभी भी खतरे के निशान से ऊपर है। केंद्रीय जल आयोग के अनुसार आज यमुना का जलस्तर 205 दशमलव 4 मीटर दर्ज किया गया। -
नई दिल्ली। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन-एनडीए के खिलाफ लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए 26 विपक्षी दलों ने भारतीय राष्ट्रीय विकास समावेशी गठबंधन -इंडिया का गठन किया है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे ने आज बेंगलुरु में विपक्षी दलों की बैठक के बाद इसकी घोषणा की। पत्रकारों से बातचीत में श्री खडगे ने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में इस गठबंधन का मुकाबला एनडीए से होगा। बैठक के प्रस्तावों पर अधिक जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि इस गठबंधन की अगली बैठक मुंबई में होगी । बैठक में 11 सदस्यीय समन्वय समिति बनाने का निर्णय लिया जाएगा जिसके तहत लोकसभा चुनाव लड़ा जाएगा। इन सदस्यों में से एक संयोजक का भी चुनाव किया जाएगा। गठबंधन के लिए अभियान की रणनीति और न्यूनतम साझा कार्यक्रम तैयार करने के लिए दिल्ली में सचिवालय स्थापित किया जाएगा। बेंगलुरु में आज विपक्षी नेताओं की बैठक के दौरान उपस्थित नेताओं में सोनिया गांधी, राहुल गांधी, ममता बनर्जी, अरविंद केजरीवाल, नीतीश कुमार, शरद पवार, उद्धव ठाकरे और लालू प्रसाद शामिल थे।
-
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि युवाओं, महिलाओं, मध्यम वर्ग, दलितों और वंचितों सहित समाज के सभी वर्गों को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन-एनडीए पर पूरा भरोसा है। उन्होंने कहा, कि एनडीए के तीन अक्षरों में से एन का मतलब न्यू इंडिया, डी का मतलब विकसित राष्ट्र और ए का मतलब लोगों की आकांक्षा है।
प्रधानमंत्री आज नई दिल्ली में हुई एनडीए की बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि एनडीए ने अपनी यात्रा के 25 वर्ष पूरे कर लिए हैं और अब राष्ट्र एक विकसित और आत्मनिर्भर देश बनने के अगले 25 वर्षों के लक्ष्य को हासिल करने की ओर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि एनडीए का गठन किसी पार्टी के विरोध में नहीं हुआ था बल्कि देश में स्थिरता लाने के लिए हुआ था। उन्होंने कहा कि जब किसी देश में स्थिर सरकार होती है, तो देश एक साहसिक निर्णय ले पाता जो देश की दिशा बदल देता है।एनडीए की बैठक में 38 राजनीतिक दल शामिल थें। प्रधानमंत्री के अलावा बैठक में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, मोदी, केंद्रीय मंत्री अमित शाह, राजनाथ सिंह और नितिन गडकरी भी मौजूद रहें। सभा स्थल पर एनडीए नेताओं ने श्री मोदी का माला पहनाकर स्वागत किया। बैठक में एआईएडीएमके, एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना, एलजेपी रामविलास, हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा, अजीत पवार के नेतृत्व वाला एनसीपी गुट और अपना दल सोनेलाल सहित एनडीए के कई सहयोगी दलों ने भाग लिया।बैठक से पहले प्रधानमंत्री ने एक ट्वीट में कहा कि हमारा गठबंधन समय की कसौटी पर परखा गया गठबंधन है जो राष्ट्र की प्रगति और क्षेत्रीय आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है। -
अमृतसर. पंजाब के अमृतसर में सोमवार को श्री गुरु रामदास अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एक यात्री के पास से करीब 50 लाख रुपये का सोना जब्त किया गया। सीमा शुल्क विभाग के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। एक बयान के अनुसार, सीमा शुल्क विभाग के कर्मचारियों ने सुबह एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान से शारजाह से आए एक व्यक्ति को रोका। यात्री की सघन तलाशी के बाद, उसके मलाशय के अंदर 1,183 ग्राम वजन के तीन कैप्सूल पाए गए। बयान के मुताबिक इन कैप्सूलों से 844 ग्राम सोना जब्त किया गया, जिसकी कीमत 49.94 लाख रुपये बताई जा रही है। बयान के अनुसार बरामद सोने को सीमा शुल्क अधिनियम, 1962 के प्रासंगिक प्रावधानों के तहत जब्त कर लिया गया और यात्री से पूछताछ की जा रही है। - नयी दिल्ली । विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री जितेंद्र सिंह ने सोमवार को कहा कि अरुणाचल प्रदेश में भारत-चीन सीमा के पास मजबूत और अधिक टिकाऊ सड़कें बनाने के लिए स्टील उत्पादन के दौरान उत्पन्न अपशिष्ट ‘स्टील स्लैग' का उपयोग किया जा रहा है। सड़क निर्माण के लिए ‘स्टील स्लैग' का उपयोग करने की तकनीक सीएसआईआर-केद्रीय सड़क अनुसंधान संस्थान (सीआरआरआई) द्वारा विकसित की गई थी, जिसका मकसद स्टील संयंत्रों द्वारा उत्पन्न स्लैग की समस्या का समाधान करना है। यहां सीएसआईआर-सीआरआरआई का दौरा करने वाले सिंह ने कहा कि स्टील स्लैग के उपयोग वाली सड़कें न केवल पारंपरिक पक्की सड़क की तुलना में लगभग 30 प्रतिशत सस्ती हैं, बल्कि अधिक टिकाऊ होने के साथ ही मौसम की अनिश्चितताओं को भी आसानी से झेल सकती हैं। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि पिछले साल जून में, गुजरात का सूरत संसाधित स्टील स्लैग रोड बनाने वाला देश का पहला शहर बन गया। इस्पात संयंत्रों में स्टील बनाने की प्रक्रिया के दौरान अयस्क से पिघली अशुद्धियों से ‘स्लैग' बनता है। मंत्री ने कहा कि सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) ने अरुणाचल प्रदेश में भारत-चीन सीमा क्षेत्र के पास टिकाऊ एवं बेहद मजबूत सड़क निर्माण के लिए स्टील स्लैग का उपयोग किया है। सिंह ने कहा कि स्टील स्लैग की आपूर्ति टाटा स्टील द्वारा नि:शुल्क की गई और भारतीय रेलवे द्वारा जमशेदपुर से अरुणाचल प्रदेश तक पहुंचाई गई।
- तिरुवनंतपुरम। केरल के पूर्व मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता ओमन चांडी का लंबी बीमारी के कारण मंगलवार को तड़के 4.25 बजे बेंगलुरु के चिन्मय अस्पताल में निधन हो गया। वे 80 साल के थे। चांडी के पुत्र चांडी ओम्मेन ने एक फेसबुक पोस्ट में अपने पिता के निधन की पुष्टि करते हुए कहा, “अप्पा का निधन हो गया है।” पूर्व मुख्यमंत्री पिछले कई महीनों से बेंगलुरु में इलाज करा रहे थे। चांडी अपने पीछे पत्नी मरियम्मा उम्मेन, पुत्रियां अचू ओम्मन और मारिया ओम्मन और पुत्र चांडी ओम्मन को छोड़ गए हैं। दो बार मुख्यमंत्री के तौर पर राज्य के लोगों की सेवा करने वाले चांडी केरल में कांग्रेस के सबसे लोकप्रिय चेहरा थे। विधायक के रूप में 50 साल पूरा करने वाले श्री चांडी 1970 से कोट्टायम जिले के अपने गृह नगर पुथुपल्ली सीट का प्रतिनिधित्व कर रहे थे।चांडी ने कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) के सदस्य और आंध्र प्रदेश के अखिल भारतीय कांग्रेस समिति (एआईसीसी) प्रभारी के रूप में भी कार्य किया था। वह 1967-69 के दौरान सेंट जॉर्ज हाई स्कूल, पुथुपल्ली में केरल छात्र संघ (केएसयू) के इकाई अध्यक्ष और संगठन के राज्य अध्यक्ष भी रहे थे। साल 1970 में उन्हें राज्य युवा कांग्रेस का अध्यक्ष चुना गया। चांडी ने विश्वविद्यालय की प्रारंभिक पढ़ाई सी.एम.एस. कॉलेज, कोट्टायम से और सेंट बर्चमैन्स कॉलेज, चंगनास्सेरी से अर्थशास्त्र में स्नातक की उपाधि हासिल की थी। उन्होंने एर्नाकुलम के सरकारी लॉ कॉलेज से कानून में स्नातक की डिग्री (एलएलबी) भी हासिल की थी।वह 11 अप्रैल, 1977 से 25 अप्रैल, 1977 तक श्री के. करुणाकरण के शासनकाल में श्रम मंत्री रहे और 27 अक्टूबर, 1978 तक श्री ए.के. एंटनी के शासनकाल में उसी विभाग को संभालते रहे। अट्ठाइस दिसंबर, 1981 से 17 मार्च, 1982 तक श्री के करुणाकरण दूसरे शासनकाल में उन्होंने गृह मंत्रालय का कार्यभार संभाल। फिर वे 2 जुलाई, 1991 को श्री के. करुणाकरण के चौथे शासनकाल में मंत्री बने। इस दौरान उन्हें वित्त मंत्रालय का जिम्मा मिला था, लेकिन 22 जून 1994 को उन्होंने इस्तीफा दे दिया था। साल 2004 में, लोकसभा चुनावों में कांग्रेस पार्टी के खराब प्रदर्शन और गुटीय राजनीति के कारण मुख्यमंत्री पद से श्री एंटनी के इस्तीफे के बाद श्री चांडी थोड़े समय (अगस्त 2004 से मई 2006) के लिए उनके उत्तराधिकारी बने।चांडी 12वीं केरल विधानसभा में विपक्ष के नेता थे। उनके नेतृत्व में यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (यूडीएफ) ने 2009 के लोकसभा चुनाव में केरल की 20 संसदीय सीटों में से 16 पर जीत हासिल की। इसके बाद 2010 के स्थानीय निकाय चुनाव में भी कांग्रेस ने शानदार प्रदर्शन किया। केरल की राजनीति के इतिहास में, यह पहली बार था कि यूडीएफ को स्थानीय निकाय चुनावों में बढ़त मिली थी। चांडी ने 2011 के विधानसभा चुनाव में मामूली अंतर से जीत हासिल की और दूसरी बार मुख्यमंत्री बने। कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूडीएफ उम्मीदवारों ने एलडीएफ (लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट) के 68 के मुकाबले 72 सीटों पर जीत हासिल की थी।चांडी ने कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) के सदस्य और आंध्र प्रदेश के अखिल भारतीय कांग्रेस समिति (एआईसीसी) प्रभारी के रूप में भी कार्य किया था। वह 1967-69 के दौरान सेंट जॉर्ज हाई स्कूल, पुथुपल्ली में केरल छात्र संघ (केएसयू) के इकाई अध्यक्ष और संगठन के राज्य अध्यक्ष भी रहे थे। साल 1970 में उन्हें राज्य युवा कांग्रेस का अध्यक्ष चुना गया। चांडी ने विश्वविद्यालय की प्रारंभिक पढ़ाई सी.एम.एस. कॉलेज, कोट्टायम से और सेंट बर्चमैन्स कॉलेज, चंगनास्सेरी से अर्थशास्त्र में स्नातक की उपाधि हासिल की थी। उन्होंने एर्नाकुलम के सरकारी लॉ कॉलेज से कानून में स्नातक की डिग्री (एलएलबी) भी हासिल की थी।वह 11 अप्रैल, 1977 से 25 अप्रैल, 1977 तक श्री के. करुणाकरण के शासनकाल में श्रम मंत्री रहे और 27 अक्टूबर, 1978 तक श्री ए.के. एंटनी के शासनकाल में उसी विभाग को संभालते रहे। अट्ठाइस दिसंबर, 1981 से 17 मार्च, 1982 तक श्री के करुणाकरण दूसरे शासनकाल में उन्होंने गृह मंत्रालय का कार्यभार संभाल। फिर वे 2 जुलाई, 1991 को श्री के. करुणाकरण के चौथे शासनकाल में मंत्री बने। इस दौरान उन्हें वित्त मंत्रालय का जिम्मा मिला था, लेकिन 22 जून 1994 को उन्होंने इस्तीफा दे दिया था। साल 2004 में, लोकसभा चुनावों में कांग्रेस पार्टी के खराब प्रदर्शन और गुटीय राजनीति के कारण मुख्यमंत्री पद से श्री एंटनी के इस्तीफे के बाद श्री चांडी थोड़े समय (अगस्त 2004 से मई 2006) के लिए उनके उत्तराधिकारी बने।चांडी 12वीं केरल विधानसभा में विपक्ष के नेता थे। उनके नेतृत्व में यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (यूडीएफ) ने 2009 के लोकसभा चुनाव में केरल की 20 संसदीय सीटों में से 16 पर जीत हासिल की। इसके बाद 2010 के स्थानीय निकाय चुनाव में भी कांग्रेस ने शानदार प्रदर्शन किया। केरल की राजनीति के इतिहास में, यह पहली बार था कि यूडीएफ को स्थानीय निकाय चुनावों में बढ़त मिली थी। चांडी ने 2011 के विधानसभा चुनाव में मामूली अंतर से जीत हासिल की और दूसरी बार मुख्यमंत्री बने। कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूडीएफ उम्मीदवारों ने एलडीएफ (लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट) के 68 के मुकाबले 72 सीटों पर जीत हासिल की थी।
-
नई दिल्ली। सहकारिता मंत्री अमित शाह आज नई दिल्ली में 'सीआरसीएस-सहारा रिफंड पोर्टल' की शुरूआत करेंगे। सहकारिता मंत्रालय ने देश में सहकारी आंदोलन को मजबूत करने और सहकारी समितियों के सदस्यों के हितों की रक्षा के लिए कई पहल की हैं। सहारा समूह की सहकारी समितियों के वास्तविक सदस्यों और जमाकर्ताओं की उनकी वैध जमा राशि के भुगतान की शिकायतों को दूर करने के लिए, मंत्रालय ने उच्चतम न्यायालय में एक अर्जी दी है। इस साल मार्च में, उच्चतम न्यायालय ने निर्देश दिया था कि सहारा समूह की सहकारी समितियों के वास्तविक जमाकर्ताओं के वैध बकाया के भुगतान के लिए "सहारा-सेबी रिफंड खाते" से 5 हजार करोड़ रुपये सहकारी समितियों के केंद्रीय रजिस्ट्रार को हस्तांतरित किए जाएं।
-
नई दिल्ली। उपभोक्ता, मामले खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्री पीयूष गोयल ने आज भारत दाल के ब्रैंड नेम से रियायती दर पर चने की दाल की बिक्री अभियान का शुभारंभ किया। इसके अंतर्गत एक किलोग्राम के पैक का मूल्य 60 रूपये प्रति किलोग्राम और तीस किलोग्राम के पैक का मूल्य 55 रूपये प्रति किलोग्राम रखा गया है। उपभोक्ताओं को सस्ते मूल्यों पर दाले उपलब्ध कराने की दिशा में भारत दाल अभियान केन्द्र सरकार का एक बडा कदम है। दिल्ली और एन सी आर में राष्ट्रीय कृषि सहकारी विपणन परिसंघ नेफेड द्वारा खुदरा बिक्री केन्द्रों पर चना दाल बेची जा रही है।
-
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने कहा है कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन-एनडीए की बैठक में 38 पार्टियां शामिल होंगी। यह बैठक आज राष्ट्रीय राजधानी में आयोजित होने जा रही है।
बैठक की अध्यक्षता भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा करेंगे। इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शामिल होंगे।महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिन्दे की नेतृत्व वाली शिवसेना सहित कई नये गठबंधन, अजित पवार के नेतृत्व वाले एनसीपी गुट और लोकजनशक्ति पार्टी (रामविलास) के नेता चिराग पासवान जैसे कुछ पूर्व नेता भी एनडीए की बैठक में भागीदारी कर सकते हैं।नई दिल्ली में कल एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि पिछले नौ वर्षों के सुशासन के कारण एनडीए की पहुंच और व्यापकता बढी है।श्री नड्डा ने कहा कि एनडीए गठबंधन सत्ता के लिए नहीं बल्कि देश को सशक्त बनाने की सेवा के लिए है। इस गठबंधन को अटूट और सुदृढ बताते हुए श्री नड्डा ने कहा कि एनडीए गठबंधन की एकता देश के हित पर आधारित है।विपक्ष को लेकर श्री नड्डा ने कहा कि उनके गठबंधन में न कोई नेता, न ही कोई विचार और न ही कोई नीति और न ही निर्णय लेने की क्षमता है। कई विपक्षी पार्टियों ने कल बेंगलुरू में 2024 के लोकसभा चुनावों में भाजपा का मुकाबला करने के लिए एक संयुक्त रणनीति बनाने की बैठक की थी। इसके एक दिन बाद एनडीए की बैठक हो रही है। -
नयी दिल्ली. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की फ्रांस और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की हालिया यात्राओं को ‘सफल' करार दिया और रविवार को कहा कि आने वाले समय में इन यात्राओं के ठोस परिणाम भी सामने आएंगे। प्रधानमंत्री मोदी फ्रांस और संयुक्त अरब अमीरात की 'सफल' यात्रा के बाद शनिवार को स्वदेश लौटे।
केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने यहां भाजपा मुख्यालय में संवाददाताओं से कहा, ‘‘प्रधानमंत्री की फ्रांस और यूएई की यात्रा सफल रही और इसके परिणाम भी सकारात्मक रहे।'' पुरी ने प्रधानमंत्री की अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, मिस्र, फ्रांस, संयुक्त अरब अमीरात और जापान की आधिकारिक यात्राओं का उल्लेख करते हुए कहा कि इन सब यात्राओं की उपलब्धि में ‘भारत की कहानी' रही है। उन्होंने कहा, ‘‘निश्चित तौर पर इन सभी यात्राओं के द्विपक्षीय और बहुपक्षीय क्षेत्र में बहुत सकारात्मक परिणाम रहे हैं।'' उन्होंने कहा, ‘‘बाहरी दुनिया के साथ हमारे आदान-प्रदान की गति और जी-20 शिखर सम्मेलन से पहले आने वाले हफ्तों में जिस तरह के कार्यक्रमों की योजना बनाई गई है, मुझे लगता है कि यह दुनिया के कई हिस्सों में भारत की कहानी है।'' प्रधानमंत्री की फ्रांस यात्रा के बारे में उन्होंने कहा, ‘‘यह सिर्फ एक यात्रा नहीं थी, बल्कि यह ठोस परिणामों पर भी आधारित थी। इससे भी अधिक यह अगले 25 वर्षों में सहयोग के लिए आधार भी प्रदान करती है। -
भुवनेश्वर. भुवनेश्वर स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ने रोगियों की देखभाल करने वाले उनके परिजनों को मामूली दर पर आवास मुहैया कराने के लिए एक 'धर्मशाला' शुरू किया है। गौरतलब है कि ओडिशा, पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार सहित पूर्वी भारत से हजारों लोग भुवनेश्वर में स्थित एम्स में इलाज कराने आते हैं। एम्स परिसर में एक तीन मंजिला इमारत बनाई गई है, जहां तीमारदार एक तय समय के लिए रह सकते हैं।
एक अधिकारी ने बताया कि इस परिसर में नाममात्र के शुल्क पर 480 बिस्तर और कमरे उपलब्ध हैं। एम्स भुवनेश्वर के 11वें स्थापना दिवस पर शनिवार को यह सुविधा लोगों के लिए शुरू कर दी गई। एम्स भुवनेश्वर के कार्यकारी निदेशक डॉ. आशुतोष बिस्वास ने कहा, ‘‘अगर किसी भी मरीज या उसके तीमारदार को आवास की आवश्यकता है तो उसे 'धर्मशाला' के रिसेप्शन या फिर चिकित्सा अधीक्षक कार्यालय से संपर्क करना होगा।'' उन्होंने बताया कि धर्मशाला का पूर्ण संचालन चरणबद्ध तरीके से होगा। डॉ. बिस्वास ने बताया कि इस सुविधा का लाभ लेने वाली मरीजों को आवेदनपत्र पर उनका इलाज करने वाले चिकित्सक के हस्ताक्षर कराने होंगे। उन्होंने कहा कि इसके अलावा, एम्स ने ई-ऑफिस सुविधा भी शुरू की है। डॉ. बिस्वास ने कहा कि इससे प्रशासनिक प्रक्रिया में तेजी और स्वास्थ्य देखभाल प्रक्रिया में पारदर्शिता आएगी। एम्स पटना के कार्यकारी निदेशक प्रोफेसर गोपाल कृष्ण पाल ने एम्स भुवनेश्वर के स्थापना दिवस पर अपने संबोधन में कहा कि राष्ट्रीय संस्थागत रैंकिंग फ्रेमवर्क (एनआईआरएफ) में 17वीं रैंक और इंडिया टुडे रैंकिंग में 18वीं रैंक हासिल करने के लिए संस्थान को बधाई दी। -
नयी दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को कहा कि चंद्रयान-3 की सफलता पूरी मानवता के लिए शुभ संकेत है। मोदी ने चंद्रमा पर भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) की तीसरी महत्वकांक्षी परियोजना के लिए शुभकामनाएं देने के वास्ते भूटान के अपने समकक्ष लोटे शेरिंग का शुक्रिया अदा किया। इसरो ने शुक्रवार को आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा से चंद्रयान-3 का प्रक्षेपण किया, जिसका लक्ष्य चंद्रमा की सतह पर ‘सॉफ्ट लैंडिंग' की दुर्लभ उपलब्धि हासिल करना है। भूटान के प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया, “मैं चंद्रयान-3 के सफल प्रक्षेपण को लेकर इसरो और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की तरह ही बेहद खुश हूं। यह क्षितिज से परे विज्ञान को समझने और कुछ नया सीखते रहने की आपकी दृष्टि एवं प्रतिबद्धता को प्रदर्शित करता है।” शेरिंग ने कहा, “भारत और मानवता को इस मिशन से अत्यधिक लाभ हो।”
अपने भूटानी समकक्ष के ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुए मोदी ने लिखा, “महामहिम, आपके गर्मजोशी भरे शब्दों के लिए धन्यवाद। चंद्रयान की सफलता यकीनन पूरी मानवता के लिए शुभ संकेत है।” -
नई दिल्ली। टमाटर की बढ़ती कीमतों के बीच केन्द्र ने टमाटरों की कीमत में फिर से कटौती की है और अब इसकी बिक्री 90 रुपये के बजाए 80 रुपये प्रति किलो की दर से की जाएगी। उपभोक्ता कार्य, खाद्य तथा सार्वजनिक वितरण मंत्रालय ने कहा है कि देश के पांच सौ से अधिक बिक्री केन्द्रों की स्थिति का पुनर्मूल्यांकन करने के बाद आज से टमाटर की बिक्री 80 रुपये प्रति किलो की दर से करने का निर्णय लिया गया। मंत्रालय ने बताया कि दिल्ली, नोएडा, लखनऊ, कानपुर, वाराणसी, पटना, मुजफ्फरपुर और आरा में नैफेड और एन.सी.सी.एफ. के जरिये टमाटरों की बिक्री शुरु हो गई है। बाजार मूल्यों को ध्यान में रखते हुए कल से कुछ और शहरों में बिक्री शुरू की जायेगी। मंत्रालय के अनुसार, सरकार की पहल के बाद टमाटरों के थोक मूल्य में कमी आयी है और सरकार उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए वचनबद्ध है।
- शिमला। हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति जिले के लोसर से लगभग तीन किलोमीटर दूरी पर स्थित खोलाकसा में हिमनद (ग्लेशियर) पिघलने के कारण आई बाढ़ के बाद सात परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। हालांकि, किसी के हताहत होने की सूचना नहीं मिली है। लाहौल-स्पीति के उपायुक्त राहुल कुमार ने शनिवार को बताया कि शुक्रवार देर रात बाढ़ आई और कृषि भूमि को नुकसान पहुंचा। सात परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित कर दिया गया है। स्थानीय निवासियों ने कहा कि बर्फ और ग्लेशियरों के पिघलने से क्षेत्र की कई नदियों और नालों के जल स्तर में चिंताजनक वृद्धि हुई है और पानी को बंजर भूमि की ओर मोड़ने के प्रयास जारी हैं। स्पीति क्षेत्र में नौ और 10 जुलाई को बर्फबारी हुई और लगभग 250 लोग, मुख्य रूप से पर्यटक, छह दिनों तक लगभग 15,000 फुट की ऊंचाई पर चंद्रताल झील में फंसे रहे। उन्हें सुरक्षित बचा लिया गया। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शनिवार को कहा कि भारी बारिश के चलते राज्य को लगभग 8,000 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। राज्य आपातकालीन प्रतिक्रिया केंद्र के अनुसार, शुक्रवार रात तक यह नुकसान लगभग 4,000 करोड़ रुपये का था और सुक्खू ने केंद्रीय गृह मंत्रालय से 2,000 करोड़ रुपये की अंतरिम राहत राशि मांगी है।
- मुंबई। हवा में विमान यात्री के असभ्य व्यवहार की एक और घटना सामने आई है। हाल में सिडनी से दिल्ली के लिए रवाना विमान में सवार यात्री ने एयर इंडिया (एआई) के एक वरिष्ठ अधिकारी के साथ कथित तौर पर गाली-गलौज की और उन पर हमला कर दिया। एक सूत्र ने यह जानकारी दी। सूत्र ने बताया कि यह घटना तब हुई जब सीट की खराबी के कारण बिजनेस क्लास से इकोनॉमी क्लास में डाउनग्रेड किए गए एयर इंडिया के अधिकारी ने अपने सह-यात्री को उसकी ऊंची आवाज के कारण टोकने की कोशिश की। सूत्र ने आरोप लगाया कि शारीरिक हमले के बावजूद एयर इंडिया के चालक दल के सदस्य ने अनियंत्रित यात्री को रोकने के लिए निरोधक उपकरणों का इस्तेमाल नहीं किया। एयर इंडिया के एक प्रवक्ता ने अपने बयान में कहा, ‘‘9 जुलाई, 2023 को सिडनी-दिल्ली उड़ान भरने वाले विमान एआई-301 पर एक यात्री ने मौखिक और लिखित चेतावनियों के बावजूद उड़ान के दौरान अस्वीकार्य तरीके से व्यवहार किया, जिससे अन्य यात्रियों को परेशानी हुई जिनमें हमारा एक कर्मचारी भी शामिल है।'' एयरलाइन ने कहा कि दिल्ली में विमान के सकुशल उतरने पर यात्री को सुरक्षा एजेंसी के हवाले कर दिया गया और यात्री ने बाद में लिखित में माफी मांग ली। यह भी कहा गया कि डीजीसीए को घटना की ‘विधिवत जानकारी' दी गई है और बताया गया कि एयरलाइन ‘दुर्व्यवहार के खिलाफ कड़ा रुख अपनाएगी। एयर इंडिया के अधिकारी को 30-सी सीट आवंटित थी, लेकिन वहां अन्य यात्री थे इसलिए उन्होंने सीट बदलने का निर्णय लिया। इसके बाद उन्हें 25 एबीसी सीट दी गई। सूत्र ने आरोप लगाया कि, ‘‘एआई के अधिकारी ने अपने सहयात्री को उसकी ऊंची आवाज को लेकर टोकना शुरू किया। लेकिन उनके बगल में बैठे यात्री ने उन्हें थप्पड़ मार दिया और उनका सिर मरोड़कर उनके साथ गाली-गलौज की।''
- चेन्नई। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के वैज्ञानिकों ने चंद्रयान-3 अंतरिक्ष यान को उसकी कक्षा में आगे बढ़ाने की प्रथम कवायद शनिवार को सफलतापूर्वक पूरी की। अंतरिक्ष एजेंसी ने यह जानकारी दी। इसरो ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि अंतरिक्ष यान की हालत ‘सामान्य' है।इसरो ने कहा, ‘‘चंद्रयान-3 मिशन अद्यतन जानकारी: अंतरिक्ष यान की हालत सामान्य है। कक्षा में आगे बढ़ाने की प्रथम कवायद आईएसटीआरएसी/इसरो, बेंगलुरु द्वारा सफलतापूर्वक पूरी की गई। अंतरिक्ष यान अब 41762 किलोमीटर (किमी) गुना 173 किमी कक्षा में है।'' इसरो ने 14 जुलाई को आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से अपने चंद्र अन्वेषण कार्यक्रम के तीसरे संस्करण का सफलतापूर्वक प्रक्षेपण किया। चंद्रयान-3 चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर उतरेगा, जिसका अब तक अन्वेषण नहीं किया गया है। केवल तीन देश, अमेरिका, चीन और रूस ही अब तक चंद्रमा की सतह पर उतरने में सफल रहे हैं।
- श्रीनगर। दक्षिण कश्मीर के हिमालयी क्षेत्र में स्थित अमरनाथ गुफा मंदिर में शनिवार को 21,000 से अधिक लोगों ने पवित्र हिम शिवलिंग के दर्शन किए। इसके साथ ही इस वार्षिक यात्रा के पहले 15 दिन में अब तक दो लाख से अधिक श्रद्धालु बाबा बर्फानी के दर्शन कर चुके हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। एक आधिकारिक प्रवक्ता ने कहा, ‘‘ शनिवार को 21,401 श्रद्धालुओं ने श्री अमरनाथजी के दर्शन किए, इसके साथ, इस वर्ष यात्रा के शुरुआती 15 दिन में बाबा बर्फानी के दर्शन करने वाले तीर्थयात्रियों की संख्या बढ़कर दो लाख के आंकड़े को पार कर गई। अब तक कुल 2,08,415 श्रद्धालु तीर्थयात्रा कर चुके हैं।'' शनिवार को दर्शन करने वालों में 15,510 पुरुष, 5,034 महिलाएं, 617 बच्चे और 240 साधु शामिल थे।प्रवक्ता ने कहा, ‘‘तीर्थयात्रियों में यूक्रेन की एक महिला भी थीं जिन्होंने तीर्थयात्रा के बारे में अपने विचार साझा किए और व्यवस्थाओं की सराहना की।'' हिमालयी क्षेत्र में स्थित 3,888 मीटर ऊंचे गुफा मंदिर की 62 दिवसीय वार्षिक तीर्थयात्रा एक जुलाई को शुरू हुई और यह 31 अगस्त तक चलेगी। इस यात्रा के लिए दो मार्ग हैं। पहला, अनंतनाग जिले का 48 किलोमीटर लंबा पारंपरिक नुनवान-पहलगाम मार्ग, जबकि दूसरा गांदरबल जिले का बालटाल मार्ग, जो छोटा लेकिन दुर्गम है।
- नागपुर,। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने शनिवार को कहा कि फिलहाल देश के सामने सबसे बड़ी चुनौती सकल घरेलू उत्पाद में कृषि के योगदान को 22 प्रतिशत तक ले जाना है। यहां डॉ. सी डी मयी पुरस्कार कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि कुछ फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य उसके बाजार भाव से अधिक है जिसके कारण केंद्र को इस कृषि ऊपज को खरीदने के लिए 1.50 लाख करोड़ रुपये खर्च करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि किसानों को उपज बढ़ाने के लिए नयी प्रौद्योगिकी अपनानी चाहिए तथा उन्हें हरित हाइड्रोजन और इथेनॉल के उत्पादन में भी योगदान करना चाहिए। उन्होंने कहा कि ड्रोन छिड़काव से किसानों के लिए व्यय घटेगा तथा इसे इस क्षेत्र द्वारा अपनाया जाना चाहिए।
-
नयी दिल्ली. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने शनिवार को पूर्वोत्तर के राज्यों के पार्टी नेताओं के साथ बैठक की, जिसमें राजनीतिक परिस्थिति पर चर्चा के साथ ही अगले लोकसभा चुनाव की तैयारियों का जायजा लिया गया। इस बैठक में शामिल नेताओं ने मणिपुर की हिंसा को लेकर चिंता जताई।
कांग्रेस मुख्यालय में हुई इस बैठक में कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल, सिक्किम, त्रिपुरा और नगालैंड के प्रभारी अजय कुमार, मणिपुर के पूर्व मुख्यमंत्री ओकराम इबोबी सिंह के अलावा मेघालय, अरुणाल प्रदेश, नगालैंड, मणिपुर, त्रिपुरा व सिक्किम के प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष तथा कुछ अन्य वरिष्ठ नेता शामिल हुए। कांग्रेस ने ट्वीट कर कहा, ‘‘इस बैठक में लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर चर्चा की गई। मणिपुर के बिगड़े हालात सभी नेताओं के लिए चिंता का सबब थे। -
बिलासपुर (हिमाचल प्रदेश) . भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जे पी नड्डा ने कहा है कि केंद्र भारी बारिश के बाद के हालात से निपटने वाले राज्यों के साथ खड़ा है और उसने हिमाचल प्रदेश के लिए "181 करोड़ रुपये" की दूसरी किस्त "जारी" कर दी है। नड्डा ने शुक्रवार को कुल्लू और मंडी जिलों में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया और कहा कि केंद्र के अनुदान से राज्य के कर्ज के बोझ को कम करने में मदद मिलेगी जो बारिश से हुए नुकसान के कारण बढ़ गया है। एक आधिकारिक बयान में शुक्रवार को कहा गया कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने हिमाचल प्रदेश को अंतरिम राहत के रूप में 2023-24 के लिए राज्य आपदा प्रतिक्रिया कोष (एसडीआरएफ) के केंद्रीय हिस्से की दूसरी किस्त की अग्रिम राशि 180.40 करोड़ रुपये जारी करने की मंजूरी दे दी है। बयान में कहा गया है कि धनराशि जारी किये जाने से राज्य सरकार को बारिश से प्रभावित लोगों के लिए राहत उपाय करने में मदद मिलेगी। हिमाचल प्रदेश में प्रभावित लोगों को सहयोग देने के लिए, केंद्र सरकार ने 10 जुलाई को एसडीआरएफ से राज्य को 180.40 करोड़ रुपये की केंद्रीय हिस्सेदारी की पहली किस्त जारी की थी। नड्डा ने कहा कि केंद्र सरकार ने 180 करोड़ रुपये की पहली किस्त जारी की थी और कुछ ही दिनों के भीतर "181 करोड़ रुपये" की दूसरी किस्त "जारी" कर दी गई है। उन्होंने कहा कि केंद्र संकट के इस समय में राज्यों के साथ खड़ा है। उन्होंने दावा किया कि अब तक केंद्र ने पहाड़ी राज्य को 361 करोड़ रुपये मुहैया कराए हैं। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश की आपदा संबंधी मांगों को प्राथमिकता पर पूरा किया जाएगा। भाजपा नेता ने कहा कि आपदा के कारण हिमाचल प्रदेश सरकार पर कर्ज का बोझ बढ़ गया है। उन्होंने कहा कि केंद्र के अनुदान से यह बोझ कम होगा। नड्डा ने कहा कि केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर कुछ दिनों तक राज्य में रहेंगे और राज्य को हुए नुकसान की जानकारी लेंगे। हिमाचल प्रदेश में कई दिनों की भारी बारिश के कारण सड़कें बह जाने और कई स्थानों पर भूस्खलन के कारण अब तक कम से कम 91 लोगों की मौत हो चुकी है और हजारों पर्यटकों को सुरक्षित निकाला गया है।
-
सैन फ्रांसिस्को/ बेंगलुरु. चंद्रयान-3 अंतरिक्ष अभियान के सफल प्रक्षेपण से सिलिकॉन वैली में स्टार्टअप और बड़ी कंपनियों के भारतीय मूल के शीर्ष अधिकारियों में खुशी एवं गर्व का माहौल है। अब उनकी नजरें इस पर टिकी हैं कि भारत के लिए आगे किस तरह की संभावनाएं हो सकती हैं। प्रौद्योगिकी कंपनियों के गढ़ सिलिकॉन वैली में मौजूद कुछ कंपनियों के शीर्ष अधिकारियों का मानना है कि चंद्रयान-3 के सफल प्रक्षेपण ने प्रौद्योगिकी जगत के प्रमुख क्षेत्रों में भारत के वैश्विक अगुआ के रूप में उभरने का संकेत दिया है। उद्यमी, इंजीनियर एवं उद्यम पूंजीपति और मल्टी-क्लाउड डाटा कंट्रोल कंपनी रुब्रिक के सह-संस्थापक बिपुल सिन्हा ने कहा, “चंद्रयान भारत और दुनिया भर में बसे भारतीय मूल के लोगों के लिए गर्व का क्षण है।” उन्होंने कहा, “चंद्रयान का उद्देश्य सिर्फ चंद्रमा पर उतरना नहीं है, बल्कि यह वह प्रौद्योगिकी और प्रेरणा है जो भारत सबको दिखा रहा है कि भविष्य क्या हो सकता है।” ग्लीन एआई के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) अरविंद जैन ने कहा, “भारत अब दुनिया की सभी कंपनियों के लिए मुख्य नवाचार इंजन का हिस्सा है। की वर्षों तक भारत में बड़ी संख्या में शैक्षणिक संस्थानों में किए गए निवेश और हर साल निकलने वाले नए इंजीनियरों की बड़ी संख्या के दम पर भारत प्रौद्योगिकी और शोध एवं विकास (आरएंडडी) प्रतिभा का भविष्य बन चुका है।” सिलिकॉन वैली में स्थित एआई (कृत्रिम मेधा) कंपनी यूनीफोर के सह-संस्थापक एवं सीईओ उमेश सचदेव ने कहा कि चंद्रयान-3 ने भारत की विज्ञान और प्रौद्योगिकी क्षमताओं के युग के आगमन का संकेत दे दिया है। उन्होंने कहा, “वैश्विक और भारतीय अंतरिक्ष क्षेत्र के नजरिये से यह एक बड़ा मुकाम है। भारत सिर्फ पश्चिम की कंपनियों और विकसित प्रौद्योगिकियों का अनुयायी या समर्थन देने वाला नहीं है। भारत विशिष्ट उद्योगों में नेतृत्व करना शुरू कर सकता है।” डेटा प्रौद्योगिकी स्टार्टअप टीसेकंड के संस्थापक एवं सीईओ साहिल चावला ने कहा कि भारत ने लगभग 670 करोड़ रुपये के बजट में इस अंतरिक्ष अभियान को अंजाम देकर इतिहास बना दिया है और यह दुनिया भर में अंतरिक्ष क्षेत्र के लिए बदलाव लाने वाला साबित होगा।
-
जम्मू. दक्षिण कश्मीर के हिमालयी क्षेत्र में स्थित अमरनाथ मंदिर के दर्शन के लिए शनिवार सुबह 7,000 तीर्थयात्रियों का नया जत्था जम्मू से दो आधार शिविरों की तरफ रवाना हुआ। अधिकारियों के मुताबिक, कड़ी सुरक्षा के बीच 272 वाहनों के काफिले में शामिल 7,392 श्रद्धालुओं का 13वां जत्था भगवती नगर आधार शिविर से रवाना हुआ। उन्होंने बताया कि सुबह करीब चार बजे 146 वाहनों के काफिले में 4,024 तीर्थयात्री पहलगाम के लिए रवाना हुए, जबकि 126 वाहनों में 3,368 तीर्थयात्री बालटाल की तरफ बढ़े। इसके साथ ही 30 जून से अब तक कुल 80,181 तीर्थयात्री जम्मू आधार शिविर से घाटी के लिए रवाना हो चुके हैं। देशभर से तीर्थयात्री प्राकृतिक रूप से निर्मित हिम शिवलिंग के दर्शन के लिए अमरनाथ यात्रा करते हैं।
शुक्रवार को सबसे अधिक 24,445 श्रद्धालुओं ने बाबा बर्फानी के दर्शन किए। अभी तक 1.90 लाख श्रद्धालु अमरनाथ यात्रा कर चुके हैं। अधिकारियों ने बताया कि शनिवार शाम तक यह संख्या दो लाख के पार जाने की संभावना है।
हिमालयी क्षेत्र में स्थित 3,888 मीटर ऊंचे गुफा मंदिर की 62 दिवसीय वार्षिक तीर्थयात्रा एक जुलाई को शुरू हुई और यह 31 अगस्त तक चलेगी। इस यात्रा के लिए दो मार्ग हैं। पहला, अनंतनाग जिले का 48 किलोमीटर लंबा पारंपरिक नुनवान-पहलगाम मार्ग, जबकि दूसरा गांदरबल जिले का बालटाल मार्ग, जो छोटा लेकिन बेहद दुर्गम है। - जयपुर। उत्तर पश्चिम रेलवे के जयपुर मंडल में एक मालगाड़ी के दो डिब्बे शनिवार को पटरी से उतर गए जिससे रेल यातायात प्रभावित हुआ। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार जयपुर मंडल के आसलपुर जोबनेर एवं हिरनोदा स्टेशन के मध्य मालगाड़ी के दो डिब्बे पटरी से उतर गए जिससे रेल यातायात प्रभावित हुआ। उन्होंने बताया कि रेलवे प्रशासन ने तुरंत दुर्घटना राहत गाड़ी घटनास्थल पर भेजी, शीर्ष अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच चुके हैं एवं पुनः यातायात चालू करने के लिए काम शुरू कर दिया गया है। यातायात बाधित होने के कारण सात रेलगाड़ियों का परिचालन रद्द किया गया है। गाड़ी संख्या 19735 जयपुर-मारवाड़ रेल सेवा, गाड़ी संख्या 19736 मारवाड़-जयपुर रेल सेवा, गाड़ी संख्या 22977 जयपुर-जोधपुर रेल सेवा, गाड़ी संख्या 22978 जोधपुर-जयपुर रेल सेवा, गाड़ी संख्या 09605 अजमेर-जयपुर रेल सेवा, गाड़ी संख्या 09606 जयपुर-अजमेर रेल सेवा,गाड़ी संख्या 19719 जयपुर-सूरतगढ़ रेल सेवा आज रद्द रही।
-
नई दिल्लीा। केन्द्र सरकार ने दिल्ली, ग्रुरुग्राम, नोएडा और फरीदाबाद में विभिन्न स्थानों पर आज से 90 रुपये प्रति किलोग्राम की रियायती दर पर टमाटर की बिक्री शुरु कर दी है। राष्ट्रीय सहकारी उपभोक्ता संघ के केन्द्रों पर टमाटर रियायती दर पर बेचा जा रहा है। इसके अलावा उत्तर प्रदेश में लखनऊ और कानपुर में भी 15 मोबाइल वाहनों के जरिये रियायती दर पर टमाटर की बिक्री की जा रही है। उपभोक्ता मामलों के विभाग ने भारतीय राष्ट्रीय कृषि सहकारी विपणन संघ और राष्ट्रीय सहकारी उपभोक्ता संघ से तीन राज्यों आन्ध्र प्रदेश, कर्नाटक और महाराष्ट्र की मंडियों से टमाटर की सीधी खरीद कर इसे अधिक खपत वाले बडे केन्द्रों में वितरित करने निर्देश दिये थे।
उपभोक्ता कार्य मंत्रालय ने कहा है कि देश में अलग-अलग जगहों पर टमाटर की पौध लगाने और फसल के तैयार होने के समय के अलग-अलग होने के कारण टमाटर की कीमतें बढ़ी हैं। मंत्रालय ने ये भी कहा है कि इसके अलावा आपूर्ति श्रृंखला में अस्थायी व्यवधान और प्रतिकूल मौसम परिस्थितियों के चलते फसल को हुए नुकसान के कारण भी कीमतों में बढ़ोत्तरी हुई हैं।






.jpg)
.jpg)









.jpg)
.jpg)
.jpg)




.jpg)


.jpg)