- Home
- देश
-
शिमला। शिमला स्थित मौसम विभाग कार्यालय ने हिमाचल प्रदेश के सात जिलों के लिए ‘रेड' अलर्ट जारी करते हुए आठ-नौ जुलाई को अत्यधिक भारी बारिश होने की चेतावनी दी है। सोलन जिले के कसौली में सुबह भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलन से तीन निर्माणाधीन इमारतें क्षतिग्रस्त हो गईं। अधिकारियों ने बताया कि इमारतों के निवासियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। उन्होंने कहा कि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। मौसम विभाग ने एक बयान में कहा कि सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के असर के कारण आठ-नौ जुलाई को चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, ऊना, हमीरपुर और बिलासपुर जिलों में अलग-अलग स्थानों पर अत्यधिक भारी वर्षा होने की आशंका है। अत्यधिक भारी बारिश से संबंधित ‘रेड' अलर्ट एक दिन में 204 मिलीमीटर से अधिक बारिश की संभावना को दर्शाता है। मौसम विभाग ने शिमला, सिरमौर, सोलन और लाहौल एवं स्पीति के लिए ‘ऑरेंज' अलर्ट जारी करते हुए वहां आठ-नौ जुलाई को भारी से बहुत भारी बारिश होने की चेतावनी दी है। विभाग ने राज्य में 13 जुलाई तक बारिश का दौर जारी रहने का पूर्वानुमान जताया है। मौसम विभाग ने कांगड़ा, चंबा, शिमला, मंडी, कुल्लू, सिरमौर, सोलन और ऊना जिलों में नदियों में बाढ़ आने की आशंका को लेकर भी सतर्क किया है तथा निचले एवं मध्य पर्वतीय इलाकों में पानी, बिजली की आपूर्ति एवं संचार की सुविधाओं में रुकावट की भी आशंका जताई है। भारी बारिश के कारण कभी-कभी दृश्यता में कमी हो सकती है और लोगों को उन क्षेत्रों से बचने की सलाह दी गई है, जहां जलजमाव की समस्या रहती है। ब्यास नदी और उसकी सहायक नदियों के खतरे के निशान से ऊपर बहने की सूचना है। बारिश के कारण 91 सड़कें वाहनों के आवागमन के लिए बंद हैं और 73 जल आपूर्ति योजनाएं और 69 ट्रांसफॉर्मर बाधित हुए हैं। राज्य आपातकालीन संचालन केंद्र के अनुसार, इस मॉनसून के मौसम के दौरान हिमाचल प्रदेश को अब तक 352 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है।
- चंडीगढ़। हरियाणा के जींद जिले में शनिवार को राज्य परिवहन निगम की बस और एक कार के बीच सीधी टक्कर में आठ लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह हादसा बीबीपुर गांव के पास जींद-भिवानी रोड पर हुआ। सदर पुलिस थाने के प्रभारी संजय कुमार ने फोन पर बताया कि घटना में एक महिला समेत आठ लोगों की मौत हो गई, जबकि आठ अन्य घायल हो गए। उन्होंने बताया कि छह घायलों को रोहतक के पीजीआईएमएस अस्पताल ले जाया गया और दो का जींद में इलाज किया जा रहा है।
- पुलवामा । जम्मू कश्मीर के पुलवामा जिले में अपनी बेहतरीन खुश्बू के लिए मशहूर लैवेंडर किसानों के लिए पसंदीदा फसल बनकर उभरा है। अपने औषधीय गुणों और बेहतर मुनाफे की संभावना के कारण लैवेंडर की खेती श्रीनगर से लगभग 25 किलोमीटर दूर स्थित क्षेत्र में कई किसानों की पसंदीदा हो गयी है। श्रीनगर को कश्मीर में सबसे उपजाऊ क्षेत्र माना जाता है। श्रीनगर की रहने वालीं कृषि उद्यमी मदीहा तलत ने कहा, “हम पहले इसका तेल निकालते हैं और फिर उसका प्रसंस्करण करते हैं। लैवेंडर की खेती में अपार संभावनाएं हैं। लैवेंडर की खेती ने अंतरराष्ट्रीय व्यापार के लिए भी अवसर खोल दिए हैं।” तलत ने कहा, “हम कच्चे तेल का निर्यात करते हैं। हमारी पारंपरिक फसलों की तुलना में इसका निर्यात बाजार बड़ा है। इसलिए अन्य पारंपरिक फसलों की अपेक्षा यह ज्यादा मुनाफे वाली फसल है। इसे लंबे समय तक रखा जा सकता है और इसके फायदे भी ज्यादा हैं।” इसके अलावा, लैवेंडर की पत्तियों को चाय के तौर पर भी इस्तेमाल किया जा सकता है और इनसे तेल बनाकर उसे चिकित्सा और मालिश में भी प्रयोग किया जा सकता है। तलत ने अपना खुद का ब्रांड रूहपोश शुरू किया है और त्वचा की देखभाल में इस्तेमाल किए जाने वाले विभिन्न उत्पादों में लैवेंडर के तेल का उपयोग करती हैं। उन्होंने कहा, “विदेशों में लैवेंडर की चाय बहुत लोकप्रिय है। शरीर की मालिश के लिए भी कई देशों में इसके तेल का इस्तेमाल किया जाता है।” लैवेंडर की खेती से स्थानीय युवाओं और महिलाओं के लिए रोजगार भी पैदा होते हैं।पिछले तीन साल से लैवेंडर की खेती कर रहीं पुलवामा निवासी सीरत जान ने कहा, “हम प्रतिदिन कम-से-कम एक क्विंटल कच्चा माल इकट्ठा कर लगभग 370 रुपये कमाते हैं। यहां 30-35 महिलाएं और कुछ पुरुष भी काम करते हैं। हमारी जीविका इसी से चलती है।”
- जूनागढ़। गुजरात के जूनागढ़ जिले में स्थित गिर वन्यजीव अभयारण्य क्षेत्र में पशुओं को एक जल स्त्रोत की ओर ले जा रहे 15 वर्षीय किशोर पर शेर ने हमला कर दिया, जिसमें वह घायल हो गया। वन विभाग के एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। गिर (पश्चिम) के उप वन संरक्षक (डीसीएफ) प्रशांत तोमर ने कहा कि घटना में किशोर विक्रम चावड़ा घायल हो गया। उन्होंने कहा कि घटना शुक्रवार को विसवादार तालुका के बगोया गांव में हुई । उन्होंने कहा, ''विक्रम मवेशियों के साथ एक ऐसी जगह के नजदीक पहुंचा, जहां पहले से शेर और शेरनी मौजूद थे। शेर ने किशोर पर पीछे से हमला कर दिया।'' अधिकारी ने कहा, ''जैसे ही अन्य चरवाहों ने शोर मचाया, शेर वहां से भाग गया। वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और किशोर को विसवादार स्थित स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।'' उन्होंने कहा, ''किशोर को कूल्हे और पीठ पर आठ टांकें आए हैं। उसे इलाज के लिए जूनागढ़ नगर अस्पताल भेजा गया है।''
-
ग्वालियर (मप्र)। मध्य प्रदेश के सीधी में पेशाब करने की घटना पर मचे हंगामे के बीच अब ग्वालियर में एक व्यक्ति से चलती गाड़ी में मारपीट और अन्य व्यक्ति के पैरों के तलवों को चाटने के लिए विवश करने का वीडियो सामने आया है। वीडियो सामने आने के बाद मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि पीड़ित और आरोपी ग्वालियर जिले के डबरा शहर के रहने वाले हैं।
वीडियो में एक व्यक्ति पीड़ित को कई बार थप्पड़ मारते हुए दिख रहा है जबकि अन्य व्यक्ति चलती गाड़ी में पीड़ित को ‘‘गोलू गुर्जर बाप है'' कहने के लिए मजबूर करता दिख रहा है। इसके बाद वीडियो में पीड़ित व्यक्ति के पैर के तलवों को चाटते दिख रहा है। वीडियो में यह साफ नजर आ रहा है कि पीड़ित को ऐसा करने के लिए मजबूर किया गया। आरोपी पीड़ित के चेहरे पर बार-बार थप्पड़ मारते और गाली देते दिख रहा है। एक अन्य वीडियो क्लिप में आरोपी पीड़ित के चेहरे पर कई बार जूता मारते दिख रहा है।राज्य के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि इस घटना के सिलसिले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। डबरा के पुलिस अनुविभागीय अधिकारी (एसडीओपी) विवेक कुमार शर्मा ने कहा, ‘‘शुक्रवार शाम को सोशल मीडिया पर एक वाहन में व्यक्ति की पिटाई करने का वीडियो सामने आया है। वीडियो क्लिप को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा जा रहा है।'' शर्मा ने कहा कि पीड़ित परिवार की शिकायत के बाद आरोपी के खिलाफ व्यक्ति के अपहरण और पिटाई के लिए भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है। file photo -
वडोदरा। गुजरात के वड़ोदरा में शनिवार को एक निर्माण स्थल पर गहरे गड्ढे में काम कर रहे श्रमिकों पर ऊपर की मिट्टी धंस जाने से एक मजदूर की मौत हो गयी जबकि दो अन्य घायल हो गये। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अग्निशमन विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि चकली गोलचक्कर के समीप तीन मजदूर एक बहुमंजिले भवन की बुनियाद डालने का काम कर रहे थे , उसी बीच ऊपर की नम मिट्टी धंस गयी और तीनों उसके नीचे दब गये। उन्होंने कहा, ‘‘ सूचना मिलने पर अग्निशमन विभाग की एक टीम ने मौके पर पहुंचकर दो व्यक्तियों को जिंदा बाहर निकाला जबकि तीसरे व्यक्ति को बाहर निकाले जाने पर मृत घोषित कर दिया गया।'' उन्होंने कहा कि ये मजदूर इस भवन की बुनियाद के लिए खोदे गये गड्ढे में काम कर रहे थे । उन्होंने बताया कि जिस मजदूर की मौत हुई है उसकी पहचान रमेश भील (35) के रूप में हुई है। वह गुजरात के दाहोद जिले के लिमड़ी का रहने वाला था। अधिकारी ने बताया कि बचाव अभियान करीब दो घंटे चला।
- पटना। बिहार पुलिस ने इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (एमईआईटीवाई) का रुख कर 100 से अधिक जुआ/गेमिंग और ऋण देने वाले ऐप पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है, जो कथित तौर पर धन शोधन में शामिल हैं और देश में वित्तीय सुरक्षा के लिए खतरा पैदा करते हैं। बिहार पुलिस की आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) के अतिरिक्त महानिदेशक (एडीजी) नैयर हसनैन खान ने शनिवार को बताया कि ईओयू ने हाल में एमईआईटीवाई से संपर्क कर 100 से अधिक ऐसे ऐप पर प्रतिबंध लगाने का आग्रह किया है। खान ने कहा, ‘‘ये ऐप सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) अधिनियम की धारा-69 का उल्लंघन कर रहे हैं, क्योंकि इनमें ऐसी सामग्री होती है, जो भारत की संप्रभुता और अखंडता के लिए नुकसानदेह है। ऋण देने वाले ऐसे ऐप के जरिये बहुत कम रकम उधार लेने वाले लोगों से जबरन वसूली और उत्पीड़न की कई शिकायतें मिली हैं।''आईटी अधिनियम की धारा-69ए सरकार को राष्ट्र की संप्रभुता और अखंडता, राष्ट्र की सुरक्षा, दूसरे देशों के साथ मैत्रीपूर्ण संबंधों और सार्वजनिक व्यवस्था के हित की रक्षा के लिए किसी भी ऑनलाइन सामग्री तक पहुंच को प्रतिबंधित करने का अधिकार देती है।एडीजी ने कहा कि हाल में अरवल, फुलवारी शरीफ (पटना), औरंगाबाद और जमुई में इन ऐप और उनसे जुड़े लोगों के खिलाफ कई प्राथमिकी दर्ज की गईं। उन्होंने कहा, ‘‘यह एक गंभीर अपराध है और ऐसे डिजिटल ऋण, गेमिंग और जुआ ऐप पर प्रतिबंध लगाया जाना चाहिए, क्योंकि वे देश की वित्तीय सुरक्षा के लिए खतरा पैदा करते हैं। हम ऑनलाइन ऋण देने वाले प्लेटफॉर्म की गतिविधियों पर कड़ी नजर रख रहे हैं। लोगों को भी ऐसे ऐप की गतिविधियों को लेकर सतर्क रहना चाहिए।'' एडीजी ने कहा, ‘‘ईओयू ऐसे ऐप के बारे में जनता के बीच जागरूकता पैदा कर रहा है और जनता से अनुरोध करता है कि वह इंटरनेट और प्लेस्टोर पर उपलब्ध अपंजीकृत या अवैध ऋण ऐप से कोई ऋण न ले।''सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय पहले ही एक परामर्श जारी कर चुका है कि चूंकि, देश के अधिकांश हिस्सों में सट्टेबाजी और जुआ अवैध है, इसलिए इन सट्टेबाजी प्लेटफार्म के साथ-साथ उनके नाम पर प्रसारित छद्म विज्ञापन भी उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम 2019, केबल टीवी नेटवर्क विनियमन अधिनियम 1995 और आईटी नियम, 2021 प्रावधानों के तहत अवैध हैं।
-
जम्मू। कांग्रेस के अनुभवी नेता कर्ण सिंह ने शनिवार को जम्मू कश्मीर में शीघ्र विधानसभा चुनाव कराने तथा इसका राज्य का दर्जा बहाल करने की वकालत की। उन्होंने कहा कि इस केंद्रशासित प्रदेश में राजनीतिक प्रक्रिया शीघ्र बहाल की जानी चाहिए। सिंह ने माना कि जम्मू कश्मीर में कानून व्यवस्था की स्थिति ‘बेहतर' है क्योंकि हड़ताल और ‘हुर्रियत के फतवे' बंद हो गये हैं। उन्होंने साथ ही कहा कि इस बात दावा नहीं किया जा सकता कि स्थिति शत प्रतिशत नियंत्रण में है। सिंह ने कहा, ‘‘राजनीतिक प्रक्रिया बहाल की ही जाए। राज्य का दर्जा बहाल किया जाए, तभी (जब राज्य का दर्जा और राजनीतिक प्रक्रिया बहाल होगी) हम कह सकते हैं कि यहां (जम्मू कश्मीर में) पूर्ण रूप से सामान्य स्थिति लौटने लगी है।'' उन्होंने कहा कि पंचायत चुनाव हो चुके हैं और अब यथाशीघ्र विधानसभा चुनाव कराया जाना भी जरूरी है।
सिंह ने कहा, ‘‘ अब विधानसभा चुनाव ही है, जिसे कराया जाना है। यह यथाशीघ्र कराया जाना जाना चाहिए। अब यह सरकार को तय करना है कि यह (विधानसभा चुनाव) कब होगा। यह उसका विशेषाधिकार है।'' अगस्त, 2019 में सरकार ने जम्मू कश्मीर को विशेष राज्य का दर्जा देने वाले अनुच्छेद 370 को निष्प्रभावी बना दिया था तथा उसे दो केंद्रशासित प्रदेशों- जम्मू कश्मीर एवं लद्दाख में बांट दिया था। जम्मू कश्मीर में शांति एवं सद्भाव के बाारे में सिंह ने कहा कि हड़ताल के आह्वान एवं ‘हुर्रियत फतवे' अब बंद हो गये है, फलस्वरूप स्थिति बेहतर हुई है। उन्होंने कहा, ‘‘ (हड़ताल के) आह्वान तथा हुर्रियत के फतवे अब बंद हो गये हैं। कानून व्यवस्था बेहतर है लेकिन हम यह नहीं कर सकते हैं कि हर चीज शतप्रतिशत नियंत्रण में है। किसी भी वक्त कुछ भी हो सकता है। परंतु स्थिति सुधरी है।'' कांग्रेस नेता ने यह भी कहा कि क्षेत्र में विकास परियोजनाएं खासकर डल झील एवं स्मार्ट सिटी से जुड़े कार्यक्रम, जमीन पर उतारी जा रही हैं। -
जम्मू. अमरनाथ यात्रियों के लिए सुरक्षित मार्ग सुनिश्चित करने के वास्ते सेना जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर हर रोज विशेष क्षेत्रों में ड्रोन, निगरानी उपकरण और खोजी कुत्तों के साथ गश्त कर रही है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह अभियान एक जुलाई से शुरू हुई 62 दिवसीय यात्रा के सुचारू संचालन के लिए एक बहुस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था के तहत चलाया जा रहा है। एक वरिष्ठ सुरक्षा अधिकारी ने बताया, श्रद्धालुओं के लिए सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने के वास्ते सेना जम्मू से बनिहाल और उससे आगे तक यात्रा के समूचे मार्ग पर गहन गश्त लगा रही है।'' उन्होंने कहा कि सुरक्षा को लेकर इस तरह का एहतियात आतंकवादियों को राष्ट्रीय राजमार्ग पर आने और तीर्थयात्रियों के काफिले को निशाना बनाने से रोकने में मदद करेगा। अधिकारियों के अनुसार, ड्रोन, मेटल डिटेक्टर और निगरानी उपकरण जैसे आधुनिक हथियारों और श्वान दस्ते से लैस जवान अपनी सुरक्षा ड्यूटी के तहत राजमार्ग और कुछ निश्चित स्थानों पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। उन्होंने कहा कि उत्तरी सेना कमांडर और कोर कमांडर सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी करते हैं और नियमित रूप से जमीनी स्थिति का आकलन करते हैं।
-
वारंगल. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को तेलंगाना में लगभग 6,100 करोड़ रुपये की कई महत्वपूर्ण अवसंरचना विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखी और कहा कि 21वीं सदी के इस तीसरे दशक के हर पल का पूरा इस्तेमाल करना है, ताकि देश का कोई भी कोना तेज विकास की दौड़ में पीछे न छूटे। इस अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि आज जब भारत दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी आर्थिक शक्ति बना है, तो उसमें तेलंगाना के लोगों की बड़ी भूमिका है। उन्होंने कहा, ‘‘आज जब पूरी दुनिया भारत में निवेश के लिए आगे आ रही है, विकसित भारत को लेकर इतना उत्साह है, तब तेलंगाना के सामने अवसर ही अवसर हैं।'' मोदी ने कहा कि आज हर प्रकार से बुनियादी अवसंरचना के लिए पहले से कई गुना तेजी से काम हो रहा है और पूरे देश में राजमार्गां के साथ ही आर्थिक व औद्योगिक गलियारों का जाल बिछाया जा रहा है। उन्होंने कहा, ‘‘आज का नया भारत, युवा भारत है और वह ऊर्जा से भरा हुआ है। 21वीं सदी के इस तीसरे दशक में हमारे पास ये स्वर्णिम समय आया है। हमें इस समय के हर सेकेंड का पूरा इस्तेमाल करना है। देश का कोई भी कोना, तेज विकास की किसी भी संभावना से पीछे नहीं रहना चाहिए।'' इस कार्यक्रम में शामिल होने से पहले प्रधानमंत्री ने वारंगल के प्रसिद्ध भद्रकाली मंदिर में पूजा-अर्चना की। मोदी की यह इस चुनावी राज्य की इस वर्ष तीसरी यात्रा है। इससे पहले, वह जनवरी और अप्रैल माह में तेलंगाना आए थे। तेलंगाना की राज्यपाल तमिलसाई सुंदरराजन, केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी, केंद्रीय पर्यटन मंत्री और तेलंगाना में भाजपा के नवनियुक्त अध्यक्ष जी किशन रेड्डी, भाजपा सांसद बंडी संजय कुमार और अन्य नेता इस अवसर पर उपस्थित थे। गडकरी ने अपने संबोधन में कहा कि मोदी ने देश में बुनियादी ढांचे के विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। उन्होंने कहा कि तेलंगाना में अब तक 1.10 लाख करोड़ रुपये की बुनियादी ढांचा परियोजनाएं या तो पूरी हो चुकी हैं या निर्माणाधीन हैं या शुरू हो चुकी हैं। केंद्रीय मंत्री ने कहा, ‘‘मुझे विश्वास है कि 2024 के अंत तक तेलंगाना में दो लाख करोड़ रुपये की परियोजनाएं होंगी।'' प्रधानमंत्री ने जिन परियोजनाओं की आधारशीला रखी, उनमें लगभग 5,550 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित की जाने वाली 176 किलोमीटर लंबी राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाएं प्रमुख हैं। इन परियोजनाओं में नागपुर-विजयवाड़ा कॉरिडोर का 108 किलोमीटर लंबा मंचेरियल-वारंगल खंड में शामिल है। इस खंड से मंचेरियल और वारंगल के बीच की दूरी में लगभग 34 किलोमीटर की कमी आएगी, जिससे यात्रा अवधि घट जाएगी और एनएच-44 तथा एनएच-65 पर यातायात की आवाजाही और बेहतर होगी। प्रधानमंत्री ने एनएच-563 के 68 किलोमीटर लंबे करीमनगर-वारंगल खंड को मौजूदा दो लेन से चार लेन में उन्नत करने संबंधी परियोजना की भी आधारशिला रखी। इसके अलावा, उन्होंने रेलवे विनिर्माण इकाई, काजीपेट की आधारशिला रखी। करीब 500 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से विकसित की जाने वाली इस आधुनिक विनिर्माण इकाई से वैगन निर्माण क्षमता में वृद्धि होगी।
- -
नई दिल्ली। विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री डॉक्टर जितेंद्र सिंह ने कहा है कि भारत में हरित हाइड्रोजन निर्यातक बनने की क्षमता है। डॉक्टर जितेंद्र सिंह ने शुक्रवार को नई दिल्ली में हरित हाइड्रोजन-2023 अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगभग दो अरब 40 करोड़ डॉलर के बजटीय परिव्यय के साथ राष्ट्रीय हरित हाइड्रोजन मिशन को मंजूरी दी थी। उन्होंने कहा कि यह वर्ष 2070 तक शून्य कार्बन उत्सर्जन का लक्ष्य प्राप्त करने की चुनौतियों से निपटने के लिए भारत के दृढ़ संकल्प को प्रदर्शित करता है। उन्होंने कहा कि देश की मजबूत स्टार्टअप व्यवस्था के कारण हाइड्रोजन मिशन में रोजगार सृजन की अपार संभावनाएं हैं।
इस अवसर पर पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि सरकार ने हरित हाइड्रोजन के विकास के लिए उचित प्रबंध किए हैं। उन्होंने कहा कि वर्ष 2030 तक हाइड्रोजन की वैश्विक मांग 200 मिलियन टन तक पहुंचने की आशा है। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक क्षेत्र की इकाइयों ने 2030 तक एक मिलियन मीट्रिक टन से अधिक हरित हाइड्रोजन का उत्पादन करने का लक्ष्य रखा है। -
नई दिल्ली। केंद्रीय जांच ब्यूरो ने बालेश्वर रेल दुर्घटना मामले में तीन रेलवे कर्मियों को गिरफ्तार कर लिया है। सूत्रों के अनुसार सबूत नष्ट करने और गैर इरादतन हत्या से संबंधित धाराओं के अंतर्गत इन्हें गिरफ्तार किया गया है। दो जून को हुई दुर्घटना में 290 से ज्यादा लोग मारे गए थे और एक हजार से ज्यादा घायल हुए थे। जांच एजेंसी ने हादसे की जांच के लिए पिछले महीने मामला दर्ज किया था।
-
नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय ने दिल्ली आबकारी घोटाला मामले में पूर्व उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया सहित अन्य आरोपियों की 52 करोड़ से अधिक की संपत्ति कुर्क की। इसमें मनीष सिसोदिया के साथ अमनदीप सिंह ढल्ल, राजेश जोशी, गौतम मल्होत्रा और अन्य की संपत्ति शामिल है। मनीष सिसोदिया और उनकी पत्नी सीमा सिसोदिया की सात करोड़ से अधिक की अचल संपत्ति, राजेश जोशी और गौतम मल्होत्रा के घर और जमीन जब्त की गई हैं। इससे पहले प्रवर्तन निदेशालय ने इस मामले में विजय नायर, समीर महेन्द्रू, अमित अरोड़ा और अरुण पिल्लई सहित अन्य लोगों के 76 करोड़ से अधिक की संपत्ति कुर्क की थी। अब तक इस मामले में 12 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
-
नई दिल्ली। केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा है कि ई-20 पेट्रोल बेचने वाले विशेष ईंधन स्टेशन 2025 तक पूरे भारत में उपलब्ध हो जाएंगे। श्री पुरी ने इंडियन मर्चेंट्स चैंबर्स की वार्षिक बैठक को वर्चुअल माध्यम से संबोधित किया। उन्होंने कहा कि इस तरह का पहला केंद्र इस वर्ष फरवरी में खोला गया था। इसके बाद इनकी संख्या 600 से अधिक हो गई है।
ई-20 पेट्रोल में 20 प्रतिशत इथेनॉल मिलाया जाता है। श्री पुरी ने बताया कि पेट्रोल में इथेनॉल मिश्रण 2013-14 में 38 करोड़ लीटर से बढ़कर 2021-22 में 433 करोड़ लीटर हो गया है। उन्होंने कहा कि जैव ईंधन बेचने वाले ईंधन स्टेशनों की संख्या 67 हजार से अधिक हो गई है। -
नई दिल्ली। भारत के विधि आयोग ने समान नागरिक संहिता के सम्बंध में फर्जी वाट्सएप मैसेज, कॉल और संदेशों के खिलाफ लोगों को आगाह किया है।
एक वक्तव्य में आयोग ने स्पष्ट किया है कि उसका इन लिखित संदेशों, कॉल और संदेशों से कोई सम्बंध नही है। आयोग ने बताया है कि लोगों को कुछ फर्जी फोन नम्बर भेजे जा रहे है जिन्हें भारत के विधि आयोग का नम्बर बताया जा रहा है। आयोग ने लोगों से आग्रह किया है कि सावधान रहें और सटीक जानकारी के लिए सरकारी सूत्रों पर भरोसा करें। सही सूचना के लिए लोगों से विधि आयोग की आधिकारिक वेबसाइट देखने का आग्रह भी किया गया है। - नयी दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने राजस्थान, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और तेलंगाना के आगामी विधानसभा चुनावों के लिए शुक्रवार को केंद्रीय प्रभारियों व सह-प्रभारियों की नियुक्ति की। इन राज्यों में इस साल के अंत तक चुनाव होने हैं।पार्टी की ओर से जारी एक बयान के मुताबिक, केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को राजस्थान, वरिष्ठ नेता ओम प्रकाश माथुर को छत्तीसगढ़, केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव को मध्य प्रदेश और पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर को तेलंगाना का चुनाव प्रभारी नियुक्त किया गया है।गुजरात के पूर्व उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल और हरियाणा के कुलदीप बिश्नोई को राजस्थान का सह-प्रभारी बनाया गया है, जबकि केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया को छत्तीसगढ़ का सह-प्रभारी नियुक्ति किया गया है।पार्टी ने केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव को मध्य प्रदेश का और भाजपा महासचिव सुनील बंसल को तेलंगाना का सह-प्रभारी नियुक्त किया है।प्रत्येक राज्य के विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा केंद्रीय प्रभारी और सह-प्रभारियों की नियुक्ति करती है। प्रभारी व सह प्रभारी चुनावी राज्यों के पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठकें करते हैं और चुनावी रणनीति को धार देने में भूमिका निभाते हैं। चुनाव के दौरान उम्मीदवारों के चयन में भी उनकी अहम भूमिका होती है। प्रभारी और सह-प्रभारी राज्य नेतृत्व व केंद्रीय नेतृत्व के बीच सेतु का काम भी करते हैं।
-
नयी दिल्ली. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जे पी नड्डा ने बृहस्पतिवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पिछले नौ साल में सभी क्षेत्रों में सराहनीय काम किया है और भारत को दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाया है जो 2014 में दसवें पायदान पर थी। नड्डा ने यहां एक पुस्तक विमोचन कार्यक्रम में कहा कि पिछले नौ साल में भारत की प्रगति का श्रेय मोदी सरकार की नीतियों और साहसिक फैसलों को जाता है। उन्होंने कहा, ‘‘अवसंरचना हो, शिक्षा हो, स्वास्थ्य हो या अर्थव्यवस्था। हमारे ऊर्जावान नेता मोदीजी की सरकार के साहसिक फैसलों और नीति की वजह से बहुत प्रगति हुई है।'' नड्डा ने इस अवसर पर विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की दक्षिण पूर्व एशिया क्षेत्र की क्षेत्रीय सलाहकार मनीषा श्रीधर की पुस्तक ‘पब्लिक हेल्थ, इनोवेशन्स थ्रू ए मेज ऑफ इंटरनेशनल इंस्ट्रूमेंट्स' का विमोचन किया। -
रांची. झारखंड की राजधानी रांची में जादू टोना उन्मूलन के उद्देश्य से एक रथ को बृहस्पतिवार को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इसके माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में ग्रामीणों को इसको लेकर जागरूक किया जाएगा। रथ को रवाना करने के अवसर पर उपायुक्त राहुल सिन्हा ने कहा कि जिले के सभी प्रखंडों में इसको लेकर लोगों को जागरूक किया जायेगा। उन्होंने कहा कि महिला बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग, झारखंड सरकार के निदेश पर जिला प्रशासन (जिला समाज कल्याण कार्यालय, रांची) की ओर से रवाना जागरुकता रथ के माध्यम से जादू टोना के उन्मूलन हेतु लोगों को जागरूक किया जाएगा।
-
नयी दिल्ली. संसद के मानसून सत्र से पहले 19 जुलाई को सरकार ने सर्वदलीय बैठक बुलाई है जिसमें सत्र को सुचारू रूप से चलाने के लिए सभी दलों के साथ चर्चा की जायेगी। सूत्रों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। संसद के मानसून सत्र की शुरुआत 20 जुलाई को होगी और सत्र 11 अगस्त तक चलेगा। इस दौरान संसद के दोनों सदनों की कुल 17 बैठकें प्रस्तावित हैं। सरकार ने सत्र के दौरान सभी दलों से विधायी एवं अन्य कामकाज में रचनात्मक सहयोग देने की अपील की है। संसद का मानसूत्र सत्र हंगामेदार रहने की संभावना है जिसमें विपक्षी दल मणिपुर हिंसा, समान नागरिक संहिता, महंगाई, चीनी अतिक्रमण, केंद्र राज्य संबंध, संघीय ढांचे के कथित दुरूपयोग, ट्रेनों के परिचालन एवं सुरक्षा जैसे मुद्दों पर सरकार को घेर सकते हैं। सूत्रों ने बताया कि मानसून सत्र से पहले 19 जुलाई को सरकार ने सर्वदलीय बैठक बुलाई गई है।
सत्र से पहले केंद्र में सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) और भारतीय जनता पार्टी की बैठक होने की संभावना है ताकि सत्र के दौरान रणनीति को अंतिम रूप दिया जा सके। भाजपा सूत्रों के अनुसार, पटना में विपक्षी दलों की हाल की बैठक की पृष्ठभूमि में भारतीय जनता पार्टी, राजग गठबंधन में अधिक सहयोगी दलों को लाने की कवायद में जुटी है। ऐसी चर्चा है कि महाराष्ट्र में अजित पवार नीत राकांपा के धड़े के राजग में आने के बाद बिहार में कुछ दलों को गठबंधन में लाया जा सकता है। खबरों में अकाली दल और तेलुगू देशम पार्टी को भी राजग में फिर से लाने पर बातचीत की चर्चा सामने आई है। मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस ने बुधवार को कहा था कि वह संसद के आगामी मानसून सत्र में मणिपुर हिंसा के मामले पर सरकार से स्पष्ट जवाब और जवाबदेही की मांग करेगी। कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने कहा था, ‘‘संसद का मानसून सत्र आ रहा है। हम सरकार से स्पष्ट जवाब चाहेंगे। प्रधानमंत्री सर्वदलीय बैठक बुलाएं। वह अपनी जिम्मेदारी से नहीं भागें।'' मानसून सत्र में सरकार ‘राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली सरकार (संशोधन) अध्यादेश, 2023' की जगह लेने वाले विधेयक को पेश कर सकती है। आम आदमी पार्टी सहित कई विपक्षी दलों ने इसका विरोध करने करने की बात कही है। इसके अलावा एक महत्वपूर्ण मुद्दा समान नागरिक संहिता (यूसीसी) का हो सकता है जिसका कई विपक्षी दल जोरदार विरोध कर रहे हैं। कांग्रेस ने इस मुद्दे को आगामी लोकसभा चुनाव से जोड़ा है। बुधवार को गृह संबंधी संसद की स्थायी समिति की बैठक में कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस के सदस्य मणिपुर हिंसा का मुद्दा उठाने की अनुमति नहीं मिलने पर बैठक से वाकआउट कर गए। संसद के मानसून सत्र की जानकारी देते हुए संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने पिछले शनिवार को सभी दलों से विधायी एवं अन्य कामकाज में रचनात्मक सहयोग देने की अपील की थी। उन्होंने कहा था, ‘‘ मैं सभी पार्टियों से सत्र के दौरान संसद के विधायी और अन्य कामकाज में रचनात्मक योगदान देने की अपील करता हूं।'' -
हैदराबाद. देश भर में टमाटर की कीमतें आसमान छूने के बीच तेलंगाना के महबूबाबाद जिले में एक दुकान से लगभग 20 किलोग्राम टमाटरों की कथित चोरी होने की घटना सामने आई है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। शहर के हिसाब से खुदरा बाजार में टमाटर 100 से 120 रुपये प्रति किलो बिक रहा है।
पुलिस ने बताया कि यह घटना दोर्नाकल मंडल में बुधवार रात को हुई। सब्जी विक्रेता ने कहा कि उसकी दुकान में दो बक्सों में रखे 20 किलोग्राम वजन वाले टमाटर और लगभग 35 किलोग्राम वजन वाली चार अन्य सब्जियां कुछ अज्ञात व्यक्ति ले गए। पुलिस ने बताया कि शिकायत के आधार पर चोरी का मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है।गौरतलब है कि कई राज्यों में टमाटर के अलावा अन्य सब्जियों के दाम भी बढ़ रहे हैं। -
गोरखपुर. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शुक्रवार को गोरखपुर रेलवे स्टेशन से दो वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इस अवसर पर वह गोरखपुर रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास की आधारशिला भी रखेंग। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी अपराह्न करीब तीन बजकर 40 मिनट पर गोरखपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर एक से गोरखपुर-लखनऊ वंदे भारत एक्सप्रेस और जोधपुर-अहमदाबाद (साबरमती) वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों का हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। अधिकारियों ने बताया कि रेलवे ने गोरखपुर-लखनऊ वंदे भारत ट्रेन के लिए बृहस्पतिवार से टिकटों की बुकिंग शुरू कर दी है और आईआरसीटीसी यात्रियों को शताब्दी एक्सप्रेस की तरह वैकल्पिक खानपान सेवाओं के तहत चाय नाश्ता, दोपहर का भोजन और रात के खाने की सुविधा प्रदान करेगा। उन्होंने बताया कि 02549 विशेष वंदे भारत ट्रेन उद्घाटन के बाद गोरखपुर से चलकर लखनऊ जंक्शन पहुंचेगी और इस यात्रा के दौरान सहजनवा, खलीलाबाद, बस्ती, बभनान, मनकापुर, अयोध्या और बाराबंकी रेलवे स्टेशनों पर रुकेगी। उन्होंने कहा कि इससे राज्य के महत्वपूर्ण शहरों की परिवहन सुविधा में सुधार होगा तथा पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। अधिकारियों ने बताया कि यात्रियों को गोरखपुर से लखनऊ तक की यात्रा के लिए चेयर कार के लिए लगभग 724 रुपये और एक्जीक्यूटिव कार के लिए लगभग 1470 रुपये का भुगतान करना होगा। उन्होंने बताया कि रेलवे बोर्ड ने भोजन, नाश्ते और चाय आदि की कीमत भी निर्धारित कर दी है।
यह ट्रेन नौ जुलाई से नियमित रूप से गोरखपुर और लखनऊ के बीच चलेगी। इसमें सात चेयर-कार और एक एग्जीक्यूटिव-कार सहित आठ कोच हैं और कुल 556 लोग इसमें यात्रा कर सकते हैं। वंदे भारत ट्रेन सप्ताह में छह दिन चलेगी। अधिकारियों के मुताबिक नियमित संचालन शुरू होने के बाद वंदे भारत ट्रेन केवल बस्ती और अयोध्या में रुकेगी और यात्री इन स्टेशनों के काउंटर से टिकट बुक कर सकते हैं। ट्रेन परिचालन ठहराव के लिए मनकापुर लेवल क्रॉसिंग पर भी रुकेगी। उनके अनुसार प्रधानमंत्री जोधपुर-साबरमती वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से हरी झंडी दिखाएंगे। उन्होंने कहा कि इससे जोधपुर, आबू रोड, अहमदाबाद जैसे प्रसिद्ध स्थानों के परिवहन सम्पर्क में सुधार होगा और क्षेत्र में सामाजिक आर्थिक विकास को बढ़ावा मिलेगा। इस अवसर पर प्रधानमंत्री गोरखपुर रेलवे स्टेशन पुनर्विकास की आधारशिला भी रखेंगे। अधिकारियों ने बताया कि लगभग 498 करोड़ रुपये की लागत से स्टेशन का पुनर्विकास किया जाएगा, जो विश्व स्तरीय यात्री सुविधाएं प्रदान करेगा। गोरखपुर पहुंचने पर प्रधानमंत्री सबसे पहले गीता प्रेस जाएंगे और ऐतिहासिक प्रिंटिंग प्रेस के शताब्दी समारोह के समापन समारोह में भाग लेंगे। कार्यक्रम के दौरान, वे चित्रमय शिव पुराण ग्रंथ का विमोचन करेंगे। प्रधानमंत्री गीता प्रेस में लीला चित्र मंदिर भी जाएंगे। गोरखपुर के कार्यक्रमों के समापन के बाद प्रधानमंत्री वाराणसी के लिए रवाना हो जाएंगे जहां वे एक सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान 12100 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। -
जम्मू. दक्षिण कश्मीर के हिमालयी क्षेत्र में स्थित अमरनाथ मंदिर के लिए 6,500 से अधिक तीर्थयात्रियों का सातवां जत्था बृहस्पतिवार को तड़के जम्मू शहर से कश्मीर स्थित आधार शिविरों के लिए रवाना हुआ। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। हिमालयी क्षेत्र में 3,888 मीटर ऊंचे गुफा मंदिर की 62 दिवसीय वार्षिक तीर्थयात्रा एक जुलाई को अनंतनाग जिले के पहलगाम और गांदरबल जिले के बालटाल से शुरू हुई। अधिकारियों ने बताया कि तीर्थयात्रियों की संख्या 65 हजार के पार जा चुकी है क्योंकि यात्रा सुचारू रूप से चल रही है। उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार को तड़के कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच 272 वाहनों के काफिले में 5,053 पुरुष, 1,375 महिलाओं, 101 संतों और 25 बच्चों सहित कुल 6,554 तीर्थयात्री यहां भगवती नगर आधार शिविर से घाटी के लिए रवाना हुए। अधिकारियों ने बताया कि पहलगाम की ओर जाने वाले 3,864 तीर्थयात्री 141 वाहनों के काफिले में घाटी के लिए रवाना हुए, जबकि 2,690 तीर्थयात्रियों को लेकर 131 वाहनों का एक और काफिला तड़के करीब साढ़े तीन बजे बालटाल आधार शिविर के लिए रवाना हुआ। उन्होंने बताया कि 30 जून से जम्मू आधार शिविर से 36,823 तीर्थयात्री घाटी के लिए रवाना हो चुके हैं। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने 30 जून को श्रद्धालुओं के पहले जत्थे को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था। यह यात्रा 31 अगस्त को संपन्न होगी। -
नयी दिल्ली. भारत में एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के 42 नए मामले सामने आने के बाद देश में अभी तक संक्रमित हुए लोगों की संख्या 4,49,94,449 हो गई। वहीं उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 1,452 रह गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से बृहस्पतिवार को सुबह आठ बजे जारी अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, देश में संक्रमण से अभी तक 5,31,910 लोगों की मौत हुई है। अभी तक कुल 4,44,61,087 लोग संक्रमण मुक्त हुए हैं और मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 98.81 प्रतिशत है। वहीं कोविड-19 से मृत्यु दर 1.18 प्रतिशत है। स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार, भारत में राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक कोविड-19 रोधी टीकों की 220,67,41,404 खुराक दी जा चुकी हैं। गौरतलब है कि भारत में सात अगस्त 2020 को कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त 2020 को 30 लाख और पांच सितंबर 2020 को 40 लाख से अधिक हो गई थी। संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर 2020 को 50 लाख, 28 सितंबर 2020 को 60 लाख, 11 अक्टूबर 2020 को 70 लाख, 29 अक्टूबर 2020 को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे। देश में 19 दिसंबर 2020 को ये मामले एक करोड़ से अधिक हो गए थे। चार मई 2021 को संक्रमितों की संख्या दो करोड़ और 23 जून 2021 को तीन करोड़ के पार पहुंच गई थी। पिछले साल 25 जनवरी को संक्रमण के कुल मामले चार करोड़ के पार चले गए थे।
-
मुंबई. भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने पी वासुदेवन को कार्यकारी निदेशक (ईडी) नियुक्त किया है। मुद्रा प्रबंधन समेत तीन विभागों की जिम्मेदारी उनके पास होगी। आरबीआई ने बृहस्पतिवार को एक बयान में कहा कि उनकी नियुक्ति तीन जुलाई से प्रभावी हो गई है। ईडी के तौर पर प्रोन्नत होने से पहले वासुदेवन भुगतान एवं निपटान प्रणाली विभाग के प्रभारी मुख्य महा-प्रबंधक थे। वह रिजर्व बैंक के केंद्रीय कार्यालय समेत बेंगलुरु, मुंबई और नयी दिल्ली स्थित क्षेत्रीय कार्यालयो में भी काम कर चुके हैं।
-
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल दो दिन के दौरे पर चार राज्यों में जाएंगे। वे छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, तेलंगाना और राजस्थान में करीब पचास हजार करोड़ रुपये की लागत की परियोजनाएं राष्ट्र को समर्पित करेंगे और आधारशिला रखेंगे। कल पहले दिन प्रधानमंत्री छत्तीसगढ़ के रायपुर में करीब 6400 करोड़ रुपये की लागत की राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजना सहित कई विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे। वे कल ही उत्तर प्रदेश में गोरखपुर से दो वंदे भारत रेलगाड़ियों को झंडी दिखाकर रवाना भी करेंगे। प्रधानमंत्री वाराणसी में एक कार्यक्रम में शामिल होंगे और कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे।
अगले दिन प्रधानमंत्री तेलंगाना में राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं सहित वारंगल में करीब 6100 करोड़ रुपये की ढांचागत विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे। बाद में वे राजस्थान के बीकानेर में 24,300 करोड़ रुपये से अधिक की लागत की विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे। श्री मोदी तीस बिस्तरों वाले एक नये कर्मचारी राज्य बीमा निगम अस्पताल का भी उद्घाटन करेंगे।

.jpg)

.jpg)

.jpg)
.jpg)
.jpg)











.jpeg)
.jpeg)






.jpg)