- Home
- देश
-
जयपुर. जयपुर में विदेशी महिला के साथ छेड़छाड़ करने के आरोपी को पुलिस ने मंगलवार को बीकानेर के नोखा में पकड़ लिया। नोखा के क्षेत्राधिकारी भवानी सिंह ने बताया कि मामले में नोखा पुलिस ने मंगलवार को बारां के भकरावदा निवासी आरोपी कुलदीप सिंह सिसोदिया (40) को हिरासत में लिया है। उन्होंने बताया कि पूछताछ के बाद आगे की जांच के लिये आरोपी को जयपुर पुलिस को सुपुर्द किया जायेगा। उन्होंने बताया कि जयपुर पुलिस बीकानेर के लिये रवाना हो गई है। जयपुर पुलिस ने विदेशी महिला के साथ छेड़खानी करने वाले आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। एक वीडियो में आरोपी विदेशी युवती को गलत तरीके से छूते हुए और उसके साथ एक होटल में जाते हुए दिखाई दे रहा है। विधायकपुरी थानाधिकारी भरत सिंह राठौड़ ने बताया कि पुलिस हेल्पलाइन के व्हाट्सऐप नंबर पर एक वीडियो आने के बाद पुलिस ने सोमवार रात अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 354 के तहत एक मामला दर्ज किया था। उन्होंने बताया कि प्राथमिक जांच के अनुसार वीडियो मोतीलाल अटल रोड का है, जहां 18 दिन पहले एक ब्रिटिश महिला अपने दोस्त के साथ रुकी थी। उन्होंने कहा कि आरोपी व्यक्ति टैक्सी या कैब चालक लगता है जो उसे गलत तरीके से छूता हुआ और उसके साथ चलता हुआ दिखाई दे रहा है।
-
कोयंबटूर. तमिलनाडु के कोयंबटूर में मंगलवार को एक दीवार ढहने से चार प्रवासी मजदूरों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि यहां स्थित एक निजी कॉलेज के परिसर की दीवार का एक हिस्सा मजदूरों पर गिर गया जिसमें दबने से इन मजदूरों की मौत हो गई। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि एक मजदूर पश्चिम बंगाल का था और बाकी तीन भी अन्य राज्यों के थे। उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पुलिस ने बताया कि घटना उस समय हुई जब परिसर की एक पुरानी दीवार के पास नई दीवार बनाई जा रही थी।
-
श्रीनगर. अमरनाथ यात्रा के शुरुआती चार दिनों में 50 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने पवित्र गुफा में हिम शिवलिंग के दर्शन किए हैं। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि आंध्र प्रदेश के तिरुपति निवासी एम अन्नपूर्णा (67) की सोमवार को सोनमर्ग में एक अस्पताल में मौत हो गई। साथ ही उन्होंने कहा कि उनकी मौत का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है। वहीं, यात्रा शुरू होने से पहले गांदरबल जिले के सोनमर्ग में भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के अधिकारी की मौत हो गई थी। अधिकारी अमरनाथ यात्रा ड्यूटी पर तैनात थे। अधिकारी ने बताया कि मंगलवार को 13597 लोगों ने पवित्र गुफा के दर्शन किए। साथ ही उन्होंने कहा कि अब तक यात्रा के पहले चार दिनों में 54714 यात्रियों ने पवित्र गुफा में दर्शन किए हैं। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के महानिदेशक सुजॉय लाल थाउसेन मंगलवार को यहां भगवती नगर आधार शिविर में सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करने के बाद अमरनाथ यात्रा के लिए मध्य कश्मीर के गांदरबल जिले में बालटाल आधार शिविर की ओर जा रहे तीर्थयात्रियों के एक जत्थे के साथ यात्रा की। दक्षिण कश्मीर हिमालय में 3,880 मीटर की ऊंचाई पर स्थित पवित्र अमरनाथ गुफा के लिए 62 दिवसीय वार्षिक तीर्थयात्रा एक जुलाई को अनंतनाग जिले के पारंपरिक 48 किलोमीटर लंबे पहलगाम मार्ग और 14 किलोमीटर छोटे बालटाल मार्ग से शुरू हुई।
-
नई दिल्ली। राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने नई दिल्ली में लोकनायक जयप्रकाश नारायण अस्पताल के बेसमेंट में करंट लगने से एक श्रमिक की कथित मौत पर दिल्ली के मुख्य सचिव को नोटिस जारी किया है। आयोग ने चार सप्ताह के भीतर मामले की विस्तृत रिपोर्ट देने को कहा है। नोटिस में अस्पताल की नई इमारत के निर्माण स्थल पर श्रमिकों के लिए सुरक्षा उपकरण की स्थिति के बारे में भी पूछा गया है।
आयोग ने इस मामले में मीडिया की रिपोर्ट पर स्वत: संज्ञान लिया है। मीडिया रिपोर्ट में बताया गया कि दो जुलाई को दिल्ली सरकार के लोकनायक जयप्रकाश नारायण अस्पताल में काम करते हुए करंट लगने से 18 वर्ष के एक लडके की मौत हो गई थी। यह भी कहा गया है कि हाल के समय में दिल्ली में करंट लगने से यह तीसरी मौत है। -
नई दिल्ली। मौसम विभाग ने बताया है कि देश में पिछले महीने, 1971 से 2020 की दीर्घावधि औसत से, दस प्रतिशत कम वर्षा दर्ज हुई। जून माह में 148 दशमलव छह मिलीमीटर हुई जबकि दीर्घावधि औसत 165 दशमलव तीन मिलीमीटर वर्षा की थी। मौसम विभाग ने बताया है कि दक्षिणी प्रायद्वीपीय भारत में जून का महीना 1901 के बाद से सबसे गर्म रहा। इस दौरान अधिकतम औसत तापमान 34 दशमलव शून्य पांच डिग्री सेल्सियस रहा। इस क्षेत्र में बारिश भी 1901 के बाद से सबसे कम हुई है। मौसम विभाग ने अपनी मासिक जलवायु समीक्षा में कहा है कि अधिकतम तापमान कई क्षेत्रों में सामान्य से चार दशमलव चार डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज हुआ। इनमें पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत, दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत और उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत के हिस्से शामिल हैं। देश के पूर्वी हिस्सों में स्थिति सबसे खराब रही जहां जून का तापमान सामान्य से बहुत अधिक दर्ज हुआ।
-
नई दिल्ली। मौसम विभाग ने तटीय कर्नाटक के तीन जिलों के लिए आज मूसलाधार वर्षा की आशंका व्यक्त करते हुए रेड अलर्ट जारी किया है। ये जिले हैं उडुपी, दक्षिण कन्नड़ और उत्तर कन्नड़। विभाग ने मछुआरों को अरब सागर में न जाने की सलाह दी है। विभाग ने कहा कि कर्नाटक तट पर 55 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है। कर्नाटक के कई जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया गया है। इन जिलों में बेलगावी, धारवाड़, गडग, हावेरी, रायचूर, बेंगलुरु ग्रामीण, चित्रदुर्ग, दावणगेरे, मैसूरु और तुमकुरु जिले शामिल हैं। चिक्कमगलुरु, हासन, कोडागु और शिवमोग्गा जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।
मौसम विभाग ने आज केरल में बहुत तेज वर्षा की आशंका को देखते हुए 12 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। छह जिलों- कन्नूर, कासरगोड, त्रिशूर, एर्नाकुलम, इडुक्की और कोट्टायम में प्रशासन ने शैक्षणिक संस्थान बंद करने के आदेश दिए हैं। परंतु, कासरगोड में कॉलेज सामान्य रूप से खुलेंगे। एपीजे अब्दुल कलाम यूनिवर्सिटी, महात्मा गांधी विश्वविद्यालय और कन्नूर यूनिवर्सिटी ने आज होने वाली सभी परीक्षाएं स्थगित कर दी हैं।केरल में पिछले तीन दिनों से कई स्थानों पर तेज वर्षा हो रही है। वर्षा से संबंधित घटनाओं में तीन लोगों की मृत्यु हो चुकी है। केरल के राजस्व मंत्री के. राजन की अध्यक्षता में कल शाम राज्य में मॉनसून की तैयारियों की समीक्षा की गई। बैठक में तालुक स्तर पर राहत शिविर लगाने का फैसला किया गया ताकि प्रभावित लोगों को आवश्यक सुविधाएं मुहैया कराई जा सके। -
नई दिल्ली। 3 जुलाई विश्व स्तर पर सबसे गर्म दिन दर्ज किया गया। यू.एस. नेशनल सेंटर फॉर एनवायर्नमेंटल प्रेडिक्शन के आंकड़ों के अनुसार, सोमवार को औसत वैश्विक तापमान 17 दशमलव शून्य-एक डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। गर्मी का यह नया रिकॉर्ड है। वर्ष 2016 में अगस्त में विश्व स्तर पर सबसे अधिक 16 दशमलव नौ-दो डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया था। इसका कारण अल नीनो का असर बताया जा रहा है।
अमरीका इन दिनों भीषण गर्मी से जूझ रहा है। चीन के कुछ हिस्सों में 35 डिग्री सेल्सियस से अधिक तापमान के साथ भीषण गर्मी जारी है। उत्तरी अफ्रीका में तापमान 50 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच गया है। सऊदी अरब में हज यात्रा के दौरान बड़ी संख्या में लोग चिलचिलाती गर्मी से पीड़ित हुए। अंटार्कटिका में इस समय सर्दी का मौसम है। इसके बाद भी वहां असामान्य रूप से उच्च तापमान दर्ज किया गया है। मौसम वैज्ञानिकों ने अल नीनो के कारण जलवायु संकट पर चिंता व्यक्त की है। -
नई दिल्ली। शंघाई सहयोग संगठन ने आतंकवाद, अलगाववाद और उग्रवाद से लड़ने की प्रतिबद्धता व्यक्त की है। संगठन ने आतंक का वित्तपोषण रोकने, युवाओं में कट्टरता रोकने और स्लीपर सेल तथा आतंकियों के सुरक्षित ठिकानों और उनकी सीमा पार आवाजाही समाप्त करने के उपाय करने पर बल दिया है।
संगठन के राष्ट्राध्यक्षों की वर्चुअल माध्यम से बैठक के बाद नई दिल्ली घोषणा को स्वीकार किया गया। इसके अनुसार सदस्य देश आतंकवादी, अलगाववादी और चरमपंथी संगठनों की एकीकृत सूची बनाने के लिए सामान्य सिद्धांत और दृष्टिकोण विकसित करने का प्रयास करेंगे। इन चरमपंथी संगठनों की गतिविधियां शंघाई सहयोग संगठन के सदस्य देशों में प्रतिबंधित हैं। सदस्य देशों ने सूचना और संचार प्रौद्योगिकियों के सैन्यीकरण का विरोध किया। इसके अलावा मादक पदार्थों के बढ़ते उत्पादन, तस्करी और दुरुपयोग तथा मादक पदार्थों की तस्करी से प्राप्त धन का आतंकवाद के वित्तपोषण के रूप में इस्तेमाल करने के खतरों के बारे में चिंता व्यक्त की गई।घोषणा में कहा गया है कि कुछ देशों द्वारा वैश्विक मिसाइल रक्षा प्रणालियों के एकतरफा और असीमित विस्तार का अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा और स्थिरता पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है।सदस्य देशों ने आतंकवाद, युद्ध और मादक पदार्थों से मुक्त एक स्वतंत्र, लोकतांत्रिक और शांतिपूर्ण अफगानिस्तान के निर्माण पर बल दिया। अफगानिस्तान में उभरती मानवीय स्थिति को देखते हुए, सदस्य देशों ने अफगान लोगों की सहायता के लिए निरंतर प्रयासों का समर्थन किया।विश्व व्यापार संगठन की अधिक प्रभावशीलता का आह्वान करते हुए, संगठन के समावेशी सुधार के शीघ्र कार्यान्वयन की आवश्यकता पर बल दिया गया। सदस्य देशों ने शिक्षा, विज्ञान और प्रौद्योगिकी, संस्कृति, स्वास्थ्य, आपदा प्रबंधन, पर्यटन, खेल और लोगों के बीच आपसी संपर्क में सहयोग को मजबूत करने के अपने इरादे व्यक्त किए। वैश्विक अनिश्चितताओं से उत्पन्न चुनौतियों से निपटने के लिए, सदस्य देशों ने अधिक न्यायसंगत और प्रभावी अंतर्राष्ट्रीय सहयोग को बढ़ावा देने के लिए नए दृष्टिकोण अपनाने पर बल दिया। बातचीत और परामर्श के माध्यम से देशों के बीच असहमति और विवादों के शांतिपूर्ण समाधान की प्रतिबद्धता व्यक्त की गई। सदस्य देश वर्ष 2024 को एससीओ पर्यावरण वर्ष घोषित करने पर सहमत हुए।सदस्य देशों ने 2022-2023 में एससीओ की भारत की अध्यक्षता के परिणामों की सराहना की। भारत ने बहुआयामी और पारस्परिक रूप से लाभदायक सहयोग के विकास में योगदान दिया है। संगठन की अगली अध्यक्षता कजाकिस्तान को सौंपी गई। संगठन के राष्ट्राध्यक्षों की अगली बैठक 2024 में कजाकिस्तान में होगी। -
हरिद्वार. सावन का महीना शुरू होने के साथ ही मंगलवार से कांवड़ यात्रा आरंभ हो गया और गंगा जल भरने हेतु कांवड़ियों के हरिद्वार पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया । एक पख़वाड़े तक चलने वाली कांवड़ यात्रा में शिव भक्त सैकङों किलोमीटर की पैदल यात्रा कर यहां से गंगा जल लेकर वापस जाएंगे और अपने गांव और क्षेत्र के शिवालयों में शिव त्रयोदशी के दिन शिव का जलाभिषेक करेंगें। अब एक पख़वाड़े तक हरिद्वार मे भोले बम और बम-बम की गूंज रहेगी। ज्योतिषाचार्य प्रतीक मिश्रपुरी ने बताया कि सबसे पहले गुरू द्रोणाचार्य ने हरिद्वार से कांवङ में गंगा जल भरकर मेरठ के पास पुरा महादेव मंदिर मे भगवान शिव का जलाभिषेक किया था। उन्होंने बताया कि कांवड़ को श्रवण कुमार की कथा के साथ भी जोड़ा जाता है जिन्होंने अपने अंधे मां-बाप को कांवड़ में बैठाकर तीर्थयात्रा कराई थी। इस वर्ष चार करोड़ से अधिक कांवडियों के आने का अनुमान है जिसे देखते हुए पुलिस और प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने का दावा किया है । कांवड़ियों के इतनी बड़ी संख्या में आने की संभावना को देखते हुए प्रशासन काफी एहतियात बरत रहा है और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से लेकर पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार तक तमाम अधिकारी लगातार बैठकें कर कांवड़ यात्रा को निर्विघ्न संपन्न कराने की तैयारियां पूरी कर चुके हैं । गढ़वाल परिक्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक वी मुरुगेशन ने कहा कि मेला क्षेत्र को कई क्षेत्रों में बांट कर सुरक्षा व्यवस्था की गयी है जबकि जाम की स्थिति से निपटने के लिए भी योजना बनाई गई है । उन्होंने बताया कि कांवड़ यात्रा क्षेत्र मे सात कंपनी पैरा मिलेट्री फोर्स और 12 कंपनी पीएसी के साथ ही दस हजार पुलिसकर्मियों एवं अधिकारियों की तैनाती की गयी है । उनके अनुसार इसके अलावा बम रोधक दस्ता, श्वान दस्ता और जलपुलिस को भी तैनात किया गया है । मुरूगेशन ने बताया कि इस बार कांवड़ियों को अपने साथ अपना पहचान पत्र अनिवार्य रूप से साथ लाना होगा और इसके बिना हरिद्वार मे प्रवेश नहीं करने दिया जायेगा। जिलाधिकारी धीरज सिंह गब्रयाल ने बताया कि कांवड़ यात्रा को देखते हुए 13 स्थानों पर करीब 50 हजार गाड़ियों की पार्किंग की व्यवस्था की गई है। उन्होंने बताया कि पुलिस द्वारा ड्रोन कैमरे से मेला क्षेत्र पर नजर रखी जाऐगी लेकिन अन्य लोगों के बिना अनुमति ड्रोन कैमरा उड़ाने पर प्रतिबंध रहेगा । उन्होंने बताया कि इस बार पुलिस ने एक बार कोड जारी किया है जिससे कांवड़ यात्रा के संबंध में पूरी जानकारी घर बैठे ही मिल सकेगी ।
-
मुंबई महाराष्ट्र के धुले जिले में मंगलवार एक ट्रक ने चार वाहनों को टक्कर मारी और फिर राजमार्ग के किनारे बने एक होटल में जा घुसा जिससे 10 लोगों की मौत हो गयी और 26 अन्य घायल हो गए। यह जानकारी पुलिस ने दी। राज्य की राजधानी से करीब 300 किलोमीटर दूर मुंबई-आगरा राजमार्ग पर पलासनेर गांव के पास पूर्वाह्न करीब 10.45 बजे हुई इस दुर्घटना में ट्रक के चालक और उसके खलासी की भी मौत हो गई। क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय (आरटीओ) के एक अधिकारी के अनुसार, ट्रक ने दुर्घटनास्थल से कुछ किलोमीटर पहले एक मोटरसाइकिल को टक्कर मारी थी और चालक जाहिर तौर पर घबराहट में वाहन तेज गति से चला रहा था। पुलिस ने पहले कहा था कि यह दुर्घटना ट्रक के ब्रेक फेल होने के कारण हुई।
पुलिस ने बताया कि मृतकों में होटल के पास बस का इंतजार कर रहे कुछ लोग शामिल हैं। पुलिस ने बताया कि मृतकों में दो महिलाएं और 17 वर्ष का एक किशोर भी शामिल है। चालक और खलासी राजस्थान के चित्तौड़गढ़ के रहने वाले थे। ट्रक इंदौर से धुले की ओर आ रहा था।
अधिकारियों ने बताया कि स्थानीय पुलिस ने घायलों को शिरपुर और धुले के अस्पतालों में भर्ती कराया। अधिकारियों ने बताया कि उनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।
- -
नयी दिल्ली. उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात के बाद कहा कि उनकी सरकार समान नागरिक संहिता (यूसीसी) पर काम कर रही है तथा राज्य में जल्द ही इसे लागू किया जाएगा। उन्होंने, हालांकि यूसीसी पर प्रधानमंत्री के साथ कोई चर्चा किए जाने से इनकार किया। यह पूछे जाने पर कि क्या यूसीसी के विषय पर भी चर्चा हुई, तो धामी ने इससे इनकार करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री पहले से ही इस बारे में अवगत हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का विचार देशभर में यूसीसी लागू करना है। उन्होंने यह भी कहा कि राज्य सरकार को अभी तक संहिता पर रिपोर्ट का पूरा मसौदा नहीं मिला है।
उन्होंने कहा, हम जल्द ही इसे (यूसीसी को) लागू करेंगे, इसमें कोई देरी नहीं करेंगे और न ही हम कोई जल्दबाजी करेंगे।'' धामी ने प्रधानमंत्री मोदी के साथ बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत में कहा कि उत्तराखंड के देहरादून में दिसंबर में आयोजित होने वाली ‘ग्लोबल इनवेस्टर्स समिट' में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने के लिए उन्होंने प्रधानमंत्री को आमंत्रित किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जोशीमठ में भूधंसाव से प्रभावित लोगों की मदद को लेकर तथा चारधाम यात्रा और राज्य में माल एवं सेवा कर (जीएसटी) संग्रह में वृद्धि समेत अन्य मुद्दों पर उन्होंने प्रधानमंत्री से चर्चा की। जनजातीय समूहों को समान नागरिक संहिता से छूट दिए जाने के सवाल पर धामी ने कहा कि समिति ने राज्य के विभिन्न जनजातीय समूहों से संपर्क किया गया है। धामी ने किच्छा-खटीमा रेलवे स्टेशन परियोजना के लिए भी केंद्र से मंजूरी मांगी और प्रधानमंत्री से अनुरोध किया कि इसकी कुल अनुमानित लागत (1,546 करोड़ रुपये) केंद्र द्वारा वहन की जाए। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से हुई मुलाकात पर धामी ने कहा कि उनसे चारधाम यात्रा और राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति को लेकर चर्चा की गई, साथ ही मानसून में प्राकृतिक आपदाओं से निपटने की तैयारियों के बारे में उन्हें अवगत कराया गया। भारतीय जनता पार्टी ने 2022 के विधानसभा चुनाव में अपने घोषणापत्र में वादा किया था कि यदि वह सत्ता में आएगी तो समान नागरिक संहिता लागू करेगी। यूसीसी को लागू करना भाजपा के चुनावी घोषणापत्र का हिस्सा रहा है। पिछले दिनों भोपाल में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस पर जोर देते हुए सवाल किया था कि देश दोहरे कानूनों के साथ कैसे चल सकता है। उन्होंने विपक्ष पर इस मुद्दे को लेकर मुस्लिम समुदाय को ‘गुमराह करने और भड़काने' का आरोप लगाया था।
- -
आगरा (उप्र) . आगरा के खेरागढ़ क्षेत्र में सोमवार देर रात एक तेज रफ्तार कार ने एक ऑटो में टक्कर मार दी जिससे छ: लोगों की मौत हो गई है। पुलिस ने बताया कि खेरागढ़ -सैयां मार्ग पर जियो पेट्रोल पंप के पास सोमवार रात करीब 11 बजे यह हादसा हुआ। बताया जा रहा है कि ऑटो से नौ लोग सैयां से खेरागढ़ जा रहे थे, इसी दौरान सामने से आ रही तेज रफ्तार एक्सयूवी कार ने उसमें सीधे टक्कर मार दी। पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) सोनम के अनुसार इस हादसे में दो की मौके पर मौत हो गई, जबकि चार ने रात इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस के अनुसार मृतकों की पहचान ब्रजमोहन (62), मनोज शर्मा (35), जय प्रकाश (45) और उसका बेटा वरुण (12), चालक भोला और ब्रजेश देवी (42) के रूप हुई है ।ये सभी आपस में रिश्तेदार बताए जा रहे हैं। थाना पुलिस के अनुसार कार सैयां के अएला निवासी बंटी चला रहा था। पुलिस के अनुसार वह फरार है जबकि उसके दोस्तों पिंकू और बनिया को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। मंगलवार को खेरागढ़ थाना प्रभारी राजीव सोलंकी ने बताया कि घायलों की हालत में सुधार है जबकि पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है। सोलंकी के अनुसार बंटी संभवत: शराब के नशे में था और जब वह अपने दोस्तों को छोड़कर घर लौट रहा था, तब यह हादसा हुआ।
- -
बदायूं (उप्र) । बदायूं ज़िले के उसैहत थानाक्षेत्र में मंगलवार शाम को पुलिस ने दो युवतियों के अधजले शव बरामद किए है जिनकी अभी तक पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने यह जानकारी दी। उसके अनुसार दोनो के शवों क़ो पोस्टमार्टम क़े लिए ले जाया गया है और उनकी शिनाख्त की कोशिश की जा रही है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक समेत जनपद के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए और उनका कहना है कि दोनों महिलाओं की हत्या कर शव फेंके गए हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) ओपी सिंह ने बताया कि थाना उसहैत क्षेत्र के ककराला नौली मार्ग पर स्थित गांव बची झझरउ के निकट सड़क के किनारे दो महिलाओं के अधजले शव मिले हैं। दोनों महिलाओं की आयु लगभग 35 वर्ष है। उन्होंने कहा कि शवों की पहचान छुपाने के लिए दोनों महिलाओं का चेहरा जला दिया गया है और पॉलिथीन में लपेटकर सड़क किनारे फेंक दिया गया। एसएसपी ने कहा कि दोनो महिलाओं के शवों की शिनाख्त कराई जा रही है, साथ ही मामले में उसहैत थाने में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्यवाही की जायेगी।
-
हैदराबाद,। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मंगलवार को स्वतंत्रता सेनानी अल्लूरी सीताराम राजू को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए इतिहासकारों और बुद्धिजीवियों से आग्रह किया कि देशवासियों, विशेष रूप से युवा पीढ़ी को उनके जैसे स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान से अवगत कराएं। सीताराम राजू की 125वीं जयंती समारोहों के समापन कार्यक्रम में यहां शामिल हुईं मुर्मू ने कहा कि अन्याय और शोषण के खिलाफ उनकी (राजू की) लड़ाई तथा 27 वर्ष की आयु में दिया गया बलिदान भारत के स्वतंत्रता आंदोलन में एक गौरवशाली अध्याय है। उन्होंने कहा कि पूरे देश के लिए आत्म-सम्मान और बलिदान के प्रतीक भगत सिंह की तरह ही सीताराम राजू राष्ट्र के लिए अपने प्राण न्योछावर करने को लेकर देशवासियों की स्मृति में सदा बने रहेंगे। तेलंगाना की राज्यपाल तमिलिसाई सुंदरराजन, केंद्रीय पर्यटन मंत्री जी किशन रेड्डी, मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव सहित अन्य गणमान्य लोग कार्यक्रम में शामिल हुए। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सीताराम राजू के वर्षभर चलने वाले 125वें जयंती समारोह की शुरूआत पिछले साल चार जुलाई को आंध्र प्रदेश के भीमावरम में की थी। सीताराम राजू का जन्म चार जुलाई 1897 को हुआ था। उन्हें (आंध्र प्रदेश के) पूर्वी घाट क्षेत्र में आदिवासी समुदायों के हितों की रक्षा के लिए ब्रिटिश शासन के खिलाफ उनकी लड़ाई को लेकर याद किया जाता है। उन्होंने रम्पा विद्रोह का नेतृत्व किया, जो 1922 में शुरू हुआ था। उन्हें स्थानीय लोग ‘मानयम वीरुदु' (जंगल का नायक) कहते हैं।
- हजारीबाग। झारखंड में हजारीबाग जिले के पदमा प्रखंड में रोमी गांव के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक कार सड़क के किनारे कुएं में जा गिरी जिससे एक बच्ची और एक महिला समेत छह यात्रियों की मौत हो गई जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गये । पुलिस ने यह जानकारी दी। हजारीबाग के पुलिस अधीक्षक मनोज रतन चौथे ने बताया कि रोमी गांव के पास कार अनियंत्रित होकर रेलिंग को तोड़ते हुए कुंए में जा गिरी और इस हादसे में एक महिला और एक बच्चे समेत कुल छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि दो महिलाओं समेत तीन अन्य लोग घायल हो गये। उन्होंने बताया कि ये सभी लोग हजारीबाग के मंडई के रहने वाले थे और वे एक पूजा कार्यक्रम में शामिल होने के लिए दरभंगा गए थे एवं वहां से लौट रहे थे। उन्होंने बताया कि गाड़ी को काफी मशक्कत के बाद के क्रेन के सहारे कूएं से बाहर निकाला गया।पुलिस ने बताया कि दुर्घटना आज दोपहर लगभग दो बजे हुई। तीन घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि ऐसा लगता है कि एक मोटरसाइकिल को बचाने के प्रयास में यह कार दुर्घटना का शिकार हो गयी।
- नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को आध्यत्मिक नेता स्वामी विवेकानंद को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की और इस अवसर पर एकता और भाईचारे के उनके दृष्टिकोण को पूरा करने की प्रतिबद्धता जताई। स्वामी विवेकानंद का निधन पश्चिम बंगाल के बेलूर मठ में 4 जुलाई, 1902 को मात्र 39 वर्ष की आयु में हुआ था। मोदी ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘महान स्वामी विवेकानंद को उनकी पुण्यतिथि पर याद कर रहा हूं। सेवा, मानवता और आध्यात्मिक ज्ञान के उनके आदर्श हमें एक मजबूत और जीवंत भारत के निर्माण की दिशा में प्रेरित और मार्गदर्शन करते हैं। हम एकता और भाईचारे के उनके दृष्टिकोण को पूरा करने के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हैं।'
- गुवाहाटी,। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) गुवाहाटी एक अग्रणी शिक्षण मंच पर डेटा विज्ञान और कृत्रिम मेधा (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) पर एक ऑनलाइन स्नातक पाठ्यक्रम शुरू कर रहा है। मंगलवार को एक विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गई है। बयान में कहा गया है कि शिक्षण मंच ‘कोर्सेरा' पर ऑनलाइन डिग्री पाठ्यक्रम शिक्षार्थियों को तेजी से उभरते डेटा साइंस और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) क्षेत्र में करियर बनाने के लिए तैयार करेगा। राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) 2020 में युवाओं की रोजगार क्षमता बढ़ाने के लिए तेजी से उभरते मशीन लर्निंग, एआई और डेटा विश्लेषण जैसे अत्याधुनिक क्षेत्रों में पेशेवरों को प्रशिक्षण देने की आवश्यकता पर जोर दिया गया है। ‘वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम' की ‘फ्यूचर ऑफ जॉब्स' रिपोर्ट 2023 के अनुसार, एआई और मशीन लर्निंग विशेषज्ञों, डेटा विश्लेषकों और डेटा वैज्ञानिकों सहित तकनीकी नौकरियों में 2028 तक 30 प्रतिशत से अधिक वृद्धि होने की उम्मीद है। विज्ञप्ति में कहा गया है कि इस मांग को पूरा करने और एनईपी 2020 की सिफारिशों को लागू करने के लिए, आईआईटी गुवाहाटी संपूर्ण ऑनलाइन डिग्री पाठ्यक्रम शुरू कर रहा है।
- नयी दिल्ली। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के नेतृत्व में एक भारतीय संसदीय शिष्टमंडल 6 से 8 जुलाई तक मंगोलिया की यात्रा पर जाएगा। लोकसभा सचिवालय के बयान के अनुसार, लोकसभा अध्यक्ष बिरला के नेतृत्व में यह भारतीय शिष्टमंडल मंगोलिया की स्टेट ग्रेट खुराल (संसद) के अध्यक्ष के निमंत्रण पर वहां जा रहा है। इस शिष्टमंडल में संसद सदस्य राजेश वर्मा, माला राज्य लक्ष्मी शाह, नारायण दास गुप्ता, रेबती त्रिपुरा और पबित्रा मार्गेरिटा शामिल होंगे।भारतीय संसदीय शिष्टमंडल 7 साल के अंतराल के बाद मंगोलिया का दौरा कर रहा है। इससे पहले दिसंबर 2021 में मंगोलिया का संसदीय शिष्टमंडल भारत यात्रा पर आया था। बयान के अनुसार, स्टेट ग्रेट खुराल के अध्यक्ष जेंडनशटार गोम्बोजाव, उलन बटोर के सुखबटार स्क्वेयर में लोकसभा अध्यक्ष बिरला का स्वागत करेंगे। शिष्टमंडल के सदस्य मंगोलिया के राष्ट्रपति उखनागीन खुरेलसुख से मुलाकात करेंगे। मंगोलिया के प्रधानमंत्री ओयुन-एर्डेन लवसन्नामसराय और लोकसभा अध्यक्ष बिरला की मुलाकात का भी कार्यक्रम है। बयान में कहा गया है कि भारतीय संसदीय शिष्टमंडल जब मंगोलिया यात्रा पर होगा, उसी समय मंगोलियाई नव वर्ष के अवसर पर नादाम उत्सव आयोजित किया जा रहा है। ऐसे में मंगोलिया की संसद के अध्यक्ष जेंडनशटार गोम्बोजाव ने लोकसभा अध्यक्ष और शिष्टमंडल के सदस्यों को मिनी नादाम समारोह में शामिल होने का निमंत्रण दिया है। बयान में कहा गया है कि शिष्टमंडल सांस्कृतिक और ऐतिहासिक महत्व के स्थानों के साथ ही ऑयल रिफाइनरी परियोजना के मुख्यालय का भी दौरा करेगा जिसे भारतीय एक्ज़िम बैंक ने 1.23 अरब डॉलर के आसान ऋण से वित्त पोषित किया है।यह ऑयल रिफाइनरी परियोजना मंगोलिया में भारत की सबसे बड़ी परियोजना है और मंगोलिया की ऊर्जा सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण है। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, मंगोलिया स्थित बौद्ध सर्वोच्च पीठ, गंदन मठ के प्रमुख को भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद (आईसीसीआर) पुरस्कार भी प्रदान करेंगे। वर्ष 2022 के दौरान बौद्ध अध्ययन को बढ़ावा देने के लिए आईसीसीआर द्वारा यह पुरस्कार प्रदान किया जा रहा है। इसमें कहा गया है कि शिष्टमंडल पेथुब मठ का दौरा करेगा जहां लोकसभा अध्यक्ष और शिष्टमंडल के सदस्य महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे। शिष्टमंडल 6 जुलाई को मंगोलिया में भारतीय समुदाय के साथ बातचीत करेगा।
- नयी दिल्ली। भारत का कुल कोयला उत्पादन अप्रैल-जून 2023-24 में 8.40 प्रतिशत बढ़कर 22 करोड़ 29.3 लाख टन हो गया है। एक सरकारी बयान में सोमवार को यह जानकारी दी गई है। एक साल पहले की समान तिमाही में देश का कुल कोयला उत्पादन 20 करोड़ 56.5 लाख टन का हुआ था।निजी इस्तेमाल (कैप्टिव) वाली खानों और अन्य का कोयला उत्पादन 4.74 प्रतिशत बढ़कर तीन करोड़ 4.8 लाख टन पर पहुंच गया, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में दो करोड़ 91 लाख टन था। चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में कुल कोयला आपूर्ति 6.97 प्रतिशत बढ़कर 23 करोड़ 96.9 लाख टन हो गयी, जबकि इससे पिछले वित्त वर्ष की पहली तिमाही में यह आंकड़ा 22 करोड़ 40.8 लाख टन था। 30 जून, 2023 तक कुल कोयला भंडार एक साल पहले के सात करोड़ 78.6 लाख टन से 37.62 प्रतिशत बढ़कर 10 करोड़ 71.5 लाख टन (अस्थायी) हो गया। मंत्रालय ने कहा, ‘‘यह वृद्धि कोयले की बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए जारी प्रयासों को इंगित करती है।'' सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी कोल इंडिया लिमिटेड का उत्पादन पहली तिमाही में 9.85 प्रतिशत बढ़कर 17 करोड़ 53.5 लाख टन पर पहुंच गया है, जबकि एक साल पहले यह 15 करोड़ 96.3 लाख टन रहा था। कोयला और खान मंत्री प्रह्लाद जोशी ने पिछले महीने कहा था कि इस साल मानसून के दौरान भी भारत को कोयले की कमी का सामना नहीं करना पड़ेगा। भा
-
मथुरा (उप्र)। मथुरा जिले के बलदेव थाना इलाके में सोमवार को दो मोटरसाइकिलों की टक्कर में एक महिला और तीन साल के बच्चे की मौत हो गई जबकि चार अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। बलदेव थाना के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) संजय कुमार त्यागी ने बताया कि थाना क्षेत्र के बलदेव-सादाबाद मार्ग पर नगला जमुना के पास विपरीत दिशाओं से आ रही अलग-अलग मोटरसाइकिलों की टक्कर में मोना (22) और भाव (तीन) की मौके पर ही मौत हो गई। उन्होंने बताया कि घटना में चार अन्य घायल हो गए जिसमें तीन महिलाएं हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि पीड़ित हाथरस जिले से हैं और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
-
हैदराबाद। शहर के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर बुरुंडी गणराज्य की रहने वाली एक महिला यात्री के पास से 14.2 करोड़ रुपये मूल्य की दो किलोग्राम से अधिक हेरोइन जब्त कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। सीमा शुल्क अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि यात्री प्रोफाइलिंग के आधार पर, हैदराबाद सीमा शुल्क विभाग के अधिकारियों ने अफ्रीकी देश की आरोपी महिला यात्री (43) की पहचान की और उसे रोक लिया। उसने दो जुलाई को केन्या की राजधानी नैरोबी से हैदराबाद के लिये उड़ान भरी थी। सीमा शुल्क विभाग की ओर से जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया कि यात्री के सामान की जांच करने पर पता चला कि उसमें आठ पारंपरिक अफ्रीकी पोशाक, एक हैंडबैग और तीन साबुन थे, जो सामान्य वजन से ज्यादा भारी लग रहे थे। विज्ञप्ति के मुताबिक, पोशाक, हैंडबैग और साबुन की जांच किये जाने के बाद उसमें छिपे हुये प्लास्टिक के पैकेट मिले। इन पैकेट को खोलने पर भूरा-सफेद रंग का पाउडर मिला, जिसका परीक्षण करने पर पता चला कि यह हेरोइन है। विज्ञप्ति में कहा गया कि कुल 2,027 ग्राम हेरोइन जब्त की गई है, अंतरराष्ट्रीय बाजार में जिसकी कीमत करीब 14.2 करोड़ रुपये है। आरोपी महिला को स्वापक औषधि एवं मन:प्रभावी (एनडीपीएस) अधिनियम के प्रावधानों के तहत गिरफ्तार किया गया और शहर की एक अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया। आगे की जांच जारी है।
-
ब्रह्मपुर (ओडिशा)। ओडिशा के गंजम जिले में आत्महत्या का प्रयास करने से पहले एक महिला ने अपने तीन बच्चों को कथित तौर पर कुएं में फेंक दिया, जिससे उनमें दो की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। यह घटना रविवार देर रात जिले के लौगुड़ा गांव में हुई।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि 30 वर्षीय रश्मिता गौड़ा और उसकी बड़ी बेटी गुंजन (9) को स्थानीय लोगों ने कुएं से सकुशल निकाल लिया, जबकि 10 माह की अलीशा और पांच साल के आशीष की जान चली गई। उन्होंने कहा कि रश्मिता का पति चेन्नई में मजदूरी करता है और घटना के समय वह मौजूद नहीं था। रश्मिता और गुंजन का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज जारी है। पुलिस अधीक्षक (गंजम) जगमोहन मीणा ने कहा कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि कुछ पारिवारिक विवाद के कारण महिला ने ऐसा कदम उठाया। उन्होंने कहा कि मामले में आगे की जांच जारी है। - पलवल (हरियाणा)। हरियाणा के पलवल जिले में एक खंभे से टक्कर के बाद कार सवार चार दोस्तों की मौत हो गई। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि चारों दोस्त कार से राजस्थान के मेहंदीपुर में बालाजी मंदिर जा रहे थे, तभी देर रात करीब दो बजे मुंबई-वडोदरा एक्सप्रेस-वे पर हथीन इलाके के पास यह दुर्घटना हुई। जांच अधिकारी (आईओ) उप-निरीक्षक सचिन कुमार ने बताया कि दुर्घटना में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिसके बाद पुलिस उन्हें एक सरकारी अस्पताल ले गई, जहां चिकित्सकों ने कमलेश और बीरपाल को मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि दो अन्य घायलों को दिल्ली के एक अस्पताल रेफर किया गया है, जहां सोनू पाल नामक व्यक्ति की देर रात तथा शेर सिंह नामक व्यक्ति की सोमवार सुबह मौत हो गयी। अधिकारी ने बताया कि चारों मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के नियामतपुर गांव के निवासी थे। सभी की उम्र 30 से 35 वर्ष के आसपास थी और वे नोएडा में टैक्सी चालक के रूप में काम करते थे। उन्होंने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और परिवार के सदस्यों को इसकी सूचना दे दी गई है।
- जयपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आठ जुलाई को विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास करने के लिए बीकानेर आएंगे और एक सार्वजनिक रैली को भी संबोधित करेंगे। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक पदाधिकारी ने यह जानकारी दी। भाजपा की राजस्थान इकाई के अध्यक्ष सीपी जोशी ने सोमवार को बीकानेर में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि मोदी 25,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। उन्होंने कहा कि मोदी बीकानेर के नोरंगदेसर में एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे। उन्होंने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री की बैठक ऐतिहासिक होगी।'' जोशी ने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं से बात की और उन्हें बैठक की तैयारियों के संबंध में आवश्यक निर्देश दिये। उन्होंने दावा किया कि यह राजस्थान में प्रधानमंत्री की सबसे बड़ी रैली होगी। उनके साथ नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ और अन्य भाजपा नेता भी मौजूद थे।
- ग्वालियर (मप्र)। मध्य प्रदेश के ग्वालियर में खरगोन के कलेक्टर की पत्नी की सोने की चेन मोटरसाइकिल सवार दो लोगों ने छीन ली। एक पुलिस अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ऋषिकेश मीणा ने बताया कि घटना विश्वविद्यालय क्षेत्र में एमपीसीटी कॉलेज के पास हुई। उन्होंने कहा, ‘‘खरगोन कलेक्टर शिवराज सिंह वर्मा की पत्नी पूषा सिंह सुबह करीब छह बजे सैर पर निकली थीं, तभी दो अज्ञात मोटरसाइकिल सवार लोगों ने उनकी सोने की चेन छीन ली। वर्मा के रिश्तेदार विंडसर हिल्स इलाके में रहते हैं।'' उन्होंने कहा कि लूट का मामला दर्ज कर लिया गया है और अपराधियों को पकड़ने के लिए तीन टीम गठित की गई है तथा सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है।---













.jpg)
.jpg)




.jpg)

.jpg)

.jpg)
.jpg)
.jpg)

.jpg)