- Home
- देश
- नयी दिल्ली। दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) ने सोमवार को कहा कि दिल्ली मेट्रो की येलो लाइन पर हुडा सिटी सेंटर स्टेशन का नाम बदलकर ‘मिलेनियम सिटी सेंटर गुरुग्राम' किया जाएगा। इससे कुछ घंटे पहले ही डीएमआरसी ने घोषणा की थी कि स्टेशन का नाम बदलकर ‘गुरुग्राम सिटी सेंटर' किया जाएगा। यह स्टेशन हरियाणा के गुरुग्राम में पड़ता है, जो राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में बेहद व्यस्त सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) एवं वाणिज्यिक केंद्र है और जिसे ‘मिलेनियम सिटी' के नाम से भी जाना जाता है। डीएमआरसी ने पहले ट्वीट किया था, ‘‘येलो लाइन पर ‘हुडा सिटी सेंटर' मेट्रो स्टेशन का नाम बदलकर ‘गुरुग्राम सिटी सेंटर' करने का फैसला लिया गया है। इसके अनुसार, सभी आधिकारिक दस्तावेजों, संकेतक बोर्ड, घोषणाओं आदि में नाम बदलने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है और इसे धीरे-धीरे बदला जाएगा।'' सूत्रों ने बताया कि केंद्र तथा हरियाणा सरकार की ओर से स्टेशन का नाम बदलने का अनुरोध किया गया था।कुछ घंटों बाद, डीएमआरसी ने एक और ट्वीट किया, “येलो लाइन पर ‘हुडा सिटी सेंटर' मेट्रो स्टेशन का नाम बदलने के संबंध में पहले की गई घोषणा में आंशिक संशोधन करते हुए, अब सक्षम अधिकारियों ने स्टेशन का नाम बदलकर ‘मिलेनियम सिटी सेंटर' करने का निर्णय लिया है।” बाद में एक ट्वीट में डीएमआरसी ने कहा, ‘‘हुडा सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन का नाम बदलने के संबंध में हमारे पहले के ट्वीट के संदर्भ में यह सूचित किया जाता है कि स्टेशन का पूरा नाम ‘मिलेनियम सिटी सेंटर गुरुग्राम' होगा।'' डीएमआरसी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि सभी आधिकारिक दस्तावेजों, संकेतक बोर्ड और घोषणाओं आदि में नाम बदलने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है और इसे धीरे-धीरे पूरा किया जाएगा। हालांकि, अधिकारियों ने यह नहीं बताया कि स्टेशन का नाम बदलने का फैसला किस आधार पर लिया गया। हुडा सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन 49 किलोमीटर लंबी येलो लाइन का टर्मिनल स्टेशन है। इस लाइन का दूसरा छोर उत्तर पश्चिमी दिल्ली में समयपुर बादली मेट्रो स्टेशन है।दिल्ली मेट्रो के कई यात्री जानना चाहते हैं कि स्टेशन का नाम बदलने के पीछे क्या तर्क है।
-
चंडीगढ़. पंजाब पुलिस ने असामाजिक तत्वों पर लगाम लगाने के लिए रविवार को रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड समेत कई जगहों पर अभियान चलाया। विशेष पुलिस महानिदेशक (कानून व्यवस्था) अर्पित शुक्ला ने कहा कि ‘ऑपरेशन विजिल' में 150 से अधिक पुलिस टीम शामिल थीं। उन्होंने कहा कि पुलिस आयुक्तों और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों ने अभियान की निगरानी की। पुलिस ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘सफलतापूर्वक ‘ऑपरेशन विजिल' का संचालन किया। राज्यस्तरीय तलाश अभियान के तहत सभी रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और होटल में जांच की गई। संदिग्ध गतिविधियों पर लगाम लगाने के लिए महत्वपूर्ण स्थानों पर कड़ी नाकेबंदी की गई। पुलिस आयुक्तों/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों ने कार्रवाई पर नजर रखी और 150 से अधिक पुलिस टीम इस अभियान में शामिल थीं।
-
नयी दिल्ली. मध्य दिल्ली के पांडव नगर इलाके में रविवार शाम झगड़े के बाद 20 वर्षीय एक युवक की कथित तौर पर चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान अभिषेक नाम के युवक के रूप में हुई है और वह संगम कॉलोनी का रहने वाला था। उसने कहा कि युवक की हत्या किस वजह से की गई, इसका पता आरोपियों के पकड़े जाने के बाद ही चल पाएगा।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि युवक की हत्या शाम को करीब चार बजे हुई। प्रारंभिक जांच के अनुसार, दो-तीन लोगों का अभिषेक के साथ झगड़ा हुआ, जिसके बाद उस पर चाकू से हमला किया गया। अधिकारी के मुताबिक, घायल अभिषेक को कुछ लोग मेट्रो अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है और अपराध एवं फॉरेंसिक टीमों द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया। पुलिस के अनुसार, स्थानीय लोगों से पूछताछ के आधार पर आरोपियों की पहचान कर ली गई है और उन्हें पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं। -
नयी दिल्ली. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को कहा कि भारत विश्व के समक्ष आज एक राजनीतिक, आर्थिक और सांस्कृतिक शक्ति के रूप में खड़ा है। उन्होंने 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सपने को साकार करने के लिए सभी लोगों की ओर से सहयोगात्मक प्रयास का आह्वान किया। यहां अखिल भारतीय मलयाली संघ (एआईएमए) द्वारा आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए सिंह ने भारत के विकास में केरल के योगदान की सराहना की। उनके कार्यालय द्वारा जारी एक आधिकारिक बयान में सिंह के हवाले से कहा गया, ‘‘भारत आज दुनिया के सामने एक आर्थिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक शक्ति के रूप में खड़ा है और केरल ने इस उपलब्धि को हासिल करने में बड़ी भूमिका निभाई है।'' उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार में भारत सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) के लिहाज से अब दुनिया की पांचवें नंबर की अर्थव्यवस्था है। विशेषज्ञों और संस्थानों की रिपोर्ट का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि भारत वर्ष 2027 तक दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा। राजनाथ सिंह ने उम्मीद जताई कि आजादी के 100 साल पूरे होने यानी वर्ष 2047 तक भारत दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा। रक्षा मंत्री ने कहा कि भारतीय संस्कृति को आज पूरी दुनिया में मान्यता और स्वीकृति मिल रही है। उन्होंने कहा कि भारत का सम्मान वैश्विक स्तर पर इसकी विशाल सांस्कृतिक विरासत और संविधान प्रदत्त राजनीतिक एकता के कारण बढ़ा है। उन्होंने कहा कि इस सांस्कृतिक विरासत और राजनीतिक एकता को केरल से आने वाले दो महान व्यक्तित्वों द्वारा संभव बनाया गया था- आठवीं शताब्दी के प्रसिद्ध विद्वान और दार्शनिक आदि शंकराचार्य और शीर्ष नौकरशाह वीपी मेनन। उन्होंने कहा कि मेनन ने स्वतंत्रता के बाद भारत के लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल के अधीन कार्य किया और देश के विकास में अहम भूमिका निभाई। बयान में राजनाथ के हवाले से कहा गया, ‘‘राज्य में ईसाई धर्म और इस्लाम का भी उदय हुआ। ऐसा कहा जाता है कि ईसा मसीह के 12 प्रमुख शिष्यों में से एक ‘सेंट थॉमस' भारत आए और केरल में सात चर्च बनाए। पहली मस्जिद 'चेरामन जुमा' त्रिशूर में बनाई गई थी। यही कारण है कि इसे (केरल को) ‘ईश्वर का अपना देश' की उपाधि दी जाती है।'' उन्होंने केरल की स्वतंत्रता सेनानी अक्कम्मा चेरियन का जिक्र किया जिन्हें ‘केरल की झांसी की रानी' कहा जाता है। सिंह ने वर्ष 2018 में केरल में बाढ़ के दौरान गैर सरकारी संगठनों विशेषकर एआईएमए द्वारा निभाई गई सक्रिय भूमिका का विशेष उल्लेख किया और उनके काम को असाधारण बताया।
-
जयपुर. राजस्थान के सिरोही जिले के आबूरोड रेलवे स्टेशन पर रविवार को एक ट्रेन में चढ़ते समय अपनी पांच साल की बच्ची को गिरने से बचाने के प्रयास में ट्रेन से नीचे गिरकर पिता-पुत्री दोनों की मौत हो गई। रेलवे पुलिस ने यह जानकारी दी। आबूरोड राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) के हेडकांस्टेबल देवाराम देवासी ने बताया कि भीमाराव (35) अपनी पत्नी और दो जुड़वां बच्चियों के साथ आबूरोड से फालना जाने के लिये आबूरोड स्टेशन पहुंचे थे। साबरमती-जोधपुर पैसेंजर ट्रेन में भीड़ में चढ़ते समय ट्रेन के रवाना होने पर अपनी पांच साल की बच्ची मोनिका को बचाने के प्रयास में वह संतुलन खो बैठे और बच्ची समेत ट्रेन से नीचे गिर गए। उन्होंने बताया कि दोनों घायल पिता-पुत्री को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने दोनों भीमाराव और उसकी पुत्री मोनिका को मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए। इस संबंध में दंड प्रक्रिया संहिता (सीआरपीसी) की धारा 174 के तहत मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।
-
नागपुर. महाराष्ट्र के नागपुर जिले में रविवार तड़के एक कार पुल से नीचे रेलवे ट्रैक पर जा गिरी, जिससे उसमें सवार पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह हादसा नागपुर-चंद्रपुर मार्ग पर बामनी गांव में हुआ।
अधिकारी के मुताबिक, चालक यूसुफ मिनाज (30) ने झपकी लगने के कारण कार पर से नियंत्रण खो दिया, जिससे वाहन सुरक्षा बैरियर से टकरा गई और पलटकर रेलवे ट्रैक पर जा गिरी। बूटी बोरी पुलिस थाने के अधिकारी ने बताया कि यूसुफ की हालत चिंताजनक है, जबकि बाकी चार कार सवार भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। उन्होंने कहा कि मामले की जांच जारी है।
-
बुलढाणा. महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले में बस हादसे में जान गंवाने वाले 25 में से 24 लोगों का रविवार को सामूहिक रूप से अंतिम संस्कार कर दिया गया। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने पहले बताया था कि एक मृतक का शव अंतिम संस्कार के लिए उसके परिजन को सौंपा जाएगा।
उन्होंने बताया कि बस में आग लगने से ज्यादातर लोगों के शव इतनी बुरी तरह जल गए थे कि उनकी पहचान करना मुश्किल था और उनके परिजनों को शवों की डीएनए जांच कराने के बजाय उनका सामूहिक रूप से अंतिम संस्कार करने के लिए मनाया गया। सूत्रों के अनुसार, डीएनए जांच लंबी प्रक्रिया होती है जिसमें मृतक की शिनाख्त करने में कई दिन लग सकते हैं। बुलढाणा में वैकुंठ धाम हिंदू श्मशान भूमि में रविवार को 24 शवों का सामूहिक रूप से अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम संस्कार के दौरान मृतकों के परिजन और महाराष्ट्र के मंत्री गिरीश महाजन उपस्थित रहे तथा उन्होंने मृतकों को श्रद्धांजलि दी। पुलिस ने पहले बताया था कि महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले में नागपुर-मुंबई समृद्धि एक्सप्रेस-वे पर शुक्रवार देर रात करीब डेढ़ बजे एक बस के डिवाइडर से टकराकर पलट जाने के बाद उसमें आग लगने से 25 यात्रियों की झुलसकर मौत हो गई। मृतकों में 11 पुरुष और 14 महिला यात्री शामिल हैं। इनमें से 10 लोग वर्धा, सात पुणे, चार नागपुर और दो-दो लोग यवतमाल और वाशिम से थे। इस भीषण दुर्घटना में बस चालक और उसके सहायक सहित आठ लोग बच गए थे।
स्थानीय प्रशासन के अनुसार, 25 मृतकों के परिवार के सदस्य बुलढाणा पहुंच गए। शनिवार को बस चालक के खिलाफ लापरवाही से गाड़ी चलाने का मामला दर्ज किया गया। पुलिस के अनुसार, प्रथम दृष्टया ऐसा लगता है कि बस चालक को झपकी आ गयी और वह वाहन पर से अपना नियंत्रण खो बैठा। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने दुर्घटना की जांच के आदेश दिए हैं और प्रत्येक मृतक के परिवार के लिए पांच लाख रुपये की अनुग्रह सहायता की घोषणा की है। -
मुंबई. महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के कुछ घंटे बाद राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के नेता अजित पवार ने रविवार को कहा कि उनकी पार्टी ने देश के विकास के लिए एकनाथ शिंदे सरकार का हिस्सा बनने का फैसला किया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व की भी सराहना की।
उन्होंने राकांपा में किसी भी तरह के विभाजन से इंकार करते हुए कहा कि वे भविष्य के सभी चुनाव राकांपा के चुनाव चिह्न पर लड़ेंगे। अजित पवार ने कहा कि (पार्टी के) सभी निर्वाचित प्रतिनिधियों ने सरकार में शामिल होने के फैसले का समर्थन किया है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के साथ सत्ता साझा करने के अपने फैसले का बचाव करते हुए उन्होंने कहा, ‘‘अगर हम शिवसेना के साथ जा सकते हैं, तो हम भाजपा के साथ भी जा सकते हैं। नगालैंड में भी यही हुआ।'' उन्होंने कहा, ‘‘समग्र और व्यापक विकास को ध्यान में रखते हुए फैसला किया गया है। हमारे पास प्रशासन का व्यापक अनुभव है, हम बेहतर काम करने के लिए इसका उपयोग कर सकते हैं।'' पवार ने कहा, ‘‘मंत्रियों के विभागों की घोषणा कुछ दिनों में की जाएगी और हम तुरंत इस पर काम करना शुरू करेंगे।'' गौरतलब है कि अजित पवार ने रविवार को एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली महाराष्ट्र सरकार में उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली, जबकि राकांपा के आठ विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली। - नयी दिल्ली। देश के पांच राज्यों बिहार, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, मध्यप्रदेश और झारखंड के स्कूलों में नामांकित कुल बच्चों में से औसतन लगभग एक तिहाई छात्रों के वर्ष 2022-23 की तीन तिमाही के दौरान मध्याह्न भोजन योजना के दायरे से बाहर रहने पर कड़ा संज्ञान लेते हुए केंद्र सरकार ने इन राज्यों से कवरेज बढ़ाने के लिए व्यवस्था तैयार करने को कहा है। साथ ही शिक्षा मंत्रालय ने कुछ राज्यों से योजना के आंकड़ों की प्रमाणिकता की जांच करने और विसंगतियां दूर करने के लिए सुधारात्मक कदम उठाने को कहा है। वर्ष 2023-24 के लिए शिक्षा मंत्रालय के अधीन पीएम पोषण योजना की वार्षिक कार्य योजना एवं बजट पर, कार्यक्रम मंजूरी बोर्ड (पीएबी) की बैठक के कार्यवृत (मिनट्स) से यह जानकारी मिली है। यह बैठक मार्च से मई महीने के बीच हुई थी। कार्यवृत में अप्रैल से दिसंबर 2022 तक राज्यों में मध्याह्न भोजन के प्रदर्शन की समीक्षा का लेखाजोखा प्रस्तुत करते हुए कहा गया है कि स्कूलों में दाखिले की तुलना में मध्याह्न भोजन प्राप्त करने वाले छात्रों का औसत प्रतिशत इन पांच राज्यों में भी सबसे ज्यादा खराब बिहार (57 प्रतिशत) और उत्तर प्रदेश (57.37 प्रतिशत) है जबकि दिल्ली(60 प्रतिशत), मध्यप्रदेश (68.81 प्रतिशत), झारखंड (69 प्रतिशत) की स्थिति थोड़ी बेहतर है। इसके अलावा, दाखिले की तुलना में मध्याह्न भोजन प्राप्त करने वाले छात्रों का औसत तेलंगाना में 79 प्रतिशत, असम में 82 प्रतिशत, उत्तराखंड में 83 प्रतिशत, त्रिपुरा में 86 प्रतिशत, पंजाब और मणिपुर में 87 प्रतिशत, तमिलनाडु में 88 प्रतिशत, मेघालय में 89 प्रतिशत दर्ज किया गया। कार्यक्रम मंजूरी बोर्ड (पीएबी) ने इन राज्यों में दाखिले की तुलना में कम संख्या में छात्रों के मध्याह्न भोजन मिलने पर संज्ञान लेते हुए इन राज्यों से ऐसी कोई व्यवस्था तैयार करने को कहा जिससे अधिक संख्या में नामांकित छात्रों को इस कार्यक्रम के दायरे में लाया जा सके।वहीं, मध्याह्न भोजन उपलब्ध कराने को लेकर पश्चिम बंगाल, कर्नाटक, केरल, मध्यप्रदेश सरकार के आंकड़ों पर केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने सवाल भी उठाया है । मंत्रालय ने इन राज्यों से आंकड़ों की प्रमाणिकता की जांच करने और विसंगतियां दूर करने के लिए सुधारात्मक कदम उठाने को कहा है। कर्नाटक में दाखिले की तुलना में मध्याह्न भोजन प्राप्त करने वाले छात्रों का औसत प्रतिशत प्राथमिक कक्षा के स्तर पर 95 प्रतिशत और उच्च प्राथमिक स्तर पर भी 95 प्रतिशत दर्ज किया गया। इस पर, स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के सचिव ने कहा कि कर्नाटक के सभी जिलों में 95 प्रतिशत का कवरेज असंगत एवं त्रुटिपूर्ण लग रहा है। उन्होंने राज्य सरकार से इन विसंगतियों पर ध्यान देने और उपयुक्त उपचारात्मक कदम उठाने का सुझाव दिया है। दस्तावेज के अनुसार, मध्यप्रदेश में दाखिले की तुलना में मध्याह्न भोजन प्राप्त करने वाले छात्रों का औसत प्रतिशत प्राथमिक कक्षा के स्तर पर 68.78 प्रतिशत और उच्च प्राथमिक कक्षा के स्तर पर 68.86 प्रतिशत दर्ज किया गया। राज्य में नामांकन की तुलना में औसतन कुल 68.81 प्रतिशत छात्रों ने मध्याह्न भोजन प्राप्त किया। स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के सचिव ने कहा कि राज्य में अनेक जिलों में एक समान कवरेज 65 प्रतिशत सामने आना कृत्रिम और असंगत लग रहा है। उन्होंने राज्य सरकार को इन विसंगतियों पर ध्यान देने और उपयुक्त उपचारात्मक कदम उठाने का सुझाव दिया है। इसी प्रकार, केरल में पीएबी ने पाया कि राज्य सरकार ने दाखिला लेने वाले पंजीकृत छात्रों में से प्राथमिक कक्षा के स्तर पर 99 प्रतिशत के मध्याह्न भोजन मिलने और उच्च प्राथमिक स्तर पर 95 प्रतिशत छात्रों के कवरेज की बात कही है जो काफी अधिक है। पीएबी ने सुझाव दिया है कि राज्य सरकार आंकड़ों की प्रमाणिकता की जांच के लिए विशेष कदम उठाए और इस बारे में की गई कार्रवाई को लेकर रिपोर्ट पेश करे। वहीं, बैठक में पश्चिम बंगाल सरकार द्वारा पेश आंकड़े में बताया गया कि दाखिले की तुलना में मध्याह्न भोजन प्राप्त करने वाले छात्रों का औसत प्रतिशत प्राथमिक कक्षा के स्तर पर 97 प्रतिशत और उच्च प्राथमिक स्तर पर 96 प्रतिशत रहा। इस प्रकार से कुल कवरेज 96 प्रतिशत रहा। पीएबी ने पाया कि मध्याह्न भोजन प्राप्त करने वाले छात्रों के आंकड़े को बढ़ाचढ़ा कर पेश किया गया प्रतीत होता है। राज्य ने शिक्षा मंत्रालय को पेश की गई योजना में 1.16 करोड़ छात्रों की संख्या पेश की जबकि जिलों की तिमाही प्रगति रिपोर्ट (क्यूपीआर) में वर्ष 2022-23 की पहली तीन तिमाही में कवरेज केवल 1.01 करोड़ ही था। इसमें कहा गया है कि इस प्रकार से जिलों की तिमाही प्रगति रिपोर्ट (क्यूपीआर) की तुलना में योजना में दर्शाये गए आंकड़ों में 14.80 लाख बच्चे अधिक थे, यह बहुत गंभीर मुद्दा है। पीएबी ने 13वीं ‘संयुक्त समीक्षा मिशन' (जेआरएम) की कुछ बातों पर चिंता व्यक्त की थी। मिशन ने 30 जनवरी से सात फरवरी 2023 के दौरान पश्चिम बंगाल के आठ जिलों का दौरा किया था। राज्य की वार्षिक कार्य योजना एवं बजट (एडब्ल्यूपी एंड बी) में दावा किया गया कि वर्ष 2022-23 के दौरान 1.21 करोड़ पंजीकृत छात्रों में से 1.16 करोड़ छात्रों को इसके दायरे में लाया गया जो कुल संख्या का 96 प्रतिशत बनता है और वर्ष 2023-24 के लिए इतनी ही संख्या में छात्रों का प्रस्ताव किया गया। दस्तावेज के अनुसार, पीएबी ने पाया कि ये दावे सही नहीं है क्योंकि जिला स्तरीय तिमाही प्रगति रिपोर्ट से यह प्रदर्शित होता है कि 1.01 करोड़ छात्र इसके दायरे में आए जो कुल पंजीकृत छात्रों का 84 प्रतिशत है और यह राज्य के दावे में 12 प्रतिशत की कमी को प्रदर्शित करता है। शिक्षा मंत्रालय ने राज्य से उठाये गए सुधारात्मक कदमों के बारे में तथ्यों के आधार पर समग्र प्रतिक्रिया पेश करने का सुझाव दिया गया है।
- फर्रुखाबाद।. उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जिले के नवाबगंज क्षेत्र में रविवार को गड्ढे में भरे पानी में डूब कर दो सगे भाइयों की मौत हो गई। पुलिस ने इसकी जानकारी दी। पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि नवाबगंज थाना क्षेत्र के सलेमपुर त्यौरी गांव निवासी कुंवरपाल के बेटे अरुण (11) एवं अंशुल (नौ) आज दोपहर गांव से कुछ दूरी पर स्थित एक ईंट भट्ठे पर गए थे। इसी दौरान वे दोनों एक गहरे गड्ढे में भरे पानी में उतर गए और डूब गए। उन्होंने बताया कि पास में खड़े अन्य बच्चों ने इसकी जानकारी उनके परिजन को दी। परिजन ने मौके पर पहुंचकर जब बच्चों को पानी से बाहर निकाला तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर आवश्यक कार्यवाही की है।
- अमेठी (उप्र) ।अमेठी जिले में एक ट्रक ने एक बाइक को टक्कर मार दी और बाइक सवार व्यक्ति को करीब दो किलोमीटर तक घसीटता ले गया जिससे ट्रक में आग लग गई और व्यक्ति की मौत हो गई जबकि एक अन्य शख्स जख्मी हो गया। पुलिस के एक अधिकारी ने रविवार को बताया कि ट्रक ने जगदीशपुर थाना क्षेत्र में ईदगाह के पास शनिवार को बाइक को टक्कर मारी। अधिकारी के मुताबिक, टक्कर के बाद बाइक और व्यक्ति दोनों ट्रक में फंस गए तथा ट्रक चालक भागने के चक्कर में बाइक व उसे चला रहे व्यक्ति को करीब दो किलोमीटर तक घसीटता ले गया। उन्होंने बताया कि इस दौरान कमरौली थाना क्षेत्र में जाफर गंज नवीन मंडी के पास चिंगारी निकलने से ट्रक में आग लग गयी जिससे बाइक सवार शख्स की जलकर मौत हो गयी। अधिकारी के मुताबिक, इस घटना में बाइक पर सवार एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया जो टक्कर लगने से दो पहिया वाहन से गिर पड़ा था। कमरौली के थाना प्रभारी (एसओ) अभिनेश कुमार ने बताया कि जाफरगंज नवीन मंडी के पास ट्रक और बाइक पूरी तरह से जल चुके हैं। उन्होंने बताया, “व्यक्ति का शव बुरी तरह से जल चुका है और उसकी पहचान नहीं हो पा रही है। व्यक्ति की उम्र लगभग 30 वर्ष आंकी गयी है। एक अन्य घायल व्यक्ति का ट्रामा सेंटर, लखनऊ में इलाज किया रहा है। वह अभी बेहोश है।” एसओ ने बताया, “ट्रक चालक और सहायक को गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों शराब के नशे में थे। ट्रक बस्ती जिले का है।” एसओ ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मामले की जांच की जा रही है।
- नयी दिल्ली। देश में एकल पर्यटकों की संख्या में वृद्धि हुई है और ऐसे यात्रियों के लिए जम्मू-कश्मीर, मनाली और शिमला पसंदीदा गंतव्य हैं। यात्रा रुझानों पर हाल ही में पेश हुई एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई। अग्रणी यात्रा वित्त-प्रौद्योगिकी कंपनी संकाश द्वारा किए गए अध्ययन में पाया गया कि लगभग 35 प्रतिशत एकल पर्यटक छुट्टियां मनाने के लिए जम्मू-कश्मीर को तरजीह देते हैं, जिसके बाद मनाली (25 प्रतिशत) और फिर शिमला (14 प्रतिशत) हैं। इनके बाद मसूरी नौ प्रतिशत, सिक्किम सात प्रतिशत और गोवा पांच प्रतिशत एकल यात्रियों की पसंद हैं।संकाश के सह-सस्थापक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) आकाश दाहिया ने कहा, “अपनी प्राकृतिक सुंदरता, सांस्कृतिक समृद्धि के लिए प्रसिद्ध स्थलों की लोकप्रियता में वृद्धि देखी गई है। मार्च 2023 तक, घरेलू यात्रा अधिक लोकप्रिय हो रही।” रिपोर्ट यात्रा रुझान में एक उल्लेखनीय बदलाव का संकेत देती है, जिसमें यात्री ‘एकांत, रोमांच और प्रकृति के साथ फिर से जुड़ने' के प्रति एक मजबूत झुकाव दिखाते हैं। रिपोर्ट के अनुसार, सबसे दिलचस्प प्रवृत्ति एकल यात्रा की ओर झुकाव है, क्योंकि वित्त वर्ष 2022-23 की पहली तिमाही में इसमें ‘250 प्रतिशत' की भारी वृद्धि हुई है।
-
नई दिल्ली। महाराष्ट्र में आज एक महत्वपूर्ण राजनीतिक घटनाक्रम के तहत राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता अजित पवार ने उप-मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली। भारतीय जनता पार्टी के नेता देवेन्द्र फणनवीस पहले से ही उप-मुख्यमंत्री के तौर पर काम कर रहे हैं। पवार के अलावा राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के छगन भुजबल, धनंजय मुंडे, दिलीप वालसे पाटिल, हसन मुशरीफ, अदिति तटकारे, संजय बनसोडे, धरमराव बाबा अतराम और अनिल पाटिल ने भी मंत्री पद की शपथ ली।
इससे पहले राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के विधायकों के साथ हुई बैठक के बाद श्री पवार ने विपक्ष के नेता पद से इस्तीफा दे दिया। इस बैठक में अन्य नेताओं के साथ पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष सुप्रिया सुले और प्रफुल्ल पटेल भी शामिल हुए।राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की राज्य इकाई प्रमुख के रूप में कार्य करने का अवसर नहीं मिलने के बाद अजित पवार असंतुष्ट थे। इस सप्ताह की शुरूआत में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी ने विपक्ष के नेता पद से इस्तीफे की उनकी पेशकश पर चर्चा की थी। इस बैठक में पार्टी के नेताओं ने कहा कि इस मामले पर अंतिम निर्णय दो महीनों में लिए जाने की संभावना है।शपथ ग्रहण समारोह के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए अजित पवार ने दावा किया कि अधिकतर विधायक उनके साथ है। उन्होंने कहा कि अब युवा नेतृत्व को आगे आने का समय है।मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि अजित पवार विकास में विश्वास करते है, इसीलिए वे सरकार के साथ जुडे।आगे की कार्रवाईयों को लेकर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रमुख शरद पवार ने कहा कि पार्टी के विधायक और सभी वरिष्ठ नेता बागी नेताओं के विरुद्ध किसी भी तरह की कार्रवाई के बारे में एक साथ मिलकर निर्णय लेंगे। पार्टी ने राज्य विधानसभा में जितेंद्र आव्हाड को विपक्ष का नया नेता नियुक्त किया है। इस बीच, राष्ट्रवादी काग्रेंस पार्टी के समर्थकों ने आज शिवसेना-भाजपा सरकार से हाथ मिलाने वाले पार्टी नेताओं के विरुद्ध विरोध प्रदर्शन किया। - नयी दिल्ली। वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले दिल्ली कांग्रेस घर-घर जाकर लोगों से बातचीत करने पर ध्यान केंद्रित करने के साथ राष्ट्रीय राजधानी में अपने जमीनी स्तर के कार्यकर्ताओं को सक्रिय करेगी। एक पदाधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। दिल्ली कांग्रेस के नवनियुक्त अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) प्रभारी दीपक बाबरिया की ओर से बुलाई गई पार्टी कार्यकर्ताओं, नेताओं और पदाधिकारियों की बैठक में यह निर्णय लिया गया था। उन्होंने बैठक में दो प्रस्ताव (राजनीतिक और संगठनात्मक) भी पारित किये। पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बाबरिया ने कहा, ‘‘कांग्रेस राहुल गांधी के प्यार के संदेश को फैलाएगी क्योंकि नफरत की राजनीति के खिलाफ उनकी लड़ाई की गूंज पूरे देश में है। हम लोगों के साथ घर-घर जाकर बातचीत पर ध्यान केंद्रित करेंगे और राष्ट्रीय राजधानी में जमीनी स्तर के कार्यकर्ताओं को और अधिक सक्रिय करेंगे।'' गुजरात के कांग्रेस नेता बाबरिया ने दिल्ली कांग्रेस के प्रभारी का कार्यभार औपचारिक रूप से शनिवार को यहां राजीव भवन में ग्रहण किया। आम आदमी पार्टी (आप) पर निशाना साधते हुए बाबरिया ने कहा कि गुजरात विधानसभा चुनाव में आप को 13 फीसदी वोट हासिल हुए, लेकिन केजरीवाल ने पिछले छह महीनों में राज्य का एक बार भी दौरा नहीं किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि आप और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। file photo
- बलिया (उप्र)। बलिया जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में शनिवार को आकाशीय बिजली की चपेट में आकर तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, फेफना थाना क्षेत्र के मिड्ढा गांव में दद्दन खरवार (55) शनिवार को गांव के पास ही खेत में धान की रोपाई करवा रहा था। इसी दौरान खेत में आकाशीय बिजली गिरी, जिसकी चपेट में आने से दद्दन गंभीर रूप से झुलस गया। मौके पर जुटे लोगों ने आनन-फानन में उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने दद्दन को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने बताया कि एक अन्य घटना में मनियर थाना क्षेत्र के उदईपुर गांव में शनिवार को खेत में काम कर रहे छट्ठू प्रजापति (50) आकाशीय बिजली की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गए। मौके पर ही उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के अनुसार, जिले के पकड़ी थाना क्षेत्र के प्रसादपुर गांव निवासी भोला चौहान (52) बगल के सिवान गांव में भैंस चरा रहे थे। इसी बीच, अपराह्न में तेज बारिश शुरू हो गई। बारिश से बचने के लिए भोला चौहान भैंसों को लेकर घर जा रहा था, तभी आकाशीय बिजली गिरी जिसकी चपेट में आकर वह गंभीर रूप से झुलस गए। आसपास के लोगों ने उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।file photo
- ऋषिकेश। वन्यजीव अपराध नियंत्रण ब्यूरो ने अधिकारियों को आगाह करते हुए उत्तराखंड के कॉर्बेट और राजाजी सहित बाघ अभयारण्यों के बाहरी इलाकों में सक्रिय शिकारियों के संगठित गिरोहों के खिलाफ 'रेड अलर्ट' जारी किया है। वन्यजीव ब्यूरो द्वारा 29 जून को जारी रेड अलर्ट के अनुसार, शिकारियों के गिरोह विभिन्न बाघ अभयारण्यों खासतौर पर सतपुरा, ताडोबा, पेंच, कॉर्बेट, राजाजी, अमानगढ़, पीलीभीत और वाल्मिकी के साथ-साथ बालाघाट, गढ़चिरौली और चंद्रपुर जैसे बाघ बहुल क्षेत्रों के आसपास सक्रिय हैं। वन निदेशकों को सभी बाघ अभयारण्यों के संदिग्ध इलाकों में तुरंत गश्त तेज करने को कहा गया है। ब्यूरो ने उनसे तंबुओं, मंदिरों, रेलवे स्टेशनों, बस अड्डों, परित्यक्त इमारतों और सार्वजनिक आश्रयों में रहने वाले संदिग्ध खानाबदोश लोगों की तलाश करने और पुलिस को सूचित करने का भी आग्रह किया।
-
नयी दिल्ली,। वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने शनिवार को कहा कि समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू करने का यह सही समय है। नकवी ने कांग्रेस समेत अन्य विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि वे अपनी अंतरात्मा की आवाज सुनें और सांप्रदायिक राजनीति से दूर रहें। उन्होंने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘इस समावेशी सुधार को लागू करने का यह सही समय है। इस कानून के लिहाज से यह अभी या कभी नहीं की स्थिति है।'' उन्होंने कहा कि यूसीसी सभी के लिए समानता और न्याय सुनिश्चित करेगा।यूसीसी का आशय एक साझा कानून से है जो देश के सभी नागरिकों पर लागू होता है और विवाह, विवाह विच्छेद, उत्तराधिकार और गोद लेने समेत अन्य निजी मामलों से निपटने में यह धर्म पर आधारित नहीं होगा। देश का मिजाज सांप्रदायिक साजिश करने वाले उन लोगों के शिकंजे से स्वतंत्र यूसीसी बनाना है, जिन्होंने इसे पिछले सात दशकों से अपनी संकीर्ण मानसिकता और स्वार्थ के लिए बंधक बना रखा है। विपक्षी दलों की आलोचना करते हुए भाजपा नेता ने कहा, ‘‘यूसीसी जैसे प्रगतिशील कानून को लेकर संप्रदायिक राजनीति का एकमात्र मुंहतोड़ जवाब अंतररात्मा की आवाज सुनना है। यूसीसी सभी के लिए समानता और न्याय सुनिश्चित करेगा।'' उन्होंने कहा कि कांग्रेस के सांप्रदायिक भ्रम और यूसीसी पर विरोधाभास को दूर करने के लिए विपक्षी दलों को अपनी अंतरात्मा की आवाज सुननी चाहिए। नकवी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस द्वारा वर्ष 1985 में की गई ‘क्षणभर की गलती' देश के लिए ‘दशकों तक का दंड' बन गई, जब इस पार्टी ने शाह बानो मामले में समावेशी सुधार पर सांप्रदायिक हमले के लिए संसद में अपने संख्या बल का ‘दुरुपयोग' किया था। उन्होंने आरोप लगाया कि सुधार करने के बजाय कांग्रेस एक बार फिर उसी भूल को दोहरा रही है।
- जम्मू। जम्मू-कश्मीर में वार्षिक अमरनाथ यात्रा पर जा रहे श्रद्धालुओं को फर्जी पंजीकरण पर्चियां बेचने में कथित संलिप्तता के आरोप में दिल्ली के एक व्यक्ति और उसके दो सहयोगियों को गिरफ्तार किया गया है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को जम्मू, सांबा और कठुआ जिले में तीर्थयात्रियों के पास से 400 से अधिक फर्जी पंजीकरण परमिट बरामद किए गए, जिसके बाद अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। जम्मू के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) चंदन कोहली ने कहा, “जांच से पता चला कि दिल्ली का एक व्यक्ति फर्जी पंजीकरण पर्चियां तैयार करने वाला रैकेट चला रहा था। इसके बाद, जम्मू-कश्मीर पुलिस की एक टीम ने दिल्ली में छापा मारा और शाहदरा के पश्चिम रोहतास नगर निवासीआरोपी हरेंद्र वर्मा को गिरफ्तार किया।” कोहली ने बताया कि बाद में आरोपी वर्मा के दो अन्य सहयोगियों-आरोपी दलीप प्रजापति और आरोपी विनोद कुमार को भी गिरफ्तार कर लिया गया। कोहली के मुताबिक, छापेमारी के दौरान अपराध में इस्तेमाल किया गया कंप्यूटर और एक प्रिंटर भी जब्त कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि मामले में आगे की जांच जारी है। file photo
- भुवनेश्वर। ओडिशा के बालासोर में हुई भीषण ट्रेन दुर्घटना में मारे गए 13 और यात्रियों के शव शनिवार को उनके परिजनों को सौंप दिए गए। इन शवों को एम्स भुवनेश्वर में रखा गया था। रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि डीएनए जांच की मदद से जिन 29 शवों की शिनाख्त की गई थी, उनमें से छह शव शुक्रवार को और 13 शव शनिवार को परिजनों को सौंप दिए गए। अधिकारी के मुताबिक, “डीएनए जांच के नतीजों के आधार पर और एम्स भुवनेश्वर, भुवनेश्वर नगर निगम (बीएमसी) तथा राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) के समन्वय के जरिये बालासोर में हुए ट्रेन हादसे में मारे गए 13 और यात्रियों के शव शनिवार को उनके परिजनों को सौंप दिए गए।” अधिकारी के अनुसार, इन 13 शवों में से चार शव को बिहार, आठ शव को पश्चिम बंगाल और एक को झारखंड भेजा गया। उन्होंने बताया कि रेलवे की घोषणा के अनुसार, मृतकों के परिजनों को 10-10 लाख रुपये की अनुग्रह राशि का भुगतान किया गया है। अधिकारी ने बताया कि एम्स भुवनेश्वर में रखे गए 62 शवों की अभी भी शिनाख्त नहीं हो सकी है।
- मुंबई । महाराष्ट्र में समृद्धि एक्सप्रेस-वे पर सड़क हादसों में अब तक 88 लोगों ने अपनी जान गंवाई है, जिसमें शनिवार को एक निजी बस के डिवाइडर से टकरा जाने के बाद उसमें आग लगने से 25 यात्रियों की मौत का आंकड़ा भी शामिल है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि पिछले साल दिसंबर में इस एक्सप्रेस-वे को आंशिक रूप से खोला गया था।महाराष्ट्र राजमार्ग पुलिस के अधिकारी ने कहा कि छह-लेन चौड़े इस एक्सप्रेस-वे पर होने वाले हादसों के कारणों में से एक कारण सड़क सम्मोहन है। सड़क सम्मोहन एक ऐसी मानसिक अवस्था है, जिसमें चालक सड़क की एकरसता से सम्मोहित होकर बाहरी घटनाक्रमों से प्रभावित हुए बिना काफी दूरी तक वाहन चलाता जाता है। अधिकारी ने आंकड़ों का हवाला देते हुए कहा कि पिछले साल दिसंबर से अब तक नागपुर-मुंबई एक्सप्रेसवे पर कुल 39 घातक दुर्घटनाएं हुई हैं। इसके अलावा, इस एक्सप्रेस-वे पर 616 छोटी-बड़ी दुर्घटनाएं हुई हैं, जिनमें 656 लोगों को गंभीर या मामूली चोटें आईं। अधिकारी ने बताया कि अधिकांश दुर्घटनाएं तेज गति से वाहन चलाने, वाहन चलाते समय चालक को झपकी लगने और टायर फटने जैसे कारणों से हुईं। उन्होंने कहा कि हाईवे पुलिस सड़क सम्मोहन की समस्या से निपटने की कोशिश कर रही है।अधिकारी के मुताबिक, 2022 में महाराष्ट्र में सड़क दुर्घटनाओं में कुल 15,224 लोगों की मौत हुई।पुलिस ने बताया कि शनिवार तड़के बुलढाणा जिले में एक्सप्रेस-वे पर डिवाइडर से टकरा जाने के बाद एक निजी बस में आग लग गई, जिससे उसमें यात्रा कर रहे 25 यात्रियों की झुलसकर मौत हो गई।
- नयी दिल्ली । पूर्वोत्तर दिल्ली के गोकलपुरी इलाके में अवैध रूप से संचालित प्लास्टिक मोल्डिंग फैक्टरी में शनिवार को एक एयर कंप्रेसर टैंक का कंप्रेसर फटने से दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि उन्हें घटना के संबंध में दोपहर साढ़े तीन बजे के आसपास सूचना मिली और बताया गया कि विस्फोट में तीन लोग घायल हुए हैं, जिनमें से दो को अस्पताल ले जाया गया है। पुलिस उपायुक्त (पूर्वोत्तर) जॉय तिर्की के मुताबिक, घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस और अग्निशमन विभाग के कर्मचारी तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने कहा, “एक घर में ही प्लास्टिक की वस्तुओं को ढालने वाली फैक्टरी संचालित की जा रही थी। पूछताछ में पता चला है कि विस्फोट में चार लोग घायल हुए थे, जिनमें से तीन को जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जबकि चौथे व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई थी।” तिर्की के अनुसार, बाद में एक घायल व्यक्ति की अस्पताल में मौत हो गई।उन्होंने बताया, “यह विस्फोट प्लास्टिक मोल्डिंग मशीन में इस्तेमाल होने वाले एयर कंप्रेसर टैंक में हुआ था। फैक्टरी लगभग 150 वर्ग गज के किराये के मकान में संचालित की जा रही थी। संपत्ति के मालिक नरेश ने यह परिसर फैक्टरी चलाने वाले यादव नामक व्यक्ति को किराये पर दिया था। पुलिस के मुताबिक, मृतकों की पहचान रोहिणी सेक्टर-22 निवासी बबलू (38) और खजूरी खास के रहने वाले राम करण (60) के रूप में हुई है। उसने बताया कि करण ऑटो-रिक्शा चालक था, जबकि बबलू कंप्रेसर मैकेनिक था।पुलिस के अनुसार, घटना के संबंध में गोकलपुरी पुलिस थाने में भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 287 (मशीनरी के संबंध में लापरवाहीपूर्ण आचरण) और 304ए (लापरवाही से मौत) के तहत मामला दर्ज किया गया है।
- इंफाल,। मणिपुर की राज्यपाल अनुसुइया उइके ने शनिवार को राज्य की महिलाओं से सड़कों पर सुरक्षा बलों को रोकने से बचने का आग्रह किया। उइके ने लोगों से शांति की अपील करते हुए कहा कि वह जातीय संघर्ष से बेहद सदमे में हैं और निराश हैं, जो अभी भी जारी है। राज्यपाल का यह बयान सुरक्षा अभियानों के दौरान संघर्षग्रस्त राज्य में सड़कों को अवरुद्ध करने की कई घटनाओं की सूचना के बाद आया है। उन्होंने कहा, ‘‘ मैं तहे दिल से आप सभी से, विशेषकर माताओं और बहनों से अपील करती हूं कि सड़कों पर सुरक्षा बलों को रोकने से बचें क्योंकि वे राज्य के लोगों की सुरक्षा के लिए अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रहे हैं। '' उन्होंने लोगों से निराधार अफवाहों पर भरोसा नहीं करने और सदैव उनसे परहेज करने का भी अनुरोध किया। उन्होंने यह भी कहा कि राज्य में विगत के शांतिपूर्ण माहौल को बरकरार रखने के लिए सभी मुद्दों का शांतिपूर्ण वार्ता के जरिये समाधान निकाला जाना चाहिए।
- नयी दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने शनिवार को पार्टी के महासचिवों और ‘मोर्चा' प्रमुखों के साथ बैठकों की अध्यक्षता की और मोदी सरकार के नौ साल पूरे होने के उपलक्ष्य में महीने भर चलने वाले कार्यक्रम और आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों की तैयारियों का जायजा लिया। सूत्रों ने बताया कि बैठक में विभिन्न राज्यों जहां इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं और आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर देशभर में जारी पार्टी के अभियान पर चर्चा की गई। भाजपा की ओर से सीधे जनता से जुड़ने के लिए शुरू की गई महीने भर लंबी यह कवायद शुक्रवार को समाप्त हुई और इस दौरान केंद्र में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अगुवाई वाली सरकार के नौ साल पूरे होने के उपलक्ष्य में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने रैलियां की। केंद्रीय मंत्रिपरिषद और राज्यों सहित संगठन के भीतर भी फेरबदल की चर्चा के बीच पार्टी के शीर्ष नेताओं ने हाल ही में कई बैठकें की। भाजपा अपनी संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा करने और आगामी चुनावी चुनौतियों खासकर लोकसभा चुनाव के लिए रणनीति बनाने के लिए छह, सात और आठ जुलाई को अपने राज्य नेतृत्व की तीन क्षेत्र-वार बैठकें भी आयोजित कर रही है।
-
नई दिल्ली। केंद्रीय पत्तन, पोत परिवहन और जल मार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने गुजरात के द्वारका से देश के 75 लाइटहाउस को पर्यटन स्थलों के रूप में बदलने का अभियान शुरू किया है। केंद्रीय मंत्री ने कल द्वारका, गोपनाथ और वेरावल में पहले तीन प्रमुख लाइटहाउस का शुभारंभ किया। इस अवसर पर श्री सोनोवाल ने कहा कि यह शुरुआत भारत के लाइटहाउस को मनोरम पर्यटन स्थलों में परिवर्तित करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी दृष्टिकोण के अनुरूप है। उन्होंने कहा कि इस पहल का उद्देश्य इन शानदार संरचनाओं की समृद्ध संस्कृति और महत्व को प्रदर्शित करना है, जिससे पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा तथा स्थानीय अर्थव्यवस्था मजबूत होगी। नए विकसित किए गए लाइटहाउस में कई तरह की पर्यटन सुविधाएं उपलब्ध होंगी जिनमें संगीतमय फव्वारे, संग्रहालय और सेल्फी प्वाइंट भी शामिल हैं।
केंद्रीय पत्तन, पोत परिवहन और जल मार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने गुजरात के द्वारका से देश के 75 लाइटहाउस को पर्यटन स्थलों के रूप में बदलने का अभियान शुरू किया है। केंद्रीय मंत्री ने कल द्वारका, गोपनाथ और वेरावल में पहले तीन प्रमुख लाइटहाउस का शुभारंभ किया।इस अवसर पर श्री सोनोवाल ने कहा कि यह शुरुआत भारत के लाइटहाउस को मनोरम पर्यटन स्थलों में परिवर्तित करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी दृष्टिकोण के अनुरूप है। उन्होंने कहा कि इस पहल का उद्देश्य इन शानदार संरचनाओं की समृद्ध संस्कृति और महत्व को प्रदर्शित करना है, जिससे पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा तथा स्थानीय अर्थव्यवस्था मजबूत होगी। नए विकसित किए गए लाइटहाउस में कई तरह की पर्यटन सुविधाएं उपलब्ध होंगी जिनमें संगीतमय फव्वारे, संग्रहालय और सेल्फी प्वाइंट भी शामिल हैं। -
नई दिल्ली। रसायन और उर्वरक मंत्री मनसुख मांडविया ने कहा है कि 2025 तक देश में प्रतिवर्ष नैनो यूरिया की 44 करोड़ बोतल का उत्पादन करने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने कहा कि इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए देशभर में नौ संयंत्र स्थापित किए जाएंगे।
श्री मांडविया ने नैनो यूरिया के फायदे बताते हुए कहा कि फसलें नैनो यूरिया को 80 प्रतिशत अधिक सोखती है जबकि पारंपरिक यूरिया के सोखने की दर केवल 30 प्रतिशत है। उन्होंने कहा कि नैनो यूरिया किफायती है और इससे फसल की पैदावार भी बढती है। नैनो यूरिया की निर्यात संभावनाओं पर उन्होंने कहा कि अमरीका और कई अन्य देशों ने इसमें रुचि दिखाई है। उन्होंने कहा कि देश में नैनो यूरिया का उत्पादन बढ़ने पर इसका निर्यात बढ़ाने के प्रयास भी किए जाएंगे।श्री मांडविया ने कहा कि आयात पर निर्भरता कम करने और यूरिया उत्पादन में आत्मनिर्भरता हासिल करने के लिए एक लक्ष्य तय किया गया है। उन्होंने कहा कि उत्पादन बढाने के लिए पिछले सात वर्षों में देश में छह यूरिया उत्पादन संयंत्र स्थापित किए गए हैं।

.jpg)







.jpg)
.jpg)

.jpg)

.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)



.jpg)