- Home
- देश
- इंदौर . इंदौर में पुलिस ने अपने एक ऐप पर मिली शिकायतों की जांच के बाद 405 मोबाइल फोन देश के अलग-अलग इलाकों से ढूंढ निकाले और इन उपकरणों को बृहस्पतिवार को उनके मालिकों को सौंप दिया गया। पुलिस के एक अधिकारी के मुताबिक इन उपकरणों का कुल मूल्य एक करोड़ रुपये के आस-पास है।उन्होंने बताया कि पुलिस उपायुक्त (अपराध निरोधक शाखा) निमिष अग्रवाल ने पुलिस नियंत्रण कक्ष में आयोजित कार्यक्रम के दौरान संबंधित मालिकों को उनके मोबाइल फोन सौंपे। अधिकारी के मुताबिक इन लोगों ने अपने मोबाइल फोन गुम होने की शिकायत इंदौर पुलिस के ‘‘सिटीजन कॉप'' ऐप पर दर्ज कराई थी। अधिकारी ने बताया कि ऑनलाइन शिकायतों पर जांच करते हुए पुलिस ने मध्यप्रदेश के साथ ही दिल्ली, पंजाब, बिहार,राजस्थान, उड़ीसा, हरियाणा, महाराष्ट्र, गुजरात, उत्तर प्रदेश और छत्तीसगढ़ में कुल 405 मोबाइल फोन को ढूंढ निकाला। उन्होंने बताया कि 2022 के दौरान इंदौर पुलिस ने स्थानीय निवासियों के लगभग 1,800 गुम मोबाइल फोन अलग-अलग राज्यों से ढूंढ निकाले थे।
- उन्नाव . उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले के बीघापुर क्षेत्र में बृहस्पतिवार को गंगा एक्सप्रेसवे का निर्माण करने वाली कंपनी द्वारा खोदे गए गड्ढे में भरे बारिश के पानी में डूबकर दो बच्चों की मौत हो गई। पुलिस ने इसकी जानकारी दी। पुलिस क्षेत्राधिकारी विजय आनंद ने यहां बताया कि बीघापुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत अटवट गांव में शिवम (सात) और मयंक (नौ) गांव के किनारे से निकलने वाले निर्माणाधीन गंगा एक्सप्रेसवे के लिए काम कर रही कंपनी द्वारा खोदे गए बारिश के पानी से भरे एक गड्ढे के किनारे खेल रहे थे। उन्होंने बताया कि इसी बीच, वे दोनों उसमें गिर गए और डूब कर उनकी मौत हो गई।उन्होंने बताया कि शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
- दरभंगा. बिहार के दरभंगा जिले के बहेरी इलाके में बृहस्पतिवार को दिनदहाड़े मोटरसाइकिल सवार अज्ञात हथियारबंद हमलावरों ने तीन लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी। बहेरी के थाना प्रभारी आशुतोष कुमार झा ने कहा कि मृतकों की पहचान अनिल सिंह, मनीष कुमार सिंह और मुन्ना सिंह के रूप में की गई है। उन्होंने कहा की इस वारदात में कुंदन सिंह नामक व्यक्ति घायल हो गया।उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए कहा, '' एक कार बहेरी के निमैथी चौक के पास पहुंची थी,तभी मोटरसाइकिल सवार अज्ञात हथियारबंद हमलावरों ने उसे रोका और कार सवार लोगों ने जैसे ही कार का दरवाजा खोला हमलावरों ने उन पर गोलियां चलाईं।'' उन्होंने बताया कि सभी घायलों को दरभंगा मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया जहां तीन को मृत घोषित कर दिया गया वहीं घायल कुन्दन सिंह का इलाज चल रहा है। मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है।दरभंगा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अवकाश कुमार ने कहा कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि मृतक अनिल सिंह दरभंगा नगर निगम का कर्मचारी था और उस पर भ्रष्टाचार के कई आरोप थे।
-
नई दिल्ली। नागरिक उड्डयन निदेशालय-डीजीसीए ने चंडीगढ़-लेह उड़ान के कॉकपिट में एक अनधिकृत व्यक्ति को अनुमति देने के लिए एयर इंडिया के एक पायलट का लाइसेंस एक साल के लिए निलंबित कर दिया है। डीजीसीए ने एक बयान में कहा कि पायलट ने कॉकपिट में व्यक्ति के अनधिकृत प्रवेश के बारे में कोई चिंता नहीं जताई। यह घटना इस महीने की तीन तारीख को एयर इंडिया की चंडीगढ़ से लेह जाने वाली उड़ान में हुई। अनधिकृत व्यक्ति पूरी उड़ान के दौरान कॉकपिट में रहा। विमानन नियामक ने कहा है कि अपनी जांच के नतीजे के आधार पर, उल्लंघन को रोकने और इसकी सूचना न देने के लिए प्रथम अधिकारी पायलट का लाइसेंस भी एक महीने की अवधि के लिए निलंबित कर दिया गया है।
-
ग्वालियर . मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में बुधवार को चलती ट्रेन में तीन अज्ञात युवकों ने 32 वर्षीय महिला एवं उसके 25 वर्षीय रिश्तेदार के साथ मारपीट की जिससे दोनों धक्कम मुक्का में अचानक नीचे गिर गये। दरअसल ये युवक महिला का फोटो और वीडियो बना रहे थे और तब उसने और उसके रिश्तेदारों ने इसका विरोध किया था। यह जानकारी पुलिस अधिकारी ने दी। उन्होंने कहा कि यह घटना बिलौआ पुलिस थानाक्षेत्र में हुई और आज सुबह रेलवे पटरियों पर घायल अवस्था में मिले इन दोनों को पुलिस ने इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया और अब पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। बिलौआ के थाना प्रभारी रमेश शाक्य ने बताया, ‘‘बुधवार की सुबह 32 वर्षीय एक महिला और 25 वर्षीय एक युवक रेलवे पटरियों के पास घायल अवस्था में मिले। पुलिस ने दोनों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया।'' उन्होंने कहा कि इसके बाद महिला एवं उसके पुरुष रिश्तेदार ने बताया कि वे सूरत एक्सप्रेस से सूरत जा रहे थे और ट्रेन में तीन युवकों ने उनके जबरन फोटो एवं वीडियो बनाने शुरु कर दिए। उन्होंने कहा कि इसका विरोध करने पर उन्होंने उनके साथ मारपीट की, जिससे पिटाई के दौरान हुए धक्कम मुक्का में अचानक वे दोनों ट्रेन से नीचे गिर गए। शाक्य ने बताया कि पुलिस अब इस मामले की जांच की जा रही है और शासकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) को भी इसकी सूचना दी गई है। ग्वालियर पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह चंदेल ने बताया कि रेलवे पटरियों पर घायल मिले ये दोनों लोग झारखंड के निवासी हैं और इनका इलाज एक अस्पताल में चल रहा है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है और विस्तृत जांच जारी है।
चंदेल ने बताया कि आरोपियों की पहचान करने के लिए पुलिस की एक टीम बनाई गई है। -
बेंगलुरु. कर्नाटक में 65 वर्ष और उससे अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों को लगभग 358 राज्य-संचालित मंदिरों में दर्शन के लिए कतार में लगने की आवश्यकता नहीं होगी और उन्हें प्रार्थना करने के लिए सीधे प्रवेश मिलेगा। मुजराई विभाग ने बुधवार को इस संबंध में परिपत्र जारी किया।
विभाग ने यह निर्णय ‘ऑल कर्नाटक हिंदू टेंपल्स अर्चाकारा, अगामीकारा और उपधिवंता फेडरेशन' की एक याचिका पर लिया है। जिसने इस पीड़ा को रेखांकित किया कि वरिष्ठ नागरिकों को विभाग के तहत आने वाले श्रेणी ‘ए' (202) और श्रेणी ‘बी' मंदिरों में कतार में खड़े होने पड़ता है। राज्य के कई प्रमुख मंदिर जैसे दक्षिण कन्नड़ में कुक्के श्री सुब्रह्मण्य मंदिर, बेलगावी में रेणुका येल्लम्मा मंदिर, इन श्रेणियों के अंतर्गत आते हैं। मुजराई आयुक्त द्वारा जारी परिपत्र में कहा गया, “हाल के दिनों में विभाग के अंतर्गत आने वाले मंदिरों में पहुंचने वाले भक्तों की संख्या में काफी वृद्धि हुई है। वरिष्ठ नागरिकों के लिये कतार में खड़े होकर इंतजार करना मुश्किल हो गया। यह निर्देश दिया जाता है कि 65 वर्ष और उससे अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों को आयु प्रमाण या आधार प्रस्तुत करने पर शीघ्र दर्शन कराने की व्यवस्था करें। ” -
नयी दिल्ली. वाणिज्य मंत्रालय ने नेपाल को निर्यात के लिए गेहूं का कोटा आवंटित करने के लिए मंगलवार को निर्यातकों से आवेदन मांगे। सरकार ने इस पड़ोसी देश को गेहूं के निर्यात की अनुमति दे दी है। हालांकि सरकार ने पिछले साल 13 मई को गेहूं के निर्यात पर प्रतिबंध लगा दिया था लेकिन अन्य देशों को उनकी खाद्य सुरक्षा जरूरतें पूरा करने और विदेशी सरकारों के अनुरोधों के आधार पर निर्यात की अनुमति है। विदेश व्यापार महानिदेशालय (डीजीएफटी) ने एक व्यापार नोटिस में कहा है कि 2023-24 के दौरान भारत से गेहूं के आयात के लिए नेपाल सरकार से प्राप्त एक अनुरोध को सक्षम प्राधिकारण ने मंजूरी दे दी है। इसी के अनुरूप निदेशालय ने मानवाधिकार और खाद्य सुरक्षा के आधार पर गेहूं का कोटा आवंटित करने की प्रक्रिया तय कर दी है। अपने सभी क्षेत्रीय कार्यालयों, सीमा शुल्क आयुक्तालय और व्यापारिक सदस्यों को एक नोटिस में डीजीएफटी ने कहा कि इस बारे में 21 जून से 30 जून तक दायर आवेदनों पर ही विचार किया जाएगा। कोटा के आवंटन में निष्पक्षता और पारदर्शिता बनाए रखने के लिए ये आवेदन एक ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से दायर किए जाएंगे और केवल वे निर्यातक ही आवेदन जमा करने के पात्र होंगे, जिन्होंने इस जिंस के निर्यात पर प्रतिबंध के वित्त वर्ष से पहले के तीन वर्षों में नेपाल को गेहूं का निर्यात किया है। -
उधमपुर (जम्मू-कश्मीर). जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले की 23 वर्षीय आकृति शर्मा सीमा सुरक्षा बल में हेड कांस्टेबल के पद पर तैनात अपने पिता से प्रेरित होकर अगले महीने वायु सेना में बतौर ‘फ्लाइंग ऑफिसर' शामिल होंगी। शर्मा दूरदराज के गांव मगनी से ताल्लुक रखती हैं और वहां जाने वाली सड़क सेना के उधमपुर स्थित उत्तरी कमान की इकाइयों में से एक से होकर गुजरती है। आकृति ने ‘वायु सेना सामान्य प्रवेश परीक्षा' (एएफसीएटी) में सफलता हासिल करने का श्रेय अपने माता-पिता और राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) को दिया। उन्होंने कहा, ‘‘जल्द ही मैं हैदराबाद में वायु सेना अकादमी में बतौर प्रशिक्षु फ्लाइंग ऑफिसर शामिल होउंगी। प्रशिक्षण के सफलतापूर्वक पूरे होने के बाद, मैं वायु सेना में फ्लाइंग ऑफिसर के रूप में शामिल होउंगी।'' शर्मा ने अपनी स्कूली शिक्षा केंद्रीय विद्यालय में की और उधमपुर के सरकारी महिला कॉलेज से स्नातक किया। उन्होंने कहा, ‘‘कॉलेज के दिनों में, मैं एनसीसी का हिस्सा बन गयी और कई शिविरों में भाग लिया, जिन्होंने मेरे जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और एएफसीएटी में सफलता पाने में मदद मिली।'' शर्मा ने कहा कि एनसीसी के हिस्से के तौर पर उन्होंने गणतंत्र दिवस परेड में हिस्सा लिया और युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम के तहत वियतनाम में देश का प्रतिनिधित्व भी किया। उन्होंने कहा, ‘‘सारा श्रेय मेरे माता-पिता और दोस्तों को जाता है। मेरे माता-पिता हमेशा मेरे साथ खड़े रहे और मुझे हरसंभव सहायता प्रदान की। मेरे पिता बीएसएफ में हैं। वर्तमान में वह असम में तैनात हैं, जिन्होंने मुझे हमेशा एक लक्ष्य निर्धारित करने और इसे प्राप्त करने पर ध्यान केंद्रित करने के लिए प्रेरित किया।'' -
जैसलमेर. राजस्थान में जैसलमेर जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र में बुधवार शाम कुंड में डूबने से तीन बच्चों की मौत हो गई। थानाधिकारी प्रेमाराम ने बताया कि बखे की ढाणी में पानी के कुंड में डूबने से तीन बच्चों की मौत हो गई।
उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान शौकत अली, रोजे खान और इस्माईल के रूप में की गई है तथा पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिये गये। उन्होंने बताया कि इस संबंध में सीआरपीएफ की धारा 174 के तहत मृग दर्ज कर जांच की जा रही है। -
गुवाहाटी.असम में बाढ़ की स्थिति बुधवार को और बदतर हो गई तथा सैलाब से 10 जिलों के तकरीबन 1.2 लाख लोग प्रभावित हैं। एक आधिकारिक बुलेटिन में यह जानकारी दी गई है। असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एएसडीएमए) की दैनिक बाढ़ रिपोर्ट के मुताबिक, बक्सा, बरपेटा, दरांग, धेमाजी, धुब्री, कोकराझार, लखीमपुर, नलबाड़ी, सोनितपुर और उदलगिरी जिलों में बाढ़ की वजह से 1,19,800 लोग प्रभावित हैं। इसमें कहा गया है कि नलबाड़ी सैलाब के बुरी तरह से चपेट में हैं जहां करीब 45000 लोग प्रभावित हैं। उसके मुताबिक, इसके बाद बक्सा में 26500 और लखीमपुर में 25000 से ज्यादा लोग बाढ़ से प्रभावित हैं। मंगलवार तक नौ जिलों में बाढ़ से 34000 से ज्यादा लोग प्रभावित हैं ।
प्रशासन पांच जिलों में 14 राहत शिविर संचालित कर रहा है जहां 2091 लोगों ने शरण ली हुई है और यह पांच जिलों में 17 राहत वितरण केंद्र भी चला रहा है। सेना, अर्धसैनिक बल, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, दमकल एवं आपात सेवा, नागरिक प्रशासन, एनजीओ और स्थानीय लोगों ने अलग-अलग स्थानों से 1280 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया है। एएसडीएमए ने कहा कि वर्तमान में 780 गांव जलमग्न हैं और 10,591.81 हेक्टेयर कृषि भूमि को नुकसान पहुंचा है। एएसडीएमए ने कहा कि बक्सा, बारपेटा, सोनितपुर, धुबरी, डिब्रूगढ़, कामरूप, कोकराझार, लखीमपुर, मजूली, नगांव, दक्षिण सलमारा और उदलगुरी में बड़े पैमाने पर भूमि कटाव देखा गया है। उसने कहा कि दीमा हसाओ और कामरूप मेट्रोपोलिटन में भारी बारिश की वजह से भूस्खलन हुआ है।
बक्सा, उदलगुरी, सोनितपुर, दरांग, बोंगईगांव, चिरांग, धुबरी, गोलपारा, कामरूप, नागांव, नलबाड़ी और बारपेटा में बाढ़ के पानी से तटबंध, सड़कें, पुल और अन्य बुनियादी ढांचे क्षतिग्रस्त हो गए हैं। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने ‘रेड अलर्ट' जारी किया और अगले कुछ दिनों में असम के कई जिलों में ‘बहुत भारी' से ‘अत्यधिक भारी' बारिश का अनुमान जताया। -
नयी दिल्ली. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने हिंसा प्रभावित मणिपुर की स्थिति पर चर्चा के लिए 24 जून को नयी दिल्ली में सर्वदलीय बैठक बुलाई है। गृह मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने इसकी जानकारी दी। गृह मंत्रालय के प्रवक्ता ने ट्वीट किया, ‘‘केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मणिपुर की स्थिति पर चर्चा करने के लिए 24 जून को अपराह्न तीन बजे नयी दिल्ली में सर्वदलीय बैठक बुलाई है।'' असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व शर्मा के बुधवार शाम यहां गृह मंत्री से मुलाकात के बाद यह घोषणा की गई। शर्मा पूर्वोत्तर जनतांत्रिक गठबंधन (नेडा) के संयोजक भी हैं। शर्मा ने कुछ दिन पहले इंफाल का दौरा किया था और मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह और कई अन्य नेताओं से मुलाकात की थी। मेइती समुदाय की ओर से अनुसूचित जनजाति (एसटी) का दर्जा दिये जाने की मांग के विरोध में तीन मई को पर्वतीय जिलों में ‘आदिवासी एकजुटता मार्च' आयोजित किए जाने के बाद मणिपुर में हिंसक झड़पें हुईं हैं। हिंसा में अब तक करीब 120 लोगों की जान गई है और 3,000 से अधिक घायल हुए हैं। अमित शाह ने भी पिछले महीने चार दिनों के लिए मणिपुर का दौरा किया था और राज्य में शांति कायम करने के अपने प्रयासों के तहत विभिन्न वर्ग के लोगों से मुलाकात की थी। इससे पहले, मणिपुर के बिष्णुपुर जिले के क्वाक्टा इलाके में बुधवार को एक पुलिया के पास खड़ी एसयूवी वाहन में विस्फोट होने से तीन लोग हो गए। सूत्रों ने बताया कि गाड़ी के अंदर रखा बम संभवत: चालक के उतर कर वहां से हट जाने के बाद फटा, तीनों व्यक्ति उस वाहन के पास खड़े थे और विस्फोट की चपेट में आने से घायल हो गए। उन्होंने बताया कि तीनों को बिष्णुपुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल के डॉक्टरों ने कहा कि घायलों में से एक की हालत गंभीर है।
-
कोलकाता. कोलकाता शहर के सर्वे पार्क इलाके में 21 वर्षीय युवती को उसके पूर्व प्रेमी ने कथित तौर पर कई बार चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। यह जानकारी पुलिस ने बुधवार को दी। पुलिस ने बताया कि हमलावर को गिरफ्तार कर लिया गया है और युवती का अस्पताल में इलाज किया जा रहा है जहां उसकी हालत नाजुक बतायी गई है। पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि यह घटना मंगलवार दोपहर में हुई जब आरोपी युवती से मिला और फिर कहासुनी के बाद उस पर चाकू से हमला किया। अधिकारी ने कहा, ‘‘प्रारंभिक जांच से पता चला है कि वे दोनों एक ही इलाके के हैं, और कुछ महीने पहले दोनों के बीच प्रेम संबंध थे, लेकिन बाद में दोनों अलग हो गये।'' अधिकारी ने कहा कि आरोपी ने युवती को मिलने के लिए कहा और उसे डुबाने के लिए एक तालाब की ओर ले जाने का भी प्रयास किया। उन्होंने कहा कि उसकी चीख सुनकर पास से यातायात कर्मी बचाव के लिए आ गए और स्थानीय लोगों की मदद से आरोपी को पकड़ लिया गया। उन्होंने कहा कि आगे की जांच चल रही है।
-
सुचेतगढ़ (जम्मू-कश्मीर). सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवान जम्मू-कश्मीर में एक जुलाई से शुरू होने वाली अमरनाथ यात्रा के सुचारू संचालन के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। यहां एक वरिष्ठ अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। बीएसएफ के सैकड़ों कर्मियों ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर यहां ओक्टेरियो सीमा चौकी पर आयोजित एक योग सत्र में भाग लिया। बीएसएफ के उप महानिरीक्षक (डीआईजी) छितर पाल ने यहां कार्यक्रम के इतर कहा, ‘‘हम चाहते हैं कि हमारे सैनिक स्वास्थ रहें और प्रभावी तरीके से अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें। हमने योग को अपनी दिनचर्या में शामिल कर लिया है और यह हमारे जवानों को तनाव मुक्त रहने में मदद करता है।'' डीजीआई ने आगामी अमरनाथ तीर्थयात्रा के बारे में कहा, ‘‘हमारी सबसे बड़ी चुनौती अमरनाथ यात्रा है जो एक जुलाई से शुरू हो रही है। हमने उसके लिए पूरी तैयारी कर ली है। हमारे जवान पूरी तरह तैयार और सतर्क हैं।'' दक्षिण कश्मीर में 3,880 मीटर की ऊंचाई पर स्थित अमरनाथ गुफा मंदिर की वार्षिक तीर्थयात्रा 31 अगस्त तक जारी रहेगी।
-
भदोही (उप्र). भदोही जिले में एक ही दिन पहले ब्याही दुल्हन की मौत का मामला सामने आया है। पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार ने मंगलवार को बताया कि जिले के गोपीगंज थाना क्षेत्र के गहरपुर गाँव निवासी सैय्यद के बेटे मुख्तार अहमद (22) की शादी जौनपुर जिले में मोहम्मद यूनुस की बेटी रोशनी (21) से विगत शनिवार को हुई थी। रविवार को वलीमे की दावत का आयोजन देर रात तक चला। इस बीच, रोशनी की तबियत खराब हो गई। लगातार उल्टी-दस्त से परेशान रोशनी को परिजन सोमवार को अस्पताल ले गए। इलाज के दौरान शाम को उसने दम तोड़ दिया। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि सूचना पा कर पहुंची पुलिस ने देर शाम शव को पोस्ट मार्टम के लिए भेजा है।
-
नयी दिल्ली. किशोर न्याय अधिनियम के संशोधित नियम पिछले साल सितंबर में लागू होने के बाद से गोद लेने के कुल 2,250 आदेश जारी किए गए हैं। यह जानकारी एक वरिष्ठ अधिकारी ने दी। अधिकारी ने कहा कि संशोधित किशोर न्याय अधिनियम के लागू होने के समय गोद लेने के 997 मामले अदालतों में लंबित थे। संशोधित कानून के अनुसार, गोद लेने के आदेश जारी करने का काम अदालतों के बजाय जिलाधिकारियों को सौंपा गया है। अधिनियम के अनुसार जिलाधिकारी जिला बाल संरक्षण इकाइयों, बाल कल्याण समितियों, किशोर न्याय बोर्ड, विशेष किशोर पुलिस इकाइयों, बाल देखभाल संस्थानों आदि के कामकाज का स्वतंत्र रूप से मूल्यांकन करेंगे। ऐसी चिंताएं रही हैं कि जिलाधिकारियों को जिम्मेदारी देने से विलंब होगा क्योंकि उन पर पहले से ही काम का बोझ ज्यादा है। जनवरी में, बम्बई उच्च न्यायालय ने गोद लेने से लंबित मामलों को अदालतों से जिलाधिकारियों को हस्तांतरित करने पर अंतरिम रोक लगा दी थी और अदालतों को निर्देश दिया था कि वे ऐसे मामलों की सुनवाई जारी रखें। उच्च न्यायालय ने स्पष्ट किया था कि उसने गोद लिये जाने पर रोक नहीं लगायी है और इससे संबंधित सभी प्रक्रियाएं वैसे ही जारी रहनी चाहिए जब वे किशोर न्याय (बच्चों की देखभाल और संरक्षण) संशोधन विधेयक, 2021 से पहले थी। महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के अधिकारी ने कहा कि वास्तव में प्रक्रिया और अधिक सुव्यवस्थित हो गई है। अधिकारी ने कहा कि महाराष्ट्र में, 350 मामले विशेष गोद लेने वाली एजेंसियों और बाल कल्याण समितियों के पास अस्पष्टता को लेकर लंबित हैं कि उन्हें जिलाधिकारी को सौंपा जाना चाहिए या अदालतों को। अधिकारी के मुताबिक, संशोधित अधिनियम के लागू होने के बाद से अब तक गोद लेने के कुल 2,250 आदेश जारी किए जा चुके हैं।
-
नई दिल्ली। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन-इपीएफओ ने ने कहा कि उसने 2023 के दौरान तेरह लाख चालीस हजार सदस्यों को जोड़ने की तुलना में इस वर्ष अप्रैल महीने में 17 लाख 20 हजार सदस्यों को जोड़ा है।17 लाख 20 हजार सदस्यों में से लगभग आठ लाख 47 हजार नए सदस्य पहली बार इपीएफओ के सामाजिक सुरक्षा कवच के अन्तर्गत आ चुके हैं। नए जुड़ने वाले सदस्यों में 18 से 25 आयु वर्ग के लोगों की संख्या 54 दशमलव एक पांच प्रतिशत इस महीने शामिल हुए हैं। 18 से 25 आयु वर्ग के अधिकतर सदस्य देश के संगठित क्षेत्र के हैं।
-
नई दिल्ली। अमरीका यात्रा पर गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में आयोजित अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का नेतृत्व करेंगे। श्री मोदी अमेरिका और मिस्र की पांच दिन यात्रा के पहले चरण में कल रात न्यूयॉर्क पहुंचे।
न्यूयॉर्क हवाई अड्डे पर पहुंचने पर प्रधानमंत्री का भारतीय समुदाय के लोगों ने नारों के साथ भव्य स्वागत किया। प्रवासी भारतीयों ने होटल पहुंचने पर भी 'वंदे मातरम' और 'भारत माता की जय' के उदघोष के साथ उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। कई लोगों ने प्रधानमंत्री से बातचीत की और प्रधानमंत्री से ऑटोग्राफ मांगा।प्रधानमंत्री ने सबसे पहले जाने-माने गणित सांख्यिकीयविद, विद्वान और लेखक प्रोफेसर नसीम निकोलस तलेब के साथ मुलाकात की। उन्होंने आम बातचीत में जटिल विचारों और नजाकत को लोकप्रिय बनाने में प्रोफेसर तलेब के योगदान की सराहना की। उन्होंने भारत के बढते स्टार्टअप इको सिस्टम और देश के युवा उद्योमियों की जोखिम लेने की प्रवृत्ति का भी उल्लेख किया। प्रोफेसर तलेब ने कोविड महामारी से सफलतापूर्वक निपटने के लिए भारत की सराहना की। प्रधानमंत्री ने विख्यात बोद्ध विद्वान और लेखक पद्यश्री बॉब थुरमन के साथ भी बातचीत की। उन्होंने वैश्विक चुनौतियों के समाधान में बोद्धमूल्यों के मार्ग दर्शन पर अपने दृष्टिकोणों का आदान-प्रदान किया। उन्होंने भारत के बोद्ध दर्शन और भारत द्वारा बोद्ध विरासत सरंक्षण के लिए किए जा रहे प्रयासों पर भी चर्चा की।श्री मोदी अमेरिकी निवेशक, लेखक और हेज फंड, ब्रिजवॉटर एसोसिएट के सह-संस्थापक रे. डालियो से भी मिले। उन्होंने आर्थिक वृद्धि, विभिन्न नियमों के अनुपालन और बडी संख्या में कानूनी प्रावधानों के गैर-अपराधिकरण की दिशा में सरकार द्वारा किए जा रहे सुधारों का उल्लेख किया। उन्होंने श्री डालियो को भारत में और निवेश करने के लिए भी आमंत्रित किया। बैठक के बाद श्री डालियो ने कहा कि भारत में आपार संभावनाएं हैं। उन्होंने कहा कि भारत और श्री मोदी ऐसे मोड पर हैं जहां देश में अनेक अवसर सृजित होंगे।श्री मोदी टैसला मोटर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एलन मस्क से भी मिले। श्री मस्क ने कहा कि वह भारत के भविष्य को लेकर उत्सुक हैं और कहा कि भारत में दुनिया के किसी भी अन्य बडे देश से अधिक संभावनाएं हैं। उन्होंने कहा कि वह श्री मोदी के प्रशंसक हैं और उनकी अगले वर्ष भारत यात्रा पर जाने की योजना है। प्रधानमंत्री ने जाने-माने अर्थ शास्त्री और नोबल पुरस्कार विजेता प्रोफेसर पॉल रोमर के साथ भी विचारों का आदान-प्रदान किया। उन्होंने आधार और डिजिलॉकर जैसी योजनाओं सहित भारत की समूची डिजिटल यात्रा के बारे में चर्चा की। बातचीत में शहरी विकास के लिए उठाए जा रहे विभिन्न कदमों का भी उल्लेख किया गया।प्रधानमंत्री ने तारा-भौतिकविद् लेखक और विज्ञान प्रसारक नील डी ग्रासे टाइसन से भी मुलाकात की।उन्होंने युवाओं में वैज्ञानिक प्रवृत्ति को बढाने के बारे में बातचीत की। दोनों ने अंतरिक्ष क्षेत्र में भारत की प्रगति और भारत के विभिन्न अंतरिक्ष मिशनों के बारे में भी चर्चा की।प्रधानमंत्री ने अमरीका के कृषि, विपणन, इंजीनियरिंग, स्वास्थ्य, विज्ञान और प्रौद्योगिकी जैसे क्षेत्रों के जाने-माने शिक्षाविदो के साथ भी बातचीत की उनकी बातचीत में भारत की नई शिक्षा नीति के तहत अनुसंधान के क्षेत्र में सहयोग और शैक्षिणक आदान-प्रदान की संभावनाओं को बढाने पर जोर दिया गया। शिक्षाविदो ने अपनी अपनी विशेषज्ञता के क्षेत्रों में अपने दृष्टिकोण और अनुभव को साझा किया।श्री मोदी का कल वाशिंग्टन में व्हाइट हाउस में पारम्परिक स्वागत किया जाएगा। जहां वे राष्ट्रपति बाइडन के साथ उच्चस्तरीय संवाद करेंगे। अमरीकी राष्ट्रपति और प्रथम महिला शाम को प्रधानमंत्री के सम्मान में रात्रिभोज का आयोजन करेंगी। प्रधानमंत्री अमरीकी कांग्रेस के संयुक्त सत्र को संबोधित करेंगे। अमरीकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस और विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन शुक्रवार को प्रधानमंत्री के सम्मान में दोपहर भोज का आयोजन करेंगी।अमरीका यात्रा पर प्रस्थान से पहले श्री मोदी ने कहा कि यह यात्रा भारत-अमरीका साझेदारी को सुदृढ करने और इसमें विविधता लाने का महत्वपूर्ण अवसर बनेगी। उन्होंने कहा, भारत-अमरीका संबंध बहुआयामी हैं और सभी क्षेत्रों में दोनों देशों का जुड़ाव और गहरा हो रहा है। वस्तुओं और सेवाओं के क्षेत्र में अमरीका भारत का सबसे बड़ा व्यापारिक भागीदार है। इसके अलावा विज्ञान और प्रौद्योगिकी, शिक्षा, स्वास्थ्य, रक्षा और सुरक्षा के क्षेत्र में भी दोनों देशों के बीच निकट सहयोग है। उन्होंने कहा कि महत्वपूर्ण और उभरती प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में की जा रही पहल से संबंधों में नये आयाम जुडे हैं और रक्षा उद्योग सहयोग, अंतरिक्ष, दूरसंचार, क्वांटम, कृत्रिम बुद्धिमत्ता और जैव प्रौद्योगिकी जैसे क्षेत्रों में भी सहयोग का दायरा बढा है। उन्होंने कहा कि दोनों देश मुक्त, खुले और समावेशी हिंद प्रशांत क्षेत्र के साझा विजन को आगे बढाने में भी सहयोग कर रहे हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि राष्ट्रपति बाइडन और अमरीका के अन्य वरिष्ठ नेताओं के साथ उनकी बातचीत से द्विपक्षीय सहयोग को मजबूत बनाने और जी-20, क्वाड और आई पी ई एफ जैसे बहुपक्षीय मंचों में भी सहयोग का दायरा बढाने का अवसर मिलेगा। -
पुणे. जाने-माने भारतीय-अमेरिकी गणितज्ञ मंजुल भार्गव ने सोमवार को कहा कि जी20 देशों को वर्ष 2033 तक तीसरी कक्षा में प्रवेश करने वाले सभी बच्चों के लिए मूलभूत साक्षरता और बुनियादी गणित कौशल (एफएलएन) सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध होना चाहिए। राष्ट्रीय पाठ्यचर्या रूपरेखा (एनसीएफ) बनाने वाली शिक्षा मंत्रालय की समिति के सदस्य भार्गव ने यह लक्ष्य हासिल करने के लिए समर्पित वित्तपोषण, संसाधनों, कानून और अंतरराष्ट्रीय प्रतिबद्धताओं पर भी जोर दिया। यहां जी-20 के शिक्षा कार्य समूह (ईडब्ल्यूजी) की चौथी और अंतिम बैठक में एक सत्र के दौरान भार्गव ने कहा कि कई सर्वेक्षणों में ‘‘साक्षरता संबंधी इन बुनियादी कौशल की गंभीर कमी पाई गई है।'' उन्होंने कहा, ‘‘जी20 देशों को 2033 तक तीसरी कक्षा में प्रवेश करने वाले सभी बच्चों के लिए मूलभूत साक्षरता और गणित कौशल के लिए प्रतिबद्ध होना चाहिए। मुझे आशा है कि सदस्य देश जी20 के शिक्षा मंत्रियों की आगामी बैठक के दौरान यह प्रतिबद्धता व्यक्त कर सकते हैं।'' भार्गव ने कहा, ‘‘मूलभूत शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए अनुभवों और सर्वोत्तम तौर-तरीकों को साझा करके सदस्य देशों और दुनिया के बीच निरंतर सहयोग बनाए रखने की आवश्यकता है।
-
निचले इलाकों से 15,000 लोगों को स्थानांतरित किया गया
जयपुर. अरब सागर में उठे चक्रवात बिपारजॉय के असर से राजस्थान के कुछ हिस्सों में पिछले दो दिनों में अत्यधिक भारी बारिश होने के कारण हुए हादसों में सात लोगों की मौत हो गई। एक अधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मंगलवार और बुधवार को होने वाला बूंदी, कोटा, झालावाड़ और दौसा का अपना दौरा रद्द कर दिया है और मुख्यमंत्री मंगलवार और बुधवार को बिपारजॉय चक्रवात से प्रभावित इलाकों का दौरा करेंगे और प्रभावित लोगों से मुलाकात करेंगे। गहलोत मंगलवार को बाड़मेर, सिरोही व जालोर जिले तथा बुधवार को पाली व जोधपुर जिले का दौरा करेंगे।
आपदा प्रबंधन एवं राहत विभाग के सचिव पीसी किशन ने कहा कि पिछले दो दिनों में बारिश जनित हादसों में सात लोगों की मौत हुई है। उन्होंने कहा, "सात में से चार मौतें राजसमंद में हुईं।”
अधिकारी ने कहा कि जालोर, सिरोही, पाली और बाड़मेर जिले सबसे ज्यादा प्रभावित हैं और बाढ़ जैसी स्थिति का सामना कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) के कर्मियों ने पिछले दो दिनों में इन जिलों के विभिन्न स्थानों से 133 लोगों, राज्य आपदा राहत बल (एसडीआरएफ) के कर्मियों ने 123 लोगों और सेना के जवानों ने नौ लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया है। किशन ने कहा "करीब 15,000 लोगों को निचले इलाकों से सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है।"
उन्होंने कहा कि प्रारंभिक आकलन के अनुसार लगभग 8,700 कच्चे घर और 2,000 ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त हो गए तथा बिजली के 8,500 खंभे गिर गए। मौसम विभाग के अनुसार रविवार से सोमवार सुबह तक सिरोही के शिवगंज में 35 सेमी, टोंक के नगरफोर्ट में 31 सेमी, राजसमंद के देवगढ़ में 27 सेमी, राजसमंद के कुंभलगढ़ में 25 सेमी, राजसमंद के आमेट में 24 सेमी, राजसमंद में 22 सेमी और अजमेर में 16 सेमी बारिश दर्ज की गई। अजमेर में सोमवार को सबसे अधिक 100.5 मिमी बारिश दर्ज की गई।
मौसम कार्यालय के अनुसार, मंगलवार के लिए किसी भी जिले के वास्ते कोई रेड अलर्ट जारी नहीं किया गया है, लेकिन सवाईमाधोपुर, बारां और कोटा जिलों के अलग-अलग इलाकों में अति भारी बारिश होने की संभावना है। वहीं बूंदी, टोंक, झालावाड़ और करोली जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है। -
नई दिल्ली। अगले महीने की पहली तारीख से 24 फुटवियर उत्पादों के लिए भारतीय मानक ब्यूरो, बीआईएस लाइसेंस अनिवार्य होगा। नई दिल्ली में मीडिया को संबोधित करते हुए सोमवार को बीआईएस के महानिदेशक प्रमोद कुमार तिवारी ने फुटवियर और अन्य उत्पादों के लिए सरकार द्वारा हाल ही में जारी किए गए गुणवत्ता नियंत्रण आदेशों के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा, चमड़े और अन्य सामग्रियों से बने फुटवियर के अंतर्गत आने वाले 24 फुटवियर उत्पादों के लिए गुणवत्ता नियंत्रण आदेश इस साल की पहली जुलाई से लागू हो जाएंगे। श्री तिवारी ने कहा कि उत्पादों के निर्माण, आयात या बिक्री के लिए बीआईएस लाइसेंस अनिवार्य होगा।
श्री तिवारी ने कहा कि फुटवियर उत्पादों के मानक, गुणवत्ता और प्रामाणिकता सुनिश्चित करने के लिए व्यापार और उद्योग निकायों, उपभोक्ता संगठनों और विभिन्न हितधारक समूहों के प्रतिनिधियों के परामर्श से तैयार किए जाते हैं। उन्होंने कहा कि लघु और सूक्ष्म उद्योगों के लिए अनुपालन को सुविधाजनक बनाने के लिए कार्यान्वयन की तिथि अगले वर्ष 1 जनवरी होगी। श्री तिवारी ने कहा कि सरकार ने हाल ही में सर्टिफाइड स्टार्ट-अप और सूक्ष्म उद्यम इकाइयों के लिए गुणवत्ता नियंत्रण आदेशों के तहत फुटवियर उत्पादों के परीक्षण शुल्क में 80 प्रतिशत की कटौती की घोषणा की थी। -
नागपुर. महाराष्ट्र के नागपुर में अपने घर से 50 मीटर दूर स्पोर्ट्स यूटिलिटी वाहन (एसयूवी) में एक भाई-बहन समेत तीन बच्चे रविवार शाम मृत पाए गए। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। पचपौली थाने के अधिकारी ने बताया कि फारूक नगर के निवासी तौफीक फिरोज खान (4), आलिया फिरोज खान (6) और आफरीन इरशाद खान (6) शनिवार अपराह्न करीब तीन बजे लापता हो गए। अधिकारी ने बताया कि बच्चों के अभिभावकों को लगा था कि वे पास के मैदान में खेलने गए हैं। उन्होंने बताया, ‘‘जब बच्चे शनिवार देर शाम तक वापस नहीं लौटे, तो अभिभावकों ने पुलिस से संपर्क किया और अपहरण का मामला दर्ज कराया। रविवार की शाम लगभग सात बजे, एक कांस्टेबल ने उनके घरों के पास एक एसयूवी खड़ी देखी और तीनों बच्चों के शव अंदर पाए।'' अधिकारी ने बताया कि तौफीक और आलिया भाई-बहन थे, जबकि आफरीन पास में ही रहती थी। नागपुर के पुलिस आयुक्त अमितेश कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चलेगा कि बच्चों की मौत किस वजह से हुई। -
नयी दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विशेष ओलंपिक खेलों के लिए भारतीय दल को रविवार को शुभकामनाएं दीं। प्रधानमंत्री मोदी ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘बर्लिन में विशेष ओलंपिक शुरू होने के साथ भारतीय दल को मेरी शुभकामनाएं।'' उन्होंने कहा, ‘‘खेलों में हमारा प्रतिनिधित्व करने वाले प्रत्येक एथलीट पर हमें गर्व है। ईश्वर करे कि वे अपने उत्साह, दृढ़ संकल्प के माध्यम से चमक बिखेरें।'' -
नयी दिल्ली. विश्व एलर्जी सप्ताह के हिस्से के रूप में ‘एलर्जिक राइनाइटिस' और अस्थमा के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए 'स्टॉप स्नीज़ टू व्हीज़' नामक पहल शुरू की गई है। श्वास संबंधी ये दोनों ही परेशानियां अक्सर एक साथ होती हैं, जिससे दुनिया भर में लाखों लोग प्रभावित होते हैं। दवा कंपनी अल्केम लेबोरेटरीज लिमिटेड के शीर्ष अधिकारी सुदीप्त रॉय ने कहा, ‘‘ अल्केम लेबोरेटरीज लिमिटेड द्वारा शुरू की गई इस पहल का उद्देश्य इन स्थितियों के साथ रहने वाले रोगियों के लिए शीघ्र निदान, प्रभावी प्रबंधन और जीवन की गुणवत्ता में सुधार के महत्व पर जोर देना है।'' एलर्जिक राइनाइटिस, जिसे आमतौर पर 'हे फीवर' के रूप में संदर्भित किया जाता है, नाक के मार्ग को प्रभावित करने वाली एक स्थिति है, जो पराग, धूल के कण, और पालतू जानवरों की रूसी आदि से उत्पन्न होती है। सुदीप्त रॉय ने कहा, ‘‘यदि इस स्थिति को अनुपचारित छोड़ दिया जाता है, तो यह अस्थमा में बदल सकता है, जो एक दीर्घकालिक श्वसन स्थिति है, जिसमें श्वास नली में सूजन हो जाती है। '' उन्होंने कहा कि एलर्जिक राइनाइटिस और अस्थमा के सह-अस्तित्व के परिणामस्वरूप व्यक्तियों के लिए अनूठी चुनौतियां होती हैं, क्योंकि ये स्थितियां परस्पर क्रिया करती हैं और एक-दूसरे के लक्षणों को बिगाड़ती हैं। -
कानपुर . कानपुर जिले के रूरा क्षेत्र में कथित रूप से गृह कलह से क्षुब्ध होकर एक महिला ने अपने बेटे-बेटी समेत खुद को आग लगा ली। इस घटना में महिला और उसके पांच वर्षीय बेटे की मौत हो गयी जबकि उसकी बेटी गंभीर रूप से झुलस गयी। अपर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार पांडे ने रविवार को बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि महिला ने अपने ऑटो चालक पति के साथ मनमुटाव के चलते यह कदम उठाया। उन्होंने बताया कि महिला की पहचान रूरा थाना क्षेत्र के सर्वतप्पा गांव के मजरा घनश्यामपुर की निवासी सुनीता कोमल (30) के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि महिला ने अपने बेटे हर्षित (पांच) और बेटी आयुषी (सात) समेत खुद को शनिवार को रजाई में लपेटा और आग लगा ली। पांडे ने बताया कि पड़ोसियों ने बचाने की कोशिश की, लेकिन जब तक वे घर में दाखिल होते तब तक महिला और उसके बेटे की मौत हो चुकी थी। उन्होने बताया कि गंभीर रूप से झुलसी आयुषी को पास के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।
-
लातूर. महाराष्ट्र के लातूर में प्रेम प्रसंग के कारण एक युवक की कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या करने का मामला सामने आया है। पुलिस के एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक यह घटना करीब एक पखवाड़े पहले की है।
पुलिस अधिकारी ने कहा कि औसा तहसील के बलिराम मागर (25) को उसके भादा गांव के एक व्यक्ति ने तीन जून को बातचीत के लिए बुलाया और फिर उसने अपने परिजनों के साथ मिलकर बलिराम की बुरी तरह से पिटाई कर दी। पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘ शनिवार रात बलिराम की मौत हो गई। नौ जून को मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद 10 जून को हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया और इसकी जांच शुरू की गई। '' सहायक पुलिस निरीक्षक अप्पासाहेब डोंगरे ने कहा, ‘‘गांव की एक लड़की से प्रेम संबंध होने को लेकर बलिराम की पिटाई की गई। हमने सात में से पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। अब उन पर हत्या का मुकदमा चलेगा। '

.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)























.jpg)