- Home
- देश
- नयी दिल्ली ।संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) द्वारा सोमवार को घोषित सिविल सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा, 2023 के परिणामों में 14,600 से अधिक अभ्यर्थियों ने सफलता प्राप्त की है। सिविल सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा 2023 का आयोजन गत 28 मई को किया गया था।सिविल सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा 2023 के सफल उम्मीदवारों के क्रमांक, पंजीकरण संख्या और नाम की सूची यूपीएससी की वेबसाइट पर डाली गयी है जिसके अनुसार 14,624 उम्मीदवार प्रारंभिक परीक्षा में उत्तीर्ण हुए हैं। यूपीएससी ने एक विज्ञप्ति में कहा, ‘‘इन उम्मीदवारों की उम्मीदवारी अनंतिम है। परीक्षा की नियमावली के अनुसार, इन सभी उम्मीदवारों को सिविल सेवा (प्रधान) परीक्षा, 2023 के लिए विस्तृत आवेदन प्रपत्र-आई (डीएएफ - आई) में पुनः आवेदन करना है। डीएएफ-आई को भरने और जमा करने की तारीखों और इससे संबंधित महत्वपूर्ण अनुदेशों की घोषणा, आयोग की वेबसाइट के माध्यम से यथासमय की जाएगी।'' उसने कहा, ‘‘उम्मीदवारों को यह भी सूचित किया जाता है कि सिविल सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा, 2023 के अंक, कटऑफ अंक और उत्तर कुंजी, सिविल सेवा परीक्षा, 2023 की संपूर्ण प्रक्रिया पूरी होने पर अर्थात अंतिम परिणाम की घोषणा के बाद ही आयोग की वेबसाइट पर अपलोड किए जाएंगे।'' विज्ञप्ति के अनुसार यहां संघ लोक सेवा आयोग के धौलपुर हाउस, शाहजहां रोड स्थित परिसर में परीक्षा हॉल भवन के पास उसका एक सुविधा केन्द्र है। उम्मीदवार, उपर्युक्त परीक्षा के संबंध में अपने परिणाम के बारे में कोई भी जानकारी/स्पष्टीकरण इस सुविधा केन्द्र से व्यक्तिगत रूप से या फोन से प्राप्त कर सकते हैं।
- गाजियाबाद (उत्तर प्रदेश)। जिले में सोमवार को सुबह एक बहुमंजिला इमारत में आग लगने से दो महिलाओं की मौत हो गई, जबकि आठ अन्य लोगों को बचा लिया गया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। बचाव एवं राहत कार्य की निगरानी करने वाले एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि जान गंवाने वाली दोनों महिलाओं में से एक की उम्र 74 साल थी। उनके अनुसार, आशंका है कि इस बुजुर्ग महिला की मौत दम घुटने से हुई, जबकि 40 वर्षीय महिला आग में झुलस गई थी। लोनी के सहायक पुलिस आयुक्त रजनीश उपाध्याय ने कहा, ‘‘ दोनों महिलाएं एक ही परिवार की सदस्य थीं। उन्हें सीएचसी (सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र) ले जाया गया, लेकिन उन्होंने दम तोड़ दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट अभी नहीं आई है।'' मुख्य दमकल अधिकारी (सीएफओ) राहुल पाल ने बताया कि गाजियाबाद जिले के लोनी इलाके में लाल बाग कॉलोनी में सुबह करीब छह बजकर 52 मिनट पर आग लगने की सूचना मिली। इमारत में ‘टेंट हाउस' और ‘कैटरिंग सर्विस' की दुकान थी। उन्होंने बताया कि दोनों महिलाओं में से एक महिला इमारत के प्रथम तल पर मिली और दूसरी मंजिल पर एक अन्य महिला मिली। दोनों को स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। इमारत में मौजूद अन्य आठ लोगों को बचा लिया गया। पाल ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर दमकल कर्मियों के दल के साथ ट्रोनिका सिटी से दो दमकल वाहनों को और साहिबाबाद से एक दमकल वाहन को मौके पर भेजा गया। उन्होंने कहा, ‘‘ इमारत के भूतल में भीषण आग लगी थी जहां ‘टेंट हाउस' (तंबू) था ।''अधिकारी ने कहा, ‘‘ इमारत की ऊपरी मंजिल पर आठ लोग फंस गए थे। दमकल कर्मियों ने इमारत की दीवार तोड़कर बाहर से सीढ़ी लगाई और उन्हें बचाया। इमारत की तलाशी लेने पर प्रथम तल पर एक महिला घायल मिली और दूसरी मंजिल पर एक अन्य महिला मिली। दोनों को अस्पताल ले जाया गया ।'' पाल ने बताया कि संदेह है कि आग शॉर्ट-सर्किट होने की वजह से लगी। हादसे के समय भूतल पर कोई मौजूद नहीं था। उन्होंने बताया कि बचाव अभियान के दौरान लोहे का एक दरवाजा गिरने से एक दमकल कर्मी घायल हो गया। आग पर काबू पा लिया गया है।
-
नयी दिल्ली. केरल कैडर के 1989 बैच के आईपीएस अधिकारी नितिन अग्रवाल को रविवार रात सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) का नया महानिदेशक (डीजी) नियुक्त किया गया। यह पद लगभग पांच महीने से रिक्त था। अग्रवाल वर्तमान में दिल्ली में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) मुख्यालय में संचालन के अतिरिक्त महानिदेशक के रूप में तैनात हैं। कैबिनेट की नियुक्ति समिति (एसीसी) द्वारा देर रात जारी एक आदेश में कहा गया है कि अग्रवाल को बीएसएफ महानिदेशक के रूप में नियुक्त किया गया है। पंकज कुमार सिंह के 31 दिसंबर, 2022 को सेवानिवृत्त होने के बाद पांच महीने से अधिक समय से बीएसएफ प्रमुख का पद रिक्त था। -
नयी दिल्ली. कांग्रेस ने बढ़ते विमान किराये को लेकर रविवार को केंद्र सरकार पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि वह विमानन कंपनियों की ‘लूट वाली प्रवृत्ति' को रोकने में अक्षम है। इस मुद्दे को लेकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता के सी वेणुगोपाल और केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया में ट्विटर पर जुबानी जंग देखी गई। सरकार ने पिछले सप्ताह एयरलाइन से कहा था कि विमान टिकट की कीमतों में वृद्धि के बीच उचित किराया सुनिश्चित करने के लिए एक तंत्र तैयार करें। वेणुगोपाल ने शनिवार को कहा था कि अपराधियों ने अगस्त 2022 में विमान किराए पर लगी सीमा को ऐसे समय हटाया जब अर्थव्यवस्था ‘डांवाडोल' स्थिति में थी। उन्होंने सरकार से पूछा कि क्या यात्रियों को इससे होने वाली परेशानी से बचाने के लिए कोई योजना है। इस पर पलटवार करते हुए सिंधिया ने रविवार को ट्वीट किया कि जब वैश्विक अर्थव्यवस्था संकट का सामना कर रही है ‘हमारी अर्थव्यवस्था उम्मीद की किरण के रूप में 6.0 से 6.5 प्रतिशत विकास दर के साथ खड़ी हुई है।'' सिंधिया की आलोचना करते हुए वेणुगोपाल ने रविवार को एक अन्य ट्वीट में कहा कि आंकड़ों को तोड़-मरोड़ कर और जमीन पर वास्तविक तथ्यों को गलत तरीके से पेश करने से मध्यम वर्ग की रोजमर्रा की पीड़ा को दूर नहीं किया जा सकता है।
-
जम्मू. जम्मू-कश्मीर में किश्तवाड़ जिले के चतरू उपसंभाग के सिगडी बी-1 को जिले का पहला ‘नशा मुक्त' पंचायत घोषित किया गया है। किश्तवाड़ में 10वें ‘नार्को समन्वय समिति' की बैठक में जिला उपायुक्त देवांश यादव ने कहा कि पंचायत द्वारा किए गए विभिन्न कार्यों का नतीजा है कि इतना बेहतर परिणाम मिला है। यादव ने कहा कि और 12 पंचायत नशा मुक्त घोषित होने की राह पर हैं।
-
नोएडा (उप्र). नोएडा में सेक्टर -20 थानाक्षेत्र के सेक्टर 16- ए में रविवार को ‘ऑल इंडिया रनवे ' नामक एक फैशन शो दौरान ‘लाइटिंग की ट्रस्ट' (लोहे की जाली नुमा खंभा) गिर जाने से एक मॉडल की मौत हो गयी जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। थाना प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि रविवार को दोपहर करीब डेढ बजे सेक्टर 16-ए स्थित फिल्म सिटी के लक्ष्मी स्टूडियो में फैशन शो के दौरान लाइटिंग के लिए लगाई गया लोहे का खंभा गिर गया, जिससे वंशिका चोपड़ा (24) तथा बॉर्बी राज आगरा घायल हो गए। उन्होंने बताया कि उन दोनों को नोएडा के कैलाश अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां पर डॉक्टरों ने वंशिका चोपड़ा को मृत घोषित कर दिया, जबकि बॉबी राज का उपचार चल रहा है। बॉबी राज की हालत नाजुक बनी हुई है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने फैशन शो के आयोजक और लाइटिंग ट्रस्ट लगाने वाले को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
-
कवरत्ती. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लक्षद्वीप में ‘आत्मनिर्भर भारत' पहल के तहत शुरू की गई दो कृषि परियोजनाओं-सब्जी की खेती और कुक्कुट पालन- की तारीफ की और कहा कि यह नयी चीजें सीखने और स्वीकार करने के प्रति इस द्वीपीय समूह के लोगों के उत्साह को दिखाता है। केंद्रशासित प्रदेश लक्षद्वीप के प्रशासक प्रफुल्ल के. पटेल के ट्वीट के जवाब में प्रधानमंत्री ने यह तारीफ ट्विटर पर की। पटेल ने अपने ट्वीट में वर्ष 2022 में शुरू की गई ‘न्यूट्री गार्डन परियोजना' के सफल परिणाम का जिक्र किया था। पटेल ने शनिवार को अपने ट्वीट में कहा था कि इस परियोजना के तहत 1000 किसानों को सब्जी के बीज दिये गये थे और परियोजना के सफल रहने का परिणाम यह हुआ कि क्षेत्र में सब्जियों की आपूर्ति बढ़ गई। पटेल के ट्वीट के जवाब में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘अच्छा प्रयास, बेहतरीन परिणाम। इस पहल ने दिखा दिया कि नयी चीजों को सीखने और स्वीकार करने के प्रति लक्षद्वीप के लोग कितने उत्सुक हैं।'' लक्षद्वीप के प्रशासन की ओर से जारी विज्ञप्ति में कहा गया कि प्रधानमंत्री मोदी के दृष्टिकोण पर अमल और सब्जियों के उत्पादन और आपूर्ति के लिहाज से लक्षद्वीप को आत्मनिर्भर बनाने के लिए ओकरा, टमाटर, बैगन, मिर्च, चौलाई आदि के बीज किसानों को दिये गये। इसमें कहा गया कि विभिन्न द्वीपों से चयनित किये गये 1000 किसानों को पौधे उगाने के बैग और ऑर्गेनिक खाद उपलब्ध कराई गई। इसी तरह फलों के 8000 पौधे दिये गये जिसमें पपीता, केला, नींबू, अमला, अमरूद आदि शामिल हैं।
विज्ञप्ति में घर पर कुक्कुट पालन योजना का भी ब्योरा दिया गया है, जिसके तहत आर्थिक रूप से कमजोर 600 से अधिक परिवारों को कड़कनाथ और कावेरी जैसे 7,000 से अधिक देशी नस्ल के चूजे दिये गये और उन्हें पालने का प्रशिक्षण दिया गया। इसमें कहा गया है कि इस परियोजना का परिणाम परिवारों को होने वाली अतिरिक्त आय, महिला सशक्तीकरण और स्थानीय आबादी द्वारा अधिक पौष्टिक भोजन खाने के रूप में सामने आया। -
चंडीगढ़. ब्रिटिश रैपर स्टेफ्लॉन डॉन ने रविवार को दिवंगत पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की जयंती पर उनके गांव का दौरा किया और उन्हें श्रद्धांजलि दी। गौरतलब है कि मूसेवाला के नाम से मशहूर शुभदीप सिंह सिद्धू की पिछले साल 29 मई को पंजाब के मानसा जिले में हत्या कर दी गई थी। मानसा के मूसा गांव में मूसेवाला के घर में ब्रिटिश कलाकार का स्वागत दिवंगत गायक के पिता बलकौर सिंह ने किया। मूसेवाला के साथ ‘इनविंसिबल' और ‘47' जैसे गानों में काम कर चुकीं डॉन ने कहा कि वह गायक की विरासत का जश्न मनाने आई हैं। उन्होंने कहा, “मैंने सिद्धू मूसेवाला के साथ कुछ समय बिताया और वह एक अद्भुत व्यक्ति थे। वह अपने लोगों के लिए खड़े रहे और इसलिए मैं उन्हें सबसे ज्यादा प्यार करती हूं... सिद्धू हमेशा (हमारे दिलों में) रहेंगे।” मूसेवाला के कई प्रशंसक और समर्थक उन्हें श्रद्धांजिल देने के लिए मूसा गांव में एकत्र हुए और उनमें से कुछ लोग हाथ में केक और फूल लिए हुए थे।
-
भुवनेश्वर. ओडिशा ट्रेन हादसे के पीड़ित असम के 35 वर्षीय दुलाल मजूमदार भुवनेश्वर के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में वेंटिलेटर पर लगभग एक सप्ताह बिताने के बाद अपने पिता से मिलकर भावुक हो गए। ओडिशा के बालासोर में बाहानगा बाजार के पास दो जून को हुए रेल हादसे में दुलाल के सिर में गंभीर चोट लगी थी और लगभग 48 घंटे बाद उन्हें बचाया गया था। दुलाल खुद को भाग्यशाली मानते हैं कि दुर्घटना में बच गए। उल्लेखनीय है कि दो जून को हुए रेल हादसे में 288 लोगों की मौत हो गई और 1,200 अन्य घायल हुए।
असम के कार्बी आंगलोंग जिले के निवासी दुलाल को पांच जून को भुवनेश्वर स्थित एम्स में भर्ती कराया गया था और अस्पताल के कर्मचारियों द्वारा उचित तालमेल के कारण शनिवार को अपने पिता सुभाष से मिले। दुलाल का इलाज कर रहे एक वरिष्ठ चिकित्सक ने कहा कि जब उन्हें यहां लाया गया तब उनके सिर में गंभीर चोट थी और स्थिति गंभीर थी। डॉक्टर ने कहा, “वह शुरू में होश में था, लेकिन भ्रमित था। उनका उचित इलाज किया गया।”
उन्होंने कहा, “दुलाल की हालत अब स्थिर है और उसे एक वार्ड में स्थानांतरित कर दिया गया। वह बोलने में सक्षम है और अपने पिता को पहचानता है।” दुलाल के पिता ने उनके बेटे का इलाज करने के लिये अस्पताल के अधिकारियों, राहत और बचाव दलों तथा मीडिया को धन्यवाद दिया। -
नयी दिल्ली. भारत में जापान के राजदूत हिरोशी सुजुकी पुणे में अपनी पत्नी के साथ खान-पान का लुत्फ उठाते दिखे, जिसने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का ध्यान आकर्षित किया। इसके बाद मोदी ने भारत की खान-पान विविधता को एक अभिनव तरीके से पेश करने की राजदूत की पहल की सराहना की। सुजुकी ने ट्विटर पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें वह पुणे में खान-पान का लुत्फ उठाते दिखते हैं। इस वीडियो में उनकी पत्नी मसालेदार जबकि सुजुकी कम मसालेदार भोजन चुनते हैं। राजदूत ने लिखा, “मुझे भारत का स्ट्रीट फूड बहुत पसंद है... लेकिन थोड़ा तीखा कम।”
सुजुकी ने एक और वीडियो ट्विटर पर पोस्ट किया, जिसमें वह ‘मिसल पाव' का लुत्फ उठाते दिख रहे हैं जबकि उनकी पत्नी और अधिक तीखेपन वाला ‘मिसल पाव' चुनती हैं। उन्होंने वीडियो के साथ लिखा, “मेरी पत्नी ने मुझे हरा दिया।”
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सुजुकी के ट्वीट को टैग करते हुए लिखा, “ श्रीमान राजदूत यह एक ऐसी प्रतिस्पर्धा है, जिसमें हार का आपने बुरा नहीं माना होगा। आपको भारत की खान-पान विविधता का लुत्फ उठाते और इतने अभिनव तरीके से इसे पेश करते देखकर अच्छा लगा। -
शाहजहांपुर (उप्र) .आमतौर पर ईंधन में इस्तेमाल होने वाले गाय के गोबर से धूपबत्ती, हवन सामग्री आदि का निर्माण सुनने में आता है। लेकिन यहां की एक शिक्षिका गाय के गोबर से आभूषण, नेम प्लेट और अन्य सैकड़ों चीजें बनाती हैं, जो लोगों के बीच खासा लोकप्रिय हो रहे हैं। तिलहर थाना क्षेत्र के अंतर्गत प्राथमिक पाठशाला की अध्यापिका पूजा गंगवार खाली समय का उपयोग गाय के गोबर से आभूषण और अन्य चीजें बनाने में करती हैं और लोगों को इसका प्रशिक्षण भी देती हैं। पूजा गंगवार ने बताया, ‘‘बेकार समझकर सड़कों पर छोड़ी जा रही देशी गाय को संरक्षण देने और रोजगार के अवसर पैदा करने के उद्देश्य से मैंने यह कार्य शुरू किया और अब दूर दराज से लोग हमारे उत्पाद देखने और प्रशिक्षण लेने आ रहे हैं।'' उन्होंने कहा, ‘‘हमने अयोध्या के आचार्य नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय के 100 प्रोफेसर और सैकड़ों छात्र-छात्राओं को भी गाय के गोबर से उत्पाद बनाने का प्रशिक्षण दिया है और हमारे उत्पादों की अमेजॉन, फ्लिपकार्ट जैसी साइट पर इतनी भारी मांग है कि हम आपूर्ति नहीं कर पा रहे हैं।'' उन्होंने कहा, ‘‘हम जो वस्तुएं बनाते हैं उनमें अगरबत्ती, हवन सामग्री, वॉल हैंगिंग, नेमप्लेट, ट्राफियां शामिल हैं।'' शाहजहांपुर के जिलाधिकारी उमेश प्रताप सिंह ने कहा, ‘‘पूजा गंगवार की पहल बहुत सराहनीय है। हमने अपने जिले में हर प्रधान को दस-दस देशी गाय पालने के लिए प्रोत्साहित किया है। पूजा की यह मुहिम गौ संरक्षण, महिला सशक्तिकरण और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में उत्कृष्ट उदाहरण है।'' राजकीय मेडिकल कॉलेज के सहायक प्रोफेसर डॉ. सलीम अहमद के मुताबिक, ‘‘गाय के गोबर से बने उत्पाद सूखने के बाद अगर घर में रखे जाएं तो यह स्वास्थ्य की दृष्टि से कोई बुरा प्रभाव नहीं डालते हैं तथा इसमें औषधीय गुण होने के कारण यह स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है।'' जिला उद्योग केंद्र के सहायक महाप्रबंधक अरुण कुमार पांडे ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर वह जल्द ही गाय के गोबर से उत्पाद निर्माण के संबंध में एक कार्यशाला आयोजित करेंगे। जिला उद्योग केंद्र के सहायक महाप्रबंधक अरुण कुमार पांडेय ने कहा कि गोबर से बने उत्पादों पर जल्द कार्यशाला आयोजित की जाएगी, जहां गंगवार लोगों को प्रशिक्षण देंगी। शाहजहांपुर के पुलिस अधीक्षक एस आनंद की पत्नी देवी आनंद ने गोबर से बने उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए अपने पति के नाम की गोबर से बनी नेम प्लेट अपने घर पर लगा रखी है। इसके अलावा, गोबर से बनी धूपबत्ती, हवन टिक्की और हैंगिंग वॉल का भी वह उपयोग करती हैं। पूजा गंगवार ने स्वयं 50 देशी गायें पाल रखी हैं और इन्हीं गायों के गोबर से ये उत्पाद बनाए जाते हैं। इस काम में करीब एक दर्जन लोग कार्यरत हैं और उन्हें प्रत्येक वस्तु के हिसाब से भुगतान किया जाता है।
-
नयी दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को कहा कि उन्हें एक ऐसे देश की सेवा करके गर्व महसूस होता है, जो अडिग संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा है और इस बात पर जोर दिया कि देश की हर छलांग लोगों की ताकत और भावना की प्रमाण है। ट्विटर पर ‘9ईयर्स ऑफ इंडिया फर्स्ट' हैशटैग के साथ प्रधानमंत्री मोदी की यह टिप्पणी ऐसे समय में आई है, जब भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) केंद्र में उनके नेतृत्व वाली सरकार के नौ साल पूरे होने के उपलक्ष्य में विशाल जनसंपर्क कार्यक्रम के तहत देशभर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर रही है। मोदी ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘एक ऐसे राष्ट्र की सेवा करके गर्व होता है, जो अडिग संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा है। बहुपक्षीय मंचों से लेकर ‘आत्मनिर्भर भारत' और ‘मेक इन इंडिया' तक, हर छलांग हमारे लोगों की ताकत और भावना की प्रमाण है।'' प्रधानमंत्री ने ‘पहले राष्ट्र' की नीति का पालन करने और राष्ट्रीय सुरक्षा को प्राथमिकता देने के अपनी सरकार के दृष्टिकोण पर एक लेख भी साझा किया।
-
पालघर। महाराष्ट्र के पालघर जिले में मुंबई-अहमदाबाद राजमार्ग पर एक सड़क दुर्घटना में तीन युवकों की मौत हो गई। पुलिस के एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। पालघर पुलिस के प्रवक्ता सचिन नवाडकर ने बताया कि तीनों युवक एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर जा रहे थे, तभी शनिवार रात को सातिवली के पास एक कंटेनर ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। नवाडकर ने कहा, ‘‘ट्रक गुजरात की दिशा में जा रहा था और उसकी पहचान हो गई है। वहीं, मृतकों की शिनाख्त विक्रमगढ़ निवासी सूरज ठाकरे (20), मयूर ठाकरे (19) और नरेश भोईर (22) के रूप में की गई है।'' उन्होंने बताया कि मनोर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और ट्रक चालक को पकड़ने के प्रयास जारी हैं।
-
वाराणसी . काशी में जी-20 देशों के सम्मेलन में शामिल होने पहुंचे विदेशी प्रतिनिधियों के दल ने रविवार की शाम विश्व प्रसिद्ध मां गंगा की आरती देखी और रोमांचित हुए। काशी आये विदेशी मेहमान मां गंगा के तट दशाश्वमेध घाट पर आयोजित विश्व विख्यात गंगा आरती देख अभिभूत हुए। शंखनाद, घंटी, डमरू की आवाज और मां गंगा के जयकारों से रोमांचित मेहमानों ने भारतीय संस्कृति की अद्भुत छटा निहारी। मां गंगा की महाआरती भव्य स्वरूप में शुरू हुई, जहां अर्चकों ने आरती उतारी और चंवर भी डोलाया। दशाश्वमेध घाट को फूल मालाओं एवं दीपों से सजाया गया था। गंगा आरती की शुरुआत देवाधिदेव महादेव की प्रतिमा पर पुष्प वर्षा कर गणपति पूजन से हुई। जी-20 देशों के विकास मंत्रियों सहित 200 विदेशी मेहमान प्रतिनिधियों का नेतृत्व भारत के विदेश मंत्री डॉ एस. जयशंकर कर रहे थे। आरती के दौरान विदेशी मेहमान ऐसे अभिभूत हुए कि वे भी सोफे पर बैठे-बैठे थाप दे रहे थे। इसके पूर्व जी 20 की बैठक में शामिल होने विदेशी मेहमानों का दल रविवार को वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री हवाई अड्डे पहुंचा। वहां मेहमानों को टीका लगाकर व पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया। जी 20 सम्मेलन में शामिल होने आए विदेशी मेहमानों के दल के स्वागत के लिए हवाई अड्डे से होटल ताज तक तक प्रमुख चौराहों पर डमरू दलों और विभिन्न सांस्कृतिक दलों द्वारा स्वागत किया गया। विदेशी मेहमानों का दल होटल ताज में विश्राम करने के बाद देर शाम नमो घाट पहुंचा। जहां से यह दल क्रूज पर सवार होकर गंगा आरती में शामिल होने दशाश्वमेध घाट पहुंचा। गौरतलब है कि जी-20 देशों के तीन दिवसीय सम्मेलन की शुरुआत रविवार की देर शाम गाला डिनर के साथ होगी। सोमवार को हस्तकला संकुल में विकास मंत्रियों की बैठक शुरू होगी जिसकी अध्यक्षता विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर करेंगे। बैठक की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विशेष वीडियो संबोधन से होगा।
-
रांची. झारखंड के विभिन्न हिस्सों में पड़ रही तेज गर्मी एवं लू के चलते बारहवीं कक्षा तक के सभी विद्यालयों को बुधवार तक बंद रखने के आदेश दिये गये हैं। राज्य के विद्यालयी शिक्षा एवं साक्षरता सचिव के रवि कुमार ने आज शाम जारी निर्देश में सभी तरह के सहायता प्राप्त एवं गैर सहायता प्राप्त विद्यालयों को 12 जून से 14 जून तक बंद रखने के आदेश दिये हैं। इस बीच राज्य के मौसम विभाग ने बताया है कि पूरे राज्य में कम से कम अगले पांच दिनों तक ऐसा ही मौसम बने रहने की संभावना है। रांची स्थित मौसम विभाग के प्रमुख अभिषेक आनंद ने बताया कि फिलहाल राज्य में कम से कम 15 जून तक गर्मी से राहत के कोई संकेत नहीं हैं। उन्होंने बताया कि खासकर राज्य के पूर्वी हिस्से में हल्की बारिश होने की संभावना है लेकिन उससे गर्मी में कोई खास राहत नहीं मिलेगी। -
नोएडा. नोएडा में सेक्टर-24 थानाक्षेत्र में रविवार सुबह को एक सड़क हादसे में एक खबरिया चैनल के दो मीडियाकर्मियों की दर्दनाक मौत हो गई। अपर पुलिस उपायुक्त शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि सेक्टर 16-ए स्थित एक खबरिया चैनल में काम करने वाले मनोज कुमार (45) तथा गौरव (38) सुबह करीब आठ बजे मोटरसाइकिल नोएडा से अपने घर गाजियाबाद जा रहे थे और जब वे लोग उपरिगामी मार्ए से सेक्टर 60 की तरफ बढ़ रहे थे, तभी आगे चल रहे एक वाहन से उनकी मोटरसाइकिल टकरा गई। उन्होंने बताया कि इस घटना में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई जिसके बाद पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि जिस वाहन से उनकी मोटरसाइकिल में टक्कर लगी थी, उसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। उसके चालक की तलाश की जा रही है।
-
बेंगलुरु. कर्नाटक में सत्तारूढ़ कांग्रेस की पांच गारंटी में शामिल ‘शक्ति' योजना को लागू किये जाने के बाद अब महिलाएं रविवार से सरकारी बसों में मुफ्त यात्रा कर सकती हैं। अधिकारियों ने बताया कि इस मुफ्त यात्रा सुविधा से प्रतिदिन 41.8 लाख से अधिक महिलाओं को लाभ होगा और सरकारी खजाने पर सालाना 4,051.56 करोड़ रुपये का भार पड़ेगा। यह योजना, राज्य की मूल निवासी महिलाओं के लिए आज अपराह्न एक बजे से प्रदेश की सीमा के अंदर लागू हो गई। मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने यहां विधानसौध की सीढ़ियों से इस योजना की शुरुआत की। इस योजना से महिलाओं एवं छात्राओं को लाभ होगा। राज्य विधानमंडल और सचिवालय को संयुक्त रूप से विधानसौध कहा जाता है। उपमुख्यमंत्री डी के शिवकुमार, परिवहन मंत्री रामलिंगा रेड्डी कार्यक्रम में मौजूद थे, जहां ‘शक्ति' योजना के प्रतीक चिह्न का अनावरण किया गया तथा प्रतीकात्मक रूप से पांच महिलाओं को ‘शक्ति स्मार्ट कार्ड' जारी किये गये। महिलाएं इस योजना का लाभ उठाने के लिए सरकारी पोर्टल ‘सेवा सिंधु' पर पंजीकरण कराकर ‘शक्ति स्मार्टकार्ड' के लिए आवेदन कर सकती हैं। मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार, जिले के प्रभारी मंत्री अपने-अपने जिले में इस योजना की शुरुआत करेंगे।
राज्य सरकार ने कहा है कि इस योजना से गरीब एवं निम्न मध्यम वर्ग की कामकाजी महिलाओं का यात्रा किराया खर्च घटेगा और इस बचत का उपयोग वे घरेलू खर्च में कर सकती हैं। सिद्धरमैया ने कहा, ‘‘हमने आज शक्ति योजना को लागू किया।'' उन्होंने पांच ‘गारंटी' के क्रियान्वयन के सिलसिले में उनकी सरकार की निंदा करने को लेकर विपक्ष पर निशाना साधा और उस पर लोगों के बीच ‘भ्रम' पैदा करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, ‘‘हमारी सरकार का उद्देश्य महिलाओं को सशक्त बनाना और आर्थिक गतिविधियों में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना है।'' इस योजना की शुरुआत किये जाने के बाद उन्होंने संवाददाताओं से कहा कि घोषित समय सीमा के अनुसार अन्य गारंटी भी लागू की जाएंगी। विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस द्वारा घोषित पांच गारंटी में से ‘शक्ति' सबसे पहले शुरू की गई है।
कांग्रेस की अन्य चार चुनावी गारंटी में सभी परिवारों को 200 यूनिट तक मुफ्त बिजली (गृहज्योति), हर परिवार की महिला प्रमुख को प्रतिमाह 2,000 रुपये की सहायता (गृहलक्ष्मी), गरीबी रेखा से नीचे (बीपीएल) के परिवार के हर सदस्य के लिए 10 किलोग्राम मुफ्त चावल (अन्न भाग्य), और बेरोजगार स्नातकों को प्रतिमाह 3,000 रुपये तथा बेरोजगार डिप्लोमाधारकों को 1,500 रुपये (युवानिधि) शामिल हैं। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने ‘शक्ति' योजना की शुरुआत के मौके पर ट्वीट किया, ‘‘आज से कर्नाटक में हर महिला के लिए बस यात्रा निशुल्क - एक और गारंटी हुई पूरी! महिलाओं का सशक्तीकरण और आर्थिक बचत - हमारी जिम्मेदारी, उनका अधिकार, पूरा करेगी कांग्रेस सरकार।'' कर्नाटक में महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा की गारंटी की घोषणा गांधी ने मेंगलुरु में एक चुनाव प्रचार रैली के दौरान की थी। उपमुख्यमंत्री शिवकुमार ने कहा कि कांग्रेस की विशेषता यह है कि वह अपने सभी वादों को पूरा करती है।
अधिकारियों के मुताबिक, छात्राओं समेत सभी महिलाएं जाति, धर्म के आधार पर बिना किसी भेदभाव के इस सुविधा का लाभ उठा सकती हैं। उन्होंने कहा कि साधारण और एक्सप्रेस बसों में मुफ्त यात्रा सेवा का लाभ उठाया जा सकता है।
अधिकारियों ने कहा कि योजना में शामिल बसों पर ‘‘महिलाओं के लिए मुफ्त यात्रा'' स्टिकर लगाए गए हैं। उन्होंने कहा कि यह सेवा लक्जरी और अंतरराज्यीय बसों के लिए नहीं होगी। मुख्यमंत्री ने यह भी स्पष्ट किया कि यदि किसी महिला यात्री को सरकारी बस से कर्नाटक के बाहर जाना होगा तो उससे भी किराया नहीं लिया जाएगा, लेकिन यह सुविधा सीमावर्ती राज्यों में 20 किलोमीटर तक ही मिलेगी। बस टर्मिनल पर ‘महिला दिवस' जैसा नजारा था, जिसमें महिला यात्रियों का फूल और मिठाइयों से स्वागत किया जा रहा था। सुमित्रा सिद्धारमैया से स्मार्ट कार्ड प्राप्त करने वाली महिलाओं में शामिल थीं। उन्होंने कहा, ‘‘मुझे बहुत खुशी है कि मुझे मुख्यमंत्री से स्मार्ट कार्ड मिला। इस योजना से महिलाओं, विशेष रूप से गरीब और मध्यम वर्ग को मदद मिलेगी।'' एक महिला बस कंडक्टर ने कहा कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि एक दिन ऐसा आएगा जब महिलाएं उनकी सेवा अवधि के दौरान सरकारी बसों में मुफ्त में यात्रा करेंगी। उन्होंने कहा, ‘‘मैं एक महिला के रूप में बहुत खुश हूं क्योंकि इस योजना से महिलाओं को मदद मिलेगी।'' सरकार ने सड़क परिवहन निगमों को अपनी बसों में पुरुषों के लिए 50 प्रतिशत सीट आरक्षित करने को कहा है। -
खड़गपुर . पश्चिम बंगाल के पश्चिम मेदिनीपुर जिले के खड़गपुर स्टेशन पर मेदिनीपुर-हावड़ा लोकल ट्रेन का एक डिब्बा शनिवार रात पटरी से उतर गया। दक्षिण पूर्व रेलवे के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हादसा रात लगभग नौ बजे हुआ जब रेलगाड़ी हावड़ा की ओर जा रही थी और डिब्बे में कोई नहीं था। उन्होंने बताया कि दुर्घटना के कारण मार्ग पर सेवाएं लगभग 30 मिनट तक बाधित रहीं। अधिकारियों ने कहा कि डिब्बे को पटरी पर वापस लाये जाने के बाद इस खंड पर सेवाएं फिर से बहाल कर दी गई।
- रामगढ़ (झारखंड)। पटना-रांची वंदे भारत एक्सप्रेस 12 जून को प्रायोगिक तौर पर इस मार्ग पर दौड़ेगी। रेलवे अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। उल्लेखनीय है कि पहले यह परीक्षण 11 जून को प्रस्तावित था।हाजीपुर जोन में पूर्व मध्य रेलवे (ईसीआर) के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी बिरेंद्र कुमार ने बताया कि झारखंड में विद्यार्थियों के एक संगठन के दो दिवसीय बंद के आह्वान के मद्देनजर परीक्षण की तारीख बदलकर 12 जून कर दी गई है। धनबाद संभाग के संभागीय रेल प्रबंधक कमल किशोर सिन्हा ने कहा कि इस परीक्षण के लिए सारी तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं। उन्होंने कहा कि वंदे भारत ट्रेन का इस मार्ग पर वाणिज्यिक परिचालन शुरू करने से पहले कई बार वह इस रूट पर प्रायोगिक तौर पर फेरे लगाएगी। ट्रेन की समयसारिणी के अनुसार यह ट्रेन पटना से सुबह छह बजकर 55 मिनट पर चलेगी तथा रांची दिन में एक बजे पहुंचेगी। वापसी में यह दिन में दो बजकर 20 मिनट पर रांची से रवाना होगी और रात आठ बजकर 25 मिनट पर पटना पहुंचेगी। इसका गया और बरककाना में ठहराव होगा।
- उधमपुर/जम्मू, । केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने शनिवार को कहा कि आगामी अमरनाथ यात्रा के लिए 62 दिनों की अवधि जम्मू-कश्मीर प्रशासन के भरोसे को दर्शाती है क्योंकि बेहतर सुरक्षा परिदृश्य के मद्देनजर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के इस वार्षिक तीर्थयात्रा में शामिल होने की उम्मीद है। दक्षिण कश्मीर हिमालय में 3,880 मीटर ऊंची पवित्र गुफा की यात्रा एक जुलाई से शुरू होने वाली है।सिंह ने उधमपुर में संवाददाताओं से कहा, ‘‘अतीत के विपरीत, प्रशासन ने 62 दिनों के लिए यात्रा संचालित करने का निर्णय लिया है जो अपने आप में उसके विश्वास के स्तर को दर्शाता है।'' उन्होंने दावा किया कि पिछले 20 से 30 वर्षों के दौरान अमरनाथ यात्रा की अवधि 10 या 15 दिनों तक ही सीमित थी और प्रशासन यात्रा को रोकने के लिए बहाने ढूंढता था। मंत्री ने कहा कि पिछले पर्यटन सत्र में रिकॉर्ड 1.75 करोड़ पर्यटकों ने जम्मू-कश्मीर की यात्रा की, जो सुरक्षा स्थिति में सुधार का संकेत है।
- अहमदाबाद ।गुजरात सरकार ने राज्य से कैलाश मानसरोवर की यात्रा पर जाने वाले हर श्रद्धालु के लिए सहायता राशि 23 हजार रुपये से बढ़ाकर 50 हजार रुपये करने की शनिवार को घोषणा की। एक सरकारी बयान के अनुसार मुख्यंत्री भूपेंद्र पटेल ने यह निर्णय लिया। विदेश मंत्रालय हर साल जून से सितंबर तक कैलाश मानसरोवर यात्रा का अयोजन करता है। विदेश मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार हिंदुओं के लिए भगवान शिव के वासस्थल माने जाने वाले कैलाश मानसरोवर का बहुत महत्व है। इसका जैनियों और बौद्धों के लिए भी धार्मिक महत्व है। यह यात्रा वैध भारतीय पासपोर्ट रखने वाले सभी पात्र भारतीय नागरिकों के लिए खुली है। file photo
- कटक (ओडिशा)। बालासोर रेल हादसे में बचे कई लोग शारीरिक चोटों से उबर रहे हैं, लेकिन कटक के एससीबी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती 105 मरीजों में से करीब 40 में ‘पोस्ट-ट्रॉमेटिक स्ट्रेस डिसऑर्डर' (पीटीएसडी) की प्रवृत्ति दिख रही है। चिकित्सकों ने शनिवार को यह जानकारी दी। पीटीएसडी, किसी भयानक घटना का अनुभव करने या उससे गुजरने के बाद सामान्य हो पाने की विफलता वाला विकार है। नैदानिक मनोविज्ञान विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ जसबंत महापात्रा ने कहा कि ट्रेन हादसे में बचे लोगों की मानसिक स्वास्थ्य स्थिति को देखते हुए अस्पताल ने सभी मरीजों की ‘काउंसलिंग' शुरू कर दी है। डॉ. महापात्रा ने कहा कि जीवित बचे लोगों के दिमाग पर इस तरह की दुर्घटना का गंभीर प्रभाव पड़ना स्वाभाविक था। उन्होंने कहा, ‘‘कई घायल व्यक्ति गंभीर रूप से तनावग्रस्त, भयभीत और कभी-कभी घबराए हुए देखे गए। हम उनकी काउंसलिंग कर रहे हैं और उनके परिवार के सदस्यों के साथ उनसे बात कर रहे हैं।'' डॉ. महापात्रा ने कहा कि अस्पताल ने बचे लोगों की काउंसलिंग के लिए चार टीम का गठन किया है।उन्होंने कहा, ‘‘प्रत्येक टीम में एक मनोचिकित्सक, एक मनोवैज्ञानिक, एक सामाजिक कार्यकर्ता और रोगी के परिवार के एक या दो सदस्य शामिल हैं।'' शल्य चिकित्सा विभाग की एक नर्स ने बताया कि रेल हादसे के शिकार लोग दुर्घटना से जुड़ा सपना देखकर कई बार अचानक नींद से जाग जाते हैं। उन्होंने बताया कि 23 वर्षीय एक युवक, जिसके दोनों हाथ और पैर दुर्घटना में टूट गए हैं, दिन-रात सो नहीं पाता है। एक डॉक्टर ने बताया कि हादसे में अपने करीबी मित्र को खोने वाला एक युवक अपने मित्र का नाम पुकारते हुए अचानक नींद से जाग जाता है।
- बरेली(उप्र) । बरेली जिले के फतेहगंज पश्चिमी थाना क्षेत्र के लोधी नगर मोहल्ला में शनिवार को एक युवक ने कथित तौर पर पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी और फरार हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार पत्नी की हत्या के बाद आरोपी ने एक युवक पर भी गोली चलाई लेकिन वह बाल बाल बच गया।बरेली के पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) राजकुमार अग्रवाल ने घटनास्थल से लौटने के बाद बताया कि फतेहगंज पश्चिमी के मोहल्ला लोधी नगर के आरोपी कृष्णपाल (29) ने कई साल पहले पूजा (28) से प्रेम विवाह किया था और उनके दो बेटे भी हैं। उन्होंने बताया कि शनिवार अपराह्न करीब तीन बजे आरोपी कृष्णपाल का पूजा के किसी से कथित अवैध संबंधों को लेकर विवाद हो गया। अग्रवाल ने बताया कि विवाद के चलते आरोपी ने घर के भीतर पहले पत्नी की पिटाई की और जब वह बचने के लिए घर से बाहर निकली तो आरोपी ने उसे गोली मार दी जिससे उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि वारदात को अंजाम देने के बाद वह मौके से फरार हो गया। अग्रवाल ने बताया कि शनिवार को ही आरोपी कृष्णपाल ने मुन्ना नाम के एक व्यक्ति को भी गोली मारी, लेकिन वह बाल बाल बच गया। उन्होंने बताया कि आरोपी की मुन्ना से पुरानी रंजिश चल रही थी। उन्होंने बताया कि जानकारी के मुताबिक आरोपी ने पहले भी चौराहे पर मुन्ना को गोली मारी थी और मामले में वह जेल गया था। महीने भर पहले ही वह जेल से छूटकर आया था। पुलिस ने बताया कि गोली की आवाज सुनकर जुटी भीड़ ने उसे घटना की सूचना दी। उसने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है।
- भुवनेश्वर ।केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने शनिवार को कहा कि केंद्र की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकास और जनकल्याण की नयी परिभाषा लिखी है। मोदी सरकार के नौ साल पूरे होने के मौके पर ओडिशा के देवगढ़ में एक जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि केंद्र की कल्याणकारी योजनाओं से ओडिशा की महिलाओं को सबसे ज्यादा लाभ मिला है। उन्होंने बताया कि देवगढ़ की महिलाओं, किसानों और युवाओं ने इन कल्याणकारी योजनाओं का अधिकतम लाभ उठाया है। मोदी सरकार के नौ साल पूरे होने के मौके पर भाजपा देश भर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर रही है। इसी कार्यक्रम के तहत प्रधान अपने गृह राज्य ओडिशा के विभिन्न जिलों का दौरा कर रहे हैं।
-
भोपाल. कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डी. के. शिवकुमार उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर समेत तीन धार्मिक स्थलों की यात्रा के लिए दो दिवसीय दौरे पर शनिवार दोपहर मध्य प्रदेश पहुंचेंगे। पिछले महीने दक्षिणी राज्य में हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की जबरदस्त जीत के बाद इस यात्रा को धन्यवाद यात्रा के रूप में देखा जा रहा है। मीडिया में जारी उनके यात्रा कार्यक्रम के अनुसार, शिवकुमार के एक विशेष विमान से दोपहर दो बजे के आसपास ग्वालियर हवाई अड्डे पहुंचने की उम्मीद है। जिसके बाद वह दतिया जिले के प्रसिद्ध पीताम्बरा पीठ (हिंदू मंदिरों के एक परिसर) में पूजा-अर्चना करने के लिए रवाना होंगे। शिवकुमार (61) दतिया में पूजा अर्चना के बाद वापस ग्वालियर लौटेंगे और इंदौर के लिए उड़ान भरेंगे, जहां से वे सड़क मार्ग से उज्जैन जाएंगे। रविवार सुबह करीब चार बजे वह देश के 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक उज्जैन महाकालेश्वर मंदिर में भस्म आरती में हिस्सा लेंगे। वह शहर के कालभैरव मंदिर भी जाएंगे। पार्टी के संकटमोचक कहे जाने वाले शिवकुमार रविवार सुबह इंदौर से बेंगलुरु के लिए रवाना होंगे।
पिछले महीने 224 सदस्यीय कर्नाटक विधानसभा के चुनाव में कांग्रेस ने 135 सीटों पर जीत हासिल की थी। भाजपा और जद (एस) ने क्रमश: 66 और 19 सीटें जीती थीं।
-

.jpg)


















.jpg)
.jpg)
.jpg)

.jpg)


.jpg)