- Home
- देश
-
नयी दिल्ली । केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने मंगलवार को कहा कि प्रमुख भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों (आईआईटी) का सभी प्रकार के भेदभाव के प्रति बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं करने की नीति होनी चाहिए और छात्रों को पर्याप्त सहायता मुहैया करायी जानी चाहिए। प्रधान ने सभी 23 प्रमुख इंजीनियरिंग संस्थानों की शीर्ष समन्वय निकाय आईआईटी काउंसिल की बैठक में यह भी कहा कि संस्थानों के छात्रों को नए भारत का चेहरा होना चाहिए और वैश्विक नागरिक बनने के लिए तैयार रहना चाहिए। परिषद ने आईआईटी छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य और कल्याण सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कई कदमों पर चर्चा की। इसमें एक मजबूत शिकायत निवारण प्रणाली, मनोवैज्ञानिक काउंसलिंग सेवाओं को बढ़ाने, दबाव कम करने और छात्रों के बीच विफलता और अस्वीकृति के डर को कम करने के महत्व पर प्रकाश डालने की आवश्यकता पर जोर दिया गया। परिषद में अनुसूचित जाति (एससी) और अनुसूचित जनजाति (एसटी) समुदायों से संबंधित छात्रों के लिए समर्थन बढ़ाने पर सहमति जतायी गई। इसने पीएचडी छात्राओं को सहायता की अवधि एक अतिरिक्त वर्ष के लिए बढ़ाने का भी संकल्प लिया।
दो साल के अंतराल के बाद आयोजित आईआईटी परिषद की 55 वीं बैठक में महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। पिछली बैठक महामारी को देखते हुए फरवरी 2021 में डिजिटल तरीके से आयोजित की गई थी। शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की अध्यक्षता में यह आईआईटी परिषद की पहली बैठक भी है। परिषद आईआईटी में प्रशासनिक और अन्य प्रमुख मामलों की देखभाल करती है। इसमें सभी 23 आईआईटी के निदेशक और अध्यक्ष शामिल होते हैं। - नई दिल्ली।लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने मंगलवार को कहा कि देश में युवाओं के बीच उद्यमशीलता एवं कौशल को बढ़ावा देकर कुशल कार्यबल तैयार करने एवं अनुसंधान और विकास में महत्वपूर्ण निवेश किए जा रहे हैं तथा इस कार्यबल का भारत सहित पूरी दुनिया को फायदा होगा। बिरला ने नॉर्वे की सांसद ट्राइन लिज़ सुंडनेस के नेतृत्व में आए यूरोपीय मुक्त व्यापार संघ (ईएफटीए) संसदीय समिति के एक प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात के दौरान यह बात कही, जिसमें आइसलैंड, लिकटेंस्टीन, नॉर्वे और स्विट्जरलैंड के सदस्य शामिल थे। लोकसभा सचिवालय के बयान के अनुसार, बिरला ने कहा कि यह यात्रा भारत और ईएफटीए देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों को नई गति प्रदान करेगी। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि ईएफटीए और भारत दोनों को हरित ऊर्जा के क्षेत्र में आपसी सहयोग से काफी लाभ होगा। उन्होंने कहा कि भारत और ईएफटीए देश विश्व शांति, अहिंसा, मानवाधिकारों और मौलिक स्वतंत्रता के लिए प्रतिबद्धता को साझा करते हैं, जो एक "जीवंत लोकतंत्र" का आधार है। लोकसभा अध्यक्ष ने कहा कि द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर हाल के वर्षों में भारत और ईएफटीए देशों के बीच रिश्ते मजबूत हुए हैं और इसे और अधिक गति देने के लिए लोगों के बीच सम्पर्क को बढ़ावा दिया जाना चाहिए। बिरला ने कहा कि आने वाले वर्षों में भारत में कामकाजी आयु वर्ग के लोगों की सबसे बड़ी आबादी होगी, ऐसे में सरकार ने युवाओं के बीच उद्यमशीलता और कौशल को बढ़ावा देने के लिए कई नीतियों और योजनाओं की शुरुआत की है। लोकसभा अध्यक्ष ने कहा कि उन्हें (युवाओं) कुशल कार्यबल में बदलने के लिए उच्च शिक्षा, अनुसंधान और विकास में महत्वपूर्ण निवेश किए जा रहे हैं और यह कार्यबल न केवल भारत, बल्कि पूरे विश्व के लिए उपलब्ध होगा। उन्होंने कहा कि भारत विविधता के बावजूद एक मजबूत लोकतांत्रिक व्यवस्था के रूप में विकसित हुआ है तथा इस जीवंत विविधता को एक ताकत बनाकर भारत आज दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है। बिरला ने कहा कि भारत निकट भविष्य में जी20 शिखर सम्मेलन के मौके पर पी20 शिखर सम्मेलन का भी आयोजन करेगा, जिसमें जी20 देशों के अलावा अन्य आमंत्रित देशों की संसदों के पीठासीन अधिकारी शामिल होंगे। उन्होंने उम्मीद जताई कि इस शिखर सम्मेलन में संसदीय व्यवस्था और लोकतांत्रिक मूल्यों की प्रासंगिकता पर उद्देश्यपूर्ण संवाद होगा, जो पूरे विश्व को लाभ पहुंचाने का काम करेगा।
- नयी दिल्ली। अनुसंधानकर्ताओं की एक अंतरराष्ट्रीय टीम ने गंगा नदी बेसिन (जीआरबी) के जल संसाधनों के प्रबंधन के वास्ते सभी के लिए उपयुक्त दृष्टिकोण के रूप में 'गंगा जल मशीन' की अवधारणा को लागू करने के विपरीत सलाह दी है। गंगा जल मशीन (जीडब्ल्यूएम) की अवधारणा इस धारणा पर निर्भर करती है कि गंगा नदी एक उच्च-उपज देने वाले, सदृश छिद्रिल जलभृत के माध्यम से चलती है, जिसका उपयोग मॉनसून के दौरान क्षणिक बाढ़ के पानी को संगृहित करने के लिए किया जा सकता है। पत्रिका ‘एसीएस ईएस एंड टी वाटर' में प्रकाशित एक लेख में अनुसंधानकर्ताओं ने कहा कि किसी भी नीतिगत वृद्धि से पहले भूजल-गंगा नदी के पानी की परस्पर क्रियाओं पर एक गहन अध्ययन आवश्यक है। हाल में, जीआरबी के जल संसाधनों का प्रबंधन करने में बहुत रुचि रही है, जिसमें गंगा नदी की सफाई भी शामिल है। अनुसंधानकर्ताओं ने कहा कि ऐतिहासिक रूप से, भारत, नेपाल और बांग्लादेश से होकर बहने वाली गंगा नदी और उसकी सहायक नदियां बड़े पैमाने पर प्रदूषित और बाधित हो गई हैं, जिसके लिए औद्योगिक और शहरी कचरा बड़े पैमाने पर जिम्मेदार है। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ दशकों में जीआरबी जलभृतों से गहन भूजल निकासी के कारण समस्या और बढ़ गई है, जिसके कारण कुछ स्थानों पर भूजल स्तर में अभूतपूर्व कमी आई है। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान-खड़गपुर के प्रोफेसर अभिजीत मुखर्जी ने कहा, "बांग्लादेश के गंगा डेल्टा क्षेत्रों में हाल के कुछ अध्ययनों में कहा गया है कि "जल मशीन" की अवधारणा अनुकूल है और यह अध्ययन से जुड़े क्षेत्र में कुशलता से काम करती है।" लेख के सह-लेखक मुखर्जी ने कहा, "नतीजतन, दुनिया भर के जल प्रबंधकों और एजेंसियों ने 'गंगा जल मशीन' अवधारणा पर फिर से विचार करना शुरू कर दिया है।" हालांकि, अनुसंधानकर्ताओं ने कहा कि इस सैद्धांतिक अवधारणा में कई कमियां हैं।उन्होंने कहा कि गंगा बेसिन के जलभृत पहले से ही गंभीर रूप से अत्यधिक तनावग्रस्त हैं, तथा अधिक निकासी केवल उनके विनाश को तेज करेगी। मुखर्जी ने कहा, "इसलिए, हम गंगा जल मशीन की अवधारणा को सभी के लिए उपयुक्त दृष्टिकोण के रूप में लागू करने के खिलाफ सलाह देते हैं।
- नयी दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शुक्रवार को लोक सेवा दिवस के अवसर पर प्रशासनिक अधिकारियों को संबोधित करेंगे। वह विज्ञान भवन में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान लोक प्रशासन में उत्कृष्टता के लिए पुरस्कार भी प्रदान करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) की ओर से जारी एक बयान में मंगलवार को यह जानकारी दी गई।पीएमओ ने कहा कि प्रधानमंत्री ने राष्ट्र निर्माण में लोक सेवकों के योगदान की लगातार सराहना की है तथा उन्हें और भी अधिक मेहनत करने के लिए प्रोत्साहित किया है। इसने कहा कि यह कार्यक्रम देश भर के लोक सेवकों को प्रेरित करने का प्रधानमंत्री के लिए एक उपयुक्त मंच होगा ताकि अधिकारी विशेष रूप से अमृत काल के इस महत्वपूर्ण चरण के दौरान उत्साह के साथ राष्ट्र की सेवा करते रहें। लोक सेवा पुरस्कार आम नागरिकों के कल्याण के वास्ते केंद्र और राज्य सरकारों की योजनाओं के बेहतर व प्रभावी क्रियान्वयन के लिए अधिकारियों को प्रदान किया जाता है। इस वर्ष चार चिह्नित प्राथमिकता कार्यक्रमों में किए गए अनुकरणीय कार्यों के लिए पुरस्कार दिए जाएंगे। इनमें हर घर जल योजना के माध्यम से स्वच्छ जल को बढ़ावा देना, स्वास्थ्य और कल्याण केन्द्रों के माध्यम से स्वस्थ भारत को बढ़ावा देना, समग्र शिक्षा के माध्यम से एक न्यायसंगत और समावेशी कक्षा वातावरण के साथ गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को बढ़ावा देना और आकांक्षी जिला कार्यक्रम के माध्यम से समग्र विकास- संतृप्ति दृष्टिकोण पर विशेष ध्यान देने के साथ समग्र प्रगति शामिल है। पीएमओ ने कहा कि इन चार चिह्नित कार्यक्रमों के लिए आठ पुरस्कार दिए जाएंगे जबकि नवाचार के लिए सात पुरस्कार दिए जाएंगे। भारत सरकार प्रत्येक वर्ष 21 अप्रैल को लोक सेवा दिवस के रूप में मनाती है।
-
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मंगलवार को आईएनएक्स धनशोधन मामले में कांग्रेस सांसद कार्ति चिदंबरम की 11.04 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क की। यह जानकारी यहां एक आधिकारिक बयान में दी गई। ईडी ने कहा कि कुर्क की गई चार संपत्तियों में से एक कर्नाटक के कुर्ग जिले में स्थित अचल संपत्ति है। बयान में कहा गया है कि कार्ति के खिलाफ धनशोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत एक अस्थायी आदेश जारी किया गया है। पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम के बेटे कार्ति चिदंबरम तमिलनाडु की शिवगंगा लोकसभा सीट से मौजूदा सांसद हैं और उन्हें आईएनएक्स मामले में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) और ईडी दोनों ने गिरफ्तार किया था। मामला आईएनएक्स मीडिया प्राइवेट लिमिटेड से "प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से" कथित रूप से अवैध धन प्राप्त करने से संबंधित है, जिसे संयुक्त प्रगतिशील (संप्रग) की तत्कालीन सरकार में केंद्रीय वित्तमंत्री के रूप में उनके पिता के कार्यकाल के दौरान विदेशी निवेश संवर्धन बोर्ड (एफआईपीबी) की मंजूरी मिली थी।
-
नई दिल्ली। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने सीमावर्ती क्षेत्रों में तेजी से बाड़ लगाने और सड़क बनाये जाने का निर्देश दिया है। श्री शाह ने कल नई दिल्ली में गृह मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के चिंतन शिविर की अध्यक्षता की। चिंतन शिविर का उद्देश्य मंत्रालय के कामकाज की समीक्षा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 'विजन2047' लागू करने के लिए कार्य योजना तैयार करना है। गृहमंत्री ने साइबर अपराधों की रोकथाम, पुलिस बल के आधुनिकीकरण, आपराधिक न्याय प्रणाली में सूचना प्रौद्योगिकी के अधिक उपयोग, भूमि सीमा प्रबंधन और तटवर्ती सुरक्षा संबंधी मुद्दों के समाधान के लिए अनुकूल प्रणाली विकसित करने पर बल दिया।
गृहमंत्री ने भर्ती प्रक्रिया में तेजी लाने को कहा। उन्होंने कहा कि विभागीय प्रोन्नति समितियों की बैठक नियमित रूप से होनी चाहिए ताकि कर्मचारियों को समय से प्रमोशन मिल सके। श्री शाह ने केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों के लिए विभिन्न कल्याणकारी उपायों पर बल दिया। उन्होंने गृह मंत्रालय के सभी विभागों द्वारा नियमित प्रशिक्षण को महत्वपूर्ण बताया और विकास योजनाओं की निगरानी के लिए मंत्रालय के अधिकारियों को स्थल दौरा करने का सुझाव दिया। -
नयी दिल्ली. कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी मंगलवार शाम अचानक यहां बंगाली मार्केट और पुरानी दिल्ली के जामा मस्जिद इलाके में पहुंचे, जहां उन्होंने गोलगप्पे, तरबूज और कुछ अन्य पकवानों के लुत्फ उठाए। उन्होंने बंगाली मार्केट में गोलगप्पे खाये और वहां मौजूद लोगों से हाथ भी मिलाया।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पुरानी दिल्ली भी गये और वहां तरबूज खाया। राहुल ने जामा मस्जिद के सामने बड़ी संख्या में मौजूद लोगों का अभिवादन किया और कई लोगों के साथ तस्वीरें भी खिंचवाई। उल्लेखनीय है कि रमजान का महीना होने के कारण पुरानी दिल्ली में और दिनों की तुलना में अभी ज्यादा भीड़भाड़ रहती है। -
पणजी. भारत में विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के प्रतिनिधि रोडेरिको एच ओफ्रिन ने मंगलवार को कहा कि स्वास्थ्य सेवा में भारत की उपलब्धियां और निवेश विश्व के लिए अहम स्वास्थ्य लक्ष्यों को हासिल करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। ओफ्रिन यहां दूसरे जी20 स्वास्थ्य कार्यकारी समूह की बैठक में शामिल हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि भारत जो कुछ कर रहा है उससे सीखने का अन्य देशों के लिए यह एक स्वर्णिम क्षण है। उन्होंने कहा, ‘‘मैं हमेशा कहता हूं कि एक तैयार भारत तैयार विश्व है क्योंकि यह तैयारियों के लिए विश्व के वास्ते एक संसाधन है। साथ ही, एक स्वस्थ भारत एक स्वस्थ विश्व है क्योंकि स्वास्थ्य के क्षेत्र में और अपने लोगों के लिए इसके (भारत के) निवेश ने पूरे वैश्विक स्वास्थ्य परिदृश्य को बदल दिया है।'' ओफ्रिन ने कहा कि भारत की जी20 अध्यक्षता ने स्वास्थ्य के तीन क्षेत्रों को वरीयता दी है जिनमें स्वास्थ्य आपात स्थिति की रोकथाम, तैयारियां और उपाय; फार्मास्युटिकल्स क्षेत्र में सहयोग मजबूत करना; और डिजिटल स्वास्थ्य नवोन्मेष, सार्वभौम स्वास्थ्य कवरेज में सहायता के लिए समाधान तथा स्वास्थ्य सेवा प्रदान करने को बेहतर बनाना शामिल है। जी20 की भारत की अध्यक्षता के तहत गोवा में हो रही दूसरी स्वास्थ्य कार्यकारी समूह बैठक 19 अप्रैल को संपन्न होगी। जी20 के 19 सदस्य देशों के 180 से अधिक प्रतिनिधि, 10 आमंत्रित देशों के प्रतिनिधि और 22 अंतरराष्ट्रीय संगठन इसमें भाग ले रहे हैं।
-
मुंबई. महाराष्ट्र के नवी मुंबई में आयोजित ‘महाराष्ट्र भूषण' पुरस्कार कार्यक्रम में लू की चपेट में आने से मरने वालों की संख्या बढ़कर मंगलवार को 14 हो गई। सात मरीज अब भी अस्पताल में भर्ती हैं। स्थानीय निकाय के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि मरने वालों में दस महिलाएं और चार पुरुष शामिल हैं।
पनवेल नगर निगम के उपायुक्त विठ्ठल डाके ने कहा, ‘‘आज विरार निवासी 34 वर्षीय एक महिला को वाशी के एमजीएम अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया, जिसके बाद मरने वालों की संख्या बढ़कर 14 हो गई है। महिला की पहचान स्वाति वैद्य के रूप में हुई है।'' अधिकारियों ने बताया कि अस्पताल में उपचाराधीन लोगों की संख्या सात है, हालांकि इससे पहले दिन में यह संख्या नौ बताई गई थी। डाके ने कहा, ‘‘नवी मुंबई के अलग-अलग अस्पतालों में अब केवल सात मरीज भर्ती हैं। उनकी स्थिति स्थिर है और वे खतरे से बाहर हैं।'' इस बीच, महाराष्ट्र में विपक्ष के नेता अजित पवार ने नवी मुंबई में रविवार को आयोजित राज्य पुरस्कार समारोह में लू लगने से लोगों की मौत होने के मामले में राज्य सरकार के खिलाफ मंगलवार को गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किए जाने की मांग की। प्रदेश के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को लिखे एक पत्र में पवार ने कहा कि यह त्रासदी प्राकृतिक नहीं, बल्कि यह मानव निर्मित आपदा है और इसके लिए राज्य सरकार जिम्मेदार है। खारघर क्षेत्र में रविवार को एक खुले मैदान में कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। चिलचिलाती धूप में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया था, जिनमें अधिकतर लोग महाराष्ट्र भूषण पुरस्कार से सम्मानित अप्पासाहेब धर्माधिकारी के अनुयायी थे। रविवार को कार्यक्रम के दौरान लू लगने और अन्य स्वास्थ्य जटिलताओं के कारण कम से कम 13 लोगों की मौत हो गई थी। -
चंडीगढ़. हरियाणा में करनाल जिले के तरावड़ी इलाके में एक चावल मिल की तीन मंजिला इमारत ढहने से बिहार के चार प्रवासी मजदूरों की मौत हो गई और 20 अन्य जख्मी हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। सोमवार और मंगलवार की दरमियानी रात करीब तीन बजे जब यह घटना हुई तब 150 से ज्यादा श्रमिक मिल में मौजूद थे। करनाल के पुलिस अधीक्षक शशांक कुमार ने बताया, ''घटना में बिहार के चार मजदूरों की मौत हो गई और 20 अन्य जख्मी हो गये।'' करनाल के उपायुक्त अनीश यादव ने संवाददाताओं से कहा, " घटना में कुल 24 लोग प्रभावित हुए। ढांचे में लगभग 150 लोग रहते थे और कुछ लोग समय पर खिड़कियों से बाहर आने में कामयाब रहे।" उन्होंने कहा, “ 24 प्रभावित लोगों में से 20 घायल हैं और चार की मौत हो गई है।
इमारत गिरने की वजह के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, “प्रथम दृष्टया ऐसा लगता है कि इमारत असुरक्षित थी। इसके लिए उपमंडल मजिस्ट्रेट की अध्यक्षता में एक समिति का गठन किया गया है। कार्यपालक अभियंता (भवन एवं सड़क) इसके सदस्य होंगे। वे घटना की रिपोर्ट सौंपेंगे।" यह पूछे जाने पर कि क्या इमारत के मालिक के खिलाफ कोई कार्रवाई की जाएगी, उन्होंने कहा, “कानून के अनुसार जो भी कार्रवाई करनी होगी, हम करेंगे।” घटनास्थल से मलबा हटाने का काम जारी है। - नयी दिल्ली। दुनिया में 2018 में टाइप 2 मधुमेह के एक करोड़ 41 लाख से अधिक मामलों के पीछे खराब आहार एक प्रमुख कारण था । वैश्विक स्तर पर ये आंकड़े 70 प्रतिशत से अधिक नए मामलों से जुड़े हैं। इसमें राहत वाली बात यह है कि भारत में अस्वास्थ्यकर भोजन से संबंधित टाइप 2 मधुमेह के सबसे कम मामले थे। शोधकर्ताओं ने कहा कि अध्ययन के दायरे में आए 30 सबसे अधिक आबादी वाले देशों में, भारत, नाइजीरिया और इथियोपिया में अस्वास्थ्यकर भोजन से संबंधित टाइप 2 मधुमेह के सबसे कम मामले थे।जर्नल ‘नेचर मेडिसिन’ में प्रकाशित इस विश्लेषण में 1990 और 2018 के आंकड़ों को देखा गया, जिसमें महत्वपूर्ण बात यह पता चली कि कौन कौन से आहार कारक विश्व में टाइप 2 मधुमेह के बोझ को बढ़ा रहे हैं।शोधकर्ताओं ने पाया कि जिन 11 आहार कारकों पर विचार किया गया, उनमें से तीन का टाइप 2 मधुमेह की बढ़ती वैश्विक घटनाओं में बहुत बड़ा योगदान था । इसमें साबुत अनाज का अपर्याप्त सेवन, परिष्कृत चावल, गेहूं की अधिकता और प्रसंस्कृत मांस का अधिक सेवन शामिल थे।उन्होंने कहा कि बहुत अधिक फलों का रस पीने और पर्याप्त गैर-स्टार्च वाली सब्जियां, सूखे मेवे नहीं खाने जैसे कारकों का रोग के नए मामलों पर कम प्रभाव देखा गया।अमेरिका में टफ्ट्स विश्वविद्यालय के वरिष्ठ लेखक दारीश मोजाफेरियन ने कहा, ‘‘हमारे अध्ययन से पता चलता है कि खराब कार्बोहाइड्रेट गुणवत्ता वाला आहार, टाइप 2 मधुमेह का विश्व स्तर पर एक प्रमुख कारक है। ये नए निष्कर्ष पोषण में सुधार और मधुमेह के बोझ को कम करने के लिए राष्ट्रीय और वैश्विक स्तर पर महत्वपूर्ण क्षेत्रों को सामने लाते हैं।’’टाइप 2 मधुमेह में इंसुलिन के प्रति शरीर की कोशिकाएं प्रतिरोध करती हैं। इंसुलिन अग्न्याशय द्वारा बनाया गया एक हार्मोन है जो किसी भी समय रक्तप्रवाह में ग्लूकोज की मात्रा को नियंत्रित करता है।अध्ययन में शामिल 184 देशों में से, सभी ने 1990 और 2018 के बीच टाइप 2 मधुमेह के मामलों में वृद्धि देखी, जो व्यक्तियों, परिवारों और स्वास्थ्य देखभाल प्रणालियों पर बढ़ते बोझ को दर्शाता है।शोध दल का मॉडल, ग्लोबल डाइटरी डेटाबेस की जानकारी के साथ-साथ जनसांख्यिकी, वैश्विक टाइप 2 मधुमेह की घटनाओं के अनुमान, मोटापे और टाइप 2 मधुमेह से पीड़ित लोगों को प्रभावित करने वाले डेटा पर आधारित था। विश्लेषण से पता चला है कि खराब आहार वैश्विक स्तर पर पुरुषों बनाम महिलाओं, युवा बनाम वृद्ध वयस्कों और शहरी बनाम ग्रामीण निवासियों में कुल टाइप 2 मधुमेह की घटनाओं का एक बड़ा हिस्सा बना रहा है।शोधकर्ताओं ने कहा कि मध्य और पूर्वी यूरोप एवं मध्य एशिया- विशेष रूप से पोलैंड और रूस में, जहां आहार लाल मांस, प्रसंस्कृत मांस और आलू से भरपूर होता है, वहां आहार से जुड़े टाइप 2 मधुमेह के मामलों की सबसे बड़ी संख्या थी। लैटिन अमेरिका और कैरेबियाई क्षेत्र में भी टाइप 2 मधुमेह के मामलों की संख्या काफी थी विशेष रूप से कोलम्बिया और मैक्सिको में, जिसके लिए शक्कर युक्त पेय, प्रसंस्कृत मांस की उच्च खपत और साबुत अनाज के कम सेवन को जिम्मेदार पाया गया।ऐसे क्षेत्र जहां आहार का टाइप 2 मधुमेह के मामलों पर प्रभाव कम था, उनमें दक्षिण एशिया और उप-सहारा अफ्रीका शामिल थे । हालांकि 1990 और 2018 के बीच खराब आहार के कारण टाइप 2 मधुमेह में सबसे बड़ी वृद्धि उप-सहारा अफ्रीका में देखी गई थी।शोध का संचालन करने वाले अध्ययन के पहले लेखक मेघन ओहर्न ने कहा, ‘‘ये निष्कर्ष चिकित्सकों, नीति निर्माताओं और निजी क्षेत्र की पोषण संबंधी प्राथमिकताओं को तय करने में मदद कर सकते हैं क्योंकि वे स्वस्थ आहार विकल्पों को प्रोत्साहित करते हैं जो इस वैश्विक महामारी का समाधान है।’’
- चंडीगढ़। हरियाणा में करनाल जिले के तरावड़ी इलाके में एक चावल मिल की तीन मंजिला इमारत ढहने से बिहार के चार प्रवासी मजदूरों की मौत हो गई और 20 अन्य जख्मी हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।सोमवार और मंगलवार की दरमियानी रात करीब तीन बजे जब यह घटना हुई तब 150 से ज्यादा श्रमिक मिल में मौजूद थे। करनाल के पुलिस अधीक्षक शशांक कुमार ने बताया, ”घटना में बिहार के चार मजदूरों की मौत हो गई और 20 अन्य जख्मी हो गये।” करनाल के उपायुक्त अनीश यादव ने संवाददाताओं से कहा, ‘ घटना में कुल 24 लोग प्रभावित हुए। ढांचे में लगभग 150 लोग रहते थे और कुछ लोग समय पर खिड़कियों से बाहर आने में कामयाब रहे।’उन्होंने कहा, “ 24 प्रभावित लोगों में से 20 घायल हैं और चार की मौत हो गई है।’इमारत गिरने की वजह के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, “प्रथम दृष्टया ऐसा लगता है कि इमारत असुरक्षित थी। इसके लिए उपमंडल मजिस्ट्रेट की अध्यक्षता में एक समिति का गठन किया गया है। कार्यपालक अभियंता (भवन एवं सड़क) इसके सदस्य होंगे। वे घटना की रिपोर्ट सौंपेंगे।’यह पूछे जाने पर कि क्या इमारत के मालिक के खिलाफ कोई कार्रवाई की जाएगी, उन्होंने कहा, “कानून के अनुसार जो भी कार्रवाई करनी होगी, हम करेंगे।”घटनास्थल से मलबा हटाने का काम जारी है।
-
नई दिल्ली। उच्च शिक्षा सचिव श्री के. संजय मूर्ति, कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय के सचिव श्री अतुल कुमार तिवारी और शिक्षा मंत्रालय के स्कूल शिक्षा और साक्षरता विभाग के सचिव श्री संजय कुमार ने सोमवार को भुवनेश्वर में शिक्षा कार्य समूह की आगामी तीसरी बैठक और अग्रगामी कार्यक्रमों पर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की। प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए श्री मूर्ति ने बताया कि शिक्षा कार्य समूह की तीसरी बैठक 27-28 अप्रैल, 2023 को भुवनेश्वर में होगी और जी20 शिक्षा कार्य समूह की बैठकों के अग्रगामी कार्यक्रम 23-26 अप्रैल, 2023 को होंगे। "कार्य का भविष्य" विषय पर एक विशेष प्रदर्शनी आयोजित की जाएगी, जो 23-25 अप्रैल और फिर 27 और 28 अप्रैल के बीच जनता के लिए खुली रहेगी।
जी20 देशों के प्रतिनिधि इन बैठकों में भाग लेंगे। उन्होंने कहा कि शिक्षा कार्य समूह के तहत कार्यक्रम, विषयों का चयन और देश के युवाओं तक पहुंच सुनिश्चित करना केंद्रीय शिक्षा और कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्री श्री धर्मेंद्र प्रधान के विजन और मार्गदर्शन में चल रहा है। ओडिशा के मामले में, जहां विषय 'कार्य का भविष्य' है, गतिविधियां इस दृष्टि पर आधारित हैं कि उभरती हुई कौशल आवश्यकताओं और निरंतर कुशल कौशल और कौशल उन्नयन की आवश्यकता पर हर जिले में जिले के लिए प्रासंगिक के रूप में व्यापक विचार-विमर्श और प्रभावी पहुंच होनी चाहिए।मीडिया को संबोधित करते हुए श्री अतुल कुमार तिवारी ने कहा कि अभूतपूर्व प्रगति और डिजिटलीकरण के साथ, काम की प्रकृति में मूलभूत परिवर्तन देखा जा रहा है। यह परिवर्तन उत्पादकता लाभ को बढ़ाने और विकास को प्रोत्साहित करते हुए अपार आर्थिक क्षमता भी लाएगा।उन्होंने यह भी कहा कि जी20 राष्ट्र भी कई क्षेत्रों में इस सक्रिय विकास का अनुभव कर रहे हैं और इसे युवाओं को केवल प्रासंगिक कौशल, गति और चपलता से लैस करके ही तैयार कर सकते हैं। इस बदलाव को स्वीकार करते हुए और काम के भविष्य से संबंधित सबसे अहम मुद्दों के समाधान खोजने के लिए, हम भुवनेश्वर में शिक्षा कार्य समूह की आगामी तीसरी बैठक की प्रतीक्षा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अग्रगामी कार्यक्रम और एक प्रदर्शनी, विशेषज्ञों, हितधारकों और विचारकों को एक साथ लाने से सुधारों को प्राथमिकता देने, सीखने की फिर से कल्पना करने, प्रतिभा को फिर से परिभाषित करने और साथ ही कार्य के भविष्य के लिए सामाजिक, राजनीतिक और व्यावसायिक नेतृत्व को तैयार करने के साथ-साथ उसकी रूपरेखा निर्धारित करने के लिए एक समन्वित दृष्टिकोण का पता लगाने में मदद मिलेगी।श्री संजय कुमार ने स्कूली पाठ्यक्रम में कौशल के एकीकरण और बच्चों के लिए आजीवन शिक्षण के क्रम में भविष्य के कौशल से लैस करने के बारे में बात की। उन्होंने वर्किंग ग्रुप मीटिंग के 25 अप्रैल को भारत और सिंगापुर के बीच ‘फ्यूचर ऑफ वर्क’ पर वर्कशॉप में 'इंटीग्रेशन ऑफ स्किल्स इन स्कूल करिकुलम' पर ब्रेकआउट सेशन की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बच्चों को आजीवन शिक्षण के क्रम में 'भविष्य के कौशल के साथ बच्चों को लैस करने' पर भी चर्चा आयोजित की जाएगी। सचिव ने यह भी बताया कि एनईपी 2020 के तहत सिफारिश के अनुसार, कक्षा 6 से कौशल शिक्षा का एक्सपोजर प्रदान किया जाएगा। यह कक्षा 9 और 10 के लिए वैकल्पिक और कक्षा 11 और 12 के लिए अनिवार्य होगा।सम्मेलन के दौरान, यह बताया गया कि 'जन भागीदारी' को भारत की जी20 अध्यक्षता का एक मजबूत तत्व बनाने के लिए प्रधानमंत्री के आह्वान से प्रेरणा लेते हुए, ओडिशा राज्य में 1 अप्रैल, 2023 से महीने भर चलने वाले कार्यक्रम शुरू हो गए हैं, जिसे "उत्कल दिबासा” या “ओडिशा दिवस” के रूप में भी मनाया जाता है। अब तक, 86,000 लोगों ने जनभागीदारी कार्यक्रमों में भाग लिया है, जैसे क्विज प्रतियोगिता, निबंध प्रतियोगिता, भाषण प्रतियोगिता, युवा संवाद आदि। काम के भविष्य से संबंधित विभिन्न विषयों पर सेमिनार आयोजित किए गए हैं, जैसे कृषि में ड्रोन एप्लिकेशन, भविष्य पर कार्यशाला रोबोटिक्स, पशुधन उत्पादकता पर जलवायु परिवर्तन का प्रभाव, कार्बन उत्सर्जन से मुक्त होने के क्रम में केमिकल इंजीनियरिंग का भविष्य, डीकार्बोनाइजेशन एल्यूमीनियम उत्पादन आदि। स्कूलों, आईटीआई, पॉलिटेक्निक, इंजीनियरिंग कॉलेजों सहित कॉलेजों के छात्र, एनएसटीआई और जन शिक्षण संस्थान (जेएसएस) के लाभार्थी इन आयोजनों में भाग ले रहे हैं। ये कार्यक्रम और क्रियाकलाप यूथ-नेतृत्व और महिला-नेतृत्व वाले हैं। राज्य भर में इन कार्यक्रमों को आयोजित करने के लिए जी20 के सहयोगी समूह, जैसे स्टार्ट अप 20, बी20 आदि भी सहायता प्रदान कर रहे हैं।विभिन्न संस्थानों, जैसे आईआईटी भुवनेश्वर, आईआईएम संबलपुर, केंद्रीय विश्वविद्यालय, एनआईटी, आईएमएमटी भुवनेश्वर, इंडियन स्कूल ऑफ बिजनेस, हैदराबाद के सहयोग से पूर्ववर्ती कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। डेलॉइट, सीआईआई और यूएसआईबीसी विभिन्न आयोजनों के लिए उद्योग से जुड़े संगठन हैं। सप्ताह भर चलने वाले इस विचार-विमर्श में भविष्य के काम के लिए एक रूपरेखा तैयार करने में अंतर्राष्ट्रीय सहयोग और समर्थन को मजबूत करने पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा।चूंकि ओडिशा राज्य में एक महत्वपूर्ण आदिवासी आबादी है, इसलिए ओडिशा की जनजातियों पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा और उनके उत्पादों को विभिन्न कार्यक्रमों और क्रियाकलापों के दौरान प्रदर्शित किया जाएगा। जैसा कि 2023 अंतर्राष्ट्रीय मिलेट वर्ष है, फूड फेस्टिवल जहां मिलेट और स्थानीय व्यंजन परोसे जाएंगे, ताकि जी20 प्रतिनिधियों और प्रतिभागियों को भारत के पारंपरिक भोजन से परिचित कराया जा सके। -
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने सभी लोगों से नई दिल्ली स्थित प्रधानमंत्री संग्रहालय जाने का अनुरोध किया है। सोमवार को पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री चंद्रशेखर के पुत्र श्री नीरज शेखर द्वारा प्रधानमंत्री संग्रहालय की अपनी यात्रा के बारे में किए गए ट्वीट का जवाब देते हुए, प्रधानमंत्री ने एक ट्वीट में कहा;
“यह मेरा सौभाग्य था कि चंद्रशेखर जी जैसे महान व्यक्तित्व के साथ मुझे समय बिताने का मौका मिला और बहुत कुछ सीखने को मिला। प्रधानमंत्री संग्रहालय में देशवासी चंद्रशेखर जी के साथ ही अपने सभी प्रधानमंत्रियों के योगदान को देख पाएंगे। मैं हर किसी से अनुरोध करूंगा कि वो यहां जरूर जाएं।” -
नई दिल्ली। केन्द्रीय संस्कृति, पर्यटन और उत्तर पूर्वी क्षेत्र विकास मंत्री श्री जी.के. रेड्डी ने सोमवार को नई दिल्ली में आगामी पहले वैश्विक बौद्ध शिखर सम्मेलन के संबंध में एक प्रेस वार्ता को संबोधित किया।
श्री जी. के. रेड्डी ने बताया कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी 20 अप्रैल को नई दिल्ली में पहले वैश्विक बौद्ध शिखर सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे। संस्कृति मंत्रालय अपने अनुदानग्राही निकाय अंतरराष्ट्रीय बौद्ध परिसंघ (आईबीसी) के सहयोग से 20-21 अप्रैल को अशोक होटल में इस वैश्विक बौद्ध शिखर सम्मेलन (जीबीएस) की मेजबानी करेगा। उन्होंने यह भी कहा कि केन्द्र सरकार आजादी का अमृत महोत्सव के तहत कई कार्यक्रमों का आयोजन कर रही है और केन्द्र सरकार ने यह निर्णय किया है कि पहला अंतरराष्ट्रीय वैश्विक बौद्ध शिखर सम्मेलन भारत में आयोजित किया जाएगा।प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि पहली बार विभिन्न देशों के प्रमुख बौद्ध भिक्षु भारत आयेंगे और इस शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि इस शिखर सम्मेलन में बौद्ध दर्शन और विचार की मदद से समकालीन चुनौतियों से निपटने के बारे में चर्चा होगी। यह वैश्विक शिखर सम्मेलन बौद्ध धर्म में भारत की प्रासंगिकता और उसके महत्व को रेखांकित करेगा, क्योंकि बौद्ध धर्म का जन्म भारत में ही हुआ था। उन्होंने यह भी कहा कि इस दो-दिवसीय वैश्विक बौद्ध शिखर सम्मेलन का विषय “समकालीन चुनौतियों के प्रति प्रतिक्रिया: दर्शन से अभ्यास तक” है।श्री जी. किशन रेड्डी ने यह भी बताया कि यह वैश्विक शिखर सम्मेलन अन्य देशों के साथ सांस्कृतिक एवं राजनयिक संबंधों को आगे बढ़ाने का एक माध्यम भी साबित होगा। केन्द्रीय मंत्री ने जानकारी दी कि इस शिखर सम्मेलन में लगभग 30 देशों के प्रतिनिधि और विदेशों के लगभग 171 प्रतिनिधि और भारतीय बौद्ध संगठनों के 150 प्रतिनिधि भाग लेंगे।इस सम्मेलन में दुनिया भर के प्रतिष्ठित विद्वान, संघ के नेता और धर्म के अनुयायी भाग ले रहे हैं। भाग लेने वालों में 173 अंतरराष्ट्रीय प्रतिभागी शामिल हैं जिनमें 84 संघ सदस्य हैं और 151 भारतीय प्रतिनिधि शामिल हैं जिनमें 46 संघ सदस्य, 40 नन और दिल्ली के बाहर के 65 सामान्य धर्मोपासक शामिल हैं। इस सम्मेलन में एनसीआर क्षेत्र के लगभग 200 व्यक्ति भी भाग लेंगे, जिनमें विदेशी दूतावासों के 30 से अधिक राजदूत शामिल हैं। इस सम्मेलन में शामिल होने वाले प्रतिनिधि आज के प्रमुख वैश्विक मुद्दों पर चर्चा करेंगे और सार्वभौमिक मूल्यों पर आधारित बुद्ध के धम्म में इसके समाधानों की खोज करेंगे।चर्चाएं निम्नलिखित चार विषयों के तहत होंगी:1. बुद्ध धम्म और शांति2. बुद्ध धम्म: पर्यावरणीय संकट, स्वास्थ्य और स्थिरता3. नालंदा बौद्ध परंपरा का संरक्षण4. बुद्ध धम्म तीर्थयात्रा, जीवंत विरासत और बुद्ध अवशेष: दक्षिण, दक्षिण-पूर्व और पूर्वी एशिया के देशों के साथ भारत के सदियों पुराने सांस्कृतिक संबंधों का एक सुदृढ़ आधार।संघ और अकादमिक सत्रों के लिए क्रमश: वियतनाम बौद्ध संघ के सुप्रीम पैट्रिआर्क परम पावन थिच ट्राई क्वांग और प्रोफेसर रॉबर्ट थुरमैन द्वारा दो मुख्य व्याख्यान दिए जायेंगे।भारत में उत्पन्न होने वाली धार्मिक परंपराएं ‘प्राचीन धर्म, जीवन का शाश्वत तरीका’ का हिस्सा हैं। प्राचीन भारत में बुद्ध धम्म ने मानव सभ्यता के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया। दुनिया में इसके प्रसार से ज्ञान एवं संस्कृतियों के क्षेत्र में एक व्यापक मंथन हुआ और दुनिया भर में विविध आध्यात्मिक एवं दार्शनिक परंपराओं का विकास हुआ।उम्मीद है कि इस सम्मेलन में होने वाले विभिन्न विचार-विमर्शों के माध्यम से इस बात का पता लगाएगा कि बुद्ध धम्म के मौलिक मूल्य समकालीन माहौल में किस तरह प्रेरणा और मार्गदर्शन प्रदान कर सकते हैं, जहां तकनीकी प्रगति एवं उपभोक्तावाद को आगे बढ़ाए जाने के बावजूद पृथ्वी एक विनाशकारी संकट से जूझ रही है और विभिन्न समाजों में तेजी से हो रहे मोहभंग की समस्या सामने आ रही है।इस शिखर सम्मेलन का मुख्य दृष्टिकोण शाक्यमुनि बुद्ध की शिक्षाओं पर गौर करना है जो सदियों से बुद्ध धम्म के अभ्यास से लगातार समृद्ध होती रही हैं। इसका उद्देश्य बौद्ध विद्वानों और धर्मगुरुओं के लिए एक मंच स्थापित करना है। यह सम्मेलन धर्म के मूल मूल्यों के अनुरूप, सार्वभौमिक शांति और सद्भाव की दिशा में काम करने के उद्देश्य से शांति, करुणा एवं सद्भाव के बुद्ध के संदेश की गहन पड़ताल करेगा और वैश्विक मंच पर अंतरराष्ट्रीय संबंधों के संचालन हेतु एक उपकरण के रूप में इसके उपयोग के लिए इसकी व्यवहार्यता का अध्ययन करने व आगे के अकादमिक शोध के लिए एक दस्तावेज तैयार करेगा।संस्कृति मंत्रालय ने आईबीसी, जोकि एक वैश्विक बौद्ध समग्र निकाय है और जिसका मुख्यालय नई दिल्ली में है, के साथ पार-सांस्कृतिक संबंध को फिर से स्थापित करने और एससीओ देशों के विभिन्न संग्रहालयों के संग्रह में मध्य एशिया की बौद्ध कला, कला शैलियों, पुरातात्विक स्थलों एवं पुरातनता के बीच समानताओं की खोज करने हेतु हाल ही में साझा बौद्ध विरासत के संबंध में शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) देशों के विशेषज्ञों की एक सफल अंतरराष्ट्रीय बैठक आयोजित की थी।जीबीएस-2023 बौद्ध एवं सार्वभौमिक सरोकारों के मुद्दे पर वैश्विक बौद्ध धम्म नेतृत्व एवं विद्वानों को एकजुट करने और उन सरोकारों को सामूहिक रूप से पूरा करने हेतु नीतिगत सुझावों को सामने रखने का एक वैसा ही प्रयास है। -
नई दिल्ली। सेना में अग्निवीरों की भर्ती के लिए 2023-24 के लिए ऑनलाइन संयुक्त प्रवेश परीक्षा कल से शुरू हो गई है। परीक्षा कल देश के एक सौ 76 स्थानों में 375 केंद्रों पर आयोजित की गई। यह परीक्षा 26 अप्रैल तक जारी रहेगी। रक्षा मंत्रालय ने बताया कि भारतीय सेना ने पहले चरण में कंप्यूटर आधारित ऑनलाइन परीक्षा की शुरुआत के साथ अग्निवीरों, जूनियर कमीशंड अधिकारियों और अन्य श्रेणियों की भर्ती के लिए प्रक्रिया में बदलाव किया है। शिक्षा मंत्रालय के अधीन मिनी रत्न कंपनी एजुकेशन कंसल्टेंसी सर्विसेज इंडिया लिमिटेड की सहायता से ऑनलाइन परीक्षा आयोजित की जा रही है। नई भर्ती प्रक्रिया तीन चरणों में पूरी की जाएगी। पहले में सभी उम्मीदवार जिन्होंने ऑनलाइन पंजीकरण और आवेदन किया है, वे ऑनलाइन सामान्य प्रवेश परीक्षा देंगे। दूसरे चरण में, शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को भर्ती रैलियों के लिए जून 2023 से कई समूहों में बुलाया जाएगा, जहां उनका शारीरिक परीक्षण होगा। तीसरे चरण में चयनित उम्मीदवारों की चिकित्सा जांच होगी। मंत्रालय ने कहा कि संशोधित भर्ती प्रक्रिया से भर्ती सुव्यवस्थित और पारदर्शी बनेगी और इसे नवीनतम सूचना प्रणाली का उपयोग कर डिज़ाइन किया गया है।
-
नई दिल्ली। सोशल मीडिया मंच ट्विटर ने कहा है कि घृणा फैलाने वाले ट्वीट के संबंध में कार्रवाई के सिलसिले में वह अधिक पारदर्शिता बरतेगा। इसके पहले चरण में नियम तोडने वाले ट्वीट्स को चिन्हित किया जाएगा। इससे यह पता लगाने में सहायता मिलेगी कि ट्वीटर ने कुछ ऐसे ट्वीट की दृश्यता सीमित कर दी है। इससे अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर असर नहीं पडेगा लेकिन जो ट्वीट नियमों के अनुकूल नहीं होंगे उन्हें नई सीमाओं के तहत कम देखा जा सकेगा। ट्वीटर ने कहा है कि वह पारदर्शिता बढाने के लिए प्रतिबद्ध है और इस मंच से अवैध सामग्री तथा बुरे लोगों को हटाने का काम जारी रखेगा। साथ ही यह भी कहा गया है कि इस तरह की कार्रवाई केवल ट्वीट के स्तर पर होगी और इससे किसी उपयोगकर्ता के खाते पर असर नहीं पडेगा।
-
नई दिल्ली। राजस्थान में कुछ जिलों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक रिकॉर्ड किया जा रहा है। चुरू और फलोदी में कल अधिकतम तापमान 42 दशमलव दो सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। जयपुर मौसम विभाग के अनुसार आज दोपहर बाद जोधपुर, बीकानेर, अजमेर संभाग और शेखावटी क्षेत्र के कुछ स्थानों पर 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज़ हवा के साथ हल्की वर्षा होने की संभावना है। जोधपुर और बीकानेर संभाग में कुछ स्थानों पर मध्यम और तेज़ धूलभरी आंधी आ सकती है।
कल जोधपुर, बीकानेर, उदयपुर, अजमेर, जयपुर और भरतपुर में तेज हवा के साथ हल्की व मध्यम वर्षा की संभावना है। भीषण गर्मी के कारण बिहार के 23 शहरों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया है। शेखपुरा जिले में कल अधिकतम तापमान 43 दशमलव चार डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों के दौरान पटना, औरंगाबाद और नवादा सहित छह जिलों में लू का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।भीषण गर्मी के कारण बिहार के 23 शहरों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया है। शेखपुरा जिले में कल अधिकतम तापमान 43 दशमलव चार डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों के दौरान पटना, औरंगाबाद और नवादा सहित छह जिलों में लू का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।भारतीय मौसम विभाग ने कहा है कि पूर्वी भारत में अगले तीन दिनों तक भीषण गर्मी की स्थिति बनी रहेगी। पश्चिम बंगाल के गांगेय क्षेत्रों, बिहार, सिक्किम, ओडिसा और झारखंड में भीषण गर्मी पडने के आसार हैं। पश्चिमोत्तर, मध्य और पूर्वी भारत के मैदानी इलाकों के बडे भाग में अधिकतम तापमान 40 से 42 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान है।मौसम विभाग ने कहा है कि पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में अगले चार दिनों के दौरान कहीं- कहीं गरज के साथ हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है। पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ, दिल्ली और राजस्थान में अगले दो दिनों में छिटपुट वर्षा का अनुमान है। जम्मू, कश्मीर, लद्दाख, गिलगित, बल्तिस्तान, मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में कहीं-कहीं भारी वर्षा भी हो सकती है। मौसम विभाग ने कहा है कि दक्षिणी पश्चिमी राजस्थान और इसके आसपास के क्षेत्रों में चक्रवातीय स्थिति बन रही है। अगले चार दिनों में महाराष्ट्र के कुछ भागों में गरज के साथ हल्की वर्षा होने और बिजली कडकने की भी आशंका है। -
नई दिल्ली। सडक परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने सडक परिवहन क्षेत्र में बदलाव के लिए उपयुक्त नीतियों और मजबूत रणनीति बनाने के लिए राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों से सक्रिय सहायता की अपील की है। नई दिल्ली में कल राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों के परिवहन मंत्रियों की बैठक को संबोधित करते हुए श्री गडकरी ने कहा कि इस दौरान कई मिले जुले नीतिगत मामलों पर चर्चा हुई। इनमें सडक यातायात से संबंधित नियमों की समीक्षा, गाडियों के फिटनेस की जांच के लिए केन्द्रों की स्थापना, ई बसों के लिए वित्त की व्यवस्था और ड्राइविंग लाइसेंस जारी करने की प्रक्रिया सरल बनाने से जुडे मुद्दे शामिल हैं।
पन्द्रह राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों के परिवहन मंत्रियों ने इस बैठक में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने सडक परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय की ओर से की गई पहलों का समर्थन किया और उनकी सराहना की। उन्होंने राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों की ओर से उठाये गए विभिन्न कदमों के बारे में भी बताया और सडक परिवहन क्षेत्र में बदलाव के लिए नीतियों को और मजबूत बनाने के संबंध में अपने सुझाव दिये। लर्नर्स ड्राइविंग लाइसेंस जारी करने की प्रक्रिया को मजबूत बनाने के महत्वपूर्ण मुद्दे पर भी बैठक में विशेष रूप से चर्चा हुई। इस दौरान सडक यातायात संबंधी नियमों और जिम्मेदारी से गाडी चलाने के संबंध में जागरूकता फैलाने के लिए चालकों को शिक्षित करने पर भी जोर देने का सुझाव दिया गया। - बेंगलुरु। कर्नाटक में 10 मई को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से टिकट नहीं मिलने पर नाराज पूर्व मुख्यमंत्री जगदीश शेट्टर सोमवार को कांग्रेस में शामिल हो गए।भाजपा पर उन्हें ‘‘सम्मानजनक विदाई’’ न देकर उनका ‘‘अपमान’’ करने का आरोप लगाते हुए भाजपा की राज्य इकाई के पूर्व अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस में शामिल होकर वह अपने जीवन का एक ‘‘नया अध्याय’’ शुरू कर रहे हैं। शेट्टर छह बार के विधायक, विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष, पार्टी के पूर्व अध्यक्ष रह चुके हैं। भाजपा के हुब्बल्ली-धारवाड़ मध्य सीट से उन्हें आगामी विधानसभा चुनाव के लिए टिकट न देने पर उन्होंने पार्टी से अलग होने का फैसला किया।अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, महासचिव के. सी. वेणुगोपाल, रणदीप सिंह सुरजेवाला (कर्नाटक प्रभारी), कांग्रेस की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष डी. के. शिवकुमार और पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धरमैया सहित अन्य लोगों की उपस्थिति में वह पार्टी में शामिल हुए। शेट्टर के इस कदम से कांग्रेस का हौंसला बढ़ा है। पार्टी की प्रचार समिति के अध्यक्ष एम. बी. पाटिल ने कहा, ‘‘ इससे लिंगायत भाजपा के खिलाफ होकर कांग्रेस का रुख करेंगे।’’ पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं लिंगायत नेता लक्ष्मण सावदी ने भी अथानी सीट से उन्हें टिकट न मिलने पर पिछले हफ्ते भाजपा छोड़ दी थी और वह कांग्रेस में शामिल हो गए थे।आगामी चुनाव के लिए हुब्बल्ली-धारवाड़ (मध्य) विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार के रूप में शिवकुमार ने शेट्टर को ‘बी’ प्रपत्र दिया। शेट्टर ने रविवार को विधायक पद से इस्तीफा दे दिया था।भाजपा के शीर्ष नेताओं ने उन्हें दूसरों के लिए रास्ता बनाने के वास्ते विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने का आग्रह किया था, लेकिन उन्होंने जोर देकर कहा था कि वह आखिरी बार चुनाव लड़ना चाहते हैं।शेट्टर ने कहा, ‘‘ मैं आज भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हो रहा हूं। कई लोग इस बात से हैरान होंगे कि आखिर क्यों एक पूर्व मुख्यमंत्री, दो बार का नेता प्रतिपक्ष और पार्टी अध्यक्ष भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हो रहा है। कई जगह से मुझ पर दबाव बनाने की कोशिश की गई, लेकिन कोई मेरा दर्द नहीं समझ रहा जो बतौर एक वरिष्ठ नेता में पिछले कुछ महीनों से झेल रहा हूं।’’
- नोएडा ।उत्तर प्रदेश के जनपद गौतमबुध नगर के नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र के सेक्टर 150 स्थित एक सोसायटी में रहने वाले अभियंता से अज्ञात ठगों ने 31.85 लाख रुपये की ठगी कर ली। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।थाना नॉलेज पार्क के प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार सिंह ने बताया कि अभियंता श्याम सुंदर शर्मा ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि अज्ञात साइबर ठगों ने उनसे संपर्क किया तथा क्रिप्टो करेंसी में निवेश करने का लालच दिया।शिकायत में कहा गया है कि ठगों ने उनसे कई बार में 31.85 लाख रुपए की ठगी कर ली।उन्होंने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।पुलिस ने बताया कि थाना सेक्टर-24 क्षेत्र के सेक्टर-22 में रहने वाले एक व्यक्ति से अज्ञात साइबर ठगों ने ऑनलाइन टास्क पूरा करने के एवज में मोटी कमाई होने का लालच देकर दो लाख रुपये से अधिक की ठगी कर ली।
-
नई दिल्ली । केन्द्रशासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में 62 दिनों तक चलने वाली श्री अमरनाथजी यात्रा के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन पंजीकरण आज से शुरू हो गया है। केन्द्रशासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में 62 दिनों तक चलने वाली श्री अमरनाथजी यात्रा के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन पंजीकरण आज से शुरू हो गया है। अनंतनाग जिले के पहलगाम और गांदरबल जिले के बालताल दोनों के लिए पंजीकरण शुरू हो गया है।
ऑफ़लाइन पंजीकरण देश भर में 542 बैंक शाखाओं में किया जा सकता है, जिसमें पंजाब नेशनल बैंक की 316, जम्मू-कश्मीर बैंक की 90, यस बैंक की 37 और स्टेट बैंक की 99 शाखाएँ शामिल हैं। इस वर्ष पंजीकरण में एक नई सुविधा आधार-आधारित पंजीकरण शुरू की गई है जिसमें पंजीकरण के लिए तीर्थयात्री के अंगूठे का स्कैन लिया जाएगा।दिशानिर्देशों के अनुसार, 13 से 70 वर्ष की आयु के व्यक्ति अमरनाथजी यात्रा 2023 के लिए अपना पंजीकरण करा सकते हैं और तीर्थ यात्रा के लिए स्वास्थ्य प्रमाण पत्र अनिवार्य है। छह सप्ताह या उससे अधिक की गर्भावस्था वाली महिलाओं को यात्रा करने की अनुमति नहीं है।जम्मू-कश्मीर प्रशासन एक सुचारू और सुविधाजनक तीर्थ यात्रा सुनिश्चित करने के लिए सभी श्रद्धालुओं और सेवा प्रदाताओं को उत्तम श्रेणी की स्वास्थ्य सेवा और अन्य आवश्यक सुविधाएं प्रदान करेगा। तीर्थयात्रा शुरू होने से पहले दूरसंचार सेवाओं को भी शुरू कर दिया जाएगा। -
नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल, बिहार और तटीय आन्ध्र प्रदेश में अगले चार से पांच दिन के दौरान लू चलने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार पंजाब और हरियाणा में कुछ स्थानों पर अगले दो दिन लू की स्थिति रहने की संभावना है। उत्तर-पश्चिम भारत और पडोसी मध्य प्रदेश तथा पूर्वी भारत के अधिकतर मैदानी क्षेत्रों में अधिकमत तापमान 40 से 42 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहेगा। उत्तर पश्चिम, पूर्व और पूर्वोत्तर भारत के ज्यादातर क्षेत्रों में अधिकतम तापमान सामान्य से तीन से पांच डिग्री सेल्सियस अधिक रहेगा।
मुंबई और महाराष्ट्र के कई हिस्से भी लू की चपेट में हैं। ठाणे वेधशाला ने कल अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। -
नयी दिल्ली. चीन को पीछे छोड़ते हुए भारत दुनिया में सर्वाधिक आबादी वाला देश बनने की दहलीज पर है, ऐसे में विशेषज्ञों ने साक्षरता का अभाव, गर्भनिरोधक और गर्भपात के बारे में जागरूकता की कमी को भी जनसंख्या वृद्धि के कारण बताये हैं। राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण के आंकड़ों के अनुसार, शहरी क्षेत्रों में गर्भपात कराने की दर अधिक है और यह ग्रामीण क्षेत्रों में 2.5 प्रतिशत की तुलना में 4 प्रतिशत है। आंकड़ों के अनुसार बिना स्कूली पृष्ठभूमि वाली 1.9 प्रतिशत महिलाओं ने और 10-11 साल की शिक्षा वाली 3.5 प्रतिशत महिलाओं ने गर्भपात कराने का विकल्प चुना। छाया देवी (25) के दो और बच्चे होने के बाद बेटी को डॉक्टर बनाने की उसकी योजना बदल गई। तीन बच्चों की मां छाया ने कहा, ‘‘बच्चे भगवान की देन हैं, लेकिन क्या होगा अगर आपके पास उनके लालन-पालन के लिए पैसे नहीं हों और इस स्थिति का प्रभाव आपके अन्य बच्चों पर भी पड़ता है।'' नोएडा में घरेलू सहायिका के रूप में काम करने वाली छाया चौथे बच्चे को जन्म देने वाली है। अब वह इसे लेकर चिंतित है कि वह अपने बच्चों के लिए अच्छा जीवन कैसे सुनिश्चित करेगी। संयुक्त परिवार में रहने वाली छाया ने कहा, ‘‘मैंने एक सरकारी अस्पताल की डॉक्टर से परामर्श लिया। उन्होंने फिर से गर्भवती होने पर मुझे डांटा, लेकिन वह नहीं समझती कि मेरी सहमति कभी नहीं ली जाती है।'' केवल छाया ही नहीं, बल्कि पारिवारिक मामलों में बोलने का अधिकार नहीं रहने और गर्भ निरोधकों के प्रति पति की स्वीकार्यता नहीं होने के कारण उस जैसी लाखों महिलाएं बच्चे पैदा करने के लिए मजबूर हैं। भारत की आबादी जनवरी में 140 करोड़ के आंकड़े को पार कर गई और यह जल्द ही चीन की आबादी को पीछे छोड़ देगी। कुछ अनुमानों के अनुसार संभव है कि भारत की जनसंख्या पहले ही चीन को पार कर गई हो, लेकिन जब तक आधिकारिक जनगणना नहीं हो जाती, तब तक इसकी पुष्टि नहीं की जा सकती। पॉपुलेशन फाउंडेशन ऑफ इंडिया की कार्यकारी निदेशक पूनम मुत्तरेजा ने कहा कि किसी भी देश के लिए, कम जनसंख्या वृद्धि दर के लक्ष्य के लिए गर्भनिरोधकों के अधिक प्रचलन की आवश्यकता होती है, जिसे केवल परिवार नियोजन और यौन एवं प्रजनन स्वास्थ्य सेवाओं के प्रावधान को मजबूत करके ही प्राप्त किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि इसमें गर्भपात सेवाओं तक पहुंच भी शामिल है। राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण (एनएफएचएस)-5 के आंकड़ों के अनुसार, भारत में सभी गर्भधारण में 0.9 प्रतिशत मामलों में ही गर्भपात कराया जाता है। हालांकि, एनएफएचएस के नवीनतम आंकड़ों के अनुसार, शहरी क्षेत्रों में गर्भपात की दर अधिक है, जो ग्रामीण क्षेत्रों के 2.5 प्रतिशत की तुलना में 4 प्रतिशत है।
-
जम्मू. जम्मू-कश्मीर ने स्टार्टअप पारिस्थितिकी को समर्थन देने वाले राज्यों की रैंकिंग में केंद्रशासित प्रदेशों और पूर्वोत्तर के राज्यों के बीच शानदार प्रदर्शन किया है। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के आयुक्त सचिव सौरभ भगत ने रविवार को बताया कि पिछले कुछ साल में जम्मू-कश्मीर में 84 स्टार्टअप स्थापित हुए हैं। भगत ने कहा, “राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को पांच श्रेणियों- सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाला, शीर्ष प्रदर्शन करने वाला, नेतृत्वकर्ता, आकांक्षी नेतृत्वकर्ता और उभरते स्टार्टअप पारिस्थितिक तंत्र में बांट दिया गया है।” उन्होंने कहा, “केंद्रशासित प्रदेशों, पूर्वोत्तर और एक करोड़ से कम जनसंख्या वाले राज्यों की श्रेणी में जम्मू-कश्मीर इस रैंकिंग में ‘शीर्ष' प्रदर्शन करने वाला राज्य रहा जबकि मेघालय सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाला राज्य रहा।” माइक्रोचिप्स और विनिर्माण के बहुत बड़े पैमाने पर एकीकरण (वीएलएसआई) के क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि के तहत भगत ने भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी), जम्मू में ‘हिमालयन चैप्टर ऑफ नॉर्दर्न इंडिया' का उद्घाटन किया। यह जम्मू कश्मीर, लद्धाख एवं हिमाचल प्रदेश जैसे राज्यों के शोध संस्थानों, विश्वविद्यालयों एवं शीर्ष संस्थानों को सेवाएं देगा। स्टार्टअप फर्मों को बदलावकारी बताते हुए आयुक्त सचिव ने कहा कि सरकार बेहतरीन विचारों और समाधानों को आर्थिक सहयोग देने के लिए प्रतिबद्ध है।


.jpg)
.jpg)







.jpg)
.jpg)


.jpg)





.jpg)





.jpg)