- Home
- देश
-
अयोध्या. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे राम मंदिर में दर्शन के लिए रविवार को एक दिवसीय दौरे पर अयोध्या पहुंचे। शिंदे ने अयोध्या रवाना होने से पहले लखनऊ में संवाददाताओं से कहा, “मैं भगवान राम के दर्शन के लिए अयोध्या जा रहा हूं। हमारे पास भगवान राम का आशीर्वाद है, इसलिए धनुष-बाण (शिवसेना का चुनाव चिन्ह) हमारे साथ है।” शिंदे अयोध्या के राम कथा हेलीपैड पहुंचे। वह राम मंदिर में महाआरती में शामिल होंगे। इसके अलावा, मंदिर के निर्माण कार्य का निरीक्षण करेंगे, संतों से मिलेंगे और सरयू नदी तट पर शाम की महाआरती में हिस्सा लेंगे। शिंदे के साथ महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उत्तर प्रदेश के मंत्री स्वतंत्र देव सिंह भी अयोध्या पहुंचे। पिछले साल जून में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने के बाद यह शिंदे की पहली अयोध्या यात्रा है। इस बीच, शिवसेना के हजारों कार्यकर्ता भी अयोध्या पहुंच चुके हैं। साथ ही महाराष्ट्र सरकार के विभिन्न मंत्रियों, सांसदों और विधायकों के ठहरने के लिए नगर के लगभग सभी होटल, गेस्ट हाउस और धर्मशालाएं बुक कर ली गई हैं। इससे पहले, शिंदे ने राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद भूमि विवाद में उच्चतम न्यायालय द्वारा फैसला सुनाए जाने से लगभग एक साल पहले 25 नवंबर 2018 को शिवसेना नेता के रूप में अयोध्या का दौरा किया था। वह मार्च 2020 में और पिछले साल जून में भी अयोध्या पहुंचे थे। शिंदे ने शनिवार को सिलसिलेवार ट्वीट कर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत सरकार के मंत्रियों, विधायकों और कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए भव्य स्वागत पर खुशी जाहिर की और कहा कि उनका उत्साह दोगुना हो गया है। मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार अयोध्या के अपने दौरे के बारे में बात करते हुए शिंदे ने कहा कि वह यहां के माहौल को देखकर खुश और संतुष्ट हैं। उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित मंत्रियों का आभार व्यक्त किया। - नयी दिल्ली । दिल्ली में रविवार को कोविड-19 के 699 नये मामले सामने आए और संक्रमण दर 21.15 प्रतिशत रही। दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य विभाग की ओर से साझा किये गये आंकड़ों से यह जानकारी मिली। शहर में कोविड-19 से पीड़ित चार लोगों की मौत हो गई। स्वास्थ्य बुलेटिन में, हालांकि कहा गया है कि केवल एक मामले में ही कोविड-19 मृत्यु का प्राथमिक कारण था। बुलेटिन में कहा गया कि नये मामलों के साथ, दिल्ली में कोरोना वायरस के संक्रमितों की संख्या बढ़कर 20,14,637 हो गई है, जबकि मरने वालों की संख्या 26,540 हो गयी है। दिल्ली में शनिवार को 23.05 प्रतिशत की संक्रमण दर के साथ कोविड-19 के 535 नये मामले सामने आये थे।राजधानी में शुक्रवार को 733 नये मामले दर्ज किये गये थे, जो 19.93 प्रतिशत की संक्रमण दर से पिछले सात महीने से अधिक समय में एक दिन का सर्वाधिक आंकड़ा था। बुलेटिन के मुताबिक, शनिवार को दिल्ली में कोविड-19 के 3,305 नमूनों की जांच की गयी।देश में इन्फ्लुएंजा एच3एन2 के मामलों में तेज वृद्धि के बीच पिछले एक पखवाड़े में दिल्ली में नये कोविड मामलों की संख्या में तेजी देखी गई है। महामारी के प्रकोप के बाद पहली बार 16 जनवरी को कोरोना वायरस के नए मामलों की संख्या शून्य हो गई थी। स्वास्थ्य विभाग ने रविवार को बताया कि शहर के समर्पित कोविड अस्पतालों में 7,989 बिस्तरों में से 136 भरे हुए हैं, जबकि 1,634 मरीज पृथक-वास में हैं। वर्तमान में 2,460 मरीज उपचाराधीन हैं।
-
नई दिल्ली। कोविड संक्रमण से निपटने की तैयारियों को परखने के लिए 10 अप्रैल से देशभर में सभी स्वास्थ्य सुविधा केंद्रों पर दो दिन तक मॉक ड्रिल का आयोजन किया जाएगा। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया मॉक ड्रिल देखने के लिए सोमवार को हरियाणा के झज्जर में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान जाएंगे और कोविड रोगियों के इलाज से संबंधित तैयारियों को देखेंगे।
डॉ. मांडविया ने शुक्रवार को राज्यों के स्वास्थ्य मंत्रियों के साथ एक ऑनलाइन समीक्षा बैठक की थी। इस बैठक में उन्होंने राज्यों के स्वास्थ्य मंत्रियों के साथ कुछ राज्यों में कोविड संक्रमण बढने के मद्देनजर कोविड प्रबंधन और टीकाकरण की प्रगति का आकलन किया था। केंद्रीय मंत्री ने बैठक के दौरान सभी राज्यों के स्वास्थ्य मंत्रियों से सोमवार और मंगलवार को सभी अस्पतालों में मॉक ड्रिल करने को कहा था। - अयोध्या (उप्र) । महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने रविवार को कहा कि वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान शिवसेना और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) गठबंधन का भगवा महाराष्ट्र में पूरे बहुमत से लहराएगा।मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार अयोध्या पहुंचे शिंदे ने संवाददाता सम्मेलन में आगामी लोकसभा चुनाव में अपनी भूमिका के बारे में पूछे जाने पर कहा, ‘आने वाले चुनाव में हमारी भूमिका बिल्कुल स्पष्ट है। हमारा भाजपा के साथ गठबंधन है। हम अयोध्या से ऊर्जा लेकर जाएंगे और 2024 में शिवसेना भाजपा का भगवा महाराष्ट्र में पूरे बहुमत से लहराएगा।’शिंदे ने दावा किया कि अयोध्या और राम मंदिर शिवसेना तथा भाजपा के लिए कोई राजनीतिक मुद्दा नहीं है। उन्होंने कहा, ‘यह हमारी आस्था और श्रद्धा का विषय है।’महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री ने किसी का नाम लिए बगैर कहा, ‘कई लोगों को हिंदुत्व से एलर्जी रही है और अब भी हो रही है। कई लोग जानबूझकर हिंदुत्व का अपमान कर रहे थे जबकि हिंदू धर्म एक जीवन प्रणाली है जिसमें एक सहिष्णुता है लेकिन कई लोगों को लगता है कि हिंदुत्व अगर सभी के मन में बस जाएगा तो हमारी राजनीतिक दुकान बंद हो जाएगी।’’उन्होंने कहा, ‘‘इसी डर की वजह से आजादी के बाद से कई लोगों ने लगातार ऐसी कोशिश की, लेकिन वर्ष 2014 में हिंदुत्व के विचार वाली सरकार नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में इस देश में स्थापित हुई तब हिंदुत्व का जागरण हुआ। शिवसेना और भाजपा की विचारधारा एक ही है। कुछ लोग जानबूझकर गुमराह करने वाली बातें करते हैं लेकिन जनता समझदार है।’शिंदे ने महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे पर निशाना साधते हुए कहा कि भगवान राम ने जहां पिता को नहीं दिए गए वचन की लाज रखने के लिए बिना किसी आपत्ति के 14 वर्ष का वनवास भोग लिया वहीं, ठाकरे ने अपने पिता बाला साहब ठाकरे की मंशा और इच्छा के विपरीत उन लोगों (कांग्रेस) के साथ मिलकर सत्ता के लालच में सरकार बना ली जिन्होंने राम मंदिर का विरोध किया था।उन्होंने कहा, ‘वर्ष 2019 में महाराष्ट्र का जनादेश था कि राज्य में शिवसेना भाजपा गठबंधन की सरकार बने लेकिन स्वार्थ और कुर्सी के लालच में गलत कदम उठाया गया, लेकिन हम लोगों ने आठ-नौ महीने पहले उसे सुधार दिया।’शिंदे ने उद्धव पर निशाना साधते हुए किसी का नाम लिए बगैर कहा, ‘मैं ऑफिस या घर में बैठकर आदेश देने वाला मुख्यमंत्री नहीं हूं। मैं फील्ड में जाकर काम करने वाला मुख्यमंत्री हूं।’अपनी अयोध्या यात्रा को लेकर महाराष्ट्र के पूर्व उपमुख्यमंत्री अजीत पवार की टिप्पणी के बारे में पूछे गए एक सवाल पर शिंदे ने कहा, ‘अजित पवार को मुझे यही कहना है कि राम मंदिर लाखों-करोड़ों हिंदुओं की आस्था का प्रश्न है। अगर आप उसे फालतूगीरी बोलते हो तो राम भक्त आपको आपकी जगह दिखा देंगे।’महाराष्ट्र में उत्तर भारतीयों से जुड़े एक सवाल पर शिंदे ने कहा, ‘उत्तर भारतीय और महाराष्ट्र कभी अलग नहीं रहे। वह हमारे साथ खड़े हैं कंधे से कंधा मिलाकर। जो उत्तर भारतीय कई सालों से वहां रह रहे हैं वे सभी महाराष्ट्रवासी हो गए हैं और उनको वे सभी सुविधाएं मिलती हैं जो मराठी लोगों को दी जाती हैं।’इससे पहले, शिंदे ने अयोध्या में रामलला के दर्शन किए, राम मंदिर निर्माण कार्य का अवलोकन किया और हनुमानगढ़ी भी गए।महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री ने कहा कि राम मंदिर हिंदुत्व का प्रतीक है और इसके साथ हमारी भावनाएं, श्रद्धा और अस्मिता भी जुड़ी है। अयोध्या में 500 साल के लंबे इंतजार के बाद राम मंदिर निर्माण का सपना साकार हो रहा है। मंदिर निर्माण कार्य इतनी तेजी से पूरा होगा यह कोई सोच भी नहीं सकता था। अयोध्या की यह यात्रा अलग ही एहसास दिला रही है और वह इसे सारी जिंदगी भूल नहीं पाएंगे। उन्होंने कहा कि अयोध्या का बहुत तेजी से विकास हो रहा है और इससे लाखों लोगों को रोजी-रोटी में भी फायदा होगा।
-
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि प्रकृति का संरक्षण हमारी संस्कृति का हिस्सा है और वन्य जीव तथा पर्यावरण संरक्षण के अच्छे परिणाम दिख रहे हैं। आज मैसूरु में बाघ परियोजना के 50 वर्ष पूरे होने के अवसर पर उन्होंने कहा कि देश के कई समुदायों में प्रकृति और बाघों के संरक्षण की संस्कृति है। श्री मोदी ने कहा कि देश में 75 वर्ष के अंतराल के बाद चीते का जन्म होना इस बात का प्रमाण है कि देश में जैव-विवधिता बढ़ रही है। आज एशियाई हाथियों, एक सिंह वाले गैंडे, चीते, तेंदुए और बाघ की सबसे अधिक संख्या भारत में है। देश का वन-क्षेत्र भी बढ़कर दो हजार दो सौ बीस वर्ग किलोमीटर हो गया है और पर्यावरण की दृष्टि से संवेदनशील क्षेत्रों की संख्या बढ़कर चार सौ छियासी हो गई है।
प्रधानमंत्री ने मैसूरु में आयोजित कार्यक्रम में, देश में बाघों की स्थिति से संबंधित एक रिपोर्ट जारी की। रिपोर्ट के अनुसार, देश में बाघों की संख्या बढ़कर तीन हजार एक सौ सड़सठ हो गई है जो 2018 में दो हजार नौ सौ सड़सठ थी। श्री मोदी ने शिकारियों से बाघों के संरक्षण के लिए एक अंतर्राष्ट्रीय गठबंधन की शुरूआत की और बाघ परियोजना पर एक स्मारक-सिक्का भी जारी किया। गठबंधन से कई देशों में बाघ, शेर, तेंदुएं और चीते और इस प्रजाति के अन्य जीवों की संख्या बढ़ने में मदद मिलेगी और प्रशिक्षण, अनुसंधान तथा सर्वोत्तम कार्यशैली के आदान-प्रदान को बढ़ावा मिलेगा।इससे पहले, प्रधानमंत्री ने कर्नाटक और तमिलनाडु में बंडीपुर, तेप्पाकडु और मडुमलई बाघ अभयारण्यों का दौरा किया। उन्होंने हाथी कैम्प कार्यबल के सदस्यों से बातचीत की और ऑस्कर विजेता वृत्तचित्र द एलिफेंट व्हिस्परर्स में काम कर चुके वनकर्मी दंपत्ति बोम्मा और बेल्ली से भी मुलाकात की। श्री मोदी ने वन्य जीवों का शिकार और उनके अंगों की तस्करी रोकने संबंधी उपायों का जायजा भी लिया। - इंदौर ।मध्य प्रदेश के आदिवासी बहुल अलीराजपुर जिले के कट्ठीवाड़ा क्षेत्र का दुर्लभ नूरजहां आम इन दिनों अपनी बेनूरी पर आंसू बहा रहा है।अधिकारियों ने बताया कि अपने भारी-भरकम फलों के चलते मुंहमांगे दामों पर बिकने वाला नूरजहां आम इंदौर से करीब 250 किलोमीटर दूर कट्ठीवाड़ा क्षेत्र में ही पाया जाता है।उन्होंने बताया कि कट्ठीवाड़ा में नूरजहां आम का रकबा साल-दर-साल सिकुड़ता जा रहा है और आलम यह है कि क्षेत्र में इसके महज आठ फलदार पेड़ बचे हैं।अलीराजपुर के कृषि विज्ञान केंद्र (केवीके) के प्रमुख डॉ. आर के यादव ने बताया, “कट्ठीवाड़ा क्षेत्र के निजी बागों में नूरजहां आम के केवल आठ फलदार पेड़ बचे हैं। यह हमारे लिए निश्चित तौर पर चिंता का विषय है।”उन्होंने कहा कि कुछ दशक पहले नूरजहां आम का अधिकतम वजन 4.5 किलोग्राम तक हुआ करता था, जो अब घटकर 3.5 किलोग्राम के आस-पास रह गया है।यादव ने कहा, “हम नूरजहां आम को आने वाली पीढ़ियों के लिए बचाना चाहते हैं। हमने कलम के जरिये इसके दो पेड़ लगाए हैं, जिन पर तीन-चार साल में फल आने की उम्मीद है। इसके बाद, हम और कलम तैयार कर पेड़ों का रकबा बढ़ाएंगे।”उन्होंने बताया कि नूरजहां का फल आकार में बहुत बड़ा होता है, लेकिन आमों की अन्य किस्मों की तुलना में इसका स्वाद उतना अच्छा नहीं है।वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक ने कहा, “हम अनुसंधान के जरिये नूरजहां की किस्म में सुधार कर इसका स्वाद भी बढ़ाना चाहते हैं।”उन्होंने कहा कि चूंकि, नूरजहां आम में काफी गूदा होता है, इसलिए खाद्य प्रसंस्करण उद्योग में इसके इस्तेमाल की अच्छी संभावनाएं हैं।यादव ने बताया कि कट्ठीवाड़ा क्षेत्र की नम जलवायु और मुरम वाली मिट्टी नूरजहां आम की बागवानी के लिए बेहद मुफीद है और इस इलाके में पैदा होने वाले अन्य प्रजातियों के आमों का वजन भी देश के दूसरे हिस्सों में पैदा होने वाले आमों के मुकाबले ज्यादा रहता है।उन्होंने कहा, “आमों के मौसम में कट्ठीवाड़ा क्षेत्र की मंडी में हर रोज अलग-अलग किस्म के 80 से 100 टन आम बिकने आते हैं।”बहरहाल, कट्ठीवाड़ा ‘नूरजहां’ की बागवानी के लिए खासतौर पर पहचाना जाता है और इसके पेड़ आम उत्पादकों के लिए सोने की खान साबित होते आए हैं।कट्ठीवाड़ा के अग्रणी आम उत्पादक शिवराज सिंह जाधव ने कहा, “पिछले साल मेरे बाग में नूरजहां के सबसे भारी फल का वजन 3.8 किलोग्राम था और इस एक फल को मैंने 2,000 रुपये में बेचा था।”कट्ठीवाड़ा में बरसों से आमों की बागवानी कर रहे इशाक मंसूरी बताते हैं कि नूरजहां आम की प्रजाति मौसमी उतार-चढ़ाव के प्रति बेहद संवेदनशील होती है। उन्होंने कहा, “इस बार बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि ने हमारे बाग में नूरजहां की बौरों को तबाह कर दिया है।मंसूरी ने बताया कि नूरजहां के पेड़ों पर जनवरी से बौर आने शुरू होते हैं और इसके फल जून तक पककर तैयार हो जाते हैं।
- चामराजनगर । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कर्नाटक के बांदीपुर बाघ अभयारण्य में रविवार सुबह जंगल ‘सफारी’ का लुत्फ उठाया। वह ‘प्रोजेक्ट टाइगर’ के 50 साल पूरे होने के मौके पर आयोजित कार्यक्रम के सिलसिले में चामराजनगर पहुंचे हैं। जंगल सफारी के दौरान मोदी ने धारीदार ‘सफारी’ वस्त्र और हैट धारण कर रखा था। बताया जाता है कि उन्होंने बाघ अभयारण्य में सफारी के दौरान करीब 20 किलोमीटर की दूरी तय की।बांदीपुर बाघ अभयारण्य आंशिक रूप से चामराजनगर जिले के गुंदलुपेट तालुका में और आंशिक रूप से मैसूरु जिले के एचडी कोटे और नंजनगुड तालुका में स्थित है।मोदी ने ट्वीट किया, “सुबह सुंदर बांदीपुर बाघ अभयारण्य में बिताई और भारत के वन्य जीवन, प्राकृतिक सुंदरता और विविधता की झलक देखी।”मेलुकमनहल्ली हेलीपैड पहुंचने के बाद प्रधानमंत्री सड़क मार्ग से बांदीपुर में वन विभाग के स्वागत केंद्र तक गए, जहां उन्होंने पास के एक वन शहीद स्मारक पर श्रद्धांजलि अपर्ति की और फिर वन विभाग की जीप से सफारी के लिए रवाना हो गए।मोदी ने अपने ट्विटर अकाउंट पर सफारी की तस्वीरें साझा कीं, जिसमें उन्हें खुली जीप में खड़ा देखा जा सकता है और उनके पास कैमरा और दूरबीन है। उन्होंने हाथियों, लंगूरों, हिरण और बाइसन की तस्वीरें भी साझा कीं।राज्य के वन विभाग के मुताबिक, 19 फरवरी 1941 को एक सरकारी अधिसूचना के तहत स्थापित तत्कालीन वेणुगोपाल वन्यजीव उद्यान के वन क्षेत्र के अधिकांश हिस्से को लेकर एक राष्ट्रीय उद्यान बनाया गया था।विभाग के अनुसार, 1985 में इस राष्ट्रीय उद्यान का विस्तार किया गया, जिससे इसका क्षेत्र फल बढ़कर 874 वर्ग किलोमीटर हो गया और इसका नाम बांदीपुर राष्ट्रीय उद्यान रख दिया गया।1973 में बांदीपुर राष्ट्रीय उद्यान को ‘प्रोजेक्ट टाइगर’ के तहत लाया गया। इसके बाद, कुछ निकटवर्ती आरक्षित वन क्षेत्रों को अभयारण्य में मिलाया गया। मौजूदा समय में बांदीपुरा बाघ अभयारण्य 912.04 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में फैला है।बांदीपुर राष्ट्रीय उद्यान नीलगिरि जीवमंडल रिजर्व का एक अहम हिस्सा है। इसके उत्तर-पश्चिम में कर्नाटक का राजीव गांधी राष्ट्रीय उद्यान (नागराहोल) है, जबकि दक्षिण में तमिलनाडु का मुदुमलाई वन्यजीव अभयारण्य तो दक्षिण-पश्चिम में केरल का वायनाड वन्यजीव अभयारण्य है।यह अभयारण्य कभी भूतपूर्व महाराजाओं की निजी शिकारगाह होता था। पर्यटन विभाग के मुताबिक, बांदीपुर राष्ट्रीय उद्यान लुप्तप्राय एशियाई जंगली हाथियों के अंतिम आश्रय स्थलों में से भी एक है। दो प्रसिद्ध निवासियों (बाघ और हाथी) के अलावा, इस राष्ट्रीय उद्यान में कई अन्य लुप्तप्राय प्रजातियां पाई जाती हैं, जिनमें भालू, गौर, भारतीय रॉक पाइथन, सियार, मगरमच्छ और चार सींग वाले मृग शामिल हैं।
-
नयी दिल्ली. संसद ने शनिवार को अपनी नयी वेबसाइट का अनावरण किया, जिसमें संसद टीवी के सीधे प्रसारण के लिए एक ‘पॉप-अप विंडो' होने और आसान पहुंच के लिए विकल्प होने की बात कही गई है। संसद के अधिकारियों ने बताया कि नयी वेबसाइट का शनिवार को ‘सॉफ्ट लॉन्च' किया गया और मौजूदा वेबसाइट को जल्द ही बदल दिया जाएगा। इस संबंध में एक अधिकारी ने कहा कि वेबसाइट अभी औपचारिक रूप से शुरू नहीं की गई है। 'डिजिटल संसद' वेबसाइट प्रमुख घटनाओं की तस्वीरों के माध्यम से 1857 से लेकर वर्तमान तक के इतिहास के ‘स्नैपशॉट' के साथ खुलती है और नए संसद भवन की तस्वीर के साथ समाप्त होती है।
-
नयी दिल्ली. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण जी20 बैठकों के साथ-साथ विश्व बैंक समूह (डब्ल्यूबीजी) और अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) की बैठकों में भाग लेने के लिए अमेरिका जाएंगी। वित्त मंत्रालय ने शनिवार को एक बयान में कहा कि अपनी सप्ताह भर की यात्रा के दौरान, वह भारत की जी20 अध्यक्षता और जी20 से संबंधित कार्यक्रमों के तहत दूसरी जी20 वित्त मंत्रियों और सदस्य देशों के केंद्रीय बैंकों के गवर्नर (एफएमसीबीजी) की बैठक की मेजबानी करेंगी। इसके अलावा, उनकी 10 अप्रैल से 16 अप्रैल तक की वाशिंगटन डीसी यात्रा के दौरान द्विपक्षीय बैठकें, कुछ सत्र और अन्य संबद्ध बैठकें होंगी। बयान के अनुसार, वित्त मंत्रालय के अधिकारियों के साथ वह विश्व बैंक विकास समिति और आईएमएफ समिति के पूर्ण सत्र में भाग लेंगी। इसमें कहा गया कि सीतारमण देशों और अंतरराष्ट्रीय संगठनों के साथ द्विपक्षीय बैठकें भी करेंगी।
बयान के अनुसार, सीतारमण और भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के गवर्नर शक्तिकांत दास 12-13 अप्रैल, 2023 को दूसरी जी20 एफएमसीबीजी बैठक की संयुक्त रूप से अध्यक्षता करेंगे। इसमें कहा गया कि दूसरी जी20 एफएमसीबीजी बैठक में तीन सत्र होंगे- वैश्विक अर्थव्यवस्था और अंतरराष्ट्रीय वित्तीय संरचना; सतत वित्त, वित्तीय क्षेत्र और वित्तीय समावेशन; और अंतरराष्ट्रीय कराधान। -
नयी दिल्ली. कांग्रेस ने भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) द्वारा ट्विटर पर प्रधानमंत्री मुद्रा योजना की उपलब्धियों की तारीफ किए जाने पर आपत्ति जताते हुए शनिवार को कहा कि इस संस्था को भारतीय जनता पार्टी का राजनीतिक मुखपत्र नहीं बनना चाहिए। पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने ट्वीट किया, ‘‘मैं समझ सकता हूं कि संबंधित मंत्री इसका प्रचार करने में लगे हैं, लेकिन इसरो को ऐसी किसी चीज की वाहवाही नहीं करनी चाहिए जो उसके अधिकार क्षेत्र से बाहर हो।'' उन्होंने कहा कि इसरो को सत्तारूढ़ पार्टी का राजनीतिक मुखपत्र नहीं बनना चाहिए।
इसरो ने ट्वीट किया, ‘‘सूक्ष्म-उपक्रमों से लेकर बड़े उद्यमों तक, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना ने सभी भारतीय नागिरकों के लिए अवसर के दरवाजे खोल दिए हैं। -
मुंबई. मुंबई पुलिस को महानगर में पाकिस्तान से जुड़े तीन ‘‘आतंकवादियों'' के पहुंचने की सूचना देने वाली कॉल फर्जी निकली। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पुलिस ने निगरानी बढ़ा दी और बीड जिले के एक व्यक्ति से पूछताछ की लेकिन फोन करने वाले व्यक्ति का अभी पता नहीं चला है। इस संबंध में एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस के मुख्य नियंत्रण कक्ष में सात अप्रैल को दोपहर 12 बजकर पांच मिनट पर फोन आया और फोन करने वाले व्यक्ति ने खुद को राजा थोंगे बताया तथा कहा कि वह पुणे से बात कर रहा है। अधिकारी ने कहा कि फोन करने वाले व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि पाकिस्तान से ताल्लुक रखने वाले तीन आतंकवादी दुबई से शुक्रवार सुबह मुंबई में घुसे हैं। उन्होंने कहा कि फोन करने वाले व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि तीनों ‘‘आतंकवादी'' गैरकानूनी गतिविधियों में शामिल हैं तथा उसने उनके द्वारा कथित तौर पर इस्तेमाल किए जा रहे वाहन की पंजीकरण संख्या भी उपलब्ध कराई। अधिकारी ने कहा, ‘‘पुलिस ने फोन आने के बाद निगरानी बढ़ा दी। स्थानीय पुलिस के दलों के अलावा अपराध शाखा को भी जांच में लगाया गया।'' इस बीच, अधिकारी ने बताया कि फोन करने वाले व्यक्ति ने अपना मोबाइल फोन बंद कर दिया और जिस नंबर से फोन आया था वह बीड जिले में आष्टी के एक व्यक्ति के नाम पर पंजीकृत है। उन्होंने कहा कि जब पुलिस का एक दल आष्टी गया और उस व्यक्ति से पूछताछ की तो उसने दावा किया कि जिस नंबर से कॉल आई वह उसका नहीं है और वह किसी आतंकवादी के बारे में नहीं जानता। अधिकारी ने कहा, ‘‘जांच के बाद कुछ संदिग्ध नहीं पाया गया और कॉल को फर्जी घोषित कर दिया गया।'
-
सिंगरौली/ खंडवा) मध्य प्रदेश के सिंगरौली एवं खंडवा जिलों में पिछले 24 घंटों में दो अलग-अलग घटनाओं में पांच बालकों की डूबने से मौत हो गई। यह जानकारी पुलिस अधिकारियों ने शनिवार को दी। उन्होंने कहा कि इनमें से दो सगे भाइयों सहित तीन बालकों की सिंगरौली जिले में और दो बालकों की खंडवा जिले में मौत हुई। कोतवाली थाना के प्रभारी बलराम सिंह ने बताया कि खंडवा जिले में आबना नदी में तैरने उतरे दो बालकों की डूबने से शनिवार को मौत हो गई। उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान कार्तिक पंचोरे (12) और अनमोल तिवारी (11) के रूप में हुई है। सिंह ने बताया कि ये दोनों खंडवा शहर के गोविंद नगर गोलमाल बाबा क्षेत्र के निवासी थे और एक अन्य बच्चे के साथ घर से साइकिल लेकर घूमने निकले थे। उन्होंने कहा कि घूमते हुए ये लोग जसवाड़ी कलज्या खेड़ी रोड पर आबना नदी में तैरने चले गए। इनमें से अनमोल तिवारी नदी में उतर गया और गहरे पानी में डूबने लगा। अनमोल को पानी में डूबते देख कार्तिक उसे बचाने पहुंचा और वो भी पानी डूब गया। सिंह ने बताया कि इनके साथ गए तीसरे बच्चे ने आसपास के लोगों को बुलाया और लोगों की मदद से दोनों बच्चों को नदी से बाहर निकाला और जिला अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने दोनों बच्चों को मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
वहीं, सिंगरौली से मिली सूचना के अनुसार, तालाब में नहाने गए दो सगे भाइयों सहित तीन बालकों की डूबने से मौत हो गई। कोतवाली पुलिस थाना प्रभारी अरुण पाण्डेय ने बताया कि घटना सिंगरौली जिला मुख्यालय से करीब 20 किलोमीटर दूर बैढन थाना क्षेत्र के सिद्धिकला गांव में शुक्रवार को हुई। उन्होंने कहा कि मृतकों की पहचान सुनील केवट (9), उसके छोटा भाई अजीत केवट (7) एवं संदीप केवट (8) के रूप में की गई है। पाण्डेय ने बताया कि तीनों अपने परिजनों के साथ गेहूं कटाई के लिए खेत में गए थे जहां परिजन गेंहू कटाई कार्य में मशगूल हो गए। इसी दौरान तीनों पास स्थित तालाब में नहाने चले गए जहां गहरे पानी में डूबने से उनकी मौत हो गई। उन्होंने कहा कि तीनों शव को तालाब से निकाल लिया गया है और पोस्टमॉर्टम करने के बाद उनके परिजन को सौंप दिया गया है। -
जयपुर. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघचालक डॉ. मोहनराव भागवत ने शनिवार को संगठित कार्य शक्ति की महत्ता पर जोर देते हुए कहा कि ‘हम विश्व मंगल साधना के मौन पुजारी हैं।' साथ ही उन्होंने कार्यकर्ताओं से सेवा के लिए उपयुक्त एवं उत्कृष्टता पूर्ण कार्यकर्ता बनने का संकल्प लेने का आह्वान किया। डॉ. भागवत जयपुर के जामडोली स्थित केशव विद्यापीठ में चल रहे सेवा संगम के दूसरे दिन देशभर से आए सेवा भारती के प्रतिनिधियों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा, ‘‘संगठित कार्य शक्ति हमेशा विजयी रहती है। हम विश्व मंगल साधना के मौन पुजारी हैं। इसके लिए सामर्थ्य-सम्पन्न संघ शक्ति चाहिए, क्योंकि अच्छा कार्य भी बिना शक्ति के कोई मानता नहीं है, कोई देखता नहीं है। यह विश्व का स्वभाव है।'' आरएसएस की प्रार्थना में "विजेत्री च नः संहता कार्यशक्तिर् विधायास्य धर्मस्य संरक्षणम्। परं वैभवं नेतुमेतत् स्वराष्ट्रं " का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, ‘‘संगठित कार्य शक्ति हमेशा विजयी रहती है। धर्म का संरक्षण करते हुए हम राष्ट्र को परम वैभव सम्पन्न बनाएंगे।'' उन्होंने कहा, ‘‘संघ की प्रेरणा से स्वयंसेवकों ने सेवा कार्य किए। इनसे ही ‘सेवा भारती' का जन्म हुआ। सेवा का कार्य सात्विक होता है। फल की इच्छा नहीं रखकर किए जाने वाले कार्य सात्विक होते हैं। जो कार्य स्वार्थवश किए जाते हैं वे राजसी कार्य होते हैं। तामसिक कार्य भी होते हैं। ऐसा करने वाले अपना भी भला नहीं करते और दूसरों का भी नुकसान करते हैं। सेवा का लाभ सेवित और सेवक दोनों को होता है। सेवक निस्वार्थ बुद्धि से सेवा करते हैं।'' एक बयान के अनुसार, निस्वार्थ सेवा पर बल देते हुए उन्होंने कहा, ‘‘कार्यकर्ता कार्य के स्वभाव के साथ तन्मय होता है, तब कार्य होता है। कार्य के अनुरूप कार्यकर्ता हो, ऐसी समझ हमें विकसित करनी है। सेवा कार्य मन की तड़प से होते हैं। हमें विश्व मंगल के लिए काम करना है। इसलिए काम करने वालों का बड़ा समूह खड़ा करना है।'' सेवा भारती के इस तीन दिवसीय संगम में देश भर से 800 से अधिक स्वैच्छिक सेवा संगठनों के हजारों प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं। -
पुणे. अपने खास स्वाद के लिए दुनिया भर में मशहूर अल्फांसो आम के दाम में बेतहाशा बढ़ोतरी को देखते हुए पुणे के एक कारोबारी ने फलों के राजा को खरीदने के लिए ग्राहकों को आसान मासिक किस्तों की अनूठी सुविधा पेश की है। महाराष्ट्र के देवगढ़ एवं रत्नागिरि में पैदा होने वाले अल्फांसो को हापुस आम के नाम से भी जाना जाता है। आम की तमाम किस्मों में अल्फांसो को सबसे अच्छा माना जाता है। लेकिन अपने बेहतरीन स्वाद एवं कम उत्पादन की वजह से इसके दाम अक्सर आम लोगों की पहुंच से बाहर ही रहते हैं। इस साल भी अल्फांसो आम खुदरा बाजार में 800 रुपये से 1,300 रुपये प्रति दर्जन के भाव पर बिक रहा है। ऐसी स्थिति में आम लोगों तक इस खास आम का स्वाद पहुंचाने के लिए गौरव सनस नाम के कारोबारी एक अनूठी पेशकश लेकर आए हैं। वह अल्फांसो को अब किसी महंगे इलेक्ट्रॉनिक सामान की तरह आसान मासिक किस्त यानी ईएमआई पर भी बेचने को तैयार हैं। सनस ने कहा, "बिक्री शुरू होते ही अल्फांसो के दाम बहुत ऊपर जा चुके हैं। ऐसी स्थिति में अगर अल्फांसो को भी ईएमआई पर दिया जाए तो हर कोई इसका स्वाद ले सकता है।" फल कारोबार से जुड़ी फर्म गुरुकृपा ट्रेडर्स एंड फ्रूट प्रोडक्ट्स के सनस का दावा है कि पूरे देश में ईएमआई पर आम बेचने वाला पहला प्रतिष्ठान उनका है। उन्होंने कहा, "हमने सोचा कि अगर फ्रिज, एसी और दूसरे इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को ईएमआई पर खरीदा जा सकता है तो फिर आम को क्यों नहीं? इस तरह हर कोई इस आम को खरीद सकता है।" कोई भी व्यक्ति ईएमआई पर मोबाइल फोन खरीदने की ही तरह उनकी दुकान से अल्फांसो को किस्त पर खरीद सकता है। इसके लिए ग्राहक के पास क्रेडिट कार्ड होना चाहिए और फिर खरीद मूल्य को तीन, छह या 12 महीनों की किस्तों में बदल दिया जाता है। हालांकि सनस की दुकान पर अल्फांसो को ईएमआई पर खरीदने के लिए कम-से-कम 5,000 रुपये की खरीदारी करनी जरूरी है। उन्होंने दावा किया कि इस योजना का लाभ उठाने के लिए अब तक चार लोग आगे भी आ चुके हैं। इस तरह ईएमआई पर अल्फांसो की बिक्री का सफर शुरू हो चुका है।
-
बलरामपुर (उप्र). जिले में शनिवार सुबह एक सड़क दुर्घटना में कार सवार एक ही परिवार के छह लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि घटना श्रीदत्तगंज थाना अंतर्गत विशंभरपुर गांव के पास हुई। पुलिस अधीक्षक (एसपी) केशव कुमार ने कहा कि नैनीताल में एक पेपर मिल में काम करने वाले देवरिया जिले के सोनू शाह (28) अपनी पत्नी, बच्चों और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ शुक्रवार शाम को अपने गांव के लिए निकले थे। एसपी ने बताया कि शनिवार सुबह विशंभरपुर गांव के पास एक अज्ञात वाहन से कार की टक्कर हो गई जिसमें शाह, उनकी पत्नी सुजावती (25), उनके दो बच्चों रुचिका (छह) और दिव्यांशु (चार), शाह के भाई रवि (18) तथा बहन खुशी (13) की मौके पर ही मौत हो गई। उन्होंने कहा कि पीड़ित के कार को टक्कर मारने वाले वाहन की पहचान और उसे जब्त करने के लिए छह टीम गठित की गई है। पुलिस ने कहा कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मृतकों के परिजनों को सूचित कर दिया गया है और वे यहां पहुंच गए हैं।
-
सिलीगुड़ी. पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले में 8.61 करोड़ रुपये की सोने की छड़ों के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) के अधिकारियों ने एक गुप्त सूचना के आधार पर फटकपुर के पानीकौरी टोल प्लाजा पर एक वाहन को रोका। अधिकारियों के मुताबिक, असम से कोलकाता की ओर जा रहे इस वाहन में सोने की 13 छड़ें मिलीं। उन्होंने बताया कि सोने की छड़ों के साथ मिजोरम के एक पुरुष और एक महिला को गिरफ्तार किया गया। अधिकारियों के अनुसार, मामले की जांच की जा रही है।
- नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस को एक और झटका लग गया। भारत के पहले गवर्नर-जनरल सी राजगोपालाचारी के प्रपौत्र और पूर्व कांग्रेस नेता सीआर केसवन बीजेपी में शामिल हो गए। भगवा पार्टी में शामिल होने के बाद पत्रकारों से बात करते हुए केसवन ने कहा, ‘दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी में मुझे शामिल करने के लिए मैं बीजेपी के नेताओं को धन्यवाद देना चाहता हूं। यह दिन खास है क्योंकि आज ही हमारे पीएम तमिलनाडु का दौरा करने वाले हैं। ’ उन्होंने कहा, ‘प्रधानमंत्री मोदी की जन-केंद्रित नीतियों, भ्रष्टाचार मुक्त शासन और सुधार-आधारित समावेशी विकास एजेंडे ने भारत को एक नाजुक अर्थव्यवस्था से दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था में बदल दिया है।’बता दें कि केसवन बीते 23 फरवरी को कांग्रेस से यह कहते हुए इस्तीफा दे दिया था कि पार्टी में उन्होंने मूल्यों के उन अवशेषों को भी नहीं देखा है जिनके लिए उन्होंने दो दशकों से अधिक समय से समर्पण के साथ पार्टी के लिए काम किया। केसवन ने ट्विटर पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को अपना इस्तीफा पत्र साझा करते हुए कहा था कि वह अब पार्टी के विचारधाराओं से सहमत नहीं हो सकते है।उनका इस्तीफा पूर्व केंद्रीय मंत्री एके एंटनी के बेटे, अनिल एंटनी द्वारा पार्टी छोड़े जाने के एक महीने के भीतर आया, जिन्होंने विवादास्पद बीबीसी डॉक्यूमेंट्री को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समर्थन में आने के बाद पार्टी छोड़ दिया था। अनिल एंटनी 6 अप्रैल को केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल और वी मुरलीधरन की उपस्थिति में भाजपा में शामिल हो गए थे. इस अवसर पर केरल भाजपा प्रमुख के सुरेंद्रन और पार्टी के वरिष्ठ नेता तरुण चुघ और अनिल बलूनी भी उपस्थित थे। इससे पहले 23 फरवरी को केसवन ने कहा था, ‘मैंने उन मूल्यों के अवशेष भी नहीं देखे हैं, जिन्होंने मुझे दो दशकों से अधिक समय से समर्पण के साथ पार्टी के लिए काम करने को प्रेरित किया था. मैं अब विवेक से यह नहीं कह सकता हूं कि मैं पार्टी के साथ सहमत हूं। यही कारण है कि मैंने हाल ही में राष्ट्रीय स्तर पर एक संगठनात्मक जिम्मेदारी लेने से इनकार कर दिया था और भारत जोड़ो यात्रा में भाग लेने से भी परहेज किया था।’कांग्रेस छोड़ते हुए उन्होंने कहा था, ‘यह मेरे लिए एक नया रास्ता तय करने का समय है और इसलिए, मैंने तत्काल प्रभाव से कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। मैंने तमिलनाडु कांग्रेस कमेटी चैरिटेबल ट्रस्ट के ट्रस्टी के रूप में अपना इस्तीफा उचित प्राधिकारी को सौंप दिया है।’ पूर्व कांग्रेस नेता ने सोनिया गांधी को उन्हें सौंपी गई जिम्मेदारियों के लिए धन्यवाद देते हुए कहा कि उन्होंने पार्टी में दोस्ती कायम रखी है जो आगे भी बनी रहेगी।
- बलरामपुर (उप्र),। जिले में शनिवार सुबह एक सड़क दुर्घटना में कार सवार एक ही परिवार के छह लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।पुलिस अधीक्षक (एसपी) केशव कुमार ने कहा कि नैनीताल में एक पेपर मिल में काम करने वाले देवरिया जिले के सोनू शाह (28) अपनी पत्नी, बच्चों और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ शुक्रवार शाम को अपने गांव के लिए निकले थे। एसपी ने बताया कि शनिवार सुबह विशंभरपुर गांव के पास एक अज्ञात वाहन से कार की टक्कर हो गई जिसमें शाह, उनकी पत्नी सुजावती (25), उनके दो बच्चों रुचिका (छह) और दिव्यांशु (चार), शाह के भाई रवि (18) तथा बहन खुशी (13) की मौके पर ही मौत हो गई। उन्होंने कहा कि पीड़ित के कार को टक्कर मारने वाले वाहन की पहचान और उसे जब्त करने के लिए छह टीम गठित की गई है।पुलिस ने कहा कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मृतकों के परिजनों को सूचित कर दिया गया है और वे यहां पहुंच गए हैं।
-
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि सरकार मेडिकल कॉलेजों की संख्या बढ़ा रही है और यह सुनिश्चित कर रही है कि चिकित्सा की पढ़ाई स्थानीय भाषाओं में कराई जाए। उन्होंने केन्द्रीय राज्य मंत्री निशिथ प्रमाणिक के एक ट्वीट को साझा करते हुए यह बात कही। प्रधानमंत्री ने कहा कि पश्चिम बंगाल का अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान-एम्स उदाहरण है जो बताता है कि किस तरह से पूरे भारत में एम्स की स्थापना से लोगों को लाभ हुआ है।
-
नई दिल्ली। बिहार में हिंसा प्रभावित सासाराम और बिहारशरीफ में इंटरनेट सेवाएं आज बहाल कर दी गई हैं। रामनवमी पर हुई हिंसा के बाद आठ दिनों तक इंटरनेट सेवाएं बंद रहीं। इन इलाकों में स्थिति में थोड़ा सुधार हो रहा है। किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए संवेदनशील इलाकों में बड़ी संख्या में सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लोगों से सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने की अपील की है। उन्होंने कहा कि गड़बड़ी करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
-
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नवप्रवर्तकों से राष्ट्रीय स्टार्टअप पुरस्कार 2023 के लिए आवेदन करने की अपील की है। आज केन्द्रीय मंत्री पीयूष गोयल के ट्वीट के जवाब में प्रधानमंत्री ने कहा कि स्टार्टअप न सिर्फ़ कुछ नया करने के अपने जुनून के लिए दिलचस्प लगते हैं बल्कि इन्हें बनाने वाले लोगों की कहानियां भी काफी प्रेरित करने वाली होती हैं। उन्होंने कहा कि हमारा स्टार्ट-अप देश की युवा शक्ति कि भावनाओं को दर्शाता है। राष्ट्रीय स्टार्टअप पुरस्कार 2023 के लिए लोग- स्टार्ट-अप इंडिया डॉट गॉव डॉट इन (startupIndia.gov.in) पर आवेदन कर सकते हैं।
- नोएडा (उप्र)। गौतमबुद्ध नगर जनपद में सरकारी अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों में उपचार कराने वाली गर्भवती महिलाएं निजी केंद्रों पर भी नि:शुल्क अल्ट्रासाउंड करा सकेंगी। प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग ने जनपद में इसकी शुरुआत की गई है।जनपद के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ सुनील कुमार शर्मा ने बताया कि प्रत्येक माह की नौ और 24 तारीख को यह सुविधा मिलेगी और यदि उस दिन रविवार या अन्य कोई अवकाश हुआ तो अगले कार्य दिवस पर इस सुविधा का लाभ उठाया जा सकता है।उन्होंने बताया कि सरकारी अस्पतालों के अलावा 30 स्वास्थ्य केंद्रों के चिकित्सकों के लिखे पर्चे के आधार पर महिलाओं को अल्ट्रासाउंड के लिए ई- वाउचर एवं क्यूआर कोड दिए जाएंगे। उनका कहना था कि स्वास्थ्य विभाग की तरफ से जिले में 280 निजी अल्ट्रासाउंड केंद्रों को दिशा निर्देश जारी किए गए हैं।उन्होंने बताया कि यह सुविधा उपलब्ध कराने वाले निजी केंद्रों को 255 रुपए का भुगतान किया जाएगा, जबकि एनएबीएल और एनएबीच से प्रमाणित केंद्रों को 300 रुपए का भुगतान किया जाएगा। उन्होंने बताया कि सरकारी अस्पताल एवं स्वास्थ्य केंद्रों पर जिन महिलाओं को अल्ट्रासाउंड कराने की राय दी जाती है, उन्हें ई-वाउचर या क्यू -आरकोड दिया जाएगा। उनके अनुसार लाभार्थी इसे केंद्र पर दिखाएंगी तथा स्कैन करते ही राशि केंद्र के खाते में पहुंच जाएगी। (सांकेतिक फोटो)
- श्रीनगर। हस्तकरघा से जुड़े लोगों को विपणन मंच प्रदान करने के लिए करीब छह दशक पहले यहां बनाया गया कश्मीर हाट आज बहुत खराब दशा में है तथा ज्यादातर दुकानदार ग्राहकों की कमी होने की बात कहते हैं।दुकानदारों का दावा है कि भले ही पिछले साल सबसे अधिक पर्यटक कश्मीर आये हों लेकिन उन्हें इसका कोई फायदा नहीं मिला क्योंकि कश्मीर हाट को पर्यटन सर्किट पर सरकार द्वारा बढ़ावा नहीं दिया जा रहा है जैसा कि आतंकवाद के सिर उठाने से पहले किया जाता था।कश्मीर हाट में ‘गवर्नमेंट सेंट्रल मार्केट’ के अध्यक्ष निसार अहमद किताब ने कहा, ‘‘इस बाजार को तत्कालीन मुख्यमंत्री ने हस्तकरघा शिल्पकारों और इससे जुड़े लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए स्थापित किया था। देशभर से पर्यटक यहां पहुंचते थे क्योंकि उन्हें किसी ठगी के भय के बिना एक दाम पर असली हस्तनिर्मित उत्पाद मिल जाते थे। ’’किताब ने कहा कि सरकार इश्तहारों के जरिए इस बाजार का सहयोग करती थी जिससे अच्छी खासी संख्या में पर्यटक यहां आते थे। उन्होंने कहा, ‘‘ लेकिन आतंकवाद के सिर उठाने से इस बाजार पर बहुत बुरा असर पड़ा। हमारी आजीविका पर भी मार पड़ी क्योंकि पर्यटकों ने कश्मीर आना बंद कर दिया। ज्यादातर दुकानदार यहां से चले गये और उन्होंने घाटी के बाहर अपनी दुकानें खोल ली।’’उन्होंने कहा कि 1999 में पर्यटकों की वापसी के साथ दुकानें फिर खुलीं लेकिन तब वह सहयोग गायब था।किताब ने कहा, ‘‘ सरकार इस बाजार पर कोई ध्यान नहीं दे रही है। पिछले साल कश्मीर में बड़ी संख्या में पर्यटक आये लेकिन उससे हमें तनिक भी फायदा नहीं हुआ। अब हमने हस्तकरघा विभाग से इस बाजार को पर्यटन मानचित्र में शामिल करने का अनुरोध किया है जिससे पर्यटन यहां (इस बाजार में) आ सकें।’’दुकानदार नाजिर हुसैन इस बाजार के पुराने अच्छे दिनों को याद करते हैं जब आधी रात तक यहां चहल-पहल रहा करती थी।उन्होंने कहा, ‘‘ यह बाजार सुबह आठ बजे खुल जाया करता था और रात दस से आधीरात रात तक खुला रहता था। यह बाजार हस्तकरघा उद्योग का मेरुदंड था।’’हसैन ने कहा कि यह बाजार कश्मीरी हस्तनिर्मित उत्पादों के लिए प्रसिद्ध था। उन्होंने कहा, ‘‘ हम शॉल, पेपर मैशी, ज्वैलरी, नामदा, कालीन आदि एक दाम पर बेचते थे। कश्मीर हाट का ‘गार्डन’ मुगल गार्डन से अधिक प्रसिद्ध था लेकिन अब यह बर्बाद हो गया। अब यहां केवल अवारा कुत्ते नजर आ सकते हैं।’’
- रांची ।झारखंड के रांची जिले में भीड़ ने कथित तौर पर चोरी के इरादे से एक घर में घुसे 25 वर्षीय युवक को पकड़कर खंभे से बांधा और पीट-पीटकर मार डाला। एक पुलिस अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि घटना चान्हो थाना क्षेत्र के महुआटोली गांव में शुक्रवार को हुई। अधिकारी के मुताबिक, “वाजिद अंसारी कथित तौर पर चोरी के इरादे से कुछ अन्य लोगों के साथ एक घर में घुसा था, जिसमें एक दुकान भी थी। उन्हें देखकर मकान मालिक ने शोर मचाया, जिसके बाद ग्रामीण वहां इकट्ठा हो गए।”अधिकारी के अनुसार, ग्रामीणों ने अंसारी को पकड़ लिया, जबकि उसके अन्य साथी वहां से भाग निकले।पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) अनिमेष नैथानी ने बताया कि ‘ग्रामीणों ने अंसारी को बिजली के खंभे से बांध दिया और उसकी बुरी तरह से पिटाई की। सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पहुंची और अंसारी को बचाया। लेकिन, रांची के राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) में इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।’’उन्होंने बताया कि घटना के संबंध में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है।(सांकेतिक फोटो)
-
नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने असम में तेजपुर वायुसेना केंद्र पर सुखोई-30 एमकेआई लड़ाकू विमान से उड़ान भरी। वे करीब 30 मिनट तक विमान में रहीं और वायुसेना केंद्र लौटने से पहले ब्रह्मपुत्र और तेजपुर घाटी पर हिमालय पर्वत श्रृंखला का नजारा लिया। राष्ट्रपति भारतीय सशस्त्र बल की सर्वोच्च कमांडर हैं। 106 स्क्वाड्रन के कमांडिंग ऑफिसर ग्रुप कैप्टन नवीन कुमार विमान के पायलट थे। विमान ने समुद्रतल से करीब दो किलोमीटर ऊंचाई पर लगभग 800 किलोमीटर की रफ्तार से उड़ान भरी। राष्ट्रपति मुर्मु लड़ाकू विमान से उड़ान भरने वाली तीसरी राष्ट्रपति और दूसरी महिला राष्ट्रपति हैं। बाद में राष्ट्रपति ने दर्शक पुस्तिका में उड़ान के दौरान अपने अनुभव के बारे में जानकारी दी। उन्होंने लिखा कि भारतीय वायु सेना के शक्तिशाली सुखाई विमान में उड़ान भरना उनके लिए रोमांचक अनुभव था। उन्होंने कहा कि यह गर्व का विषय है कि भारत की रक्षा क्षमता जल, थल और वायु सीमाओं पर काफी बढ़ गई है। राष्ट्रपति ने इस उड़ान के लिए भारतीय वायु सेना और वायु सेना केंद्र तेजपुर को बधाई दी। सुखाई लड़ाकू विमान में राष्ट्रपति की उड़ान भारतीय सशस्त्र के सर्वोच्च कमांडर के रूप में सशस्त्र बलों के साथ जुड़े रहने के उनके प्रयासों का हिस्सा है। राष्ट्रपति पिछले महीने आईएनएस विक्रांत पर गई थीं और अधिकारियों तथा नाविकों से बातचीत की थी। विमान में उड़ान भरने के बाद राष्ट्रपति मुर्मु की असम की तीन दिन की यात्रा संपन्न हो गई।


.jpg)

.jpg)


.jpg)









.jpg)




.jpg)
.jpg)



.jpg)