- Home
- देश
- मोरबी। गुजरात के मोरबी शहर में जमानत पर बाहर आए हत्या मामले के एक आरोपी की कुछ लोगों ने कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी। इस हमले में एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। पुलिस ने बुधवार को बताया कि मंगलवार को शाम करीब साढ़े नौ बजे भक्तिनगर सर्किल के पास गोलीबारी हुई और पुलिस ने संदेह जताया कि यह घटना पिछले साल दिसंबर में हुए हत्याकांड का नतीजा है। गोलीबारी में मारे गए व्यक्ति को इसी हत्याकांड के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। मोरबी के एक-मंडल पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि मृतक की पहचान हनीफ हाजी कसमानी (55) के रूप में हुई हैं। क्या के आरोप में गिरफ्तार कसमानी को हाल में जमानत पर रिहा किया गया था। उन्होंने बताया कि कसमानी और कुछ अन्य लोग एक एसयूवी में राजकोट से मोरबी लौट रहे थे जब एक अन्य कार में सवार कुछ लोगों ने यहां भक्तिनगर सर्किल के पास उन पर कथित तौर पर गोलियां चलायी। पुलिस ने बताया कि हमलावर ने अपनी कार से सड़क को अवरुद्ध कर दिया और एसयूवी पर गोलियां चलाई जिसमें कसमानी सवार था। घटना में कसमारी की मौत हो गयी जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक के बेटे की शिकायत पर पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 302 समेत विभिन्न धाराओं और शस्त्र कानून और गुजरात पुलिस कानून के प्रावधानों के तहत नौ नामजद और कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की।-file photo
- नयी दिल्ली। सरकार ने बुधवार को चालू फसल वर्ष 2021-22 के लिए गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) 40 रुपये बढ़ाकर 2,015 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया। इसके अलावा सरसों का एमएसपी 400 रुपये बढ़ाकर 5,050 रुपये प्रति क्विंटल किया गया है। सरकार की इस पहल का उद्देश्य इन फसलों की खेती के रकबे के साथ-साथ किसानों की आय को बढ़ाना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति (सीसीईए) की बैठक में इस संबंध में निर्णय लिया गया। एमएसपी (न्यूनतम समर्थन मूल्य) वह दर है जिस पर सरकार किसानों से अनाज खरीदती है। मौजूदा समय में सरकार खरीफ और रबी दोनों मौसमों में उगाई जाने वाली 23 फसलों के लिए एमएसपी तय करती है। खरीफ (गर्मी) फसलों की कटाई के तुरंत बाद अक्टूबर से रबी (सर्दियों) फसलों की बुवाई शुरू हो जाती है। गेहूं और सरसों रबी की प्रमुख फसलें हैं। एक सरकारी विज्ञप्ति के अनुसार, सीसीईए ने फसल वर्ष 2021-22 (जुलाई-जून) और 2022-23 विपणन सत्रों के लिए छह रबी फसलों के लिए एमएसपी में वृद्धि को मंजूरी दी है। इस फसल वर्ष के लिए गेहूं का एमएसपी 40 रुपये बढ़ाकर 2,015 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया गया है, जो फसल वर्ष 2020-21 में 1,975 रुपये प्रति क्विंटल था। विज्ञप्ति में कहा गया है कि गेहूं की उत्पादन लागत 1,008 रुपये प्रति क्विंटल होने का अनुमान लगाया गया है। अधिकारी के अनुसार, सरकार ने रबी विपणन सत्र 2021-22 के दौरान 4.3 करोड़ टन से अधिक की रिकॉर्ड गेहूं की खरीद की है। जौ का समर्थन मूल्य 2021-22 के फसल वर्ष के लिए 35 रुपये बढ़ाकर 1,635 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया गया है, जो पिछले वर्ष 1,600 रुपये प्रति क्विंटल था। दलहनों में, चने का एमएसपी पहले के 5,100 रुपये से 130 रुपये बढ़ाकर 5,230 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया गया है, जबकि मसूर (मसूर) के लिए एमएसपी पहले के 5,100 रुपये से 400 रुपये बढ़ाकर 5,500 रुपये प्रति क्विंटल किया गया है। तिलहन के मामले में सरकार ने फसल वर्ष 2021-22 के लिए सरसों के एमएसपी को 400 रुपये बढ़ाकर 5,050 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया है, जो पिछले वर्ष में 4,650 रुपये प्रति क्विंटल था। सूरजमुखी का एमएसपी पहले के 5,327 रुपये प्रति क्विंटल से 114 रुपये बढ़ाकर 5,441 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया गया है। विज्ञप्ति में कहा गया है, ‘‘सरकार ने रबी विपणन सत्र 2022-23 के लिए रबी फसलों के एमएसपी में वृद्धि की है ताकि उत्पादकों को उनकी उपज के लिए लाभकारी मूल्य सुनिश्चित किया जा सके।'' सरकार ने कहा कि विपणन सत्र 2022-23 के लिए रबी फसलों के एमएसपी में वृद्धि, केंद्रीय बजट 2018-19 की घोषणाओं के अनुरूप है, जिसमें उत्पादन की औसत लागत के कम से कम 1.5 गुना के स्तर पर एमएसपी तय करने की घोषणा की गई थी। इसका उद्देश्य किसानों के लिए उचित लाभ सुनश्चित करना है। बयान में कहा गया है, ‘‘किसानों को उनकी उत्पादन लागत पर अपेक्षित लाभ गेहूं और सरसों (प्रत्येक में 100 प्रतिशत) के मामले में सबसे अधिक होने का अनुमान है, इसके बाद मसूर (79 प्रतिशत), चना (74 प्रतिशत), जौ (60 प्रतिशत) और सूरजमुखी पर (50 प्रतिशत) का स्थान आता है।'' सरकार ने यह भी कहा कि पिछले कुछ वर्षों में तिलहन, दलहन और मोटे अनाज के पक्ष में एमएसपी को फिर से दुरुस्त करने के लिए ठोस प्रयास किए गए ताकि किसानों को इन फसलों के लिए खेती का रकबा बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित किया जा सके और साथ ही तथा मांग एवं आपूर्ति के असंतुलन को ठीक करने के लिए सर्वोत्तम तकनीकों और कृषि पद्धतियों को अपनाया जा सके। इसके अतिरिक्त सरकार द्वारा हाल में घोषित खाद्य तेलों पर राष्ट्रीय मिशन-तेल पाम (एनएमईओ-ओपी) - जैसी एक केंद्रीय योजना से खाद्य तेलों का घरेलू उत्पादन बढ़ाने और आयात पर निर्भरता को कम करने में मदद मिलेगी। कुल 11,040 करोड़ रुपये के परिव्यय के साथ एनएमईओ-ओपी योजना न केवल खेती के रकबे के विस्तार और उत्पादकता को बढ़ाने में सहायता करेगी, बल्कि किसानों को उनकी आय और अतिरिक्त रोजगार के सृजन से भी लाभान्वित करेगी।
- नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी बृहस्पतिवार को माता वैष्णो देवी के दर्शन करेंगे और वहां शाम के समय होने वाली विशेष आरती में भी भाग लेंगे। पार्टी सूत्रों ने यह जानकारी दी है। कांग्रेस सूत्रों ने बताया कि राहुल गांधी बृहस्पतिवार को दोपहर में जम्मू पहुंचेंगे । वहां से राहुल कटरा जाएंगे तथा कटरा से वह पैदल चल कर वैष्णो देवी मंदिर जाएंगे। उन्होंने कहा कि वह शाम के समय वैष्णो देवी मंदिर में होने वाली विशेष आरती में भाग लेंगे और फिर वहीं बने ‘भवन' में रात्रि विश्राम करेंगे। इस बारे में पूछे जाने पर जम्मू-कश्मीर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गुलाम अहमद मीर ने न्यूज़ एजेंसी को बताया कि राहुल गांधी का बृहस्पतिवार को कोई राजनीतिक कार्यक्रम नहीं है और वह माता वैष्णो देवी के दर्शन करेंगे। उन्होंने कहा कि वैष्णो देवी से लौटने के बाद वह शुक्रवार को जम्मू में कांग्रेस कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे। राहुल गांधी ने कुछ दिनों पहले ही श्रीनगर का दौरा किया था।
- नई दिल्ली। मंत्रिमंडल ने भारतीय वायु सेना के लिए 56, सी-295 एम. डब्ल्यू. परिवहन विमानों की खरीद की मंजूरी दे दी है। सुरक्षा से संबंधित मंत्रिमंडलीय समिति ने मैसर्स एयरबेस डिफेंस और स्पेस एस. ए. स्पेन से इन्हें खरीदने की स्वीकृति दी है। सी-295 एम. डब्ल्यू. परिवहन विमान पांच से दस टन वजन लाने ले जाने में सक्षम है। आधुनिक टेक्नोलॉजी से लेस यह विमान भारतीय वायु सेना के पुराने पड़ चुके एवरो विमान का स्थान लेगा। इस विमान में तुरंत कार्रवाई और सैनिकों तथा कार्गो की पैराड्रॉपिंग के लिए एक रियर रैम्प द्वार है।अनुबंध पर हस्ताक्षर करने के 48 महीने के अंदर स्?पेन से 16 विमान प्राप्त होंगे। टाटा कंसोर्टियम अनुबंध के बाद दस साल के अंदर ऐसे 40 विमानों का विनिर्माण करेगी। यह ऐसी पहली परियोजना है जिसमें भारत की एक निजी कम्पनी सैन्य विमान का विनिर्माण करेगी। सभी 56 विमानों में स्वदेशी इलेक्ट्रॉनिक वारफेयर सूट लगाए जाएंगे। यह परियोजना भारत में विमानन पारिस्थितिकी तंत्र को बढावा देगी जिससे देशभर में फैले सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम, विमानों के हिस्से पुर्जों का निर्माण कर सकेंगे। इस कार्यक्रम से सरकार के आत्मनिर्भर भारत अभियान को बढावा मिलेगा। इस परियोजना से स्वदेशी विमानन विनिर्माण को भी प्रोत्साहन मिलेगा जिससे आयात पर निर्भरता कम होगी और निर्यात में अपेक्षित वृद्धि होगी।
- नयी दिल्ली। स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता सचिव अनिता करवाल ने बुधवार को कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में डिजिटल बुनियादी ढांचे को मज़बूत करने और शिक्षकों, छात्रों एवं स्कूलों के लिए पठन पाठन से जुड़ी एक बाधारहित व्यवस्था बनाने के उद्देश्य से राष्ट्रीय डिजिटल शैक्षिक ढांचा (एनडीईएआर) की स्थापना की गई है। स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता सचिव अनिता करवाल ने शिक्षा मंत्रालय द्वारा आयोजित ‘शिक्षक पर्व 2021 के अवसर पर ‘शिक्षा में प्रौद्योगिकी : एनडीईएआर' विषय पर वेबिनार को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा में असमानता खत्म कर, उसे आधुनिक बनाने में राष्ट्रीय डिजिटल शैक्षिक ढांचे की बड़ी भूमिका होने वाली है। करवाल ने कहा कि जैसे बैंकों के लिये एकीकृत भुगतान इंटरफेस (यूपीआई) ने बैंकों के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, उसी प्रकार शिक्षा के क्षेत्र में एनडीईएआर की अहम भूमिका होगी । उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि डिजिटल शिक्षा आज वक्त की जरूरत है और शत प्रतिशत नागरिकों को डिजिटल रूप से साक्षर होना चाहिए । शिक्षा मंत्रालय में निदेशक रजनीश कुमार ने एक प्रस्तुति देते हुए कहा कि 3 साल के बच्चे से लेकर 23 वर्ष की आयु के युवाओं तक, बड़ी संख्या में छात्र शिक्षण व्यवस्था से अभी भी बाहर हैं । बुनियादी शिक्षा और आंकिकी संबंधी ज्ञान तथा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा हमारे समक्ष चुनौती है । उन्होंने कहा कि ऐसे में राष्ट्रीय डिजिटल शैक्षिक ढांचा (एनडीईएआर) की शुरूआत एक अहम कदम है । यह विविध चैनलों, अनेक प्रारूपों एवं पठन पाठन की व्यवस्था को एक साथ जोड़कर स्कूलों में, स्कूलों के बाद, सामुदायिक केंद्रों के अलावा घर पर ऑनलाइन या ऑफलाइन, डिजिटल माध्यम से या उपस्थित होकर शिक्षा की बाधारहित प्रणाली प्रस्तुत करता है। इसमें स्कूली छात्रों, दिव्यांग, स्कूली व्यवस्था से बाहर के बच्चों, स्कूली शिक्षकों एवं उनके प्रशिक्षण पर ध्यान दिया गया है। इसमें सीखने के उद्देश्य से डिजिटल लर्निंग पासबुक तैयार करने की बात कही गई है ।
- नयी दिल्ली। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवार को चार्टर्ड अकाउंटेंट की शीर्ष संस्था भारतीय सनदी लेखाकार संस्थान (आईसीएआई) और द चैंबर ऑफ ऑडिटर्स ऑफ द रिपब्लिक ऑफ अजरबैजान (सीएएआर) के बीच समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किये जाने को मंजूरी दे दी। आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की बैठक में समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर को मंजूरी दी गयी। एमओयू पर हस्ताक्षर से सदस्य प्रबंधन, पेशागत नैतिकता, तकनीकी अनुसंधान, पेशेवर लेखा प्रशिक्षण, लेखा गुणवत्ता निगरानी समेत अन्य क्षेत्रों में पारस्परिक सहयोग को स्थापित करने में सहायता मिलेगी। आईसीएआई सांविधिक निकाय है। सीएएआर का गठन अजरबैजान में ऑडिट पेशे के नियमन के लिये किया गया है।विज्ञप्ति के अनुसार आईसीएआई और सीएएआर दोनों लेखा, वित्त और लेखा पेशेवरों के प्रशिक्षण के क्षेत्र में आपसी सहयोग को मजबूत करना चाहते हैं। साथ ही दोनों संस्थान भ्रष्टाचार और मनी लांड्रिंग के खिलाफ अभियान में संयुक्त रूप से सहयोग करना चाहते हैं। इसके अलावा, दोनों संस्थानों की लेखा परीक्षण के क्षेत्र में ब्लॉकचेन, स्मार्ट कॉन्ट्रैक्ट सिस्टम, क्लाउड आधारित लेखा समेत नए तरीकों के उपयोग पर अध्ययन करने की इच्छा है।
- भावनगर। गुजरात के भावनगर जिले में एक जलमग्न सड़क को पार करते समय पानी के तेज बहाव में दो पहिया वाहन के बह जाने से दो किशोर नहर में डूब गये जबकि उनकी मां को बचा लिया गया । पलिताना पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना उस वक्त हुयी जब महिला अपने 18 साल के बेटे और 12 साल की बेटी के साथ राजस्थली मार्ग पर, बरसात के पानी से उफनती नहर को पार कर रही थी । उन्होंने बताया कि दो पहिया वाहन पानी के तेज बहाव में बह गया । उन्होंने बताया कि स्थानीय लोगों ने महिला को बचा लिया लेकिन उसके दोनों बच्चे नहर में डूब गये । उन्होंने बताया कि दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दोनों शव बरामद कर लिये गये। पुलिस ने बताया कि एक अन्य हादसे में 35 साल का एक व्यक्ति पलिताना पुलिस थाने के अकोलाली गांव में उफनते एक नाले के पानी में बह गया जिसके डूबने की आशंका है। भारत मौसम विभाग ने कहा है कि गुजरात में मॉनसून अब भी सक्रिय है और बुधवार की सुबह तक पिछले 24 घंटों में प्रदेश के कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश हुयी है। प्रदेश में शुक्रवार तक मूसलाधार बारिश होने की संभावना है।-file photo
- नई दिल्ली। स्वच्छ भारत अभियान चरण-दो के अन्तर्गत स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण-2021 का कल शुभारंभ किया जाएगा। आजादी का अमृत महोत्सव के तहत स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण का उद्देश्य देश में खुले में शौच से मुक्ति में तेजी लाने में सहयोग और इसके परिणाम बेहतर बनाना है। सर्वेक्षण के लिए एक विशेष एजेंसी का चयन किया गया है, जो प्रमुख मानदंडों के आधार पर गांवों, जिलों और राज्यों की रैकिंग तय करेगा।स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण के अन्तर्गत देशभर के 698 जिलों में 17 हजार 475 गांवों को कवर किया जाएगा। सर्वेक्षण के दौरान इन गांवों में स्कूलों, आंगनवाडी केन्द्रों और सार्वजनिक स्वास्थ्य केन्द्रों का निरीक्षण किया जाएगा। स्वच्छ भारत मिशन से संबंधित मुद्दों पर जानकारी लेने के लिए लगभग एक लाख 74 हजार परिवारों से बातचीत की जाएगी। इसके अलावा नागरिकों से भी सम्पर्क किया जाएगा और उनसे स्वच्छता संबंधित मुद्दों पर ऑनलाइन ऐप के उपयोग से फीडबैक लिया जाएगा। इस ऐप को इसी कार्य के लिए विकसित किया गया है।----
- नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने बुधवार को उच्चतम न्यायालय को सूचित किया है कि उसने राष्ट्रीय रक्षा अकादमी में महिलाओं को प्रवेश देने का निर्णय लिया है। सरकार ने कहा कि यह निर्णय सशस्त्र बलों के साथ परामर्श के बाद लिया गया है।न्यायालय ने 18 अगस्त को फैसला सुनाया था कि राष्ट्रीय रक्षा अकादमी में महिलाओं को प्रवेश की अनुमति दी जानी चाहिए। इस फैसले से महिलाओं के लिए तीनों सेनाओं में स्थायी कमीशन हासिल करने के अवसर खुल जायेंगे।
- नई दिल्ली। आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति ने रबी विपणन सत्र 2022-23 के लिए रबी फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य में वृद्धि को मंजूरी दी है।मसूर, रेपसीड और सरसों के न्यूनतम समर्थन मूल्य में 400 रुपये प्रति क्विंटल, चना पर 130 रुपये और कुसुम पर 114 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी की गई है। गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य 40 रुपये बढ़ाकर 2 हजार 15 रुपये प्रति क्विंटल और जौं का 35 रुपये बढ़ाकर 1 हजार 635 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया गया है। इस निर्णय से किसानों को उनकी उपज का लाभकारी मूल्य सुनिश्चित होगा। यह बढ़ोतरी केंद्रीय बजट 2018-19 की घोषणा के अनुरूप है, जिसमें न्यूनतम समर्थन मूल्य को, अखिल भारतीय भारित औसत उत्पादन लागत के कम से कम 1.5 गुना तय करने की घोषणा की गई थी।
-
भुवनेश्वर। ओडिशा के वन और पर्यावरण मंत्री बीके अरुखा ने मंगलवार को विधानसभा को सूचित किया कि 2018-19 के बाद से राज्य में अवैध शिकार, बिजली के झटके, ट्रेन दुर्घटनाओं और कई अन्य कारणों से कम से कम 282 हाथी, दो बाघ और 15 तेंदुए मारे गए हैं। बीजू जनता दल (बीजद) विधायक प्रफुल्ल सामल के एक सवाल का जवाब देते हुए मंत्री ने कहा कि 2018-19 में 93 हाथियों, 2019-20 में 82, 2020-21 में 77 और 2021-22 के 31 अगस्त तक 30 हाथियों की मृत्यु हुई। उन्होंने बताया कि 2018-19 से शिकारियों ने पांच तेंदुओं का शिकार किया, एक ट्रेन दुर्घटना में मारा गया, छह की मौत उम्र से संबंधित जटिलताओं के कारण हुई और चार तेंदुओं ने बीमारियों के कारण दम तोड़ दिया। मंत्री ने कहा कि राज्य में हाथियों की संख्या बढ़ रही है, 2012 में 1,930 हाथी थे और 2017 में यह संख्या बढ़कर 1,976 हो गई।
-
नयी दिल्ली। वित्त मंत्रालय ने मंगलवार को कहा कि करदाता आयकर निपटान आयोग (आईटीएससी) के स्तर पर लंबित कर मामलों के निपटान को लेकर अंतरिम निपटान बोर्ड के समक्ष 30 सितंबर तक आवेदन दे सकते है। वित्त अधिनियम, 2021 के तहत आयकर कानून, 1961 के प्रावधानों में संशोधन किया गया है। इसके तहत यह प्रावधान किया गया कि आईटीएससी एक फरवरी, 2021 से काम करना बंद कर देगा। इसके अलावा, इसमें यह भी प्रावधान किया गया है कि निपटान के लिए एक फरवरी या उसके बाद कोई आवेदन दायर नहीं किया जा सकता है। एक फरवरी को ही वित्त विधेयक, 2021 को लोकसभा के समक्ष रखा गया था। सरकार ने 31 जनवरी, 2021 तक लंबित आवेदनों के निपटान को लेकर अंतरिम बोर्ड का गठन किया था। लंबित मामलों में करदाताओं के पास यह विकल्प होता है कि वे निर्दिष्ट समय के भीतर अपने आवेदन वापस ले सकते हैं और इसके बारे में आकलन अधिकारी को सूचित कर सकते हैं। मंत्रालय के अनुसार इसके बाद, मंत्रालय को कई आवेदन प्राप्त हुए थे कि एक फरवरी की स्थिति के अनुसार कई करदाता आईटीएससी के समक्ष मामलों के निपटान के लिए अपना आवेदन दाखिल करने के मामले में काफी आगे बढ़ चुके थे। इसके अलावा, कुछ करदाताओं ने उच्च न्यायालयों में अर्जी देकर अनुरोध किया है कि निपटान के लिए उनके आवेदन स्वीकार किए जाएं। कुछ मामलों में, उच्च न्यायालयों ने अंतरिम राहत दी है और एक फरवरी 2021 के बाद भी निपटान के आवेदनों को स्वीकार करने का निर्देश दिया है। मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ‘‘31 जनवरी, 2021 की स्थिति के अनुसार आवेदन देने के लिहाज से पात्र लेकिन वित्त अधिनियम, 2021 के तहत आईटीएससी को समाप्त करने के कारण आवेदन नहीं दे सके करदाताओं को राहत देने के लिये कदम उठाया जा रहा है। इसके तहत यह निर्णय किया गया है कि निपटान आवेदन 30 सितंबर, 2021 तक अंतरिम बोर्ड में जमा किये जा सकते हैं।'' इस संबंध में विधायी संशोधन नियत समय में लाए जाएंगे। -
नयी दिल्ली। शिक्षा प्रौद्योगिकी कंपनी बायजू ने मंगलवार को कहा कि उसने भारत के एक प्रमुख ऑनलाइन परीक्षा तैयारी मंच ग्रेडअप का अधिग्रहण किया है, हालांकि इस सौदे की राशि के बारे में जानकारी नहीं दी गई। कंपनी ने एक बयान में कहा कि यह साझेदारी तेजी से बढ़ती ऑनलाइन प्रतियोगी परीक्षा तैयारी खंड में बायजू की उपस्थिति को बढ़ाएगी। ग्रेडअप की ब्रांडिंग ‘बायजू एक्जाम प्रेप' के रूप में फिर से की जाएगी और यह सरकारी नौकरियों, आईएएस, गेट, कैट, बैंक पीओ तथा क्लर्क, रक्षा और यूजीसी-नेट जैसी प्रवेश परीक्षाओं सहित 25 श्रेणियों में 150 से अधिक परीक्षाओं की तैयारी में मार्गदर्शन देगा। बायजू के संस्थापक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी बायजू रवींद्रन ने कहा, ‘‘ग्रेडअप के साथ हम स्नातकोत्तर स्तर की परीक्षाओं में अपनी परीक्षा तैयारी पेशकश को आगे बढ़ाने में सक्षम होंगे।'' उन्होंने कहा कि ‘‘हम अपने मौजूदा उत्पादों में उनकी सामग्रियों का लाभ उठाते हुये उन्हें अधिक गहन बनायेंगे और परीक्षा की कवरेज को अधिक व्यापक बनायेंगे। ग्रेडअप की स्थापना 2015 में हुई थी। इस दौरान कंपनी ने ढाई करोड़ से अधिक छात्रों को विभिन्न परीक्षाओं की तैयारी में मदद की। वहीं दूसरी तरफ बायजूज जिसके पास 10 करोड़ से अधिक छात्र पंजीकृत हैं और 65 लाख उसके ग्राहक हैं इन दिनों एक के बाद एक प्रौद्योगिकी मंच का अधिग्रहण करने में लगी है। इस साल अप्रैल में ही बायजू ने आकाश एजूकेशनल सविर्सिज लिमिटेड का एक अरब डालर में अधिग्रहण किया। वहीं जुलाई में उसने सिंगापुर मुख्यालय वाले ग्रेट लर्निंग का 60 करोड डालर में अधिग्रहण किया। इसके साथ ही उसने उच्च शिक्षा और पेशेवर पढ़ाई के क्षेत्र में 40 करोड़ डालर अतिरिक्त निवेश करने की भी घोषणा की है।
-
छिंदवाड़ा । मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में वार्षिक गोटमार मेले के दौरान 400 से अधिक लोग घायल हो गए। इनमें दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं। इस मेले में हर साल जाम नदी के तट पर सदियों पुरानी परंपरा के तहत दो गांव के लोग एक दूसरे पर पथराव करते हैं। अधिकारियों ने बताया कि जिले के पांढुर्ना कस्बे के पास इस वार्षिक पथराव मेले के लिए 1000 से अधिक पुलिसकर्मियों और 35 डॉक्टरों के एक दल को तैनात किया गया था। यहां ड्रोन कैमरों की माध्यम से भी स्थिति की निगरानी की गई थी। जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) डॉ जीसी चौरसिया ने कहा कि मंगलवार को गोटमार मेले के दौरान 400 से अधिक लोग घायल हो गए। इनमें ज्यादातर नाबालिग हैं जबकि दो गंभीर रूप से घायलों को बेहतर उपचार के लिए नागपुर भेजा गया है। जिला कलेक्टर सौरभ कुमार सुमन ने दावा किया कि पिछले वर्ष की तुलना में कम लोग घायल हुए। सुमन ने लोगों से अपील की है कि समय के साथ इस मेले को प्रतीकात्मक तरीके से ही आयोजित करें। छिंदवाड़ा के पुलिस अधीक्षक (एसपी) विवेक अग्रवाल ने कहा कि मेले के दौरान कोरोना वायरस संक्रमण की रोकथाम के सभी दिशा निर्देशों का पालन किया गया। इस दौरान वरिष्ठ अधिकारियों को मौके पर स्थिति की निगरानी के लिए तैनात किया गया था। गोटमार मेले में जाम नदी के दोनों किनारों पर सावरगांव और पांढुर्ना गांव के लोग जमा होते हैं तथा एक पेड़ जिसके ऊपर झंडा लगा होता है, नदी के बीच में रखा जाता है। दोनों पक्ष एक दूसरे पर पथराव करते हुए पेड़ की ओर दौड़ लगाते हैं और जो पक्ष पहले झंडा फहरा लेता है उसे विजेता घोषित किया जाता है। स्थानीय किवदंती के अनुसार, पांढुर्ना के युवक और सावरगांव की युवती के बीच प्रेम संबंध था। एक दिन प्रेमी युवक ने सावरगांव पहुंचकर युवती को भगाकर पांढुर्ना लाना चाहा जैसे ही दोनों जाम नदी के बीच पहुंचे तो सावरगांव के लोगो को खबर लगी और उन्होंने प्रेमी युगल को रोकने के लिए पत्थर बरसाए। अपने गांव के लड़के पर हमला होते देख पांढुर्ना गांव के लोगों ने भी सावरगांव के लोगों पर पत्थर बरसाए। इस किवंदती को 300 साल पुराने गोटमार मेला आयोजन से जोड़ा जाता है। -
बालाघाट। मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले में अपनी सहेलियों के साथ स्कूल से घर लौट रही 16 वर्षीय लड़की की एक युवक ने कथित तौर पर कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
अनुविभागीय अधिकारी पुलिस (एसडीओपी) दुर्गेश आर्मो ने मंगलवार को बताया कि घटना सोमवार शाम चार बजे के आसपास उस वक्त हुई, जब कक्षा 11 की यह छात्रा अपनी सहेलियों के साथ साइकिल पर स्कूल से घर जा रही थी। अधिकारी ने कहा कि तभी रास्ते में एक जगह छिपे आरोपी किरण मर्सकोले (21) ने लड़की पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। उन्होंने कहा कि लड़की की मौके पर ही मौत हो गई और आरोपी मौके से फरार हो गया। उन्होंने कहा कि तकनीकी जांच में पुलिस ने आरोपी के मोबाइल फोन का पता कर उसे गोदरी गांव से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पिछले साल शादी हुई है और वह हैदराबाद में काम करता है जहां से वह रविवार को गांव पहुंचा था। अधिकारी ने बताया, ‘‘ आरोपी विवाहित है और नाबालिग लड़की को अपने साथ हैदराबाद चलने के लिए मजबूर कर रहा था, लेकिन लड़की के मना करने पर वह उससे नाराज हो गया और उस पर हमला कर दिया। -
नयी दिल्ली। खाद्य और उपभोक्ता मामलों के मंत्री पीयूष गोयल ने मंगलवार को कहा कि किसानों की आय को दोगुना करने में कृषि निर्यात की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कृषि निर्यात के क्षेत्र में शीर्ष पांच देशों में भारत को पहुंचाने के लिए कृषि निर्यात को बढ़ावा देने की आवश्यकता पर बल दिया। एक सरकारी बयान के अनुसार, गोयल और कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने मंगलवार को कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय की पहल और योजनाओं पर मुख्यमंत्रियों के सम्मेलन के दूसरे दिन बैठक को संबोधित किया। कार्यक्रम में बोलते हुए तोमर ने राज्यों से कृषि आधारभूत ढांचा कोष का लाभ उठाने के लिए कहा ताकि लाभ छोटे और सीमांत किसानों को मिल सके, जिनके पास खेत के निकट भंडारण और ‘कोल्ड स्टोरेज' (शीत भंडारगृह) की सुविधा नहीं है। डिजिटल कृषि मिशन के बारे में उन्होंने कहा कि किसानों का डेटाबेस हमारी संपत्ति है
और इससे देश में कार्यक्रम केंद्रित वितरण किया जा सकेगा, धन का रिसाव कम होगा, बेहतर नीति निर्माण किया जा सकेगा और देश में स्मार्ट खेती बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि 5.5 करोड़ किसानों का डेटाबेस तैयार है और अन्य को भूमि रिकॉर्ड के साथ सत्यापित करने का काम चल रहा है। तोमर ने कहा कि केंद्रीय मंत्रिमंडल ने हाल ही में पाम तेल के लिए राष्ट्रीय खाद्य तेल मिशन- आयल पॉम (एनएमईओ-ओपी) को मंजूरी दी है, जिसमें पूर्वोत्तर क्षेत्र, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह पर ध्यान केंद्रित किया गया है। उन्होंने कहा कि इस योजना के माध्यम से देश में खाद्य तेलों के उत्पादन में तेजी आएगी, जिससे खाद्य तेलों का आयात कम हो सकेगा। इस मिशन से पाम तेल किसानों को अत्यधिक लाभ होगा, पूंजी निवेश बढ़ेगा, रोजगार पैदा होगा, आयात पर निर्भरता कम होगी और किसानों की आय में वृद्धि होगी। बैठक के दौरान पूर्वोत्तर के राज्यों ने केंद्र सरकार द्वारा शुरू किए गए राष्ट्रीय खाद्य तेल-तेल पाम मिशन की सराहना की और अपने स्तर पर इसके क्रियान्वयन में सहयोग का आश्वासन दिया। सम्मेलन को संबोधित करते हुए गोयल ने कहा कि केंद्र सरकार किसानों के भविष्य को बदलने के लिए राज्य सरकारों के साथ मिलकर काम कर रही है। गोयल ने बयान में कहा कि किसानों की आय दोगुनी करने में कृषि निर्यात की महत्वपूर्ण भूमिका है और भारत को शीर्ष पांच कृषि निर्यातक देशों में शामिल होने का लक्ष्य रखना चाहिए। सरकारी आंकड़ों के अनुसार, वर्ष 2020-21 में भारत का कृषि और संबद्ध उत्पादों का निर्यात 17.34 प्रतिशत बढ़कर 41.25 अरब डॉलर हो गया। 'एक जिला-एक उत्पाद' योजना के बारे में बात करते हुए, मंत्री ने कहा कि 103 जिलों से 106 उत्पादों की पहचान की गई है और जिलों को निर्यात केन्द्र के रूप में बढ़ावा दिया जाना चाहिए ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि स्थानीय वस्तु वैश्विक बन सके। उन्होंने बताया कि लाल चावल अब अमेरिका को निर्यात किया जा रहा है और त्रिपुरा से कटहल ब्रिटेन को भेजा जा रहा है। बेहतर बाजारों के लिए मुक्त व्यापार समझौतों पर काम किया जा रहा है। बैठक में केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री शोभा करंदलाजे और कैलाश चौधरी मौजूद थे।
मुख्यमंत्रियों और कृषि मंत्रियों ने कृषि क्षेत्र की प्रगति के लिए केंद्र सरकार द्वारा किए गए प्रयासों की सराहना की और विभिन्न योजनाओं और कुछ क्षेत्रीय समस्याओं के बारे में अपने सुझाव दिए। सम्मेलन के विषयों पर एक प्रस्तुति अपर सचिव विवेक अग्रवाल ने दी। -
देहरादून। भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) की एक टीम ने चार सितंबर को उत्तराखंड के चमोली जिले में स्थित 21050 फीट ऊंची बलबला चोटी को फतेह कर लिया। आईटीबीपी के एक अधिकारी ने बताया कि पहली बार एक भारतीय टीम ने इस चोटी पर आरोहण किया है। इससे पहले, 1947 में स्विटजरलैंड के एक अभियान दल ने चोटी को फतेह किया था। आईटीबीपी के सहायक कमांडेंट भीम सिंह के नेतृत्व में सात सदस्यीय पर्वतारोही दल ने जोशीमठ से सात अगस्त को अपने अभियान दल की शुरुआत की थी।
-
रायपुर। उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए छत्तीसगढ़ की भी भागीदारी बढ़ती दिख रही है। भारतीय जनता पार्टी ने राज्यसभा सांसद सरोज पाण्डेय को उत्तर प्रदेश का सह प्रभारी बनाया है। वे भाजपा के सात नेताओं की टीम का हिस्सा होंगी, जिसे केंद्रीय शिक्षा एवं कौशल विकास मंत्री धर्मेंद्र प्रधान लीड करेंगे।
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने उत्तर प्रदेश चुनाव के लिए प्रभारी और सह प्रभारी की नियुक्ति की। केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस चुनाव के लिए उत्तर प्रदेश के प्रभारी होंगे। केंद्रीय सूचना, प्रसारण और खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर, केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री अर्जुनराम मेघवाल, राज्यसभा सांसद सरोज पाण्डेय, केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री शोभा करंदलाजे, कैप्टन अभिमन्यु, केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी और राज्यसभा सांसद विवेक ठाकुर को सह प्रभारी के तौर पर टीम में रखा गया है। भाजपा के प्रभारी महासचिव अरुण सिंह ने इन नियुक्तियों को तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया है।
-
अजमेर। अजमेर के रूपनगढ़ के निकट जाजोता गांव में हुए ब्लाइंड मर्डर का पुलिस ने खुलासा किया। देवर ने सो रही भाभी से संबंध बनाने का प्रयास किया था। गुस्से में आकर भाई और भाभी ने उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने दोनों आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
अजमेर एसपी जगदीश चन्द्र शर्मा ने हत्याकांड का खुलासा करते हुए बताया कि 6 सितंबर को रूपनगढ़ पुलिस थाने में जाजोता निवासी देवराम गुर्जर ने रिपोर्ट दी। जिसमें वह परिवार के साथ 5 सितंबर को अपने ससुराल अरठ गांव गया था। 6 सितंबर की सुबह सूचना मिली कि छोटे बेटे लालाराम की हत्या हो गई। इस पर गांव जाजोता वापस आए। पता चला कि रात में देवकरण-लक्ष्मण गुर्जर के घर जागरण था। घर के अन्य लोग वहां गए हुए थे। घर पर बड़ा बेटा नंदाराम और लालाराम ही थे। देर रात परिवार के सदस्य जागरण ने लौटे। सुबह जब पोता गिरधारी बाड़े की तरफ गया तो लालाराम की लाश देखी। उसने परिवार को बताया।
पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया। मौके से कुल्हाड़ी भी बरामद की। आस पड़ोस में पूछताछ की। घटनास्थल की स्थिति को देखते हुए लालाराम के बड़े भाई आरोपी नंदाराम (40) व भाभी आरोपी गोरादेवी (35) से पूछताछ की। पूछताछ के बाद दोनों ने हत्या करना स्वीकार कर लिया।
अजमेर एसपी जगदीश चन्द्र शर्मा ने बताया कि मृतक लालाराम ने रात के समय अपनी सोती हुई आरोपी भाभी से संबंध बनाने का प्रयास किया था। इस दौरान आरोपी गोरादेवी जाग गई और आवाज सुनकर भाई आरोपी नंदाराम (40) भी जाग गया। जब अपने ही भाई मृतक लालाराम को ऐसा करते हुए देखा तो आरोपी नंदाराम ने पास ही पड़ा गमछा उठाया और उसके गले में डालकर घोंट दिया। लालाराम की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मौका मुआयना कर हालात का जायजा लिया। पूछताछ में पता चला कि मृतक की पत्नी सुबह चार बजे जागरण से आई और सो गई थी। -
जोधपुर। सास के तानों से तंग आकर एक बहू ने अपनी सास को डंडे व फावड़े से इतनी बेरहमी से पीटा की उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बच्चे जब घर आए तो दादी की हालात देख पुलिस को सूचना दी। लूणी पुलिस सूचना पर मौके पर पहुंची। हालांकि आरोपी बहू को गिरफ्तार कर लिया है और पुलिस ने पूछताछ शुरू कर दी है।
लूणी थाने के सब इंस्पेक्टर शिव सिंह ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि लूणी थाना इलाके के उतेसर गांव में 60 वर्षीय वृद्धा के सिर पर फावड़े के डंडे से चेहरे व सिर पर वार कर मौत के घाट उतार दिया। मंगलवार को बाबू देवी घर में अकेली थीं, परिवार के बाकी लोग खेत में काम करने गए हुए थे। बाबू देवी कपड़े धो रही थीं, तब बहू आरोपी रेखा वहां आई और आते ही फावड़े के डंडे से बाबू देवी के चेहरे व पर वार कर उसे गंभीर घायल कर दिया। उसकी कुछ ही देर बाद मौत हो गई। इसके बाद जब बच्चे स्कूल से घर पहुंचे तो दादी मृत हालत में मिली।
लूणी थाने के सब इंस्पेक्टर शिव सिंह ने बताया कि आरोपी रेखा की शादी ढाई साल पहले पटवारी रमेश के साथ हुई थी। रमेश धुंधाड़ा गांव में कार्यरत है। पिछले सात माह से पारिवारिक कारणों के चलते वो पति से अलग रह रहीं थी। मंगलवार देर शाम रेखा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। लूणी थाने के सब इंस्पेक्टर शिव सिंह ने बताया कि उतेसर गांव की रहने वाली बाबू देवी की हत्या उनकी बहू आरोपी रेखा ने कर दी। उन्होंने बताया कि वारदात स्थल पर हथौड़ी व कुल्हाड़ी भी मिले हैं। सास की हत्या करने वाली आरोपी बहू ने फावड़े के डंडे से सिर व चेहरे पर अनगिनत वार किए थे। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शव को एमडीएम अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। जांच के बाद ही पता चलेगा कि हत्या किस हथियार से की गई थी। - नयी दिल्ली। वित्त मंत्रालय ने मंगलवार को कहा कि आयकर पोर्टल पर करदाताओं के पंजीकृत खाते से जमा किये गये इलेक्ट्रॉनिक रिकार्ड को करदाता द्वारा इलेक्ट्रॉनिक सत्यापन कोड (ईवीसी) के जरिये प्रमाणित माना जाएगा। केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने अधिकारी और करदाता के आमने -सामने आये बिना (फेसलेस) आकलन कार्यवाही में जमा किये गये रिकार्ड के सत्यापन को सरल बनाने को लेकर सोमवार को आयकर नियम में बदलाव किये। मंत्रालय ने कहा कि संशोधित नियम में यह प्रावधान किया गया है कि आयकर विभाग के पोर्टल पर करदाताओं के पंजीकृत खाते के माध्यम से जमा किए गए इलेक्ट्रॉनिक रिकॉर्ड को करदाता द्वारा इलेक्ट्रॉनिक सत्यापन कोड के जरिये प्रमाणित माना जाएगा। उसने कहा, ‘‘...इसलिए, जहां कोई व्यक्ति आयकर विभाग के पोर्टल पर अपने पंजीकृत खाते में लॉग इन करके इलेक्ट्रॉनिक रिकॉर्ड जमा करता है, यह माना जाएगा कि इलेक्ट्रॉनिक रिकॉर्ड ईवीसी द्वारा सत्यापित किया गया है...।'' मंत्रालय ने कहा कि यह सरलीकृत प्रक्रिया कंपनियों या कर ऑडिट मामलों के लिए भी उपलब्ध होगी और उन्हें डिजिटल हस्ताक्षर के जरिये इलेक्ट्रॉनिक रिकॉर्ड को प्रमाणित करना अनिवार्य है। इस संबंध में विधायी संशोधन नियत समय पर लाए जाएंगे।
- ठाणे। महाराष्ट्र के ठाणे में मंगलवार को एक फ्लैट से 47 वर्षीय एक महिला और उसके दो बच्चों के शव मिले जिनमें से एक नाबालिग है। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि महिला नसरीन वाघू और उसके बच्चों, 21 साल की बेटी और 13 साल के बेटे के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए मीरा भायंदर के एक सरकारी अस्पताल में भेज दिया गया है। पुलिस ने बताया कि महिला के बच्चे मानसिक रूप से कमजोर थे। महिला अपने 72 वर्षीय पिता के साथ फ्लैट में रहती थी। उन्होंन बताया कि कोई सुसाइड नोट नहीं मिला, लेकिन फ्लैट से कुछ गोलियां बरामद की गईं। पुलिस ने बताया कि आकस्मिक मौत का मामला दर्ज किया गया है और आगे की जांच जारी है।-file photo
- नयी दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी केआईओसीएल ने मंगलवार को कहा कि कंपनी में निदेशक रहे टी सामीनाथन को कंपनी का अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक (सीएमडी) नियुक्त किया गया है। कंपनी ने शेयर बाजार को बताया कि सामीनाथन ने मंगलवार से कंपनी के सीएमडी के रूप में कार्यभार ग्रहण किया। केआईओसीएल ने कहा, ‘‘इस्पात मंत्रालय ने कंपनी के निदेशक (वाणिज्यिक) टी सामीनाथन को कंपनी का अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक नियुक्त किया है। उनका कार्यकाल पदभार ग्रहण करने की तारीख से उनकी सेवानिवृत्ति की तारीख तक यानी 31 मई 2024 तक, या अगले आदेश तक, जो भी पहले हो, होगा।'' सामीनाथन के पास मैकेनिकल इंजीनियरिंग में डिग्री और व्यवसाय प्रबंधन में स्नातकोत्तर डिप्लोमा है। लौह अयस्क खनन के क्षेत्र में उनका तीन दशक से अधिक का अनुभव है।
- औरंगाबाद ।महाराष्ट्र के हिंगोली जिले में सिद्धेश्वर बांध के आठ फाटकों को पानी छोड़ने के लिए मंगलवार को एक मीटर की ऊंचाई तक उठाना पड़ा, क्योंकि भंडारण क्षमता 99.39 प्रतिशत तक पहुंच गई थी। यह जानकारी एक अधिकारी ने दी। अधिकारी ने बताया कि गोदावरी की एक सहायक नदी पूर्णा पर बने बांध का भंडारण स्तर सुबह 25 करोड़ घन मीटर तक पहुंच गया, जिसके बाद फाटकों को उठाने का निर्णय लेना पड़ा, जिससे 6,242 क्यूसेक (घन फुट प्रति सेकंड) पानी छोड़ा गया। उन्होंने बताया कि इस क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से भारी बारिश हो रही है और बांध के आसपास और नदी के किनारे स्थित गांवों के लोगों को पानी छोड़े जाने के बारे में सतर्क कर दिया गया है।
- भुवनेश्वर । ओडिशा के 11 जिलों में कम दबाव की वजह से भारी बारिश हुई है, जबकि मौसम विभाग ने 11 सितंबर के आसपास बंगाल की खाड़ी के ऊपर फिर से दबाव बनने का अनुमान जताया है। मौसम वैज्ञानिकों ने दक्षिण और तटीय ओडिशा के 14 जिलों के लिए 'येलो' चेतावनी जारी की और बुधवार को मछुआरों को समुद्र में न जाने की चेतावनी दी। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा कि दो स्थानों- कटक जिले के बांकी और नयागढ़ में खंडपारा में मंगलवार सुबह साढ़े आठ बजे तक 24 घंटे में क्रमश: 140 मिमी और 117.4 मिमी की भारी बारिश हुई। गंजम के सोरदा और नयागढ़ में दासपल्ला में भी 100 मिमी से अधिक बारिश हुई, जबकि गंजम, बालासोर, अंगुल, गजपति, खुर्दा मयूरभंज, ढेंकनाल और कालाहांडी जिलों में भारी बारिश हुई। आईएमडी की एक विज्ञप्ति में कहा गया है, "निम्न दबाव के क्षेत्र के प्रभाव में, ओडिशा के अंदरूनी और तटीय जिलों में कई स्थानों पर गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।" भुवनेश्वर मौसम केंद्र ने ट्वीट किया, "11 सितंबर, 2021 के आसपास उत्तर और उससे सटे मध्य क्षेत्र बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक नया निम्न दबाव वाला क्षेत्र बनने की संभावना है।" मौसम केंद्र ने बुधवार को नुआपाड़ा, नबरंगपुर, बारगढ़, झारसुगुडा, सुंदरगढ़ और क्योंझर जिलों में भी भारी बारिश की आशंका जताई है। मौसम विभाग ने कहा है कि ओडिशा तट से 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है।मौसम विभाग के पूर्वानुमान को ध्यान में रखते हुए, राज्य सरकार ने भारी बारिश से उत्पन्न स्थिति से निपटने के लिए जिलों को अलर्ट पर रखा है, जिससे संचार बुनियादी ढांचे को नुकसान हो सकता है और कुछ क्षेत्रों में भूस्खलन हो सकता है। विशेष राहत आयुक्त (एसआरसी) प्रदीप कुमार जेना ने जिलाधिकारियों को लिखे पत्र में जिला प्रशासन को सतर्क रहने और आवश्यक कदम उठाने के लिए कहा है।




.jpg)






















.jpg)