- Home
- देश
- बलिया (उप्र)। जिले के सहतवार थाना क्षेत्र के महाराजपुर गांव में 23 साल के युवक ने कथित रूप से प्रेम प्रसंग को लेकर फाँसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सहतवार थाना के प्रभारी वीरेंद्र यादव ने बताया कि थाना क्षेत्र के महाराजपुर गांव में रविवार दोपहर खलीफा साहनी (23) का शव उसके डेरे में गमछे से लटका हुआ मिला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची तथा शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उन्होंने बताया कि खलीफा रविवार सुबह घर पर भोजन करने के बाद डेरे पर चला गया था तथा वहां उसने यह कदम उठा लिया। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है, प्रथम दृष्टया यह प्रेम प्रसंग का मामला लग रहा है।
- नोएडा। जिले में थाना फेस-2 क्षेत्र के सेक्टर 136 स्थित एक निर्माणाधीन मकान में भूतल की दीवार ढहने से, मलबे में दब कर एक मजदूर घायल हो गया और अस्पताल में उसकी मौत हो गई। पुलिस के प्रवक्ता अभिनेंद्र कुमार सिंह ने सोमवार को बताया कि थाना फेस-2 क्षेत्र के सेक्टर 136 में एक मकान का निर्माण कार्य चल रहा है। वहां पर भूतल के लिए गड्ढा खोदा गया था। रविवार को बिहार के सिवान निवासी मुकेश सिंह (35 वर्ष) वहां पर काम कर रहे थे कि अचानक मिट्टी की दीवार ढह गई तथा मुकेश सिंह उसके नीचे दब गए। उन्होंने बताया कि गंभीर हालत में मुकेश को वहां से निकाल कर एक अस्पताल में भर्ती कराया गया ,जहां पर उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। सिंह ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
- नोएडा (उत्तर प्रदेश)। गौतमबुद्ध नगर जिला पुलिस ने एक कुख्यात बदमाश को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से सवा पांच किलोग्राम गांजा बरामद किया है। गिरफ्तार बदमाश के खिलाफ हत्या का प्रयास, बलात्कार, लूटपाट, रंगदारी वसूली सहित विभिन्न धाराओं में 25 मामले दर्ज हैं। अपर पुलिस उपायुक्त (जोन द्वितीय) अंकुर अग्रवाल ने रविवार को बताया कि थाना फेस-2 पुलिस ने सूचना के आधार पर कुख्यात बदमाश प्रवीण अवाना को गिरफ्तार किया। उन्होंने बताया कि अवाना के पास से सवा पांच किलोग्राम गांजा बरामद हुआ है।अधिकारी ने बताया कि अवाना के खिलाफ चोरी, धोखाधड़ी, गुंडा एक्ट, बलात्कार, हत्या का प्रयास, गैंगस्टर एक्ट, डकैती, हत्या, रंगदारी वसूलने, बलवा, हरिजन उत्पीडऩ आदि धाराओं में 25 मामले दर्ज हैं। पुलिस इस संबंध में आगे की कार्रवाई कर रही है।
- गाजियाबाद (उत्तर प्रदेश)। व्हाट्स एप पर स्टेटस डालकर उत्तर प्रदेश और बिहार में खराब कानून व्यवस्था के बावजूद वहां से राज्यपालों से रिपोर्ट नहीं मांगने को लेकर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से सवाल करके, सेवा नियमों का उल्लंघन करने के आरोप में राजस्व विभाग के एक लिपिक को निलंबित कर दिया गया है।दोनों प्रदेशों में 'जंगल राज' होने का आरोप लगाते हुए लिपिक बिजेन्द्र सिंह ने सवाल किया कि राष्ट्रपति कोविंद अपने पूर्ववर्ती के. आर. नारायणन की तरह ठोस फैसले क्यों नहीं ले रहे हैं। कर्मचारी ने सवाल किया कि राष्ट्रपति कोविंद कानून-व्यवस्था को लेकर राज्यपालों से रिपोर्ट क्यों नहीं मांग रहे हैं। कर्मचारी के इस व्यवहार पर टिप्पणी करते हुए जिला मजिस्ट्रेट अजय शंकर पांडेय ने कहा कि उपजिलाधिकारी देवेन्द्र पाल सिंह द्वारा की गई जांच के आधार पर राजस्व विभाग के लिपिक को निलंबित कर दिया गया है। जिलाधिकारी ने बताया कि यह उत्तर प्रदेश कर्मचारी सेवा नियम, 1956 का स्पष्ट उल्लंघन है। उन्होंने कहा कि लिपिक के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश भी दिये गए हैं।
- अयोध्या। अयोध्या के एक गांव में संपत्ति विवाद को लेकर तीन बच्चों समेत एक ही परिवार के पांच सदस्यों की नृशंस हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। तीनों बच्चों की उम्र 10 साल से कम थी।अयोध्या के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेष पांडे ने बताया कि मृतकों में एक बच्ची भी शामिल है। यह घटना शनिवार रात में इनायतनगर पुलिस थाना क्षेत्र में पडऩेवाले खानपुर गांव में हुई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आरोपियों ने खानपुर गांव में दलित समुदाय के होरीलाल के परिवार को निशाना बनाया। उन्होंने बताया कि हत्या करने में कुल चार लोग शामिल थे। पुलिस आरोपियों में से सभी चार लोगों को अपराध के 15 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर पाने में सफल रही। हालांकि मुख्य आरोपी पवन की गिरफ्तारी रविवार को मुठभेड़ के बाद हुई और इस घटना में एक कांस्टेबल भी घायल हो गया। एसएसपी ने बताया कि आरोपी पवन को वारदात स्थल से करीब पांच किलोमीटर दूर कूचेरा इलाके के जंगल में मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया। पुलिस दल उसके छुपने के ठिकाने का पता लगाकर वहां पहुंची थी और आत्मसमर्पण करने को कहा था लेकिन आरोपी ने पुलिस दल पर गोली चला दी और इस घटना में एक कांस्टेबल घायल हो गया। इसके बाद पुलिस को मजबूरन जवाबी कार्रवाई करनी पड़ी और आरोपी पवन के पैर में गोली लगी।
- सहारनपुर (उत्तर प्रदेश)। सहारनपुर के जिला चिकित्सालय में पदस्थ वरिष्ठ फिजिशियन डॉक्टर शाहनवाज की कोरोना वायरस संक्रमण से रविवार को मृत्यु हो गई। जिला स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि महामारी के दौरान लगातार अपनी सेवाएं देने वाले डॉक्टर शाहनवाज खान हाल ही में कोरोना वायरस से संक्रमित हुए थे। पहले उन्हें जिले के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां से उन्हें दिल्ली के एक अस्पताल में ले जाया गया। उपचार के दौरान रविवार को उनकी मौत हो गई। file photo
- भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार ने कोरोना वायरस संक्रमण पर प्रभावी रोकथाम के मद्देनजर प्रदेश में चार राज्यों उत्तरप्रदेश, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़ एवं राजस्थान से आने तथा जाने वाले बस परिवहन संचालन को 31 मई तक स्थगित कर दिया है। पहले इन बसों का संचालन 23 मई तक स्थगित किया गया था। मध्यप्रदेश परिवहन विभाग ने इस संबंध में रविवार को आदेश जारी कर दिए हैं।मध्य प्रदेश जनसंपर्क विभाग के एक अधिकारी ने बताया, ''सचिव, राज्य परिवहन प्राधिकार एवं अपर परिवहन आयुक्त (प्रवर्तन) मध्य प्रदेश ने उत्तरप्रदेश, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़ एवं राजस्थान राज्यों से 31 मई 2021 तक मध्य प्रदेश की समस्त यात्री बस वाहनों का इन चार राज्यों की सीमा में प्रवेश तथा इन चार राज्यों की समस्त यात्री बस वाहनों का मध्य प्रदेश की सीमा में प्रवेश स्थगित करने का रविवार को आदेश जारी किये हैं।'' उन्होंने कहा कि पहले इन बसों को 23 मई तक स्थगित किया गया था, जिसे बढ़ाकर 31 मई किया गया है।
- बस्ती(उत्तरप्रदेश)। बहू के अवैध संबंधों में बाधक बनने पर सास की हत्या करने का मामला सामने आया है। हत्या की इस घटना को बहू के आरोपी प्रेमी ने ही अंजाम दिया था। प्रभारी निरीक्षक बृजेश सिंह ने बताया कि जांच में यह मामला सामने आया है। पुलिस ने घटना में नामजद दोनों आरोपी शत्रुघ्न उर्फ लल्लू और उसके पिता आरोपी रामशेष निवासी करचोलिया को कोर्ट में पेश किया, जहां से न्यायिक हिरासत में दोनों को जेल भेज दिया गया।प्रभारी निरीक्षक बृजेश सिंह ने बताया आरोपी प्रेमी शत्रुघ्न उर्फ लल्लू का राजू की पत्नी से अवैध संबंध था। राजू विदेश में रहता था। तीन साल बाद पिछले महीने घर आया था। घर में सास, ससुर के अलावा महिला के दो बच्चे भी थे। आरोपी प्रेमी का घर उसके घर से थोड़ी दूरी पर है। अक्सर आरोपी प्रेमी राजू की पत्नी से मिलने उसके घर पर ही जाता था और लंबे समय तक रहता था। सास को दोनों के बीच अवैध संबंध की जानकारी हुई तो उसने इसका विरोध किया। दोनों के बीच दूरी बनाने के लिए सास ने बहू के मोबाइल का सिम निकाल कर रख लिया। आरोपी लल्लू को यह बात नागवार लगी। आरोपी प्रेमी ने अपनी प्रेमिका को दूसरा सिम दे दिया जिससे दोनों में फिर बात होने लगी। पूजा के पति के आने के बाद सास ने उसे सारी बात बता दी। जिसके बाद आरोपी लल्लू का आना जाना घर पर बंद हो गया।प्रभारी निरीक्षक बृजेश सिंह ने बताया कि आरोपी ने अवैध संबंधों में बाधक बनी प्रेमिका की सास सुभावती की हत्या करने की योजना बना ली। बुधवार को भोर में 4 बजे वह उसके घर के पीछे छिप गया। सुभावती (55 वर्षीय)शौच के लिए जैसे ही गई धारदार हथियार से आरोपी ने उसका गला काट दिया जिससे उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। शोर मचाने पर आरोपी प्रेमी ने प्रेमिका के गले पर भी वार कर दिया जिससे वह गिर गई। गांव वालों के पहुंचने पर आरोपी लल्लू खुद घायल प्रेमिका के साथ लगा रहा, उसे लगा कि पूजा उसका साथ देगी। वह घायल पूजा को लेकर घर से अस्पताल गया और दवा इलाज में साथ-साथ लगा रहा। इस मामले में मृतका के पति राम पियारे की ओर से आरोपी शत्रुघ्न उर्फ लल्लू और उसके पिता आरोपी रामशेष निवासी करचोलिया के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को पूछताछ के बाद कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
- नयी दिल्ली । सेना के तीनों अंगों और भारतीय तटरक्षक बल ने चक्रवात ‘यास' से उत्पन्न स्थिति से निपटने और नुकसान को न्यूनतम करने के लिए कई कदम उठाये हैं। रक्षा मंत्रालय ने यह जानकारी दी। बंगाल की खाड़ी में उठे इस तूफान के सोमवार सुबह तक पश्चिम बंगाल के तटीय क्षेत्रों में पहुंचने की आशंका है। अभी एक सप्ताह पहले ही अरब सागर में उठे ताउते तूफान ने गुजरात के तटीय क्षेत्रों में तबाही मचायी थी। मंत्रालय ने रविवार को एक बयान में कहा, ‘पश्चिमी तट पर मानवीय सहायता एव आपदा राहत (एचएडीआर) एवं बचाव अभियान से अभी ही उबरी भारतीय नौसेना ने 10 एचएडीआर पैलेट भुवनेश्वर और कोलकाता में पहुंचाएं हैं तथा पोर्ट ब्लेयर में पांच पैलेट तैयार हैं।'' उसने कहा कि भारतीय नौसेना की चार गोताखेर एवं 10 राहत टुकड़ियां पहले ही कोलकाता, भुवनेश्वर और चिलिका में तैनात कर दी गयी हैं, ताकि अल्प नोटिस पर ही वह नागरिक प्रशासन की सहायता कर सकें। मंत्रालय ने कहा कि इसके अलावा, सात बाढ राहत दल और दो गोताखोर दल अंडमान निकोबार द्वीप समूह में किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए तैनातकिये गए हैं। मंत्रालय ने कहा कि भारतीय वायुसेना ने चक्रवात ‘यास' से उत्पन्न स्थिति से निपटने की तैयारियों के तहत जामनगर, वाराणसी, पटना, आरोकोन्नम से राष्ट्रीय आपदा मोचन बल के 950 कर्मियों तथा 70 टन अन्य जरूरी चीजें कोलकाता, भुवनेश्वर और पोर्ट ब्लेयर पहुंचायी हैं। अधिकारियों ने कहा कि राहत सामग्री, उपकरण और कर्मियों को पटना, वाराणसी और अराक्कोनम से पांच सी-130 विमानों का उपयोग करके पहुंचाया गया। अधिकारियों ने कहा कि भारतीय वायुसेना ने एचएडीआर (मानवीय सहायता और आपदा राहत) अभियानों के लिए तीन सी-130, चार एएन-32 विमानों और दो डोर्नियर विमानों सहित 11 परिवहन विमानों को तैयार रखा है। उन्होंने कहा कि इसके अतिरिक्त 11 एमआई-17 वी5, दो चेतक, तीन चीता और सात एमआई-17 हेलीकॉप्टर सहित लगभग 25 हेलिकॉप्टरों को भी किसी भी स्थिति के लिए तैयार रखा गया है। एहतियाती उपाय के तौर पर भारतीय तटरक्षक बल ने उन 254 नौकाओं की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित की, जो बगाल की खाड़ी में गयी थीं। मंत्रालय ने कहा कि 31 आपदा राहत दल, नौकाएं, लाइफ जैकेट आदि चीजें तैयार रखी गयी हैं।
- नई दिल्ली। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने आज बताया कि केन्द्र अब तक राज्यों और केन्द्रशासित प्रदेशों को 21 करोड़ 80 लाख कोविड के टीके उपलब्ध करा चुका है। स्वास्थ्य मंत्रालय की एक विज्ञप्ति में बताया गया है कि ये टीके मुफ्त और राज्य द्वारा सीधे खरीद की प्रक्रिया के अंतर्गत उपलब्ध कराए गए। राज्यों को उपलब्ध कराए गए कुल टीकों में उपयोग किए गए 19 करोड़ 90 लाख टीकों के साथ-साथ बर्बाद हुए टीके भी शामिल हैं। मंत्रालय ने बताया कि राज्यों और केन्द्रशासित प्रदेशों के पास अब भी 1 करोड़ 90 लाख से ज्यादा टीके उपलब्ध हैं।मंत्रालय ने बताया कि अगले तीन दिनों में राज्यों और केन्द्रशासित प्रदेशों को 40,650 टीके उपलब्ध करा दिए जाएंगे। जांच, पहचान, उपचार और कोरोना उपयुक्त व्यवहार के साथ-साथ टीकाकरण कोरोना महामारी को रोकने और उसके प्रबंधन में केंद्र सरकार की रणनीति का एक अभिन्न अंग है।---
- इंदौर । कोविड-19 के मरीजों की जान बचाने के लिए इंदौर के तीन इंजीनियरों का दल राज्य के सरकारी अस्पतालों में वेंटिलेटर से जुड़ी तकनीकी सेवा नि:शुल्क उपलब्ध कराने की मुहिम में जुटा है। सोशल मीडिया पर "वेंटिलेटर एक्सप्रेस" के रूप में मशहूर हो रहा दल इस मुहिम के तहत न केवल केंद्र सरकार के पीएम केयर्स फंड के तहत भेजे गए नए वेंटिलेटर लगा रहा है, बल्कि पुराने वेंटिलेटरों की मरम्मत कर इन्हें दोबारा शुरू भी कर रहा है। महामारी की दूसरी लहर के प्रकोप के बीच पिछले डेढ़ महीने के दौरान राज्य में सैकड़ों किलोमीटर का सफर तय कर चुके इस दल में इंदौर के तीन इंजीनियर-पंकज क्षीरसागर, चिराग शाह और शैलेन्द्र सिंह शामिल हैं। क्षीरसागर ने रविवार को बताया कि उनका दल इंदौर के साथ ही धार, शाजापुर, राजगढ़, सागर, दमोह, कटनी, मंडला और शहडोल जिलों में अपनी तकनीकी सेवाएं दे चुका है। उन्होंने कहा, "गुजरे डेढ़ महीने के दौरान हम राज्य के अलग-अलग सरकारी अस्पतालों में करीब 100 वेंटिलेटर शुरू कर चुके हैं। इनमें पीएम केयर्स फंड के तहत भेजे गए नए वेंटिलेटर स्थापित करने के साथ ही पुराने वेंटिलेटरों की मरम्मत का काम शामिल है।" क्षीरसागर ने कहा, "हम कोविड-19 के खिलाफ जारी महायुद्ध में बतौर भारतीय नागरिक अपनी छोटी-सी भूमिका निभा रहे हैं और वेंटिलेटरों से जुड़ी तकनीकी सेवाओं के बदले कोई शुल्क नहीं लेते हैं। हम अस्पताल प्रशासन को अपनी ओर से छोटे-मोटे कलपुर्जे भी मुहैया करा देते हैं।" उन्होंने बताया कि "वेंटिलेटर एक्सप्रेस" को पहले-पहल नया वेंटिलेटर स्थापित करने में चार घंटे का समय लगता था। लेकिन सतत अभ्यास के बाद अब यह तीन सदस्यीय दल इस जीवनरक्षक उपकरण को घंटे भर में ही शुरू कर देता है। इंदौर से करीब 450 किलोमीटर दूर दमोह के जिला चिकित्सालय के डॉक्टर दिवाकर पटेल ने कहा, "हमारे अस्पताल में नए वेंटिलेटर स्थापित करने में वेंटिलेटर एक्सप्रेस के दल ने निःस्वार्थ भाव से मदद की।" "वेंटिलेटर एक्सप्रेस" के क्षीरसागर ने कहा, "सोशल मीडिया पर हमारी मुहिम की जानकारी फैलने के बाद हमें महाराष्ट्र के नासिक और कर्नाटक के हुबली के अस्पतालों से भी बुलावा आया है।-File photo
- बेंगलुरु। कर्नाटक के मैसुरू जिले में तीन तेंदुओं की रहस्यमय परिस्थितियों में मौत हो गयी और राज्य का वन विभाग इसकी जांच कर रहा है। मैसुरू के बाहरी क्षेत्र के बेलावाडी गांव में शनिवार को तीन तेंदुए मृत पाये गये।विभाग ने कहा कि मौके पर सत्यापन के बाद पाया गया करीब 4-5 साल की एक मादा तेंदुआ और करीब 8-10 महीने के दो शावकों की रहस्यमय परिस्थितियों में मौत हो गयी। वन विभाग ने ट्वीट किया, ‘‘मृत तेंदुए के पास एक अवारा कुत्ते का भी कंकाल मिला है और उसमें कीटनाशक के अंश मिले हैं। मौत के सटीक कारणों का पता लगाने के लिए कंकाल के नमूने अपराध विज्ञान प्रयोगशाला भेजे गये हैं।'' मैसुरू पुलिस के श्वान दस्ता की मदद से बांदीपुर बाघ संरक्षित क्षेत्र के अधिकारी जांच में जुटे हैं।
- नयी दिल्ली । भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने रविवार को कहा कि बंगाल की खाड़ी में बना कम दबाव का क्षेत्र अब दबाव वाले क्षेत्र में बदल गया है और वह ‘बहुत गंभीर चक्रवाती तूफान'' के रूप में 26 मई को पश्चिम बंगाल तथा ओडिशा तटों को पार करेगा। उसने कहा कि दबाव वाले क्षेत्र के सोमवार तक चक्रवाती तूफान ‘यास'' में बदलने की संभावना है।आईएमडी के चक्रवात चेतावनी प्रभाग ने कहा, दबाव वाले क्षेत्र के उत्तर-उत्तर पश्चिम की ओर बढ़ने तथा 24 मई की सुबह तक चक्रवाती तूफान तथा इसके अगले 24 घंटों के दौरान बहुत गंभीर चक्रवाती तूफान में बदलने की संभावना है। यह उत्तर-उत्तर पश्चिम की ओर बढ़ता रहेगा, और मजबूत होगा तथा 26 मई की सुबह तक पश्चिम बंगाल और उत्तर ओडिशा तटों के समीप उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी पहुंचेगा।'' उसने बताया, ‘‘इसके 26 मई की शाम तक बहुत गंभीर चक्रवाती तूफान के तौर पर पारादीप और सागर द्वीपों के बीच उत्तर ओडिशा-पश्चिम बंगाल पार करने की संभावना है।'' केंद्र के साथ ही राज्य सरकारें चक्रवात से निपटने की तैयारी कर रही हैं। चक्रवात के कारण 155-165 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चक्रवात ‘यास' से निपटने के लिए रविवार को एक उच्च स्तरीय बैठक में राज्यों एवं केंद्र सरकार की एजेंसियों की तैयारियों की समीक्षा की और समुद्री गतिविधियों में शामिल लोगों को समय से सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के निर्देश दिए। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने एक बयान में बताया कि मोदी ने अधिकारियों से राज्यों के साथ करीबी समन्वय स्थापित कर काम करने को कहा, ताकि अत्यधिक जोखिम वाले इलाकों से लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला जा सके। उन्होंने यह सुनिश्चित करने पर जोर दिया कि विद्युत आपूर्ति या संचार नेटवर्क बाधित होने पर उसे तेजी से दुरुस्त किया जाए। मोदी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे यह सुनिश्चित करने के लिए राज्य सरकारों के साथ उचित समन्वय स्थापित करें और योजना बनाएं कि अस्पतालों में कोविड-19 उपचार एवं टीकाकरण बाधित नहीं हो।
- अमेठी । ज़िले के थाना शुकुल बाजार अंतर्गत गोमती नदी के सत्थिन घाट पर शनिवार को नहाने गया 25 वर्षीय एक युवक डूब गया। रविवार को करीब 20 घंटे की कड़ी मेहनत के बाद गोताखोरों ने उसके शव को बरामद कर लिया। प्रभारी निरीक्षक शुकुल बाजार विश्वनाथ यादव ने बताया कि गांव हसनपुर तिवारी के रहनेवाले विजय बहादुर शर्मा, सुमित शुक्ल, सतीश तिवारी और प्रवेश कुमार शनिवार को अपराह्न करीब तीन बजे गोमती नदी में नहाने गए थे। उन्होंने कहा कि नहाते समय चारों युवक अचानक डूबने लगे। उस समय वहां मछुआरे मौजूद थे और उन्होंने तत्काल नदी में छलांग लगाकर तीन युवकों को तो जिंदा बाहर निकाल लिया लेकिन 25 वर्षीय विजय बहादुर नामक युवक नहीं मिल सका। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि नदी का यह क्षेत्र अयोध्या सीमा के करीब है और इसलिए अमेठी एवं अयोध्या पुलिस एक साथ मिलकर खोज अभियान में लगी थीं। उन्होंने बताया कि डूबे युवक के शव को गोताखोरों ने आज बरामद कर लिया। फिलहाल मृतक के भाई श्याम बहादुर ने शव का पोस्टमॉर्टम कराने से इनकार कर दिया है।-file photo
- संभल। जिले के गुन्नौर थाना क्षेत्र में शनिवार रात रास्ते को लेकर हुए विवाद में एक किसान की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी का प्रयास शुरू कर दिया है। संभल के पुलिस अधीक्षक चक्रेश मिश्रा ने रविवार को बताया कि कल रात गुन्नौर थाना क्षेत्र के खिरकवारी गांव में दलवीर यादव (40) की आरोपी अवधेश यादव नामक व्यक्ति ने गोली मारकर हत्या कर दी। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला कि कल सुबह दोनों के बीच खेत पर रास्ते से निकलने को लेकर गाली-गलौज और हाथापाई हुई थी तथा फिर शाम को भी झगड़ा हुआ। इस दौरान आरोपी अवधेश ने दलवीर की गोली मारकर हत्या कर दी। मिश्रा ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।-file photo
- भदोही (उप्र) शहर कोतवाली इलाके के कजियाना मोहल्ले में रविवार शाम एक व्यक्ति ने कथित रूप से घरेलू विवाद को लेकर अपने सगे भाई और भाभी की धारदार हथियार से हत्या कर दी और उनके एक साल के बेटे का एक हाथ और एक पैर काट डाला। पुलिस अधीक्षक राम बदन सिंह ने बताया कि कजियाना मोहल्ले में कसाई का काम करने वाले जमील कुरैशी के भाई आरोपी नौशाद ने शाम को किसी बात पर हुए विवाद को लेकर जमील (42), उसकी पत्नी रूबी (38) तथा उनके एक साल के बेटे पर मांस काटने वाले भारी औजार से ताबड़तोड़ हमले किए। उन्होंने बताया कि तीनों को गंभीर रूप से घायल हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जमील और रूबी को मृत घोषित कर दिया। पुलिस अधीक्षक राम बदन सिंह ने बताया कि आरोपी नौशाद ने अपने भतीजे का एक हाथ और एक पैर काट डाला। उसे गंभीर हालत में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि वारदात के बाद आरोपी नौशाद फरार हो गया। उसकी तलाश की जा रही है।
- घाटशिला। झारखंड में डुमरिया थाना क्षेत्र के केन्दुआ पंचायत के बोमरो गांव के ईचाकुटी स्कूल टोला में कथित अवैध संबंध में बाधा बन रहे एक पति की महिला के आरोपी प्रेमी ने तलवार सेे काटकर हत्या कर दी। इस मामले में पुलिस ने आरोपी प्रेमी को हथियार के साथ शनिवार को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मृतक की पत्नी से भी पूछताछ कर रही है। पुलिस ने बताया कि छोटा तापे (23) को बोमरो गांव के ही प्रेमी आरोपी नाईकी तापे (34) ने शुक्रवार की रात लगभग 12 बजे घर में घुसकर तलवार से सीने पर वार कर हत्या कर दी। इस हमले से छोटा तापे की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।घटना के संबंध में डुमरिया थाना के पुलिस अवर निरीक्षक अश्विनी राणा ने बताया कि घटना के संबंध में प्रथम दृष्टया अवैध संबंध में हत्या की बात सामने आई है। उन्होंने बताया कि आरोपी नाईकी तापे का छोटा तापे की पत्नी के साथ अवैध संबंध है। इसी को लेकर अक्सर छोटा तापे और उसकी पत्नी के बीच अक्सर झगड़ा भी होता था। छोटा तापे के दो बच्चे भी है। अवैध संबंध को लेकर गांव में कई बार बैठक भी हुई थी।हत्या ही कर दी। इस हत्याकांड में छोटा तापे की पत्नी की संलिप्तता हैं कि नहीं, इस पर पुलिस तहकीकात कर रही हैं।
- खरगोन। मध्य प्रदेश के खरगोन जिले की सेगांव पुलिस चौकी क्षेत्र के विरला गांव के पास रविवार को कार एवं जीप में हुई आमने-सामने की भिंड़त में कार सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि जीप में सवार 10 लोग घायल हो गये। ऊन पुलिस थाना प्रभारी सुनीता मुजाल्दे ने बताया कि इस हादसे में कार में सवार शुभम जायसवाल (23) एवं दीपक मालवीय (24) की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों खरगोन के रहने वाले थे। उन्होंने कहा कि इस हादसे में जीप में सवार 10 लोग घायल हुए हैं, जिनका सेगांव अस्पताल में उपचार किया जा रहा है। मुजाल्दे कहा कि हादसे के वक्त कार में सवार दोनों व्यक्ति सेगांव से खरगोन जा रहे थे, जबकि जीप में सवार लोग खरगोन जिले के भीकनगांव से शादी समारोह में शामिल होने राजपुर जा रहे थे। उन्होंने बताया कि इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है और विस्तृत जांच जारी है।
- पिथौरागढ़ (उत्तराखंड) । जिले के धारचूला सब डिवीजन में लिपुलेख—घटियाबगड़ मार्ग पर कार्यरत एक जेसीबी मशीन पर पहाड़ का मलबा गिरने से उसके चालक सहित तीन व्यक्तियों की मृत्यु हो गई । धारचूला के उपजिलाधिकारी ए. के. शुक्ला ने बताया कि मृतकों में देहरादून निवासी जेसीबी चालक तेजिंग लामा और दो मजदूर शामिल हैं । मजदूरों में से एक स्थानीय है जबकि एक अन्य नेपाल का रहने वाला है । हादसा उस समय हुआ जब मार्ग के चौड़ीकरण का काम चल रहा था । इस क्षेत्र में भारत—चीन सीमा पर आखिरी सुरक्षा चौकी तक जाने वाले लिपुलेख—घटियाबगड़ मार्ग को पिछले साल आठ जून को कमीशन किया गया था और फिलहाल सीमा सड़क संगठन द्वारा उसके चौड़ीकरण का कार्य किया जा रहा है ।
- नई दिल्ली। केंद्र सरकार बारहवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा के बारे में विभिन्न राज्य सरकारों से प्राप्त सुझावों पर इस सप्ताह विचार करेगी और विद्यार्थियों को इस संबंध में पहली जून तक या इससे पहले जानकारी दे दी जाएगी।रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को बारहवीं की बोर्ड परीक्षा और व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में प्रवेश परीक्षाओं के बारे में विचार के लिए राष्ट्रीय विचार-विमर्श की अध्यक्षता की। इसमें परीक्षाओं के तरीके, प्रक्रिया, अवधि और समय के बारे में विभिन्न विकल्पों पर विचार किया गया।बैठक में शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल ने कहा कि समूचा देश विद्यार्थियों की शैक्षिक भलाई और शिक्षा प्रणाली का सुचारू संचालन सुनिश्चित करने के लिए एकसाथ है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया है कि 12वीं की बोर्ड परीक्षा के बारे में जल्द ही सामूहिक फैसला लेकर उसकी जानकारी दी जाएगी ताकि विद्यार्थियों तथा उनके अभिभावकों में फैली अनिश्चितता दूर हो सके। श्री पोखरियाल ने कहा कि महामारी की चुनौती के बावजूद सरकार ने शिक्षा को सफलतापूर्वक ऑनलाइन जारी रखने में कोई कोर कसर नहीं छोडी है। उन्होंने कहा कि सरकार ने मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए दसवीं बोर्ड की परीक्षा रद्द करने का निर्णय लिया, लेकिन विद्यार्थियों के भविष्य का फैसला करने में बारहवीं की परीक्षा बहुत महत्वपूर्ण होती है। उन्होंने अपना समय और बहुमूल्य सुझाव देने के लिए रक्षा मंत्री का आभार व्यक्त किया। श्री निशंक ने केंद्रीय मंत्रियों - स्मृति ईरानी और प्रकाश जावडेकर को भी बैठक में भाग लेने के लिए धन्यवाद दिया। श्री राजनाथ सिंह ने बैठक में भाग लेने वाले सभी लोगों को उनके रचनात्मक सुझावों के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों से कहा कि यदि वे और सुझाव देना चाहें तो मंगलवार तक शिक्षा मंत्रालय को इन्हें भेज सकते हैं।
- नई दिल्ली। स्वास्थ्य सेवा विशेषज्ञों ने कहा है कि गर्भवती महिला बच्चे को जन्म देने के बाद कभी भी कोविड-19 टीका लगवा सकती हंै। विशेषज्ञों ने गर्भवती महिलाओं को भी टीकाकरण की मंजूरी देने की आवश्यकता पर जोर दिया, ताकि उन्हें संक्रमण से बचाया जा सके। सरकार ने स्तनपान कराने वाली मांओं के टीकाकरण को हाल में मंजूरी दी है।नीति आयोग के सदस्य (स्वास्थ्य) वी. के. पॉल ने हाल में स्पष्ट किया था कि बच्चों को स्तनपान कराने वाली महिलाओं का भी टीकाकरण कराया जा सकता है। उन्होंने कहा था, इस तरह की खबरें थीं कि टीका लगवाने वाली माताओं को कुछ दिनों के लिए अपने बच्चों को स्तनपान नहीं कराना चाहिए लेकिन मैं स्पष्ट करना चाहता हूं कि स्तनपान नहीं रोकना चाहिए और इसे जारी रखना चाहिए। किसी भी हालत में एक घंटे के लिए भी स्तनपान नहीं रोका जाना चाहिए।'' इस बीच, दिल्ली स्थित गुरु तेग बहादुर (जीटीबी) अस्पताल और विश्वविद्यालय चिकित्सा विज्ञान महाविद्यालय में 'कम्युनिटी मेडिसिन' विभाग में प्रोफेसर डॉ. खान आमिर मारूफ ने कहा कि टीकाकरण करा चुकी मां के स्तनपान कराने से नवजात शिशु को कोई खतरा नहीं है। उन्होंने कहा, ''प्रसव के बाद टीकाकरण में देरी करने का कोई कारण नहीं है।''उन्होंने कहा कि स्तनपान कराने वाली मां को टीकाकरण के मद्देनजर कोई विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता नहीं है और उन्हें केवल वे सावधानियां बरतनी हैं, जो आम लोगों को बरतनी चाहिए। फोर्टिस ला फाम, रोजवॉक अस्पताल और अपोलो क्रैडल रॉयल में वरिष्ठ सलाहकार, स्त्री रोग विशेषज्ञ एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ लवलीना नादिर ने कहा कि मासिक धर्म के दौरान भी टीकाकरण कराया जा सकता है। उन्होंने कहा, ''कोरोना वायरस से संक्रमित होने का यह अर्थ नहीं है कि प्रसव ऑपरेशन के जरिए ही होगा, लेकिन संक्रमण की वजह से मां के बीमार होने के कारण समय से पूर्व प्रसव और ऑपरेशन के जरिए प्रसव की संभावना बढ़ जाती है। यदि कोई महिला संक्रमण के बाद ठीक हो चुकी है, तो उसे संक्रमण से उबरने के तीन महीने बाद ही टीकाकरण कराना चाहिए।'' नादिर ने कहा कि यदि मरीज ने पहली खुराक ले ली है और इसके बाद उसके गर्भवती होने का पता चलता है, तो उसे इसकी वजह से गर्भपात कराने की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने कहा, ''गर्भवती होने से सार्स-सीओवी-2 से संक्रमित होने का खतरा बढ़ता नहीं है, लेकिन संक्रमित गर्भवती महिला का उपचार उस महिला की तुलना में जटिल है, जो गर्भवती नहीं है।'' विशेषज्ञों ने गर्भवती महिलाओं के टीकाकरण की आवश्यकता पर बल दिया है, ताकि उन्हें संक्रमण से बचाया जा सके। मारूफ ने कहा कि सरकारी दिशा-निर्देशों में गर्भवती महिलाओं के टीकाकरण की अभी कोई सलाह नहीं दी गई है। उन्होंने कहा, ''इसका कारण यह है कि कोविड-19 टीकों का गर्भवती महिलाओं पर परीक्षण नहीं किया गया है और उनकी सुरक्षा एवं टीके के उन पर असरदार होने संबंधी आंकड़े उपलब्ध नहीं हैं। फेडरेशन ऑफ ऑब्स्टेट्रिक एंड गाइनकोलॉजिकल सोसाइटीज ऑफ इंडिया ने गर्भवती महिलाओं के भी टीकाकरण की सलाह दी है, क्योंकि इस वैश्विक महामारी में संक्रमित होने और मौत होने का खतरा अधिक है।'' उन्होंने कहा, ''यह खतरा टीकों के दुष्प्रभावों से अधिक खतरनाक प्रतीत होता है।''खाद्य और पोषण सुरक्षा गठबंधन (सीएफएनएस), नई दिल्ली के कार्यकारी निदेशक डॉ सुजीत रंजन ने कहा कि विश्व स्वास्थ्य संगठन के दिशानिर्देशानुसार गर्भवती महिलाओं और स्तनपान करानी वाली मांओं का भी टीकाकरण हो सकता है, लेकिन भारत में गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण अभी विचाराधीन विषय है। फेडरेशन ऑफ ऑब्स्टेट्रिक एंड गाइनकोलॉजिकल सोसाइटीज ऑफ इंडिया के पूर्व अध्यक्ष एवं इनफर्टिलिटी सेंटर ऑफ रेनबो आईवीएफ के पूर्व अध्यक्ष डॉ. जयदीप मल्होत्रा ने भी गर्भवती महिलाओं के टीकाकरण की सलाह दी।
- नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने राजधानी में एक और हफ्ते के लिए लॉकडाउन बढ़ाने की रविवार को घोषणा करते हुए कहा कि अगर कोविड-19 के मामलों में कमी जारी रहती है तो 31 मई से चरणबद्ध तरीके से अनलॉक की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। उन्होंने बताया कि पिछले 24 घंटे में दिल्ली में करीब 1,600 और लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए तथा संक्रमण दर गिरकर 2.5 फीसदी रह गई।केजरीवाल ने कहा, मैंने कई लोगों से सलाह-मशविरा किया और आम राय एक और हफ्ते के लिए लॉकडाउन बढ़ाने के पक्ष में थी। इसलिए दिल्ली सरकार ने फैसला किया है कि लॉकडाउन 31 मई की सुबह पांच बजे तक के लिए बढ़ाया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि लॉकडाउन की आवश्यकता इसलिए है कि इतने संघर्ष के बाद जो कामयाबी हासिल की है वह गंवा न दी जाए। उन्होंने कहा कि वह यह सुनिश्चित करने के लिए टीका निर्माताओं से बात कर रहे हैं कि दिल्ली में टीके उपलब्ध हों और उनकी सरकार इसके लिए कितना भी पैसा खर्च करने के लिए तैयार है।
- नोएडा (उप्र)। एसटीएफ ने शनिवार शाम को एक सूचना के आधार पर एटीएम/डेबिट कार्ड की चिप बदलकर फर्जीवाड़ा करके विभिन्न बैंकों से पैसा निकालने के आरोप में दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से पुलिस ने 10 लाख 30 हजार रुपये नकद, ग्राहकों की डिटेल सहित 45 एटीएम/ डेबिट कार्ड की चिप, विभिन्न बैंकों के 15 एटीएम कार्ड, 30 एटीएम कार्ड बिना चिप वाले और मोबाइल फोन आदि बरामद किया है। पश्चिमी यूपी एसटीएफ के पुलिस अधीक्षक कुलदीप नारायण ने बताया कि एसटीएफ के पुलिस अधीक्षक राजकुमार मिश्रा व उनकी टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर गाजियाबाद के खोड़ा कॉलोनी में शनिवार को छापा मारा। वहां से पुलिस ने संजय यादव निवासी खोड़ा कॉलोनी तथा हर्ष शर्मा निवासी दिल्ली को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला कि गिरफ्तार आरोपी संजय यादव एक कंपनी में कूरियर पहुंचाने का काम करता था। यह कंपनी विभिन्न बैंकों के ग्राहकों का एटीएम कार्ड उनके यहां पहुंचाती है। नारायण ने बताया कि कूरियर पहुंचाने के दौरान उसकी दोस्तीआरोपी कुलदीप निवासी खोड़ा कॉलोनी से हुई। उसके बाद आरोपियों संजय व कुलदीप में मित्रता हो गई। दोनों आरोपियों ने ही ग्राहकों के एटीएम कार्ड से चिप निकालकर, असली एटीएम कार्ड में फर्जी चिप लगाकर पैसे निकालने का अपराध शुरू कर दिया। उन्होंने बताया कि आरोपी संजय यादव के साथ गिरफ्तार आरोपी हर्ष शर्मा भी कूरियर कंपनी में काम कर रहा था। वह भी इनके गैंग में शामिल था। उन्होंने बताया कि इस गैंग के सरगना आरोपी मोहित समेत अन्य की तलाश की जा रही है।-
- कोलकाता । यहां स्थित एक अस्पताल में 32 वर्षीय एक महिला की म्यूकरमाइकोसिस (ब्लैक फंगस) के कारण मौत हो गई। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि शहर के हरिदेवपुर की रहनेवाली शम्पा चक्रवर्ती को कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद राजकीय शंभूनाथ पंडित अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्होंने बताया कि शुक्रवार सुबह महिला की ‘ब्लैक फंगस' के कारण मौत हो गई।स्वास्थ्य विभाग ने ‘ब्लैक फंगस' मामलों से निपटने के लिए एक विशेषज्ञ समिति गठित की है।अधिकारी ने बताया कि अभी राज्य में पांच मरीज इस बीमारी का इलाज करा रहे हैं।उन्होंने कहा, ‘‘ये सभी मरीज पड़ोसी राज्य बिहार और झारखंड से हैं। हम लगातार उनकी स्थिति की निगरानी कर रहे हैं।''-file photo
- कानपुर। रेमडेसिवर इंजेक्शन की कालाबाजारी के आरोप में एक माह पहले गिरफ्तार सचिन कुमार पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (एनएसए) लगाया गया है। कानपुर के पुलिस आयुक्त असीम अरुण ने बताया कि एक माह पहले रेमडेसिवर इंजेक्शन की कालाबाजारी करने के लिए गिरफ्तार किए गए हरियाणा के आरोपी सचिन कुमार पर रासुका लगाया गया है।आरोपी सचिन के पास से बरामद इंजेक्शन जांच के बाद नकली पाये गये थे। एक माह पहले उत्तर प्रदेश एसटीएफ ओर पुलिस ने रेमडेसिवर इंजेक्शन की कालाबाजारीके आरोप में तीन लोगों को गिरफतार किया था ।



.jpg)
.jpg)

















.jpg)
.jpg)



.jpg)