- Home
- देश
- एटा (उप्र। जनपद के मिरहची थाना क्षेत्र के ग्राम हिम्मतनगर बझेड़ा में मंगलवार सुबह मिट्टी का टीला गिरने से गांव बझेड़ा की एक युवती की मौत हो गयी जबकि चार महिलाएं घायल हो गयीं। महिलाएं गांव के बाहर मिट्टी लेने गयी थीं। सूचना मिलने पर घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने जेसीबी मंगाकर राहत कार्य शुरू कराया। मिट्टी में दबने के कारण 20 वर्षीय विनीता पुत्री महाराज सिंह की मौत हो गयी जबकि सावित्री, कामता देवी सहित चार महिलाएं घायल हो गईं। घायलों में से एक को अलीगढ़ भेजा गया तथा तीन को जिला चिकित्सालय एटा में भर्ती कराया गया है। प्रभारी निरीक्षक मिरहची अखिलेश कुमार तिवारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजा है।
- तिनसुकिया। असम के तिनसुकिया जिले में ग्रेनेड विस्फोट के कारण 12 वर्षीय लड़के की मंगलवार को मौत हो गई। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि जिले के जागुन पुलिस थाना इलाके के हाजोंग गांव में सुजॉय हाजोंग साइकिल चला रहा था, तभी उसे सड़क पर एक ग्रेनेड पड़ा मिला। अधिकारी ने कहा, लड़के ने जैसे ही ग्रेनेड उठाया, उसमें विस्फोट हो गया, जिससे लड़का गंभीर रूप से घायल हो गया।'' उन्होंने बताया कि हाजोंग को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अधिकारी ने कहा, हमें अभी यह नहीं पता कि ग्रेनेड वहां कैसे गिरा। हमने जांच शुरू कर दी है और हमें जल्द ही इस बारे में पता चल जाएगा। हम अपराधी को जल्द से जल्द पकड़ लेंगे।_File photo
- नयी दिल्ली। सरकार ने चिप आयात निगरानी प्रणाली (चिम्स) के तहत इलेक्ट्रॉनिक इंटीग्रेटेड सर्किट के आयात के लिए पंजीकरण करना अनिवार्य कर दिया है। इस फैसले से इस तरह के सामानों के आयात में कमी आ सकती है और उनका स्थानीय विनिर्माण बढ़ सकता है। विदेश व्यापार महानिदेशालय (डीजीएफटी) की एक अधिसूचना के अनुसार आयात निगरानी प्रणाली के तहत आयातकों को इन उत्पादों की आने वाली खेप के लिए एक ऑनलाइन प्रणाली में अग्रिम सूचना डालनी होगी और एक निर्दिष्ट शुल्क देकर स्वचालित पंजीकरण हासिल करना होगा। डीजीएफटी वाणिज्य मंत्रालय के तहत काम करने वाली इकाई है जो आयात और निर्यात के मामले देखती है। सरकार ने सोमवार को बताया कि आयातक आयात की खेप आने की प्रत्याशित तारीख के 60 दिन के भीतर पंजीकरण करा सकते हैं और खेप के आने की तारीख तक आवेदन दे सकते हैं। अधिसूचना के अनुसार, "सूचीबद्ध किए गए सामानों की आयात नीति इस साल एक अगस्त से चिम्स के अधीन होगी।" इन चीजों में इलेक्ट्रॉनिक इंटीग्रेटेड सर्किट - प्रोसेसर एवं कंट्रोलर; इलेक्ट्रॉनिक इंटीग्रेटेड सर्किट - मेमोरी; और इलेक्ट्रॉनिक इंटीग्रेटेड सर्किट - एम्प्लीफायर शामिल हैं।
- मथुरा। उत्तर प्रदेश के मथुरा जनपद में कोरोना के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए विभिन्न मंदिरों के संचालकों ने स्वयं ही भक्तजनों के दर्शन के लिए मंदिर के कपाट फिलहाल अलग अलग समय तक के लिए बंद कर दिए हैं। मंदिर संचालन समिति के एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी । मथुरा के विश्व प्रसिद्ध कृष्ण जन्म स्थान परिसर के सभी मंदिर आगामी 24 मई तक बंद रहेंगे, तो यमुना किनारे राजाधिराज बाजार में स्थित ठा. द्वारिकाधीश मंदिर भी अब 20 मई तक बंद रहेगा और कमोबेश यही स्थिति वृन्दावन के ठा. बांके बिहारी एवं अन्य मंदिरों की भी है। गौरतलब है कि गत वर्ष लॉकडाउन के दौरान जहां सरकार एवं जिला प्रशासन की ओर से लगातार मंदिरों को बंद रखने की हिदायतें दी जाती रही थीं, वहीं इस बार मंदिर के प्रबंधक एवं सेवायत पुजारी आदि स्वयं ही मंदिर में बढ़ती संक्रमण की संभावना के मद्देनजर सरकार के समान ही मंदिर बंदी के दिन बढ़ाते जा रहे हैं। मंदिरों के संचालन समिति के अधिकारियों ने बताया कि कोरोना संक्रमण की स्थिति को देखते हुए कृष्ण जन्मस्थान के संभी मंदिर अब 24 मई तक बंद रहेंगे । वहीं ठा. द्वारिकाधीश मंदिर आगामी 20 मई तक बंद रहेगा। इसी प्रकार प्राचीन केशवदेव मंदिर भी 21 मई तक बंद रहेगा ।
- नयी दिल्ली। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार को बताया कि राज्यों तथा केन्द्र शासित प्रदेशों के पास एक करोड़ से अधिक कोविड-19 रोधी टीकों की खुराक मौजूद है और अगले तीन दिनों में उन्हें अतिरिक्त नौ लाख से अधिक खुराके दी जाएंगी। मंत्रालय ने बताया कि केन्द्र ने अभी तक राज्यों तथा केन्द्र शासित प्रदेशों को कोविड-19 रोधी टीकों की 17,93,57,860 खुराकें मुफ्त में दी है। इनमें से बर्बाद हुई खुराकों सहित कुल 16,89,27,797 को इस्तेमाल किया जा चुका है। मंत्रालय ने कहा, ‘‘ राज्यों तथा केन्द्र शासित प्रदेशों के पास अब भी एक करोड़ से अधिक (1,04,30,063) खुराकें लगाने के लिए मौजूद हैं। इसके अलावा, जिन राज्यों का कहना है कि खपत की तुलना में आपूर्ति कम है, उन्होंने सशस्त्र बलों को मुहैया कराए गए टीकों को आंकड़ों में शामिल नहीं किया है।'' उसने कहा, ‘‘ इसके अलावा, टीकों की नौ लाख से अधिक (9,24,910) अतिरिक्त खुराके अगले तीन दिनों में राज्यों तथा केन्द्र शासित प्रदेशों को मुहैया कराई जाएगी।'' मंत्रालय ने कहा कि भारत सरकार के वैश्विक महामारी के नियंत्रण एवं प्रबंधन की पांच सूत्रीय रणनीति का टीकाकरण एक अभिन्न हिस्सा है। इसमें जांच, संक्रमितों का पता लगाना, उपचार और कोविड से निपटने के दिशा-निर्देशों का पालन करना शामिल है।-File photo
- पुणे। महाराष्ट्र में 38 वर्षीय एक बेरोजगार व्यक्ति ने अपनी पत्नी और बेटे की कथित रूप से हत्या करने के बाद आत्महत्या कर ली। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।यह घटना पुणे के लोनीकांड पुलिस थाना क्षेत्र के तहत कदमवक बस्ती इलाके में रविवार को हुई। सहायक पुलिस आयुक्त कल्याण विधाते ने बताया कि हनुमंत शिंदे अपनी पत्नी (28), 14 महीने के बच्चे, पिता एवं भाई के साथ अपने फ्लैट में रहता था। रविवार को पूर्वाह्न करीब 11 बजे से उसका शयनकक्ष अंदर से बंद था। उन्होंने बताया कि जब शिंदे और उनकी पत्नी ने शाम तक दरवाजा नहीं खोला, तो उसके पिता ने अपने रिश्तेदारों को बुलाया और पुलिस को इसकी जानकारी दी। विधाते ने बताया कि बाद में दरवाजा तोड़कर पुलिस जब कमरे में गई, तो उसने पाया कि शिंदे फांसी के फंदे पर लटका हुआ था तथा उसकी पत्नी और बच्चा भी मृत पड़े थे। पत्नी का गला दबाया गया था और बच्चे का गला काटा गया था। अधिकारी ने कहा, ‘‘घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला, लेकिन परिजन का कहना है कि शिंदे बेरोजगार था और वित्तीय परेशानियों से जूझ रहा था, जिसके कारण वह तनाव में था और पिछले कुछ दिनों से चुप सा रहता था।'' उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
- इंदौर। कोविड-19 की दूसरी लहर के घातक प्रकोप के बीच पश्चिमी मध्य प्रदेश के इंदौर संभाग में प्रशासन ने निजी अस्पतालों में प्लाज्मा थेरेपी की अधिकतम दर 11,000 रुपये के स्तर पर तय कर दी है। इंदौर संभाग के आयुक्त (राजस्व) पवन शर्मा ने निजी अस्पताल संचालकों के साथ बैठक के बाद सोमवार को संवाददाताओं को बताया, "हमें पता चला है कि निजी अस्पतालों में प्लाज्मा थेरेपी के लिए मरीजों से 15,000 रुपये से 25,000 रुपये तक वसूले जा रहे हैं। यह राशि अधिक है। इसलिए हमने तय किया है कि इन अस्पतालों में प्लाज्मा थेरेपी के बदले 11,000 रुपये से ज्यादा नहीं वसूले जा सकेंगे।" संभागायुक्त ने बताया कि प्लाज्मा थेरेपी की निर्धारित दर इंदौर संभाग के सभी आठ जिलों में लागू होगी। इस संभाग में इंदौर के साथ ही धार, खरगोन, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, खंडवा और बुरहानपुर जिले आते हैं। शर्मा ने बताया कि सरकारी अस्पतालों में भर्ती मरीजों को बिना किसी शुल्क के प्लाज्मा थेरेपी दी जा रही है। संभागायुक्त ने यह भी बताया कि प्रशासन ने सरकारी ब्लड बैंक से दिए जाने वाले प्लाज्मा की एक इकाई की दर 9,500 रुपये से घटाकर 7,500 रुपये कर दी है । जानकारों ने बताया कि कोविड-19 से उबर चुके लोगों के खून में "एंटीबॉडीज" बन जाती हैं जो भविष्य में इस बीमारी से लड़ने में उनकी मदद करती हैं। उन्होंने बताया कि कोरोना वायरस संक्रमण से मुक्त हुए व्यक्ति के खून से प्लाज्मा अलग किया जाता है। फिर इस स्वस्थ व्यक्ति के प्लाज्मा को महामारी से जूझ रहे मरीज के शरीर में डाला जाता है ताकि उसे संक्रमणमुक्त होने में मदद मिल सके।-
- लातेहार। झारखंड के लातेहार जिले में पुलिस ने सोमवार को पांकी मोड़ से तृतीय सम्मेलन प्रस्तुति कमिटी टीएसपीसी) नामक नक्सली संगठन के फरार चल रहे एक लाख रुपये के इनामी एरिया कमांडर राकेश साव को धर-दबोचा। पुलिस ने इसकी जानकारी दी। बालूमाथ क्षेत्र के पुलिस उपाधीक्षक अजित कुमार ने सोमवार को एक प्रेस वार्ता में बताया कि राकेश साव नामक इस नक्सल कमांडर को एक सूचना के आधार पर छापा मारकर आज गिरफ्तार किया गया। राकेश साव हेरहंज थाना क्षेत्र के घुर्रे गांव का रहने वाला है और उसके विरुद्ध बालूमाथ, हेरहंज और पतरातू थानों में कुल आठ आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस उपाधीक्षक ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तारी की यह कार्रवाई की गई।
- नयी दिल्ली। व्हाट्सऐप ने आज कहा कि उसके नए निजता अपडेट को स्वीकार न करने के लिए कोई भी खाता डिलीट नहीं किया जाएगा लेकिन "कई हफ्तों" के बाद इन विवादित शर्तों को स्वीकार न करने वाले उपयोगकर्ता अपनी चैट सूची नहीं देख पाएंगे और आखिरकार उनकी ऐप पर आने वाले फोन कॉल या वीडियो कॉल का जवाब देने की सुविधा के इस्तेमाल पर रोक लग जाएगी। पिछले हफ्ते फेसबुक के स्वामित्व वाली कंपनी ने कहा था कि 15 मई तक की उसकी समयसीमा तक उसकी निजता नीति अपडेट को स्वीकार न करने वाले उपयोगकर्ताओं के खाते डिलीट नहीं किए जाएंगे। व्हाट्सऐप ने अपनी वेबसाइट पर कहा कि जिन लोगों को शर्तों को पढ़ने या स्वीकार करने का मौका नहीं मिला है, वह उन्हें इन शर्तों के बारे में याद दिला रहा है और कई हफ्तों के बाद "लोगों को मिलने वाला यह रिमाइंडर सख्त हो जाएगा।" हालांकि कंपनी ने इन रिमाइंडर के लिए तय की गयी समयसीमा के बारे में नहीं बताया।
- चीख सुनकर गांव वाले मौके पर पहुंचेदौसा। राजस्थान में दौसा जिले के मंडावर थाना इलाके में सोमवार सुबह एक महिला अपनी तीन बेटियों के साथ ट्रेन के सामने कूद गई। हादसे में चारों की मौत हो गई। वह अपनी 5 बेटियों के साथ खुदकुशी करने पहुंची थी, लेकिन ऐन मौके पर दो बेटियों ने हाथ छुड़ाकर अपनी जान बचा ली।पुलिस ने बताया कि खुदकुशी करने वाली महिला का नाम विनीता है। उसकी उम्र 34 साल है। वह बावड़ीखेड़ा की रहने वाली है। उसका पति खेमराज मीणा मंडावर इलाके में ही रेलवे गेटमैन है।बताया जा रहा है कि विनीता अपनी बेटियों कोमल (10), अमनी (8), पायल (2), परी और कोयल के साथ पटरी पर जान देने पहुंची थी। आगरा से बांदीकुई की ओर जा रही ट्रेन के सामने वह छलांग लगाती उससे पहले ही परी और कोयल ने मां से हाथ छुड़ा लिया। इसमें विनीता, कोमल, अमनी और पायल की मौत हो गई। जबकि परी और कोयल बच गईं। बच्चों के चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। हादसे से पूर्व मां का हाथ छुड़ाकर ट्रेन की चपेट में आने से बची दो बच्ची परी और कोयल घटना के बाद गुमसुम हैं। पुलिस थाने में बैठी दोनों मासूम रो रही थीं, बेहद भावुक चेहरा बनाए ये बेटियां काल के गाल में समाने से तो बच गईं, लेकिन इनके सिर से मां का साया हमेशा के लिए उठ गया है। मदर्स डे के एक दिन बाद हुई इस घटना ने सब को झकझोर कर रख दिया है। दबी जुबान लोगों के मुंह पर चर्चा है कि आखिरकार एक मां इतनी निष्ठुर कैसे हो सकती है, जो अपने ही बच्चों को काल के गाल में समा दे।
- लेह। सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) ने कोविड-19 महामारी को फैलने से रोकने के लिए उठाए जा सकने वाले कदमों को लेकर जागरुकता पैदा करने के लिए लद्दाख में आठ दिन में साइकिल से कई यात्राएं करके 900 किलोमीटर की दूरी तय की। यह समारोह आजादी का अमृत महोत्सव'' के तहत और बीआरओ के 61वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित किया गया। बीआरओ अधिकारियों ने बताया कि इस प्रकार के आयोजन रोमांच, खेल की भावना और भाईचारे की भावना पैदा करते हैं और स्थानीय लोगों से जुड़ने का मौका देते हैं। अधिकारियों ने बताया कि परियोजना के सदस्यों हिमांक और विनायक ने 30 अप्रैल से सात मई तक लद्दाख में साइकिल से यात्राएं कीं और आठ दिन में 900 किलोमीटर की दूरी तय की। एक अधिकारी ने बताया कि बीआरओ अधिकारियों ने ऊंचे दर्रों, बर्फ से ढके पर्वतों, लद्दाख के कस्बों और दूरस्थ रिहाइशी इलाकों में यात्रा की तथा कोविड-19 से निपटने के लिए उठाए जाने वाले कदमों और सड़क सुरक्षा उपायों को लेकर जागरुकता फैलाई।
- जालौन (उप्र)। उत्तर प्रदेश के जालौन जिला कोतवाली एवं कस्बा रामपुरा में पत्नी के चरित्र के बारे में संदेह होने पर पति ने कथित तौर पर धारदार हथियार से वार कर उसकी हत्या कर दी । पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।मरने वाली महिला के भाई की तहरीर पर पुलिस ने सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है । प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रामपुरा जे पी पाल ने बताया आरोपी शिवराज नामक व्यक्ति ने सोमवार की सुबह लगभग पांच बजे पत्नी गीता (33) की कथित रूप से धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी । उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ मरने वाली महिला के भाई ने हत्या का मामला दर्ज कराया है जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी के पड़ोसियों का कहना है आरोपी शिवराज पत्नी के चरित्र पर संदेह करता था जिसको लेकर आए दिन आपस में दोनों झगड़ा करते थे । पुलिस मामले की जांच कर रही है ।
- नई दिल्ली। भारत बायोटेक की संयुक्त प्रबंध निदेशक सुचित्रा इला के मुताबिक कंपनी ने दिल्ली और महाराष्ट्र सहित 14 राज्यों को कोविड-19 की वैक्सीन कोवैक्सीन की सीधी आपूर्ति एक मई से शुरू कर दी है।हैदराबाद स्थित कंपनी ने केंद्र सरकार द्वारा किए गए आवंटन के अनुसार कोविड-19 की वैक्सीन की आपूर्ति शुरू की है। इला ने ट्वीट किया, भारत बायोटेक एक मई 2021 से भारत सरकार द्वारा किए गए आवंटन के आधार पर इन राज्य सरकारों को कोवैक्सीन की सीधी आपूर्ति की पुष्टि करता है। अन्य राज्यों से भी अनुरोध मिले हैं और हम स्टॉक की उपलब्धता के आधार पर वितरण करेंगे। कंपनी इस समय आंध्र प्रदेश, असम, छत्तीसगढ़, गुजरात, जम्मू और कश्मीर, झारखंड, मध्य प्रदेश, ओडिशा, तमिलनाडु, तेलंगाना, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल को वैक्सीन की आपूर्ति कर रही है।
- नई दिल्ली। भारत दुनिया में सबसे तेज गति और कम समय में 17 करोड टीके लगाने वाला देश बन गया है। उसने यह उपलब्धि 114 दिन में हासिल की जबकि चीन ने 119 दिन और अमरीका ने 115 दिन में यह लक्ष्य हासिल किया। देश में अब तक 17 करोड से अधिक टीके लगाये जा चुके हैं। पिछले 24 घंटे में छह लाख 80 हजार से अधिक टीके लाभार्थियों को लगाये गये हैं। 18 से 44 वर्ष के आयुवर्ग में 20 लाख 31 हजार लाभार्थियों ने टीके की पहली खुराक ली है। इस आयुवर्ग के लिए पहली मई से सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान शुरू किया गया था।केन्द्र सरकार ने महामारी से लोगों को राहत पहुंचाने के लिए कई कदम उठाये हैं। वह यह सुनिश्चित कर रही है कि दुनिया के अन्य देशों से प्राप्त चिकित्सा सहायता सामग्री से संबंधित सीमा शुल्क आदि की अनुमति तेज गति से कराकर जल्दी से जल्दी राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों को भेजी जा रही है। अभी तक छह हजार 738 ऑक्सीजन कंसेंट्रेटर, तीन हजार 856 ऑक्सीजन सिलेंडर, 16 ऑक्सीजन जेनरेटर प्लांट, चार हजार 668 वेंटीलेटर्स और तीन लाख से अधिक रेमडेसिवर टीके राज्यों और केन्द्रशासित प्रदेशों को भेजे गये हैं।---
- गुवाहाटी। हिमंत बिस्वा सरमा ने सोमवार को असम के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। शपथग्रहण समारोह में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ ही कई अन्य नेता भी मौजूद थे। सरमा को असम के राज्यपाल जगदीश मुखी ने शपथ दिलाई। 2 मई को असम चुनाव के नतीजों में बीजेपी को लगातार दूसरी बार जीत मिली थी। सरमा के साथ ही 13 अन्य विधायकों ने भी मंत्रिपद की शपथ ली।रविवार को नॉर्थ ईस्ट डेमोक्रेटिक अलायंस (एनईडीए) के संयोजक हिमंत बिस्वा सरमा सर्वसम्मति से बीजेपी विधायक दल के नेता चुने गए थे। नए मंत्रियों की सूची में असम बीजेपी चीफ रंजीत कुमार दास, चंद्र मोहन पटवारी, परिमल शुक्लाबैद्य, रोनोज पेगु, संजय किशन, जोगन नोहन, अजंता नेयोग, अशोक सिंघल, पिजुष हजारिका, बिमल बोरा शामिल है। ये सभी बीजेपी विधायक हैं। इनके अलावा गठबंधन की पार्टी असम गण परिषद के अतुल बोरा और केशव महानता को भी मंत्रिमंडल में जगह दी गई है और यूनाइटडे पीपल्स पार्टी लिबरल के उरखाव ग्वारा ब्रह्मा को भी शामिल किया गया है।अतुल बोरा, परिमल शुक्लबैद्य, चंद्रमोहन पटवारी, केशव महानता, संजय किशन, जोगन मोहन और पिजूष हजारिका जहां सर्बानंद सोनोवाल के कैबिनेट में भी शामिल थे तो वहीं इनके अलावा बाकी सभी चेहरे नए हैं। अगले कुछ दिनों में सभी को मंत्रालय बांट दिए जाएंगे। इसके अलावा यह भी खबर है कि जल्द ही सरमा अपने कैबिनेट का विस्तार करेंगे और चार अन्य मंत्रियों को शामिल करेंगे।हिमंत बिस्वा सरमा असम के 15वें मुख्यमंत्री बने हैं। श्रीमंत शंकरदेव कलाक्षेत्र में नए मंत्रिमंडल का शपथ ग्रहण हुआ। सरमा के साथ-साथ कई मंत्रियों को भी शपथ दिलाई गई।हिमंत बिस्वा सरमा का जन्म 1 फरवरी, 1969 को हुआ। उनके पिता का नाम कैलाश नाथ सरमा और मां का नाम मृणालिनी देवी है। सरमा ने गुवाहाटी के कामरुप एकैडमी स्कूल से शुरुआती पढ़ाई की। इसके बाद उन्होंने गवर्नमेंट लॉ कॉलेज से एलएलबी की पढ़ाई की और फिर गुवाहाटी यूनिवर्सिटी से पीएचडी की डिग्री हासिल की। सरमा ने 1996 से 2001 के बीच गुवाहाटी हाई कोर्ट में लॉ की प्रैक्टिस भी की थी। सरमा ने पहली बार गुवाहाटी के जालुकबाड़ी से सनु 2001 में चुनाव लड़ा। उन्होंने यहां असम गण परिषद के नेता भृगु कुमार फुकान को हराया और उसके बाद से आज तक सरमा इस सीट पर जीत दर्ज करते आए हैं।
- कटिहार। बिहार के कटिहार रेलवे स्टेशन पर रविवार को लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस ट्रेन से अवैध रूप से लाए गए 225 ऑक्सीजन सिलेंडर जब्त किए गए। पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि मामले की जांच की जा रही है।लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस से कटिहार रेलवे स्टेशन लाए गए उक्त ऑॅक्सीजन सिलेंडरों को दो वाहनों पर लादा जा रहा था, जिसके चालक अपना वाहन छोड़कर फरार हो गए। पुलिस इन वाहनों के मालिकों के बारे में पता लगाया रही है।
- नोएडा (उप्र)। गौतमबुद्ध नगर जिले के दादरी थाना क्षेत्र में रविवार रात बाइक सवार अज्ञात बदमाशों ने समाजवादी पार्टी के एक नेता के छोटे भाई की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस आयुक्त आलोक सिंह के मीडिया प्रभारी ने बताया कि रविवार को कार से जा रहे दिनेश भाटी को दादरी थाना क्षेत्र के लोहारली गांव के पास अज्ञात बदमाशों ने रुकवाया और उनपर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। उन्होंने बताया कि भाटी को तीन गोलियां लगीं, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मीडिया प्रभारी ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर थाना दादरी पुलिस मामले की जांच कर रही है।गौरतलब है कि मृतक दिनेश भाटी के बड़े भाई महेश भाटी समाजवादी पार्टी के नेता हैं। महेश के बेटे मोहित की 27 नवंबर 2018 को हत्या कर दी गई थी। इस मामले में लोहारली गांव का रहने वाला पुनीत आरोपी है।--
- जयपुर। राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले के लालगढ जाटान पुलिस थाना क्षेत्र में रविवार शाम कार और जीप की भिडंत में तीन लोगों की मौत हो गई जबकि तीन अन्य घायल हो गये।पुलिस ने बताया कि सूरतगढ़-श्रीगंगानगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर गणेशगढ़ गांव के पास ऑल्टो कार और कैंपर की आमने-सामने हुई भिडंत में कार में सवार सरस्वती देवी (60), उसके भाई गौतम कुमार (54) और आठ वर्षीय बालक तन्मय उर्फ कृष्णा की मौत हो गई। जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गये। उन्होंने बताया कि घायलों को उपचार के लिये राजकीय चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया है। शवों को पोस्टमार्टम के लिये मोर्चरी में रखवाया गया है। उन्होंने बताया कि सभी मृतक और घायल कार सवार थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
- नयी दिल्ली। दिल्ली में सात केंद्रों पर सोमवार से कोविड-19 के मरीजों को जड़ी-बूटियों के मिश्रण से तैयार दवा 'आयुष-64' का निशुल्क वितरण किया जाएगा। आयुष मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि मरीज या उनके प्रतिनिधि कोरोना वायरस से संक्रमित व्यक्ति की रिपोर्ट और आधार कार्ड की प्रति दिखाकर आयुष-64 गोलियों का एक पैक इन केंद्रों से निशुल्क प्राप्त कर सकते हैं। सात केंद्रों पर अलग-अलग समय पर आयुष-64 दवा प्राप्त की जा सकती है, जिनमें अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान, मोरारजी देसाई राष्ट्रीय योग संस्थान, यूनानी औषधि क्षेत्रीय अनुसंधान संस्थान, सफदरजंग अस्पताल में यूनानी चिकित्सा केंद्र, जामिया मिलिया इस्लामिया में यूनानी स्पेशिएलिटी केंद्र, पंजाबी बाग स्थित केंद्रीय आयुर्वेद अनुसंधान संस्थान और केंद्रीय योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा अनुसंधान परिषद शामिल हैं। आयुष-64 कोविड-19 के हल्के एवं मध्यम संक्रमण वाले मरीजों के उपचार में उपयोगी दवा है।
- नयी दिल्ली । दिल्ली के चिड़िया घर में सात वर्षीय शेर की रविवार को मौत हो गई। वह लंबे समय से बीमार था। चिड़िया घर के निदेशक रमेश पांडे ने बताया कि अमन नाम के इस शेर की मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई है। पोस्टमार्टम और विसरा के परीक्षण से मौत के सटीक कारण का पता चलेगा। इस शेर का जन्म जून 2014 में चंडीगढ़ के छतबीर चिड़ियाघर में हुआ था और उसे जून 2015 में दिल्ली के राष्ट्रीय प्राणि उद्यान लाया गया था। पांडे ने एक बयान में कहा, “ वह मार्च के शुरू से बीमार था और उसे 13 अप्रैल को चिड़िया घर के पशु अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शेर के नमूनों को बरेली स्थित भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान में पांच मई को कोविड की जांच के लिए भेजा गया था लेकिन जांच में संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई। दिल्ली के चिड़िया घर में अब शेरों का एक जोड़ा रह गया है।-File photo
- कोटा। राजस्थान में कोविड-19 को नियंत्रित करने के लिए लागू लॉकडाउन का अनुपालन कराने के अभियान के तहत कोटा ग्रामीण जिले की पुलिस ने उन परिवारों से संपर्क किया जहां शादी होनी थी और एक दिन में ही 75 शादियां स्थगित कराई। पुलिस उपाधीक्षक और इटावा के सीओ विजयशंकर शर्मा ने बताया कि उप पुलिस महानिरीक्षक (डीआईजी) रविदत्त गौड़ के इलाके के दौरे के दौरान आश्रम दिगोड पुलिस थाने के दो बीट सिपाहियों और कैथुन पुलिस थाने के नवनीत ने बताया कि उन्होंने तीन परिवारों से संपर्क किया और इस महीने होने वाली शादी को स्थगित करने के लिए मनाया। उन्होंने बताया कि उक्त सिपाहियों को 1,100 रुपये का पुरस्कार दिया गया है।शर्मा ने बताया कि डीआईजी ने इसके बाद अधिकारियों को ग्राम पंचायत स्तर पर प्रभावशाली लोगों और जन प्रतिनिधियों की मौजूदगी में परिवारों के साथ बैठक करने और उनके यहां होने वाली शादी को स्थगित करने के लिए मनाने का निर्देश दिया। पुलिस उपाधीक्षक ने बताया कि कोटा ग्रामीण के पुलिस अधीक्षक शरद चौधरी के मार्गदर्शन में शनिवार सुबह ग्राम पंचायत स्तर पर अभियान चलाया गया जिसमें बीट कांस्टेबल और थाना प्रभारियों ने परिवारों से संवाद किया और एक दिन में ही 75 शादियां स्थगित कराई। गौरतलब है कि राजस्थान मंत्रिमडल ने बृहस्पतिवार को 10 मई से 24 मई के बीच राज्य में सख्त लॉकडाउन लगाने का फैसला किया है। इसके मुताबिक अधिकतम 11 लोगों की उपस्थिति में ही अदालत या घर में शादी समारोह आयोजित करने की अनुमति दी गई है।
- कोलकाता। कोविड-19 महामारी की दूसरी लहर की वजह से कई लोग सांसों के लिए संघर्ष कर रहे हैं, ऐसे में सेलिब्रिटी, धार्मिक नेता, स्वयंसेवक सहित समाज के सभी वर्गो के लोग जरूरतमंदों की मदद को आगे आए हैं। इनमें से कुछ चिकित्सा सुविधा मुहैया कराने में मदद कर रहे हैं जबकि अन्य सोशल मीडिया पर अस्पतालों में बिस्तर और ऑक्सीजन की पल-पल की जानकारी साझा कर रहे हैं। बंगाल में फिल्मी हस्तियों के समूह ने एक अंतरिम राहत केंद्र की स्थापना की है जहां पर अस्पताल में भर्ती होने का इंतजार कर रहे कोविड-19 मरीजों को रखा जाता है। कुछ लोगों ने सोशल मीडिया मंच बनाया है जिसके जरिये वें समय से विभिन्न अस्पतालों में बिस्तर आदि की जानकारी दे रहे हैं। फेसबुक पर बने समूह जिसके सदस्य अभिनेता परमव्रत चटर्जी, ऋतोब्रोतो मुखर्जी, रिद्धि सेन, संगीतकार गायक अनुपम रॉय हैं ने हेल्पलाइन नंबर साझा किया है जो 24 घंटे काम करेगा। ‘जेनरेशन अमी' और ‘ओपन टी बायोस्कोप' जैसी फिल्मों में अपनी छाप छोड़ने वाले मुखर्जी ने कहा, ‘‘हम जरूरतमंदों को दवाएं एवं ऑक्सीजन मुहैया करा रहे हैं। हेल्पलाइन चालू है और सभी हमसे संपर्क करें।'' अन्य सदस्य पिया चक्रवर्ती ने कहा कि अंतरिम राहत केंद्र टीम ने कांडरपापुर वेल्फेयर सोसाइटी की मदद से कोलकाता के दक्षिण स्थित पुतुली इलाके में तैयार किया है जहां पर मरीजों को प्राथमिक देखभाल दी जाएगी और डॉक्टर समय-समय पर उनकी जांच करेंगे। उन्होंने कहा कि इस समय केंद्र में पांच बिस्तर है जिसे बढ़ाकर 10 करने का काम किया जा रहा है।चटर्जी नियमित रूप से अस्पतालों में बिस्तर और ऑक्सीजन संबंधी जानकारी सोशल मीडिया पर साझा कर रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘‘ हम एक साथ आए हैं और महामारी से निपटने के लिए धन जुटा रहे हैं। चटर्जी ने कहा कि हमारी इच्छा भविष्य में और केंद्र स्थापित करने की है। बेहाला इलाके में स्थित गुरुद्वारे ने भी ऑक्सीजन युक्त बिस्तर की व्यवस्था मरीजों के लिए परिसर में की है। गुरुद्वारे के महासचिव सतनाम सिंह आहलुवालिया ने कहा कि डॉक्टर की पर्ची और आधार कार्ड दिखाकर मरीज इस सेवा का मुफ्त में लाभ ले सकते हैं। दक्षिण कोलकाता के एक स्कूल ने भी इस संकट में अपने दरवाजे खोल दिए हैं।
- जयपुर। राजस्थान के अलवर जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र में शनिवार शाम को एक खड़े ट्रक में आग लगने से उसमें खेल रहे चार बच्चों की जलकर मौत हो गई। थानाधिकारी रामनिवास मीणा ने रविवार को बताया कि चौमा गांव में एक खड़े ट्रक के भीतर चार बच्चे खेल रहे थे। ट्रक में संभवत: शार्ट सर्किट के कारण आग लग गयी जिसमें चारों बच्चे बुरी तरह झुलस गये थे। तीन बच्चों की मौत शनिवार रात उपचार के दौरान हो गई थी जबकि एक ने रविवार सुबह उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। उन्होंने बताया कि मृतक बच्चों की पहचान अमान (8), शाहरूख (8), अज्जी (5), फैजान (6) के रूप में की गई है। परिजनों के आग्रह पर चारों के शव बिना पोस्टमार्टम के परिजनों को सौंप दिये गये। फिलहाल इस संबंध में अभी तक कोई मामला दर्ज नहीं हुआ है।
- बिजनौर (उप्र)। बिजनौर के धौकलपुर गांव में हत्या के आरोपी चाचा एवं भतीजे की दिन दिहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गयी। पुलिस अधीक्षक डा. धर्मवीर सिंह ने बताया कि धीर सिंह(50) और उसका भतीजे अंकुर(24) रविवार सुबह लगभग नौ बजे खेत से लौट रहे थे, तभी धौकलपुर गांव से कुछ दूरी पर तीन-चार हथियारबंद बदमाशों ने गोली मारकर उनकी हत्या कर दी। उन्होंने बताया कि हत्या करने के बाद बदमाश घटनास्थल से फरार हो गये। पुलिस अधिकारियों ने अभियुक्तों की तलाश के लिए चार टीम गठित की हैं।-file photo
- नई दिल्ली। भारतीय सूचना सेवा के सेवानिवृत वरिष्ठ अधिकारी राजेन्द्र प्रसाद उपाध्याय का आज सुबह कोरोना संक्रमण से निधन हो गया। वे 64 वर्ष के थे। श्री उपाध्याय ने कई वर्ष तक अफगानिस्तान में आकाशवाणी संवाददाता के रूप में कार्य किया। उन्होंने सूचना प्रसारण मंत्रालय की कई मीडिया इकाईयों में काम किया। उत्तराखण्ड के पिथौरागढ़ में जन्मे श्री उपाध्याय ने कुमाऊं विश्वविद्यालय से स्नातक की शिक्षा प्राप्त की। श्री उपाध्याय डाक विभाग में कई वर्षों तक कार्य करने के बाद भारतीय सूचना सेवा से जुड़े। वे महान गांधीवादी विचारक, विभिन्न विषयों के विद्वान, विनम्र और मृदुभाषी स्वभाव के थे।



.jpg)
.jpg)





















.jpg)
.jpg)